रविवार, 9 मई 2021

दो सगे बहनों की हत्या से सनसनी

 शामली। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव काला माजरा के मजरे डेरालाल सिंह में अपनी छोटी बहन की ससुराल आई बड़ी बहन सहित दोनों सगी बहनों की पीट-पीटकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। 

पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह हरियाणा के पानीपत जनपद के सनोली थाना क्षेत्र के गांव रिसपुर निवासी ऋषिपाल पुत्र आभेराम ने थाना झिंझाना मे तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार को उसकी पत्नी डिम्पल अपनी छोटी बहन सरोज उर्फ शिवानी पत्नी विक्रम के घर आयी थी। सरोज उर्फ सोनिया का अपने पति विक्रम से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था जिसको लेकर दोनों पति-पत्नी में सुलहनामा कराने लगी थी। जिसमें बाद विक्रम व उसके तीन भाई विपिन, सुशील, अंकुर ने मिलकर उसकी पत्नी डिम्पल व उसकी साली सरोज उर्फ शिवानी की शनिवार तड़के पीट-पीटकर हत्या कर दी।

मृतका के पति ने काला माजरा के डेरालाल सिंह निवासी चार सगे भाईयों पर पत्नी व साली की हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



आज का पंचांग एवँ राशिफल 09 मई 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 09 मई  2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - त्रयोदशी शाम 07:30 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

⛅ *नक्षत्र - रेवती शाम 05:29 तक तत्पश्चात अश्विनी*

⛅ *योग - प्रीति रात्रि 08:44 तक तत्पश्चात आयुष्मान्*

⛅ *राहुकाल - शाम 05:29 से शाम 07:07 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:05* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:05* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि*

 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाना मना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞सुबह को स्नानादि करने के पश्चात थोड़े से चावल पीसकर उसमें हल्दी मिला लें उस मिश्रण से घर के मुख्य दरवाजे पर ऊं का चिह्न बना दें। ऐसा करने से आपके घर की सारे विघ्न बाधाएं दूर होती हैं।


🌷 *आँखे जलना, मधुमेह, अनिद्रा,बच्चों को कद बढ़ाना* 🌷

🍃 *बेलपत्ते सुखा के पाउडर बना लो और उसमे सम भाग सौंफ व धनिया पाउडर मिला दो l १० ग्राम रात को पानी में भिगा दो व सुबह घोंट के पी लो l जिन बच्चों को कद बढ़ाना हो, वे इसमें १ काली मिर्च पीस के डालें l इससे आँखे जलना, मधुमेह, अनिद्रा आदि में आराम होगा l*

🙏🏻

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *घर के कलह-क्लेश दूर करने का उपाय* 🌷

🙏🏻 *जिसको घर में कलह, क्लेश मिटाना हो, रोग या शारीरिक दुर्बलता मिटानी हो, वह नीचे की चौपाई की पुनरावृत्ति किया करे* 🌷 *बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन - कुमार |*

*बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार ||*

🙏🏻 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मोसंबी का रस* 🌷

🍊 *यह बल व रक्त वर्धक, शक्तिदायक एवं रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ानेवाला है | बीमार लोगों के लिए मोसंबी अमृत के समान है |*

🍊 *शरीर थकने व मन के ऊब जाने पर मोसंबी अथवा इसके रस का सेवन करें तो थकान,बेचैनी दूर होकर स्फूर्ति व प्रसन्नता बढ़ती है | मोसंबी का रस यकृत, आँतों तथा पाचनतंत्र को शुद्ध करके उन्हें सतेज बनाता है |*

🍊 *मोसंबी चूसने से दाँतों की सफाई होती है व भोजन सरलता से पचता है | सर्दी - जुकामवालों को मोसंबी का रस हलका गर्म करके उसमें २ - ४ बूँद अदरक के रस की डालकर पीना चाहिए |*

 🙏🏻 

📖 **

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

: 4 मई रात्रि 8.41 बजे से 9 मई सायं 5.30 बजे तक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी


23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

 आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज यदि आपको किसी आर्थिक सहायता की जरूरत होगी, तो दोस्त व रिश्तेदार मदद के लिए आगे आएंगे। हालांकि आज आपकी किसी अपने से अनबन की स्थिति भी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकाल कामयाब रहेंगे। यदि आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो अपने पिताजी की सलाह अवश्य लें, तभी उसमें सफलता मिलती दिख रही है। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

वृष 

 आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने का समाचार सुनने को मिलेगा, जिसमे परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। यदि आप कोई व्यवसाय करते हैं, तो उसमें आज आपको अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। प्रेम जीवन में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। आज का दिन नौकरी से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत हो सकता है। नौकरी में आज आपको पदोन्नति का समाचार सुनने को मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से यदि कोई मतभेद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा।आज दूसरों के इमोशंस को पहचान करके उनके अनुसार चलना होगा, तो आपको आत्म संतोष होगा। कार्यक्षेत्र में भी आजाद टीम के जरिए किसी कठिन समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ भविष्य की योजना बनाने में व्यतीत करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से कोई भी अनबन नहीं करनी है, नहीं तो उसका भविष्य में उनको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होगे

कर्क 

  आज का दिन आपके पास खुद को साबित करने के कई मौके आएंगे, लेकिन उन्हें पहचान कर उन पर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी होगी। आज परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। आज का दिन आपको व्यापार में आने वाली लाभ की योजनाएं पर ध्यान देने का होगा, बिना जांचे परखे किसी भी दस्तावेज पर  हां कहने से बचें। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

सिंह 

 आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज आपको हर कार्य में जीवन साथी के सहयोग की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष से आज आपको उपहार व मान सम्मान मिलता दिख रहा है। किसी वाद विवाद या बहसबाजी मे आपको जीत मिल सकती है। परिवार में आपका दिन सुखमय रहेगा। भाई बहन आज आपको अपना सुख-दुख बताएंगे, जिससे आप आपनी समस्याओं का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर की सलाह की आवश्यकता  होगी।सायंकाल का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेगे।

कन्या 

  आज के दिन आपकी उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेगा। आज आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां निभाने का दायित्व आ सकता है। आप परेशान होने की वजह  उन्हें निपटाने की शुरुआत करें, जिससे सायंकाल तक आप सारी जिम्मेदारियों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे और आपके हुनर की तारीफ भी होगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं और उनके लिए कुछ उपहार भी खरीद सकते हैं, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ किसी अहम मुद्दे पर विचार विमर्श  मे व्यतीत करेंगे।

तुला 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब रहेंगे, जिससे आप कर्जा मुक्त हो पाएंगे, लेकिन आज आप जरूरी सामान खरीदने के लिए धन भी व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति पर संकट मंडरा सकता है। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। संतान के भविष्य के लिए आज आप कुछ नई योजनाएं बनाएंगे, जिसमें जीवन साथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपकी माता जी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है।

वृश्चिक 

 आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करते हैं, तो वह आज आपको अत्यंत लाभ देगा। आज किसी से पैसे का लेनदेन करना पड़े, तो सोच समझकर करें। आज आपके व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, भाई व बहन की शादी में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह से दूर होगी। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र यानी ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं, जिनके लिए आपको अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आज आप घरेलू वस्तुओं की खरीदारी में कुछ धन व्यय करेंगे। यदि आज किसी से संबंध स्थापित करने हैं, तो उसके पहले एक बार विचार अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी तरह के विरोध से बच सके। आज आप अपने रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए विरोध करेंगे, जिससे आपको अपना रुका हुआ  प्राप्त होगा। यदि साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा।

मकर 

 आज का दिन आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। उससे आप की कार्य क्षमता बढ़ी हुई रहेगी, इसके चलते आप अपने कार्यस्थल पर भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आज आप अपने दांपत्य जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की उम्मीद है, इस दौरान आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा यह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ कर रख देगा। यदि आपको ही जमीन व मकान खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसकी पूरी जानकारी पहले अवश्य ले, नहीं तो भविष्य में आपके साथ धोखा हो सकता है।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको दोपहर तक व्यापार में छुटपुट लाभ देने की भरपूर संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपके व्यापार की बात करें, तो आज आपको एक नई तरह की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आज आप व्यापार के लिए  अपने कुछ लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सफल हो सकते हैं, लेकिन यदि किसी यात्रा पर जाए, तो ईश्वर का ध्यान करके जाएं, नहीं तो आपकी किसी प्रिय वस्तु के चोरी होने का भय बना हुआ है। परिवार में बातचीत करते समय आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

मीन

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी की कोई परवाह ही नहीं करेंगे, इसलिए आपके शत्रु भी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में आजाद आपको लाभ हो सकता है। परिवार में यदि किसी व्यक्ति को छोटी से छोटी बीमारी हो, तो उसे अनदेखा ना करें। उसकी जांच अवश्य कराएं, ताकि वह कोई बड़ी समस्या से बच सके।


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 


 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27   

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।  

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - त्रयोदशी शाम 07:30 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

⛅ *नक्षत्र - रेवती शाम 05:29 तक तत्पश्चात अश्विनी*

⛅ *योग - प्रीति रात्रि 08:44 तक तत्पश्चात आयुष्मान्*

⛅ *राहुकाल - शाम 05:29 से शाम 07:07 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:05* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:05* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि*

 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाना मना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞सुबह को स्नानादि करने के पश्चात थोड़े से चावल पीसकर उसमें हल्दी मिला लें उस मिश्रण से घर के मुख्य दरवाजे पर ऊं का चिह्न बना दें। ऐसा करने से आपके घर की सारे विघ्न बाधाएं दूर होती हैं।


🌷 *आँखे जलना, मधुमेह, अनिद्रा,बच्चों को कद बढ़ाना* 🌷

🍃 *बेलपत्ते सुखा के पाउडर बना लो और उसमे सम भाग सौंफ व धनिया पाउडर मिला दो l १० ग्राम रात को पानी में भिगा दो व सुबह घोंट के पी लो l जिन बच्चों को कद बढ़ाना हो, वे इसमें १ काली मिर्च पीस के डालें l इससे आँखे जलना, मधुमेह, अनिद्रा आदि में आराम होगा l*

🙏🏻

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *घर के कलह-क्लेश दूर करने का उपाय* 🌷

🙏🏻 *जिसको घर में कलह, क्लेश मिटाना हो, रोग या शारीरिक दुर्बलता मिटानी हो, वह नीचे की चौपाई की पुनरावृत्ति किया करे* 🌷 *बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन - कुमार |*

*बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार ||*

🙏🏻 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मोसंबी का रस* 🌷

🍊 *यह बल व रक्त वर्धक, शक्तिदायक एवं रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ानेवाला है | बीमार लोगों के लिए मोसंबी अमृत के समान है |*

🍊 *शरीर थकने व मन के ऊब जाने पर मोसंबी अथवा इसके रस का सेवन करें तो थकान,बेचैनी दूर होकर स्फूर्ति व प्रसन्नता बढ़ती है | मोसंबी का रस यकृत, आँतों तथा पाचनतंत्र को शुद्ध करके उन्हें सतेज बनाता है |*

🍊 *मोसंबी चूसने से दाँतों की सफाई होती है व भोजन सरलता से पचता है | सर्दी - जुकामवालों को मोसंबी का रस हलका गर्म करके उसमें २ - ४ बूँद अदरक के रस की डालकर पीना चाहिए |*

 🙏🏻 

📖 **

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

: 4 मई रात्रि 8.41 बजे से 9 मई सायं 5.30 बजे तक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी


23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

 आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज यदि आपको किसी आर्थिक सहायता की जरूरत होगी, तो दोस्त व रिश्तेदार मदद के लिए आगे आएंगे। हालांकि आज आपकी किसी अपने से अनबन की स्थिति भी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकाल कामयाब रहेंगे। यदि आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो अपने पिताजी की सलाह अवश्य लें, तभी उसमें सफलता मिलती दिख रही है। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

वृष 

 आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने का समाचार सुनने को मिलेगा, जिसमे परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। यदि आप कोई व्यवसाय करते हैं, तो उसमें आज आपको अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। प्रेम जीवन में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। आज का दिन नौकरी से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत हो सकता है। नौकरी में आज आपको पदोन्नति का समाचार सुनने को मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से यदि कोई मतभेद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा।आज दूसरों के इमोशंस को पहचान करके उनके अनुसार चलना होगा, तो आपको आत्म संतोष होगा। कार्यक्षेत्र में भी आजाद टीम के जरिए किसी कठिन समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ भविष्य की योजना बनाने में व्यतीत करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से कोई भी अनबन नहीं करनी है, नहीं तो उसका भविष्य में उनको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होगे

कर्क 

  आज का दिन आपके पास खुद को साबित करने के कई मौके आएंगे, लेकिन उन्हें पहचान कर उन पर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी होगी। आज परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। आज का दिन आपको व्यापार में आने वाली लाभ की योजनाएं पर ध्यान देने का होगा, बिना जांचे परखे किसी भी दस्तावेज पर हां कहने से बचें। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

सिंह 

 आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज आपको हर कार्य में जीवन साथी के सहयोग की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष से आज आपको उपहार व मान सम्मान मिलता दिख रहा है। किसी वाद विवाद या बहसबाजी मे आपको जीत मिल सकती है। परिवार में आपका दिन सुखमय रहेगा। भाई बहन आज आपको अपना सुख-दुख बताएंगे, जिससे आप आपनी समस्याओं का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर की सलाह की आवश्यकता होगी।सायंकाल का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेगे।

कन्या 

  आज के दिन आपकी उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेगा। आज आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां निभाने का दायित्व आ सकता है। आप परेशान होने की वजह उन्हें निपटाने की शुरुआत करें, जिससे सायंकाल तक आप सारी जिम्मेदारियों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे और आपके हुनर की तारीफ भी होगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं और उनके लिए कुछ उपहार भी खरीद सकते हैं, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ किसी अहम मुद्दे पर विचार विमर्श मे व्यतीत करेंगे।

तुला 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब रहेंगे, जिससे आप कर्जा मुक्त हो पाएंगे, लेकिन आज आप जरूरी सामान खरीदने के लिए धन भी व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति पर संकट मंडरा सकता है। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। संतान के भविष्य के लिए आज आप कुछ नई योजनाएं बनाएंगे, जिसमें जीवन साथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपकी माता जी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है।

वृश्चिक 

 आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करते हैं, तो वह आज आपको अत्यंत लाभ देगा। आज किसी से पैसे का लेनदेन करना पड़े, तो सोच समझकर करें। आज आपके व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, भाई व बहन की शादी में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह से दूर होगी। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र यानी ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं, जिनके लिए आपको अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आज आप घरेलू वस्तुओं की खरीदारी में कुछ धन व्यय करेंगे। यदि आज किसी से संबंध स्थापित करने हैं, तो उसके पहले एक बार विचार अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी तरह के विरोध से बच सके। आज आप अपने रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए विरोध करेंगे, जिससे आपको अपना रुका हुआ प्राप्त होगा। यदि साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा।

मकर 

 आज का दिन आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। उससे आप की कार्य क्षमता बढ़ी हुई रहेगी, इसके चलते आप अपने कार्यस्थल पर भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आज आप अपने दांपत्य जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की उम्मीद है, इस दौरान आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा यह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ कर रख देगा। यदि आपको ही जमीन व मकान खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसकी पूरी जानकारी पहले अवश्य ले, नहीं तो भविष्य में आपके साथ धोखा हो सकता है।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको दोपहर तक व्यापार में छुटपुट लाभ देने की भरपूर संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपके व्यापार की बात करें, तो आज आपको एक नई तरह की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आज आप व्यापार के लिए अपने कुछ लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सफल हो सकते हैं, लेकिन यदि किसी यात्रा पर जाए, तो ईश्वर का ध्यान करके जाएं, नहीं तो आपकी किसी प्रिय वस्तु के चोरी होने का भय बना हुआ है। परिवार में बातचीत करते समय आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

मीन

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी की कोई परवाह ही नहीं करेंगे, इसलिए आपके शत्रु भी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में आजाद आपको लाभ हो सकता है। परिवार में यदि किसी व्यक्ति को छोटी से छोटी बीमारी हो, तो उसे अनदेखा ना करें। उसकी जांच अवश्य कराएं, ताकि वह कोई बड़ी समस्या से बच सके।


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 


 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27   

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   


शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

शनिवार, 8 मई 2021

रईसजादे ने थाईलैंड से मंगाई कालगर्ल, कोरोना से मौत

 


लखनऊ । एक शौकीन रईसजादे द्वारा थाईलैंड से बुलाई गई एक कॉल गर्ल की कोरोना से मौत हो गई। पुलिस ने जांच की तो एक के बाद एक कई खुलासे हुए। मालूम चला कि इस कॉल गर्ल को अभी 10 दिन पहले ही लखनऊ के एक टॉप व्यापारी के बेटे ने 7 लाख रुपए खर्च करके थाईलैंड से बुलाया था। 2 दिन बाद ही वह बीमार पड़ गई तो उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 3 मई को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पहले थाईलैंड एंबेसी में संपर्क करके उसके परिजनों को डेडबॉडी हैंडओवर करने की कोशिश की, लेकिन जब नहीं हो पाया तो शनिवार को एजेंट सलमान की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसी के जरिए वह भारत आई थी।

अग्रोहा इंटर कॉलेज के संचालक का कोरोना के चलते निधन


मुजफ्फरनगर । अग्रोहा इंटर कॉलेज के संचालक राधेश्याम सिंघल का कोरोना से निधन हो गया। वे कई दिन से अस्वस्थ थे । शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है । 

दूध और किराना की रिटेल दुकानें खोलने का समय बदला


मुजफ्फरनगर । जिले में कोरोना कर्फ्यू के बीच दूध और किराना की दुकानें खुलने के समय में परिवर्तन किया गया है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज इस आशय के आदेश जारी किए हैं ।दूध डेरी सुबह छह से नौ बजे तक और किराना की रिटेल दुकानें सुबह सात से 11 बजे तक खुलेंगी।

कप्तान को गाली देते वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व प्रधान गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर । एक पूर्व प्रधान का जिले के कप्तान को गाली देने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

वायरल वीडियो में पूर्व प्रधान ग्रामीणों को पुलिस के प्रति अपनी दबंगता दिखाते हुए गाली गलौज कर रहा है। वह गाँव मे 500 व्यक्ति के इकठ्ठे होने की बात कह रहा है। वह कह रहा है कि 500 व्यक्ति इकट्ठे होने पर नही आयेगी पुलिस। जिले के कप्तान को गाली देने का वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय का विषय बना है। 

जानसठ थाना क्षेत्र के ग्राम चितोड़ा के पूर्व प्रधान पति विनोद पाल का बताया जा रहा है यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

अजय अम्बष्ट बने बुढ़ाना एसडीएम


मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ अधिकारी अजय अम्बष्ट एसडीएम बुढ़ाना बनाए गए हैं। कोरोना से जंग जीतते ही उन्हें जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिले में 1312 मामलों के साथ कोरोना ने तोडे रिकॉर्ड

 मुजफ्फरनगर । जिले में आज फिर कोरोना के तमाम रिकार्ड ध्वस्त करते हुए कोरोना का आंकड़ा 1312 पर पहुंच गया। जिले में अभी तक एक दिन में मिलने वाले मामलों का यह रिकाॅर्ड है। आज 253 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

जनपद में आज 1312 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, इनमें 1039 मरीज आरटीपीसीआर, 231 मरीज एंटीजन टेस्ट तथा 42 मरीज प्राइवेट लैब के जरिए सामने आए हैं। जनपद में आज 253 और कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिसके बाद जनपद में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 6366 हो गई है। जनपद में आज प्रशासन द्वारा किसी भी कोरोना मरीज की मृत्यु की पुष्टि नहीं की गई है। जनपद में आज विभिन्न क्षेत्रों से मिले कोरोना मरीजों की सूची ।




सर्व सिद्धि दाता और कष्ट विमोचक है हनुमान चालीसा


सनातन परंपरा की प्रथम चालीसा और उसके प्रबंध सूत्र

कई लोगों की दिनचर्या हनुमान चालीसा पढ़ने से शुरू होती है।  मान्यता है कि हनुमान चालीसा के पाठ से कई तरह की तकलीफों का नाश हो जाता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि के साथ आरोग्य का वास होता है। यदि किसी कारण मन अशांत है तो हनुमान चालीसा के पाठ से मन को शांति मिल सकती है। हर तरह के भय का नाश भी इसके पाठ से हो सकता है।  पर क्या आप जानते हैं कि श्री *हनुमान चालीसा* में 40 चौपाइयां हैं, ये उस क्रम में लिखी गई हैं जो एक आम आदमी की जिंदगी का क्रम होता है।जब कभी भी जिंदगी में कोई मुसीबत का पल या संकट के बादल छा जाये। तो ऐसे व्यक्ति को हनुमान चालीसा को अवश्य ही पढ़ना चाहिए। जिससे उसके जीवन में सुख-शांति आती है।

*माना जाता है तुलसीदास ने चालीसा की रचना मानस से पूर्व किया था। हनुमान को गुरु बनाकर उन्होंने राम को पाने की शुरुआत की।*

अगर आप सिर्फ हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं तो यह आपको भीतरी शक्ति तो दे रही है लेकिन अगर आप इसके अर्थ में छिपे जिंदगी  के सूत्र समझ लें तो आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिला सकते हैं। 

हनुमान चालीसा सनातन परंपरा में लिखी गई पहली चालीसा है शेष सभी चालीसाएं इसके बाद ही लिखी गई। *कुछ लोगो को जिंदगी की भाग-दौड़ में ज्यादा ही तनाव घेर लेते है। जिसका एक मात्र सीधा सा इलाज है कि वह हनुमान चालीसा का पाठ करे। जिससे अशांत मन तुरंत शांत हो जायेगा।*

हनुमान चालीसा की शुरुआत से अंत तक सफलता के कई सूत्र हैं। आइए जानते हैं हनुमान चालीसा से आप अपने जीवन में क्या-क्या बदलाव ला सकते हैं….

*सर्वप्रथम गुरु से…*

हनुमान चालीसा की शुरुआत *गुरु* से हुई है…

*श्रीगुरु चरन सरोज रज,*

  *निज मनु मुकुरु सुधारि।*

*अर्थ* - अपने गुरु के चरणों की धूल से अपने मन के दर्पण को साफ करता हूं।

गुरु का महत्व चालीसा की पहले दोहे की पहली लाइन में लिखा गया है। जीवन में गुरु नहीं है तो आपको कोई आगे नहीं बढ़ा सकता। गुरु ही आपको सही रास्ता दिखा सकते हैं। 

इसलिए तुलसीदास ने लिखा है कि गुरु के चरणों की धूल से मन के दर्पण को साफ करता हूं। आज के दौर में गुरु हमारा मेंटोर भी हो सकता है, बॉस भी। माता-पिता को पहला गुरु ही कहा गया है। 

समझने वाली बात ये है कि गुरु यानी अपने से बड़ों का सम्मान करना जरूरी है। अगर तरक्की की राह पर आगे बढ़ना है तो विनम्रता के साथ बड़ों का सम्मान करें।

     *वेशभूषा का रखें ध्यान*

चालीसा की चौपाई है

*कंचन बरन बिराज सुबेसा,* 

*कानन कुंडल कुंचित केसा।*

*अर्थ* - आपके शरीर का रंग सोने की तरह चमकीला है, सुवेष यानी अच्छे वस्त्र पहने हैं, कानों में कुंडल हैं और बाल संवरे हुए हैं।

 आज के दौर में आपकी तरक्की इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप कैसे  रहते और दिखते  हैं। पहला प्रभाव अच्छा होना चाहिए। 

अगर आप बहुत गुणवान भी हैं लेकिन अच्छे से नहीं रहते हैं तो ये बात आपके आजीविका को प्रभावित कर सकती है। इसलिए, रहन-सहन और वेशभूषा हमेशा शालीनता वाला ही  रखें।



*हनुमान चालीसा में गुप्त प्रबंध के  सूत्र...*


*सिर्फ अच्छी उपाधि से सफलता नहीं*

*बिद्यावान गुनी अति चातुर,* 

*राम काज करिबे को आतुर।*

*अर्थ* - आप विद्यावान हैं, गुणों की खान हैं, चतुर भी हैं। राम के काम करने के लिए सदैव आतुर रहते हैं।

आज के दौर में एक अच्छी उपाधि  होना बहुत जरूरी है। लेकिन चालीसा कहती है सिर्फ उपाधि होने से आप सफल नहीं होंगे। विद्या हासिल करने के साथ आपको अपने गुणों को भी बढ़ाना पड़ेगा, बुद्धि में चतुराई भी लानी होगी। हनुमान में तीनों गुण हैं, वे सूर्य के शिष्य हैं, गुणी भी हैं और चतुर भी।

*उत्तम  श्रोता बनें*

*प्रभु चरित सुनिबे को रसिया,*

*राम लखन सीता मन बसिया।*

*अर्थ* -आप राम चरित यानी राम की कथा सुनने में रसिक है, राम, लक्ष्मण और सीता तीनों ही आपके मन में वास करते हैं।

जो आपकी प्राथमिकता है, जो आपका काम है, उसे लेकर सिर्फ बोलने में नहीं, सुनने में भी आपको रस आना चाहिए। 

उतम श्रोता होना बहुत जरूरी है। अगर आपके पास सुनने की कला नहीं है तो आप कभी अच्छे लीडर नहीं बन सकते।

*व्यवहारिक  ज्ञान जरूरी है*

*सूक्ष्म रुप धरि सियहिं दिखावा,*  *बिकट रुप धरि लंक जरावा।*

*अर्थ* - आपने अशोक वाटिका में सीता को अपने छोटे रुप में दर्शन दिए। और लंका जलाते समय आपने बड़ा स्वरुप धारण किया।

कब, कहां, किस परिस्थिति में खुद का व्यवहार कैसा रखना है, ये कला हनुमानजी से सीखी जा सकती है। 

सीता से जब अशोक वाटिका में मिले तो उनके सामने छोटे वानर के आकार में मिले, वहीं जब लंका जलाई तो पर्वताकार रुप धर लिया। 

अक्सर लोग ये ही तय नहीं कर पाते हैं कि उन्हें कब किसके सामने कैसा दिखना है।

*अच्छे सलाहकार बनें*

*तुम्हरो मंत्र विभीषण माना, लंकेश्वर भए सब जग जाना।*

*अर्थ* - विभीषण ने आपकी सलाह मानी, वे लंका के राजा बने ये सारी दुनिया जानती है।

हनुमान सीता की खोज में लंका गए तो वहां विभीषण से मिले। विभीषण को राम भक्त के रुप में देख कर उन्हें राम से मिलने की सलाह दे दी। 

विभीषण ने भी उस सलाह को माना और रावण के मरने के बाद वे राम द्वारा लंका के राजा बनाए गए। किसको, कहां, क्या सलाह देनी चाहिए, इसकी समझ बहुत आवश्यक है। सही समय पर सही इंसान को दी गई सलाह सिर्फ उसका ही फायदा नहीं करती, आपको भी कहीं ना कहीं फायदा पहुंचाती है।

*आत्मविश्वास की कमी ना हो*

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माही, जलधि लांघि गए अचरज नाहीं।

*अर्थ* - राम नाम की अंगुठी अपने मुख में रखकर आपने समुद्र को लांघ लिया, इसमें कोई अचरज नहीं है।

अगर आपमें खुद पर और अपने परमात्मा पर पूरा भरोसा है तो आप कोई भी मुश्किल से मुश्किल टॉस्क को आसानी से पूरा कर सकते हैं। 

आज के युवाओं में एक कमी ये भी है कि उनका भरोसा बहुत टूट जाता है। आत्मविश्वास की कमी भी बहुत है। प्रतिस्पर्धा के दौर में आत्मविश्वास की कमी होना खतरनाक है। अपनेआप पर पूरा भरोसा रखे।

*मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु*

श्री हनुमान चालीसा का पाठ हिंदू धर्म के लगभग सभी श्रद्धालु हर रोज ये मंगलवार या शनिवार को करते हैं। ... लेकिन अगर कोई हनुमान भक्त लगातार 7 दिनों तक हर रोज 7 बार उगते हुए सूर्य या भगवान राम जी के सामने श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें तो कुछ ही दिनों उनकी एक दो नहीं अनेक मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

हनुमान जी बल, बुद्धि के साथ-साथ समर्पण और निष्ठा के भी पूरक हैं, तो जितना आपमें विश्वास और निष्ठा होगी, उतना ही आपको अधिक उपासना का लाभ मिलेगा और आपमें जल्दी ही हर समस्या से निपटने की क्षमता विकसित होगी।

   इति शुभम , जय हनुमान।

 

     *डाॅ.रवि नंदन मिश्र*

*असी.प्रोफेसर एवं कार्यक्रम अधिकारी*

*राष्ट्रीय सेवा योजना*

( *पं.रा.प्र.चौ.पी.जी.काॅलेज,वाराणसी*) *सदस्य- 1.अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद, वाराणसी,*

*2. भास्कर समिति,भोजपुर ,आरा*

*3.अखंड शाकद्वीपीय  एवं*

*4. उत्तरप्रदेशअध्यक्ष - वीर ब्राह्मण महासंगठन,हरियाणा*

*मोबाईल नम्बर- 7766989511*

*ह्वाटसाॅप नंबर- 8765254245*

*ईमेल - kumudravi90@gmail.com*

आक्सीजन की कालाबाजारी करते छोटा हाथी पकड़ा, 6 सिलेंडर लूटे



मुजफ्फरनगर। जाट कॉलोनी की एन सी सी रोड पर अभी आक्सीजन की कालाबाजारी करते हुए एक छोटा हाथी पकड़ा जिसमें 30 सिलेंडर से 6 सिलेंडर लेकर लोग भाग गए। ऑक्सीजन सिलेंडर बाबा कंपनी से लाए गए हैं। परंतु अस्पताल में ना जाकर कॉलोनी के अंदर आक्सीजन सिलेंडर लोगों को ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। 

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

दवा के नाम पर लूट की छूट तो सरकार ने दे रखी है


मुजफ्फरनगर । दवा बाजार में इस समय लूट का मौसम है। कुछ दिल्ली के लाकडाउन ने दवाओं की किल्लत बढा दी है। ऐसे में कुछ मुनाफाखोरों को लूट की छूट मिल गई है और वे कुदरत के निजाम की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। 

वैसे तो दवाओं के दामों पर अंकुश लगाने में मोदी सरकार भी फेल रही है। कंपनियों का हाल यह है कि कई दवाओं पर दस गुना अधिक रेट प्रिंट हैं। दस रुपये की दवा पर सौ से दो सौ रुपये तक एम आर पी है। सरकार इस पर लगाम लगाने में विफल है। उपभोक्ता लुटे तो लुटे। मौके का फायदा उठाकर कुछ और हाल खराब हो जाता है। इस समय आक्सीमीटर को दवा से भी ज्यादा जरूरी बताकर खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। सामान्यत पांच सौ से आठ सौ रुपये की कीमत के आक्सीमीटर के दाम दो ढाई हजार तक वसूले जा रहे हैं। मजे की बात यह है कि उस पर प्रिंट रेट ही तीन हजार से 42 सौ रुपये तक है। अब ग्राहक के पास लडने का कौन सा हथियार बचता है। जांच के नाम पर गोरखधंधा अलग है। 

प्रचलित ब्रांड की किल्लत के नाम पर अलग समस्या आ रही है। हालांकि कोविड के लक्षण वाले मरीजों को यदि चिकित्सक की लिखी दवाएं बाजार में नहीं मिल रही हैं तो परेशान न हों। फार्मेसिस्ट से उन दवाओं के विकल्प मांगे।  कोविड से बचाव के लिए जरूरी दवाएं और उनके विकल्प बाजार में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। केवल कुछ ब्रांड्स की मांग अधिक होने के कारण उनकी कमी है, दवाओं की कमी नहीं है (ब्रांड के पीछे भागने की जरूरत नहीं है)।

कोविड लक्षण वाले मरीजों की अधिकता देखते हुए प्रदेश के कुछ बड़े चिकित्सकों ने एक नुस्खा सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इस नुस्खे के अनुसार मरीज को फैबीफ्लू-200, आइवरमेक्टिन, एजिथ्रोमाइसिन, डॉक्सीसाइक्लिन, डोलो 650, लिम्सी 500, जिंकोविट, डी3 या कैल्सीफैरॉल सैशे का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। शहर के एक वरिष्ठ फिजिशियन का कहना है कि ब्रांड नेम के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। अलग-अलग ब्रांड की दवाएं बाजार में उपलब्ध हैं। सब फायदा करती हैं। जेनरिक दवाएं भी उपलब्ध हैं। एक ब्रांड की दवा लेने से दिक्कत बढ़ती है। दवाओं की उपलब्धता कम हो जाती है। 

प्रस्तुत है दवाएं और उनके प्रमुख विकल्प-

*एजिथ्रोमाइसिन*- यह दवा बाजार में एजी, एजीसिप एजोपेट 500, एजेक्स, मोजिल, आजाद, एजिलैब, जीथ्रोम आदि नाम से मौजूद हैं। इनमें से कोई भी गोली इस्तेमाल की जा सकती है।

*डोलो 650*- इसका फार्मूला पैरासिटामॉल 650 mg है। यह बाजार में कॉलपोल, क्रोसिन, पैसिमोल, पीयूसी, पैराग्रेट, एक्सटी पैरा, पायराकेम, वेलसेट आदि नामों से आती है। बाजार में इस दवा के 511 विकल्प मौजूद हैं।

*जिंकोविट*- इसका फार्मूला विटामिन बी.कॉंम्प्लेक्स और जिंक है। बाजार में इसके विकल्प के रूप में जिंकोनिया, एटूजेड, सुप्राडाइन, बीको जिंक जी, एटूजे गोल्ड, जिंकोलैक, बीकॉसूल जेड, कोबाडेक्स जेड आदि विकल्प मौजूद हैं।

*लिम्सी 500*- यह विटामिन सी की गोली है। बाजार में यह सिलिन 500, बीटाक्योर सी प्लस, आदि नामों से उपलब्ध हैं।

*कैल्सीरॉल*- यह विटामिन डी3 है। बाजार में इसके विकल्प के रूप में डी3, अपराइज डी, टायो 60, डी राइज 60, आर्किटाल नैनो लिक्विड, विटानोवा डी3 आदि मौजूद हैं।

*डॉक्सी 100*- इसका फॉर्मूला डॉक्सी साइक्लिन है। यह बाजार में डॉक्सी1 एल, डॉक्स्ट एसएल, माइक्रोडॉक्स, डॉक्सीपाल, रेवीडॉक्स एलबी, डॉक्सी श्योर, लेंटेक्लिन एलबी, रेस्पीलेक्स, बायोडेक्सी एली सहित 46 वैकल्पिक नाम से मौजूद है।

*आइवरमेक्टिन*- बाजार में इस दवा के 59 विकल्प मौजूद हैं। इनमें प्रमुख आइवरट्रीट, स्कैविस्टा, वरमैक्ट, आइवेल, आइवरकेम, मेक्टिन, नेक्टोल आदि हैं।

*फेबीफ्लू*- इसका फॉर्मूला फेवीपिराविर है। बाजार में यह दवा, फ़्लू गार्ड, आराफ्लू, फेवीगेनो,  सिप्लेंजा, कोविहाल्ट, सिपविर, फॉयविर, फेवेंजा आदि नाम से उपलब्ध है। इस दवा के बाजार में 15 विकल्प मौजूद हैं।

12 मई को सत्ता संभाल लेगी गांव की सरकार

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों के परिणाम आने के बाद अब पंचायती राज विभाग ने 12 मई से ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया है।

शासन ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण और इसके साथ ही पहली बैठक कराने का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। इसके मुताबिक 12 से 14 मई तक शपथ ग्रहण कराने की योजना है। 

15 मई को पूरे प्रदेश में एक साथ ग्राम सभा की पहली बैठक कराने का प्रस्ताव है। इसी दिन से नवनिर्वाचित ग्राम पंचायतों के कार्यकाल की शुरुआत मानी जाएगी। प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद जल्दी ही ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण और पहली बैठक संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिया जाएगा।

पंचायत चुनाव में परिणाम आने के बाद भी तमाम प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे क्योंकि सदस्य ग्राम पंचायत के लगभग 10 हजार पद रिक्त हैं। नियम यह है कि सदस्य का दो तिहाई होना अनिवार्य है। अगर सदस्य दो तिहाई नहीं होगा तो प्रधान शपथ नहीं ले सकेगा। लगभग हर चुनाव के बाद स्थिति यही रहती है। ऐसे में विकास कार्य न रुके इसलिए शपथ ग्रहण कराया जाता है, शेष पदों पर चुनाव फिर कराया जाता है। ताकि समस्या न हो। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर भी चुनाव कराने को लेकर मंथन शुरू हो चुका है।

आज का पंचांग और राशिफल 8 मई 2021

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 08 मई  2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - द्वादशी शाम 05:20 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद दोपहर 02:47 तक तत्पश्चात रेवती*

⛅ *योग - विष्कम्भ रात्रि 08:00 तक तत्पश्चात प्रीति*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:20 से सुबह 10:57 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:05* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:05* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाना मना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷

🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 09 मई, रविवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*

 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*

🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*

🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*

🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी  की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन  ब्रह्मचर्य का पालन करें।*

 👉🏻 *ये उपाय करें*

*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी  को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी  की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि* 🌷

👉🏻 *09 मई 2021 रविवार को मासिक शिवरात्रि है।*

🙏🏻  *हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी*

🌷 *1).ॐ शिवाय नम:*

🌷 *2).ॐ सर्वात्मने नम:* 

🌷 *3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*

🌷 *4).ॐ हराय नम:*

🌷 *5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*

🌷 *6).ॐ श्रीकंठाय नम:*

🌷 *7).ॐ सद्योजाताय नम:*

🌷 *8).ॐ वामदेवाय नम:* 

🌷 *9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:* 

🌷 *10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*

🌷 *11).ॐ ईशानाय नम:*

🌷 *12).ॐ अनंतधर्माय नम:*

🌷 *13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*

🌷 *14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*

🌷 *15).ॐ प्रधानाय नम:* 

🌷 *16).ॐ व्योमात्मने नम:* 

🌷 *17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*

 🙏🏻 *आर्थिक परेशानी से बचने हेतु* 🙏🏻

👉🏻 *हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।*

👉🏻 *और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।*

🙏🏻  *प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।*

🙏🏻

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏मेष 

आज का दिन आपको सफलता को दिलवाने वाला होगा, लेकिन कोई आपके लिए परेशानी भी खड़ी कर सकता है, इसलिए यदि कोई कार्य करें, तो आज सोच समझ करें। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर आज आपको थोड़ी बहुत भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। कार्क्षेयत्र में आज आपको अपने साथियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। रात्रि का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने व्यवसाय के लिए परिवार के सदस्यों से सलाह ले सकते हैं।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको व्यवसाय के लिए कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आज आप कोई जमीन खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए जरूरी दस्तावेज अवश्य चेक करें, नहीं तो आगे चलकर आपको पछताना पड़ सकता है। आज प्रचुर मात्रा में धन हाथ लगने में कुछ विलंब हो सकता है, जिससे आप निराश हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यालय में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से समाप्त करने में कामयाब रहेंगे जिसमें शत्रु परास्त होंगे।

मिथुन 

आज का दिन आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, इस वजह से दिन भी अस्त-व्यस्त रहेगा। विद्यार्थी यदि नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अति उत्तम रहेगा। आज आप अपने कार्य व्यवसाय को लेकर गंभीर होंगे, लेकिन कुछ कमी के चलते मन थोड़ा परेशान रहेगा। यदि आपकी कोई वस्तु खोई हुई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है एवं यदि रिश्तों में कुछ खट्टास चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए रंग बिरंगा रहेगा। आज आपको अपने मित्र की मदद के लिए आगे आना पड़ेगा, जिसकी वजह से आपको अपने दिन के रूटीन में कुछ बदलाव करने पड़ेंगे। यदि आप कोई नया कार्य करेंगे, तो आज उसमें कुछ समय के लिए रुकावट आ सकती है, लेकिन कुछ समय बाद आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जातकों के कार्यक्रमों में आज कुछ अड़चनें आ सकती हैं, जिससे आप परेशान रहेंगे। संतान को कार्यक्षेत्र में उन्नति करते देख मन मे प्रसन्नता होगी और आपको उसके भविष्य की चिंता भी कम होगी।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए कुछ मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज किसी भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें भ्रम की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन यदि आप किसी कार्य को पूरा कर पाएंगे, तो उसमें आज आपको विजय अवश्य प्राप्त होगी। दैनिक व्यापारियों की कमाई में बढ़ोतरी होने के साथ ही खर्च के बहाने मिल जाएंगे। आपके घर का सकारात्मक माहौल आज आपके खराब मोड़ को अच्छा बनाने में कामयाब रहेगा। यदि संपत्ति से संबंधित मामला चल रहा है, तो आज किसी अधिकारी की मदद से हल होगा, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी।

कन्या 

आज आप मस्ती में कार्य करने के मूड में रहेंगे। रचनात्मक कार्य करने का आज आपको मौका मिलेगा और आपके अंदर छिपी प्रतिभा भी बाहर निकलेगी, जिसमें आप कामयाब भी होंगे। आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना पाएंगे। यदि आज आपको अपने व्यवसाय के लिए कोई निर्णय लेना पड़ेगा, तो सोच समझ कर लें नहीं, तो वह भविष्य में आपको परेशानी में डाल देगा। नौकरी में आज आपके सहयोगी आपकी मदद करते नजर आएंगे, जिससे आपके शत्रु भी परास्त होंगे। परिवार में आज आपके कुछ शत्रु भी बन सकते हैं, जिसके कारण आपका अपनी माताजी से वाद-विवाद हो सकता है।

तुला 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजना पर विचार विमर्श करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा। पूर्व में किए गए  कार्य के लिए आज आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ होता दिख रहा है। प्रेम जीवन में आज किसी बात पर आपको समझौता करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातक आज अपना काम समय से पहले करके शत्रुओं की नाक में दम करेंगे। अधिकारी भी आप की प्रशंसा करते नजर आएंगे।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपका सामाजिक क्षेत्र भी बढ़ा हुआ रहेगा। समाज की भलाई के लिए आज आप कुछ कार्य करेंगे, जिससे आप लोगों की मदद करने पर मानसिक शांति महसूस करेंगे और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आज आपको अपने माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा और उनके सहयोग से पारिवारिक बिजनेस में भी सफलता मिलेगी। आज आपके ऑफिस में काम के लिए माहौल बिल्कुल ठीक नहीं लगेगा, लेकिन यूजर्स की किसी बात पर कहासुनी हो सकती है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।

धनु 

आज का दिन आपके माहौल को थोड़ा गंभीर रखेगा, जिससे आप का मन मुश्किल से लगेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी योग्यता परखने का मौका मिलेगा। आज आपकी अपने पिताजी से बहस बाजी हो सकती है, जिससे घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। व्यापार में आज काम कम, लेकिन धन लाभ अधिक हो सकता है, जिससे धन की आवक होगी और आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल का समय आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

मकर 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फल दायक रहेगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतना फल नहीं मिलेगा, लेकिन आप मेहनत करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। आज आपको व्यापार के लिए कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। आज विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती हैं। संतान के विवाह में यदि कोई बांधा आ रही थी, तो आज आप उसमें पिताजी की सलाह लेंगे। सायंकाल का समय आप आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ देवदर्शन आदि के लिए जा सकते हैं

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से निराश करने वाला रहेगा। आज आप धैर्य और संयम के साथ अपने ऑफिस की सभी समस्याओं का सफलतापूर्वक सामना करेंगे, जिनमें आप कामयाबी रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने विवेक बुद्धि से अपने व्यापार में नवीनता लाने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने अधूरे लक्ष्यों को पूरा करने में गुरुजी के साथ की आवश्यकता होगी। यदि कुछ कार्य आपके लंबे समय से अधूरे पड़े हैं, तो आज आप उनको पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। व्यापार में यदि आज किसी डील को फाइनल करना हो, तो करते समय कोई टेंशन ना लें। आज आप अपने खर्चे को काबू कर पाने में कठिनाई महसूस करेंगे, लेकिन यदि थोड़ी सी सख्ती दिखाएंगे, तो संभव हो जाएगा। सायंकाल के समय घर के सदस्यों को छोड़कर अन्य सभी लोग अपनी समस्याओं  को लेकर आपके सामने आएंगे। लोग आज आपके द्वारा किए गए मार्गदर्शन से लाभान्वित होंगे, इससे आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। रात्रि का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  

शुभ दिनांक : 6, 15, 24 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष :  2022, 2026   

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

शुक्रवार, 7 मई 2021

घर बैठ जा सठ, इब बाज्जेगा लठ


मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के तेवर कडे होने के बाद अब हवाखोरी के लिए निकलने वालों पर पुलिस का डंडा सख्त होगा। कप्तान ने थाना प्रभारियों को अपने साथ खाली गाड़ी लेकर चलने और लाकडाउन के बीच मटरगश्ती करने वालों ससम्मान गाड़ी में बैठाकर थाने लाकर उनका चालान करने की सख्त हिदायत दी है। इसके बाद अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में स्वयं खड़े होकर देर रात भी लॉक डाउन का सख्ती के साथ पालन कराने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 

कप्तान की सख्ती के बाद पुलिस द्वारा शहर में जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया और बेवजह घूम रहे लोगों को चेतावनी भी देते हुए  लॉक डाउन का पालन ना करने वालों के चालान भी काटे। एसएसपी का कहना हैं कि जो लॉक डाउन का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 

इसी लिए घर पर रहें अपने परिवार का ख्याल रखें बेवजह बाहर ना निकले तथा मास्क का इस्तेमाल करें।

इस बीच सबसे अधिक भीड वाले पान मंडी के बाजार को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया है।


कार में खेल रहे चार बच्चों की दम घुटने से मौत


बागपत । दिल दहलाने वाली घटना में कार में खेल रहे चार बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। एक बच्चा गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि गाड़ी लॉक होने के कारण चारों बच्चे बाहर नहीं आ सके। चार बच्चों की एक साथ मौत से कोहराम मचा है। बच्चों के परिजनों ने गाड़ी मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है।

घटना चांदीनगर थाना क्षेत्र के गांव सिगौली तगा की है।

पूर्व विधायक परमजीत मलिक का निधन

 प


मुजफ्फरनगर । पूर्व विधायक परमजीत मलिक का निधन हो गया है।

वे अस्वस्थ होने के बाद डिवाइन हास्पिटल में भर्ती थे। बघरा इलाके से विधायक रहे परमजीत मलिक काफी समय से राजनीति में निष्क्रिय थे। तमाम लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है ।

जिले में कोरोना ने फिर पकडी रफ्तार 7 मौतों के बाद मिले 811 नए मरीज़

 मुजफ्फरनगर । जिले में कोरोना के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। आज 7 मौतों के बाद 811 नए मरीज मिले हैं। 

जनपद में आज कोरोना के 811 नए मामले आए। लगातार बढ़ रही है मामलों के साथ 373 मरीज डिस्चार्ज किए गए। आज सात लोगों की मौत हो गई। जिले में 5307 एक्टिव केस रह गए हैं। 




दो हफ्ते में परिवार के तीन लोगों की मौत से कोहराम


मुजफ्फरनगर । मोरना में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दो हफ्तों में अचानक बीमार होकर सभी मौतें हुईं हैं। 

बताया गया है कि प्रधान पद के प्रत्याशी के 25 वर्षीय पुत्र की कुछ दिन पूर्व मौत हो गई थी। वहीं गत दिवस प्रत्याशी की माँ व आज प्रात : पत्नी का निधन होने से परिवार पर कहर टूट गया। क्षेत्र में शोक की लहर है।

विधायक की पुत्री का दुखद निधन


देहरादून। उत्तराखंड के धारचूला विधायक हरीश धामी की पुत्री का निधन हो गया। 

बताया जा रहा है कि विधायक की 25 वर्षीय पुत्री पूजा की तबीयत खराब होने पर दून अस्पताल लाया गया था।जहां  डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार पूजा विधायक हॉस्टल में ठहरी थी। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।विधायक हरीश धामी कुमाऊं से राजधानी देहरादून के लिए निकल गए हैं।

कोरोना के खिलाफ जंग में कमिश्नर, डीएम और एसएसपी उतरे सड़कों पर



मुज़फ्फरनगर । कोरोना के खिलाफ जंग में जहां डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व में पूरा अमला जुटा हुआ है, वहीं सहारनपुर मंडल कमिश्नर ए वी राज मौली जिले में पहुंचे और कोरोना महामारी में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चरथावल थाना क्षेत्र के पीएचसी स्वास्थ्य केंद्र बिरालसी का किया निरीक्षण किया। 

कमिश्नर ने जल निगम के अधिकारियों को फोन के द्वारा लगाई फटकार एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। नल खराब होने व पानी खराब होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियां फैल रही हैं। कमिश्नर ने एएनएम एंव आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को जल्द से जल्द जनता सर्वे कर पूरी जानकारी के साथ सीएचसी के अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए। सहारनपुर मंडल कमिश्नर के साथ एसडीएम सदर दीपक कुमार व चरथावल सीएचसी प्रभारी सतीश कुमार, चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह मौजूद रहे ।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज ख़तौली के जमना विहार का दौरा किया। बता दें कि यहाँ लगातार कोविड केस की संख्या में इजाफा हुआ है जिसको लेकर एहतियातन यहां कंटेनमेंट जोन की गलियों को सील किया गया है। यहां स्थिति जायज़ा लेने के लिए डीएम ने नगर की स्वास्थ्य विभाग की टीम से जानकारी ली तथा आर आर टी के बारे से उपलब्ध सामग्री की जानकारी ली।डीएम ने RRT टीम को आवश्यक चिकित्सीय उपकरणों को उपलब्ध कराने के लिए ख़तौली एसडीएम को निर्देश दिया कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। वहीं नगर पालिका कर्मियों को भी विशेष सफाई अभियान के निर्देश दिए।इसके अलावा कोविड 19 से बचाव के लिए प्रचार वाहनों को बढ़ाने के भी आदेश दिए। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाकर काम करने की जरूरत है, जिससे लोगों में सकारात्मक सोच विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए नियमों का पालन व दवा के साथ सकारात्मक सोच बहुत जरूरी है।

शुक्रवार की दोपहर को जिलाधिकारी ने कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया  इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों को समय-समय पर निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम नियमानुसार संपादित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों/कर्मचारियों और आमजन को एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाते हुए कार्य करना होगा। जो इस विकट संकट से बाहर निकलने में मददगार होगा।

नई मण्डी के व्यवसायी अनिल भगतजी का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद निधन

 


मुजफ्फरनगर । कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी नई मंडी के व्यवसायी अनिल भगतजी का आज मेरठ के सुभारती मैडिकल में दुखद निधन हो गया है , वे अपने पीछे दो पुत्र व परिवार को छोड़ गए हैं। 

पांच दिन पूर्व कोरोना  संक्रमण के कारण उन्हें सुभारती में भर्ती कराया गया था। एक दिन पहले उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गयी थी, आज सुबह 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली है।

ऎसा हुआ खेल, जीतते ही प्रधान जी गए जेल


मुजफ्फरनगर । जीते हुए प्रधान को अपने गांव में जीत का जश्न मनाना भारी पड़ गया। आज शुक्रवार के दिन बुढ़ाना पुलिस की दबिश‌ के चलते गांव प्रधान ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। तब पुलिस ने प्रधान को संगीन धाराओं में जेल भेज दिया। 
पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोप में नामजद ग्राम प्रधान पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। तब पुलिस ने बीते दिनों गांव जौला से 10 लोगों को पकड़ा तो इन सभी को छोड़ने की एवज में गांव प्रधान को हिरासत में लेकर सभी को छोड़ दिया गया। इस मामले में आरोपी और भी हैं जिनकी तलाश में पुलिस अभी भी लगातार कहीं ना कहीं दबिश दे रही है। अब तक इस मामले में पुलिस 19 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जीता हुआ प्रधान‌ विकलांग है। मिली जानकारी के अनुसार बीती 03 मई को गांव मंदवाडा के नये प्रधान फ़ैज़ मौहम्मद निर्वाचित हुए थे। तब सुबह के समय निर्वाचित प्रधान के समर्थकों ने अतिउत्साह में गांव में जूलूस निकालना शुरू कर दिया जबकि कोरोना महामारी के चलते चुनाव आयोग ने जीत का जश्न मनाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई थी। लेकिन इसके बावजूद भी जीते हुए प्रधान के समर्थक नहीं माने और उन्होंने जूलूस निकालना जारी रखा। तब आरोपी के मुताबिक किसी हारे हुए उम्मीदवार ने बुढ़ाना पुलिस को फोन कर दिया कि गांव में कुछ लोग जीत का जश्न मना रहै हैं। इससे गांव का माहौल खराब हो सकता है। तब इस सूचना को गंभीर मानते हुए गांव में पुलिस गई और सभी को जीत का जश्न मनाने के लिए मना किया तो आरोप के मुताबिक जश्न मना रहे लोगों ने पुलिस पर अचानक से पथराव कर दिया। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। तब पुलिस ने किसी तरह से ओट लेकर अपनी जान बचाई। बाद में पुलिस ने इस मामले में 17 लोगों को दबिशें‌ देकर पकडकर जेल भेज दिया। इस दौरान गांव प्रधान फ़ैज़ मौहम्मद का कहीं पता नहीं लग पाया। बीते दिनों पुलिस ने गांव‌ प्रधान‌ की पत्नी को जेल भेज दिया था। बीते दिनों पुलिस ने गांव जौला से 10 लोगों को हिरासत में लिया तो गांव प्रधान‌ ने बुढ़ाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर सभी दस लोगों को छुडवा दिया। पुलिस ने आज गांव प्रधान फ़ैज़ मौहम्मद उर्फ फैय्याज पुत्र हाजी सरफराज व उसके सगे सुल्तान को जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों भाइयों को 146/21 धारा 147,148, 149, 332, 353, 307, 188, 269, 270 भारतीय दंड विधान व 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम व 3 (1) महामारी व 7 सीएलए अधिनियम के तहत जेल भेज दिया। इस दोनों भाईयों को पकडने का श्रेय हैड कांस्टेबल सन्दीप कुमार, हैड कांस्टेबल मौहम्मद वकार, कांस्टेबल अनिल कुमार और चालक कांस्टेबल सतीश कुमार को दिया गया है। दूसरी और बुढ़ाना पुलिस के अनुसार दोनों भाइयों को एक स्थान से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का यह भी कहना है कि अभी और भी आरोपी हैं जिनको जल्दी ही पकड़ लिया जायेगा। किसी भी सूरत में कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा। दूसरी ओर पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश में बीती रात गांव मंदवाडा में फरजंदा के घर पर दबिश दी लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ नहीं पाया।

जिले में 36 घंटे से आक्सीजन आपूर्ति ठप्प होने से घुट रही सांसे, प्रशासन लाचार : तडप रहे बीमार


मुजफ्फरनगर । जिलेभर में पिछले 36 घंटों से ऑक्सीजन की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो चुकी है। इसके चलते हालात काबू से बाहर हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह का कहना है कि रुड़की से आपूर्ति नहीं मिल रही है। 

जिले में आक्सीजन की व्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई है। बताया जा रहा है कि शहर के कई इलाकों समेत जनकपुरी में ऑक्सीजन की कमी के चलते कई भाजपा कार्यकर्ता जिंदगी मौत से जूझ रहे हैं। पिछले 36 घंटे से जिले में ऑक्सीजन की सप्लाई पूरी तरीके से ठप है। जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह से जब इस बाबत बात की गई तो उनका कहना है कि जल्द सप्लाई आएगी तो सुचारू हो जाएगी। उनका कहना है कि 36 घंटे से अधिक समय से रुड़की से मिलने वाली आक्सीजन की आपूर्ति ठप्प है। इसे बहाल कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

वार्ड सात का मामला जाएगा कोर्ट, शंकर सिंह भोला ने लगाया षड्यंत्र का आरोप


मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत वार्ड नं. 7 से प्रत्याशी रहे शंकर सिंह भोला ने कहा कि भाजपा जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन पर षड्यंत्र रचकर उन्हें चुनाव में हारने का काम किया है। क्षेत्र की जनता ने तो उन्हें भारी वोटों से जिताया, लेकिन षड्यंत्र कारियों ने उन्हें हरा दिया।

शांतिनगर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए शंकर सिंह भोला ने कहा कि मतगणना खत्म होते ही अधिकारियों ने मतगणना पेटियों को बिना सील करायें ट्रक में भेज दिया। उन्होंने कहा कि मतगण्ना के उपरान्त कोई साक्ष्य उपलब्ध कराने के बाद ही मतपेटियां भेजी जाती है, लेकिन उनसे किसी भी तरह के हस्ताक्षर नहीं करायें गये। उन्हांने कहा कि भाजपा जनप्रतिनिधियों की शह पर उनके प्रत्याशी तरूण पाल ने बिना परिमाण घोषित हुए ही अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर मिठाई बांट दी, जब परिमाण ही घोषित नहीं हुआ, तो तरूण पाल को जीत की जानकारी कैसे मिल गयी। इससे स्पष्ट होता है कि प्रशासन शुरू से ही भाजपा जनप्रतिनिधियों के दबाव में काम कर रहा था। शंकर सिंह भोला ने कहा कि शाम  को जब कम्प्यूटर में मतों की फिडिंग का कार्य समाप्त हो चुका था और अधिकारियों ने उन्हें 412 वोटों से विजयी बताया था, औऱ अधिकारियो ने विजयी होने की रसीद भी दे दी थी अधिकारियो ने कहा था कि जीत का प्रमाण पत्र  कचहरी मे adm कार्यालय से मिलेगा फिर ऐसा क्या हुआ कि उन्हें हरा दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रात्रि 8 बजे तक सारे साक्ष्य हमारे पक्ष में थे, लेकिन तरूण पाल को इसके सामने जीता हुआ बताया गया। सभी प्रत्याशियों के पास मतगणना का पूरा डाटा उपलब्ध है, फिर तरूण पाल का बढ़ा हुआ डाटा कहा से आया है।

भोला ने आरोप लगाया कि विजयी घोषित किये गये प्रत्याशी तरूण पाल को रात्रि 2 बजे प्रमाण पत्र देना स्पष्ट करता है कि प्रशासन की मंशा में खोट है। जब सभी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र कचहरी परिसर से दिये गये, तो ऐसी क्या मजबूरी थी कि तरूण पाल को आनन-फानन में रात्रि में बुलाकर प्रमाण पत्र दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने प्रत्याशियों की गैर मौजूदगी में किस तरह दोबारा मतगणना की है यह समझ से परे है। दोबारा मतगणना प्रत्याशियों की मौजूदगी में होती है। चुपचाप मतगणना कराने से स्पष्ट है कि मतगणना में अधिकारियों ने हेरा-फेरी की है। शंकर सिंह भोला ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों के दबाव में प्रशासन ने उन्हें हराने का काम किया है। शंकर सिंह कहा कि वार्ड नं. 7 की जनता ने उन्हें भरपूर समर्थन और वोट दिया है, जिसके कारण उन्हें सबसे अधिक वोट मिले। इसके बावजूद उन्हें हरा दिया गया। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की वे निराश न हों, हम जीते है। प्रशासन द्वारा उन्हें हराया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वे चुप नहीं बैठेंगे और न्यायालय का सहारा लेंगे।

मीरापुर थाना क्षेत्र में भाई ने भाई को गोली मारी

 मुजफ्फरनगर l रिश्तो में नफरत की आग जिले में ठंडी होने का नाम नहीं ले रही है l मामूली कहासुनी के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी l गोली लगने से बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया l जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया l



मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव के कैथोड़ा में दो भाइयों में हुए मामूली विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी l इसके बाद आरोपी तमंचे को हवा में लहराते हुए फरार हो गया l गोली की आवाज सुनते ही आस पड़ोस के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा होनी शुरू हो गई l इसकी सूचना इसकी सूचना मीरा पुर थाने को दी गई l थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे l घायल अवस्था में पड़े बड़े भाई को जिला पता भिजवाया साथ आगे शुरू की l

आक्सीजन से जिला मरे तो मरे पर जिला प्रशासन को दूसरे जिलों की चिंता

 


  • जिले में ऑक्सीजन को लेकर मचे हाहाकार के बीच जिला प्रशासन ने जब से ऑक्सीजन फिलिंग सेंटर को अपने हाथों में लिया है तब से जिले की हालत बद से बदतर 
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन द्वारा जीवन रक्षक गैस आक्सीजन को लेकर लगातार भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। योगी सरकार के दावों और भाजपा दिग्गजों के प्रयासों के बावजूद हाहाकार की स्थिति है। 

प्रशासन के हाथ में कमान आने के बाद आक्सीजन के लिए जिले में मारामारी इस कदर बढ़ा दी गई है, कि रोते गिड़गिड़ाते दम घुटते लोगों की किसी को परवाह ही नहीं हो। जिले को मिले या ना मिले परंतु पड़ोस के जिले सहारनपुर व मेरठ सहित अन्य जनपदों में आक्सीजन की आपूर्ति उनका सबसे पहला कर्तव्य बन गया है। उत्पादन बढ़ाने और जिले में आक्सीजन का स्टोरेज बनाने के दावों के बावजूद ऐसा लगता है कि अधिकारी आक्सीजन पर कुंडली मारकर बैठ गए हैं। मरीजों को मरने के लिए छोड दिया गया है। होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के तीमारदारों का एक ही काम रह गया है कि वे घंटों इंतजार करें और फिर खाली सिलेंडर लेकर लौट जाएं। जिम्मेदार अफसरों का अंदाज हिटलर जैसा है। रोज होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज दम तोड़ रहे हैं, जो प्रशासन के रिकाॅर्ड पर भी नहीं हैं। शहर में यह हाल है तो गांवों में क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि व्यवस्था बनाने के नाम पर कुव्यवस्था से जिला जूझ रहा है। योगी जी बेचारे क्या करें। नेता मंत्री सब लाचार हैं। आक्सीजन वितरक बेबस हैं क्योंकि आक्सीजन बाबू व्यस्त हैं। 

आज का पंचांग एवँ राशिफल 07 मई 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 07 मई 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - एकादशी शाम 03:32 तक तत्पश्चात द्वादशी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद दोपहर 12:26 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*

⛅ *योग - वैधृति शाम 07:31 तक तत्पश्चात विष्कम्भ*

⛅ *राहुकाल - सुबह 10:58 से दोपहर 12:35 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:05* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:04* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - वरुथिनी एकादशी*

 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं 

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

पीपल पर भगवान विष्णु का वास होता है। यदि आप कर्ज से परेशान हैं तो एकादशी के दिन पीपल के वृक्ष पर मीठा जल चढ़ाएं और शाम के समय दीपक प्रज्वलित करें। इस उपाय से शीघ्र ही आप लोगों को कर्ज से मुक्ति प्राप्त होगी और कार्य में सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी।

एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के समाने गाय के घी का दीपक प्रज्वलित करके ऊँ वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करते हुए तुलसी की ग्यारह परिक्रमा करें। इस उपाय से घर के सभी सदस्यों में मध्य प्रेम, शुख शांति बनी रहती है और उस परिवार पर किसी भी प्रकार कोई भी संकट नहीं आता है।


🌷 *वरूथिनी एकादशी* 🌷

➡ *06 मई 2021 गुरुवार को दोपहर 02:11 से 07 मई, शुक्रवार को शाम 03:32 तक एकादशी है ।*

💥 *विशेष - 07 मई, शुक्रवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

*वरूथिनी एकादशी (सौभाग्य, भोग, मोक्ष प्रदायक व्रत; १०,००० वर्षों की तपस्या के समान फल | माहात्म्य पढ़ने-सुनने से १००० गोदान का फल )*

🙏🏻 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *पुण्यदायी तिथियाँ* 🌷

➡ *14 मई - अक्षय तृतिया ( पूरा दिन शुभ मुहूर्त ), त्रेता युगादि तिथि ( स्नान, दान, जप, तप, हवन आदि का अनंत फल ), विष्णुपदी संक्रांति (पुण्यकाल : दोपहर 12:35 से सूर्यास्त ) ध्यान, जप व पुण्यकर्म का लाख गुना फल )*

➡ *19 मई - बुधवारी अष्टमी ( दोपहर 12:51से 20 मई सूर्योदय तक )*

➡ *23 मई - त्रिस्पृशा-मोहिनी एकादशी*

➡ *24 मई - वैशाख शुक्ल त्रयोदशी इसी दिन से वैशाखी पूर्णिमा (26 मई) तक के प्रात: पुण्यस्नान से सम्पूर्ण वैशाख मास-स्नान का फल व गीता-पाठ से अश्वमेध यज्ञ का फल |*

➡ 

➡ *02 जून - बुधवारी अष्टमी (सूर्योदय से रात्रि 01:13 तक )*

➡ *06 जून - अपरा एकादशी ( व्रत से बहुत पुण्यप्राप्ति और बड़े-बड़े पातकों का नाश )*

➡ *13 जून - रविपुष्यामृत योग ( रात्रि 07:01 से 14 जून सुयोदय तक )*

➡ *15 जून - षडशीति संक्रान्ति (पुण्यकाल : सूर्योदय से दोपहर 12:39 तक) (ध्यान, जप व पुण्यकर्म का ८६,००० गुना फल)*

🙏🏻 * 🌞 

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक

: 4 मई रात्रि 8.41 बजे से 9 मई सायं 5.30 बजे तक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी

07 मई, शुक्रवार वरुथिनी एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


08 मई: शनि प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए रहेगा। व्यवसाय में धन लाभ होने में कुछ विलंब हो रहा है, तो उसकी चिंता ना करें। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार का माहौल छोटी सी बात पर वह बिगड़ सकता है, लेकिन सायंकाल तक सब ठीक हो जाएगा। संतान की मनमानी के कारण आज आपको कुछ चिंता सता सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में गुरुजनों के साथ से सफलता मिलेगी। यदि कोई नया व्यवसाय करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने में व्यतीत करेंगे।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज विकास के क्षेत्र में आपके अनुभव दूसरे लोगों को भापने लगे है, कुछ दिन बाद नए अवसर भी मिल सकते हैं। भाई बंधुओं से आप से तालमेल की कमी रहेगी। आपके विचारों मे उल्ट कार्य करने पर बहस बाजी हो सकती है। आज आपकी सेहत वह गृहस्थ जीवन दोनों में उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। आर्थिक स्थिति कड़ी मेहनत करने के बाद बेहतर हो जाएगी और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। व्यापार के लिए की गई यात्राएं लाभदायक रहेगी। आज आपको अपने भाई के विवाह की चिंता सता सकती है

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप व्यस्तता के बीच अपनी लव लाइफ के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवन साथी प्रसन्न नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र के वातावरण में आपके अनुसार सुधार आएगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलने से समय पर प्रोजेक्ट पूरा होगा, लेकिन फिर भी आपको भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ धन व्यय कर सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा, लेकिन यदि आप सोच समझकर धन व्यय करेंगे, तो आप उससे मजबूत बनाने में कामयाब रहेंगे।

कर्क 

आज का दिन आप की सोच से एकदम विपरीत रहेगा। आज आप सोचेंगे कुछ और लेकिन होगा कुछ और। व्यवसाय में यदि आप आज कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए उत्तम रहेगा। दैनिक कारोबारियों को आज नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा लोग अगर करियर से संबंधित किसी प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओं पर विचार कर लें। भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा एवं रिश्ते में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन में आज आपको प्यार व सम्मान प्राप्त हो सकता है। कार्य व्यवसाय में आज आपको अपनी पुरानी योजनाओं से ही लाभ मिलेगा।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आपको अपनी वाणी एवं व्यवहार को संतुलन रखना होगा। यदि आज व्यापार में कोई जोखिम लेना पड़े, तो अवश्य लें क्योंकि आपको इसमें भरपूर लाभ होगा। ऑफिस में अधिकारियों से संबंधों में सुधार आएगा। राजकीय पक्ष से संबंधित जातकों के लिए आज समय अनुकूल रहेगा। आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपको आर्थिक स्थिति की चिंता सता सकती है।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। भाई बंधुओं से सीमित व्यवहार रखना ही बेहतर रहेगा। आज आपका पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा, लेकिन पल भर में खुशी एवं पल भर में उदासी बनी रहेगी। सेहत आज कुछ नरम गरम रह सकती हैं। ऑफिस में यदि आपके पास अधूरे कार्य पड़े हैं, तो आप समय निकालकर उनको पूरा अवश्य करें। आज आप अपनी माताजी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। यदि साझेदारी में कोई व्यापार चल रहा है, तो उसमें आपको उत्तम लाभ प्राप्त होगा।

तुला 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको संतान के अच्छे कार्य करते देख मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्य क्षेत्र में निवेश करने से स्थितियां नियंत्रण में आ सकती हैं और बेहतर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कई दिनों से चली आ रही आर्थिक तंगी मैं आज कमी आएगी, लेकिन धन लाभ आंशिक होगा। आज आपको संतान की शिक्षा के लिए कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम नहीं है। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय में पूर्व में लिए गए निर्णय आज सार्थक होंगे, इससे लाभ की परिस्थितियों का विकास होगा। यदि साझेदारी में कोई व्यापार चल रहा है, तो आज उसमें उत्तम लाभ प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। परोपकार के कार्यों में आज कुछ धन व समय दोनों व्यतीत होगा। आज आपका सामाजिक क्षेत्र भी बढ़ा हुआ दिखेगा। आज भाई बंधु आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे, लेकिन आपके द्वारा दी गई आर्थिक अथवा अन्य प्रकार की सहायता का दुरुपयोग हो सकता है। सायंकाल का समय आप अपनी संतान के विवाह से संबंधित चर्चा पर व्यतीत करेंगे।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने के योग बन रहे हैं, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए रिश्ते की बात हो सकती है। जीवनसाथी से आज भेट व उपहार मिलने की संभावना बनती दिख रही है। प्रेम जीवन में नए उत्साह व उमंग का अनुभव करेंगे। यदि आपको कोई स्वास्थ्य रोग परेशान कर रहा था, तो उसके कष्ट में आज वृद्धि हो सकती है। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए व्यापार में नए-नए बदलाव लाएंगे।

मकर 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। काफी समय से यदि किसी मित्र के साथ तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। भाई के सहयोग से पारिवारिक बिजनेस में चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी। आर्थिक पक्ष उत्तम बना हुआ है और दैनिक व्यापारियों को लाभ होगा। शत्रु पक्ष को आज आप कमजोर ना समझें अन्यथा आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपके सामाजिक क्षेत्र की ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिससे आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं।

कुंभ

आज का दिन आपको विजय दिलवाने वाला रहेगा, लेकिन इसके लिए आपको समय का सदुपयोग करना होगा। ससुराल पक्ष से आज संबंध मधुर होंगे और उनका सहयोग भी मिलेगा। राजकीय पक्ष से नए सौदों के अवसर प्राप्त होंगे। पिता के मार्गदर्शन से कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज अच्छा जनसमर्थन प्राप्त होगा। नौकरी में भी आज आपको अपने काम से काम रखना होगा, नहीं तो शत्रु आप की चुगली कर सकते हैं और अधिकारी आप से नाराज हो सकते हैं। सायं काल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।

मीन 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। दिन में किसी कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे, वह चलते चलते दोपहर बाद ही पूर्ण हो सकेगा। व्यापार से संबंधित किसी भी कार्य में आज तुरंत निर्णय लें अन्यथा लाभ के अवसर का उचित फल नहीं मिल पाएगा। आज आप अपने पिताजी के स्वास्थ्य के लिए कुछ परेशान रह सकते हैं, इसलिए उनको बाहर के खानपान से परहेज रखें। यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज आपके मित्र के सहायता से पूरा हो सकता है। सायंकाल के समय आपके घर मेहमानों का आगमन हो सकता है, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है।


जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।  



 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25 

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 


  

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  

 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।

खबर का असर, जिले में अगले आदेश तक शराब की दुकानों के बंदी के आदेश

 मुज़फ्फरनगर l जिले में आज रात 9 बजे से शराब की दुकान बंद रहेगी l अगले आदेश तक शराब की दुकान बंद रहेंगी l जिसकी जानकारी आबकारी इस्पेक्टर राजेश कुमार ने दी दी गई है l


गुरुवार, 6 मई 2021

भाजपा जिला पंचायत सदस्य के चचेरे भाई का कोरोना के चलते निधन


मुजफ्फरनगर। वार्ड नम्बर 26 से भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते विजय चौधरी के इकलौते चचेरे भाई अंकुर चौधरी 37 वर्ष का कोरोना के चलते निधन हो गया। पांच दिन पहले बुखार से पीड़ित होने के बाद मेरठ के निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। अंकुर नोएडा में सैमसग कम्पनी में इंजीनियर के पद पर तैनात था। परिवार में मातम छाया है ।

दिल्ली में किसानों का ठिकाना खत्म हो गया : राकेश टिकैत


गाजियाबाद । किसानों के बड़े नेता और राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी अजित सिंह के कोरोना से जंग हार जाने की खबर बृहस्पतिवार को जब गाजीपुर बार्डर पर आंदोलनरत किसानों को मिली तो उन्हें बड़ा सदमा लगा। किसान नेता की असमय मौत पर किसान पीड़ित और व्यथित नजर आए। चौधरी साहब को श्रद्घांजलि देने के लिए गाजीपुर बार्डर (आंदोलन स्थल) पर दो मिनट का मौन रखा गया और श्रद्घांजलि सभा आयोजित की गई। उसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे मंच स्थगित कर दिया गाय। संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान नेता की याद में अपना मंच स्थगित रखने का निर्णय लिया। 

मंच से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों ने दिल्ली में अपना बड़ा वकील खो दिया। जब 28 जनवरी को किसान आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया गया तब चौधरी अजित ने बड़ा हौसला दिया। उन्होंने सीधे फोन करके कहा कि डरना नहीं, हटना नहीं। हम सब साथ हैं। राकेश टिकैत ने यह बातें रूंधे हुए गले से कहीं। उन्होंने कहा चौधरी साहब का किसानों को बड़ा सहारा था। आंदोलन के बीच-बीच में भी बात करते रहे और हमेशा हौसला अफजाई करते रहे। चौधरी साहब का जाना किसानों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। ऐसा नुकसान, जिसका आकलन भी मुश्किल है।

चौधरी अजित सिंह के निधन की खबर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने खुद मंच से दी तो सामने बैठे किसानों को ऐसा लगा कि अचानक उनके नीचे से जमीन सरक गई हो। टिकैत ने कहा चौधरी साहब का जीवन हमेशा किसानों से जुड़ा रहा, गांव के लोगों से जुड़ा रहा। उनकी विचारधारा पूर्ण रूप से गांव और गरीब की थी। जीवन भर वे गांव और गरीब के लिए काम करते रहे। दिल्ली में आने वाले गांव के हर आदमी को हर एक किसान को एक अहसास रहता था कि उनका एक घर दिल्ली में भी है। गांव से लोग आकर चौधरी साहब को हर बात बताते थे और चौधरी साहब भी उनकी बात बड़े चाव से सुनते थे। गांव की बात करते थे। 

जब-जब किसान आंदोलन हुए, उनके बड़ा सहयोग रहा। चौधरी साहब पद पर रहे या न रहे, लेकिन किसानों को उन पर भरोसा था। दिल्ली में रहने वाले किसानों के वकील धीरे-धीरे हो रहे हैं। चाहें वह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल रहे हों, या फिर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर। अराजनैतिक रूप से स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत। चौधरी अजित सिंह के जाने से तो मानों दिल्ली में किसानों ठिकाना ही खत्म हो गया। किसान के लिए बड़े कष्ट का विषय है, दुखद है।

जिले में 21 मौतों के कहर के बाद, मिलें 777 नए मरीज़

 


मुजफ्फरनगर । आज कोरोनावायरस से 21 लोगों की मौत के साथ अब जनपद में कोरोना से अब तक 190 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर आज 777 पॉजिटिव केस मिले हैं, 334 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। अब जनपद में कुल एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 4869 हो गई है।आज 777 कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमे बघरा से 27, बुढ़ाना से 63, चरथावल से 8, जानसठ से 57, खतौली से 59, मोरना से 94, मुजफ्फरनगर ग्रामीण क्षेत्रों से 175, पुरकाजी से 23, शाहपुर से 7, मुजफ्फरनगर शहरी क्षेत्रों से 264 कोरोना पॉजिटिव मिले है।

वहीं, आज 334 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।

जबकि आज 21 लोगों की कोरोना से इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसमे: –

62 वर्षीय ओमवती पत्नी अशोक शर्मा पिन्ना बघरा,
55 वर्षीय सुधा पत्नी चंद्रबोस निवासी मोरना
75 वर्षीय विजय लक्ष्मी भटनागर निवासी नई मंड़ी
48 वर्षीय प्रमोद पुत्र सुरेंद्र निवासी पचेंड़ा रोड़
55 वर्षीय श्यामा देवी पत्नी सोमदत्त निवासी नई मंड़ी
55 वर्षीय बिजेंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह निवासी जानसठ
65 वर्षीय बाला देवी पत्नी उदयवीर निवासी बघरा
75 वर्षीय ऊषा गुप्ता पत्नी ब्रजमोहन गुप्ता निवासी पटेल नगर नई मंड़ी
40 वर्षीय विमल त्यागी पुत्र विनोद निवासी खाईखेड़ी
65 वर्षीय राजकुमारी पत्नी सुशील कुमार निवासी जानसठ
60 वर्षीय ऊषा रानी पत्नी सुभाष वर्मा निवासी अंकित विहार
62 वर्षीय सुरजमल पुत्र सेवा राम निवासी कृष्णापुरी
60 वर्षीय पुष्पलता पत्नी एमके शर्मा निवासी गांधी नगर
75 वर्षीय बागेश्वरी पत्नी हरीराम निवासी रोहना खुर्द
57 वर्षीय शीशपाल पुत्र जबेर सिंह निवासी अवध विहार
49 वर्षीय राजकुमार पत्नी जयवीर निवासी अलमासपुर
45 वर्षीय इस्लाम पुत्र शारिफ निवासी नरा
46 वर्षीय राजवती पत्नी मामचंद निवासी खतौली
52 वर्षीय रेखा गर्ग पत्नी राजेंद्र प्रसाद गर्ग निवासी सुरेंद्र नगर
59 वर्षीय शालिक पुक्ष रामानंद निवासी मुजफ्फरनगर
80 वर्षीय चंद्रकला पत्नी एमपी सिंह निवासी रामपुरम

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...