शनिवार, 27 मार्च 2021

होलिका दहन : राशि के अनुसार डालें आहुति

 



कल रविवार को सूर्यास्त से प्रारम्भ कर रात्रि 12:40 बजे तक कर सकते हैं होलिका दहन :-

और अपनी राशि के अनुसार डालें आहुति।

कल होलिका दहन और परसों सोमवार को रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा। कल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल से मध्यरात्रि तक है। प्रदोष काल सूर्यास्त 6:05 बजे से लेकर निशामुख रात्रि 12 बजकर 40 मिनट तक है। होलिका दहन के दिन दोपहर 1:33 बजे तक भद्रा है।

होलिका दहन से पहले विधि विधान के साथ 

।।ॐ होलिकायै नमः।।

मंत्र से होलिका की पूजा करें। इस समय होलिका के सामने पूर्व या उतर दिशा की ओर मुख करके पूजा करने का विधान है। सबसे पहले किसी सार्वजनिक स्थल पर भूमि पूजन कर भूमि पर पान, सुपारी,नारियल, गन्ध अक्षत पुष्प से ध्यान पूर्वक स्थापन कर मानसिक रूप से अर्पण करें। इसके पश्चात कच्चे सूत को होलिका के चारों और तीन या सात परिक्रमा करते हुए लपेटना है। सूत के माध्यम से उन्हें वस्त्र अर्पण किये जाते हैं। फिर रोली, अक्षत, फूल, फूल माला, धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित करें। पूजन के बाद लोटे में जल लेकर उसमें पुष्प, अक्षत, सुगन्ध मिला कर अघ् र्य दें। इस दौरान नई फसल के कुछ अंश जैसे पके चने और गेंहूं, जौं की बालियां भी होलिका को अर्पण करने का भी विधान है। 

होलिका दहन स्थल पर अपने अनुसार 1 से 5 किलो कोई भी लकड़ी या उपला डाल कर अपनी राशियों के अनुसार अपनी समर्पण वस्तु 7 बार अपने शिर के ऊपर से घुमा कर होलिका में डालें आहुति:-

1, मेष और वृश्चिक राशि के लौंग जावित्री, इलाइची कपूर के साथ मसूर दाल और गेहूं की आहुति दें।

2, वृष और तुला राशि वाले होलिका में लौंग जावित्री, इलाइची कपूर के साथ चावल में इत्र और चीनी मिलाकर आहुति दें।

3, मिथुन और कन्या राशि के लोग कपूर, नारियल गोला, और मूंग की आहुति डालें।

4, कर्क के लोग लौंग जावित्री, इलाइची कपूर के साथ चावल चीनी और घी की आहुति डालें।

5, सिंह राशि के लोग

लौंग जावित्री, इलाइची कपूर के साथ गुड़, गेहूं और कमल पुष्प या कमलगट्टा की आहुति 

दें।

6, धनु और मीन के लोग

लौंग जावित्री, इलाइची कपूर के साथ हल्दी, सरसो, जौ और चना की आहुति दें।

7, मकर व कुंभ वाले

लौंग जावित्री, इलाइची कपूर के साथ तिल, कुरथी, उरद, कुश, और दुभ को दूध में या तिल तेल के साथ आहुति दें।

होलिका दहन से अपनी मुश्किलों को इस प्रकार कर सकते हैं दूर:-

 इस दिन हल्दी, तिल, मलयगिरि चंदन चूर्ण,गेंहूँ, मसूर दाल, मूंग, सरसो, लौंग जावित्री, इलाइची और कपूर के साथ पीस कर उपटन तैयार कर लें और सबके पूरे शरीर मे लगा कर जमीन पर उतार कर उसे लेकर होलिका में डाल दें। 

 शरीर की उबटन को होलिका में जलाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।

सफलता प्राप्ति के लिए होलिका में नारियल, पान तथा सुपारी भेंट करें।

गृह क्लेश से निजात पाने और सुख-शांति के लिए होलिका की अग्नि में जौ की आटा की गोली चढ़ाएं।

भय और कर्ज से निजात पाने के लिए नरसिंह स्रोत का पाठ करना लाभदायक होता है।

होलिका दहन के बाद जलती अग्नि में नारियल दहन करने से नौकरी की बाधाएं दूर होती हैं।

घर, दुकान और कार्यस्थल की नजर उतार कर उसे होलिका में दहन करने से लाभ होता है।

होलिका दहन के दूसरे दिन राख लेकर उसे लाल रुमाल में बांधकर पैसों के स्थान पर रखने से बेकार खर्च रुक जाते हैं।

लगातार बीमारी से परेशान हैं तो होलिका दहन के बाद बची राख मरीज़ के सोने वाले स्थान पर छिड़कने से लाभ मिलता है।

बुरी नजर से बचाव के लिए गाय के गोबर में जौ, अरसी और कुश मिलाकर छोटा उपला बना कर इसे घर के मुख्य दरवाज़े पर लटका दें।

शादी नहीं हो रही है तो होली पर करें यह उपाय :-

जिन जातकों की शादी नहीं हो रही है और विलंब हो रहा है तो होली के दिन शिव मंदिर में पूजा करें। इसके साथ ही शिवलिंग पर पान, सुपारी और हल्दी की गांठ भी अर्पित करें। शादी की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन के दौरान पांच सुपारी, पांच इलायची, मेवे, हल्दी की गांठ और पीले चावल लें जाए और इसकी पूजा कर इसे घर में देवी के सामने रख दें। ऐसा करने से शादी में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती है और जल्द ही विवाह के योग बन जाते हैं। दांपत्य जीवन में शांति के लिए होली की रात उत्तर दिशा में एक पाट पर सफेद कपड़ा बिछा कर उस पर मूंग, चने की दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काले उड़द एवं तिल के ढेर पर नव ग्रह यंत्र स्थापित करें। इसके बाद केसर का तिलक कर घी का दीपक जला कर पूजन करें।


नवविवाहिताओं को होली पर जाना चाहिए मायके

शास्त्रीय परम्परा के अनुसार नवविवाहिता को अपनी पहली होली पर मायके जाना चाहिए। होली के मौके पर सभी नई दुल्हन अपनी पहली होली अपने मायके में ही मनाती हैं। इस परंपरा को सालों से निभाया जा रहा है। होली के मौके पर नवविवाहिता अपने मायके चली जाती है और वहीं पर अपनी पहली होली मनाती है। माना जाता है कि शादी के बाद पहली होली पिहर में खेलने से एक नवविवाहिता का जीवन सुखमय और सौहार्द पूर्ण बीतता है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर यह रिवाज इसलिए भी है कि शादी के बाद मायके में होली और पति से दूरी उनके बीच के प्रेम को और भी ज्यादा बढ़ा देता है।

पहली होली नवविवाहिता और सास के लिए अशुभ होती है।

पहली होली सास और बहू एक साथ कभी नहीं देखती, क्योंकि सास और नई बहू का एक साथ होली को जलते देखना अशुभ माना जाता है, जिसका असर घर के लोगों पर पड़ता है। यह भी मत है कि यदि कोई सास और नविवाहिता एक साथ होली को जलता हुआ देखती है तो उनमें से किसी एक की मृत्यु भी हो सकती है। इसी कारण से पहली होली पर नवविवाहिता अपने मायके जाकर ही पहली होली खेलती है। पति और पत्नी के बीच इस अहसास को बढ़ाने के लिए मायके में पहली होली मनाने की परम्परा शुरू की गई थी।

सभी दोषों से बचने को होलिका में डालें हवन सामग्री

होलिका दहन में प्रत्येक परिवार से आधा किलो हवन सामग्री के साथ 50 ग्राम कपूर , 10 ग्राम लौंग, 10 ग्राम जावित्री, और 10 ग्राम सफेद इलायची मिलाकर एक नारियल के साथ होलिका में अवश्य डालें,

 जिससे घर , दुकान, ऑफिस के प्रदूषित वातावरण शुद्ध होगा, और सभी नकारात्मक शक्तियां नष्ट होकर जागृत ऊर्जा मिल सकेगी । इसके बाद प्रतिदिन सुबह गाय के गोबर से बने कंडे को जला कर अपने इष्ट का 21 बार नाम लेकर आहुति देकर हवन अवश्य करें। ऐसा करने से सभी निगेटिव ऊर्जा से बचाव हो सकेगा।

देशभर में कोरोना ने तोडे सारे रिकाॅर्ड

 



नई दिल्ली

देशभर में कोरोना वायरस के नए मामलों ने शनिवार को एक और नया रिकॉर्ड बना लिया है। शनिवार को कोरोना वायरस के देशभर में 62 हजार 258 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो कि इस साल में सबसे ज्यादा है। पिछले पांच महीनों में कोरोना के इतने ज्यादा मामले नहीं देखे गए थे। इतना ही नहीं देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या भी साढ़े चार लाख को पार कर गई है। वहीं, बीते 24 घंटों में कोरोना के कारण 291 लोगों ने दम तोड़ा है। 

शनिवार को जारी किए गए स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना से कुल 1 करोड़ 19 लाख 8 हजार 910 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से  1 करोड़ 12 लाख 9 हजार 23 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 

बीते 24 घंटों में 30,386 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं कोरोना के ऐक्टिव मरीजों में 31 हजार 581 नए मामले जुड़ गए हैं। वहीं, भारत में अभी कोरोना से रिकवरी की दर 94.85 प्रतिशत है। 

आईसीएमआर के मुताबिक, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 23 करोड़ 97 लाख 69 हजार 553 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख 64 हजार 915 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं। 

अबतक देश में कोरोना की वजह से 1 लाख 61 हजार 240 लोगों ने जान गवाई है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के 4 लाख 52 हजार 647 है। वहीं, 5,81,09,773 लोगों को अब तक कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है। 

क्रिकेट के भगवान सचिन को भी हुआ कोरोना

 



नई दिल्ली

टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। सचिन ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। सचिन ने हाल में ही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में हिस्सा लिया था और इंडिया लेजेंड्स की टीम ने फाइनल मैच में श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। सचिन का प्रदर्शन बल्ले से टूर्नामेंट में बेहद शानदार रहा था।

सुबे के मंत्री सुरेश राणा व विधायक संगीत सोम पर 2013 के दंगों का मुकदमा वापस

 





मुज़फ़्फ़रनगर

प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, सरधना के विधायक संगीत सोम, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह आदि के खिलाफ चल रहे भड़काऊ भाषण देने मुकदमे को विशेष कोर्ट संख्या पांच (एमपी-एमएलए) ने वापस लेने की सहमति दे दी है। 

गांव कवाल में 27 अगस्त 2013 को मलिकपुरा निवासी के ममेरे भाईयों सचिन और गौरव की हत्या की गई थी। इसके विरोध में सात सितंबर 2013 को नंगला मंदौड़ में महापंचायत हुई थी। इस पंचायत के बाद ही जिले में दंगा भड़क गया था। 

पुलिस ने सिखेड़ा थाने में महापंचायत में शामिल सुरेश राणा (अब गन्ना मंत्री), संगीत सोम विधायक सरधना,  बिजनौर के पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, साध्वी प्राची, श्यामपाल चेयरमैन आदि समेत 11 लोगों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रदेश सरकार ने गत वर्ष इस मुकदमे को वापस लेने की मंजूरी दी थी। 

अभियोजन की ओर से कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 321 के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। डीजीसी राजीव शर्मा ने बताया कि  कोर्ट ने प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए इस मुकदमे को वापस लेने की सहमति दे दी है।


लक्ष्मण विहार में शरारती तत्वों ने समय से पहले फूँकी होली, क्षेत्र में रोष

 मुजफ्फरनगर l शरारती तत्वों द्वारा होली के रंग में भंग डालने की भरपूर कोशिश की जा रही है l मामला देर रात का है नई मंडी थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित लक्ष्मण विहार में होली चौक पर असामाजिक तत्वों द्वारा होली में आग लगा दी गई l जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में भारी रोष है l भाजपा के जिला महामंत्री सचिन सिंघल क्षेत्र के कई लोगों द्वारा इसका भरपूर विरोध किया गया l


मार्च में कोरोना का टीका लगवाने वाले हास्य अभिनेता व राजनेता परेश रावल कोरोना सक्रंमित



मुम्बई

 बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता परेश रावल भी कोविड की चपेट में आ गए हैं। इस बात की जानकारी खुद परेश रावल ने सोशल मीडिया पर दी है। परेश रावल ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो कोविड संक्रमित हो गए हैं और इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क आए लोगों को कोरोना की जांच कराने को कहा है।

शुक्रवार की रात को परेश रावल ने ट्वीट किया, 'दुर्भग्यपूर्ण, मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। पिछले 10 दिनों से जो भी कोई मेरे संपर्क में आया हो वे कृपया खुद की जांच करा लें।' परेश के पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स उनके जल्दी से जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं, इसके साथ ही वो अभिनेता को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की भी हिदायत दे रहे हैं। आम फैन्स के साथ ही कई सितारों ने भी परेश के पोस्ट पर कमेंट किया है।

याद दिला दें कि हाल ही में परेश रावल ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके वैक्सीन लेने की जानकारी शेयर की थी। परेश ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'वी से वैक्सीन। सभी नर्स, डॉक्टर, फ्रंटलाइन वर्कर्स और वैज्ञानिकों को शुक्रिया।'

गौरतलब है कि एक बार फिर देश में कोविड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। हाल फिलहाल में बॉलीवुड से भी कई सितारों के कोविड संक्रमित होने की खबरें सामने आई हैं। इन सितारों में कार्तिक आर्यन, आमिर खान, आर माधवन, मिलिंद सोमन,  रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, सिद्धांत चतुर्वेदी सहित कई अन्य के नाम शामिल हैं।


आज का पंचांग और राशिफल 27 मार्च 2021 होली विशेष

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 27 मार्च 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - फाल्गुन*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - चतुर्दशी 28 मार्च प्रातः 03:27 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*

⛅ *नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 07:52 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*

⛅ *योग - गण्ड 28 मार्च रात्रि 01:32 तक तत्पश्चात वृद्धि*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:40 से सुबह 11:12 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:37* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:50* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *होली विशेष* 🌷

🔥 *होली का दिन चंद्रमा का प्रागट्य दिन है | जो लोग सदा किसी न किसी दुःख से पीड़ित रहते हो , तो दुःख और शोक दूर करने के लिए विष्णु-धर्मोत्तर ग्रंथ में बताया है कि होली के दिन भगवान के भूधर स्वरुप अर्थात पृथ्वी को धारण करनेवाले भगवान का ध्यान और जप करना चाहिये | मंत्र बोलना चाहिये होली के दिन इनका विशेष माहात्म्य और फायदे है -*

🌷 *ॐ भूधराय नम:..... ॐ भूधराय नम: ..... ॐ भूधराय नम:*

🙏🏻 *और नीचे श्लोक एक बार बोलना और भगवान को, गुरु को विशेषरूप से प्रणाम और पूजन कर लें –*

*धरणीम् च तथा देवीं अशोकेती च कीर्तयेत् |*

*यथा विशोकाम धरणी कृत्वान्स्त्वां जनार्दन: ||*

🙏🏻 *( हे भगवान जब जब भी पृथ्वी देवी असुरों से पीड़ित होकर आपको पुकारती है , तब तब आप राक्षसों का वध करते है और पृथ्वी को धारण करके उसका शोक दूर कर देते है | ऐसे आप भगवान मेरे भी शोक, दुःख आदि का हरण करे और मुझे धारण करें | ) खाली होली के दिन ये करें |*

🔥 *और होली को रात को चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिये | जिनके घर मे पैसों की तंगी रहती है, आर्थिक कष्ट सहना पड़ता है | तो होली को रात दूध और चावल की खीर बनाकर चंद्रमा को भोग लगाये | पानी, दूध, शक्कर, चावल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दे , दिया जलाकर दिखायें और थोड़ी देर चंद्रमा की चाँदनी में बैठकर अपने गुरुमंत्र का जप करें | और प्रार्थना करें हमारे घर का जो आर्थिक संकट है वो टल जायें, कर्जा है तो उतर जाये | होली की रात फिर बैठकर जप करें बहुत फायदा होगा | चंद्रमा उदय होने पर चंद्रमा में भगवान विष्णु, लक्ष्मी और सूर्य की भावना करके अर्घ्य देना चाहिये , कि सामने भगवान विष्णु ही बैठे है | भगवान ने गीता में कहा ही है कि नक्षत्रों का अधिपति चन्द्रमा मैं ही हूँ | ये शास्त्रों की बात याद रखे कि दुःख की और कर्जे की ताकत नहीं कि उस आदमी के सिर पर बना रहे |* 

🌷 *श्रीर्निषा चन्द्र रुपस्त्वं वासुदेव जगत्पते |*

*मनोविलसितं देव पूर्यस्व नमो नमः ||*

🌷 *ॐ सोमाय नम: |*

🌷 *ॐ नारायणाय नम: |*

🌷 *ॐ श्रीं नम: |*

🙏🏻 *लक्ष्मीजी का मंत्र – ॐ श्रीं नम: होली की रात घर मे आर्थिक परेशानी को दूर भगाने वाला ये सरल प्रयोग है |*

🙏🏻 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *होली में क्या करें* 🌷

🙏🏻 *होली की रात्रि चार पुण्यप्रद महारात्रियों में आती है। होली की रात्रि का जागरण और जप बहुत ही फलदायी होता है।*

➡ *ऋतु-परिवर्तन के 10-20 दिनों में नीम के 15 से 20 कोमल पत्तों के साथ 2 काली मिर्च चबाकर खाने से वर्ष भर आरोग्य दृढ़ रहता है। बिना नमक का भोजन 15 दिन लेने वाले की आयु और प्रसन्नता में बढ़ोतरी होती है।*

💥 *होली के बाद खजूर खाना मना है।*

👉🏻 *बाजारू केमिकलों से युक्त रंगों के बदले पलाश के फूलों के रंग से अथवा अन्य प्राकृतिक रंगों से होली खेलनी चाहिए। इससे सप्तरंगों व सप्तधातुओं का संतुलन बना रहता है।*

👉🏻 *अन्य कुछ प्राकृतिक रंगः मेंहदी पाऊडर के साथ आँवले का पाऊडर मिलाने से भूरा रंग। चार चम्मच बेसन में दो चम्मच हल्दी पाऊडर मिलाने से अच्छा पीला रंग बनता है। बेसन के स्थान पर आटा, मैदा, चावल का आटा, आरारोट या मुलतानी मिट्टी का भी उपयोग किया जा सकता है।*

👉🏻 *दो चम्मच हल्दी पाउडर दो लीटर पानी में डालकर अच्छी तरह उबालने से गहरा पीला रंग प्राप्त होता है।*

🍏 *आँवला चूर्ण लोहे के बर्तन में रात भर भिगोने से काला रंग तैयार होता है।*

🙏🏻 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मंत्र – साफल्य दिवस : होली* 🌷

🙏🏻 *होली के दिन किया हुआ जप लाख गुना फलदायी होता है | यह साफल्य – दिवस है, घुमक्कड़ों की नाई भटकने का दिन नहीं है | मौन रहना, उपवास पर रहना, फलाहार करना और अपना-अपना गुरुमंत्र जपना |*

🙏🏻 *इस दिन जिस निमित्त से भी जप करोंगे वह सिद्ध होगा | ईश्वर को पाने के लिए जप करना | नाम –जप की कमाई बढ़ा देना ताकि दुबारा माँ की कोख में उल्टा होकर न टंगना पड़े | पेशाब के रास्ते से बहकर नाली में गिरना न पड़े | होली के दिन लग जाना लाला- लालियाँ ! आरोग्य मंत की भी कुछ मालाएँ कर लेना |*

🌷 *अच्युतानन्तगोविन्द नामोच्चारणभेषजात |*

*नश्यन्ति सकला रोगा: सत्यं सत्यं वदाम्यहम ||*

🙏🏻 *‘ हे अच्युत ! हे अनंत ! हे गोविंद ! – इस नामोच्चारणरूप औषधि से तमाम रोग नष्ट हो जाते है, यह मैं सत्य कहता हूँ, सत्य कहता हूँ |’ (धन्वंतरि महाराज)*

🙏🏻 *दोनों नथुनों से श्वास लेकर करीब सवा से डेढ़ मिनट तक रोकते हुए मन–ही–मन दुहराना –*

🌷 *नासै रोग हरै सब पीरा | जपत निरंतर हनुमत बीरा ||*

🙏🏻 *फिर ५० से ६० सेकंड श्वास बाहर रोककर मंत्र दुहराना | इस दिन जप-ध्यान का फायदा उठाना, काम-धंधे तो होते रहेंगे | अपने-अपने कमरे में गोझरणमिश्रित पानी से पोछा लगाकर  थोडा गंगाजल छिडक के बैठ जाना | हो सके तो इस दिन गोझरण मिला के स्नान कर लेना | लक्ष्मी स्थायी रखने की इच्छा रखनेवाले गाय का दही शरीर पर रगड़के स्नान कर लेना | लेकिन वास्तविक तत्त्व तो सदा स्थायी है, उसमें अपने ‘मैं’ को मिला दो बस, हो गया काम !*

🙏🏻 *ब्रम्हचर्य-पालन में मदद के लिए “ॐ अर्यमायै नम:” मंत्र का जप बड़ा महत्त्वपूर्ण है |*

🙏🏻 

   🌞 *~   हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻मेष

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति या संस्था से कोई ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो कदापि ना लें क्योंकि आपको उसे उतारना कठिन होगा। जीवन साथी से आज उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको परिवार में मान सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। आज रात्रि का समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस करना होगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है।

वृष 

आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्तता भरा रहेगा। आज भागदौड़ अधिक होगी। व्यापार में तेजी के लिए आज नए-नए उपकरणों का प्रयोग करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता ओं का आज आपको भरपूर लाभ मिलेगा। आपके जो कार्य लंबे समय से रुके हुए थे, वह भी आज पूर्ण हो सकते हैं। यदि आज किसी भी कार्य मे विनिमय करना पड़े, तो दिल खोलकर करें क्योंकि भविष्य में उससे आपको भरपूर लाभ होगा। आज शाम का समय आप अपने जीवन साथी को कहीं बाहर घुमाने व कोई उपहार खरीदने के लिए ले जा सकते हैं।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आयेगा। आज आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा, नहीं तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को संकट में डाल देगे। आज संतान पक्ष का कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके मन में संतुष्टि का भाव होगा। आज आप अपने भाई के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा चिंतित नजर आएंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आप अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के साथ विचार विमर्श में व्यतीत करेंगे। भविष्य में कुछ योजनाएं बनाएंगे।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आपने कार्य क्षेत्र में जो परिश्रम किए हैं, आज आपको उनका उत्तम लाभ प्राप्त होगा। संतान के प्रति आपका विश्वास मजबूत होगा। मामा पक्ष से आज आपको प्रेम मिलने की भरपूर संभावना है। आज आप अपनी शान शौकत के लिए कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आपके शत्रु भी परेशान रहेंगे, लेकिन आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आज अपने माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें ताकि उनके स्वास्थ्य में कोई कमी न आये। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो आपके संबंधों में कटुता आ जाएगी। यदि मित्रों से संबंधित कोई कष्ट है, तो उसमें आज निश्चित सुधार होता दिख रहा है। आज आपको अपने किसी मित्र की सहायता करनी पड़ेगी। यदि कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति के लिए थोड़ा चिंतित नजर आएंगे।

कन्या 

आज आपको अपने व्यवसाय के लिए कुछ यात्राएं भी करनी पड़ेगी, जिनका आपको लाभ होगा, लेकिन आज आपको अपनी नौकरी में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके खिलाफ कोई भारी षड्यंत्र रच सकते हैं। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो सकता है। आज आप अपने घर की दैनिक जरूरतों के लिए कुछ सामान खरीद सकते हैं, जिसमें धन भी अधिक व्यय होगा। सामाजिक व धार्मिक क्रियाकलापों में आज आपकी रुचि बढ़ती दिख रही है।

तुला 

आज का दिन आपका शुभ मांगलिक कार्यक्रमों के लिए होगा। आज आपके परिवार में कोई शादी विवाह हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त  नजर आयेगे। आज आपको किसी कार्य में निवेश करना पड़े, तो उसके लिए दिन उत्तम है। आज आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होती दिख रही है। विद्यार्थियों को आज कुछ किताबों की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी से आज कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें, जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, उनको आज हमको सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपका मन कुछ अशातियो से परेशान रहेगा और व्यापार के लिए किए गए कार्य भी निष्फल हो सकते हैं। आज आपके परिवार में कोई कलह सिर उठा सकती हैं, लेकिन आपको संयम रखना होगा, नहीं तो रिश्ते में दरार पड़ सकती हैं। शाम तक परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह से पारिवारिक कलह समाप्त हो जाएगी। नौकरी के जातकों के लिए आज प्रमोशन मिलने के भरपूर योग बन रहे हैं। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से लाभदायक रहेगा। आज आपके अंदर ज्ञान व परोपकार के कार्यों की भावना विकसित होगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आज शाम से लेकर रात तक आपको पेट के विकार होने की संभावना है, इसलिए सावधान रहे। खान-पान पर संयम बरतें। आज आपको अपने आलस को त्याग कर आगे बढ़ना होगा, तभी कार्यों में सफलता मिलती दिख रही है। जीवन साथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा।

मकर 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से भी आज आपको सम्मान मिलता दिख रहा है। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। यदि किसी नए कार्य में निवेश करना पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि भविष्य में उसका भरपूर लाभ मिलेगा। आज दोपहर के समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिससे आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। धन भी व्यय होगा। संतान का आज आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। पिताजी की सलाह से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से नई-नई खोज करने में समय व्यतीत करेंगे, लेकिन आज आपको अपनी सीमित व आवश्यकता के अनुसार ही धन व्यय करे, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति मुसीबत में पड़ सकती है। आज आपको अपने परिवार जनों से विश्वासघात होने की संभावना दिख रही है, इसलिए सावधानी बरतें। आज शाम से लेकर रात तक आप पास की यात्रा भी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना है, तभी आपके कार्य करते दिख रहे हैं।

मीन 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि बहुत समय से पुत्र व पुत्री से संबंधित कोई विवाद लटका हुआ है, तो वह आज समाप्त होगा,जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। आज रात्रि का समय आप अपने परिजनों और परिवारजनों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे। खुशमिजाज व्यक्तिव होने के कारण आज अन्य व्यक्ति आपसे चेष्टा बनाने की इच्छा रखेंगे, इससे आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27   

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     



 

शुभ वर्ष :  2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।

शुक्रवार, 26 मार्च 2021

होली पर 499 साल बाद आ रहा यह मुहूर्त

 


🚩इस वर्ष होली पर 499 वर्षों बाद एक बहुत ही दुर्लभ योग बन रहा है. इसके साथ ही दो बहुत ही खास संयोग भी बन रहे हैं. 🚩

⭐हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल होली 29 मार्च 2021 को मनाई जायेगी, इस दिन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि भी पड़ रही है. साथ ही इसी दिन ध्रुव योग का भी निर्माण भी हो रहा है.  इसी दिन सर्वार्थसिद्धि योग के साथ ही अमृतसिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है. अर्थात इस बार होली सर्वार्थसिद्धि योग के साथ- साथ अमृतसिद्धियोग में मनाई जायेगी. ऐसा दुर्लभ योग 499 साल बाद बन रहा है. इसके पहले यह दुर्लभ योग 03 मार्च 1521 को पड़ा था. दशकों बाद होली पर सूर्य, ब्रह्मा और अर्यमा के साक्षी रहेंगे. यह दूसरा दुर्लभ योग है.


        🚩पंचांग से 🚩✍🏻

⭐03 मार्च 1521

दिन - रविवार 

नक्षत्र - पू०षा०(समाप्ति काल सायं 06:40) तत्पश्चात उ०षा०(सर्वार्थ सिद्धियोग) -


⭐28 मार्च 2021

दिन - रविवार

नक्षत्र - उ०फा०(समाप्ति काल सायं 05:35) तत्पश्चात हस्त नक्षत्र-(सर्वार्थ सिद्धियोग एवं अमृत सिद्धि योग)


⭐रविवार को (अष्विनी, पुष्य, उ.फा, हस्त, मूल, उ.षा., उ.भा.) इन नक्षत्रों के होने पर सर्वार्थ सिद्धियोग बनता है


⭐रविवार को हस्त नक्षत्र के होने पर अमृत सिद्धि योग योग बनता है


⭐राशि के अनुसार करें होलिका की पूजा-

👉🏻मेष और वृश्चिक राशि के लोग गुड़ की आहुति दें। 

वृष राशि वाले चीनी की आहुति दें।

👉🏻मिथुन और कन्या राशि के लोग कपूर की आहुति दें।

👉🏻कर्क के लोग लोहबान की आहुति दें। 

👉🏻सिंह राशि के लोग गुड़ की आहुति दें। 

👉🏻तुला राशि वाले कपूर की आहुति दें। 

👉🏻धनु और मीन के लोग जौ और चना की आहुति दें।

👉🏻मकर व कुंभ वाले तिल को होलिका दहन में डालें। 


⭐होलिका दहन के दिन बन रहे ये अशुभ मुहूर्त-

👉🏻राहुकाल-5:06 PM–6:37 PM

👉🏻यम गण्ड-12:32 PM–2:03 PM

👉🏻कुलिक -3:34 PM–5:06 PM

👉🏻दुर्मुहूर्त -04:59 PM–05:48 PM

👉🏻वर्ज्यम्-01:06 AM–02:32 AM


👉🏻होलिका दहन 2021 का समय-

हिंदू पंचांग के अनुसार, 28 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 37 मिनट से रात्रि 8 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।


🚩अक्षय शर्मा✍️🚩

चार धाम यात्रा पर कोई रोक टोक नहीं


देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर कोई रोक टोक नहीं होगी। अलबत्ता, सरकार संक्रमित राज्यों के शहरों से आने वाले लोगों के लिए 72 घंटें पूर्व की कोरोना रिपोर्ट अनिवार्य करेंगे। इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है।

शुक्रवार को वर्चुअल के जरिये अपनी पहली विधिवत प्रेस कांफ्रेंस में सीएम तीर्थ सिंह रावत ने कहा कि पर्यटन व तीर्थाटन पहाड़ की आर्थिकी से सीधे-सीधे जुड़ा है। कोविड के बढ़ते मामले के मद्देनजर क्या सरकार चारधाम यात्रा प्रतिबंधित करने जा रही है। सीएम तीरथ ने कहा कि यात्रा पर कोई रोक-टोक नहीं रहेगी। यात्रा चलती चलती रहेगी। यह बात सही है कि देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना 19 का संक्रमण फैल रहा है। उत्तराखंड में फिलहाल लाकडाउन नहीं होगा, पर लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेसिंग, मास्क पहनने व बार-बार सेनेटाइज लगाने का पालन करना होगा।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, गुजराज, मध्यप्रदेश आदि राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है। इसके मद्देनजर इन राज्यों से चारधाम यात्रा पर आने वालों के लिए कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य करने पर विचार कर रहे हैं। सीएम तीरथ ने कहा कि उत्तराखंड में पलायन पर अकुंश लगाने के लिए सरकार प्राथमिकता से कदम उठा रही है। विदित है कि चारधाम यात्रा 14 मई को गंगोत्री व यमनोत्री के कपाट खुलते ही शुरू हो जाएगी। पिछले साल कोविड के चलते काफी समय तक यात्रा रोक दी गई थी।

दो ट्रेनों की टक्कर में 32 लोगों की मौत

 काहिरा। दक्षिणी मिस्र में शुक्रवार को हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना में करीब 32 लोगों की मौत हो गई है जबकि 66 लोग जख्‍मी हैं। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को दक्षिणी मिस्र में दो ट्रेनें टकरा जाने से कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा राजधानी काहिरा के दक्षिण में 365 किलोमीटर दूर सोहाग प्रांत के तहता शहर के नजदीक हुआ। राहत और बचाव कार्य जारी है।

तीन बच्चों की मां को तलाक देकर घर से निकाल दिया


 मुजफ्फरनगर । तीन बच्चों की मां को पति ने तलाक देकर घर से बार निकाल दिया।

पीड़ित मां ने अपने परिजनों को साथ लेकर अंसारी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता में मंसूरपुर पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने बताया कि उसके पति ने धोखे से दो शादियां कर रखी है। जिसकी जानकारी होने पर उसे तलाक दिया गया। पुलिस मामले में सुनवाई नहीं कर ही है। शुक्रवार को थाना मंसूरपुर निवासी एक मां ने अपने छोटे-छोटे बच्चों और परिजनों के साथा मिलकर पति के खिलाफ प्रेस वार्ता कि पीड़ित ने बताया कि 16 नवंबर 2014 को उसकी शादी अहसान त्यागी पुत्र रशीद निवासी ग्राम जडौदा थाना मंसूरपुर के साथ की थी। पीड़ित ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता रहा। 23 मार्च 2021को पीड़ित के पति ने उसे तलाक दे दिया। उसकी मंसूरपुर थाना पुलिस को शिकाय की गई। लेकिन पुलिस ने उसे डरा धमका कर थाने से भगा दिया। उसकी कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हुई। थक हार कर पीडित ने एसएसपी अभीषेक यादव से भी शिकायत की लेकिन अभी तक पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने इंसाफ के लिए मीडिया का सहारा लिया है। पीड़िता ने इंसाफ की मांग की।

इन प्रतिबंधों का किया उल्लंघन तो संकट में घिर जाएंगे प्रत्याशी

 


लखनऊ । चुनाव और होली के मौसम में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गयी है। इस आचार संहिता का अनुपालन पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों, उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं के अलावा सत्ताघारी दल के प्रतिनिधियों को भी करना होगा। आचार संहिता लगते ही चुनाव प्रक्रिया से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के स्थानांतरण, प्रमोशन आदि पर भी रोक लग गई है। पंचायतों से संबंधित नए विकास कार्यों, योजनाओं की शुरुआत भी इस दरम्यान नहीं हो सकेगी। 

आचार संहिता के तहत सत्ताधारी दल के प्रतिनिधि, उम्मीदवार, उम्मीदवार के चुनाव एजेण्ट किसी भी सार्वजनिक उपक्रम, सरकारी, अर्धसरकारी विभाग के निरीक्षण गृह, डाक बंगला व अन्य किसी विश्रामगृह का प्रयोग चुनाव प्रचार या चुनाव कार्यालय के लिए नहीं करेंगे। चुनाव के दौरान सत्ताधारी दल के मंत्री सरकारी दौरों को चुनाव कार्य से नहीं जोड़ेंगे और न ही सरकारी तंत्र या कर्मचारियों का उपयोग ही करेंगे।

चुनाव अवधि के दौरान पंचायतीराज संस्थाओं के खजाने से किसी अखबार या मीडिया में पंचायतों से संबंधित किसी विभाग या संस्था द्वारा कोई भी विज्ञापन नहीं दिये जाएंगे। चुनाव अवधि में पंचायतों से सम्बंधित सरकारी, अर्धसरकारी विभाग, संस्था, सार्वजनिक उपक्रम द्वारा किसी भी नयी योजना, परियोजना, कार्य, कार्यक्रम की घोषणा या उसकी शुरुआत नहीं की जाएगी।

साकेत तालाब का मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया निरीक्षण


मुजफ्फरनगर । मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने साकेत में स्थित तालाब के सौंदर्यकरण के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से कराने के निर्देश दिये।

सदर विधानसभा सीट से विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने साकेत में स्थित तालाब के सौंदर्यकरण के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव महेंद्र सिंह को कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने  एवं कार्य को पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि इस तालाब का सौंदर्यकरण कराये जाने एवं वॉकिंग ट्रैक बनाये जाने से इस तालाब से लगी कॉलोनियों साकेत, बसंत विहार, फेंड्स कॉलोनी, त्यागी कॉलोनी व मल्हूपुरा के निवासियों की जीवनशैली में क्रांतिकारी परिवर्तन होगा।

इस अवसर पर यशपाल पंवार, सुरेश चाचा, मौ0 सलीम, संजय सक्सैना, राजवीर पाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजपाल गुर्जर, कुलदीप शर्मा, संजय त्यागी, आदेश गौतम एवं अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

पंचायत चुनाव : डीएम ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को किया अलर्ट


मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज जिला पंचायत सभागार में सेक्टर/ जोनल मजिस्ट्रेटो के साथ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021 को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए बैठक की। जिसमें निर्वाचन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए नियुक्त किये गये सैक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हेाने कहा कि यदि कोई कठिनाई आती है तो उसे छुपाये नही बल्कि उच्चाधिकारियोें की जानकारी में लाये। उन्होने कहा कि अपने विवेक एवं निर्णय से समस्या का समाधान करेें। सतत् भ्रमणशील रह कर शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से चुनाव सम्पन्न कराये। उन्होने कहा कि अपने बूथों के पुलिस इंचार्ज, थानाध्यक्ष का मोबाइल नम्बर एंव क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों के भी नम्बर अपने पास रखें। उन्हेाने कहा कि पीठासीन अधिकारियों से सम्पर्क बनाये रखें और उनका मोबाइल नम्बर भी अपने पास रखे। उन्हेाने कहा कि किसी के दबाव में न आये और निर्भिक होकर चुनाव सम्पन्न कराये। उन्हेाने कहा कि मतदाताओं के साथ शालीनता के साथ पेश आये। उन्हेाने कहा कि चुनाव के सम्बन्ध में कंट्रोल रूम को भी सूचित करते रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि फोर्स की कोई कमी नही है। उन्हेाने निर्देश दिये कि सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान समाप्त कराने के बाद मत पेटियों को सील करा कर अपनी देखरेख में स्टाॅªग रूम पंहुचवायेंगे। उन्होने कहा कि चुनाव आचार संहिता का अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाये। उन्हेाने कहा कि मतदान केन्द्र के आप पास 200 मीटर की परिधि में प्रत्याक्षियो के बस्ते न लगने दिये जाये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव मंे सैक्टर मजिस्टे्रट की अहम भूमिका होती है अपने जोनल मजिस्टे्रट से सलाह भी लेते रहें। सैक्टर मजिस्टे्रट का दायित्व है कि निष्पक्ष होकर स्वतंत्र रूप से निर्वाचन सम्पन्न करायें। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रो के निकट ईंट-रोडे व अन्य ज्वलनशील पदार्थ न रखे हो उनको भ्रमण के दौरान हटवा दें तथा फोटोग्राफी भी करायें। उन्होने कहा कि मतदान स्थलों की वीडियोग्राफी कराई जायेगी ताकि किसी भी प्रकार की गडबडी करने वाले को चिन्हित कर कार्यवाही की जा सके। उन्होने कहा कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही किसी घटना का कारण बनती है तो सम्बंधित के विरूद्व कडी कार्यवाही की जायेगी।

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी  जोनल/सैक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये कि सभी मजिस्ट्रेट अधिक से अधिक मूवमेेंट करे, बूथांे पर भ्रमणशील रहे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह,  सहित सभी सम्बनिधत अधिकारीगण एवं समस्त जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

रेनबो विहार के 4 सहित जिले में मिले 12 नए कोरोना के मरीज़

 मुजफ्फरनगर । जिले में आज फिर कोरोना के 12 नये मामले मिले हैं। इनमें नौ शहरी क्षेत्र में मिले।


रेनबो बिहार में चार और संगम विहार, गंगल वाली गली, वसुंधरा रेजिडेंसी, पटेल नगर और पंचशील कालोनी में एक एक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

जिले में पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कसी


 मुजफ्फरनगर। जिले में पंचायत चुनाव की तस्वीर साफ होते ही आज भारतीय जनता पार्टी की बैठक में चुनावी तैयारियों पर चर्चा करते हुए मजबूती से भाजपा समर्थकों को चुनाव लडाने पर विचार किया गया।  

जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित भाजपा की बैठक में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, चुनाव प्रभारी यशपाल पंवार, रोहिल बाल्मीकि, अचिंत मित्तल, सुधीर आदि मौजूद रहे। इसमें जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत तीनों स्तर पर चुनाव के लिए पार्टी संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। तमाम पदों पर मजबूत प्रत्याशी उतारने तथा प्रदेश स्तर से मिली गाइड लाइन के आधार पर चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की गई।

नामांकन पत्रों की जांच  9 व 10 अप्रैल तथा नाम वापसी  11 अप्रैल को होनी है। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवटन-11 अप्रैल को होगा और एक ही चरण में मतदान 19 अप्रैल को होने के बाद दो मई तो परिणाम घोषित किए जाएंगे।

मुजफ्फरनगर एसएसपी द्वारा 17 निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों के तबादले

 मुजफ्फरनगर । एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा 17 निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।


नहीं बदलेगा पंचायत चुनाव का आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट से राहत

 नई दिल्ली । उत्तरप्रदेश के पंचायत चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने इस मामले में दखल देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से हाईकोर्ट जाने को कहा है। थोड़ी देर पहले ही राज्घ्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। इसके बाद सभी की निगाहें आरक्षण लिस्ट के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज होने वाली सुनवाई पर लगी थीं। 

 बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि हाइकोर्ट में मुख्य दलीलों को नहीं सुना गया है। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि 1995 की आरक्षण सूची के आधार पर चुनाव करना बेहतर प्रयास था लेकिन उसको बदल दिया गया। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मामले में दखल देेने से इनकार कर दिया और याघ्चिकाकर्ता से हाईकोर्ट जाने को कहा। आज ही फाइनल आरक्षण सूची भी जारी हो रही है। हालांकि कुछ जिलों में गुरुवार देर रात को ही लिस्ट जारी कर दी गई है। अब ऐसे में सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले में दखल देने से इनकार के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार यूपी के 75 जिलों में पंचायत चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है। पहले कहा जा रहा था कि पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर आज होने वाली सुनवाई के बाद ही आयोग अपने अगले कदम के बारे में कोई निर्णय करेगा लेकिन इस सुनवाई के थोड़ी देर पहले ही लखनऊ में राज्घ्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया।

 गौरतलब है कि बीते 15 मार्च को हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश के खिलाफ सीतापुर जिले के बिसवां के दिलीप कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष याचिका दाखिल की थी। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार तथा पंचायती राज विभाग के साथ-साथ राज्य निर्वाचन आयोग भी पक्षकार बनाया गया था। लिहाजा भावी प्रत्याशियों के साथ-साथ उनके कार्यकर्ताओं की निगाह भी सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर लगी हुई थी।


यूपी में पंचायत चुनाव की तारीख़ों का ऐलान, को लेकर आचार संहिता लागू

 



लखनऊ



लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने आज पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। यूपी में चार चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। सभी 18 मंडल के एक-एक जिले में पहले चरण का चुनाव होगा। दूसरे चरण 19 अप्रैल, तीसरा चरण 26 अप्रैल और चौथा चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा। चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही यूपी में आचार संहिता लग गई है। सुप्रीम कोर्ट में आज आरक्षण मामले पर सुनवाई होगी। मुजफ्फरनगर में 19 अप्रैल को मतदान होगा। 


त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। चुनावों के दौरान सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम रहेंगे। जोनल मजिस्ट्रेटों को भी खास जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
 
उप्र. दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ ने कहा है कि सरकार की उपेक्षा से शिक्षामित्र त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी नहीं करेंगे। संघ ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में भी शिक्षामित्र ड्यूटी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार शिक्षामित्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया है। अल्प वेतन में शिक्षामित्रों से शिक्षण कार्य के साथ चुनाव ड्यूटी का कार्य भी कराया जा रहा है। संघ ने निर्णय लिया है कि यदि शिक्षामित्रों की मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो वे शिक्षण कार्य के अलावा कोई अन्य कार्य नहीं करेंगे।



कोेरोना की दुसरी लहर की तेजी ने बढाई देश व सरकार की चिंता, 24 धण्टे में मिले 60 हजार नये मामले

 




नई दिल्ली

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा दिया है। कोरोना वायरस के रोजाना मामलों में अप्रत्याशित इजाफों ने एक बार फिर से लोगों को डरा दिया है। देशभर कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 4 लाख के पार पहुंच गई है। इतना ही नहीं सिर्फ 5 दिनों में ही एक्टिव मरीज़ों की संख्या 3 लाख से बढ़कर 4 लाख हो गई। इससे पहले सितंबर में 6 दिनों में एक लाख एक्टिव केसों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई थी। इस तरह से देश में जब से महामारी की शुरुआत हुई है, तब से यह एक बड़ा रिकॉर्ड है जो सबसे तेज एक लाख का आंकड़ा पार हुआ है। 

इस बीच गुरुवार को देश में 59177 नए केस सामने आए। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो देश में पिछले 159 दिनों में यह कोरोना के मामलों में सबसे बड़ी संख्या है। कोरोना से महाराष्ट्र का सबसे बुरा हाल है। महाराष्ट्र में करीब 36 हजार नए मामले सामने आए, जो एक दिन में सबसे अधिक है। गुरुवार को कोरोना से 255 लोगों की मौत हुई और यह लगातार तीन दिनों से 250 का आंकड़ा पार कर रहा है। भारत में इससे पहले एक्टिव मरीजों की संख्या में सबसे तेज बढ़त पिछले साल सितंबर में दर्ज की गई थी। पिछले साल मध्य सितंबर में एक्टिव मरीजों की संख्या 9 से 10 लाख महज 6 दिनों में ही पहुंच गई थी। देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या सिर्फ 2 दिनों में ही 52 हज़ार के पार पहुंच गई है।

देश एक बार फिर संक्रमण के रोजाना एक लाख आंकड़ों वाली स्थिति में पहुंच सकता है। देश में गुरुवार को चौबीस घंटों के दौरान कोरोना के 53 हजार नए मामले सामने आए। एक दिन पहले के मुकाबले यह सात हजार मामलों की वृद्धि है। इस तेजी ने देश को पिछले साल सितंबर की स्थिति में पहुंचा दिया है जब पहली लहर चरम पर थी। तेजी से बढ़ रही जांच पॉजिटिविटी दर ने भी विशेषज्ञों को चिंता की स्थिति में पहुंचा दिया है जो पिछले साल इन्हीं दिनों तीन से पांच प्रतिशत के बीच थी।

भारत में तेजी से बढ़ रहे जांच पॉजिटिविटी दर ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 मार्च तक रोजाना जांच पॉजिटिविटी दर 4.6 प्रतिशत है। इससे पहले 21 मार्च को यह दर 3.7 प्रतिशत के आसपास बनी हुई थी जबकि ठीक महीनाभर पहले दर 1.87 प्रतिशत ही थी। यानी भारत में इस वक्त जितने नमूनों की कोविड-19 जांच हो रही है, उनमें लगभग 4.6% नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है। महामारी की शुरूआत से देश की ओवरऑल पॉजिटिविटी दर 4.9 प्रतिशत बनी हुई है। 

राज्यवार रोजाना जांच पॉजिटिविटी दर की स्थिति देखें तो पाएंगे कि कुछ राज्यों में संक्रमण के हालात भयानक हैं।  24 मार्च को महाराष्ट्र में रोजाना जांच पॉजिटिविटी दर 23 प्रतिशत रही, जबकि पंजाब में 5.6%, छत्तीसगढ़ 4.8%, केरल 3.4% और कर्नाटक में 2%। 

पिछले दो सप्ताह के दौरान देश में संक्रमण के नए मामलों में 7.7% की वृद्धि दर्ज हुई। बीते सप्ताह हर दिन देश में औसतन 42,162 नए केस सामने आए। जबकि इससे एक सप्ताह पहले हर दिन देश में औसतन 23,137 नए मामले दर्ज हो रहे थे।  यानी एक सप्ताह पहले के मुकाबले बीते सप्ताह हर दिन लगभग 7.7 प्रतिशत ज्यादा नए मामले दर्ज हुए।  

देश में रोजाना संक्रमण के नए मामले 20 हजार से 42 हजार तक पहुंचने में मात्र 11 दिन लगे। जबकि कोरोना की पहली लहर में यह आंकड़ा पार करने में 21 दिन लगे थे। तब 3 जुलाई के आसपास हर दिन 20 हजार नए मामले आ रहे थे जो 24 जुलाई तक पहुंचने के बाद 42 हजार के पार हुए।  

बीते 15 फरवरी के बाद से संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा लेकिन इससे निपटने के लिए नमूनों की कोविड-19 जांच कराने जैसे जरूरी कदम उठाने में सरकार ने गंभीरता नहीं दिखायी। आईसीएमआर के आंकड़ों को देखें तो पाएंगे कि 20 फरवरी से अगले 27 दिन तक देश में हर दिन सात लाख से लेकर नौ लाख से कुछ अधिक ही जांचें हुई हैं। 28वें दिन यह आंकड़ा दस लाख पहुंचा, उसके बाद से रोजाना जांचों में कुछ वृद्धि जरूर हुई लेकिन यह सतत नहीं है। ज्यादा जांचें व रेंडम जांचें करने से उन मरीजों का पता लगाया जा सकता है, जिनके शरीर में कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आते और वे अनजाने में ही दूसरों को संक्रमण फैलाते रहते हैं। 

किसानों के बंद के दौरान गाजीपुर समेत कई जगह प्रदर्शन व जाम


नई दिल्ली। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान के चलते गाजीपुर बॉर्डर पूरी तरह बंद कर दिया गया है। 

किसानों का यह भारत बंद सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। दिल्ली के अलावा पंजाब हरियाणा और यूपी समेत कई राज्यों में किसानों ने प्रदर्शन किया है। संयुक्‍त किसान मोर्चा के मुताबिक, किसान आंदोलन के 120 दिन पूरे होने पर 'भारत बंद' किया जा रहा है। हजारों की संख्‍या में किसान दिल्‍ली की सीमाओं पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस, लेफ्ट, समेत कई विपक्षी दलों ने बंद का समर्थन किया है।

संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार, 26 मार्च को 'संपूर्ण रूप' से भारत बंद रहेगा और किसान नेता दावा कर रहे हैं कि दिल्ली के अंदर भी भारत बंद का प्रभाव देखा जाएगा। वहीं, राजधानी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। बता दें कि दुकानें, माल आदि प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की गई है। पंजाब में सड़क व रेल यातायात को बाधित करने करने के साथ ही दूध और सब्जियों की भी सप्लाई बाधित रहेगी। हालांकि जरूरी सेवाओं को नहीं रोका जाएगा।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 26 मार्च 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 26 मार्च 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - फाल्गुन*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - द्वादशी सुबह 08:21 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

⛅ *नक्षत्र - मघा रात्रि 09:40 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*

⛅ *योग - धृति सुबह 07:46 तक तत्पश्चात शूल*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:13 से दोपहर 12:44 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:38* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:50* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत, त्रयोदशी क्षय तिथि*

 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाना मना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *ज्योतिष शास्त्र* 🌷

🙏🏻 *ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,फाल्गुन मास की पूर्णिमा(28 मार्च,रविवार)को किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। आज हम आपको होली पर किए जाने वाले कुछ साधारण उपाय बता रहे हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-*

 💰 *धन लाभ का उपाय* 💰

🔥 *होलिका दहन से पहले जब गड्ढा खोदें,तो सबसे पहले उसमें थोड़ी चांदी,पीतल व लोहा दबा दें। यह तीनों धातु सिर्फ इतनी मात्रा में होनी चाहिए,जिससे आपकी मध्यमा उंगली के नाप का छल्ला बन सके। इसके बाद विधि-विधान से दाण्डा रोपे। जब आप होलिका पूजन को जाएं,तो पान के एक पत्ते पर कपूर,थोड़ी-सी हवन सामग्री,शुद्ध घी में डुबोया लौंग का जोड़ा तथा बताशे रखें।*

🍃 *दूसरे पान के पत्ते से उस पत्ते को ढक दें और 7 बार होलिका की परिक्रमा करते हुए ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। परिक्रमा समाप्त होने पर सारी सामग्री होलिका में अर्पित कर दें तथा पूजन के बाद प्रणाम करके घर वापस आ जाएं। अगले दिन पान के पत्ते वाली सारी नई सामग्री ले जाकर पुन:यही क्रिया करें। जो धातुएं आपने दबाई हैं,उनको निकाल लाएं।*

➡ *फिर किसी सुनार से तीनों धातुओं को मिलाकर अपनी मध्यमा उंगली के माप का छल्ला बनवा लें। 15 दिन बाद आने वाले शुक्ल पक्ष के गुरुवार को छल्ला धारण कर लें। इस उपाय से धन लाभ के योग बन सकते हैं।*

🙏🏻 *ग्रहों की शांति के लिए उपाय* 🙏🏻

🔥 *होलिका दहन की रात उत्तर दिशा में बाजोट (पटिए) पर सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर मूंग, चने की दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काले उड़द एवं तिल की ढेरी बनाएं। अब उस पर नवग्रह यंत्र स्थापित करें। उस पर केसर का तिलक करें, घी का दीपक लगाएं एवं नीचे लिखे मंत्र का जप करें। जप स्फटिक की माला से करें। जप पूरा होने पर यंत्र को पूजा स्थान पर स्थापित करें, ग्रह अनुकूल होने लगेंगे।*

🌷 *मंत्र- ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरान्तकारी भानु शशि भूमि-सुतो बुधश्च।*

*गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव: सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु।।*

➡ *बिजनेस में सक्सेस पाने का उपाय* ⬅

🏉 *एकाक्षी नारियल को लाल कपड़े में गेहूं के आसन पर स्थापित करें और सिंदूर का तिलक करें। अब मूंगे की माला से नीचे लिखे मंत्र का जप करें। 21 माला जप होने पर इस पोटली को दुकान में ऐसे स्थान पर टांग दें, जहां ग्राहकों की नजर इस पर पड़ती रहे। इससे व्यापार में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं।*

🌷 *मंत्र- ऊं श्रीं श्रीं श्रीं परम सिद्धि व्यापार वृद्धि नम:।*

👰🏻 *शीघ्र विवाह के लिए उपाय* 👰🏻

🔥 *होली की सुबह एक साबूत पान पर साबुत सुपारी एवं हल्दी की गांठ शिवलिंग पर चढ़ाएं तथा पीछे पलटे बगैर अपने घर आ जाएं। यही प्रयोग अगले दिन भी करें। जल्दी ही आपके विवाह के योग बन सकते हैं।*

 🤕 *रोग नाश के लिए उपाय* 🤕

➡ *अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं, तो इसके लिए भी होली की रात को खास उपाय करने से आपकी बीमारी दूर हो सकती है। होली की रात आप नीचे लिखे मंत्र का जाप तुलसी की माला से करें। इससे आपकी परेशानी दूर हो सकती है।*

🌷 *मंत्र- ऊं नमो भगवते रुद्राय मृतार्क मध्ये संस्थिताय मम शरीरं अमृतं कुरु कुरु स्वाहा*

💰 *धन लाभ के लिए उपाय* 💰

🔥 *होली की रात चंद्रमा के उदय होने के बाद अपने घर की छत पर या खुली जगह, जहां से चांद नजर आए, वहां खड़े हो जाएं। फिर चंद्रमा का स्मरण करते हुए चांदी की प्लेट में सूखे छुहारे तथा कुछ मखाने रखकर शुद्ध घी के दीपक के साथ धूप एवं अगरबत्ती अर्पित करें। अब दूध से चंद्रमा को अर्ध्य दें।*

🌙 *अर्ध्य के बाद सफेद मिठाई तथा केसर मिश्रित साबूदाने की खीर अर्पित करें। चंद्रमा से समृद्धि प्रदान करने का निवेदन करें। बाद में प्रसाद और मखानों को बच्चों में बांट दें। फिर लगातार आने वाली प्रत्येक पूर्णिमा की रात चंद्रमा को दूध का अर्ध्य दें। कुछ ही दिनों में आप महसूस करेंगे कि आर्थिक संकट दूर होकर समृद्धि निरंतर बढ़ रही है।*

पंचक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक


आमलकी एकादशी गुरुवार, 25 मार्च2021


26 मार्च: प्रदोष व्रत


फाल्गुन पूर्णिमा 28 मार्च, रविवार

📖 

मेष 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। लंबे संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से राहत मिलेगी और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। यदि आप पार्ट टाइम कारोबार करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी टाइम निकालना आसान रहेगा। आज आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा, लेकिन आपको प्रयत्नशील रहना होगा। आज आप अपने व्यापार के लिए कुछ रणनीति बनाएंगे, जिसमें आप सफल रहेंगे। व्यापार के लिए की गई यात्राएं आज उत्तम लाभदायक रहेंगी।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके परिवार में कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। इसमें परिवार के सभी सदस्य बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसको देखकर आपके मन में खुशी का भाव रहेगा। आज शाम के समय आपको वाहन के प्रयोग से सावधानी रखनी होगी क्योंकि वाहन के अकस्मात खराब होने से आपका धन व्यय हो सकता है। आज आपके किसी खास मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपके लिए कोई मित्र शुभ सूचना लेकर आएगा। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मिथुन

आज का दिन आपके व्यवसाय में तेजी से उन्नति करने का होगा, जिसे देखकर लोग भी हैरान होंगे। आपकी नजर भी अपनी उपलब्धियों को लग सकती है। अपनी प्रगति की इस गति को बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवसाय को प्राथमिकता देनी होगी। आज व्यर्थ की मान बड़ाई के चक्कर में ना पढ़कर अपने कार्यों पर ध्यान देना है। जीवनसाथी के लिए आज कोई सरप्राइस पार्टी रख सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपने भविष्य की चिंता सता सकती है। आज शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज अपने भाई बहनों के भविष्य की कुछ चिंता सता सकती हैं, लेकिन आप अपने पिताजी की सलाह से इस समस्या से मुक्ति पा लेंगे। आज यदि परिवार के सदस्यों के साथ कहीं छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं। इससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। यदि दोस्तों के साथ आज किसी तरह का मनमुटाव होता है, तो उसे बढाये नही। विवाह योग के जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने कारोबार की चिंता सत्ता सकती है क्योंकि पिछले काफी दिनों से आप अपने व्यवसाय को नियमित रूप से नहीं देख रहे हैं। संतान आज आपके व्यवसाय में आपकी मदद कर सकती है। आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। परिवार में आज कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, लेकिन आपको धैर्य से उस विवाद का निपटारा करना होगा, नहीं तो रिश्तो में दरार पड़ सकती है।

कन्या 

आज आपको अपने व्यवसाय के लिए कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन परेशान ना हो क्योंकि यह आगे चलकर आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी और आप अपनी आर्थिक स्थिति को शुदर्ण कर पाएंगे। आज आपको ससुराल पक्ष से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है और राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

तुला 

आज के दिन आप कुछ चिंतित नजर आएंगे। सब चिंता व्यर्थ की होंगी। कुछ तो आप अपने स्वभाव के कारण स्वयं ही खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यवसाय क्षेत्र में विरोधी आज आपके सामने प्रबल नजर आएंगे। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से इन्हें पराजित करने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने मन की दुर्बलता के दुर्गुणों का त्याग करना होगा। प्रेम जीवन सुदृढ़ होगा। आज आपको अपने आस-पड़ोस के लोगों से मेल मिलाप रखना होगा

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज कोई मंगल समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसे सुनकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। यदि कोई पुराने झगड़े चल रहे हैं, तो उनसे आज मुक्ति मिलेगी। आज निराशाजनक विचारों को मन में ना आने दें, तभी दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी में आज अधिकारी वर्ग से तरक्की मिलने की पूरी उम्मीद है। आज आप अपनी माताजी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं।

धनु

आज का दिन कुछ कठिनाई भरा रहेगा। व्यापार में किन्ही कारणों से कुछ असफलता हाथ लग सकती है, लेकिन परेशान ना हो। यदि आज आपका कोई रुका हुआ धन है, तो वह प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके व्यवसाय में मददगार साबित होगी। संतान के भविष्य की चिंता आज समाप्त होगी। पिताजी की सेहत में कमी आ सकती है। आज आपके मित्रों की सलाह से आपको कोई फायदा मिल सकता है।

मकर 

आज का दिन आपका सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भाग लेने का होगा, जिसमें आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। यदि आप कोई संपत्ति खरीदना व बेचना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपको मामा पक्ष से धन लाभ होने के भरपूर योग हैं। जीवन साथी के साथ आज कुछ दैनिक जरूरतों की सामान की खरीदारी करेंगे। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं, तो उसमें सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, आज उनको उनको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। पुत्र व पुत्री के विवाह की योजनाएं आज प्रबल होगी। आपकी आध्यात्मिक के प्रति रुचि बढ़ी दिखेगी। यदि आज कोई निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। दोपहर के समय वाहन चलाने में सावधानी बरतें क्योंकि पैर में चोट लगने की संभावना दिख रही है। आज आपका अपनी माता जी से कोई वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है।

मीन 

आज आपको अपनी नौकरी का व्यवसाय में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आज आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। यदि आज किसी को धन उधार दिया हुआ है, तो वह वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। आज आपको माता पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा। गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आज शाम का समय आप अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के साथ सलाह मश्वरे में व्यतीत करेंगे।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भु त शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।  

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26 

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 



  

शुभ वर्ष :2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   


 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा

श्री खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा पर की पुष्प वर्षा

 




मुजफ्फरनगर। फागुन मास के अवसर पर आज श्री खाटू श्याम जी की भव्य निशान यात्रा शिव चौक से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजारों से होते हुए श्री खाटू श्याम मंदिर मुजफ्फरनगर पर संपन्न हुई, जिसमें हजारों की संख्या में श्याम प्रेमियों द्वारा निशान उठाकर बाबा की जय जयकार की गई एवं नाचते गाते ढोल नगाड़ों के साथ मुख्य बाजारों से होते हुए मंदिर पर पहुंचकर बाबा के मंदिर में निशान अर्पण किए गए। इस अवसर पर श्रीराम दरबार भवन भोपा रोड संजय मार्ग के नीचे अतुल गर्ग टीटू के नेतृत्व में भव्य पुष्प वर्षा व इत्र की वर्षा करके स्वागत किया गया। इस मौके पर भक्तों को केवडा के नीर से सराबोर कर दिया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी मनीष चौधरी ने भी फूलों की वर्षा करके स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल, भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पी चौधरी, युवराज सक्षम चौधरी, कुणाल चौधरी लक्की, मनीष चौधरी उर्फ गोलू, वैश्य जागृति मंच के संस्थापक पंकज गुप्ता, अमन कुमार गर्ग, अमित चौहान, रवि मित्तल, सागर वर्मा, विग्नेश सागर गर्ग आदि मौजूद रहे।

गुरुवार, 25 मार्च 2021

आरक्षण पर सभी आपत्तियां खारिज , अब सुप्रीम कोर्ट पर निगाहें


मुजफ्फरनगर । जिले में त्रिस्तीय पंचायत चुनाव को लेकर नये सिरे से हुए प्रस्तावित आरक्षण पर आयी 680 आपत्तियों को खारिज कर दिया गया है। अब दावेदारों की निगाहें शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लगी हैं। 

आरक्षण पर आई आपत्तियों का निस्तारण गुरुवार की देर रात्रि में परीक्षण के बाद कर दिया गया है। प्रस्तावित आरक्षण पर आयी सभी आपत्तियां तथ्यहीन और निराधार पायी गई है। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने बताया कि पंचायत चुनाव का आरक्षण नियमानुसार हुआ है। ग्राम प्रधान के आरक्षण पर 608 और जिला पंचायत वार्डों के आरक्षण पर 55 आपत्तियां आयी है। डीपीआरओ विभाग सभी विकासखंड और विकास भवन में आज(शुक्रवार) आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन करेगा।

पंचायत चुनाव को लेकर वर्ष 2015 को आधार मानते हुए किए गए प्रस्तावित आरक्षण पर 20 मार्च से 23 मार्च तक ग्राम पंचायत प्रधानों , क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं ग्राम पचायतों , क्षेत्र पंचायतों व जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों ( वार्डी ) के प्रस्तावित आरक्षण के सम्बन्ध में प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण हेतु गठित समिति की बैठक दिनांक 25 मार्च को आयोजित की गयी। जिसमें समिति सदस्यगण उपस्थित रहे । दिनांक 20 मार्च , 2021 से दिनांक 23 मार्च 2021 तक ग्राम पंचायत प्रधानों , क्षेत्र पंचायत प्रमुख तथा ग्राम पंचायत , क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के प्रादेशिक नर्विाचन क्षेत्रों ( वार्डो ) के प्रस्तावित आरक्षण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी कार्यालय में 267 आपत्तियाँ , जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में 210 आपत्तियाँ , अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कार्यालय में 0 आपत्तियां , खण्ड विकास अधिकारी , पुरकाजी कार्यालय में 35 आपत्तियाँ , खण्ड विकास अधिकारी , सदर कार्यालय में 19 आपत्तियों , खण्ड विकास अधिकारी , बघरा कार्यालय में 04 आपत्तियाँ , खण्ड विकास अधिकारी , चरथावल कार्यालय में 05 आपत्तियों , खण्ड विकास अधिकारी , बुढ़ाना कार्यालय में 08 आपत्तियाँ , खण्ड विकास अधिकारी , शाहपुर में 52 आपत्तियाँ , खण्ड विकास अधिकारी , खतौली कार्यालय में 60 आपत्तियों , खण्ड विकास अधिकारी , जानसठ कार्यालय में 18 आपत्तियाँ एवं खण्ड विकास अधिकारी , मोरना कार्यालय में 02 आपत्तियाँ आयी है। इस प्रकार कुल 680 आपत्तियाँ प्राप्त हुई है। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने बताया कि ग्राम प्रधानों के आरक्षण के सम्बन्ध में 608 आपत्तियाँ एवं क्षेत्र पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों ( वार्डो ) के आरक्षण के सम्बन्ध में 13 आपत्तियों तथा जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों ( वार्डी ) के आरक्षण के सम्बन्ध में 55 आपत्तियाँ एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुख के आरक्षण के सम्बन्ध में 04 आपत्तियों प्राप्त हुई । बैठक में कमानुसार पहले ग्राम पंचायत के प्रधानों , तदोपरान्त जिला पंचायत , क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत के प्रादेशिक नर्विाचन क्षेत्र के आरक्षण सम्बन्धी प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर विचार किया गया। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2015 के आरक्षण का स्टेटस एवं शासनादेश के सुसंगत प्राविधानों का समिति के अवलोकनोपरान्त जांच समिति द्वारा लिये गये निर्णय के कम में प्रत्येक आपत्ति पर आख्या एवं अभ्युक्ति / निर्णय अंकित करते हुए उसका निस्तारण किया गया । निराधार पाये जाने के कारण समस्त 680 आपत्तियों को निरस्त करते हुए निस्तारित किया गया है।

टीएमसी नेता बोला: चार पाकिस्तान बना सकते हैं


कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदान से ठीक पहले टीएमसी नेता शेख आलम ने 4 नए पाकिस्तान वाला बयान देकर पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने जहां टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरा तो मामले को तूल पकड़ता देख टीएमसी को ध्रुवीकरण से नुकसान की आशंका भी सताने लगी है। यही वजह है कि शेख आलम ने अपने बयान को लेकर माफी मांगी है। 

शेख आलम ने बुधवार को यह विवादित बयान दिया था। बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने गुरुवार को इसका वीडियो ट्वीट किया तो हंगामा मच गया। बयान पर बढ़ते बवाल के बीच शेख आलम ने कहा, ''यदि मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है तो मैं माफी चाहता हूं।'' उधर, बीजेपी इस मुद्दे को आसानी से हाथ से जाने नहीं देना चाहती है और टीएमसी पर हमलावर है। बहरहाल, टीएमसी ने खुद को बयान से अलग करते हुए कहा कि वीडियो में दिख रहा शेख आलम टीएमसी का सदस्य नहीं है और उसने जो कहा है, पार्टी उसका समर्थन नहीं करती है। बीरभूम के नानूर में बनाया गया 30 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...