शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 02 अप्रैल 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 

⛅ *दिनांक 02 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत* 

⛅ *मास - चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - पंचमी सुबह 08:15 तक तत्पश्चात षष्ठी*

⛅ *नक्षत्र - ज्येष्ठा 03 अप्रैल प्रातः 03:44 तक तत्पश्चात मूल*

⛅ *योग - व्यतिपात रात्रि 11:40 तक तत्पश्चात वरीयान्*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:09 से दोपहर 12:42 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:32* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:52* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - रंग पंचमी, संत एकनाथजी षष्ठी, षष्ठी क्षय तिथि*

 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *गर्मी में दस्त* 🌷

👉🏻 *1 कटोरी नारियल पानी में आधा चम्मच धनिया-जीरा, 1 चम्मच मिश्री व आधा चम्मच जायफल चूर्ण डालकर दिन में 3 बार पीने से गर्मी के दस्त बंद हो जाते है ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने दांपत्य जीवन में खुश नहीं रहते. आए दिन घर में किसी ना किसी बात को लेकर कलेश होते रहते हैं. इस समस्या से निपटने के लिए कांच की कटोरी में नमक डालकर बेडरूम में रख दें. इससे रिश्तों में आने वाली नकारात्मकता दूर हो जाती है. कटोरी में नमक को हर महीने बदलते रहें.

🌷 *ज्योतिष ग्रंथ मुर्हूत चिंतामणि के अनुसार*🌷

🙏🏻 *हिंदू धर्म में दैनिक जीवन से जुड़ी भी अनेक मान्यताएं और परंपराएं हैं। ऐसी ही एक मान्यता है नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाने से जुड़ी। माना जाता है कि सप्ताह के कुछ दिन ऐसे होते हैं जब नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाना हमारे धर्म ग्रंथों में शुभ नहीं माना गया है, जबकि इसके बिपरीत कुछ दिनों को इन कामों के लिए शुभ माना गया है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं शास्त्र ….*

👉🏻 *ज्योतिष मुर्हूत के अनुसार जानिए किस दिन नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाने से होता है क्या असर*

➡ *1. सोमवार*

*सोम का संबंध चंद्रमा से है इसलिए सोमवार को बाल या नाखून काटना मानसिक स्वास्थ्य व संतान के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना गया है।*

➡ *2. मंगलवार*

*मंगलवार को बाल कटवाना व दाढ़ी बनाना उम्र कम करने वाला माना गया है।*

➡ *3. बुधवार*

*बुधवार के दिन नाखून और बाल कटवाने से घर में बरकत रहती है व लक्ष्मी का आगमन होता है।*

➡ *4. गुरुवार*

*गुरुवार को भगवान विष्णु का वार माना गया है। इस दिन बाल कटवाने से लक्ष्मी का नुकसान और मान-सम्मान की हानि होती है।*

➡ *5. शुक्रवार*

*शुक्र ग्रह को ग्लैमर का प्रतीक माना गया है। इस दिन बाल और नाखून कटवाना शुभ होता है। इससे लाभ, धन और यश मिलता है।*

➡ *6. शनिवार*

*शनिवार का दिन बाल कटवाने के लिए अशुभ होता है यह जल्दी मृत्यु का कारण माना जाता है।*

➡ *7. रविवार*

*रविवार को बाल कटवाना अच्छा नहीं माना जाता है। महाभारत के अनुशासन पर्व में बताया गया है कि ये सूर्य का वार है इससे धन, बुद्धि और धर्म का नाश होता है।*


पंचक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक

एकादशी

07 अप्रैल: पापमोचिनी एकादशी


23 अप्रैल: कामदा एकादशी


प्रदोष

09 अप्रैल- प्रदोष व्रत

24 अप्रैल- शनि प्रदोष व्रत


मेष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज नौकरी व व्यापार में कामकाज का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवन साथी प्रसन्न नजर आएंगे। ऑफिस में जिन कर्मचारियों से लंबे समय से बातचीत नहीं हो रही थी, आज उनके साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाने का दिन रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज नए नए ऑर्डर मिलने की भरपूर संभावना है, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देकर आएगा। आज सामाजिक कार्यों में जूटे नजर आएंगे। विद्यार्थियों को गुरुजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज व्यापार कर रहे लोगों को अपने व्यापार को नई गति देने के लिए किसी बुजुर्ग की सलाह की आवश्यकता होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुछ खर्चे हो सकते हैं, जो ना चाहते हुए भी आज करने पड़ेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे

मिथुन

व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। व्यापार में कुछ नई नई डील फाइनल होगी। इससे मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ हो सकता है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उन्हें भविष्य की चिंता कम होगी। भाई बहन के शादी का प्रस्ताव आज आ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत कर सकते हैं। 

कर्क 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों का मन आज व्यथित रह सकता है क्योंकि उनके शत्रु आज उनके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं, लेकिन आपको उनके क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखनी होगी, तभी आप इससे बचकर निकल सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज धन लाभ होने की संभावना है। मित्रों के साथ आज कुछ संबंधों में खटास आ सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मिलाजुला रहेगा।

सिंह 

आज आपको नौकरी व व्यवसाय में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। आप की बनाई हुई योजनाओं पर आज आप लोगों को काम करते देखेंगे, जिससे मन में खुशी का भाव रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में किए गए कार्य की मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं, इसलिए अपने परिवार में सौम्यता बनाये रखें और समय पर ही सभी कार्यों को पूरा करें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार में आज कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है, लेकिन सायंकाल तक यह चिंता बुजुर्गों से सलाह मशवरा करके समाप्त हो जाएगी और स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है, जिसके लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी और धन भी व्यय होगा। विधार्थियों को आज गुरुजनों की सेवा का अवसर प्राप्त होगा। मामा पक्ष से आज कुछ अनबन हो सकती है।

तुला 

आज का दिन आपके घर रुके हुए कार्यों को पूरा होने के लिए होगा। यदि आज कोई निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सुगमता से किए गए सभी कार्य पूरे होंगे। बैंक में कार्यरत कर्मचारियों के वेतनमान में आज वृद्धि हो सकती है। किसी लंबी दूरी की यात्रा की संभावना बन रही है। कृषि कार्य से जुड़े लोगों को आज विशेष लाभ होता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज परिवार के सदस्यों में कोई वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलों भरा रहेगा, इसलिए बिना सोच विचार करे कोई भी निर्णय ना लें, नहीं तो वह आपको परेशानी में डाल देगा। व्यापार में आ रही मुश्किलों के समाधान के लिए आज आपको पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि कोई डील फाइनल करने जा रहे हैं, तो वह भी आज थोड़ी मुश्किल से ही पूरी होगी। आपको इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन सायंकाल के समय तक कुछ मुश्किलों का हल निकल जाएगा, तब जाकर मन में संतोष होगा।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आज आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा। सुबह से ही अतिथियों का आना जाना रहेगा, जिसमें धन लाभ होगा। जीवन साथी के साथ आज कुछ अनबन हो सकती है। यदि किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं,तो बिल्कुल न लें क्योकि उसे उतार पाना मुश्किल होगा, जो कार्य अधूरे पड़े हैं, उनको करने के लिए दिन उत्तम है, इसलिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ें। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।

मकर 

व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जिनके बारे में ज्यादा सोच विचार नहीं करना है, नहीं तो हाथ से निकल सकते हैं। तुरंत निर्णय लेकर आगे की कार्यवाही पर फोकस करें। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति होगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा, नहीं तो विरोधि उनको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। रोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों के लिए आज उत्तम अवसर प्राप्त होगे।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपने कारोबार में आ रही मुश्किलों का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। बीमा फाइनेंसर प्लानिंग के काम से जुड़े जातकों के लिए आज दिन उत्तम अनुकूल रहेगा। व्यापार के लिए कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है। मामा पक्ष से धन लाभ होने की भरपूर संभावना है। विद्यार्थी आज आपने मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह से किए गए कार्य में सफलता प्राप्त होगी। यदि किसी कार्य में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

मीन 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपनी चतुराई से सभी समस्याओं का समाधान करना होगा, तभी आपके मन मे संतोष रहेगा। लोग आज आपकी कामयाबी देखकर आपके प्रति द्वेष की भावना रखेंगे, लेकिन आपको उनकी परवाह नहीं करनी है और आगे बढ़ना है। संयम बनाए रखें। माताजी के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है। आसपास में आज कोई वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है, लेकिन आपको बचना होगा, नहीं तो यह कानूनी हो सकता है


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  



  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव 


 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें

गुरुवार, 1 अप्रैल 2021

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के प्रयास से मुजफ्फरनगर शुक्रतीर्थ मार्ग का करोड़ो रुपए की लागत से होगा चौड़ीकरण

 



लखनऊ । स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुजफ्फरनगर शुक्रताल मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए रु० 6250 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत प्रदान की,

उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार निरन्तर विकास कार्यों को लेकर काफी संवेदनशील है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर से शुक्रताल (पानीपत खटीमा राज्य मार्ग -12) के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए रु० 6250 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की है।

मंत्री कपिल देव ने बताया मुजफ्फरनगर-शुक्रताल मार्ग पर औद्योगिक इकाइयों के होने के कारण यह अति व्यस्ततम मार्ग की श्रेणी में आता है, जिसकी वर्तमान हालत खस्ताहाल है। काफी दिनों से क्षेत्रवासियों द्वारा मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को उठाया जा रहा था, जिसके मद्देनजर उनके द्वारा एक प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति आज सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा दी गई। इस कार्य की स्वीकृति नई मंडी भोपा पुल से लेकर शुक्रताल तक हुई है। 

मंत्री कपिल देव ने कहा कि "मैं क्षेत्र की जनता की ओर से मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ व मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य का बहुत बहुत आभार प्रकट करता हूं वही जैसे ही यह स्वीकृति हुई क्षेत्रवासियों को पता लगते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी

आपको बता दें जनपद मुजफ्फरनगर के हर दिल अजीज हुए युवा दिलों की धड़कन नगर विधायक व स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल लगातार मुजफ्फरनगर के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं और रोज कोई न कोई नई सौगात मुजफ्फरनगर वासियों को दे रहे हैं।।

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर माल सील



लखनऊ

यूपी की राजधानी लखनऊ में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां के फन मॉल को सील कर दिया गया है। यहां बरती जा रही लापरवाही को लेकर प्रशासन ने पहले भी सचेत किया था। इसके बाद भी लापरवाही जारी करने पर गुरुवार को मॉल को सील करने की कार्रावई करने जिला प्रशासन की टीम पहुंच गई। 

प्रशासन के बार बार चेतावनी देने के बावजूद कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा था। इसी के बाद गुरुवार को गोमतीनगर स्थित फन मॉल को सील कर दिया गया। सदर तहसील के उप जिलाधिकारी प्रफुल त्रिपाठी ने मॉल में जांच की और तमाम खमिया मिलने पर सील कर दिया। 

कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बिना अनुमति के होली पार्टी व जुलूस जैसे आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मॉल को गत 20 मार्च को ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर नोटिस जारी की गई थी। इसके बावजूद मॉल में बिना मास्क लोगों को इंट्री दी जा रही थी। इससे पहले गोमतीनगर स्थित सैवी ग्रैंड होटल को भी पार्टी करने पर सील किया गया था।

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर अभी मॉल और होटल की जांच की जा रही है। कोरोना के लगातार संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने किसी भी तरह की पार्टी व सार्वजनिक कार्यक्रमों को न करने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ऐसे पार्टी आयोजन करना गैर कानूनी हो गया है। सभी को प्रशासन के नियमों का पालन करना चाहिए।

जिले में मिले 23 कोरोंना के मरीज़

  मुजफ्फरनगर । जिले में आज 23 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं।

आज जनपद में 23 कोरोना संक्रमित मिले है। जबकि 23 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या 167 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज मिले कोरोना संक्रमितों में लक्ष्मण विहार से एक, कंबलवाला बाग से एक, कृष्णापुरी से एक, साउथ सिविल लाइन से एक, आर्यपुरी से एक, नई मंड़ी से दो, भरतिया कॉलोनी से दो, जाट कॉलोनी से एक, बच्चन सिंह कॉलोनी से एक, बच्चा जेल से दो, जज कंपाउंड से दो, संत नगर से दो, अंकित विहार से एक, अलमासपुर से एक, चरथावल से एक, बघरा से एक, खतौली से एक, शाहपुर से एक कोरोना पॉजिटिव मिले है।

कोविडशील्ड की दूसरी डोज अब 28 दिन बाद नहीं डेढ़ से दो माह के बीच में लगेगी

 मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस०के० अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना टीकाकरण के अंतर्गत जिन व्यक्तियों ने कोविडशील्ड वैक्सीन की प्रथम डोज लगवाई है उन्हें दूसरी डोज अब 28 दिन बाद नहीं लगाई जाएगी क्योंकि नवीन शासनादेश के अनुसार  कोविडशील्ड लगवाने वाले व्यक्तियों को अब डेढ़ से दो माह के मध्य दूसरे डोज लगाई जाएगी, जिसके लिए नवीन कैलेंडर जारी कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों को कोवैक्सीन प्रथम डोज लगी है उन्हें दूसरी डोज पूर्व से निर्धारित 28 दिन बाद ही लगाई जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस०के० अग्रवाल ने जनपद के समस्त 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वह कोरोना टीका करण अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर अवश्य कराएं यह टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है।


गुरूतेगबहादुर और डाॅ हेडगेवार को याद किया


मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला तथा पार्टी के मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं प्रथम सरसंघचालक डाॅ केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती पर उन्हें स्मरण करने कंे साथ  श्री गुरु तेग बहादुर जी की जयंती पर शत शत नमन किया है।

उन्होंने कहा कि डाॅ हडगेवार तथा गुरू तेगबहादुर हिंदुस्तान के उन सपूतों में शामिल हैं, जिन्होंने देश की आन बान और शान के लिए अपने आपको समर्पित किया। हिंद की चादर कहे जाने वाले गुरू तेगबहादुर का योगदान भुलाया नहीं जा सकेगा। डाॅ हेडगेवार द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के रूप में जो पौधा रोपा था वह आज विश्व के बडे संगठन के रूप में उभर कर मानवता और देश की सेवा का काम कर रहा है।

कारपेंटर ने कर दी व्यापारी की पत्नी की हत्या

लखनऊ । गोमतीनगर के विश्वास खंड 1/39 में बुधवार दोपहर में व्यापारी डॉ. हर्ष अग्रवाल की पत्नी रुचि की हत्या कर दी गई। आरोप है कि घर में ढ़ाई माह से काम कर रहे कारपेंटर ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपित कारपेंटर गुलफाम रुचि से रुपये मांग रहा था। रुचि के इंकार करने पर उसने बेटी वामिका को बंधक बना लिया और उसके गले पर हथियार रख दिया। रुचि ने विरोध किया तो धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।डॉ. हर्ष अग्रवाल गणेशगंज और ट्रांसपोर्ट नगर में इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर (आइटीसी) लिमिटेड कंपनी की सामग्री का थोक व्यापार करते हैं। करीब चार माह पहले वह गणेशगंज स्थित आवास से विश्वास खंड रहने आए थे। घर में फर्नीचर का काम चल रहा था। हर्ष अग्रवाल ने ठेकेदार कमरुद्दीन की मदद से कारपेंटर को काम पर रखा था। रिश्तेदार नरेश अग्रवाल के मुताबिक बुधवार को घर पर रुचि, उनकी बेटी प्रियांशी, वामिका, नौकर नंदलाल और कारपेंटर गुलफाम और उसका एक हेल्पर घर में मौजूद थे। गुलफाम द्वितीय तल स्थित रुचि के बेडरूम में गया था और उसने उनसे रुपयों की मांग की। रुचि ने उसे बाद में आने के लिए कहा, जिसपर वह नाराज हो गया और घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस घर में लगे सीसी कैमरे खंगाल रही है। एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक आरोपित गुलफाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर हथियार बरामद करने की कोशिश कर रही है। एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।रुचि दोपहर में फोन पर पति से बात कर रही थीं। इसी बीच धारदार हथियार लेकर गुलफाम कमरे में दाखिल हो गया। यह देख रुचि की चीख निकल गई। पति के पूछने पर वह ज्यादा कुछ नहीं बता सकीं। इसके बाद हर्ष ने अपने परिवार के सदस्यों व मित्रों को फौरन घर पहुंचने के लिए कहा और खुद ट्रांसपोर्ट नगर से चल पड़े।गुलफाम के हाथ में हथियार देखकर रुचि डर गईं थी और उन्होंने उससे जो चाहिए ले जाने के लिए कहा। शोरगुल सुनकर वामिका और प्रियांशी कमरे में पहुंची तो भीतर का नजारा देखकर दंग रह गईं। रुचि ने शोर मचाकर बेटियों को भीतर कमरे में जाकर छिपने को कहा, लेकिन गुलफाम ने एक को दबोच लिया। आरोपित बार बार रुपयों की मांग कर रहा था और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपित ने रुचि की बेटी के गले पर धारदार हथियार रख दिया था। बेटी को बचाने के लिए रुचि ने संघर्ष किया तो गुलफाम ने उनपर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। रुचि के चेहरे, सीने और पेट में आरोपित ने गई वार कर दिए। हमले में रुचि लहूलुहान हो गईं। इसके बाद आरोपित खून से सना हथियार लेकर नीचे पहुंचा, जिसे देखकर नंदलाल और नीचे काम कर रहे हेल्पर के होश उड़ गए। दोनों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इससे पहले कि परिवारजन और पुलिस वहां पहुंचते आरोपित मौके से भाग निकला था। परिवारजन गंभीर अवस्था में घायल रुचि को लोहिया अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।रुचि गुलफाम से संघर्ष कर रही थीं। उन्होंने दोनों बेटियों को बचा लिया था। प्रियांशी और वामिका ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। रुचि की चीख सुनकर घर में मौजूद उनका डॉगी कमरे में दौड़ते हुए पहुंचा। डॉगी ने गुलफाम पर झपट्टा मारा, लेकिन आरोपित ने धारदार हथियार से उसपर भी हमला बोल दिया। हमले में डॉगी को गंभीर चोट आई है, जिसका इलाज चल रहा है।मां की हत्या और आरोपित से संघर्ष को देखकर प्रियांशी और वामिका सदमे में हैं। बुधवार देर शाम तक रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों का मजमा लगा रहा। परिवारजन दोनों बच्चों की काउंसिलिंग कर रहे हैं। हालांकि बच्चे डर के कारण कुछ भी ठीक से नहीं बता रहे हैं। घटना की जानकारी पाकर बड़ी संख्या में व्यापारी वहां पहुंचे और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ब्याज दरों में कटौती का प्रस्ताव वापस


नई दिल्ली। घोषणा के चंद ही घंटे बाद छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में कटौती का प्रस्ताव वापस ले लिया गया है। अब बैंकों में जमा धन पर पुरानी दर से ही ब्याज मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ब्याज दर में कटौती के आदेश को वापस लेने की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि भारत सरकार पुरानी दर को लागू रखेगी।

हरिद्वार में कुंभ के लिए यातायात प्लान जारी

 


हरिद्वार। कुंभ के मुख्य शाही स्नानों के लिए आठ दिन का ट्रैफिक प्लान आठ  अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। यातायात पुलिस ने करोड़ों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की उम्मीद को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित के लिए रूट प्लान जारी किया गया है। ट्रैफिक प्लान के मुताबिक शहर में किसी भी तरह के वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। बड़े और छोटे दोनों तरह के वाहनों के लिए प्लान जारी किया गया है। वहीं शटल बसें भी चलाने की प्लानिंग की गई है। हालांकि पिछले शाही स्नान में शटल बस सेवा नहीं चलाई गई थी। प्लान के मुताबिक दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले बड़े वाहन मंगलौर एवं रुड़की मैटाडोर तिराहा से लक्सर रोड, सुल्तानपुर फेरुपुरसे मातृसदन होकर दक्षद्वीप पार्किग में आएंगे। इन वाहनों को सिंहद्वार से बहादराबाद-रुड़की होकर वापस भेजा जाएगा। इस मार्ग पर यातायात का दवाब ज्यादा होने पर को मेरठ, मवाना, बिजनौर अथवा मुजफ्फरनगर, जानसठ, मीरापुर, बिजनौर, नजीबाबाद रोड से लाकर गौरीशंकर पार्किंग पर भी पार्क कराया जाएगा और इसी मार्ग से इनको वापस भेजा भी जाएगा। जबकि छोटे वाहनों को लक्सर रोड के लिए डायवर्ट किया जाएगा। 

सहारनपुर की ओर से आने वाले बड़े और छोटे वाहनों को बड़कला, छुटमलपुर, गागलहेड़ी से भगवानपुर होते हुए ईमलीखेड़ा, धनौरी पुल पार कर करते हुए कांवड़ पटरी से काली माता तिराहे के सामने से बीएचईएल तिराहे से सलेमपुर पिकेट मोड़ से राजा बिस्कुट तिराहे से सिडकुल मार्ग किरबी चौराहे से चिन्मय डिग्री कॉलेज से शिवालिक नगर तिराहे, बीएचईएल मध्य मार्ग से लाकर सेक्टर-04 पीठ के पीछे एवं फाउंड्री गेट के सामने से दाहिने मोड़कर धीरवाली पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। इन वाहनों की वापसी शिवालिक नगर तिराहा से बैरियर नं. 6, ख्याति ढाबे से बोंगला बाईपास से रुड़की राजमार्ग- 58 से होकर करायी जाएगी। 

नजीबाबाद और कोटद्वार मार्ग से आने वाले बड़े वाहन और छोटे वाहनों को नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग से आने वाले सभी प्रकार के बड़े वाहन 4.2 किमी से गौरीशंकर से नीलधारा पार्किंग में लाए जाएंगे। इन वाहनों को कोटद्वार से एंट्री कराई जाएगी। 

देहरादून ऋषिकेश मार्ग से आने वाले वाहनों को दूधियाबंध कृषि भूमि पर बनी पार्किंग पर पार्क कराया जाएगा। इस पार्किंग के भर जाने पर देहरादून, ऋषिकेश की तरफ से आने वाली सभी बड़ी गाड़ियों को मोतीचूर रेलवे फाटक के पास मोतीचूर-रोह पर बने पार्किंग में पार्क किया जाएगा। जबकि छोटे वाहनों को हरिपुर कलां मार्ग से होकर सप्तऋषि आश्रम के सामने सप्तऋषि पार्किंग स्थल पर पार्क कराया जाएगा। इनकी वापसी पुरानी भूपतवाला चौकी से दाहिने मुड़कर मुख्य मार्ग से वापस भेजा जाएगा।

दिल्ली रूट से आने वाले रोडवेज की बसों को पुरकाजी के पास से लक्सर रोड के लिए डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन लक्सर मार्ग से हरिद्वार के पास तक पहुंच सकेंगे। सहारनुपर से आने वाली रोडवेज की बसों को छुटमलपुर, गागलहेड़ी से भगवानपुर होते हुए ईमलीखेड़ा, धनौरी पुल से धीरवाली पार्किंग में बने अस्थाई बस अड्डे पर पार्क कराया जाएगा। नजीबाबाद कोटद्वार मार्ग से आने वाली रोडवेज बसों को 4.2 किमी से गौरीशंकर के पार्किंग में भेजा जाएगा। ऋषिकेश देहरादून की ओर से आने वाली उत्तराखंड और हिमाचल राज्य परिवहन की बसों को दूधाधारी चौक से मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास बने निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क कराया जाएंगा। 

शहर के अंदर के लिए अलग से प्लान बनाया गया है। दोपहिया और तीन पहिया वाहनों को शहर के अंदर किसी भी सूरत में नहीं आने दिया जाएगा। ज्वालापुर की ओर से आने वाले वाहनों को भगत सिंह चौक और कनखल की ओर से आने वाले वाहनों को हरिराम आर्य इंटर कॉलेज पर रोका जाएगा। उत्तरी हरिद्वार के वाहनों को खड़खड़ी से पहले ही बंद करा दिया जाएगा और सिडकुल से आने वाले वाहनों को भेल में ही रोक दिए जाएंगे। यहां इनके लिए अस्थाई पार्किंग बनाई गई है।

महिला छात्रावास के सामने निकाली अर्द्ध नग्न परेड


नई दिल्ली। देश के बड़े बौद्धिक संस्थान जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में महिला छात्रावास के सामने छात्रों की तरफ से अर्धनग्न परेड निकालने का मामला गरमा गया है। 

होली के नाम पर यह सब किया गया। सोमवार होली के दिन निकाली गई इस परेड की शिकायत छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ लैंगिक संवेदीकरण कमेटी (जीएसकैश) के समक्ष की है। हालांकि जीएसकैश की जगह विवि प्रशासन आईसीसी को मान्यता दी हुई है। छात्राओं की तरफ से दर्ज शिकायत के अनुसार होली के दिन दोपहर में महिला छात्रावास परिसर में छात्रों का एक समूह ने अर्धनग्न होकर परेड भी निकाली। 

वहीं इस मामले में जेएनयू छात्रसंघ ने जेएनयू प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है। छात्र संघ ने बयान जारी कर कहा है कि विवि प्रशासन ने इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में भी तक प्रशासन का कोई पक्ष सामने नहीं आया है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 01 अप्रैल 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 01 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत* 

⛅ *मास - चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - चतुर्थी सुबह 10:59 तक तत्पश्चात पंचमी*

⛅ *नक्षत्र - विशाखा सुबह 07:22 तक तत्पश्चात अनुराधा*

⛅ *योग - सिद्धि 02 अप्रैल प्रातः 02:47 तक तत्पश्चात व्यतिपात*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:15 से शाम 03:58 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:33* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:52* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण -*

 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞अगर दैनिक कार्यो में बाधा आती है या कार्य बनते बनते बिगड़ जाता है या दुकानदार की दुकान से ग्राहक आ कर के बिना कुछ खरीदे वापिस हो जाता है तो ये उपाय जरूर आजमाए 🙏🏻आरती में लौंग : सुबह पूजा के बाद आरती करते समय दीपक में 2 लौंग डाल कर आरती करें या कपूर में दो फूल वाले लौंग डालकर आरती करें। आपके हर काम सुगमता से होंगे और किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आएगी


🌷 *इन तिथियों का लाभ अवश्य लें* 🌷

➡ *06 अप्रैल : ब्रह्मलीन भगवत्पाद सॉईं श्री लीलाशाहजी महाराज का प्राकट्य दिवस*

➡ *07 अप्रैल : पापमोचनी एकादशी ( व्रत से पापराशि का विनाश)*

➡ *12 अप्रैल : सोमवती अमावस्या (सूर्योदय से सुबह 08:01 तक) (तुलसी की 108 परिक्रमा करने से दरिद्रता – नाश ), चैत्री अमावस्या (ध्यान, जप बहुत लाभदायी)*

➡ *13 अप्रैल : गुडी पाडवा ( पूरा दिन शुभ मुहूर्त), चैत्री नवरात्र प्रारम्भ, चेटीचंड*

➡ *14 अप्रैल : संक्रांति (पुण्यकाल : सूर्योदय से दोपहर 12:40 तक)* 🙏🏻

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *व्यतिपात योग* 🌷

🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*

🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*

🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*

💥 *विशेष ~ 02 अप्रैल 2021 शुक्रवार को प्रातः 02:48 से रात्रि 11:40 तक (यानी 02 अप्रैल, शुक्रवार को पूरा दिन) व्यतिपात योग है।*

🙏🏻पंचक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक

एकादशी

07 अप्रैल: पापमोचिनी एकादशी


23 अप्रैल: कामदा एकादशी


प्रदोष

09 अप्रैल- प्रदोष व्रत

24 अप्रैल- शनि प्रदोष व्रत


मेष 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, जिसमें जीवन साथी भी प्रसन्न नजर आएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है, जो आप को नुकसान पहुंचा सकती है। आज आपके सामाजिक कार्य में भी रुचि बढ़ी नजर आएगी। आज आपको अपने पुराने रुके हुए कार्य को करना ही होगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने सभी कार्य ईमानदारी से करने होंगे, नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों के अवरोध का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। परिवार में भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। व्यापार को आज अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी व्यापार गति पकड़ता दिखेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन 

आज का दिन नौकरी से जुड़े जातकों के लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा, जो लोग नौकरी में कार्यरत है, उनको आज प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं, इसलिए अपने अधिकारियों से वाणी में मधुरता बनाए रखें। परिवार में आज कुछ वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है, लेकिन परेशान ना हो। शाम के समय पिता जी की सलाह से वाद विवाद समाप्त होगा। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलता दिख रहा है। जीवन साथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा। व्यापार में आज नई नई रणनीति पर काम करेंगे, जिसमें भागदौड़ अधिक होगी। नौकरी से जुड़े जातकों के कार्यक्षेत्र में भी आज अच्छा वातावरण रहेगा। व्यस्तता के बीच आप अपनी लाइफ के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान को आज कोई उपहार भेंट कर सकते हैं।

सिंह 

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए कुछ तनाव भरा रह सकता है। परीक्षा की तैयारियों में कुछ अड़चन आ सकती है। आज भाई बहनों की कुछ समस्या का समाधान कराना होगा। परिवारिक खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति पर नजर बनाए रखें, तभी खर्चों को करने की सोचें। यदि आज किसी प्रकार का कोई कर्ज लेना पड़े, तो उससे बचें क्योंकि उसे उतारना आपके लिए मुश्किल होगा। प्रेम जीवन में आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें।

कन्या 

आज के दिन आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ा हुआ दिखेगा, जिससे लोग आपसे मित्रता रखने की भी चेष्टा रखेंगे। परिवार में आज कोई मुद्दा सिर उठा सकता है। यदि किसी संपत्ति के निवेश के लिए सोच रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को सावधानी से जांच लें। आज आपके व्यापार में अचानक से आपको धन लाभ होने की भरपूर उम्मीद दिख रही है। आज उन्हीं कार्यों को करने की कोशिश करें, जिनमें सफलता मिलने की उम्मीद हो। संतान को आज आप कुछ कार्य को करने के लिए सौंपेंगे।

तुला 

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। यदि संतान के विवाह से संबंधित कोई तनाव है, तो वह आज समाप्त होगा। आज अपने माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें क्योंकि उनका कोई पुराना रोग आज परेशान कर सकता है। छात्रों को प्रतियोगिता में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। जीवन साथी से आज छोटे-मोटे नोकझोंक हो सकती है। यदि वह नाराज हो, तो उन्हें मनाने की कोशिश अवश्य करें। आज आर्थिक लाभ होता दिख रहा है, लेकिन यदि किसी को कर्ज देना हो, तो उससे बचे, नहीं तो उस धन के वापस मिलने मे दिक्कत होगी।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको सहयोग मिलता दिख रहा है, जो लोग रोजगार के क्षेत्र में हैं, उनको भी सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों की वजह से आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आज कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में समय व्यतीत होगा। अधिकारी वर्ग से आप की सांठगांठ अच्छी होगी। सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको कुछ लोगों से मुलाकात करनी पड़ सकती है। सायंकाल का समय आज आप किसी शादी विवाह नामकरण आदि मंगलोत्सव मे व्यतीत करेंगे।

धनु 

आज का दिन आपको अपने व्यवसाय में आंख और कान दोनों खुले रखकर कार्य करने का होगा क्योंकि आपके कुछ विरोधी आज आपके कार्य बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, इसलिए आलस्य को त्याग कर तत्परता से डटे रहें। यदि साझेदारी में व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है। आज आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालेंगे और जीवन साथी को कहीं घुमाने फिराने ले जा सकते हैं। विद्यार्थियों को आज गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। संतान को धर्म-कर्म के कार्यों में कार्यरत देख मन को सुकून मिलेगा।

मकर

आज का दिन आपको विपरीत परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता में सहायक रहेगा, जो आपके भविष्य की योजनाओं को भी मजबूत करेंगी। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में सभी कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो आपकी अधिकारी वर्ग से कुछ अनबन हो सकती है। विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले जातकों के लिए आज विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। आज शाम के समय आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातको को आज ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आप अपने जीवन साथी को कहीं घुमाने फिराने भी ले जा सकते हैं। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। यदि कहीं पार्ट टाइम कार्य करने की सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज आप घर गृहस्थी के लिए कुछ जरूरी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

मीन 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों के आज किसी कंपटीशन में जीत मिल सकती हैं, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में दोस्तों के रूप में मिल रहे शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में आज आप का बोलबाला होगा, लेकिन शत्रु प्रबल रहेंगे। किसी महिला मित्र से मुलाकात आज अच्छी रहेगी, जिससे आप के अधूरे कार्य को पूरा होने में मदद मिलेगी।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। 

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 



  

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

बुधवार, 31 मार्च 2021

बचत और पीपीएफ पर घटा ब्याज


 नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर  घटाने का फैसला किया। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, छोटी योजनाओं पर ब्याज दर 1.10 फीसदी तक घटाई गई हैं। नई दरें एक अप्रैल 2021 से लागू हो जाएंगी।

पीपीएफ पर ब्याज दरों में 70 बेसिस प्वाइंट की कमी

पब्लिक प्रोविडेंट फंड या पीपीएफ के जरिए निवेश करने वालों को सरकार की तरफ से मायूसी मिली है। ऐसा इसलिए, क्योंंकि इसके ब्याज दर में 70 बेसिस प्वाइंट की कमी की गई है। अभी तक इस पर 7.1 फीसदी का सालाना ब्याज मिल रहा था, जो कि अब घटा कर 6.4 फीसदी कर दिया गया है। इसी तरह 5 साल की नेशनल सेविंग स्कीम पर मिलने वाली ब्याज दर में 90 बेसिस प्वाइंट की कमी हुई है। पहले इस पर 6.8 फीसदी का ब्याज मिलता था। अब यह घट कर 5.9 फीसदी रह गया है।

दो दिन राहत फिर सताएगी जबरदस्त गर्मी


 नई दिल्ली। हवाओं के चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों  में अगले दो दिनों में कुछ राहत मिलेगी क्योंकि तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। लेकिन तीन अप्रैल से मैदानी इलाकों में फिर लू चलने की आशंका है। जबकि अप्रैल से जून तक उत्तर और पूर्वी भारत में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। पिछले चार-पांच दिनों में देश के कई हिस्सों, खासकर राजस्थान में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। मौसम विभाग  ने कहा है कि गर्मी के आगामी मौसम (अप्रैल से जून) में उत्तर, उत्तर-पश्चिम के अधिकांश हिस्सों और पूर्व मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान के सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। दक्षिण भारत के अधिकतर हिस्सों, पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर आदि क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर से कम रहने का अनुमान है।

कवियों की होली में चली व्यंग्य की पिचकारियाँ


मुजफ्फरनगर । होली के पावन पर्व के सुअवसर पर "शब्द संसार साहित्यिक मंच" मुजफ्फरनगर द्वारा ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

आयोजन का शुभारंभ शब्द संसार मंच की संस्थापिका सविता वर्मा 'ग़ज़ल' सभी आमंत्रित कवि-कवियित्रियों को होली के पावन पर्व की शुभ मंगलकामनाएं देकर किया।

कुशल संचालन मनु श्वेता 'मनु' खतौली ने इन पंक्तियों के साथ किया-

"आज तो गिरह मन की खोलो।

एकता की पिचकारी में

रंग पर का घोलो"।

अजंलि गोयल किरतपुर ने माँ सरस्वती की वंदना व सुंदर काव्यपाठ कर किया।

नजीबाबाद ने नीमा शर्मा "हँसमुख'' ने भावपूर्ण रचना प्रस्तुत की 

 "इस बार होली ,ना भाये मेरी माँ

एक तेरे जाने का है गम 

बहना में बसती थी मेरी जाँ । । 

 सुमन प्रभा मुजफ्फरनगर ने अपनी सुंदर रचना सुनाकर सबका मन मोह लिया।

 भुला कर द्वेष दिलों से

आओ हम होली खेलें

रंगों भरी इस बेला पर

दुश्मन को भी संग लेले।। 


राकेश दुलार ने अपनी कविता के माध्यम से 

अजन्मी बेटी की व्यथा को कुछ यूं बयाँ किया-

 रो रोकर बेटी अपनी अपनी फरियाद सुनाये

मत मारो कोख में हमको,मत करो भ्रूण हत्याएं।


रश्मि लहर लखनऊ से ने बहुत एक से बढ़कर एक होली की रचनाएं सुनाकर वाहवाही लूटी।-

सजा लो  कल्पना के  रंग

रंगोली-नेह की  रख लो

गले मिल लो शगुन से तुम

हृदय उत्साह से ढक लो..।

वीर सिंह 'फ़राज़' मुजफ्फरनगर ने अपनी होली की सुंदर प्रस्तुति के द्वारा आयोजन में चार चांद लगा दिये-


 शौक़ की महफ़िल 

बढ़ाएं  प्यार  होली   पर,

गिराएं  आओ नफ़रत की

हर इक दीवार होली पर।।

वरिष्ठ कवियित्री सुशीला शर्मा मुजफ्फरनगर ने उत्कृष्ट गीत सुनाकर रंगों से सराबोर कर दिया-

 हमारा तन-मन रंग डाला।

बड़ा हठीला श्याम

 साँवरा ,

गोकुल का ग्वाला।।


डॉ.रिजवान छपार ने बेहद उम्दा अशआर पेश किये-

खुद को इतना भी न सताया कर

कभी खुल के भी मुस्कुराया कर

गैरों की ख़ातिर सज़े दस्तरख़्वान।

रिश्तें अपनों से भी  निभाया कर।।


पवन भारतीय मुजफ्फरनगर ने बहुत सुंदर होली की रचनाएं सुनाई-

 रंग, गुलाल, अबीर से तुम ,

खेलों ऐसे होली ।

खुशी में झूमें बूढ़े , बच्चे,

मिलकर सखा सहेली ।।


महेश वर्मा हापुड़ ने आज के हालात पर  व्यंगात्मक प्रस्तुति दी-

हो आजकल बेरंग क्यूं त्यौहार है।

क्यूं नहीं दिल में जगह, क्यूं आपसी तकरार है।।

रंग तो थोड़े मिलेंगे, होली के, बाजार में...

रंग बदलने वाले गिरगिट की यहां भरमार है।।

आयोजन के अन्त में सविता वर्मा 'ग़ज़ल' (संस्थापिका शब्द संसार साहित्यिक मंच) ने सभी आमंत्रित कवि व कवियित्रियों का आभार व्यक्त किया।

किसान कर रहे संसद कूच की तैयारी


नई दिल्ली। कृषि कानूनों को लेकर किसानों ने संसद कूच का एलान किया है। किसान मई के पहले सप्ताह में महिलाओं की अगुवाई में संसद भवन तक पैदल मार्च करेंगे। किसानों ने फैसला किया है कि सभी बॉर्डर से एक साथ पैदल मार्च करते हुए संसद के लिए निकलेंगे। संसद जाने के लिए तारीख जल्द ही तय करके घोषणा की जाएगी। 10 अप्रैल को केएमपी एक्सप्रेस-वे को 24 घंटे के लिए जाम किया जाएगा। इससे पहले पांच अप्रैल को देशभर में 736 जिलों में एफसीआई के कार्यालय के बाहर 11 बजे से शाम छह बजे तक धरना प्रदर्शन होगा। 

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य गुरनाम सिंह चढूनी, एडवोकेट प्रेम सिंह भंगू, बूटा सिंह बुर्जगिल, सतनाम सिंह अजनाला, रविंदर कौर, सरदार संतोख सिंह, जोगेंद्र नैन, प्रदीप धनखड़ ने बताया कि संसद कूच में महिलाएं, दलित, आदिवासी, बहुजन, बेरोजगार युवा समेत समाज का हर तबका शामिल होगा। इसमें शामिल होने के लिए बॉर्डर तक लोग ट्रैक्टर व अन्य वाहनों में पहुंचेंगे और बॉर्डर से आगे नेताओं की अगुवाई में पैदल दिल्ली कूच होगा। किसान नेताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर जिस तरह से पुलिस ने किसानों को गुमराह किया था, ऐसा इस बार नहीं होगा। 

चढूनी ने कहा कि सरकार की नीयत में खोट है। पीएम कहते हैं कि एमएसपी था और वह आगे भी रहेगा। जबकि गृह मंत्री अमित शाह से जब किसानों की बात हुई तो उन्होंने साफ मना कर दिया था कि सरकार पूरी फसल नहीं खरीद सकती। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की नीयत साफ है तो पीएम संसद में सभी 23 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की बात कह दें। उन्होंने कहा कि यह तीनों कानून पूरी तरह रद्द कराकर ही किसान घर लौटेंगे। 


यह फैसले हुए

पांच अप्रैल को एफसीआई बचाओ दिवस मनाया जाएगा और देशभर में एफसीआई के कार्यालयों का घेराव करेंगे

10 अप्रैल को 24 घंटे के लिए केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे) को जाम किया जाएगा 

13 अप्रैल को वैशाखी का त्योहार और खालसा दिवस दिल्ली की सीमाओं पर मनाया जाएगा

14 अप्रैल को भीमराव आंबेडकर की जयंती पर संविधान बचाओ दिवस मनाया जाएगा

एक मई को मजदूर दिवस दिल्ली बॉर्डर पर मनाया जाएगा

मई के पहले सप्ताह में संसद कूच किया जाएगा

तेज हवा में गिरा पेड, युवक की मौत


मुजफ्फरनगर । आज चली तेज हवा युवक की मौत का कारण बन गयी। 

भोपा निवासी 20 वर्षीय आशु पुत्र नैपाल सिंह बुधवार को मलपुरा गांव में मजदूरी पर पेड काटने का कार्य कर रहा था। तेज हवा के कारण अचानक पेड़ टूटकर आशु के ऊपर गिर गया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोपा पर लाया गया, जहां से गम्भीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नैपाल सिंह पर पूर्व में भी इस प्रकार की विपदा घट चुकी है। पूर्व में नैपाल सिंह का एक जवान पुत्र व एक जवान पुत्री की विभिन्न हादसों में मौत हो चुकी है। नैपाल सिंह के अब चार पुत्रियां हैं। दो जवान पुत्रों व एक पुत्री को खोने के बाद नैपाल सिंह व उनकी पत्नी गमजदा हैं तथा परिवार पर आर्थिक संकट छा गया है।

लाखों की लूट और डबल मर्डर में चार को उम्रकैद


 मुजफ्फरनगर । अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (कोर्ट नंबर 10) बलराज सिंह ने लाखों रुपए के सामान से भरा ट्रक लूटने के बाद बुलंदशहर के अगौता क्षेत्र के गांव गांव जौलीगढ़ निवासी ट्रक के ड्राईवर मुशाहिद व उसके साथी क्लीनर की हत्या करने के आरोप में चार अभियुक्तों को दोषी मानकर आजीवन कारावास एवं विभिन्न धाराओं में 41 हजार रुपए प्रत्येक अभियुक्त पर अर्थदंड की सजा सुनाई है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार 22 फरवरी 2015 को थाना नई मंडी पर मुकदमा दर्ज कराया था कि बाला जी ट्रांसपोर्ट गाजियाबाद के ट्रक को लगभग 21 लाख रुपए के सामान समेत लूटकर बदमाशों ने उसके ड्राईवर बुलंदशहर के जौलीगढ गांव निवासी मुशाईद पुत्र बून्दू उसके साथी क्लीनर की हत्या कर शव को फेंक दिया है। इस मामले में पुलिस ने गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना क्षेत्र के गांव टवारसी निवासी गिरोह के चार सदस्यों मुजम्मिल, नाजिम, इमरान व नौशाद को गिरफ्तार कर आरोपी बनाया था। इस मामले में आरोप पत्र कोर्ट में पेश होने के बाद मामला सेशन्स सुपुर्द होने पर मुकदमें की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (कोर्ट नंबर दस) बलराज सिंह की अदालत में हुई। अभियोजन की ओर से पैरवी करने वाले सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कुलदीप कुमार ने आरोप साबित करने को कुल 11 गवाह पेश किए। सेशन्स कोर्ट नंबर दस के पीठासी अपर सत्र न्यायाधीश बलराज सिंह ने गवाहों के बयान और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चारों अभियुक्त मुजम्मिल, नाजिम, इमरान व नौशाद को ट्रक व सामान लूटने तथा ड्राईवर व क्लीनर की हत्या करने का दोषी करार देते हुए आईपीसी की धारा 394 के अंतर्गत दस वर्ष कारावास व प्रत्येक अभियुक्त पर 10 हजार रुपया जुर्माना, धारा 302/ सपठित 34 के तहत आजीवन कारावास व प्रत्येक अभियुक्त पर 20 हजार रुपया जुर्माना, धारा 201 के तहत 5 वर्ष का कारावास व प्रत्येक अभियुक्त पर 5 हजार रुपया का जुर्माना, धारा 411 के तहत 2 वर्ष का कठोर कारावास व प्रत्येक अभियुक्त पर एक हजार रुपया का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।

महिला कांस्टेबल से रेप में डीआईजी सस्पेंड


नई दिल्ली। सेंट्रल रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक महिला कॉन्स्टेबल से रेप का मामला दर्ज होने के बाद डीआईजी को सस्पेंड कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, एक 30 वर्षीय सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल द्वारा सीआरपीएफ के डीआईजी स्तर के अधिकारी और अर्जुन अवॉर्डी खजान सिंह और अन्य के खिलाफ बलात्कार, यौन उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया गया था। सभी आरोपियों के खिलाफ दिल्ली में मामला भी दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद अब मुख्य आरोपी डीआईजी खजान सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।

जिले में कोरोना के मामले प्रदेश स्तर पर बताए 24 जिला स्तर पर सिर्फ पांच

 मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग की स्थिति काफी उलटपुलट बनी हुई है। आज मुजफ्फरनगर के स्वास्थ विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में कुल 5 कोरोना पॉजिटिव बताए गए हैं। इसके विपरीत प्रदेश स्तर से जारी की गई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव की तादाद 24 बताई गई है। अब ऐसे में इस बात को लेकर असमंजस बन रहा है कि जिला स्तर और प्रदेश स्तर से जारी की गई रिपोर्ट में इतना अंतर क्यों है। क्या स्वास्थ विभाग आंकड़ों के साथ खेल कर रहा है। प्रदेश स्तर के मुजफ्फरनगर जिले में 24 कोरोना पॉजिटिव बताए गए हैं। दूसरी आज जिला स्तर से जारी की गई रिपोर्ट में 5 कोरोनावायरस संक्रमित बताए गए हैं। जबकि प्रदेश स्तर पर जारी रिपोर्ट में मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति की कोरोनावायरस के कारण मौत बताई गई है।


रसोई गैस के दामों में कमी

 


नई दिल्ली। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी ) यूजर्स के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। प्रति सिलेंडर 10 रुपये की कटौती की गई है। एलपीजी सिलेंडर के दाम में की गई यह कटौती 1 अप्रैल 2021 से प्रभावी होगी। इस कटौती के बाद दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर का दाम 809 रुपये हो जाएगा, जो कि अभी 819 रुपये है। यह बात इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपनी वेबसाइट में कही है। दिल्ली के अलावा, दूसरे मार्केट्स में भी सिलेंडर के दाम इतने ही घटाए गए हैं।

श्रीराम कालेज के छात्रों ने बनाई आर्गेनिक कीटनाशक


मुजफ्फरनगर । श्रीराम काॅलेज के कृषि विभाग के छात्रों द्वारा बनाई गई कीटनाशक दवा काफी कारगर साबित हो रही है। 

श्रीराम कॉलेज के कृषि विभाग के छात्रों द्वारा एक कार्बनिक (आर्गेनिक) कीटनाशी दवाई तैयार की गयी। विभाग के अध्यापकों तथा छात्रों ने खेती में प्रयोग हो रहे रसायन को कम करने के लिए इस दवाई को तैयार किया। छात्रों के द्वारा बताया गया की आज के समय में रसायनो का प्रयोग अधिक हो रहा है जिसका दुष्प्रभाव हमें देखने को मिल रहा है। ये जहरीले पदार्थ किसी भी रूप में हमारे तथा पालतू पशुओ के अंदर प्रवेश करते है जिससे खतरनाक बीमारिया फैलती है। इनके द्वारा हमारी मिटटी के अंदर तथा बाह्रय रहने वाले लाभदायक सुक्ष्मजीव नष्ट हो जाते है जो फसल उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण है। इन सभी बातो को ध्यान में रखते हुए इस कीटनाशी घोल को तैयार किया गया। बनाये गए घोल को तैयार करने के लिए ५ कि.ग्रा पार्थेनियम घास, ५ कि.ग्रा नीम की पत्ती, ५०० ग्राम गावमूत्र, ५० ग्राम रीठा पावडर, ३ कि.ग्रा १० दिन पुरानी लस्सी ली गयी । पहले पार्थेनियम तथा नीम के पत्तो के ५ लीटर पानी में पकाया जब पानी पकते हुए १ लीटर के आसपास रह गया तो इस पानी को छान लिया। इस पानी को ठंडा होने के बाद इसमें बाकि सामग्री को मिश्रित किया गया ओर १० दिन के लिए रख दिया गया। १० दिन बाद इसको छान लिया प्राप्त घोल एक कीटनाशी के रूप में प्राप्त हुआ । इस घोल से ५०० ग्राम लिया ओर १४ लीटर पानी के साथ स्प्रेयर की सहयता से छिड़काव किया गया जिसका प्रभाव ३ दिन के अंदर ७० प्रतिशत देखने को मिला। इस दवाई को किसान घर पर ही तैयार कर सकते है।  कृषि विभाध्यक्ष डॉ0 नईम ने बताया की इस दवाई को तैयार करने में लगी सामग्री पूरी तरह ऑर्गेनिक है जिसमे किसी तरह का कोई रसायन नहीं मिलाया गया। हमारे जीवन में बीमारियों से बचने के  लिए ऑर्गेनिक खेती की क्रिया को अपनाना होगा।  ऑर्गेनिक फसल उत्पादन से आय भी बढाई जा सकती है क्योकि बाजार में आर्गेनिक कृषि उत्पाद का मूल्य अधिक है तथा मांग भी बढ़ रही है। ऑर्गेनिक खेती रासयनिक खेती से सस्ती एवं लाभदायक है। उधान विज्ञानं के सहायक प्रवक्ता डॉ. कटार सिंह ने बताया की यह दवाई फल एवं सब्जी में लगने वाले किट पर अधिक प्रभावशाली रहेगी जिससे फल एवं सब्जी को बिना रसायन के प्रयोग से बचाया जा सकेगा। 

श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ0 आदित्य गौतम ने छात्रों एवं कृषि विभाग के अध्यापको को बधाई देते हुए कहा के इस तरह के शोध जीवन में आने वाली बीमारियो को दूर कर देते है तथा विभाग को भविष्य में ऐसे शोध करने के लिए प्रेरित किया। 

इस अवसर पर डॉ सौरभ जैन, डॉ विनीत शर्मा, आबिद, मुकुल, श्रेया, हिमांशु गौतम, अनमोल, रोहित एवं कृषि विभाग के समस्त छात्र मौजूद रहे।

रोहाना प्लाजा पर टोल की दरें बढ़ाई

 


मुजफ्फरनगर । स्टेट हाइवे मुजफ्फरनगर सहारनपुर एसएच-59 रोहाना टोलप्लाज़ा पर रेट में बढ़ोतरी कर दी गई है। 

अब सिंगल साइड व डबल साइड यात्रा में 1 अप्रैल से अब और जेब ढीली करनी होगी। 


*लाइट मोटर व्हीकल 135-140, रिटर्न चार्ज 200-210*


*लाइट कोमर्शियल व्हीकल 200-210, रिटर्न चार्ज 300-320*


*बस ओर ट्रक 400-420 रिटर्न चार्ज 600-630*


*हेवी लोड वाहन 630-665 रिटर्न चार्ज 945-995*


*ओवरसाइज व्हीकल 800-840 से 1200-1265*


1 अप्रैल से लागू होंगे बढ़े रेट पर उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण  द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

डीएम सेल्वा कुमारी जे के निर्देश :जिले में भी कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन होगा


मुजफ्फरनगर। कोरोना को लेकर शासन की सख्ती के बाद जिला मजिस्टेट सेल्वा कुमारी जे ने भी कोरोना गाइड लाइन पर सख्ती से अम्ल करने के आदेश दिए हैं। 

उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव उप्र शासन गृह (गोपन) अनुभाग-3 लखनऊ के पत्र के अन्तर्गत गृह मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश का उल्लेख करते हुए अवगत कराया गया है कि कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में 05 महीनों तक लगातार गिरावट आने के उपरान्त अब कुछ सप्ताहों से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसी स्थिति में पुनः सामान्य स्थिति बहाल किये जाने के लिए महामारी के संचरण की श्रृंखला को प्रभावी ढंग से तोडने की आवश्यकता है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के पूर्व ओदश दिनांक 27.01.2021 द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के साथ सभी आर्थिक और अन्य गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से इस शर्त के साथ खोला गया कि निर्धारित मानक संचलन प्रक्रिया (एस0ओ0पी0) का सावधानीपूर्वक पालन किया जाये। उक्त गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित रखे जाने के लिए देश के सभी हिस्सों में टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट प्रोटोकाल को सख्ती से लागू करने, कोविड-19 के प्रोटोकाल का पूर्णतः पालन करने एवं टीकाकरण अभियान को तेजी से बढाये जाने की अनिवार्य आवश्यकता है। उक्त  के सम्बन्ध में मुख्य सचिव महोदय द्वारा निर्गत उपरोक्त आदेश दिनांक 26 मार्च 2021 के अन्तर्गत कोविड-19 के प्रसार पर प्रभावी पूर्ण नियंत्रण हेतु दिनांक 01.04.2021 से 30.04.2021 तक के लिए दिशा निर्देश जारी करते हुए उनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए गए है। मुख्य सचिव, महोदय उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ द्वारा निर्गत उक्त शासनादेश के अन्तर्गत जारी निर्देशों के अनुपालन में जनपद मुजफ्फरनगर में उक्त निर्देशों को निम्नवत् लागू किया जाता है-

टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट प्रोटोकाल को प्रभावी रूप से लागू किया जाना है। उन्होंने कहा कि 

1. कोविड-19 के जो परीक्षण किए जा रहे हैं, वे समान रूप से किए जाएं और जहाॅ अधिक संख्या के मामलों की रिपोर्टिग पायी जाये, उनमें अधिक संख्या में पर्याप्त परीक्षण किये जाये। आरीटी-पीसीआर परीक्षणों को बेहतर प्रयासों के साथ बढाकर उनका अनुपाल 70 प्रतिशत या उससे अधिक किया जाये।

ट्रैक 

2. गहन परीक्षण के परिणामस्वरूप पाये गये नये कोविड पाॅजटिव केसों को तत्काल क्वारंटाइन किया जाय एवं उनके सम्पर्क में आये व्यक्तियों का शीघ्रातिशीघ्र पता लगाकर उन्हें भी क्वारंटाइन किया जाये। कन्टेनमेन्ट जोन का सीमांकन किया जाय और रोकथाम के निर्धारित उपायों को इन क्षेत्रों में लागू किया जाय।

3. संवेदनशील एवं ज्यादा घटना वाले क्षेत्रों में कन्टेनमेन्ट जोन का प्रभावी सीमांकन, वायरस को फैलने से रोकने एवं उसको नियंत्रित करने का प्रभावी उपाय है। कन्टेनमेन्ट जोन का सीमांकन, प्रशासन द्वारा सूक्ष्म स्तर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्राीलय, भारत सरकार के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। कन्टेनमेन्ट जोन की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध करायी जाये। साथ ही इस सूची को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार से भी नियमित रूप से साझा किया जाये।

4. चिन्हित कन्टेनमेंट जोन के भीतर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित किए गए रोकथाम के उपायों को निम्नानुसार सुनिश्चित किया जायेंः-

(अ) कन्टेनमेन्ट जोन में केवल आवश्यक गतिविधियों को अनुमति दी जाये।

(इ) आपातकालीन चिकित्सा, आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति के सिवाय कन्टेनमेन्ट जोन के व उसके बाहर के लोगों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाये।

(ब) इस उद्देश्य के लिए सर्विलांस टीमों द्वारा घर-घर गहन निगरानी की जाये।

(क) निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार परीक्षण किया जाये।

(म) कोविड से ग्रसित व्यक्तियेां के सम्पर्क में आये हुए लोगों की एक सूची तैयार की जाये और उनके ट्रैकिंग, पहचान के साथ उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाय (सम्पर्क में आए 80 प्रतिशत व्यक्तियों को 72 घण्टों में पता लगाकर सूचीबद्ध किया जाय)

 बफर जोन्स में मामलों की निगरानी स्वास्थ्य सुविधाओं या आउटरीच मोबइल इकाइयों अथवा फीवर क्लीनिक के माध्यम से की जाये।

(ह) स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन, पुलिस और नगरपालिका के अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वह यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित कन्टेनमेन्ट मानकों का कडाई से पालन किया जाय।

ट्रीट

5. कोविड-19 मरीजों का त्वरित आइसोलेशन उनपचार की सुविधाओं के साथ सुनिश्चित किया जाय (होम आइसोलेशन की गाइडलाइन्स का कडाई से अनुपालन किया जाय)

6. चिकित्सीय सुविधाओं को निर्देशानुसार उपलब्ध कराया जाये। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं अनुभवी व्यक्तियों की क्षमता निर्माण को सभी स्तरों पर एक सतत् अभ्यास के तहत आयोजित किया जाये, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि निर्धारित नैदानिक प्रबन्धन प्रोटोकाल को स्पष्ट रूप से समझा एवं तद्नुसार प्रबन्धित किया गया है।

7. राज्य की सम्बन्धित एजेन्सियां इस बात को सुनिश्चित करेंगी कि कोविड हेतु समर्पित स्वास्थ्य एवं लाॅजिस्टिक (औषधालय सहित) की उपलब्धता पर्याप्त हो।

8. संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं अनुभवी व्यक्तियों द्वारा संक्रमण उपचार सुविधाओं (रोकथाम एवं नियंत्रण) का पालन किया जाय।

कोविड-19 के सम्बन्ध में अपेक्षित आचरण

9. कोविड-19 से सम्बन्धित अपेक्षित आचरण/कार्यवाही को प्रोत्साहित करने हेतु समस्त आवश्यक उपाय लागू किये जाये तथा मास्क पहनने, हाथों की स्वच्छता एवं सामाजिक दूरी के मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाय।

10. फेस मास्क पहनना एक आवश्यक निरोधक उपाय है एवं इस मूल आवश्यकता को लागू करने के लिए प्रशासनिक कार्यवाही की जाये। मास्क पहनने की अनिवार्यता के दृष्टिगत सार्वजनिक व कार्यस्थलों पर मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों पर अपेक्षित अर्थदण्ड लगाने एवं प्रशासनिक कार्यवाही भी की जाय।

11. भीड-भाड वाले स्थलों विशेषकर बाजार, साप्ताहिक बाजार, सार्वजनिक परिवहन आदि मतें सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने हेतु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा जारी  ैव्च् का कडाई से अनुपालन कराया जाये।

12. ट्रेन व मेट्रो रेल द्वारा यात्राओं को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पूर्व में निर्गत निर्देशों का सख्ती से अनुपालन किया जाय। बस, अथवा यातायात के अन्य साधनों के विषय में भी कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

13. कोविड-19 निर्देश का कडाई से पालन किया जाये।

विभिन्न गतिविधियों हेतु निर्गत एस0ओ0पी0 का पालन-

14. कन्टेनमेन्ट जोन के बाहर लगभग सभी प्रकार की आर्थिक एवं अन्य गतिविधियां चरणबद्ध रूप से प्रारम्भ कर दी गयी है। इन गतिविधियों में मुख्यतः यात्री ट्रेनों से आवागमन,स्कूल, उच्च शैक्षणिक संस्थाए, होटल एवं रेस्टोरेन्टस, शाॅपिंग माल, मल्टीप्लेक्स, मनोरंजन पार्क, योगा केन्द्र एवं जिम, प्रदर्शनी, सभा एवं समागम आदि है तथा इनके संचालन हेतु कार्यात्मक मानक तय किये गये है।

15. कोविड-19 के प्रसार के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सम्बन्धित विभगा समय-समय पर अद्यतन होने वाली एस ओ पी  को कडाई से लागू करने के लिए जिम्मेदार होंगे।

16. भारत सरकार ने कोविड-19 के विरूद्ध दुनिया का सबसे विशाल टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इस संदर्भ में कोविड-19 के लिए टीका प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह जनसंख्या समूहों, खरीद एवं सूची प्रबंधन, वैक्सीन चयन वितरण एवं ट्रैकिंग पर मार्गदर्शन प्रदान करता है। who की संस्तुतियों को केन्द्र सरकार के द्वारा स्वीकृत एवं अंतिम रूप दिया गया है।

17. यद्यपि टीकाकरण अभियान सुचारू रूप से आगे बढ रहा है, किन्तु टीकाकरण की धीमी गति चिंता का विषय है। ऐसी स्थिति में वर्तमान परिदृश्य में कोविड-19 श्रृंखला को तोडने के लिए एक सुनियोजित तरीके से टीकाकरण की गति को तीव्र किया जाये।

स्थानीय प्रतिबन्ध

18. स्थिति के आंकलन के आधार पर जनपद/क्षेत्र, शहर/वार्ड स्तर पर स्थानीय प्रतिबन्ध लगाये जा सकते है।    

19. अन्तर्राज्यीय एवं राज्य के अन्दर व्यक्तियों एवं माल आदि के आवागमन पर कोई प्रतिबन्ध नहीं होगा। पडोसी देशों के साथ की गयी संधियों की शर्तो के अनुरूप सीमा पार परिवहन की अनुमति होगी। इस हेतु पृथक से किसी भी प्रकार की अनुमति/अनुमोदन/ई-परमिट की आवश्यकता नहीं होगी।

संक्रमण के खतरे के प्रति संवेदनशील व्यक्तियों की सुरक्षा

20. 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, सह-रूग्णता अर्था 01 से अधिक अन्य बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति, गर्भवही स्त्रियों और 10 वर्ष की आयु से नीचे के बच्चों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

आरोग्य सेतु मोबाइल एप्लीकेशन का प्रयोग

21. आरोग्य सेतु ऐप को सुसंगत मोबाइल फोन में प्रयोग में लाया जाए। आरोग्य सेतु ऐप शुरूआती संक्रमण के खतरे को पहचानने और संक्रमण के विरूद्ध व्यक्ति एवं समुदाय को सुरक्षा प्रदान करता है।

दिशा-निर्देशों का कडाई से अनुपालन

22. समस्त अधिकारी उपरोक्त दिशा-निर्देशों का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का कडाई से अनुपालन करने हेतु धारा-144 सीआरपीसी-1973 का आवश्यकतानुसार प्रयोग करेंगे।

23. उपरोक्त दिशा-निर्देशों का किसी व्यक्ति द्वारा उल्लंघन करने पर उसके विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम की धारा-51 से 60 तथा भा0द0वि0 की धारा-188 में दिये गये प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेंगी।

शामली में शराब पीने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो महिलाओं की मौत

 शामली l शराब पीने को लेकर हुए विवाद के खूनी संघर्ष बदलने पर दो महिलाओं की मौत हो गई l जिसमें कई अन्य घायल है l 

आपको बता दें कि शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में देर रात शराब पीने को लेकर दो पक्षों में मामूली विवाद हुआ l विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया l दोनों तरफ से धारदार हथियार फायरिंग व पथराव हुआ l खूनी संघर्ष में एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया l जबकि दूसरी घायल महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया l इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कार्रवाई शुरू कर दी थी l जैसे ही दूसरी महिला की मौत हुई तो गांव में एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया l अंदेशा लगाया जा रहा है कि गांव में दोबारा फिर कोई अनहोनी घटना हो सकती है


l

कोरोना के चलते रात 9 बजे तक बाजारों को बंद करने का आदेश जारी

 जयपुर l राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अशोक गहलोत सरकार ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, जिसका संकेत उन्होंने बीते दिनों ही दिया था। बुधवार के दिन सीएम गहलोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इसके तहत नाइट कर्फ्यू 11 की बजाय रात 10 बजे से ही लागू होगा तो बाजार भी रात 9 बजे बंद हो जाएंगे l


राजस्थान में कोरोना तेजी से अपने पांव पसार रहा है, जिसके चलते गहलोत सरकार ने सीएम की अध्यक्षता में हुई कोरोना कोर ग्रुप की बैठक में नई गाइडलाइन को मंजूरी दी है। इसे जल्द ही जारी किया जाएगा। राजधानी जयपुर सहित 8 शहरों में अब रात 11 की जगह रात 10 बजे से नाइट नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा बाजार भी अब 10 बजे की जगह 9 बजे बंद होंगे। साथ ही कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए 8वीं तक के स्कूल को भी बंद करने, कोचिंग संस्थान और स्वीमिंग पूल पर पाबंदी लगाने का फैसला किया गया है।  


बता दें कि, बीते 21 मार्च को भी राज्य के गृह विभाग ने फैसला लिया था कि 8 शहरों में नाइट कर्फ्यू लगेगा और रात 10 बजे तक बाजार करने की बात कही गई थी। इसके अलावा कहा गया है कि बाजार के साथ-साथ अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क लगाने के साथ सभी नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। यदि कोई दुकानदार बिना मास्क मिलता है या बिना मास्क वाले को सामान देगा तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। दुकान भी सीज की जा सकती है। गृह विभाग की नई गाइडलाइन में इसका भी प्रावधान होगा। मुख्यमंत्री गहलोत ने मीटिंग में कहा कि राज्य में कोरोना को रोकने के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाए जाएं और साथ ही सभी कलेक्टर, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग व माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने पर फोकस करें।वहीं, बैठक के बाद सीएम गहलोत ने कहा, ''राज्य में सभी जगह 'नो मास्क-नो एंट्री' की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए। लोगों का जीवन बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज की स्थिति में बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए हम किसी भी कीमत पर कोई कम्प्रोमाइज नहीं करेंगे और जरूरी फैसले लिए जाएंगे। टीकाकरण की गति को और बढ़ाया जाए।''

विधायक उमेश मलिक ने किया सीसीआर कालेज में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन


मुजफ्फरनगर । छोटू राम महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में  विधायक उमेश मलिक के द्वारा नवनिर्मित रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नरेश मलिक, प्रबंध समिति के अध्यक्ष महक सिंह मलिक  तथा सचिव शरद कुमार ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। माननीय विधायक जी ने सर्वप्रथम चौधरी चरण सिंह जी व चौधरी छोटूराम जी की मूर्ति का माल्यार्पण किया तत्पश्चात उन्होंने एमएससी रसायन विज्ञान कक्ष तथा प्रयोगशाला का फीता काटकर विधिवत रूप से उद्घाटन किया। माननीय विधायक जी ने कहां की एमएससी रसायन विज्ञान शाखा अत्यधिक अवसरों वाली शाखा है जिसके की सरकारी तथा प्राइवेट दोनों ही सेक्टरों में अत्यधिक डिमांड है एमएससी रसायन विज्ञान खुलने से निश्चित रूप से ही हमारे क्षेत्र के छात्र छात्राओं को अत्यधिक लाभ होगा तथा उन्हें एडमिशन के लिए अन्यत्र जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ साथ महाविद्यालय अध्यक्ष महक सिंह मलिक ने कहा कि एमएससी रसायन विज्ञान शाखा का खुलना महाविद्यालय के लिए एक गौरव की बात है तथा इससे सभी को लाभ होगा। महाविद्यालय सचिव  शरद कुमा ने इस कार्य के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नरेश मलिक , रसायन विज्ञान विभाग के  विभागाध्यक्ष डॉ इंद्रजीत सिंह तथा समस्त स्टाफ को बधाइयां दी और कामना की कि भविष्य में भी कॉलेज ऐसे ही निरंतर तरक्की करता रहे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य नरेश मलिक  ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का योगदान रहा ।

बुढ़ाना के युवक की पंजाब में हत्या


मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना के गांव लोई के दलित युवक की उसके मामा के पुत्र ने मामूली बात पर पंजाब में भट्टे पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। जबकि उसके भाई को मारपीट कर अधमरा कर दिया। आज बुधवार के दिन परिजनों द्वारा गांव लोई में मृतक का शव लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर पंजाब पुलिस ने गांव लोई में आकर जहां परिजनों को सांत्वना दी वहीं दूसरी और एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा हत्यारा फरार हो गया। बुढ़ाना ब्लाक के गांव लोई निवासी 21 वर्षीय रविंद्र पुत्र मुवासी बीते साल सितंबर में पंजाब प्रांत के जिला संगरुर के गांव देवला थाना मुनक में भट्टे पर काम करने गया हुआ था। भट्टे पर रविन्द्र के मामा का लड़का अजय निवासी मतनावली कांधला जिला शामली और उसका रिश्तेदार प्रदीप भी काम कर रहा था। दुलहैंडी वाले दिन रंग डालने को लेकर रविन्द्र व अजय मे कहासुनी हो गई। तब भट्टे पर मौजूद अन्य लेवर ने दोनों में बीच बचाव करना दिया था। कुछ देर बाद अजय और प्रदीप दोनों रविन्द्र के पास आये। जिनमें से प्रदीप ने रविन्द्र को पकड़ लिया और अजय ने रविन्द्र के सीने में चाकुओं के वार कर दिए। जब इस बात का विरोध रविन्द्र के भाई अनुज ने किया तो आरोपियों ने उसको मारपीट कर अधमरा कर दिया और फरार हो गए। उधर घायल रविन्द्र चाकू लगते ही वहीं गिर गया जबकि दोनों आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना जैसे ही किसी के द्वारा मुनक पुलिस को मिली तो मौके पर मुनक थाने के एसएसआई हरबंश सिंह दल बल सहित पहुंचे और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसके घायल भाई अनुज को हस्पताल पहुंचाया। वहां के लोगों के आधार पर मुनक पुलिस द्वारा घटना की सूचना मृतक रविन्द्र के परिजनों को दी गई तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मुनक थाना पहुंचे और घटनास्थल पर जाकर सारी बात जानकर मुनक पुलिस को आरोपी अजय और प्रदीप के खिलाफ रविन्द्र की हत्या और अनुज को जानलेवा हमला करके घायल करने की तहरीर दी। मुनक पुलिस बीती मंगलवार की देर रात गांव लोई में मृतक रविन्द्र के शव को लाई और गांव मतनावली में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपी भाग जाने में सफल रहा। आज बुधवार की सुबह रविन्द्र के शव का गांव लोई के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना को लेकर गांव में शोक है। सांत्वना देने जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार बाबा मोमीन‌ हसन गांव लोई पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

सीओ समेत आठ पुलिस अधिकारियों को सेवा निवृत्त होने पर शानदार विदाई


मुजफ्फरनगर। उत्तर-प्रदेश पुलिस को अपनी शानदार सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए सीओ समेत आठ पुलिस अधिकारीगण के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 

एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय महोदय व एसपी अपराध दुर्गेश कुमार सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। 

सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारी हैं - 

*1.* पुलिस अपाधीक्षक सोमेन्द्र नेगी

*2.* उ0नि0 धीरज सिंह

*3.* उ0नि0 राकेश कुमार शर्मा

*4.* उ0नि0 विनोद कुमार शर्मा

*5.* उ0नि0  राकेश्वर त्यागी

*6.* उ0नि0  विपिन कुमार शर्मा

*7.* उ0नि0  कृष्णपाल

*8.* उ0नि0  राजपाल शर्मा।


दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में आग से हडकंप मचा


नई दिल्ली। सफदरजंग हॉस्पिटल में आग लगने से हडकंप मच गया। 60 मरीजों को दूसरी जगह  शिफ्ट किया गया। 

दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में बुधवार सुबह आग लग गई।बताया जा रहा है कि आग पहली मंजिल के मेडिसिन डिपार्टमेंट में सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर लगी थी। धीरे-धीरे आग एच ब्लॉक वार्ड 11 तक पहुंच गई. उससे पहले ही आईसीयू वार्ड से 60 मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल आग बुझ गई है और सभी लोग सुरक्षित हैं।

सफदरजंग हॉस्पिटल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि आज सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर आग लग गई थी, इसकी सूचना दमकल को दी गई, जिसके बाद मौके पर दमकल की 9 गाड़ियां पहुंची, इसी दौरान हॉस्पिटल स्टाफ की मदद से 60 से अधिक मरीजों को दूसरे जगह शिफ्ट किया गया, आग बुझ गई है और कोई हताहत नहीं है।

कॉलेज के बाहर ही छात्र की सहपाठी ने की हत्या, बहन ने किया आत्महत्या का प्रयास


मेरठ। बहसूमा कस्बे के नवजीवन इंटर कॉलेज के बाहर कक्षा नौ के छात्र नितिन की कालेज के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाई की हत्या की खबर से सदमे में बहन ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। 

बुधवार सुबह बहसूमा कस्बे के फिरोजपुर गांव की इस घटना के बारे में थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने बताया कि गांव का रहने वाला कक्षा 9 का छात्र नितिन (13) पुत्र रोहतास नगर के नवजीवन इंटर कॉलेज में अपना रिजल्ट लेने के लिए गया था।

जैसे ही वह कॉलेज से रिजल्ट लेकर बाहर निकला तो उसकी ही कक्षा में पढ़ने वाले वंश पुत्र मूलचंद निवासी अकबरपुर सादात ने उसके सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुआ नितिन जान बचाने के लिए कॉलेज के अंदर दौड़ पड़ा। उसने कॉलेज के प्रधानाचार्य कक्ष में घुसकर बताया कि उसकी ही कक्षा के वंश ने गोली मार दी है। नितिन को गोली लगी देख प्रधानाचार्य रतीराम मावी घबरा गए। उन्होंने आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रधानाचार्य नितिन को अपनी गाड़ी में डालकर स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए। नितिन की हालत को गंभीर देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। प्रधानाचार्य रतिराम मावी ने बताया कि मेरठ पहुंचने पर उपचार के दौरान नितिन की मौत हो गई।

दिल्ली - मेरठ एक्सप्रेस वे गुरुवार से खुलेगा


मेरठ। दिल्ली का सफर अब आसान हो जाएगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे गुरुवार से वाहनों के लिए खुल जाएगा। एक अप्रैल से वाहन चलने लगेंगे। परियोजना के तैयार होने का वीडियो सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया गया है। एक्सप्रेसवे चालू होने पर 50 हजार से ज्यादा वाहन चालकों को राहत मिलेगी। हालांकि उद्घाटन से पहले ही वाहन चालकों ने सोमवार को एक्सप्रेसवे की बैरिकेड हटाकर चलना शुरू कर दिया है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक मुदित गर्ग ने बताया कि एक्सप्रेसवे शुरू होने पर दिल्ली से देहरादून तक का सफर आसान हो जाएगा। दिल्ली से देहरादून की तरफ जाने वाले वाहन मेरठ परतापुर में एक्सप्रेसवे से उतरकर सीधे एनएच-58 पर प्रवेश कर जाएंगे। वाहन चालक अभी मुरादनगर वाया मोदीनगर से होकर निकल रहे हैं। अभी जाम में फंसने से काफी परेशानी उठानी पड़ती है। मुदित गर्ग ने बताया कि खंड दो (यूपी गेट से डासना) चिपियाना में रेलवे ओवर ब्रिज का काम चलता रहेगा। यहां तीन पुल बनाए जाने हैं, जिन्हें पूरा होने में समय लगेगा। खंड दो 19 किलोमीटर लंबा है और यह 14 लेन का है। इसमें छह लेन एक्सप्रेसवे और आठ नेशनल हाईवे की है।

आरओबी के निर्माण कार्य के साथ वाहन चलते रहेंगे। खंड चार डासना से मेरठ 32 किलोमीटर लंबा है। यह भी बनकर तैयार हो गया। खंड दो और खंड चार को आपस में जोड़ने वाली 700 मीटर लंबी एलिवेटेड रोड तैयार है। टोल प्लाजा बनाने का काम अभी चल रहा है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि आवंटन घोटाले के मामले में मेरठ के तीन अधिकारियों को किया सस्पेंड

 लखनऊ l सीएम योगी ने भूमि आवंटन अनियमितता में हुई बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया हैे। तीनों पर मुकदमा दर्ज करने का भी आदेश जारी हुआ है। यह घाेटाला मेरठ के बिसौला में हुआ था। यहां ग्रामसभा की जमीन अवैध ढंग से आवंटित की गई थी।


 बंदोबस्त अधिकारी राकेश कुमार, चकबंदी अधिकारी प्रभाकर और चंकबंदी लेखपाल संजीव चौहान चकबंदी को सस्पेंड कर दिया गया है। सभी अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज होने के साथ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

मीनू पेपर मिल में भीषण आग से लाखों की क्षति


मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर स्थित मीनू पेपर मिल में भयंकर आग लगने से लाखों की रद्दी और अन्य सामग्री जलकर राख हो गयी। 

दोपहर के समय मिल में रद्दी और कबाड़ से आग शुरू हुई। तेज हवा के कारण आग फैल गई। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का सामान जलने से भारी नुकसान हुआ है। पेपर मिल के अधिकारी और कर्मचारी असहाय बने रहे। बाद में दमकल गाडिय़ां आग बुझाने में लगाई गई। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। जानकारी मिलते ही राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल इन दोनों घटनास्थलों पर जा पहुंचे और मीनू पेपर मिल के मालिक अजय कपूर, मनीष कपूर व सत्यम डेकोर स्वामी सुशील अग्रवाल से अग्निकांड से हुए नुकसान की जानकारी प्राप्त की। राज्यमंत्री कपिल देव ने दमकल विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर आग पर जल्द से जल्द काबू पाने के निर्देश दिये।


केंद्र ने जिला स्तर पर लॉकडाउन लगाने के दिए आदेश

 


नई दिल्ली l कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते केंद्र सरकार ने राज्यों को हिदायत दी है कि वे माइक्रो कंटेनमेंट जोन्स तक ही सीमित न रहें बल्कि जिला स्तर पर लॉकडाउन जैसी पाबंदियां भी लगा सकते हैं। कई जिलों में कोरोना संक्रमण में तेजी को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह सलाह दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की ओर से सभी राज्यों के प्रमुख सचिवों को पत्र लिखकर यह बात कही गई है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि कोरोना की नई लहर जिस तरह तेजी से बढ़ रही है, उससे हमारे स्वास्थ्य ढांचे के ही चरमराने का खतरा पैदा हो गया है। इस मौके पर किसी भी तरह की ढिलाई की हमें भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।


इसके अलावा पत्र में माइक्रो कंटेनमेंट जोन्स की रणनीति से आगे बढ़ते हुए बड़े कंटेनमेंट जोन्स पर काम करने की बात भी कही गई है। पत्र में कहा गया है, 'जहां केसों का क्लस्टर है, वहां लोगों या परिवारों को सिर्फ क्वारेंटाइन में भेजना ही विकल्प नहीं है। ऐसे मामलों में बड़े कंटेनमेंट जोन्स तैयार करने की जरूरत है, जिनका सीमा स्पष्ट हो और सख्ती से पाबंदियों को लागू किया जाए। कंटेनमेंट जोन्स में कंट्रोल के लिए सख्त पैमाने होने चाहिए। यह पाबंदियां कम से कम से 14 दिनों के लिए लागू की जानी चाहिए ताकि ट्रांसमिशन की चेन को तोड़ा जा सके।' बीते साल लगे लॉकडाउन के बाद यह पहला मौका है, जब स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़े कंटेनमेंट जोन्स तैयार करने और जिला स्तर पर लॉकडाउन लगाने की बात कही है।


बता दें कि देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी के करीब पहुंच गया है, जिसके चलते एक बार फिर से लहर में तेजी आने की आशंका पैदा हो गई है। स्वास्थ्य सचिव ने अपने लेटर में कहा है, 'इवेंट्स और भीड़भाड़ के चलते कई जिले कोरोना के क्लस्टर के तौर पर उभरे हैं। अगस्त से नवंबर के दौरान जिन जिलों में काफी केस मिले थे, वहां एक बार फिर से नई लहर सिर उठाने लगी है। इसके अलावा ऐसे भी कुछ जिले हैं, जहां पहले कम आंकड़ा था, वहां अब केस बढ़ने लगे हैं।' स्वास्थ्य सचिव ने इसके लिए ढिलाई को जिम्मेदार करार दिया है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह यह है कि कोरोना प्रोटोकॉल पालन पहले की तरह नहीं हो हो रहा है। उन्होंने राज्यों की सलाह दी है कि कोरोना संक्रमित मरीज के कम से कम 30 ऐसे लोगों की जांच की जानी चाहिए, जो उसके संपर्क में आए हों। जहां ज्यादा केस हैं, वहां दो सप्ताह में लगाएं 45 पार वाले सभी लोगों को टीका

यही नहीं केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को सलाह दी गई है कि जिन जिलों में ज्यादा केस मिल रहे हैं, वहां 45 साल से अधिक आयु वाले सभी लोगों को 2 सप्ताह के भीतर कोरोना का टीका लगा दिया जाए। 1 अप्रैल से देश भर में 45 से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हो रही है। इसके लिए cowin.gov.in पर रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है।


हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा, आइसोलेशन के नियम तोड़े जा रहे

केंद्र सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि क्वारेंटाइन के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि लोगों से होम आइसोलेशन के लिए कहा जा रहा है, लेकिन उसकी सही से समीक्षा नहीं हो रही है। इस लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जा सकता। हेल्थ सेक्रेटरी राजेश भूषण ने कहा कि महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ चिंता की वजह बने हुए हैं। इन्हीं राज्यों में कुल एक्टिव केसों के 62 फीसदी मामले हैं।

शाहपुर थाना क्षेत्र में सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप

 मुजफ्फरनगर l अज्ञात युवक सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई l

शाहपुर थाना क्षेत्र के मीरापुर पुलिस चौकी के पास साइकिल सवार अज्ञात युवक की सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई l


बताया जा रहा है कि सुबह जब गांव के निवासी खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे l तभी उन्हें एक साइकिल रास्ते में पड़ी हुई थी l खेत के अंदर जाकर देखा तो एक 32 वर्षीय अज्ञात युवक की सर कटी लाश पड़ी हुई है l जिसकी सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी l पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है तथा शिनाख्त की तैयारी शुरू कर दी है l

सहारनपुर के महापौर संजीव वालिया व उनके पीए सहित जिले में मिले 16 कोरोना पॉजिटिव

 सहारनपुर l जिले में कोरोना का प्रकोप थम नहीं रहा है। मंगलवार को महापौर संजीव वालिया समेत कोरोना के 16 पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 22 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया गया। अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 192 हो गई हैं। आंकड़ा 10742 हो गया। इनमें से 10550 स्वस्थ हो चुके हैं।  स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार और मंगलवार को तीन हजार कोरोना संदिग्धों की जांच की। सोमवार को होली पर कोरोना के चार कोरोना संक्रमित मिले थे और छह डिस्चार्ज किए गए थे। मंगलवार को महापौर संजीव वालिया और उनके पीए संजीव जोशी समेत 12 संक्रमित हो गए। जिन्हें एहतियात के तौर पर होम आईसोलेट किया गया।


Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...