शनिवार, 5 जून 2021

जिले के दो थाना क्षेत्रों में खूनी संघर्ष, कई घायल

 

तितावी के घायल 

मुज़फ्फरनगर l ज़िले में खूनी संघर्ष का दोर रुकने का नाम नहीं ले रहा है l 24 घंटे में दो स्थानों पर खूनी संघर्ष हुआ l

कल देर शाम तितावी थाना क्षेत्र के गांव सोहजनी जाटान मे परिवारिक झगड़े में जमकर हथियार चले , जिसमें मारपीट के दौरान एक युवक बुरी तरह घायल हो गया l स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को घटनाक्रम की सूचना दी l मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को चिकित्सालय में भर्ती कराया है l वहीं दूसरी ओर फ़ूगाना थाना क्षेत्र के गांव रायपुर अटेरना में मामूली विवाद में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ l जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए

प्रदेश सरकार द्वारा 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले ,3 जिलों के जिलाधिकारी भी बदले


 लखनऊ l उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादलों की एक्सप्रेस लगातार जारी है l कल देर रात प्रदेश सरकार द्वारा 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए l जिनमें संजय खत्री को डीएम प्रयागराज बनाया  गया l सुजीत कुमार डीएम कौशांबी, दिनेश चंद्र सिंह डीएम बहराइच बनाए गए, भानु गोस्वामी को सीईओ ग्राम विकास अभिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है l

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पर अमर्यादित टिप्पणी पर हिंदुओ में जबरदस्त रोष की गयी महत्वपूर्ण बैठक


 मुजफ्फरनगर l राजपूत समाज की एक मीटिंग युवा क्षत्रिय राजपूत महासभा के जिलाध्यक्ष ठाकुर अमित सिंह पुण्डीर के निवास स्थान पर हुई जिसकी अध्यक्षता ठाकुर राजेन्द्र सिंह पुण्डीर ने की जिसमें देश के गौरव हिन्दू सम्राट वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी पर एक मुस्लिम समाज के व्यक्ति द्वारा अशोभनीय टिप्पणी किये जाने पर रोष व्यक्त किया गया तथा पुलिस प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही न किये जाने पर अधिकारियों की कार्यशैली पर असंतोष प्रकट किया गया। तथा मांग की गई कि उक्त अपराधी के विरुद्ध राजद्रोह के मुकदमे की धारा लगाई जाए । जिससे भविष्य में कोई भी अनर्गल टिप्पणी न कर सके । राजपूत समाज की भावनाओं को ठेस पौहची है क्यों कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सर्वसमाज के है और राष्ट की धरोवर है।उनके मान सम्मान में यदि किसी व्यक्ति द्वारा टिप्पणी की जाती हैं तो उसे व्यक्ति को समाज का कोप भाजन बनना पड़ेगा। राजपूत समाज ने अपने जनप्रतिनिधियों को इस बात से अवगत करा दिया है देवबंद विधायक कुँवर बृजेश सिंह, सरधना विधायक संगीत सोम,थाना भवन कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा, ने शासन प्रशासन से बात की है और आज राजपूत समाज का एक प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल अग्रवाल से मुलाकात करेगा l

आज का पंचांग एवँ राशिफल 05 जून 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 05 जून 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - वैशाख)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - एकादशी पूर्ण रात्रि तक* 

⛅ *नक्षत्र - रेवती रात्रि 11:28 तत्पश्चात अश्विनी*

⛅ *योग - सौभाग्य 06 जून प्रातः 03:36 तक तत्पश्चात शोभन*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:17 से सुबह 10:57 तक*

⛅ *सूर्योदय - 05:57* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:17* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - एकादशी वृद्धि तिथि, विश्व पर्यावरण दिवस*

 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं 

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अपरा एकादशी* 🌷

➡ *05 जून 2021 शनिवार को प्रातः 04:08 से 06 जून रविवार को सुबह 06:19 तक एकादशी है ।*

💥 *विशेष - 06 जून रविवार को एकादशी का व्रत उपवास रखें ।*

🙏🏻 *‘अपरा एकादशी’ को उपवास करके भगवान वामन की पूजा करने से मनुष्य सब पापों से मुक्त हो श्रीविष्णुलोक में प्रतिष्ठित होता है ।इसका महात्म पढ़ने और सुनने से सहस्र गौदान का फल मिलता है ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 🌷 *घमौरियों हों तो* 🌷

 👉🏻 *नीम के १० ग्राम फूल व थोड़ी मिश्री पीसकर पानी में मिला के खाली पेट पी लें | इससे घमौरियाँ शीघ्र गायब हो जायेंगी |*

👉🏻 *नारियल तेल में नींबू-रस मिलाकर लगाने से घमौरियाँ गायब हो जाती हैं |*

👉🏻 *मुलतानी मिट्टी लगा के कुछ मिनट बाद स्नान करने से गर्मी और घमौरियों का शमन होता है |*

🙏🏻 *



               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक


: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी


06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा

ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा इस बार 24 जून, दिन गुरुवार को पड़ेगी।


मेष 

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी संभावना है। आज जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। यदि आप किसी बैंक व संस्था से ऋण लेने का मन बना रहे हैं, तो कदापि ना लें क्योंकि उसे वापस चुकाना मुश्किल होगा। आज आपको पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपके नए मित्र बनेंगे। आज आपके परिवार में कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। परिवार के सभी सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष 

आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आएगा। आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने में बांधों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप उन चुनौतियों को स्वीकार करेंगे और आगे बढ़ेंगे, जिससे आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है चाहे वह संतान व भाई बहनों से जुड़ा हो, लेकिन उसमें आपको पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल के समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे, व्यस्तता के भागदौड़ के कारण आपको सायंकाल के समय थकान मेहसूस हो सकती है।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए खर्चे वाला रहेगा। आज आप यदि किसी रोग से पीड़ित हैं, तो आज आपको वह रोग कष्ट दे सकता है, जिसमें आपको डॉक्टरी सलाह की आवश्यकता होगी और कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल के समय कुछ अकस्मात धन लाभ होने से आपकी धर्म व अध्यापन के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। विदेश में रह रहे प्रियजनों से आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया हुआ है, तो उसमें आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।



कर्क 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना रहे हैं,तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपकी संतान कोई ऐसा कार्य करेगी जिससे आपको उस पर गर्व होगा। जीवनसाथी से आज आपको प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है। आज आपको किसी अपने की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है, व कुछ पैसों की मदद भी करनी पड़ सकती है। आज आप आर्थिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि उनको परेशान कर सकता है।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। यदि आप कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है, लेकिन उसके चल व अचल सभी पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। पारिवारिक बिजनेस में जीवनसथी की सलाह से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज आपको आंखों से संबंधित कोई कष्ट परेशान कर सकता है। ससुराल पक्ष में आज किसी बात को लेकर आपका वाद विवाद हो सकता है, लेकिन जीवन साथी इसमें पूर्ण रुप से आपके साथ खड़े नजर आएंगे। परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम देने वाला रहेगा और आपके सभी कार्य पूर्ण होते नजर आ रहे हैं। आज आपके जीवन साथी को किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, इसके लिए आपको भागदौड अधिक करनी पड़ेगी, जिसमें धन भी व्यय होगा, लेकिन यदि ऐसा हो, तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। आज आप परोपकार के कार्यों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लोग इसका गलत ही मतलब निकालेंगे, लेकिन आपको अपने कार्यों की ओर ध्यान देना होगा। आज आपके अन्दर निर्भीकता का भाव रहेगा और साहस पूर्वक कठिन कार्य को पूरा करने में सफल होंगे।

तुला 

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आपके अधिकार व आपकी संपत्ति में इजाफा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने गुरु के प्रति सच्ची निष्ठा रखनी होगी, तभी सफलता मिलती दिख रही है। यदि आप किसी नए कार्य में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। आज आपका अपनी माताजी से कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति मिल सकती है। 

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशान करने वाला हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं और आपको निराशा हो सकती है। यदि कोई वाद-विवाद लंबित है, तो उसने आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी में आज शत्रु आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, लेकिन उच्च अधिकारियों की कृपा से आप उन परेशानियों से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। संतान के भविष्य के लिए आज आप कुछ धन संचय कर सकते हैं। व्यापार के लिए आज आपको अपने भाई की मदद की आवश्यकता होगी।

धनु 

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। विद्यार्थियों को आज अपनी विद्या और ज्ञान से किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। अनियंत्रित खान-पान के कारण आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है। आपके अंदर आज दान व पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी, जिसमें धन भी व्यय होगा। आज आपको अपने माता-पिता के व्यवसाय के सहयोग व सानिध्य की प्राप्ति होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर सहयोग करेंगे, मगर सभी लोगों के साथ उचित दूरी बनाकर रखें। सायंकाल के समय आज आपको किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्नता होगी।

मकर 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। व्यापार में नए-नए प्रयास करने से आज आपको लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए थे, तो आज वह भी पूर्ण हो सकते हैं। किसी नए कार्य को करने का यदि मन बना रहे हैं, तो उसमें आपको पूरी लाभ की उम्मीद मिलती दिख रही है। आज आपको अपनी बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के लिए कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी करने पड़ेंगे, जो आप मजबूरी में करेंगे।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए फायदे का सौदा लेकर आएगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में आज वृद्धि होगी। सायंकाल के समय आज किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रोजगार की दिशा में कार्य कर रहे लोगों को आज सफलता प्राप्त होगी। आज आपको सीमित व आवश्यकतानुसार धन व्यय करना होगा। आज आपका कोई अपना आपको धोखा दे सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आज आप बुद्धि व विवेक से नई-नई खोज करेंगे, जिसमें आप कामयाब रहेंगे और इससे आपको लाभ भी अवश्य होगा। विद्यार्थियों को आज अपनी मेहनत के अनुसार ही फल प्राप्त होगा।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आप के पुत्र व पुत्री के विवाह से संबंधित मामला लंबे समय से लटका हुआ है, तो वह आज हल हो सकता है। रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिसमें परिवार के सहयोग की भावना रहेगी। आज आपके सामाजिक क्षेत्र में विस्तार होगा, जिसमें खुशमिजाज व्यक्ति होने के कारण हर व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की इच्छा रखेगा। आज आपको सामाजिक सम्मान मिलने से भी आपका मनोबल बढ़ा रहेगा और लाभ होगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभाशीष


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

शुक्रवार, 4 जून 2021

खतौली की लूट खुलासा , बैंक कर्मचारी ने ही दोस्त की मदद से दिया घटना को अंजाम

 मुजफ्फरनगर l खतौली में आज दिन में हुई लूट का खुलासा क्राइम ब्रांच की टीम ने कर दिया है l

फाइल फोटो 

मामला खतौली थाना क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का था l जहा बैंक कर्मचारी से ₹64000 की नकदी लूटी गई थी l बताया जा रहा है कि बैंक कर्मचारी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया था l पुलिस ने आरोपी बैंक कर्मचारी सहित उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है l जिले में 24 घंटे में दो फर्जी लूट का खुलासा पुलिस द्वारा किया गया है l

नई मंडी थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर संचालक को युवती के साथ पकडा

 


मुजफ्फरनगर l लॉक डाउन के दौरान ब्यूटी पार्लर खोल कर काम कर रहा है ब्यूटी पार्लर संचालक, उसका सहायक व एक युवती को पुलिस ने पकड़ाl

 मिली जानकारी के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित रोज ब्यूटी पार्लर लॉकडाउन के दौरान ब्यूटी पार्लर खोल कर काम कर रहा था l तभी अचानक सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों एवं युवती को गिरफ्तार किया है lबताया जा रहा है कि जब आस पड़ोस के लोग इस पूरे मामले की वीडियो बनाने लगे तो पुलिस ने उन्हें डंडे के बल पर वहां से भगा दिया l सूचना मिली है कि ब्यूटी पार्लर के गैर समुदाय का होने के चलते मंडी वासियों ने युवती को देखकर पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी थी l

तलवार से काटा केक और तमंचे पे डिस्को

 


वाराणसी। शहर के एक होटल में युवाओं की रेव पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और एफआईआर के बाद बलिया से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां कुछ युवाओं ने लग्जरी गाड़ी की छत पर केक रखकर तलवार से काटा और तमंचे से फायरिंग कर बर्थ डे का जश्न मनाया। यह सब छिपकर नहीं खुलेआम किया गया।

व्हाट्सअप व फेसबुक पर स्टेटस डालने के शौक और कुछ नया करने के जुनून में युवाओं ने कानून को ही अपने हाथ में लेना शुरू कर दिया है। लग्जरी गाड़ी की छत पर तलवार से जन्मदिन का केक काटने के साथ ही अवैध हथियार (तमंचे) से फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। आनन-फानन में पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना एक जून की बताई जा रही है।

कोरोना शायरी के गजब नमूने


मुजफ्फरनगर । कोई ट्रक के पीछे जब हमारी गाडी होती है, तब कई बार ट्रक के पीछे लिखी रोचक शायरी पढने को मिलती है ।  किसी ने 'ट्रकों पर कोरोना शायरी’’ की अनूठी पहल की है और यह कोरोना शायरी भी उसी रोचक और मौजी अंदाज में लिखी हैं । इसमें अनेक भावों के साथ वैक्सीन लगवाने और मास्क का निरंतर उपयोग करने के संदेश हैं।

"देखो मगर प्यार से….

कोरोना डरता है वैक्सीन की मार से"

—-

"मैं खूबसूरत हूं मुझे नजर न लगाना

जिंदगी भर साथ दूंगी, वैक्सीन जरूर लगवाना"

—-

"हंस मत पगली, प्यार हो जाएगा

टीका लगवा ले, कोरोना हार जाएगा"

—-

"टीका लगवाओगे तो बार-बार मिलेंगे

लापरवाही करोगे तो हरिद्वार मिलेंगे"

—-

"यदि करते रहना है सौंदर्य दर्शन रोज-रोज

तो पहले लगवा लो वैक्सीन के दोनों डोज"

—-

"टीका नहीं लगवाने से

यमराज बहुत खुश होता है।"

"चलती है गाड़ी, उड़ती है धूल

वैक्सीन लगवा लो वरना होगी बड़ी भूल"

—-

"बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला

अच्छा होता है वैक्सीन लगवाने वाला"

—-

"कोरोना से सावधानी हटी,

तो समझो सब्जी-पूड़ी बंटी"

—-

"मालिक तो महान है, चमचो से परेशान है।

कोरोना से बचने का, टीका ही समाधान है।"

जौनपुर जिला जेल पर कैदियों का कब्जा, लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त

 


जौनपुर l जिला जेल में शुक्रवार दोपहर कैदी की मौत के बाद शुरू हुआ कैदियों का उत्पात लगातार जारी रहने से लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेकाबू हो रही है। जेल के अंदर आगजनी और आंसू गैस के गोले लगातार छोड़े जाने के बाद भी उत्पात पांच घंटे से ज्यादा समय तक जारी रहने से पुलिस प्रशासन की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। हालात बेकाबू होते देख वाराणसी से कमिश्नर दीपक अग्रवाल और आईजी रेंज एसके भगत भी जौनपुर पहुंच गए हैं । जिला जेल की स्थिति पहले ड्रोन कैमरे से देखी फिर बॉडी आर्म और हेलमेट पहनकर जेल के अंदर दाखिल हो गए।

ड्रोन कैमरे से बंदियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। कैमरे में दिखाई दे रहा है कि पूरा जेल कैदियों ने किस तरह से अपने कब्जे में ले लिया है । जेल परिसर में हर तरफ सरिया, डंडों और ईंट पत्थर के साथ बंदियों का जमावड़ा भी दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ सिलेंडर में आग लगाते भी बंदी दिखाई दे रहे हैं। पहचान छिपाने के लिए ज्यादातर ने अपने चेहरे पर मास्क और गमछा लगा रखा है। 

जेल में कैदी की मौत पर फूटा गुस्सा

आजीवन कारावास पाए कैदी बागेश मिश्र उर्फ सरपंच की शुक्रवार को दोपहर मौत हो गई। मृतक के भाई ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। मौत की खबर सुनते ही आक्रोशित बंदियों ने जेल में हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। एक बंदीरक्षक की बुरी तरह पिटाई कर दी। उसका पैर भी तोड़ दिया गया है। जेल अस्पताल और कई बैरकों में जमकर आगजनी की गई । स्थिति पर काबू पाने को जेल प्रशासन ने भारी पुलिस व पीएसी फोर्स बुला ली। गेट बंद कर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। ड्रोन कैमरे से बंदियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। 


पांच जनवरी को आजीवन कैद की सजा मिली थी

रामपुर थाना क्षेत्र के बनीडीह गांव निवासी 42 वर्षीय बागेश मिश्र को जिला अदालत ने गत पांच जनवरी को हत्या व अनुसूचित जाति उत्पीड़न निवारण एक्ट में दोहरा आजीवन से दंडित किया था। तभी से वह जिला जेल में निरुद्ध था। उसे काफी समय से मधुमेह के साथ ही श्वांस संबंधी बीमारी थी। गुरुवार को हालत खराब होने पर उसका जेल के अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे सीने में दर्द सांस फूलने पर हालत नाजुक देखते हुए जेल प्रशासन ने स्वजन को सूचना देने के साथ ही जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। स्वजन जिला अस्पताल पहुंच गए।मृतक कैदी की पत्नी बनीडीह की प्रधान हैं

मृतक की पत्नी कुसुम मिश्रा ग्राम सभा बनीडीह की प्रधान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक के भाई अनिल कुमार मिश्र ने बीमारी की पुष्टि करते हुए जेल प्रशासन पर इलाज में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है। इस बारे में पूछने पर जेल अधीक्षक एसके पांडेय ने कहा कि दोपहर में वह कारागार के अस्पताल में उपचाररत बंदियों को देखने गए तो बागेश मिश्र की हालत नाजुक लगने पर एंबुलेंस से पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना कारागार मुख्यालय को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि मृत्यु के बाद जेल में निरुद्ध बंदियों के हंगामा व तोड़फोड़ करने पर स्थिति पर काबू पाने को जिला प्रशासन को सूचना देकर फोर्स बुला ली गई है। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी

शहर में शनिवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी


मुजफ्फरनगर । बिजली उपभोक्ता को सूचित किया गया है कि  शनिवार सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

 जिला परिषद मार्केट, सदर बाजार, कोर्ट रोड, शिव चौक, मोती महल, सराफा बाजार, कटरा मोचन, आलू मंडी,दाल मंडी, पान मंडी, आर्य पुरी, ब्रह्मपुरी,अंसारी रोड,  बुलेटिन वाली गली, सिटी सेंटर आदि की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। 

अपील की गई है कि सभी जरूरतमंद अपनी-अपनी पानी की व्यवस्था सुबह 10:00 बजे से पहले कर ले।

बदला मौसम: तेज हवा और गरज के साथ बारिश


नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को मौसम के मिजाज में बदलाव के बाद कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई. बारिश होने से दिल्लीवालों को गर्मी से काफी राहत मिली है. तेज आंधी के चलते कई इलाकों में पेड़ भी गिरे हैं. मुजफ्फरनगर में भी तेज हवाओं और गरज के साथ बौछारों के आसार हैं। 

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों (आईजीआई एयरपोर्ट, सफदरजंग मकबरा, लोधी-रोड) समेत बहादुरगढ़, खरखोदा, गोहाना, गन्नौर, तोशाम, भिवानी, सोनीपत, झज्जर, चरखी-दादरी, के कई स्थानों पर 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश होगी. वहीं दिल्ली में खराब मौसम के कारण मुंबई-दिल्ली विस्तारा फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया है. इससे पहले सुबह मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया था. साथ ही अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान भी जताया था. दिल्ली में शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 64 प्रतिशत दर्ज किया गया.

 मुजफ्फरनगर में तापमान अधिकतम 36.6 व न्यूनतम 23.0 डिग्री रहा। आर्द्रता 75% रही।

जब मंत्री डॉ संजीव बालियान को सडक पर पडा मिला मृत व्यक्ति


मुजफ्फरनगर । आज दिल्ली से मुज़फ्फरनगर  आते हुए एक व्यक्ति जो 20 मिनट से A2Z कॉलोनी मेरठ के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मृत पड़ा हुआ था। किसी ने भी उसके पास जाना उचित नहीं समझा लेकिन मंत्री संजीव बालियान की नजर जैसे ही उस व्यक्ति पर पड़ी उन्होंने अपनी गाड़ियां रोक कर अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर उस मृत व्यक्ति को बीच सड़क से उठवाकर 30 मिनट वहां रुक कर उसको तत्काल प्रभाव से एम्बुलेंस बुलाकर उसके मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया। 

पोस्ट केवल इसलिए है कि लोग ऐसे समय पर तो मदद करें जहां एक व्यक्ति 20 मिनट से राष्ट्रीय राजमार्ग पर मृत पड़ा है और किसी ने भी इंसानियत नहीं दिखाई और उसके पास से गुजरते रहें। 

जिले के बाजार सोमवार को खुलने का बना योग , घटे कोरोना मरीज़

 


मुजफ्फरनगर l *Corona Sheet -Muzaffarnagar DATE--04-06-2021* 

------------------

TOTAL RESULT RECVD--1159

 

TOTAL NEGATIVE--1143


TOTAL RTPCR POSITIVE 16


TOTAL ANTIGEN POSITIVE --17


PVT LAB POSITIVE --20


Positive Other Distt--0


 *TOTAL POSITIVE CASE --53* 


TOTAL CUMMULATIVE POSITIVE CASE --30284


TOTAL DISCHARGE --272


TOTAL CUMMULATIVE DISCHARGE --29352


TOTAL DEATH---1


CUMMULATIVE DEATH- 261


TOTAL ACTIVE CASE--671

जूही चावला पर कोर्ट ने लगाया बीस लाख जुर्माना, जानिए क्यों


 नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला की ओर से दिल्‍ली हाईकोर्ट में मोबाइल फोन की 5जी तकनीक को लेकर दायर की गई याचिका खारिज हाे गई है। साथ ही कोर्ट ने 20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जस्टिस जेआर मिधा की पीठ ने इस मामले में शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया। इससे पहले इस मामले में बुधवार को सुनवाई हो चुकी है।

कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ने पूरी कोर्ट फीस भी जमा नहीं कराई जो डेढ़ लाख से ऊपर है। उन्हें एक हफ्ते के भीतर यह रकम देने का निर्देश दिया गया। कोर्ट ने कहा कि पूरी याचिका लीगल एडवाइज पर आधारित थी जिसमें कोई तथ्य नहीं रखे गए। याचिकाकर्ता ने पब्लिसिटी के लिए अदालत का कीमती वक्त बर्बाद किया। यह इसी बात से जाहिर होता है कि उन्होंने कोर्ट की कार्यवाही का वीडियो लिंक अपने फैंस के साथ शेयर किया।

मोदी की हत्या की धमकी देने वाला गिरफ्तार


नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले एक युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. 

पुलिस के अनुसार नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के खजूरी में रहने वाला यह लड़का सिर्फ 22 साल का है. युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) में फोन करके पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी. आरोपी का नाम सलमान उर्फ अरमान है. उसने पुलिस को बताया है कि वह जेल जाने की इच्छा रखता है, इसलिए ऐसा किया.

आरोपी सलमान ड्रग्स का आदि है और साल 2018 में उसे बाल सुधार गृह भी भेजा गया था. उसे बाल सुधार गृह एक मर्डर केस में नाम आने पर भेजा गया था. शख्स ने गुरुवार रात को पुलिस को 112 पर फोन करके यह धमकी दी थी.

पैसा जमा करने आए ग्राहक से 65 हजार लूटे


मुज़फ्फरनगर । खतौली थाना क्षेत्र में रेलवे रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र पर बैंक में पैसे जमा करने आये ग्राहक से अज्ञात बदमाशों द्वारा लगभग ₹65000 की लूट से सनसनी फैल गई। 

सूचना पर सीओ खतौली डॉ आरके सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लुटेरों की तलाश में अभियान शुरू कर पीड़ित ग्राहक से पूछताछ की।

भारत विकास परिषद विराट कल लगाएगी मेगा वैक्सीनेशन कैंप


मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद विराट द्वारा पांच जून शनिवार को भागवंती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज नई मंडी में मेगा वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम संयोजक पंवन कुमार गोयल पूर्व अध्यक्ष ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री डा संजीव बालियान और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल रहेंगे। कैंप में केवल 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए वैक्सीनेशन किया जाएगा। कैंप में कोविशील्ड की पहला व दूसरी डोज और कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को वैक्सीनेशन कराना है वो साथ में अपना आधार कार्ड अवश्य लाएं। कैंप के लिए पालिका के पूर्व सभासद योगेश मित्तल द्वारा विशेष सहयोग दिया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष मनोज गर्ग, कोषाध्यक्ष आकाश बंसल, सचिव लोकेश गुप्ता एवं महिला संयोजिका रानी गोयल इसकी तैयारी में जुटे हैं।

 

कोरोना से भी ज्यादा घातक है, धरती की कोख में बोया जा रहा जहर

मुजफ्फरनगर। जल प्रदूषण रोकने के तमाम अभियानों और दावों के बीच भूजल प्रदूषण करने वाले कारखाने बेलगाम हैं। भोपा रोड पर तो हालात भयावह हो चुके हैं। यहां तमाम पेपर मिलों द्वारा जमीन में छोडे जाने वाले दूषित पानी से जहर बोया जा रहा है। एक नलकूप से दूषित कैमिकल युक्त पानी निकलने की खबर से खलबली मची हैं।

जिले में उद्योगों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण का असर भूगर्भ जल पर पड रहा है। कैंसर और दूसरी घातक बीमारियां बांट रहेेेेेेेेेेे इस काम पर कोई लगाम नहीं हैं। कारखानों द्वारा जमीन में छोडा जा रहा दूषित जल और बाहर व अंदर पडे दूषित कचरे से होकर जमीन में समाने वाले पानी से धरती जहरीली हो रही है। भोपा रोड पर पेपर मिलों के कारण तो स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की दिखावटी कार्रवाईयों का इन पर कोई असर नहीं है। मखियाली में जमीन से उगला जहरीला पानी बीमारियां बांट रहा है। काली नदी से लेकर जिले के औद्योगिक इलाकों में फैले नाले तक कैंसर जैसी बीमारी बांट रहे हैं।  70 के दशक में औद्योगिकीकरण ने गति पकड़ी। खेतों से अंधाधुंध पैदावार की स्पर्धा में बेहताशा कीटनाशकों एवं उर्वरकों का प्रयोग हुआ। नतीजा यह हुआ कि इस बेल्ट में न सिर्फ जलस्रोतों में जहर पहुंचा, बल्कि कीटनाशक बनाने वाले तमाम उद्योग भी पनप गए। पेपर मिलोें ने आग में घी का काम किया। पेपर मिलों, चीनी मिलों, केमिकल इंडस्ट्री व हजारों छोटी इकाइयों का कचरा काली नदी में सीधे गिराया जा रहा है। नदी में आक्सीजन खत्म होने से जलीय जीव गायब हुए। दर्जनों गांवों में कैंसर एवं पेट की असाध्य बीमारियां उभरीं। तमाम चेतावनियों के बावजूद इन उद्योगों पर कोई असर नहीं है। नेताओं को चंदा चाहिए और और अफसरों को धंधा चाहिए। कोई मरे तो मरे। दूषित जल के कारण लेड, क्रोमियम, कैडमियम, पारा, मालिब्डेनम, कापर, जिंक, आयरन, आर्सेनिक एवं फ्लोरायड की मात्रा नालों व काली नदी में पहुंच रही है। धरती कोख में पल रहा यह जहर एकदिन कोरोना से भी घातक साबित हो सकता है।

दो जिला पंचायत सदस्य रालोद में शामिल


मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावों की सरगर्मी के बीच वार्ड 37 से जिला पंचायत सदस्य जूली जाटव और वार्ड 38 से जिला पंचायत सदस्य भीष्म गुर्जर ने राष्ट्रीय लोकदल में आस्था जताते हुए जयंत चौधरी के नेतृत्व में विश्वास रखते हुए पार्टी कार्यालय पर पार्टी जॉइन की। 

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजित राठी,पूर्व विधायक नवाज़िश आलम,प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक गुर्जर,कृष्णपाल राठी चेयरमैन, सुधीर भारतीय, कमल गौतम व सत्यवीर वर्मा आदि उपस्थित रहे।

छह डीएम समेत बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण


लखनऊ । शासन ने गुरुवार को आधी रात के बाद एक दर्जन से अधिक आइएएस अफसरों का तबादला किया है। छह जिलों में नए डीएम तैनात किए गए हैं। इनके अलावा कुछ कमिश्नर भी बदले गए हैं। शासन स्तर पर भी प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।

मुरादाबाद के डीएम राकेश कुमार सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है। उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण अंकित कुमार अग्रवाल अब एटा के नए डीएम होंगे। विशेष सचिव पंचायती राज बालकृष्ण त्रिपाठी को अमरोहा का डीएम बनाया गया है। लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह अब मुरादाबाद में यह जिम्मेदारी संभालेंगे। अपर निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार अरविंद कुमार चौरसिया लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी बनाए गए हैं। बिजनौर के डीएम उमेश मिश्रा बनाए गए हैं जो अब तक डीएम अमरोहा थे। गाजियाबाद के डीएम अजय शंकर पांडे को झांसी मंडल का आयुक्त बनाया गया है। सचिव पर्यटन एवं संस्कृति रवि कुमार एनजी अब गोरखपुर मंडल के आयुक्त होंगे। गोरखपुर मंडल के आयुक्त जयंत नार्लीकर अंतर राज्य प्रतिनियुक्ति पर आए थे। उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि समाप्त हो रही है। गोरखपुर में करीब ढाई वर्ष तक जिलाधिकारी पद पर तैनाती के बाद शासन की सेवा देने वाले एनजी रवि कुमार को अब फिर गोरखपुर में कमिश्नर के पद पर तैनात किया गया है।

शासन स्तर पर हुए प्रशासनिक फेरबदल में अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मनोज सिंह को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में भेजा गया है। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास के. रविंद्र नायक को समाज कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन सुधीर गर्ग को दुग्ध विकास विभाग में भेजा गया है। सहकारिता विभाग में गड़बड़ी उजागर होने के बाद वहां के अपर मुख्य सचिव एमवीएस रामी रेड्डी को हटाकर उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग मैं तैनात किया गया है। प्रमुख सचिव समाज कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण बीएल मीणा को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। एनजी रवि कुमार गोरखपुर के मंडलायुक्त बने हैं। मुकेश मेश्राम को डीजी पर्यटन का भी चार्ज दिया गया है।

प्रदेश के 1998, 1999 व 2000 बैच के पीसीएस अफसरों को आइएएस के पद पर प्रोन्नत किया जाएगा। इसके लिए शासन के नियुक्ति विभाग में कल चली मैराथन बैठक के बाद नाम तय किया गया है।

पानीपत बाउंसर का खौफनाक कदम, पहले पत्नी और 1 साल के बेटे की हत्या की फिर चलती ट्रेन के आगे कूदा



पानीपत। हरियाणा के पानीपत के एक गांव में हत्या और आत्महत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू जुट गयी है।मामला  पानीपत के सिवाह गांव का है जहाॅं पारिवारिक कलह के कारण गुरुवार को एक युवक ने पत्नी और सवा साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बताया कि सिवाह गांव निवासी रमेश कदियान ;28 वर्षीय ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर पत्नी और बेटे की गला घोंटकर हत्या करने के बाद वह गांव के नजदीक से जा रही ट्रेन से कटकर जान दे दी। 

सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पानीपत के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया और मामले की जांच कर दी शुरू कर दी है। 

पंजाब के संगरूर जिले में कोरोना को लेकर बडी चुक कोरोना पॉजिटिव ग्रंथी ने अपने हाथ से बांटा प्रसाद

फाइल फोटो

संगरूर। पंजाब के संगरूर जिले में इसको लेकर एक बड़ी चूक सामने आई है। यहां के सकरौंदी गांव स्थित गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी के कोरोना पॉजिटिव आने से गांव में हड़कंप मच गया है। इतने बवाल का कारण ये था कि बीते दिन ग्रंथी ने गांव में सैकड़ों लोगों को अपने हाथ से प्रसाद बांटा था। इस प्रसाद को ग्रहण करने वालों में राज्य के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला भी शामिल थे।

शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने भी लिया था प्रसाद

हालांकि इस गांव से अब तक 30 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके हैं और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी और लोगों के सैम्पल्स भी लिए जा रहे हैं। ये पूरा मामला 1 जून का है जब गांव में किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले करमजीत सिंह की याद में अंतिम अरदास हो रही थी। इसके बाद गांव में प्रसाद बांटा गया था। ये प्रसाद गुरुद्वारा के ग्रंथी ने बांटा था। जब ग्रंथी कोरोना संक्रमित पाया गया तो मानो इसके बाद से ही गांव में हड़कंप मच गया। प्रसाद ग्रहण करने वालों में राज्य के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला और संगरूर के पूर्व विधायक प्रकाश चंद्र गर्ग भी शामिल थे।

ग्रंथी को पता था कि वह संक्रमित है

इसके बाद  शिक्षा मंत्री ने गांव में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लोगों की जांच करने का निर्देश दिया। वहींए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रंथी को पहले से ही पता था कि वो कोविड पॉजिटिव हैए इसके बावजूद उसने अपने हाथों से प्रसाद बांटा। उनका कहना है कि कोरोना के लक्षण दिखने के बाद ग्रंथी और उसकी पत्नी ने 31 मई को टेस्ट कराया था। उसके बावजूद उसने 1 जून की सुबह गांव के लोगों को प्रसाद बांटा। हालांकिए एक जून की शाम तक उसकी रिपोर्ट आई थी। उनके साथ उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। फिलहाल दोनों ही होम आइसोलेशन में हैं।

नए मामले ग्रामीण इलाकों से

गौरतलब है कि ये मामला और भी अधिक जोखिम भरा है क्योंकि पंजाब में कोरोना के 60ः नए मामले ग्रामीण इलाकों से ही सामने आ रहे हैं। यहां गांवों की हालत शहरों के मुकाबले अधिक खराब है। इसके अलावा शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में डेथ रेट तीन गुना ज्यादा है।


इस बार गायब रहेगी लू?


नई दिल्ली। दिल्ली और वेस्ट यूपी में इस बार अभी तक लू जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि संभव है कि इस साल गर्मी में लू चले ही नहीं। अगले हफ्ते के अंत में फिर बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में भयंकर लू चलने के आसार नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो यह पहली बार होगा कि दिल्‍ली में गर्मी का मौसम बिना लू चले ही निकल जाएगा। दिल्‍ली व उत्तर भारत में आमतौर पर मई-जून में भयंकर गर्मी पड़ती है, लेकिन इस साल कुछ ऐसी स्थितियां बनी हैं कि अबतक गर्मी का प्रचंड रूप देखने को नहीं मिला है।

मैदानी इलाकों में लू चलने की घोषणा तब होती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाए।

दिन का तापमान उस क्षेत्र के सामान्‍य अधिकतम तापमान से 4.5 डिग्री ज्‍यादा हो।

भयंकर लू तब मानी जाती है। जब सामान्‍य तापमान से 6.5 डिग्री या उससे ज्‍यादा तापमान दर्ज किया जाए।

पिछले तीन सालों का डेटा देखें तो हर साल लू के दिन 3 के गुणांक में बढ़े हैं।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 04 जून 2021

 



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 04 जून 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - वैशाख)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - दशमी 05 जून प्रातः 04:07 तक तत्पश्चात एकादशी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद रात्रि 08:47 तत्पश्चात रेवती*

⛅ *योग - आयुष्मान् 05 जून रात्रि 02:50 तक तत्पश्चात सौभाग्य*

⛅ *राहुकाल - सुबह 10:57 से दोपहर 12:37 तक*

⛅ *सूर्योदय - 05:57* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:16* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷

➡ *05 जून 2021 शनिवार को प्रातः 04:08 से 06 जून रविवार को सुबह 06:19 तक एकादशी है ।*

💥 *विशेष - 06 जून रविवार को एकादशी का व्रत उपवास रखें ।*

🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*

🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*

🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*

🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷

🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें ..विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷

🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है..

🙏🏻 *- 

           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक


: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी


06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा

ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा इस बार 24 जून, दिन गुरुवार को पड़ेगी।


मेष 

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। काफी लंबे संघर्ष के बाद आज आपको आपकी परेशानियों से निजात मिलती दिख रही है। अगर आज जरूरी हो, तो ही कहीं यात्रा पर जाएं क्योंकि आपकी वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका कुछ धन व्यय हो सकता है। यदि आप पार्ट टाइम काम करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप की महत्वाकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की विशेषताओं की पूर्ति करने में कामयाब रहेंगे, इससे परिवार के छोटे बच्चे भी आपसे फरमाइशें करते नजर आएंगे। जीवनसाथी से सहयोग व सानिध्य आज आपको प्राप्त होगा।

वृष 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। परिवार में आज कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आप दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। सायं काल के समय आज आप अपने किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आएंगे। आज आपके व्यापार में कोई शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते है, इसलिए सतर्क रहें और आज आपको अपने सेहत के प्रति भी सावधान रहना होगा क्योंकि आपको पेट गैस, अपच जैसी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए बाहर के खाने-पीने से परहेज रखें।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप हर काम को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको अधिक परिश्रम भी करना पड़ेगा। नौकरी में भी आज आपको कोई अहम कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके पूरा करने के लिए आपको अपने सहयोगियों की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी से यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। आज आप अपने माता-पिता को सायंकाल के समय देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं। यदि साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह भी आज आपको उत्तम धन लाभ देगा।

कर्क 

आज का दिन आप दूसरों के काम में फंसे नजर आएंगे, जिसके कारण आप अपने कामों को भूल जाएंगे, लेकिन आपको दूसरों की मदद करने के साथ-साथ अपने कार्यों की ओर ही ध्यान देना होगा, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी, जिससे परिवार के सदस्यों में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में यदि स्थान परिवर्तन का मन बना रहे हैं, तो वह करना भी आज उत्तम रहेगा। सायंकाल के सामने आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। रोजगार के लिए परेशान लोगों को आज और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह 

आज का दिन आपका मिलाजुला रहेगा। कारोबार की चिंता आज आपको परेशान कर सकती है। नौकरी व व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप को सुधार चाहते हैं, तो आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी आपका यह सपना पूरा हो पाएगा। आज आप संतान को सामाजिक कार्य करते देख आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आप अपने भाइयों के सहयोग से अपने व्यवसाय की प्रगति को आगे बढ़ाएंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ भी अवश्य होगा। यदि आज आपको अपने व्यापार के लिए कोई कठोर निर्णय लेना पड़े, तो अपने पिताजी से सलाह अवश्य लें।

कन्या 

आज का दिन आपका व्यक्तित्व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालने का प्रयास करेंगे, जिसमें सफल भी रहेंगे। आज आप अपने लिए कुछ जरूरी सामान खरीद सकते हैं, जैसे कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप इत्यादि, लेकिन आप अपनी आय को देखकर ही व्यय करेंगे। विद्यार्थियों को आज परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता है, तभी सफल हो पाएंगे। यदि आपने कहीं धन का निवेश किया है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। प्रेम जीवन जी रहे इन लोगों को आज जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

तुला 

आज आप प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण चिंतित हो सकते हैं, इसलिए आपको अपने व्यवसाय की सामाजिक और व्यवसाय क्षेत्र में आज आपके विरोधी परेशान करेंगे, सावधान रहें और अपने काम पर ध्यान दें। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति मिल सकती है। जीवन साथी के साथ आज कुछ मनमुटाव हो सकता है। आज आप अपनी संतान की भविष्य की योजनाओं के लिए थोड़ा चिंतित नजर आएंगे। आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में इस वक्त आने वाले तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। यदि आपके घर परिवार में कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है, उनसे आज आपको छुटकारा मिल सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को के काम से अधिकारी वर्ग आज प्रभावित होंगे, इसलिए निराशाजनक विचारों को अपने मन में ना आने दें। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें हल्की फुल्की गिरावट आ सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

धनु 

आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला रहेगा। आज आपके कुछ नए संपर्कों से जुड़ेंगे, जिनसे आपको लाभ मिल सकता है। आपको अपने रोजमर्रा के कार्य में कोताही कतई नहीं बरतनी है, नहीं तो आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि आपका किसी को धन उधार दिया हुआ है, तो वह आज आपको कठिनाइयों के बाद अपने भाई की मदद से प्राप्त हो सकता है। रात्रि का समय आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी कुछ खास रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। व्यवसाय की उन्नति देखकर आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के लिए आज आप कोई उपहार खरीद सकते हैं।

मकर 

आज का दिन आपको आपके मन के मुताबिक परिणाम देने वाला रहेगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी और आप धार्मिक व सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, इससे आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा, लेकिन आपको आज अपनी आय को सीमित रखना होगा क्योंकि वे अधिक होने के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में निकटता बनी रहेगी, लेकिन आपको व्यर्थ के झगड़े व झंझटों से बचना होगा। आज आपको दिनभर शुभ समाचार प्राप्त होते रहेंगे, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं। 

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल लाभ देने वाला रहेगा। आयात और निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को आज छोटे-छोटे लाभ के भरपूर अवसर मिलेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, नहीं तो वह आपके हाथ से निकल सकते हैं। आज आपको अपनी नौकरी में सरकारी कामों में उच्च अधिकारियों की कृपा से खाने से लाभ होता दिख रहा है, इसलिए आज आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी आप अपने लाभ के अवसरों को पहचानने में कामयाब रहेंगे। आज आपका आपके पिताजी से कोई वाद विवाद हो सकता है, लेकिन कभी कभी बड़ों की बात सुनना अच्छा होता है, इसलिए ध्यान दें।    

मीन 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में काफी प्रगति मिलने की संभावना दिख रही है। आज आप अपने माता-पिता व गुरुजनों की सेवा में मन लगाएंगे व भजन कीर्तन इत्यादि में भी शामिल हो सकते हैं। यदि आपने किसी को कोई धन उधार दिया हुआ है, तो वह आज आपके खिलाफ कोई बड़ी साजिश कर सकता है, इसलिए सोच विचार कर चलें। अध्यात्म के प्रति भी आज आपकी रूचि बढ़ी दिखेगी। आज आपको अपने व्यापार में अपनी नौकरी में गुप्त शत्रु वे अपने इस ईषालु शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आपको परेशान करने की भरपूर कोशिश करेंगे। संतान के भविष्य के लिए आज कुछ धन जमा करके रख सकते हैं।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57



 

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

गुरुवार, 3 जून 2021

यूपी में दस आबकारी उपायुक्तों के तबादले


 लखनऊ। जहरीली शराब से मौतों को लेकर बवाल से घिरी सरकार ने प्रदेश के 10 उप आबकारी आयुक्तों के तबादले किए हैं।

इसके अनुसार जैनेंद्र उपाध्याय उप आबकारी आयुक्त आगरा, विजय कुमार मिश्र उप आबकारी आयुक्त लखनऊ, जितेंद्र बहादुर सिंह उप आबकारी आयुक्त गोरखपुर, राजेंद्र कुमार सिन्हा उप आबकारी आयुक्त मुरादाबाद, श्याम प्रकाश चौधरी उप आबकारी आयुक्त मिर्जापुर, रविंद्र कुमार निगम उप आबकारी आयुक्त मुख्यालय प्रयागराज, शैलेंद्र कुमार राय उप आबकारी आयुक्त सहारनपुर, लाल बहादुर मिश्रा उप आबकारी आयुक्त आजमगढ़, सुनील कुमार मिश्र उप आबकारी आयुक्त झांसी, विनय कुमार सिंह उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ अलीगढ़ समेत 10 मंडलों में नए उप आबकारी आयुक्तों की तैनाती की गई है।

सपा नेता का बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते वीडियो वायरल


 गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के एक जिला पंचायत सदस्‍य के पति ने सपा का पटका ओढ़कर बार बालाओं के साथ ऐसे ठुमके लगाए कि बालाओं ने भी हार मान ली। वायरल वीडियो क्लिप में वे सपा का गमछा ओढ़े 'अखिलेश भईया के बंधाई ताज हो' गाने पर डांस करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस इस मामले में केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।  गोरखपुर के कैम्पियरगंज क्षेत्र के वायरल वीडियो में सैकड़ों की भीड़ के बीच मंच पर सफेद कुर्ता-पायजामा में नेताजी बालाओं के साथ ठुमके लगाते नज़र आ रहे हैं। नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्‍य रेनू यादव के पति और जिला पंचायत प्रतिनिधि शैलेन्‍द्र यादव वहां एक शादी समारोह में गए हुए थे। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक स्‍टेज पर आकेस्‍ट्रा डांसरों का डांस चल ही रहा था कि अचानक शैलेन्‍द्र मंच पर चढ़ गए। वह बालाओं के साथ डांस करने लगे।

तितावी थाना क्षेत्र में पशु व्यापारी से लूट से मचा हड़कंप

 मुजफ्फरनगर l पशु व्यापारी से लूट का मामला प्रकाश में आया है बताया जा रहा है कि हथियार 5 बदमाशों ने पशु व्यापारी से ₹45000 व बाइक लूट ली l


मिली जानकारी के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र के के अंतर्गत मुकुंदपुर नहर पर घात लगाए बैठे पांच हथियारबंद बदमाशों ने बाइक पर सवार होकर आ रहे पशु व्यापारी से ₹45000 व बाइक लूट ली l जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए l इसकी सूचना पुलिस को दी गई l सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया l मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शुरू कर दी l

मुख्यमंत्री की वर्चुअल बैठक में शामिल हुई अंजू अग्रवाल व सभासद


 मुजफ्फरनगर । आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वर्चुअल बैठक मैं covid-19 एवं संचारी रोगों की रोकथाम के दृष्टिगत नगरीय स्थानीय निकायों में संपादित किए जा रहे कार्यों के संबंध में  महापौर अध्यक्ष एवं पार्षद गण एवं सभासदों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वर्चुअल बैठक मैं 4:00 बजे से नगर पालिका मुजफ्फरनगर सभागार में एलईडी के माध्यम से पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल शामिल हुई। उनके साथ अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव कुमार डॉक्टर अतुल कुमार माननीय सभासद श्रीमती पूनम शर्मा परवीन पीटर पवन चौधरी  राहुल बालियान नौशाद कुरेशी नदीम खान  मोहम्मद शफीक अरविंद धनगर मुनीश कुमार सरफराज आलम अब्दुल सत्तार मोहम्मद दिलशाद मोहम्मद राहत  अन्नू कुरेशी कार्यालय अधीक्षक पूरन चंद पाल लिपिक अशोक धींगरा मनोज पाल मैनपाल सिंह स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू आदि लोगों ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ  एवं राज्यपाल आनंदीबेन के विचारों को सुना इस अवसर पर पालिका से जुड़े हुए अन्य लोग भी शामिल रहे।

तमंचे से काटा के. वीडियो वायरल होने पर पुलिस रही तबीयत सेक

 ट


मेरठ। तमंचेबाज का जन्म दिन उसके लिए मुसीबत बन गया। जनपद के लावड़ थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में एक युवक को तमंचे से जन्मदिन का केक काटने का वीडियो वायरल होने पर गुरुवार को लावड़ व इंचौली पुलिस ने युवक समेत दो साथियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि जलालपुर गांव निवासी अबरार का बुधवार को जन्मदिन था। जन्मदिन में अबरार ने अपने दोस्तों को बुलाया और केक काटा। बताया गया कि अबरार ने तमंचे से अपने जन्मदिन का केक काटा। केक काटने के दौरान वीडियो भी बनाई, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी मिली।

दिल्ली दरबार पहुंचा योगी सरकार का बही खाता, मिशन उत्तर प्रदेश में फेरबदल का इंतजार


लखनऊ l भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष तीन दिनों के प्रवास के दौरान भाजपा संगठन और सरकार दोनों के कामकाज का फीडबैक लेने के साथ ही 2022 के नजरिए से सबको लक्ष्य भी दे गए। एक-एक लोगों से व्यक्तिगत बातचीत के माध्यम से उन्होंने सबको खुलकर बोलने और अपनी बात रखने का मौका दिया। उनका फोकस सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने और संगठन द्वारा तय सेवा कार्यों को और गति देने पर रहा। अब जल्द ही प्रदेश भाजपा बैठक कर उनके द्वारा दिए गए निर्देशों को पूरा करने की कार्ययोजना बनाएगी। भाजपा कार्यकर्ता अब दुगने जोश से आगे की चुनौती का सामना करेंगे। उनके इस प्रवास कार्यक्रम को 2022 में भाजपा के चुनावी मिशन की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। इन बैठकों को कोरोना काल में प्रदेश की भाजपा सरकार और संगठन के शीर्ष नेताओं के लिए वैक्सीनेशन डोज के रूप में देखा जा रहा है। जिससे बनने वाली एंटीबाडी 2022 में विपक्ष की चालों व हमलों को नाकाम करने का काम करेगी।

पांच राज्यों के चुनाव में यूपी भाजपा की शीर्ष प्राथमिकता में

भाजपा संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद नंबर दो के पद राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद को संभालने के बाद बीएल संतोष का लखनऊ का यह दूसरा दौरा था। इससे पूर्व एक बार वह और आए थे तब प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सामान्य बैठक मात्र हुई थी। इस बार उनके तीन दिन के प्रवास और बैठकों तथा बातचीत के मैराथन क्रम के कई मायने निकाले जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा की शीर्ष प्राथमिकता में है। इस प्रदेश में भाजपा की जड़ें और मजबूत करनी हैं। गौरतलब है कि फरवरी 2022 में पांच राज्य गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें से यूपी के चुनाव को भाजपा ने अपनी शीर्ष प्राथमिकता में रखा है। 

अमित शाह और जेपी नड्डा के आने की चर्चाएं भी तेज हुई

बीएल संतोष के जाने के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के यूपी दौरे पर आने की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि एक महीने बाद यानी जुलाई में ये दोनों नेता आएंगे। इन दोनों नेताओं के दौरे के साथ ही भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आने लगेगी। ये जब आएंगे तो इनके पास यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की कार्ययोजना का फाइनल ड्राफ्ट भी होगा। जिसके आधार पर पार्टी अपने आगे कार्य करेगी।

पुलिस विभाग में 514 पुलिस कर्मियों के तबादले

 


अलीगढ़ l  जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक जिले में 88 लोग जहरीली शराब से जान गंवा चुके हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शराब कांड के बाद पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के क्रम में एक और बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को 514 पुलिसकर्मियों के तबादले किये गये हैं। एसएसपी के इस कदम के बाद महकमे में खलबली मच गई है। कई वर्षों से एक ही थाने पर जमे हुए कुल 514 मुख्य आरक्षी/आरक्षियों को इधर से उधर किया गया है। जिनमें से 148 आरक्षी/मुख्य आरक्षी को गैर जनपद का रास्ता दिखाया गया है। जिले में एक ही थाने में दो वर्ष से अधिक तैनात 366 मुख्य आरक्षी-आरक्षी को अन्य थाना में स्थानान्तरित किया है। उच्चाधिकारियों ने शराब कांड के बाद पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के क्रम में यह कदम उठाया है। 

किस थाने से कितने हटाए 

कोतवाली नगर -16, सासनीगेट -18, देहलीगेट-29, गांधीपार्क-11, बन्नादेवी-20, सिविल लाइन-17, क्वार्सी-18, जवां-10, गभाना-17, लोधा-16, चंडौस-06, अतरौली-20, पालीमुकीमपुर-13, हरदुआगंज-10, दादों-9, इगलास-20, मडराक-10, गोंडा-07, खैर-16, टप्पल-30, पिसावा-08, अकराबाद-19, बरला-05, गंगीरी-11, छर्रा-09, विजयगढ़-01,


इन थाना/शाखा से गैर जनपद रवाना किये पुलिसकर्मी 

लोधा-04, गांधीपार्क-05, गोंडा-03, गभाना-07, अतरौली-09, टप्पल-05, अकराबाद-04, जवां-03, देहलीगेट-03, दादों-03, सासनीगेट-06, पालीमुकीमपुर-01, हरदुआगंज-02, सिविल लाइन-14, पिसावा-01, क्वार्सी-1, कोतवाली नगर-05, बन्नादेवी-09, बरला-05, इगलास-13, खैर-13।


एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया एक ही थाने में लम्बे समय से जमे पुलिस कर्मियों को तबादले किये गये हैं। जिन पुलिसकर्मियो को स्थानांतरण गैर जनपद में हो गया था, लेकिन वह रिलीव नहीं हुए थे, उनको भी रिलीव किया गया है।


अब तक 88 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत 

अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से अब तक 88 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बीते एक सप्ताह से लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसमें से 87 लोगों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। प्रशासन ने केवल 35 लोगों की जहरीली शराब के सेवन से मौत होने की पुष्टि की है, अन्य मौतों को संदिग्ध मानते हुए बिसरा सुरक्षित रखते हुए जांच को आगरा भेजा है। 22 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर प्रशासन ने मौत के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए करसुआ देशी शराब के ठेके को जेसीबी चलवाकर ध्वस्त करवा दिया। 

अलीगढ़ में अब देशी शराब के टेट्रा पैक की होगी बिक्री

जहरीली शराब पीकर हुई मौतों के बाद अब जिलेभर के सरकारी देशी शराब ठेकों से टेट्रा पैक की ही बिक्री होगी। बु‌धवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह ने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक में यह फैसला लिया। विभाग सभी ठेकों से पुराने देशी शराब के स्टॉक को हटवाने में जुट गया है। यह सारा स्टॉक सील किया जाएगा। पूर्व में सरकारी ठेके से लिए गए शराब के नमूने में मिथाइल एल्कोहल के मिले होने की पुष्टि हो चुकी है। जिले में 294 देशी शराब दुकानें हैं। जिनका मासिक करीब 91 लाख लीटर का कोटा है।

अलीगढ़ शराब कांड का आरोपी 50 हजार का ईनामी पुलिस की पकड़ से दूर

शराब कांड का आरोपी 50 हजार का ईनामी भाजपा नेता ऋषि शर्मा अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। पुलिस की छह टीमें बीते पांच दिनों से लगातर दबिश दे रही हैं। पुलिस ने भाजपा नेती की पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेनू शर्मा को जेल भेज चुकी है। अब तक 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

5 मौतों के साथ जिले मिले 39 नए मरीज़

 मुजफ्फरनगर l *Corona Sheet -Muzaffarnagar DATE--03-06-2021* 

------------------

TOTAL RESULT RECVD--943

 

TOTAL NEGATIVE--934


TOTAL RTPCR POSITIVE 9



TOTAL ANTIGEN POSITIVE --16


PVT LAB POSITIVE --14


Positive Other Distt--0


 *TOTAL POSITIVE CASE --39* 


TOTAL CUMMULATIVE POSITIVE CASE --30231


TOTAL DISCHARGE --97


TOTAL CUMMULATIVE DISCHARGE --29081


TOTAL DEATH---5


CUMMULATIVE DEATH- 260


TOTAL ACTIVE CASE--890

गाँव नियामू में कोरोना विस्फोट, मिले 13 मरीज़

 मुजफ्फरनगर l  ग्राम नियामू में भारी तादाद में निकले कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मचा हुआ है l गाँव के 38 लोगों की जांच करायी गयी थी l जिसमें 13 लोगो कोरोना पॉजिटिव मिलने से गाँव में दहशत का माहौल बन गया है l सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव भी गाँव में पहुंच गई है l गाँव को सैनीटाईज करने के साथ कैंटोनमेंट जॉन बनाए जा रहे हैं l 


मुजफ्फरनगर पुलिस बनी मध्य प्रदेश के युवक के लिए देवदूत,

 मुज़फ्फरनगर l*अनजान शहर, सुनसान सड़क ऎसी मुसीबत की घड़ी में याद आया UP 112......


--मध्य प्रदेश के निवासी चन्दर भान जिला शिधी मध्यप्रदेश से अपने बेटे से मिलने के लिए जिला बागपत बडोत के लिए निकले थे लेकिन गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से उतर कर गलती से जिला मुजफ्फर नगर के भोपा थाना क्षेत्र में पहुच जाते हैं। रात का 11:55 समय होने के कारण ओर अनजान जगह के कारण जब कुछ समझ में नहीं आया तो सिर्फ याद आ गया UP 112, उन्होने रूधे हुए गले से फोन पर बताया कि उसकी समझ में नहीं आ रहा है कि मैं कहा हू ओर मुझे पुलिस सहायता चाहिए, मै परेशानी में हू। कॉल करते ही कुछ ही मिनटों में PRV 2232 के स्टाफ के द्वारा काफी मशक्कत के बाद उनकी लोकेशन का पता लगाने के बाद रात को भोपा ओर बेलडा के बीच उनको खोज निकाला ओर उन्हे हर संभव सहयता ओर अपने पन का एहसास कराया। फिर उन्हे चोकी सीकरी पर ले जा कर खाना खिलाया ओर लेटने के लिए बिस्तर की ववस्था कराई ओर फिर सुबह उन्हे बागपत जाने के लिए व्यवस्था कराई गई। पुलिस द्वारा सहयोग मिलने पर और पुलिस का यह रूप देखकर चंद्र भान अपने आंसू रोक नही पाए और उत्तर प्रदेश पुलिस को धन्यवाद देते हुए बोले कभी नहीं भूलूंगा ये पल!!

बसपा से दो दिग्गजों को दिखाया बाहर का रास्ता

 लखनऊ । एक आश्चर्यजनक घोषणा में बसपा दिग्गज और विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक राम अचल राजभर बीएसपी से निकाल दिए गए हैं। 


उनके पार्टी के कार्यक्रमों में भी जाने पर रोक लगा दी गई है । शौक़ आलम उर्फ़ गुड्डु जमाली नए विधायक दल के नेता। ये दोनों बसपा सुप्रीमों मायावती के बेहद क़रीबी थे।

जानकारी के मुताबिक, इन दोनों नेताओं पर पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ कार्य करने का आरोप है. इसके बाद अब मायावती ने अपने पार्टी के दो बड़े चेहरों पर कार्रवाई की है। इससे पहले पार्टी ने राजबहादुर,आरके चौधरी,शाकिर अली,जंगबहादुर पटेल,बरखू राम वर्मा,सोने लाल पटेल,रामलखन वर्मा, भगवत पाल,राजाराम पाल,राम खेलावन पासी, कालीचरण सोनकर,इंद्रजीत सरोज,स्वामी प्रसाद मौर्य,बाबू सिंह कुशवाहा,बृजेश पाठक और नसीमुद्दीन सिद्दीकी को भी बाहर का रास्ता दिखा है। 

महिला की आत्महत्या की सूचना पर मचा हड़कंप



मुजफ्फरनगर l बुढ़ाना में खोदा पहाड़ निकली चुहियां नामक कहावत आज गुरुवार की अल सुबह जनपद मुजफ्फरनगर के गांव लुहसाना में चरितार्थ हुई। हुआ यूं कि बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहसाना निवासी संजू उपाध्याय की पत्नि की आज गुरुवार की अल सुबह अचानक तबियत खराब हो गई। तब उसको बुढ़ाना के एक हस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको हार्ट अटेक आने का कारण बताते हुए मृत घोषित कर दिया। तब मृतका को अंतिम संस्कार के लिए गांव लुहसाना लाया गया। जहां पर किसी ने बुढ़ाना पुलिस को यह सूचना दे दी कि ससुरालियों ने एक विवाहिता महिला की हत्या कर दी तो पुलिस में हड़कंप मच गया। तब पुलिस मौके पर आई और शव को कब्जे में लेने का प्रयास करने लगी। तब गांव के लोगों को समझते देर नहीं लगी तो उन्होंने बुढ़ाना पुलिस को बताया कि किसी ने आपको झूठी सूचना दे दी होगी। महिला की मौत स्वाभाविक तौर पर हार्ट अटेक के कारण भी हुई हैं तो बुढ़ाना पुलिस वहां से जांच पड़ताल कर बैरंग लौट गयी। कुछ देर बाद मृतका के परिजन भी मौके पर आ गये और उन्होंने मृतका के अंतिम संस्कार में भाग लेते हुए विवाहिता की मौत को स्वाभाविक रूप से होना बताया। कुल मिलाकर गांव में ये मामला पूरे दिन खूब चर्चा का विषय बना रहा।

यूपी बोर्ड बारहवीं की परीक्षाएं रद्द


लखनऊ।यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है। सीएम योगी ने इस फैसले पर आखिरी मुहर लगाई। इसके पहले उन्होंने लोक भवन में डिप्टी सीएम व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड की सरकारें बोर्ड की परीक्षा रद्द किए जाने का निर्णय पहले ही ले चुकी हैं। इससे पहले यूपी सरकार ने हाईस्कूल की परीक्षा रद्द कर चुकी है।

सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा समेत शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों के साथ करीब 30 मिनट बैठक चली। 10:30 बजे शुरू हुई बैठक 11:00 बजे समाप्त हुई। शिक्षा बोर्ड के द्वारा तैयार की गई कमेटी ने रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सामने पेश की। इसमें परीक्षा रद्द किए जाने के बाद परीक्षार्थियों के अन्य विकल्प के सुझाव दिए गए।

जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अधिसूचना जारी


मुजफ्फरनगर । जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। 5 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष एवं 15 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख चुने जाएंगे । इसके साथ ही चुनावी सरगर्मी बढ गई है। इस बीच खबर है कि सतेन्द्र बालियान के नाम पर विपक्षी दलों में सहमति नहीं है।

कोरोना के नाम पर लाखों की लूट करने वाले निजी अस्पतालों पर चाबुक, वापस होंगे पैसे


हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद कोरोना का इलाज करने के नाम पर मरीजों से लूटखसोट करने वाले अस्पतालों पर चाबुक चला है। इलाज के नाम पर लूट की तमाम शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए हापुड़ में प्रशासन ने 46 मरीजों के पैसे वापस कराए हैं। इन अस्पतालों ने कोरोना के इलाज के नाम पर मरीजों से शासन से निर्धारित दर से अधिक रकम वसूली थी। वहीं, मेरठ में भी ऐसी 49 शिकायतें प्रशासन को मिलीं, इनमें से 18 सही पाई गईं। इनमें दो अस्पतालों से चार लाख रुपये वापस कराए गए और तीन बड़े अस्पतालों की जांच जारी है। मुजफ्फरनगर में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

याद रहे कि कोविड अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए शासन ने शुल्क निर्धारित किया है। आइसोलेशन में भर्ती मरीजों से 4800, आईसीयू के 7800 और आईसीयू वेंटीलेंटर के नौ हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से तय किए थे। निर्धारित दर में अस्पताल को ऑक्सीजन, बेड, भोजन, नर्सिंग केयर, मॉनिटरिंग, आवश्यक जांच, कंसलटेशन की सुविधा देनी थी। इसके अलावा मरीज व तीमारदारों को किसी प्रकार का अन्य शुल्क नहीं देना था। लेकिन कई निजी कोविड अस्पतालों में मरीजों के परिजनों से लाखों रुपये की मनमानी कीमत वसूल की गई। इसे लेकर प्रशासन के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं। शासन के निर्देश पर डीएम हापुड़ ने ऐसे दो कोविड अस्पतालों को नोटिस थमा दिया। साथ ही तय शुल्क से अधिक वसूली करने वाले पांच अस्पतालों को मरीजों के पैसे वापस करने के निर्देश दिए। 

डीएम हापुड़ अनुज सिंह ने जिले के पांचों कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों का डाटा तैयार कराया। इसके बाद सभी भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य विभाग व कोविड कमांड सेंटर के कर्मचारियों ने फोन पर बिल से संतुष्ट-अंसतुष्ट होने की जानकारी मांगी। इसमें देव नंदिनी अस्पताल में भर्ती 30 मरीज, आरोग्य अस्पताल में भर्ती 12, जीएस में 2, रामा में दो मरीज व तीमारदार बिल से अंसतुष्ट रहे। इन सभी अस्पतालों को इन 46 मरीजों से लिए गए तय दर से अधिक शुल्क को वापस करने का डीएम ने आदेश दिया। इस पर देव नंदिनी अस्पताल ने 3.50 लाख रुपये मरीजों को वापस किए। दूसरे अस्पतालों से भी अवैध रकम को वापस कराने की कार्यवाही की जा रही है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 03 जून 2021

 


🌞🌹 ~ *आज का हिन्दू पंचांग 

⛅ *दिनांक 03 जून 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - वैशाख)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - नवमी 04 जून रात्रि 02:22 तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद शाम 06:35 तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*

⛅ *योग - प्रीति 04 जून रात्रि 02:24 तक तत्पश्चात आयुष्मान्*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:17 से शाम 03:57 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 05:57* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:16* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना मना है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *गर्मी के प्रभाव से सुरक्षा हेतु – प्रकृति के उपहार*

🏉 *नारियल पानी :- नारियल का पानी पित्तशामक, स्वादिष्ट, स्निग्ध और ताजगी प्रदान करनेवाला है | यह प्यास को शांत कर ग्रीष्म ऋतू की उष्णता से सुरक्षा करता है | अत: गर्मियों में नारियल पानी का सेवन विशेष लाभदायी हैं |*

🏉 *लू लगने पर नारियल पानी के साथ काला जीरा पीस के शरीर पर लेप करने से लाभ होता है |*

🏉 *प्रतिदिन नारियल खाने व नारियल पानी पीने से शारीरिक शक्ति का विकास होता है, वीर्य की तेजी से वृद्धि होती है | ( अष्टमी को नारियल न खायें | )*

➡ *मूत्र में जलन होने पर पिसा हरा धनिया तथा मिश्री नारियल पानी में मिला के पीने से जलन दूर होती है |*

🥒 *खीरा : - खीरा शरीर को शीतलता प्रदान करता है | इसमें बड़ी मात्रा में पानी और खनिज तत्त्व पाये जाते हैं |*

🥒 *अत: इसके सेवन से शरीर में खनिज तत्त्वों का संतुलन बना रहता हैं | यह मूत्र की जलन शांत करता है एवं यकृत ( लीवर ) के लिए भी हितकारी है | खीरा भूख बढाने के साथ ही आँतों को सक्रिय करता हैं |*

➡ *अधिक पढने – लिखने, चित्रकला, संगणक व सिलाई का काम करने से आँखों में थकावट होने पर खीरे के दुकड़े काटकर आँखों पर रखें | इससे उनको आराम मिलता है तथा थकावट दूर होती है |*

🥒 *नींबू और खीरे का रस मिलाकर लगाने से धूप से झुलसी हुई त्वचा ठीक होती है |*

🍉 *तरबूज : ग्रीष्म ऋतू में प्यास की अधिकता से मुक्ति दिलाता है तरबूज | इसके सेवन से शरीर में लू का प्रकोप कम होता है और बेचैनी से रक्षा होती है |*

🍉 तरबूज के रस में सेंधा नमक और नींबू का रस मिलाकर पीने से लू से सुरक्षा होती है |*

🍉 *गर्मी के प्रकोप से मूत्रावरोध होने पर तरबूज का रस पिलाने से मूत्र शीघ्र निष्कासित होता है |*

🍉 *तरबूज के छोटे – छोटे टुकड़ों पर थोडा – सा जीरा चूर्ण और मिश्री डाल के सेवन करने से शरीर की उष्णता दूर होती है |*

👉🏻 *धनिया : - धनिया ग्रीष्म ऋतू में अधिक प्यास के प्रकोप को शांत करता है |*

👉🏻 *१० ग्राम सूखा धनिया व ५ ग्राम आँवला चूर्ण रात को मिटटी के पात्र में १ गिलास पानी में भिगो दें | प्रात: मसलकर मिश्री मिला के छान के पियें | यह गर्मी के कारण होनेवाले सिरदर्द व मूँह के छालों में हितकर हैं | धनिया पीसकर सिर पर लेप करने से भी आशातीत लाभ होगा | इससे पेशाब की जलन, गर्मी के कारण चक्कर आना तथा उलटी होना आदि समस्याएँ दूर होती हैं |

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक


: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी


06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा

ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा इस बार 24 जून, दिन गुरुवार को पड़ेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। परिवार में आज आपके अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज लोगों से भावनात्मक संबंध बनाएंगे, लेकिन आवश्यकता पड़ने के समय कोई आगे नहीं आएगा, जिससे आप को मायूसी हाथ लगेगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अपने माता-पिता के आशीर्वाद की आवश्यकता होगी। आज आपके परिवार में किसी की गलती का विरोध करना तनाव का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ न मिलने से आज आपको अपने कार्य में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी

वृष 

आज का दिन आपके लिए उत्साह व उमंग भरा रहेगा। आज आपके सामने कुछ असमंजस की स्थिति तो उत्पन्न होगी, लेकिन फिर भी उसमें आप के मुनाफे के रास्ते खुले रहेंगे। ननिहाल पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ नए परिवर्तनों से सकारात्मक माहौल बनेंगे और प्रयत्न करने पर आपको अपने कुछ कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। यदि जरूरी लगे तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति भरा रहेगा। फिर भी आपको ध्यान देना होगा क्योंकि आपके व्यवहार का रूखापन लाभ को हानि में बदलने के साथ-साथ आपके सामाजिक संबंधों में भी खटास उत्पन्न कर सकता है, इसलिए आपको अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। आज आपको आपके व्यापार में अकस्मात धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिल सकता है। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, जिससे दूसरों की मदद करके आपके दिल को सुकून मिलेगा। 

कर्क 

आज का दिन आपको किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा भाग दौड़ करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आज आपके सभी कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। आज व्यापार क्षेत्र में भी आपको अनेकों लाभ मिलेंगे व राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आप अपना झंडा लहराएंगे। आज आप किसी पुरानी घटना को याद करके दुखी हो सकते हैं। आपके पारिवारिक खर्चों में वृद्धि के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है, इसलिए आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने की जा सकते हैं।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति भरा रहेगा। आपके धर्म संबंधित मामले काफी हद तक सुलगते नजर आएंगे, लेकिन आज कोई पारिवारिक विवाद आपको परेशान कर सकता है। यदि आज आप कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे है, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिश्रम के बाद दोपहर के समय आपकी आमदनी बढ़ेगी। मितव्ययी रहने के कारण खर्चे भी आपको हिसाब से करने होंगे। आज आपके धन कोष में भी वृद्धि होगी। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी बहस में नहीं पड़ना है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल फल देने वाला रहेगा। आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, आज उसमें आपको पूर्ण रूप से सफलता प्राप्त होगी। आज आपको अपने व्यापार के लिए कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं, जिससे आपको लाभ अवश्य होगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत की आवश्यकता है, तभी परीक्षा में सफलता प्राप्त होती दिख रही है। आज आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, नहीं तो वह आपके कार्यों में विघ्न का कारण बन सकता है। आज आपका आपकी माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, इसलिए आप उनकी बात को समझें और उनसे बहस में ना पड़ें।

तुला 

आज का दिन आपके लिए धन एवं सम्मान दोनों की प्राप्ति कराएगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको कुछ भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है, लेकिन अंतिम परिणाम प्रसंता दायक रहेंगे। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो आज वह भी समाप्त हो सकता है। आज आप अपने अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आपकी आध्यात्म के प्रति निष्ठा रहेगी। व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे, जिससे जीवनसाथी आपसे नाराजगी जता सकता है।

वृश्चिक 

आज का दिन आपको प्रत्येक कार्य में सफलता देने वाला रहेगा, लेकिन इसके लिए आपको परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। बेरोजगार व्यक्ति आज थोड़े से प्रयास के बाद ही किसी रोजगार से जुड़ सकते हैं, जिससे वह अपने भविष्य की योजनाओं को मजबूती दे पाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यो की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपको अपनी आर्थिक स्थिति के लिए परेशान होना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आप अपने मित्रों को कुछ जरूरी काम सौंपेंगे। आपके भाई व बहन के विवाह का प्रस्ताव आज मंजूर हो सकता है।

धनु 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपके मधुर व्यापार के कारण आपके मित्रों की संख्या बढ़ेगी, जिससे आपके नए प्रोजेक्ट्स का काम भी शुरू हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने से मन में प्रसन्नता रहेगी। यदि आपका लंबे समय से कोई पारिवारिक तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। यदि आज आप कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उतम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों को यदि किसी प्रतियोगिता का आवेदन करना है,तो वह आज कर सकते हैं।

मकर

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आर्थिक कारणों को लेकर आज आप भविष्य को लेकर चिंता में रहेंगे परंतु आज आपका ध्यान अध्यात्म की ओर आकर्षित रहेगा। यदि नौकरी पेशा है, तो आज आपको अपने क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी कार्य बिना किसी के सहयोग से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज धर्म कर्म के कार्य पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। आज आपको अपने पिताजी के सहयोग व आशीर्वाद की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी से भी आज आप कुछ प्यार भरी बातें करेंगे, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

कुंभ 

आज आपको पूरे दिन अकस्मात होने वाली घटनाओं से सतर्क रहना होगा, इसलिए आज यदि यात्रा पर जाना पड़े, तो उसे स्थगित कर दें। आपकी घरेलू दिनचर्या आज सामान्य ही रहेगी, लेकिन आज किसी अतिथि आगमन से आपका धन व्यय हो सकता है। आज आपको आपके व्यापार में भी आशा के अनुकूल ही परिणाम प्राप्त होंगे, जिससे मन में प्रशन्नता रहेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों के वेतन में आज वृद्धि हो सकती है। आज आप लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए भी मन बना सकते हैं। आज आपको अपनी संतान की गतिविधि पर नजर रखनी होगी, नहीं तो वह किसी गलत राह पर जा सकते हैं।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपके अधिकांश कार्य थोड़े से परिश्रम के बाद ही पूर्ण हो जाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी आज आपका दिन उत्तम रहेगा और संतोषजनक स्थिति बनेगी। ऑफिस में आज आपको किसी महिला सहकर्मी से लाभ होता दिख रहा है। व्यापार में विस्तार की योजना को आज प्रगति मिलेगी। यदि आप किसी कार्य में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज सामाजिक क्षेत्र हो या पारिवारिक सभी जगह आपकी जय होगी क्योंकि आज सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। प्रेम जीवन में आज नई ऊर्जा का संचार होगा।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,



 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

बुधवार, 2 जून 2021

दिल्ली में आर एस एस की बड़ी बैठक गुरुवार से


 नयी दिल्ली। कल से आरएसएस की समन्वय बैठक दिल्ली में शुरू होगी. ये बैठक 3 दिनों तक चलेगी. इसमें शामिल होने सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत आज दिल्ली पहुंच रहे हैं. बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, पूर्व सरकार्यवाह सुरेश जोशी, सह सरकार्यवाह डॉ कृष्णगोपाल, सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य और अरुण कुमार सरीखे संघ के तमाम बड़े अधिकारी शामिल होंगे. संघ के अलग अलग अनुसांगिक संगठनों के प्रमुख भी अलग अलग समय पर बैठक में शामिल होंगे. कुछ संगठनों के प्रमुख ऑनलाइन भी जुड़ेंगे.

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि संघ प्रमुख कल से 3 दिनों तक दिल्ली में रहेंगे और संघ के विभिन्न केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ अनेकों विषयों पर चर्चा करेंगे.

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...