गुरुवार, 22 अप्रैल 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 22 अप्रैल 2021

 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 22 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - चैत्र** 


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - दशमी रात्रि 11:35 तक तत्पश्चात एकादशी*

⛅ *नक्षत्र - अश्लेशा सुबह तक 08:15 तत्पश्चात मघा*

⛅ *योग - गण्ड शाम 05:02 तक तत्पश्चात वृद्धि*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:13 से शाम 03:49 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:15* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:59* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - धर्मराज दशमी*

 💥 *विशेष - 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷

➡ *22 अप्रैल 2021 गुरुवार को रात्रि 11:36 से 23 अप्रैल, शुक्रवार को रात्रि 09:47 तक एकादशी है ।*

💥 *विशेष - 23 अप्रैल, शुक्रवार को एकादशी का व्रत (उपवास रखे*

🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*

🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*

🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*

🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्ति होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

अगर आपकी कुंडली में बृहस्पति कि स्थिति खराब है तो आप बृहस्पतिवार के दिन मंदिर में केसर और चने की दाल का दान करें इससे आपको जरुर लाभ होगा। इसी के साथ अगर आप माथे पर तिलक लगाते हैं तो यह भी आपके लिए लाभदायक होगा।

🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷

🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*

🙏🏻 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷

🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...ऐसा डोंगरे जी महाराज के भागवत में डोंगरे जी महाराज ने कहा*

🙏🏻 *- 

पंचक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक

: 4 मई रात्रि 8.41 बजे से 9 मई सायं 5.30 बजे तक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी

23 अप्रैल, शुक्रवार कामदा एकादशी

07 मई, शुक्रवार वरुथिनी एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


24 अप्रैल: शनि प्रदोष


08 मई: शनि प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा

26 अप्रैल, सोमवार: चैत्र पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज पारिवारिक वातावरण शांत व सौहार्दपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से राहत मिलेगी। संतान की उन्नति देख मन में हर्ष की भावना रहेगी। आज आपको अचानक से कुछ कार्य करने पड सकते है, जिससे दिन के कार्य में बदलाव करना पड़ सकता है। यदि आप आर्थिक संकट में चल रहे थे, उससे आज आपको राहत मिल सकती है। व्यापार में किसी परिचित के माध्यम से आज लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आप अपने सभी घरेलू कार्यों को पूरा करने में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। भाई-बहनों के सहयोग से सभी कार्य धीरे-धीरे पूरे होंगे। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन इसमें कोई विघ्न डाल सकता है। कार्य क्षेत्र में कार्य करते समय आज आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। सायंकाल के समय अचानक कोई लाभदायक समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आप अपने घर की जरूरतों की चीजें की खरीदारी करेंगे, लेकिन आपको अपनी जेब का भी ध्यान रखना होगा। धार्मिक कार्यों में भी आज रूचि बढ़ी हुई दिखेगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा

मिथुन 

आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ेगा। ऑफिस में भी आपकी अप्रत्याशित उन्नति देखकर सभी हैरान रहेंगे और आपके शत्रु भी अधिक हो जाएंगे। आज आप मनोरंजन के लिए आंख बंद करके खर्चा करेंगे, परिजन आपकी इसी आदत से परेशान होंगे। व्यापार में नयी-नयी डील फाइनल हो सकती है, लेकिन आपको इनको तेजी से अपने व्यापार में लाना होगा, तभी आपको लाभ मिलता दिख रहा है और परिवार के बीच संतुलन बना पाएंगे, तो जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आध्यात्मिक पक्ष एवं परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। भाई बंधुओं की मदद के लिए आज आगे आएंगे। यदि कहीं निवेश करने का मन बना रखा है, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। छात्रों की शिक्षा के क्षेत्र में आ रही आर्थिक समस्या समाप्त होगी और उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र और घर में तालमेल बिठाने में असफल हो सकते हैं। एक काम करने के चक्कर में आज आपको किसी अन्य काम को बिगाड़ने का डर सताता रहेगा। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, व उनको भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचाएं।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रहेगा। आज आपके व्यापार में कोई भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए सचेत रहें और अपने आंख व कान दोनों खोल कर कार्य करें। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने जीवन साथी के साथ भविष्य की बातों पर विचार विमर्श करेंगे। नौकरी व व्यवसाय में सुधार चाहते हैं, तो आपको अपने आलस व आराम को त्यागना पड़ेगा और अपने काम पर ध्यान देना होगा। परिवार में प्रेम तथा उत्साह बना रहेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। सायंकाल का समय आज आप मांगलिक समारोह में व्यतीत करेंगे।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। सरकारी क्षेत्र में आश्चर्यजनक परिणाम मिलने से उत्साह बढ़ेगा, लेकिन भविष्य में लाभ प्राप्ति के लिए अधिकारी वर्ग से बनाकर रखें, तभी आपको लाभ होगा। यदि आप कोई नया बिजनेस करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपके मन में उत्साह रहेगा। सायंकाल के समय परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसमे भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। आज आपसे परिवार के छोटे बच्चे कुछ फरमाइश कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरा करेंगे। जीवन साथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं।

तुला 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने व्यवसाय के लिए कुछ यात्राएं करनी पड़ेगी, तभी आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। परिवार में आज एक साथ कई काम साथ मिलने से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आपको अपनी फिजूलखर्ची से भी बचना होगा और अपने आयुर्वेद में संतुलन बना कर रखना होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपको परेशान करने के लिए आज आगे आएंगे, लेकिन आप अपने साहस और बुद्धिमानी से सभी को पराजित कर देंगे। विदेश में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। प्रेम जीवन मे शांति का अनुभव होगा।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके व्यापार के लिए उन्नति लेकर आएगा। यदि आपका कोई सरकारी काम अटका हुआ है, तो वह आज पूरा हो सकता है, लेकिन आज आपके पिताजी के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से परामर्श कराएं। किसी बड़े अधिकारी की मदद से पुराने झगड़े हुए झंझट से छुटकारा मिलेगा। निराशाजनक विचारों को आज मन में ना आने दे, समय बहुत ही अनुकूल है। राजनीति से संबंधित जातकों के प्रभाव के क्षेत्र में वृद्धि होगी। कामकाजी लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

धनु

आज का दिन आपको नए संपर्कों से लाभ मिलेगा या अपने व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है, तो आज वह आपको भरपूर लाभ देगी। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके सहयोगी आपकी सलाह से कार्य करते नजर आएंगे, जिससे आपके मन में हर्ष रहेगा। यदि ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांगता है, तो सोच समझ कर दीजिए क्योकि उसके वापस आने की संभावना कम है। गृहस्थ जीवन अन्य दिनों की अपेक्षा उत्तम रहेगा। सायंकाल में मांगलिक अवसरों पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। भाई बंधुओं से प्रेम व्यवहार करें। संतान के विवाह का प्रस्ताव आज प्रबल होगा।

मकर 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक संपत्ति मिलने के योग बने हुए है, आपने यदि अपने व्यापार में किसी को उधार दिया हुआ है, तो उसको वापस लेने के लिए आज कड़ी मेहनत करनी होगी। सामाजिक एवं धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आप का सम्मान बढ़ेगा। मामा पक्ष से भी आज आपको सहयोग मिलेगा। लेन-देन के व्यवसाय में लाभ होगा। यदि किसी बैंक व संस्था से लोन लेने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज सायंकाल के समय धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका भी बन सकती है।

कुंभ 

आज आपको आपके भविष्य के लिए कुछ नई योजनाएं बनाने का अवसर प्राप्त होगा। सरकारी अधिकारियों के सहयोग से आज लाभ उठाने में का सुअवसर आज दिन भर मिलते रहेंगे। बौद्धिक एवं तार्किक क्षमता आज आपकी बढ़ी रहेगी, लेकिन अन्य लोगों की बात भी सुनेंगे, तो आगे चलकर लाभ होगा। घरेलू जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। जीवन साथी आज आपसे कुछ नाराज हो सकते हैं, उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। अध्यात्म व धर्म के प्रति रुचि बढ़ी दिखेगी और किसी धार्मिक जगह पर जाने की योजना भी आज बनाएंगे। यदि कोई नया व्यवसाय करना चाहते हैं, तो आज उसके लिए दिन अच्छा रहेगा।

मीन 

आज का दिन आपकी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा और लाभ की स्थितियां उत्पन्न होगी। विद्यार्थियों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा और भविष्य की रणनीति पर कार्य करेंगे। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु व ईर्ष्या करने वाले साथियों से सावधान रहें क्योंकि वे आपके काम को बिगाड़ने का पूरा प्रयास करेंगे। घर के बुजुर्ग सदस्यों से आपकी कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन उनकी बात को मानकर उन्हें खुश रखें। यदि लंबे समय से आपका धन कहीं पर फंसा हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। मामा पक्ष से मान सम्मान मिलता दिख रहा है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1 

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57



  

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060   

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान, 


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

बुधवार, 21 अप्रैल 2021

एम रहमान,वरिष्ठ पत्रकार हार्ट की परेशानी के चलते मेरठ भर्ती

 मुजफ्फरनगर l एम रहमान,वरिष्ठ पत्रकार


( पी टी आई ) को

 तबियत खराब हो एम रहमान,वरिष्ठ पत्रकार ( पी टी आई ) को

 तबियत खराब हो जाने के कारण मेरठ एडमिट किया गया है, हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं l

गुरूवार रात आठ बजे से महाराष्ट्र में टोटल लाकडाउन


 मुंबई। महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में संक्रमित मरीजों के आंकड़े सामने आने के बाद उद्धव सरकार ने कंप्लीट लॉकडाउन का ऐलान किया है। महाराष्ट्र सरकार के संपूर्ण लॉकडाउन के ऐलान के बाद राज्य में पहले की तुलना में और सख्त नियम लागू किए गए हैं। इससे पहले, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को बताया था कि हमने मुख्यमंत्री से संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की अपील की है। सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से यह गुजारिश की है। 

राज्य सरकार ने लॉकडाउन को लेकर एसओपी भी जारी की है। लॉकडाउन गुरुवार रात आठ बजे से शुरू होगा। राज्य सरकार की एसओपी के अनुसार, पब्लिक और प्राइवेट ट्रासंपोर्ट से यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, आवश्यक वस्तुएं, मेडिकल वजह और वैक्सीनेशन को इससे छूट मिलेगी।

संपूर्ण लॉकडाउन लागू होने के बाद शादी समारोह में सिर्फ 25 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। उद्धव सरकार ने प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों को 15 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति दी है। सरकार ने यह भी कहा है कि प्राइवेट दफ्तरों में जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है।

जिले में 2 दिन का लॉक डाउन लागू, आदेश जारी

 मुजफ्फरनगर । जिले में प्रत्येक शुक्रवार की रात्रि 08.00 बजे से प्रत्येक सोमवार की प्रातः 07.00 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू होने के साथ ही नाइट कर्फ्यू के समय में परिवर्तन किया गया है। 

 जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा निर्गत शासनादेश संख्या 720/2021-सीएक्स-3, गृह(गोपन) अनुभाग-3 लखनऊ दिनांक 20 अपै्रल 2021 के अन्तर्गत गृह (गोपन) अनुभाग-3 के आदेश संख्या 709/2021-सीएक्स-3, दिनांक 16.04.2021 के क्रम में कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम हेतु प्रत्येक शुक्रवार की रात्रि 08.00 बजे से प्रत्येक सोमवार की प्रातः 07.00 बजे तक कोरोना कफ्र्यू लगाये जाने का निर्णय लिये जाने का उल्लेख करते हुए निर्देशित किया गया है कि उक्त कोरोना कर्फ्यू के समय आवश्यक सेवाओं/पंचायत चुनाव से जुडी पोलिंग पार्टियों/स्वास्थ्य सेवाओं/सफाई आदि से जुडे हुए कर्मियों के अतिरिक्त अन्य आवागमन की अनुमति नही होगी। जिला स्तर पर अग्निशमन विभाग द्वारा नगर निगम/नगर पंचायत/ग्राम स्तर पर एवं चीनी मिलों के द्वारा स्वच्छता, सफाई का विशेष अभियान चलाकर सेनेटाइजेशन व फाॅगिंग किये जाने के निर्देश दिए गए है।


अतः उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद मुजफ्फरनगर में प्रत्येक शुक्रवार की रात्रि 08.00 बजे से प्रत्येक सोमवार की प्रातः 07.00 बजे तक कोरोना कफ्र्यू लागू किया जाता है, उक्त कोरोना कर्फ्यू के समय आवश्यक सेवाओं/स्वास्थ्य सेवाओं/सफाई आदि से जुडे हुए कर्मियों के अतिरिक्त अन्य आवागमन की अनुमति नही होगी। उक्त के सम्बन्ध में निम्नलिखित दिशा-निर्देशों को अनुपालन सुनिश्चित किया जायेः-


1- प्रत्येक शहर/प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र के हर कोनें में मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित करायी जाये। इसका अनुपालन न करने पर पहली बार रू0 1,000 तथा दूसरी बार अधिकतम रू0 10,000 तक जुर्माना किया जाये। मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित करना थानों के थानाध्यक्ष का सीधा उत्तदायित्व होगा। जनपद के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी स्वयं प्रतिदिन मुख्य मार्ग, चैराहों एवं बाजार आदि का निरिक्षण कर मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित भी करेेंगें।


2- कोविड-19 महामारी के नियंत्रण/रोकथाम हेतु जनपद में रात्रि में आवागमन को नियंत्रित किए जाने के उद्देश्य से  इस कार्यालय के आदेश संख्या 1601/जे0ए0/कोरोना-2021, दिनांक 18.04.2021 के द्वारा प्रत्येक रात्रि 09.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक रात्रि निषेधाज्ञा लागू की गई है। वर्तमान में शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपलन में उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए रात्रि निषेधाज्ञा का समय भी रात्रि 08.00 बजे से प्रातः 07.00 बजे तक किया जाता है। शेष आदेश यथावत रहेंगे। कोरोना कर्फ्यू का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। तथा जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं चैकिंग की जाए तथा सभी कन्टेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।


3- कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण हेतु सभी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों को घर के अन्दर ही मनाने हेतु जनसामान्य को प्रेरित किया जाए।


4- शनिवार व रविवार को कन्टीन्यूस प्रोसेस इण्डस्ट्री को चलाने की अनुमति के साथ-साथ साप्ताहिक बन्दी होने वाले उद्योगों को छोडकर कोविड-19 प्रोटोकाॅल का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए शेष उद्योगों विशेष रूप से फार्मास्यूटिकल, अन्य उद्योगों जैसे कि दवा, सेनेटाइजर बनाने वाले उद्योगों को चलाने की भी अनुमति होगी। कार्मिकों/श्रमिकों को तद्नुसार आने-जाने की अनुमति होगी।


5- शनिवार व रविवार को पूर्व निर्गत आदेशों के अनुरूप कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए सभी शादी के समारोह में बन्द स्थानों में 50 व्यक्तियों के प्रतिबन्ध के साथ एवं खुले स्थानों पर 100 व्यक्तियों के प्रतिबन्ध के साथ मास्क, सामाजिक दूरी और सेनेटाइजर के उपयोग एवं कोविड-19 प्रोटोकाॅल के अनुसार अन्य सावधानियों के साथ अनुमति होगी।


6- पूर्व निर्धारित परीक्षाओं हेतु कोविड-19 प्रोटोकाॅल का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा की अनुमति होगी। परीक्षार्थियों का आई0डी0 कार्ड0 पास के तौर पर मान्य होगा।


7- कोविड-19 प्रोटोकाॅल का अनुपालन कराते हुए सार्वजनिक परिवहन को विशेष रूप से राज्य परिवहन की बसों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलने की अनुमति होगी।


8- अन्तिम संस्कार के लिए अधिकतम 20 व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति होगी।


9- प्रेस प्रिन्ट/इलेक्ट्राॅनिक मीडिया को परिचय पत्र के आधार पर अनुमति होगी।



10- सरकारी/निजी अस्पतालों, सरकारी/निजी मेडिकल कालेजों में आॅक्सीजन की सप्लाई हेतु जनपद के ड्रग इंस्पेक्टर अपने स्तर पर समस्त कार्यवाही सुनिश्चित करें। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कंट्रोल रूम के माध्यम से आॅक्सीजन से सम्बन्धम समस्या के सम्बन्ध में सूचना उपलब्ध करायी जाए।


11- अग्निशमन विभाग द्वारा जनपदों में फागिंग कराये जाने हेतु अग्निशमन विभाग सेे समन्वय स्थापित करके इसकों भी सुनिश्चित कराया जायें। उपर्युक्त निर्देशों का कड़ाई से अनु पालन सुनिश्चित किया जाए।

सुप्रीम कोर्ट के चार जजों व स्टाफ को कोरोना


नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चार जजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के कई जजों का पूरा स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के जो जज अब कोरोना पॉजिटिव हुए हैं उसमें अशोक भूषण, विनीत सरन और संजीव खन्ना का नाम सामने आया है। 

दअरसल जस्टिस एनवी रमणा बतौर सीजेआई शनिवार यानी 24 अप्रैल को शपथ लेंगे। उससे पहले सभी सुप्रीम कोर्ट के जजों और उनके स्टॉफ की कोरोना की जांच हो रही है, जिसमें 4 जजों के पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है।

हमने जरुरी सेवाएं नहीं रोकीं: राकेश टिकैत


 गाजियाबाद। दिल्ली में किसान आंदोलन के चलते ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने के बयान को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पूरी तरह राजनैतिक बताते हुए कहा कि किसानों ने कहीं भी आवश्यक सेवाओं में बाधा उत्पन्न करने का काम नहीं किया है। गाजीपुर बार्डर पर 28 नवंबर से बैठे किसान कृषि कानूनों के विरोध में बैठे हैं लेकिन किसानों ने हमेशा एंबुलेंस, पुलिस, सेना और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए एक लेन छोड़कर रखी है। 26 जनवरी के बाद दिल्ली पुलिस ने कीलें गाढ़कर एंबुलेंस की लेन भी बंद कर दी। इसके बाद हमने आंदोलनकारी किसानों के टैंटों के बीच से भी एंबुलेंस को निकलने का रास्ता दिया है। अब कुछ लोग ऑक्सीजन की कमी का ठीकरा किसानों के सिर फोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने चेताया कि कोविड के मामले में राजनीति न की जाए। बता दें कि भाजपा नेता प्रवेश वर्मा की ओर से किसान आंदोलन के चलते ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित होने का बयान दिया गया था। 

राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को आंदोलन केवल कृषि कानूनों के विरोध में है। दिल्ली के बार्डरों पर बैठा किसान आवश्यक सेवाओं में मदद करने की मंशा रखता है। किसान की पृष्ठभूमि समझे बिना सियासी लोग उलूल जुलूल बयान देने से बाज आएं। किसान से कोई रास्ता पूछ भर ले तो वह घर तक छोड़ने जाता है। किसानों ने जिस दिन गाजीपुर बार्डर पर डेरे डाले थे, उसी दिन दिल्ली की ओर जाने वाले सड़क की एक लेन मंच के बराबर में खाली छोड़ दी थी ताकि आवश्यक सेवाओं के लिए व्यवधान न पैदा हो। इस लेन से पूरे दो माह तक न केवल एंबुलेंस सीधे दिल्ली की ओर गईं बल्कि पुलिस और सेना के वाहन भी गए। लेकिन 26 जनवरी के बाद दिल्ली पुलिस ने सड़कों पर कीलें गाढ़कर ऐसी बैरिकेडिंग की जो इस देश ने शायद फिरंगियों के राज में भी न देखी हो। 

राकेश टिकैत ने कहा कि हम लगातार रास्ते खोलने की मांग कर रहे हैं ताकि लोगों को आने जाने में परेशानी न हो, लेकिन दिल्ली पुलिस ने दिल्ली की ओर से आने वाली सड़क को भी बंद कर दिया। आम जन की सुविधा और असुविधा से भी इस सरकार का कुछ लेना देना नहीं है। कुछ दिनों पहले ही दिल्ली पुलिस ने दिल्ली से गाजियाबाद की ओर आने वाली सभी लेन खोल दी हैं, अब लोग आराम से आ रहे हैं, लेकिन सत्तापक्ष के लोग लगातार किसी न किसी बहाने किसानों को बदनाम करने में लगे हैं। असल बात तो यह है कि ऑक्सीजन की भारी कमी है, सरकार इस मुद्दे पर राजनीति न करे, बल्कि ऑक्सीजन का उत्पादन बढाने की व्यवस्था करे।

जिले में कोरोना नाइट कर्फ्यू और लाकडाउन की गाइडलाइन्स जारी


 मुजफ्फरनगर । जिले में प्रत्येक शुक्रवार की रात्रि 08.00 बजे से प्रत्येक सोमवार की प्रातः 07.00 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू होने के साथ ही नाइट कर्फ्यू के समय में परिवर्तन किया गया है। 

 जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा निर्गत शासनादेश संख्या 720/2021-सीएक्स-3, गृह(गोपन) अनुभाग-3 लखनऊ दिनांक 20 अपै्रल 2021 के अन्तर्गत गृह (गोपन) अनुभाग-3 के आदेश संख्या 709/2021-सीएक्स-3, दिनांक 16.04.2021 के क्रम में कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम हेतु प्रत्येक शुक्रवार की रात्रि 08.00 बजे से प्रत्येक सोमवार की प्रातः 07.00 बजे तक कोरोना कफ्र्यू लगाये जाने का निर्णय लिये जाने का उल्लेख करते हुए निर्देशित किया गया है कि उक्त कोरोना कर्फ्यू के समय आवश्यक सेवाओं/पंचायत चुनाव से जुडी पोलिंग पार्टियों/स्वास्थ्य सेवाओं/सफाई आदि से जुडे हुए कर्मियों के अतिरिक्त अन्य आवागमन की अनुमति नही होगी। जिला स्तर पर अग्निशमन विभाग द्वारा नगर निगम/नगर पंचायत/ग्राम स्तर पर एवं चीनी मिलों के द्वारा स्वच्छता, सफाई का विशेष अभियान चलाकर सेनेटाइजेशन व फाॅगिंग किये जाने के निर्देश दिए गए है।

अतः उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद मुजफ्फरनगर में प्रत्येक शुक्रवार की रात्रि 08.00 बजे से प्रत्येक सोमवार की प्रातः 07.00 बजे तक कोरोना कफ्र्यू लागू किया जाता है, उक्त कोरोना कर्फ्यू के समय आवश्यक सेवाओं/स्वास्थ्य सेवाओं/सफाई आदि से जुडे हुए कर्मियों के अतिरिक्त अन्य आवागमन की अनुमति नही होगी। उक्त के सम्बन्ध में निम्नलिखित दिशा-निर्देशों को अनुपालन सुनिश्चित किया जायेः-

1- प्रत्येक शहर/प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र के हर कोनें में मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित करायी जाये। इसका अनुपालन न करने पर पहली बार रू0 1,000 तथा दूसरी बार अधिकतम रू0 10,000 तक जुर्माना किया जाये। मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित करना थानों के थानाध्यक्ष का सीधा उत्तदायित्व होगा। जनपद के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी स्वयं प्रतिदिन मुख्य मार्ग, चैराहों एवं बाजार आदि का निरिक्षण कर मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित भी करेेंगें।

2- कोविड-19 महामारी के नियंत्रण/रोकथाम हेतु जनपद में रात्रि में आवागमन को नियंत्रित किए जाने के उद्देश्य से  इस कार्यालय के आदेश संख्या 1601/जे0ए0/कोरोना-2021, दिनांक 18.04.2021 के द्वारा प्रत्येक रात्रि 09.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक रात्रि निषेधाज्ञा लागू की गई है। वर्तमान में शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपलन में उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए रात्रि निषेधाज्ञा का समय भी रात्रि 08.00 बजे से प्रातः 07.00 बजे तक किया जाता है। शेष आदेश यथावत रहेंगे। कोरोना कर्फ्यू का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। तथा जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं चैकिंग की जाए तथा सभी कन्टेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

3- कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण हेतु सभी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों को घर के अन्दर ही मनाने हेतु जनसामान्य को प्रेरित किया जाए।

4- शनिवार व रविवार को कन्टीन्यूस प्रोसेस इण्डस्ट्री को चलाने की अनुमति के साथ-साथ साप्ताहिक बन्दी होने वाले उद्योगों को छोडकर कोविड-19 प्रोटोकाॅल का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए शेष उद्योगों विशेष रूप से फार्मास्यूटिकल, अन्य उद्योगों जैसे कि दवा, सेनेटाइजर बनाने वाले उद्योगों को चलाने की भी अनुमति होगी। कार्मिकों/श्रमिकों को तद्नुसार आने-जाने की अनुमति होगी।

5- शनिवार व रविवार को पूर्व निर्गत आदेशों के अनुरूप कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए सभी शादी के समारोह में बन्द स्थानों में 50 व्यक्तियों के प्रतिबन्ध के साथ एवं खुले स्थानों पर 100 व्यक्तियों के प्रतिबन्ध के साथ मास्क, सामाजिक दूरी और सेनेटाइजर के उपयोग एवं कोविड-19 प्रोटोकाॅल के अनुसार अन्य सावधानियों के साथ अनुमति होगी।

6- पूर्व निर्धारित परीक्षाओं हेतु कोविड-19 प्रोटोकाॅल का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा की अनुमति होगी। परीक्षार्थियों का आई0डी0 कार्ड0 पास के तौर पर मान्य होगा।

7- कोविड-19 प्रोटोकाॅल का अनुपालन कराते हुए सार्वजनिक परिवहन को विशेष रूप से राज्य परिवहन की बसों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलने की अनुमति होगी।

8- अन्तिम संस्कार के लिए अधिकतम 20 व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति होगी।

9- प्रेस प्रिन्ट/इलेक्ट्राॅनिक मीडिया को परिचय पत्र के आधार पर अनुमति होगी।

10- सरकारी/निजी अस्पतालों, सरकारी/निजी मेडिकल कालेजों में आॅक्सीजन की सप्लाई हेतु जनपद के ड्रग इंस्पेक्टर अपने स्तर पर समस्त कार्यवाही सुनिश्चित करें। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कंट्रोल रूम के माध्यम से आॅक्सीजन से सम्बन्धम समस्या के सम्बन्ध में सूचना उपलब्ध करायी जाए।

11- अग्निशमन विभाग द्वारा जनपदों में फागिंग कराये जाने हेतु अग्निशमन विभाग सेे समन्वय स्थापित करके इसकों भी सुनिश्चित कराया जायें। उपर्युक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

शुक्रताल के युवक अवैध पिस्टल के साथ वीडियो वायरल

 मुजफ्फरनगर l शुक्रताल के युवक अवैध पिस्टल के साथ


कर रहे वीडियो पोस्ट वायरल हुआ है l

जिले में 7 मौतों के कहर के बाद मिले 391 नए मरीज़

 मुजफ्फरनगर । जिले में नहीं रुक रही है कोरोना की रफ्तार मिले 391 मरीज़ वहीं दूसरी ओर 7 मरीजों की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है। 

आज मिले कोरोना पॉजिटिव में ब्रह्मपुरी से छः, एटूजेड़ कॉलोनी से दो, नई मंड़ी से 20, साउथ कृष्णापुरी से एक, साकेत से छः, जसवंतपुरी से चार, कृष्णापुरी से सात, डीडब्ल्यूएच से चार, साउथ भोपा रोड़ से 12, जाट कॉलोनी से दो, बैंक ऑफ बड़ौदा से एक, गुलशन विहार से एक, गांधी कॉलोनी से 11, अग्रसेन विहार से एक, सिविल लाइन से तीन, महावीर चौक से दो, संतोष विहार से तीन, पब्लिक स्कूल से एक, कंबल बाला बाग से तीन, खंजा से एक, अवधविहार से चार, संगमविहार से आठ, सुभाषनगर से दो, आर्यपुरी से दो, साउथ सिविल लाइन से नौ, लाल बाग से छः, जवाहर कॉलोनी से दो, प्रेमपुरी से दो, मुजफ्फरनगर से छः, पटेलनगर से सात, कायस्थवाड़ा से एक, रेलवे स्टेशन से एक, भरतिया कॉलोनी से तीन, पान मंड़ी से एख, लक्ष्मण विहार से नौ, भोपा रोड़ से एक, रैदासपुरी से एक, आनंदपुरी से चार, सीएमओ ऑफिस से एक, अमित विहार से एक, बच्चन सिंह कॉलोनी से पांच, वसुंधरा से दो, त्रिरुपति होम से एक, इंदिरा कॉलोनी से तीन, लद्दावाला से चार, नॉर्थ सिविल लाइन से 10, शिवपुरी से दो, सराफा बाजार से दो, जिलापंचायत कॉलोनी से एक, मिमलाना रोड़ से एक, रामपुरी से एक, लाल बाग से एक, मंदिर वाला रोड़ से एक, योगेंद्र पुरी से दो, आवास विकास कॉलोनी से दो, द्वारकापुरी से पांच, रामबाग रोड़ से एक, केशवपुरी से एक, सरकुलर रोड़ से दो, नंदी रोड़ गऊशाला से दो, मोती महल से दो, महावीर चौक से एक, हरीवृंदावन सिटी से एक, नगर पालिका कॉलोनी से एक, मिका विहार से एक, बालाजी चौक से आठ, नदी रोड से दो, गऊ शाला रोड़ से दो, नुमाइश कैंप से एख, जनकपुरी से दो, रामपुरम से दो, पुलिस लाइन से एक, रामलीला टील्ला से एक, आबूपुरा से दो, शांतिमदन हॉस्पिटल से एक, मल्हूपुरा से एक, कुचाअमिर सिंह से दो, सुथरा साही से एक, बागकेशोदास से एक, अंसारी रोड़ से एक, गाजावाली से एक, जडौदा से एक, सूजड़ू से दो, सहावली से एक, परई से एक, कृष्णाविहार से एक, अलमासपुर से दो, हजूरनगर से एक, नावला से एक, अंकित विहार से एक, जागीरपुर से एक, अब्दुलपुर से एक, गांधी नगर से पांच, आदर्शकॉलोनी से 12, खजानपुर से एक, कूकड़ा से पांच, वहलना से दो, बोपाड़ा से एक, मेघाखेड़ी से तान, पचैंड़ा से तीन, खेड़ापती से दो, खंजापुर से एक, सिसौना से एक, मुस्तफाबाद से तीन, खामपुर से एक, जौली रोड़ से एक, बघरा से छः, बुढ़ाना से 14, चरथावल से 13, जानसठ से 23, खतौली से 10, मोरना से 16, पुरकाजी से दो, शाहपुर से चार कोरोना पॉजिटिव मिले है।

संक्रमण से हुई मौत:-

आज 67 वर्षीय कुंजविहारी पुत्र गोपीचंद निवासी नई मंड़ी, 61 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र रमेश चंद्र सिंघल निवासी अंसारी रोड़, 55 वर्षीय शाबरा पत्नी खुर्शीद निवासी बुढ़ीना खुर्द बघरा, 80 वर्षीय प्रेमकौर निवासी भौराकलां शाहपुर, 51 वर्षीय वंदना पत्नी ब्रजमोहन निवासी उत्तरी सिविल लाइन, 35 वर्षीय मुशरीन निवासी सिविल लाइन की इलाज के दौरान मौत हो गई।



सीएमओ ने पीपीई किट में किया मुजफ्फरनगर मैडिकल कालेज में कोविड-19 वार्ड का निरीक्षण


मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार द्वारा आज मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में कॉविड वार्ड पहुंच कर रोगियों से बात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना तथा उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर को कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है,जहां पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, मुख्य विकास अधिकारी श्री आलोक यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एसडीएम आदि अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा प्रतिदिन प्रातः 10:00 बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर वहां पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल स्वयं जिलाधिकारी महोदया द्वारा व्यक्तिगत रूप से लिया जाता है लेकिन आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग वार्ता में तकनीकी खराबी के कारण कुछ ही मरीजों से वार्ता हो पाई थी जिस वजह से मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वयं पी पी ई  किट पहनकर कोविड-19 वार्ड में मरीजों का हाल जानने के लिए पहुंच गए।

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जनपद के जनप्रतिनिधियों द्वारा भी उनसे यह शिकायत की जा रही थी कि वार्ड में भर्ती मरीजों की समस्याएं नहीं सुनी जा रही है जिस वजह से भी आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वयं ही पीपीई किट पहनकर कोविड-19  वार्ड पहुंचकर प्रत्येक मरीज का हालचाल जाना तथा उन्हें स्वास्थ्य  संबंधी परामर्श दिया उन्होंने सभी रोगियों के पास पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से उनसे बात कर उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें यदि किसी प्रकार की समस्या थी तो उस समस्या के समाधान का निवारण भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा  त्वरित रूप से कराया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना कि इस वैश्विक महामारी में हम सभी का कर्तव्य है कि हम सब कोरोना से बचाव के प्रति सजग रहें, स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों का पालन करें तथा अतिआवश्यक होने पर अपने घरों से बाहर निकले तथा मानसिक रूप से सशक्त बने रहे।

डीएम ने किया श्मशानघाट का निरीक्षण


मुजफ्फरनगर । कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं अन्य व्यवस्थाओं के अंतर्गत आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने नई मंडी के शमशान घाट का गहनता के साथ निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर नई मंडी में स्थित श्मशान घाट में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर प्रबधंको से वार्ता की। उसके बाद जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने ईदगाह के कब्रिस्तान में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर प्रबंधकों से वार्ता की। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के साथ मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार यादव और सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष की कोरोना से मौत

 बागपत । कोरोना संक्रमण से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष की वीरेश तोमर की मंगलवार को मौत हो गई।


बड़ौत में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और प्रसिद्ध व्यवसायी वीरेश तोमर की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। इससे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने बताया भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद 17 अप्रैल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से उन्हें गाजियाबाद और फिर नोएडा के निजी अस्पताल के लिए रेफर किया। मंगलवार सुबह नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सभी राजनीति दलों के पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।  सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह , जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह, जिला महामंत्री बिजेंद्र शर्मा, राकेश जैन, डॉ नीरज कौशिक, सत्यवर्त आर्य, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा आदि ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया।

नासिक में ऑक्सीजन टैंकर लीक होने से 22 लोगों की मौत

 नासिक | कोरोना वायरस महामारी की वजह से उपजे ऑक्सीजन संकट के बीच बुरी तरह प्रभावित राज्य महाराष्ट्र से एक बेहद दर्दनाक खबर मिली है। महाराष्ट्र के नासिक में डॉ. जाकिर हुसैन अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन टैंकर लीक होने से 22 लोगों ने दम तोड़ दिया। लीकेज के कारण अस्पताल में 30 मिनट तक ऑक्सीजन सप्लाई बाधित रही। इसके कारण वेंटिलेटर पर रखे गए 22 मरीजों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, अभी कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि संभवतः ऑक्सीजन सप्लाई में आई रुकावट की वजह से इन मरीजों की मौत हुई है।


जिला कलेक्टर के मुताबिक, इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब 22 हो गई है। बता दें कि अभी तक हादसे में 11 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली थी। अस्पताल में करीब 171 मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई है और बचाव कार्य जारी है। महाराष्ट्र के एक अन्य मंत्री डॉक्टर राजेंद्र शिंगणे ने हादसे को लेकर कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमें 11 लोगों की मौत के बारे में पता लगा है। हम विस्तृत रिपोर्ट पाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने जांच के भी आदेश दे दिए हैं। हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।'

शाहपुर थाना क्षेत्र के गाँव शोरम में कोरोना से दूसरी मौत से मचा कोहराम

 मुज़फ्फरनगर l शाहपुर थाना क्षेत्र के गाँव शोरम के नोजवान भाजपा के नेता व वार्ड 27 के जिला पंचायत सदस्य सम्राट बालियान की मौत के कुछ घण्टो बाद शोरम गांव में एक और दुख खबर आई है


शोरम गांव के ही युवा साथी टिंकू भी कोरोना से हार गये है उनका भी अभी कुछ घण्टो पहले देहांत हो गया है l

एक ही दिन में दो नोजवानो की मौत से गांव शोरम में मातम छा गया है।

क्रिया विधि से होगा मृतक का अंतिम संस्कार

 


मुज़फ्फरनगर। कोरोना काल में ऐसी भयानक स्थिति देखी जा रही है कि कोरोना के भय से कुछ लोग मृत्यु के दौरान उनकी अंतिम क्रिया में करने में दिक्कत देखने में आ रही है। कहीं-कहीं ऐसी स्थिति भी है कि पूरा परिवार कोरोना पॉज़िटिव है। वह बाहर नहीं निकल सकते, और मृतक परिजन का अंतिम संस्कार क्रिया विधि से भी नहीं हो पा रहा है।

एक खास बातचीत में *स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के ज़िला कार्यक्रम प्रबंधक सरदार बलजीत सिंह ने कहा कि ईश्वर ना करे ऐसी स्थिति उत्पन्न हो कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप में यदि किसी की मृत्यु हो जाये और उसके परिवार में कोई कोरोना पॉज़िटिव है तो मृतक की क्रिया विधि के साथ अंतिम संस्कार में कठिनाई हो रही हो तथा मृतक के रिश्तेदार या परिवार वाले सहयोग नहीं कर सकते हो तो मैं स्वयं एवं साक्षी वेलफेयर सोसायटी (मुज़फ्फरनगर) क्रांतिकारी शालू सैनी एवं उनकी टीम का मृतक के परिजनों को भरपूर सहयोग रहेगा*


*धर्म के अनुसार किया जाएगा अंतिम संस्कार*

सरदार बलजीत सिंह कहते हैं कि ऐसी स्थिति में मृतक के परिजन संकोच न करते हुए मुझसे या साक्षी वेलफेयर सोसाइटी से सीधा सहयोग ले सकते हैं। मृतक चाहे किसी भी धर्म का हो, उसका अंतिम संस्कार संपूर्ण क्रिया विधि के अनुसार ही होना चाहिए। कोरोना की भयावह स्थिति में कहीं कहीं ऐसा देखने को मिल रहा है कि पूरा परिवार कोरोना पॉज़िटिव है वह बाहर नहीं निकल सकते, *ईश्वर न करे कि ऐसी स्थिति उत्पन्न हो, फिर भी किसी भी कारणवश मुज़फ्फरनगर एवं आसपास किसी के साथ ऐसी स्थिति पैदा होती है कि मृतक के परिजन एवं रिश्तेदार उसे सहयोग नहीं कर सकते तो वह मृतक की बॉडी हमें सौंप दें तो उनके धर्म अनुसार ही उनकी अंतिम क्रिया की जाएगी* संपर्क सूत्र सरदार बलजीत सिंह 7087914313 क्रांतिकारी शालू सैनी 8273189764

रालोद नेता सुधीर भारतीय कोरोना संक्रमित

 मुजफ्फरनगर l राष्ट्रीय लोक दल के नेता सुधीर भारतीय कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं l


अब रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कोरोना कर्फ्यू

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना 500 से अधिक सक्रिय केस वाले जिलों में अधिक सतर्कता के निर्देशों के साथ रोजाना रात 08 बजे से अगले दिन सुबह 07 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।


कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्णय लिया। सर्तकता और सख्घ्ती को बढ़ाते हुए उन्होंने प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू को प्रभावी तौर पर लागू करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली से आ रहे प्रवासी लोगों की सहूलियत और सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंध करने के आदेश भी दिए गए हैं। योगी ने अधिकारियों को सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरते जाने का आदेश देते हुए इन सभी प्रवासी कामगार व श्रमिक जनों के लिए सभी तरह की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए कहा है। प्रदेश में आ रहे सभी प्रवासी और श्रमिक जनों की कोरोना जांच, उपचार, परिवहन सुविधा समेत खाने पीने की उचित व्घ्यवस्घ्था करने के आदेश सीएम ने दिए हैं।

किसान संगठनों ने कोरोना का बना रखा है मजाक,पंजाब से हजारों किसान टिकरी बॉर्डर के लिए कूच

 


नई दिल्ली।देश में जारी कोरोना के कोहराम और राज्य सरकारों की ओर से लगाए गए कड़े प्रतिबंधों के बीच बुधवार को पंजाब से हजारों किसान टिकरी बॉर्डर के लिए कूच करेंगे। ये सभी किसान भारतीय किसान यूनियन ;उग्रहन के हैं। संगठन के नेताओं का कहना है कि करीब 1650 गांवों के 20000 किसान पंजाब के तीन बॉर्डरों को पार कर दिल्ली पहुंचेंगे।बीकेयू उग्रहन के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलन ने कहा इनमें से 60 प्रतिशत महिलाएं होंगी क्योंकि पुरुष अभी खेतों में व्यस्त हैं इसलिए महिलाओं को जिम्मेदारी संभालनी होगी। ये सभी बठिंडा.डाबवलीए खनौरी.जींद और सर्दुलगढ़.फतेहाबाद बॉर्डरों से बसोंए वैन और ट्रैक्टरों में भरकर टिकरी बॉर्डर पहुंचेंगे।श्

 खनौरी.जींद सीमा से चलने वाले जत्थे की अगुवाई खुद संगठन के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उग्रहन और महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलन करेंगे।  उग्रहन को मार्च में कोरोना हुआ था। वह अप्रैल के पहले हफ्ते में ही कोरोना से ठीक हुए हैं। ठीक होने के बाद वह एक बार टिकरी बॉर्डर आ चुके हैं। वहींए सुखदेव सिंह का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया था और बीते साल दिसंबर में उनकी सर्जरी हुई थी। वह भी अभी ठीक हुए हैं। 

हालांकि टिकरी कूच करने वाले किसानों में अधिकतर महिलाएं होंगी लेकिन बीकेयू ;उग्रहन की महिला इकाई की प्रमुख हरिंदर कौर बिंदु इसका हिस्सा नहीं होंगी।


अजित सिंह और उनकी पोती कोरोना पॉजिटिव


नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्य्क्ष चौधरी अजित सिंह और उनकी पोत्री साहिरा कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।

मेरठ जिले में ऑक्सीजन का संकट , देर रात संतोष हॉस्पिटल में ऑक्सीजन खत्म 11 कोरोना मरीजों को किया गया शिफ्ट

 मेरठ। हापुड़ रोड स्थित संतोष हॉस्पिटल में मंगलवार देर रात ऑक्सीजन खत्म हो गई। पुलिस,


प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से 11 मरीजों को शिफ्ट करने की व्यवस्था शुरू की गयी । देररात दो बजे तक हॉस्पिटल से कोरोना संक्रमित मरीजों को एनसीआर मेडिकल कालेज और सुभारती मेडिकल कालेज में शिफ्ट किया गया। डीएम केण्बालाजी ने बताया कि कुछ मरीजों को आपात स्थिति में शिफ्ट किया गया है। अब देर रात ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा रही है।

मंगलवार सुबह से ही मेरठ जिले में ऑक्सीजन को लेकर मारामारी की स्थिति बनी हुई थी। देर रात हापुड़ रोड स्थित संतोष हॉस्पिटल में ऑक्सीजन खत्म हो गई।  सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आननफानन में गंभीर 11 मरीजों को एनसीआर मेडिकल कालेज और सुभारती मेडिकल कालेज में शिफ्ट किए जाने की सूचना मिली है। डीएम ने कुछ गंभीर मरीजों को शिफ्ट किए जाने की पुष्टि की।

भाजपा नेता के भाई का कोरोना से निधन


मुज़फ्फरनगर । भाजपा नेता प्रमोद पाल (टेंट वाले) के छोटे भाई राजू पाल का कोरोना से निधन हो गया। वह बीते 10 से 12 दिन से मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज कोविड वार्ड में भर्ती थे। 2 दिन पहले ही हॉस्पिटल से छुट्टी मिली थी। 

प्रदेश सरकार में मंत्री रही मालती शर्मा के पुत्र अरविंद शर्मा का निधन

मुज़फ्फरनगर ।.पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रदेश सरकार में मंत्री रही मालती शर्मा के पुत्र अरविंद शर्मा का निधन। जिनके शव को मैडिकल कालेज से सीधे मंडी शमशान घाट ले जाया जा रहा है।

मुजफ्फरनगर में भाजपा जिला पंचायत प्रत्याशी सम्राट बालियान की कोरोना से मौत



मुजफ्फरनगर l भाजपा के युवा नेता वार्ड नंबर 27 से भाजपा के समर्थन से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े सम्राट बालियान का कोरोना के चलते हुआ निधन पिछले कई दिन से सम्राट बालियान मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती थे।

तीन लाख नये मामले, 2020 मौतें : कोरोना से स्थिति भयावह


नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा दिया है। हर दिन नए केसों के आंकड़े भयावह हैं, वहीं मौतों ने भी अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देश में पहली बार न सिर्फ तीन लाख के करीब केस आए हैं, बल्कि सबसे अधिक 2000 मौतें भी हुई हैं।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर हर दिन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, मंगलवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में देश में 2020 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। यह महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमितों की मौत की सर्वाधिक संख्या है। पहली बार देश में एक दिन में दो हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में मंगलवार को 2,94,115 कोरोना वायरस के नए संक्रमित मिले। यह देश में एक दिन में मिल कुल नए संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। लगातार पांच दिनों से कोरोना से रिकॉर्डतोड़ मौतें दर्ज की जा रही हैं। यह महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। महामारी से मरने वाले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,82,570 हो गई है, जबकि अब तक कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,56,09,004 है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,50,119 पर पहुंच गई। यह कुल संक्रमितों की संख्या का 13.8 फीसदी है।

दिल्ली में हर तीसरा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव


नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 32.83 फीसदी हो गई है। इसका मतलब है कि हर तीसरा सैंपल दिल्ली में पॉजिटिव पाया जा रहा है। यह आकंड़े इसलिए भी चिंताजनक हैं, क्योंकि ऑक्सीजन के अलावा दिल्ली में आईसीयू बेड की भी भारी कमी है। आज रात 10 बजे मिल अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में केवल 30 आईसीयू बेड उपलब्ध हैं।

आज का पंचांग और राशिफल 21 अप्रैल 2021

🌞 ~ *आज का  पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 21 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - चैत्र*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - नवमी रात्रि 12:35 तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *नक्षत्र - पुष्य सुबह तक 07:59 तत्पश्चात अश्लेशा*

⛅ *योग - शूल शाम 06:43 तक तत्पश्चात गण्ड*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:37 से दोपहर 02:13 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:16* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:58* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - श्रीराम नवमी, चैत्र नवरात्र समाप्त, हरिद्वार कुंभ स्नान*

 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना मना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *ज्योतिष शास्त्र* 🌷

🙏🏻  *(21 अप्रैल, बुधवार) श्रीराम नवमी का पर्व है।  त्रेता युग में इसी दिन भगवान श्री रामजी का जन्म हुआ था। इसलिए भारत सहित अन्य देशों में भी हिंदू धर्म को मानने वाले इस पर्व को बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से हर इच्छा पूरी हो सकती है।* 

🙏🏻 *श्रीराम नवमी की सुबह किसी राम मंदिर में जाकर राम रक्षा स्त्रोत का 11 बार पाठ करें ।हर समस्याओं का समाधान हो जाएगा ।*

🙏🏻 *दक्षिणावर्ती शंख में दूध व केसर डालकर श्रीरामजी की मूर्ति का अभिषेक करें ।इससे धन लाभ हो सकता है ।*

🙏🏻 *इस दिन बंदरों को चना, केले व अन्य फल खिलाएं ।इससे आपकी हर मनोकामना पुरी हो सकती है ।*

🙏🏻 *श्रीराम नवमी की शाम को तुलसी के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं । इससे घर में सुख-शांति रहेगी ।*  

🙏🏻 *इस दिन भगवान श्रीरामजी को विभिन्न अनाजों का भोग लगाएँ और बाद में इसे गरीबों में बांट दें ।इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी ।*

🙏🏻 *इस दिन भगवान श्रीरामजी के साथ माता सीता की भी पूजा करें ।इससे दांपत्य जीवन सुखी रहता है ।*

🙏🏻 *किसी भगवात श्रीरामजी के मंदिर के शिखर पर ध्वजा यानी झंडा लगवाएं ।इससे आपको मान-सम्मान व प्रसिद्धि मिलेगी ।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

रामनवमी के दिन 1 कटोरी में गंगा जल अथवा पानी लेकर राम रक्षा मंत्र 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्रीं नम:' का 108 बार जाप करके पूरे घर के कोने-कोने में उस जल का छिड़काव करें, तो घर का वास्तुदोष तथा भूत-प्रेत, नजर बाधा, तंत्र बाधा आदि समाप्त हो जाते हैं। यह उपाय आप अपने ऑफिस-दुकान या व्यवसाय स्थल में भी कर सकते हैं।

🌷 *धर्मराज दशमी* 🌷

🙏🏻 *विष्णु धर्मोत्तर ग्रंथ में बताया है कि  जिनके परिवार में ज्यादा बीमारी .....जल्दी-जल्दी किसी की मृत्यु हो जाती है वे लोग शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन  (दशमी तिथि के स्वामी यमराज है मृत्यु के देवता | ) यानी 22 अप्रैल 2021 गुरुवार को भगवान धर्मराज यमराज का मानसिक पूजन कर और हो सके तो घी की आहुति दे |*   

🙏🏻 *एक दिन पहले से हवन की छोटी सी व्यवस्था कर लेना घी से आहुति डाले इससे दीर्घायु, आरोग्य और ऐश्वर्य तीनों की वृद्धि होती है विष्णु धर्मोत्तर ग्रंथ में बताया है | आहुति डालते समय ये मंत्र बोले–*

💥 *[ ध्यान रखे जिसके घर में तकलीफे है वो जरुर आहुति डाले और डालते समय स्वाहा बोले और जो आहुति न डाले तो वो नम: बोले |   ]*

🌷 *ॐ यमाय  नम:*

🌷 *ॐ धर्मराजाय  नम:* 

🌷 *ॐ मृत्यवे नम:*

🌷 *ॐ अन्तकाय  नम:*

🌷 *ॐ कालाय  नम:*

🔥 *ये पाँच मंत्र बोले ज्यादा देर तक आहुति डाले तो भी अच्छा है |*

🙏🏻

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक

: 4 मई रात्रि 8.41 बजे से 9 मई सायं 5.30 बजे तक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी

23 अप्रैल, शुक्रवार कामदा एकादशी

07 मई, शुक्रवार वरुथिनी एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


24 अप्रैल: शनि प्रदोष


08 मई: शनि प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा

26 अप्रैल, सोमवार: चैत्र पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। व्यापार के क्षेत्र में सुधार होगा और आय के नए-नए अवसर भी मिलेंगे। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सायंकाल का समय आपका कोई रुका हुआ काम बनने की भरपूर संभावना है, जिससे मन में आनंद होगा। आज आपकी अपने किसी परिचित से भेट भी हो सकती है, जिससे आपके बिजनेस को लाभ होगा। संतान पक्ष से आज कोई आशा जनक समाचार मिल सकता है, जिससे मन में बहुत कम होगा। आज आपका सामाजिक क्षेत्र भी बढ़ा हुआ दिख रहा है, जिससे आपकी ख्याति चारो ओर फैलेगी।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता मिलेगी। लोगों से जन समर्थन भी प्राप्त होगा। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। सायंकाल के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में आज कोई नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने से आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के जरूरी कार्य आज किसी बड़े अधिकारी की मदद से कार्य पूरे होंगे। आज आपकी माता जी के स्वासथ्य मे गिरावट आ सकती है, उनका ध्यान रखें

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके कार्य के प्रति लापरवाही ना बरतें, यदि ऐसा हुआ, तो आपके कार्य समय से पूरे नहीं होंगे। छात्रों को शिक्षा में किसी प्रतियोगिता में आज सफलता मिलने से मन में हर्ष होगा। प्रेम जीवन में सुखद अनुभूति होगी और बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान मिलेगा। सायंकाल का समय आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा और किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर भी प्राप्त होगा। आज परिवार में आप के ऊपर कोई आरोप लग सकता है, जिससे परिवार के लोगों के बीच में गलतफहमी पड़ सकती है।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज सफलता प्राप्त होगी। नए नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में आपको बुद्धि व विवेक से काम लें अन्यथा मामला गंभीर रूप ले सकता है। बड़े बुजुर्गों की बातों को अनदेखा न करें और उनके सभी कार्य सिद्ध होंगी। व्यापार के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। सायंकाल के समय किसी प्रिय व्यक्ति के दर्शन व शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पिता के मार्गदर्शन में किए गए कार्य सभी कार्य सफल होंगे। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको परिजनों की मदद से आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे और आपके धन कोष में वृद्धि होगी। यदि आप कोई पार्ट टाइम जॉब करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। घर का वातावरण मिलाजुला रहेगा। परिवार के सभी सदस्य अपने कामों में व्यस्त रहेंगे। आपके भाई की मदद से आज आपके सभी जरूरी कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में प्रतियोगिता में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को प्रमोशन मिल सकता है, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार के लिए आज छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ होगा। आज आप अपने दिन की रोजमर्रा की सभी जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगे। जीवन साथी आपके पारिवारिक बिजनेस में आपका हाथ बता सकते हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और बाहर का खान पीन से परहेज रखें।

तुला 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन सायंकाल के समय उसमें सुधार हो जाएगा। घर परिवार में आज कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे परिवार के सदस्यों की खुशियां बढेंगी। बिजनेस में आपको अपनी माता के पिताजी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको कुछ तनाव से मुक्ति मिलेगी। आज मित्रों के साथ  पास व दूर की यात्रा पर जाने का प्रश्न प्रबल हो सकता है। किसी प्रयोजन की मदद से यदि कोई लंबे समय से लेनदेन की समस्या चली आ रही थी, तो आज हल हो सकती है। आपको कहीं से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है, जिससे आप परिवार के सदस्यों की सभी आवश्यकता की पूर्ति करेंगे।

वृश्चिक 

आज स्वास्थ्य के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी अपनी किसी कमजोरी को लेकर आप चिंतित नजर आएंगे। आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में संकट आ सकता है। भाइयों के जातकों के लिए आज विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। जीवन साथी के साथ आज भविष्य की योजनाएं बनेगी। यदि आज आप अपने घरेलू कामों को टालने की कोशिश करेंगे, तो आज आपकी माता जी आपसे नाराज हो सकती हैं, इसलिए उन्हें मनाने की कोशिश करें। संतान की पढ़ाई में आ रही चिंता आज खत्म होगी।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके व्यापार में वृद्धि तो होगी, लेकिन आर्थिक लाभ ना होने से आगे के सभी कार्य प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए नीति बनाकर कार्य करें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के पास यदि आपका उधार दिया हुआ धन है, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है और शासन प्रशासन से भी गठजोड़ का भरपूर लाभ मिलेगा। सायंकाल के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए दूसरों के भरोसे ना बैठे, नहीं तो निराशा हाथ लग सकती है। आज आपके परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे, लेकिन बुजुर्ग आपके खर्चीली प्रवृत्ति से थोड़ा परेशान रहेंगे।

मकर 

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन लेकर आ सकता है क्योंकि कोई भी कार्य आपका आज बिना भागदौड़ के किए पूरा नहीं हो पाएगा, इसलिए मेहनत करते रहें। पारिवारिक वातावरण आज अन्य दिनों की अपेक्षा शांतिपूर्ण रहेगा। आज आपको अपने माता-पिता जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और कहीं जाने से पहले अपनी सुरक्षा का पूरा इंतजाम करके जाएं। सायंकाल के समय किसी वाद विवाद में ना पड़ें। पारिवारिक आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और आजीविका के क्षेत्र में चल रहे, नए प्रयास फलीभूत होंगे। व्यापार मे जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगी।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और विदेश में नौकरी कार्य कर रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। प्रेम जीवन में एक नई शुरुआत होगी और रिश्ते में भी मजबूती आएगी। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के साथ देव दर्शन की यात्रा के लिए जा सकते हैं। आज आपकी तार्किक शक्ति बढ़ी हुई दिखेगी, लेकिन यदि आप इसका सही जगह उपयोग करेंगे, तो भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। आज कोई बुरी खबर सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा।

मीन 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। दांपत्य जीवन में कई दिनों से चला आ रहा गतिरोध समाप्त होगा। यदि किसी रिश्तेदारी  से आज लेनदेन करना पड़े, तो सावधान रहें, नहीं तो भविष्य में संबंध खराब हो सकते हैं। यदि संतान के विवाह के लिए आज कोई प्रस्ताव आता है, तो उसे स्वीकार कर सकते हैं। व्यापार के लिए आज भागदौड़ अधिक रहेगी, जिससे बदन दर्द की शिकायत हो सकती है। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भविष्य के लिए बचत की योजनाओं पर भी निवेश करने में सफल रहेंगे। आज आप बाहर में क्षेत्रों की यात्रा में अपने कार्यों पर भी धन खर्च कर सकते हैं


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष :  2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी बनेंगे।

मंगलवार, 20 अप्रैल 2021

महंगी पड़ी पाकिस्तान की मुहब्बत, सात गये जेल


मुजफ्फरनगर। चंदसीना में बुधवार को गांव में देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सातों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों का ट्रैक्टर और मोबाइल भी सीज कर दिया गया है। 

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित करते हुए शनिवार को ओसामा, फारुख, शादाब, कुरबान, इस्माइल, फरदीन और साहेबान को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के गांव चंदसीना में बुधवार को असामाजिक तत्वों ने ट्रैक्टर पर बैठकर गांव का चक्कर लगाते हुए लगातार पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे।

शरारती तत्वों ने इसकी मोबाइल से वीडियो बनाकर ट्विटर पर भी अपलोड की थी, जिससे गांव में तनाव फैल गया था। शुक्रवार को पुलिस चुनाव संबंधी जानकारी के लिए चंदसीना पहुंची। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी। 

इस पर पुलिस ने एसआई ललित कुमार की तहरीर पर गांव निवासी शादाब व फिरोज को नामजद करते हुए 14-15 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपियों की निशानदेही पर नारेबाजी में प्रयुक्त ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया, जिसे कागजात न होने पर सीज कर दिया।

गांव की राजनीति में फंस गये पूर्व विधायक , रिपोर्ट दर्ज


मुजफ्फरनगर । शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजडू में मतदान के बाद चुनावी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट के मामले में पूर्व विधायक फंस गये। आरोप है कि फैसले के लिए पूर्व विधायक अपने घर बुलाया तो हमलावर पक्ष ने फिर से पूर्व विधायक के घर पर हमला बोल दिया। मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक समेत 21 नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

गांव सुजडू से जुल्फकार अली व महताब ने प्रधान प्रत्याशी के लिए चुनाव लड़ा है। सोमवार शाम मतदान समाप्त होने के बाद जुल्फकार का बेटा शाहफैसल अपने घर के बाहर खड़ा था। दूसरे पक्ष के अब्दुल रहीम ने उसके साथ चुनाव को लेकर टोका टोकी कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों को बुला लिया और उसके परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट कर दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वे लोग शिकायत करने थाने पर आ रहे थे। इसी बीच उसके भाई शाहिद राणा के पास बसपा के पूर्व विधायक नूर सलीम राणा का फोन आया। पूर्व विधायक ने उन्हें फैसले के लिए अपने आवास पर बुला लिया। आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग पहले से पूर्व विधायक के आवास पर मौजूद थे। आरोपी पक्ष के लोगों ने आवास का गेट बंद कर पूर्व विधायक की मौजूदगी में सभी के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष के लोग किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी।

पुलिस ने तहरीर पर पूर्व विधायक नूर सलीम राणा,अब्दुल रहीम, गुलफाम, इजराउल हक, जावेद, अखलाक, शान, दीन मौहम्मद, सलमान, सखावत, महताब, महराज, महताब, सरताज, मुन्ना, दराब, आरिफ, माजिद, रिजवान, शादाब निवासीगण सुजडू व 30 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने घायलों का मैडिकल कराते हुए हमलावर पक्ष से अब्दुल रहीम को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व विधायक नूर सलीम राना का कहना है कि उनके घर पर दोनों पक्ष फैसले के लिए आए थे। वह तो अलग बैठे थे।

डा संजीव बालियान और नरेश टिकैत ने कुटबी विवाद निपटवाया


मुजफ्फरनगर । शाहपुर के गांव कुटबी गांव में  चुनाव में दो प्रत्याशियो के समर्थकों के आमने सामने आ जाने से मामले ने तूल पकड़ लिया। मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो पड़ी। बाद में केंद्रीय राज्य मंत्री डा संजीव बालियान और भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के हस्तक्षेप से मामले का समाधान हुआ। 

आज सुबह केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान का पैतृक गांव होने के कारण मारपीट की सूचना पर शाहपुर पुलिस में हड़कंप मच गया। देखते देखते गांव और भारी संख्या में गांव में पुलिस फोर्स तैनात हो गई। जिसके चलते दोनों पक्षों के लोगों की अलग अलग स्थानों पर बैठकों का दौर चल पड़ा। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दस दिनों से भी अधिक समय से दिल्ली में क्वारंटाइन पर रहे केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान भी गांव में मारपीट की सूचना पर कुटबी पहुंच गए। दूसरे पक्ष के लोगों ने भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को बुला लिया। पहले तो दोनों पक्षों की अलग अलग घंटों पंचायत चलती रही और दोनों पक्षों में समझौता कराया। बाद में गांव में मंदिर के निकट भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत एवं केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान एक संयुक्त पंचायत में शामिल हो गए और केंद्रीय मंत्री ने अपने पक्ष के लोगो की और से खुद खेद जताते हुए गांव में सभी को प्यार के साथ रहने का अनुरोध किया। चौधरी नरेश टिकैत ने भी गांव के भाईचारे को बनाकर आपस में सोहार्द्र से रहने की अपील की।

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कुटबी में दो प्रधानी पद के दावेदार थे। जिसमें केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान के तहेरे भाई जितेंद्र बालियान, तथा दूसरे दावेदार कृष्ण चौधरी थे। वहीं जितेंद्र के भाई सतेंद्र बालियान जिला पंचायत के वार्ड नंबर 18 से निर्दलीय चुनाव लड़े। गत दिवस ग्राम प्रधान प्रत्याशी जितेंद्र वह कृष्ण चौधरी के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद भारी पुलिस बल पहुंच गया था और पुलिस ने छावनी बनाकर अपने सामने एक एक वोट डलवाकर किसी तरह मामला शांत कर दिया था। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जिस समय मंगलवार को प्रत्याशी कृष्ण पक्ष के लोगो के ऊपर टिप्पणी करने के साथ साथ उनके साथ मारपीट हो पड़ी। और मकान में चढ़ाई कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए और भारी संख्या में पुलिस फोर्स गांव में पहुंची। उधर कृष्ण पक्ष का आरोप है कि दूसरे प्रत्याशी जितेंद्र पक्ष के लोगों द्वारा दहशत का माहौल पैदा किया गया है। जिसके चलते गांव में दो गुट हो गए और घटना के संबंध में कृष्ण पक्ष के लोगो ने मंदिर पंचायत घर पर पंचायत बुलाई। पंचायत के बीच पहुचे भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने पीड़ित पक्ष की बात सुनी।

उधर केंद्रीय मंत्री मंदिर की पंचायत में न पहुचते हुए अपने पक्ष के लोगों के बीच पहुचे और विचार विमर्श करते हुए घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि दोनों पक्ष मेरे अपने भाई है। गांव के हैं और परिवार की तरह हैं। वह स्वयं ही दोनों की ओर से गलती मान लेंगे। अपने समर्थक लोगों को समझाने के बाद डा. संजीव बालियान गांव के मंदिर में चल रही पंचायत में पहुचे, इस दौरान उन्होंने कहा कि वह और कृष्ण बचपन के दोस्त है, सभी गांव के लोग उनके अपने भाई है। गलती चाहे किसी पक्ष की हो वह दोनों और से माफी मांगते हैं। इस मामले को यहीं समाप्त कर सभी आपसी भाईचारे से रहे। चुनाव हो चुका जो परिणाम हो वह सब स्वीकार करें। उधर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैट ने कहा कि दोनों और अपना ही परिवार है, हम सामाजिक कार्य कर रहे हैं। हम सभी को भाईचारे के साथ अपना जीवन गुजारना चाहिए, उन्होंने कहा कि कृष्ण पक्ष भी अपनी हुई गलती को महसूस कर रहा है। आगे से कोई विवाद नहीं होगा।

दो बजे तक ही खुलेंगे उत्तराखंड के बाजार


देहरादून। उत्तराखंड सरकार की ओर से राज्य में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए हाल ही में जारी की गई गाइडलाइन में कुछ संशोधन कर नई गाइडलाइन जारी की गई है।

गाइड लाइन में कहा गया है कि राज्य के शहरी इलाके में जरूरी सेवाओं को देने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों को छोड़ते हुए अन्य सभी दुकानें और संस्थान दोपहर 2:00 बजे से बंद किए जाएंगे। गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि राज्य में हर रविवार को सभी जिलों में कर्फ्यू रहेगा और रात्रि कर्फ्यू का समय शाम 7:00 बजे से सवेरे 5:00 बजे तक कर दिया गया है।

राज्य में बाहर से आने वाले लोगों के लिए 72 घंटे पहले की कोरोना RTPCR टेस्ट की रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। साथ ही लोगों के लिए राज्य सरकार की वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन करवाना भी जरूरी कर दिया गया है।हालांकि राज्य में बाहर से आने वाले उत्तराखंड के निवासियों को राज्य सरकार के पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और वापसी होम क्वारंटीन होना होगा।

युवक की मौत से परिवार में कोहराम


राजकुमार विश्वकर्मा 

मुजफ्फरनगर । प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम बाहपुर निवासी अनिल पुत्र सुरेशपाल बाईस वर्षीय गॉव मे ही वोट डलवाने के लिये अपनी माँ श्रीमती मीरा देवी को ग्राम सिवाया से लेने गया था तो दौराला टोल के पास किसी वाहन से अनिल की बाइक की टक्कर हो गयी ओर बाइक सवार युवक बेहोश हो कर गिर गया। वहां पर टोल वालो ने एस.डी.ग्लोबल मोदीपुरम मे भर्ती कराया ओर परिजनों को सूचना दी जानकारी से ज्ञात हुआ है कि बाइक सवार युवक दौराला टोल के पास कार्य करता था। मृतक युवक की शादी लगभग दस माह पूर्व आठ मई दो हजार बीस को कॅरोना काल मे हुई थी टोल वालो की सूचना मिलते ही पूरे गॉव मे ओर परिजनों मे हाहाकार मच गया। ऐसी जानकारी मिली है कि जिस प्रत्याशी के पक्ष मे वोट डालनी थी वह प्रत्याशी इस परिवार के साथ खड़ा है। जानकारी यह भी मिली है कि पुलिस ने उस वाहन को पकड़ लिया जिस वाहन से टक्कर हुई थी।

बालाजी जन्मोत्सव के सभी कार्यक्रम स्थगित


मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के नई मंडी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के संरक्षक सुरेश बंसल एवं अध्यक्ष हरिशंकर तायल ने संयुक्त रूप से बताया कि मंदिर कैमेटी ने निर्णय लिया की इस बार श्रीबालाजी महाराज के जन्म उत्सव के सभी कार्यक्रम कोरोना संक्रमण के फैलने के कारण स्थगित किए जाते हैं। ताकि कोरोना की चैन को तोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि श्रीबालाजी महाराज का जन्मोत्सव मंदिर प्रांगण में ही शारीरिक दूरी का पालन करते हुए ही मनाया जाएगा। तथा मंदिर में बिना मास्क के किसी का भी प्रवेश नहीं कराया जाएगा। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील है, की मंदिर में मास्क पहनकर ही आये एवं शारीरिक दूरी का ध्यान रखें तथा किसी भी चीज को न छुएं। 

लाकडाउन अंतिम विकल्प इससे राज्य बचें,:नरेंद्र मोदी


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में जारी कोरोना की दूसरी लहर के बीच आज पहली बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए इसके मुकाबले में जनसहयोग की अपील करते हुए कहा कि इससे लाकडाउन लगाने की जरूरत महसूस नहीं होगी। उन्होंने राज्यों से भी लाकडाउन से बचने और सतर्कता से स्थिति का मुकाबला करने के लिए कहा। दवाई और कडाई का संदेश देते हुए उन्होंने रामनवमी और रमजान के धैर्य से संदेश लेने को कहा। 

मोदी ने कहा कि उन्होंने आज कोरोना वैक्सीन निर्माताओं के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सभी से अपनी वैक्सीन उत्पादन क्षमता को बढ़ाने का आग्रह किया, ताकि जल्द से जल्द लोगों का टीकाकरण हो सके। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य सरकारों से अनुरोध है कि श्रमिकों का भरोसा बनाए रखें। जो जहां हैं, वहीं रहें। अगले कुछ दिनों में वैक्सीन भी लगेंगी और काम भी चलता रहेगा।

वैक्सीन को लेकर हमने अहम फैसला करते हुए एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को वैक्सीन देने का हमने फैसला किया है। केंद्र सरकार का वैक्सीन कार्यक्रम पहले की तरह ही चलता रहेगा। पहले की तरह मुफ्त वैक्सीन मिलती रहेगी।

बीते वर्ष जब राष्ट्र में कुछ ही मरीज सामने आए थे, तो देश के वैज्ञानिकों ने कोरोना के खिलाफ प्रभावी वैक्सीन बनाना शुरू कर दिया था। आज हमारा भारत दो-दो वैक्सीन के साथ टीकाकरण अभियान चला रहा है। दुनिया में सबसे तेजी से भारत में वैक्सीन डोज दिए गए हैं। आज कोरोना से इस लड़ाई में हमें हौशला मिलता है। पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि मेरी फार्मा इंडस्ट्री के लोगों से काफी विस्तार से चर्चा हुई। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे देश के पास मजबूत फार्मा सेक्टर है। हम अस्पतालों में बेड की संख्या को बढ़ाने का काम तेजी से कर रहे हैं।

बीते दिनों में जो फैसले लिए गए हैं, उससे आने वाले समय में स्थिति सुधरेगी। ऑक्सीजन की समस्या को दूर करने के लिए तेजी से काम किए जा रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार, केंद्र सरकार और प्राइवेट प्लेयर साथ मिलकर काम कर रहे हैँ। इस संकट में हमारे डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मी कोरोना मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं। कोरोना के खिलाफ आज देश फिर एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहा है। कुछ समय पहले तक स्थिति संभली हुई थी। आप जो पीड़ा सह रह रहे हैं, उसका मुझे पूरा एहसास है। जिन्होंने अपनो को खोया है उसके लिए मैं सभी देशवासियों की तरफ से संवेदना व्यक्त करता हूं।

यूपी में बैंकों के समय में हुआ बदलाव, जानिए नया समय


लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से उपजे हालात को देखते हुए बैंकों के समय में भी बदलाव किया गया है। राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई बैठक में मंगलवार को अहम निर्णय लिया गया। इसके तहत अब प्रदेश भर के बैंकों का समय सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ही रहेगा। मतलब कोरोना काल के दौरान रोजाना महज 4 घंटे के लिए ही लोगों को बैंकिंग सुविधाएं मुहैया हो सकेगी। यह आदेश 22 अप्रैल से लागू होगा और 15 मई तक प्रभावी रहेगा। अगर जरूरत पड़ी तो आदेश को आगे भी जारी रखा जाएगा।

राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी के समन्वयक बृजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक के बैंकिंग कार्यकाल के दौरान अभी सिर्फ चार प्रकार की सेवाएं ही मुहैया होंगी। इसके तहत नगद जमा नगद निकासी, चेकों की क्लीयरिंग, रेमिटेंस और सरकारी लेनदेन ही होंगे। शाम 4 बजे बैंक बंद हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल बैठक में दिए खास निर्देश



मुजफ्फरनगर 20 अप्रैल। कोरोना के बढते संक्रमण पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने 18 वर्ष की आयु से ऊपर के सभी नागरिकों को कोरोना का टीका लगाये जाने के संबंध में मंत्रीमंडल के साथ वर्चुअल समीक्षा की।

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अपने चरम पर है। केंद्र सरकार ने 1 मई से 18 साल की आयु से ऊपर के सभी नागरिकों को कोरोना का टीका उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसी के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रीमंडल के साथ बैठक करते हुए प्रदेश में कोरोना की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई और इसका हिम्मत के साथ मुकाबला करने का संकल्प लिया तथा कहा कि स्वयं का बचाव करते हुए अधिक से अधिक मरीजों का यथा सम्भव सहयोग करें।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित प्रदेश के अन्य मंत्रियों से कोविड-19 को लेकर सावधानी बरतने और इसके रोकथाम के उपायों का पालन करने और कराने का आह्वान किया। उन्होंने देश के 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को टीका उपलब्ध कराये जाने के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्णय को सराहा और वैक्सीनेशन में तेजी लाने तथा प्रदेश के मध्यम व निम्न वर्ग के सभी निवासियों तक टीके की पहुंच सुनिश्चित कराने की कार्ययोजना पर भी चर्चा की। उन्होंने प्रदेश के सभी अस्पतालों में बैड, ऑक्सीजन, दवाईयाँ आदि उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रिगणों से अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों व प्रभार वाले जनपदों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाये जाने, शारीरिक दूरी का पालन करने, मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करने, हॉस्पिटल में बैड की क्षमता बढाये जाने और सतर्कता बरतने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, सतीश महाना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, डॉ. सिद्धार्थ नाथ सिंह, गोपाल टंडन आदि मंत्रीगण उपस्थित रहे।

हवादार कमरे में रहें बस ये ध्यान रखें


मुजफ्फरनगर । कोरोना के नए स्‍ट्रेन से बचने के लिए क्रॉस वेंटिलेशन  पर बहुत जोर दिया जा रहा है. विशेषज्ञ यह सलाह दे रहे हैं कि जहां तक हो सके इंडोर जगहों पर वेंटिलेशन बढ़ाएं और घर की खिड़कियों को बंद रखने की जगह खुली रखें. ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने भी इस बात पर जोर दिया है. डॉ गुलेरिया का कहना है कि बंद जगहों पर हवा का संचालन बेहतर तरीके से होना बहुत ही जरूरी है. हिन्‍दुस्‍तान की खबर के मुताबिक, दरअसल नए शोध में इस बात की पुष्टि हुई है कि कोविड-19 का संक्रमण के लिए जिम्मेदार कोरोना का नया वायरस SARS-COV-2 दरअसल हवा के जरिए भी फैल रहा है.

क्‍या है एरोसोल इंफेक्शन

ऐयरोसोल इंफेक्शन यानी कि हवा में ऐसे कणों की मौजूदगी जो रोगाणुओं से भरा हो. जबकि ड्रॉपलेट इंफेक्शन में सांस की बूदों से होने वाला संक्रमण होता है जो पूरी तरह से इससे अलग है. बता दें कि ड्रॉपलेट्स 5 माइक्रॉन से बड़े कण होते हैं जो ज्यादा दूर तक ट्रैवल नहीं कर सकते. ये अधिक से अधिक 2 मीटर तक ट्रैवल कर पाते हैं और नीचे गिर जाते हैं. जबकि एरोसोल ट्रांसमिशन में दूषित कण 5 माइक्रॉन से छोटे होते हैं जो हवा के साथ लंबी दूरी तय कर सकते हैं. ऐसे में अगर कोई संक्रमित व्यक्ति रूम में खांसता या छींकता है तो उसके जाने के बावजूद कमरे में कई घंटों तक वायरस मौजूद रहता है. ऐसे में कमरे में पर्याप्‍त वेंटिलेशन होना बहुत ही जरूरी है.

घर की खिड़कियां गर्मी में भी रखें खुली

मेडिकल जर्नल लैंसेट में प्रकाशित इस नई रिसर्च में कहा गया है कि कोरोना का नया वायरस SARS-COV-2 दरअसल एयरबॉर्न है यानी कि ये हवा के जरिए फैलता है. ऐसे में देश में तेजी से फैल रहे इस संक्रमण के मद्देनजर डॉ गुलेरिया ने भी कहा है कि किसी बंद जगह के मुकाबले खुली जगह में वायरस के फैलने की आशंका कम होती है. इसलिए गर्मियों में घरों की खिड़कियों को खुली रखें.

घर पर अधिक लोग न हों एकत्रित

जहां तक हो सके एक कमरे में अधिक लोग एकत्रित होने से बचें. कोशिश करें कि आपका कमरा हवादार हो, क्रॉस वेंटिलेशन की व्यवस्था हो और किसी बंद कमरे में ज्यादा लोग इकट्ठा न हों तभी आप इस नए संक्रमण से बच सकते हैं. अगर लोग ऐसा नहीं करें तो हो सकता है कि किसी बंद कमरे में केवल व्यक्ति वहां मौजूद सभी लोगों को संक्रमित कर दे. दरअसल बंद कमरे के अंदर संक्रमित व्यक्ति अगर 10 मीटर दूर भी बैठा हो और खांसता या छींकता है तो वह वहां मौजूद सभी को संक्रमित कर सकता है.

सही तरीके से पहनें मास्‍क

डबल म्यूटेंट स्ट्रेन के आने पर कई लोग डबल मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं. डॉ गुलेरिया की मानें तो अगर आप N-95 मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको डबल मास्क पहनने की जरूरत नहीं. हालांकि मास्क को सही तरीके से पहनना बहुत जरूरी है. इस बात का ध्‍यान हमेशा रखें कि मास्क और स्किन के बीच कोई गैप ना हो और आपकी ठुड्डी भी अच्छी तरह से मास्‍क के अंदर हो.

खास खबर: जिले में इन नंबरों पर मिलेगी चिकित्सा


 मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में कोरोना के बढ़ती हुई संख्या को दृष्टिगत रखते हुए यह आवश्यक है कि जनसामान्य के बीच में सामान्य दूरी बनाये रखें व मास्क का प्रयोग करें तथा आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकले। इसी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में ऐसे रोगी जो अधिक गंभीर बीमारी से ग्रस्त नहीं है तथा सामान्य चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहते हैं, वे अब घर बैठे ही (टेली मेडिसिन) मोबाइल पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क चिकित्सा परामर्श प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं।

जनपद में मोबाइल पर चिकित्सा परामर्श लेने हेतु निम्नलिखित चिकित्सकों से मोबाइल पर चिकित्सा परामर्श ले सकते है। -


क्र0सं0 चिकित्सक का नाम विशेषज्ञता मोबाइल नं0

1 डा0 संजय जौधा वरिष्ठ परामर्शदाता निश्चेतक 9412557755

2 डा0 बी0के0 जैन वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ 7302502313

3 डा0 सुनील कुमार वर्मा वरिष्ठ परामर्शदाता 9412369248

4 डा0 देवकरन शर्मा वरिष्ठ परामर्शदाता सर्जन 9897077355

5 डा0 पी0के0 त्यागी वरिष्ठ परामर्शदाता पैथोलाॅजिस्ट 9528911454

6 डा0 संजय कुमार वर्मा वरिष्ठ परामर्शदाता निश्चेतक 9837061472

7 डा0 करन सिंह वरिष्ठ परामर्शदाता कान नाक गला रोग विशेषज्ञ 9412496660

8 डा0 योगेन्द्र त्रिखा वरिष्ठ परामर्शदाता चिकित्सक 9412665724

9 डा0 राजेश कुमार डाबरे वरिष्ठ परामर्शदाता चिकित्सक 9412230368

10 डा0 मेघराज सिंह वरिष्ठ परामर्शदाता हड्डी रोग विशेषज्ञ 9412648327

11 डा0 विनित कौशिक वरिष्ठ रेडियोलाॅजिस्ट 9412201512

12 डा0 संजीव गुप्ता वरिष्ठ परामर्शदाता रेडियोलाॅजिस्ट 9411264563

13 डा0 मनोज कुमार शर्मा चिकित्सा अधिकारी सर्जन 9149196580

14 डा0 उबैद सिद्दीकी वरिष्ठ परामर्शदाता हड्डी रोग विशेषज्ञ 8194000500

15 डा0 राकेश कुमार नाक कान गला रोग चिकित्सक 9897542538

16 डा0 गरिमा अग्रवाल बाल रोग विशेषज्ञ 9045004060

17 डा0 अरविंद अग्रवाल वरिष्ठ परामर्शदाता बाल रोग विशेषज्ञ 9837150340

18 डा0 भारती चतुर्वेदी दंत रोग चिकित्सक 9412016684

19 डा0 अमित कुमार सैनी नाक कान, गला रोग विशेषज्ञ 8126474290

20 डा0 प्रदीप चतुर्वेदी हड्डी रोग विशेषज्ञ 7000353760

21 डा0 संदीप रंजन चिकित्सा अधिकारी 9450616324

22 डा0 बाबूराम इमरजैंसी चिकित्सा अधिकारी 8755287050

23 डा0 नवनीत बंसल इमरजैंसी चिकित्सा अधिकारी 9759695566

24 डा0 शुशान्त कुमार सिंह इमरजैंसी चिकित्सा अधिकारी 7409266266

25 डा0 मशकूर आलम इमरजैंसी चिकित्सा अधिकारी 8810026435

26 डा0 उमंग सिंघल चिकित्सा अधिकारी 8272048480

27 डा0 समद अली अब्दुल्ला चिकित्सा अधिकारी 9997821074

28 डा0 अर्पण जैन साइकेट्रिकस्ट 7597829253

29 श्री मनोज कुमार एन0एम0एच0पी0 7417532386

ब्लाक बघरा

30 डा0 सैय्यद यासिर चनाक कान गला रोग विशेषज्ञ 7017484038

31 डा0 अश्वनी चिकित्सा अधिकारी 8433435476

ब्लाक पुरकाजी

32 डा0 असजद चिकित्सा अधिकारी 7417203261

ब्लाक खतौली

33 डा0 विपुल नाक कान गला रोग विशेषज्ञ 7014815067

34 डा0 अनिरुद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ 9760559058

35 डा0 बबिता स्त्री रोग विशेषज्ञ 9557506554

36 डा0 संदीप बैनवाल चिकित्सा अधिकारी 9953875939

ब्लाॅक जानसठ

37 डा0 मौहम्मद नदीम चिकित्सा अधिकारी 8126926900

38 डा0 अजय चैधरी चिकित्सा अधिकारी 7900867978

ब्लाॅक मोरना

39 डा0 प्रणव तेवतिया चिकित्सा अधिकारी 7906417137

40 डा0 अन्नू चैधारी चिकित्सा अधिकारी 9716260051

41 डा0 नवनीत चैधरी चिकित्सा अधिकारी 9595905487

42 डा0 पारितोष मुद्गल चिकित्सा अधिकारी 9997813661

43 डा0 सतेन्द्र कुमार चिकित्सा अधिकारी 8954602542

ब्लाॅक चरथावल

44 डा0 मौहम्मद जुबैर चिकित्सा अधिकारी 9871346632

45 डा0 आसिफ चिकित्सा अधिकारी 9670722092

ब्लाॅक मेघाखेडी/मखियाली

46 डा0 रनजीत चिकित्सा अधिकारी 8279756874

ब्लाॅक शाहपुर

47 डा0 मयंक सिंह चिकित्सा अधिकारी 9758603884

48 डा0 अभिषेक चिकित्सा अधिकारी 6398571015

ब्लाॅक बुढ़ाना

49 डा0 लविश पैथोलाॅजिस्ट 9456838515

50 डा0 भानू प्रताप चिकित्सा अधिकारी 8826604485


उपरोक्त मोबाइल पर सम्पर्क कर घर बैठे ही चिकित्सा परामर्श ले।

दो बिछुड़े मासूमों को परिवार से मिलाया


मुजफ्फरनगर । लावारिस हालत में मिले दो मासूम बच्चों को पुलिस की भागदौड़ ने उनके परिजनों से मिला ही दिया।

मिली जानकारी के अनुसार दो मासूम बच्चे जो कि मंगलवार की सुबह लावारिस हालत में पंजाब नेशनल बैंक बुढ़ाना के एटीएम के पास खड़े हुए तो रहे थे। तब किसी के द्वारा इन बच्चों को बुढ़ाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद हैड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह की भागदौड़ के चलते पहले तो दोनों बच्चों के फोटो स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप में डाले गए उसके बाद दोनों बच्चों को बुढ़ाना कस्बे के लगभग सभी मौहल्लों में ले जाया गया। जहां दोनों बच्चों के परिजन मिल गये। पुलिस ने मौहल्लेवासियों के समक्ष दोनों बच्चों को सौंप दिया। बच्चों से मिलकर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने बुढ़ाना पुलिस के हैड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह का बहुत बहुत आभार जताया। पुलिस के इस कार्य की खूब प्रशंसा हो रही है।

जिले में आज फिर कोरोना का बवंडर, मिले 469 नए मामलें


 मुजफ्फरनगर । जिले में आज कोरवा में फिर बवंडर मचाया। जिले में आज 469 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए । आज एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
जनपद में कोरोना का कहर जारी रहते आज फिर 469 नए पॉजिटिव मामले आए हैं। जनपद में पॉजिटिव एक्टिव केस की संख्या 3000 से पार होने के बाद अब जनपद में 3044 एक्टिव पॉजिटिव केस हो गये हैं। आज मिले कोरोना पॉजिटिव में नई मंड़ी से 14, मुजफ्फरनगर से 2, पुलिस लाइन से 2, रामलीला टील्ला से 4, सिचाईं विभाग से 1, मल्हूपुरा से 2, सुभाष नगर से 4, रामपुरी से 10, महमूदनगर से 1, सिविल लाइन से 2, ब्रह्मपुरी से 3, रेदासपुरी से 1, जनकपुरी से 4, लद्दावाल से 4, होली चौक से 1, भरतिया कॉलोनी से 5, प्रेमपुरी से 6, कृष्णापुरी से 5, पुलिस लाइन से 1, एटूजेड रोड से 1, चरण सिंह कॉलोनी से 1, संतोष विहार से 1, कृष्णा इंटर कॉलोज से 1, पशुपालन विभाग से 2, वाहर कॉलोनी से 2, पटेल नगर से 8, गंगारामपुरा से 2, मारटिन गंज से 2, कुंचाअमिर सिंह से 1, गांधी कोलनी 18, गऊ शाला रोड़ से 1, योगेंद्रपुरी से 1, आबूपुरा से 1, कंबलवाला बाग से 2, साउथ खालापार से 1, जेआरपी थाना से 2, किदवई नगर से 1, कलेक्ट्रेट से 3, शिवपुरी से 2, त्यागी कॉलोनी से 1, आनंदपुरी से 6, बसंत विहार से 7, खालापार से 4, महावीर चौक से 1, साकेत कॉलोनी से 2, इंदिरा कॉलोनी से 4, अमित विहार से 1, संतोष विहार से 1, ट्रीगर कॉलोनी से 1, गीता एंक्लेव से 1, साउथ भोपा रोड़ से 1, जाट कॉलोनी से 1, खातियान चुंगी से 1, साउथ सिविल लाइन से 8, रामबाग से 1, गंगाविहार कॉलोनी से 3, मिमलाना रोड़ से 1, वसुंधरा रेजिडेंसी से 1, गऊ शाला से 1, नॉर्थ सिविल लाइन से 3, एटूजेड ड्यूपलेक्स से 1, सरकुलर रोड से 1, बागकेशोदास से 1, एसडी इंटर कॉलेज से 1, अवध विहार से 8, अग्रसेन विहार से 7, शाति नगर से 6, कुदनपुर से 1, सिद्धार्थनगर से 1, साउथकृष्णापुरी से 1, भोपा रोड़ से 2, एटूजेड़ कॉलोनी से 3, सराफा बाजार से 2, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से 1, हर्ष विहार से 1, बच्चन सिंह कॉलोनी से 2, सरकुलर रोड़ से 2, जागृति विहार से 2, गुलशन विहार से 4, लंबा बाजार से 1, तुलसी नगर से 1, केवलपुरी से 1, वसुंधरा से 4, जसवंतपुरी से 1, सरवट से 1, एकता विहार से 1, सुथराशाही से 4, रुड़की रोड से 1, नॉर्थ सरवट से 1, पचेंड़ा रोड़ से 1, त्रिरुपति होम से 1, लक्ष्मण विहार से 1, भक्की से एक, कल्याणपुरी से 1, महावीर चौक से 1, डीडब्ल्यूएच से 6, रोड़वेज बस स्टैंड से 2, ऑफिसर कॉलोनी से 1, शकुंतला आवासा विहार से 1, स्टैंट बैंक कॉलोनी से 1, द्वारकापुरी से 1, नुमाइश कैंप से 1, आवासा विकास से 1, रेलवे स्टेशन से 1, न्याजूपुरा से 1, निर्माणा से 1, गांधी नगर से 3, अंकित विहार से 1, मेहऋषि गौतम एकेडमी से 1, कछौली से 1, जटमुझेड़ा से 1, शिवालिक नर्सिंग होम से 2, रोडवेज से 1, कूकड़ा से 2, चांदपुर से 1, लकडसंधा से 1, बौजपुरा से 1, रई से 1, सुथराशाही से 1, अलमासपुर से 5, आदर्श कॉलोनी से 9, सेंटर हेल्प लाइन से 3, धंधेड़ा से 1, रामपुर तिराहा से 3, कासिमपुर बाजार से 1, दधेड़ू खुर्द से 1, भंडूरा से 1, सैध नगला से 2, जड़ौदा से 1, पुरकाजी से 8, चरथावल से 25, बुढ़ाना से 10, बघरा से 17, मोरना से 2, खतौली से 62, जानसठ से 2, शाहपुर से 30 कोरोना पॉजिटिव मिले है। 60 वर्षीय नरेंद्र कुमार पुत्र सीताराम निवासी जटमुझैड़ा की मुजफ्फरगर मेडिकल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या 3044 हो गई है।



बड़े व्यापारी नेता पं श्याम बिहारी मिश्रा का निधन


कानपुर। बडे व्यापारी नेता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद पं. श्याम बिहारी मिश्रा का निधन हो गया। वह कानपुर के मधुराज अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार को ही उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष, व्यापारियों के मसीहा  पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के आकस्मिक निधन पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ,मुजफ्फरनगर हार्दिक दुख व्यक्त किया है। तथा परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं सद्गति प्रदान करें और उनके परिवार व  संपूर्ण व्यापारी समाज को दुख की इस घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें। अशोक कंसल , जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक, श्याम सिंह सैनी, जिला महामंत्री, अजय सिंघल, नगर अध्यक्ष, प्रवीण खेड़ा, नगर महामंत्री, एवं समस्त पदाधिकारी व सदस्यगण कार्यकारिणी ने शोक व्यक्त किया है।

हाईकोर्ट पांच दिन रहेगी बंद


 प्रयागराज । कोरोना संक्रमण प्रकोप को देखते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट पांच  दिन के लिए बंद कर दिया गया है। 

आदेश में कहा गया है कि प्रयागराज व लखनऊ में मुकदमों का दाखिला भी नहीं होगा। 26अप्रैल को वर्चुअल सुनवाई में केवल अतिआवश्यक मुकदमें ही सुने जाएंगे। यह फैसला कोरोना संक्रमण को ब्रेक देने के लिए लिया गया है।  निबंधक प्रोटोकॉल आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 20, 22, 23 24 व 25 अप्रैल को पूरी तरह से हाईकोर्ट बंद रहेगा।

आक्सीजन की कमी से चार लोगों की मौत


 कन्नौज। अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत से मरीज परेशान है। कन्नौज में ऑक्सीजन की कमी से चार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। कन्नौज मेडिकल कॉलेज में स्टॉक कम पड़ने से ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं कराई जा सकी जिससे चार कोरोना मरीजों की मौत हो गई। 

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बताया कि इमरजेंसी में भर्ती लोगों के लिए ऑक्सीजन कम पड़ी जिसके चलते उनकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि कोविड वार्ड में भर्ती 60 में से 35 मरीजों को ऑक्सीजन पर रखा गया है। मरीजों की मौत के बाद उनके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। मामले को देख डॉक्टर स्टाफ कर्मी ड्यूटी छोड़कर भाग गए।

कोरोना संक्रमित के शव मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रख दिए। सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन की डिमांड लगातार की जा रही है, लेकिन उपलब्धता नहीं हो रही। इससे दिक्कत बढ़ रही है।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...