बुधवार, 10 मार्च 2021

हापुड़ में सड़क हादसे में सब-इंस्पेक्टर की मौत

 हापुड l जनपद के थाना सिंभावली में तैनात सब इंस्पेक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई l


आपको बता दें कि हापुड़ जिले के सिंभावली में तैनात सबइंस्पेक्टर की रात्रि लगभग एक बजे एक अज्ञात वाहन ने पल्सर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी l

टक्कर लगने से मोके पर सुमित राठी जो सिंभावली थाने

में तैनात थे l उनके क्षेत्र में गोली चलने की सूचना मिलीं थी जिसकी जाँच करने के लिए वो गश्त पर निकले थे l सभी अधिकारी मौके पर मौजूद शव को परिक्षण के लिए भिजवाया गया है lअज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है l

लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी नोवर्क

 मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ अधिवक्ता ललित मोहन गौतम के आकस्मिक निधन के कारण जिला बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर और सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता आज 10 मार्च को नोवर्क रखेंगे और न्यायालयों में कोई कार्य नहीं होगा। लगातार तीसरे दिन बुधवार को नोवर्क


रहेगा।

मुजफ्फरनगर में पंचायत द्वारा लड़के एवं लड़कियों को लेकर एक अजीबोगरीब फैसला



 मुजफ्फरनगर । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के 1 दिन बाद भारतीय किसान संगठन की पंचायत में एक फरमान जारी कर लड़कियों के जींस पहनने पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही यह आदेश नहीं मानने पर दंडित किए जाने का भी हुक्म सुनाया है। 

आजकल के इस मॉडर्न जमाने में एक अजीबोगरीब विषय पर पंचायत कर भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि गांव के लड़के हाफ पैंट और लड़कियां जींस पहनकर नहीं घूमें। गांवों में ऐसा पाए जाने पर उन्हें सामाजिक रूप से दंडित किया जाएगा। ऐसे लोगों और उनके समर्थकों का बहिष्कार होगा। उधर, सामान्य जाति बहुल 90 फीसदी गांवों को आरक्षित करने पर सरकार के आदेश की कड़े शब्दों में निंदा की गई।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 10 मार्च 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 10 मार्च 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - फाल्गुन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - माघ)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - द्वादशी दोपहर 02:40 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

⛅ *नक्षत्र - श्रवण रात्रि 09:03 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*

⛅ *योग - परिघ सुबह 10:37 तक तत्पश्चात शिव*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:39 से दोपहर 02:18 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:52* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:45* 

(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे जिलेवार अंतर संभव है)

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत*

 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाना माना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞




🌷 *महाशिवरात्रि* 🌷

➡ *11 मार्च 2021 गुरुवार को महाशिवरात्रि है ।*

🙏🏻 *शिवरात्रि का व्रत, पूजन, जागरण और उपवास करनेवाले मनुष्य का पुनर्जन्म नहीं होता है। (स्कंद पुराण)*

🙏🏻 *शिवरात्रि के समान पाप और भय मिटानेवाला दूसरा व्रत नहीं है। इसको करनेमात्र से सब पापों का क्षय हो जाता है। (शिव पुराण)*

                🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 🌷 *शिवरात्रि के दिन करने योग्य विशेष बातें*

🙏🏻 *१. शिवरात्रि के दिन की शुरुआत ये श्लोक बोल के शुरू करें :-*

🌷 *देव देव महादेव नीलकंठ नमोस्तुते l*

*कर्तुम इच्छा म्याहम प्रोक्तं, शिवरात्रि व्रतं तव ll*

🙏🏻 *2. काल सर्प के लिए महाशिवरात्रि के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर पिसी हल्दी से स्वस्तिक बना देना....शिवलिंग पर दूध और बिल्व पत्र चढ़ाकर जप करना और रात को ईशान कोण में मुख करके जप करना l*

🙏🏻 *3. शिवरात्रि के दिन ईशान कोण में मुख करके जप करने की महिमा विशेष है, क्योंकि ईशान के स्वामी शिव जी हैं l रात को जप करें, ईशान को दिया जलाकर पूर्व के तरफ रखें , लेकिन हमारा मुख ईशान में हो तो विशेष लाभ होगा l जप करते समय झोका आये तो खड़े होकर जप करना l*

🙏🏻 *4. महाशिवरात्रि को कोई मंदिर में जाकर शिवजी पर दूध चढाते हैं तो ये ५ मंत्र बोलें :-*

🌷 *ॐ हरये नमः*

🌷 *ॐ महेश्वराए नमः*

🌷 *ॐ शूलपानायाय नमः*

🌷 *ॐ पिनाकपनाये नमः*

🌷 *ॐ पशुपतये नमः*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *महाशिवरात्रिः कल्याणमयी रात्रि* 🌷

🙏🏻 *'स्कन्द पुराण' के ब्रह्मोत्तर खंड में आता है कि 'शिवरात्रि का उपवास अत्यंत दुर्लभ है। उसमें भी जागरण करना तो मनुष्यों के लिए और दुर्लभ है। लोक में ब्रह्मा आदि देवता और वसिष्ठ आदि मुनि इस चतुर्दशी की भूरि भूरि प्रशंसा करते हैं। इस दिन यदि किसी ने उपवास किया तो उसे सौ यज्ञों से अधिक पुण्य होता है।'*

🙏🏻 *'शिव' से तात्पर्य है 'कल्याण' अर्थात् यह रात्रि बड़ी कल्याणकारी रात्रि है। इस रात्रि में जागरण करते हुए ॐ.... नमः.... शिवाय... इस प्रकार, प्लुत जप करें, मशीन की नाईं जप पूजा न करें, जप में जल्दबाजी न हो। बीच-बीच में आत्मविश्रान्ति मिलती जाय। इसका बड़ा हितकारी प्रभाव अदभुत लाभ होता है।*

🙏🏻 *शिवपूजा में वस्तुओं का कोई महत्त्व नहीं है, भावना का महत्त्व है। भावे ही विद्यते देव.... चाहे जंगल या मरूभूमि में क्यों न हो, वहाँ रेती या मिट्टी के शिवजी बना लिये, उस पर पानी के छींटे मार दिये, जंगली फूल तोड़कर धर दिये और मुँह से ही नाद बजा दिया तो शिवजी प्रसन्न हो जाते हैं।*

🙏🏻 *आराधना का एक तरीका यह है कि उपवास रखकर पुष्प, पंचामृत, बिल्वपत्रादि से चार प्रहर पूजा की जाय।*

🙏🏻 *दूसरा तरीका यह है कि मानसिक पूजा की जाय। हम मन-ही-मन भावना करें-*

🌷 *ज्योतिर्मात्रस्वरूपाय निर्मलज्ञानचक्षुषे।*

*नमः शिवाय शान्ताय ब्रह्मणे लिंगमूर्तये।।*

🙏🏻 *'ज्योतिमात्र (ज्ञानज्योति अर्थात् सच्चिदानंद, साक्षी) जिनका स्वरूप है, निर्मल ज्ञान ही जिनका नेत्र है, जो लिंगस्वरूप ब्रह्म है, उन परम शांत कल्याणमय भगवान शिव को नमस्कार है।'*

🙏🏻 *महाशिवरात्रि की रात्रि में ॐ बं, बं.... बीजमंत्र के सवा लाख जप से गठिया जैसे वायु विकारों से छुटकारा मिलता है।*

🙏🏻 

                🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शिवरात्रि की रात 'ॐ नमः शिवाय' जप*

🙏🏻 *शिवजी का पत्रम-पुष्पम् से पूजन करके मन से मन का संतोष करें, फिर ॐ नमः शिवाय.... ॐ नमः शिवाय.... शांति से जप करते गये। इस जप का बड़ा भारी महत्त्व है। अमुक मंत्र की अमुक प्रकार की रात्रि को शांत अवस्था में, जब वायुवेग न हो आप सौ माला जप करते हैं तो आपको कुछ-न-कुछ दिव्य अनुभव होंगे। अगर वायु-संबंधी बीमारी हैं तो 'बं बं बं बं बं' सवा लाख जप करते हो तो अस्सी प्रकार की वायु-संबंधी बीमारियाँ गायब !*

🙏🏻 *ॐ नमः शिवाय मंत्र तो सब बोलते हैं लेकिन इसका छंद कौन सा है, इसके ऋषि कौन हैं, इसके देवता कौन हैं, इसका बीज क्या है, इसकी शक्ति क्या है, इसका कीलक क्या है – यह मैं बता देता हूँ। अथ ॐ नमः शिवाय मंत्र। वामदेव ऋषिः। पंक्तिः छंदः। शिवो देवता। ॐ बीजम्। नमः शक्तिः। शिवाय कीलकम्। अर्थात् ॐ नमः शिवाय का कीलक है 'शिवाय', 'नमः' है शक्ति, ॐ है बीज... हम इस उद्देश्य से (मन ही मन अपना उद्देश्य बोलें) शिवजी का मंत्र जप रहे हैं – ऐसा संकल्प करके जप किया जाय तो उस संकल्प की पूर्ति में मंत्र की शक्ति काम देगी।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~*पंचक 🌞11 मार्च प्रात: 9.19 बजे से 16 मार्च प्रात: 4.45 बजे तक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक


जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021

विजया एकादशी मंगलवार, 09 मार्च 2021

आमलकी एकादशी गुरुवार, 25 मार्च 2021


24 फरवरी: प्रदोष व्रत


10 मार्च: प्रदोष व्रत


26 मार्च: प्रदोष व्रत


माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार

फाल्गुन पूर्णिमा 28 मार्च, रविवार


फाल्गुनी अमावस्या- शनिवार, 13 मार्च 2021.

🙏🏻🌷💐🌻🌹🌺🍀🌸🌼🙏🏻मेष

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। काफी संघर्षों के बाद आज आपको अपनी परेशानियों से राहत मिलती नजर आ रही है। धीरे-धीरे भाग्य का उदय हो रहा है और बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से भी आप को मुक्ति मिलेगी। यदि आप कोई छोटा-मोटा व पार्ट टाइम कारोबार करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी समय निकालना आसान होगा। आज आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का भी दिन है, लेकिन आपको प्रयत्नशील रहना होगा। व्यापार के लिए आज पास व दूर की यात्रा भी कर सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य में कोई गिरावट देखने को मिल सकती है।

वृष 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर परिवार के बुजुर्गों से सलाह मशविरा हो सकता है। शाम के समय आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीदारी करनी होगी, जिससे आपका धन भी अधिक व्यय होगा। संतान के भविष्य के आप थोड़ी चिंता सता सकती है

मिथुन 

आज आपका व्यापार तेजी से गति पकड़ेगा, जिससे आपके धन लाभ के सभी मार्ग खुलेंगे और आप अपनी आर्थिक स्थिति को बहुत ही मजबूत बनाएंगे। अपनी प्रगति को आप को स्थाई रूप से बनाए रखना होगा। आज आप को व्यर्थ के कार्यों से दूर रहना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क

आज आपको अपने भाई व बहनों की चिंता सता सकती है, इसलिए आप उनका पूरा ध्यान रखें। यदि सबकी सहमति हो और कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनें, तो अवश्य जाएं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी ऐसे समय में आपका भरपूर साथ देंगे। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति की भी थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी आज अपने गुरुजनों व मित्रों के साथ पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

सिंह 

आज का दिन आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी आप अपने नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्र में चल रहे कार्य को पूर्ण करने में सफल होंगे और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आज आपको अपने कारोबार की विशेष रूप से चिंता हो सकती है क्योंकि कुछ समय से आपका व्यवसाय नियमित रूप से नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। आज आप अपने पिताजी व वृद्धजनों की सलाह से व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए-नए आइडिया ढूंढ लेंगे।

कन्या

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा, लेकिन भागदौड़ के नतीजे भी आपको लाभदायक ही मिलेंगे, तभी आप अपने कार्यों को उत्साह पूर्ण पूरा करेंगे, लेकिन कुछ समय बाद इसमें आपको बेहतरीन अनुबंध प्राप्त होगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। संतान के विवाह के लिए आज अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आज शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ धर्म-कर्म के कार्य में व्यतीत करेंगे।

तुला 

आज आपके सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में कुछ विरोधी आपके सामने आकर खड़े हो सकते हैं, लेकिन आप अपने साहस और बुद्धिमानी से इन लोगों को पराजित करने में सफल रहेंगे, लेकिन आपको अपने मन की दुर्बलता और दुर्गुणों का त्याग करना होगा। आज आपको कुछ अकारण चिंता परेशान कर सकती है। इसमें कुछ चिंता तो वास्तविक होंगी, लेकिन कुछ को आप खुद ही पैदा करेंगे। परिवार में आज कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बनते बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना आज सफल होगी। आपके कुछ पुराने झंझट चल रहे हैं, जिससे आज आपको छुटकारा मिलेगा, लेकिन आपको अपने मन में निराशा जनक विचारों को नहीं आने देना है, तभी समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय उत्तम है, जिसमें भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा।

धनु 

यदि आपका कहीं रुका हुआ धन है और आप उसे प्राप्त करना चाहते हैं, तो वह आपको बहुत कठिनाई से मिलेगा, लेकिन रोजमर्रा के काम में आपको कोताही बिल्कुल नहीं ना बरतें। व्यवसाय की उन्नति से आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा। आज आप अपने घर के घरेलू सामान की खरीदारी में ज्यादा समय लगा सकते हैं, जिससे धन भी अधिक व्यय होगा। जीवन साथी से प्रेम प्रसंग प्रबल होगा।

मकर 

जो लोग क्रय विक्रय का व्यापार करते हैं, उनको आज भरपूर लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिनभर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों से हास्य विनोद भी बढ़ेगा, लेकिन आपको व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो यह आपका मूड खराब कर सकते हैं। आज आप धार्मिक स्थानों की यात्रा पर भी जाने का सोच सकते हैं। माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें। उनके खान-पान का ध्यान रखें।

कुंभ 

आज अध्यात्म और धर्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। यात्रा और मंगलोत्सब का सहयोग बनता दिख रहा है। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। आपकी नौकरी में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आज आपको लाभ उठाने का शुभ अवसर प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। यदि आज किसी को धन उधार देना पड़े, तो कतई ना दें क्योंकि उससे मिलने की संभावना बहुत कम है। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में आज आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता है।

मीन 

आज आपको अपने माता-पिता व गुरु जी की सेवा का अवसर प्राप्त होगा। उन्नति की क्षेत्र में आज कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन और अध्यात्म में रूचि बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन आज आप को शत्रु व द्वेष रखने वाले साथियों से सावधान रहना होगा। परिवार में आज कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन बड़े बुजुर्गों की सलाह से वह शाम के समय समाप्त हो जाएगा। आपको अपने जीवन में उन्नति के लिए नए-नए मार्ग प्राप्त होंगे


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 



  

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली कोरोना पॉजिटिव, आलिया भट्ट कोरंटीन


 नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संजय ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है. वह अपनी अगली फिल्म 'गंगूबाई काठियाबाड़ी' की शूटिंग में व्यस्त थे. यह खबर आने के बाद फिल्म की एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी खुद को क्वारंटीन कर लिया है. इस वजह से फिल्म 'गंगूबाई काठियाबाड़ी' की शूटिंग को टाल दिया गया है. अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.


इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक खबर के अनुसार फिल्म के करीबी सूत्र ने बताया, 'संजय लीला भंसाली कोरोना पॉजिटिव हैं और वह क्वारंटीन हो गए हैं. जब से संजय और रणबीर के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर सामने आई है, तब से आलिया ने भी खुद को क्वारंटीन कर लिया है. उन सभी लोगों की जांच की गई है, जो संजय के संपर्क में आए थे.'

सूत्र ने बताया कि संजय की मां लीला भंसाली ठीक हैं. वे कहते हैं, 'संजय ने कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सबसे पहले अपनी मां का टेस्ट करवाया. उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से वह भी क्वारंटीन हो गई हैं.'

मंगलवार, 9 मार्च 2021

प्रणवाक्षर ने स्त्री शक्ति को किया सम्मानित

गाजियाबाद।  उत्तरपदेश की प्रसिद्ध संस्था  "प्रणवाक्षर  साहित्यिक, समाजिक, सांस्कृतिक संघ "ने महिला दिवस पर आठ विशेष  स्त्री शक्तियों को सम्मानित किया । संस्था की  लगभग तीस वर्ष पुरानी सक्रिय  विंग "संयुक्त ग्रामीण विकास समिति" गांवों में सामाजिक सेवा के कार्यक्रम करती रहती  है। कोरोना में भी , समय- समय पर गरीबों  को भोजन ,मास्क, साबुन ,सेनेटाइजर ,कैप ,राशन आदि  वितरित करवाया , आज तक कभी कोई सरकारी लाभ सहयोग  नहीं लिया यह सब वह स्वयं ही ऑर्गनाइज करती है । क्योंकि कोरोना में  दर्शक आने में कतराते  हैं इसलिए  महिला दिवस को आठ विशेष  स्त्री शक्तियों  को ऑनलाइन  सम्मानित  किया है  ।साहित्यकार  डॉ वर्षा चौबे  ,डॉ प्रीति खरे  भोपाल से वरिष्ठ साहित्यकार हैं ।उन्हें अनेक सरकारी गैर सरकारी सम्मानों से सम्मानित किया गया है ।शैल अग्रवाल इंग्लैंड से वरिष्ठ साहित्यकार हैं , पुणे से सुषमा गजापुरे ,    "साहित्य सुषमा" और "बचपन "की संपादक हैं  नवभारत की कॉलमिस्ट  श्रेष्ठ रचनाकार हैं। नारी के अधिकारों के लिए अनवरत  लिखती रही हैं।  स्मिता सिंह  वरिष्ठ लेखक  एवं पत्रकार  हैं जो हमेशा नारी शक्ति  के   सम्मान ,सहयोग संरक्षण में विशेष भूमिका अदा करती रही हैं ।उन्हें हमेशा  एक सशक्त स्त्री की भूमिका  में  देखा जाता है  । वेद श्री  गोल्ड मेडलिस्ट  तथा रागिनी ब्रांस मेडलिस्ट  शूटर  है ।  दोनों बनारस से हैं , डॉ वर्चसा सैनी मुजफ्फरनगर से  हैं। वे प्रोफेसर एवं   सामाजिक कार्यकर्ता हैं ।समाज सेवा, महिला संरक्षण में वे बढ़ चढ़कर सक्रिय भूमिका अदा करती रही हैं  ।  घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की मदद करती रही  हैं ।  संस्था की अध्यक्ष डॉ पुष्पलता मुजफ्फर नगर ने कहा सभी  आठ विशेष स्त्री शक्तियों को   महिला शक्ति सम्मान 2021  से   सम्मानित  करते हुए "प्रणवाक्षर साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संघ "गर्व महसूस कर रहा है।उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद करता है कि वे आगे भी इसी तरह समाज साहित्य एवं अपने क्षेत्र में विशेष भूमिका अदा करती रहेंगी ।









आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस मार्च से चलेगा विशेष अभियान


मुजफ्फरनगर। जनपद में बुधवार (10 मार्च) से "आयुष्मान पखवाड़ा" आयोजित किया जा रहा है, जो  24 मार्च तक चलेगा। इस दौरान आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसके अग्रवाल ने अपील की है कि योजना के सभी लाभार्थी जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं वह "आयुष्मान पखवाड़ा" का लाभ उठाते हुए तुरंत अपने कार्ड बनवा लें। सभी लाभार्थियों के कार्ड नि:शुल्क बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया गोल्डन कार्ड का नाम बदलकर अब आयुष्मान कार्ड कर दिया गया है। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया शासन के निर्देश पर जनपद में 10 से 24 मार्च तक “आयुष्मान पखवाड़ा” का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के लाभार्थियों को शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराना है। 

नोडल अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया शासन से पखवाड़े के विस्तृत प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं। आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्ड विहीन लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड कैंप तक लेकर पहुंचेंगी। उन्हें आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु प्रति कार्ड पांच रुपए और प्रति परिवार अधिकतम 10 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कॉमन सर्विस सेंटर की ओर से आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाया जाएगा। अभी तक जनपद में एक लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।

पांच लाख रुपये का मुफ्त हेल्थ बीमा मिलता है योजना में

इस योजना में लाभार्थी परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये का मुफ्त हेल्थ बीमा प्रदान किया जाता है। इस योजना की मुख्य बात यह है कि यह पूरी तरह पेपर लेस तथा कैशलेस है, यानि मरीज या उसके परिवार को कोई पैसा एडवांस में सरकार या किसी निजी अस्पताल में नहीं जमा करना पड़ता है। इस योजना में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ती। इस योजना में भारत सरकार द्वारा 2011 की आर्थिक जनगणना के आधार पर स्वत: ही उन लोगों को शामिल कर लिया गया, जो पूर्णत: गरीब हैं, छोटे मोटे कार्य करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। कैंसर, दिल की बीमारी, किडनी और लिवर की बीमारी, डायबटीज समेत 1525 से अधिक बीमारियों का इलाज इसमें शामिल है। इन गंभीर बीमारियों का इलाज सरकारी ही नहीं बल्कि अनेक निजी अस्पतालों में भी किया जाता है। साथ ही यदि किसी को पहले से कोई बीमारी है तो उसको भी इस योजना के तहत लाभ मिलता है। पांच लाख रुपए तक निशुल्क उपचार वाली आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी परिवार के हर सदस्य के पास आयुष्मान कार्ड होना आवश्यक है।

योजना से संबद्ध अस्पताल

जिले में नौ सरकारी व 12 निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार की सुविधा है। सरकारी अस्पताल- ब्लॉक स्तरीय समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल एवं जिला महिला अस्पताल

प्राइवेट अस्पताल- कुशवाहा आई हॉस्पिटल, आइ क्यू हॉस्पिटल, लूथरा आई हॉस्पिटल, हार्ट एंड इमरजेंसी सेंटर, केयर पार्टनर हॉस्पिटल खतौली, मुजफ्फरनगर मेडिकल बेगराजपुर, शांति मदन अस्पताल, रतन सिंह हॉस्पिटल, निर्वाल हॉस्पिटल, गंगाराम हॉस्पिटल, नेहरू आई हॉस्पिटल, तनेजा हॉस्पिटल।

शाहपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा भतीजे की मौत

 मुजफ्फरनगर । अज्ञात ट्रक द्वारा बाइक में टक्कर मारने के बाद चाचा भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि शाहपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में चाचा भतीजे की मौत हो गई कई अन्य घायल हो गए।पुलिस के अनुसार भौराकला थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी कोल्हू संचालक प्रवीण सैनी व काला कश्यप मंगलवार को किसी काम से बाइक पर मुजफ्फरनगर आए थे। मंगलवार देर शाम मुजफ्फरनगर से लौटते समय जैसे ही शाहपुर में गुड मंडी के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही डीसीएम ने बाइक को टक्कर मारकर दोनों युवकों को कुचल दिया। इनमें प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि काला कश्यप को सीएचसी ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। विधायक उमेश मलिक ने मौके पर पहुंचकर घटना पर दुख जताया। 


सुनील बंसल 12 मार्च को आएंगे

मुजफ्फरनगर । यूपी सरकार के मिनी मुख्य मंत्री सुनील बंसल 12 मार्च को मुजफ्फरनगर आएंगे। 

 भोपा रोड स्थित वृंदावन बैंकट हॉल में 12 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार में मिनी मुख्यमंत्री के नाम से प्रसिद्ध  भारतीय जनता पार्टी मे प्रदेश संगठन महा मंत्री सुनील बंसल आएंगे।  वे भाजपा के प्रदेश सरकार में 4 साल पूर्ण होने पर सरकार के विकास कार्यों की चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में जनपद के व्यापारियों व उद्यमियों से भी करेंगे विशेष चर्चा कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण बातों पर भी चर्चा की जाएगी। एमएलसी दिनेश गोयल व श्रीचंद शर्मा के एमएलसी की सीट जीतने पर प्रथम बार मुजफ्फरनगर आगमन पर होगा। मुजफ्फरनगर बीजेपी पार्टी की तरफ से भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। 




इसकी जानकारी यूपी सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने एक बैठक के दौरान दी। बैठक में पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बनाई और जिला कार्यकारिणी को इसकी जानकारी दी। बैठक में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सभासद विपुल भटनागर, उद्यमी कुशपुरी, संजय गर्ग, डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन दल सिंह वर्मा, देशबंधु तोमर, राजेश पाराशर, कपिल त्यागी , रोहित , हरेंद्र पाल आदि बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

चीनी मिल बिक्री घोटाले में बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर प्रवर्तन निदेशालयका शिकंजा, 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति आई जांच के दायरे में

 

लखनऊ l  बसपा सरकार के दौरान यूपी सहकारी चीनी मिल बिक्री घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय


ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पूर्व बसपा एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल की 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों को अटैच कर दिया है। सहारनपुर के पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल की 7 संपत्तियों को अटैच किया गया है। 

2010 से लेकर 2011 के दौरान मायावती सरकार में इन चीनी मिलों को बेचा गया था। आरोप है कि करीब 11 चीनी मिलों को औने-पौने दाम पर बेच दिया गया। पूरे प्रदेश में कुल 21 से ज्यादा चीनी मिलों को बेहद कम दाम पर बेचने का आरोप है। इनमें से कई चीनी मिलों की बिक्री पर अब भी जांच चल रही है। आरोप है कि इस फर्जीवाड़े से राज्य सरकार और केन्द्र सरकार को करीब 1,179 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

बता दें काफी समय से प्रवर्तन निदेशालय पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की संपत्ति अटैच करने की तैयारी कर रहा था। हाजी इकबाल पर चीनी मिलों की खरीद बिक्री के अलावा भी कई तरह के आरोप है। इनमें अवैध खनन से नामी, बेनामी संपत्ति खरीदने का भी आरोप है। सूत्रों ने बताया कि पूर्व एमएलसी की 2500 करोड़ की संपत्तियां ईडी के निशाने पर हैं। इन संपत्तियों में कई तो बेनामी भी हैं।

हाजी इकबाल के मामलों की जांच में आईबी, सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स, सीवीसी, सेबी, डीआरआई, सीबीडीटी, एनजीटी जैसी एजेंसियां शामिल हैं। आपको बता दें कि अवैध खनन के मामले में भी पूर्व एमएलसी मोहम्मद इकबाल आरोपी है। लकड़ी की टाल और फलों का कारोबार करने वाला मोहम्मद इकबाल बीते 15 सालों में सैकड़ों करोड़ का मालिक बन चुका है।

हाल ही में इनके खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में जनकपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बेहट तहसील के मीरपुर गंदेवड़ के प्रधान विश्वास कुमार ने थाना जनकपुरी में तहरीर देकर बताया कि उसने वैभव मुकुंद के साथ पार्टनरशिप में दो फर्म यमुना एग्रो सॉल्यूशन और यमुना एग्रो टेक फार्म साउथ सिटी दिल्ली रोड बनाई थी। प्रधान का आरोप है कि उनके फर्जी हस्ताक्षर और डाक्यूमेंट लगाकर पंजाब नेशनल बैंक में फर्जी खाता खोला गया। इससे पूर्व एमएलसी की तीन कंपनियों में लाखों रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मार्च के महीने में कोरोना फिर दिखाने लगा अपना विकराल रूप जनपद में मिले छह नए मरीज़

 मुजफ्फरनगर l मार्च के आते-आते कोरोंना भी अपना विकराल रूप दिखाने लगा हैl पूरा जनपद में आज 6 कोरोना के मरीज पाए गए हैं 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि शहरी क्षेत्र के रामपुरी में एक नई मंडी में एक ,वही ग्रामीण क्षेत्रों में मंसूरपुर में एक जयभगवानपुर में एक, सादपुर में एक लड़वा में एक कोरोना के नए मरीज पाए गए हैं इसके बाद जनपद में कोरोना संक्रमित की संख्या 23 हो गई है


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, प्रेस वार्ता जारी

 देहरादून l


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर दो दिनों से चल रही कयासबाजी पर विराम लग गया है। बुधवार को नए नेता के नाम पर फैसला होने की संभावना है। नए मुख्यमंत्री के लिए सांसद अनिल बलूनी, अजय भट्ट और प्रदेश सरकार के मंत्री धन सिंह रावत प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। आज रात तक केंद्रीय पर्यवेक्षक रमन सिंह और दुष्यंत गौतम के देहरादून पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद कल या परसों उत्तराखंड बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री का फैसला होगा।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद से हटाने का फैसला पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर लिया है। पर्यवेक्षकों ने कोर ग्रुप और प्रमुख विधायकों-सांसदों की राय के आधार पर केंद्रीय नेतृत्व ने को बताया है कि राज्य में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इसके बाद से ही राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की भूमिका तैयार हो गई थी। सोमवार देर शाम जब त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी, तो उन्हें इस बारे में सूचित कर दिया गया था। दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद रावत मंगलवार दोपहर देहरादून पहुंचे। उन्होंने ऐसे समय पर इस्तीफा दिया है जब कुछ दिन बाद ही उनके चार साल का कार्यकाल पूरा होने वाला था।

राज्य के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर तीन नाम सबसे आगे चल रहे हैं। माना जा रहा है कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल से लोकसभा सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत में से किसी को राज्य के अगले मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके अलावा सतपाल महाराज का नाम भी रेस मे शामिल है। उन्होंने हाल ही में संघ के प्रणुख नेताओं से इस सिलसिले में मुलाकात की थी। बता दें कि साल 2000 में राज्य गठन के बाद से कांग्रेस के नारायण दत्त तिवारी के अलावा कोई भी मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है

सूत्रों की मानें तो पार्टी के विधायकों ने उत्तराखंड पहुंच पर्यवेक्षकों के सामने यह आशंका जताई थी कि यदि त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री रहे तो पार्टी अगला चुनाव हार सकती है। दिल्ली से विशेषतौर से भेजे गए पर्यवेक्षक रमन सिंह की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक के बाद सिंह ने अपनी रिपोर्ट पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपी थी। सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड में असंतुष्ट नेताओं सहित बेलगाम होती ब्यूरोक्रेसी सहित मंत्रिमंडल विस्तार में देरी बातों का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर ही सीएम त्रिवेंद्र के भाग्य का फैसला हुआ है।

शामली अड्डे पर मिलावटी काले तेल को लेकर छापे में आवश्यक वस्तु अधिनियम में मामला दर्ज

 मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा जनपद में साॅल्वेन्ट, रेफिनेट या काले तेल आदि के अवैध व्यापार रोक लगाने के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला एवं आपूर्ति विभाग छापेमारी की कार्यवाही करते हुए एक गोपनीय सूचना पर शामली बस अड्डा के पास दुकान


संख्या-142 और 143 में फरमान पुत्र मौहम्मद नाजिम द्वारा फर्म मै फरमान वेस्ट आॅयल ट्रेडिंग कम्पनी की आड़ में अवैध तरीके से बिना लाईसंेस के अपमिश्रित काले तेल का व्यवसाय और खरीद फरोख्त की जानकारी पर कार्रवाई की। इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम में मामला दर्ज की कार्रवाई की जा रही है। 

जिला पूर्ति अधिकारी ने तत्काल ए के राणा पूर्ति निरीक्षक नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर एवं अनुज कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक, तहसील सदर की टीम गठित कर उनको जांच के लिये भेजा। टीम द्वारा आज अपराह्न 12ः10 बजे मै फरमान वेस्ट आॅयल ट्रेडिंग कम्पनी दुकान संख्या-142 एवं 143 शामली बस अड्डा पर छापा मारा गया। मौके पर फर्म के प्रोपराईटर मौ फरमान पुत्र मौ नाजिम निवासी मकान संख्या-8ध्1, मौहल्ला जानकीदास निकट सब्जी मण्डी, मुजफ्फरनगर उपस्थित मिले जिनकी उपस्थिति में दुकान की तलाशी ली गयी। दुकान मे 04 (चार) ड्रम अपमिश्रित काले तेल से भरे हुए, 32 (बत्तीस) ड्रम खाली, दो नपने पांच लीटर वाले, एक नपना दस लीटर वाला, दो नपने एक लीटर वाले, ड्रम से तेल निकालने वाली दो लोहे की मशीने, 01 (एक) चाबी बैरल की डाट खोलने वाली, एक खाली कैन, एक आधा कटा ड्रम रखा पाया गया। पूछने पर फरमान पुत्र मौहम्मद नाजिम के द्वारा बताया गया कि वह मोटर साईकिल सर्विस की दुकानो व फेरी वालो से यूज्ड ईंजन आॅयल खरीदकर उसे बेचने का काम करता है। उसके पास खरीद फरोख्त से सम्बन्धित कोई दस्तावेज रसीद आदि नही पाये गये। फरमान पुत्र मौहम्मद नाजिम द्वारा सेल्स टैक्स विभाग मे रजिस्ट्रेशन कराया है और अग्निशमन विभाग से अनुमति भण्डारण हेतु लेने के लिए रूपये 80.00 जमा कराने का चालान प्रस्तुत किया गया किंतु जिला प्रशासन के सक्षम अधिकारी का कोई लाईसेंस उसके पास नहीं पाया गया और न ही अग्निशमन विभाग की अनुमति अथवा प्रमाण पत्र उसके पास पाया गया है। बरामद पैट्रोलियम पदार्थ मे से नमूने लिये गये और बरामद पैट्रोलियम पदार्थ व बारदाने को फरमान पुत्र मौ0 नाजिम की सुपुर्दगी मे इस निर्देशा के साथ दिया गया कि वह उसे अपने पास सुरक्षित रखेगा, खुर्द-बुर्द नही करेगा तथा सक्षम न्यायालय व अधिकारी के द्वारा मांगे जाने पर प्रस्तुत करेगा। 

फरमान पुत्र मौ. नाजिम के द्वारा बिना लाईसेंस अवैध रूप से पैट्रोलियम पदार्थ (यूज्ड ईंजन आॅयल) की खरीद फरोख्त करना सोल्वेंट रेफिनेंट एण्ड स्लाॅफ (एक्यूजिशन, सेल, स्टोरेज एण्ड प्रीवेंशन आॅफ इन यूज्ड आॅटोमोबाईल्स) आर्डर-2000 का की धारा 3(2) का स्पष्ट उल्लंघन है जो आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है। इसके अतिरिक्त इनके द्वारा सार्वजनिक स्थान पर काले तेल जैसे ज्वलनशील एवं आम जन के जीवन को संकट में डालने वाले पदार्थ का अवैध तरीके से संग्रहण किया गया। जो भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा-285 एवं 286 के अ्रन्तर्गत दण्डनीय कृत्य है। प्रकरण की गम्भीरता देखते हुए जांच टीम द्वारा तत्काल अपनी जांच रिपोर्ट तैयार की गयी। जिलाधिकारी द्वारा तत्काल मौ फरमान पुत्र मौ0 नाजिम उपरोक्त के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 एवं भारतीय दण्ड संहिता की धारा-285 एवं 286 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया गया। ए के राणा पूर्ति निरीक्षक नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर द्वारा थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर में दिनांक 08 मार्च, 2021 को देर रात 11ः42 बजे मौ फरमान पुत्र मौ नाजिम निवासी मकान संख्या-8/1, मौहल्ला जानकीदास निकट सब्जी मण्डी, मुजफ्फरनगर के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3ध्7 एवं भारतीय दण्ड संहिता की धारा-285 एवं 286 के अन्तर्गत मुकदमा अपराध संख्या-0144 दर्ज करा दिया गया।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की साकेत कॉलोनी में विवाद में चली गोली

 मुजफ्फरनगर l मामूली विवाद में युवकों में झगड़ा हो गया l जिसके बाद दोनों में आपस में गोली चली l जिसमें एक युवक पूरी तरह से घायल हो गया l उसे जिला अस्पताल उपचार हेतु भर्ती कराया गया l




आपको बता दें कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित साकेत कॉलोनी में दो युवकों में आपस में झगड़ा हुआ l झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से गोलियां चली जिसमें एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया l जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल उपचार हेतु भर्ती कराया l

भाजपा विधायक संगीत सोम के खिलाफ दंगे में दर्ज मामले में फाइनल रिपोर्ट मंजूर

 


मुजफ्फरनगर। 2013 में कवाल कांड के समय भाजपा के फायर ब्रांड  विधायक संगीत सोम पर दर्ज हुए मुकदमे को लेकर पुलिस की फाइनल रिपोर्ट मंजूर कर ली गई है। 

याद रहे कि 27 अगस्त, 2013 को  जानसठ थानाक्षेत्र के गांव कवाल में मलिकपुरा निवासी ममेरे भाइयों सचिन और गौरव की  हत्या  के बाद दंगे भडक उठे थे। आरोप लगाया गया कि एक वीडियो वायरल  होने से क्षेत्र में सांप्रदायिक उन्माद फैल गया था। मामले में भाजपा नेता संगीत सोम, शिवम कुमार तथा अज्ञात के विरुद्ध शहर कोतवाली में सांप्रदायिक उन्माद फैलाने तथा 66 आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी के आदेश पर मामले की जांच तत्कालीन अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई को सौंपी गई। विवेचना में साक्ष्य नहीं मिलने के कारण 14 अप्रैल 2017 को मुकदमे में एफआर लगा दी गई। कोर्ट की ओर से वादी मुकदमा तत्कालीन रामलीला टिल्ला चैकी इंचार्ज इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को नोटिस जारी हुए। लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हो सके और ना ही पुलिस की ओर से फाइनल रिपोर्ट का विरोध किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान पैरोकार सचिन कुमार ने कोर्ट में सुबोध कुमार की 2018 में हत्या  की सूचना देते हुए उनका मृत्यु प्रमाण पत्र भी दाखिल किया। इसके उपरांत अदालत  ने एफआर को स्वीकार कर फाइल बंद कर दी।

चेयरमैन व भाजपाध्यक्ष ने किया 26 लाख के निर्माण कार्य का शिलान्यास


 मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा संयुक्त रुप से रुड़की चुंगी से मदीना चैक लिंक रोड के मध्य जनकपुरी मौहल्ले में स्थित श्मशान घाट पर अंकन 26 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्य का शिलान्यास किया गया। सभासदगण की मौजूदगी में कार्य का शुभारंभ करते हुए अंजू अग्रवाल ने संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए कि मिट्टी भराव और चार दिवारी के अलावा मृतक बच्चों को मिट्टी के सुपुर्द करने की भी व्यवस्था करें। साथ ही मेन गेट ड्राइंग डिजाइन के आधार पर मानक एवं गुणवत्ता परक निर्माण कराए जाने के भी पालिका अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर ओम सिंह, अरविंद धनगर, विपुल भटनागर, अमित बाॅबी, हनी पाल, विकास गुप्ता सभी सभासदगण के अलावा नौशाद कुरेशी, राजकुमार, अनु कुरेशी सभासद पति के अतिरिक्त लिपिक अशोक ढींगरा, मनोज बालियान, ठेकेदार अंशुल सिरोही तथा स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी व एसके बिट्टू आदि स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

 मुजफ्फरनगर। कोरोना वैक्सीनाईजेशन के तहत आज पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ जिला महिला चिकित्सा जाकर कोरोना वैक्सीन लगवाई।

आज महिला अस्पताल पहुंचने पर पालिका अध्यक्ष ने अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां पर मौजूद आम पब्लिक से उनका हालचाल जाना। उन्होंने सभी को मास्क लगाने हाथों को सैनिटाइज करने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष के साथ पुष्पेंद्र अग्रवाल इंजीनियर, अशोक अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, पुष्पा गर्ग, प्रभा अग्रवाल, मंजू गर्ग भी मौजूद रहे। 

इसके बाद पालिकाध्यक्षा अंजू अग्रवाल द्वारा अंसारी रोड पर जेसीबी मशीन एवं मैनुअली तली झाड़ नाले का निरीक्षण किया गया तथा नालों की सफाई के प्रति संतोष व्यक्त किया गया। मैनुअली नाला सफाई टीम के कार्य से प्रसन्न होकर पालिका अध्यक्ष सफाईकर्मियों को कार्यस्थल पर ही पुरस्कृत भी किया। निरीक्षण दौरान पालिका अध्यक्ष के साथ सभासद प्रवेज आलम एवं विपुल भटनागर के अतिरिक्त अंसारी रोड के व्यापारीगण उपस्थित रहे । व्यापारियों ने भीनाला सफाई एवं अंसारी रोड निर्माण कराए जाने पर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।



डीएम ने लगाया तहसील में चंदन का पेड़



 मुजफ्फरनगर l तहसील स्थित प्रांगण में आज  जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज चंदन का पेड़ लगाकर मुजफ्फरनगर को एक नई सौगात दी वही चंदन के पेड़ के सहयोगी पेड़ मोरपंखी का भी साथ मे वृक्षारोपण भी किया तहसील पहुंचने पर जिलाधिकारी का एसडीएम व तहसीलदार ने फूलों का बुके देकर सम्मानित व स्वागत किया वृक्षारोपण करने में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ,एसडीएम सदर दीपक कुमार, तहसीलदार मौजूद रहे



 

3 चलती कारें एक लड़की और एक दर्जन बलात्कारी, वीडियो वायरल

 जयपुर । तीन चलती कारों में एक दर्जन लोगों ने एक लडकी के साथ दुष्कर्म किया। मामला छह माह तक दबा रहा, क्योंकि दुष्कर्मी वीडियो वायरल करने की धमकी देते रहे। अब दुष्कर्मियों ने ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तो हडकंप मच गया।

सोशल मीडिया पर एक युवती के साथ गैंगरेप का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि घटना करीब 6 महीने पहले की है, जिसमें एक लड़की के साथ तीन अलग-अलग कारों में सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट की घटना हुई थी। पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो जांच में सामने पता चला कि घटना राजस्थान के जयपुर की है। वीडियो की जांच में पता चला कि पीड़िता यूपी की रहने वाली है । इसके बाद पुलिस ने उसे जयपुर बुलाकर केस दर्ज करवाया और मामले में तीन आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। जयपुर एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल लांबा ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी का केस दर्ज कराया है, जिसमें उसने बताया है कि वह बीते साल 2020 के अक्टूबर की 19 तारीख को न्यू सांगानेर रोड स्थित साईं कृपा होटल में रुकी थी। इसी दौरान उसके जान-पहचान का एक संजू बंगाली नाम का युवक मिला। संजू ने युवती को पैसों का लालच देकर उसे एक दूसरे लड़के के साथ भेज दिया। उस लड़के ने पीडिता को मांग्यावास में एक कार में बैठा लिया। लड़के ने उसे जिस कार में बैठाया, उसमें पहले से ही चार अन्य लोग बैठे हुए थे। कार में बैठते ही युवकों ने महिला का मोबाइल छीन लिया और उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया। वहीं, आरोपी युवकों ने इस दरिंदगी का वीडियो शूट कर लिया। पीड़िता ने बताया कि वे युवक उसके साथ मारपीट कर ही रहे थे कि दो कारों से कुछ और लोग वहां पहुंच गए और उसे खींचकर दूसरी कार में ले गए और दुष्कर्म किया। मामले में करीब 12 लोगों को आरोपी माना जा रहा है जो कि युवती के साथ दुष्कर्म और मारपीट की घटना में शामिल थे। पीड़ित लड़की ने बताया कि वह इन आरोपियों में केवल गुलाब और अभिषेक नाम के आरोपी को जानती है। गुलाब ही ने उसे धमका कर कहा था कि यदि इस बारे में किसी को कुछ बताएगी तो उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। इसी के चलते महिला पिछले छह महीने से चुप थी।

उन्होंने बताया कि इस गंभीर मामले में वायरल वीडियो के सामने आते ही हमने तत्काल एक्शन लेते हुए कई पुलिस टीमें बनाई। जांच प्रक्रिया में रविवार सुबह जाकर पता चला कि पीड़िता यूपी के हरदोई की थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से उसे जयपुर बुलाकर मानसरोवर थाने में मामला दर्ज करवाया। साथ ही पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर 161 सीआरपीसी के बयान करवा दिये हैं। पीड़िता के वायरल हो रहे वीडियो को भी आईटी टीम की मदद से रुकवाया गया है। इसके बाद पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस टीमों ने लखनऊ, इंदौर और जयपुर के कई इलाकों में दबिश देकर अभिषेक, मोंटी और संजू बंगाली को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर लाम्बा ने आगे कहा कि हमें इन तीनों आरोपियों से पता चला है कि यह गैंग अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का काम करता है। साथ ही हम अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने के लिए कई जगहों पर दबिश दे रहे हैं, उम्मीद है कि सभी को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।


मुजफ्फरनगर की कचहरी में आज भी रहेगा नो वर्क

 मुजफ्फरनगर । नईम अब्बास जैदी एडवोकेट नगला सैदपुर वालों के निधन के कारण जिला बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर और सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओ द्वारा 9 मार्च मंगलवार को कम्प्लीट नोवर्क रखा गया है ।


त्रिवेंद्र सिंह रावत ही रहेंगे उत्तराखंड के मुखिया

देहरादून l उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से चले रहे सियासी तूफान फिलहाल थमता नजर आ रहा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक मुन्ना सिंह चौहान सोमवार देर रात नई दिल्ली में दावा किया है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।


यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को हटाए जाने पर हाईकमान विचार कर रहा है, चौहान ने कहा कि उनकों लेकर अफवाहें फैलाई जा रह थीं, जो पूरी तरह से गलत थीं। चौहान ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा में सांसद, विधायक सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में किसी भी प्रकार से कोई गतिरोध नहीं है। पार्टी के सभी नेता एकजुट होकर डबल इंजन सरकार को मजबूती देने के लिए कार्य कर रहे हैं। भाजपा का कोई भी विधायक असंतुष्ट नहीं है और सभी विधायक सरकार के साथ खड़ें हैं।  

संसदीय बोर्ड की बैठक पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चौहान ने कि मुख्यमंत्री पद किसको बैठाना है या हटाना है यह संसदीय बोर्ड की बैठक और पार्टी हाईकमान का फैसला होता है। फिलहाल, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की कुर्सी को कुछ भी खतरा नहीं है। चौहान ने कहा कि पार्टी की ओर से मंगलवार को भाजपा विधानमंडल की बैठक नहीं बुलाई गई है। सीएम आज नई दिल्ली में रात्रि विश्राम कर मंगलवार सुबह 10-11 बजे राजधानी देहरादून के लिए रवाना होंगे। चौहान ने दावा किया है कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का नई दिल्ली दौरा पार्टी हाईकमान के आदेशों के बाद हुआ था नकि उनकों पद से हटाने के लिए। चूंकि, 18 मार्च को त्रिवेंद्र सरकार अपना चार साल का कार्यकाल पूरा कर रही है, इसलिए बैठकों का दौर जारी था। सोमवार देर शाम को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को नहीं बुलाया गया था। शनिवार को आयोजित भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने नड्डा और शाह को कमेटी की रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट को आधार मानकर ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के भाग्य का फैसला होना था।


सूत्रों की मानें तो, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की फिलहाल कुर्सी बची हुई है। बैठक खत्म होने के बाद सीएम त्रिवेंद्र सांसद अनिल बलूनी के घर पहुंचे थे। करीब डेढ़ घंटे तक चली मुलाकात पर उत्तराखंड में चल रही राजनीतिक हलचलों पर चर्चा हुई थी। इसके बाद, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर की ओर रुख किया था। वहां भी, दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत चली। 


सोमवार दोपहर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बयान जारी करते हुए कहा था कि उत्तराखंड में आगामी 2022 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में ही लड़ा जाएगा। प्रदेश में हो रहे नेतृत्व परिवर्तन की सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए भगत ने कहा था कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की कोई गुंजाइश नहीं है। भाजपा के कई विधायकों के दिल्ली में डेरा डालने के सवाल पर भगत ने कहा था कि मंत्रियों व विधायकों का दिल्ली आना-जाना लगा रहता है ताकि केंद्र की विकास योजनाओं को अपने-अपने क्षेत्र में लागू कराया जा सके। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार का 18 मार्च को चार साल का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है, इसलिए सांसदों व विधायकों के साथ बैठक भी की जा रही है। वहीं, प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी में शनिवार को चले सियासी ड्रामे के बीच अब असंतुष्ट विधायकों को साधने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हुईं थीं। 

किसान आंदोलन ब्रिटेन की संसद में भी गूंजा


लंदन। भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर ब्रिटेन की संसद में भी चर्चा हुई। हालांकि सरकार ने इसे भारत का घरेलू मामला बताया। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत को बदनाम करने की कोशिश की योजना के टूल किट के तहत यह मामला उठाया गया। 

आंदोलन कर रहे किसानों की सुरक्षा और मीडिया की स्वतंत्रता को लेकर भारत सरकार पर दबाव बनाने के लिए ब्रिटेन की संसद में डाली गई याचिका के बाद यह चर्चा हुई है। जानकारी के मुताबिक, इस याचिका पर एक लाख से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए थे।

लंदन के पोर्टकुलिस हाउस में 90 मिनट तक चली चर्चा के दौरान कंजर्वेटिव पार्टी की थेरेसा विलियर्स ने साफ कहा कि कृषि भारत का आंतरिक मामला है और उसे लेकर किसी विदेशी संसद में चर्चा नहीं की जा सकती। वहीं चर्चा पर जवाब देने के लिए प्रतिनियुक्त किए गए मंत्री निगेल एडम्स ने कहा कि कृषि सुधार भारत का 'घरेलू मामला' है, इसे लेकर ब्रिटेन के मंत्री और अधिकारी भारतीय समकक्षों से लगातार बातचीत कर रहे हैं। एडम्स ने उम्मीद जताई कि जल्द ही भारत सरकार और किसान संगठनों के बीच बातचीत के माध्यम से कोई पॉजिटिव रिजल्ट निकलेगा।

लेबर पार्टी के सांसद तनमनजीत सिंह धेसी के नेतृत्व में 36 ब्रिटिश सांसदों ने किसान आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रमंडल सचिव डोमिनिक राब को चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी में सांसदों ने किसान कानून के विरोध में भारत पर दबाव बनाने की मांग की गई थी। सांसदों के गुट ने डोमिनिक रॉब से कहा है कि वे पंजाब के सिख किसानों के समर्थन विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालकों के जरिए भारत सरकार से बातचीत करें।

ससुराल में पत्नी की पिटाई होने पर पति जिम्मेदार

 


नई दिल्‍ली। ससुराल में अपनी पत्‍नी की पिटाई के आरोपी व्‍यक्ति को सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी से पहले जमानत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने सोमवार को कहा कि यदि ससुराल में महिला की पिटाई होती है तो उसकी चोटों के लिए मुख्‍य रूप से उसका पति जिम्‍मेदार होगा, भले ही पिटाई उसके रिश्‍तेदारों ने की हो। अदालत जिस शख्‍स की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, यह उसकी तीसरी शादी थी और महिला की दूसरी।

शादी के सालभर बाद, 2018 में उन्‍हें एक बच्‍चा हुआ। पिछले साल जून में महिला ने लुधियाना पुलिस में पति और ससुराल वालों शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप था कि दहेज की बढ़ती मांगों को पूरा न कर पाने पर उसे उसके पति, ससुर और सास ने बुरी तरह पीटा।

कोलकाता में आग से नौ की मौत, ममता ने सेंकी सियासी रोटियां


 कोलकाता। स्ट्रैंड रोड इलाके में सोमवार की शाम एक बहुमंजिला इमारत की 13वीं मंजिल पर आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 4 दमकलकर्मी, एक एसआई और 2 आरपीएफ के जवान शामिल भी हैं। सूचना पर मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुंचीं। उन्होंने मृतक के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया। इसमें रेलवे के कार्यालय हैं। हालांकि, इस दर्दनाक हादसे पर चुनावी सियासत दिखी। 

घटनास्थल पर पहुंचीं ममता बनर्जी ने कहा कि यह संपत्ति रेलवे की है, यह उनकी जिम्मेदारी है मगर वे भवन का नक्शा मुहैया करने में असमर्थ रहे। मैं इस त्रासदी पर राजनीति नहीं करना चाहती हूं, मगर रेलवे का कोई भी व्यक्ति यहां नहीं आया है। हालांकि रेलवे अधिकारी पहले से वहां मौजूद थे।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 09 मार्च 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 09 मार्च 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - फाल्गुन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - माघ)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - एकादशी शाम 03:02 तक तत्पश्चात द्वादशी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तराषाढा रात्रि 08:42 तक तत्पश्चात श्रवण*

⛅ *योग - वरीयान् दोपहर 12:06 तक तत्पश्चात परिघ*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:48 से शाम 05:17 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:53* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:44* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - विजया एकादशी*

 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *महाशिवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *गुरुवार, 11 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन की गई शिव पूजा से पिछले समय से चली आ रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं और धन लाभ भी मिल सकता है। यहां जानिए शास्त्रों में बताए गए उपाए...*

👉🏻 *शिवरात्रि पर करें इन 8 में से कोई 1 उपाय, दूर हो सकती है परेशानी*

🔥 *महाशिवरात्रि पर रात में किसी शिव मंदिर में दीपक जलाएं । शिव पुराण के अनुसार कुबेर देव ने पूर्व जन्म में रात के समय शिवलिंग के पास रोशनी की थी इसी वजह से अगले जन्म में वे देवताओं के कोषाध्यक्ष बने।*

🙏🏻 *महाशिवरात्रि पर छोटा सा पारद (पारा) शिवलिंग लेकर आएं और घर के मंदिर में इसे स्थापित करें। शिवरात्रि से शुरू करके रोज इसकी पूजा करें । इस उपाय से घर की दरिद्रता दुर होती है और लक्ष्मी कृपा बनी रहती है।*

🙏🏻 *यदि आप चाहें तो शिवरात्रि पर स्फटिक के शिवलिंग की पूजा कर सकते हैं। घर के मंदिर में जल, दूध, दही, घी, शहद, और शक्कर से इस शिवलिंग को स्नान कराएं । मंत्र - ॐ नम: शिवाय । मंत्र जप कम से कम 108 बार करें।*

🙏🏻 *हनुमानजी भगवान शिव के ही अंशावतार माने गए हैं। शिवरात्रि पर हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमानजी और शिवजी की प्रसन्नता प्राप्त होती है। इनकी कृपा से भक्त की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं।*

👩🏻 *किसी सुहागिन को सुहाग का सामान उपहार में दें । जो लोग यह उपाय करते है, उनके वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं। सुहाग का सामान जैसे - लाल साड़ी, लाल चूडियां, कुम -कुम आदि।*

💰 *महाशिवरात्रि पर किसी जरुरतमंद व्यक्ति को अनाज और धन का दान करें। शास्त्रों में बताया गया है कि गरिबों को दान करने से पुराने सभी पापों का असर खत्म हो सकता है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।*

🍚 *जो लोग शिवरात्रि पर किसी बिल्व वृक्ष के नीचे खड़े होकर खीर और घी का दान करते हैं, उन्हें महालक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्ति होती है। ऐसे लोग जीवनभर सुख-सुविधाएं प्राप्ति करते हैं और कार्यों में सफल होते हैं।*

🌳 *शिव पुराण के अनुसार बिल्व वृक्ष महादेव का रुप है। इसलिए इसकी पूजा करें।फूल, कुम -कुम, प्रसाद आदि चीजें विशेष रुप से चढ़ाएं । इसकी पूजा से जल्दी शुभ फल मिलते हैं। शिवरात्रि पर बिल्व के पास दीपक जलाएं ।*

            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *महाशिवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *भगवान शिव बहुत भोले हैं, यदि कोई भक्त सच्ची श्रद्धा से उन्हें सिर्फ एक लोटा पानी भी अर्पित करे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। इसीलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। महाशिवरात्रि (11 मार्च, गुरुवार) पर शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अनेक उपाय करते हैं।*

*कुछ ऐसे ही छोटे और अचूक उपायों के बारे शिवपुराण में भी लिखा है। ये उपाय इतने सरल हैं कि इन्हें बड़ी ही आसानी से किया जा सकता है। हर समस्या के समाधान के लिए शिवपुराण में एक अलग उपाय बताया गया है। ये उपाय इस प्रकार हैं-*

👉🏻 *महाशिवरात्रि पर करें ये आसान उपाय, प्रसन्न होंगे भोलेनाथ*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार, जानिए भगवान शिव को कौन सा रस (द्रव्य) चढ़ाने से क्या फल मिलता है-*

👨‍👩‍👧‍👦 *1. बुखार होने पर भगवान शिव को जल चढ़ाने से शीघ्र लाभ मिलता है। सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जल द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गई है।*

😇 *2. तेज दिमाग के लिए शक्कर मिला दूध भगवान शिव को चढ़ाएं।*

😃 *3. शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाया जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है।*

🙏🏻 *4. शिव को गंगा जल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।*

😩 *5. शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से टीबी रोग में आराम मिलता है।*

🚶🏻 *6. यदि शारीरिक रूप से कमजोर कोई व्यक्ति भगवान शिव का अभिषेक गाय के शुद्ध घी से करे तो उसकी कमजोरी दूर हो सकती है।*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार, जानिए भगवान शिव को कौन-सा फूल चढ़ाने से क्या फल मिलता है-*

🌷 *1. लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।*

🌷 *2. चमेली के फूल से पूजन करने पर वाहन सुख मिलता है।*

🌷 *3. अलसी के फूलों से शिव का पूजन करने पर मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है।*

🌷 *4. शमी वृक्ष के पत्तों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।*

🌷 *5. बेला के फूल से पूजन करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।*

🌷 *6. जूही के फूल से भगवान शिव का पूजन करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।*

🌷 *7. कनेर के फूलों से भगवान शिव का पूजन करने से नए वस्त्र मिलते हैं।*

🌷 *8. हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।*

 🌷 *9. धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है।*

🌷 *10. लाल डंठलवाला धतूरा शिव पूजन में शुभ माना गया है।*

🌷 *11. दूर्वा से भगवान शिव का पूजन करने पर आयु बढ़ती है।*

💰 *आमदनी बढ़ाने के लिए*

*महाशिवरात्रि पर घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करें और उसकी पूजा करें। इसके बाद नीचे लिखे मंत्र का 108 बार जाप करें-*

*ऐं ह्रीं श्रीं ऊं नम: शिवाय: श्रीं ह्रीं ऐं*

*प्रत्येक मंत्र के साथ बिल्वपत्र पारद शिवलिंग पर चढ़ाएं। बिल्वपत्र के तीनों दलों पर लाल चंदन से क्रमश: ऐं, ह्री, श्रीं लिखें। अंतिम 108 वां बिल्वपत्र को शिवलिंग पर चढ़ाने के बाद निकाल लें तथा उसे अपने पूजन स्थान पर रखकर प्रतिदिन उसकी पूजा करें। माना जाता है ऐसा करने से व्यक्ति की आमदनी में इजाफा होता है।*

👪 *संतान प्राप्ति के लिए उपाय*

*महाशिवरात्रि की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान शिव की पूजा करें। इसके बाद गेहूं के आटे से 11 शिवलिंग बनाएं। अब प्रत्येक शिवलिंग का शिव महिम्न स्त्रोत से जलाभिषेक करें। इस प्रकार 11 बार जलाभिषेक करें। उस जल का कुछ भाग प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।*

*यह प्रयोग लगातार 21 दिन तक करें। गर्भ की रक्षा के लिए और संतान प्राप्ति के लिए गर्भ गौरी रुद्राक्ष भी धारण करें। इसे किसी शुभ दिन शुभ मुहूर्त देखकर धारण करें।*

😩 *बीमारी ठीक करने के लिए उपाय*

*महाशिवरात्रि पर पानी में दूध व काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। अभिषेक के लिए तांबे के बर्तन को छोड़कर किसी अन्य धातु के बर्तन का उपयोग करें। अभिषेक करते समय ऊं जूं स: मंत्र का जप करते रहें

            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌼🌸💐🙏🏻मेष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है क्योंकि उसके बाद ही आपके सभी कार्य पूरे होने की उम्मीद दिख रही है। शाम के समय अतिथियों के आगमन से आपका खर्चा बढ़ सकता है, लेकिन परिवार के सदस्य उनकी आवभगत में जुटे नजर आएंगे। आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, इसलिए अपने सभी पुराने अटके हुए कार्यों को करने की कोशिश करें, ताकि वह समय रहते पूरे हो जाए। संतान के रोजगार के क्षेत्र में प्रयास आज सफल रहेंगे। 

वृष 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी जनक रहने वाला है। भागदौड़ भी अधिक रह सकती है, इसलिए आपको अपने खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपको पेट दर्द या वायु प्रकोप ऐसी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में आपको आज अपने परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह कारगर साबित होगी, जिससे आपकी व्यवसाय में तरक्की होगी। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होंगे। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ नामकरण विवाह जन्मदिन इत्यादि में जा सकते हैं।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज सुबह से ही आपके सोचे हुए सभी कार्य पूरे होने शुरू होंगे, जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। संतान पक्ष से भी कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे उनका भविष्य सुदृढ़ होगा। जीवनसाथी आपकी हर संभव मदद करेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले में आज कुछ वाद विवाद हो सकता है, इसलिए से बचने की कोशिश करें।

कर्क 

आज का दिन आपको अपने फालतू के खर्चों में कटौती करनी होगी, नहीं तो आगे चलकर नुकसान उठाना पड़ सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ सकता है। विद्यार्थियों की कला व क्रीड़ा के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होगी। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मेला व सिनेमा हॉल में घूमने जा सकते हैं। आपके पिताजी की सालाह आपके कार्यक्षेत्र में आपकी हर संभव मदद करेगी, जिससे आपको अपना आगे का रास्ता साफ नजर आएगा। जीवन साथी से थोड़ी नोकझोंक हो सकती है।

सिंह 

आज का दिन व्यवसाय में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको आपके दिए गए उधर धन को वापस दिलवाएगा। आपके मन में खुशी तो रहेगी, लेकिन परिवार में कुछ खटपट रहेगी, जिससे आपका मन थोड़ा अशांत रहेगा। साहस व धैर्य से काम ले, नहीं तो जल्दी में कोई नुकसान हो सकता है। आज धर्म-कर्म के कार्य में भी आपकी रुचि बढ़ती दिखेगी। कोई निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा, जिसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

कन्या 

आज का दिन आपके परिवार में आपस में संपत्ति को लेकर कुछ तनाव उत्पन्न कर सकता है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो यह विवाद बढ़ सकता है, लेकिन बुजुर्गों की सलाह से इस विवाद को सुलझाया जा सकता है। सायंकाल के समय व्यापार में आपको कुछ धन लाभ होने की आशंका बन रही है, इससे आपके रुके हुए कार्य फिर से प्रगति पर चलने लगेंगे। आज सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में कुछ तनाव भरी स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने की आवश्यकता है, तभी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला 

आज समाज में आपको सम्मान मिलेगा, जिससे आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी। यदि कोट व कचहरी में कोई मामला चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा, जिसमें आपकी विजय होगी। अचल संपत्ति के व्यापार से लाभ होगा। संतान की सफलता का समाचार सुनकर आपका मन खुशी से ओतप्रोत होगा। परिवार में आज कोई शुभ कार्य हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलकर खुशी मनाते नजर आएंगे। आज आपके पराक्रम में धन में वृद्धि होने के योग भी भरपूर हैं।

वृश्चिक 

राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम और साहस की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष आज कमजोर रहेगा। मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में आज आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जो आगे चलकर आपके व्यवसाय को एक नई गति देंगे। ऑफिस व व्यवसाय में आज कोई पिता समान व्यक्ति आपके आगे आकर मदद करेगा, जो आपकी सभी समस्याओं को खत्म करेगा। आपका खराब हुआ मूड अच्छा हो जाएगा। आज आप दैनिक आवश्यकताओं का कुछ सामान खरीद सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जेब का ध्यान रखना होगा।

धनु 

आपके सामने कुछ नए-नए खर्च से निकल कर आएंगे और जिन्हें आपको ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा, इससे आपकी बजट भी खराब हो सकता है। आज शाम से लेकर रात तक छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन आपको चौकन्ना रहना होगा और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। संतान की ओर से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपको उनके भविष्य की चिंता थोड़ी कम होगी। आज आपके पिताजी के स्वास्थ्य में कोई कमी आ सकती है, इसलिए उनका ध्यान रखिए।

मकर 

आज यदि आप कोई फैसला लेना चाहते हैं, तो सोच समझ कर लें। भविष्य में वह आपको कोई परेशानी ना दें। यदि आज आपको कोई प्रस्ताव आपको मिले, तो उसे स्वीकार करें, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को हिला कर रख देगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में नए-नए संपर्क बनेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण के लिए कहीं दूर जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन सुदृढ़ होगा। मामा पक्ष से रिश्तों में सुधार होगा।

कुंभ 

आज का दिन आपको धन के मामले में विशेष रूप से सावधान रहना होगा। किसी भी प्रकार के लेनदेन से बचना होगा। व्यय की अधिकता के कारण आज आपको किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। यदि कोई कार्य बहुत लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा होगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। पारिवारिक कार्यो मे दौड़ धूप ज्यादा रहेगी, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी की उन्नति देखकर आपका मन हर्षित हो उठेगा। यदि आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो वह भी आज आपको प्राप्त होती दिख रही है, लेकिन धन व्यय अधिक हो सकता है। व्यवसाय में नए-नए उपकरणों के प्रयोग से आज आपको लाभ होगा। आपकी माताजी का जीवन साथी में आपस में कुछ मतभेद हो सकता है। विद्यार्थियों को मित्रों की सहायता से कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक बिजनेस में पिताजी का भरपूर सहयोग मिलेगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27   

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     



 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

सोमवार, 8 मार्च 2021

11वीं की छात्रा को बस चालक ने बनाया हवस का शिकार, टीचर भी पीछे नहीं रहा


 बुलंदशहर । अनूपशहर के एक इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा पढ़ने वाली छात्रा को स्कूल के बस चालक ने डरा-धमका कर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि स्कूल के एक शिक्षक द्वारा भी फेल कर देने की धमकी देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। परिजनों को जानकारी लगने के बाद कोतवाली में दोनों आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी बस ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रामसेन सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी है कि उसकी भतीजी नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। करीब एक वर्ष पूर्व जब वह कक्षा दस में पढ़ती थी तो गांव में स्कूल की बस से आती-जाती थी। बस चालक पिछले एक वर्ष से छात्रा से जबरदस्ती करने का प्रयास कर रहा था। एक दिन स्कूल में छात्रा को पढ़ाने वाला एक अध्यापक तथा चालक ने साजिश करके छात्रा को एक कमरे में बंद करके डराया धमकाया और उसके साथ बलात्कार किया। 

यही नहीं अध्यापक ने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। छात्रा द्वारा मना करने पर फेल करने की धमकी दी गई। जनवरी माह में बस चालक छात्रा को गंगा पुल की ओर ले गया और उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 2 मार्च को छात्रा ने घटनाक्रम से अपनी मां को अवगत कराया, पीड़ित छात्रा के चाचा ने सोमवार को बस चालक व शिक्षक के विरुद्ध तहरीर दी।

कटी गर्दन और लहूलुहान सड़क पर पडा मिला प्रेमी युगल

 


लखनऊ। सड़क पर कटे गले के साथ लहूलुहान प्रेमी के मिलने से सनसनी फैल गई। 

पुलिस के अनुसार आशियाना क्षेत्र में कैंट रोड देवी खेड़ा में सोमवार देर शाम एक प्रेमी-युगल खून से लथपथ हालत में सड़क पर तड़पते मिले। दोनों लहूलुहान थे और उनका गला कटा हुआ था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची आशियाना और आलमबाग पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी ने बताया कि सोमवार देर शाम कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि देवी खेड़ा में सड़क किनारे खून से लथपथ एक युवक और युवती पड़े तड़प रहे हैं। इस पर आशियाना और आलमबाग पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के गले कटे हुए थे। युवक के बायें हाथ से भी खून निकल रहा था।

प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थीयों को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने दिया प्रशस्ति पत्र

मुजफ्फरनगर l डीएम कार्यालय स्थित एनआईसी विभाग में आज वीडियो कांफ्रेसिंग के द्वारा प्रमुख सचिव ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे


व सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने मुजफ्फरनगर में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र सोप कर उनका मान सम्मान बढ़ाया कार्यक्रम में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह परियोजना विभाग डूडा से मैनेजर अमित कुमार पूनम मलिक सहित अधिकारी उपस्थित रहे 




नवाजुद्दीन सिद्दीकी का घर फिर बसेगा

 


मुंबई। वैवाहिक जीवन में मुकदमेबाजी झेल रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी का घर फिर बस सकता है! उनकी पत्नी आलिया अब समझौते के मूड में है। 

नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी  आलिया के बीच बनते-बिगड़े रिश्ते की बात अब जग-जाहिर हो चुकी है। ​पहले जहां वे एक-दूसरे से अलग होना चाहते थे। वहीं बाद में खबर आई की नवाजुद्दीन की बीवी आलिया अपने रिश्ते को दूसरा मौका देना चाहती हैं। इसी बारे में आलिया ने अब नई बात कही है। उनका कहना है कि वो तलाक का नोटिस भी वापस लेने को तैयार हैं। 

इतन ही नहीं आलिया ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वे नवाजुद्दीन के भाई शमास के साथ भी अपने मतभेद सुलझाने को तैयार हैं। इसके लिए वो लगातार कोशिश कर रही हैं। वो पुरानी गलतफहमियों को भुलाकर आगे बढ़ना चाहती हैं। आलिया ने नवाजुद्दीन के भाई शमास पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। शमास ने दावा किया था कि आलिया ये सब पैसों के लिए कर रहीं हैं। हालांकि आलिया ने इस सभी आरोपों का खंडन किया था। उनका कहना था कि ये सब उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।

आलिया ने पिछले साल मई में नवाज पर बलात्कार और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इसके लिए उन्होंने मुंबई के वरसोव  और बुढ़ाना पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। उन्होंने तलाक की अर्जी भी फाइल की थी। मगर अब आलिया अपनी इस बात पर यूटर्न लेती हुई नजर आ रही हैं। 

आलिया ने एक इंटरव्यू में नवाज के साथ दूर होती उनकी गलतफहमी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मुझे कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया था। मैं मुंबई में अपने घर पर आइसोलेट थी। ऐसे में दोनों बच्चों शोरा और यानी की देखभाल करना काफी मुश्किल था। नवाज लखनऊ में किसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं इसके बावजूद वह अपनी बेटी शोरा और बेटे यानी की देखभाल में जुटे रहे।

स्टार अवार्ड ऑफ डेडीकेशन इन कोरोना फाइटर के अवार्ड से किया सम्मानित

 मुजफ्फरनगर l अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद की समाजसेवी संस्था प्रयत्न टीम के द्वारा महामारी के दौरान भयावह परिस्थितियों में देश के प्रति अपने कार्यों/ व्यवसाय में अपनी पूर्ण कर्तव्य निष्ठा व मानवता के प्रति समर्पण भाव से सेवा प्रयासों व कार्यो के लिए आज दिनांक 8 मार्च 2021 को स्टार अवार्ड ऑफ डेडीकेशन इन कोरोना फाइटर के अवार्ड से सम्मानित


किए जाने हेतु जनपद मुजफ्फरनगर के चीफ मेडिकल ऑफिसर एवं प्रयत्न संस्था के चेयरमैन समर्थ प्रकाश , संस्था के प्रेसिडेंट मुकेश अरोरा , प्रयत्न महिला शक्ति बोर्ड की प्रेसिडेंट साधना मेहता एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है l

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र रावत के भाग्य का फैसला मंगलवार को


नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से त्रिवेन्द्र रावत को बदलने की अटकलों के बीच संसद भवन में गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष की बैठक खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री बदलने को लेकर जेपी नड्डा और बीएल संतोष ने केवल इतना कहा कि सीएम नहीं बदला जाएगा ये कहना सही नहीं है। 

उत्तराखंड विधायक दल की बैठक मंगलवार को देहरादून में हो सकती है। सभी विधायकों को कल देहरादून में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। सीएम ऑफिस की तरफ से राज्य के सभी बीजेपी विधायकों को ये सूचना दी गई है। सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद को लेकर संसद में कई मीटिंग हो रही हैं। आज संगठन महाचिव बीएल संतोष भी गृह मंत्री अमित शाह से मिलने संसद भवन पहुंचे थे।

गांधी कॉलोनी में भागते युवकों ने पुलिसकर्मियों को टक्कर मारी


मुजफ्फरनगर । नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कालोनी में फर्राटा भरते बाइक सवार तीन युवकों को पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिसकर्मियों को बाइक से टक्कर मार दी। इससे एक पुलिसकर्मी को पैर में चोट आ गई । बाद में एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।

बताया गया है कि गांधी कालोनी में शाम के समय पुलिसकर्मी चैकिंग कर रहे थे। एक बाइक पर सवार तीन युवकों को पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने बाइक को दौडा दिया। पुलिसकर्मियों ने अपनी बाइक से उनका पीछा कर पकड़ने का प्रयास तो उन्होंने पुलिसकर्मियों की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे एक पुलिसकर्मी को पैर में चोट आयी। खींचतान के दौरान पुलिसकर्मियों की बाइक भी सडक पर गिर गयी। इस दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस उसके पकडकर चौकी पर ले आयी। इस दौरान मौके पर खडे कुछ लोगों ने घटना की वीडियो भी बना ली। मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि तीनों बाइक सवार आरोपी एक महिला से छेड़छाड़ कर भागे थे। सूचना पर पुलिस उनका पीछा कर रही थी। हालांकि पुलिस ने छेड़छाड की घटना से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि बाइक पर तीन सवारी बैठे होने पर उन्हें रोका गया था। घायल पुलिसकर्मी का मैडिकल कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों की बाइक को सीज कर दिया।

यूपी में सफाईकर्मियों का मानदेय बढाया


लखनऊ । सफाईकर्मियों पर योगी सरकार मेहरबान है। 

राज्य सरकार ने निकायों में ठेके यानी कार्यदायी संस्था के माध्यम से लगाए गए सफाई कर्मियों का मानदेय 308 रुपये से बढ़ाकर 336.85 रुपये रोजाना कर दिया है। इस हिसाब से हर माह चार छुट्टियां निकालने पर 8758 रुपये एक ठेका सफाई कर्मी को मिलेगा। नगर विकास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। प्रदेशभर के निकायों में 5000 से अधिक कार्यदायी संस्था के माध्यम से सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। वर्ष 2014 में इन सफाई कर्मियों का मानदेय 250 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किया गया था। इसे 24 मई 2019 को बढ़ाकर 308.18 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया।

इस हिसाब से मौजूदा समय इन सफाई कर्मियों को हर माह 8012.73 रुपये मिल रहा है। श्रम कानूनों के मुताबिक दैनिक मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी नए सिरे से तय की गई है। इसके आधार पर श्रम विभाग ने नगर विकास विभाग को पत्र भेजा। इसमें न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 में श्रमिकों, कार्मिकों को मूल दरों व देय परिवर्तन मंहगाई भत्ते के निर्धारण की व्यवस्था की गई है। इसके आधार पर नगरीय स्थानीय निकायों में सेवा प्रदाता या ठेके के माध्यम से रखे ए सफाई श्रमिकों या कार्मिकों को रोजाना 336.85 और हर माह 8758 रुपये देने की व्यवस्था की गई है। नगर विकास विभाग ने नगर आयुक्तों व अधिशासी अधिकारियों को इसके आधार पर बिना किसी कटौती के भुगतान करने का निर्देश दिया है।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...