शनिवार, 8 मई 2021

12 मई को सत्ता संभाल लेगी गांव की सरकार

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों के परिणाम आने के बाद अब पंचायती राज विभाग ने 12 मई से ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया है।

शासन ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण और इसके साथ ही पहली बैठक कराने का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। इसके मुताबिक 12 से 14 मई तक शपथ ग्रहण कराने की योजना है। 

15 मई को पूरे प्रदेश में एक साथ ग्राम सभा की पहली बैठक कराने का प्रस्ताव है। इसी दिन से नवनिर्वाचित ग्राम पंचायतों के कार्यकाल की शुरुआत मानी जाएगी। प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद जल्दी ही ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण और पहली बैठक संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिया जाएगा।

पंचायत चुनाव में परिणाम आने के बाद भी तमाम प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे क्योंकि सदस्य ग्राम पंचायत के लगभग 10 हजार पद रिक्त हैं। नियम यह है कि सदस्य का दो तिहाई होना अनिवार्य है। अगर सदस्य दो तिहाई नहीं होगा तो प्रधान शपथ नहीं ले सकेगा। लगभग हर चुनाव के बाद स्थिति यही रहती है। ऐसे में विकास कार्य न रुके इसलिए शपथ ग्रहण कराया जाता है, शेष पदों पर चुनाव फिर कराया जाता है। ताकि समस्या न हो। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर भी चुनाव कराने को लेकर मंथन शुरू हो चुका है।

आज का पंचांग और राशिफल 8 मई 2021

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 08 मई  2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - द्वादशी शाम 05:20 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद दोपहर 02:47 तक तत्पश्चात रेवती*

⛅ *योग - विष्कम्भ रात्रि 08:00 तक तत्पश्चात प्रीति*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:20 से सुबह 10:57 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:05* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:05* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाना मना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷

🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 09 मई, रविवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*

 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*

🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*

🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*

🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी  की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन  ब्रह्मचर्य का पालन करें।*

 👉🏻 *ये उपाय करें*

*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी  को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी  की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि* 🌷

👉🏻 *09 मई 2021 रविवार को मासिक शिवरात्रि है।*

🙏🏻  *हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी*

🌷 *1).ॐ शिवाय नम:*

🌷 *2).ॐ सर्वात्मने नम:* 

🌷 *3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*

🌷 *4).ॐ हराय नम:*

🌷 *5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*

🌷 *6).ॐ श्रीकंठाय नम:*

🌷 *7).ॐ सद्योजाताय नम:*

🌷 *8).ॐ वामदेवाय नम:* 

🌷 *9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:* 

🌷 *10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*

🌷 *11).ॐ ईशानाय नम:*

🌷 *12).ॐ अनंतधर्माय नम:*

🌷 *13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*

🌷 *14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*

🌷 *15).ॐ प्रधानाय नम:* 

🌷 *16).ॐ व्योमात्मने नम:* 

🌷 *17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*

 🙏🏻 *आर्थिक परेशानी से बचने हेतु* 🙏🏻

👉🏻 *हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।*

👉🏻 *और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।*

🙏🏻  *प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।*

🙏🏻

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏मेष 

आज का दिन आपको सफलता को दिलवाने वाला होगा, लेकिन कोई आपके लिए परेशानी भी खड़ी कर सकता है, इसलिए यदि कोई कार्य करें, तो आज सोच समझ करें। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर आज आपको थोड़ी बहुत भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। कार्क्षेयत्र में आज आपको अपने साथियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। रात्रि का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने व्यवसाय के लिए परिवार के सदस्यों से सलाह ले सकते हैं।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको व्यवसाय के लिए कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आज आप कोई जमीन खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए जरूरी दस्तावेज अवश्य चेक करें, नहीं तो आगे चलकर आपको पछताना पड़ सकता है। आज प्रचुर मात्रा में धन हाथ लगने में कुछ विलंब हो सकता है, जिससे आप निराश हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यालय में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से समाप्त करने में कामयाब रहेंगे जिसमें शत्रु परास्त होंगे।

मिथुन 

आज का दिन आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, इस वजह से दिन भी अस्त-व्यस्त रहेगा। विद्यार्थी यदि नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अति उत्तम रहेगा। आज आप अपने कार्य व्यवसाय को लेकर गंभीर होंगे, लेकिन कुछ कमी के चलते मन थोड़ा परेशान रहेगा। यदि आपकी कोई वस्तु खोई हुई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है एवं यदि रिश्तों में कुछ खट्टास चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए रंग बिरंगा रहेगा। आज आपको अपने मित्र की मदद के लिए आगे आना पड़ेगा, जिसकी वजह से आपको अपने दिन के रूटीन में कुछ बदलाव करने पड़ेंगे। यदि आप कोई नया कार्य करेंगे, तो आज उसमें कुछ समय के लिए रुकावट आ सकती है, लेकिन कुछ समय बाद आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जातकों के कार्यक्रमों में आज कुछ अड़चनें आ सकती हैं, जिससे आप परेशान रहेंगे। संतान को कार्यक्षेत्र में उन्नति करते देख मन मे प्रसन्नता होगी और आपको उसके भविष्य की चिंता भी कम होगी।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए कुछ मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज किसी भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें भ्रम की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन यदि आप किसी कार्य को पूरा कर पाएंगे, तो उसमें आज आपको विजय अवश्य प्राप्त होगी। दैनिक व्यापारियों की कमाई में बढ़ोतरी होने के साथ ही खर्च के बहाने मिल जाएंगे। आपके घर का सकारात्मक माहौल आज आपके खराब मोड़ को अच्छा बनाने में कामयाब रहेगा। यदि संपत्ति से संबंधित मामला चल रहा है, तो आज किसी अधिकारी की मदद से हल होगा, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी।

कन्या 

आज आप मस्ती में कार्य करने के मूड में रहेंगे। रचनात्मक कार्य करने का आज आपको मौका मिलेगा और आपके अंदर छिपी प्रतिभा भी बाहर निकलेगी, जिसमें आप कामयाब भी होंगे। आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना पाएंगे। यदि आज आपको अपने व्यवसाय के लिए कोई निर्णय लेना पड़ेगा, तो सोच समझ कर लें नहीं, तो वह भविष्य में आपको परेशानी में डाल देगा। नौकरी में आज आपके सहयोगी आपकी मदद करते नजर आएंगे, जिससे आपके शत्रु भी परास्त होंगे। परिवार में आज आपके कुछ शत्रु भी बन सकते हैं, जिसके कारण आपका अपनी माताजी से वाद-विवाद हो सकता है।

तुला 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजना पर विचार विमर्श करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा। पूर्व में किए गए  कार्य के लिए आज आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ होता दिख रहा है। प्रेम जीवन में आज किसी बात पर आपको समझौता करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातक आज अपना काम समय से पहले करके शत्रुओं की नाक में दम करेंगे। अधिकारी भी आप की प्रशंसा करते नजर आएंगे।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपका सामाजिक क्षेत्र भी बढ़ा हुआ रहेगा। समाज की भलाई के लिए आज आप कुछ कार्य करेंगे, जिससे आप लोगों की मदद करने पर मानसिक शांति महसूस करेंगे और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आज आपको अपने माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा और उनके सहयोग से पारिवारिक बिजनेस में भी सफलता मिलेगी। आज आपके ऑफिस में काम के लिए माहौल बिल्कुल ठीक नहीं लगेगा, लेकिन यूजर्स की किसी बात पर कहासुनी हो सकती है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।

धनु 

आज का दिन आपके माहौल को थोड़ा गंभीर रखेगा, जिससे आप का मन मुश्किल से लगेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी योग्यता परखने का मौका मिलेगा। आज आपकी अपने पिताजी से बहस बाजी हो सकती है, जिससे घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। व्यापार में आज काम कम, लेकिन धन लाभ अधिक हो सकता है, जिससे धन की आवक होगी और आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल का समय आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

मकर 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फल दायक रहेगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतना फल नहीं मिलेगा, लेकिन आप मेहनत करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। आज आपको व्यापार के लिए कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। आज विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती हैं। संतान के विवाह में यदि कोई बांधा आ रही थी, तो आज आप उसमें पिताजी की सलाह लेंगे। सायंकाल का समय आप आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ देवदर्शन आदि के लिए जा सकते हैं

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से निराश करने वाला रहेगा। आज आप धैर्य और संयम के साथ अपने ऑफिस की सभी समस्याओं का सफलतापूर्वक सामना करेंगे, जिनमें आप कामयाबी रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने विवेक बुद्धि से अपने व्यापार में नवीनता लाने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने अधूरे लक्ष्यों को पूरा करने में गुरुजी के साथ की आवश्यकता होगी। यदि कुछ कार्य आपके लंबे समय से अधूरे पड़े हैं, तो आज आप उनको पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। व्यापार में यदि आज किसी डील को फाइनल करना हो, तो करते समय कोई टेंशन ना लें। आज आप अपने खर्चे को काबू कर पाने में कठिनाई महसूस करेंगे, लेकिन यदि थोड़ी सी सख्ती दिखाएंगे, तो संभव हो जाएगा। सायंकाल के समय घर के सदस्यों को छोड़कर अन्य सभी लोग अपनी समस्याओं  को लेकर आपके सामने आएंगे। लोग आज आपके द्वारा किए गए मार्गदर्शन से लाभान्वित होंगे, इससे आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। रात्रि का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  

शुभ दिनांक : 6, 15, 24 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष :  2022, 2026   

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

शुक्रवार, 7 मई 2021

घर बैठ जा सठ, इब बाज्जेगा लठ


मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के तेवर कडे होने के बाद अब हवाखोरी के लिए निकलने वालों पर पुलिस का डंडा सख्त होगा। कप्तान ने थाना प्रभारियों को अपने साथ खाली गाड़ी लेकर चलने और लाकडाउन के बीच मटरगश्ती करने वालों ससम्मान गाड़ी में बैठाकर थाने लाकर उनका चालान करने की सख्त हिदायत दी है। इसके बाद अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में स्वयं खड़े होकर देर रात भी लॉक डाउन का सख्ती के साथ पालन कराने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 

कप्तान की सख्ती के बाद पुलिस द्वारा शहर में जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया और बेवजह घूम रहे लोगों को चेतावनी भी देते हुए  लॉक डाउन का पालन ना करने वालों के चालान भी काटे। एसएसपी का कहना हैं कि जो लॉक डाउन का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 

इसी लिए घर पर रहें अपने परिवार का ख्याल रखें बेवजह बाहर ना निकले तथा मास्क का इस्तेमाल करें।

इस बीच सबसे अधिक भीड वाले पान मंडी के बाजार को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया है।


कार में खेल रहे चार बच्चों की दम घुटने से मौत


बागपत । दिल दहलाने वाली घटना में कार में खेल रहे चार बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। एक बच्चा गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि गाड़ी लॉक होने के कारण चारों बच्चे बाहर नहीं आ सके। चार बच्चों की एक साथ मौत से कोहराम मचा है। बच्चों के परिजनों ने गाड़ी मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है।

घटना चांदीनगर थाना क्षेत्र के गांव सिगौली तगा की है।

पूर्व विधायक परमजीत मलिक का निधन

 प


मुजफ्फरनगर । पूर्व विधायक परमजीत मलिक का निधन हो गया है।

वे अस्वस्थ होने के बाद डिवाइन हास्पिटल में भर्ती थे। बघरा इलाके से विधायक रहे परमजीत मलिक काफी समय से राजनीति में निष्क्रिय थे। तमाम लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है ।

जिले में कोरोना ने फिर पकडी रफ्तार 7 मौतों के बाद मिले 811 नए मरीज़

 मुजफ्फरनगर । जिले में कोरोना के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। आज 7 मौतों के बाद 811 नए मरीज मिले हैं। 

जनपद में आज कोरोना के 811 नए मामले आए। लगातार बढ़ रही है मामलों के साथ 373 मरीज डिस्चार्ज किए गए। आज सात लोगों की मौत हो गई। जिले में 5307 एक्टिव केस रह गए हैं। 




दो हफ्ते में परिवार के तीन लोगों की मौत से कोहराम


मुजफ्फरनगर । मोरना में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दो हफ्तों में अचानक बीमार होकर सभी मौतें हुईं हैं। 

बताया गया है कि प्रधान पद के प्रत्याशी के 25 वर्षीय पुत्र की कुछ दिन पूर्व मौत हो गई थी। वहीं गत दिवस प्रत्याशी की माँ व आज प्रात : पत्नी का निधन होने से परिवार पर कहर टूट गया। क्षेत्र में शोक की लहर है।

विधायक की पुत्री का दुखद निधन


देहरादून। उत्तराखंड के धारचूला विधायक हरीश धामी की पुत्री का निधन हो गया। 

बताया जा रहा है कि विधायक की 25 वर्षीय पुत्री पूजा की तबीयत खराब होने पर दून अस्पताल लाया गया था।जहां  डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार पूजा विधायक हॉस्टल में ठहरी थी। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।विधायक हरीश धामी कुमाऊं से राजधानी देहरादून के लिए निकल गए हैं।

कोरोना के खिलाफ जंग में कमिश्नर, डीएम और एसएसपी उतरे सड़कों पर



मुज़फ्फरनगर । कोरोना के खिलाफ जंग में जहां डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व में पूरा अमला जुटा हुआ है, वहीं सहारनपुर मंडल कमिश्नर ए वी राज मौली जिले में पहुंचे और कोरोना महामारी में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चरथावल थाना क्षेत्र के पीएचसी स्वास्थ्य केंद्र बिरालसी का किया निरीक्षण किया। 

कमिश्नर ने जल निगम के अधिकारियों को फोन के द्वारा लगाई फटकार एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। नल खराब होने व पानी खराब होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियां फैल रही हैं। कमिश्नर ने एएनएम एंव आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को जल्द से जल्द जनता सर्वे कर पूरी जानकारी के साथ सीएचसी के अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए। सहारनपुर मंडल कमिश्नर के साथ एसडीएम सदर दीपक कुमार व चरथावल सीएचसी प्रभारी सतीश कुमार, चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह मौजूद रहे ।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज ख़तौली के जमना विहार का दौरा किया। बता दें कि यहाँ लगातार कोविड केस की संख्या में इजाफा हुआ है जिसको लेकर एहतियातन यहां कंटेनमेंट जोन की गलियों को सील किया गया है। यहां स्थिति जायज़ा लेने के लिए डीएम ने नगर की स्वास्थ्य विभाग की टीम से जानकारी ली तथा आर आर टी के बारे से उपलब्ध सामग्री की जानकारी ली।डीएम ने RRT टीम को आवश्यक चिकित्सीय उपकरणों को उपलब्ध कराने के लिए ख़तौली एसडीएम को निर्देश दिया कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। वहीं नगर पालिका कर्मियों को भी विशेष सफाई अभियान के निर्देश दिए।इसके अलावा कोविड 19 से बचाव के लिए प्रचार वाहनों को बढ़ाने के भी आदेश दिए। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाकर काम करने की जरूरत है, जिससे लोगों में सकारात्मक सोच विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए नियमों का पालन व दवा के साथ सकारात्मक सोच बहुत जरूरी है।

शुक्रवार की दोपहर को जिलाधिकारी ने कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया  इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों को समय-समय पर निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम नियमानुसार संपादित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों/कर्मचारियों और आमजन को एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाते हुए कार्य करना होगा। जो इस विकट संकट से बाहर निकलने में मददगार होगा।

नई मण्डी के व्यवसायी अनिल भगतजी का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद निधन

 


मुजफ्फरनगर । कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी नई मंडी के व्यवसायी अनिल भगतजी का आज मेरठ के सुभारती मैडिकल में दुखद निधन हो गया है , वे अपने पीछे दो पुत्र व परिवार को छोड़ गए हैं। 

पांच दिन पूर्व कोरोना  संक्रमण के कारण उन्हें सुभारती में भर्ती कराया गया था। एक दिन पहले उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गयी थी, आज सुबह 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली है।

ऎसा हुआ खेल, जीतते ही प्रधान जी गए जेल


मुजफ्फरनगर । जीते हुए प्रधान को अपने गांव में जीत का जश्न मनाना भारी पड़ गया। आज शुक्रवार के दिन बुढ़ाना पुलिस की दबिश‌ के चलते गांव प्रधान ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। तब पुलिस ने प्रधान को संगीन धाराओं में जेल भेज दिया। 
पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोप में नामजद ग्राम प्रधान पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। तब पुलिस ने बीते दिनों गांव जौला से 10 लोगों को पकड़ा तो इन सभी को छोड़ने की एवज में गांव प्रधान को हिरासत में लेकर सभी को छोड़ दिया गया। इस मामले में आरोपी और भी हैं जिनकी तलाश में पुलिस अभी भी लगातार कहीं ना कहीं दबिश दे रही है। अब तक इस मामले में पुलिस 19 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जीता हुआ प्रधान‌ विकलांग है। मिली जानकारी के अनुसार बीती 03 मई को गांव मंदवाडा के नये प्रधान फ़ैज़ मौहम्मद निर्वाचित हुए थे। तब सुबह के समय निर्वाचित प्रधान के समर्थकों ने अतिउत्साह में गांव में जूलूस निकालना शुरू कर दिया जबकि कोरोना महामारी के चलते चुनाव आयोग ने जीत का जश्न मनाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई थी। लेकिन इसके बावजूद भी जीते हुए प्रधान के समर्थक नहीं माने और उन्होंने जूलूस निकालना जारी रखा। तब आरोपी के मुताबिक किसी हारे हुए उम्मीदवार ने बुढ़ाना पुलिस को फोन कर दिया कि गांव में कुछ लोग जीत का जश्न मना रहै हैं। इससे गांव का माहौल खराब हो सकता है। तब इस सूचना को गंभीर मानते हुए गांव में पुलिस गई और सभी को जीत का जश्न मनाने के लिए मना किया तो आरोप के मुताबिक जश्न मना रहे लोगों ने पुलिस पर अचानक से पथराव कर दिया। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। तब पुलिस ने किसी तरह से ओट लेकर अपनी जान बचाई। बाद में पुलिस ने इस मामले में 17 लोगों को दबिशें‌ देकर पकडकर जेल भेज दिया। इस दौरान गांव प्रधान फ़ैज़ मौहम्मद का कहीं पता नहीं लग पाया। बीते दिनों पुलिस ने गांव‌ प्रधान‌ की पत्नी को जेल भेज दिया था। बीते दिनों पुलिस ने गांव जौला से 10 लोगों को हिरासत में लिया तो गांव प्रधान‌ ने बुढ़ाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर सभी दस लोगों को छुडवा दिया। पुलिस ने आज गांव प्रधान फ़ैज़ मौहम्मद उर्फ फैय्याज पुत्र हाजी सरफराज व उसके सगे सुल्तान को जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों भाइयों को 146/21 धारा 147,148, 149, 332, 353, 307, 188, 269, 270 भारतीय दंड विधान व 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम व 3 (1) महामारी व 7 सीएलए अधिनियम के तहत जेल भेज दिया। इस दोनों भाईयों को पकडने का श्रेय हैड कांस्टेबल सन्दीप कुमार, हैड कांस्टेबल मौहम्मद वकार, कांस्टेबल अनिल कुमार और चालक कांस्टेबल सतीश कुमार को दिया गया है। दूसरी और बुढ़ाना पुलिस के अनुसार दोनों भाइयों को एक स्थान से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का यह भी कहना है कि अभी और भी आरोपी हैं जिनको जल्दी ही पकड़ लिया जायेगा। किसी भी सूरत में कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा। दूसरी ओर पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश में बीती रात गांव मंदवाडा में फरजंदा के घर पर दबिश दी लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ नहीं पाया।

जिले में 36 घंटे से आक्सीजन आपूर्ति ठप्प होने से घुट रही सांसे, प्रशासन लाचार : तडप रहे बीमार


मुजफ्फरनगर । जिलेभर में पिछले 36 घंटों से ऑक्सीजन की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो चुकी है। इसके चलते हालात काबू से बाहर हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह का कहना है कि रुड़की से आपूर्ति नहीं मिल रही है। 

जिले में आक्सीजन की व्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई है। बताया जा रहा है कि शहर के कई इलाकों समेत जनकपुरी में ऑक्सीजन की कमी के चलते कई भाजपा कार्यकर्ता जिंदगी मौत से जूझ रहे हैं। पिछले 36 घंटे से जिले में ऑक्सीजन की सप्लाई पूरी तरीके से ठप है। जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह से जब इस बाबत बात की गई तो उनका कहना है कि जल्द सप्लाई आएगी तो सुचारू हो जाएगी। उनका कहना है कि 36 घंटे से अधिक समय से रुड़की से मिलने वाली आक्सीजन की आपूर्ति ठप्प है। इसे बहाल कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

वार्ड सात का मामला जाएगा कोर्ट, शंकर सिंह भोला ने लगाया षड्यंत्र का आरोप


मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत वार्ड नं. 7 से प्रत्याशी रहे शंकर सिंह भोला ने कहा कि भाजपा जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन पर षड्यंत्र रचकर उन्हें चुनाव में हारने का काम किया है। क्षेत्र की जनता ने तो उन्हें भारी वोटों से जिताया, लेकिन षड्यंत्र कारियों ने उन्हें हरा दिया।

शांतिनगर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए शंकर सिंह भोला ने कहा कि मतगणना खत्म होते ही अधिकारियों ने मतगणना पेटियों को बिना सील करायें ट्रक में भेज दिया। उन्होंने कहा कि मतगण्ना के उपरान्त कोई साक्ष्य उपलब्ध कराने के बाद ही मतपेटियां भेजी जाती है, लेकिन उनसे किसी भी तरह के हस्ताक्षर नहीं करायें गये। उन्हांने कहा कि भाजपा जनप्रतिनिधियों की शह पर उनके प्रत्याशी तरूण पाल ने बिना परिमाण घोषित हुए ही अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर मिठाई बांट दी, जब परिमाण ही घोषित नहीं हुआ, तो तरूण पाल को जीत की जानकारी कैसे मिल गयी। इससे स्पष्ट होता है कि प्रशासन शुरू से ही भाजपा जनप्रतिनिधियों के दबाव में काम कर रहा था। शंकर सिंह भोला ने कहा कि शाम  को जब कम्प्यूटर में मतों की फिडिंग का कार्य समाप्त हो चुका था और अधिकारियों ने उन्हें 412 वोटों से विजयी बताया था, औऱ अधिकारियो ने विजयी होने की रसीद भी दे दी थी अधिकारियो ने कहा था कि जीत का प्रमाण पत्र  कचहरी मे adm कार्यालय से मिलेगा फिर ऐसा क्या हुआ कि उन्हें हरा दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रात्रि 8 बजे तक सारे साक्ष्य हमारे पक्ष में थे, लेकिन तरूण पाल को इसके सामने जीता हुआ बताया गया। सभी प्रत्याशियों के पास मतगणना का पूरा डाटा उपलब्ध है, फिर तरूण पाल का बढ़ा हुआ डाटा कहा से आया है।

भोला ने आरोप लगाया कि विजयी घोषित किये गये प्रत्याशी तरूण पाल को रात्रि 2 बजे प्रमाण पत्र देना स्पष्ट करता है कि प्रशासन की मंशा में खोट है। जब सभी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र कचहरी परिसर से दिये गये, तो ऐसी क्या मजबूरी थी कि तरूण पाल को आनन-फानन में रात्रि में बुलाकर प्रमाण पत्र दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने प्रत्याशियों की गैर मौजूदगी में किस तरह दोबारा मतगणना की है यह समझ से परे है। दोबारा मतगणना प्रत्याशियों की मौजूदगी में होती है। चुपचाप मतगणना कराने से स्पष्ट है कि मतगणना में अधिकारियों ने हेरा-फेरी की है। शंकर सिंह भोला ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों के दबाव में प्रशासन ने उन्हें हराने का काम किया है। शंकर सिंह कहा कि वार्ड नं. 7 की जनता ने उन्हें भरपूर समर्थन और वोट दिया है, जिसके कारण उन्हें सबसे अधिक वोट मिले। इसके बावजूद उन्हें हरा दिया गया। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की वे निराश न हों, हम जीते है। प्रशासन द्वारा उन्हें हराया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वे चुप नहीं बैठेंगे और न्यायालय का सहारा लेंगे।

मीरापुर थाना क्षेत्र में भाई ने भाई को गोली मारी

 मुजफ्फरनगर l रिश्तो में नफरत की आग जिले में ठंडी होने का नाम नहीं ले रही है l मामूली कहासुनी के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी l गोली लगने से बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया l जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया l



मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव के कैथोड़ा में दो भाइयों में हुए मामूली विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी l इसके बाद आरोपी तमंचे को हवा में लहराते हुए फरार हो गया l गोली की आवाज सुनते ही आस पड़ोस के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा होनी शुरू हो गई l इसकी सूचना इसकी सूचना मीरा पुर थाने को दी गई l थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे l घायल अवस्था में पड़े बड़े भाई को जिला पता भिजवाया साथ आगे शुरू की l

आक्सीजन से जिला मरे तो मरे पर जिला प्रशासन को दूसरे जिलों की चिंता

 


  • जिले में ऑक्सीजन को लेकर मचे हाहाकार के बीच जिला प्रशासन ने जब से ऑक्सीजन फिलिंग सेंटर को अपने हाथों में लिया है तब से जिले की हालत बद से बदतर 
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन द्वारा जीवन रक्षक गैस आक्सीजन को लेकर लगातार भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। योगी सरकार के दावों और भाजपा दिग्गजों के प्रयासों के बावजूद हाहाकार की स्थिति है। 

प्रशासन के हाथ में कमान आने के बाद आक्सीजन के लिए जिले में मारामारी इस कदर बढ़ा दी गई है, कि रोते गिड़गिड़ाते दम घुटते लोगों की किसी को परवाह ही नहीं हो। जिले को मिले या ना मिले परंतु पड़ोस के जिले सहारनपुर व मेरठ सहित अन्य जनपदों में आक्सीजन की आपूर्ति उनका सबसे पहला कर्तव्य बन गया है। उत्पादन बढ़ाने और जिले में आक्सीजन का स्टोरेज बनाने के दावों के बावजूद ऐसा लगता है कि अधिकारी आक्सीजन पर कुंडली मारकर बैठ गए हैं। मरीजों को मरने के लिए छोड दिया गया है। होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के तीमारदारों का एक ही काम रह गया है कि वे घंटों इंतजार करें और फिर खाली सिलेंडर लेकर लौट जाएं। जिम्मेदार अफसरों का अंदाज हिटलर जैसा है। रोज होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज दम तोड़ रहे हैं, जो प्रशासन के रिकाॅर्ड पर भी नहीं हैं। शहर में यह हाल है तो गांवों में क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि व्यवस्था बनाने के नाम पर कुव्यवस्था से जिला जूझ रहा है। योगी जी बेचारे क्या करें। नेता मंत्री सब लाचार हैं। आक्सीजन वितरक बेबस हैं क्योंकि आक्सीजन बाबू व्यस्त हैं। 

आज का पंचांग एवँ राशिफल 07 मई 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 07 मई 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - एकादशी शाम 03:32 तक तत्पश्चात द्वादशी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद दोपहर 12:26 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*

⛅ *योग - वैधृति शाम 07:31 तक तत्पश्चात विष्कम्भ*

⛅ *राहुकाल - सुबह 10:58 से दोपहर 12:35 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:05* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:04* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - वरुथिनी एकादशी*

 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं 

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

पीपल पर भगवान विष्णु का वास होता है। यदि आप कर्ज से परेशान हैं तो एकादशी के दिन पीपल के वृक्ष पर मीठा जल चढ़ाएं और शाम के समय दीपक प्रज्वलित करें। इस उपाय से शीघ्र ही आप लोगों को कर्ज से मुक्ति प्राप्त होगी और कार्य में सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी।

एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के समाने गाय के घी का दीपक प्रज्वलित करके ऊँ वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करते हुए तुलसी की ग्यारह परिक्रमा करें। इस उपाय से घर के सभी सदस्यों में मध्य प्रेम, शुख शांति बनी रहती है और उस परिवार पर किसी भी प्रकार कोई भी संकट नहीं आता है।


🌷 *वरूथिनी एकादशी* 🌷

➡ *06 मई 2021 गुरुवार को दोपहर 02:11 से 07 मई, शुक्रवार को शाम 03:32 तक एकादशी है ।*

💥 *विशेष - 07 मई, शुक्रवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

*वरूथिनी एकादशी (सौभाग्य, भोग, मोक्ष प्रदायक व्रत; १०,००० वर्षों की तपस्या के समान फल | माहात्म्य पढ़ने-सुनने से १००० गोदान का फल )*

🙏🏻 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *पुण्यदायी तिथियाँ* 🌷

➡ *14 मई - अक्षय तृतिया ( पूरा दिन शुभ मुहूर्त ), त्रेता युगादि तिथि ( स्नान, दान, जप, तप, हवन आदि का अनंत फल ), विष्णुपदी संक्रांति (पुण्यकाल : दोपहर 12:35 से सूर्यास्त ) ध्यान, जप व पुण्यकर्म का लाख गुना फल )*

➡ *19 मई - बुधवारी अष्टमी ( दोपहर 12:51से 20 मई सूर्योदय तक )*

➡ *23 मई - त्रिस्पृशा-मोहिनी एकादशी*

➡ *24 मई - वैशाख शुक्ल त्रयोदशी इसी दिन से वैशाखी पूर्णिमा (26 मई) तक के प्रात: पुण्यस्नान से सम्पूर्ण वैशाख मास-स्नान का फल व गीता-पाठ से अश्वमेध यज्ञ का फल |*

➡ 

➡ *02 जून - बुधवारी अष्टमी (सूर्योदय से रात्रि 01:13 तक )*

➡ *06 जून - अपरा एकादशी ( व्रत से बहुत पुण्यप्राप्ति और बड़े-बड़े पातकों का नाश )*

➡ *13 जून - रविपुष्यामृत योग ( रात्रि 07:01 से 14 जून सुयोदय तक )*

➡ *15 जून - षडशीति संक्रान्ति (पुण्यकाल : सूर्योदय से दोपहर 12:39 तक) (ध्यान, जप व पुण्यकर्म का ८६,००० गुना फल)*

🙏🏻 * 🌞 

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक

: 4 मई रात्रि 8.41 बजे से 9 मई सायं 5.30 बजे तक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी

07 मई, शुक्रवार वरुथिनी एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


08 मई: शनि प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए रहेगा। व्यवसाय में धन लाभ होने में कुछ विलंब हो रहा है, तो उसकी चिंता ना करें। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार का माहौल छोटी सी बात पर वह बिगड़ सकता है, लेकिन सायंकाल तक सब ठीक हो जाएगा। संतान की मनमानी के कारण आज आपको कुछ चिंता सता सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में गुरुजनों के साथ से सफलता मिलेगी। यदि कोई नया व्यवसाय करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने में व्यतीत करेंगे।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज विकास के क्षेत्र में आपके अनुभव दूसरे लोगों को भापने लगे है, कुछ दिन बाद नए अवसर भी मिल सकते हैं। भाई बंधुओं से आप से तालमेल की कमी रहेगी। आपके विचारों मे उल्ट कार्य करने पर बहस बाजी हो सकती है। आज आपकी सेहत वह गृहस्थ जीवन दोनों में उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। आर्थिक स्थिति कड़ी मेहनत करने के बाद बेहतर हो जाएगी और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। व्यापार के लिए की गई यात्राएं लाभदायक रहेगी। आज आपको अपने भाई के विवाह की चिंता सता सकती है

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप व्यस्तता के बीच अपनी लव लाइफ के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवन साथी प्रसन्न नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र के वातावरण में आपके अनुसार सुधार आएगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलने से समय पर प्रोजेक्ट पूरा होगा, लेकिन फिर भी आपको भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ धन व्यय कर सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा, लेकिन यदि आप सोच समझकर धन व्यय करेंगे, तो आप उससे मजबूत बनाने में कामयाब रहेंगे।

कर्क 

आज का दिन आप की सोच से एकदम विपरीत रहेगा। आज आप सोचेंगे कुछ और लेकिन होगा कुछ और। व्यवसाय में यदि आप आज कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए उत्तम रहेगा। दैनिक कारोबारियों को आज नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा लोग अगर करियर से संबंधित किसी प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओं पर विचार कर लें। भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा एवं रिश्ते में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन में आज आपको प्यार व सम्मान प्राप्त हो सकता है। कार्य व्यवसाय में आज आपको अपनी पुरानी योजनाओं से ही लाभ मिलेगा।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आपको अपनी वाणी एवं व्यवहार को संतुलन रखना होगा। यदि आज व्यापार में कोई जोखिम लेना पड़े, तो अवश्य लें क्योंकि आपको इसमें भरपूर लाभ होगा। ऑफिस में अधिकारियों से संबंधों में सुधार आएगा। राजकीय पक्ष से संबंधित जातकों के लिए आज समय अनुकूल रहेगा। आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपको आर्थिक स्थिति की चिंता सता सकती है।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। भाई बंधुओं से सीमित व्यवहार रखना ही बेहतर रहेगा। आज आपका पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा, लेकिन पल भर में खुशी एवं पल भर में उदासी बनी रहेगी। सेहत आज कुछ नरम गरम रह सकती हैं। ऑफिस में यदि आपके पास अधूरे कार्य पड़े हैं, तो आप समय निकालकर उनको पूरा अवश्य करें। आज आप अपनी माताजी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। यदि साझेदारी में कोई व्यापार चल रहा है, तो उसमें आपको उत्तम लाभ प्राप्त होगा।

तुला 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको संतान के अच्छे कार्य करते देख मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्य क्षेत्र में निवेश करने से स्थितियां नियंत्रण में आ सकती हैं और बेहतर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कई दिनों से चली आ रही आर्थिक तंगी मैं आज कमी आएगी, लेकिन धन लाभ आंशिक होगा। आज आपको संतान की शिक्षा के लिए कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम नहीं है। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय में पूर्व में लिए गए निर्णय आज सार्थक होंगे, इससे लाभ की परिस्थितियों का विकास होगा। यदि साझेदारी में कोई व्यापार चल रहा है, तो आज उसमें उत्तम लाभ प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। परोपकार के कार्यों में आज कुछ धन व समय दोनों व्यतीत होगा। आज आपका सामाजिक क्षेत्र भी बढ़ा हुआ दिखेगा। आज भाई बंधु आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे, लेकिन आपके द्वारा दी गई आर्थिक अथवा अन्य प्रकार की सहायता का दुरुपयोग हो सकता है। सायंकाल का समय आप अपनी संतान के विवाह से संबंधित चर्चा पर व्यतीत करेंगे।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने के योग बन रहे हैं, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए रिश्ते की बात हो सकती है। जीवनसाथी से आज भेट व उपहार मिलने की संभावना बनती दिख रही है। प्रेम जीवन में नए उत्साह व उमंग का अनुभव करेंगे। यदि आपको कोई स्वास्थ्य रोग परेशान कर रहा था, तो उसके कष्ट में आज वृद्धि हो सकती है। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए व्यापार में नए-नए बदलाव लाएंगे।

मकर 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। काफी समय से यदि किसी मित्र के साथ तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। भाई के सहयोग से पारिवारिक बिजनेस में चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी। आर्थिक पक्ष उत्तम बना हुआ है और दैनिक व्यापारियों को लाभ होगा। शत्रु पक्ष को आज आप कमजोर ना समझें अन्यथा आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपके सामाजिक क्षेत्र की ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिससे आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं।

कुंभ

आज का दिन आपको विजय दिलवाने वाला रहेगा, लेकिन इसके लिए आपको समय का सदुपयोग करना होगा। ससुराल पक्ष से आज संबंध मधुर होंगे और उनका सहयोग भी मिलेगा। राजकीय पक्ष से नए सौदों के अवसर प्राप्त होंगे। पिता के मार्गदर्शन से कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज अच्छा जनसमर्थन प्राप्त होगा। नौकरी में भी आज आपको अपने काम से काम रखना होगा, नहीं तो शत्रु आप की चुगली कर सकते हैं और अधिकारी आप से नाराज हो सकते हैं। सायं काल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।

मीन 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। दिन में किसी कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे, वह चलते चलते दोपहर बाद ही पूर्ण हो सकेगा। व्यापार से संबंधित किसी भी कार्य में आज तुरंत निर्णय लें अन्यथा लाभ के अवसर का उचित फल नहीं मिल पाएगा। आज आप अपने पिताजी के स्वास्थ्य के लिए कुछ परेशान रह सकते हैं, इसलिए उनको बाहर के खानपान से परहेज रखें। यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज आपके मित्र के सहायता से पूरा हो सकता है। सायंकाल के समय आपके घर मेहमानों का आगमन हो सकता है, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है।


जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।  



 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25 

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 


  

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  

 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।

खबर का असर, जिले में अगले आदेश तक शराब की दुकानों के बंदी के आदेश

 मुज़फ्फरनगर l जिले में आज रात 9 बजे से शराब की दुकान बंद रहेगी l अगले आदेश तक शराब की दुकान बंद रहेंगी l जिसकी जानकारी आबकारी इस्पेक्टर राजेश कुमार ने दी दी गई है l


गुरुवार, 6 मई 2021

भाजपा जिला पंचायत सदस्य के चचेरे भाई का कोरोना के चलते निधन


मुजफ्फरनगर। वार्ड नम्बर 26 से भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते विजय चौधरी के इकलौते चचेरे भाई अंकुर चौधरी 37 वर्ष का कोरोना के चलते निधन हो गया। पांच दिन पहले बुखार से पीड़ित होने के बाद मेरठ के निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। अंकुर नोएडा में सैमसग कम्पनी में इंजीनियर के पद पर तैनात था। परिवार में मातम छाया है ।

दिल्ली में किसानों का ठिकाना खत्म हो गया : राकेश टिकैत


गाजियाबाद । किसानों के बड़े नेता और राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी अजित सिंह के कोरोना से जंग हार जाने की खबर बृहस्पतिवार को जब गाजीपुर बार्डर पर आंदोलनरत किसानों को मिली तो उन्हें बड़ा सदमा लगा। किसान नेता की असमय मौत पर किसान पीड़ित और व्यथित नजर आए। चौधरी साहब को श्रद्घांजलि देने के लिए गाजीपुर बार्डर (आंदोलन स्थल) पर दो मिनट का मौन रखा गया और श्रद्घांजलि सभा आयोजित की गई। उसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे मंच स्थगित कर दिया गाय। संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान नेता की याद में अपना मंच स्थगित रखने का निर्णय लिया। 

मंच से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों ने दिल्ली में अपना बड़ा वकील खो दिया। जब 28 जनवरी को किसान आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया गया तब चौधरी अजित ने बड़ा हौसला दिया। उन्होंने सीधे फोन करके कहा कि डरना नहीं, हटना नहीं। हम सब साथ हैं। राकेश टिकैत ने यह बातें रूंधे हुए गले से कहीं। उन्होंने कहा चौधरी साहब का किसानों को बड़ा सहारा था। आंदोलन के बीच-बीच में भी बात करते रहे और हमेशा हौसला अफजाई करते रहे। चौधरी साहब का जाना किसानों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। ऐसा नुकसान, जिसका आकलन भी मुश्किल है।

चौधरी अजित सिंह के निधन की खबर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने खुद मंच से दी तो सामने बैठे किसानों को ऐसा लगा कि अचानक उनके नीचे से जमीन सरक गई हो। टिकैत ने कहा चौधरी साहब का जीवन हमेशा किसानों से जुड़ा रहा, गांव के लोगों से जुड़ा रहा। उनकी विचारधारा पूर्ण रूप से गांव और गरीब की थी। जीवन भर वे गांव और गरीब के लिए काम करते रहे। दिल्ली में आने वाले गांव के हर आदमी को हर एक किसान को एक अहसास रहता था कि उनका एक घर दिल्ली में भी है। गांव से लोग आकर चौधरी साहब को हर बात बताते थे और चौधरी साहब भी उनकी बात बड़े चाव से सुनते थे। गांव की बात करते थे। 

जब-जब किसान आंदोलन हुए, उनके बड़ा सहयोग रहा। चौधरी साहब पद पर रहे या न रहे, लेकिन किसानों को उन पर भरोसा था। दिल्ली में रहने वाले किसानों के वकील धीरे-धीरे हो रहे हैं। चाहें वह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल रहे हों, या फिर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर। अराजनैतिक रूप से स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत। चौधरी अजित सिंह के जाने से तो मानों दिल्ली में किसानों ठिकाना ही खत्म हो गया। किसान के लिए बड़े कष्ट का विषय है, दुखद है।

जिले में 21 मौतों के कहर के बाद, मिलें 777 नए मरीज़

 


मुजफ्फरनगर । आज कोरोनावायरस से 21 लोगों की मौत के साथ अब जनपद में कोरोना से अब तक 190 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर आज 777 पॉजिटिव केस मिले हैं, 334 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। अब जनपद में कुल एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 4869 हो गई है।आज 777 कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमे बघरा से 27, बुढ़ाना से 63, चरथावल से 8, जानसठ से 57, खतौली से 59, मोरना से 94, मुजफ्फरनगर ग्रामीण क्षेत्रों से 175, पुरकाजी से 23, शाहपुर से 7, मुजफ्फरनगर शहरी क्षेत्रों से 264 कोरोना पॉजिटिव मिले है।

वहीं, आज 334 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।

जबकि आज 21 लोगों की कोरोना से इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसमे: –

62 वर्षीय ओमवती पत्नी अशोक शर्मा पिन्ना बघरा,
55 वर्षीय सुधा पत्नी चंद्रबोस निवासी मोरना
75 वर्षीय विजय लक्ष्मी भटनागर निवासी नई मंड़ी
48 वर्षीय प्रमोद पुत्र सुरेंद्र निवासी पचेंड़ा रोड़
55 वर्षीय श्यामा देवी पत्नी सोमदत्त निवासी नई मंड़ी
55 वर्षीय बिजेंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह निवासी जानसठ
65 वर्षीय बाला देवी पत्नी उदयवीर निवासी बघरा
75 वर्षीय ऊषा गुप्ता पत्नी ब्रजमोहन गुप्ता निवासी पटेल नगर नई मंड़ी
40 वर्षीय विमल त्यागी पुत्र विनोद निवासी खाईखेड़ी
65 वर्षीय राजकुमारी पत्नी सुशील कुमार निवासी जानसठ
60 वर्षीय ऊषा रानी पत्नी सुभाष वर्मा निवासी अंकित विहार
62 वर्षीय सुरजमल पुत्र सेवा राम निवासी कृष्णापुरी
60 वर्षीय पुष्पलता पत्नी एमके शर्मा निवासी गांधी नगर
75 वर्षीय बागेश्वरी पत्नी हरीराम निवासी रोहना खुर्द
57 वर्षीय शीशपाल पुत्र जबेर सिंह निवासी अवध विहार
49 वर्षीय राजकुमार पत्नी जयवीर निवासी अलमासपुर
45 वर्षीय इस्लाम पुत्र शारिफ निवासी नरा
46 वर्षीय राजवती पत्नी मामचंद निवासी खतौली
52 वर्षीय रेखा गर्ग पत्नी राजेंद्र प्रसाद गर्ग निवासी सुरेंद्र नगर
59 वर्षीय शालिक पुक्ष रामानंद निवासी मुजफ्फरनगर
80 वर्षीय चंद्रकला पत्नी एमपी सिंह निवासी रामपुरम

दिल्ली में बारिश और जिले में तूफान


 मुजफ्फरनगर । गुरुवार की सायं दिल्ली में बारिश और जिले में आए आंधी तूफान ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। धूल भरी आंधी से ज्यादातर बाइक सवार परेशान दिखे। इस दौरान विद्युत विभाग द्वारा किसी अनहोनी के चलते विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी। मौसम में काफी तब्दीली दिखाई दी। आम के बाग के ठेकेदारों के चेहरों पर परेशानी साफ दिखाई दी। खेतों में पड़ा भूसा उड़ता दिखाई दिया। मौसम में काफी तब्दीली देखने को मिली।

T. R.NEWS tribute कुछ भूली, कुछ बिसरी यादें - चौधरी अजीत सिंह

 









नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का आज सुबह निधन हो गया। मुुुजफ्फरनगर से उनका खास रिशता रहा। भाकियू के साथ तमाम मौकों पर वेे संघर्ष में उतरे। 

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह बागपत से 7 बार सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं। 86 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है। उनके निधन के बाद बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है। चौधरी अजित सिंह की गिनती बड़े जाट नेताओं में होती थी। 

आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद से ही उनके फेफड़े में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा था। मंगलवार रात अजित सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया। 

चौधरी अजित सिंह ने अपनी सियासी सफर की शुरुआत 1986 से की थी। उस समय उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह बीमार पड़ गए थे। अजित सिंह 1986 में राज्यसभा भेजे गए थे। इसके बाद 1987 से 1988 तक वह लोकदल (ए) और जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रहे। 1989 में अपनी पार्टी का विलय जनता दल में करने के बाद वह उसके महासचिव बन गए। 1989 में अजित सिंह पहली बार बागपत से लोकसभा पहुंचे। वीपी सिंह सरकार में उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया. इसके बाद वह 1991 में फिर बागपत से ही लोकसभा पहुंचे। इस बार नरसिम्हाराव की सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया। 1996 में वह तीसरी बार कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा पहुंचे, लेकिन फिर उन्होंने कांग्रेस और सीट से इस्तीफा दे दिया।

1997 में उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल की स्थापना की और 1997 के उपचुनाव में बागपत से जीतकर लोकसभा पहुंचे। 1998 में चुनाव में वह हार गए, लेकिन 1999 के चुनाव में फिर जीतकर लोकसभा पहुंचे। 2001 से 2003 तक अटल बिहारी सरकार में चौधरी अजित सिंह मंत्री रहे। 2011 में वह यूपीए का हिस्सा बन गए।

2011 से 2014 तक वह मनमोहन सरकार में मंत्री रहे। 2014 में वह मुजफ्फरनगर सीट से लड़े, लेकिन हार गए। 2019 का चुनाव भी चौधरी अजित सिंह मुजफ्फरनगर से लड़े, लेकिन इस बार भी बीजेपी प्रत्याशी संजीव बलियान ने उन्हें हरा दिया। हालांकि, किसान आंदोलन को उन्हें फायदा हुआ है और जिला पंचायत चुनाव में आरएलडी ने शानदार प्रदर्शन किया है। 

एक तस्वीर ऐसी भी, कोई कुछ भी कहे या करे हमे नहीं कोरोना का डर

 एक तरफ एसएसपी अभिषेक यादव और एसडीएम सदर दीपक कुमार कोरोना नियमों का पालन कराने सड़कों पर उतरे 











मुजफ्फरनगर । टी.आर. न्यूज द्वारा कल प्रकाशित न्यूज के बाद आज जिले का सरकारी अमला हरकत में आया है। जिले में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए सड़को पर लोगो को समझाते नजर  आए। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा जनपद के मुख्य चौराहों व स्थानों पर भ्रमण कर लॉक़डाउन का पालन करवाने हेतु लगी पुलिस बल की ड्यूटी को चैक किया गया तथा लोगों से कोविड नियमों का लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन करने की अपील की गयी। इसका असर पुलिस की सक्रियता में दिखा। 
एसएसपी ने पुलिस बल को कोरोना संक्रमण से स्वंय को सुरक्षित रखते हुए ड्यूटी करने तथा अनावश्यक कार्य के घूम रहे/ कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों तथा मास्क न लगाने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वह लगातार भ्रमणशील रहकर लोगों को घरों में रहने, मास्क लगाने तथा हाथों को नियमित अंतराल पर धोते रहने के लिए जागरुक करते रहे।
उपजिलाधिकारी सदर दीपक कुमार, चरथावल थाना क्षेत्र के दधेडू चैक पोस्ट पर चरथावल थाना प्रभारी के साथ सड़को पर घूम रहे लोगो को कोरोना के प्रकोप को समझाते हुए घर मे रहने की अपील की। साथ ही शहर में सड़कों किनारे खड़ी फल सब्जियों के ठेलों को भी पुलिस ने हटवाने की कोशिश की परंतु पुलिस के जाने के बाद भी लगातार अपनी मनमानी में जुटे रहे हैं। फिर से ठेलों को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया। ना ही मास्क लगाना और ना ही ही नियमो का पालन करना। बाबूराम गेट के सामने एक फर्निचर के शोरूम के मालिक ने भी लॉक डाउन को ना मानते हूए जमकर दुकानदारी की जा रही है। 

वही दूसरी ओर इनको नहीं किसी का भी डर खुलकर करते नियमों का उल्लंघन 







पश्चिम बंगाल हिंसा के विरोध में दिया धरना


मुज़फ्फरनगर। बंगाल में हो रही हिंसा के खिलाफ आज जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ओर अचिंत मित्तल ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए धरना दिया। आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता एकजुट होकर हिंसा के विरोध में जिले के सभी 29 मंडलों में आज धरना चल रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के चुनाव के बाद जो घटनाएं देखने व सुनने को मिली है, वह हैरान और चिंतित करने वाली हैं। जिस तरह की घटनाएं पश्चिम बंगाल में हो रही हैं ऐसी घटनाएं देश के विभाजन के समय देखी और सुनी गई थी। राजनैतिक लड़ाई विचारधाराओं पर आधारित होती है। ममता बनर्जी और उनकी पार्टी की राजनीति हिंसा और उत्पीड़न की राजनीति है। ममता बनर्जी की सोच इतनी हिंसक है तो उनके कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा व अराजकता किया जाना स्वाभाविक है। कार्यकर्ताओं-समर्थकों और गुंडों द्वारा लगातार हिंसा, मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में भाजपा के तमाम नेताओं ने अपने आवास पर धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि अंग्रेजी हुकूमत से आजाद होने के बाद भारत में चुनाव नतीजों के बाद इतनी असहिष्पुता कभी नहीं देखी गई। राजनैतिक लड़ाई विचारधाराओं पर आधारित होती है न कि बम, बंदूक और तलवार पर। 

सिखेडा नहर में कूद गई महिला और फिर...


मुजफ्फरनगर । आत्महत्या करने नहर में कूदी महिला को पुलिस बल ने बचाया। सुबह 07.30 बजे उक्त महिला ने सिखेडा गंगनहर में छलांग लगाई थी। 

पीआरवी 2209 पर तैनात हैड कांस्टेबल राकेश कुमार व चालक होमगार्ड शिव कुमार सिखेडा जानसठ गंग नहर के पास गश्त कर रही थे। तभी एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को बताया गया कि अज्ञात महिला आत्महत्या करने के लिए नहर के पास बैठी है, यह बात पूरी हो पाती इससे पहले ही महिला नहर में कूद गयी। पीआरवी 2209 पर तैनात हैड कांस्टेबल राकेश कुमार द्वारा बिना वक्त गवांए रस्सी लेकर नहल में छलांग लगा दी गयी तथा तेज बहाव होने के पश्चात भी महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया गया तथा तत्काल सरकारी गाडी में बैठाकर प्राथमिक उपचार हेतु CHC जानसठ में भर्ती कराया गया। महिला ने अपना नाम रेखा पत्नी विजेंदर निवासी रामपुरी थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर बताया।

महिला को उपचार के उपरान्त थाना सिखेडा ले जाया गया जहां उससे आत्महत्या करने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि उसका बेटा उसके साथ मार-पिटाई करता है जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या करने की ठान ली थी। महिला के बेटे व अन्य परिवारजन को थाने पर बुलाकर सख्त हिदायत देते हुए महिला को उनके सुपुर्द किया गया।

चौ अजित सिंह के निधन से किसान राजनीति पर वज्रपात


नई दिल्ली. राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का आज सुबह निधन हो गया है. वह कोरोना संक्रमित थे. 86 वर्षीय अजित सिंह की मंगलवार रात को तबीयत बेहद बिगड़ गई थी. उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा था कि फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत नाजुक हो गई थी.

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह बागपत से 7 बार सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं. 86 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है. उनके निधन के बाद बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है. चौधरी अजित सिंह की गिनती बड़े जाट नेताओं में होती थी.

आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे. इसके बाद से ही उनके फेफड़े में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा था. मंगलवार रात अजित सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी. इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया.

चौधरी अजित सिंह ने अपनी सियासी सफर की शुरुआत 1986 से की थी. उस समय उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह बीमार पड़ गए थे. अजित सिंह 1986 में राज्यसभा भेजे गए थे. इसके बाद 1987 से 1988 तक वह लोकदल (ए) और जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रहे. 1989 में अपनी पार्टी का विलय जनता दल में करने के बाद वह उसके महासचिव बन गए. 1989 में अजित सिंह पहली बार बागपत से लोकसभा पहुंचे. वीपी सिंह सरकार में उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया. इसके बाद वह 1991 में फिर बागपत से ही लोकसभा पहुंचे. इस बार नरसिम्हाराव की सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया. 1996 में वह तीसरी बार कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा पहुंचे, लेकिन फिर उन्होंने कांग्रेस और सीट से इस्तीफा दे दिया. 

1997 में उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल की स्थापना की और 1997 के उपचुनाव में बागपत से जीतकर लोकसभा पहुंचे. 1998 में चुनाव में वह हार गए, लेकिन 1999 के चुनाव में फिर जीतकर लोकसभा पहुंचे. 2001 से 2003 तक अटल बिहारी सरकार में चौधरी अजित सिंह मंत्री रहे. 2011 में वह यूपीए का हिस्सा बन गए. 

2011 से 2014 तक वह मनमोहन सरकार में मंत्री रहे. 2014 में वह मुजफ्फरनगर सीट से लड़े, लेकिन हार गए. 2019 का चुनाव भी चौधरी अजित सिंह मुजफ्फरनगर से लड़े, लेकिन इस बार भी बीजेपी प्रत्याशी संजीव बलियान ने उन्हें हरा दिया. हालांकि, किसान आंदोलन को उन्हें फायदा हुआ है और जिला पंचायत चुनाव में आरएलडी ने शानदार प्रदर्शन किया है.

बदलेगा मौसम, बादल और बारिश के आसार


नई दिल्ली। देशभर में मौसम का उतार-चढ़ाव के आसार हैं। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तराखंड में भी बादल और बारिश के आसार हैं। 

भारतीय मौसम विभाग ने अपने अपडेट में कहा है कि देश में एक बार पुनः पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके कारण देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका बनी हुई है। उसने कहा है कि आगामी 24 घंटों के दौरान यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड समेत कुछ राज्यों में भारी बारिश की आशंका है, वही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर रखा है। विभाग ने आगे कहा है कि दिल्ली-एनसीआर का मौसम भी बदलने वाला है, विभाग ने कहा है कि आगामी दो दिनों तक दिल्ली में भी बादल छाए रहेंगे।

आज का पंचांग और राशिफल 6 मई 2021


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 06 मई  2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - दशमी दोपहर 02:10 तक तत्पश्चात एकादशी*

⛅ *नक्षत्र - शतभिषा सुबह 10:32 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*

⛅ *योग - इन्द्र शाम 07:22 तक तत्पश्चात वैधृति*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:13 से शाम 03:51 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:06* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:04* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार से गुरुवार के व्रत की शुरुआत कर सकते हैं. इसे 16 गुरुवार तक रखना होता है.

गुरु  दोष को दूर करने के लिए आप गुरुवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर स्नान करें। इसके साथ ही साथ नहाते वक्त "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप " अवश्य करें।

🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷

➡ *06 मई 2021 गुरुवार को दोपहर 02:11 से 07 मई, शुक्रवार को शाम 03:32 तक एकादशी है ।*

💥 *विशेष - 07 मई, शुक्रवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*

🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*

🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*

🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷

🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें  ...विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*

🙏🏻

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷

🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए

 

           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक


: 4 मई रात्रि 8.41 बजे से 9 मई सायं 5.30 बजे तक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी


07 मई, शुक्रवार वरुथिनी एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


08 मई: शनि प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

आज का दिन आपको सफलता को दिलवाने वाला होगा, लेकिन कोई आपके लिए परेशानी भी खड़ी कर सकता है, इसलिए यदि कोई कार्य करें, तो आज सोच समझ करें। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर आज आपको थोड़ी बहुत भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। कार्क्षेयत्र में आज आपको अपने साथियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। रात्रि का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने व्यवसाय के लिए परिवार के सदस्यों से सलाह ले सकते हैं।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको व्यवसाय के लिए कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आज आप कोई जमीन खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए जरूरी दस्तावेज अवश्य चेक करें, नहीं तो आगे चलकर आपको पछताना पड़ सकता है। आज प्रचुर मात्रा में धन हाथ लगने में कुछ विलंब हो सकता है, जिससे आप निराश हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यालय में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से समाप्त करने में कामयाब रहेंगे जिसमें शत्रु परास्त होंगे।

मिथुन 

आज का दिन आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, इस वजह से दिन भी अस्त-व्यस्त रहेगा। विद्यार्थी यदि नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अति उत्तम रहेगा। आज आप अपने कार्य व्यवसाय को लेकर गंभीर होंगे, लेकिन कुछ कमी के चलते मन थोड़ा परेशान रहेगा। यदि आपकी कोई वस्तु खोई हुई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है एवं यदि रिश्तों में कुछ खट्टास चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए रंग बिरंगा रहेगा। आज आपको अपने मित्र की मदद के लिए आगे आना पड़ेगा, जिसकी वजह से आपको अपने दिन के रूटीन में कुछ बदलाव करने पड़ेंगे। यदि आप कोई नया कार्य करेंगे, तो आज उसमें कुछ समय के लिए रुकावट आ सकती है, लेकिन कुछ समय बाद आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जातकों के कार्यक्रमों में आज कुछ अड़चनें आ सकती हैं, जिससे आप परेशान रहेंगे। संतान को कार्यक्षेत्र में उन्नति करते देख मन मे प्रसन्नता होगी और आपको उसके भविष्य की चिंता भी कम होगी।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए कुछ मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज किसी भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें भ्रम की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन यदि आप किसी कार्य को पूरा कर पाएंगे, तो उसमें आज आपको विजय अवश्य प्राप्त होगी। दैनिक व्यापारियों की कमाई में बढ़ोतरी होने के साथ ही खर्च के बहाने मिल जाएंगे। आपके घर का सकारात्मक माहौल आज आपके खराब मोड़ को अच्छा बनाने में कामयाब रहेगा। यदि संपत्ति से संबंधित मामला चल रहा है, तो आज किसी अधिकारी की मदद से हल होगा, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी।

कन्या 

आज आप मस्ती में कार्य करने के मूड में रहेंगे। रचनात्मक कार्य करने का आज आपको मौका मिलेगा और आपके अंदर छिपी प्रतिभा भी बाहर निकलेगी, जिसमें आप कामयाब भी होंगे। आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना पाएंगे। यदि आज आपको अपने व्यवसाय के लिए कोई निर्णय लेना पड़ेगा, तो सोच समझ कर लें नहीं, तो वह भविष्य में आपको परेशानी में डाल देगा। नौकरी में आज आपके सहयोगी आपकी मदद करते नजर आएंगे, जिससे आपके शत्रु भी परास्त होंगे। परिवार में आज आपके कुछ शत्रु भी बन सकते हैं, जिसके कारण आपका अपनी माताजी से वाद-विवाद हो सकता है।

तुला 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजना पर विचार विमर्श करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा। पूर्व में किए गए  कार्य के लिए आज आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ होता दिख रहा है। प्रेम जीवन में आज किसी बात पर आपको समझौता करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातक आज अपना काम समय से पहले करके शत्रुओं की नाक में दम करेंगे। अधिकारी भी आप की प्रशंसा करते नजर आएंगे।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपका सामाजिक क्षेत्र भी बढ़ा हुआ रहेगा। समाज की भलाई के लिए आज आप कुछ कार्य करेंगे, जिससे आप लोगों की मदद करने पर मानसिक शांति महसूस करेंगे और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आज आपको अपने माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा और उनके सहयोग से पारिवारिक बिजनेस में भी सफलता मिलेगी। आज आपके ऑफिस में काम के लिए माहौल बिल्कुल ठीक नहीं लगेगा, लेकिन यूजर्स की किसी बात पर कहासुनी हो सकती है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।

धनु 

आज का दिन आपके माहौल को थोड़ा गंभीर रखेगा, जिससे आप का मन मुश्किल से लगेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी योग्यता परखने का मौका मिलेगा। आज आपकी अपने पिताजी से बहस बाजी हो सकती है, जिससे घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। व्यापार में आज काम कम, लेकिन धन लाभ अधिक हो सकता है, जिससे धन की आवक होगी और आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल का समय आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

मकर 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फल दायक रहेगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतना फल नहीं मिलेगा, लेकिन आप मेहनत करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। आज आपको व्यापार के लिए कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। आज विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती हैं। संतान के विवाह में यदि कोई बांधा आ रही थी, तो आज आप उसमें पिताजी की सलाह लेंगे। सायंकाल का समय आप आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ देवदर्शन आदि के लिए जा सकते हैं

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से निराश करने वाला रहेगा। आज आप धैर्य और संयम के साथ अपने ऑफिस की सभी समस्याओं का सफलतापूर्वक सामना करेंगे, जिनमें आप कामयाबी रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने विवेक बुद्धि से अपने व्यापार में नवीनता लाने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने अधूरे लक्ष्यों को पूरा करने में गुरुजी के साथ की आवश्यकता होगी। यदि कुछ कार्य आपके लंबे समय से अधूरे पड़े हैं, तो आज आप उनको पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। व्यापार में यदि आज किसी डील को फाइनल करना हो, तो करते समय कोई टेंशन ना लें। आज आप अपने खर्चे को काबू कर पाने में कठिनाई महसूस करेंगे, लेकिन यदि थोड़ी सी सख्ती दिखाएंगे, तो संभव हो जाएगा। सायंकाल के समय घर के सदस्यों को छोड़कर अन्य सभी लोग अपनी समस्याओं  को लेकर आपके सामने आएंगे। लोग आज आपके द्वारा किए गए मार्गदर्शन से लाभान्वित होंगे, इससे आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। रात्रि का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  


 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24 

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


  

शुभ वर्ष :  2022, 2026   

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

बुधवार, 5 मई 2021

जिले में कोरोना कर्फ्यू को लेकर डीएम ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश


मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जनपद में लागू आंशिक कर्फ्यू को 10 मई की प्रातः 07 .00 बजे तक लागू रखें जाने के विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक 06 मई, 2021 की प्रातः 07.00 बजे तक लागू आंशिक कफ्र्यू को दिनांक 10.05.2021 की प्रातः 07.00 बजे तक कोरोना कफ्र्यू लागू किया जाता है। साथ ही निम्न प्रतिबन्ध भी लागू किए जाते हैः-

1- दूध एवं डेयरी की दुकानें प्रातः 05.00 बजे से प्रातः 07.00 बजे तक तथा शाम को 05.00 बजे से शाम     07.00 बजे तक भी खुलेगी।

2- किरयाना के थोक व्यापारियों के लिए दुकाने खुलने का समय प्रातः 07.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक रहेगा।

3- किरयाना रिटेल की दुकाने प्रातः 07.00 बजे से प्रातः 09.00 बजे तक ही खुलेगी।

4- फल-सब्जी, अन्य ठेले वाले प्रातः 7.00 बजे से प्रातः 09.00 बजे तक तथा शाम को 05.00 बजे से शाम 07.00 बजे तक ही ठेले लगायेेंगे।

उक्त संदर्भित पूर्व आदेश संख्या 1646/जे0ए0-2021 में उल्लिखित शेष शर्ते यथावत रहेगी। किसी व्यक्ति द्वारा उपर्युक्त निर्देशों का उल्लंघन किए जाने पर उसके विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 एवं आपदा प्रबन्ध अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

उपर्युक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

उत्तराखंड में तीन ज़िलों में नौ मई तक कंप्लीट कर्फ्यू


 देहरादून उत्तराखंड के तीन ज़िलों में 9 मई रविवार तक कंप्लीट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। 

देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर ज़िले में कंप्लीट कर्फ्यू रहेगा। बाकी ज़िलों में डीएम हालात के मुताबिक फैसला लेंगे। 12 बजे तक ज़रूरी सामान की दुकानें खुलेंगी।

मुजफ्फरनगर में फल और आनाज व किराना मंडी खुलने का समय निर्धारित


 मुजफ्फरनगर । जनपद में कोरोना संक्रमण को लेकर व्यापारी नेता संजय मित्तल के प्रयास से अब नवीन मंडी में स्थित फल सब्जी मंडी के व्यापारी अपना प्रतिष्ठान सुबह 5:00 बजे से 11:00 बजे तक एवं गुड खाद्यान्न किराना के व्यापारी अपना प्रतिष्ठान  11:00 बजे से साय 4:00 बजे तक खोलेंगे। 

मंडी सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर कोई भी व्यापारी नियमों का उल्लंघन करेगा तो उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनके ऊपर मंडी समिति में कारोबार किए जाने हेतु पूर्ण रूप से रोक लगा दी जाएगी

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...