बुधवार, 31 मार्च 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 31 मार्च 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 31 मार्च 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - तृतीया दोपहर 02:06 तक तत्पश्चात चतुर्थी*

⛅ *नक्षत्र - स्वाती सुबह 09:45 तक तत्पश्चात विशाखा*

⛅ *योग - हर्षण सुबह 09:59 तक तत्पश्चात वज्र*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:43 से दोपहर 02:15 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:33* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:51* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 09:51)*

 💥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷

👉 *31 मार्च 2021 बुधवार को संकष्ट चतुर्थी चन्द्रोदय (रात्रि 09:51)* 

🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*

🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*

🌷 *ॐ सोमाय नमः ।*

🙏🏻 *

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


‪🌷 *चतुर्थी‬ तिथि विशेष* 🌷

🙏🏻 *चतुर्थी तिथि के स्वामी ‪भगवान गणेश‬जी हैं।*

📆 *हिन्दू कैलेण्डर में प्रत्येक मास में दो चतुर्थी होती हैं।* 

🙏🏻 *पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्ट चतुर्थी कहते हैं।अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार “महागणपतेः पूजा चतुर्थ्यां कृष्णपक्षके। पक्षपापक्षयकरी पक्षभोगफलप्रदा ॥*

➡ *“ अर्थात प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को की हुई महागणपति की पूजा एक पक्ष के पापों का नाश करनेवाली और एक पक्षतक उत्तम भोगरूपी फल देनेवाली होती है ।*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कोई कष्ट हो तो* 🌷

🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |*

👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –*

🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*

🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।*

🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।*

🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।*

🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:*

🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:* 

🙏🏻 *

पंचक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक

एकादशी

07 अप्रैल: पापमोचिनी एकादशी


23 अप्रैल: कामदा एकादशी


प्रदोष

09 अप्रैल- प्रदोष व्रत

24 अप्रैल- शनि प्रदोष व्रत


मेष 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज उच्च पद की प्राप्ति की संभावना बन रही है। आज आप का कोई पारिवारिक विवाद सर उठा सकता है, जिससे आपके मन में शांति रहेगी और आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा सा रहेगा। आप की आर्थिक स्थिति शुद्रण होगी। सायंकाल के समय आपको धन लाभ होने की उम्मीद दिख रही है। शाम का समय आज आप किसी शादी विवाह नामकरण मुंडन संस्कार इत्यादि मंगल कार्य में व्यतीत करेंगे।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपके परिवार में यदि कोई विवाद है, तो भी परिवार में शांति का वातावरण बना रहेगा। आज आपकी नौकरी में किसी के सहयोग से धन प्राप्ति हो सकती है। आज आपको अनावश्यक व्यय करने से बचना होगा, तभी आपकी आर्थिक सिथती अच्छी होती दिख रही है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आज आप अपने मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। व्यापार में भरपूर लाभ होता दिख रहा है। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी।

मिथुन 

आज के दिन आपको सुबह से ही सुखद समाचारों की प्राप्ति होती रहेगी। आपकी नौकरी में आज आपको कुछ अधिकारियों की कृपा से पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आपके रहन सहन व खान-पीन का स्तर आज बढ़ेगा। नये वस्त्रों की ओर रुझान बढ़ा दिखेगा। साझेदारी में यदि कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। व्यापार के लिए नई-नई नीति बनाएंगे, जो भविष्य मे आपको उत्तम लाभ दिलायेगी। 

कर्क 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके संतान सुख वद्धि होती दिख रही है। आज आपको किसी मित्र से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में अधिक मेहनत की आवश्यकता है। सायंकाल का समय आप परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। उत्तम मित्रों के सहयोग से आज आपके मन का निराशा का भाव समाप्त होगा। व्यपार के लिए कुछ छोटी दुरी की यात्रा भी कर सकते हैं।

सिंह 

आज का दिन आप मंगल कार्य में व्यतीत करेगे, जिसमें आपके मन में प्रसंता रहेगी और आप व्यस्त रहेंगे। आजा की आमदनी बढेगी और बड़ी मात्रा में धन हाथ लग सकता है, जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा। सायंकाल के समय आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है क्योंकि पाचन क्रिया मंद, वायु विकार जैसे रोग आज आपको कष्ट पहुंचा सकते हैं, इसलिए खान पान पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या 

आज का दिन आपकी आय मे यथोचित वृद्धि का होगा, लेकिन आज आपको अपनी नौकरी मे अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। संतान पक्ष आज कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। शाम का समय आज आप अपने मित्रों के साथ पार्टी करने में व्यतीत करेंगे। जीवन साथी के लिए आज कुछ शॉपिंग कर सकते हैं, जिससे जीवनसाथी खुश नजर आएंगे, जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, उनको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जो उनके व्यापार को नई गति देगी।

तुला 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आप अपने बिजनेस में यदि किसी को पार्टनर बनाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है। संतान आज अपने भविष्य के लिए आपसे कुछ विचार कर सकती है, जिसे देख कर आपको अच्छा लगेगा। आज आपकी माताजी से आपका मतभेद हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, उसे बढ़ने ना दें। मामा पक्ष से आज धन लाभ होने की भरपूर संभावना है। विद्यार्थियों को आज अपने भविष्य की चिंता सता सकती है।

वृश्चिक 

यदि आपको संतान से संबंधित कोई समस्या चली आ रही है, तो आज उसका अंत होगा क्योंकि संतान अपने भविष्य के लिए योजना बनाती नजर आएगी, जिसे देखकर आपके मन को सुकून मिलेगा, लेकिन आज आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा, तभी आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज अपने आस-पड़ोस में वाद विवाद से बचना होगा।

धनु 

आज का दिन आप से कठिन परिश्रम कराएगा, तभी आपको सफलता मिलती दिख रही है, इसलिए अपने आलस्य को त्याग कर आज आपको आगे बढ़ना होगा और अपने रुके हुए कार्यों को अंजाम तक पहुंचाना होगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं और उनके कार्य क्षेत्र में आज तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है। विद्यार्थियों को आज रणनीति बनाकर पढ़ना होगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है।

मकर 

आज के दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी व व्यापार में आज आपके शत्रु आपके पराक्रम से नष्ट होते नजर आएंगे, जिससे आपका तनाव भी कम होगा। आज शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। घर में अतिथियों का आवागमन रहेगा। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो वह भी आज सफलता की सीढ़ी चढ़ेगा।

कुंभ 

आज का दिन आपके कार्य क्षेत्र के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके ऊपर जिम्मेदारियों का भार बढ़ सकता है, इसलिए कोई भी नीति बनाने से पहले ध्यान दें। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए भी आज विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। यदि ससुराल पक्ष में किसी व्यक्ति को धन देना हो, तो आज देने से बचें, नहीं तो आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है।

मीन 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपकी आस्था धर्म-कर्म के कार्यों के प्रति बढ़ी नजर आएगी। यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है। आपकी पुत्र या पुत्री दोनों में से किसी को स्वास्थ्य संबंधित कोई परेशानी हो सकती है, इसलिए बाहर के खानपान से परहेज करें। आज रात का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे, जिससे आपका मान सम्मान बढ़ेगा।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31, 

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57, 



  

शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,   

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान, 


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा, 

 

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल : 

परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी

मंगलवार, 30 मार्च 2021

ढाई फुट के अजीम को पांच फुट की लड़की ने किया प्रपोज पर...


शामली । कैराना के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी करीब ढाई फीट कद वाले अजीम मंसूरी पिछले दिनों शामली में महिला थाने में शादी की गुहार लेकर पहुंचे थे। इसके बाद उनका वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ, तो वह देशभर में फेमस हो गए। अब अजीम मंसूरी के लिए कई शहरों से रिश्ते आ रहे हैं। अब दिल्ली की एक लडकी ने अजीम मंसूरी के लिए निकाह का प्रस्ताव भेजा है।

इस लड़की ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कराया है  जिसमें लड़की कह रही है कि मैं अजीम मंसूरी को दो लाइन कहना चाहती हैं। मैं दिल्ली में रहती हूं और मैं आपसे निकाह करना चाहती हूं। वीडियो में एक अन्य महिला की आवाज भी सुनाई दे रही है, जो कह रही है कि अजीम मंसूरी को कहां देखा। इस पर लड़की कहती हैं कि मैंने अजीम मंसूरी को वीडियो में देखा है, जो मुझे पसंद हैं। मेरी वीडियो उन तक पहुंचा दीजिए। उधर, अजीम मंसूरी के परिजनों का कहना है कि दिल्ली वाली लडकी का वीडियो उन्होंने भी देखा है मगर उस लडकी की हाइट पांच फिट है जो ज्यादा है। अजीम के लिए उनकी ही हाइट के कई रिश्ते आये हैं जिनसे बात चल रही है जल्द शादी होने की उम्मीद है।

ककरौली थाना क्षेत्र में सडक हादसे में बाइक सवार की मौत


मुजफ्फरनगर । ककरौली स्थित किसान इन्टर कॉलिज के पास मोटरसाइकिल व भैंसा बोगी की टक्कर में खाइखेड़ा गाँव निवासी मोटरसाइकिल सवार मिन्टू पुत्र राजू सैनी की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

यूपी में आठवीं तक के स्कूल चार अप्रैल तक बंद


 लखनऊ । यूपी में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कक्षा आठ तक के स्कूलों को रविवार (4 अप्रैल) तक बंद रखने का निर्णय लिया है। मंगलवार को प्रदेश सरकार ने ये आदेश जारी कर दिया।

मुख्य सचिव आर के तिवारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के संस्थान खुले रहेंगे पर लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

दीपक कुमार बने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष


मुज़फ्फरनगर। पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक दीपक कुमार को पुनः उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के निर्देश पर उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

आपको बता दे कि पूर्व मंत्री दीपक कुमार कुछ दिन पहले कोविड़ पॉजिटिव पाए गए थे जिसके कारण उन्होंने इस जिम्मेदारी से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन कांग्रेस हाई कमान ने उनकी फिर से सक्रियता व वरिष्ठता के मद्देनजर उन्हें दोबारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया हैं। पूर्व मंत्री दीपक कुमार 40 सालो से पार्टी में सक्रिय राजनीति कर रहे है। तीन बार जानसठ विधानसभा से लगातार विधायक रहे दीपक कुमार को चरथावल विधानसभा से एक बार व पुरकाजी विधानसभा से दो बार हार का सामना करना पड़ा हैं, लेकिन बहुत कम वोटो से हर बार शिकस्त मिली है। 

पूर्व मंत्री दीपक कुमार का कहना है कि मैं गरीबो, मजलूमो, मजदूरों की आवाज़ हमेशा उठाता आया हूँ। कई बार बहुत कम वोटो से चुनाव हारने के कारण थोड़ा निराश भी हुआ मगर कभी हिम्मत नही हारी। इस बार पुरकाजी विधानसभा की जनता जिताकर विधानसभा भेजे, अपने क्षेत्र को सबसे बेहतर बनाएंगे। गरीबो के बीच रहकर उनकी आवाज़ उठाते रहेंगे।

सियासी बयानबाजी पर ट्रोल हुए राकेश टिकैत

 


नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच राकेश टिकैत अपनी राजनीतिक बयानबाजी को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। राकेश टिकैत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें वह मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बंगाल और असम के मतदाताओं से कहते हैं कि ‘नक्कालों से सावधान बंगाल, असम के सम्मानित मतदाताओं जुमलों व झूठ के सपने बेचने वालों को वोट न दें। राकेश टिकैत ने अपने एक अन्य पोस्ट में कहा कि गुजरात में किसान को अपनी बात कहने तक पर भी पाबंदी है। वहां किसानों को एकजुट करने का वक्त आ गया, संघर्ष और तेज करेंगे। राकेश टिकैत के इन पोस्ट्स पर लोगों के भी रिएक्शन सामने आने लगे।

एक यूजर ने राकेश टिकैत के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है कि तो क्या असम को भारत से काटने वालों को वोट देना है? अपने स्वार्थ कि खातिर देश के गद्दार को समर्थन करते शर्म नहीं आती है? आदित्य कुमार नाम के यूजर ने लिखा है कि देश के सम्मानित किसानों, इस झूठे किसान के बहकावे से बाहर निकलो। ये यहां सिर्फ राजनीति कर रहा है, इसको आप की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। अगर मतलब होता तो ये बातचीत करता। किसी भी बात पर अड़ जाने से बात वहीं रुक जाती है, जो इसने किया है। सरकार के ना सुनने पर क्या सरकार से युद्ध करोगे?

समाजसेवी मनीष चौधरी के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट से मिला पीड़ित परिवार

 



मुजफ्फरनगर। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने आज अपनी टीम के साथ एक पीड़ित परिवार को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह से मुलाकात की और पालिका कर्मचारियों के भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए पीड़ित परिवार के लिए इंसाफ की मांग की है। समाजसेवी मनीष चौधरी ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ गांधीनगर निवासी पीड़ित हरपाल सिंह, उसकी पत्नी व बच्चों को साथ लेकर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की। समाजसेवी मनीष चौधरी ने बताया कि गांधीनगर निवासी हरपाल सिंह के घर में 17 दिसंबर 2020 को प्राकृतिक आपदा के कारण आग लग गई थी, जिससे घर का छप्पर जल गया था और उसमें बंधी बकरियां झुलस गई थी, जबकि हरपाल भी बुरी तरह जल गया था, हरपाल ने जैसे तैसे करके अपना उपचार कराया, लेकिन झुलसने के कारण दो बकरियों की मौत हो गई थी। पीड़ित हरपाल को सरकारी मशीनरी से कोई सहायता नहीं मिली, बल्कि नगर पालिका परिषद के एक कर्मचारी ने पानी का कनेक्शन देने के नाम पर हरपाल से अवैध वसूली की है और गलत कनैक्शन रसीद दे दी, जबकि शाहजी कालोनी में पाइप लाइन भी नहीं है। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि नगर पालिका से जल संयोजन संख्या 49 86 दिनांक 28 जुलाई 2020 को मंजूर कर लिया गया था, लेकिन अभी तक शाहजी कॉलोनी में पानी का कनेक्शन नहीं हुआ है । इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट से मांग की गई है कि पानी का कनेक्शन कराया जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा भी दिलवाया जाए। सिटी मजिस्ट्रेट से मांग की गई है कि नगरपालिका कर्मचारियों के भ्रष्टाचार की जांच कर कार्रवाई कराई जाए। इस मामले में तहसीलदार को फोन कर तत्काल मौके पर पहुँच कर जांच पड़ताल शुरू करने को कहा है। प्रतिनिधिमंडल में समाजसेवी के साथ युवराज सक्षम चौधरी, सुरेंद्र मित्तल, केपी चौधरी, विक्की चावला, नदीम अंसारी, मनीष चौधरी गोलू शामिल रहे।

पुल से गिरी कार, भाजपा नेता के पुत्र सहित दो की मौत

 


सहारनपुर । एक कार के अंबाला रोड स्थित मेला गुघाल पुल से अनियंत्रित होकर नीचे गिरने से भाजपा नेता के पुत्र और उसके साथी छात्र की मौत हो गई। हादसे में  तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरे घायल अमित का देहरादून के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। बताया गया है कि तीनों दोस्त सरसावा में अमित की बहन के घर से होली खेलकर कार से लौट रहे थे।  नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू माधवनगर निवासी रोहन (18 वर्ष) के पिता संजीव विश्वकर्मा भाजपा केशव मंडल के उपाध्यक्ष हैं। रोहन इंटरमीडिएट का छात्र था। इसी मोहल्ले में रहने वाला उसका दोस्त रोहित (24 वर्ष) पुत्र प्रेम कुमार पीसीएस की तैयारी कर रहा था। वहीं, देहरादून रोड निवासी अमित पाल (26 वर्ष) भी पढ़ाई कर रहा है। 

सोमवार सुबह तीनों दोस्तों ने होली खेली। इसके बाद सरसावा में रहने वाली अमित की बहन के घर चले गए। पुलिस के मुताबिक, जब वह लौट रहे थे अंबाला रोड पर दोपहर करीब एक बजे मेला गुघाल पुल पर कार अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसे में रोहित, रोहन और अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना कुतुबशेर पुलिस इन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां परिजन और मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। गंभीर अवस्था में परिजन उन्हें देहरादून के अस्पताल में ले गए, जहां रोहित और रोहन की मौत हो गई, जबकि अमित का उपचार चल रहा है।  

राकेश सिंह खतौली व हिमांशु गौरव को नई मंडी के क्षेत्राधिकारी की कमान

 मुजफ्फरनगर l जनपद से दो पुलिस क्षेत्राधिकारी के अन्य जनपद में तबादला होने के बाद जनपद में अन्य जनपदों से तबादला हो कर आए दो अधिकारियों को क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है l


खतौली में आशीष प्रताप के बाद राकेश सिंह को खतौली का क्षेत्र अधिकारी बनाया गया है l वहीं नई मंडी में धनंजय कुशवाहा के बाद स्थानांतरित होकर आए हिमांशु गौरव को नई मंडी के क्षेत्राधिकारी का दायित्व सौंपा गया है, l

जिले में कोरोना के दो दर्जन नए मामले, एक की मौत


मुजफ्फरनगर । जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच आज फिर 2 दर्जन से अधिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान आज एक बुजुर्ग की कोरोना के चलते मौत भी हो गई। 

जनपद में कोरोना का प्रभाव एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। आज 24 नए कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए। आज मिले कोरोना पाजिटिव में 8 घेर खत्ती नई मंडी, दो कुंदनपुरा, एक जज कंपाउंड, एक आर्यपुरी, एक उत्तरी सिविल लाइन, एक माधव विहार, 1 ब्रह्मपुरी, एक लक्ष्मण विहार, 1 भर्तियां कॉलोनी, 1 साउथ भोपा रोड, 1 अलमासपुर, एक अंकित बिहार, एक आदर्श कॉलोनी, एक द्वारका सिटी तथा एक ए टू जेड कॉलोनी से र्है। इसके अलावा खतौली में दो कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। जज कंपाउंड में संक्रमित पाए गए एक बुजुर्ग की मौत हो गई । बताया कि 70 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे आज दुखत निधन हो गया।

मंसूरपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की पिटाई, उपचार के दौरान मौत

 मुजफ्फरनगर l होली के दौरान युवक की पिटाई के बाद मामला गरमा गया था l वही आज उपचार के दौरान युवक की मृत्यु हो गई l 


आपको बता दें कि मंसूरपुर थाना क्षेत्र में गत दिवस एक युवक की पिटाई की गई थी l जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था l जहां उसकी आज मौत हो गई l क्षेत्रवासियों द्वारा बताया जा रहा है कि यह मामला युवक युवती के प्रेम प्रसंग का है l जिससे परिजनों ने नाराज होकर युवक की पिटाई कर दी थी l

रतनपुरी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या,

 मुजफ्फरनगर l मामूली विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई l 


आपको बता दें कि मामला रतनपुरी थाना क्षेत्र का है जहां संजय पुत्र अमर सिंह की मामूली विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई l बताया जा रहा है कि संजय का आरोपी युवक से I किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ दोनों में गाली गलोज हुई l तभी आरोपी ने तमंचे से संजय को गोली मार दी l संजय की मौके पर ही मृत्यु हो गई l इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को दी पुलिस में हड़कंप मच गया l मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की l



update मंसूरपुर के पास दर्दनाक हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की मौत



 मुजफ्फरनगर । मंसूरपुर थाना क्षेत्र में शाहपुर रोड पर एक कार के खंभे से टकरा जाने के कारण 3 पुलिसकर्मियों की दुखद मृत्यु हो गई। तीन अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। तीसरे सिपाही नरेश पुनिया निवासी फफड़ाना मोदीनगर की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार एक कार में सवार पुलिसकर्मी शाहपुर रोड पर जा रहे थे कि राखी पब्लिक स्कूल पुलिस चौकी के पास उनकी कार एक खंबे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिसकर्मियों में एक अजय राखी पब्लिक स्कूल पुलिस चौकी पर तैनात था जबकि दूसरा प्रदीप यहां से पिछले दिनों बिजनौर के लिए स्थानांतरित हुआ था। तीन अन्य पुलिसकर्मी  गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया कि पुलिसकर्मी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी जबकि अन्य पुलिसकर्मी घायल अवस्था में बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। तीसरे सिपाही नरेश पुनिया निवासी फफड़ाना मोदीनगर की उपचार के दौरान मौत हो गई। दो घायल सिपाहियों को गंभीर हालत के चलते मेरठ रैफर किया गया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार कार सवार पुलिसकर्मी कांस्टेबल अजय कुमार कांस्टेबल प्रदीप कुमार कांस्टेबल महेंद्र सिंह कांस्टेबल नरेश कुमार और कांस्टेबल प्रवेश कुमार कार में सवार थे जिसमें कांस्टेबल प्रदीप कुमार व कॉन्स्टेबल नरेश कुमार का पोस्टिंग पिछले दिनों मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर से जनपद बिजनौर हो गया था बाकी महेंद्र , अजय और प्रवेश मंसूरपुर थाने पर ही तैनात थे घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है




पंजाबी समाज के युवाओं ने जमकर मनाई होली

 मुजफ्फरनगर। पंजाबी के युवाओं ने भावना पैलेस में होली को बड़े हर्षोल्लास से मनाया। इसका शुभारंभ पंजाबी समाज के संरक्षक अशोक बाठला एवं भाजपा की जिला मंत्री अंजू बाठला ने फीता काटकर किया।


इस मौके पर उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसा सामंजस्य बना रहना चाहिए और अगले वर्ष भी इसी तरह से आप इकट्ठा होकर बड़े उत्साह से त्योहार उल्लास से ।

इस मौके पर गुरप्रीत सिंह सिडाना, सि(ार्थ बाठला, तरुण छाबड़ा, अजय वर्मा, विपुल धमीजा, अमित खन्ना, नरेश नारंग, नंदकिशोर साहनी, नितिन भाटिया, संजय कपूर, भरत अरोरा, राजिंदर सिंह, अरुण सपरा तथा राजू अरोड़ा समेत पंजाबी समाज के तमाम लोग अपने परिवारों के साथ रंगों की मस्ती में डूबे नजर आए।

कोरोना के बढ़ते केस के बीच यूपी सरकार ने अधिकारियों के लिए जारी किया नया आदेश



मेरठ

 यूपी के मेरठ जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण और पंचायत चुनाव को देखते हुए डीएम के. बालाजी ने जिले के सभी अधिकारियों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी है। बहुत जरूरी काम होने पर अनुमति लेना अनिवार्य होगा। डीएम ने कहा है कि अब अवकाश के दिनों में भी चुनाव से संबंधित कार्यालय खुलेंगे।

मेरठ जिले में अचानक कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही पंचायत चुनावों के लिए डीएम और संबंधित निर्वाचन अधिकारियों के स्तर से चुनाव की सूचना जारी हो चुकी है। ऐसी स्थिति में अब सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे। पंचायत चुनाव आदि की कार्रवाई होगी। कोरोना और पंचायत चुनाव की तैयारियों को देखते हुए डीएम ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी है। अब अगले आदेश तक जिले के कोई अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

लखनऊ के केजीएमयू के कोविड हॉस्पिटल में बेड फुल हो गए हैं। दूसरे चरण के तहत अब तक 80 बेड पर भर्ती चालू की गई हैं। सभी बेड भरने से मरीजों को भर्ती के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।केजीएमयू में 504 बेड हैं। पहले चरण के तहत 50 बेड पर भर्ती चालू की गई है। उसके बाद 30 बेड और खोले गए। इसमें आईसीयू और प्राइवेट वार्ड शामिल हैं। रविवार को सभी 80 बेड भर गए हैं। आधा दर्जन मरीज भर्ती के इंतजार में हैं। कोविड हॉस्पिटल के नोडल ऑफिसर डॉ. जेडी रावत ने बताया कि सभी बेड भरे हैं। धीरे-धीरे वार्ड खोले जा रहे हैं। क्योंकि अभी के सभी वार्ड पूरी क्षमता से संचालित हो रहे थे। ज्यादातर विभागों में बेड भरे हैं। ऐसे में कोविड हॉस्पिटल के सभी बेड पर भर्ती खोलने से डॉक्टर-पैरामेडिकल का संकट खड़ा हो सकता है। जैसे-जैसे मरीज डिस्चार्ज हो रहे हैं। वैसे स्टॉफ की ड्यूटी कोविड हॉस्पिटल में लगाई जा रही है। लोहिया संस्थान में 70 से ज्यादा बेड भर चुके हैं। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर के मुताबिक मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एरा, लोकबंधु, इंटीग्रल, पीजीआई, लोहिया समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती शुरू करा दी गई है। अभी बेड पर्याप्त हैं। उन्होंने बताया कि कन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। लोग मास्क लगाएं। होली में लापरवाही बरतना भारी पड़ सकता है।

उत्तर प्रदेश में जौनपुर से भाजपा विधायक व प्रदेश के शहरी एवं आवास नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव हो गये। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य के आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने लखनऊ में आरटी पीसीआर से कोरोना जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कोरोना को रोकने के लिए नियम लागू ,बाजार जाने को घंटे के हिसाब से देने होंगे पैसे

 




नासिक

कोरोना महामारी की शुरुआत से ही सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र रहा है और अब जब देश में कोरोना की दूसरी लहर ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं तब भी महाराष्ट्र में ही रिकॉर्डतोड़ मामले सामने आ रहे हैं। लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाने की हिदायत दी तो गई है लेकिन इसका असर पड़ता नहीं दिख रहा। ऐसे में नासिक में एक नया नियम शुरू किया गया है। यहां रहने वालों को अब हर बार बाजार जाने पर प्रति व्यक्ति पांच रुपये चुकाने पड़ेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, मार्केट जाने वाले हर शख्स को 5 रुपये का भुगतान करने के बाद एक टिकट दी जाएगी जो अगले एक घंटे के लिए मान्य रहेगी। अगर कोई भी शख्स इस एक घंटे से ज्यादा समय लगाता है उसे 500 रुपये का जुर्माना भरना होगा।

यह पांच रुपये नासिक नगर निगम इकट्ठा करेगी और इसका इस्तेमाल कोरोना से जुड़ी सुरक्षा जैसे सैनेटाइजेशन प्रक्रिया पर खर्च किया जाएगा। वहीं, पुलिस बाजार वाले इलाकों में नियम को सख्ती से लागू करवाने का काम करेगी।

नया नियम शहर के मेन मार्केट, नासिक मार्केट कमेटी, पवन नगर मार्केट, अशोक नगर मार्केट और कलानगर मार्केट में लागू होगा।मार्केट में एंट्री के लिए सिर्फ एक ही रास्ता होगा। लोगों को एंट्री के वक्त ही 5 रुपये की टिकट लेनी होगी। 

वहीं, सब्जी विक्रेता, दुकानदारों के लिए पास जारी किया जाएगा। जो लोग मार्केट इलाके में रहते हैं उन्हें पहचान पत्र जांचने के बाद ही अंदर घुसने दिया जाएगा।

बता दें कि मार्च महीने में ही महाराष्ट्र में कोरोना के करीब 6 लाख नए मामले दर्ज किए जा चुके हैं। यहां कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी मार्च में 2 हजार पार हो गया है। 

पंजाब के मशहूर गायक दिलजान की अमृतसर के पास सड़क हादसे में मौत

 


चंडीगढ। पंजाब केे मशहूर गायक दिलजान की अमृतसर के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गई।

उनकी गाड़ी रात करीब दो बजे डिवाइडर से टकराई। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जंडियाला गुरु में हुआ। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दिलजान की मौत हो चुकी थी।

दिल्ली भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष जी एस बावा का शव पार्क में ग्रिल से लटका मिला

 नई दिल्ली | दिल्ली भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष जी एस बावा का शव सुभाष नगर स्थित एक पार्क में लटका हुआ मिला। पार्क में घूमने गए लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।


58 साल के जीएस बावा पश्चिमी दिल्ली के फतेह नगर में रहते थे। सोमवार की शाम जब लोग पार्क में घूम रहे थे, तो उन्होंने पार्क की ग्रिल से किसी शख्स की लाश को लटकते हुए देखा। लाश को देख लोगों के पसीने छूट गए। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

वहीं इस मामले में अभी तक पुलिस या पार्टी के लोगों द्वारा कुछ खास जानकारी नहीं दी गई है। पु​लिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पहली डोज के 28 दिन बाद कोरोना संक्रमित हुए फारुक अब्दुल्ला

 




श्रीनगर 

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारुक अब्दुल्ला कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना टीके की पहली डोज लेने के 28 दिनों के बाद वह कोविड-19 का शिकार हो गए हैं। उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उमर अब्दुल्ला ने अपने पिता के संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है। पार्टी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, 'मेरे पिता कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनमें बीमारी के कुछ लक्षण हैं।' उन्होंने कहा, 'हमारी जांच होने तक मैं और परिवार के अन्य सदस्य स्वयं को आइसोलेशन में रख रहे हैं। मैं पिछले कुछ दिनों में हमारे संपर्क में आए हर व्यक्ति से सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील करता हूं।'

उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री कोरोना संक्रमित

 



जौनपुर

 भाजपा विaधायक व प्रदेश के शहरी एवं आवास नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव हो गये। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य के आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने लखनऊ में आरटी पीसीआर से कोरोना जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


फिलहाल गिरीश यादव लखनऊ स्थित अपने आवास पर क्वारंटाइन हो गए है। उन्होंने बताया कि राज्यमत्री के संपर्क में आने वाले 14 लोग भी कोरोना की जांच कराई गई है। उनकी रिपोर्ट की प्रतीक्षा हैं। राज्यमंत्री के साथ.साथ जौनपुर में 11 अन्य लोगों की की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं स्वस्थ हुए तीन मरीजों को छुट्टी दी गई। जिले पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 6802 हो गया है। राहत की बात है कि 6656 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सुरक्षा कवच टीकाकरण अभियान के बीच जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा लगातार फिर से बढ़ने लगा है।

राकेश टिकैत के परिवार ने गाज़ीपुर बॉर्डर पर होली मनाई

 


गाजीपुर । भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत होली पर भी घर नहीं गए। उनके परिवार के सदस्य नई दिल्ली से सटे गाजीपुर बॉर्डर पर स्थित किसान आंदोलन स्थल पर पहुंचे। इनमें टिकैत की पत्नी सुनीता देवी व बच्चे शामिल थे।

वे सभी वहां किसान आंदोलन के समर्थन में पहुंचे थे। कुछ देर बैठे और फिर उन सभी ने होलिका दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान टिकैत और उनकी पत्नी समेत कई किसानों ने कृषि कानून की प्रतियां होलिका में जलाकर राख कर दीं। पत्रकारों ने जब टिकैत से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि ये तो किसानों के काला चिट्ठे थे, जिन्हें जला दिया गया। यह पूछे जाने पर कि कृषि कानून जलाने की नौबत क्यों आई? टिकैत ने पत्रकारों से कहा- वो तो काले कानून हैं, जलाने पड़ेंगे। किसान की बुराई है। किसान का जो उसमें काला चिट्ठा है, वह उसी में है, इसलिए जला दिया।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 30 मार्च 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 30 मार्च 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - द्वितीया शाम 05:27 तक तत्पश्चात तृतीया*

⛅ *नक्षत्र - चित्रा दोपहर 12:22 तक तत्पश्चात स्वाती*

⛅ *योग - व्याघात दोपहर 01:55 तक तत्पश्चात हर्षण*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:48 से शाम 05:20 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:33* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:51* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - संत तुकारामजी द्वितीया*

 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चैत्र मास* 🌷

🙏🏻 *होली के तुरंत बाद चैत्र मास का प्रारंभ हो जाता है। चैत्र हिन्दू धर्म का प्रथम महीना है।* 

👉🏻 *चित्रा नक्षत्रयुक्त पूर्णिमा होने के कारण इसका नाम चैत्र पड़ा (चित्रानक्षत्रयुक्ता पौर्णमासी यत्र सः)।*  

➡ *इस वर्ष 29 मार्च 2020 (उत्तर भारत हिन्दू पञ्चाङ्ग के अनुसार) चैत्र का आरम्भ हो गया है। चैत्र मास को मधु मास के नाम से जाना जाता है।* 

👉🏻 *इस मास में बसंत ऋतु का यौवन पृथ्वी पर देखने को मिलता है।*

👉🏻 *चैत्र में रोहिणी और अश्विनी शून्य नक्षत्र हैं इनमें कार्य करने से धन का नाश होता है।*

🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार*

*“चैत्रं तु नियतो मासमेकभक्तेन यः क्षिपेत्। सुवर्णमणिमुक्ताढ्ये कुले महति जायते।।”*

➡ *जो नियम पूर्वक रहकर चैत्रमास को एक समय भोजन करते बिताता है, वह सुवर्ण, मणि और मोतियों से सम्पन्न महान कुल में जन्म लेता है ।*

👉🏻 *चैत्र में गुड़ खाना मना बताया गया है। चैत्र माह में नीम के पत्ते खाने से रक्त शुद्ध हो जाता है मलेरिया नहीं होता है।*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार चैत्र में गौ का दान करने से कायिक, वाचिक तथा मानसिक पापों का निवारण होता है .*

👉🏻 *देव प्रतिष्ठा के लिये चैत्र मास शुभ है।* 

➡ *चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नववर्ष का शुभारम्भ होता है। हिन्दू नववर्ष के चैत्र मास से ही शुरू होने के पीछे पौराणिक मान्यता है कि भगवान ब्रह्मदेव ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना शुरू की थी।*

*ताकि सृष्टि निरंतर प्रकाश की ओर बढ़े।* 

*चैत्रमासि जगद् ब्रह्मा स सर्वा प्रथमेऽवानि ।*

*शुक्ल पक्षे समग्रं तत - तदा सूर्योदय सति ।। (ब्रह्मपुराण)*

🙏🏻 *नारद पुराण में भी कहा गया है की चैत्रमास के शुक्लपक्ष में प्रथमदिं सूर्योदय काल में ब्रह्माजी ने सम्पूर्ण जगत की सृष्टि की थी।*

*चैत्रे मासि जगद्ब्रह्मा ससज प्रथमेऽहनि ।।*

*शुक्लपक्षे समग्रं वै तदा सूर्योदये सति ।।*

🙏🏻 *इसलिए खास है चैत्र*

*चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को रेवती नक्षत्र में विष्कुम्भ योग में दिन के समय भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। “कृते च प्रभवे चैत्रे प्रतिपच्छुक्लपक्षगा ।* *रेवत्यां योग-विष्कुम्भे दिवा द्वादश-नाड़िका: ।।* *मत्स्यरूपकुमार्यांच अवतीर्णो हरि: स्वयम् ।।”*

🙏🏻 *चैत्र शुक्ल तृतीया तथा चैत्र पूर्णिमा मन्वादि तिथियाँ हैं। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है।*

➡ *भविष्यपुराण में चैत्र शुक्ल से विशेष सरस्वती व्रत का विधान वर्णित है ।*

➡ *चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक नवरात्र मनाये जाते हैं जिसमें व्रत रखने के साथ माँ जगतजननी की पूजा का विशेष विधान है।*

➡ *चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है।*

➡ *युगों में प्रथम सत्ययुग का प्रारम्भ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से माना जाता है।*

➡ *मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को हुआ था।*

➡ *युगाब्द (युधिष्ठिर संवत) का आरम्भ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को माना जाता है।*

➡ *उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य द्वारा विक्रमी संवत् का प्रारम्भ भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को किया गया था।*

👉🏻 *चैत्र मास में ऋतु परिवर्तन होता है और हमारे आयुर्वेदाचार्यों ने इस मास को स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना है।*

🌷 *पारिभद्रस्य पत्राणि कोमलानि विशेषत:। सुपुष्पाणि समानीय चूर्णंकृत्वा विधानत: ।*

*मरीचिं लवणं हिंगु जीरणेण संयुतम्। अजमोदयुतं कुत्वा भक्षयेद्रोगशान्तये ।*

पंचक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक

एकादशी

07 अप्रैल: पापमोचिनी एकादशी


23 अप्रैल: कामदा एकादशी


प्रदोष

09 अप्रैल- प्रदोष व्रत

24 अप्रैल- शनि प्रदोष व्रत


मेष 

 आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज व्यवसाय मे किए गए कार्य से आपको भरपूर लाभ मिलेगा, जिसे देखकर आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आप सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज शाम के समय आपको कुछ थकान व सिर दर्द महसूस हो सकता है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। संतान के विवाह से संबंधित कोई शुभ सूचना आज आपको मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज माहौल आपके अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृष 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। यदि आज आप किसी विशेष कार्य के लिए घर से जाते हैं, तो अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकले, उसमें उत्तम सफलता प्राप्त होगी। आय के नए नए मार्ग खुलेंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक स्थान व जागरण कीर्तन भजन संध्या आदि में व्यतीत करेंगे, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। माता जी से आज कुछ झड़प हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। संतान के अच्छे आचरण और उनकी सफलता का यश आज आपको पसंद आयेगा

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किल भरा रह सकता है। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको कुछ तनाव हो सकता है। तनावपूर्ण होने के कारण आज आप के निर्णय लेने की क्षमता कमजोर रहेगी, जिससे आपके कार्यों में बांधा आ सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यो के साथ गाने बजाने व मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि आप नौकरी के क्षेत्र में कार्यरत हैं, तो आपको आज उच्चाधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को आज अपने भविष्य की चिंता कर सकती है।

कर्क

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ देने वाला होगा। यदि आपकी उन्नति काफी समय से रुकी हुई थी, तो वह आज आपको भरपूर लाभ देगी। आज रात्रि के समय बाहर का खाने से परहेज रखे, नहीं तो आपके स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। आज आपके माता-पिता को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आज आप अपनी वाणी के कारण किसी अधिकारी को अपनी और आकर्षित करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जो उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेंगी।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन कुछ खास होने वाला है। आज आपको व्यापार में कुछ नए परिवर्तन करने पड़ेंगे, जो आपको भविष्य में उत्तम लाभ देंगे। रोजगार से जुड़े जातकों के लिए आज रोजगार के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता की तैयारी में कमर कसकर लगना होगा। सायंकाल के समय आज आपको आपके किसी मित्र से धन लाभ होने की उम्मीद है। परिवार के किसी सदस्य से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगी।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। व्यापार के लिए कुछ भागदौड़ भी अधिक रहेगी, लेकिन यदि कोई यात्रा करनी पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि यह आपकी कोई खास डील को फाइनल करा सकती है, जिसकी आपको बहुत समय से उम्मीद थी। आज सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों को छोटी दूरी की यात्रा पर ले जा सकते हैं, जिसमे परिवार के सदस्य एक दूसरे के साथ मजबूती से जुड़े हुए नजर आएंगे।

तुला 

आज का दिन आपके व्यापार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, लेकिन आपको सोच विचार कर निर्णय लेनी होगे, नहीं तो आप परेशानियों आ सकते हैं और आपको कोई राजकीय दंड मिल सकता है, इसलिए कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचें। आज आपको अपनी आसपास के लोगों को अपनी मधुर वाणी से अपना बनाना होगा, तभी आप अपने कार्य को सफलता तक पहुंचा पाएंगे। यदि आज किसी संपत्ति की खरीदारी की सोच रहे हैं, तो उसके चल व अचल सभी पहलुओं को परख लें।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज किसी बहुमूल्य वस्तु से उत्तम लागू होने की भरपूर संभावना है। आपके शत्रु भी साहस व पराक्रम से आपके सामने हार मान जाएगे और आप अपनी इरादो में कामयाब रहेगे। संतान के प्रति आज आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार दे सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आप के पद व अधिकारों में वृद्धि होगी। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन देना पड़े, तो सोच कर दें क्योंकि उसके वापस आने से संबंधों में दरार पड़ सकती है।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थियों की आज अपने गुरु या फिर भगवान के प्रति पूरी निष्ठा रहेगी, जिसका उनको लाभ भी मिलेगा। आज आप अपनी बुद्धि विवेक से कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जो आपके व्यवसाय को चार चांद लगाएगी। यदि आपका कोई धन रुका हुआ है, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। संतान को आज कोई स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है, जिससे मन परेशान रहेगा। अपने पिताजी के लिए आज कोई उपहार ला सकते हैं। 

मकर

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आज आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है, जिससे आपको हर्ष होगा। साझेदारी में किए गए व्यापार में आपको आज भरपूर लाभ होंगे। जीवनसाथी से आपको हर प्रकार का सुख प्राप्त होगा। सायंकाल के समय वाहन चलाने में सावधानी रखें, नहीं तो छोटी मोटी चोट लग सकती है। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आयेगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। यदि कोई पारिवारिक विवाद बहुत लंबे समय से चल रहा है, तो वह अब समाप्त होगा।

कुंभ 

आज का दिन आपको कुछ सोच विचार कर ही फैसले लेने का होगा क्योंकि धैर्य से लिए गए फैसले आपको लाभ दे सकते हैं अन्यथा जल्दबाजी से किए गए फैसलों से आपको हानि हो सकती है। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं के लिए कुछ धन व्यय कर सकते हैं। यदि आपको किसी नए व्यवसाय में भी निवेश करना पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि इसका आपको आगे चलकर भरपूर लाभ मिलेगा। संतान की नौकरी के लिए किए गए प्रयास आपको उत्तम सफलता देंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी।

मीन 

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा। स्वास्थ्य की तरफ से आज परेशान नजर आएंगे। आपकी पाचन क्रिया एवं पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। आज आप अपने व्यापार के लिए कुछ नई नई योजनाएं बनाएंगे और उन्हें सफल बनाने का भरपूर प्रयास करेंगे। आज आप किसी बैंक में कोई लोन लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आसानी से मिल जाएगा। आज आप अपने पारिवारिक बिजनेस के लिए अपने पिताजी से सलाह लेंगे। जीवन साथी आपके हर मुश्किल में आपके साथ डटे नजर आएंगे।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9, 


 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,    

 


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 

 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे

सोमवार, 29 मार्च 2021

इरफान पठान भी कोरोना से संक्रमित


नई दिल्ली। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। इरफान ने अपने पोस्ट में संक्रमित होने की खबर के साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की बात भी की। 

इरफान पठान ने अपनी ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'मैं बिना किसी लक्षण के कोविड-19 पॉजिटिव निकला हूं और खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। मैं पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना जांच करवाने की विनती करता हूं। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वह मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें।

प बंगाल को मिनी पाकिस्तान बना देंगी ममता बेगम: सुवेंदु अधिकारी


 नंदीग्राम। भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी को 'ईद मुबारक' कहने की आदत है। इसीलिए उन्होंने होली की बधाई की जगह आप सभी को 'होली मुबारक' कहा। बेगम को वोट मत दीजिए। अगर आप बेगम को वोट देंगे तो यह (बंगाल) मिनी पाकिस्तान बन जाएगा। बेगम सूफियान के अलावा किसी को नहीं जानतीं। अधिकारी ने कहा, 'बेगम अचानक बदल गईं और मंदिरों में जाने लगीं क्योंकि उन्हें हार जाने का डर है।'

नंदीग्राम में सुवेंदु और ममता आमने सामने हैं। सोमवार को यहां सियासी सरगर्मी तब ज्यादा बढ़ गई जब दोनों ने एक दूसरे पर व्यक्तिगत रूप से हमला करना शुरू कर दिया। सुवेंदु अधिकारी जहां हिंदु वोट बैंक पर नजर बनाए हुए हैं, वहीं ममता उन्हें एक धोखेबाज बता रही हैं, जो यूपी और बिहार के गुंडों से मदद ले रहा है। सुवेंदु ने लोगों से योगी आदित्यनाथ सरकार जैसी व्यवस्था को बंगाल में लाने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश बदल सकता है, तो हम भी बदल सकते हैं।

छपार थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष में युवक की मौत, कई घायल

 मुजफ्फरनगर l किसी बात को लेकर विवाद के बाद हुए आपसी झगड़े में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गए l 


छपार थाना क्षेत्र के गांव तेजलहेड़ा मे किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया संघर्ष में रवि पुत्र मांगे की मौत हो गई l जबकि दोनों पक्षों में 2 दाने घायल हो गए l

नहर में छलांग लगाने वाले को पुलिस ने बचाया


मुजफ्फरनगर । थाना ककरौली पुलिस की तत्परता से एक युवक की जान बच गई। 

क्षेत्र के जटवाड़ा नहर में ग्रह कलेश के चलते आत्महत्या करने के प्रयास से 40 वर्षीय युवक रहीस ने नहर में छलांग लगाई थी। शाम लगभग 06.30 बजे थाना ककरौली थाना प्रभारी मय हमराहीगण के जटवाडा के पास गश्त में मामूर थे कि पुलिस टीम ने देखा कि एक व्यक्ति वआत्महत्या करने के ईरादे से नहर में कूद गया। जिसे देखकर गाडी में बैठे का0 661 सुनील कुमार ने गाडी को रुकवाकर तत्काल नहर में छलांग लगा दी और उस व्यक्ति को बचाया। वह व्यक्ति रहीश पुत्र स्व फर्राहिम निवासी ग्राम खुजेड़ा थाना ककरौली उम्र लगभग 40 वर्ष है। उसने आत्महत्या करने का कारण पारिवारिक समस्या होना बताया। थाना प्रभारी ककरौली ने रहीश के गांव में जाकर गांव के प्रधान व अन्य लोगों को बुलाकर रहीश के घर वालों को समझाया, जिससे घर वाले समझ गये और उन्होने रहीश को घर ले गये।

होली के उल्लास के बीच सड़क हादसो में तीन की मौत, कई अन्य घायल

 


मुजफ्फरनगर । तेज रफ्तार और नशे की हालत में जिले में आज होली के उल्लास के साथ कई दुर्घटनाएं हुई l जिसमें सड़क हादसे में एक महिला व दो युवकों की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

आपको बता दे कि होली के उल्लास के साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए l तितावी थाना क्षेत्र के लालू खेड़ी के समीप सड़क हादसे में बदायूं निवासी बाइक सवार 28 वर्षीय मीनू पुत्र ओमपाल की मौत हो गई वहीं दूसरी ओर सर्कुलर रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार अमित विहार कुकड़ा निवासी युवक सागर शुक्लानिया पुत्र वेद प्रकाश की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी सत्यम निवासी दक्षिण कृष्णापुरी गंभीर रूप से घायल हो गया l जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा देकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। 

 रतनपुरी क्षेत्र में  दयालपुरी स्थित सहज पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवार पति-पत्नी को  स्विफ्ट कार ने पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में  बाइक सवार 50 वर्षीय महिला सुनीता पत्नी अवधेश निवासी गांव सपनावत थाना धौलाना जिला हापुड़ की उपचार के दौरान खतौली अस्पताल में मौत हो गई ।

शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनायन के समीप बाइक पर जाते समय अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर दी ।जिससे बाइक सवार मुबारिकपुर निवासी नीटू पुत्र लक्ष्मीचंद व अशोक पुत्र रहतू घायल हो गए । जिन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया l डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया l

जिले के 18 न्यायिक अधिकारियों का तबादला


मुजफ्फरनगर। इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा लगातार दूसरे दिन में जिलों में तैनात न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर 15 अपर सत्र न्यायाधीश सहित 18 न्यायिक अधिकारियों का गैर जनपद तबादला किया गया है। 

जिला अदालतों में तैनात न्यायिक अधिकारियों के तबादले के इलाहाबाद हाई कोर्ट रजिस्ट्रार द्वारा आदेश जारी किया गया उत्तर प्रदेश मैं न्यायिक अधिकारियों के गैर जनपद तबादलों का सिलसिला बना हुआ है। रविवार को भी न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए। मुजफ्फरनगर जनपद से अट्ठारह न्यायिक अधिकारी गैर जनपद तैनात किए गए हैं, इनमें अपर सत्र न्यायधीश और दूसरे एक अधिकारी शामिल हैं।

मुजफ्फरनगर से गैर जनपद तबादले में अपर सत्र न्यायधीश मैं अर्चना यादव और निशांत देव को रामपुर, मधु गुप्ता और अंकुर शर्मा को सुल्तानपुर, शबिस्ता आकिल, ओमवीर सिंह और त्रिप्ता चौधरी को ललितपुर भेजा गया है। इनके अलावा अपर सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र सिंह वाराणसी, राकेश कुमार गौतम महोबा, राज सिंह बांदा, पूनम राजपूत मैनपुरी, राजेश भारद्वाज अलीगढ़, वीरेंद्र कुमार पाण्डेय सोनभद्र, रामसुध सिंह गाजीपुर और हिमांशु भटनागर को बलिया में तैनात किया गया है। वहीं, जनपद में तैनात तीन सिविल जज सीनियर डिवीजन का भी तबादला किया गया है। इनमें शिवानी त्यागी को औरैया, ज्योति अग्रवाल को जौनपुर और रविकांत यादव को कुशीनगर में तैनात किया गया है।

बुलंदशहर में महिंद्रा पिकअप और कार की भिड़ंत में एक मासूम बच्चे और तीन महिलाओं की मौत


बुलंदशहर । कोतवाली देहात क्षेत्र में नेशनल हाईवे 91 पर सोमवार कोमहिंद्रा पिकअप और कार की भिड़ंत में एक मासूम बच्चे और तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार एक गमी में जा रहा था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। मिली जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाडौल निवासी एक परिवार की रिश्तेदारी में मौत हो गई थी। गांव जाडौल से एक पिकअप वाहन से करीब 14 लोग सिकंदराबाद जाने के लिए सवार हुए। इसके अलावा गांव चंदेरू से भी कुछ लोगों को लिया। गांव चंदेरू से सिकंदराबाद जाने के लिए पिकअप वाहन यू टर्न ले रहा था। उसी दौरान एक कार से पिकअप टकरा गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप वाहन सवार पूनम (35) पत्नी हीरा, कृष्णा (2) पुत्र हीरा निवासी गांव चंदेरू और शशि (36) पत्नी गंगाचरण एवं किरण( 55) पत्नी महेंद्र निवासी जाडोल की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार करीब 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बुलंदशहर-सिकंदराबाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया।

युवती ने वीडियो कॉलिंग पर नग्न अवस्था में वीडियो क्लिप बना ली


हरिद्वार। फेसबुक अकाउंट पर एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के बाद हनी टैªप में फंसाने के बाद युवती ने युवक का व्हाट्सएप मोबाईल नंबर लेकर उससे वीडियो कॉलिंग पर नग्न अवस्था में वीडियो क्लिप बना ली। उस वीडियो क्लिप को वापस भेजकर 11 हजार रुपए ठग लिए गए। जब दोबारा युवती ने हजारों रुपए मांग की तब युवक सिडकुल थाने पहुच गया। पुलिस ने अज्ञात युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

उधर, सिडकुल एसओ लखपत सिंह बुटोला ने कहा कि इस तरह सोशल मीडिया पर ब्लैकमेलिंग के कई मामले सामने आ चुके है। लोगों को अनजान लोगों की फेसबुक आईडी पर फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करने की अपील की जाती है। रावली महदूद निवासी एक युवक ने कहा कि लगातार वीडियो कॉल आने के बाद रिसीव कर ली। कॉल के दौरान दूसरी तरफ युवती नग्न अवस्था में थी। कई बार उसके कहने पर शिकायतकर्ता उसकी बातो में आ गया। कुछ देर बाद युवती ने शिकायतकर्ता को वीडियो भेजने के साथ ही धमकी भरे मैसेज भेजे गए। जिसके बाद युवक ने युवती को 11 हजार रुपए गुगल-पे कर दिए गए। इसके बावजूद,युवती ने पांच हजार रुपये की ओर मांग की गई। थाना प्रभारी एलएस बुटोला ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंचायत चुनाव के चलते मई में हो सकती हैं हाईस्कूल व इंटर परीक्षा


 प्रयागराज। पंचायत चुनाव की वजह से माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड  बोर्ड परीक्षाएं मई में होने की संभावना है। यूपी बोर्ड ने पहले 24 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू करने का कार्यक्रम जारी किया था। लेकिन चुनाव के चलते जल्द ही संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जा सकता है।

इधर परीक्षाओं को लेकर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। विभिन्न जिलों के परीक्षा केंद्रों के लिए कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी को फाइनल रूप दिया जा रहा है। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती होगी। पंचायत चुनाव को देखते हुए अब बोर्ड परीक्षाएं आगामी मई माह में होने की संभावना है। हालांकि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 24 अप्रैल से 12 मई तक परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया था। लेकिन इसी दौरान ही पंचायत चुनाव का कार्यक्रम तय हो चुका है।  प्रशासन की ओर से बोर्ड परीक्षा की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।  

भाजपा वालों को बर्तनों से पीटें महिलाएंः ममता बनर्जी


नंदीग्राम। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद को रॉयल बंगाल टाइगर बताते हुए कहा कि वह शेर की तरह जवाब दे सकती हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि उनपर यूपी बिहार से लाए गए गुंडों ने हमला किया। उन्होंने महिलाओं से बर्तनों को हथियार बनाकर भाजपा वालों को पीटने की अपील की।

नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम गुंडागर्दी देख रही है। हमने बुरुलिया में मीटिंग की, टीएमसी ऑफिस को तोड़ दिया गया। वह (शुभेंदु अधिकारी) जो चाहता है कर रहा है। मैं भी खेल खेल सकती हूं। मैं भी शेर की तरह जवाब दूंगी। मैं रॉयल बंगाल टाइगर हूं। ममता ने पैर में चोट को यूपी-बिहार से लाए गए गुंडों का हमला बताते हुए कहा कि उन्होंने मुझ पर हमला किया। नंदीग्राम के किसी व्यक्ति ने मुझ पर हमला नहीं किया, लेकिन आप (बीजेपी) यूपी, बिहार से गुंडे लेकर आए। हम निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं। यदि वे आएं तो महिलाओं को उन्हें बर्तनों से पीटना चाहिए। वह अपने पूर्व सहयोगी और अब भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।  तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ रोडशो में व्हीलचेयर पर रहीं और हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करती रहीं। तृणमूल अध्यक्ष ने घोषणा की है कि वह गुरुवार को मतदान होने तक नंदीग्राम में ही रहेंगी। दूसरे चरण के लिए मतदान 30 अप्रैल शाम पांच बजे खत्म होगा। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी नंदीग्राम में रोडशो में हिस्सा ले सकते हैं।

अपडेट : जिले में मिले 25 कोरोना के मरीज़

 


मुजफ्फरनगर । जिले में आज 6 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। सभी प्राइवेट लैब से सरकारी आंकड़े आज अवकाश होने के कारण एकत्रित नहीं हो पाए है l वही लखनऊ से जारी लिस्ट के के अनुसार आज जिले में 25 नए मरीज़ पाए गए हैं l 

शराब की तलब में तीन भाईयों ने सेनेटाइजर पीकर दे दी जान

 


भोपाल। कोरोना वायरस के चलते रविवार को पूरी तरह लॉकडाउन के दौरान तीन भाइयों को शराब की तलब लगी। शराब की दुकानें भी बंद होने के कारण तलब लगने पर ये लोग सैनिटाइजर ले आए। पांच लीटर सैनिटाइजर की बोतल ली और पी गए। इससे तीनों की मौत हो गई। 

मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीन भाई पर्वत अहिरवार, रामप्रसाद अहिरवार और पूरा अहिरवार शराब के आदी थे। वे शादीशुदा थे और अपने बच्चों के साथ अलग-अलग रहते थे। एक भाई राम प्रसाद जहांगीराबाद में रहता था, वहीं दो भाई हम्माली का काम करते थे।

ऋषिकेश में कुम्भ को लगा ग्रहण, होटल ताज से मिले 76 लोग कोरोना संक्रमित


 ऋषिकेश l होटल ताज में 76 लोग मिले कोरोना संक्रमित, तीन दिनों के लिए किया गया बंद

अवैध तमंचा फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

 


मुजफ्फरनगर । थाना खतौली पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए 01 अभियुक्त को जंगल ग्राम अतरपुरा से गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम  मोनू पुत्र मूलचन्द निवासी ग्राम गालिबपुर थाना खतौली  हाल पता रामफल का मकान ग्राम अतरपुरा थाना खतौली है। मौके पर 01 देशी बंदूक 315 बोर, 02 हाफ बंदूक, 04 तमंचे (12 व 315 बोर), 11 खोखा कारतूस (315, 12, .32 बोर), 01 अधबना तंमंचा, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण व सामग्री (11 अधबने ट्रेगर, 20 रिपित ,01 तमंचे की नाल बनाने वाले फर्मे,07 फायरिंग पिन 07, 20 स्प्रिंग, एक पंखा भट्टी गर्म ,03 रेती, 01 प्लास, 02 आरी, 01 हथोडी, 03 आरी के ब्लेड, 02 छेनी, 02 पेचकस, 02 सुम्मी, 02 बरमे, लकडी में चमक लाने वाला साबुन, रेगमाल ब्लेड टाईप 44, सिकंजा, 01 ग्लाईण्ड, 02 ड्रिल मशिन, 01 बैल्डिंग मशिन, 03 वैल्डिंग आर्थ की पत्ती, 10 ड्रिल मशिन रोड, नाल बनाने वाले पाईप 0.32 बोर 13, 03 नाल .32 बोर, एक नाल 315 बोर, 02 बाडी तमंचे की लोहा, व अन्य उपकरण बरामद किए गए।

जिले का करोड़पति शिक्षा माफिया गिरफ्तार

 


मुजफ्फरनगर । करीब 25 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त होने के बाद भी फरार चल रहे शिक्षा माफिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को ग्राम शेरपुर से बामनहेडी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना कोतवाली नगर का हिस्ट्रीशीटर व हत्या के प्रयास में वांछित अपराधी है।

अभियुक्त जनपद का शिक्षा माफिया है जिसके द्वारा उसके द्वारा फर्जी मार्कशीट बनाकर धन अर्जित किया गया था। वर्ष 2020 में अभियुक्त द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गयी चल-अचल संपत्ति (कीमत 25 करोड) को सीज किया गया था। पुलिस ने इमलाख पुत्र इलियास निवासी शेरपुर को गिरफ्तार किया है। 

उसके पास से तलवार नाजायज ((CN-195/21 US-147,148,149,188,307,353 IPC से सम्बन्धित बरामद किए गए हैं। अभियुक्त इमलाख पर जबरन वसूली, छल/बईमानी, गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

होली पर कश्मीर में पार्षद की हत्या, पुलिसकर्मी शहीद


श्रीनगर। बारामूला के सोपोर में होली के दिन आतंकी हमले में एक पार्षद की मौत हो गई, जबकि एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया है। आतंकियों ने सोपोर में स्थित म्यूनिसिपल ऑफिस में गोलीबारी करके इस आतंकी हमले को अंजाम दिया।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी हमले पर बयान दिया कि इस आतंकी घटना में पुलिस कर्मी शफाकत अहमद शहीद हो गए हैं। इसमें एक पार्षद रियाज अहमद की मौत हुई है, जबकि एक और पार्षद शम्स-उद-दीन पीर घायल हो गए हैं। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं, कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने भी दो लोगों के हताहत होने की जानकारी दी है।

देशभर में करोना बरपा रहा कहर, 24 घंटे में मिले 68 हजार, मौत के आंकड़े भी बढ़े

 नई दिल्ली l देश में कोरोना का कोहराम लगातार जारी है। सोमवार को देशभर में कोरोना वायरस के 68 हजार 20 नए मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना की वजह से देशभर में 291 लोगों की जान गई है।


 

इसी के साथ देश में अब कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ 20 लाख 39 हजार 644 पर पहुंच गए हैं। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के 5 लाख 21 हजार 808 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 32 हजार 231 मरीज ठीक हुए हैं।अभी तक कोरोना से 1 करोड़ 13 लाख 55 हजार 993 लोग ठीक हो चुके हैं, तो वहीं इससे कुल 1 लाख 61 हजार 843 लोगों की जान जा चुकी है। 

शामली में मस्जिद का खंभा गिर जाने से दो बच्चों की मौत

  शामली l जिले में एक मस्जिद का एक खंभा गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 


उन्होंने बताया कि रविवार रात को शब ए बारात के अवसर पर 10 से 12 साल की उम्र के बच्चे मोमिन नगर स्थित मस्जिद में गए थे। पुलिस ने कहा कि खुर्शीद (12) और मतलूब (12) को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया जबकि समीर (10) की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एक अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मस्जिद में जब लोग नमाज पढ़ रहे थे तब खंबा गिरने की घटना हुई। 

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...