रविवार, 2 मई 2021

वार्ड 10 पर कडे मुकाबले में श्रीभगवान शर्मा आगे


मुजफ्फरनगर । सरवट के जिला पंचायत वार्ड 10 में अब तक प्रत्याशियों को मिली वोट में कडा मुकाबला है। 

श्री भगवान शर्मा 529

हरेंद्र शर्मा 320

हरेंद्र पाल 377

हर्ष राठी 518 

अलीम सिद्दीकी 210

नीलम शर्मा 306

रिजवान 373

शकील 356

शमशेर मलिक 194

रोहन त्यागी 362



ग्राम प्रधान पद के लिए सरवट से

सतीश बालियान 984

इंतजार प्रधान 915

जिले में पहला प्रधान बना कौन, जानिए

 


मुजफ्फरनगर। जिले में पहला नतीजा ग्राम पंचायत मोहिद्दीनपुर उर्फ नानूवाला से आया है। यहां शौकत ने 11 वोट से जीत दर्ज की है।

मिल रहे रुझानों में भोपा में प्रधान पद पर जगपाल सिंह आगे चल रहे हैं।

सैदपुर कलां में रियासत प्रधान को 296 और कामिल को  218 वोट मिली हैं।

बहेड़ी में डॉ रूप चंद को 126 और टीटू पाल  89 वोट मिले हैं। चरथावल देहात में दिलशाद को 285, राजू को 147 और इरशाद साबरी को 135 वोट मिले हैं।

मतगणना स्थल पर उडी कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियाँ

 






मुज़फ़्फ़रनगर । पंचायत चुनाव काउंटिंग के दौरान कोरोना प्रोटोकाल पालन कराने की कोशिशों के बाद भी व्यवस्थाएं ध्वस्त नजर आई। सुबह से ही उमड़ी प्रत्याशियों और एजेंटों की भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रहीं। मुज़फ़्फ़रनगर में अधिकारियों ने सभी प्रोटोकाल का पालन की बातें कहीं थीं लेकिन व्यवस्थाएं फेल नजर आईं। हालांकि थर्मल स्कैनिंग की कोशिश की गई। मतगणना शुरू होने से दो घंटे पहले ही केंद्रों पर लाइन लग चुकी थी।

जिले के सभी ब्लाकों में गिनती का काम हो रहा है। पारदर्शिता के लिए सीसी कैमरे से मतगणना स्थल को लैस कर दिया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने शनिवार को मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। मतगणना के लिए कर्मचारियों को दो शिफ्ट में लगाया गया है।

जिले में कड़ी सुरक्षा एवं कोरोना प्रोटोकॉल के पालन हेतु जिला प्रशासन लगातार मतगणना स्थल पर चेकिंग अभियान चला रहा है । परंतु एजेंटों की भीड़ ने जिला प्रशासन द्वारा लागू किए गए करोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा कर रख दी। हालात यह है कि एजेंट ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं नहीं किसी भी तरह से अपने आप को बचाने का प्रयास कर रहें है ।

मतगणना हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी 12.12 घंटे की दो शिफ्ट में लगाई गई है। जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। प्रत्येक मतगणना स्थल पर एक जोनल मतगणना मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है जो उपस्थित रहकर संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया पर गहन दृष्टि रखेगा तथा शांति व्यवस्था स्थापित कराएगा।

मुजफ्फरनगर मीडिया की भारी क्षति, फोटोग्राफर राशिद खान हारे कोरोना से जंग

 


मुजफ्फरनगर l रॉयल बुलेटिन के फोटो जर्नलिस्ट राशिद खान (कुंवर स्टूडियो वाले) कोरोना से जंग हार गए। लाख कोशिश के बाद भी उन्हें बचाया नही जा सका,प्रभु उन्हें अपने श्रीचरणों में जगह दे ॐ शांति ॐ

कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना

 मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनावों के लिए मतगणना शुरु हो चुकी है। सुबह से ही मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड के चलते जनपद में फिर से कोरोना को लेकर हालात बिगड सकते हैं।






जिले के सभी नौ मतगणना स्थलों पर अब मतगणना का कार्य किसी भी वक्त शुरु हो सकता है। इससे पूर्व मतगणना कर्मियों, प्रत्याशियों तथा एजेंटों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मतगणना केंद्रों में एंट्री दी गई। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद भी मतगणना केंद्रों पर लोगों का भारी हुजूम उमड पडा है। मोरना में तो मतगणना केंद्र के बाहर हजारों लोगां का हुजूम दिखाई दिया। 

पुलिस फोर्स लोगां को सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए कहती रही, लेकिन लोगों पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दिया। कुछ स्थानों पर इसे लेकर पुलिस सख्ती भी करती दिखाई दी। नवीन मंडी स्थल बाबूराम गुप्ता गेट के बाहर मतगणना स्थल के बाहर लगी भारी भीड़ पुलिस हटाती दिखी।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 02 मई 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 02 मई 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - षष्ठी दोपहर 02:50 तक तत्पश्चात सप्तमी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा सुबह 08:59 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*

⛅ *योग - साध्य रात्रि 11:26 तक तत्पश्चात शुभ*

⛅ *राहुकाल - शाम 05:27 से शाम 07:04 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:08* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:02* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - रविवारी सप्तमी (दोपहर 02:51 से 03 मई सूर्योदय तक)*

 💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *रविवार के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞हनुमान चालीसा का फल क्यों नहीं मिलता?

बहुत से लोग हनुमान चालीसा पढ़ते समय पर जमीन पर बैठ जाते हैं, लेकिन खाली फर्श पर बैठना गलत है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बजरंग बाण का पाठ हमेशा कुशा या ऊन के आसन पर ही बैठकर पढ़ना चाहिए। वरना पूजन का फल नहीं मिलता है। ... क्योंकि लाल रंग हनुमान जी का पसंदीदा रंग है।

महिलाएं हनुमान चालीसा, संकट मोचन, हनुमानाष्टक, सुंदरकांड आदि का पाठ कर सकती हैं। ... महिलाएं हनुमान जी का भोग अपने हाथों से बनाकर अर्पित कर सकती हैं।


🌷 *खून बढ़ाने के लिए*

🏮 *खून बढ़ाने के लिए, गन्ने का रस पियें ।*

🍈 *बेल का फल सुखाकर उसके गूदे के चूर्ण में मिश्री मिलाकर लेने से भी खून की बढ़ोत्तरी होती है ।*

🙏🏻

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *पित्तजन्य / गर्मी के कारण बीमारियाँ* 🌷

🌿 *धनिया, आंवला, मिश्री समभाग पीस के रख दें........एक चम्मच रात को भिगो दें और सुबह मसल के पियें तो सिर दर्द में आराम हो जायेगा, नींद अच्छी आएगी, मूत्र दाह, नकसीर में आराम होगा, लू से रक्षा होगी और पेट भी साफ रहेगा ।

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *यशप्राप्ति का अदभुत मंत्र* 🌷

🙏🏻 *कोई भी कार्य की शुरवात करने से पहले – ‘नारायण ... नारायण ..., नारायण ..., नारायण ...’ इसी मंत्र का सभी नर - नारी में छूपी सर्वव्यापक परमात्मा के नामस्मरण या उच्चारण करनेवालों को यश अवश्य मिलता है |*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

: 4 मई रात्रि 8.41 बजे से 9 मई सायं 5.30 बजे तक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी

07 मई, शुक्रवार वरुथिनी एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


08 मई: शनि प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा

26 अप्रैल, सोमवार: चैत्र पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय कर रहे जातकों को आज सायंकाल के समय तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी, जो आपके बिजनेस को ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। राज्य से भी आज आपको विशेष सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। भौतिक विकास का योग अच्छा बनता दिख रहा है। आज आप अपने परिवार के लोगों के साथ कुछ मांगलिक कार्यक्रमों  में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा और आपकी यश की कीर्ति चारों ओर फैलेगी। संतान को आज कोई स्वास्थ्य से संबंधित समस्या हो सकती है

वृष 

 आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज आपके कार्यालय मे वातावरण आपके अनुकूल बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों का ध्यान आज नयी योजनाओं पर लगेगा। किसी देवी स्थान की यात्रा से आज आपके मन को सुकून मिलेगा। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज सफलता मिलेगी। आज सायंकाल तक आपको उलझन से मुक्ति मिलेगी, जिससे आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए गुरुजनों की मदद की आवश्यकता होगी।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहेगा। आप काफी समय आज अपने व्यवसाय के रुके हुए कार्य को पूरा करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज जो काम सबसे प्रिय होगा, आज वही करने को मिलेगा। आज आपको सभी कार्यों में अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा, वह आपके साथ खड़े नजर आएंगे। आज नौकरी मे किसी विशेष कार्य को करने की जिम्मेदारी आप को सौंपी जा सकती है, जिसे आप मेहनत से समय पर पूरा करेंगे।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। ऑफिस में आपके विचारों के मुताबिक माहौल बनेगा और आपके साथी भी उसमें आपका सहयोग देंगे। आपके शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसका भविष्य में आपको फल अवश्य मिलेगा। आज आप अपने व्यवसाय के बिखरे कामों को पूरा करने के लिए एक रणनीति बनाएंगे, जिसे आप आलस्य को दूर भगा कर ही पूरा कर पाएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे।

सिंह 

 आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज आप संतान के भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के में भी कुछ व्यस्त रहेंगे और भागदौड़ भी अधिक रहेगी, जिससे सायंकाल के समय आपको थकान भी महसूस होगी। व्यस्तता के बीच आप अपने दांपत्य जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवनसाथी प्रसन्न नजर आएंगे। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आज आपके कार्य में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय आप अपने माता पिता के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे।

कन्या 

 आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, इसमें आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष से संबंध़ो में सुधार होगा। यदि आज किसी मित्र को धन उधार देना पड़े, तो सोच समझ कर दें क्योंकि उसके वापस आने की उम्मीद कम है। आज आपको अपने व्यवहार में संयम व सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपके आसपास के लोगों से आप का टकराव हो सकता है। नौकरी से जुड़ें जातकों को आज कोई नया कार्य सौंपा जा सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आपके कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज समाप्त हो सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। यदि संपत्ति संबंधित कोई मामला चल रहा है, तो उसमें आज आपको निराशा हाथ लग सकती है। संतान को सामाजिक कार्य करते देख आज मन में संतोष का भाव रहेगा। यदि आपके परिवार में लंबे समय से कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज आपको परेशान कर सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज दिन आपके लिए काफी मजबूत रहेगा। आज आपको आर्थिक स्थिति की चिंता कम होगी क्योंकि आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आज आपके हाथ के लग सकता है, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों की सभी फरमाइशी भी पूरी करेंगे। घर में सुख शांति व स्थिरता का आज आनंद उठाएंगे। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सके, तो आगे चलकर आपको इसका भरपूर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देश दर्शन के लिए जा सकते हैं।

धनु

आज का दिन आपके लिए सावधानी सतर्कता से चलने का होगा। बिजनेस के मामले में यदि थोड़ा सा जोखिम उठाए, तो बड़ा लाभ होने की आशंका है। किसी अपने के लिए आज आपको कुछ पैसों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। बिजनेस के लिए नया मौका आपके आसपास होगा, लेकिन आपको उसे पहचानने की जरूरत होगी। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में आज हाथ आजमाएंगे, जिसका आपको लाभ भी होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने व्यवहार व वाणी दोनों मे सौम्यता रखनी होगी।

मकर 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आपने कोई व्यापार साझेदारी में किया हुआ है, तो वह आज आपको उत्तम लाभ देगा। कई प्रकार के काम हाथ में लेने से आज आपकी व्याकुलता बढ़ सकती है।रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज आपको सुनहरा मौका मिलेगा और हो सकता है कि पुत्र व पुत्री के विवाह से संबंधित कोई फैसला आज आपको लेना पड़े। आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि इनको कोई रोग परेशान कर सकता है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी सलाह अवश्य ले। सायंकाल का समय आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर लेकर जा सकते हैं।

कुंभ 

 आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी क्योंकि लंबे समय से चल रही थकान आज आपको परेशान कर सकती है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आज लाभ के नए नए अवसर मिलेंगे, इसलिए जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। हर कार्य में हर निर्णय सोच समझ कर ले। विद्यार्थियों को आज यदि विदेश में जाकर शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा पिताजी की सलाह से दूर होगी। सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। यदि आज आपको अपने व्यापार में जोखिम उठाना पड़े, तो अवश्य उठाये क्योंकि इसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ होगा। यदि कोई परेशान व्यक्ति मिले तो उसकी मदद अवश्य करें। आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी थी। घर परिवार में चल रही दिक्कत परेशानी को आप अपने प्यारे और मृदु व्यवहार से सायंकाल तक ठीक करने में कामयाब रहेंगे। भाइयों के साथ रिश्तो में सुधार आएगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  



  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव 


 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

शनिवार, 1 मई 2021

कोरोना काल के लुटेरों को कहां जगह मिलेगी?





मुजफ्फरनगर । ना आक्सीजन और ना दवाएं। दवाओं के मनमाने दामों की वसूली और प्रशासन की चुप्पी शहर वासियों को खल रही है। 

आक्सीजन के हालात तो लगता है सरकार और प्रशासन के काबू से बाहर हैं। प्रशासन के कब्जे में जाते ही आक्सीजन कार्बनडाइआक्साइड हो गई है। चहेतों के लिए सबकुछ है आम आदमी दिन भर धक्के खाकर खाली हाथ लौट रहा है। मरीज रामभरोसे हैं। लूट का हाल यह है कि बाजार में पांच सौ के आक्सीमीटर पर रेट चार हजार और कीमत वसूली जा रही डेढ से दो हजार। बाजार में ऐसी अनेक दवाएं हैं जिनपर दस गुना अधिक तक खुदरा मूल्य अंकित है। पहले कम रेट पर मिलने वाली इन दवाओं को प्रिंट रेट पर बेचा जा रहा है। बाला जी चौक के पास सिन्धी मैडिकल हब पर जब खरीदार ने आपत्ति की तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। मेडिकल स्टोर्स पर पूरे अप्रैल माह में भीड़ ही उमड़ी रही और कोविड गाइडलाइन हवा में उडती रही। सभी को कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने वाली आइवरमैक्टिन, एजिथ्रोमाइसिन, डॉक्सी, पेरासिटामोल के अलावा विटामिन सी, जिंक की गोलियां चाहिए। जिन लोगों का पांच दिन में बुखार नही उतर रहा उनके लिए फैबीफ्लू की आवश्यकता है। फैबीफ्लू तो रेमडीसिविर इजैक्शन की तरह से पहले से ही बाजार से गायब है। लोग इसकी खोज में मेडिकल स्टोर से दूसरे मेडिकल स्टोर पर चक्कर लगाते हुए घूमते हैं। फैबीफ्लू दवा जबर्दस्त ब्लैक में मिल रही है। वही कोरोना प्रोटोकॉल में काम आने वाली विटामिन सी, मल्टी विटामिन, जिंक आदि की दवाओं पर किल्लत का साया है। इसके अलावा खांसी और बुखार की दवा के साथ ही शुगर की दवाओं की किल्लत भी दिखाई दे रही है। आक्सीमीटर, नेमोलाइजर, स्टीम लेने वाले स्टीम उपकरण, थर्मामीटर के दाम भी एक महीने में दोगुने हो गए हैं। लैब्स की हालत यह है कि कई कई दिन में रिपोर्ट मिल रही है।

सपा नेता आजम खान, उनके बेटे और जेल अधीक्षक सहित जेल में 15 कोरोना संक्रमित

 सीतापुर l प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण की चपेट में अब तक कई लोग आ चुके हैं। अफसर से लेकर विधायक तक कई लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। शनिवार को सीतापुर जेल में बंद अब्दुल्ला आजम खां और प्रभारी जेल अधीक्षक आरएस यादव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीतापुर जेल में संक्रमितों की संख्या अब 15 पहुंच गई है। आपको बता दें कि इससे पहले रामपुर सांसद आजम खां (Azam Khan) कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं। साथ ही सीतापुर कारागार में निरुद्ध सांसद सहित कुल 13 बंदियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। शुक्रवार देर रात मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सभी को जेल के भीतर अलग अहाते में रखा गया है।

प्रभारी जेल अधीक्षक आरएस यादव ने बताया कि 69 बंदियों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। शुक्रवार रात स्वास्थ्य विभाग की ओर से आई रिपोर्ट में रामपुर सांसद आजम खॉ कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जेल के भीतर निरुद्ध सांसद सहित कुल 13 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 12 बंदियों को अलग अहाते में स्थानांतरित किया गया है। सांसद पहले से ही अलग अहाते में हैं। सभी का कोरोना उपचार कारागार चिकित्सक द्वारा शुरू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग को कुछ और बंदियों की जांच कराने के लिए सूचना दी गई है। टीम आते ही आधा सैकड़ा से अधिक बंदियों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। शनिवार शाम तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 पहुंच गई थी।


उत्तर प्रदेश में कई जिलों के पुलिस कप्तान इधर से उधर


लखनऊ l प्रदेश सरकार ने तीन जिलों में नए कप्तान की तैनाती की है। डा. अरविंद चतुर्वेदी को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान से एसएसपी अयोध्या बनाया गया है। अशोक राय को सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र से एसपी सिद्धार्थनगर और डा. अनिल कुमार पांडेय को एसपी उप सेनानायक 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा से एसपी भदोही बनाया गया है। इन जिलों में तैनात पुलिस अधीक्षक कोरोना संक्रमित हो गए थे। यह तैनातियां उनके ठीक होने तक के लिए कई गई हैं।

प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में जल्द ही बड़ा उलटफेर होने की चर्चा है। राजस्व परिषद अध्यक्ष के पद पर किसी वरिष्ठ अधिकारी को तैनाती दी जाएगी। यह पद दीपक त्रिवेदी के निधन के बाद खाली हुआ है। वह 30 अप्रैल को रिटायर होने वाले थे कि इसके पहले ही उनका निधन हो गया। कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह भी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इस पद पर भी तैनाती होनी है।

यूपी में वरिष्ठ आईएएस अफसरों के लिए मुख्य सचिव के बाद राजस्व परिषद अध्यक्ष का पद बड़ा माना जाता है। इसके समकक्ष कृषि उत्पादन आयुक्त, अध्यक्ष परिवहन निगम, आयुक्त समाज कल्याण और स्थानिक आयुक्त एनसीआर का पद है। इन पदों पर वरिष्ठतम आईएएस अफसरों को तैनाती दी जाती है। मौजूदा समय राजस्व परिषद के अध्यक्ष का पद खाली है। इसलिए इस पद पर किसी वरिष्ठ आईएएस अफसर की तैनाती होगी। स्वभाविक है कि किसी एक अफसर को हटाकर वहां भेजने पर अन्य अफसरों की तैनाती में फेरबदल होगा।महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती को लेकर चर्चा , कई पदों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। वर्ष 1983 बैच के राजीव कुमार द्वितीय निलंबित चल रहे हैं। वर्ष 1984 बैच के दुर्गा शंकर मिश्रा और संजय अग्रवाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। वर्ष 1985 से लेकर 1987 बैच के आईएएस अफसरों की तैनातियों में फेरबदल होने की संभावना है।

सलाम इस डाक्टर के सेवा भाव को


मुजफ्फरनगर । सलाम है ऐसे करोना योद्धाओं को जो ना तो अपने परिवार की फिक्र करते हैं और ना अपनी जान की ऐसे ही एक करोना योद्धा हमारे बीच डॉक्टर अतुल कुमार (एमबीबीएस एमडी) कानपुर से  है! जो मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर मुजफ्फरनगर 2016 से पैथोलॉजी डिपार्टमेंट में कार्यरत है  जहां पर करोना की जांच की जा रही है डॉक्टर साहब की मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी डॉक्टर साहब इतने व्यस्त  थे की अपनी मां की ओर ध्यान नहीं दे पाए और उनकी माताजी कल स्वर्ग सिधार गई डॉक्टर साहब अगले दिन फिर से अपनी ड्यूटी पर आकर लोगों की जान बचाने में लग गए ऐसे लोगों को दिल से नमन करने का मन करता है। 

रविवार को आर पार : मतगणना का मैदान तैयार


मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने मतगणना स्थलों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कहा कि मतगणना पूरी पादर्शिता के साथ निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराई जायेगी

पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार को होगी। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में कल (02 मई02021) से प्रारम्भ होने वाली मतगणना के दृष्टिगत मतगणना केन्द्रो की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने कहा कि मतगणना के कार्य को पूरी पादर्शिता के साथ निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चत करें।  उन्होने कहा मतगणना केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में पेजयल, शौचालय, साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन, प्रकाश, विद्युत आदि की उपलब्धता शत-प्रतिशत सुनिश्चित करायी जाए।

जिलाधिकारी ने जानसठ, मोरना/शुक्रताल एवं नवीन मण्डी मुजफ्फरनगनर में बनाये गये मतगणना केन्द्रों/स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि मतगणना केन्द्र में प्रत्याशियों के उन्ही एजेन्ट को प्रवेश दिया जाए जो कोरोना निगेटिव हों और जिनके पास वैध आईडी कार्ड हो। उन्होने कहा कि मतगणना के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के साथ ही कोरोना-गाईडलाईन का भी कडाई से अनुपालन कराया जाए। उन्होने कहा मतगणना केन्द्रों पर चिकित्सीय सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतेजाम किये जाएं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव  सहित सम्बन्धित तहसील के एसडीएम, आर ओ व सम्बन्धित अधिकारीगण उपपस्थित थे।

अंसारी रोड इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट ने लिया लाकडाउन का फैसला


मुजफ्फरनगर । अंसारी रोड इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में कोरोना महामारी के बीच बाजार बंद का निर्णय लिया है। उन्होंने अपील की है कि सभी व्यापारी भाई अपने घर पर अधिक सुरक्षित रहें यह देश हित में आवश्यक है। अंसारी रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा महामंत्री योगेंद्र कुमार गोयल कोषाध्यक्ष  सुभाष अरोरा व शबाब जैदी ने यह अपील की।

दिल्ली में लाकडाउन एक हफ्ते बढा


 नई दिल्ली। कोरोनावायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक सप्ताह और लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, ‘राजधानी में एक सप्ताह के लिए और लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है।’ 

दरअसल, दिल्ली में लगातार तीसरे सप्ताह लॉकडाउन जारी रहेगा। यहां रोजाना कोरोना से रिकॉर्ड मौतें हो रही हैं और अस्पतालों में बेड्स और ऑक्सीजन को लेकर संकट गहराया हुआ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन को लेकर कहा कि हमारे पास 4.5 लाख वैक्सीन आ गई हैं, सारे जिलों में वैक्सीन बांट रहे हैं। दिल्ली में सोमवार सुबह से बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन शुरू होगा। मेरी सब लोगों से अपील है कि बिना रजिस्ट्रेशन और अपॉइंटमेंट के नहीं आएं। वहीं, उन्होंने ऑक्सीजन को लेकर कहा कि ऑक्सीजन की बहुत परेशानी हो रही है. दिल्ली को ​एक दिन में 976 टन ऑक्सीजन की जरूरत है और हमें 490 टन ऑक्सीजन आवंटित की गई है, शुक्रवार को केवल 312 टन ऑक्सीजन आई है। हमें शनिवार को ऑक्सीजन मिल जाए तो दिल्ली में 24 घंटे में 9,000 ऑक्सीजन बेड तैयार हो जाएंगे।

जिले में कोरोना ने दी थोड़ी राहत, मिले 347 मामले

 मुजफ्फरनगर । जिले में आज फिर 347 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं । यह थोड़ा राहत भरी खबर है। आज 818 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब जिले में 5377 एक्टिव मामले रह गये हैं।


दिल्ली के बत्रा अस्पताल में आक्सीजन की कमी से चिकित्सक समेत आठ की मौत


 नई दिल्ली। ऑक्सीजन की कमी की वजह से दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना मरीजों की जान गई है। राजधानी के बत्रा अस्पताल में शनिवार को ऑक्सीजन खत्म होने के चलते आठ कोरोना मरीजों की जान चली गई।

ऑक्सीजन की कमी को लेकर बत्रा अस्पताल ने दिल्ली हाई कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है। अस्पताल ने कोर्ट में बताया कि एक घंटे से भी ज्यादा समय तक ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं थी, जिसकी वजह से आठ कोरोना मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में डॉक्टर भी शामिल है। बत्रा अस्पताल ने हाई कोर्ट को बताया, ''हमें ऑक्सीजन समय पर नहीं मिली। दोपहर 12 बजे ऑक्सीजन खत्म हो गई थी। फिर डेढ़ बजे दोबारा ऑक्सीजन की सप्लाई हुई। इस वजह से कुछ लोगों की मौत हो गई, जिसमें हमारे एक डॉक्टर भी शामिल हैं।'' इससे पहले अस्पताल ने ऑक्सीजन की सप्लाई पाने के लिए एसओएस मैसेज भी भेजा था। इसमें जानकारी दी गई थी कि अस्पताल में सिर्फ दस मिनट की ही ऑक्सीजन बाकी है। अस्पताल में 326 मरीज भर्ती थे।

शहर रामलीला के मंत्री अनिल जैन कालू का दुखद निधन


मुजफ्फरनगर । प्रमुख समाज सेवी व शहर रामलीला के मंत्री अनिल जैन कालू का दुखद निधन हो गया। तमाम लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है । लंबे समय तक वे शहर रामलीला के अलावा धार्मिक और सामाजिक कार्य में लगे रहे।
अनिल जैन कालू पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्हें बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था यहां से वह प्राइवेट उपचार के लिए शामली के निजी चिकित्सक की देखरेख में चले गए थे। परिजनों के अनुसार दोपहर करीब दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अनिल जैन कालू पिछले एक दशक से भी अधिक समय से शहर रामलीला कमैटी के मंत्री पद पर भी बने हुए थे। वह सनातन धर्मसभा से जुडे हुए थे और सनातन धर्मसभा के नवीन भवन को निर्मित कराने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनके निधन नरेंद्र गुप्ता, शिवचरण गर्ग, शंकर स्वरूप बंसल आदि कई पदाधिकारियों ने शोक जताया।

कोरोना काल में आईएमए के चिकित्सक देंगे मुफ्त परामर्श


मुजफ्फरनगर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्रांच मुज़फ़्फ़रनगर द्वारा गठित कोविड टास्क फ़ोर्स लोगों को आनलाइन मुफ्त सलाह देगी। 

डॉक्टर ऐम एल गर्ग अध्यक्ष आई॰एम॰ए॰ के नेतृत्व में डॉक्टर अनुज माहेश्वरी सचिव आइ०एम०ए०अध्यक्ष टास्क फ़ोर्स डॉ अशोक शर्मा 

कोऑर्डिनेटर टास्क फ़ोर्स डॉ सुनील सिंघल हैं। 

चिकित्सकों के नाम , सम्पर्क नम्बर , निशुल्क टेलेफ़ोनिक परामर्श का समय निम्नवत है 


फ़िज़िशियन

डॉक्टर एम एल गर्ग 9412213932 (chest) 9AM-10AM

डॉक्टर अनिल कक्कड़ 9837071770

डॉक्टर रविंद्र सिंह 9897258789

डॉक्टर कुलदीप सिंह चौहान 9997766771.  5PM-6PM

डॉक्टर अरविंद सैनी 7454881227

11AM-2PM


चाइल्ड स्पेशलिस्ट

डॉक्टर सुनील सिंघल 9411031111

2-3 PM

डॉक्टर रविंद्र जैन 9897039004

डॉक्टर हेमंत शर्मा 8433432596

6-7 PM

डॉक्टर अजय पंवार 9837318896


स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ 

डॉक्टर विनीता सिंघल 9411620400

2-3 PM

डॉक्टर निशा मलिक 8279533817

5-6PM

डॉक्टर रेखा सिंह 9045339210

11AM-2PM


सर्जन 

डॉक्टर अशोक शर्मा 9412211044

2.30 PM-6.30PM

डॉक्टर देवेंद्र सिंह मलिक 7017606608

5-6 PM

डॉक्टर डी पी सिंह 9997746404

11AM-2 PM

डॉक्टर विभु गर्ग 9837102918


नाक कान व गला रोग विशेषज्ञ 

डॉक्टर गजराज वीर सिंह 9897473030

5-6 PM

डॉक्टर एम के तनेजा 8006000203


नेत्र रोग विशेषज्ञ 

डॉक्टर आर एन त्यागी 9719850206

डॉक्टर अशोक सिंघल 9897642152

11-12 Noon

डॉक्टर रवि त्यागी 8979261001

डॉक्टर विभोर कुशवाह 9457136353


अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ

डॉक्टर मुकेश जैन 7983821192

डॉक्टर सुनील चौधरी 9837061790

11AM-3PM

डॉक्टर राजेश्वर सिंह 9045339210

11AM-2PM

डॉक्टर सिद्धार्थ गोयल9997040448

डॉक्टर अनुभव जैन8393008877

डॉक्टर असरार 9359801577


रेडीआलॉजी 

डॉक्टर सुभाष बालयान 9412110007

4PM-8 PM


त्वचा skin रोग विशेषज्ञ 

डॉक्टर इना जैन 9760006417


मनोरोग विशेषज्ञ 

डॉक्टर अमन गुप्ता 8521104919


नयूरो सर्जन 

डॉक्टर कारण मरवाह 9897405303


दन्तरोग विशेषज्ञ 

डॉक्टर विकास गर्ग 9412211171

पंचायत चुनाव मतगणना को लेकर प्रशासन तैयार


मुजफ्फरनगर।  सुप्रीम कोर्ट की इजाजत मिलने के बाद कूकड़ा मंडी में मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। मतगणना स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे उपजिलाधिकारी सदर दीपक कुमार ने इस संबंध में आवश्यक हिदायत दी।

एसएसपी अभिषेक यादव ने मतगणना को लेकर सख्त आदेश जारी किए हैं कि 02 मई 2021 को त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव की मतगणना है, कोविड संक्रमण तथा लॉकडाउन को दृष्टिगत रखते हुए केवल वही एजेंट ब्लॉक पर मतगणना के लिए आएंगे जिनको ID कार्ड जारी किया गया है। यदि इनके अलावा कोई भी प्रत्याशी अथवा उसके समर्थक ब्लॉक के आस-पास/जनपद में कही पर भी भीड इकट्ठा करते है तो उनके विरुद्ध तत्काल कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर  द्वारा जनपद में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसी क्रम में आज  मुजफ्फरनगर के निम्न स्थलों पर सैनिटाइजेशन किया गया हैः-.

1. पुरकाजी ब्लॉक के मतगणना स्थल।

2. सदर ब्लाक के मतगणना स्थल।

3. खतौली ब्लॉक के मतगणना स्थल।

4. मोरना ब्लॉक के मतगणना स्थल। 

5. जानसठ ब्लॉक के मतगणना स्थल।

6. बघरा ब्लॉक के मतगणना स्थल।

7. चरथावल ब्लॉक के मतगणना स्थल।

8. बुढाना ब्लॉक के मतगणना स्थल।

9. शाहपुर ब्लॉक के मतगणना स्थल।

10. कोतवाली बुढ़ाना।

11. जिलाधिकारी आवास।

 उपरोक्त सैनिटाइजेशन के कार्य में 01 अदद हाई प्रेशर वाटर मिस्ट व एक  अदद मोटर फायर इंजन तहसील जानसठ व एक अदद मोटर फायर इंजन तहसील बुढ़ाना का भी प्रयोग किया गया है।

शहर के मंदिरों में बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं


 मुजफ्फरनगर।अर्चक पुरोहित संघ ने मंदिरों को लेकर बड़ा फैसला लिया है कि कोरोना महामारी के कारण मंदिरों में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद रहेगा और केवल पुजारी ही पूजा कार्य करेंगे। 

अर्चक पुरोहित संघ मुजफ्फरनगर  के समस्त पदाधिकारियों की सर्व सहमति से ये निर्णय लिया गया है की कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को  देखते हुए जनपद के समस्त मंदिरो को पूर्ण रूप से बंद रखा जाये और अगर खुलते भी हैं तो केवल मन्दिर के पुजारी ही मन्दिर में सुबह शाम को आरती पूजा करके उसको बंद कर दें। पंडित जी के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति का मन्दिर में प्रवेश न हो और जनपद के सभी श्रध्दालुओं एवं मन्दिर कमेटियों  से ये निवेदन किया है कि वो इसमें पूर्ण रूप से सहयोग करें और अपने घर में ही रहकर पूजा आरती  कर लें क्योंकि अगर जिंदा रहेंगें तो आगे भविष्य में पूजा पाठ फिर कर लेंगे। ईश्वर ये नहीं कहते की अपने प्राणों को संकट में डालकर उनकी पूजा की जाये इस परिस्थिति में सब माफ है। पहले अपने आप को और अपनों को बचायें ईश्वर इस संकट की घड़ी में सबकी रक्षा करें।

एक और वरिष्ठ अधिवक्ता का कोरोना के चलते निधन


 मुजफ्फरनगर । रंजनवीर सिंह के पिता और स्व चेयरमैन उदयवीर सिंह के भाई राजबीर सिंह एडवोकेट बधाई वाले (निवासी सदर बाजार) का आज सुबह निधन हो गया। वे कोरोना से पीड़ित थे और कई दिन से वेंटीलेटर पर सुभारती अस्पताल में थे भर्ती थे। तमाम अधिवक्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पंचायत चुनाव की मतगणना रोकने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती को लेकर ऊहापोंह की स्थिति समाप्त हो गई है। इसके बाद कल यानी 2 मई को ही होगी। सुप्रीम कोर्ट ने मतगणना को मंजूरी दे दी है। 

सुप्रीम कोर्ट ने रविवार से शुरू हो रही उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावों की मतगणना पर रोक लगाने से साफ तौर पर इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने 829 मतगणना केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किए जाने का राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की मतगणना की इजाजत दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मतगणना के दौरान या मतों की गिनती के बाद किसी प्रकार की विजय रैलियों की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। साथ ही उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग को संबंधित याचिकाओं पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा सुनवाई पूरी होने तक मतदान केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज संरक्षित रखने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मतदान केंद्रों पर प्रवेश से पहले अधिकारियों, प्रत्याशियों और एजेंटों को नेगेटिव कोविड-19 रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। बता दें कि कल उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती है। बता दें कि यूपी पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती को कुछ समय के लिए टालने लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिस पर आज यानी शनिवार को सुनवाई हुई। काउंटिंग की मंजूरी देने से पहले सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग को फटकार लगाई और कहा कि अगर कोरोना संकट को देखते हुए मतगणना को स्थगित कर दिया जाए तो कोई आसमान नहीं टूटे पडे़गा। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग से पूछा कि कोरोना काल में क्या मतगणना कराना जरूरी है? क्या उसको स्थगित नहीं किया जा सकता? अगर दो-तीन हफ्ते टाल दिया गया तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग से जारी किया गया दिशा-निर्देश भी मांगा है।

मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में सप्लाई हुआ नकली रेमेडेसिविर


हरिद्वार। मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन के रैकेट में शामिल आरोपियों ने कई चैंकाने वाले खुलासे किए हैं। करोड़ों कमाने वाले इन धंधेबाजों से सिर्फ 68 हजार रुपये खर्च कर 5 करोड़ रुपये कमा डाले बल्की ना जाने कितने लोगों की जान खतरे में डाल दी। 

हरिद्वार से आरोपी के पकड़े जाने के बाद गुरुवार देर रात एसटीएफ ने हरिद्वार में डेरा डाले रखा। एसटीएफ ने पूरे मामले की हरिद्वार रानीपुर पहुंचकर जानकारी भी ली है। एक आरोपी को हरिद्वार रिमांड में लेकर पहुंचे थे। सुबह छह बजे स्थानीय पुलिस के दरेागा मेहराजुद्दीन को साथ लेकर टीम ने रानीपुर टिहरी विस्थापित कॉलोनी स्थित रेलवे के रिटायर कर्मचारी के घर दबिश दी और किरायेदार वतन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उधर, फैक्ट्री के मालिक विशव कुमार ने कहा कि, आदित्य गौतम का उनसे कोई लेना देना नहीं है। आरोपियों ने पहले एंटीबायोटिक टैक्सीम इंजेक्शन की 2000 डोज 34 रुपए प्रति इंजेक्शन के हिसाब से बाजार से 68 हजार में खरीदीं। इसके बाद इसमें रेमडेसिविर का रैपर लगाकर 25 हजार रुपए प्रति इंजेक्शन बेचकर 5 करोड़ से अधिक रुपये कमा लिए। पुलिस के अनुसार पकडे गए आरोपियों ने नकली रेमडेसिविर की सप्लाई दिल्ली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में की। अब वह हरिद्वार और देहरादून में इंजेक्शन सप्लाई करने की तैयारी थे। लेकिन इससे पहले पकड़े गए। संदेह है कि इन्होंने कहीं ये इंजेक्शन हरिद्वार में भी तो नहीं बेचे। हालांकि, पुलिस और ड्रग्स विभाग ने इससे इनकार किया है। जिन रैपरों को टैक्सीम इंजेक्शन में लगाकर रेमडेसिविर बनाकर बेचा गया था, वह हरिद्वार में ही छपे थे। रैपर किसने छापे, इसकी जांच की जा रही है।  दिल्ली पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किए गए आरोपी वतन कुमार सैनी की पत्नी से भी इस मामले में पूछताछ की है। दवा बनाने वाले कई और कंपनियां पुलिस की रडार में आ गई हैं।  क्राइम ब्रांच की छापेमारी के बाद कई कंपनियों में छानबीन जारी है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि, दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र से जुड़े होने के कारण दवाओं की बारीक जानकारी रखते थे। 

यूपी पंयायत चुनाव का काउंटिंग टालने के लिए सुप्रीम कोर्ट की फटकार


नई दिल्ली। कोरोना संकट के दौर में उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की 2 मई को प्रस्तावित मतगणना को टालने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कडी टिप्पणी कर की है।

यूपी पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती को कुछ समय के लिए टालने लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका दायर पर आज यानी शनिवार को सुनवाई हुई। राज्य में पंचायत चुनावों की मतगणना से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग को फटकार लगाई और कहा कि अगर कोरोना संकट को देखते हुए मतगणना को स्थगित कर दिया जाए तो कोई आसमान नहीं टूटे पडेगा। याचिका में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वालों का हवाला दिया गया है और वोटों की गनती पर कोरोना की वजह से रोक लागने की मांग की गई। इस पर कोर्ट ने शुक्रवार को राज्य सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया था।  सुप्रीम कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग से पूछा कि कोरोना काल में क्या मतगणना कराना जरूरी है? क्या उसको स्थगित नहीं किया जा सकता? अगर दो-तीन हफ्ते टाल दिया गया तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग से जारी किया गया दिशा-निर्देश भी मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए पूछा कि वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए क्या आपने विचार किया है कि मतगणना को स्थगित किया जा सकता है? हर जगह संकट है। क्या आपके पास चिकित्सा सुविधाएं हैं, जांच उपलब्ध है? सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि अगर 2 लाख से अधिक सीटों की काउंटिंग होगी और इसके लिए केवल 800 केंद्र हैं, तो आप प्रति केंद्र लगभग 800 सीटों की गिनती करेंगे। हर सीट पर कई उम्मीदवार होंगे। ऐसे में फिर आप काउंटिंग स्टेशन पर प्रति व्यक्ति 75 लोगों की सीमा को कैसे सुनिश्चित करेंगे। 

पत्रकार व शिक्षक हरपाल पंवार का निधन


मुजफ्फरनगर । पत्रकार इतिहासकार ,समाजसेवी एवं पूर्व प्रधानाचार्य प्रबन्धक स्वामी कल्याणदेव ओमानन्द गर्ल्स डिग्री कॉलेज बेहड़ा सादात,डॉ.हरपाल पँवार का आकस्मिक निधन हो गया। 

ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे

सपा सांसद आजम खान सहित कई कैदी कोरोना पॉजिटिव

 सीतापुर । सपा सांसद आजम खान कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सीतापुर कारागार में निरुद्ध सांसद सहित कुल 13 बंदियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को उनकी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सभी को जेल के अन्दर अलग अहाते में रखा गया है।


सीतापुर के प्रभारी जेल अधीक्षक आरएस यादव ने बताया कि 69 बंदियों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। शुक्रवार रात स्वास्थ्य विभाग की ओर से आई रिपोर्ट में रामपुर सांसद आजम खॉ कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जेल के भीतर निरुद्ध सांसद सहित कुल 13 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 12 बंदियों को अलग अहाते में स्थानांतरित किया गया है। सांसद पहले से ही अलग अहाते में हैं। सभी का कोरोना उपचार कारागार चिकित्सक द्वारा शुरू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग को कुछ और बंदियों की जांच कराने के लिए सूचना दी गई है। टीम आते ही आधा सैकड़ा से अधिक बंदियों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

भोपा के शिक्षक की कोरोना से मौत


 मुजफ्फरनगर । भोपा में बताशे वाली गली के निवासी शिक्षक मनोज कुमार पुत्र संतलाल की मौत हो गई है। वह बेगराजपुर कोविड अस्पताल में  2 दिन से भर्ती थे । बताया जाता है कि चुनाव में ड्यूटी के बाद से उनकी तबियत खराब थी। इससे पूर्व भी पिछले 2 - 3 सप्ताह में कई मौतें हो चुकी हैं। गांव में शोक की लहर है ।

कोविड अस्पताल में आग से 18 मरीजों की मौत


भरूच, गुजरात । एक कोविड अस्पताल में शुक्रवार की देर रात भीषण आग लगने से 18 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। कई घायल भी बताए जा रहे हैं।

हादसा भरूच के पटेल वेलफेयर अस्पताल में रात करीब 1 बजे हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने पहुंची। बताया जा रहा है कि पटेल वेलफेयर अस्पताल की पहली मंजिल को कोरोना मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाया गया था।

भरूच के एसपी राजेंद्रसिंह चुड़ास्मा ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि इस अस्पताल के कोविड वार्ड में इलाजरत 18 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। उन्होंने आशंका  जताई कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। करीब 50 लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 01 मई 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 

⛅ *दिनांक 01 मई 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - पंचमी शाम 04:41 तक तत्पश्चात षष्ठी*

⛅ *नक्षत्र - मूल सुबह 10:16 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*

⛅ *योग - सिद्ध 02 मई रात्रि 01:48 तक तत्पश्चात साध्य*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:22 से सुबह 10:59 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:09* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:02* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *घातक रोगों से मुक्ति पाने का उपाय* 🌷

➡ *02 मई 2021 रविवार को (दोपहर 02:51 से 03 मई सूर्योदय तक) रविवारी सप्तमी है।*

🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन बिना नमक का भोजन करें। बड़ दादा के १०८ फेरे लें । सूर्य भगवान का पूजन करें, अर्घ्य दें व भोग दिखाएँ, दान करें । तिल के तेल का दिया सूर्य भगवान को दिखाएँ ये मंत्र बोलें :-*

🌷 *"जपा कुसुम संकाशं काश्य पेयम महा द्युतिम । तमो अरिम सर्व पापघ्नं प्रणतोस्मी दिवाकर ।।"*

💥 *नोट : घर में कोई बीमार रहता हो या घातक बीमारी हो तो परिवार का सदस्य ये विधि करें तो बीमारी दूर होगी ।* 

कहते है हनुमान चालीसा को डर, भय, संकट या विपत्ति आने पर पढ़ने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। अगर किसी व्यक्ति पर शनि का संकट छाया है तो उस व्यक्ति का हनुमान चालीसा पढ़ना चाहिए। ... ऐसे में हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी लाभ मिलता है। हनुमान चालीसा पढ़ने से मन शांत होता है तनाव मुक्त हो जाता है।

धर्म कर्म वैसे तो श्री हनुमान चालीसा का पाठ हिंदू धर्म के लगभग सभी श्रद्धालु हर रोज ये मंगलवार या शनिवार को करते हैं। ... लेकिन अगर कोई हनुमान भक्त लगातार 7 दिनों तक हर रोज 7 बार उगते हुए सूर्य या भगवान राम जी के सामने श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें तो कुछ ही दिनों उनकी एक दो नहीं अनेक मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

हनुमान जी को बल, बुद्धि और विद्या के दाता कहा जाता है, इसलिए हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करना आपकी स्मरण शक्ति और बुद्ध‍ि में वृद्ध‍ि करता है। साथ ही आत्मिक बल भी मिलता है। 

हनुमान चालीसा का पाठ सूर्योदय के समय या सूर्यास्त के बाद करें. - हनुमान चालीसा का पाठ रोग दोष शोक कलह क्लेश आपदा और विपदा को टालता है. - हनुमान चालीसा का पाठ विधि पूर्वक करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और दुष्ट लोगों से रक्षा होती हैं.

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि* 

🙏🏻 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*

🌷 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है।*

🙏🏻 *(शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याया (10)*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *रविवार सप्तमी* 🌷

🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन जप/ध्यान करने का वैसा ही हजारों गुना फल होता है जैसा की सूर्य/चन्द्र ग्रहण में जप/ध्यान करने से होता |*

🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन अगर कोई नमक मिर्च बिना का भोजन करे और सूर्य भगवान की पूजा करे , तो उसकी घातक बीमारियाँ दूर हो सकती हैं , अगर बीमार व्यक्ति न कर सकता हो तो कोई और बीमार व्यक्ति के लिए यह व्रत करे | इस दिन सूर्यदेव का पूजन करना चाहिये |*

🌞 *सूर्य भगवान पूजन विधि* 🌞

🙏🏻 *१) सूर्य भगवान को तिल के तेल का दिया जला कर दिखाएँ , आरती करें |*

🙏🏻 *२) जल में थोड़े चावल ,शक्कर , गुड , लाल फूल या लाल कुम कुम मिला कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें |*

🌞 *सूर्य भगवान अर्घ्य मंत्र* 🌞

🌷 *1. ॐ मित्राय नमः।*

🌷 *2. ॐ रवये नमः।*

🌷 *3. ॐ सूर्याय नमः।*

🌷 *4. ॐ भानवे नमः।*

🌷 *5. ॐ खगाय नमः।*

🌷 *6. ॐ पूष्णे नमः।*

🌷 *7. ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।*

🌷 *8. ॐ मरीचये नमः।*

🌷 *9. ॐ आदित्याय नमः।*

🌷 *10. ॐ सवित्रे नमः।*

🌷 *11. ॐ अर्काय नमः।*

🌷 *12. ॐ भास्कराय नमः।*

🌷 *13. ॐ श्रीसवितृ-सूर्यनारायणाय नमः।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक

: 4 मई रात्रि 8.41 बजे से 9 मई सायं 5.30 बजे तक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी

07 मई, शुक्रवार वरुथिनी एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


08 मई: शनि प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा

26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने रूठे जीवन साथी को भी मनाने की पूरी कोशिश करेंगे और उन्हें कहीं घुमाने फिराने भी ले जा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज अपनी सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ होता दिख रहा है। आज आप अपने पिताजी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिससे उनको प्रसंता होगी। सायंकाल का समय आप अपने माता-पिता को किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर भी लेकर जा सकते हैं।

वृष 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। मित्रों के सहयोग से आज आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है, जिसके लिए आप पार्टी भी करेंगे। यदि किसी बैंक व संस्था से लोन लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आसानी से आपको मिल जाएगा। विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपकी पारिवारिक संपत्ति में भी इजाफा होता दिख रहा है। यदि आज कोई सलाह देनी पड़े, तो सोच समझ कर दें।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके परिवार का वातावरण सुखमय रहेगा। यदि परिवार में कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा, जिससे परिवार के सदस्य एक नजर आएंगे और पारिवारिक एकता बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र भी बढा हुआ है, इसमें आपको मान सम्मान भी प्राप्त होगा, लेकिन आज आपके अपने ससुराल पक्ष के कुछ रिश्तों में तनाव हो सकता है, लेकिन आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और क्रोध पर काबू रखें। सायंकाल तक सब सामान्य हो जाएगा।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा। आप अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर रखें। संतान के भविष्य की चिंता आज आपको सता सकती हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज अचानक से धन लाभ हो सकता है। यदि आपका लंबे समय से कोई कहीं पर पैसा फंसा हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। आज आपका अपनी माता जी से कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मध्य रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उस में कुछ गिरावट आ सकती है और बाहर के खाने से परहेज रखें। आज आपके परिवार में कोई कलह हो सकती है, लेकिन यदि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे, तो मामला प्यार से सुलझ जाएगा, नहीं तो रिश्तो में दरार पड़ जाएगी। विद्यार्थियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार को नई गति देने के लिए आज आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ेगी। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको सुबह से ही सुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे, जिससे आपके अंदर तेज पैदा होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों की छवि को आज खराब करने की कोशिश की जा सकती है, इसलिए सावधान रहें। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। संतान के भविष्य की आज थोडी चिंता सता सकती है। सायंकाल तक भागदौड़ अधिक होने के कारण आपको कुछ थकान हो सकती है। आस पड़ोस में आज कोई विवाद पनप सकता है।

तुला 

आज का दिन आपके लिए भविष्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज व्यापार में आपके हाथ नई नई डील फाइनल होंगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको अपने भविष्य की चिंता कम होगी। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कोई धन खर्च करेंगे और अपने जीवनसाथी को शॉपिंग कराने लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जॉब का ख्याल रखना होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। यदि आपका कुछ कारण लंबे समय से रुके हुए हैं, तो आज आप उनको पूरा कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज का दिन आपकी ख्याति को चारों ओर फैलाएगा। आज आपके शत्रु भी आप का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे क्योंकि भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। नौकरी से जुड़े जातकों का कार्यभार आज बढ़ सकता है, लेकिन वह अपनी मेहनत और ईमानदारी से सायं काल तक सभी कार्य समाप्त कर देंगे। यदि साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसमें भी आज आपको लाभ होगा। आज किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आना पड़ सकता है। आज आपके भाई के साथ आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है, इसलिए सावधान रहें। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ किसी अहम मुद्दे पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे।

धनु 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको यदि आपके परिवार के बुजुर्ग सदस्य कुछ कहते हैं, तो उनकी बात को मान कर कार्य करें, सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना है, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। व्यापार के लिए यदि कोई लोन लेना चाहते हैं, तो सोच समझ कर ले क्योंकि उसे वापस करना मुश्किल हो जाएगा। भाई की सलाह आज आपको किसी मुश्किल से बाहर निकालेगी। बहन की शादी में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। सायंकाल का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

मकर 

आज का दिन आपके लिए नई नई उन्नति के मार्ग खुलेगा। आज रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी। आज आपके सभी कार्य पुरे होंगे, इसलिए उन्ही कार्यों को करने की सोचें, जो आपको प्रिय हों। यदि आज आपको अपने व्यापार के लिए किसी सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। सायंकाल का समय आप अपने भाई के साथ कहीं देव दर्शन के लिए जा सकते हैं। 

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रह सकता है। आज कुछ काम ऐसे होंगे, जिनमें आपको निराशा हाथ लगेगी, लेकिन आपको अपने हौंसले को बनाए रखना होगा, तभी आगे सफलता मिल पाएगी। संतान के विवाह में आ रही बाधा को आज आप पिताजी की सलाह से दूर करेंगे, इससे परिवार के सभी लोग खुश नजर आएंगे। यदि व्यापार में आज कोई रिस्क लेना पड़े, तो ले सकते हैं इसका भविष्य में आपको लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आज आप किसी को धन उधार ना दें, नहीं तो वह धन फंस सकता है।

मीन

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको अपने व्यापार में अपने शत्रुओं पर कड़ी नजर रखनी होगी क्योंकि वह आप को नुकसान पहुंचाने का संभव प्रयास करेंगे, इसलिए यदि आज कोई प्रस्ताव आपके समक्ष रखें, तो उसको स्वीकार न करें। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। यदि कोई संपत्ति संबंधित मामला चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो सकती है, लेकिन उसमें आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। 

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 



  

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021

मतदान ड्यूटी में संक्रमित 1500 कर्मचारियों की मौत का दावा कर किया मतगणना ड्यूटी के बहिष्कार का ऐलान


 लखनऊ । मतदान ड्यूटी के दौरान संक्रमित 1500 कर्मचारियों की मौत का दावा करते हुए प्रदेश के कई प्रमुख कर्मचारी और शिक्षक संगठनों ने सामूहिक रूप से आगामी दो मई को होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना का बहिष्कार करने का फैसला किया है। 

शुक्रवार को इन संगठनों के नेताओं की वर्चुअल मीटिंग में  उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेश चन्द्र शर्मा, कलेक्ट्रेट मिनिस्टिरियल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी, राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, इन्दिरा भवन जवाहर भवन कर्मचारी महासंघ और राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामराज दुबे सहित अन्य कई संगठनों के नेताओं ने संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या के बावजूद सरकार द्वारा अपनाए गये रवैये पर रोष जताया।

कर्मचारी नेताओं ने एक स्वर में पंचायत चुनाव मतगणना का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। उनका आरोप है कि प्रदेश में पूरी चुनाव प्रक्रिया कोविड 19 की गाइडलाइन के विपरीत सम्पन्न होती रही। इसके कारण कर्मचारी शिक्षक इस चुनाव की ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए हैं। 1500 से अधिक शिक्षक, कर्मचारी, स्थानीय निकाय के कर्मचारी ,जूनियर इंजीनियर्स अब तक असमय मृत्यु के शिकार हो चुके हैं।

नहीं मिला इलाज तो मरीजों को विधायक उमेश मलिक के घर पर ले जाकर लिटाया


 मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना क्षेत्र के सौरम गांव के कुछ लोगों को जब अपने मरीज के लिए कहीं भी उपचार नहीं मिला तो वह बुजुर्ग महिला को लेकर विधायक के आवास पर जाट कॉलोनी में पहुंच गए और महिला को वही हाल में लिटा दिया। इसी तरह देखते देखते 5-6 मरीज विधायक उमेश मलिक के आवास पर पहुंच गए।

शुरुआत में तो विधायक उमेश मलिक अपने फर्स्ट फ्लोर से लोगों को नीचे समझाते रहे, लेकिन जब लोग अपने मरीजों को ले जाने के लिए तैयार नहीं दिखें तो वह मास्क आदि पहन कर नीचे लोगों के बीच में आए। उन्होंने सीएमओ और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया। जिस बुजुर्ग महिला की हालत अधिक खराब थी उसे बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 अस्पताल में भिजवाया, जबकि 2 मरीजों को जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। जिन मरीजों का ऑक्सीजन लेवल पूरी तरह नियंत्रण में था उन्हें विधायक ने शाहपुर और बुढ़ाना के सीएचसी पर उपचार के लिए भर्ती कराया। देर शाम तक विधायक मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था करने में जुटे रहे। बाद में उन्होंने कहा क्षेत्र की जनता ने उन्हें वोट दिया है इसलिए जनता का हक बनता है कि वह अपने मरीज के उपचार के लिए उनसे कहें। कोरोना तेजी से फैलने वाली बीमारी है इसलिए मरीज को उनके आवास पर लाने के बजाए आवश्यकता पड़ने पर परिजन उनसे संपर्क कर लें। विधायक ने माना उनके आवास पर इसी तरह से दिन भर में 10 से अधिक मरीज पहुंच गए थे।

मतगणना को लेकर एसएसपी के सख्त निर्देश


मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मतगणना को लेकर सख्त आदेश जारी किए हैं। 

एसएसपी ने कहा कि है कि 02 मई 2021 को त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव की मतगणना है, कोविड संक्रमण तथा लॉकडाउन को दृष्टिगत रखते हुए केवल वही एजेंट ब्लॉक पर मतगणना के लिए आएंगे जिनको ID कार्ड जारी किया गया है। यदि इनके अलावा कोई भी प्रत्याशी अथवा उसके समर्थक ब्लॉक के आस-पास/जनपद में कही पर भी भीड इकट्ठा करते है तो उनके विरुद्ध तत्काल कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

आईएमए ने गठित की कोविड टास्क फोर्स


मुजफ्फरनगर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, ब्रांच मुज़फ़्फ़रनगर द्वारा कोविड टास्क फ़ोर्स का गठन किया गया है। 

आईएमए मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष डा. एमएल गर्ग के नेतृत्व में  कोविड टास्क फोर्स का गठन किया गया जिसके डा. अशोक शर्मा अध्यक्ष और डा. सुनील सिंघल कोर्डिनेटर नियुक्त हुए। इसमें डा. एमएल गर्ग चेस्ट फीजिशियन अध्यक्ष आईएमए, डा. अशोक शर्मा सर्जन, डा. सुनील सिंघल डा. हेमन्त शर्मा , डा. रविंद्र जैन बच्चा रोग विशेषज्ञ, डा. विनीता सिंघल, डा0 निशा मलिक, डा. रेखा सिंह स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डा. रविंद्र सिंह, अनिल कुमार कक्कड फिजिशयन, डा. मुकेश जैन, डा. राजेश्वर सिंह हड्डी रोग विशेषज्ञ, डा. डीएस मलिक, डा. डीपी सिंह सर्जन, डा. एमके तनेजा नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ, डा. आरएन त्यागी, डा. रवि त्यागी नेत्र रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। उक्त सभी डाक्टरों के मोबाइल नम्बर अपडेट किये जायेंगे। 

इस दौरान अध्यक्ष एमएल गर्ग ने कहा किआक्सीजन जमा न करे, कोविड के लिए मास्क का प्रयोग करो, नाक मुंह ढका हुआ हो। टास्क फोर्स के गठन का उद्देश्य नागरिकों के अंदर कोविड-19 की भ्रंातियों को दूर करना है। सबसे पहले भ्राति यह है कि नागरिक पैनिक हो रहे है कि आक्सीजन की कमी होने पर मरीज की मृत्यु तक हो सकती है जोकि गलत है। यदि मरीज की आक्सीजन 90-94 के बीच में है तो कोविड-19 का मरीज पेट के बल उल्टा लेटे और छाती के नीचे एक तकिया रखकर लम्बी-लम्बी सास ले। इससे आक्सीजन अवश्यक बढ जायेगी। यदि आक्सीजन 90 से नीचे है तो आक्सीजन लगाने की आवश्यकता होती है।  आक्सीजन डाक्टर के द्वारा निर्देश पर ही आक्सीजन उपलब्ध करायी जायेगी। अतः आक्सीजन को अपने घर पर बेवजह स्टाक न करे क्योंकि यह आक्सीजन जरूरतमंद मरीजों के लिए ही है। सभी व्यक्ति एवं मरीज मास्क अवश्य लगाये और मास्क को लगाने के लिए नाक और मुंह दोनांे सही प्रकार से ढके हुए होने चाहिए। मास्क मोटे कपडे का नहीं होना चाहिए बाजार के अंदर जो थ्री लियर वाला मास्क मिलता है वो सबसे उत्तम होता है। उसी का उपयोग करे। 1 मई 2021 से सभी व्यक्ति जिनकी उम्र 18 से ऊपर है अस्पताल में जाकर निःशुल्क वैक्सीनेशन अवश्य कराये। इसके लगानेे से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है।   दवाईयों की किसी भी प्रकार की कोई भी कालाबाजारी न करे। इसके अलावा व्हाट्सअप पर आई खबरों पर ध्यान न दे जो भी इलाज लेना है चिकित्सक की सलाह पर ले। खाने में तली हुई चीजों का या बाजार से लाये हुए फास्ट फूड आदि का इस्तेमाल न करें । डाइट में ताजे फल, ताजी सब्जियां खूब खाये। लिक्विड डाइट का भी इस्तेमाल करे जिससे शरीर के अंदर पानी की मात्रा की कमी न होने पाये। नारियल पानी भी पी सकते है। हाथों को समय समय पर सैनेटाइज करे। दवाई भी, कडाई भी व दो गज की दूरी पर भी विशेष ध्यान रखे। भीड भाड़ वाले इलाकों से बचे घर पर रहे और किसी को भी अपने घर पर न बुलाये। बेवजह भीड़ इकट्ठा न करे। शादी-विवाह में कम से कम मेहमानों केा आमंत्रित करे। हमेशा अपने चिकित्सक के सम्पर्क में बने रहे।

नवीन मंडी मंगलवार से खुलेगी

मुजफ्फरनगर । लाकडाउन के दिनों को छोड़कर बाकी सभी दिन नवीन मंडी खुलेंगी। गुड की आवक बनी रहेगी। व्यापारियों को स्वैच्छिक लाकडाउन की छूट रहेगी। नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा और महामंत्री मनीष चौधरी ने यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर में आज भी मिले 848 संक्रमित

 मुजफ्फरनगर । जिले में आज फिर रिकॉर्ड 848 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए जब 353 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज भी किए गए हैं । 

आज भी 848 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 362 शहरी क्षेत्र में मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई सूची में मुजफ्फरनगर शहर से 362, शाहपुर से 22 जानसठ से आठ, खतौली से 51, मोरना से 39 मुजफ्फरनगर ग्रामीण क्षेत्र से 220, पुरकाजी से 48 चरथावल से 16, बुढ़ाना से 69 और बघरा से 13 संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है



शहर निवासी युवक की पुरकाजी बाईपास पर दुर्घटना में घायल

 मुजफ्फरनगर l पुरकाजी के बाईपास पर स्कूटी सवार मुजफ्फरनगर निवासी युवक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया l


मिली जानकारी के अनुसार पुरकाजी थाना क्षेत्र के पुरकाजी बाईपास पर एक्टिवा सवार रामलीला टीला निवासी सन्नी गर्ग की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई l जिसके बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ भेजा गया l

जिंदगी का निशाना चूक गई शूटर दादी


 मेरठ। कोरोना महामारी एक के बीच शुक्रवार को ‘शूटर दादी’ के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर का निधन हो गया। 26 अप्रैल को 89 साल की चंद्रो तोमर कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। तब से मेरठ के मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था। ‘शूटर दादी’ के निधन से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।

चंद्रो तोमर पिछले एक साल से किसी न किसी बीमारी से जूझ रही थीं। इसकी वजह से उनका शरीर काफी कमजोर हो गया था। मेरठ मेडिकल कॉलेज से उनका शव बागपत स्थित आवास ले आया गया ।

शुक्रवार की रात्रि 08.00 बजे से मंगलवार की प्रातः 07.00 बजे तक जनपद मुजफ्फरनगर में कोरोना कर्फ्यू के नियम लागू



मुजफ्फरनगर l जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा निर्गत शासनादेश संख्या 775/2021-सीएक्स-3, गृह (गोपन) अनुभाग-3, लखनऊ दिनांक 29 अपै्रल 2021 के अन्तर्गत शुक्रवार दिनांक 30.04.2021 की रात्रि 08.00 बजे से मंगलवार दिनांक 04.05.2021 तक की प्रातः 07.00 बजे तक कोरोना कफ्र्यू लगाये जाने के निर्देश दिए गए है।


अतः उक्त के अनुपालन में इस कार्यालय के आदेश संख्या 1611/जे0ए0-2021 दिनांक 21.04.2021 के क्रम में दिनांक 30.04.2021 शुक्रवार की रात्रि 08.00 बजे से दिनांक 04.05.2021 मंगलवार की प्रातः 07.00 बजे तक जनपद मुजफ्फरनगर में कोरोना कफ्र्यू लागू किया जाता है।


यह भी उल्लेखनीय है कि दिनांक 02.05.2021 को पंचायत चुनाव में मतगणना का कार्य कोविड के निर्धारित प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। इस सम्बन्ध में राज्य निर्वाचन आयोग उ0प द्वारा जारी शासनादेश संख्या 3247/रा0नि0आ0-3/पं0नि0/2021 दिनांक 29.04.2021 का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

किसी व्यक्ति द्वारा उपर्युक्त निर्देशों का उल्लंघन किए जाने पर उसके विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 एवं आपदा प्रबन्ध अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी।उपर्युक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

मतगणना में निगेटिव रिपोर्ट की जरुरत नहीं


मुजफ्फरनगर । 2 मई को होने वाली मतगणना में प्रत्याशियों/मतगणना अभिकर्ता को आर टी पी सी आर की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य नहीं है। 

अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह ने बताया की 2 मई को होने वाली मतगणना में प्रत्याशियों/मतगणना अभिकर्ता को आर टी पी सी आर की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य नहीं है।

उन्होंने बताया कि मतगणना के दिन पल्सऑक्सी मीटर से टेस्ट, थरमामीटर से टेस्ट कराने के उपरांत स्वस्थ्य पाये जाने पर मतगणना केन्द्र में प्रवेश की अनुमती दी जाएगी।

मास्क पहनकर लिए सात फेरे

डूंगरपुर मेवाड़। एक विवाह के बंधन में बंधने के लिए दूल्हा दुल्हन ने वरमाला की जगह मास्क का प्रयोग किया।

श्री कृष्णा कल्याण सेना संस्थापक जिग्नेश वैष्णव ने बताया पहली पहल अगर हम करे तो निश्चित ही हम ये जंग जीतेंगे और इसी का उदाहरण उनके भाई द्वारा दिया गया। डूंगरपुर धताना निवासी दूल्हे अंकित वैष्णव की शादी मे कोरोना कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए बारात डूंगरपुर पहुची वहां आयुषी वैष्णव से विवाह बंधन में बंधने के लिए दोनों दूल्हा दुल्हन ने वरमाला की जगह मास्क का प्रयोग करते हुए विवाह संपन्न किया। इस विवाह में कोविड 19 की पालना करते हुए मात्र 15 व्यक्तियों की उपस्थिति में विवाह संम्पन किया गया साथ ही अंकित व आयुषी ने अपने  परिवार व आम जन को भी यही संदेश दिया है कि वह मास्क का प्रयोग करे व बिना वजह घर से बाहर न निकले। इसी के साथ समाज सेवी जिग्नेश वैष्णव की इस पहल पर सभी ने इसकी प्रशंसा की। 

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से मौत


नई दिल्ली। आज तक के शो दंगल के लिए मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से मौत हो गई है।

लंबे समय तक जी न्यूज के बाद रोहित सरदाना आज तक न्यूज चैनल में एंकर के रूप में काम कर रहे थे। एंकर सुधीर चैधरी ने ट्वीट किया है कि  थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की खबर थी। ये वायरस हमारे इतने करीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफी है...। ॐ शान्ति।

लंबे समय से टीवी मीडिया चर्चित रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक के शो दंगल की एंकरिंग करते थे। 2018 में गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार पाने वाले रोहित सरदाना की मौत की जानकारी देते हुए राजदीप सरदेसाई ने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...