सोमवार, 31 मई 2021

अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर किया श्रद्धां से नमन



मुजफ्फरनगर । नगर में महारानी देवी अहिल्याबाई होलकर की 296 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। महारानी देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। जिला अस्पताल चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई की मूर्ति पर आज राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उन्हें अनन्य शिवभक्त, त्याग, धर्म और समर्पण की प्रतिमूर्ति बताया। विख्यात मालवा साम्राज्य इंदौर की महारानी देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर मुजफ्फरनगर के अहिल्याबाई चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में वीरांगनाओं इतिहासकारों शहीदों ओर महापुरुषों का सम्मान किया जा रहा है भाजपा सरकार में इन लोगों पर टीवी सीरियल व धार्मिक फिल्में बनाई जा रही है। इससे पहले की सरकारों में जहां टीवी सीरियल में फिल्मों में अश्लीलता परोसी जाती थी। भाजपा सरकार में धार्मिक फिल्में बनाई जा रही है जिससे युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन मिल सके और वह अपनी संस्कृति को ना भूल सके। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने जनपद वासियों को अहिल्याबाई होकलर की जयंती पर शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी लोग वीरांगना देवी अहिल्याबाई होलकर के मार्गदर्शन पर चलें और उनकी कहानी को आत्मसात करें। जिला अस्पताल चौराहा स्थित अहिल्याबाई की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अहिल्याबाई जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, श्रीमोहन तायल, सभासद अरविंद धनगर सहित दर्जनों पाल समाज के लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर विशेष रुप से नीरज शर्मा (प्रान्त विधि प्रमुख गौ सेवा विभाग RSS) , भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरनगर के जिला मन्त्री सुधीर खटीक, जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल जी, जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल, सभासद अरविंद धनगर, रविन्द्र सिंह जी ITI एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

प्रदेश में कई पीसीएस अफसरों के तबादले

 


लखनऊ । प्रदेश में कई पीसीएस अफसरों के तबादले किये गये है । पूनम निगम को अपर जिलाधिकारी जालौन बनाया गया है । प्रमिल कुमार सिंह अपर आयुक्त झांसी बने है । अमित राठौर ओएसडी एलडीए बनाया गया है ।

कोरोना काल में ताजमहल सहित अन्य स्मारकों को 15 जून तक बंद करने के आदेश

 

आगरा । कोरोना संक्रमण के चलते ताजमहल सहित अन्य स्मारकों को 15 जून तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। ये आदेश निदेशक स्मारक डॉ. एनके पाठक ने रविवार को जारी किए हैं। संक्रमण के चलते देश में 14 माह में तीसरी बार स्मारकों को पर्यटकों के लिए बंद कराया गया है। पिछले वर्ष स्मारकों पर बंदी का ताला 17 मार्च को लगा था तो इस बार 16 अप्रैल की सुबह से उन पर ताला लटक गया। दूसरी बार ताजमहल को 31 मई तक के लिए बंद करने के लिए आदेश जारी हुए थे। इधरए कोरोना महामारी का कहर पूरी तरह से न थमने के कारण 15 जून तक ताजमहल को बंद करने के आदेश किए गए हैं। पिछले 14 महीनों में 188 दिनों की रिकॉर्ड बंदी के बाद ताजमहल 179 दिन ही पर्यटकों के लिए खुला रह सका।


संस्कृति मंत्रालय ने पिछले वर्ष स्मारकों को लॉकडाउन लागू होने से पूर्व ही बंद कर दिया था। 17 मार्च से 20 सितंबर तक 188 दिन ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहा था। 21 सितंबर 2020 से 15 अप्रैल 2021 तक 207 दिनों की अवधि में ताजमहल 179 दिन ही खुल सका। इस अवधि में 29 शुक्रवार रहे। शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के चलते ताजमहल बंद रहता है। 16 अप्रैल से 31 मई 2021 तक ताजमहल बंद करने के आदेश के बाद 15 जून तक इसकी बंदी और बढ़ा दी गई है।

अलमासपुर में परिवार गया शादी मे, चोरों ने किया लाखों के माल पर हाथ साफ

 


मुजफ्फरनगर l नई मंडी इलाके के ग्राम अलमासपुर में बदमाशों ने घर मे घुसकर लाखो की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।

अलमासपुर निवासी ब्रिजेश 7 दिन से अपने परिवार सहित भाई की शादी में कमहेड़ा गया हुआ था। सवेरे लौटा तो घर अंदर से लॉक पाया। जाकर देखा गया तो 80 हज़ार की नकदी, जेवर व लाखो का सामान गायब मिला। चौकी प्रभारी योगेश शर्मा ने यहाँ पहुंचकर पीड़ित से बात की। आरोप है कि दरोगा ने पीड़ित को ही हड़काया। कि शादी में जाते समय कोई जेवर घर मे छोड़कर जाता है क्या?? 80 हज़ार तेरे पास कहा से आये? इन सवालों के बाद पीड़ित पक्ष में पुलिस के प्रति रोष बना है।

कंगना रनौत का बाडीगार्ड क्यों हुआ गिरफ्तार


मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार हेगड़े को कर्नाटक स्थित उनके गांव से गिरफ्तार किया गया। उन पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर धोखा देने और यौन शोषण का आरोप लगाया है। 

पीड़ित महिला ने मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में हेगड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। 30 वर्षीय महिला पेशे से ब्यूटीशियन हैं। महिला का कहना है कि पिछले साल जून में कुमार हेगड़े ने शादी का वादा किया था और दोनों रिलेशनशिप में आ गए। एफआईआर के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता से शादी का वादा किया और उसने लिव इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह दी। जिस पर महिला राजी हो गई। वो पिछले आठ साल से एक दूसरे को जानते थे।

मुजफ्फरनगर की बेटी की हत्या कर पति ने कोरोना से दिखाई मौत, मुआवजे और सरकारी नौकरी के लालच का अंदेशा


 मुजफ्फरनगर।कोरोना काल में महिलाओं पर अत्याचार तेजी के साथ बढ़ा है। एक ओर विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया गया। पति के अवैध् ताल्लुक को विरोध करने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई। उसके परिजनो को पति ने फोन करके कोरोना से मौत होना बताया। जब परिजन पहुंचे तो तब तक पति व ससुराल के अन्य लोग विवाहिता का दाह संस्कार कर चुके थे। इस मामले में पुलिस ने एक न सुनी। परेशान हाल परिजन लगातार अफसरो के यहां अपनी गुहार लगा रहे हैं।

शहर कोतवाली क्षेत्र की वाल्मीकी बस्ती खालापार निवासी  तारादेवी पत्नी श्याम लाल ने बताया कि उसकी बेटी सपना की शादी दस साल पहले शामली के दयानंद नगर निवासी अमित पुत्र सुशील के साथ हुई थी। उसकी बेटी ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी के पद पर भी तैनात थी। आरोप है कि उसके पति अमित के किसी अन्य महिला से अवैध् सम्बन्ध थे। जिसको लेकर विवाहिता विरोध् करती थी। इसी के चलते कई बार विवाद हो चुका था। प्रतिदिन रात में सपना के सामने ही वह अपनी प्रेमिका से फोन पर बात करता था। बीस मई को तारादेवी के पास फोन आया कि सपना की कोरोना से मौत हो गई। जिस समय परिवार के लोग शामली पहुंचे तो आसपास भी किसी को घटना की जानकारी नहीं थी। वे लोग शमशान घाट पहुंचे तो पता चला कि सपना का तो दाह संस्कार कर दिया गया हैं। तारादेवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कथित हत्या से एक दिन पहले ही सपना ने फोन पर अपनी बहन को बताया था कि उसका पति उसे मारने की फ़िराक में है। लेकिन बहन ने समझा दिया था कि वहम होगा। लेकिन उसे यह अन्दाजा नहीं था कि 24 घंटे के भीतर ही उसकी बहन की हत्या कर दी जायेगी। पति के अवैध सम्बन्ध की पत्नि भेंट चढ गई हैं। इस मामले में शामली कोतवाली पर तहरीर दी गई थी। लेकिन दस दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। अब तारादेवी ने शहर कोतवाली पुलिस को इस पूरे मामले से अवगत कराते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई हैं।

मृतक आश्रित कोटे में सरकारी नौकरी के फेर में तो नहीं ली जान

सपना ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थी। कहीं ऐसा तो नहीं पति ने सरकारी नौकरी के फेर में विवाहिता की जान ले ली हो। यह शक विवाहिता की मां तारादेवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में जताया है। तारा देवी ने बताया कि उसका दामाद अमित सरकारी नौकरी के लालच में था। जिसके चलते हो सकता है यह भी वजह रही हो।

कासगंज के भाजपा विधायक की हार्ट अटैक से मौत


 कासगंज। जनपद के अमांपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का सोमवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। सीने में दर्द होने पर उन्हें उपचार के लिए परिजन अमांपुर से सीधे एटा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कासगंज और एटा के तमाम भाजपा के नेता और विधायक अस्पताल पहुंच गए। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके परिजनों से फोन पर बात कर दुख जताया। 

बताया गया है कि सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे विधायक अपने आवास पर तैयार होकर क्षेत्र में जाने के लिए निकलने वाले थे तभी आवास पर ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। वह जैसे कुर्सी पर बैठे तभी उन्हें हार्ट अटैक आया। उनकी हालत देख परिजन उन्हें लेकर तत्काल अमांपुर से एटा सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों चेकअप कर मृत घोषित कर दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने बताया विधायक को आवास पर हार्ट अटैक हुआ, जिससे उनका निधन हो गया। उनकी पत्नी की हाल में कोरोना से मौत हो गई थी।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 31 मई 2021

 



🌞 ~ * हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 31 मई 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - वैशाख)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - षष्ठी 01 जून रात्रि 01:05 तक तत्पश्चात सप्तमी*

⛅ *नक्षत्र - श्रवण शाम 04:02 तत्पश्चात धनिष्ठा*

⛅ *योग - ब्रह्म सुबह 06:04 तक तत्पश्चात इन्द्र*

⛅ *राहुकाल - सुबह 07:37 से सुबह 09:17 तक*

⛅ *सूर्योदय - 05:57* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:14* 

(समय मे जिलेवार अंतर संभव है)

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *घर में अशांति निवृति हेतु* 🌷

💥 *जिनके घर में झगड़े बहुत होते हों और अशांति के कारण वातावरण बड़ा विचित्र रहता हो तो उनको चाहिए नीम के पत्ते घी में डुबाकर गायत्री मंत्र बोलते हुए आहुति डालें | पहले संकल्प कर दें श्वास रोक कर कि हमारे घर में शांति बढ़े ..क्लेश ना हो ..झगड़े न हो |*

🙏🏻 *

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *दाँतों की मजबूती के लिए* 🌷

🐄 *देशी गाय का गौमूत्र ३-४ बार कपड़े से छान कर मुंह में भरे और अच्छी तरह कुल्ला करें फिर थूक दें ... फिर भरे ...ऐसा ४-५ बार करें ....फिर साफ पानी से मुंह धो लें | उस आदमी को कभी doctor के पास नहीं जाना पड़ेगा | बुढ़ापे में भी दांत मजबूत रहेंगे | चौखट नहीं लगवानी पड़ेगी |*

🙏🏻 *- 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *ग्रहदोष व ग्रहबाधा निवारण हेतु* 🌷

卐 *ग्रहदोष और ग्रहबाधा जिनको भी लगी हो, वे अपने घर में ९ अंगुल लम्बा कुम -कुम का स्वस्तिक बना दें तो ग्रहबाधा की जो भी समस्याएँ हैं, दूर हो जायेंगी |*

🙏🏻 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक


: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी


06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021


मेष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको व्यापारिक मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है और नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है। आज आप कुछ सामाजिक कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। सरकार की तरफ से भी आज आपको कोई विशेष सम्मान मिल सकता है। दोपहर के समय आपके व्यापार की आज कोई डील फाइनल हो सकती है। इसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष से भी आज धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे

वृष 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रखेगा। आज आप अपने व्यापार की नई योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे जिससे आपके व्यापार में तेजी से तरक्की होगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार भी खरीद सकते हैं। संतान के विवाह प्रस्ताव को आज आप मंजूरी दे सकते हैं जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक रहने वाला है। किसी भी तरह काम को पूरा करने में आज पूरा दिन बिता सकते हैं जिसके चलते आज आप अपने जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे और वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आप वही कार्य करने की सोचें, जो आपको प्रिय हो क्योंकि आज आपके सभी कार्य बनते नजर आ रहे हैं। आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालने में कामयाब रहेंगे जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार के लिए नई योजना भी आज आपके दिमाग में आएगी। नौकरी में आज आप अपने सीनियर्स के सहयोग से तरक्की करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने जा सकते हैं।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए काफी शुभ फल देने वाला रहेगा। आज का दिन आप दूसरों की मदद करने में भी निकालेंगे लेकिन उसका फल आपको अवश्य मिलेगा। ऑफिस में आज आपको लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। इससे आपके सहयोगी भी आपके प्रशंसा करते नजर आएंगे। आप जैसा चाहते हैं, वैसा ही माहौल मिलेगा जिससे आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। रात्रि में आज किसी विवाह, जन्मदिन, इत्यादि में जाना पड़ सकता है। आज आपके लंबे समय से रुके हुए काफी कार्य पूरे होंगे। दिल से आपको थोड़े तनाव से मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थियों को आज उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में फायदा होगा और आप उसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। जो ब्याज के पैसे लेनदेन करने का सोच रहे हैं, उनके लिए दिन कमजोर है। कार्य क्षेत्र में कुछ लोग कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे लेकिन आपके सभी कार्य बनते ही नजर आ रहे हैं। आज किसी व्यक्ति को उधार दिए हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के सभी उत्तर दायित्व की पूर्ति भी आसानी से कर सकेंगे।

कन्या 

आज का दिन आपको हर मामले में सतर्क रहने का होगा क्योंकि आज आपके शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, इसलिए सतर्क रहें। आज आपको व्यापार के लिए दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है जिससे आपके व्यापार को भी लाभ होगा। आज दोपहर के समय आपका कोई दोस्त आपसे मदद मांग सकता है। आज आप परिवार के लोगों के सदस्यों के साथ किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा कर सकते हैं। आज आपको अपने व्यवहार में संयम व सावधानी बरतनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया तो आज आपके नौकरी में आपके विरोधी आपका प्रमोशन रुकवा सकते हैं। आज व्यस्तता के चलते आप अपने परिवार को सम्मान नहीं दे पाएंगे जिससे आपकी माता जी आप से नाराजगी जता सकती हैं।

तुला 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपके प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी से आज भविष्य की योजना पर चर्चा करेंगे। व्यापार में आज आप अपने नए प्रोजेक्ट्स को शुरू कर सकते हैं, दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने मित्रों के साथ पार्टी करने का मौका मिल सकता है जिसमें आपको कोई विशेष जानकारी प्राप्त हो सकती है। जमीन जायदाद से संबंधित यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें आज गिरावट हो सकती है।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए और दिनों के मुकाबले काफी बेहतरीन रहने वाला है। जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, उनको भी आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे ही जिससे वह अपने भविष्य को संवारेंगे। आज आप अपने परिवार की सुख और शांति व्यवस्था का आनंद उठाएंगे। सभी लोग आपस में एक दूसरे की मदद करते नजर आएंगे। इससे आपका मानसिक तनाव भी कम होगा और मन में प्रसन्नता रहेगी। यदि आप नौकरी या व्यापार में आज कोई नवीनता ला सकते हैं तो आगे भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ होगा। आज आपको व्यापार में दिनभर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

धनु 

आज का दिन आपको सावधानी से हर काम को करने का मौका देगा इसलिए इसका लाभ उठाएं। यदि ऐसा नहीं किया तो कोई बड़ा लाभ आज आपके हाथ से निकल सकता है। यदि आज कोई ठोस निर्णय लेना पड़े तो सोच विचार कर लें, नहीं तो वह आपके हाथ से आपके कई लाभ छीन सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए भी पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है लेकिन आपको उसे पहचानना होगा नहीं तो वह आपका फायदा भी उठा सकता है। व्यापार में यदि आज आपको कोई जोखिम उठाना पड़े तो सोच विचार उठाएं नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर 

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने रूम में रखे घरेलू कार्यों को निपटने का सुनहरा मौका मिल सकता है जिससे आज आप अपने पुत्र या पुत्री के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं लेकिन उसे आप अपने माता-पिता के साथ अवश्य लें। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है तो वह आज आपको भरपूर लाभ देगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। आज आपको अपनी संतान की पढ़ाई पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।

कुंभ 

आज का दिन आपकी सेहत के लिए नर्म रह सकता है। मौसम परिवर्तन के कारण आज आपको कोई विकार परेशान कर सकता है, इसलिए अपने खानपान में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। व्यापार के मामले में आज दिन उत्तम रहेगा क्योंकि आपके हाथ में लाभ के कई अवसर आएंगे लेकिन उन्हें आपको पहचानना होगा। यदि व्यापार में कोई निर्णय लेना पड़े तो जल्दबाजी में बिल्कुल ना लें, नहीं तो आगे चलकर आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने भाई बहनों के साथ बिताना पसंद करेंगे। बहन के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

मीन

आज का दिन आपके लिए उत्तम फल देने वाला रहेगा। व्यापार में आज आपको जोखिम उठाना हितकर रहेगा लेकिन यदि आज आपको अपने परिवार में कुछ परेशानी हो तो उसे धैर्य और मधुर व्यवहार से सुलझाएं, नहीं तो रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आज आपको नौकरी में किसी से भी वाद विवाद में नहीं पड़ना चाहिए, नहीं तो आप अपने सीनियर की नजरों से नीचे गिर जाएंगे। इसका आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें। जो विद्यार्थी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आज भरपूर सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कुछ तनाव हो सकता है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,



 

शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,

 

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।

आलोचना देश के लिए संकट पैदा करने वाली ना हो : कृपा शंकर

 मुजफ्फरनगर । हिंदी पत्रकारिता दिवस एवं नारद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग द्वारा एक विभाग जिसमें जिला मुजफ्फरनगर शामली बागपत स्तरीय वेबीनार का आयोजन किया गया वेबीनार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जिला एवं विभाग कार्यकारिणी एवं अनेक सम्मानित पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति रही वेबीनार को संबोधित करते हुए संघ के संयुक्त क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख ने कहा कि मौजूदा समय में पत्रकारों की जिम्मेदारी बढ गई है। 

कृपा शंकर ने कहा संस्कृति विरोधी विचार ने आदि पत्रकार मैं ऋषि नारद को फिल्म नाटकों व अन्य माध्यमों से हमेशा उपहास का पात्र बनाने का कुत्सित प्रयास किया परंतु हिंदू विचार के मजबूत होने के साथ ही महर्षि नारद को भी समाज में आदि पत्रकार के नाते यथोचित सम्मान दिलाने का उचित प्रयास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा हुआ कृपा शंकर जी ने कहा पत्रकार महर्षि नारद की तरह दूरदर्शी व भविष्य दृष्टा होता है क्योंकि वह समाज के बीच में जाकर हो रही घटनाओं के घटनास्थल पर मौजूद रहकर समाज पर आने वाली परिस्थिति को भाप लेता है। इसलिए वह स्थितियों का आकलन सही प्रकार से कर लेता है। इसके लिए उन्होंने महाभारत से संजय का उदाहरण लिया नारद जी की तरह पत्रकार भ्रमण करके  वास्तविकता के निकट चला जाता है। उन्होंने कहा जब जब धार्मिक मान्यताओं का ह्रास होता है तब तक देश समाज पर संकट आता है संकट के समय पत्रकार का विचार नारद जी की बातें आलोचनात्मक तो हो परंतु है आलोचना देश की प्रतिष्ठा का अहित करने वाली ना हो। उन्होंने कहा एक पत्रकार अपने प्राणों को संकट में डाल कर स्थितियों से समाज को अवगत कराता है परंतु ऐसा करते समय यह भी ध्यान रखना आवश्यक है कि उसके कार्य से देश विरोधी लाभ ना उठा लें। उसके लिए कृपा शंकर ने कारगिल युद्ध के समय की गई लाइव रिपोर्टिंग का उदाहरण दिया। सोशल मीडिया के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसी बात को बिना उसकी सत्यता जाने सोशल मीडिया मंच पर साझा करने से बचना चाहिए।

वेबीनार में तीनों जिलों के प्रमुख पत्रकारों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विभाग कार्यकारिणी से विनोद, सह प्रांत प्रचारक प्रमोद कुमार, विभाग कार्यवाह सेवादास, सह प्रांत कार्यवाह रमाशंकर, विभाग प्रचारक लोकेंद्र कुमार, संपर्क प्रमुख राज सिंह व व्यवस्था प्रमुख डॉ हरीश संचालक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रविवार, 30 मई 2021

दूध सब्जी रिक्शा ठेले वालों के टीकाकरण को चलेगा विशेष अभियान


लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार अब गरीब तबके से जुड़े लोगों को अलग से कोविड-19 का टीका लगवाएगी। इसके लिए 15 जून से सभी 75 जिलों में यह अभियान शुरू होगा। इसमें दूध विक्रेता, सब्ज़ी विक्रेता, ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शा चालक, ठेला, खोमचा, रेहड़ी, पटरी व्यवसायी आदि संबंधित वर्ग शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को टीम-9 के अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए कार्ययोजना बनाने को कहा है। उन्होंने नगरीय निकाय अथवा परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित कर इन सभी लोगों को टीका-कवर से आच्छादित करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी 75 जिलों में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण की प्रक्रिया एक जून से प्रारंभ हो रही है। इसके साथ ही, 12 वर्ष के कम आयु के बच्चों के अभिभावकों का टीकाकरण प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। सभी जिलों में इसके लिए 'अभिभावक स्पेशल बूथ' भी बनाए गए हैं। वैक्सीन के लिए ऑनलाईन को-विन पोर्टल में इन 'अभिभावक स्पेशल' बूथ का स्लॉट उपलब्ध होगा। इन बूथ पर केवल अभिभावकों का ही वैक्सीनेशन होगा। इन बूथ पर टीकाकरण के लिए अभिभावकों को अपने पाल्यों के आयु का सत्यापन कराना किया जाए।

जिले में जिलाधिकारी ने जारी की कोरोना कर्फ्यू की एडवाइजरी

 


मुजफ्फरनगर- 30- मई 2021... जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा निर्गत शासनादेश संख्या 729/2021-सीएक्स-3, गृह (गोपन) अनुभाग-3, लखनऊ दिनांक 30 मई 2021 के अन्तर्गत वर्तमान में सक्रिय कोरोना केस के दृष्टिगत जिन जनपदों में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या आज दिनांक 30.05.2021 को 600 से कम है, उन जनपदों में गतिविधियों को प्रारम्भ करने के सम्बन्ध में छूट अनुमन्य करते हुए दिशा-निर्देश जारी किए गए है, साथ ही जिन पदों में कोरोना के सक्रिय केस 600 से अधिक है, उन जनपदों में फिलहाल कोई छूट अनमन्य नही की गई है।


उल्लेखनीय है कि जनपद मुजफ्फरनगर में वर्तमान में 1165 सक्रिय कोरोना केस है, अतः उक्त शासनादेश के अनुपालन में जनपद मुजफ्फरनगर में इस कार्यालय के आदेश संख्या 1714/जे0ए0-2021 दिनांक 23.05.2021 द्वारा दिनांक 31 मई 2021 की प्रातः 07.00 बजे तक लागू आंशिक कर्फ्यू को, अग्रिम आदेशों तक यथावत लागू किया जाता है। शासनादेशानुसार जनपद में स्वास्थ्य विभाग की प्रतिदिन की कोरोना रिपोर्ट के आधार पर सक्रिय कोरोना कुल केस 600 की संख्या से कम होने की दशा में कोरोनों कर्फ्यू में अनुमन्य सभी छूट लागू किए जाने हेतु यथासमय आदेश जारी किए जाएंगें।

किसी व्यक्ति द्वारा निर्देशों का उल्लंघन किए जाने पर उसके विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 एवं आपदा प्रबन्ध अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। उपर्युक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

एक जून से जिले में होगा 18 से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन


मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में 1 जून 2021 दिन मंगलवार से 18 से 44 वर्ष के नागरिकों का कोविड टीकाकरण अभियान आरंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं प्रत्येक केंद्र पर प्रतिदिन 100 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए नागरिक जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर, आयुष विभाग जिला चिकित्सालय परिसर मुजफ्फरनगर, कार्यालय मंडी समिति मुजफ्फरनगर, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खालापार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली केंद्रों पर अपना टीकाकरण करा सकते हैं जिसके लिए उन्हें को-विन पोर्टल(www.COWIN.GOV.IN) एवं आरोग्य सेतु एप पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराएं रजिस्ट्रेशन के उपरांत दिनांक 31 मई 2021 को प्रातः 11:00 बजे से कोविड टीकाकरण हेतु अपॉइंटमेंट (टीका लगने का समय, दिनांक व स्थान) लिया जा सकेगा। नागरिक पोर्टल ऐप के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन एवं स्लॉट लेने के बाद नियत स्थान पर अपना टीकाकरण करा सकते हैं उन्होंने बताया कि यदि लाभार्थी को रजिस्ट्रेशन के पश्चात 4 अंको का ओटीपी का मैसेज प्राप्त नहीं होता है तो उनको टीकाकरण से आच्छादित नहीं किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में 12 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावकों हेतु दो अभिभावक स्पेशल कोविड वैक्सीनेशन सेंटर एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग रोडवेज के निकट एवं एमजी पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड मुजफ्फरनगर बनाए गए हैं जिनमें प्रत्येक सेंटर पर 100 लाभार्थियों को टीकाकरण से आच्छादित किया जाएगा। इन दोनों केंद्रों पर ऐसे अभिभावकों का टीकाकरण किया जाएगा जिनके बच्चों की आयु 12 वर्ष से कम है इसके लिए अभिभावक पोर्टल या ऐप के माध्यम से अपना अपॉइंटमेंट ले सकते हैं जिसके लिए अभिभावक को टीकाकरण स्थल पर बच्चे की आयु के लिए आधार कार्ड या जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र दिखाना होगा। प्रमाण पत्र दिखाए बिना या गलत प्रमाण पत्र पाए जाने पर टीकाकरण नहीं किया जाएगा।

18 प्लस के लिए नवीन मंडी में लगेगा वैक्सीनेशन कैंप


मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन के माध्यम से 1-6-2021 को करोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीन लगवाने तीन दिवसीय कैंप 18+वर्ष से ऊपर उम्र वालों के लिए मंडी समिति कार्यालय नवीन मंडी स्थल मुजफ्फरनगर में लगेगा,जिसका समय प्रातः 8:30 बजे से रहेगा जिसमें 1 दिन पूर्व निम्न साईट http://www.cowin.gov.in पर कार्यालयनवीन मंडी स्थल स्थान पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा 1 दिन में एक केंद्र पर 100 लोगों को ही टीकाकरण किया जाएगा। सभी सदस्य, व्यापारी,कर्मचारी अपने 18 उम्र से ऊपर के परिजनों को टीकाकरण कराने का लाभ उठा सकते हैं। 

विजय शुक्ला जिलाध्यक्ष व अचिंत मित्तल जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरनगर ने यह जानकारी दी। 

कश्यप समाज ने विजय कश्यप को श्रद्धांजलि दी



 मुजफ्फरनगर । कश्यप समाज द्वारा राज्यमंत्री विजय कश्यप को हवन यज्ञ करके दी श्रद्धांजलि दी गई। 

जनपद में आज राज्यमंत्री विजय कश्यप तेरहवीं पर कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आज खजानी धर्मशाला हनुमान चौक नयाबास नदी रोड मुजफ्फरनगर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन एवं यज्ञ हवन करके मंत्री विजय कश्यप को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कश्यप समाज के सम्मानित व्यक्तियों द्वारा किया गया जिसमें ऋषि पाल कश्यप उस मुन्नू ज्योति कश्यप नरेंद्र कश्यप एडवोकेट सतवीर कश्यप पंकज कुमार एडवोकेट कैलाश चंद वरिष्ठ पाल महेंद्र प्रधान रामपाल आदि गणमान्य कश्यप समाज के लोगों ने मंत्री विजय कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित की।

81 नये मामले एक मौत, जिले में अभी भी कोरोना के 1165 केस


 मुजफ्फरनगर । जिले में आज भी कोविड के 81 मामले मिले। एक व्यक्ति की मौत हो गई। 372 लोगों को डिस्चार्ज किए जाने के बावजूद अभी जिले में कोरोना के 1165 एक्टिव मामले रह गए हैं। 

*Corona Sheet -Muzaffarnagar DATE--30-05-2021* 

------------------

TOTAL RESULT RECVD--1535

 

TOTAL NEGATIVE--1507


TOTAL RTPCR POSITIVE 28


TOTAL ANTIGEN POSITIVE --21


PVT LAB POSITIVE --32


Positive Other Distt--0


 *TOTAL POSITIVE CASE --81* 


TOTAL CUMMULATIVE POSITIVE CASE --30033


TOTAL DISCHARGE --372


TOTAL CUMMULATIVE DISCHARGE --28618


TOTAL DEATH---1


CUMMULATIVE DEATH- 250


TOTAL ACTIVE CASE--1165

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर क्या कहा?


 मुजफ्फरनगर। मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्राम चांदपुर व भंडूरा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और कोरोना से बचाव हेतु सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत अपने विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर सदर के ग्राम चांदपुर व भंडूरा के कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद करते हुए जरूरतमंदों की सेवा को आगे आने का आह्वान किया।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता एवं दूरदृष्टि के परिणामस्वरूप केंद्र सरकार के ये 7 वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण रहे हैं। उन्होंने बताया कि चाहे तीन तलाक का मुद्दा हो, धारा 370 की बात हो, श्री राम मंदिर निर्माण का विषय हो, किसानों के सशक्तिकरण की बात हो या अन्य कोई भी विषय हो, देश एक सच्चे, ईमानदार, संयमी, परिश्रमी, निर्भीक शासक के हाथों में है।

कपिल देव ने कहा कि ये मोदी जी की कुशल नेतृत्वशक्ति का ही परिणाम है कि हमारा देश वैश्विक महामारी कोविड-19 के विरुद्ध महायुद्ध में विजय की ओर तेजी से बढ रहा है। उन्होंने देश के सबसे बडे टीकाकरण अभियान की चर्चा करते हुए सभी पात्र ग्रामवासियों से जल्द से जल्द टीका लगवाये जाने की अपील की तथा कोविड गाईडलाईन का शत प्रतिशत पालन करने को कहा।

उन्होंने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों सुनील चांदपुर, संगीत भंडूरा, प्रवीण सैनी तिगरी से गांवों में फैले कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और अपने गांव में विशेष सफाई अभियान चलाये जाने और सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाईजर का निरंतर प्रयोग करने को कहा। कपिल देव ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने एवं इससे बचाव हेतु दवाईयां, सैनिटाईजर आदि हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

वर्चुअल बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पाल, बबलू पाल, ओम सिंह, बंटी, नरेश प्रजापति, मोनू पाल, अरुण, निशांत कश्यप आदि उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर सहित बीस जिलों में कोरोना कर्फ्यू में छूट नहीं


लखनऊ। कोरोना कर्फ्यू को लेकर यूपी सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी हैं, जिसके अनुसार लखनऊ, नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद ओर सहारनपुर सहित 20 जिलों में फिलहाल कोई छूट न देते हुए सख्ती करने के निर्देश दिए है जबकि हाथरस, बांदा, उन्नाव, मऊ सहित अन्य जिलों में छूट देने के लिए प्लान तैयार किया है।

कोरोना कर्फ्यू को लेकर नई गाइडलाइन के अनुसार कुल 20 जिलों में फिलहाल कोई छूट नहीं मिलेगी। 
लखनऊ समेत 20 जिलों में कोई छूट नहीं है। 
लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर में कोई छूट नहीं
वाराणसी, गाजियाबाद, बरेली में छूट नहीं
मुरादाबाद, गाजीपुर, बिजनौर में छूट नहीं
देवरिया, गोरखपुर, बुलंदशहर में छूट नहीं
जौनपुर, सोनभद्र, झांसी में भी छूट नहीं
प्रयागराज, लखीमपुर खीरी में भी छूट नहीं
पहले की तरह स्कूल, कोचिंग संस्थान बंद
जहां 600 से ज्यादा एक्टिव केस छूट नहीं
सिनेमा, मॉल, जिम, पूल्स पूर्णतः बंद रहेंगे
मुजफ्फरनगर,बरेली,नोएडा में भी छूट नहीं







सुबह सात से शाम सात तक खुलेंगे बाजार, गाइड लाइन जारी


 लखनऊ । उत्तर प्रदेश अनलॉक की ओर बढ़ गया। योगी सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार 1 जून से यूपी के 20 जिलों को छोड़कर सभी जनपदों में सुबह 7 से शाम 7  बजे तक कोरोना कर्फ्यू में कुछ शर्तों के साथ ढील दी जाएगी। शनिवार-रविवार साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी। 600 से अधिक कोरोना केस वाले जिलों को फिलहाल अभी कोई छूट नहीं दी जाएगी। 

जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि कोरोना के अभियान से जुड़े फ्रंटलाइन सरकारी विभागों में पूर्ण उपस्थिति रहेगी एवं शेष सरकारी कार्यालय अधिकतम 50% उपस्थिति के साथ खुलेंगे और उसमें 50% कर्मी ही रहेंगे। निजी कंपनियों के कार्यालय भी मास्क की अनिवार्यता के साथ खोले जा सकेंगे। औद्योगिक संस्थान खुले रहेंगे।सब्जी मंडी पूर्व की भांति खुली रहेंगी प्रत्येक सब्जी मंडल स्थल में कोविड-19 की स्थापना की अनिवार्यता होगी। स्कूल कॉलेज तथा शिक्षा संस्थान शिक्षण कार्य हेतु बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट्स होम डिलीवरी की केवल अनुमति होगी। सेंट जॉन को छोड़कर शेष स्थानों में धर्म स्थलों के अंदर एक बार में एक स्थल पर 5 से अधिक श्रद्धालु ना हो। अंडे मांस और मछली की दुकानों को पर्याप्त साफ-सफाई तथा सैनिटाइजेशन का ध्यान रखते हुए बंद स्थान अथवा ढके हुए खोलने की अनुमति होगी। समस्त प्रदेश में गेहूं क्रय केंद्र एवं राशन की दुकानें खुली रहेंगी। कोचिंग संस्थान सिनेमा जिम स्विमिंग पूल क्लब एवं शॉपिंग मॉल पूर्णता बंद रहेंगे।

छपार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपरा में दो पक्षों में प्रधानी चुनाव की रंजिश में जमकर चले लाठी-डंडे

 


मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपरा में दो पक्षों में प्रधानी चुनाव की रंजिश में जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव और गोलियां चलीं। गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार करीब एक घंटे तक पथराव हुआ और गोलियां चलीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। रविवार को गांव पहुंची पुलिस ने बताया कि अभी गांव में स्थिति सामान्य है। थाना छपार के प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया की उन्हें फोन पर सूचना मिली जिसके बाद में गांव पहुंचे और स्थिति को संभाला। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तीन लोग घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल भेजा जा रहा है।

सोमवार को केरल पहुंच जाएगा मानसून


नई दिल्ली. केरल में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के 31 मई तक पहुंचने की उम्मीद है. आशा है कि मुंबई में 15 जून तक मॉनसून पहुंच जाएगा, लेकिन राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के लोगों को फिलहाल मॉनसून का इंतज़ार करना पड़ेगा. इन इलाकों में आमतौर पर 1 जुलाई से मॉनसूनी बारिश शुरू होती है.

 भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार ये पांच जून तक गोवा पहुंचेगा. विभाग ने इस बार औसत बारिश होने का अनुमान लगाया गया. केरल में मॉनसून सामान्य तौर पर एक जून को पहुंचता है, जबकि गोवा में मॉनसून की पहली फुहार छह जून तक पड़ती है. बता दें कि पिछले दो हफ्ते से देश के कई हिस्सों में जम कर बारिश हुई. इसकी वजह थी अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में दो चक्रवाती तूफान का आना.

पिछले 16 साल से केरल में मॉनसून की शुरुआत की तारीख का आईएमडी ने सही पूर्वानुमान लगाया है. आईएमडी के मुतबिक देश में 75 प्रतिशत से अधिक वर्षा लाने वाले दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के इस साल सामान्य रहने की संभावना है. 21 मई को बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से, निकोबार द्वीप समूह, समूचा दक्षिण अंडमान सागर और उत्तरी अंडमान सागर के कुछ भाग में दक्षिण-पश्चिम मानसून आ गया था.

बाबा हरकिशन मलिक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे संजीव और उमेश


 शामली। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक व किसान नेता बीएम सिंह समेत तमाम लोगों ने आज लिसाढ़ गांव में गठवाला खाप के चौधरी बाबा हरकिशन मलिक जी की रस्म पगड़ी में पहुँचकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये और उन्हें समाज का मार्गदर्शक बताया। उनके बड़े पुत्र राजेंद्र मलिक को नये चौधरी के रूप में पगड़ी बांधी गई।

हिंदी पत्रकारिता और पाठकों को बदलना होगा


 भारत में हिंदी पत्रकारिता के पहले अखबार उंदत मार्तण्ड के छपने से लेकर आजतक के छपने वाले हिंदी अख़बारों का विश्लेष्ण- अशोक बालियान,चेयरमैन, पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन 

    भारत में 30 मई 1826 को पहले हिंदी पत्रकारिता का अखबार उंदत मार्तण्ड कलकत्ता से आज ही के दिन प्रकाशित हुआ था इसलिए हिंदी पत्रकारिता दिवस प्रतिवर्ष 30 मई को मनाया जाता है। हिंदी की इस लंबी प्रतीक्षा का एक बड़ा कारण पराधीन देश की तत्कालीन राजधानी कलकत्ता में शासकों की भाषा अंग्रेज़ी के बाद बंगला और उर्दू का प्रभुत्व था।    

    उदंत मार्तण्ड ने अपने छोटे से प्रकाशन काल में हमेशा ही समाज के विरोधाभाषों पर तीखे हमले किये और गंभीर सवाल उठाये थे, लेकिन इस समय कुछ सीमा तक पत्रकारिता अब मिशन नहीं, यह एक प्रोफेशन और बिजनेस बन गया है।

    इस अखबार के बंद होने के कुछ समय बाद सन 1829 में राजाराम मोहन राय, द्वारिकानाथ ठाकुर और नीलरतन हाल्दार ने मिलकर ‘बंगदूत’ निकाला जो हिंदी के अलावा बंगला व पर्शियन आदि में भी छपता था।

     सन 1857 के दौर में श्याम सुंदर सेन द्वारा प्रकाशित व संपादित ‘समाचार सुधावर्षण’ ने अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ एक जबरदस्त मोर्चा ‘समाचार सुधावर्षण’ में भी खोल दिया था, उन्होंने न सिर्फ़ उनकी नाराज़गी मोल लेकर निर्भीकतापूर्वक संग्राम की उनके लिए ख़ासी असुविधाजनक सच्ची ख़बरें छापीं, बल्कि विभिन्न कारस्तानियों को लेकर उनके वायसराय तक को लताड़ते रहे थे।  

      दुनिया में पत्रकारिता का इतिहास कई स्तरों पर विभाजित है। कुछ इतिहासकार इसे रोम से मानते है, तो वहीं कुछ इसको 15वीं शताब्दी तक जर्मनी के गुटनबर्ग की प्रिंटिंग मशीन की शुरुआत से मानते है।

   पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। जब न्यायपालिका को छोड़कर लोकतंत्र के बाकी स्तंभ भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो ऐसे समय पत्रकारिता की सामाजिक जिम्मेदारी कहीं अधिक बढ़ जाती है। एक ईमानदार मीडिया लोकतंत्र की सफलता के लिए बहुत जरूरी है।

     मनुष्य और मनुष्यता विरोधी सत्ताओं के (चाहे वे धार्मिक रही हों, राजनीतिक, आर्थिक या सामाजिक) प्रतिरोध की लंबी विरासत की वारिस हिंदी पत्रकारिता की, स्वयं को मुख्य कहने वाली धारा की, समकालीन गिरते स्तर की बात अब किसी से भी छिपी नहीं है। यह भी सच है कि अपनी जिंदगी पत्रकारिता को समर्पित करने वाले और खासकर छोटे शहरों में काम करने वाले पत्रकारों को वेतन कितना मिलता है? 

    संचार क्रांति के दिए हथियारों से लैस होकर व्यर्थ की जगर-मगर में खोई हिंदी पत्रकारिता समाचार सुधावर्षण की ऐसी विलोम बन गई है कि कोई उम्मीद भी नहीं करता कि वह समाचार सुधावर्षण द्वारा तत्कालीन परिस्थितियों में निरंकुश गोरी सत्ता के ख़िलाफ़ दिखाए गए प्रतिरोध के जीवट से कोई सबक लेगी। इस पत्रकारिता को तो यह याद करना भी गंवारा नहीं कि वह प्रतिरोध की कितनी शानदार परंपरा की वारिस है! 

    इस समय पत्रकारिता में ई-कम्यूनिकेशन का दौर शुरू हो चुका है। अब वेबसाइट, ई-मेल, यूट्यूब, सोशल साइट, ट्विपटर, ब्लॉग जैसे ई-कम्युनिकेशन पर चर्चा अधिक होती है। नई पीढ़ी इन चीजों को तेजी से अपना रही है और समय के साथ इसका महत्व बढ़ता जा रहा है। अखबारों में संपादकों की पोस्ट खत्म हो गई है, अब मैनेजर और प्रोपराइटर का जमाना है। 

     भारतीय प्रेस के पितामह कहे जाने वाले पं. जुगल किशोर शुक्ल व अंग्रेजी अख़बार के सम्पादक जेम्स अगस्टस हिकी दुनिया भर में पत्रकारों के बीच प्रेरणास्रोत हैं। इसके साथ ही आज भी दैनिक हिंदी अख़बार भाषा और साहित्य की उन्नति में भी बहुत योगदान दे रहें है। लेकिन आज पत्रकारिता में विश्लेषण करने की क्षमता कम होती जा रही है। इस नए दौर में साथ चलने के लिए पत्रकार और पाठक दोनों को बदलना होगा।

पत्रकार संजय धीमान के पिता का कोरोना के चलते निधन

 मुजफ्फरनगर l पत्रकार संजय धीमान के पिता का कोरोना के चलते निधन हो गया l कुछ दिनों पूर्व उनके कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भर्ती कराया गया था l जहां उन्होंने आज सवेरे अंतिम सांस ली l दुख की इस घड़ी में टी आर न्यूज़ शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की परमपिता से शक्ति देने के लिए प्रार्थना करता है l

आज का पंचांग एवँ राशिफल 30 मई 2021

 


आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 30 मई 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - वैशाख)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - पंचमी 31 मई रात्रि 02:12 तक तत्पश्चात षष्ठी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तराषाढा शाम 04:42 तत्पश्चात श्रवण*

⛅ *योग - शुक्ल सुबह 08:31 तक तत्पश्चात ब्रह्म*

⛅ *राहुकाल - शाम 05:36 से शाम 07:16 तक*  

⛅ *सूर्योदय - 05:57* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:14* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *किन बातों से होती है लक्ष्मी की हानि* 🌷

*कुचैलिनं दन्तमलोपधारिणं बह्राशिनं निष्ठुरवाक्यभाषिणीम् |*

*सूर्योदये ह्यस्तमयेऽपि शायिनं विमुत्र्चति श्रीरपि चक्रपाणिम् ||*

🧑🏻 *‘जो मलिन वस्त्र धारण करता है, दाँतों को स्वच्छ नहीं रखता, अधिक भोजन करनेवाला है, कठोर वचन बोलता है, सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय भी सोता है, वह यदि साक्षात् चक्रपाणि विष्णु हों तो उन्हें भी लक्ष्मी छोड़ देती हैं |’ (गरुड़ पुराण : ११४.३५)*

🙏🏻 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अशुद्ध आत्मा से बचने* 🌷

🐄 *गाय २४ घंटा सात्विक ओरा फेंकती है | गोझरन व गोबर लेकर कभी स्नान कर लिया करो |गाय झरन जहाँ होता है वहां अशुद्ध आत्मा प्रवेश नहीं होते ।*

🙏🏻 *-

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *धनिया के फायदे(गर्मी हो तो)* 🌷

🌿 *आंवला, धनिया, मिश्री समभाग मिलाकर रखो। १-१ चम्मच सुबह-शाम चबाकर खाओ और ऊपर से १ गिलास पानी पी लो अथवा घोल बना कर पी लो । इससे स्वप्नदोष, मूत्रदाह, लू लगना, सिरदर्द, नकसीर व आँखे जलने पर आराम होता है । किसी की आँखें जलती हैं,डोरे जलते हैं तो सौफ ५० ग्राम ,धनिया ५० ग्राम , आवलें का पाउडर ५० ग्राम,मिश्री का पाउडर ५० ग्राम २०० ग्राम हो गया , १०-१५ ग्राम पानी में भींगा के रख दिया ,१-२ घंटे बाद उसको मिक्सी में घुमा के छान के पी ले ,डोरे जलना बंद , मुहं में छाले पड़ना ठीक ,रात को नींद नहीं आएगी तो आएगी नींद ,तबियत चंगी होगी |*

🌿 *धनियां (सूखा या हरा धनिया) व मिश्री पानी में घोलकर पीने से लू लगी हो या बेहोशी हो तो तुरंत लाभ होता है ।*

🙏🏻 *

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻मेष 

आपका आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा, जिससे आपके मन को भी सुकून मिलेगा और आप किसी बुजुर्ग की सहायता के लिए आगे आएंगे। आज परोपकार के कार्यों पर कुछ धन भी व्यय करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, जिसे देखकर आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार से अपने साथियों का मूड सही करने में सफल रहेंगे। आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है, जिसके लिए आपको कुछ परेशानियां रहेंगी, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा।

वृष

आज आप अपने परिवारजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दोपहर तक आज आपको अपने व्यापार से संबंधित कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको लाभ के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। रात्रि में आज आप अपने मित्रों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, इसलिए यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो उसे स्थगित कर दें। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की तैयारी के लिए आज आपने गुरुजनों की सहायता की आवश्यकता होगी।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आयेगा। आज आपको आपके पिता व अधिकारियों के कृपा से किसी अमूल्य वस्तु या संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिससे खुश होकर आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज आप अपने व्यापार के लिए थोड़ा चिंतित होंगे और उसकी बिगड़ी हालत को सुधारने के लिए मेहनत करेंगे, जिसमें आप व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी को समय ना दे पाएंगे, जिससे वह आपसे नाराज हो सकते हैं। परिवार में आज किसी के विवाह का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपका अपने व्यापार में धन लाभ होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसके बाद आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, वह उनकी आवश्यकता की पूर्ति के लिए भी कुछ खर्चा करेंगे। सायंकाल के समय आज आपका माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन उनकी बात को सोचकर आगे बढ़ें, इसमें कोई बुराई नहीं है। योग्य जातकों के लिए आज विवाह के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको आर्थिक लाभ मिलता दिख रहा है।

सिंह 

आज राजनीति से जुड़े जातकों को आशातीत सफलता मिल सकती है, जिससे उनके चारों ओर का वातावरण उल्लास पूर्ण रहेगा। आज आप अपनी संतान के प्रति सभी दायित्वों की पूर्ति करेंगे, जिससे जीवनसाथी भी प्रसन्न नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने खान-पान के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो आपको पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। लंबे समय से यदि आपका कोई कार्य रुका हुआ था, तो वह भी आज आपका पूरा हो सकता है।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपका पूरा दिन सेवा व सत्कार के कार्य में व्यतीत हो सकता है। आज वृद्धजनों की सेवा और पुण्य कार्य पर धन खर्च करेंगे, जिससे आपके मन में हर्ष रहेगा। आज आप अपने विरोधियों का सिरदर्द बने रहेंगे, जिससे वह आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कोई प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन इसके लिए आपको अपने अधिकारियों से उत्तम व्यवहार बना कर रखना होगा। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

तुला 

आज आप शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विद्यार्थियों को विशेष उपलब्धि मिलने के योग बनते देख रहे हैं। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी होने के कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपके स्वास्थ्य पर भी मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको प्राप्त होता दिख रहा है। यदि आज व्यापार के लिए पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं क्योंकि इससे आपको भरपूर लाभ होगा और आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे।

वृश्चिक 

आज का दिन आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर आपको धन, सम्मान, यश, कीर्ति देगा और आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य भी आज आपके भाई की मदद से पूरे होंगे, जिससे आपके मन मे प्रसंता बनी रहेगी और आप अपने माता पिता को आज देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। रात्रि का समय आज आप अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे व मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे, लेकिन नौकरी में आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो आपके अधिकारी आपका प्रमोशन रोक सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। आज आपके शत्रु भी आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।

धनु 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे व विलासितापूर्ण वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आज व्यस्तता अधिक रहेगी। सायंकाल के समय आपको थकान व कुछ तनाव महसूस हो सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कोर्ट कचहरी में चल रहा है, उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। आज यदि व्यापार में कोई डील लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह भी आज पूरी हो सकती है। आज आप अपनी संतान के विवाह के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते हैं।

मकर

आज का दिन आपका व्यवसाय क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ देने वाला होगा। व्यवस्था परिवर्तन की योजना यदि बन रही है, तो जरूर करें क्योंकि इससे आपको लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा सुदृढ़ होगी, लेकिन फिर भी आपको अपनी आय और व्यय दोनों को ध्यान में रखकर ही कार्य करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी क्योंकि अकस्मात वाहन खराब होने से आपका खर्च भी बढ़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप यदि किसी संपत्ति का क्रय विक्रय कर रहे हैं, तो उसके पूर्व में संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने जीवनसाथी के शारीरिक कष्ट के कारण अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रयासों से तनाव को दूर कर सकते है। व्यापार में आज आप यदि किसी को धन उधार दे रहे हैं, तो सोच विचार कर दें।

मीन 

आज आपको अपने वैवाहिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। बिजनेस में बढ़ती प्रोग्रेस को देखकर आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को आज अपने मानसिक व बौद्धिक भार से छुटकारा मिल सकता है, जिससे उनका तनाव थोड़ा कम होगा। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आज आपको माता-पिता के आशीर्वाद की आवश्यकता होगी। आज आप अपने माता पिता की सेवा में कुछ समय व्यतीत करेंगे। आज आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,



 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे

नेहा हैंडलूम नकली इंजेक्शन मामले में कई बडे चेहरों पर कसेगा शिकंजा


मेरठ। बागपत में 60 रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में कई गुनाहगारों पर फंदा कस रहा है। मुजफ्फरनगर के नेहा हैंडलूम के मालिक पिता पुत्र की गिरफ्तारी व नकली इंजेक्शन मिलने के मामले में ड्रग विभाग ने हैदराबाद की हैट्रो कंपनी को नोटिस भेज दिया है। दरअसल, इन इंजेक्शन पर इस कंपनी का रैपर चिपका हुआ था। हालांकि अफसर यह भी मान रहे हैं कि मुनाफाखोर इंजेक्शन को असली दिखाने के लिए कंपनी जैसा नकली रैपर भी चस्पा कर सकते हैं।

19 मई को बागपत ड्रग विभाग और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 60 रेमडेसिविर समेत तीन आरोपी पकड़े थे। 52 रेमडेसिविर सील करते हुए 8 इंजेक्शन जांच को भेजे थे। गुरुवार को लखनऊ लैब से आई रिपोर्ट में नमूने रेमडेसिविर इंजेक्शन के नकली होने की पुष्टि हुई है। बागपत के ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने बताया कि रेमडेसिवर इंजेक्शन की वॉयल पर हैट्रो कंपनी हैदराबाद छपा हुआ है। इस कंपनी को नोटिस भेजा गया है। सभी वॉयल पर जो बैच नंबर लिखा है, उसको तस्दीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बब्बर ने कहा कि अभी सिर्फ जांच रिपोर्ट में इंजेक्शन को नकली बताया गया है। उसमें क्या-क्या साल्ट मिले हुए हैं, इसकी रिपोर्ट बाद में आएगी।

बागपत में जो तीन आरोपी पकड़े गए, उनमें दो मुजफ्फरनगर के नेहा हैंडलूम के कपड़ा कारोबारी पिता-पुत्र हैं। उन्हें यह आपूर्ति मोहाली (पंजाब) से एसपी चौहान नामक व्यक्ति ने की थी, जो फरार है। इस खेप के 32 इंजेक्शन मुजफ्फरनगर में पहले सप्लाई हो चुके हैं। बागपत की क्राइम ब्रांच बागपत, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार से लेकर मोहाली तक छानबीन कर रही है।

शनिवार, 29 मई 2021

मुजफ्फरनगर निवासी येलो फंगस का मरीज मिला

 


मेरठ ।लालालाजपत राय मेडिकल कॉलेज में येलो यानि पीले फंगस का एक संदिग्ध मरीज मिला है। 40 वर्षीय ये मरीज मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। इस मरीज का सैंपल जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी लैब भेज दिया गया है। 

शनिवार को मेडिकल अस्पताल में भर्ती ब्लैक फंगस से बिजनौन, गाजियाबाद की दो महिलाओं की मौत हो गई। डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि इन दोनों महिलाएं गंभीर हालत में मेडिकल में भर्ती हुई थीं। साथ ही इन्हें शुगर और बीपी समेत अन्य गंभीर बीमारियां थीं। इनमें ब्लैक फंगस का संक्रमण नाक के रास्ते आंख और दिमाग तक पहुंच गया था। संक्रमण के दिमाग तक पहुंचने की वजह से दोनों की मौत हो गई।

आभा कुलश्रेष्ठ को वर्चुअल शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित




मुजफ्फरनगर। प्रमुख शिक्षाविद एवं आजीवन ट्रस्टी श्री राम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अध्यक्ष आरोही शिक्षा समिति एवं कोषाध्यक्ष डॉ एस सी कुलश्रेष्ठ एजुकेशनल सोसायटी और प्रबंधक सचिव श्री राम गर्ल्स कॉलेज एवं मैनेजिंग पार्टनर मैसर्स मदन कॉन्टैक्टर्स एंड कंपनी प्रमुख शिक्षाविद प्रमुख समाज सेविका एवं कई शिक्षण संस्थानों से जुड़ी स्वर्गीया श्रीमती आभा कुलश्रेष्ठ (धर्मपत्नी देश के प्रमुख शिक्षाविद एवं चेयरमैन श्री राम ग्रुप आफ कॉलेजेस डॉ एस सी कुलश्रेष्ठ) को श्रद्धांजलि देने हेतु आज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई स्वर्गीया श्रीमती आभा कुलश्रेष्ठ का स्वर्गवास विगत 17 मई 2021 को हो गया था ईश्वर की ऐसी ही इच्छा थी आज स्वर्गीया श्रीमती आभा कुलश्रेष्ठ को श्रद्धांजलि देने हेतु वर्चुअल रूप में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया एवं कोविड-19 गाइडलाइन का संपूर्ण रूप से पालन करते हुए श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की गई जिसमें सभी ने स्वर्गीया श्रीमती आभा कुलश्रेष्ठ को श्रद्धा सुमन अर्पित किए वर्चुअल श्रद्धांजलि सभा में असंख्य लोग जुड़े गणमान्य नागरिक एवं शिक्षाविद और समाजसेवी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी एवं अधिवक्ता गण और पत्रकार बंधु शामिल हुए सभी ने स्वर्गीय श्रीमती आभा कुलश्रेष्ठ को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख समाज सेवी एवं सुप्रसिद्ध शिक्षाविद चेयरमैन डॉ एस सी कुलश्रेष्ठ , एवं पुत्र एवं पुत्रवधू इंजीनियर संकल्प कुलश्रेष्ठ एवं मुक्ता कुलश्रेष्ठ और भतीजा भतीज वधू प्रशांत कुलश्रेष्ठ अंजलि कुलश्रेष्ठ एवं पौत्र शुभ कुलश्रेष्ठ एवं शोर्य कुलश्रेष्ठ एवं देवर देवरानी दिनेश कुलश्रेष्ठ बीना कुलश्रेष्ठ एवं पुत्री दामाद डॉक्टर प्रगति सक्सेना एवं आशीष सक्सेना और भतीजा एवं भतीज वधू प्रांजुल कुलश्रेष्ठ एवं सपना कुलश्रेष्ठ एवं धेवता धेवती ईशान सक्सेना श्रेया सक्सेना खास तौर से मौजूद रहे जबकि श्री राम कॉलेज श्री राम गर्ल्स कॉलेज, श्री राम कॉलेज आफ लॉ, श्रीराम कॉलेज आफ मैनेजमेंट ,श्री राम ग्रुप आफ कॉलेजेस ,श्री राम कॉलेज आफ एजुकेशन ,श्री राम कॉलेज आफ फार्मेसी श्री राम पॉलिटेक्निक मुजफ्फरनगर एवं इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी सहारनपुर एवं सीएचएस महाविद्यालय और सी एच एस कॉलेज आफ मैनेजमेंट सी एच एस कॉलेज आफ लॉ खुर्जा बुलंदशहर ,में मैसर्स मदन कांट्रेक्टर एंड कंपनी मुजफ्फरनगर , श्री राम टेक्नोलॉजी मुजफ्फरनगर , मैसर्स राजरानी फ्लोरीकल्चर मुजफ्फरनगर आदि के पदाधिकारी एवं स्टाफ के लोग शिक्षक प्रिंसिपल अभिभावक आदि मौजूद रहे निर्धारित कार्यक्रम अनुसार श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया सभी ने स्वर्गीया श्रीमती आभा कुलश्रेष्ठ के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखा एवं प्रार्थना की सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत स्वर्गीया आभा कुलश्रेष्ठ के देहावसान के महान दुख को सहन करने की शक्ति पूरे कुलश्रेष्ठ परिवार को प्राप्त हो।
 श्रीराम कालेज के उपाध्यक्ष अशोक बाठला ने इसे अपूरणीय क्षति बताया। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल सहित सभी ने श्रद्धांजलि सभा में सहभागिता कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  

मेरठ - करनाल हाइवे पर सड़क हादसे में सिपाही की मौत, दंपत्ति की हालत गंभीर



बुढाना।ड्यूटी करके बाइक पर सवार होकर लौट रहे सिपाही की दूसरी बाइक से जोरदार भिंड़त हो गई, जिसमे दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरो ने सिपाही को किया म्रत घोषित कर दिया।घायलो को जिला अस्पताल के लिये रेफर किया गया है।बताते चले कि बाइक सवार रोहित पुत्र ओमबीर निवासी सोना जिला मेरठ की तैनाती शामली के झिंझाना थाने में सिपाही के पद पर थी। सिपाही रोहित देर शाम ड्यूटी खत्म करके बाइक पर सवार होकर अपने गांव वापिस आ रहा था, जैसे ही वह फुगाना थाा  क्षेत्र के आसपास पहुंचा तो गांव बाइक सवार खेड़ा मस्तान निवासी पूनम पत्नी यशवीर सिंह की टक्कर हाइवे की तरफ से आ रहे रोहित की बाइक से भिंड़त हो गई जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए मोके पर पहुंची पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में कराया भर्ती।जहाँ डॉक्टरों ने घायल आरक्षी रोहित को मर्त घोषित कर दिया ओर घायलों को जिला चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया।

मरीजों का शोषण करने वाले नर्सिंग होम पर होगी कार्रवाई


लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निजी अस्पताल मरीजों से उपचार का निर्धारित शुल्क ही लें। मरीजों का शोषण करने वाले निजी अस्पतालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। ऐसे अस्पतालों का लाइसेंस निरस्त कर उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाए तथा रिकवरी की कार्यवाही भी की जाए। मुख्यमंत्री ने शनिवार को टीम 9 की बैठक में यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा जैसी आवश्यक सेवा की जरूरत होने पर उपलब्धता सुनिश्चित रहनी चाहिए। इस संबंध में कोई शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए तथा समय पर निर्णय लेकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए त्वरित निर्णय लेकर कार्यवाही की जाए। 

बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि सांसद व विधायक सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों से एक-एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोद लिए जाने का अनुरोध किया गया है। इसी तरह नगरीय निकायों के महापौर तथा चेयरमैन से भी शहरी क्षेत्रों के निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लिए जाने का अनुरोध किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड बेड की संख्या में निरन्तर वृद्धि की जाए। साथ ही, इसके लिए आवश्यक मानव संसाधन की भी व्यवस्था की जाए। इसके लिए भर्ती की कार्यवाही में तेजी व पारदर्शिता से सम्पन्न की जाए। चिकित्सा जैसी आवश्यक सेवा की जरूरत होने पर उपलब्धता सुनिश्चित रहनी चाहिए। इस संबंध में कोई शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि लघु एवं सीमान्त किसानों से गेहूं खरीदने के लिए सप्ताह के चार दिन आरक्षित किए गए हैं। सप्ताह के शेष दिनों में सभी किसान गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं की बिक्री कर सकेंगे। गोबर से ऊर्जा प्राप्त करने हेतु लखनऊ के कान्हा उपवन एवं वाराणसी के आराजी लाइन्स में स्थापित किए जा रहे संयंत्रों की कार्यवाही को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। 300 से अधिक गोवंश वाले गो आश्रय स्थलों से प्राप्त होने वाले गोबर का ऊर्जा जनरेशन में उपयोग करने के संबंध में कार्य योजना बनाई जाए।

दिल्ली में लॉक डाउन की मियाद 7 जून तक बढ़ी, लेकिन 31 मई से चालू होगी अनलॉक प्रक्रिया

 


नई दिल्ली l देश की राजधानी दिल्ली में सात जून की सुबह पांच बजे तक के लिए कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। पाबंदियां पहले की तरह लागू रहेंगी। हालांकि निर्माण और निर्माण उद्योग को संचालित करने की अनुमति है। इसकी जानकारी दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी

दिल्ली सरकार ने कहा कि पॉजिटिविटी रेट को कम करने और कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए पाबंदियों को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली सरकार ने इस बार दो उद्योगों- मैन्युफैक्चरिंग (निर्माण) और कंस्ट्रक्शन (निर्माण कार्य) को छूट दी है। सरकार ने अपने आदेश में कहा कि इन दोनों उद्योगों के कर्मचारियों को कोविड-19 के उपायों का सख्ती से पालन करते हुए काम करने की अनुमति दी गई है।दिल्ली सरकार ने कहा कि वह एक वायरस के अचानक प्रसार से बचने के लिए धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से राजधानी को फिर से अनलॉक करेगी। कर्फ्यू 7 जून की सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। आवश्यक गतिविधियों और सेवाओं को मिली छूट पहले की तरह जारी रहेगी। आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं से जुड़े लोगों के पास मौजूद ई-पास पहले की तरह आवागमन के लिए वैध होंगे।दिल्ली में 31 मई से चालू होगी अनलॉक प्रक्रिया

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को 31 मई से चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खोलने के क्रम में सबसे पहले कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्रियों की आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली ने काफी हद तक कोविड-19 की दूसरी लहर पर काबू पा लिया है और अब धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग अभी खत्म नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि दिल्ली में कोविड-19 के कम होते मामलों के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में अनलॉक (पाबंदियों से ढील) की प्रक्रिया पर चर्चा करने के लिए आज हुई दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ हुई चर्चा के दौरान इस पर सहमति बनी है। बैठक में यह फैसला लिया गया है कि लॉकडाउन धीरे-धीरे हटाया जाएगा। 


 

अनलॉक होगा उत्तर प्रदेश : सुबह 7 से रात्री 8 बजे तक खुलेंगे सभी बाजार, आदेश जल्द जारी होंगे

 


लखनऊ । कोविड-19 की बेहतर रिकवरी दर को देखते हुए योगी सरकार राज्य में एक जून से कोरोना कर्फ्यू में आंशिक तौर पर ढील देने जा रही है। अपेक्षाकृत कम संक्रमण वाले जिलों में सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक पाबंदी हटाई जाएगी। रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक और साप्ताहिक कर्फ्यू जारी रखा जाएगा। अधिक एक्टिव केस वाले जिलों में फिलहाल राहत देने का कोई विचार नहीं है। ऐसे पांच छह जिले हैं। सरकारी व निजी कार्यालयों में 33 फीसदी उपस्थिति की अनिवार्यता रखी जाएगी। शासन स्तर से इस संबंध में रविवार को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया जा सकता है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ टीम-9 की बैठक में इस पर सहमति बन गई है। इसके आधार पर ही कोरोना कर्फ्यू से प्रदेशवासियों को राहत दिया जाएगा। अभी इस पर शासन स्तर पर मंथन चल रहा है कि पहले किन गतिविधियों को शुरू करने की इजाजत दी जाए। बाजारों को एक साथ खोलने की बजाय इस तरह खोला जाएगा ताकि एकदम से भीड़ न होने पाए। जिससे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन होता रहे।



उद्योग व दुकानों को राहत

टीम-9 की बैठक में कोरोना कर्फ्यू पर प्रमुखता से चर्चा हुई, जिसमें एक जून से उद्योग, दुकान और बाजारों को राहत देने पर सहमति बनी है। बैठक में चर्चा के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों को अनलॉक की पूरी रूपरेखा तैयार करने को कहा गया है। प्राथमिकता के आधार पर छूट देते हुए इसका दायरा धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। प्रदेश में कोरोना का प्रभाव तेजी से कम होने लगा है। रिकवरी रेट भी 97 प्रतिशत तक पहुंचने के बाद सरकार जनता को राहत देने के मूड में है।

रेस्टोरेंट खोले जाएंगे

राज्य सरकार अचानक ही सब अनलॉक नहीं करना चाहती है। कोरोना के सेकेंड स्ट्रेन के साथ ब्लैक फंगल इंफेक्शन को लेकर सतर्कता जरूरी है। इससे अलग-अलग फेज में गतिविधियों में छूट दी जाएगी। सरकार का मानना है कि कोरोना कफ्र्यू के कारण ही प्रदेश में संक्रमण को काफी हद तक नियंत्रित किया गया है। सरकार कपड़े की दुकान, वैवाहिक वस्तुओं की दुकान, निर्माण से जुड़ी सामग्री की दुकान, 50 प्रतिशत कर्मी क्षमता के साथ बड़ी दुकान या रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति देगी।

इन पर रहेगी रोक

फिलहाल इन पर रोक बरकरार- कंटेनमेट जोन की सभी दुकान, शॉपिंग मॉल, फिल्म थिएटर, सैलून व सभी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम पर अभी रोक रहेगी।

कोरोना काल में अगर परिवार के कमाने वाले की हुई है मौत तो मोदी सरकार देगी पेंशन, गाइड लाइन जारी


नई दिल्ली l कोरोना महामारी की वजह से परिवार में कमाने वाले शख्स की मौत हो जाने की स्थिति में मोदी सरकार परिजनों को पेंशन देगी। आश्रित परिवार के सदस्यों को औसत दैनिक वेतन के 90 फीसदी के बराबर यह पेंशन दी जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा, ''परिवार के लिए आय अर्जित करने वाले सदस्य की कोविड-19 के कारण जान जाने पर आश्रितों को पेंशन दी जाएगी। आश्रितों के लिए पेंशन के अलावा, सरकार कोविड-19 से प्रभावित परिवारों के लिए बढ़ा हुआ बीमा मुआवजा भी सुनिश्चित करेगी।'' उधर, पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार कोविड-19 पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ी है और उनके सामने आ रहीं वित्तीय दिक्कतों को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके अलावा, सरकार ने कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को 18 वर्ष की उम्र के बाद मासिक भत्ता (स्टाइपेंड) देने का भी ऐलान किया है। ऐसे बच्चों के 23 साल के होने पर पीएम केयर्स फंड से दस लाख रुपये की निधि दी जाएगी। साथ ही ऐसे बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा भी सरकार सुनिश्चित करेगी। पीएमओ ने यह ऐलान करते हुए कहा, ''कोविड-19 के कारण अपने अभिभावकों को खोने वाले बच्चों को उच्च शिक्षा ऋण के लिए सहायता दी जाएगी। पीएम केयर्स फंड से ब्याज मिलेगा। वहीं, बच्चों को 18 वर्ष की उम्र तक पांच लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा, जिसके प्रीमियम का भुगतान पीएम केयर्स फंड से किया होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बच्चे भारत के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। हम उनका समर्थन करने, उनकी रक्षा करने के लिए सब कुछ करेंगे। समाज के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने बच्चों की देखभाल करें और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद करें। मालूम हो कि कोरोना वायरस की वजह से बड़ी संख्या में बच्चे अनाथ हो गए हैं। पहले की तुलना में काफी घातक रही दूसरी लहर में कई बच्चों के माता-पिता, दोनों की महामारी की वजह से जान चली गई है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्य सरकारों को इन बच्चों की देखभाल करने के लिए कहा है। 

यूपी में बाकी परीक्षाओं के लिए यह होगी व्यवस्था


लखनऊ. उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में कक्षा 6, 7 ,8 के छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नति देने का निर्णय का शासनादेश पूर्व में जारी कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि अब यह निर्णय लिया गया है कि यदि किसी बोर्ड विशेष का अन्यथा आदेश न हो तो प्रदेश के समस्त बोर्ड के समस्त विद्यालयों की कक्षा 6, 7, 8 के छात्रों को अगली कक्षा में सामान्य प्रोन्नति दी जाए. 

शर्मा ने कहा कि कक्षा 9 एवं 11 के छात्रों को उनकी वार्षिक परीक्षा के परीक्षाफल के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नति दी जाए. यदि किसी विद्यालय में वार्षिक परीक्षा अभी तक संपादित नहीं हो पाई है तो वह छात्र के वर्ष भर किए गए आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नति देंगे. यदि कोई आंतरिक मूल्यांकन उपलब्ध नहीं है तो सामान्य रूप से छात्र को प्रोन्नति दी जाए.

उन्होंने कहा कि यदि बोर्ड विशेष का कोई इस संबंध में आदेश होगा तो वह लागू होगा अन्यथा कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 की उक्त वर्णित व्यवस्था, प्रदेश के समस्त बोर्ड के समस्त विद्यालयों पर लागू होगी. बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश देश का प्रथम राज्य है जिसने गत वर्ष 2020 के जुलाई माह में ही करोना महामारी से पठन-पाठन में हो रहे व्यवधान के दृष्टिगत, पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कमी कर दी थी.

उत्तर प्रदेश में अन लॉक की प्रक्रिया शुरू, गाइडलाइन जारी

 


लखनऊ l उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अनलॉक में मीट, मछली या फिर मुर्गे की दुकान खोलने के लिए नए सिरे से निदेशालय स्तर से दिशा-निर्देश जारी करने की तैयारी है। इन दुकानों को सफाई और कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करने की शर्तों पर खोलने की अनुमति दी जाएगी। इतना ही नहीं गंदगी फैलाने पर उनका चालान किया जाएगा। इसके एवज में उनके जुर्माना लिया जाएगा, जो 500 से 5000 रुपये तक होगा।

शहरों में मीट, मछली या फिर मुर्गे की दुकान खोलने के लिए निकायों से लाइसेंस प्राप्त करने की व्यवस्था है। इसके लिए उन्हें सुरक्षा नियमों का पालन करना होता है। इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं किया जाता है। शहरों में मनमाने तरीके से मीट, मछली और मुर्गे की दुकानें खुली हुई हैं। इनमें से अधिकतर दुकानदार किसी भी नियम का पालन नहीं करते हैं। इतना ही नहीं दुकानों से निकलने वाली गंदगी इधर-उधर फेंकते रहते हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। मौजूदा समय तो दुकानें बंद हैं, लेकिन यह अनलॉक में दुकान खोलने के लिए नए सिरे से दिशा-निर्देश जारी करने की तैयारी है, जिससे गंदगी न फैल सके।

उत्तर प्रदेश ठोस अपशिष्ट (प्रबंधन, संचालन एवं स्वच्छता) नियमावली में गंदगी फैलाने पर जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है। इसमें गंदगी के हिसाब से जुर्माने की व्यवस्था दी गई है। इसके आधार पर ही निकायों के लिए निर्देश दिया जाएगा। निकायों में तैनात पशु एवं चिकित्साधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे गंदगी रोकें। इसके बाद भी जांच के दौरान कहीं भी गंदगी मिली या शिकायत आने पर संबंधित पशु एवं चिकित्साधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। शासन का मानना है कि इससे काफी हद तक गंदगी रुकेगी और कोविड-19 प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन होगा।

सपा सांसद आज़म खान की किडनी और फेफड़ों में फैला कोरोना संक्रमण, हालत नाजुक


लखनऊ l कोरोना पॉजिटिव सपा सांसद और यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान के फेफड़ों में संक्रमण के चलते शनिवार को किडनी में तकलीफ बढ़ गई। उनकी किडनी का भी इलाज शुरू हो गया है। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की हालत नाजुक है लेकिन नियंत्रण में है। उन्हें अभी भी तीन से पांच लीटर प्रति मिनट के बीच में ऑक्सीजन दी जा रही है।

पूर्व मंत्री की चार दिन पहले फेफड़ों में सिकुड़न (फाइब्रोसिस) और दांत और मसूड़ों में परेशानी के चलते सामान्य वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। सीतापुर जेल में बन्द आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जेल में इलाज चल रहा था। मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर बताते हैं कि जांच में आजम खान के फेफड़ों में संक्रमण के चलते गुर्दे में कुछ समस्या निकली है। आजम का इलाज गुर्दा रोग विशेषज्ञ व क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। डॉ. कपूर बताते हैं कि आजम खान सेहत गम्भीर है लेकिन नियंत्रण में है।

कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों की परवरिश पीएम केयर फंड्स होगी


नई दिल्ली l कोरोना वायरस महामारी की वजह से अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे आए हैं और पीएम केयर फंड से कई योजनाओं का ऐलान किया है। कोरोना से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक में मोदी सरकार मदद करेगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि कोरोना महामारी में माता-पिता गंवाने वाले बच्चों की 'पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन' योजना के तहत मदद की जाएगी। सरकार की ओर से अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी और उनका हेल्थ बीमा भी किया जाएगा।

पीएमओ ने कहा कि कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों को 18 वर्ष होने पर मासिक भत्ता दिया जाएगा और 23 वर्ष होने पर पीएम केयर्स फंड से 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। उनकी मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। पीएमओ ने कहा कि कोरोना की वजह से अपने माता-पित को खोने वाले बच्चों को 18 साल की अवधि तक पांच लाख का मुफ्त हेल्थ बीमा भी मिलेगा। साथ ही ऐसे बच्चों की उच्छ शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन दिलाने में मदद की जाएगी और इसका ब्याज पीएम केयर्स फंड से वहन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बच्चे भारत के भविष्य हैं और हम उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए सबकुछ करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि समाज के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने बच्चों की देखभाल करें और एक उज्ज्वल भविष्य की आशा करें।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को दिया था निर्देश

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने भारत के लिए कठिन परिस्थिति उत्पन्न कर दी। रोज लाखों मामले सामने तो आए ही, अब तक तीन लाख से अधिक लोगों की जान भी जा चुकी है। कोरोना से प्रभावितों में वे बच्चे भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया। कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्यों को निर्देश जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना में अनाथ हुए बच्चों की जरूरतों की देखभाल राज्य सरकारें करें। कोर्ट ने राज्यों को निर्देश दिया कि वह ऐसे बच्चों की शिनाख्त करें, जिन्होंने देशव्यापी लॉकडाउन लगने के बाद या तो अपने माता-पिता या फिर कमाने वाले परिजन को खो दिया है।

यूपी बोर्ड 10th की परीक्षा रद्द, 11वीं में होंगे प्रमोट


 लखनऊ l उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल कक्षा 10 की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने आज मीडिया को बताया कि सभी छात्रों को 11वीं कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।

डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं जुलाई के दूसरे सप्ताह में आयोजित कराई जा सकती हैं। इस बार परीक्षा 3 घंटे की बजाए 1.5 घंटे की होगी जिसमें छात्रों को 10 में से सिर्फ 3 प्रश्नों का उत्तर लिखना होगा।

 इस प्रकार से अब यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पिछली परीक्षाओं और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार इंटर (12वीं) परीक्षा टाइम-टेबल पर भी दो-तीन दिन में जल्द ही फैसला ले सकती है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षाओं को रद्द कर रिजल्ट तैयार करने की तैयारियों में जुटा है। यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा इतिहास में पहली बार रद्द की गई हैं। इससे पहले सीबीएसई, आईसीएससीई , एमपी बोर्ड, पंजाब बोर्ड, हरियाणा बोर्ड आदि बोर्डों ने भी 10वीं की परीक्षा रद्द करने का ऐलान किया है।

डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने कहा था कि कोरोना पीक का आकलन समय-समय पर किया जा रहा है। हमारे 19 अधिकारी जो बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित हैं, इनमें से 17 अधिकारी संक्रमित हैं। सभी के ठीक व स्वस्थ होने के बाद हम आपस में चर्चा करके मुख्यमंत्री से संवाद करेंगे। इसके बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा। सीबीएसई बोर्ड में 10 से 15 लाख विद्यार्थी बैठते हैं। यूपी बोर्ड दुनिया का सबसे बड़ा बोर्ड है जिसमें 55-56 लाख विद्यार्थी बैठते हैं। परीक्षा की तैयारियों की मॉनिटरिंग चल रही थी। मुख्यमंत्री खुद परीक्षा की तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे थे।

आज फिर घटा कोरोना का ग्राफ, मिले 63 नए मरीज़

 मुजफ्फरनगर l पूरे प्रदेश के साथ-साथ मुजफ्फरनगर में भी कोरोना का कहर अब कम होता नजर आ रहा है, जनपद में आज 63 पॉजिटिव केस मिले हैं, साथ ही 367 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज भी किए गए हैं, अब मुजफ्फरनगर में कुल एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 1456 है l



योगी ने दिए शिक्षकों को जल्‍द वेतन देने के निर्देश


लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान जल्द किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन कार्य जल्दी पूरा किए जाए। सत्यापन में देरी होने पर सम्बंधित अधिकारियों पर कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए हैं। 

प्रदेश में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए योगी सरकार ने पिछले साल बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती की गई थी। इनको प्रदेश के 1.5 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों में तैनाती दी गई है। दस्तावेजों के सत्यापन की वजह से शिक्षकों का वेतन निकलने में दिक्कत हो रही है। हालांकि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से करीब 60 प्रतिशत नवनियुक्त शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यपान कार्य पूरा कर उनको वेतन दिया जा रहा है। शेष शिक्षकों को वेतन दिए जाने की मांग शिक्षक संगठनों ने मुख्यमंत्री से की थी। इस पर कड़ा रूख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त शेष शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन जल्द पूरा किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

रालोद ने किसान मसीहा को नमन किया





 मुज़फ्फरनगर। आज 29 मई को किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की 34वीं पुण्यतिथि पर लोकदल कार्यालय मुज़फ्फरनगर पर हवन यज्ञ व श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।  उसके बाद चौधरी साहब की मूर्ति पर  माल्यार्पण के लिए जब ज़िला पंचायत सभागार पहुंचे तो वहाँ चौधरी साहब की मूर्ति पर पेड़ गिरा पाया। जिसपर ज़िला अध्यक्ष अजीत राठी ने डीएम सेल्वा कुमारी जे को फोन करके शिकायत की। इस पर डीएम, एएमए, एडीएम मुज़फ्फरनगर, सिटी मजिस्ट्रेट , ज़िला पंचायत के अधिकारी मौके पर पहूंचे और वहाँ पहुंचकर पेड़ कटवाया और चौधरी साहब की मूर्ति की साफ-सफाई कराई।

इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मोजूद रहे। जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अजीत राठी, युवा ज़िला अध्यक्ष विदित मलिक, योगराज सिंह पुरफ मंत्री, कृष्णपाल राठी पूर्व चेयरमैन, ब्रजबीर सिंह, सुधीर भारतीय, सत्यवीर वर्मा, जगपाल नेता जी, राजू आढ़ती महानगर अध्यक्ष, क़ाज़ी फ़ैज़, अंशुल मलिक, शादाब अली, ओमकार प्रधान जी , ओमकार सिंह ठेकेदार आदि मौजूद रहे। 

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...