शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021

खतौली में बड़ी तमंचा फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार



मुजफ्फरनगर । पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री जब्त कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में बने/अधबने शस्त्र व उपकरण बरामद किए हैं। 

 थाना खतौली पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करते हुए लाला मुसद्दीलाल के आम के बाग से 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता वसीम पुत्र कय्यूम नि0 मौ0 इस्लामनगर थाना खतौली है। 

उसके पास  02 देशी बन्दूक मय 01 खोखा कारतूस 12 बोर,  01 रायफल मय 01 खोखा कारतूस 315 बोर

3- 08 तमंचे 12 बोर, 04 तमंचे अधबने, 03 नाल 315 बोर, 03 नाल 12 बोर और  शस्त्र बनाने के उपकरण -- 04 स्प्रिंग लोहे की , 0 सिकन्जा लोहे का, 03 लोहा धिसने की रेती, 01 पंखा, 01 ड्रिल मशीन, 02 ट्रेगर गार्ड, 02 दो सुम्भी, 01 लोहे काटने की आरी, 01 लोहे की हथोडीआदि बरामद किए गए।

कोरोना वैक्सीन की जगह लगा दिया रैबीज का टीका


शामली। समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तीन वृद्ध महिलाओं को कोरोना वैक्सीन के स्थान पर रैबिज का टीका लगा दिया गया। इसी दौरान एक महिला की हालत बिगड़ने लगी तो लापरवाही उजागर हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा किया। उधर, इस मामले में स्वस्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 

सूत्रों के अनुसार गुरुवार को कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी 70 वर्षीय सरोज पत्नी स्वर्गीय जगदीश नगर के रेलवे मंडी निवासी 72 वर्षीय अनारकली व 60 वर्षीय सत्यवती के साथ ई रिक्शा में बैठकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना की पहली वैक्सीन डोज लगवाने के लिये पंहुची थी। आरोप है कि जैसे ही महिलायें स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचीं तो वहां कर्मचारियों ने उन से 10-10 रुपये वाली सिरींज मंगवाकर उन्हें कोरोना का टीका लगाने की बजाय एंटी रैबिज का इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया। बताया जाता है कि इसी बीच वृद्ध महिला सरोज की हालत बिगड़ गई।

उक्त महिला को तेज चक्कर आने के बाद घबराहट शुरू हो गई। परिजनों आनन-फानन में प्राइवेट चिकित्सक के पास वृद्ध महिला को  उपचार कराने के लिये ले गए। चिकित्सक को स्वास्थ्य केन्द्र की पर्ची दिखाकर कोरोना वैक्सीन लगवाने का हवाला दिया तो प्राईवेट चिकित्सक स्वास्थ्य केन्द्र पर्ची देखकर हैरान रह गया।

सत्रह और लोगों को किया जिलाबदर


मुजफ्फरनगर ।यत्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के दृष्टिगत 17 शातिर अपराधियों को  जिलाबदर किया गया है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को शांतिपूरण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एवं जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद में 17 शातिर अभियुक्तगण को जिलाबदर किया गया।

*1- थाना भोपा -*

1- भूरा पुत्र यामीन

2- शमशाद उर्फ मिठ्ठा पुत्र नाजर अली

3- आफताब उर्फ लालू पुत्र गुलजार

4- योगेन्द्र पुत्र ब्रहम सिंह

5- राजीव पुत्र राजपाल

*2- भौराकलां -*

1- कप्तान पुत्र नकली 

*3- पुरकाजी -*

1- कुर्बान पुत्र मुर्तजा

2- शाहनजर पुत्र शरीफ

3- गुलजार पुत्र नक्कल 

4- कल्लू पुत्र शरीफ

5- बिलाल पुत्र रईश

6- कंवरपाल उर्फ कोरा पुत्र शान्ता

7- अंकुमश उर्फ अंकुल पुत्र शेर सिंह

8- माहिर उर्फ गुलाब पुत्र नजरुहक

9- शाहनजर पुत्र शरीफ

10-गुड्डू उर्फ अफसर पुत्र मुस्तफा

11-सोनू उर्फ अमरजीत पुत्र अंग्रेज

किसान को खेत में मिला करोड़ों का खजाना


नई दिल्ली। तेलंगाना के पेमबर्थी में एक किसान नरसिम्हा की किस्मत तब जगी जब उसे बंजर जमीन से करोड़ों का खजाना मिल गया।

ये किसान बंजर जमीन पर समतलीकरण का कार्य कर रहा था। तभी उसे एक बर्तन से कुछ टकराने की आवाज आई।जब उसने आवाज की दिशा में खोज की तो सोने से भरा बर्तन मिला। नरसिम्हा को लगभग 5 किलो सोने के आभूषण मिले हैं। अगर इन आभूषणों की कीमत लगाई जाए तो ये 2 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बैठती है। लोग इस चमत्कार को देख हैरान हैं।

अब आसपास के क्षेत्र में ये खबर तेजी से फैल गई है। इस खजाने को देखने के लिए आसपास के लोग पहुंच रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इस खजाने की तस्वीर और वीडियोज जमकर शेयर किए जा रहे हैं। जिनमें दिखता है कि पोटली के भीतर सोने के कई छोटे-बड़े आभूषण हैं। नरसिम्हा जिस जमीन पर काम कर रहा था, उसे उसने ही करीब 1 साल पहले खरीदा था। अब वो इस जमीन को समतल करने के काम में लगा था।

सिविल जज जूडि पदोन्नति के साथ स्थानांतरित


 मुजफ्फरनगर । सिविल जज (जूनियर डिवीजन)  न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा को पदोन्नत होने के साथ सिविल जज सीनियर डिवीजन पद पर हाथरस स्थानांतरित किया गया है।

देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर, मामले 1.31 के पर

 



नई दिल्ली l भारत में कोरोना वायरस हर दिन नया रिकॉर्ड बनाते जा रहा है और एक बार फिर से दहशत का माहौल पैदा कर रहा है। देश में कोरोना के नए मामले लगातार तीसरे दिन एक लाख से अधिक दर्ज किए गए। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, गुरुवार रात तक 24 घंटों में कोरोना के 1,31,787 नए मामले मिले, जो महामारी की शुरुआत के बाद से अब तक प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की यह सर्वाधिक संख्या है। इसके पहले बुधवार को कोरोना के रिकॉर्ड 1,26,789 नए मामले मिले थे। मंगलवार को भी नए संक्रमितों की संख्या 1.15 लाख से अधिक दर्ज की गई थी। 

लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना का बढ़ता ग्राफ परेशान करने वाला है। नए संक्रमितों की संख्या कुल मिलाकर अब तक चार बार एक लाख को पार कर चुकी है। उपचाराधीन मामले भी नौ लाख के पार चले गए हैं। देश में कोरोना से ठीक होने की दर घटकर 91.67 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 7.04 प्रतिशत हो गई है। कोरोना मृत्यु दर घटकर 1.29 फीसदी रह गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से 802 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,67,694 हो गई। देश में लगातार 29 दिनों से इलाजरत मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। उपचाराधीन मामले भी बढ़कर 9,74,174 हो गए, जो कुल मामलों का 7.04 प्रतिशत है। देश में 12 फरवरी को सबसे कम 1,35,926 उपचाराधीन मरीज थे। यह संख्या उस समय के कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत थी।



पेपर मिल में भयंकर आग लगने से अफरातफरी



मुजफ्फरनगर । नईमंडी थाना क्षेत्र के जोली रोड स्थित दिशा पेपर मिल में लगी भयंकर आग लगने से अफरातफरी मच गई। 

मौके पर फायर बिग्रेड की क़ई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

शांतिनगर में श्रीमद भागवत कथा में प्रभु श्रीराम समेत चारों भाईयों का जन्म व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

 





मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर मौहल्ला शांतिनगर के शिव मंदिर में कथा व्यास पंडित बिजेंद्र मिश्रा महाराज के श्रीमुख से चल रही कथा में प्रभु श्री राम समेत चारों भाइयों का जन्म हुआ और भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। शिव मंदिर शांतिनगर में आगामी 10 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे कथा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवक मनीष चौधरी, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व यजमान के रूप में जोगिंद्र सिंह, युवराज सक्षम चौधरी, सुरेंद्र मित्तल, केपी चौधरी, रवी मित्तल, कुणाल चौधरी, मनीष चौधरी उर्फ गोलू शामिल रहे। कथा आयोजन समिति के संजय गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, पंडित धर्मेंद्र मिश्रा दीपक सुदामा, पंडित दीपक वैद्य, आदि ने सभी अतिथियों का माला व पटका पहनाकर स्वागत किया गया।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 09 अप्रैल 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 09 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत* 

⛅ *मास - चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - त्रयोदशी 10 अप्रैल प्रातः 04:27 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद पूर्ण रात्रि तक*

⛅ *योग - शुक्ल दोपहर 01:34 तक तत्पश्चात ब्रह्म*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:06 से दोपहर 12:40 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:25* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:54* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत*

 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाना मना होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कोलेस्ट्रॉल कम करने हेतु* 🌷

 👉🏻 *विभिन्न शोधों में पाया गया कि शुद्ध शहद का सेवन करते रहने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने से मदद होती है |*

🙏🏻

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि* 🌷

👉🏻 *10 अप्रैल 2021 शनिवार को मासिक शिवरात्रि है।*

🙏🏻 *हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी*

🌷 *1).ॐ शिवाय नम:*

🌷 *2).ॐ सर्वात्मने नम:* 

🌷 *3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*

🌷 *4).ॐ हराय नम:*

🌷 *5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*

🌷 *6).ॐ श्रीकंठाय नम:*

🌷 *7).ॐ सद्योजाताय नम:*

🌷 *8).ॐ वामदेवाय नम:* 

🌷 *9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:* 

🌷 *10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*

🌷 *11).ॐ ईशानाय नम:*

🌷 *12).ॐ अनंतधर्माय नम:*

🌷 *13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*

🌷 *14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*

🌷 *15).ॐ प्रधानाय नम:* 

🌷 *16).ॐ व्योमात्मने नम:* 

🌷 *17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*

 🙏🏻 *आर्थिक परेशानी से बचने हेतु* 🙏🏻

👉🏻 *हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।*

👉🏻 *और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।*

🙏🏻 *प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।*

🙏🏻मेष 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। ऐसा हो सकता है कि काम की अधिकता के चलते आप अपने परिवार के लिए समय निकालने में कामयाब ना रहे, इसलिए परिवार के लोग आज आपसे कुछ नाराज हो सकते हैं। आज आपको राजनीतिक सहयोग भी प्राप्त होता दिख रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विरोधी प्रबल होंगे, लेकिन वह सायंकाल के समय स्वयं ही परास्त हो जाएंगे। रोजगार से जुड़े जातकों को आज कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके घर के लोगों में आपस में नोकझोंक हो सकती है, लेकिन फिर भी आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज आप अपनी जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं और उनके लिए कोई उपहार भी खरीद सकते हैं। आज आपने अपने व्यवसाय में जितनी मेहनत की है, आपको उतना फल अवश्य मिलेगा, जिससे आपके मन में सुकून का भाव रहेगा। आज आपकी धन पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन देना पड़े, तो सोच लें कि वह धन वापस आने में मुश्किल होगी। विद्यार्थियों का परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, जिसमें भाग्य का भी आपको भरपूर साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में आज प्रगति होगी, लेकिन आपकी आज कोई मूल्यवान वस्तु चोरी होने की आशंका बनी हुई है, इसलिए सतर्क रहें। अपने फिजूल के खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो आप परेशानी में आ सकते हैं। जीवनसाथी आज आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती व कुछ खाने पीने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिनाई भरा हो सकता है। आज आपको किसी वजह से तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। आपको आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो आपका शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है। व्यवसाय में आज आपके विरोधी भी आपसे परास्त होंगे। व्यापारियों को आज भरपूर लाभ होगा और उनकी व्यवस्था की योजनाओं को भी आज बल मिलेगा, जिससे वह अपने बिजनेस की गति को तेज करेंगे। संतान के विवाह संबंधी समस्या आज समाप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपकी उपयोगी वस्तुओं में भी वृद्धि होगी और आपके भौतिक सुख सुविधाओं में भी इजाफा होगा, लेकिन आज आपको अपने कार्यालय में अपने साथ कार्य करने वाले साथियों के कारण कुछ तनाव मिल सकता है, इसलिए परेशान ना हो। सायंकाल के समय वह समाप्त हो जाएगा। यदि आज आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दें क्योंकि उसका वापस आना मुश्किल होगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना होती दिख रही है। आज आप अपने जीवन साथी से कुछ प्यार भरी बातें करेंगे।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपका मन आज कुछ विशेष प्रकार की उधेड़बुन में लगा रहेगा। लंबे समय से आपके रुके हुए कार्यों के बारे में भी आज आप सोच सकते हैं, लेकिन यह तभी संभव होगा जब आप अपने आलस्य को छोड़ देंगे। आपके परिवार में आज आपकी कुछ झड़प हो सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको उपहार मिलता दिख रहा है। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आज आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा।

तुला 

आज का दिन आपके लिए उत्तम सुख-समृद्धि देने वाला रहेगा। आज आपके पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। बेरोजगार व्यक्तियों को आज रोजगार मिलने की भरपूर संभावना है। यदि आपके नौकरी में आज कोई झगड़ा होता है, तो आपको उससे बचने का प्रयास करना होगा और अपने क्रोध को नियंत्रण में रखना होगा, नहीं तो वह आपके प्रमोशन को रुकवा सकता है। आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है। आपको उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक 

आज का दिन उन लोगों के लिए अच्छा रहेगा, जो किसी रोग से पीड़ित है, उन्हें आज के दिन पूरा लाभ होने की भरपूर उम्मीद है। आज आपको अनावश्यक व्यय से बचना होगा। व्यवस्था में किए गए प्रयास आज सफल होंगे। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार आने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी के साथ लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। आप अपनी संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी पूर्ण रूप से निभाएंगे। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

धनु

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आपको अपने व्यापार के गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके व्यापार में नुकसान करा सकते हैं, सावधान रहें। आज आपको अपनी नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको लाभ होगा। सायंकाल के समय आपके घर अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए कार्यों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। यदि आप किसी नए कार्य करने में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

मकर 

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको अपनी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी और उपहार व सम्मान मिलने से भी आपको लाभ होगा। यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। भाग्य परिवार में सुख व समृद्धि आने से प्रसन्नता रहेगी। आज कुछ प्रिय जनों से आपकी बात हो सकती है, जिससे मन में हर्ष रहेगा। संतान की नौकरी से संबंधित आप कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसका भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य होगा। सायंकाल का समय आज अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। शासन में सत्ता से भी आज आपको सहयोग मिलता दिख रहा है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी, लेकिन आज धन के मामले में आपको अचानक से कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, लेकिन आपको अपनी आय व व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, तभी आप अपने भविष्य को संभाल पाएंगे। आज आपको किसी प्रकार के फालतू खर्चे से दूर रहने की जरूरत है। आज व्यापार के लिए कुछ यात्राएं कर सकते हैं, जो आपके लिए उत्तम रहेंगी। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने के लिए मिलेगा।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आपके पुराने झगड़ो व झंझटो से आज आपको मुक्ति मिलेगी और आप की प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी दिखेगी। आप आज किसी से वाद-विवाद में ना पड़ें, मित्रों से आपके संबंधों में आज मधुरता आयेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आज मन में हर्ष की भावना रहेगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। व्यापार में यदि आज आप कुछ नया करने की सोचेंगे, तो उसमें आपको उत्तम सफलता प्राप्त होगी और आप अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बना पाएंगे। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।


मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 



 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27   

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

गुरुवार, 8 अप्रैल 2021

देश में लाकडाउन की जरूरत नहीं : मोदी


नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में फिर दवाई और कडाई का मंत्र दोहराया है। उन्होंने लाकडाउन की जरूरत से इंकार कर दिया। 

बैठक में प्रधानमंत्री ने देश में कोरोना महामारी की स्थिति की समीक्षा की और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्यों को सलाह दी। पीएम ने कोरोना कर्फ्यू के नाम से नाइट कर्फ्यू लगाने, टेस्टिंग बढ़ाने, 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाने का सुझाव दिया। आइए देखते हैं पीएम ने मीटिंग में कहा कि अभी लाकडाउन की जरूरत नहीं है, नाइट कर्फ्यू और सतर्कता ही काफी है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की स्थिति नहीं है। दवाई भी और कड़ाई भी, दोनों की जरूरत है।

मुजफ्फरनगर से मीनाक्षी शर्मा समेत 13 सीओ के तबादले


लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस में 13 सीओ के ट्रांसफर किए गए हैं। इनमें मुजफ्फरनगर से मीनाक्षी शर्मा को लखनऊ भेजा गया है। 

आज जिन सीओ के तबादले किए गए उनमें इंस्पेक्टर से सीओ पद पर प्रमोट हुए पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

क्या नाइट कर्फ्यू की ओर बढ़ रहा है मुजफ्फरनगर?


मुजफ्फरनगर । क्या शहर नाइट कर्फ्यू की ओर बढ रहा है? प्रदेश में आठ शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिले में जिस तादाद में कोविड-19 के मामले मिल रहे हैं उसे देखते हुए प्रशासन परेशान है। आज फिर नब्बे मामले मिले हैं । इनमें अधिकांश 71 शहर में मिले। अब जनपद में 523 एक्टिव मामले हो गये हैं। 

गुरुवार को जनपद में आरटीपीसीआर से 1022 लोगों ने कोरोना के लिए टेस्ट कराए, जिनमे 22 की रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है। एंटीजन टेस्ट से 58 व प्राइवेट लैब से 10 नए मरीज मिले हैं। गुरुवार को शहरी क्षेत्र में 71 नए मरीज मिले है, जबकि देहात क्षेत्र में 19 पॉजीटिव केस मिले है। 24 संक्रमितों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल जनपद में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 523 पर पहुंच गयी है। जनपद में अब तक कोरोना के 9388 केस मिले है, जिनमे से 8747 संक्रमितों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। रिकार्ड के अनुसार नई मंडी क्षेत्र में 9, घेरखत्ती में 2, रेनबो विहार में 1, सुथराशाही में 1, साकेत कालोनी में 3, रामपुरम में 1, रामपुरी में 2, द्वारिकापुरी में 5, नुमाइश कैम्प में 1, पटेलनगर में 4, आर्यसमाज रोड पर 1, भरतिया कालोनी में 2, बचन सिंह कालोनी में 1, जवाहर कालोनी में 1, गगन विहार में 4, कृष्णापुरी में 1,आवास विकास कालोनी में 1, खालापार में 1, लैन नम्बर पर 1, रामलीला टिल्ला पर1, विहा अमीर सिंह में 1, आनन्दपुरी में 4, अवध विहार में 1, नया बांस में1, इंद्रा कालोनी में 1, गंगारामपुर में 1, कच्ची सडक में 1, सराफा बाजार में 1, गीता एन्क्लेव में 1, एटूजेड कालोनी में 1, गऊशाला में 2, मल्हूपुरा में 4, साऊथ सिविल लाइन में 1, अंकित विहार में 1, जडौदा में 1, नया गांव मुझेडा में 1, सुजडू में 1, मखियाली में 3, शेरनगर में 1, मोल्हाहेडी में 1, रोहाना कलां में 1, पीएचसी बघरा में 2, करवाडा में 1, जेएनवी बघरा में 1, शुक्रताल में 1, मोरना मिल में 1, खेडी तगान में 1, दौलतपुर में 1,सिखेडा में 1, कवाल जेल में 5, शाहपुर में 1, सोरम में 1 व बसधाडा में 1 केस पॉजीटिव केस मिला है।

जिले में आज फिर नब्बे कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए

 मुजफ्फरनगर । जिले में आज फिर कोरोना के नब्बे मामले मिले हैं। इससे साफ है कि जिला खराब स्थिति में है। शहर में स्थित बेहद खराब है। शहर में 63 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं ।

मुजफ्फरनगर में आज 90 पॉजिटिव केस पाए गए हैं, अब जनपद में कुल एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 500 से पार हो चुकी है, सतर्क रहें, सुरक्षित रहे।



पंचायत चुनाव को लेकर दस और जिला बदर


मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को शांतिपूरण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एवं जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद में 10 शातिर अभियुक्तों को जिलाबदर किया गया है ।

*1- थाना मीरापुर -*

1- प्रिंस पुत्र ओमपाल

2- सोमपाल पुत्र रिडवा

3- ओमपाल पुत्र रिडवा

4- रिंकू उर्फ टिंकू पुत्र गोपाल

5- आफाक पुत्र मेहताब


*2- तितावी -*

1- हनीफ पुत्र इस्लाम

2- मुनीष पुत्र इस्लाम

3- सूरज पुत्र देवेन्द्र

4- मनव्वर पुत्र इरशाद

5- मिन्टू पुत्र वीर सेन

रालोद ने वार्ड 41 से जसबीर पर लगाया दांव


 मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह ने वार्ड 41 से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु रहकड़ा निवासी ओम सिंह को लोकदल समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है।                             इस सीट से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति अर्जुन तोमर भी मैदान में हैं जिनको संजीव बालियान की खास टीम का सदस्य माना जाता है।

मेरठ में भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान

 लखनऊ  यूपी में लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज के बाद अब दो और शहरों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के दो जिलों गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर बृहस्पतिवार से 17 अप्रैल तक रात्रि कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है। बृहस्पतिवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए।

 इसके अलावा  500 से ज्यादा केस वाले या रोजाना 100 से ज्यादा नए केस वाले 7 जिलों में भी नाइट कर्फ्यू लग सकता है। इनमें गोरखपुर,, झांसी, बरेली, आगरा, सहारनपुर और मुरादाबाद जिले शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन जिलों के डीएम को स्थानीय परिस्थितियों का आकलन कर रात्रि कर्फ्यू पर फैसला लेने को कहा है। जिलाधिकारियों को स्थितियों के अनुसार स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी (परीक्षाओं को छोड़कर) के बारे में भी फैसला करने को कहा गया है।

गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के अनुसार बृहस्पतिवार से 17 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक पाबंदियां लागू रहेंगी, लेकिन जरूरी सामानों की आपूर्ति और चिकित्सा तथा अन्य जरूरी सेवाओं को पाबंदियों से छूट रहेगी। आदेशों के अनुसार, इन दोनों जिलों में सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों में 17 अप्रैल तक कक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी। हालांकि, पहले से निर्धारित सभी परीक्षाओं को इससे छूट रहेगी।

बता दें कि कल रात को ही लखनऊ,वाराणसी,कानपुर और प्रयागराज में आज से नाइट कर्फ्यू लागू करने के आदेश जारी हुए थे। नगर निगम सीमा में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक इसे लागू किया गया है । लखनऊ के कमिश्नर रंजन कुमार ने कल देर रात तक अधिकारियों के साथ चली बैठक के बाद रात का कर्फ्यू  लगाने का निर्णय लिया । बुधवार को प्रदेश में कोरोना के अब तक सबसे ज्यादा 6023 मामले मिले थे जिनमें 1333 सिर्फ लखनऊ के थे । रात का कर्फ्यू  16 अप्रैल तक के लिये है। बाद में समीक्षा के बाद इसे बढ़ाया जा सकता है । ग्रामीण इलाकों में पंचायत चुनाव के कारण इसमें छूट दी गई है ।  मेरठ में भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान


लखनऊ समेत इन जिलों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने बुधवार को की देर रात कहा कि अधिक प्रभावित जिलों में रात का आवागमन रोका जाए, लेकिन किसी भी परिस्थिति में जरूरी सामग्री जैसे दवा, अनाज आदि की आपूर्ति को बाधित न किया जाए। मास्क न लगाने वालों पर जुमार्ना भी लगाया जाना चाहिए। इससे लोगों में मास्क लगाने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अधिकारियों के साथ कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित 13 जिलों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा की। योगी ने कहा कि वह जल्द ही कोविड-19 संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जिलों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने अन्य प्रभावित जिलों में चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्रियों को अधिकारियों के साथ दौरा करने के निर्देश भी दिए। इन सभी प्रभावित जिलों में निगरानी के लिए तत्काल विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों की तैनाती करने को कहा गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गोरखपुर, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, झांसी, बरेली, गाजियाबाद, आगरा, सहारनपुर और मुरादाबाद में केस की संख्या अधिक है लेकिन पॉजिटिविटी रेट में गिरावट हुई है। इसलिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जाए। संक्रमित के संपर्क  वालों को ट्रेस करके उनका टेस्ट किया जाए और जरूरत के अनुसार इलाज कराया जाए।

उन्होंने ग्राम व मोहल्ला निगरानी समितियों और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की उपयोगिता बढ़ाने और पब्लिक एड्रेस सिस्टम का अधिक प्रयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में संक्रमण की स्थिति तेजी से खराब हो रही है। ऐसे वहां रहने वाले उत्तर प्रदेश के नागरिकों की वापसी संभावित है। इस पर नजर रखी जाए। पंचायत चुनाव प्रक्रिया भी चल रही है। आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण हैं। इस बार भी हम टीमवर्क से इस लड़ाई को जरूर जीतेंगे।
मुख्यमंत्री ने कोविड संक्रमण का पता लगाने के लिए कुल कोविड टेस्ट में कम से कम 5० प्रतिशत टेस्ट प्रतिदिन आरटीपीसीआर विधि से करने को कहा है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बस अड्डों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था को और बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र आदि प्रदेशों से विशेष ट्रेन भी संचालित होगी। ऐसे में गोरखपुर, गोंडा, बस्ती व आसपास के क्षेत्रों में खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। सभी सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों की एंबुलेंस को कोविड मरीजों के उपयोग में लाया जाए। इन एंबुलेंस को इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से जोड़ा जाए जिससे मरीजों को तत्काल रिस्पांस मिले। उन्होंने सभी जिलों में पीपीई किट, पल्स ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थमार्मीटर, सेनेटाइजर, एंटीजन किट सहित सभी व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

भाकियू जिलाध्यक्ष की पत्नी भी चुनाव मैदान में


मुजफ्फरनगर । जिला पंचायत चुनाव में  नामांकन करने के लिए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियांन  भी अपने समर्थकों के साथ अपनी पत्नी श्रीमती अजेता लाटियांन का वार्ड 19 से नामांकन करने के लिए पहुंचे।

नामांकन के पश्चात किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियांन व उनकी पत्नी वार्ड 19 से जिला पंचायत प्रत्याशी  अजेता लाटियांन ने कहा कि वार्ड 19 में जितना विकास पूर्व में श्री धीरज लाटियांन द्वारा किया गया है, पूर्व में उतना विकास पूरे जिले की पंचायत के किसी भी क्षेत्र में नही हुआ है। वार्ड 19 के पूरे क्षेत्र में भरपूर विकास करने काम हमने किया है, तथा आगे भी जनता के आशीर्वाद से जीतकर विकास कार्यों की झड़ी लगाने का काम करेंगे। धीरज ने कहा कि वार्ड 19 के क्षेत्र की जनता द्वारा पूर्व जिला पंचायत में विजय दिलाकर जो प्यार उन्हें दिया था, उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी क्षेत्र की जनता उनकी पत्नी अजेता को भारी मतों से जिताकर पंचायत में भेजने का काम करेगी व पूरे वार्ड 19 क्षेत्र के निवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगी। पूर्व में फिर भी किसी कारणवश कहीं कोई कमी रह गयी होगी तो इस बार प्राथमिकता के साथ ऐसे सभी कार्यों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

नोएडा और गाजियाबाद में 17 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लागू, स्कूल-कॉलेज बंद

 

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा और गाजियाबाद में 17 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। साथ ही सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। नोएडा और गाजियाबाद में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।  जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने आज पुलिस अधिकारियों व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा कर जनपद गाजियाबाद में आज रात से रात्रि कर्फ्यू लागू करने का निर्णय लिया है। यह कर्फ्यू प्रतिदिन रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक प्रभावी होगा तथा प्रथम चरण में यह व्यवस्था 17 अप्रैल 2021 तक लागू की गई है। 

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त होते जा रहे हैं। गुरुवार को रिकॉर्ड 1.26 लाख से भी ज्यादा नए मरीज मिले। महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, मध्यप्रदेश और दिल्ली में हालात चिंताजनक हैं। कोरोना पर काबू पाने के लिए कई तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी आज फिर सभी मुख्यमंत्रियों से कोविड पर चर्चा करेंगें। वहीं भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए न्यूजीलैंड ने अपने यहां भारतीयों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है।  


मुज़फ्फरनगर केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चौहान ने दिया वार्ड 10 से श्री भगवान शर्मा को समर्थन






 मुज़फ्फरनगर  । मुज़फ्फरनगर कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं नामित सदस्य स्वास्थ्य स्वास्थ्य विभाग सुभाष चौहान के अग्रवाल मार्केट सथित प्रतिष्ठान चंद्रशील डिस्ट्रीब्यूटर पर वार्ड 10 से जिला पंचायत सदस्य श्री भगवान शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और केमिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान से चुनाव में अपने लिए समर्थन की मांग की।इस पर अध्यक्ष सुभाष चौहान ने भाजपा समर्थित श्री भगवान शर्मा को मुज़फ्फरनगर केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से तन मन और धन से समर्थन देने का भरोसा दिया।इस अवसर पर सुभाष चौहान ने श्री भगवान शर्मा को आश्वस्त किया कि केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ-साथ वार्ड 10 का प्रतयेक दवा व्यापारी श्री भगवान शर्मा को जिताने का कार्य करेगा। इस अवसर पर केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से सतीश तायल(कोषाध्यक्ष), संजीव वर्मा(जिला उपाध्यक्ष),सुनील चौधरी(जिला उपाध्यक्ष), दिव्य प्रताप सोलंकी(संगठन महामंत्री),राजेश जुनेजा(संगठन मंत्री),संदीप चौहान(मंत्री), अरुण प्रताप सिंह(मीडिया प्रभारी),के अतिरिक्त राजेश पाराशर,ऋषिपाल सिंह, दिनेश पुंडीर,ऋषभ देव शर्मा, अंकित उप्पल, अश्वनी शर्मा, वैभव शर्मा, रमेश पुण्डीर, बालेन्द्र वर्मा, रोमित शर्मा, तेजपाल उपाध्याय, कुलदीप त्यागी, अंकित, तन्नू शर्मा,कवि शर्माआदि लोग उपस्थित रहे।

बिजनौर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भयकंर विस्फोट से पांच की मौत, कई की हालत गंभीर, बचाव कार्य जारी

बिजनौर। 


 उत्तर प्रदेश में जान हथेली पर रखकर अवैध पटाखा का धंधा जारी रहने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। बिजनौर में आबादी के बीच में चल रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में पांच लोगों की जान चली गई जबकि चार की हालत गंभीर बनी है। मौके पर पुलिस तथा जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद है, राहत कार्य तेजी से जारी है।

बिजनौर जिले के कोतवाली क्षेत्र के जादोवाला गांव में गुरुवार को दिन में एक मकान में भयंकर विस्फोट हो गया। यहां पर अवैध तरीके से घर में पटाखा निर्माण का काम चल रहा था। विस्फोट इतना भीषण थी कि वहां पर मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया जबकि पांच मजदूरों के शव मौके से मिले हैं। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मकान के मलवे के नीचे से शवों को खोजने का काम जारी है। फायर ब्रिगेड के साथ ही जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर है। इसके साथ जिले के आला अफसर मौके पर पहुंचे हैं। बताया गया है कि घर में विस्फोटक सामग्री बनाई जा रही थी। विस्फोट में पूरा मकान ध्वस्त हो गया है। 

डॉ प्रियंवदा तोमर ने राष्ट्रीय लोकदल का दामन थामा

 




नई दिल्ली ।  भारतीय जनता पार्टी की किसानों और महिलाओं के प्रति संवेदनहीनता से आहत होकर राज्य महिला आयोग और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. प्रियंवदा तोमर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। डॉ प्रियंवदा तोमर ने माननीय चौधरी अजित सिंह जी और जयंत चौधरी जी और पूर्व छपरौली विधायक चौधरी नरेंद्र सिंह जी की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। 

इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह जी ने कहा, "नारी शक्ति से उत्तर प्रदेश में सार्थक सामाजिक और राजनैतिक परिवर्तन आएगा। प्रियंवदा जी का परिवार देश के लिए समर्पित रहा है। उनको, उनके परिवार और उनके समर्थकों को राष्ट्रीय लोकदल में भरपूर सम्मान मिलेगा। डॉ प्रियंवदा जी को जमीनी स्तर पर कार्य करने की दृष्टि से संगठन में जल्द ही उचित ज़िम्मेदारी दी जाएगी।"\

डॉ प्रियंवदा तोमर के रालोद में शामिल होने पर रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी जी ने कहा,

 "भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी और राज्य महिला आयोग की सदस्य जैसे पद पर रहते हुए किसानों के प्रति जो अमानवीय और संवेदनहीन चेहरा प्रियंवदा जी ने बीजेपी का देखा, उससे आहत होकर उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया। किसानों के हितों के लिए हमेशा तैयार और अग्रणी रहने वाले राष्ट्रीय लोकदल परिवार में उनका बहुत स्वागत है।"

 वहीं, डॉ प्रियंवदा तोमर जी ने रालोद का दामन थामते हुए कहा कि, "किसानों और महिलाओं के प्रति संवेदनहीन रवैया रखने वाली भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल में आने पर ऐसा लग रहा जैसे अपने घर वापस लौट आयी हूं। जो स्नेह और आशीर्वाद माननीय चौधरी अजित सिंह ने रालोद परिवार के मुखिया के तौर पर दिया है, उससे मैं अभिभूत हूँ। मैं सदैव पार्टी द्वारा दिये गए कार्यों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगी।"

मुख्यमंत्री योगी ने 13 जिलों में दिए सख्ती करने के आदेश, कमिश्नर और डीएम के साथ बैठक

 



लखनऊ

देश के साथ प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण से चिंतित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज्यादा केस वाले जिलों में सख्ती करने को कहा है। उन्होंने कहा कि रोजाना 100 से अधिक कोरोना केस या कुल एक्टिव केस की संख्या 500 से अधिक वाले जिलों में नाइट कर्फ्यू के संबंध में भी समुचित फैसला किया जाए लेकिन किसी भी परिस्थिति में आवश्यक सामग्री जैसे दवा, खाद्यान्न आदि के आवागमन को बाधित न किया जाए। साथ ही ऐसे जिलों में माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश के संबंध में भी डीएम स्थानीय स्थिति के अनुरूप फैसला करें। सीएम ने कहा कि वह खुद हालात का जायजा लेते हुए प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जिलों का औचक निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कोलकाता से लौटने के बाद बुधवार रात कोविड-19 से प्रभावित 13 जिलों के अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इन जिलों में पॉजिटिविटी दर में गिरावट हुई है। वहां कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाई जाए। मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए। इन सभी जिलों में निगरानी के लिए तत्काल विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के साथ-साथ दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में कोविड संक्रमण की स्थिति तेजी से खराब हो रही है। ऐसी स्थिति में वहां रहने वाले उत्तर प्रदेश के नागरिकों की वापसी संभावित है। पंचायत चुनाव की प्रक्रिया भी चल रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री अधिकारियों के साथ इन जिलों का दौरा करें। स्थिति को देखें। सभी जिलों में पीपीई किट, पल्स ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थरमामी

सेक्टर मजिस्ट्रेटो को बारीकी से हर मुद्दे की जानकारी के साथ ट्रेनिंग


मुजफ्फरनगर। आज जिला पंचायत लोक सभा कक्ष में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेटो को सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार द्वारा ट्रेनिंग दी गई। 

इस दौरान अधिकारियों द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेटो को बारीकी से हर मुद्दे की जानकारी के साथ ट्रेनिंग दी गई। लगातार मुजफ्फरनगर प्रशासन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मीटिंग कर रहा है और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए लगातार अधिकारियों को ब्रीफ किया जा रहा है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आँचल तोमर के पति अर्जुन तोमर ने वार्ड 41 से पर्चा भरा


मुजफ्फरनगर । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर लगातार पर्चे भरने का काम जारी है। 

आज पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आँचल तोमर के पति अर्जुन तोमर ने वार्ड 41 से पर्चा भरा है अर्जुन तोमर बीजेपी समर्थित प्रत्याशी है वही अर्जुन तोमर ने कहा कि लगातार पांच साल तक मुजफ्फरनगर की जनता के लिए विकास के कार्य किये है और आगे भी करते रहेंगे हमें पूरा विश्वास है कि जनता हमारे विकास कार्य को देखते हुए मुझे वार्ड 41 से जिला पंचायत सदस्य की सीट जीता कर देगी।

 सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह व इंस्पेक्टर थाना सिविल लाइन उम्मेद कुमार सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कचहरी में फालतू घूम रहे लोगों को जमकर हड़काया।

यशपाल पंवार और निर्वाल भी नामांकन के लिए पहुंचे


मुजफ्फरनगर। जिले में जिला पंचायत नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह से ही भारी भीड रही। भाजपा के धुरंधर भी आज नामांकन के लिए पहुंचे।

कचहरी परिसर में नामांकन स्थल के प्रवेश द्वार पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे सीओ सिटी कुलदीप सिंह, तैनात कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। प्रवेश द्वार पर प्रत्येक प्रत्याशी और प्रस्तावक को पूरी तरह से चेक कर मास्क इत्यादि लगवा कर ही प्रवेश कराया जा रहा है। 

पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन नामांकन करने के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी यशपाल पंवार और वीरपाल निरवाल भी पहुँचे।  अगर बीजेपी को इस चुनाव में बढ़त मिली। वार्ड 34 की बीजेपी समर्थित प्रत्याशी वन्दना वर्मा ने जिला पंचायत सदस्य का पर्चा भरा,पर्चा भरवाने वालो में दर्जनों वकील मोजूद रहे। वही एडवोकेट सोनिया शर्मा के चेम्बर पर वकीलों ने वन्दना वर्मा का फूलमालाएं पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया और चुनाव जीतने की अग्रिम शुभकामनाएं दी।  इस दौरान विधायक बुढाना उमेश मलिक, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, मिडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, नई मंडी मंडल अध्यक्ष  राजेश पराशर, शुभम भारद्वाज, वैभव त्यागी जिला मंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे ।



आज का पंचांग एवँ राशिफल 08 अप्रैल 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 08 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत* 

⛅ *मास - चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - द्वादशी 09 अप्रैल रात्रि 03:15 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

⛅ *नक्षत्र - शतभिषा 09 अप्रैल प्रातः 04:58 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*

⛅ *योग - शुभ दोपहर 01:52 तक तत्पश्चात शुक्ल*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:14 से शाम 03:48 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:27* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:53* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाना मना होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *घमौरियों हों तो* 🌷

 👉🏻 *नीम के १० ग्राम फूल व थोड़ी मिश्री पीसकर पानी में मिला के खाली पेट पी लें | इससे घमौरियाँ शीघ्र गायब हो जायेंगी |*

👉🏻 *नारियल तेल में नींबू-रस मिलाकर लगाने से घमौरियाँ गायब हो जाती हैं |*

 👉🏻 *मुलतानी मिट्टी लगा के कुछ मिनट बाद स्नान करने से गर्मी और घमौरियों का शमन होता है |*

🙏🏻

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞अगर आपका बालक पढ़ाई में कमजोर है अथवा उसका मन एकाग्र नहीं होता है तो उसकी पढ़ने की मेज पर या उसके कमरे में एक गुलाबी फिटकरी और एक सफेद फिटकरी का टुकड़ा कांच की प्लेट में रख दें.


🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷

🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 09 अप्रैल, शुक्रवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*

 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*

🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*

🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*

🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।*

 👉🏻 *ये उपाय करें*

*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*

पंचक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक


एकादशी

07 अप्रैल: पापमोचिनी एकादशी


23 अप्रैल: कामदा एकादशी


प्रदोष

09 अप्रैल- प्रदोष व्रत

24 अप्रैल- शनि प्रदोष व्रत


मेष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप अपने व्यवसाय के फैसलों को लेते वक्त अपनी स्पष्ट सोच रखेंगे, जिसका आप भविष्य में उत्तम लाभ उठाएंगे। संतान से भविष्य से संबंधित आज कोई फैसला ले सकते हैं, जिसमें आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी से आज कुछ अनबन हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। आज आपको अपनी माता व पिता जी की सेवा का भी अवसर प्राप्त होगा, लेकिन आज आपको व्यर्थ के व्यय से बचना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल के समय आज आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में सतर्क रहना होगा क्योंकि वहां पर चोरी होने की संभावना दिख रही है। आप अपने कारोबार में आज कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसमें आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। मामा पक्ष से आज आपको धन लाभ होता दिख रहा है। यदि कोर्ट व कचहरी में कोई मामला चल रहा है, तो उसमें आज राहत मिलती दिख रही हैं। रोजगार से जुड़े जातकों को आज रोजगार से संबंधित कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। सायंकाल के समय आज आप आपने भाइयों के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर सलाह मशवरा कर सकते हैं। 

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रहेगा। आज आपने अपने व्यवसाय में जो उम्मीदें संजोकर रखी थीं, उनके पूरा ना होने से आज हताश हो सकते हैं। निजी संबंधों में भी आज आपको कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जिंदगी के कठिन अनुभवों से ही सबक लेकर आपको आगे बढ़ना होगा और मेहनत करनी होगी, जिससे आप सफलता की सीढि चढ़ेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपकी अनबन हो सकती है। आज सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे। 

कर्क 

आज के दिन आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आप युवा लोगों को प्रोत्साहित करने की सोचेंगे और जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट है,तो वह बढ सकता है। यदि आज आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो सोच समझ कर लें, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। आज आपकी संतान पुण्य कार्य करेगी, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। आज आप का राजनीतिक शिखर भी बढा हुआ देखेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई के लिए कुछ पुस्तकों की आवश्यकता होगी। 

सिंह 

आज आप अपने निजी संबंधों को प्रेम पूर्ण रुप से निभाएंगे। आज आपको अपने कारोबार में अत्यंत लाभ होगा, जिसके कारण आप खुलकर खरीदारी करेंगे और मन में शांति का भाव रहेगा। आज आप अपने पारिवारिक रिश्तो को अच्छी तरीके से निभाएंगे। बच्चों और परिवार के सभी सदस्य आज आपसे फरमाइश करेंगे, जिन्हें आप खुशी-खुशी पूरा करेंगे। आज आपको अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा और अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। 

कन्या 

आज का दिन आपके कारोबार में तेजी से बदलाव लेकर आएगा। आप नई-नई योजनाएं बनाएंगे, जो आपको कामयाबी की सीढ़ी चढ़ाएंगी, लेकिन आपको अपने फैसले लेते वक्त दिल की पुकार को सुनना होगा और दूसरों की कुछ गलतियों को माफ करना होगा। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। संतान को आज कोई कोर्स में दाखिला दिलवा सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर साबित होगी। भाई बहन की विवाह का प्रसंग आज प्रबल हो सकता है। 

तुला 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपका एक नया दौर शुरू होने वाला है, जिसमें आप व्यवस्था व परियोजना को पूरा कर लेंगे। वैसे ही आप हल्का व तनाव रहित महसूस करेंगे। व्यवस्था के नए अवसरों के लिए आपको तैयार रहना होगा। कई संभावनाएं ऐसी हैं, जिनको आप को तलाशना होगा। नौकरी में अजातशत्रु आपके कार्य का भार बढ़वा सकते हैं, लेकिन परेशान ना हो। वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से वह कम हो जाएगा। मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए सावधान रहें।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए कुछ निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने दिखावे व शान शौकत की जिंदगी मैं सुधार लाना होगा, नहीं तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ कर रख देंगे। आज अपने निजी व व्यावसायिक मामलों में आपको और ऊर्जावान होकर साहस का परिचय देना होगा और असंभव कर दिखाने वाले कार्यों को संभव करना होगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा, जिसके कारण आज आपका मूड खुशनुमा रहेगा। संतान के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है, इसलिए बाहर के खाने पीने से परहेज रखें।  

धनु 

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, तभी आप सफलता की सीढ़ी चढ़ पाएंगे। आज आपका कोई मित्र आपके बिजनेस के लिए नई डील फाइनल करा सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए अत्यंत लाभदायक रहेगी। आज शाम के समय आपकी माता जी के स्वास्थ्य मे गिरावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। आज आपको किसी से वाद-विवाद की स्थिति में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो बात विवाद कानूनी हो सकता है। 

मकर 

आज का दिन आपके लिए कुछ असमंजस की स्थिति पैदा करेगा। हालांकि शाम ढलते-ढलते इसमें कुछ सुधार तो होगा, लेकिन बिल्कुल खत्म नहीं होगा। यदि आप अपने कार्य क्षेत्र में पुरानी तरकीब और पुराने तौर-तरीकों को सुधारेंगे, तो आपको लाभ होगा। आज आपको अपनी नौकरी में किसी को कुछ भी बोलने से पहले सोचना होगा ताकि सामने वाले को आपकी कोई बात बुरी ना लग जाए। निजी संबंधों पर आपकी भावनाएं हावी रहेंगी। नौकरी में आज आपको किसी अधिकारी की मदद से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। 

कुंभ

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। अतीत और भविष्य की योजनाओं में ना पड़ें, इसके बजाय आप वर्तमान में जिएं, अगर आप यह सोचते रहेंगे, तो आप एक सुनहरा अवसर खो देंगे। नौकरी के लिए जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन शत्रु कुछ अड़चनें पैदा करेंगे, फिर भी वह असफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज आपके व्यवसाय में कोई बड़ा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की उम्मीद है, जो आपके आर्थिक स्थिति को भविष्य के लिए मजबूत कर देगा। संतान आज आपके साथ आपके बिजनेस में हाथ बढ़ाएगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। 

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में अपनी बातचीत के जरिए हर समस्या का हल निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपको अपने परिवार में यदि कोई विवाद होता है, तो उसमें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्तों मे खटास आ सकती है। आज आप निजी मामलों को बेहतरीन और रचनात्मक प्रवृत्ति से अंजाम देंगे। आज व्यवस्था और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार के लिए कुछ यात्राएं भी कर सकते हैं, जो आपको लाभ पहुंचाएंगी


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

 

शुभ दिनांक : 8 17, 26 

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 



  

शुभ वर्ष : 2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   


 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

बुधवार, 7 अप्रैल 2021

शहरी इलाके में नाइट कर्फ्यू और संडे लाकडाउन का ऐलान


भोपाल। कोविड संकट के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के सभी शहरी इलाकों में 8 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू लगाने की बुधवार को घोषणा की। साथ ही, प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में आगामी तीन महीनों तक सप्ताह में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) ही कामकाज होगा।

चौहान ने ट्वीट किया कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए आज बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में आगामी 3 महीने तक सप्ताह में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार), सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ही कामकाज होगा। शनिवार-रविवार को ये बंद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, इस बैठक में फैसला लिया गया है कि प्रदेश के समस्त नगरीय क्षेत्रों में 8 अप्रैल से आगामी आदेश तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। प्रदेश के समस्त जिलों के नगरीय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार लॉकडाउन रहेगा। चौहान ने आगे लिखा कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मध्य प्रदेश के संपूर्ण छिंदवाड़ा जिले में 8 अप्रैल की रात 8 बजे से आगामी 7 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। शाजापुर शहर में आज (बुधवार) रात 8 बजे से अगले 2 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

अधिक संक्रमण वाले जिलों में नाइट कर्फ्यू के लिए डीएम लें निर्णय: योगी


लखनऊ । कोविड-19 से अति प्रभावित 13 जनपदों की स्थिति की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा-निर्देश दिये हैं कि जिन जिलों में कोविड-19 के अधिक मामले हैं वहां रात्री आवागमन नियंत्रित करने के लिए डीएम आवश्यक निर्णय लें। लखनऊ में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं यूपी के 13 जिलों में जहां 500 से ज्यादा मामले हैं वहां पर जिलाधिकारी नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी कर सकते हैं।

 निर्देशों में कहा गया है कि महाराष्ट्र के साथ-साथ दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में कोविड संक्रमण की स्थिति तेजी से खराब हो रही है। ऐसी स्थिति में वहां निवासरत उत्तर प्रदेश के नागरिकों की वापसी संभावित है। पँचायत चुनाव की प्रक्रिया भी चल रही है। आने वाले दिन हमारे लिए चुनौतीपूर्ण होंगे। हमें इसका सफलतापूर्वक सामना करना है। पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश के सभी जिलों ने कोविड प्रबंधन का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया था, इस बार भी हम टीम वर्क से इस लड़ाई को जरूर जीतेंगे।

लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गोरखपुर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, झांसी, बरेली, गाजियाबाद, आगरा, सहारनपुर और मुरादाबाद जिले में कोविड संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां केस की संख्या अधिक है।हालांकि पॉजिटिविटी दर में गिरावट हुई है। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाई जाए। ट्रेस करके उनका टेस्ट किया जाए और जरूरत के अनुसार ट्रीटमेंट दिया जाए। निगरानी समितियों और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की उपयोगिता बढ़ाई जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम का अधिकाधिक प्रयोग किया जाए। मास्क न लगाने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए। इन सभी जनपदों में निगरानी के लिए तत्काल विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों की तैनाती की जाए। जिन जिलों में प्रतिदिन 100 से अधिक केस मिल रहे हैं, अथवा जहां कुल एक्टिव केस की संख्या 500 से अधिक है, वहां माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश के संबंध में जिलाधिकारी स्थानीय स्थिति के अनुरूप निर्णय लें। ऐसे जिलों में रात्रि में आवागमन नियंत्रित रखने के संबंध में भी समुचित निर्णय लिया जाए, लेकिन किसी भी परिस्थिति में आवश्यक सामग्री जैसे दवा, खाद्यान्न आदि के आवागमन को बाधित न किया जाए। 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री अधिकारियों के साथ जनपदों का दौरा करें। स्थिति को देखें और व्यवस्था सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दें। मैं स्वयं भी अगले कुछ दिनों में प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जिलों का औचक निरीक्षण करूँगा।

सभी जनपदों में पीपीई किट, पल्स ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थरमामीटर, सैनिटाइजर, एंटीजन किट सहित सभी आवश्यक लॉजिस्टिक की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। किसी भी जनपद से लॉजिस्टिक के अभाव की शिकायत नहीं आनी चाहिए। जरूरत हो तो तत्काल शासन को अवगत कराएं, पूरी मदद मिलेगी।

आपदाकाल में हमें एकजुट होकर काम करना होगा। सभी सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों के एम्बुलेंसों को कोविड मरीजों के उपयोग में लाया जाए। इन एम्बुलेंसों को इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से जोड़ा जाए।मरीजों को तत्काल रिस्पॉन्स मिलना चाहिए।

 जिन जिलों में जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी स्तर के अधिकारी संक्रमित हैं, वहां संबंधित विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की भूमिका बढ़ाई जाए। सीएमओ की अनुपस्थिति हो तो एडी हेल्थ स्तर के अधिकारी सेवाएं दें। 

नगर विकास विभाग द्वारा नगरों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जाए। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सैनिटाइजेशन, स्वच्छता आदि का विशेष महत्व है। 

कुल कोविड टेस्ट में कम से कम 50 प्रतिशत टेस्ट प्रतिदिन आरटीपीसीआर विधि से किए जाएं। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट तथा बस अड्डे पर रैपिड एन्टीजन टेस्ट की व्यवस्था को और प्रभावी किया जाए। अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र आदि प्रदेशों से विशेष ट्रेन भी संचालित होगी। ऐसे में गोरखपुर, गोंडा, बस्ती व आसपास के क्षेत्रों में खास सतर्कता बरते जाने की जरूरत है।

 कोविड मरीजों के लिए बेड की कोई कमी नहीं है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए यह आवश्यक है कि कोविड अस्पतालों में और अधिक संख्या में बेड की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जनपदवार स्थिति की समीक्षा करते हुए बेड को संख्या में बढ़ोतरी की जाए। कोविड व नॉन कोविड के लिए इलाज की अलग-अलग और समुचित व्यवस्था की जाए।

जिलाधिकारीगण पंचायत चुनाव की व्यवस्था को सुचारु रखते हुए जनपद के सभी विभागों के कार्मिकों को कोविड प्रबंधन के कार्य से जोड़ें। अतिरिक्त मानव संसाधन के लिए भी स्वीकृति दी गई है। तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।सिविल डिफेंस की सेवाएं ले सकते हैं।

पंचायत चुनाव में सभाएं नहीं करेगी भाजपा


लखनऊ । कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश भाजपा ने पंचायत चुनाव में सभाओं का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है। 

पंचायत चुनाव में भाजपा की तरफ से कोई भी चुनावी सभा नहीं की जाएगी। पार्टी का सारा जोर बैठकों और सधी रणनीति के माध्यम से मतदाताओं को पार्टी के प्रत्याशियों की तरफ आकर्षित करने की होगी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पंचायत चुनाव में जिलों में बैठकें कर पार्टी पदाधिकारियों को जरूरी टिप्स देंगे। पहली बार बड़ी तैयारी के साथ पंचायत चुनाव में समर्थित प्रत्याशी उतार रही भाजपा ने तैयारी की थी कि जिला पंचायत वार्डों में प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं की जाएंगी। इन चुनावी सभा को पार्टी के बड़े नेता संबोधित करने वाले थे। इस तैयारी को अमलीजामा पहनाने की रणनीति पर भी काम किया जा रहा था। प्रत्याशी भी मतदाताओं को प्रभावित करने वाले नेताओं के कार्यक्रम को लेकर बहुत आशान्वित थे। 

पार्टी ने चुनावी सभाओं के फैसले को रद्द कर दिया है। पार्टी का पूरा फोकस अब बूथ स्तर तक सक्रिय संगठनों को और अधिक सक्रिय कर हर मतदाता तक अपनी पहुंच बनाने की है।

उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू की घोषणा किसी भी समय

 


लखनऊ । कोरोना को लेकर सीएम योगी द्वारा आपातकाल बैठक ली जा रही है। कुछ देर सीएम योगी की बैठक टीम 11 के अफसरों के साथ होगी। वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा के साथ ही नाइट कर्फ्यू की भी घोषणा होने की सम्भावना हो रही। 

बताया जा रहा है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की सलाह पर चर्चा कर नाइट कर्फ्यू पर भी सलाह कर कभी भी घोषणा होने की बात कही जा रही है। प्रदेश में तीन दिन में कोरोना के मरीजों में रिकार्ड बढ़ोत्तरी को देखते हुए ये बैठक आपातकाल में बुलाई गई है। 

ये किसान आंदोलन है, शाहीनबाग नहीं, जो लॉकडाउन से खत्म हो जाएगा : राकेश टिकैत

 


सहारनपुर l भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश टिकैत ने कहा कि कोरोना के कारण लॉकडाउन लगाने की तैयारी है, लेकिन सरकार यह न समझे कि शाहीनबाग की तरह किसान आंदोलन खत्म हो जाएगा। जब तक सरकार कानून वापस नहीं लेती तब तक यह किसान आंदोलन चलता रहेगा। राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार में पार्टी के ही नेताओं का दम घुट रहा है। उन्हें भी घरों से बाहर निकालना पड़ेगा। 

बुधवार को राकेश टिकैत शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे। सबसे पहले उन्होंने शहीद भगत सिंह के भतीजे सरदार किरणजीत सिंह से मुलाकात की और बेटी की विदाई पर आशीर्वाद दिया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसान आंदोलन को शाहीनबाग समझने की भूल न करें। कोरोना के कारण यदि पूरे देश में भी कर्फ्यू लग जाएगा तो देश का किसान आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा। धरना स्थल पर ही धरना दिया जाएगा। जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होती तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा। फिलहाल नवंबर दिसंबर तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा। 

राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. प्रियवंदा तोमर के त्यागपत्र देने के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि देश में भाजपा की नहीं कंपनियों की सरकार है। इसी कारण भाजपा नेताओं को घरों में बंद किया गया है। अभी कई अन्य भाजपा नेता भी पार्टी छोड़ेंगे।राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपाइयों ने राजस्थान में उनके काफिले पर हमला कराया था। कुछ युवकों ने उनके काफिले पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि वह उन युवकों से बात करेंगे और उनकी विचारधारा जानने का प्रयास करेंगे ताकि उनकी विचारधारा को भी बदला जा सके ।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं तिथियों में परिवर्तन, नई तिथि देखे

 


प्रयाग राज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा अब 8 से 28 मई के बीच होगी। पंचायत चुनाव के कारण शासन ने परीक्षा कार्यक्रम संशोधित कर दिया है। पूर्व में 10 फरवरी को घोषित कार्यक्रम में 24 अप्रैल से परीक्षा प्रस्तावित थी। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अब एक साथ 8 मई शनिवार से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 12 कार्य दिवसों में सम्पन्न होकर 25 मई को समाप्त होगी। इसी प्रकार 12वीं की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में सम्पन्न होकर 28 मई को समाप्त होगी।


सचिव यूपी बोर्ड दिव्यकांत शुक्ल के अनुसार प्रदेश में नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण परीक्षाओं के आयोजन कराए जाने के लिए तैयारियां पूर्ण किए जाने के संबंध में सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों एवं जिला विद्यालय निरीक्षकों को शासन ने आवश्यक निर्देश दिए हैं।


यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) के मुख्य पेपर व तारीखें - ( UP Board High School Date Sheet 2021 )

8 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - हिन्दी, प्रांरभिक हिन्दी

10 मई (दोपहर 2 जबे से 5.15 तक) - संगीत गायन

11 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - गृह विज्ञान 

12 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - चित्रकला, रंजनकला

12 मई (दोपहर 2 जबे से 5.15 तक) - कंप्यूटर 

13 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - संस्कृत

13 मई (दोपहर 2 जबे से 5.15 तक) - संगीत वादन

17 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - अंग्रेजी 

18 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - वाणिज्य

19 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - सामाजिक ज्ञान

20 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - कृषि

20 मई (दोपहर 2 जबे से 5.15 तक) - मानव विज्ञान, रिटेल ट्रेडिंग, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल्स, आईटी, आईटीईएस, हेल्थ केयर 

22 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - विज्ञान 

25 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - गणित

यूपी बोर्ड इंटर (12वीं) के मुख्य पेपर व तारीखें - ( UP Board Inter 12th Date Sheet 2021 )

8 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - हिंदी, सामान्य हिन्दी 

11 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - बहीखाता तथा लेखाशास्त्र (वाणिज्य वर्ग के लिए), भूगोल

12 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - व्यापारिक संगठन और पत्र व्यवहार (वाणिज्य वर्ग के लिए), गृह विज्ञान

13 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य भूगोल (वाणिज्य वर्ग के लिए)

17 मई - ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - कंप्यूटर, कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र

18 मई - ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - अंग्रेजी

20 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - गणित , प्रारंभिक सांख्यकी 

20 मई - ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - रसायन विज्ञान, इतिहास

22 मई - (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, तर्कशास्त्र

22 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) -जीव विज्ञान और गणित

24 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - समाजशास्त्र

25 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - बीमा सिद्धांत एवं व्यवहार (वाणिज्य वर्ग के लिए), 

25 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान

27 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - - संस्कृत

28 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - नागरिक शास्त्र

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 601 नामांकन आए


 मुज़फ्फरनगर। जनपद में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 351 आरक्षित वह 250 अनारक्षित प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इन्हें मिला कर आज कुल 601 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।

दूसरी ओर ब्लॉक में नामांकन करने को सुबह से ही लंबी लाइनें लगी रही। बता दें कि नामांकन के लिए दो दिन का समय रखा गया है। गुरुवार को भी नामांकन किया जाएगा। विकास खंड कार्यालय में नामांकन के लिए तो खिड़कियां बनाई गई। जिसमें अलग-अलग न्याय पंचायत के पर्चे दाखिल किए गए। नामांकन को लेकर शाम तक विकास खंड कार्यालय में प्रत्याशियों की लंबी लाइन लगी रही। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही।

ये क्या भाजपा विधायक कपड़े फाड़ कर डीएम आवास पर सड़क पर लेट गये


प्रतापगढ़ । पंचायत चुनाव के लिए तैयार शिवगढ़ ब्लॉक की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए भाजपा के रानीगंज विधायक अभय कुमार ओझा ( धीरज ) ने जमकर हंगामा किया। वे डीएम कैंप कार्यालय में धरने पर बैठ गए। उन्हें मनाने पहुंचे एसपी से उनकी नोकझोंक हुई तो विधायक ने एसपी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए खुद के कपड़े फाड़कर डीएम आवास के सामने सड़क पर लेट गए। 
बताया गया है कि बुधवार दोपहर बाद डेढ़ बजे रानीगंज विधायक अभय कुमार ओझा अपने कुछ समर्थकों के साथ डीएम कैम्प कार्यालय पहुंचे और मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया। इस दौरान डीएम आवास पर नहीं थे तो विधायक ने उनके कैम्प कार्यालय में ही फर्श पर समर्थकों संग धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना विधायक के समर्थकों के साथ एडीएम शत्रोहन वैश्य को मिली। एडीएम उन्हें मनाने के लिए कार्यालय पहुंचे और बहुत कोशिश की लेकिन विधायक किसी भी हाल में मानने को तैयार नहीं हुए। समर्थकों की भीड़ पहुंची और नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय में जबरन घुस गई। सूचना पर डीएम डॉ नितिन बंसल व एसपी आकाश तोमर पहुंचे और विधायक को समझाने लगे। इस बीच विधायक की एसपी से नोकझोंक भी हुई। इस पर आक्रोशित विधायक ने अपने कपड़े फाड़कर डीएम कैम्प आवास से समर्थकों संग बाहर निकले और एसपी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सड़क पर लेट गए। समर्थक एसपी व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हालात को देख एसपी मौके से चले गए। दूसरी तरफ विधायक व उनके समर्थक डीएम कैम्प आवास पर ही डटे रहे। डीएम उन्हें मनाने में जुटे रहे।

सपा ने जिला पंचायत उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

 मुज़फ्फरनगर । समाजवादी पार्टी के समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है।



Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...