बुधवार, 28 अप्रैल 2021

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए सख्त, दिया बडा आदेश ,मनमानी कर रहे चिकित्सकों और अस्पतालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

 



लखनऊ

सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कुछ अस्पतालों में नियत दर से अधिक व मनमाने ढंग से शुल्क वसूला जा रहा है। इसकी निन्दा होनी चाहिए। डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है। पीड़ित और उसके परिजनों की बद्दुआ नहीं लेनी चाहिए। निजी अस्पतालों में मनमानी वसूली को हर हाल में रोका जाए। सभी चिकित्सा संगठनों से अपील हैए ऐसे लोगों की सार्वजनिक निंदा की जाए। ऐसे अस्पतालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री मंगलवार शाम को वर्चुअल माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकोंए इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन ;आईएमएद्ध और नर्सिंग होम एसोसिएशन के साथ बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आईएमए के चिकित्सकों और नर्सिंग होम एसोसिएशन के विशेषज्ञों द्वारा मण्डलायुक्तोंए अपर निदेशक स्वास्थ्य तथा स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय करते हुए प्रत्येक जिले में कोविड व नॉन कोविड रोगियों के लिए टेलीकंसल्टेशन की व्यवस्था की जाए। ऑक्सीजन का दुरुपयोग हर हाल में रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में कोविड संक्रमित व्यक्तियों के लिए डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध रहे।

आरटीपीसीआर टेस्ट की क्षमता 10 मई 2021 तक दोगुनी की जाएगी। कुछ जिलों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा कोविड अस्पताल में राउंड न लेने की बात जानकारी में आई है। यह उचित नहीं है। अगर डॉक्टर ही डर जाएगा तो मरीज का क्या होगा। हमें इस बारे में सोचना होगा। उन्होंने कहाए इस बार तीस से 50 गुना तेज संक्रमण है। हमें हर स्थिति के लिए तैयार रहना होगा। कोविड.19 से लड़ाईए टीम वर्क और सामूहिक भावना के साथ समाज के प्रत्येक स्तर पर सभी के सहयोग व समन्वय से लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि विगत 4.5 दिनों में कोरोना केसेज में गिरावट और रिकवरी की दर में वृद्धि एक सुखद संकेत है।

मुख्यमंत्री ने कहाए मंडलायुक्त जिला प्रशासन और सीएमओ से संवाद बनाकर इन संगठनों के साथ मिलकर टेलीकन्सल्टेशन की व्यापक समय.सारिणी तैयार कराएं लेकिन बहुत से लोग जो घर पर रहते हुए ठीक हो सकते हैंए उन्होंने भी बेड आरक्षित कर रखा है। ऐसे लोगों का मार्गदर्शन जरूरी है। कोविड पॉजिटिव की मृत्यु पर उसे कतई लावारिस न माना जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन संकट के नाम पर कुछ लोग अनावश्यक भय में जमाखोरी करने लगे हैं। यही हाल रेमडेसिविर का भी है। सभी जिलों में यह जीवनरक्षक दवा उपलब्ध कराई गई है लेकिन कुछ जमाखोरों और कालाबाजारी के कारण इसका कृत्रिम अभाव बनाने की कोशिश की गई। उन्हें यह समझना चाहिए कि ऑक्सीजनध्रेमडेसिविर की जमाखोरी किसी दूसरे का हक मारना है। हालांकि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी हो रही है। अच्छा मैसेज जाएगा। लोगों का हौसला बढ़ेगा। अनावश्यक भय का माहौल न बने।

एक लाख का ईनामी मुठभेड़ में मार गिराया


मऊ। जिले में चिरैयाकोट एवं मुहम्मदाबाद संयुक्त पुलिस टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 28 अप्रैल को तड़के करीब 3ः30 बजे प्रातः थाना सरायलखंसी क्षेत्रान्र्तगत वहदग्राम भंवरेपुर के पास हुयी पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर (63ए) अपराधी इनामिया (एक लाख) लालू यादव उर्फ विनोद यादव पुत्र रामवचन यादव निवासी डोडापुर थाना सरायलखंसी मऊ पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया तत्पश्चात इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान एक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मारे गये बदमाश के पास से एक बाइक व पिस्टल बरामद की गई। इसके उपर 82 से अधिक मामले लूट, हत्या समेत अन्य दर्ज थे। पुलिस के लिये काफी दिनों से सिरदर्द बन गया था। मौके पर एसपी घुले सुशील चंद्रभान भी पहुंचे। 

अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से चार मरीजों की मौत



मुंबई।  ठाणे के मुंब्रा इलाके में स्थित प्राइम हॉस्पिटल में बीती रात भीषण आग लगने से 4 मरीजों की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि ठाणे के मुंब्रा इलाके में स्थित प्राइम अस्पताल के आईसीयू में यह आग लगी थी। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। आईसीयू में भर्ती अब तक 4 मरीजों की आग की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना के वक्त आईसीयू में कुल 8 मरीज भर्ती थे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया और अन्य मरीजों को नजदीकी बिलाल अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। आईसीयू में देर रात तीन बजे के बाद यह आग लगी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और आईसीयू में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती किए जाने के दौरान 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में आग लगने की वजह का भी पता नहीं चल पाया है।

कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन लगाने की तैयारी, घोषणा कभी भी

 नई दिल्ली. देश में हर रोज बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों और मौतों के बाद कई जिलों पर लॉकडाउन का खतरा मंडरा रहा है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का मानना है कि अगर जल्द ही इन जिलों में लॉकडाउन  नहीं लगाया गया तो केसों का बोझ और बढ़ सकता है. इस संदर्भ में मंत्रालय ने एक प्रस्ताव भेजकर कहा है कि जिन 150 जिलों में 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है, वहां जरूरी सेवाओं में छूट देकर लॉकडाउन लगाना होगा अन्यथा स्वास्थ्य प्रणाली पर बहुत ज्यादा बोझ बढ़ जाएगा l


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को एक हाईलेवल मीटिंग में इसकी सिफारिश की थी, लेकिन राज्य सरकारों से सलाह के बाद केंद्र आखिरी फैसला लेगा. इस प्रस्ताव को और संशोधित किया जा सकता है. हालांकि मंत्रालय का मानना है कि अभी केस लोड और पॉजिटिविटी रेट को नियंत्रित करना जरूरी है.

 वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'हमारे विश्लेषण से पता चलता है कि बहुत अधिक पॉजिटिविटी रेट वाले जिलों में अगले कुछ हफ्तों के लिए सख्त लॉकडाउन लगाना होगा ताकि संक्रमण की चेन तोड़ी जा सके.'

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कुछ राज्यों में महामारी की दूसरी लहर के दौरान बढ़ती पॉजिटिविटी रेट पर चिंता व्यक्त की, जिसके परिणामस्वरूप स्वास्थ्य प्रणाली पर बोझ पड़ा. केंद्र ने पहले ही राज्यों को अनावश्यक आवाजाही को सीमित करने की सलाह दी है.वहीं देश में लगातार एक हफ्ते से तीन लाख से ज्यादा कोरोना के नए मामले पाए जा रहे हैं. वर्ल्डोमीटर के अनुसार देश में मंगलवार को 3,62,902 मामले पाए गए. वहीं 3,285 लोगों की मौत हुई. मार्च के बाद से एक्टिव केसलोड लगातार बढ़ रहा है और सोमवार को 28.8 लाख मामलों तक पहुंच गया. आठ राज्यों - महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में कुल केसलोड के 69% मामलों हैं. हर राज्य में 1 लाख से ज्यादा एक्टिव केस है.

आज का पंचांग एवँ राशिफल 28 अप्रैल 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 28 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)* 

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - द्वितीया 29 अप्रैल रात्रि 01:34 तक तत्पश्चात तृतीया*

⛅ *नक्षत्र - विशाखा शाम 05:13 तक तत्पश्चात अनुराधा*

⛅ *योग - व्यतिपात शाम 03:51 तक तत्पश्चात वरीयान्*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:36 से दोपहर 02:13 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:11* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:01* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *आरती में कपूर का उपयोग* 🌷

🔥 *कपूर – दहन में बाह्य वातावरण को शुद्ध करने की अदभुत क्षमता है | इसमें जीवाणुओं, विषाणुओं तथा सूक्ष्मतर हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करने की शक्ति है | घर में नित्य कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है, शरीर पर बीमारियों का आक्रमण आसानी से नहीं होता, दु:स्वप्न नहीं आते और देवदोष तथा पितृदोषों का शमन होता है |*  

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वैशाख मास माहात्म्य* 🌷

🙏🏻 *वैशाख मास सुख से साध्य, पापरूपी ईंधन को अग्नि की भाँति जलानेवाला, अतिशय पुण्य प्रदान करनेवाला तथा धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष - चारों पुरुषार्थों को देनेवाला है ।*

🙏🏻 *देवर्षि नारदजी राजा अम्बरीष से कहते हैं : ‘‘राजन् ! जो वैशाख में सूर्योदय से पहले भगवत्-चिंतन करते हुए पुण्यस्नान करता है, उससे भगवान विष्णु निरंतर प्रीति करते हैं ।*

🙏🏻 *पाप तभी तक गरजते हैं जब तक जीव यह पुण्यस्नान नहीं करता ।*

🙏🏻 *वैशाख मास में सब तीर्थ आदि देवता बाहर के जल (तीर्थ के अतिरिक्त) में भी सदैव स्थित रहते हैं । सब दानों से जो पुण्य होता है और सब तीर्थों में जो फल होता है, उसीको मनुष्य वैशाख में केवल जलदान करके पा लेता है । यह सब दानों से बढकर हितकारी है ।*

🙏🏻

            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वैशाख मास* 🌷

🙏🏻 *(इस मास में भक्तिपूर्वक किये गये दान, जप, हवन, स्नान आदि शुभ कर्मों का पुण्य अक्षय तथा सौ करोड़ गुना अधिक होता है। - पद्म पुराण)*


            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🍀🌹🌻🌺🌸💐🌼🙏🏻पंचक

: 4 मई रात्रि 8.41 बजे से 9 मई सायं 5.30 बजे तक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी

07 मई, शुक्रवार वरुथिनी एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


08 मई: शनि प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा

26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद आज आपको प्रेरणा देगा। सांयकाल के समय घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भागदौड़ भी अधिक रहेगी और धन भी व्यय होगा। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। जिससे आपके कार्य कौशल में वृद्धि होगी, लेकिन इसको देखकर आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, जिससे आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो जाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे

वृष 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपने परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे और आपको कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज धन लाभ हो सकता है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल के समय अतिथियों का आगमन हो सकता है और किसी समारोह में जाने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। व्यवसाय में समय-समय पर लिए गए निर्णय आपके लिए कारगर साबित होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको अपने भविष्य की चिंता कम सताएगी

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा रहेगी, जिससे आपका प्रमोशन भी हो सकता है व्यस्तता के बीच भी आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवन साथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। भाइयों की मदद से आपके अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। राजनीति से संबंधित जातकों को आज लाभ होगा और आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। सायंकाल के समय आज वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें, नहीं तो कोई चोट लग सकती हैं।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक संपर्कों से लाभ होगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से भी धन कोष में वृद्धि होगी। आज आपको बाहर के खानपान से परहेज रखना होगा अन्यथा खराब हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और उपहार मिलने के भी योग बन रहे हैं। आमदनी में पिछले दिनों के मुकाबले इजाफा होगा। दैनिक खर्चे आसानी से निकल आएंगे और भविष्य की चिंता कम होगी। व्यवसाय की योजनाओं को आज गति मिलेगी और मान सम्मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ होता दिख रहा है।

सिंह 

आज आपको दिन के आरंभ में किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए निर्णय लेने की सुविधा होगी, लेकिन परिजन अथवा किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको इससे बाहर निकालेगा। सायंकल का समय प्रियजनों के दर्शन व हास्य परिहास में व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और मित्रों के सहयोग से आज आपको आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास दिखने लगेंगे और आप को आशातीत सफलता प्राप्त होगी। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, तो उसमें भी आज लाभ होगा।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्य व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलने से आपको संतोषजनक लाभ होगा। आज आप वृद्धजनों की सेवा व पुण्य कार्य पर भी धन खर्च करेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज छोटी मोटी बहस बाजी से बचना होगा अन्यथा भविष्य के आपके संबंध खराब हो सकते हैं। व्यापार में प्रतिद्वंद्वियों के लिए आज आप सिरदर्द बने रहेंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज समाप्त होगी।

तुला 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। व्यापार में भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। परिजनों अथवा किसी नजदीकी से उपहार मिलेगा, इसके बीच कुछ निजी स्वार्थ भी रहेगा। नौकरीपेशा लोग अन्य लोगों से बेहतर कार्य करने पर सम्मानित होंगे। यदि आपका अपने भाइयों से कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। साझेदारी में यदि कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा।

वृश्चिक

आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि का रहेगा। समाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी पुरानी बात को लेकर साथियों के साथ भेदभाव बढ़ेगा, लेकिन विवेक जागृत रहने के कारण स्थिति गंभीर नहीं हो सकेगी। सायंकाल में परिजनों से भेंट होगी और सैर सपाटे का अफसर आज आपको प्राप्त होगा। आज आपके कुछ पुराने व्यवसायिक संबंध खराब हो सकते हैं। संतान की शिक्षा से संबंधित आज कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिससे कुछ तनाव भी रहेगा।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में आज वृद्धि होगी। कारोबारियों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण आज कुछ तनाव बढ़ सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा और विपरीत परिस्थितियों का सामना करना होगा। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो उसके लिए चक्कर काटने पड़ सकते हैं। पैसे के लेनदेन से सावधानी बरतें अन्यथा धन फंस सकता है। कारोबार में आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और आप के मान सम्मान की कीर्ति बढ़ेगी। आज आपके शत्रु आपके विरुद्ध कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं।

मकर 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र पर आप अत्यंत बुद्धिमान समझे जाएंगे, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और उनको बाहर के खानपान से परहेज रखने के लिए कहना होगा। सायंकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहनों के प्रयोग से आज आपको सावधानी बरतनी होगी। अकस्मात वाहन के खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। सामाजिक क्षेत्र पर आप अत्यंत बुद्धिमान समझे जाएंगे, लेकिन घर में आपकी छवि कुटिल जैसी रहेगी। घरेलू कामों में अनदेखी घर में अशांति फैला सकती हैं और कई उपयोगी वस्तुओं पर भी धन का खर्चा होगा।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए कुछ उन्नति भरा रह सकता है। आज आपको अपने मित्रों से कुछ निराशा हाथ लग सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े कर्मचारियों पर आज जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र मे मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से पहले उस संपत्ति के बारे में सारी जांच पड़ताल अवश्य कर लें और कागजात भी अवश्य चेक करें। यदि आप व्यवसाय परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो दिन अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष के रिश्तों से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। आस पड़ोस में आज कोई वाद विवाद हो सकता है।

मीन 

आज का दिन आपके लिए मनचाही सफलता प्राप्त करने के लिए होगा, इसलिए आज वही कार्य करें, जिससे पूरे होने की आशा को नए कार्यों में माता-पिता की सलाह आप के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। आज आपकी पास व दूर की यात्रा भी साकार हो सकती है। बिजनेस की बढ़ती प्रोग्रेस को देखकर आप काफी खुश होंगे। वैवाहिक जीवन में आनंद का अनुभव होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आज गुरुजनों की मदद की आवश्यकता होगी


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपका मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।  

आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। 

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  



 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 

  

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  


 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।

मंगलवार, 27 अप्रैल 2021

सिस्टम की आंखें और दिल होता तो जरूर रोता योगी जी


 फिरोजाबाद। सांस लेने में समस्या आने पर अपनी बेटी को लेकर टूंडला से फिरोजाबाद के सरकारी ट्रामा सेंटर में आए पिता को वार्ड में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के चलते भर्ती करने से मना कर दिया। पिता के हाथों में ही उसने दम तोड़ दिया। बाद में बाइक से ही शव को पिता साथी की मदद से लेकर चला गया।

मामला टूंडला के जरौली कला का है। यहां के शिवनारायण की बेटी (15) की तबियत खराब हुई थी। बेटी को सांस लेने में दिक्कत आई तो वह अपने एक साथी की मदद से बाइक पर बिठाकर सरकारी ट्रॉमा सेंटर आया। यहां पर ऑक्सीजन की लगवाने के लिए पिता ने गुहार लगाई ताकि बेटी की जान बच सके। चिकित्साकर्मियों ने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं हैं इसलिए वे ऑक्सीजन नहीं लगा पाएंगे। काफी मिन्नतों के बीच बेटी को हाथों में पकड़े शिवनारायण की एक नहीं सुनी। इसके बाद बेटी ने दम तोड़ दिया। शिवनारायण ने बताया कि शव गांव ले जाने को सरकारी एंबुलेंस के लिए फोन किया था लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली। इसके बाद बाइक पर ही शव को बीच में रखकर साथी की मदद से गांव लेकर गया।

नामी न्यूरो सर्जन का गिरोह रेडमिसिविर की कालाबाजारी करते लाखों रुपये सहित दबोचा




गाजियाबाद। पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते देश के प्रख्यात न्यूरो सर्जन मो. अल्तमश और उनके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। हजरत निजामुद्दीन के रहने वाले डॉ. अल्तमश लंबे समय तक एम्स में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उनके देश के कई बड़े नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 70 रेमडेसिविर इंजेक्शन के अलावा दो अक्टेमरा इंजेक्शन व 36 लाख दस हजार रुपये नकद और एक लग्जरी कार भी बरामद की है।

अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि डॉक्टर के इस गिरोह की सूचना तीन दिन पहले पुलिस को मिली थी। एक पीड़ित व्यक्ति ने बताया था कि उसने इस गिरोह से 48 हजार रुपये में एक इंजेक्शन खरीदा है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम गिरोह के पीछे पड़ गई और कैला भट्ठा में रहने वाले डॉक्टर के साथी कुमैल अकरम को दबोच लिया। इससे पूछताछ में पता चला कि उसे इंदूवाड़ा दिल्ली का रहने वाला जाजिब इंजेक्शन उपलब्ध कराता है। इसके बाद पुलिस ने जाजिब को भी गिरफ्तार कर लिया और उसी की निशानदेही पर डॉ. अल्तमश को गिरफ्तार किया गया।

कोविड सेंटर पर नोडल अधिकारी होंगे जवाबदेह


मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में बढते कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत कोविड संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु निम्नलिखित हास्पिटल/संस्था/भवनों का चयन किया गया है। उक्त हाॅस्पिटल पर कोविड संक्रमित व्यक्तियों के बेहतर उपचार एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की सत्त निगरानी हेतु उनके नाम के सम्मुख अंकित निम्न नोडल अधिकारी तैनात किए गये

क्र0सं0 हास्पिटल का नाम नामित नोडल अधिकारी

1- भारत आयुर्वेदिक काॅलिज मुजफ्फरनगर डाॅ0 ईशमपाल, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी मु0नगर 7579182693

2- ईवान हाॅस्पिटल मुजफ्फरनगर डाॅ0 अक्षय कुमार कात्यायन जिला हौम्योपैथिक अधिकारी मुजफ्फरनगर 9412107537

3- हार्ट क्लीनिक एण्ड इमरजेंसी केयर सेण्टर, मु0नगर श्री अरविन्द कुमार तिवारी डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर मुजफ्फरनगर। 9415040011

4- एल0-1 द्वारिका सिटी मुजफ्फरनगर श्री रामप्रकाश संयुक्त आयुक्त वाणिज्य कर  मुजफ्फरनगर 7235001709

5- ओल्ड वर्धमान हाॅस्पिटल महावीर चैक मु0नगर श्री शरद चन्द्रा डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर  मु0नगर  7235001728

उक्त नामित नोडल अधिकारीगण हाॅस्पिटल में तैनात चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों से समन्वय स्थापित करते हुए मरीजों की भर्ती प्रक्रिया, मरीजों को दवा दिये जाने की प्रक्रिया, मरीजों के भोजन सम्बन्धी, मरीजों की चिकित्सा विजिट, सफाई व्यवस्था, हेल्प डेस्क एवं आक्सीजन की उपलब्धता आदि कार्याे पर अपनी सत्त निगरानी रखेंगे तथा समय-समय पर डीएम को अवगत कराते रहेंगे।

शासनादेश जारी, जिलाधिकारी जिले में लागू करे सेक्टर प्रणाली, शासनादेशों का उल्लंघन होने पर संबंधित जिलाधिकारी और सीएमओ की होगी जवाबदेही


 लखनऊ l मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सभी जिलाधिकारी जरूरतमंदों को अस्पताल में बेड दिलवाएं। डीएम अपने जिले में सेक्टर प्रणाली लागू करें। क्षेत्रवार सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएं। ऑक्सीजन, वेंटिलेटर व जीवनरक्षक दवाओं को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी जिले में शासनादेशों का उल्लंघन होने पर संबंधित जिलाधिकारी और सीएमओ की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव कार्यालय इस पर लगातार नजर रखेगा।  

मुख्यमंत्री ने ये बातें मंगलवार को टीम-11 के अधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में दो-दो सीएचसी को कोविड मरीजों के सेवार्थ समर्पित किया जाए। कोविड हॉस्पिटल के रूप में नए निजी अस्पतालों को भी जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति हर दिन बेहतर हो रही है। 64 टैंकर इसी कार्य में लगाये गए हैं। इसके अलावा 20 टैंकर विभिन्न जिलों में सीधे अस्पतालों को आपूर्ति कर रहे हैं। केंद्र सरकार से भी आठ नए टैंकर मिल रहे हैं। इसके अलावा जमशेदपुर से ऑक्सीजन की आपूर्ति कराई जा रही है।

प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में 32 ऑक्सीजन प्लांट पहले से ही स्थापित हैं। अब 39 और अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए आदेश कर दिए गए हैं। पीएम केयर्स के तहत स्थापित कराए जाने वाले ऑक्सीजन प्लांट के सम्बंध में प्रस्ताव भेजे जाएं। लगातार प्रयासों से अब लखनऊ, कानपुर, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर परिक्षेत्रों में ऑक्सीजन की मांग-आपूर्ति और वितरण की स्थिति में संतुलन है। इसे और बेहतर किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ क्षेत्रों में प्रभावी इंतजाम करने की जरूरत है। हर मेडिकल कालेज में एक लिक्विड आक्सीजन प्लांट लगे

सीएम ने कहा कि हर मेडिकल कॉलेज में एक लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट और एक एयर सेपरेटर प्लांट स्थापित किया जाए। 100 बेड से अधिक क्षमता वाले सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट बनाने की कार्ययोजना तैयार करें। सीएचसी पर छोटे ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाए जाएंगे। इसके अलावा, चिकित्सा शिक्षा विभाग के स्तर पर प्रक्रियाधीन ऑक्सीजन प्लांट को तेजी से क्रियाशील कराएं।


फोन पर डॉक्टरी सलाह के लिए हर जिले में पैनल

मुख्यमंत्री ने कहा कि होम आइसोलेशन में उपचाराधीन लोगों के लिए विशेष टेलीकन्सल्टेशन की व्यवस्था शुरू की जाए। हर जिले में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर पर इस संबंध में एक अलग पैनल गठित किया जाना चाहिए। टेलीकन्सल्टेशन के लिए हर जिले में दो-तीन फोन नम्बर जरूर हों। मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर से इस संबंध में कार्यवाही कराई जाए।

जरूरत के हिसाब से टीके के और आर्डर दिए जाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 1,19,45,728 वैक्सीन डोज का इस्तेमाल हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनियों से सतत संपर्क बनाए रखा जाए। 50-50 लाख डोज के ऑर्डर दे दिए गए हैं। आवश्यकतानुसार और आर्डर दिए जाएं। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को और बेहतर करने की जरूरत है। आरआरटी की संख्या बढ़ाएं। इसमें आंगनबाड़ी/आशा कार्यकत्रियों को भी जोड़ा जाए। स्वास्थ्य मंत्री के स्तर से मेडिकल किट वितरण व्यवस्था की जिलेवार समीक्षा की जाए।

उत्तर प्रदेश में कोरोना काल में मौत के कारण सहित 24 घंटे में पंजीकरण कराना हुआ आवश्यक

 लखनऊ l सरकार ने कोरोना काल के दौरान होने वाली मौतों का पंजीकरण 24 घंटे के अंदर करना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि मृत्यु प्रमाण पत्र पर मौत के कारणों को स्पष्ट रूप से लिखना होगा, जिससे यह पता चल सके कि इसकी वजह क्या रही है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। इसके लिए जवाबदेह कर्मियों पर कार्रवाई भी होगी।


केंद्र सरकार ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण के लिए एकीकृत पोर्टल बनाया है। शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में इसी पोर्टल पर जन्म और मृत्यु का पंजीकरण करना अनिवार्य किया गया है। केंद्र सरकार का मानना है कि इस पोर्टल पर पंजीकरण होने से इसे पता लगाने में आसानी होगी कितनी मौते हुई हैं और कितने जनसंख्या बढ़ी है। इसीलिए प्रदेश में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जन्म-मृत्यु पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। कोरोना काल में कई कारणों से मौतें हो रही हैं। इसीलिए यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि मृत्यु प्रमाण पत्र मौत के कारणों का स्पष्ट उल्लेख करने को कहा गया है।

शहरी क्षेत्रों में निकायों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए जोनवार व्यवस्था लागू की गई है। निकाय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रमाण पत्र जोनवार ही बनाए जाएंगे। पंजीकरण 24 घंटे के अंदर अनिवार्य रूप से किया जाएगा। प्रमाण पत्र देने में भले ही कुछ समय लग जाए। इससे मामले लंबित नहीं रहेंगे। वर्ष 2020 में लॉकडाउन के दौरान मृत्यु पंजीकरण में देरी हुई थी। इसके चलते विशेष अभियान चलाकर इसका पंजीकरण कराया गया था।

मेडिकल कालेज में सतत निगरानी हेतु शिफ्टवार नोडल अधिकारियों की तैनाती की


मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एंव एसएसपी अभिषेक यादव ने मुजफ्फरनगर मेडिकल काॅलेज जाकर स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल के चिकित्सकों व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को कडे निर्देश दिये कि कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों को प्रत्येक दशा में मरीज की स्थिति से अवगत कराया जाये। उन्होने कहा मरीजों के परिवारजनों की परिस्थति का ख्याल रखा जाये। उन्हे अनावश्क परेशान न किया जाये। जिलाधिकारी व एसएसपी ने मेडिकल काॅलेज के कंट्रोल रूम जाकर निर्देश दिये कि ऐसे मरीजों की लिस्ट बनाई जाये जिनके पास फोन नही है। ऐसे मरीजो के परिवार जनों को मरीज की स्थिति से अवगत कराते रहे। उन्होने कहा कि परिजनों को सूचना न दिेय जाने पर कडी कार्यवाही की जायेगी। इस कार्य में किसी भी प्रकारी की शिथिलता न बरती जाये। मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चत किया जाये। उनहोने निर्देश दिेय कि कोविड वार्ड में प्रत्येक 02 घण्टे के अन्तराल पर डाक्टर विजिट करेगे जिसकी निगरानी कंट्रोल रूम से नोडल चिकित्साधिकारी करेगे। उन्होने निर्देश दिये कि शिथिलता पाये जाने पर कडी कार्यवाही करते हुए शासन को भी कार्यवाही के लिए लिखा जायेगा। निर्देश दिये कि प्रत्येक दिन कोरोना संक्रमित मरीजों से उनके स्वास्थ्य व अन्य विषयों पर बात की जाये। उनके स्वास्थ्य का प्रत्येक स्तर पर ध्यान रखा जाये। उन्होने निर्देश दिये कि मुख्य चिकित्साधिकारी वार्ड में जाकर स्वंय विजिट करे।

जिलाधिकारी ने बताया कि बेगराजपुर मेडिकल कालेज में कोविड संक्रमित के बेहतर उपचार तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की सत्त निगरानी हेतु शिफ्टवार नोडल अधिकारियों की तैनाती भी की गई हैं। उन्होने बताया कि मरीजों की भर्ती प्रक्रिया,मरीजों को दवा दिये जाने की प्रक्रिया,मरीजों के भोजन सम्बन्धी,मरीजों को चिकित्सक द्वारा विजिट करने हेतु प्रातः 6.00 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक अनिल कुमार, अधिशासी अभियन्ता, नलकूप खण्ड, 9454414590, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्री भीम सिंह चाहर, अधिशासी अभियन्ता उ0प्र0 नागर ईकाई जल निगम, 9473942594, रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक  धुरेन्द्र सिंह तोमर, सहा0 अभियंता, लोक निर्माण, 9411287171 केा तैनात किया गया है।

इसी प्रकार वार्डो की सफाई व्यवस्था , शवों के निस्तारण की प्रक्रिया, कंट्रोल रूम, हैल्प डैस्क तथा आक्सीजन की उपलब्धता के लिए प्रातः 6.00 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक श्री मायाराम, बी0एस0ए0 9453004079, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्री संजय मैत्रेय, अधिशासी अभियन्ता, ड्रेनेज खण्ड,9971749778, रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक श्री सुरेन्द्र कुमार पोशवाल, सहा0 अभियंता, लोक निर्माण, 8941989018 केा तैनात किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त टीम के कार्यो के पर्येवेक्षण हेतु श्री अशोक कुमार डिप्टी कलैक्टर को तैनात किया गया है। उन्होेने कहा कि समस्त अधिकारी उपरोक्तानुसार नियत समय पर मेडिकल काॅलेज बेगराजपुर में उपस्थित रहकर काॅलेज के चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों से समन्व्यय स्थापित करते हए निगरानी सुनिश्चत करेगे तथा प्रतिदिन अपनी आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चत करेगें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एम एस0 फौजदार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेअ अभिषेक सिंह सम्बन्धित अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित थे।

कोरोना पॉजिटिव डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की हालत बिगडी


लखनऊ। कोरोना पॉजिटिव उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद वह मंगलवार को पीजीआई में भर्ती हुए हैं। 

डाॅ शर्मा कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर होम आइसोलेशन में थे। मंगलवार दोपहर तबीयत बिगड़ने पर वह पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती हुए। आईसीयू में भर्ती डिप्टी सीएम का सिटी स्कैन और एक्सरे के साथ खून की जांच के नमूने लिए गए हैं। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर बताया कि कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।  मंगलवार को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की हालत बिगड़ी तो उनकी बेहतर इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी की शुभकामनाओं से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ जंग जीता जा सकेगा। ईश्वर की अनुकम्पा से मैं स्वस्थ होकर पुनः दोगुनी ऊर्जा से सम्पूर्ण प्रदेशवासियों की सेवा में तत्पर हो सकूंगा।

आज कोरोना पर हल्का ब्रेक, मिले 260 पाॅजिटिव


मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में रोजाना तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों में आई कमी, आज मिले 260 पॉजिटिव, जनपद में सरकारी आंकड़ों के अनुसार आज कोरोना से कोई मौत भी नहीं हुई। सरकारी आंकडों के अनुसार अब जिले में 475 लोगों को डिस्चार्ज करने के बाद कुल 4748 मामले एक्टिव रह गए हैं। सरकारी तौर पर आज किसी की मौत की सूचना नहीं है।

आज मिले कोरोना पॉजिटिव में गांधी कॉलोनी से 15, साउथ सिविल लाइन से 20, रेनबो विहार से चार, आदर्श कॉलोनी से 11, नई मंड़ी भोपा रोड़ से 25, सदर बाजार से तीन, सुभाष नगर से दो, ब्रह्मपुरी से छः, मुस्तफा कॉलोनी से आठ, आनंदपुरी से दो, जानसठ रोड़ से छः, द्वारकापुरी से छः, कृष्णापुरी से पांच, मोहल्ला शानियाब से एक, तुलसी नगर से एक, गंगा विहार कॉलोनी से एक, देवपुरम से एक, लक्ष्मण विहार से एक, रामपुरी से एक, साकेत से चार, पंचशील कॉलोनी से एक, चांद सांसद से एक, विश्वकर्मा चौक से एक, सहावली से एक, वर्मा पार्क से एक, खालापार से एक, भरतिया कॉलोनी से नौ, सुमन विहार से एक, रामपुरम से तीन, इंद्रपस्थ कॉलोनी से एक, आर्यपुरी से एक, योगेंद्रपुरी से एक, प्रेमपुरी से एक, शांति नगर से दो, बझेड़ी से एक, केवलपुरी से तीन, जाट कॉलोनी से दो, खादरवाला से एक, गऊशाला नदी रोड़ से एक, शिक्षक कॉलोनी से दो, गांधी नगर से सात, मुजप्फरनगर से 12, मख्याली से एक, अंकित विहार से एक, नरा से एक, बामनहेड़ी से एक, खंजापुर से एक, पचेंड़ा से चार, आवास विकास से एक, आनंद हॉस्पिटल से एक, कूकड़ से एक, एटूजेड़ से पांच, वहलना से दो, वजीराबाद से एक, देवबंद से एक, इंकमटैक्स ऑफिस से एक, सुरेंद्र नगर से एक, रई से एक, सूजड़ू से एक, प्रेमविहार से एक, बहादरपुर से एक, सूरजविहार से एक, मुजफ्फरनगर मेडिकल हॉस्टिल से एक, पुरकाजी से तीन, चरथावल से चार, बुढ़ाना से 11, मोरना से पांच, बघरा से तीन, खतौली से पांच, जानसठ से 20, शाहपुर से दो कोरोना पॉजिटिव मिले है।

पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल बनवाएंगे तीस बैड का कोविड केयर सेंटर


मुजफ्फरनगर। पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल ने अपने पुरकाजी विधानसभा इलाके में कोरोना पीडितों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए अपनी विधायक निधि से पच्चीस लाख रुपये देने का ऐलान किया है। इससे 25 से 30 बैड वाला सेंटर बनाया जाएगा।

जिलाधिकारी को लिखे पत्र में विधायक प्रमोद उटवाल ने कहा है कि इस समय कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से पूरा विश्व परेशान है। भारत में भी इसी तरह के मामले बढने के साथ सरकार तमाम उपाय कर रही है। ऐसे में पुरकाजी विधानसभा में 25 से 30 बैड का कोविड केयर सेंटर बनाने और इसमें आॅक्सीजन, दवाएं तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अपनी विधायक निधि से 25 लाख रुपये जारी करने का अनुरोध किया है। 

कुत्तों ने नोच डाला जिला जज के अर्दली का शव


गाजियाबाद। हिंडन श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के अस्थायी प्लेटफार्म पर अंत्येष्टि के इंतजार में रखा जिला जज के अर्दली के शव कुत्तों ने नोच डाला।  

गोविंदपुरम निवासी जिला जज के अर्दली की रविवार देररात करीब डेढ़ बजे संतोष अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई थी। मौत के करीब साढ़े छह घंटे बाद तक परिजनों को एंबुलेंस नहीं मिली। कंट्रोल रूम के चक्कर लगाने के बाद सोमवार सुबह करीब आठ बजे हिंडन श्मशान घाट शव ले जाने के लिए एंबुलेंस मिली।  लेकिन वहां भी साढे पांच घंटे तक अंतिम संस्कार का मौका नहीं मिला। इस दौरान गाजियाबाद के हिंडन मोक्ष स्थली श्मशान घाट पर  सड़क किनारे बनाए गए अंतिम संस्कार के अस्थायी प्लेटफार्म पर अंत्येष्टि के इंतजार में रखे जिला जज के अर्दली के शव को कुत्तों ने नोच लिया।  प्लेटफार्म की कोई फेंसिंग नहीं होने से कुत्ते कवर काटकर शव को नोच कर ले गए। इस घटना के बाद परिजनों के साथ अंतिम संस्कार का इंतजार कर रहे लोगों ने विरोध जताते हुए मोक्ष स्थली प्रबंधन से मामले की शिकायत की। लेकिन वे भी बेबस नजर आए।

एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक पर ले जाना पडा शव


 हैदराबाद। कोरोना का एक दुखद नजारा आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में देखने को मिला। कोरोना संक्रमण से महिला की मौत के बाद एंबुलेंस न मिलने पर मजबूरन एक महिला के शव को परिवार वाले बाइक पर ले गए। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया जा रहा है। 

बताया गया है कि 50 वर्षीय मृतक महिला में कोरोना के लक्षण थे और उनकी जांच रिपोर्ट आनी बाकी थी। हालांकि, रिपोर्ट आने से पहले ही महिला का निधन हो गया। यह महिला आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के मंडासा मंडल गांव की रहने वाली थी। महिला को सोमवार अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां हालत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई।

कपिल देव अग्रवाल और परिजन कोरोना की जकड से मुक्त


मुजफ्फरनगर । प्रदेश के मंत्री और मुजफ्फरनगर शहर के विधायक कपिल देव अग्रवाल, उनके परिजन और स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव सभी ने कोरोना को मात दे दी।

पहले स्टाफ और और इसके बाद खुद राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद वे होम आइसोलेशन में रह रहे थे।

प्रदेश के राज्य मंत्री विजय कश्यप हुए कोरोना संक्रमित

 मुजफ्फरनगर l चरथावल विधानसभा क्षेत्र से विधायक व सूबे में राज्यमंत्री विजय कश्यप को आज आयी रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है l जिसके बाद उन्होंने उनके संपर्क में आए लोगों को जाँच कराने के लिए कहा है l


आॅक्सीजन के सिलेंडर रखे रहे, नौ लोग मर गए


मेरठ। आक्सीजन के सिलेंडर रखे रहे और लोग मरते रहे। अस्पताल आॅक्सीजन ना होने की बात कहता रहा। शहर के केएमसी हॉस्पिटल में 18 घंटे के भीतर नौ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत को लेकर जहां हॉस्पिटल प्रबंधन का दावा है कि ऑक्सीजन की कमी से इन मरीजों की मौत हुई वहीं स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि ऑक्सीजन सिलेंडरों की संख्या पर्याप्त थी।

शहर के बागपत रोड स्थित केएमसी हॉस्पिटल में रात करीब 12 बजे ऑक्सीजन सप्लाई कम होने की सूचना पर डिविजनल सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान व सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र सिंह पहुंचे। इस बीच मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट करने के लिए एंबुलेंस बुलवा ली गई थीं, लेकिन ऐन वक्त पर सिलेंडरों की व्यवस्था हो जाने से ऐसी नौबत नहीं आई। बताया जाता है कि सोमवार दोपहर हॉस्पिटल प्रबंधन ने एक सूची सीएमओ को मुहैया कराई, जिसमें रविवार रात से अब तक 9 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की जानकारी दी गई। केएमसी नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल संध्या चैहान ने 9 मौतों की पुस्टि की है। इसमें वरिष्ठ पत्रकार कुशल खरे भी शामिल हैं। केएमसी हॉस्पिटल ने ऑक्सीजन किल्लत को देखते हुए बाहर एक नोटिस बोर्ड लगा दिया है। इसमें लिखा है कि हम रोगी के सभी परिजनों को सूचित करना चाहते हैं कि ऑक्सीजन की उपलब्धता में अस्पताल पूरी तरह जिला प्रशासन पर निर्भर है। हमें जितनी ऑक्सीजन प्रशासन द्वारा दी जा रही है, उससे हम रोगियों का इलाज कर रहे हैं। यह परिस्थिति किसी भी समय विसम हो सकती है, जिसके लिए अस्पताल प्रशासन विवश है। डिविजनल सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि रात ऑक्सीजन क्राइसिस की सूचना पर वे केएमसी पहुंचे। उस वक्त भी हॉस्पिटल में 26 सिलेंडर रखे हुए थे। इसके बाद करीब 30 से ज्यादा सिलेंडरों की व्यवस्था रात में कराई गई। इस प्रकार पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर थे।

मैडीकल काॅलेज पर डीएम और एसएसपी सख्त


मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं एसएसपी अभिषेक यादव ने मेडिकल कॉलेज के प्रबंधको को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि परिजनों को प्रत्येक दशा में कोरोना संक्रमित मरीज की जानकारी दी जाए।

मैडीकल काॅलेज में मिल रही शिकायतों व हंगामों को देखते हुए उन्होंने कहा है कि प्रत्येक 2 घंटे में डॉक्टर की विजिट अनिवार्य। किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता बर्दाश्त नही होगी। उन्होंने इस कार्य में शिथिलता सामने आने पर कार्यवाही के लिए शासन को लिखने की चेतावनी दी है।

इस बीच जिला प्रशासन मुजफ्फरनगर द्वारा  3 प्राइवेट हॉस्पिटल को एल 2 चिकित्सा इकाई के रूप में चयन किया है। भारत आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में सौ और इवान व हार्ट क्लीनिक एंड इमरजेंसी केयर सैन्टर आर्य पुरी में 50-50 बैड उपलब्ध होंगे।

जयंती पर स्वर्ण चोला पहन और छप्पन भोग लगा श्री बाला जी महाराज ने दिए भक्तों को सोशल डिस्टेंस के साथ दर्शन

 मुजफ्फरनगर l विश्व भर में सबसे ज्यादा हर्षोल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में मनाए जाने वाली श्री बालाजी जयंती इस बार भी सीमित संसाधनों के साथ केवल मंदिर परिसर में मनाई जा रही है l कोरोना काल के चलते पिछले साल और इस बार भी श्री बालाजी जयंती केवल मंदिर परिसर नहीं बनाई जा रही है l मंदिर कमेटी से प्रसिद्ध उद्योगपति भीमसेन कंसल द्वारा मंदिर कमेटी की ओर से आग्रह किया गया था कि श्रद्धालु अपने घरों में ही श्री बालाजी जयंती के अवसर पर सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें l परंतु श्रद्धालुओं में श्री बालाजी महाराज की जयंती का एक अलग ही उत्साह होता है जिसके चलते कोरोना महामारी पर आज श्रद्धालुओं की श्रद्धा भारी पडी l हांलाकि मंदिर कमेटी द्वारा भक्तों मंदिर परिसर के बाहर से ही सोशल डिस्टेंस के साथ दर्शन कराए गए l श्रद्धा में डूबे श्रद्धालुओं ने श्री बाला जी मंदिर पहुंच बाबा को भोग लगाया l


उतरेजा मेडिकल स्टोर के मालिक की पुत्री का कोरोना से निधन

 मुजफ्फरनगर । नई मंडी स्थित उतरेजा मेडिकल स्टोर के मालिक की पुत्री का निधन कोरोना के चलते हो गया। समाचार से लोग दहशत में है। मुन्नू भाई की बेटी को कोविड-19 ने जकड लिया था। इस घटना पर तमाम लोगों ने दुख जताया है ।


पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी के माता पिता का कोरोना के कारण निधन


गुरुग्राम। जिले की पूर्व सांसद व यूपी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री अनुराधा चौधरी के माता जी व पिताजी का कोरोना के चलते सोमवार को दुःखद निधन हो गया। पिछले कई दिन से थे हॉस्पिटल में थे भर्ती। उनके निधन पर तमाम लोगों ने दुख जताया है।

आज नहीं लगेगा मंगल पीठ बाजार


मुजफ्फरनगर । मंगल पीठ बाजार वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से सभी व्यापारियों को सूचित किया गया है कोविड-19 महामारी के चलते हुए मुजफ्फरनगर में कल मंगल पीठ बाजार कोविड-19 की गाइडलाइन को देखते हुए  बाजार नहीं लगेगा प्रशासनिक आदेश अनुसार जैसे ही गाइडलाइन लागू होगी सूचित कर दिया जाएगा। 

नौशाद मलिक अध्यक्ष मंगल पीठ बाजार मुजफ्फरनगर ने यह जानकारी दी।

पहले ही प्रशासन ने मंगलवार की साप्ताहिक बंदी को स्वैच्छिक घोषित किया है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 27 अप्रैल 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 27 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - चैत्र*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - पूर्णिमा सुबह 09:01 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

⛅ *नक्षत्र - स्वाती रात्रि 08:08 तक तत्पश्चात विशाखा*

⛅ *योग - सिद्धि रात्रि 08:03 तक तत्पश्चात व्यतिपात*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:49 से शाम 05:26 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:11* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:01* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - चैत्र पूर्णिमा, श्री हनुमान जयंती, वैशाख स्नानारम्भ, प्रतिपदा क्षय तिथि, हरिद्वार कुंभ चौथा शाही स्नान*

 💥 *विशेष - पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *हनुमान जयंती* 🌷

🙏🏻 *जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कभी कोई विरोधी परेशान करता है तो कभी घर के किसी सदस्य को बीमारी घेर लेती है। इनके अलावा भी जीवन में परेशानियों का आना-जाना लगा ही रहता है। ऐसे में हनुमानजी की आराधना करना ही सबसे श्रेष्ठ है। इस बार 27 अप्रैल, मंगलवार को हनुमान जयंती है। हनुमानजी की कृपा पाने का यह बहुत ही उचित अवसर है। यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में कोई संकट न आए तो नीचे लिखे मंत्र का जप हनुमान जयंती के दिन करें। प्रति मंगलवार या शनिवार को भी इस मंत्र का जप कर सकते हैं।*

🌷 *मंत्र*

*ऊँ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा*

🙏🏻 *जप विधि*

👉🏻 *- सुबह जल्दी उठकर सर्वप्रथम स्नान आदि नित्य कर्म से निवृत्त होकर साफ वस्त्र पहनें।*

👉🏻 *- इसके बाद अपने माता-पिता, गुरु, इष्ट व कुल देवता को नमन कर कुश का आसन ग्रहण करें।*

👉🏻 *- पारद हनुमान प्रतिमा के सामने इस मंत्र का जप करेंगे तो विशेष फल मिलता है।*


👉🏻 *- जप के लिए लाल मूँगे की माला का प्रयोग करें।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *व्यतिपात योग* 🌷

🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*

💥 *विशेष - 27 अप्रैल 2021 मंगलवार को रात्रि 08:04 से 28 अप्रैल, बुधवार को शाम 03:51 तक व्यतिपात योग है ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वैशाख मास स्नान आरंभ* 🌷

🙏🏻 *चैत्र शुक्ल पूर्णिमा से वैशाख मास स्नान आरंभ हो जाता है। यह स्नान पूरे वैशाख मास तक चलता है। इस बार वैशाख मास स्नान 27 अप्रैल, मंगलवार से प्रारंभ हो रहा है ।*

🙏🏻 *स्कंदपुराण में वैशाख मास को सभी मासों में उत्तम बताया गया है। पुराणों में कहा गया है कि वैशाख मास में सूर्योदय से पहले जो व्यक्ति स्नान करता है तथा व्रत रखता है, वह भगवान विष्णु का कृपापात्र होता है। स्कंदपुराण में उल्लेख है कि महीरथ नामक राजा ने केवल वैशाख स्नान से ही वैकुण्ठधाम प्राप्त किया था। इसमें व्रती को प्रतिदिन प्रात:काल सूर्योदय से पूर्व किसी तीर्थस्थान, सरोवर, नदी या कुएं पर जाकर अथवा घर पर ही स्नान करना चाहिए। स्नान करने के बाद सूर्योदय के समय अर्ध्र्य देते समय नीचे लिखा मंत्र बोलना चाहिए-*

🌷 *वैशाखे मेषगे भानौ प्रात: स्नानपरायण:।*

*अध्र्यं तेहं प्रदास्यामि गृहाण मधुसूदन।।*

🙏🏻 *वैशाख व्रत महात्म्य की कथा सुनना चाहिए तथा ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का यथासंभव जप करना चाहिए। व्रती को एक समय भोजन करना चाहिए। वैशाख मास में जलदान का विशेष महत्व है। इस मास में प्याऊ की स्थापना करवानी चाहिए। पंखा, खरबूजा एवं अन्य फल, अन्न आदि का दान करना चाहिए।*

🙏🏻 *स्कंदपुराण के अनुसार इस मास में तेल लगाना, दिन में सोना, कांसे के बर्तन में भोजन करना, दो बार भोजन करना, रात में खाना आदि वर्जित माना गया है। वैशाख मास के देवता भगवान मधुसूदन हैं।

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक

: 4 मई रात्रि 8.41 बजे से 9 मई सायं 5.30 बजे तक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी

23 अप्रैल, शुक्रवार कामदा एकादशी

07 मई, शुक्रवार वरुथिनी एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


24 अप्रैल: शनि प्रदोष


08 मई: शनि प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा

26 अप्रैल, सोमवार: चैत्र पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको पिता के आशीर्वाद से शुरू किए गए कार्यों में सफलता और लाभ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और उनसे सुखदायक समाचार भी मिलेगा। जोखिम भरे निवेशों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आय के साधनों में वृद्धि भी होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे, जिनसे भविष्य में फायदा होगा। विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। नए व्यवसाय अथवा व्यवसाय विस्तार के लिए निवेश अत्यंत शुभ रहेगा। घर के सदस्य कामना पूर्ति में विलंब होने पर गुस्सा करेंगे लेकिन पूर्ति होने के बाद उत्साहित भी रहेंगे। कार्य में सफलता प्राप्त हो सकेगी। आज आपकी अपने जीवन साथी व संतान से किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है। नौकरी से जुड़े जातकों का भी आज अधिकारियों से कुछ मतभेद हो सकता है, इसलिए बहसबाजी में ना पड़ें और अपने कार्य पर फोकस रखें। व्यापार के लिए की गई यात्राएं उत्तम फलदायक रहेंगी। सायंकाल का समय आज आप धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे। आज आपका सामाजिक क्षेत्र भी बढ़ा हुआ दिखेगा, जिसमें आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी।

वृष 

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। यदि साझेदारी से कोई व्यापार चल रहा है, तो आज उसमें आपको उत्तम लाभ प्राप्त होगा, जिससे आपका दिन आनंद में व्यतीत होगा, लेकिन आज सेहत कुछ नरम रह सकती है, जिससे कार्य में मन नहीं लगेगा। प्रेम जीवन में नवीनता व मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो उससे आज राहत मिलेगी। आज आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल के समय आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आसपास की व धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने से आज आपके मन को शांति मिलेगी। व्यापार में यदि कोई डील लंबे समय से रुकी हुई थी, तो वह आज फाइनल हो सकती है। आज आप अपने लिए कुछ शॉपिंग भी कर सकते हैं, जैसे नया मोबाइल, नए कपड़े इत्यादि। संतान को अच्छे कार्य करते देख आज मन में हर्ष होगा। आज आपके भाई से आपकी कुछ अनबन हो सकती है। ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक रहने वाला है। आज सुबह से ही आपको लाभ के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आप परिवार के सभी सदस्यों की फरमाइशें भी आसानी से पूरी कर सकेंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे, जिससे आपको भविष्य की चिंता कम होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे, लेकिन आज आपके जीवनसाथी की सेहत में कोई परेशानी हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी अहम मुद्दे पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का आज असहयोग व्यवहार देखने को मिल सकता है। रचनात्मक कार्य को पूरा करने के लिए आज पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा। शत्रु आपको परेशान करने की भरपूर कोशिश करेंगे। आज आपका कोई पुराना सहयोगी आपसे मदद मांग सकता है। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिसमें वह खुश नजर आएंगे।

कन्या 

आज का दिन आप की पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि भरा होगा। आज कुछ ना करने पर भी आपका व्यक्तित्व बढ़ा हुआ रहेगा। आज आपके धन कोष में वृद्धि होगी और आप की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने यदि आप का धन उधार लिया होगा, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को भविष्य की रणनीति पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। संतान के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। आज आप अपने भाई की मदद करने के लिए आगे आएंगे और माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा, उनकी सेवा का अवसर भी मिलेगा।

तुला

आज का दिन आपके लिए कुछ उन्नति भरा रह सकता है। ऑफिस में भी आज आपके अधिकारी आपकी बात सुनेंगे और आपके सुझावों पर अमल करेंगे, जिसे देख कर आपको खुशी होगी। कार्यक्षेत्र व घर के सभी कार्य भी आज आसानी से बनते चले जाएंगे। कारोबार में पिछले कुछ दिनों से बंद पड़ा हुआ माल भी दिखना शुरू हो जाएगा। सायंकाल का समय आप अपने मित्रो व परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के प्रयास सफल होंगे।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दिलाने वाला रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों पर अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। परिवार का वातावरण आपकी अनदेखी के कारण आज अशांत हो सकता है। यदि संपत्ति संबंधित कोई कानूनी मामला चल रहा था, तो वह भी आज आपको सफलता दिला सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन बेहतर रहेगा। संतान की उन्नति से मन में हर्ष रहेगा। परिवार में आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर भी कुछ धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर चलना होगा।

धनु

आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टिकोण से लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर में सुख शांति के लिए आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में आज कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। धर्म-कर्म के प्रति आज आपकी निष्ठा रहेगी। दान पुण्य में करने के लिए अवसर सुलभ होंगे, इनका लाभ आपको निकट भविष्य में किसी रूप में अवश्य प्राप्त होगा। लव लाइफ में मधुरता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सायंकाल का समय व्यापारी वर्ग के लिए सुखद रहेगा। भविष्य से संबंधित समाचार आज सुनने को मिल सकता है।

मकर

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें आरंभ में कुछ बांधा आएगी, लेकिन बाद में वह पूर्ण होगा। कार्यक्षेत्र की गतिविधियां आपकी सोच के विपरीत रहेंगी। सहकर्मी अथवा कर्मचारी आप की अनदेखी का फायदा उठाने की कोशिश करेगे, लेकिन अपनी बुद्धि बल से आप सभी चुनौतियों को आसानी से पार कर लेंगे। आज आपको कार्यालय में कुछ अधिक काम दिया जा सकता है, लेकिन घबराए नहीं, मेहनत से आप सभी कार्य समय से पूरे कर देंगे, जिससे आपके अधिकारी आपसे खुश नजर आएंगे।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीति से जुड़े जातकों को आज उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। राज्यकीय पक्ष से व्यापार कर रहे जातकों को धन लाभ के साथ-साथ आमदनी में बढ़ोतरी के भी अवसर प्राप्त होंगे। सायंकाल का समय आज आप देव दर्शन में व्यतीत करेंगे और परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी लिस्ट बनाएंगे। यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी आज पूरा हो सकता है, जिससे परिवार में के लोग भी खुश नजर आएंगे। आज आप अपने रुके धन को प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, जिसमें कामयाब भी रहेंगे।

मीन 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और उनसे कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिलेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार में यदि कोई जोखिम उठाना पड़े, तो आवश्य उठाए, इसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। यदि कोई मकान व दुकान खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो वह भी आज पूरा हो सकता है। आज परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें करते नजर आएंगे, जिन्हें आप पूरा करेंगे। आय के साधनों में भी आज वृद्धि होगी


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

 

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27   

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     



 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी

सोमवार, 26 अप्रैल 2021

जिला अस्पताल के बैड पर तोड़ दिया दम


मुजफ्फरनगर । होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे मरीज  की जिला चिकित्सालय में मौत हुई। इसके अलावा सांस लेने में तकलीफ के कारण जिला चिकित्सालय पहुंचे दो मरीजों को उपचार देने का प्रयास हुआ लेकिन उन्होंने जिंदगी की जंग हार दी और दोनों की मौत हो गई। जिला चिकित्सालय में इसी तरह से प्रतिदिन कभी तीन तो कभी चार लोगों की मौत हो रही है। इनकी मौत का आंकडा ना तो किसी सरकारी रिकार्ड में आ रहा है और भर्ती होने से पूर्व मरे लोगों का रिकार्ड सरकारी अस्पताल के रजिस्टरों में भी नही रखा जा रहा है। ऐसा नही कि केवल मरीज मर ही रहे हैं। जिला चिकित्सालय में तीस बैड का आइसोलेशन वार्ड बनाकर अब तक सैंकडों मरीजों की जान भी बचाई गई है।

सरकार का नया आदेश, घर में भी मास्क पहनाना हुआ जरूरी


नई दिल्ली l कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने सोमवार को कहा कि अब ऐसा समय आ गया है जब लोगों को घर के भीतर भी मास्क पहनकर रहना चाहिए। इसके साथ-साथ मेहमानों को अपने घर नहीं बुलाना चाहिए। नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि यदि घर में कोई संक्रमित व्यक्ति है, तो उसे मास्क पहनना ही चाहिए, ताकि घर के अन्य लोग उसके कारण संक्रमित न हों।

उन्होंने कहा, बल्कि मैं तो यह कहूंगा कि अब समय आ गया है कि हम सामान्य तौर पर भी घर के भीतर मास्क पहनना शुरू करें। हम घर के बाहर मास्क लगाने के बारे में बात करते थे, लेकिन संक्रमण जिस तरह फैल रहा है, उसे देखते हुए यदि हम घर के भीतर किसी के भी पास बैठे हैं, तो भी हम मास्क पहनें। पॉल ने कहा, यदि घर में कोई संक्रमित व्यक्ति है, तो उस व्यक्ति को और घर में रह रहे अन्य लोगों को भी मास्क लगाना चाहिए तथा संक्रमित व्यक्ति को अलग कमरे में रखा जाना चाहिए।


अस्पताल में भर्ती होना ही एकमात्र विकल्प नहीं

उन्होंने कहा कि यदि घर में इस प्रकार की सुविधा नहीं है, तो लोगों को पृथक-वास केंद्रों में जाना चाहिए। पॉल ने कहा कि अस्पताल में भर्ती होना ही एकमात्र विकल्प नहीं है और 'अस्पताल के बिस्तर जरूरतमंद लोगों के लिए होते हैं। वहीं, एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि अस्पताल की सुविधाओं के उपयोग के लिए सामुदायिक भागीदारी अहम है और लोगों में अनावश्यक घबराहट के कारण लाभ के बजाए नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सामान्य ऑक्सीजन स्तर और मामूली लक्षण वाले लोग भी अस्पतालों में भर्ती होना चाहते हैं, जिसके कारण वास्तव में जरूरतमंद मरीजों को अस्पतालों के बाहर इंतजार करना पड़ रहा है और उन्हें उचित उपचार नहीं मिल पा रहा।

मंगलवार की साप्ताहिक बंदी स्वेच्छिक रहेगी

 मुजफ्फरनगर l जिले की श्रमायुक्त प्रतिभा तिवारी ने बताया है कि शहर में होने वाली मंगलवार की साप्ताहिक बंदी स्वेच्छा पर निर्भर रहेगी l


जिले में मिले 514 कोरोना के नए मामले, 5 की मौत

 मुजफ्फरनगर l जिले में कोरोना का आज कुछ नर्म रुख दिखाई दिया l जिले में 514 नए मामले सामने आए lमुजफ्फरनगर में आज 514 कोरोना पॉजिटिव मिले है, 255 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। आज 6 लोगों की कोरोना संक्रमण से इलाज के दौरान मौत हो गई। अब जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या 4963 हो गई है। आज 50 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र राम कृष्ण, 60 वर्षीय शकुंतला पत्नी चंदलेर भान, 41 वर्षीय धीरज पाल निवासी पुरबालियान, 40 वर्षीय अमरत निवासी बुढ़ाना, 84 वर्षीय सत्यपाल पुत्र मेहरचंद निवासी सरवट गेट, 43 वर्षीय मुकेश शर्मा मुजफ्फरनगर की कोरोना से मौत हो गई।



कोरोना के नाम पर शहर में लूट का बाजार गर्म


मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना के नाम पर लूट की दुकानें खुल गई हैं। दवाओं पर जहां जमकर लूट हो रही है, वहीं इलाज के नाम पर कुछ निजी चिकित्सक लूट मचा रहे हैं। निजी नर्सिग होम खोलकर मरीजों को लूटा जा रहा है। इस कार्य में प्रशासन के साथ सामाजिक संस्थाओं को भी जमकर बेवकूफ बनाया जा रहा है। पहले एलटू अस्पताल के नाम पर प्रशासन को झांसा देकर लूट का अड्डा खोलने वाले यह चिकित्सक अब एल वन अस्पताल के नाम पर एक सामाजिक संस्था को झांसा देकर समाज सेवा के नाम पर लूट का दूसरा अड्डा खोलने की तैयारी में हैं। समझ में यह नहीं आता कि सरकार द्वारा तमाम निजी नर्सिंग होम्स को भी कोरोना मरीजों का उपाचार करने के लिए बाध्य करने के आदेशों के बावजूद किस तरह यह लूट के अड्डे खोले जा रहे हैं। सेवा के नाम पर चिकित्सा के पवित्र पेशे को बदनाम करने में जुटे इन चिकित्सकों का लगता है प्रशासन के पास भी कोई इलाज नहीं है। मात्र दस हजार रूपये में मरीज भर्ती करने के नाम पर तीस-तीस हजार रूपये रोज वसूल किए जा रहे हैं।

प्राइवेट कर्मचारियों को कोरोना होने पर मिलेगा 28 दिन का वेतन और छुट्टी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आज बड़ा ऐलान करते हुए इन कंपनियों के ऐसे सभी कर्मचारियों को 28 दिनों का वेतन और छुट्टी देने का आदेश जारी किया है, जिन्हें कोरोना संक्रमण हुआ हो. सरकार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।

यूपी के अपर मुख्य सचिव श्रम ने इस बाबत सभी जिलाधिकारियों और कमिश्नरों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है। आदेश में कहा गया है कि सरकार द्वारा बंद कराए गए प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों के लिए भी यह आदेश लागू होगा। उन्हें भी कोविड-19 पॉजिटिव होने पर वेतन और छुट्टी दी जाएगी. इसके लिए सभी कर्मचारियों को चिकित्सा प्रमाणपत्र देना होगा।


कोयला व्यपारी की आफिस में घुसकर गोली मारकर हत्या

 

मेरठ । सशस्त्र बाइक सवार दो बदमाशों ने कोयला व्‍यापारी की गोली मारकर हत्‍या कर दी। वारदात का कारण नहीं पता चल सका है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। 

पुलिस के अनरुसार सोमवार को ब्रह्मपुरी के मंगतपुरम में कोयला व्यापारी अरुण जैन अपने ऑफिस पर बैठे थे तभी बाइक सवार दो बदमाश आए। उनके हाथ में तमंचा था। जबतक कि व्‍यापारी कुछ समझ पाते दोनों गोली मारकर फरार हो गए। आसपास के लोग जब गोली की आवाज सुने तो भागकर घटना स्‍थल पहुंचे, तब तक दोनों फरार हो चुके थे। लोगों ने घायल अवस्था में अरुण को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराने ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। अरुण जैन टीपी नगर के पंजाबी पुरा में रहते थे। पुलिस ने बताया कि व्‍यापारी की हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं इस बाबत रंजिश को लेकर भी जांच की जा रही है। इसके साथ ही परिवार के लोगों व आसपास भी पूछताछ की जा रही है।

श्मशान पर दिखी इंसानियत और सौहार्द की मिसाल


मुजफ्फरनगर। कोरोना काल में जहां अपने ही अपनों से दूर हो रहे हैं, वहीं इंसानियत को जिंदा रखने वाले मंजर भी नजर आ रहे हैं। 

मजहब की दीवारों को लांघकर, आपसी रिश्तों को तरजीह देती इंसानियत का ऐसा ही मंजर आज पत्रकार साथी शरद शर्मा के छोटे भाई अनुभव शर्मा के अंतिम संस्कार के समय नजर आया। मजहब की बंदिशों से दूर आपसी रिश्तों की ऐसी हकीकत देखने को मिली जो अब एक मिसाल ही नजर आती है। अनुभव के साथ लंबे समय से काम कर रहे शहरवासी मौ युनूस अंतिम संस्कार के समय अपने को रोक न सके तथा भाई की भांति चिता के पास मौजूद रहे और हाथ बटाते रहे। उनकी आंखों से टपकते आंसू आपसी रिश्तों और भाईचारे की बुनियाद को बंया कर रहे थे।

कोरोना के इस संकट ने यह भी दिखा दिया है कि आपसी रिश्तों को कभी खत्म न होने दें, छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करते हुए एक दूसरे के साथ इंसानियत और भाईचारे की डोर को मजबूती के साथ पकडकर चलना चाहिए। जहाँ एक दूसरे की गलती लगे उसे मान लेना चाहिए, स्वीकार कर लेना चाहिए। यह समाज है एक दूसरे से मिलकर बना है। आपसी रिश्ते, ताल्लुकात, भाईचारा, दोस्ती ऐसे शब्द हैं जो मजहबी दीवारों को तोडकर भी एक दूसरे के करीब आते हैं। जब हिंदू और मुसलमान से अलग हटकर ऐसे नजारे सामने आते हैं तो इंसानियत और भाईचारे का रूतबा बुलंद होता दिखाई देता है और समझ में आता है कि इंसान ही इंसान के काम आता है। काश इस जज्बे को समाज के सभी वर्ग समझ पाएं।

मरीज को भर्ती ना किया तो होगी सख्त कार्रवाईः योगी आदित्यनाथ


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि  इंटीग्रेटेड कमांड एन्ड कंट्रोल सेंटर से मरीज को जो अस्पताल आवंटित किया गया है, वहां उसे एडमिट करना अनिवार्य है। निजी नर्सिग होम भी किसी को भर्ती करने से इंकार नहीं कर सकते। योगी ने कहा कि जिलाधिकारी यह सुनिश्चित कराएं, अन्यथा की दशा में जिम्मेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वर्तमान परिस्थितियों में प्रदेश के अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं स्थगित हैं। ऐसे में टेलीकन्सल्टेशन को बढ़ावा दिया जाए। कोविड होम आइसोलेशन और नॉन कोविड मरीजों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सूची व संपर्क माध्यम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे मरीजों से सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से हर दिन संवाद बनाया जाए। उन्हें न्यूनतम एक सप्ताह की अवधि के लिए मेडिकल किट उपलब्ध कराया जाए। स्वास्थ्य मंत्री के स्तर से मेडिकल किट वितरण व्यवस्था की जिलेवार समीक्षा की जाए। सीएमओ की जवाबदेही तय की जाए। दवाओं का कोई अभाव नहीं है। अस्पतालों में इलाजरत मरीजों से हर दिन संवाद बनाया जाए। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति हर दिन बढ़ती जा रही है। रुड़की, काशीपुर, मोदीनगर के साथ-साथ बोकारो आदि प्लांट से लगातार आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। एमएसएमई इकाइयों को भी सीधे अस्पतालों से लिंक कर आपूर्ति कराई जा रही है। टाटा और रिलायंस समूहों की ओर से भी प्रदेश को ऑक्सीजन आपूर्ति का प्रस्ताव मिला है। सम्बंधित लोगों से संवाद कर तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।

उन्होंने कहा कि सभी जिलों के प्रत्येक छोटे-बड़े अस्पताल की स्थिति पर नजर रखी जाए। जिसे भी जरूरत होगी, ऑक्सीजन जरूर मुहैया कराई जाए। ऑक्सीजन के सुचारु आपूर्ति-वितरण के लिए प्रदेश के सात संस्थाओं द्वारा ऑक्सीजन की ऑडिट भी कराई जा रही है। सीएम ने कहा कि ऑक्सीजन टैंकरों की संख्या बढ़ाये जाने के सम्बंध में विशेष प्रयास की जरूरत है। इसमें भारत सरकार से भी सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। ऑक्सीजन टैंकर को जीपीएस से जोड़ते हुए इनके संचालन की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाए। 

उन्होंने कहा कि कोई भी सरकारी अथवा निजी अस्पताल बेड उपलब्ध होने पर कोविड पॉजिटिव मरीज को भर्ती के लिए मना नहीं कर सकता है। यदि सरकारी अस्पताल में बेड उपलब्ध नहीं है, तो संबंधित अस्पताल उसे निजी चिकित्सालय में रेफर करेगा। निजी हॉस्पिटल में मरीज भुगतान के आधार पर उपचार कराने में यदि सक्षम नहीं होगा, तो ऐसी दशा में राज्य सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत अनुमन्य दर पर वहां उसके इलाज का भुगतान करेगी। योगी ने कहा कि हर दिन की परिस्थितियों पर दृष्टि रखते हुए शासन द्वारा हर दिन नीतिगत प्रयास किए जा रहे हैं। सभी मंडलायुक्त व जिलाधिकारी शासन के सतत संपर्क में रहें। व्यापक जनहित में कोई निर्णय लेने से पूर्व शासन को अवगत जरूर कराएं। आमजन को सुविधा देने के संबंध में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि रेमेडेसिविर जैसी किसी भी जीवनरक्षक दवा का प्रदेश में अभाव नहीं है। हर दिन इसकी आपूर्ति बढ़ रही है। जिलों की मांग को देखते हुए रेमेडेसिविर के पर्याप्त वॉयल उपलब्ध कराए जाएं। सरकारी अस्पतालों में यह इंजेक्शन निःशुल्क उपलब्ध है, जरूरत होगी तो निजी अस्पतालों को भी तय दरों पर रेमेडेसिविर मुहैया कराई जाए। इसके साथ-साथ इसकी कालाबाजारी पर पुलिस लगातार नजर रखे।

कोरोना के मैदान में सेना के रिटायर्ड डॉक्टर्स संभालेंगे मोर्चा


नई दिल्ली। सशस्त्र बलों से पिछले दो साल में सेवानिवृत्त हुए सभी मेडिकल कर्मचारी अपने घरों के पास स्थित कोविड-19 केन्द्रों में काम करेंगे।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत ने सोमवार को कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक कमांड, कोर, डिविजन और नौसेना तथा वायुसेना के समान मुख्यालयों में तैनात सभी मेडिकल अफसर अस्पतालों में तैनात किए जाएंगे। अस्पतालों में डॉक्टरों की मदद के लिए बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ को तैनात किया जा रहा है। सशस्त्र बलों के विभिन्न प्रतिष्ठानों के पास उपलब्ध ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पतालों को दिए जाएंगे।  सशस्त्र बल बड़ी संख्या में मेडिकल प्रतिष्ठान तैयार कर रहे हैं, जहां भी संभव होगा, सेना की मेडिकल सुविधाएं आम लोगों को उपलब्ध कराई जाएंगी। रावत के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने देश-विदेश से ऑक्सीजन और अन्य आवश्यक सामग्री की भारतीय वायुसेना द्वारा परिवहन की तैयारियों की समीक्षा भी की। ऑक्सीजन की भी डिमांड बढ़ने के बाद सरकार ने भारतीय वायुसेना की मदद से ऑक्सीजनों को एक राज्य से दूसरे राज्य पहुंचा रही है। विदेश से भी ऑक्सीजन आयात किया जा रहा है।

ताकि आॅक्सीजन की ना हो कमी, कमिश्नर व डीएम की पहल


मुजफ्फरनगर। कमिश्नर सहारनपुर मंडल एवी राजा मौली ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु रुड़की स्थित ऑक्सीजन प्लांट जाकर डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, जिलाधिकारी सहारनपुर एवं एसएसपी सहारनपुर सहित ऑक्सीजन प्लांट के अधिकारियों के साथ बैठक कि और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर सेल्वा कुमारी जे भी मौजूद रही।

कोरोना को हराने निकली यह टीम

मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी के भयानक दौर के बीच जिला प्रशासन एवं सेवा ज्योति टीम की ओर से एक पहल की जा रही है ताकि लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूक किया जा सके। 

जहां करोना का दौर चरम सीमा पर है इसी दौरान लोगों को के बीच में काफी भ्रांतियां कोरोना को लेकर बनी हुई है। जिला प्रशासन द्वारा 60 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया है ताकि करोना कि चैन तोड़ी जा सके। शहर के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं सेवा ज्योति फाउंडर सरदार गुरप्रीत सिंह सिडाना के सहयोग द्वारा जिला प्रशासन को 20 मिनी मेट्रो उपलब्ध कराई गई है ताकि कोरोना से बचाव एवं जागरूकता के लिए गली गली मोहल्ले मोहल्ले डॉक्टरों की टीम मिनी मेट्रो में बैठकर सुचारू रूप से प्रचार प्रसार कर सके सेवा ज्योति के फाउंडर सरदार गुरप्रीत सिंह सिडाना कहते हैं कि हारेगा कोरोना जीतेगा देश हमारी टीम हमेशा कोरोना महामारी में आगे बढ़कर सहयोग करने के लिए तैयार है। पिछले वर्ष लॉकडाउन में भी सेवा ज्योति टीम के द्वारा लगातार सेवाएं दी गई थी।

पूर्व राज्य मंत्री का बुखार के चलते निधन


मुजफ्फरनगर । बसपा कार्यकाल में राज्यमंत्री एवं ग्राम अलावलपुर के मूल निवासी हरिराम गौतम बुखार के चलते देहरादून हॉस्पिटल में भर्ती थे। आज उनकी मृत्यु हो गई। 

हरिराम गौतम ने काशीराम जी के साथ रहते हुए लंबे समय तक पार्टी की सेवा की। जिसका प्रतिफल उन्हें यह मिला कि बसपा ने उनको राज्य मंत्री बना कर एक इज्जत बख्शी। वह अब इस दुनिया में नहीं रहे।

शहर में कोतवाल रहे डीके मित्तल का कोरोना के चलते निधन


मुज़फ्फरनगर।  शहर व नई मंडी कोतवाल और खतौली सीओ रहे दिलीप कुमार मित्तल का कोरोना के कारण इलाज के दौरान यशोदा हॉस्पिटल गाज़ियाबाद में निधन हो गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे,परिवार को दुःख सहने की शक्ति दे।

मृतक लिपिक की भी लगा दी मतगणना में ड्यूटी

 मुजफ्फरनगर । संवेदनहीनता की पराकाष्ठा देखिए दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के सारे स्टाफ को फिर से मतगणना ड्यूटी में झोंका  जा रहा है।  तीन दिन पहले जिस लिपिक अमृत कुमार की संवेदनहीन लापरवाहीवश मृत्यु हो चुकी है, उसकी भी मतगणना में ड्यूटी लगाई गई है ।  एक अन्य अध्यापक जिसकी  19 को ही हालत बिगड़ने पर बूथ से ही एंबुलेंस बुलाकर उठवाया गया था , आक्सीजन का लेवल कम होने के कारण उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । उनका कहना है कि उनके समेत सारे बाबू अस्वस्थ हैं । ऐसा लग ही नहीं रहा कि सरकार और प्रशासन में बैठे लोग  हमारे ही बीच के हैं ? बस जिन्हें बचाना था उनकी ड्यूटी लगाई ही नहीं गई।


केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने किया मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण

 





मुज़फ्फरनगर । आज फिर मुजफ्फरनगर से सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने बेगराजपुर स्थित मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया तथा भारत आयुर्वेद मेडिकल कालेज में तैयार किये जा रहे 100 बेड के L-2 कोविड हॉस्पिटल की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ,अतरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अग्रवाल , गौरव पंवार , बेगराजपुर एवं भारत आयुर्वेद कालेज के प्रिंसिपल मौजूद रहे।

विधायक दिनेश खटीक परिवार सहित कोरोना पॉजिटिव

 मेरठ l विधायक दिनेश खटीक परिवार सहित कोरोना संक्रमित पाए गए l उन्होंने अपने आपको आइसोलेट कर लिया है l 


आपको बता दें कि हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश खटीक परिवार के 4 सदस्यों सहित कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं l जिसके बाद उन्होंने अपने आप को घर में ही आइसोलेट कर लिया है

इस स्थिति में है आक्सीजन की जरूरत


 लखनऊ। चिकित्सकों के अनुसार अगर रोगी की सांस भर आ रही हो और उसे हर दो सेकेंड में सांस लेने की जरूरत पड़ रही है तो रोगी को गंभीर समझा जाएगा। उसे ऑक्सीजन की जरूरत है और वह उपचार की व्यवस्था कर ले। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कोरोना के इलाज के लिए नई गाइड लाइन जारी कर दी है।

इसमें नरम संक्रमण, संयत और गंभीर स्थिति के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी गई है। शहर के ज्यादातर लोगों के पास पल्स ऑक्सीमीटर नहीं हैं और न ही अस्पतालों में संक्रमितों को तुरंत सुविधा मिल पा रही है। कुछ लोग शक के आधार पर अस्पताल पहुंच जा रहे हैं और संक्रमण ले लेते हैं। एम्स और आईसीएमआर की नई गाइड लाइन के हिसाब से वह एक मिनट में सांसों की मोटे तौर पर गिनती कर अपनी रोग श्रेणी का अंदाजा लगा सकते हैं।

अगर किसी को सांस में कोई तकलीफ नहीं है वह नरम श्रेणी में है तो होम आइसोलेशन उसके लिए उपयुक्त है। उसे कोविड गाइड लाइन भर का पालन करना पड़ेगा। अगर किसी व्यक्ति को संक्रमण मिल गया है। उसे लक्षण उभर रहे हैं, लेकिन एक मिनट में वह 24 बार सांस ले रहा है। रूम एयर पर उसका ऑक्सीजन लेवल 90 से 93 फीसदी है तो वह संयत की श्रेणी में आएगा।

उसे आईसीयू की जरूरत नहीं है। वह कोविड वार्ड में भर्ती हो जाए। उसे हल्की आक्सीजन सपोर्ट की जरूरत है। अगर कोई व्यक्ति रूम एयर पर हर दो सेकेंड में सांस ले रहा है। सांस मेें हल्की दिक्कत है और रूम एयर पर आक्सीजन लेवल 90 फीसदी है तो उसे आईसीयू की जरूरत है। उसे हाई फ्लो नेजल कैनुला भी लगाया जाना चाहिए। गाइड लाइन में कहा गया है कि ऐसे रोगी के खून का थक्का न जमने पाए, उसे एंटी कॉग्युलेशन दवा की जरूरत भी रहती है। 

कोरोना के इलाज की नई गाइड लाइन में रेमडेसिविर के इस्तेमाल के संबंध में भी बता दिया गया है। इसमें साफ किया गया है कि गुर्दा और लिवर की खराबी में यह दवा न दें। संयत और गंभीर स्थिति के बीच के रोगी को दें। कोरोना के लक्षण उभरने से 10 दिन के अंदर दें। जो रोगी ऑक्सीजन सपोर्ट पर नहीं हैं और होम आइसोलेशन में हैं, उन्हें रेमडेसिविर देने से मना किया गया है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर एम्स की गाइड लाइन के अनुसार ही रेमडेसिविर का इस्तेमाल करें।

नौ वार्डों में चला सेनेटाइजेशन अभियान

 


मुजफ्फरनगर । पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा  कार्य योजना के अनुसार उनके द्वारा दिए गए निर्देश पर नगर के 9 वार्डों में 3 टैंकर के माध्यम से सैनिटाइजर अभियान चलाया गया l एक एक सैनिटाइजर टैंकर पर एक-एक प्रभारी की तैनाती करते हुए उन्हें तीन तीन वार्ड दिए गए हैl 2 टैंकर के प्रभारी बोलो नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं एक टैंकर का प्रभारी श्री नदीम सुपरवाइजर को बनाया गया है l आज वार्ड संख्या 25 अवध विहार, लक्ष्मण विहार  जानसठ रोड  तथा वार्ड संख्या 9 एवं वार्ड संख्या 29 गांधी कॉलोनी, शिवपुरी तथा द्वारकापुरी क्षेत्र तथा वार्ड संख्या 37, 47 एवं 46 मोहल्ला खालापार के अलावा वार्ड संख्या 01 रैदास पुरी, गंगा रामपुरा, वार्ड संख्या 18 मोहल्ला ब्रह्मपुरी तथा वार्ड संख्या 3 मोहल्ला साकेत कॉलोनी एवं वसंत विहार मैं सैनिटाइजर का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है जो शाम 5:00 बजे तक चलेगा l इसके अलावा छोटी मैनुअली मशीन से कोरोना पॉजिटिव घरों में सैनिटाइजर का कार्य कराया गया l वार्ड संख्या 37 एवं वार्ड संख्या 47 मोहल्ला खालापार में नाला टीम के माध्यम से मैनुअली नाला सफाई का कार्य कराया गया। 

चेयरमैन द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं की प्रतिदिन एक एक टैंकर से तीन तीन वार्ड को सैनिटाइजर कराया जाएगा किस प्रकार नो वार्ड को कार्य योजना के तहत सैनिटाइजर किया जाएगा।

देहरादून, ऋषिकेश समेत सात शहरों में आज से एक हफ्ते का कोविड कर्फ्यू

देहरादून । कोरोना संक्रमण के बीच देहरादून, ऋषिकेश समेत प्रदेश के सात शहरों में एक हफ्ते का कोविड कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह कर्फ्यू 26 अप्रैल से तीन मई तक रोज शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक लाग रहेगा। कुमाउं में हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं, टनकपुर और बनबसा में कोविड कर्फ्यू लगाया गया है। उधर, राज्य में सामाजिक समारोहों में 50 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है।

देहरादून में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते कई दिनों से हर रोज 1600 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो कोरोना के लक्षण के बावजूद टेस्ट कराए बिना घरों में खुद ही उपचार कर रहे हैं। कम्यूनिटी स्प्रैड की प्रबल संभावना बनी हुई है। संक्रमण पर ब्रेक के लिए शनिवार और रविवार के साप्ताहिक कर्फ्यू के बाद सोमवार शाम सात से फिर एक सप्ताह के कोविड कर्फ्यू का फैसला लिया गया है।  

डीएम ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू आज शाम सात बजे से लागू होगा। इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं, मेडिकल, पेट्रोल पंप, गैस आपूर्ति को पूरी तरह छूट रहेगी। जबकि सब्जी, दूध, राशन की दुकानें शाम चार बजे तक खुलेंगी। शादी-विवाह और बाहर से आने वालों को आवाजाही के लिए सीमित संख्या में छूट रहेगी।

एक हफ्ते का कोरोना कर्फ्यू देहरादून नगर निगम क्षेत्र, ऋषिकेश नगर निगम के अलावा गढ़ी और क्लेमनटाउन छावनी क्षेत्र में लागू होगा। इसके आलावा जिले के अन्य हिस्सों में पूर्व में जारी आदेश लागू रहेंगे। यानि, वहां रविवार का कर्फ्यू लागू होगा।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...