मंगलवार, 25 मई 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 25 मई 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 25 मई 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - चतुर्दशी रात्रि 08:29 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*

⛅ *नक्षत्र - स्वाती सुबह 07:06 तक तत्पश्चात विशाखा*

⛅ *योग - वरीयान् सुबह 07:13 तक तत्पश्चात परिघ*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:55 से शाम 05:34 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 05:58* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:12* 

(जिलेवार सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे अंतर संभव होता है)

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वैशाख पूर्णिमा* 🌷

*हिन्दू धर्म में वैशाख महिने की पूर्णिमा तिथि भी भगवान विष्णु व शक्ति स्वरूपा देवी लक्ष्मी की उपासना के लिए बहुत शुभ बताई गई है। माता लक्ष्मी को सुख-समृद्धि, धन, वैभव और ऐश्वर्य की देवी माना गया है।* 

🙏🏻 *वैशाख पूर्णिमा यानी 26 मई, बुधवार को देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नीचे बताएँ उपाय करना भी शुभ व सुख-ऐश्वर्य देने वाला माना गया है-*

 🙏🏻 *- सुबह के साथ ही खासकर शाम के वक्त भी स्नान कर माता लक्ष्मी की प्रतिमा की सामान्य पूजा कर इस मंत्र का जप आर्थिक परेशानियों को दूर करने वाला होगा।* 

 🌹 *- माता लक्ष्मी को लाल चन्दन, लाल अक्षत, लाल वस्त्र, लाल फूल, मौसमी फल, मिठाई अर्पित करें।*

 🍚 *- माता को दूध से बनी खीर का भोग लगाएं। बाद में देवी लक्ष्मी को इस वैदिक मंत्र स्तुति के उपाय का यथाशक्ति जप करें-*

 🌷 *ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥*

 🔥 *- पूजा और मंत्र जप के बाद घी के दीप से माता लक्ष्मी की आरती करें।*

 🔥 *- आरती के बाद धन प्राप्ति और सुखी जीवन की कामना करते हुए पूजा-आरती में हुई त्रुटियों के लिए क्षमा प्रार्थना करें।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वैशाखी पूनम* 🌷

🙏🏻 *वैशाख मास की पूर्णिमा की कितनी महिमा है !! इस पूर्णिमा को जो गंगा में स्नान करता है , भगवत गीता और विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करता है उसको जो पुण्य होता है उसका वर्णन इस भूलोक और स्वर्गलोक में कोई नहीं कर सकता उतना पुण्य होता है | ये बात स्कन्द पुराण में लिखी हुई है | अगर कोई विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ न कर सके तो अपने गुरु मंत्र की १० माला कर ले अपने नियम से |*

🙏🏻 *- 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *खग्रास एवं खंडग्रास चन्द्रग्रहण (26 मई 2021)* 


            ➡️ *यह चन्द्रग्रहण भारत के पूर्व भाग के कुछ क्षेत्रों में खंडग्रास दिखेगा । जहाँ दिखेगा वहाँ के चन्द्रोदय से ग्रहण-मोक्ष (भारत में शाम 6:23) तक का समय पुण्यकाल है । इसके अलावा दक्षिण-पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका का अधिकांश भाग, दक्षिण अमेरिका तथा प्रशांत, अटलांटिका एवं हिन्द महासागर में दिखेगा । जहाँ दिखेगा वहाँ नियम पालनीय हैं ।* 

 *🌍भारत के पूर्व भाग के कुछ प्रमुख स्थानों के चन्द्रोदय के समय* 

 *🏘️स्थान ⏰चन्द्रोदय-समय* 

कोलकाता शाम 6:15

गुवाहाटी शाम 6:08

जोरहाट (असम) शाम 5:59

डिब्रुगढ़ शाम 5:58

सिलचर (असम) शाम 6:00

शिलाँग शाम 6:06

डिमापुर (नागालैंड) शाम 5:59

तेजू (अरुणाचल प्रदेश) शाम 5:53

ईटानगर शाम 6:02

अगरतला शाम 6:06

इम्फाल शाम 5:56

🙏🏻


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक


: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी


06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार में अकारण व्यवधान आने से धन के मार्ग प्रभावित होंगे। विद्यार्थियों को आज अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी सफलता मिलती दिख रही है। आज आपको अजनबी लोगों का सहयोग मिल सकता है, जिससे आपको लाभ भी होगा। आज आपको अपने घर या व्यापार में निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। आज आपको अपने व्यापार के लिए कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका उत्साह भी बढ़ेगा। नौकरी में आज आपको तरक्की करते देख आपके शत्रु परेशान रहेंगे और वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

वृष 

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज आपको गलत तरीके से धन नहीं कमाना है यानी किसी के दिल को दुखाकर कोई पैसा नहीं कमाना है। आज आप अपने किसी कार्य से अधिक खुश और सफलता पाएंगे, तो इससे आपके सभी कार्य बन सकते हैं। आज आपकी अपने पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी और आपको कोई आवश्यक सूचना भी प्राप्त होगी। सायंकाल का समय आप अपने भाई से कुछ बातों पर विचार विमर्श कर सकते हैं। संतान को उत्तम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता रहेगी।


मिथुन

आज का दिन आपके लिए कुछ विषम परिस्थितियां पैदा करेगा। पारिवारिक परेशानी आज सिर उठा सकती हैं, जिसके लिए आप परेशान रहेंगे और कुछ तनाव भी महसूस करेंगे। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देना पड़े, तो सोच विचार कर दें. क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है, नही तो रिश्तों में दरार भी पड़ सकती है। परिवार की समस्याओं के संबंध में कोई गलत निर्णय लेना आज कठिन होगा। आपके कार्यकाल में आज आपके द्वारा किए गए कार्यो का विरोध हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका मान सम्मान बढ़ता देख रहा है। आज यदि आपने लंबे समय से अपने कार्यों को रोका हुआ है, तो आज आपको उन्हें पूरा करना पड़ सकता है।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए कुछ मिला जुला रहेगा। आप अपने व्यवहार में अधिक परिश्रम के बाद भी वांछित लाभ हीगा जिससे आप परेशान नजर आएंगे। मानसिक परेशानी के चलते आप कुंठाग्रस्त रहेंगे, तनाव आप पर हावी रहेगा। आपको सुख-दुख को समान समझकर सब कुछ अपने भाग्य पर छोड़ना होगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए पास व दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको सतर्क रहना होगा। आज किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि आज आपके परिवार के सदस्य आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, जिनको आप सोच समझकर पूरा करें, नहीं तो भविष्य में आपको आर्थिक संकट परेशान कर सकता है। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों के आज विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज आपके सभी कार्य सहज व समय से पूरे होंगे, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। अपने किसी मित्र की सहायता के लिए भी आज कुछ धन व्यय करेंगे

कन्या 

आज का दिन आपके लिए सम्मान प्राप्ति का रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों की ख्याति आज चारों ओर फैलेगी, जिससे उनकी जनसभा में भी बढ़ोतरी होगी। संतान के प्रति आजा थोड़ा चिंतित नजर आएंगे। यदि समझदारी से काम लेंगे, तो सभी समस्याएं समय से समाप्त हो जाएंगी। आज आपके लिए शुभ समाचारों का आना जाना लगा रहेगा, इसलिए आज वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो और आप अपने रुके हुए कार्यों को भी पूरा कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

तुला

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में आज आप के धाक जमी रहेगी व एक के बाद एक मामले आंसानी से सुलझते चले जाएंगे। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा, इसलिए आपको समय के साथ चलना होगा, तभी आप उन्नति कर पाएंगे। यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा है, तो उसमें आज उस कष्ट में आज वृद्धि हो सकती हैं। सायंकाल के समय आज आपका आपके माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा और कभी कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है, इसलिए उनकी बात सुनें और समझें।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। पड़ोसियों के कारण आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको उनके साथ मधुर व्यवहार रखना होगा। आज आपको कुछ मानसिक उलझनों के कारण सिरदर्द की समस्या बनी रहेगी, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप व्यस्तता के बीच अपने दांपत्य जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। संतान की शिक्षा से संबंधित आज कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको सफलता मिलेगी

धनु

आज का दिन आपके लिए कुछ निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी वाहन संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती हैं, इसलिए यदि आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो उसको कुछ समय के लिए टाल दें। आज आपको पर्याप्त धन संपदा हाथ में होने के बावजूद भी पारिवारिक अशांति परेशान कर सकती हैं क्योंकि परिवार का माहौल तनावपूर्ण रहेगा और मित्रों को सहयोग भी प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

मकर 

आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम से भरा रहेगा। आज आप यदि किसी चल व अचल संपत्ति की खरीद का मन बना रहे हैं, तो उसके वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। आज आप अपने परिवार के तनाव को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। आज व्यापार के लिए सोच समझकर निर्णय लें। सफल होंगे और मित्रों के द्वारा किए जा रहे विरोध में भी कमी आएगी। रोजगार की दिशा में कार्य कर रहे लोगों को आज उत्तम रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने अपने जीवनसाथी को अपने परिवार वालों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं, उसके लिए दिन उत्तम रहेगा

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए कुछ आर्थिक संकट पैदा कर सकता है। आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपके घर में किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है, इसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आज किसी पर व्यर्थ के तर्क-वितर्क से समय व धन की हानि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार होगा। आज आप किसी से कोई धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें. क्योंकि उसका वापस उतार पाना मुश्किल होगा।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार में कुछ नए नए प्रयोगों से धन कमाएंगे और व्यापार में आज आप कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। जटिलताएं खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूर रहेगी, लेकिन प्रेम यथावत बना रहेगा। आज आपका लंबे समय से रूका हुआ धन आपको प्राप्त होगा, जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34



 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं।

सोमवार, 24 मई 2021

हिसार में मुकदमे वापसी के समझौते पर किसानों का प्रदर्शन खत्म


चंडीगढ़। हिसार में 16 मई को चौधरी देवीलाल संजीवनी अस्पताल के उद्घाटन के दौरान हुई हिंसा के बाद जारी गतिरोध आज किसान संगठनों व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में समाप्त हो गया। वार्ता के सिरे चढऩे के बाद सभी किसानों ने अपने विरोध प्रदर्शन को समाप्त  करने की घोषणा की। इसके बाद विरोध प्रदर्शन में शामिल लोग वापस लौट गए। आज हुई बातचीत में हिसार मंडल के आयुक्त चंद्रशेखर,  पुलिस महानिरीक्षक राकेश आर्य, उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी व डीआईजी बलवान सिंह राणा ने किसान संगठन के 30 सदस्यी प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। 

वार्ता के दौरान कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए बीती 16 मई को चौधरी देवीलाल संजीवनी अस्पताल के उद्घाटन के बाद हुई हिंसा व इसके बाद के घटनाक्रम को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। 

इस दौरान सभी मसलों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई। वार्ता के दौरान 16 मई को किसानों के खिलाफ दर्ज केसों को वापिस लेने के बारे में सहमति बनी। केस वापिस लेने की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। आज के प्रदर्शन में शामिल होने हेतु आते हुए मृतक रामचंद्र खर्ब के आश्रित को डीसी रेट की नौकरी देने पर सहमति बनी। बातचीत के बाद किसान संगठनों के प्रमुख नेताओं ने आज का हिसार का विरोध प्रदर्शन समाप्त करने पर सहमति जाहिर की।                   

प्रशासन की ओर से किसानों से कहा गया कि भविष्य में होने वाले किसी भी विरोध प्रदर्शन के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि आंदोलन शांतिपूर्वक व कानून के दायरे में रहकर हो। इस पर किसान संगठन के प्रतिनिधियों ने विश्वास दिलाया कि वे आगे से प्रशासन के  सरकारी कार्य में बाधा नही डालेंगे, ताकि भविष्य में ऐसी कोई स्तिथि उत्पन्न न हो।

पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल की हुई जीत, नगर स्वास्थ्य अधिकारी का तबादला हुआ निरस्त


मुजफ्फरनगर l पालिकाध्यक्ष के नाराज होने पर सीएमओ ने अपने आदेश तत्काल प्रभाव से बदल दिए है। पालिकाध्यक्ष ने पिछले दिनों कडी नाराजगी जताते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजीव कुमार को नगर पालिका से कार्यमुक्त करने से इंकार कर दिया था। वहीं इस संबंध में सीएमओ से अनुरोध करते हुए पत्र भी लिखा था। सीएमओ ने पालिकाध्यक्ष के पत्र को गंभीरता से लेते हुए कोरोना काल में अपने आदेश को वापस ले लिया है। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के स्थानान्तरण को निरस्त कर दिया है। वहीं नगर पालिका में कार्य करने के निर्देश दिए है।

नगर पालिका में कार्यरत नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजीव कुमार का सीएमओ ने पिछले दिनों नगर पालिका से स्थानान्तरण कर दिया था। कोरोना काल में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के हुए स्थानान्तरण को लेकर पालिकाध्यक्ष ने कडी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि सीएमओ ने बिना सोचे समझे नगर स्वास्थ्य अधिकारी का स्थानान्तरण किया है। जबकि कोरोना काल में शहर को उनकी सख्त आवश्यकता है। उन्होंने कहा था कि कार्यवाहक सीएमओ के कारण स्वास्थ्य विभाग में ही कार्यरत 11 चिकित्सा अधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया था। सीएमओ के आदेश के बाद भी पालिकाध्यक्ष ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पालिका से कार्यमुक्त नहीं किया। उन्होंने इस संबंध में कडी नाराजगी जताते हुए सीएमओ को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि कोरोना काल में शहर को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजीव कुमार की आवश्यकता है। पालिकाध्यक्ष के पत्र को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने स्थानान्तरण के आदेश को निरस्त कर दिया है। डा. संजीव कुमार को नगर पालिका में कार्य करने के निर्देश दिए है।

चर्चित आत्महत्या विडियो मामले में पति गिरफ्तार


 मुजफ्फरनगर । चर्चित आत्महत्या के विडियो मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव दत्तियाना में विवाहिता कोमल ने दहेज को लेकर ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर बीते 11 अप्रैल को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसका लाइव वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो में दिख रहा है था कि जब कोमल फांसी लगा रही थी तब ससुराली उसे बचाने के बजाए वीडियो बना रहे थे। विवाहिता की मौत हो जाने के बाद ही उन्होंने दरवाजा तोडकर उतरा। पुलिस ने मृतका के पिता शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव पलडी निवासी अनिल की तहरीर पर पति आशीष, देवर सचिन, ससुर देवेंद्र व सास सावित्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि पति आशीष व देवर सचिन को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नही कर सकी। जिसकी विवेचना सीओ सदर हेमंत कुमार कर रहे है। सोमवार को पुलिस ने डेढ माह बाद मुख्य आरोपी आशीष को रामपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया।

सावधान: शपथ ग्रहण के समय नवनिर्वाचित प्रधान ने नहीं माना पंचायती राज विभाग का यह फरमान, तो चली जाएगी प्रधानी

 लखनऊ l अगर कोई प्रधान या सदस्य शपथ लेने और शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार करता है या अन्य प्रकार से उसे अस्वीकृत करता है तो यह समझा जाएगा कि उसने तत्काल अपना पद रिक्त कर दिया है। पंचायती राज अधिकारियों ने इस संबंध में सोमवार को निर्देश सभी जिलों को भेज दिए हैं। प्रदेश में हुए त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों का आनलाइन शपथ ग्रहण मंगलवार 25 मई से शुरू होकर 26 मई तक चलेगा। सभी जिलों के जिलाधिकारियों की देखरेख में जिला पंचायत राज अधिकारियों ने इस आनलाइन शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली थी।

पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी करते हुए कहा है कि संयुक्त प्रांत पंचायतीराज अधिनियम-1947 की धारा 12 ड. (2) में यह स्पष्ट प्रावधान है कि अगर कोई प्रधान या सदस्य शपथ लेने और शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार करता है या अन्य प्रकार से उसे अस्वीकृत करता है तो यह समझा जाएगा कि उसने तत्काल अपना पद रिक्त कर दिया है। 

शपथ ग्रहण के बाद हस्ताक्षर युक्त शपथ पत्रों की जांच कर के ग्राम प्रधानों के शपथ पत्र जिला पंचायत राज अधिकारी के पास और ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ पत्र खण्ड विकास अधिकारी के पास सुरक्षित रखने के लिए सौंप दिए जाएंगे। इस आनलाइन शपथग्रहण के लिए प्रत्येक जिले के हर ब्लाक को कमाण्ड सेण्टर बनाया गया है, जहां खण्ड विकास अधिकारी इस आनलाइन शपथग्रहण की निगरानी करेंगे। नव निर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पंचायत भवन या सामुदायिक केन्द्र में एकत्रित होंगे। जहां पंचायत सचिव इण्टरनेट कनेक्टिविटी वाले लैपटाप के साथ मौजूद रहेंगे। 

प्रत्येक ब्लाक की कुल पंचायतों को एक निर्धारित संख्या में विभाजित कर दिया गया है और उन्हें पंचायत भवन में आनलाइन शपथ ग्रहण के लिए समय आवंटित कर दिया गया है। दो-दो घण्टे के इस टाईम स्लाट में एक साथ कई ग्राम पंचायतों के नवनिर्वचित प्रतिनिधि पंचायत सचिव की मौजूदगी में आनलाइन शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण करने के बाद यह प्रतिनिधि पहले से मुद्रित करवाये शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे, अपना पूरा नाम लिखेंगे, स्थान का नाम लिखेंगे और तारीख अंकित करें


गे।

मुजफ्फरनगर में नहीं दिखाई देगा चंद्र ग्रहण


मुजफ्फरनगर । 26 मई 2021 को होने वाला चंद्र ग्रहण मुजफ्फरनगर में नहीं दिखाई देगा। 

वेद वेदांग मंदिर समिति रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर द्वारा एक सभा का आयोजन कार्यालय उत्तरी सिविल लाइन पर किया गया सभा में ग्रहण पर विशेष चर्चा हुई। 26 मई को लगने वाला ग्रहण भारत के कुछ स्थानों पर ही दिखाई देगा। 26 मई 2021 को होने वाला ग्रहण दोपहर 3:15 से शाम 6:30 तक  रहेगा। भारत में यह ग्रहण चंद्रोदय होते समय ही शाम को मात्र 18 मिनट तक कुछ भागों में देखा जा सकता है। जैसे अरुणाचल प्रदेश असम नागालैंड मणिपुर मिजोरम त्रिपुरा पश्चिम बंगाल में दिखाई देगा। इस ग्रहण को दक्षिण अमेरिका उत्तरी अमेरिका पेसिफिक सागर हिंद सागर पश्चिम ब्राजील  कनाडा श्रीलंका चीन मंगलिया रूस ऑस्ट्रेलिया आदि देशों में देखा जा सकता है। दिल्ली समेत समस्त उत्तर पश्चिम और मध्य और दक्षिण में ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा। अतः जिन स्थानों पर यह ग्रहण दिखाई देगा उसी स्थान पर सूतक मान्य होगा। मुजफ्फरनगर में ग्रहण नहीं है। सभा में उपस्थित पंडित श्याम शंकर मिश्रा पंडित बृजलाल शास्त्री पंडित पंडित जितेंद्र मिश्रा अनंत लाल द्विवेदी  पंडित कृष्णानंद पंडित संजय मिश्रा पंडित आनंद राज वत्स पंडित मनोज कुमार पंडित पंडित अमित मिश्रा पंडित दया शंकर मिश्रा आदि ब्राह्मण फोन के माध्यम से  उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

 


मुजफ्फरनगर l उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,एव नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा, प्रवीण जैन,गौरव जैन (आईडिया), द्वारा एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को कोविड नियमो का पालन करते हुए दूरी के मानकों के साथ सौंपा गया, जिसमें संगठन द्वारा मांग की गई कि लॉक डाउन शुरू होने से अभी तक दो ट्रेड जिनमें परचून एवं मेडिकल(थोक एव फुटकर) के दुकानदारों को खोलने की अनुमति प्रदान की गई है,प्रदेश सरकार द्वारा लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक कर दी गई है,अतःअन्य ट्रेड जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स,सेनेटरी,कॉस्मेटिक, कपड़ा,जूते,भवन निर्माण सामग्री, मोबाइल,स्टेशनरी,स्पेयर पार्ट्स, सर्राफा,एवं ऑप्टिकल इत्यादि के व्यापार को भी ऑड-इवन के अनुसार खोलने की व्यवस्था बनाई जाए, जिससे मध्यमवर्गीय दुकानदार के सामने आ रही परेशानी जैसे बैंक की किस्त,दुकानों के बिजली बिल,बच्चों की स्कूल फीस,जैसी प्रमुख समस्याओं का कुछ समाधान हो सके एवं उनके यहां जो सेवादार कार्य करते हैं उनकी भी आजीविका ठीक प्रकार से चल सके।।।

जिले में लॉक डाउन का हाल, हमारे सैंया कोतवाल, हम तो खोलेंगे दुकान

 


मुजफ्फरनगर। शहर सहित जिलेभर के दुकानदारों ने लॉकडाउन का खुला उल्लंघन करना शुरू किया हुआ है। उनके लिए यह कहावत सही हो रही है जब सैंया भए कोतवाल अब डर काहे का। जी हां आपको बता दें कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की सरकार सहित जिला प्रशासन द्वारा लागू किए गए कोरोना कर्फ्यू का जमकर उल्लंघन किया जा रहा है। कोई दवा के नाम पर तो कोई दारू के नाम पर यहां तक कि ऑनलाइन सर्विस के नाम पर रेस्टोरेंट में भी जमकर बंदरबांट की जा रही है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साथ ही नई मंडी थाना क्षेत्र में भी लागू किए गए लॉकडाउन का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के झांसी की रानी स्थित कन्फेक्शनरी की दुकान जमकर खोली जा रही है। वही मीनाक्षी चौक पर स्थित चिकन रेस्टोरेंट की दो दुकानें जमकर लाकडाउन का उल्लंघन कर रही है।

 दूसरी और नई मंडी थाना क्षेत्र में भोपा रोड स्थित लोक डाउन के दौरान पूर्णता प्रतिबंधित भवन निर्माण सामग्री विक्रेता भी खुलेआम उल्लंघन करने पर लगे हुए हैं। शहर भर में लोगों की आवाजाही सुबह से लेकर रात तक चलती रहती है। कई थाना क्षेत्रों में चेकिंग के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। कोई दवाई का बहाना तो कोई दारू के नाम से लाकडॉउन का उल्लंघन कर रहा है। गत दिवस नई मंडी थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद भी दुकानदारों को ना तो कोरोना का डर है और ना ही जिला प्रशासन का डर है।

शहर के कई इलाकों में तो हालात यह है कि पुलिस वालों की शह पर लगातार दुकान खोली जा रही है ल

जब गरीबों के साथ भोजन करने बैठ गए कपिल देव अग्रवाल



मुजफ्फरनगर । प्रदेश के व्यवासायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कपिल देव अग्रवाल ने आज अपने प्रभार जनपद मुजफ्फरनगर  के रेलवे स्टेशन पर संस्था के सहयोग से निर्धन लोगों को भोजन बांटा। उन्होंने इस अवसर खुद भी निर्धन लोगों के साथ बैठकर भोजन भी किया है। राज्यमंत्री द्वारा निर्धन लोगों से वार्ता भी की गयी और उनका हाल-चाल लिया गया। उन्होंने निर्धन लोगों के बच्चों से उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने आवश्यक व्यवस्था करने का आश्वासन भी दिया। निर्धन लोग अपने जनपद के मंत्री जी को समीप पाकर और उनके साथ भोजन कर बहुत प्रसन्न दिखे।

मंत्री जी ने संस्था द्वारा निर्धन लोगों को भोजन कराये जाने के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा कोरोना कर्फ्यू के दौरान सामुदायिक किचन संचालित किये जा रहें। इन सामुदायिक किचन के माध्यम से निर्धन लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सामुदायिक किचन सरकार एवं एनजीओ के माध्यम से संचालित किये जा रहें है।

कपिल देव अग्रवाल ने किया खाद्यान्न वितरण व्यवस्था का निरीक्षण

 


मुज़फ्फरनगर। प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज जनपद के ग्राम बिलासपुर व अलमासपुर में पहुँच कर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के नि:शुल्क खाद्यान्न की गुणवत्ता को परखा व वितरण का औचक निरीक्षण किया।

पूरे देश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण चल रहा हैं जिसके अंतर्गत पात्र ग्रहस्थी तथा अन्त्योदय योजना के कार्डधारको को प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं तथा 2 किलो चावल निशुल्क मिल रहा हैं।   

मंत्री कपिल देव ने आज ग्राम बिलासपुर व अलमासपुर में पहुँच कर औचक निरिक्षण करते हुए उप-जिलाधिकारी सदर दीपक कुमार व जिला पूर्ति अधिकारी ब्रजेश कुमार शुक्ला को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र परिवार राशन से वंचित न रहे तथा जिन पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड नहीं बने हैं, उन्हें अभियान चलाकर बनवाते हुए उन्हें भी तत्काल निशुल्क राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।

कपिल देव ने कहा कि मौके पर गेहूं-चावल की गुणवत्ता को भी परखा जो अति उत्तम स्तर की पाई गयी तथा अच्छी क्वालिटी का खाद्यान वितरण के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की आने वाले माह जून, जुलाई, अगस्त में भी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कोरोना महामारी के मद्देनजर नि:शुल्क राशन वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा ताकि गरीब और जरूरतमंदों को कोरोना महामारी के दौरान हो रही राशन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सके।

कपिल देव अग्रवाल ने सभी राशन डीलर्स से आग्रह किया हैं कि वे निर्धन लोगों, राशन कार्ड धारकों से अपना व्यवहार ठीक रखें, राशन वितरण में कोई कोताही न बरते, घटतौली न करें तथा सभी को मास्क लगाने व सैनेटाइजर प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें ।

कोरोना से दो की मौत, 106 नये मामले मिले


मुजफ्फरनगर । कोरोना पर लाकडाउन का असर दिखाई दे रहा है। आज जिले में कोरोना के 106 मामले मिले और 179 को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। हालांकि आज दो लोगों की मौत हो गई। 

*Corona Sheet -Muzaffarnagar DATE--24-05-2021* 

------------------

TOTAL RESULT RECVD--553

 

TOTAL NEGATIVE--479


TOTAL RTPCR POSITIVE 74


TOTAL ANTIGEN POSITIVE --19


PVT LAB POSITIVE --10


Positive Other Distt--3


 *TOTAL POSITIVE CASE --106* 


TOTAL CUMMULATIVE POSITIVE CASE --29481


TOTAL DISCHARGE --179


TOTAL CUMMULATIVE DISCHARGE --26708


TOTAL DEATH---02


CUMMULATIVE DEATH- 241


TOTAL ACTIVE CASE--2532

18 बीघा जमीन से अवैध कब्जा हटवाया



मुजफ्फरनगर । जिला प्रशासन ने 18 बीघा बंजर भूमि कब्जा मुक्त करा ली है। 

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरा में बंजर भूमि खसरा नंबर 710 पर अवैध कब्जा हटवाते हुए आज जिला प्रशासन ने अपना कब्जा जमा लिया है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर तहसीलदार सदर जयेन्द्र सिंह के नेतृत्व में नायब तहसीलदार कूकड़ा, राजस्व निरीक्षक शहर, लेखपाल लोकेश, विकास, वसंत, बाल किशोर आदि राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। राजस्व विभाग की टीम ने 18 बीघा बंजर भूमि जिस पर अवैध कब्जा हो चुका था, ट्रेक्टर से जोत कर अपने कब्जे में ले ली है।

कोरोना पीड़ितों के लिए भोजन व्यवस्था की सराहना की


मुजफ्फरनगर । श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना जैन तीर्थ क्षेत्र पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिह तथा गौरव स्वरूप, वरिष्ठ सपा नेता का प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेश जैन राजकुमार जैन (नावला वाले) महामंत्री  संजय जैन राजीव जैन पारस TMT शशांक जैन ने क्षेत्र पर  पहुचने पर स्वागत किया इस मोके पर  नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह  व गोरव स्वरूप ने क्षेत्र पर चल रही संपूर्ण भोजन व्यवस्था का अवलोकन किया। कोविड-19 से ग्रस्त रोगियों की इस भोजन व्यवस्था को देखकर दोनों ने ही मुक्त कंठ से प्रशंसा की ।

राजकुमार जैन महामंत्री ने कहा कि कोविड-19 जैसी राष्ट्रीय आपदा के समय पूरे समाज का यह दायित्व है कि जिस से जो बन पड़े अपनी ओर से एक दूसरे की मदद करें। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना  ने ऐसे नगर वासियों के लिए पहल की है जो कोविड-19 से संक्रमित हैं और डॉक्टर की निगरानी में होम आइसोलेशन में हैं एवं उनके यहां भोजन पकाने की व्यवस्था नहीं है प्रबंध समिति प्रतिदिन शुद्ध सात्विक भोजन घर-घर पहुंचा रही है।

भोजन प्राप्त करने हेतु अपनी rt-pcr या एंटीजन रिपोर्ट, घर के सदस्यों की संख्या, मोबाइल नंबर, व घर का पता, मोबाइल नंबर 75201 53156 पर व्हाट्सएप पर भेजना होगा। यह भोजन व्यव्स्था नियमित रूप से चलाई जा रही है प्रतिदिन सुबह शाम का भोजन पात्र व्यक्तियों के घर-घर पहुचाया जा रहा हे

दवा व्यापारियों का किया वैक्सीनेशन

 


मुज़फ्फरनगर। सोमवार को अग्रवाल मार्केट स्थित चंद्र शील डिस्ट्रीब्यूटर पर जनपद के दवा व्यापारियों एवं उनके परिवार के लिए कोरोना वैक्सीन के कैंप का आयोजन मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल द्वारा किया गया। कैंप में जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान एवं उनके परिवार ने पहली डोज लगवाई। कोरोना वैक्सीन के इस कैंप में काफी संख्या में दवा व्यापारियों ने अपने एवं अपने परिवार के लिए कोरोना की वैक्सीन लगवाई। कैंप में जिन लोगों के 12 हफ्ते पूरे हो गए थे उन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज भी इस कैंप के माध्यम से लगवाई। जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान ने बताया कि उन्होंने एसोसिएशन के पत्र के माध्यम से  मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला से आग्रह किया था की दवा व्यापारियों के लिए अलग से कोरोना वैक्सीन के लगाने की व्यवस्था की जाए। सुभाष चौहान ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार के कैंप दवा व्यापारियों के लिए अलग से लगाने का प्रयास करेंगे। जिला परिषद में यदि जगह की व्यवस्था हो जाती है तो वहां पर भी शीघ्र ही एक कोरोना वैक्सीन के कैंप की व्यवस्था की जाएगी। इसके पश्चात 18 साल से ऊपर के दवा व्यापारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए भी कोरोना वैक्सीन के एक कैंप की व्यवस्था कराई जाएगी। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान के इस प्रयास का जनपद के सभी दवा व्यापारियों ने प्रशंसा की है। मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी इस कैंप पर उपस्थित रहे। पदाधिकारियों में डॉ आर के गुप्ता ,संजय गुप्ता, सतीश तायल ,संजीव वर्मा ,दिव्य प्रताप सोलंकी ,सचिन त्यागी, राजेश जुनेजा आदि दवा व्यापारी कैंप में उपस्थित रहे।

चक्रवात के चलते यूपी के 27 जिलों में तूफान का अलर्ट


लखनऊ। यास चक्रवात के कारण मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में 24 से 28 मई के बीच तूफान की चेतावनी देते हुए अलर्ट रहने को कहा गया है। शासन ने सभी डीएम को जरूरी तैयारियां करने का निर्देश दिया है। मौसम विभाग की ओर से संबंधित जिलों के डीएम और राहत आयुक्त को अलर्ट किया गया है। इन जनपदों के लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम पर निगाह रखें और यथासंभव खुद सुरक्षित स्थान पर रहें। मौसम विभाग की ओर से मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, कासगंज, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, आंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, महराजगंज और कुशीनगर जनपद को अलर्ट किया गया है।

चक्रवात 'यास' का असर 28 मई से पहले बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिखेगा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इसका असर वाराणसी व आसपास के जिलों के साथ ही गोरखपुर, प्रयागराज और लखनऊ तक दिख सकता है। जैस-जैसे यह पश्चिम की ओर बढ़ेगा इसका असर कम होता जाएगा। बीएचयू के पूर्व प्रोफेसर और मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। जिस क्षेत्र में हवा का दवाब कम होगा, वहां तेज बारिश भी हो सकती है।

वरिष्ठ पत्रकार जेपी त्यागी के बड़े भाई का निधन

 


लखनऊ। यूएनआई के वरिष्ठ पत्रकार जेपी त्यागी के बड़े भाई डा. बी एस त्यागी का कल रात दिल्ली में निधन हो गया। वह करीब 78 वर्ष के थे तथा कुछ  दिन पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद ठीक भी हो गये थे। कल रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

टीआर न्यूज परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि त्यागी जी की आत्मा को शांति दे और परिवार को दुःख सहने की शक्ति दे।

आज का पंचांग और राशिफल 24 मई 2021

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 24 मई 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - त्रयोदशी रात्रि 12:11 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

⛅ *नक्षत्र - चित्रा सुबह 09:49 तक तत्पश्चात स्वाती*

⛅ *योग - व्यतिपात सुबह 11:14 तक तत्पश्चात वरीयान्*

⛅ *राहुकाल - सुबह 07:37 से सुबह 09:17 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 05:59* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:12* 

(सूर्योदय और सुर्यास्त के समय मे जिलेवार अंतर संभव है)

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - सोमप्रदोष व्रत*

 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाना मना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वैशाख मास की अंतिम तीन तिथि* 🌷

➡ *वैशाख मास की अंतिम तीन तिथि का महत्व (24, 25 एवं 26 मई 2021)*

🙏🏻 *स्कन्दपुराण के वैष्णव खण्ड के अनुसार* 

*यास्तिस्रस्तिथयः पुण्या अंतिमाः शुक्लपक्षके ।। वैशाखमासि राजेंद्र पूर्णिमांताः शुभावहाः ।।*

*अन्त्याः पुष्करिणीसंज्ञाः सर्वपापक्षयावहाः ।। माधवे मासि यः पूर्णं स्नानं कर्त्तुं न च क्षमः ।।*

*तिथिष्वेतासु स स्नायात्पूर्ण मेव फलं लभेत् ।। सर्वे देवास्त्रयोदश्यां स्थित्वा जंतून्पुनंति हि ।।*

*पूर्णायाः पर्वतीर्थैश्च विष्णुना सह संस्थिताः ।। चतुर्दश्यां सयज्ञाश्च देवा एतान्पुनंति हि ।।* 

🙏🏻 *वैशाख मास की अंतिम तीन तिथि (त्रियोदशी, चतुर्दशी, पूर्णिमा) बहुत पवित्र और शुभकारक हैं उनका नाम "पुष्करिणी" है। ये सब पापों का क्षय करनेवाली हैं | जो सम्पूर्ण वैशाख मास में ब्राम्हमुहूर्त में पुण्यस्नान, व्रत, नियम आदि करने में असमर्थ हों, वह यदि इन ३ तिथियों में भी उसे करें तो वैशाख मास का पूरा फल पा लेता है |*

🌷 *ब्रह्मघ्नं वा सुरापं वा सर्वानेतान्पुनंति हि ।। एकादश्यां पुरा जज्ञे वैशाख्याममृतं शुभम् ।।*

*द्वादश्यां पालितं तच्च विष्णुना प्रभविष्णुना ।। त्रयोदश्यां सुधां देवान्पाययामास वै हरिः ।।*

*जघान च चतुर्दश्यां दैत्यान्देवविरोधिनः ।। पूर्णायां सर्वदेवानां साम्राज्याऽऽप्तिर्बभूव ह ।।*

*ततो देवाः सुसंतुष्टा एतासां च वरं ददुः ।। तिसृणां च तिथीनां वै प्रीत्योत्फुल्लविलोचनाः ।।*

*एता वैशाख मासस्य तिस्रश्च तिथयः शुभाः ।।* *पुत्रपौत्रादिफलदा नराणां पापहानिदाः ।।*

*योऽस्मिन्मासे च संपूर्णे न स्नातो मनुजाधमः ।। तिथित्रये तु स स्नात्वा पूर्णमेव फलं लभेत् ।।*

*तिथित्रयेप्यकुर्वाणः स्नानदानादिकं नरः ।। चांडालीं योनिमासाद्य पश्चाद्रौरवमश्नुते ।।*

🙏🏻  *पूर्वकाल में वैशाख शुक्ल एकादशी को शुभ अमृत प्रकट हुआ।  द्वादशी को भगवान विष्णु ने उसकी रक्षा की। त्रयोदशी को उन श्री हरि ने देवताओं को सुधापान कराया।  चतुर्दशी को देवविरोधी दैत्यों का संहार किया और पूर्णिमा के दिन समस्त देवताओं को उनका साम्राज्य प्राप्त हो गया। इसलिए देवताओं ने संतुष्ट होकर इन तीन तिथियों को वर दिया - “वैशाख की ये तीन शुभ तिथियाँ मनुष्यों के पापों का नाश करने वाली तथा उन्हें पुत्र-पौत्रादि फल देनेवाली हों।  जो सम्पूर्ण वैशाख में प्रात: पुण्य स्नान न कर सका हो, वह इन तिथियों में उसे कर लेने पर पूर्ण फल को ही पाता  है।  वैशाख में लौकिक कामनाओं को नियंत्रित करने पर मनुष्य निश्चय ही भगवान विष्णु का सायुज्य प्राप्त कर लेता है।”*

🌷 *गीतापाठं तु यः कुर्यादंतिमे च दिनत्रये ।। दिनेदिनेऽश्वमेधानां फलमेति न संशयः ।।*

🙏🏻 *जो वैशाख मास में अंतिम ३ दिन ‘गीता’ का पाठ करता है, उसे प्रतिदिन अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता है |*

*सहस्रनामपठनं यः कुर्य्याच्च दिनत्रये ।। तस्य पुण्यफलं वक्तुं कः शक्तो दिवि वा भुवि ।।*

🙏🏻 *जो इन तीनों दिन ‘श्रीविष्णुसहस्रनाम’ का पाठ करता है,  उसके पुण्यफल का वर्णन करने में तो इस भूलोक व स्वर्गलोक में कौन समर्थ है | जो इन तीन दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करता है उसके पुण्यफल की व्याख्या करने में पृथ्वीलोक तथा स्वर्गलोक में कोई समर्थ नहीं।*

🌷 *सहस्रनामभिर्देवं पूर्णायां मधुसूदनम् ।। पयसा स्नाप्य वै याति विष्णुलोकमकल्मषम् ।।*

🙏🏻 *जो वैशाख पूर्णिमा को सहस्रनामों के द्वारा भगवान् मधुसूदन को दूध से स्नान कराता है वो वैकुण्ठ धाम को जाता है।*

🌷 *यो वै भागवतं शास्त्रं शृणोत्येतद्दिनत्रये ।। न पापैर्लिप्यते क्वाऽपि पद्मपत्रमिवांभसा ।।*

🙏🏻 *जो वैशाख के अंतिम ३ दिनों में ‘भागवत’ शास्त्र का श्रवण करता है, वह जल में कमल के पत्तों की भांति कभी पापों में लिप्त नहीं होता |*

🌷 *देवत्वं मनुजैः प्राप्तं कैश्चित्सिद्धत्वमेव च ।।* *कैश्चित्प्राप्तो ब्रह्मभावो दिनत्रयनिषेवणात् ।।*

🙏🏻 *इन अंतिम ३ दिनों में शास्त्र-पठन व पुन्य्कर्मों से कितने ही मनुष्यों ने देवत्व प्राप्त कर लिया और कितने ही सिद्ध हो गये | अत: वैशाख के अंतिम दिनों में स्नान, दान, पूजन अवश्य करना चाहिए |*



          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक


: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज का दिन कारोबारियों के लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्य क्षेत्र में भी सतर्क रहना होगा क्योंकि उनके शत्रु उनको परेशान करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा और मन तकनीकी चीजों की ओर ज्यादा लगेगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए कुछ अनुभवी व वरिष्ठ सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। दांपत्य जीवन का सुखमय रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों की ख्याति आज चारों ओर फैलेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने पिताजी के साथ कुछ पारिवारिक समस्याओं का समाधान खोजने में व्यतीत करेंगे।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप किसी जरूरी चीज की खरीदारी का मन बना सकते है, लेकिन बजट और परिस्थिति को देखकर फिलहाल आपका मूड बदल सकता हैं। आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति पर संकट मंडरा सकता है। नौकरी में आज आपको महिला मित्रों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा, तभी फायदा होगा। यदि आज किसी संपत्ति को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सायं काल का समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ संतान के भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श करें

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रह सकता है। व्यापार में अच्छी तरह से काम आपके हाथ मे आ सकते हैं, जिससे व्यस्तता रहेगी और आप परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे आपके जीवनसाथी से आपकी अनबन हो सकती है, लेकिन आज आपको उन्हें मनाने का भरपूर प्रयास करना होगा। यदि आप अपने व्यापार के लिए किसी संस्था या व्यक्ति से कर्ज लेना चाहते हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना हितकर रहेगा, जिससे आपको अनेकों लाभ भी होंगे। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आपकी रुचि बढ़ी हुई दिखेगी।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज आप अपने बिजनेस के लिए अपने बड़े भाई व अपनी बहन से सलाह ले सकते हैं। आज आपके परिवार में यदि किसी सदस्य से तनाव चल रहा था, तो आज पुरानी बातों को लेकर सोच विचार कर सकते हैं। नौकरी मे आपका काम सुचारू रूप से लेगा, इसका आपको ध्यान रखना होगा, तभी आपकी तरक्की होती दिख रही है। साहस और जोखिम वाले काम में भी आज आप हाथ डाल सकते हैं, इसमें आपको भरपूर लाभ भी होगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

सिंह

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा, लेकिन आपको अधिकारियों और साथियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने ऊपर दवाब कम महसूस करेंगे और अपने कार्य को समय पर करके देंगे। आर्थिक मामलों में आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप को किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़े, तो उसे कुछ समय के लिए टाल देना क्योंकि आज आपके स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। यदि आज आप किसी नए काम व योजना पर कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम नहीं है, उसे आगे के लिए टाल दें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए विकास का कारक रहेगा। आज आपको अपनी संतान की शिक्षा की चिंता सता सकती हैं, जिससे आप परेशान नजर आएंगे, लेकिन जीवन साथी के सहयोग से सायंकाल तक आपकी परेशानी हल होगी। कार्य क्षेत्र में आज स्थिति सामान्य रहेगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, लेकिन मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों पर आज टारगेट का दवाब रहेगा, जिससे वह थोड़ा चिंतित में नजर आएंगे। आज आप घरेलू उपयोग की चीजों के कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपका मन आध्यात्म में लगेगा। आज आप अपने लिए कुछ धन व्यय करेंगे, जिसमें कुछ जरूरी चीजें मोबाइल, लैपटॉप इत्यादि खरीद सकते हैं।

तुला 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। भाई बहनों के सहयोग से पारिवारिक बिजनेस में उन्नति होगी। आर्थिक विषयों को लेकर आज थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आज आपको जोखिम भरे कार्यों से दूर रहना होगा क्योंकि इसमें आपको नुकसान हो सकता है। व्यापार के लिए आज आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। भाई के विवाह में आ रही बाधा आज दूर होगी।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति दायक रहेगा। अगर आज आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। आज आप अपने गृह निर्माण से जुड़े कुछ कार्य को करवा सकते हैं। प्रेम जीवन में आज कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिससे आपका जीवन साथी के साथ टकराव हो सकता है। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जिससे आपका मानसिक बोझ कम होगा। आज आपको अपनी माता जी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उनको कोई रोग परेशान कर सकता है।

धनु 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज तकनीकी ज्ञान और अनुभव का आपको लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म के कार्य में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आपको अपने अधिकारियों से मधुर वाणी का प्रयोग करना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए काम बिगाड़ सकते हैं। आज आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आज आप अपने घर की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।

मकर 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आप कुछ नए-नए प्रयास करेंगे, जिनका आपको भरपूर लाभ भी मिलेगा। आज यदि आपका इस परिवार में किसी से कोई वाद विवाद हुआ है, तो उसे लेकर आज आप सोच विचार में रहेंगे। आज आप अपनी संतान की सेहत के प्रति थोड़े चिंतित रह सकते हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार चलाया हुआ है, तो उसमें आज आपको भरपूर सफलता मिलेगी।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यदि आज आप को व्यापार संबंधी कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना हो, तो कोई निर्णय जल्दबाजी में बिल्कुल ना लें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कमी आ सकती है। यदि आपको कोई रोग लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें आज वृद्धि हो सकती है। आज आपको अपने किसी परिचित से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कुछ अहम फैसलों पर निर्णय ले सकते हैं, जिनमें आपको पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। पारिवारिक बिजनेस मे जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपका कोई जरूरी कार्य बन जाने से आपको बहुत खुशी होगी, जिसके लिए आप कोई पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आज आपकी ख्याति चारो ओर फैलेगी, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। विद्यार्थियों को आज अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी सफलता मिलती दिख रही है। पारिवारिक जीवन आनंददायक रहेगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।


अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।



 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


 

शुभ वर्ष : 2022, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

रविवार, 23 मई 2021

तीन भाईयों के विछोह पर डा संजीव बालियान का मार्मिक संदेश


मुजफ्फरनगर । केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने अपने दो भाईयों और राज्य मंत्री विजय कश्यप के निधन पर मार्मिक संदेश जारी कर उनके अधूरे संकल्पों को पूरा करने का संकल्प जताया है। उनका श्रद्धांजलि संदेश - 

मेरे भाई

आप एक यौद्धा थे आपने हमे हर परिस्थिति में लड़ना सिखाया। आप थे तो कैसी भी कठिनाई हो लगता था आपको बता दूंगा आप संभाल लेंगे । अब कोई डांट लगाने वाला या समझाने वाला भी नही रहा।

आपका सपना शाहपुर को एक खेल एवं अध्ययन का केंद्र बनाने का था जहाँ कुश्ती, कब्बड़ीं, एथेलेटिक्स, शूटिंग सबके सेन्टर शाहपुर कॉलेज में हो आपने शुरुआत कर दी थी कोशिश करूंगा आपका सपना पूरा हो पर आपके बिना यह सब पूरा करना बड़ा मुश्किल होगा।

पिछले एक सप्ताह में तीन भाई हमे छोड़कर चले गये, दो जिनसे खून का रिश्ता था राहुल व जितेंद्र और तीसरा मेरा धर्म भाई विजय कश्यप  मेरा बेहद विश्वसनीय राजनीति मित्र जो हमेशा हर स्थिति में मेरे साथ रहा-- मेरा विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री।


अलविदा भाइयो

संजीव बालियान

खबर का असर : लॉक डाउन पर 5 व्यक्तियों पर मुक़दमा दर्ज, एक अन्य फरार

 


मुजफ्फरनगर l टी आर न्यूज इंडिया की खबर का असर लॉक डाउन के उल्लंघन को लेकर खबर पर आज नई मंडी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए l अलमासपुर चौराहे से से थोड़ा आगे मार्बल के गोदामों पर छापेमारी कर पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की है l जबकि उनका एक साथी खालापार निवासी एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया l

जिलाधिकारी ने जारी की कोरोना कर्फ्यू की एडवाइजरी

 


मुजफ्फरनगर l जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे ने आदेश जारी कर बताया कि अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा निर्गत शासनादेश संख्या 900/2021/सीएक्स-3, गृह (गोपन) अनुभाग-3, लखनऊ दिनांक 22 मई 2021 के अन्तर्गत पूर्व में दिनांक 24 मई, 2021 की प्रातः 07.00 बजे तक लागू आंशिक कफ्र्यू को दिनांक 31.05.2021 की प्रातः 07.00 बजे तक लागू रखें जाने के निर्देश दिए गए है।

अतः उक्त के अनुपालन में इस कार्यालय के आदेश संख्या 1687/जे0ए0-2021 दिनांक 16.05.2021 के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक 24 मई, 2021 की प्रातः 07.00 बजे तक लागू आंशिक कफ्र्यू को दिनांक 31.05.2021 की प्रातः 07.00 बजे तक लागू किया जाता है।

उक्त कफ्र्यू की अविध में कीटनाशक दवाओं की दुकानें तथा कृषि यन्त्रों से सम्बन्धित दुकाने खुली रखने की अनुमति होगी तथा इस कार्यालय द्वारा निर्गत पूर्व आदेशों में उल्लिखित अन्य प्रतिबन्ध/छूट यथावत रहेंगे। किसी व्यक्ति द्वारा उपर्युक्त निर्देशों का उल्लंघन किए जाने पर उसके विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 एवं आपदा प्रबन्ध अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। उपर्युक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए

कोरोना के फैलाव के बाद भी नावला में सैनेटाइजेशन नहीं


 मुजफ्फरनगर । आज के समय में जब शासन प्रशासन कोरोना की रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर प्रयासरत हैं वहीं कुछ सरकारी कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी जी की कोरोना व ब्लैक फंगस की महामारी की रोकथाम के लिए उठाए जाने वाले प्रभावी कदम पर बट्टा लगाने का काम भी किया है। इसका सीधा उदहारण ग्राम सचिव नावला अनुज शर्मा ने किया है। बार बार अनुरोध के बावजूद भी सेनाटाइजेशन नहीं कराया गया। 

उल्लेखनीय हैं कि नावला ग्राम में कोरोना संक्रमण पूरी तरह पैर पसार चुका है।ग्राम में कई मौत भी कोरोना संक्रमण के कारण हो चुकी हैं, तथा कई लोग कोरोना पॉजिटिव हैं जो होम आइसोलेशन में इलाज करवा रहे हैं, जिसके सम्बंध में नावला निवासी, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद त्यागी ने बताया कि उनका पुत्र कपिल त्यागी भी कोरोना पॉजिटिव हैं एवं जो होम आइसोलेशन में है तथा उनके आस पास में भी कई लोग कोरोना पॉजिटिव हैं जो आइसोलेशन में है।

जिसके सम्बंध में ग्राम सचिव, नावला अनुज शर्मा मो0 न0 9319196444 को कई बार सेनिटाइज कराने के लिए कहा गया है, लेकिन सैनिटाइज कराना तो दूर की बात है उन्होंने आकर देखना भी जरूरी नहीं समझा।

इसके सम्बंध में आज जिलाधिकारी श्रीमती सेल्वा कुमारी जे से भी मोबाइल 9454417574 पर सम्पर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनकी तरफ से भी फोन पर बात नहीं की गई।

वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद त्यागी ने जिलाधिकारी को व्हाट्सएप पर सूचना देते हुए कहा कि उनके घर व ग्राम नावला को सैनिटाइज करवाने के आदेश जारी करे एवं लापरवाही बरतने के लिए जिस प्रकार स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का स्पष्टीकरण मांगा है उसी प्रकार ग्राम सचिव का भी स्पष्टिकरण माँगा जाना न्यायहित में आवश्यक है जिससे कोरोना काल में आम जनता को बचाया जा सके।

पूर्व सांसद सईदुज्जमा, उनकी पत्नी व सलमान सईद कोरोना के चलते अपोलो अस्पताल में भर्ती


 मुजफ्फरनगर । सईदुज्जमा पूर्व सांसद एवं पूर्व गृह राज्य मंत्री कोविड पॉजिटिव होने और स्वास्थ्य में गिरावट के कारण अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। उनकी पत्नी भी अपोलो में आईसीयू में हैं। बेटे सलमान सईद (AICC मेंबर ) भी अपोलो अस्पताल दिल्ली में कोविड वार्ड में ऐडमिट है।

तमाम लोगों ने दुआ की है कि ईश्वर उनके के परिवार पे करम करे और उन्हें जल्दी स्वस्थ करे।

राहत: आज मिले 115 मामले. 3 की मौत


 मुजफ्फरनगर । जनपद में आज थोड़ी राहत के साथ कोरोना के कुल 115 मामले मिले। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। आज 926 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। 

*Corona Sheet -Muzaffarnagar DATE--23-05-2021* 

------------------

TOTAL RESULT RECVD--938

 

TOTAL NEGATIVE--884


TOTAL RTPCR POSITIVE 54


TOTAL ANTIGEN POSITIVE --28


PVT LAB POSITIVE --33


Positive Other Distt--0


 *TOTAL POSITIVE CASE --115* 


TOTAL CUMMULATIVE POSITIVE CASE --29375


TOTAL DISCHARGE --926


TOTAL CUMMULATIVE DISCHARGE --26531


TOTAL DEATH---03


CUMMULATIVE DEATH- 239


TOTAL ACTIVE CASE--2605

जानिए कब लगेगी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

 *आपने कोविशिल्ड की पहली डोज़ जिस किसी भी तारीख को लगवाई हो...*


*उसके बाद दूसरी डोज आपको कब लगनी है वह इस डेट शीट से आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं...*


👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻


सिविल लाइन के दो और चौकी प्रभारी इधर से उधर

 


मुज़फ्फरनगर। सब इंस्पेक्टर अनित यादव कच्ची सड़क से साकेत चौकी और सुनील नागर को कच्ची सड़क चौकी प्रभारी बनाया गया

एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने किया दौरा


 मुजफ्फरनगर l रोहाना में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह के द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों से की मुलाकात कर जानी समस्याएं, और निगरानी समिति के संबंध में निरीक्षण कर निगरानी समिति से वार्ता भी की l 

मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय में ब्लैक फंगस का पहला मामला, मेरठ रैफर


मुजफ्फरनगर । जनपद में ब्लैक फंगस का पहला मामला सामने आया है। आज यह मामला आने के बाद उसे मेरठ रैफर कर दिया गया। जिले में हालांकि पहले भी जिले में ब्लैक फंगस के तीन मामले आ चुके हैं। इमर्जेंसी में आई अंबेहटा निवासी शशि  प्रभा को मेरठ भेजा गया है। 

दिल्ली में एक सप्ताह के लिए 31 मई तक बढ़ा लाकडाउन


नयी दिल्ली। अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में लगे लॉकडाउन की अवधि को एक बार फिर बढ़ा दिया है। अब दिल्ली में अगले सोमवार यानी 31 मई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दिल्लीवासियों की राय के अनुसार लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। लॉकडाउन अगले सोमवार (31 मई) सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा और इसमें पहले की तरह प्रतिबंध जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटें में दिल्ली में कोरोना के 1600 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान संक्रमण दर केवल 2.5 फीसदी रही, जो एक समय 36 फीसदी तक पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह केस घटता रहा तो 31 मई के बाद लॉकडाउन में राहत दी जाएगा।

एसएसपी ने किए कई चौकी प्रभारीयों को किया इधर से उधर

 


मुजफ्फरनगर l जिले में एसएसपी अभिषेक यादव ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बेगराजपुर चौकी इंचार्ज हटा कर ,बुढाना थाने पर अटैच किया गया, रामराज से प्रमोद कुमार बेगराजपुर चौकी, दो चौकी इंचार्ज सिविल लाइन चेंज किए गए, कुछ पुलिस लाइन से चौकी पर पहुंचे

डॉ आभा आत्रे के रूप में मिली जिले को नई महिला सीएमएस

 लखनऊ l डॉक्टर आभा आत्रे बनीं मुजफ्फरनगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका जिला महिला चिकित्सालय बनाया गया है l



आज का पंचांग और राशिफल 23 मई 2021



🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 23 मई 2021*का 

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - एकादशी सुबह 06:42 तक तत्पश्चात द्वादशी*

⛅ *नक्षत्र - हस्त दोपहर 12:12 तक तत्पश्चात चित्रा*

⛅ *योग - सिद्धि दोपहर 02:58 तक तत्पश्चात व्यतिपात*

⛅ *राहुकाल - शाम 05:34 से शाम 07:13 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 05:59* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:11* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - त्रिस्पृसा-मोहिनी एकादशी (भागवत), द्वादशी क्षय तिथि*

 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l   राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मोहिनी एकादशी* 🌷

🙏🏻 *मोहिनी एकादशी ( उपवास से अनेक जन्मों के मेरु पर्वत जैसे महापापों का नाश )*

🙏🏻 *

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वैशाख मास की महापुण्यप्रद अंतिम तीन तिथियाँ*

🙏🏻 *श्रुकदेवजी राजा जनक से कहते हैं : ‘‘राजेन्द्र ! वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में जो अंतिम तीन पुण्यमयी तिथियाँ हैं – त्रयोदशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा । ये बडी पवित्र व शुभकारक हैं । इनका नाम ‘पुष्करिणी है, ये सब पापों का क्षय करनेवाली हैं । पूर्वकाल में वैशाख शुक्ल एकादशी को शुभ अमृत प्रकट हुआ । द्वादशी को भगवान विष्णु ने उसकी रक्षा की । त्रयोदशी को उन श्रीहरि ने देवताओं को सुधा-पान कराया । चतुर्दशी को देवविरोधी दैत्यों का संहार किया और पूर्णिमा के दिन समस्त देवताओं को उनका साम्राज्य प्राप्त हो गया ।*

🙏🏻 *इसलिए देवताओं ने संतुष्ट होकर इन तीन तिथियों को वर दिया : ‘वैशाख की ये तीन शुभ तिथियाँ मनुष्यों के पापों का नाश करनेवाली तथा उन्हें पुत्र-पौत्रादि फल देनेवाली हों ।*

🙏🏻 *जो संम्पूर्ण वैशाख में प्रातः पुण्यस्नान न कर सका हो, वह इन तिथियों में उसे कर लेने पर पूर्ण फल को ही पाता है । वैशाख में लौकिक कामनाओं को नियंत्रित करने पर मनुष्य निश्चय ही भगवान विष्णु का सायुज्य प्राप्त कर लेता है ।*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *व्यतिपात योग* 🌷

🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*

🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*

🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*

💥 *विशेष ~ 23 मई 2021 रविवार को दोपहर 02:59 से 24 मई, सोमवार को सुबह 11:14 तक व्यतिपात योग है।*

🙏🏻


📖 

              🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻मेष 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको आपके बिजनेस में भरपूर लाभ होगा। आपका लंबे समय से रुका हुआ माल आज अचानक से बिकना शुरू हो जाएगा, जिससे आपके लाभ के रास्ते खुल जाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन के संबंधों में आप प्रेम व विश्वास का अनुभव करेंगे। अपने घर के जरूरी काम को पूरा करने के लिए मित्रों से सहयोग ले सकते हैं। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आपकी वाहन व आवास संबंधी समस्या चल रही है, तो वह आज फिर से पनप सकती है।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम को लेकर आएगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, जिनको ठीक करने के लिए उनको अपने गुरुजनों के आशीर्वाद की आवश्यकता होगी। स्वरोजगार से जुड़े जातको को आज भविष्य के प्रति चिंतित नजर आ सकते हैं। किसी बड़े अधिकारी की मदद से कोई चल या अचल संपत्ति का यदि कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज निपट सकता है। ससुराल पक्ष में सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक रूप से आज स्थितियां कुछ तनावग्रस्त रह सकती हैं।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। धन की आमदनी आज निश्चित रहेगी, फिर भी भविष्य के लिए लाभ के सौदे पक्के होंगे, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति के लिए परेशान कम होंगे। आज आपका मन थोड़ा उदासीन हो सकता है और व्यवसाय के कारण परिजनों को समय ना दे सकेंगे, जिससे आपकी माता जी आपसे कुछ नाराजगी जता सकती हैं। आज आप दिन के आरंभ से ही अपने व्यवसाय के किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्त रहेंगे। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेगे, जिससे आप बचत मुश्किल से ही कर पाएंगे।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपके व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद आपकी जटिलताएं खत्म होंगी, लेकिन आज अति उत्साह और जोश दिखाएंगे, तो आपका कार्य बिगड़ सकता है। पिताजी के मार्गदर्शन से आज आपके पारिवारिक बिजनेस में आपको लाभ होगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों में संतान पक्ष के कारण आज आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आज आपको विदेश में रह रहे परिजनों के कारण कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। सायं काल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आज आपको अपने कारोबार में कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करे क्योंकि आपके द्वारा लिए गए निर्णय का विरोध हो सकता है। यदि आपके परिवार में कोई विवाद चल रहा है, तो आज आप उसका समाधान धैर्य के साथ ढूंढने में सफल होंगे। किसी से अनबन के कारण आज आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आपको अपने परिवार के खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है और आर्थिक लेनदेन से सावधानी बरतें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक एकाग्रता के साथ अध्ययन करने की आवश्यकता पड़ेगी। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनो भरा रहेगा। आज किसी सदस्य के कारण सामाजिक सम्मान में कमी आने की आशंका बनती दिख रही है, जिससे मन में निराशा का भाव रहेगा। धन की आमदनी कम होने से आज आपको आवश्यकतानुसार धन की प्राप्ति होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों की फरमाइशो को पूरा करने में व्यतीत करेंगे। लंबे समय से रुके हुए आज आपके कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। धार्मिक कार्यों में आज आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। संतान को आज कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है।

तुला 

आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी अधिक मेहनत के कारण आपको कम समय में अधिक लाभ मिल सकता है, लेकिन इसके लिए आपको अपने आलस्य को त्यागना पड़ेगा।  व्यवसाय से संबंधित कई अनुभव आज आपको प्राप्त होंगे, इससे आपकी कई क्षेत्रों में साख भी बढ़ेगी। घर के कुछ अधूरे कार्य आज आपको निपटाने होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा के लिए जा सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आज वह आपके भाई के सहयोग से समाप्त होगी।

वृश्चिक 

आज आपके व्यवहार में कुछ जिद्दीपन नजर आएगा, जिससे आप अपनी बात मनवा कर ही दम लेंगे,  लेकिन आपको इन सब के बीच इस बात का ध्यान रखना होगा ताकि आपको अपने क्रोध व वाणी दोनों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो इससे आपके कुछ रिश्ते खराब हो सकते हैं। व्यवसायियों को क्षेत्रीय कार्य की तुलना में विदेश अथवा बाहरी कार्यों से लाभ की संभावना अधिक है। आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती कुछ धन भी व्यय करेंगे। व्यवसायियों को क्षेत्रीय कार्यों की तुलना में विदेश अथवा बाहरी कार्यों से लाभ की संभावना अधिक है, इसलिए आज इसी और प्रयासरत रहें।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। घर में किसी नई वस्तु की खरीद के लिए आज आपका घर के किसी बुजुर्ग सदस्य से मतभेद हो सकता है। आज आपको यात्रा करने से बचना होगा क्योंकि आपकी कोई प्रिय वस्तु चोरी होने का भय बना हुआ है तथा आपका स्वास्थ्य  भी नरम गरम रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। सायं काल का समय आज आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। मित्रों व बंधु जनों के कारण तनाव होने से घर में कलेश की स्थिति पैदा हो सकती है।

मक

आज का दिन आपके विचारों के मुताबिक कई दिनों बाद लोगों से मेल खाएगा। विदेश संबंधित व्यापार कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार भी खरीद कर ला सकते हैं। यदि कोई  पारिवारिक संपत्ति से संबंधित विवाद चल रहा है, तो वह आज किसी परिजन की सहायता से सुलझ सकता है। कार्य क्षेत्र में जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन होगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपके व्यक्तित्व पर निखार आएगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए कुछ निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने मित्रों के परिजनों के साथ देवी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जिसमें आपका खर्चा भी आवश्यकता से अधिक होगा। नौकरी से जुड़े जातकों के लिए दिन व्यवसाय वर्ग की तुलना में अधिक आनंददायक रहेगा। किसी अधूरे कार्य को पूरा करने के बाद और काम करने का आपका मन नहीं करेगा। आज आपके पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें।  विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

मीन 

आज का दिन आपकी महत्वकंक्षाओं की पूर्ति के लिए ही रहेगा। आज आपको अपने घर में निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी, इसके लिए आप कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। व्यापार में आज आप किसी दुकान व योजना की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे पक्ष और विपक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में आने वाली समस्याएं समाप्त होगी। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार आएगा और प्रेम जीवन में आप के सम्मान में वृद्धि होगी


23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

शनिवार, 22 मई 2021

मुजफ्फरनगर में एक मामला ऐसा भी, गए थे सचिव की शिकायत करने, मुक़दमा गले पड गया

मुजफ्फरनगर l ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायत सचिव पर गबन करने का आरोप लगते हुए की अधिकारियों से शिकायत करना महंगा पड़ गया। जिसके बदले में जौला के ग्राम प्रधान, हुसैनाबाद भंवाडा के प्रधानपति व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।


शुक्रवार को जौला के ग्राम प्रधान हाजी जमशेद के अलावा ग्राम टोड़ा, कल्याणपुर व हुसैनाबाद भनवाडा के ग्रामीणों ने डीएम व सीडीओ को फोन पर ग्राम पंचायत सचिव फैसल पर करीब 80 लाख रुपए का गबन करने का आरोप लगाया था। जिससे बौखलाकर जहां ग्राम प्रधान जौला हाजी जमशेद, हुसैनाबाद भंवाडा के प्रधानपति उस्मान व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध कोतवाली में सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है, वहीं जौला के प्राथमिक स्कूल में कार्य भी शुरु करा दिया है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश में 31 मई तक बढ़ा लॉक डाउन

 



लखनऊ l उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों के जीवन और जीविका को सुरक्षित रखने के लिए संकल्पित है। इसी भावना के साथ हमने कोविड की इस द्वितीय लहर में आंशिक कोरोना कर्फ्यू की नीति अपनाई है। प्रदेशव्यापी आंशिक कोरोना कर्फ्यू के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। संक्रमण की चेन तोड़ने में इससे आशातीत सहायता मिल रही है। प्रदेशवासियों की ओर से भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। ऐसे में *31 मई की प्रातः 07 बजे तक आंशिक कोरोना कर्फ्यू को विस्तार दिए जाने का निर्णय लिया जा रहा है।* वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल सम्बन्धी कार्य आदि आवश्यक अनिवार्य सेवाएं यथावत जारी रहेंगी। इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस जारी कर दी जाएं।

दवा विक्रेताओं का होगा वैक्सीनेशन


मुजफ्फरनगर। शहर के दवा व्यापारियों की वैक्सीनेशन कैंप को लेकर लगातार मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान प्रयास कर रहे थे ।जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल  को पत्र के माध्यम से मांग की थी की दवा व्यापारियों के लिए अलग से वैक्सीनेशन की व्यवस्था की जाए, क्योंकि दवा व्यापारी पिछले कोरोना काल में एवं इस कोरोना काल में लगातार कोरोना वारियर्स की तरह जनपद वासियों की सेवा कर रहे हैं। सुभाष चौहान की इस मांग पर जनपद के दोनों जनप्रतिनिधियों ने प्रयास कर दवा व्यापारियों के लिए अलग से वैक्सीनेशन की व्यवस्था करवा दी है। सीएमओ ऑफिस से डॉक्टर गीतांजलि ने सुभाष चौहान को फोन कर अवगत कराया है कि आगामी सोमवार को दिनांक 24:05 :2021 को महावीर चौक पर अग्रवाल मार्केट में प्रातः 11:00 बजे से साए 5:00 बजे तक चंद्र शील डिस्ट्रीब्यूटर 53 ए फर्स्ट फ्लोर पर दवा व्यापारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए 45 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों के लिए कोरोना के वैक्सीनेशन कैंप की व्यवस्था की जा रही है ।

एसोसिएशन के महामंत्री संजय गुप्ता ने बताया की दवा व्यापारियों के ग्रुप में लिंक भेजा जा रहा है, जो भी दवा व्यापारी वैक्सीनेशन कराएगा वह इस लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराने के पश्चात ही कैंप पर अपना आधार कार्ड लेकर के आए ।जिससे दवा व्यापारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो सके। इस कैंप में दवा व्यापार से जुड़े पूरे जनपद के व्यापारी अपना वैक्सीनेशन करा सकते हैं।

इस कैम्प के पश्चात जिला परिषद बाजार में भी जगह की व्यवस्था होने के उपरांत एक कैंप की व्यवस्था शीघ्र ही कराई जाएगी।

डीएम की जांच में 18 चिकित्सक मिले गैरहाजिर, वेतन काटने के आदेश


मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के निर्देशानुसार जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के ओपीडी कक्ष को इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम से कैमरों के माध्यम से जोड़ा गया है।

मुख्य चिकित्साअधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा आकस्मिक रूप से कलैक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी चिकित्सकों की उपस्थिति सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चेक कराई गई जिसमें दोपहर 1ः30 बजे 18 चिकित्सक सीसीटीवी कैमरा में उपस्थित नहीं थे। जिलाधिकारी द्वारा इस पर कडी नाराजगी व्यक्त की गई। जिलाधिकारी द्वारा इस कृत्य को अधिक गम्भीरता से लिया गया। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को तत्काल निेर्दश देते हुए कहा कि अनुपस्थित चिकित्सकों के विरूद्व विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर अवगत करायेे।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पुरकाजी,बोपाड़ा गोयला, गालिबपुर, हरसौली, जड़ौदा, मंसूरपुर, नावला,पीनना, रामराज,सिखेड़ा, बलवाखेड़ी, भोकरहेड़ी, बिरालसी ,रियावली नगला, सिकंदरपुर, तेजलखेड़ा एवं रोहाना के चिकित्सकों का 1 दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं तथा सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

मुुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जनपद के समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रातः 8ः00 बजे से 2ः00 तक अपने निर्धारित स्थान पर ओपीडी करना सुनिश्चित करेंगे अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिले में कोरोना के कहर से मिली आज निजात, मिले 143 कोरोना के मरीज़


 मुजफ्फरनगर l *Corona Sheet -Muzaffarnagar DATE--22-05-2021* 

------------------

TOTAL RESULT RECVD--961


TOTAL NEGATIVE--898


TOTAL RTPCR POSITIVE 63


TOTAL ANTIGEN POSITIVE --44


PVT LAB POSITIVE --35


Positive Other Distt--1


 *TOTAL POSITIVE CASE --143* 


TOTAL CUMMULATIVE POSITIVE CASE --29260


TOTAL DISCHARGE --370


TOTAL CUMMULATIVE DISCHARGE --25608


TOTAL DEATH---02


CUMMULATIVE DEATH- 236


TOTAL ACTIVE CASE--3416

कारी सैयद उस्मान मंसूरपुरी को खिराजे अकीदत पेश की

मुजफ्फरनगर । जमीयत उलेमा-ए-मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दारुल उलूम देवबंद के कार्यवाहक मोहतमिक मौलाना कारी सैयद उस्मान मंसूरपुरी के निधन को एक बड़ी क्षति करार दिया है। जमियत उलेमा उ0प्र0 के प्रांतीय उपाध्यक्ष मौलाना नजर मोहम्मद ने कहा कि हमने एक महान व्यक्ति के साथ-साथ मज़हबे इस्लाम के एक बड़े आलिम को खो दिया है, जिसकी भरपाई करना कठिन है। प्रांतीय उपसचिव हाजी शाहिद त्यागी ने कहा कि कारी सैयद उस्मान मंसूरपुरी हैं बहुत दयालु और सच्चे मुसलमान थे। उन्होंने उनके निधन को दारुल उलूम देवबंद और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के लिए अपूर्णीय क्षति करार दिया। ज़िला महासचिव मौलाना मुकर्रम ने कहा कि कारी उस्मान का धार्मिक, शैक्षिक और शिक्षण सेवाओं का एक उज्ज्वल इतिहास रहा है। उन्होंने पूरी ज़िन्दगी साम्प्रदायिक एकता, देश की एकता व सम्प्रभुता, भाईचारे, प्रेम का संदेश दिया। हकीम उम्मेद अली और मौलाना ताहिर कासमी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण दारुल उलूम देवबंद के कई प्रतिष्ठित उस्तादों का निधन हो गया है लेकिन कारी सैयद उस्मान के निधन के कारण पूरा दारुल उलूम, उलेमा और मुस्लिम उम्मा अनाथ हो गए हैं। वे एक सरल, ईमानदार, सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे। कार्यवाहक अधीक्षक बनने के बाद उन्होंने दारुल उलूम देवबंद ने क्रांतिकारी बदलाव किया। दारुल उलूम देवबंद के शिक्षक मौलाना सदाकत कासमी ने कहा कि कारी साहब ने शिक्षकों और सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की सलाह दी। वह हमेशा दारुल उलूम और शिक्षा के बारे में चिंतित रहते थे वह एक उत्कृष्ट शिक्षक थे। उन्होंने अपने फर्ज़ को अंजाम देने में कभी कोताही नहीं की। जमीयत उलेमा जिला मुजफ्फरनगर के मीडिया प्रभारी कलीम त्यागी ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व का हमारे बीच से उठना बड़े दुख की बात है।. मौलाना सैयद उस्मान मंसूरपुरी सभी के साथ अच्छा व्यवहार करते थे और उनकी बातों पर ध्यान देते थे। उन्होंने दारुल उलूम और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के मंच से अमूल्य सेवाएं प्रदान कीं। उपरोक्त सभी सदस्यों ने कारी सैयद उस्मान के लिए मग़फिरत की दुआ की उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

इसके अलावा, डॉ शमीमुल-हसन, मौहम्मद इकराम कस्सार, बदरुज़्ज़मां ख़ान, कारी सलीम मेहरबान, हाजी अजीजुर्रहमान, मौलाना मूसा कासमी, हाफिज मोहम्मद फुरकान असअदी, मौलाना शाहनवाज और कारी कलीम कासमी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाकियू 26 मई को मनाएगी काला दिवस


नई दिल्ली। 26 मई को किसान आंदोलन के 6 माह पूरे होने पर देश भर में काला दिवस मनाया जाएगा। 

सभी पदाधिकारियों को बताया गया है कि देश में चल रहे किसान आंदोलन के 6 माह पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 26 मई को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है जिसके लिए कुछ दिशानिर्देश भी तय किए गए हैं जिसका पालन रास्ट्रीय कार्यकारिणी से  लेकर ग्राम अध्यक्ष तक किया जाना अनिवार्य है ।

कार्यक्रम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश नंबर 1 सभी किसान अपने घरों,वाहनों पर काला झंडा फहराएंगे। अपने गांव में चौराहे पर इकट्ठा होकर तीनों कृषि कानून को वापस किये जाने व न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाए जाने की मांग करते हुए सरकार का पुतला दहन करेंगे। कार्यक्रम का सभी लोग अपनी फेसबुक पर लाइव करेंगे ,फोटो लेंगे और दो-दो मिनट के वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर भेजे जाएंगे ।

सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया जाता है कि हर हाल में प्रत्येक गांव में कार्यक्रम कराना सुनिश्चित कर गतिविधियों को इकट्ठा कर संगठन को भेजने का कार्य करेंगे।

दुग्ध उत्पादों के माध्यम से दी आनलाइन ट्रेनिंग

 


मुजफ्फरनगर । श्रीराम कालेज के कृषि विभाग द्वारा ऑनलाइन ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। यह ट्रेनिंग दुग्ध उत्पाद के माधयम से महिला सशक्तिकरण पर दी गयी।  ट्रेनिंग का संचालन श्रीराम काॅलेज के निदेशक डॉ आदित्य गौतम एवं विभागाध्यक्ष डॉ नईम के द्वारा किया गया। इस ऑनलाइन ट्रेनिंग में उत्तर प्रदेश तथा बिहार से लगभग ३० महिलाएं उपस्थित थी।  डॉ नईम ने बताया की हमारे देश में कुल पशुपालन एवं दूध उत्पादन में होने वाले कार्य में लगभग ७० प्रतिशत हिस्सेदारी महिलाओ की है।  कोरोना की बढ़ती हुई महामारी में अपने बचाव के लिए हमें घर पर ही तैयार किये गए खाद्य पदार्थ का प्रयोग करना चाहिए। जिससे हम बाहर के लोगो के संपर्क में ना आ सके तथा बीमारी को अत्यधिक फैलाने से रोका जा सकें।  हमारे देश में खाने तथा त्यौहार पर दुग्ध पदार्थ का अधिक सेवन किया जाता है।  इस ट्रेनिंग में पनीर, दही, कुल्फी, मिल्क शेक, खोवा, गुलाब जामुन, रसगुल्ला, लस्सी, बर्फी, मक्खन, घी आदि के बारे में बताया गया। पनीर बनाने लिए दूध को ८० डिग्री सेल्सियस या पिने योग्य तापमान पर गर्म करे तथा २ प्रतिशत सिट्रिक एसिड के घोल से फाड़ दे ओर फिर उसे फिल्टर कर ठोस पदार्थ निकाल ले ओर ठोस पदार्थ को दो गुने वजन से १० मिनट के लिए दबा दे फिर पनीर को १० मिनट के लिए ठंडे पानी में डुबोए। महिलाओं को इससे काफी शिक्षा मिली ओर  ट्रेनिंग के दौरान महिलाओं ने उत्पाद तैयार किये। 

 डॉ आदित्य गौतम ने बताया की हमें बीमारी से बचने के लिए लॉकडाउन के नियमो का पालन करना चाहिए घर से बाहर कम निकले तथा मास्क एवं सेनिटाइजर आदि का इस्तेमाल करंे।  खाने में ज्यादा घर में उपस्थित चीजों का प्रयोग करे। 

इस आनलाईन ट्रेनिंग के दौरान डॉ विनीत शर्मा, डॉ कटार सिंह, आबिद , मुकुल, अनमोल, श्रेया  आदि मौजूद रहे।

प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, उत्तर प्रदेश में 10 वर्ष तक के बच्चों सहित परिजनों को भी लगेगा टीका

 


इटावा l जिले में कोरोना व्यवस्था के निरीक्षण के लिए दौरे पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि कोविड की तीसरी लहर से पहले प्रदेश में दस वर्ष से कम के सभी बच्चों और उनके मां-बाप को हर हाल में टीका लगा दिया जाएगा। इसके अलावा सभी जिलों में न्यायिक अधिकारियों, उनके परिजनों व मीडिया के लोगों के लिए अलग से वैक्सीनेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी। लखनऊ व नोयडा में इसकी शुरुआत कर दी गयी है, उन्होंने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट व लखनऊ बेंच में भी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में व्यापक पैमाने पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इटावा में एक लाख 20 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगने पर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इटावा के लोग जागरूक हैं और प्रशासन ने भी वैक्सीनेशन को लेकर गति बढ़ाई है। 

कोरोना से निपटने के लिए मेडिकल यूनिवर्सिटी की तैयारियों को लेकर उन्होंने बताया कि तीसरी वेब के आने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के साथ ही प्रदेश की सभी मेडिकल यूनिवर्सिटी व कॉलेजों में 300 बेड के पीडियाट्रिक वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी जिला अस्पताल में भी 25-25 बेड के पीडियाट्रिक वार्ड बनाए जाएंगे। 

सीएम ने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रधानमंत्री गरीब खाद्यान्न योजना का निःशुल्क वितरण 20 मई से प्रदेश भर में शुरू कर दिया गया है। प्रदेश सरकार अपनी ओर से रेहड़ी, पटरी, नाई, मोची, पल्लेदार मजदूर व रोज कमाने-खाने वाले लोगों को जून-जुलाई व अगस्त महीने में निःशुल्क राशन के साथ गरीब कल्याण योजना के तहत भत्ता भी उपलब्ध कराएगी, इसके लिए व्यापक पैमाने पर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने यहां के ट्रामा सेंटर में एक हजार एलपीएम क्षमता के स्थापित हो रहे ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया उन्होंने जल्द से जल्द ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने के निर्देश दिए।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...