बुधवार, 10 फ़रवरी 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 10 फरवरी 2021

 विज्ञापन 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 10 फरवरी 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - पौष)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - चतुर्दशी 11 फरवरी रात्रि 01:08 तक तत्पश्चात अमावस्या*

⛅ *नक्षत्र - उत्तराषाढा दोपहर 02:12 तक तत्पश्चात श्रवण*

⛅ *योग - व्यतिपात 11 फरवरी प्रातः 05:09 तक तत्पश्चात वरीयान्*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:53 से दोपहर 02:18 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 07:13* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:32* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - मासिक शिवरात्रि*

 💥 *विशेष - चतुर्दशी और अमावस्या के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मौनी अमावस्या* 🌷

🙏🏻 *11 फरवरी 2021 गुरुवार को मौनी अमावस्‍या है उस दिन प्रयाग में स्नान की तिथि है | आप सब प्रयाग तो नहीं जाओगे पर अपने घर पे ही उस दिन स्नान करते समय –* 

🌷 *ॐ ह्रीं गंगायै ॐ ह्रीं स्वाहा | ॐ ह्रीं गंगायै ॐ ह्रीं स्वाहा |*

🙏🏻 *ये मंत्र बोलकर उबटन जो बापूजी ने बताया था उस उबटन को शरीर पर लगाकर स्नान करें तो गंगा स्नान का पुण्य मिलता है | अमावस्या के दिन तो जरुर करें | उस दिन गीता का सातवाँ अध्याय का पाठ करें और भगवान ने धन दिया है तो उस दिन घर में आटे की, बेसन की २ – ४ किलो मिठाई बना ले और गरीब बच्चे-बच्चियों में बाँट आयें, अपने पितरो के नाम दादा, दादी, नानी उनके नाम से बाँट कर आ जायें |*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷

🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*

🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*

🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*

🔥 *आहुति मंत्र* 🔥

🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*

🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*

🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*

🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*

🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मौनी अमावस्या का मंत्र* 🌷

🙏🏻 *भविष्योत्तर पुराण में बताया है कि माघी अमावश्या के दिन अगर भगवान ब्रम्हाजी का कोई पूजन करे, श्लोक और गायत्री मंत्र बोलकर जो ब्रम्हाजी को नमन करते हैं और थोड़ी देर शांत बैठे और फिर गुरुमंत्र का जप करें तो उनको विशेष लाभ होता है | जो भाई-बहन जो सत्संग में आते हैं वो दैवी सम्पदा पायें और लौकिक सम्पदा भी पायें | किसी के सिर पे भार न रहें | दैवी सम्पदा से खूब धनवान हों और लौकिक धन की भी कमी न रहें |*

🌷 *मंत्र इस प्रकार है –*

*स्थानं स्वर्गेथ पाताले यन्मर्ते किंचिदत्तंम | तद्व्पोंत्य संधिग्धम पद्मयोंने प्रसादत: ||* 

🌷 *गायत्री मंत्र –* 

*ॐ भू भुर्व: स्व: तत सवितुर्वरेण्यं | भर्गो देवस्य धीमहि | धियो यो न: प्रचोदयात् ||

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷

🏡 *घर में हर अमावस्या अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।*

अगर किसी के दुश्मन काफी हो तो वो

अमावस्या की रात को अगर काले कुत्ते को तेल की रोटी खिलाते हैं और वह कुत्ता उसी समय यह रोटी खा लेता है तो इससे आपके सभी दुश्मन उसी समय से शांत होना शुरू हो जाते हैं.

      🙏🏻 *💐🙏🏻पंचक आरम्भ

फरवरी 12, 2021, शुक्रवार को 02:11 am


पंचक अंत

फरवरी 16, 2021, मंगलवार को 08:57 pm


जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021


09 फरवरी- भौम प्रदोष व्रत

24 फरवरी- प्रदोष व्रत


माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार

माघ अमावस्या 11 फरवरी 2021, गुरुवार


मेष 

आज का दिन छात्रों की पढ़ाई में मन को विचलित करेगा, जिससे पढ़ाई में रुचि कम होगी, लेकिन छात्रों को पढ़ाई की ओर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत होगी। आपका स्वास्थ्य आज कुछ खराब हो सकती है, इसलिए अपने खाने-पीने का आपको खास ध्यान रखने की जरूरत है। अपने कार्यकाल में आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वह आप की छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसकी वजह से आपको मानसिक तनाव मिल सकता है। आज दिन खर्च का रहेगा, लेकिन आप अपनी बचत को ध्यान में रखते हुए ही धन खर्च करना होगा, नहीं तो महीने के अंत में आपको तंगी महसूस होगी। छोटे सदस्यों के साथ आज अधिक वक्त बताएं क्योंकि उन्हें आपके सहयोग की बेहद जरूरत है।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अपने आसपास के लोगों से आज किसी भी वाद-विवाद में ना हो, उससे अच्छा है, अपने घर में रहे और मन को शांत रखें। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे या फिर शुभ कार्य की घोषणा आज हो सकती हैं। यदि किसी कार्य में आपको जोखिम लगता है, तो उस कार्य को आज ना करें अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। शेयर में निवेश करना आपके लिए जोखिम भरा हो सकता है। आज कोई आपसे सहायता प्राप्त करना चाहते है, तो जरूर करें, उससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। दिन सावधानी से चलने का है, इसलिए कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में ना करें

मिथुन

आज आपको कारोबार में उन्नति करने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी भी आज पढ़ने लिखने में पूरी रुचि दिखाएंगे। कार्यों में भी आज आपकी इच्छा पूरी रहेगी। आज आपका मन कुछ चटपटा और मजेदार खाने का करेगा। छोटी दूरी की यात्रा भी करने की सोच सकते हैं। दिन आपके लिए आज लाभदायक रहेगा, इसलिए आपको बुद्धि और ज्ञान का भरपूर लाभ मिलेगा। यदि आज कोई कार्य करेंगे, तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। 

कर्क 

आज आप अपने मन के विचारों की उधेड़बुन में ही लगे रहेंगे। पुरानी यादें आपके मन को गुदगुदायेगी। आपको अपने कार्यकाल में सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना होगा, तभी आप अधिकारी वर्ग से सहयोग पा सकेंगे। वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आज आपका अपने किसी पुराने या परिचित मित्र से संपर्क हो सकता है। आपको महिला मित्रों और संबंधियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपका भाग्य भी आपके परिश्रम पर ही निर्भर रहेगा, इसलिए परिश्रम मेहनत करना होगा, ताकि उसका अच्छा फल प्राप्त हो सके।

सिंह 

आज आप जो भी कर रहे हैं, इमानदारी और मेहनत के साथ पूरा करेंगे, तो उसका आज आपको भरपूर परिणाम मिलेगा। इसके अलावा आज आप अपने दांपत्य जीवन में भी खुश नजर आएंगे। आप अपने जीवन साथी के साथ शाम का समय कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं। किसी से वाद-विवाद करना आपके लिए कोई बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है, इसलिए आज इसका खास ख्याल रखना होगा।

कन्या

आज का दिन आपके लिए खुशहाली लेकर आएगा। आप आज खुशमिजाज माहोल में नजर आएंगे। कार्य के क्षेत्र में लाभ के मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। आपके जीवनसाथी की दिशा आज कोई नया मोड़ लेगी। यात्रा का योग बन रहा है। इसके अलावा आज आपको ईमेल या एसएमएस के जरिए कोई जरूरी सूचना मिलेगी। जमीन जायदाद के कागजों के दस्तावेजों के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको भरपूर लाभ किस्मत से मिलेगा।


तुला 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज कई सारी समस्याएं जो आपकी चल रही थी, उनके खत्म होने के योग बन रहे हैं, लेकिन आज आपकी किसी खास चीज के खोने से समस्या बढ़ सकती है। यदि आपकी पैसों से संबंधित परेशानियां चल रही है, तो वह खत्म हो जाएगी। शाम तक आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी और बिजनेस को फायदा पहुंचेगा।

वृश्चिक 

पारिवारिक जीवन में आज पत्नी और बच्चों के साथ सुखद समय व्यतीत करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में आज आपको खास परिवर्तन देखने को मिलेंगे, और काम भी बनते नजर आएंगे। आज थोड़ी बहुत मेहनत से ही आपको सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपने अच्छे व्यवहार का भरपूर फायदा मिलेगा। आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू हो जाएगा। 


धनु 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप की राजनीतिक गतिविधियां बढेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से आज आप लाभ उठाएंगे, लेकिन उस पर आपको धन खर्च करना होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। आपके जीवन की दिशा आज नया मोर लेगी। आपको स्वास्थ्य की चिंताएं रहेंगी, लेकिन यदि आप खानपान में सावधानी बरतें, तो मामला ठीक हो सकता है। प्रॉपर्टी के मामले भी आज आपके हल हो सकते हैं।

मकर 

आज आप के वरिष्ठ सदस्यों या बुजुर्गों को किसी वजह से कुछ चिंता हो सकती है, जिससे वह उलझन में नजर आएंगे। कुछ छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे, लेकिन आपकी अच्छी सोच से वह जल्द ही समाप्त हो जाएंगे, इसलिए उनसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप के बढ़ते खर्चों पर आज लगाम लगी दिखेगी और अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार लाएंगे, तो आप आज के दिन फायदे में रहेंगे।

कुंभ 

आज आप अपने कार्यकाल में काम करने में कतई जल्दबाजी ना करें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आराम से धीरे-धीरे कार्य करेंगे,तो फायदे में रहेंगे। छात्र-छात्राएं पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दें। आज आपको कोई पारिवारिक प्रॉपर्टी का लाभ मिलता दिख रहा है। आपने जो मेहनत से के कार्य किये है उसमें अच्छे नतीजे निकलेंगे। आप के ऑफिस के नए साथी कर्मचारी आपका काम में पूरा सहयोग करेंगे।

मीन 

आज का दिन आपके लिएआज भरपूर लाभ लेकर आएगा। आज आपको घूमने फिरने और मनोरंजन करने का भी सुख प्राप्त होगा आपके सहयोगी आपके काम में भरपूर मदद करेंगे, लेकिन किसी से भी जबरदस्ती कोई काम ना करवाएं। बिजनेस और निवेश संबंधित कार्य में जो समस्या चल रही थी, वह आज खत्म हो जाएंगी। आज आप कुछ नये लोगों के सहयोग से नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं, जिसका आपको लाभ मिलेगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 



  

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021

यूपी के इस थाने में एसपी ने 5 सिपाहियों को लगवाई दौड़

 बाराबंकी l पुलिस थानों में चुस्त-दुरुस्त न रहने और काम में लापरवाही बरतने वाले पांच सिपाहियों को भारी पड़ गया। शासन की ओर से पुलिस अधीक्षकों को जारी आदेश के मुताबिक बाराबंकी में एसपी ने जिले के थानों


का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिपाहियों के कामकाज में एसपी को लापरवाही मिली। इस पर सिपाहियों को एसपी ने सजा सुना दी। एसपी ने सिपाहियों को थाने में ही दौड़ा दिया।

दरअसल यूपी सरकार के आदेश हैं कि यूपी के सभी थानों के पुलिसकर्मी चुस्त-दुरुस्त रहें। साथ ही व्यवस्था भी चौक चौबंद रखी जाए। सिपाहियों को हमेशा अलर्ट रहने का भी निर्देश है। इन्हीं सब बातों को लेकर बाराबंकी एसपी यमुना प्रसाद जिले के थानों की हकीकत जानने के लिए निकले। एसपी निरीक्षण के दौरान दरियाबाद थाने जा पहुंचे।

थाने में एसपी को जो दिखा उसे देखकर वह दंग रह गए। यहां पांच सिपाहियों के काम में एसपी को लापरवाही मिली। इस पर उन्होंने काफी नाराजगी जताई। सिपाहियों को सबक सिखाने के लिए एसपी ने पांचों को दौड़ लगाने की सजा सुना दी। एसपी ने कहा कि सभी थाने के 10 चक्कर लगाएं। इस दौरान एसपी ने थाना प्रभारी सुमित श्रीवास्तव को जमकर फटकार लगाई। एसपी ने गाड़ी में किसी भी दंगे या भीड़ से निपटने के लिए लगाने वाले बॉडी प्रोटेक्टर न होने पर भी नाराजगी जताई।

हरिद्वार कुंभ में भंडारों पर रोक, जारी रहेंगे ये प्रतिबंध


हरिद्वार. केंद्र सरकार द्वारा महाकुंभ 2021 को लेकर एसओपी जारी करने के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी अपनी एसओपी भी जारी कर साफ कर दिया है कि अब कड़े नियमों के साथ ही हरिद्वार में महाकुंभ के स्नान के लिए श्रद्धालु आ सकेंगे. आश्रम, धर्मशाला, सार्वजनिक परिवहन और स्नान घाटों के लिए खास तौर पर सरकार की तरफ से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. आश्रम में रुकने और स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को शर्तों के साथ ही एंट्री दी जाएगी. वहीं, बिना पंजीकरण के हरिद्वार में स्नान के लिए एंट्री नहीं दी जाएगी. बता दें कि हर बारह साल बाद आयोजित होने वाला महाकुंभ इस बार माघ पूर्णिमा पर 27 फरवरी से शुरू हो जाएगा और 27 अप्रैल तक चलेगा, लेकिन कोविड काल में इतना बड़ा आयोजन एक चुनौती है.

राज्य सरकार की एसओपी के मुताबिक, हर व्यक्ति को अपने साथ आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी. जबकि थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर की व्यवस्था आश्रम और धर्मशाला में होना जरूरी है. इसके अलावा जो श्रद्धालु कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट लिए बिना आश्रम आएंगे उनकी बुकिंग नहीं की जाएगी. वहीं, एंट्री पास और यात्री के हाथ पर स्याही के मार्क के बिना आश्रम में प्रवेश नहीं मिलने वाला है. स्नान के लिए 20 मिनट की ही परमिशन दी जाएगी और घाटों पर सर्कल होना भी अनिवार्य किया गया है.

सार्वजनिक परिवहन से आने वाले लोगों के लिए भी खास तौर पर एतिहात बरतने जा रहे हैं. बसों में टिकट की बिक्री-खरीद के दौरान और टिकट काउंटर के आसपास सामाजिक दूरी होना जरूरी किया गया है. काउंटर पर तैनात सभी कर्मचारी हर समय मास्क और दस्ताने पहन कर रखेंगे. टिकट काउंटर, बस स्टॉप, बस स्टैंड और टैक्सी स्टैंड पर सोशल डिस्‍टेंसिंग मानक प्रदर्शित करने वाले पोस्टर लगाना जरूरी होगा. अगर किसी भी तरह की इमरजेंसी की स्थिति आती है तो उस दौरान नियंत्रण कक्ष और नोडल अधिकारियों की लिस्ट सभी बस स्टैंड पर होना जरूरी किया गया है. कोविड के लक्षण लगते हैं तो ड्राइवर कंडक्टर को चिकित्सा उपचार कराने के लिए पुलिस स्टेशन नियंत्रण कक्ष को सूचित करना अनिवार्य होगा. जबकि आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना सभी के लिए जरूरी है.

शराब तस्करों ने दबिश पर गए सिपाही की हत्या की, दरोगा गंभीर घायल



 कासगंज। शराब तस्करों को पकड़ने गयी पुलिस को पहले बंधक बनाया गया। फिर बदमाशों ने अशोक नामक दरोगा और देवेंद्र नामक सिपाही के साथ जमकर मारपीट की। सिपाही की मौत हो गई है तो वहीं दरोगा अशोक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए 50 लाख की आर्थिक सहायता और आश्रित को सरकारी नौकरी देने के निर्देश दिए हैं। 

कासगंज में मंगलवार की शाम दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया। अवैध शराब बनाने की खबर मिलने पर दबिश देने गई पुलिस पर ही शराब माफिया ने हमला कर दिया। सिढ़पुरा थाने के एक दरोगा और सिपाही को बदमाशों ने दौड़ा- दौड़ा कर पीटा। उनकी वर्दी फाड़ दी। असलहे छीन लिये। कई घंटे तलाश के बाद दरोगा और सिपाही जंगल में लहूलुहान हालत में अलग-अलग स्थानों पर मिले। सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अफसरों के साथ कई थानों का पुलिस फोर्स जंगलों में उतर गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जंगलों में कॉम्बिंग में जुटी हुई थी। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार देर शाम करीब सात बजे सिढ़पुरा थाने से दरोगा अशोक पाल, सिपाही देवेंद्र सिंह के साथ क्षेत्र के गांव नगला धीमर में दबिश देने गये थे। कुछ देर में किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी कि कोई व्यक्ति गांव के बाहर लहूलुहान हालत में पड़ा है। सूचना पर थाने से पुलिस की टीम गांव में पहुंच गई। जंगल में तलाशी के दौरान पुलिस को दरोगा अशोक पाल लहूलुहान हालत में पड़े मिले। उनके बदन पर वर्दी भी फाड़ कर अपराधियों ने कहीं फेंक दी थी। घायल हालत में तत्काल पुलिसकर्मियों ने उन्हें गाड़ी से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पता चलने पर एसपी मनोज कुमार सोनकर ने कई थानों की पुलिस को जंगल में सिपाही की तलाश में लगी। करीब एक घंटे की तलाश के दौरान काफी दूर जंगल में गंभीर हालत में कांस्टेबल देवेंद्र सिंह पड़ा मिला। बाद में उसकी मौत हो गई।

किसान आंदोलन के तवे पर कांग्रेस सेकने निकलेगी सियासी रोटी


लखनऊ। किसान आंदोलन के बहाने राजनीतिक माहौल में अब कांग्रेस भी अपनी खोई सियासी जमीन खोजने के लिए कूृदने को तैयार है। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा दस फरवरी को सहारनपुर में मां शाकुंभरी देवी के दर्शन के साथ इसकी शुरुआत करने वाली हैं। 20 फरवरी को वे मुजफ्फरनगर आ सकती हैं। 

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में जय जवान-जय किसान अभियान शुरू करने का फैसला किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन की मजबूत जमीन तैयार हो चुकी है।भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रभाव वाले सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़ समेत कई जिलों में किसान आंदोलन ने पूरा राजनीतिक माहौल ही बदल दिया है। इस इलाके में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को चेहरा बचाकर गुजरना पड़ रहा है। सैकड़ों गांवों के लोग रोजाना ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन का समर्थन करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने अब गांव-गांव किसान आंदोलन की रूपरेखा कांग्रेस ने तय कर ली है। हर जिले के तहसीलों के बड़े गांवों से जय जवान-जय किसान अभियान की शुरुआत कांग्रेस कर रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस के लिए पश्चिमी यूपी मजबूत जमीन रही है। कई बड़े कांग्रेसी नेता पश्चिमी यूपी की राजनीति में मजबूत दखल रखते हैं। कांग्रेस इस अभियान से किसान जातियों खासकरके हिन्दू मुस्लिम जाटों और गुर्जरों में कांग्रेस मजबूत पकड़ बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। 

कांग्रेस इस अभियान के तहत उन जिलों को प्राथमिक तौर पर टारगेट किया है जहां पर मजबूत किसान राजनीति का आधार रहा है। साथ ही साथ इन जिलों में किसान आन्दोलन का अच्छा खासा प्रभाव रहा है। सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फीरोजाबाद, बदायूं, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई समेत 27 जिलों जय जवान जय किसान अभियान मजबूती से शुरू हो रहा है।

महासचिव प्रियंका गांधी समेत सभी वरिष्ठ नेता अभियान में करेंगे शिरकत

सूत्रों के हवाले से यह भी तय माना जा रहा है कि सहारनपुर में 10 फरवरी को जय जवान जय किसान अभियान के लिए नकुड़ तहसील ने महासचिव प्रियंका गांधी पहुंच रही हैं। गौरतलब है कि महासचिव प्रियंका गांधी पिछले दिनों रामपुर के बिलासपुर के शहीद किसान नवरीत सिंह के अंतिम अरदास में पहुंची थीं। महासचिव ने अंतिम अरदास में कहा था कि सरकार को हरहाल में किसान विरोधी कानून वापस लेना ही होगा। शहीद हुए किसानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।

10 दिवसीय जय जवान-जय किसान अभियान में यूपी समेत देश के कई बड़े नेता शामिल होंगे। निर्मल खत्री, प्रमोद तिवारी, हरेंद्र मलिक, इमरान मसूद, राजबब्बर, दीपक सिंह, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, राकेश सचान, प्रदीप आदित्य जैन सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला, हार्दिक पटेल, नवजोत सिंह सिद्धू, दीपेंद्र हुड्डा, शामिल होंगे। साथ ही साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा विभिन्न जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

यूपी कांग्रेस ने अभी पिछले दिनों अपने ब्लॉक कमेटी और न्यायपंचायत की बैठकें पूरी की है। यूपी कांग्रेस ने ब्लॉक और न्यायपंचायत स्तर पर 28575 कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार कर ली जिसके जरिये अपने अभियानों और कार्यक्रमों को मजबूती से कर रही है। पिछले दिनों विधानसभा वार पदयात्रा में संगठन की ताकत दिखी थी।

पंचायत चुनाव में आरक्षण का फार्मूला तय

 


लखनऊ । उत्तर प्रदेश में पंचायतों के आरक्षण का फार्मूला तय हो गया है। 1995 में पहली बार त्रि-स्तरीय पंचायत व्यवस्था और उसमें आरक्षण के प्रावधान लागू किए गए थे। मगर तब से अब तक हुए पांच पंचायत चुनावों में प्रदेश की करीब 18 हजार ग्राम पंचायतें, करीब 100 क्षेत्र पंचायतें और लगभग आधा दर्जन जिला पंचायतों में क्रमश: ग्राम प्रधान, क्षेत्र व जिला पंचायत अध्यक्ष के पद आरक्षित होने से वंचित रह गए।

प्रदेश सरकार ने इसी बात पर गौर करते हुए यह व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है कि इस बार के चुनाव के लिए आरक्षण तय करते समय सबसे पहले यह देखा जाए कि वर्ष 1995 से अब तक के पांच चुनावों में कौन सी पंचायतें अनुसूचित जाति (एससी) व अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित नहीं हो पाई हैं और इन पंचायतों में इस बार प्राथमिकता के आधार पर आरक्षण लागू किया जाए। जानकारों के अनुसार, इस नए फैसले से अब वह पंचायतें जो पहले एससी के लिए आरक्षित होती रहीं और ओबीसी के आरक्षण से वंचित रह गईं। वहां ओबीसी का आरक्षण होगा और इसी तरह जो पंचायतें अब तक ओबीसी के लिए आरक्षित होती रही हैं वह अब एससी के लिए आरक्षित होंगी।

बसपा छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा जिला महासचिव जिया चौधरी के संचालन में आयोजित मीटिंग में कई पुराने बसपा नेताओ कार्यकर्ताओ ने बसपा को छोड़कर सपा में आने की घोषणा की।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने घोषणा करते हुए कहा कि सपा हाईकमान के निर्देश पर आज बसपा के थानाभवन विधानसभा प्रभारी राकेश सैनी एडवोकेट नेअपने साथी बसपा पदाधिकारी कार्यकर्ता आशु शर्मा,अमित कुमार सैनी,विमलकांत व सचिन कुमार पाल ने बसपा को छोड़कर सपा में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

बसपा छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले राकेश सैनी एडवोकेट ने कहा कि यूपी में बड़े बदलाव के साथ सपा मजबूती के साथ सत्ता में आने जा रही है बसपा ने भाजपा के निरंकुश शासन के सामने समर्पण कर दिया है इसलिए बसपा को अलविदा कहकर जनता के लिए संघर्ष कर रही सपा में शामिल हो रहा हू।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में भाजपा शासन से जनता दुखी है अन्य दल भाजपा की तानाशाही का मुकाबला करने में सक्षम नही है इसलिये सपा में अन्य दलों के नेताओं कार्यकर्ताओ के आने का सिलसिला लगातार जारी है।

इस दौरान मुख़्यरूप से सपा के जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल,सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल भाटी,विनयपाल प्रमुख,राजीव बालियांन,ठाकुर सुखपाल सिंह,असद पाशा,अजित सिंह बबलू प्रमुख,सपा नेता अमरनाथ पाल,युवा सपा नेता डॉ इसरार अल्वी,प्रधान शाहरजा नक़वी,सुमित पंवार बारी आदि मौजूद रहे।

एडीजी मेरठ जॉन राजीव सब्बरवाल ले रहे हैं जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक

 मुजफ्फरनगर l जनपद में क्राइम की समीक्षा करने के लिए पुलिस लाइन में पहुंचे एडीजी मेरठ राजीव सब्बरवाल


द्वारा पुलिस लाइन के सभागार में जनपद के पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ले रहे हैं l

क्राइम मीटिंग में एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, एसपी क्राइम, सीओ सिटी, सीओ मंडी सहित अन्य सभी सर्किलों के सीओ मौजूद है l


प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन मांगेतहत आवेदन मा


मुजफ्फरनगर । प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अब तक लाभ से वंचित रहे व्यक्तियों को अन्तिम अवसर प्रदान करते हुए आवास हेतु पुनः आवेदन किये जायेगे आंमत्रित किये गये हैं। आवेदन पत्र 11 फरवरी से 12 फरवरी तक नगर पालिका/नगर पंचायत के कार्यालय में लगाये गये कैम्प के माध्यम से जमा करा सकतेपहैं। 

रियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण सन्दीप कुमार ने बताया कि मिशन निदेशक, एचएफए/सूडा लखनऊ के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण घटक के अन्तर्गत अब तक लाभ से वंचित रहे व्यक्तियों को अन्तिम अवसर प्रदान करते हुए आवास हेतु पुनः आवेदन आंमत्रित किये जाते है। उन्होने बताया कि एैसे व्यक्ति जिनके पास भारतवर्ष में पूर्व में कोई पक्का आवास ना हो, तथा जिनकी पारिवारिक आय 3.00 लाख रूपये वार्षिक से कम हो आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र 11 फरवरी 2021 से 12 फरवरी 2021 तक नगर पालिका/नगर पंचायत के कार्यालय में लगाये गये कैम्प के माध्यम से जमा करा सकते है। योजना का लाभ 03 किश्तों में प्रथम किश्त- 50 हजार रूपये, द्वितीय किश्त- 1 लाख 50 हजार रूपये एवं तृतीय किश्त- 50 हजार रूपये नियमानुसार सीधे लाभार्थी के खाते में सूडा लखनऊ द्वारा हस्तांन्तरित किये जायेगें। योजना का लाभ प्राप्त कराने हेतु यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार की धनराशि की मांग करता है, तो वह अवैध है। उसके विरूद्ध पुलिस विभाग में एफ0आई0आर0 दर्ज कर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। लाभार्थी अपने व अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बैंक पास बुक, दो फोटोग्राफ तथा भू-स्वामित्व के अभिलेख सहित आवेदन पत्र के साथ निःशुल्क प्रपत्र जमा कर नियमानुसार योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

जिले में आज 5 पॉजिटिव केस पाए



मुजफ्फरनगर। जिले में आज 5 पॉजिटिव केस पाए गए हैं, 9 ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। अब जनपद में कुल 42 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं।

शिव सेना प्रदेश प्रमुख ने कहा 5 किसानों के पैरों को धोकर चरनामृत भिजवाएंगे सांसद संजीव बालियान को


मुजफ्फरनगर। शिवसेना कार्यालय पर एक दिवसीय प्रदेश प्रमुख अनिल सिंह का तूफानी दौरा हुआ। इस अवसर पर शिव सेना प्रदेश प्रमुख ने कहा वे 5 किसानों के पैरों को धोकर चरनामृत सांसद संजीव बालियान को भिजवाएंगे।

जिले के सभी शिवसैनिक मौजूद रहे वही प्रदेश प्रमुख अनिल सिंह का फुल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया वही बैठक की अध्यक्षता राज्य उप- प्रमुख प्रमोद अग्रवाल व संचालन नगर मीडिया प्रभारी राधेश्याम कश्यप ने किया। वही शिवसेना प्रदेश प्रमुख अनिल सिंह ने कहा कि आगामी त्रिस्तरीय चुनाव में हम चाहते हैं कि अधिकतर क्षेत्र से सभी चुनाव शिवसेना ही लडे। इस मौके पर प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह, धर्मेंद्र तोमर, महेश आहूजा, श्रीपाल राणा, अवधेश शर्मा, राजकुमार, शिवसेना मुजफ्फर जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा, जिला मीडिया प्रभारी सोनू कुमार वर्मा, राज्य उप-प्रमुख प्रमोद अग्रवाल, नवीन कश्यप, लोकेश वत्स, नगर प्रमुख ठाकुर संदीप, नगर मीडिया प्रभारी राधेश्याम कश्यप, मोंटी अरोरा, शुभम गर्ग, राहुल कांबोज, पप्पू मेंबर, शुभम वाल्मीकि, जिला प्रमुख भारतीय विद्यार्थी संघ विशाल त्यागी, अर्जुन चैधरी, विशाल डाहरिया, संजय सिंह, सोनू कश्यप, सोनू सरदार, रूपराम कशयप, रवि राय, डॉ कफिल व विनोद वत्स आदि शिवसैनिक मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर वहलना के जैन मंदिर से सोने की कुंजीया चोरी

 मुजफ्फरनगर l वहलना के जैन मंदिर से सोने की कुंजीया चोरी


हो गई है l जिसकी जानकारी शहर कोतवाली में दी गई है l

बताया जा रहा है कि श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना मंदिर से सोने की कुंजीया चोरी हो गई है l चोरी की सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई l कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा से हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि मंदिर से करीब सवा 3 लाख की कीमत की सोने की कुंजी चोरी हुई है l जिसकी तहरीर प्राप्त हो गयी है l जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी l



आज रात से छह ग्रह रहेंगे एक साथ जानिए आपकी राशि पर प्रभाव

 


आज यानि 9 से 11 फरवरी तक मकर राशि में 6 ग्रह एकसाथ होंगे। ज्योतिष के अनुसार मकर राशि में शनि और बृहस्पति का संचार लम्बे समय से चल रहा है।  नौ फरवरी की रात आठ बजकर 31 मिनट पर चन्द्रमा भी मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इससे मकर राशि में एकसाथ छह ग्रह शनि, बृहस्पति, सूर्य, शुक्र, बुध एवं चन्द्रमा मौजूद रहेंगे। जिसके कारण मकर राशि में षड्ग्रह योग बनेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह योग बहुत ही दुर्लभ माना जाता है। इस तरह के योग बनने पर अच्छे-बुरे दोनों तरह के परिणाम होते है। इस बार ये षड्ग्रह योग नौ फरवरी की रात 8 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर 11 फरवरी की पूरी रात तक उपस्थित रहेगा।  मकर राशि में बनने वाले इस षड्ग्रह योग में शनि, बृहस्पति, सूर्य, शुक्र, बुध और चन्द्रमा ये छह ग्रह एकसाथ होंगे। इसके मिश्रित परिणाम मिलेंगे। कुछ लोगों को तनावपूर्ण स्थितियां भी सामने आएंगी। सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा, सूर्य-बृहस्पति से जीवात्मा योग, बृहस्पति-चन्द्रमा से गजकेसरी योग और शुक्र-चन्द्रमा से लक्ष्मी योग बनेंगे। ये सभी शुभ योग हैं। शनि-चन्द्रमा की युति से विष योग, सूर्य-चन्द्रमा से अमावस्या योग बनेगा। ये तनाव बढ़ाने वाले योग हैं, लेकिन इस पूरे षड्ग्रह योग में सबसे अच्छी बात ये है के चारों शुभ ग्रह (बृहस्पति, शुक्र, बुध, चन्द्रमा) एकसाथ आ गए हैं। ये षड्ग्रह योग सामाजिक, राजनैतिक और प्राकृतिक उठापटक तो कराएंगे, लेकिन अधिकांश परिणाम शुभ होंगे।  

क्या होगा राशियों पर प्रभाव 

मेषः काम में अचानक परेशानी आ सकती है। आपके वरिष्ठों से आपकी अ-सहमति होगी। नौकरी छोड़ने का मन बनेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे नहीं रहेंगे।

वृषभः परिवार में  बुजुर्गों को गंभीर समस्या हो सकती है। आपके शिक्षक को बुखार हो सकता है। बड़ों के साथ गरमा-गरम बहस हो सकती है।

मिथुनः इस सप्ताह यात्रा न करें। किसी भी तरह के निवेश से बचें। आपको भारी भोजन नहीं करना चाहिए और ड्राइविंग से बचना चाहिए।

कर्कः पारिवारिक मामलों और जीवनसाथी का ध्यान रखें और फिर काम करें। अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।

सिंहः अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कुछ बहुत अप्रत्याशित हो सकता है। आपके सेवक के माध्यम से आपको नुकसान हो सकता है।

कन्याः शारीरिक रूप से स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इनसे घबराइये नहीं । एक या दो सप्ताह के लिए शेयरों में निवेश न करें।

तुलाः  वाहन को कुछ प्राकृतिक नुकसान हो सकता है। एक सप्ताह तक सार्वजनिक चर्चा में शामिल न हों। सार्वजनिक स्थानों से बचने की कोशिश करें।

वृश्चिकः अपने पड़ोसी से झगड़ा न करें, भले ही कोई उकसावा हो क्योंकि आपको बाद में नुकसान होगा। कोई वस्तु चोरी या क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।

धनुः  कोई भी व्यक्ति चाहे कितना भी पास का क्यों न हो, उसे पैसे उधार न दें। बाहर का खाना न खाएं क्योंकि इससे पेट की समस्या हो सकती है।

मकरः विवाद से बचें। संतुलित दिमाग रखने की कोशिश करें। 10-15 दिनों के बाद प्रमुख बातों पर भ्रमित न हों। लंबी यात्रा से बचें।

कुंभ: स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपको लंबी दूरी की यात्रा नहीं करनी चाहिए, आपको अपने अदालती मामले स्थगित करवा लेने चाहिए । 

मीन:  अच्छा समय हैं। मौज-मस्ती करें और दोस्तों के साथ समय का आनंद लें। खाने या पीने से अधिक न करें। सबके प्रति विनम्र रहने की कोशिश करें।

175 पेटी शराब समेत पांच तस्कर पकडे, फलों के नीचे छिपाई गई थी शराब

 मुजफ्फरनगर। अवैध शराब की बिक्री, निर्माण एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे अभियान में आबकारी विभाग व पुलिस विभाग ने थाना


फुगाना पर आज दोपहर एक गाडी कैन्टर व एक इनोवा कार से हरियाणा मार्का अंग्रेजी अवैध शराब की 175 पेटी बरामद की। यह शराब फलों के नीचे छिपाकर ले जाइई जा रही थी। इसकी अनुमानतः लागत 10 लाख 50 हजार रूपये है। मौके से पांच अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनके नाम निशान सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी ग्राम सलैमपुर शेखा, थाना शम्भ,ू जिला पटियाला, पंजाब, सतविन्द्र पुत्र तेजवन्त सिंह निवासी ग्राम रूडकी थाना गनौर जिला पटियाला, पंजाब, सुखविन्द्र पुत्र तेजवन्त सिंह निवासी ग्राम रूडकी थाना गनौर जिला पटियाला, पंजाब, जसवन्त सिंह पुत्र हरदम सिंह निवासी ग्राम चमारू थाना गनौर जिला पटियाला, पंजाब तथा गुरू सेवक सिंह पुत्र अवतार सिंह नि0 ग्राम चमारू थाना गनौर जिला पटियाला, पंजंाब बताए गए हैं। उनके कब्जे से हरियाणा मार्का अवैध विदेशी मदिरा 175 पेटी,एक कैन्टर तथ इनोवा कार बरामद की गई


खतौली पुलिस ने शातिर लुटेरा मुठभेड में पकडा

 मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस


द्वारा मुठभेड में एक शातिर अभियुक्त को जामन धर्म कांटे से घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शौकत उर्फ मोनी पुत्र मुस्तकीम निवासी इस्लामनगर थाना खतौली बताया गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा मय दो जिन्दा व दो खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक चोरी की मोटरसाईकिल स्पलैण्डर बरामद की गई।

अभियुक्त शातिर किस्म का लूटेरा और चैन स्नैचर है, जिस पर मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर में लूट, चैन स्नैचिंग, गैंगस्टर, हत्या का प्रयास जैसी संगीन धाराओं में 41 अभियोग पंजीकृत है।

ओवैसी को लेकर यूपी के पंचायती राज राज्यमंत्री का बड़ा हमला

लखनऊ l


उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं पंचायती राज राज्‍य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करते हुए कहा कि ओवैसी और उनकी मानसिकता के लोग भारत से खत्म हो जाएंगे।

शुक्‍ला ने सोमवार की रात्रि यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा,''ओवैसी और उनकी जैसी मानसिकता के लोग भारत से समाप्‍त हो जाएंगे।'' उन्होंने कहा, ''जो लोग वर्ष-1947 में यहां रूक गए थे कि देश को फिर से बांटेंगे तो उन्हें समझना चाहिये कि उत्तर प्रदेश में योगी का बुलडोज़र चल रहा है।''

कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हमले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि अखिलेश यादव अपने पूरे जीवन के लिए सपा अध्यक्ष बने रहें और बेतुके बयान देते रहें।" उन्‍होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया बहुत जल्‍द शुरू हो जाएगी।

खतौली में बच्चों को छोड़ साधु बनकर हरिद्वार में रह रहा था, आठ साल बाद दबोचा

 मेरठ। ख्तौली में अपने बच्चों को छोडकर साधु बनकर हरिद्वार में रह रहे महिला के अपहरण के आरोपी को आठ साल बाद सोमवार को गिरफ्तार कऱ लिया गया। पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया है। अगवा करने के बाद आरोपित गिरफ्तार हुआ था लेकिन फिर वह जमानत पर छूट गया था। कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद से उसको पुलिस ने पकड़ लिया।

आठ साल पहले सोतीगंज के पास से कार सवार महिला को अगवा करने वाले आरोपित को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपित हरिद्वार में साधु बनकर छिपा हुआ था। 2013 में सोतीगंज के पास सहारनपुर के जनकपुरी निवासी आशीष गांधी की पत्नी निताशा कार में सवार थी। पत्नी को कार में छोड़कर आशीष सामान लेने दुकान पर गया था। तभी मवाना निवासी महेश ने गाड़ी समेत महिला को अगवा कर लिया। महिला ने खिड़की के शीशे से बाहर निकालकर शोर मचा दिया। पुलिस ने कार का शहर के अंदर ही एक किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ लिया। जिसमें महिला को अगवा करने वाले महेश को भी गिरफ्तार कर लिया था। जमानत पर छूटने के बाद महेश मवाना से मकान बेचकर मुजफ्फरनगर के खतौली में रहने लगा था। वहां से बच्चों को छोड़कर हरिद्वार में छिप गया। जहां पर पिछले 4 साल से साधु बनकर लोगों को भ्रमित कर रहा था।

 

सदर बाजार पुलिस की टीम ने रविवार की रात महेश को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर दिया गया है थाना प्रभारी दिनेश चंद ने बताया कि मुकदमा ट्रायल पर होने के बाद महेश कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। जिसके कारण पिछले काफी दिनों से महेश के वारंट जारी हो गए थे। इस मुकदमे में कई बार कोर्ट में सदर बाजार पुलिस को भी तलब किया जा चुका है।

दिल्ली आंदोलन संबंधी वीडियो वीडियो को लेकर आक्रोश

 

मुजफ्फरनगर। दिल्ली में चल रहे आंदोलन को लेकर एक युवक द्वारा बनाई गई वीडियो को लेकर क्षेत्र के गांव में भारी आक्रोश बना हुआ है। भाकियू से जुड़े जाट समाज के लोग शाहपुर थाने पहुंचे और वीडियो बनाने वाले युवक के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीण कुलदीप कुमार, अश्वनी कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सरगम बालियान , मनीष कुमार, राजीव सिंह, प्रवीण, संजीव व रोहित आदि ने थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है । थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के सम्बंध में उच्चधिकारियों को अवगत करा कर कायर्वाही अमल में लायी जा रही है।

राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन

 मुंबई। राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का मंगलवार 9 फरवरी को हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया है। राजीव कपूर ऐक्टर रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के सबसे छोटे भाई थे। रणधीर कपूर और नीतू कपूर ने राजीव के निधन की खबर को कन्फर्म किया है।

राजीव कपूर 58 साल के थे। खबर है कि सुबह हार्ट अटैक पड़ने के बाद रणधीर कपूर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए थे लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणधीर कपूर ने इस दुखद खबर को कन्फर्म करते हुए कहा, श्मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव खो दिया है। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की मगर बचा नहीं सके। मैं अभी हॉस्पिटल में ही हूं और उनकी डेड बॉडी मिलने का इंतजार कर रहा हूं। नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की फोटो शेयर करते हुए उनके निधन की खबर को कन्फर्म किया है।

राजीव कपूर ने राज कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म राम तेरी गंगा मैली में साल 1985 में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कुछ ही फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने ऋषि कपूर के लीड रोल वाली फिल्म प्रेम ग्रंथ का डायरेक्शन भी किया था।


लाल किले पर हिंसा में मुजफ्फरनगर सहित कई अन्य जिलों के किसानों भेजा नोटिस

 नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में हिंसा करने वाली भीड़ का हिस्सा रहे प्रदेश में मुजफ्फरनगर समेत पांच जिलों के किसानों को चिह्नित किया गया है। दिल्ली पुलिस इन किसानों को नोटिस भेज रही है। बागपत में 9 किसानों को अब तक नोटिस मिल चुकी है। यूपी पुलिस का कहना कि इस मामले की जांच में दिल्ली पुलिस को पूरा सहयोग किया जाएगा। 

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर हिंसा की जांच तेज करते हुए आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस उन वीडियो फुटेज की जांच कर रही है, जो हिंसा से संबंधित हैं। इनमें कई वीडियो दिल्ली के नागरिकों से मुहैया कराए हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्नत फोरेंसिक सॉफ्टवेयर की मदद से वह इसे सबूत के रूप में कोर्ट में पेश करेगी। दिल्ली पुलिस वीडियो व तस्वीरों के जरिए आरोपियों की पहचान कर रही है। हिंसा में शामिल रहे 50 से ज्यादा लोगों की तस्वीरें भी पुलिस जारी कर चुकी है। इनमें से कई आरोपी गिरफ्तार भी हो चुके हैं। 

सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर व लखीमपुर खीरी के ऐसे लोगों को चिह्नित किया है, जो किसान के रूप में दिल्ली गए हुए थे और गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई हिंसा करने वाली भीड़ में हिस्सा थे। ऐसे सभी लोगों को यूपी पुलिस के संबंधित थानों की मदद से नोटिस दी जा रही है। इस नोटिस में दिल्ली पुलिस ने उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि इस मामले में दिल्ली पुलिस को जो भी सहयोग अपेक्षित होगा, वह दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली पुलिस अपने स्तर से ही जांच कर रही है


20 फरवरी को मुजफ्फरनगर आएंगी प्रियंका गांधी


 नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के यूपी दौरा की तैयारी है। 19 और 20 फरवरी को प्रियंका गांधी यूपी जाएंगी। मथुरा और मुजफ्फरनगर जाने की तैयारी की जा रही है। दोनों जगहों पर प्रियंका किसानों से मुलाकात करेंगी। जय जवान जय किसान योजना के तहत मुलाकात के अलावा मुजफ्फरनगर में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक द्वारा आयोजित सभा में वह शामिल होंगी।

दिल्ली हिंसा का मास्टरमाइंड दीप सिद्धू गिरफ्तार

 दिल्ली l ट्रैक्टर रैली हिंसा के दौरान लाल किले पर केसरिया झंडा फहराने और उपद्रव को भड़काने के आरोपी अभिनेता दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार लिया। दीप सिद्धू 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद से फरार था। बता दें कि ट्रैक्टर रैली हिंसा के बाद फरार चल रहे दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपए का इनाम भी रखा था।

बता दें कि जिस समय दिल्ली में दंगे हो रहे थे उस समय दीप सिद्धू लाल किले में ही मौजूद था और भड़काऊ भाषण दे रहा था। लेकिन, हिंसा होते ही वो फरार हो गया। पुलिस ने दीप सिद्धू के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है उसकी LOC भी खोल दी गई है लेकिन वो है कहा ये अभी तक किसी को नहीं पता है। दीप सिद्धू पर जब पुलिस कमिश्नर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जो भी हिंसा में शामिल है उसे बक्शा नहीं जाएगा।

सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव था सिद्धू 


हिंसा के बाद से दीप सिद्धू पुलिस के हाथ नहीं नहीं आ रही था लेकिन वो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव था। दिल्ली से भागने के बाद दीप सिद्धू की लोकेशन हरियाणा थी उसके बाद उसकी लोकेशन पंजाब हो गई थी।

जानिए कौन हैं दीप सिद्धू

दीप सिद्धू पंजाबी फिल्मों के अभिनेता हैं और सामाजिक कार्यकर्ता भी। दीप ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्म रमता जोगी से की थी, जिसे लेकर कहा जाता है कि इसके निर्माता धर्मेंद्र हैं। दीप सिद्धू का जन्म साल 1984 में पंजाब के मुक्तसर जिले में हुआ है। दीप ने कानून की पढ़ाई की है। वह किंगफिशर मॉडल अवार्ड भी जीत चुके हैं। 17 जनवरी को सिख फॉर जस्टिस से जुड़े केस के सिलसिले में एनआईए ने सिद्धू को तलब भी किया था।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 09 फरवरी 2021

 विज्ञापन 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 

⛅ *दिनांक 09 फरवरी 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - पौष)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - त्रयोदशी 10 फरवरी प्रातः 02:05 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा दोपहर 02:39 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*

⛅ *योग - वज्र सुबह 09:11 तक तत्पश्चात सिद्धि*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:43 से शाम 05:08 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 07:14* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:32* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - भौमप्रदोष व्रत*

 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाना मना होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞




🌷 *व्यतिपात योग* 🌷

🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*

🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*

🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*

💥 *विशेष ~ 10 फरवरी 2021 बुधवार को सुबह 07:03 से 11 फरवरी प्रातः 05:09 तक (यानी 10 फरवरी पुरा दिन) व्यतीपात योग है।*

🙏🏻

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि* 🌷

👉🏻 *10 फरवरी 2021 बुधवार को मासिक शिवरात्रि है।*

🙏🏻 *हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी*

🌷 *1).ॐ शिवाय नम:*

🌷 *2).ॐ सर्वात्मने नम:* 

🌷 *3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*

🌷 *4).ॐ हराय नम:*

🌷 *5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*

🌷 *6).ॐ श्रीकंठाय नम:*

🌷 *7).ॐ सद्योजाताय नम:*

🌷 *8).ॐ वामदेवाय नम:* 

🌷 *9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:* 

🌷 *10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*

🌷 *11).ॐ ईशानाय नम:*

🌷 *12).ॐ अनंतधर्माय नम:*

🌷 *13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*

🌷 *14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*

🌷 *15).ॐ प्रधानाय नम:* 

🌷 *16).ॐ व्योमात्मने नम:* 

🌷 *17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*

 🙏🏻 *आर्थिक परेशानी से बचने हेतु* 🙏🏻

👉🏻 *हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।*

👉🏻 *और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।*

🙏🏻 *प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।*

🙏🏻 पंचक आरम्भ

फरवरी 12, 2021, शुक्रवार को 02:11 am


पंचक अंत

फरवरी 16, 2021, मंगलवार को 08:57 pm


जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021


09 फरवरी- भौम प्रदोष व्रत

24 फरवरी- प्रदोष व्रत


माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार

माघ अमावस्या 11 फरवरी 2021, गुरुवार

मेष राशि

आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होगी| घर में खुशी का माहौल रहेगा और व्यापारियों को बड़ा फायदा होगा| व्यवसाय में आ रही रूकावटे दूर होंगी आज कोई खास काम टलने के योग बन रहे हैं। कुछ बड़े सवालों में आपका मन उलझ सकता है। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप किसी फ्रेंड की पार्टी में शामिल होंगे हैं। जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे , रिश्तों में प्यार बना रहेगा। 


वृष राशि 

आज आपका मन सामाजिक कामकाज में लग रहेंगे। आप किसी बात को लेकर भावुक भी हो सकते हैं। किसी जरूरी काम में परिवार वालो का सहयोग मिलेगा| जीवन में तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप पूरा दिन उत्साहित रहेंगे। गुरु का आशिर्वाद बना रहेगा। जीवन में सिनियरस का सहयोग मिलता रहेगा । स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। 

 


मिथुन राशि 

आज आपको अचानक से धन लाभ होगा। आपको व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आप कोई नई चीज सीखेंगं| दूसरे लोगों की सलाह आज फायदेमंद होगी। नए दोस्तों से मुलाकात आपको फायदा दिलायेगी। आज किसी समारोह में शामिल होने के भी योग हैं। महिलाएं अपने दोस्तों के साथ किटी पार्टी कर सकते हैं। जीवनसाथी से आपको कुछ गिफ्ट मिलेगा| संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कर्क राशि 

आज घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई बड़ा कदम उठाना चाहिए। कामकाज ज्यादा होने से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। आज किसी अनजान पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। आपको किसी को भी बहुत जल्दी अपना दोस्त नहीं बनाना चाहिए। महिलाएं आज रसोईघर में काम करते थोडीं सावधानी बरते। स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन सामान्य रहने वाला है, अच्छे परिणाम के लिए मेहनत जरूर करें। करोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। बच्चों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है।

 


सिंह राशि 

आज किए गए कामों से आपको फायदा होगा। परिवार वालों की काम में पूरी मदद मिलेगी। किस्मत का साथ बना रहेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपका कोई दोस्त अपने परिवार के साथ आपके घर आ सकता है। आपको अचानक से सरप्राइज़ मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपका मन कुछ मीठा खाने का कर सकता है। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरते । 


कन्या राशि 

आज आपका दिन समान्य रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को एक बड़ा कॉन्टैक्ट मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप समाज के कुछ लोगों को भी अपने फेवर में कर सकते हैं। इससे आपको भविष्य में पूरा फायदा मिलेगा। आपका ध्यान अपने लक्ष्य पर बना रहेगा। आप शाम को परिवार के साथ किसी मन्दिर में दर्शन के लिये भी जा सकते हैं, साथ ही बाहर डिनर भी करेंगे। 


तुला राशि 

आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। ऑफिस में सारे काम जल्द ही पूरें कर लेंगे, जिसमें अपके सिनियर्स आपकी मदद करेंगे । दूसरों की बात को सुनने की कोशिश करेंगे। किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। काम के प्रति समर्पण होने से अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस हो सकते हैं।आज आपकी नयें लोगों से मुलाकात होगी । किसी को उधार पैसे देने से बचें। शाम का समय जीवनसाथी के साथ जिससे आपका पार्टनर आपसे काफी खुश होगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।


वृश्चिक राशि 

आज नौकरीपेशा वाले लोगों को आज नया ऑफर मिलेगा। सामाजिक कामों में आप सफल होंगे। आज आप वाहन खरिदने का मन बनायेंगे। आपका कोई बहुत समय से अटका हुआ काम भी आज पूरा हो जायेंगा। आज कुछ लोग आपसे सहयोग मांग सकते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ समय बितायेंगे जिससें आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं जिससे घर में लोगों का आना-जाना भी लगा रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।  


धनु राशि 

आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। आपको कुछ नए अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे पैसा कमाने के नये विचार आपको मिल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज आप अपनी जीवनशैली में बदलाव के बारे में विचार कर सकते हैं। रुके हे काम पूरें होंगे| पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। आपको संचार-साधनों से फायदा होगा|


मकर राशि 

आज आपका अत्मविश्वास रहेगा। कोई भी काम आज आप समय से पूरा कर लेंगे । मिल कर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिल सकती है। बच्चों के साथ आज टाइम स्पेंड करें| आज आपको सबकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। बहुत दिनों से कोशिश कर रहे काम में आज आपकों सफलता मिल सकती है। सेहत के मामले में आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। पैसों को लेकर आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। 

 


कुंभ राशि 

आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा| कारोबार के लिए कोई क्लाइंट मिलेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है, लेकिन बच्चों के खेल-कूद से आपकी सारी चिंताएं दूर हो जायेगी। आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आप किसी जरूरी काम से बाहर जाने की सोच रहे हैं, तो आज के लिये प्लान टाल दीजिये। जितना हो सके, घर में समय बिताएं। इससे सबके साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे। आपके घर में किसी समारोह का आयोजन भी हो सकता है। 


मीन राशि

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। आपको पैसे कमाने के लिए नए मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी । रचनात्मक काम में लगे लोगों को आज बड़ी सफलता मिलेगी| व्यापार के सिलसिले में आपको किसी करिबि से सलहा करनी पड़ेगी आपके सभी रूके हुए काम पूरें होंगे। संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आप अपनी भावनाओं को लेकर कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। दोस्तों से मिलकर आपको किसी काम में फायदा भी होगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।



मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 



 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27   

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

सोमवार, 8 फ़रवरी 2021

आपदा में मरने वालों को दी श्रद्धांजलि

 मुजफ्फरनगर । चमोली में ग्लेशियर फटने से हुई दैवीय आपदा में मरने वाले लोगों को प्रसिद्ध समाजसेवक मनीष चौधरी के ऑफिस पर मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर समाजसेवी मनीष चौधरी ने पीडि़त परिवारों को आर्थिक सहायता के साथ ही पहाड़ी लोगों को विशेष पैकेज देने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि विगत दिवस उत्तराखंड के चमौली में ग्लेशियर फटने से हुई दैवीय आपदा में एक पावर प्लांट में कार्य कर लगभग 150 कर्मचारियों की मौत हो गई। इसके अलावा इस आपदा में भारी नुकसान हुआ है और पहाड़ी लोगों को भी नुकसान हुआ है। हादसे के साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, भारतीय सेना व वायुसेना की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई है और फंसे हुए लोगों को वहां से बाहर निकाला जा रहा है। इस हादसे से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर हर कोई दुखी है और हादसे में मारे गए लोगों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने में जुटे है। इसी कडी में सोमवार को समाजसेवक मनीष चौधरी ने अपने ऑफिस पर अपनी टीम के साथ मिलकर दैवीय आपदा के शिकार लोगों को मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बचाव कार्य में जुटे वायुसेना, एन डी आर एफ, एस डी आर एफ की टीम का भी आभार जताया। उन्होंने मांग की कि इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को सभी देशवासी अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक मदद करें। इस दौरान अर्चक पुरोहित संघ के अध्यक्ष पंडित बृजबिहारी अत्री, पवन मित्तल, पंडित शेखर जोशी, सुरेंद्र मित्तल, ठा. अनूप सिंह एडवोकेट, विक्की चा़वला, सागर वर्मा, अनुज प्रधान, अशोक अग्रवाल, अंकित शर्मा, अमित चौहान, संजय मदान, अनुरुप सिंघल, संजय गुप्ता, कुणाल चौधरी लक्की, मनीष चौधरी गोलू, मोहम्मद सलीम व प्रशांत ठाकुर आदि मौजूद रहे।

बूथ स्तर तक मनेगा दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन


मुजफ्फरनगर । गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डा. चन्द्रमोहन सिंह द्वारा मुजफ्फरनगर के समस्त विधानसभाओं व समस्त मण्डलों की बैठक ली। सोमवार को बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा किया गई। बैठक का शुभारम्भ मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया गया। जिला प्रभारी डा. चन्द्रमोहन सिंह ने बताया कि 7 से14 फरवरी तक सभी मण्डलों की बैठक होनी है और प्रधानमंत्री के नाम बजट पर सहमति पत्र भेजा जायेगा । 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती के उपलक्ष में समर्पण दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस दौरान सभी बूथों पर उनके चित्र पर पुष्पाजंलि व उनके व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से वर्णन करना है। डा. चन्द्रमोहन सिंह ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की । जिला प्रभारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के रीढ उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है हमें बूथ स्तर तक मजबूती देनी है एवं गांव गांव मोदी व योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का संदेश भी बूथ स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि को रेखांकित करते हुए सर्वसमावेशी बजट जारी हुआ है। कोविड-19 की कठिन परिस्थिति के बीच दूरगामी परिणाम देने वाले इस सर्वजन हिताय बजट के लिए पार्टी केन्द्रीय वित मंत्री निर्मला सीतारमन के प्रयासों की सराहना करती है। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने ओम की ध्वनि के साथ हाथ उठाकर प्रस्ताव का समर्थन किया । इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सुषमा पुण्डीर , विनीत कात्यायन, रोहिल वाल्मिकी, जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, संजय गर्ग, बिजेन्द्र पाल, राकेश आडवाणी, रोहताश पाल, अमित चौधरी, राजीव गुर्जर, जिला मंत्री बोबिन्द्र सहरावत, राहुल वर्मा, रेनु गर्ग, सचिन सिंघल, सुनील दर्शन, वैभव त्यागी, सुधीर खटिक, रमेश खुराना, प्रवीण शर्मा, अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र देव शर्मा, यशपाल पंवार, सुधीर सैनी, रूपेन्द्र सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरपाल निर्वाल, श्रीमोहन तायल, डा. पुरूषोत्तम, प्रदीप सैनी, अमिता चौधरी, महेशो चौधरी आदि उपस्थित रहे।

सडक हादसे में अधिवक्ता की मौत


मुजफ्फरनगर । थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सड़क हादसे में अधिवक्ता की दुखद मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

मोहल्ला आर्यपुरी निवासी अधिवक्ता अंकित अपनी स्कूटी से सवार होकर वहलना चौक जा रहा था। रास्ते में पीछे चल रही डीसीएम ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। अधिवक्ता की स्कूटी टक्कर लगने से आगे चल रहे वाहन से टकरा गयी। हादसे में अधिवक्ता गंभीर घायल हो गया। घायल की उपचार के दौरान कुछ ही देर में मौत हो गयी। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

युवक ने गेस्ट हाउस में फांसी लगाकर जान दे दी


मुजफ्फरनगर । रुड़की रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरे बरवाला निवासी युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गेट हाउस संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

रुड़की रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को एक युवक कमरा किराए पर लेकर रुका था। सोमवार सुबह कमरा न खुलने पर नौकर ने इस बात की जानकारी गेस्ट हाउस के संचालक को दी। सूचना पर नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। दरवाजा अन्दर से बंद होने पर पुलिस ने दरवाजा तोड दिया। अन्दर युवक का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने कमरे की जांच पडताल करने के पश्चात शव को नीचे उतार लिया। युवक की जेब में हरिद्वार व दिल्ली जाने वाले बस के टिकट मिले। जेब से मिले आईडी कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त बरवाला निवासी युवक के रुप में हुई। पुलिस ने हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दी। मौके पर आए परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी योगेश शर्मा का कहना है कि युवक का अपना पत्नी से विवाद चल रहा था। वही अपने परिवार के साथ फिलहाल दिल्ली में रह रहा था। तीन दिन पूर्व वह अपने घर से आए थे।

खुलेगा ताला तो ऐसे होगी प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाई


लखनऊ । एक मार्च को प्राइमरी स्कूल खुलने के साथ ही प्रेरणा ज्ञानोत्सव का आयोजन किया जाएगा। लगातार 100 दिन यह आयोजन चलेगा और इसके बाद इसके आकलन के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है।

स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाओं के साथ ई-पाठशाला भी जारी रहेगी। व्हाट्सएप ग्रुप में सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को कक्षावार-विषयवार सामग्री शिक्षकों को भेजी जाएगी। इसे शिक्षक विद्यार्थियों के साथ साझा करेंगे। दूरदर्शन पर चल रहे कार्यक्रम को देखने के लिए भी अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा। स्कूल खुलने के बाद समृद्ध हस्तपुस्तिका पर आधारित रैमीडियल कक्षाएं चलाई जाएंगी। कक्षा दो व तीन के लिए भाषा में अभ्यास पुस्तिकाएं भी विकसित की गई हैं। ये भी जल्द ही जिलों में पहुंचेंगी।

100 दिन पूरे होने पर सैट 3 (स्कूल असेसमेंट टेस्ट) का आयोजन किया जाएगा और रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। हर स्कूल से लगे गांव या मोहल्ला में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया जाएगा और लोगों को जागरूक किया जाएगा। प्रेरणा ज्ञानोत्सव पर जिला अधिकारी की अध्यक्षता में बनी टॉस्क फोर्स व ब्लॉक स्तरीय टॉस्क फोर्स भी इसमें भाग लेगी। टॉस्क फोर्स जिला या ब्लॉकस्तरीय न्यूनतम 5-5 शिक्षा चौपाल में भाग लेगी। इस चौपाल में विद्यार्थियों के सीखने-सिखाने की प्रक्रिया, अभिभावकों को बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित करना, उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करना होगा। 

इस आयोजन के तहत कक्षा एक से पांच तक के सभी विद्यार्थियों को न्यूनतम सीखने के लक्ष्यों को प्राप्त करना होगा। मसलन कक्षा एक के बच्चे प्रेरणा सूची के न्यूनतम पांच शब्द सही से पहचानते हैं या कक्षा दो के छात्र 20 शब्द प्रति मिनट के प्रवाह से पढ़ लेते हैं या फिर कक्षा 4 के विद्यार्थी गुणा के 75 फीसदी प्रश्नों को सही हल कर लेते हैं। ये प्रेरणा तालिका राज्य स्तर पर तैयारी की गई है।

पंचायत चुनाव में रालोद टिकट के भाव बढे


मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय सरकुलर रोड पर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के संबंधित महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पंचायत चुनाव प्रभारी हरपाल सिंह बिजनौर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

जिले की चयनित समिति के सदस्य राजपाल बालियान पूर्व विधायक, योगराज सिंह पूर्व मंत्री,धर्मवीर बालियान पूर्व मंत्री,कृष्णपाल राठी चेयरमैन,रमा नागर चेयरमैन,मुश्ताक चौधरी पूर्व विधायक,नवाज़िश आलम पूर्व विधायक आदि नेताओ और जिलाध्यक्ष अजित राठी व चुनाव प्रभारी हरपाल सिंह ने संयुक्त रूप से बैठक कर सभी रालोद समर्थित चुनाव लड़ने के इक्छुक प्रत्याशियों को आवेदन देने के लिए कहा। वार्ड वाइज प्रत्येक आवेदनकर्ता से समिति सदस्यों ने बायो डाटा लेकर उनका पक्ष बन्द कमरे में जाना। प्रत्येक वार्ड से 3 से लेकर 6 प्रत्याशी तक आवेदनकर्ता मौके पर मौजूद रहे!समिति सदस्यों ने आवेदन उपरांत  आगामी बैठक में जल्द ही सभी वार्डो पर निर्णय लेने की बात कही.साथ ही आगामी 15 फरवरी तक बाकी इक्छुक आवेदनकर्ता से भी आवेदन जिला मुख्यालय पर जमा कराने को कहा। 

जिला चुनाव प्रभारी हरपाल सिंह ने कहा कि रालोद आगामी जिला पंचायत चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और अपने पार्टी समर्थित प्रत्याशी को समस्त संगठन मजबूती के साथ चुनाव लाएंगे। 

इस मौके पर संजय राठी,सुधीर भारतीय,हर्ष राठी,ब्रजबीर सिंह,रजत वर्मा,आदेश तोमर,इरशाद जाट,चाँदबली रघुवंशी,ओमकार बालियान, कुलदीप पहलवान,नितिंन बालियान दुलहरा,सुभाष मलिक,गज्जू पठान,सकुल सहरावत,निरंजन पंवार,विकास बालियान, पंकज राठी,राहुल राणा आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। 

आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा गोदभराई दिवस


 मुजफ्फरनगर। जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने बताया कि मंगलवार को “मैं और मेरा परिवार” की थीम पर गोद भराई दिवस का कार्यक्रम 2274 आगंनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब कोई महिला गर्भवती होती है, तो नए मेहमान के स्वागत की तैयारी में पूरा परिवार जुट जाता है। प्रसव के बाद शिशु के लिए कुछ खास चीजों की जरूरत होती है, जिसे इकट्ठा करने में हर कोई लग जाता है। वहीं, बच्चे के जन्म से पहले कुछ पारंपरिक रस्में भी निभाई जाती हैं, जिनमें से एक है गोद भराई। इसी क्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की पूरी देखरेख करने के लिए गोद भराई दिवस आयोजित किया जाता है। इस बार यह दिवस मंगलवार (नौ फरवरी) को “मैं और मेरा परिवार” की थीम पर मनाया जाएगा, जिसके तहत गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली भी दी जाएगी।  पोषण पोटली में गुड़, चना, सहजन, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, आयरन की गोलियां आदि रहेंगी।

उन्होने बताया कि गोद भराई दिवस पर गर्भावस्था के प्रथम त्रैमास में चिह्नित महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों पर आमंत्रित की गयी हैं। कार्यक्रम में गर्भवती के साथ उनके पति, सास या परिवार के अन्य सदस्य, आशा तथा स्वयं सहायता समूह के सदस्य को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान कार्यक्रम आयोजित कर गर्भवती और उनके अभिभावकों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली उपहार के रूप में दी जाएगी। इसमें गुड़, चना, सहजन, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, पोषाहार, आयरन की गोलियां आदि होंगी। इनका प्रतिदिन सेवन करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। मौसमी फलों व सब्जियों के सेवन से होने वाले पोषण लाभ के प्रति महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। महिलाओं के परिजनों को घरों में पोषण वाटिका का निर्माण कराने की सलाह दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र के तहत आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन व पंजीकरण गर्भावस्था के प्रथम त्रैमास में ही किया जाना आवश्यक है। महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, मातृ शिशु सुरक्षा कार्ड, प्रसव पूर्व देखभाल, एनीमिया की रोकथाम व पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी दी जाती है।

जिले में 75 केंद्रों पर होंगी बोर्ड परीक्षाएं

मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार ने बताया कि परिषदीय परीक्षा हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट कालेजों के बोर्ड परीक्षा 2021 के केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक लोकवाणी भवन मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कालेज मुजफ्फरनगर तथा दो सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक  द्वारा समिति को परीक्षा केन्द्रों के संबंध में जानकारी दी गई। विचार विमर्श के उपरान्त निम्नवत परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये।

उन्होनेे बताया कि बोर्ड द्वारा 93 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये थे। जिसमें से 33 विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र नहीं बनाने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ था। 


इस प्रकार बोर्ड द्वारा बनाये गये परीक्षा केन्द्रों में से 33 परीक्षा काटे गये तथा 60 परीक्षा केन्द्र शेष रहे। बोर्ड की प्रस्तावित सूची के अतिरिक्त 15 परीक्षा केन्द्र बनाये गये जिसमें 09 सहायता प्राप्त तथा 06 वित्त विहीन विद्यालय है। इस प्रकार कुल 75 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये जिसमें राजकीय 04, सहायता प्राप्त 56 तथा 15 वित्त विहीन विद्यालय परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये है।

उन्होने बताया कि परीक्षा केन्द्रों के सम्बन्ध में कुल 76 आपत्ति प्राप्त हुई थी। जिसमें छात्र आबंटन-15, परीक्षा केन्द्र न बनाने संबंधी- 22, परीक्षा केन्द्र बनाने कें संबंध में 08 तथा छात्र छात्राओं के परीक्षा केन्द्र दूर होने के संबंध में 30 आपत्ति प्राप्त हुई जिसमें सभी का निस्तारण किया गया।

उन्होने बताया कि तहसील सदर में 40, तहसील खतौली में 11, तहसील जानसठ में 12 तथा तहसील बुढाना में 12 कुल 75 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।

पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर


लखनऊ । पंचायत चुनाव के लिए इस सप्ताह आरक्षण को लेकर शासनादेश जारी हो सकता है।

सरकार ने पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मार्च अप्रैल में ही कराने के संकेत दिए थे। इसके लिए जनपद स्तर पर आरक्षण से पहले की तैयारियां शुरू हो गईं। लेकिन बाद में सरकार ने अपने ही कार्यक्रम में बदलाव कर चुनाव मई माह में कराने का मन बना लिया। बीते दिनों हाईकोर्ट ने एक याचिका पर 30 अप्रैल से पहले चुनाव और 17 मार्च से पहले आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कराने का आदेश दिया था। इसके बाद से ही चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पंचायत चुनावों में सबसे पहले आरक्षण का काम पूरा होना है। इसके लिए पंचायतीराज निदेशक के निर्देश पर डीपीआरओ कार्यालय पंचायतों की जनसंख्या वर्ग वार सूची बनाने में जुट गया है। सूत्रों का कहना है कि वर्गवार जनसंख्या की सूची मांगी गई है। जल्द ही आरक्षण प्रक्रिया को लेकर शासनादेश आने की संभावना है।

बातें नहीं एम एस पी पर कानून बनाओ: राकेश टिकैत


नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम एस पी) को लेकर दिए गए बयान पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि देश भरोसे पर नहीं चलता है। देश संविधान और कानून पर चलता है। राकेश टिकैत ने कहा कि पीएम मोदी ने आज कहा कि एमएसपी है, था और रहेगा लेकिन उन्होंने यह नहीं कहा कि इसको लेकर कानून बनाया जाएगा।

दरअसल, पीएम मोदी ने आज संसद में कहा कि हम आंदोलन से जुड़े लोगों से प्रार्थना करते हैं कि आंदोलन करना आपका हक है, लेकिन बुजुर्ग भी वहां बैठे हुए हैं। उनको ले जाइए और आंदोलन खत्म करिए। सारे रास्ते खुले हैं और आगे मिल बैठकर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आज भी मैं इस सदन के माध्यम से निमंत्रण देता हूं।

आंदोलनजीवी कहने पर किसान संगठनों ने आपत्ति जताई है। संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी पर आपत्ति भी जताई जिसमें पीएम ने कहा कि देश में आंदोलनकारियों की नई जमात उभरी है जिसे आंदोलनजीवी कहा जाता है। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कृषि सुधारों पर यू-टर्न लेने के लिए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और कहा कि पिछले कुछ समय से इस देश में आंदोलनजीवियों की एक नई जमात पैदा हुई है जो आंदोलन के बिना जी नहीं सकती।

राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी के बाद मचा हड़कंप

 गाजियाबाद। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन बीते करीब ढाई महीने से जारी है। सिंघु बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर और टीकरी बॉर्डर पर किसान कानूनों की वापसी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच गाजीपुर सीमा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को गोली मारने की धमकी मिली है।


टिकैत को जान से मारने की धमकी

मिली जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के मद्देनजर समस्त जाट बिरादरी को गालियां देते हुए इस धरने को हटाने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें आंदोलन में ही आकर गोली मारने की धमकी देने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों को और टिकैत के करीबियों को भेजा जा रहा है।

पुलिस प्रशासन को दी गई जानकारी

इस मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। साथ ही साइबर सेल में इसकी जांच भी शुरू हो चुकी है। राष्ट्रीय प्रेस प्रभारी शमशेर राणा ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से फोन पर बातचीत की। इसके अलावा इस वीडियो को साइबर सेल में कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अपराधी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही गई है।

लेडीज क्लब में भव्य भजन संध्या संपन्न



मुजफ्फरनगर । लेडीज क्लब नई मंडी मैं हुआ संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया। मजफ्फरनगर । आज  लेडीज क्लब नई मंडी मैं संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया। कोरोना काल के चलते इस बार लेडीज क्लब मे आयोजन नहीं हुआ लेकिन साल की शुरुआत भक्ति के रंग से की गयी जिसमे सभी लोग सम्मलित हुए लेडीज क्लब की प्रेसिडेंट कुसुम कुमार और सचिव सरिता स्वरुप, डॉक्टर रिंकू एस गोयल, मंजरी कुमार , मृदुला गोयल, नित्ति गोपाल पल्लवी बंसल, निशा, नीलम पूरी, निरुपमा गोयल,  और बोर्ड मेंबर्स भी इस मौके पर मौजूद रही । सभी मेंबर्स  ने भक्ति संध्या का खूब लुफ्त उठाया । गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना से भजन संध्या का आगाज किया गया वहाँ आये गायक संजय अरोरा  ने तुम्हारी जय हो परशुराम' श्याम प्यारे तू दर्श दिखादे , ओ खाटूवाले सांवरिया तेरे दर पे आदि प्रभु भक्ति में डूबे भजनों की झड़ी लगा दी और सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। जयकारों की गूंज लेडीज क्लब के कोने कोने में छा गयी सभी श्रद्धालु प्रभु की भक्ति मै डूब गए वहीं भजन संध्या के बाद प्रशाद वितरण भी किया गया। 

मुकीम काला को मौत का खतरा


शामली। मोस्ट वांटेड रहे शातिर बदमाश मुकीम काला को अब एनकाउंटर का डर सता रहा है। शातिर बदमाश को हाल ही में हरियाणा के कुरूक्षेत्र से यूपी के सहारनपुर की जेल में शिफ्ट किया गया है। यूपी में शातिर अपराधियों पर शिकंजे के चलते अब मुकीम काला की मां ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में प्रार्थना पत्र भेजकर बेटे की सुरक्षा की गुहार लगाई है। दरअसल, कई राज्यों में ताबड़तोड़ संगीन वारदातों को अंजाम देने वाला वेस्ट यूपी के शामली जिले का शातिर अपराधी मुकीम काला पिछले करीब पांच साल से कानून की सलाखों के पीछे है। उसे हाल ही में हरियाणा के कुरूक्षेत्र से यूपी के सहारनपुर की जेल में शिफ्ट किया गया है।यूपी की जेल में एंट्री होने के बाद अब शातिर को अपने एनकाउंटर का डर बना हुआ है।

शामली जिले के कैराना क्षेत्र के गांव जहानपुरा निवासी कुख्यात बदमाश मुकीम काला को हाल ही में कुरूक्षेत्र से यूपी की सहारनपुर जेल में शिफ्ट किया गया है। यूपी समेत देश के कई राज्यों में आतंक का पर्याय बने इस बदमाश को यूपी एसटीएफ ने पांच साल पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। खून से सनी वारदातों के दर्जनों मुकदमें कुख्यात शातिर के सिर पर हैं। फिलहाल यूपी में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सरकार विशेष अभियान चला रही है। ऐसे में हरियाणा से यूपी की जेल में एंट्री होने के बाद इस कुख्यात शातिर की धड़कने भी तेज हो गई है। उसे खुद के एनकाउंटर का डर सता रहा है। इसी के चलते शातिर बदमाश मुकीम काला की मां ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र भेजकर बेटे की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

कुख्यात मकीम काला की मां मीना ने बताया कि उसके बेटे मुकीम काला को सहारनपुर जिला कारागार में रखा गया है। मां ने बताया कि उसे आशंका है कि उसके बेटे का एनकाउंटर हो सकता है। इसके चलते उसने इलाहाबाद हाईकोर्ट में बेटे की सुरक्षा के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। गौरतलब है कि यूपी में कुख्यात अपराधियों के खिलाफ सरकार द्वारा विशेष कार्रवाई की जा रही है, जिसका नतीजा यह है कि कुख्यात अपराधी अब यूपी की जेलों में आने से भी डर रहे हैं। ऐसा ही कुछ पूर्व में यूपी के कुछ अन्य कुख्यात शातिर अपराधियों के साथ भी देखने को मिल चुका है।

शातिर अपराधी मुकीम काला के अपराधों की फेरहिस्त काफी लंबी-चौड़ी है। फिलहाल शातिर समेत उसके गिरोह के अधिकांश बदमाश विभिन्न जेलों में बंद हैं। गिरोह के कुछ बदमाशों का तो पुलिस एनकाउंटर भी कर चुकी है। एसटीएफ ने गिरफ्तारी के दौरान मुकीम काला के कब्जे से एक एके-47 रायफल, एक रिवाल्वर और पिस्टल समेत भारी मात्रा में गोलियां भी बरामद की थी। फिलहाल इस शातिर के सलाखों के पीछे होने के चलते यूपी के कैराना में भी अपराधियों की धींगामुश्ती काफी हद तक कम हुई है।

बीस फरवरी को कांग्रेस करेगी महापंचायत : हरेंद्र मलिक


मुजफ्फरनगर । कांग्रेस के नेताओं ने 20 फरवरी को किसान महापंचायत करने का ऐलान किया है। 

प्रियंका गांधी के सलाहकार व कांग्रेस के पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक व पूर्व विधायक शामली पंकज मलिक ने अपने आवास पर आज 20 फरवरी को किसान महापंचायत के आयोजन को लेकर जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठकर एक बैठक आयोजित की जिसमें आगामी 20 फरवरी को होने वाली किसान महापंचायत के संदर्भ में निर्णय लिया गया। 20 फरवरी की किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए वहीं पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक  ने बताया कि कॉग्रेस पार्टी पहले भी किसानों के हित में रही है और अक्टूबर में भी एक बड़ी किसान पंचायत रैली कर चुकी थी जो अब 20 फरवरी को महापंचायत का रूप लेगी और किसानों के लिए कांग्रेस पार्टी तन मन धन से जो भी हाईकमान का निर्णय होगा उसको स्वीकार करके किसानों के प्रति आंदोलन चलाएगी। पूर्व विधायक शामली पंकज मलिक ने कहा कि आज जो नवीन मंडी में व्यापारी के साथ दिन दहाड़े लूट हुई है वो शर्मनाक ओर निंदनीय है कि व्यापारियों को लूटा जा रहा है बैठक में सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा व शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ भी मौजूद थे। 

हरिद्वार से बनारस गंगा एक्सप्रेस वे पर शुक्रतीर्थ को लाने की मांग

 


मुजफ्फरनगर। डीएम कार्यालय पर श्रीमद् भागवत कथा की उद्गम स्थली भागवत पीठ शुक्रतीर्थ से जुड़े दर्जनों साधु-संत आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे से मिले। उन्होने मांग की कि हरिद्वार से बनारस तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेस वे को मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध शुक्रतीर्थ क्षेत्र से निकला जाए, जिससे इस क्षेत्र का विकास हो और यहां आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओ की भीड़ बड़े जिससे क्षेत्र के विकास में तेजी आये और लोगो को रोजगार भी मिले। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी से मिलने वालों में श्री सिद्ध भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम भागवत जन्मभूमि शुक्रतीर्थ,श्री दंडी आश्रम समिति, श्रीराम आध्यात्मिक प्रयास ,श्री गंगा सेवा समिति और नीरज रजत शास्त्री, अंकित शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, सूरज ज्ञानेंद्र तिवारीी, शरद शर्मा, अतुल शुक्ला, हिमांशु, अमन शर्मा, विवेक शर्मा, हर्ष कुमार, राहुल शर्मा, अभिषेक शर्मा, राजीव कुमार गौतम, आंसू शर्मा, प्रियांशु पांडे आदि दर्जनों लोग ज्ञापन देने में मौजूद रहे।

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने लूट पर जताई नाराजगी

 

मुजफ्फरनगर । गुडमंडी के एक व्यापारी के मुनीम से आज बदमाशों द्वारा लूट की घटना पर प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गहरी नाराजगी जताते हुए एसएसपी अभिषेक यादव से वार्ता की। इसके बाद एसएसपी ने नई मंडी पहुंच कर व्यापारियों से वार्ता कर मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि तमाम स्थानों पर पुलिस को अलर्ट कर बदमाशों का पता लगाने को कहा गया है।


याद रहे कि आज दिन दहाडे उस समय चार लाख रूपये लूट लिए गए जब वह पैसा जमा कराने बैंक में जा रहा था। व्यापारी संजय मिश्रा का मुनीम जानसठ रोड स्थित एक बैंक से रुपए लेकर गुड मंडी आया था जहां से बदमाश उसका स्कूटर लूट कर ले गए। बताया जा रहा है कि जब यह मुनीम पैसे लेकर जमा कराने जा रहा था तो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उसे बैग छीन लिया और फरार हो गए। मामले को लेकर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने जानकारी मिलते ही एसएसपी से इस संबंध में वार्ता की। इसके बाद एसएसपी मौके पर पहुंचे और पुलिस को इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए आश्वासन दिया कि मामले को लेकर जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

मुजफ्फरनगर की गुड़ मंडी में मुनीम से 4 लाख की लूट

 मुजफ्फरनगर l गुड़ व्यापारी के मुनीम से बदमाशों ने चार लाख रुपये लूट लिए जिसकी सूचना पुलिस को मिले तो हड़कंप मच गया l


 पुलिस सूत्रों ने बताया कि नई मंडी थाना क्षेत्र के गुड मंडी के गुड कारोबार के लिए मशहूर मुजफ्फरनगर गुड़ मंडी में व्यापारी संजय मिश्रा का मुनीम जानसठ रोड स्थित एक बैंक से रुपए लेकर गुड मंडी आया था जहां से बदमाश उसका स्कूटर लूट कर ले गए। बताया जा रहा है कि जब यह मुनीम पैसे लेकर जमा कराने जा रहा था तो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उसे बैग छीन लिया और फरार हो गए।


व्यापारी के मुनीत से लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर बडी संख्या में व्यापारी एकत्र हो गए और लूट की इस घटना पर रोष जताया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अभिषेक यादव भी घटना स्थल पर पहुंचे 


नहीं बचा तपोवन हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर डैम का अंश : वायु सेना

देहरादून l उत्तराखंड में प्राकृतिक कहर से लोगों की जान पर बनी रहती है। ताजा मामले में चमोली जिले के रैनी में रविवार सुबह ग्लेशियर टूट गया। बताया जा रहा है कि ग्लेशियर टूटने से धौली नदी में बाढ़ आ गई है। इससे चमोली से हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया है। भारतीय वायु सेना की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार चमोली जिले में ग्लेशियर के फटने के बाद ऋषि गंगा परियोजना के रूप में पहचाने जाने वाला तपोवन हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर डैम


पूरी तरह से धवस्त हो गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि, "बांध को तपोवन हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर डैम कहा जाता है। यह धौली गंगा और ऋषि गंगा के संगम पर है। ग्लेशियर टूटने पर यह पूरी तरह से बह गया है।"

इसमें कहा गया कि मलारी घाटी और तपोवन के एंट्रेंस पर दो पुल भी बह गए हैं, जबकि जोशीमठ से तपोवन के बीच मुख्य सड़क बरकरार है। इस रिपोर्ट में कहा गया कि घाटी के तल पर निर्माण कार्य और झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। नालादेवी ग्लेशियर के प्रवेश द्वार से लेकर पिपलकोटी और चमोली के साथ-साथ धौलीगंगा और अलकनंदा के नीचे तक मलबे को देखा गया।

बिजनौर के मध्य गंगा बैराज से आज गुजरेगा 1.5 लाख क्यूसेक पानी


 लखनऊ l


उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से आई जल आपदा को लेकर उत्तर प्रदेश का सिंचाई महकमा भी सतर्क हो गया है। विभाग के नियंत्रण कक्ष में अभियंता 24 घंटों के लिए तैनात किए गए हैं। विभाग के अभियंता और यूपी इंजीनियर्स एसोसिएशन के महासचिव आशीष यादव ने बताया कि रविवार की रात हरिद्वार से करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी यूपी में गंगा नदी में अतिरिक्त आने के आसार हैं। 

उन्होंने बताया कि केदारनाथ त्रासदी के समय हरिद्वारा से यूपी में करीब साढ़े छह लाख क्यूसेक पानी पास हुआ था। आशीष यादव ने कहा कि चूंकि सिंचाई विभाग ने गंगा नदी से निकलने वाली सभी नहरों की सिल्ट सफाई पहले ही समुचित तौर पर करवा रखी है। इसलिए यूपी में गंगा नदी में जल स्तर बहुत ज्यादा बढ़ने की उम्मीद नहीं हैं, हां यह जरूर है कि गंगा के जल प्रवाह में कुछ तेजी आ सकती है।

प्रवक्ता ने बताया कि अगर और ज्यादा पानी गंगा के डाउन स्ट्रीम में नहीं आया तो  प्रदेश में कोई अनहोनी होने के आसार बहुत ही कम हैं। शासन के निर्देश पर अलीगढ़ के नरोरा और बिजनौर बैराजों के गेट खोल दिए गए हैं और इन दोनों बैराजों पर विभाग के अभियंता लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों बैराजों के आसपास की आबादी को भी सतर्क कर दिया गया है और गंगा के बहाव में जहां कहीं भी कोई अवरोध है उसे हटाया जा रहा है। 

मुजफ्फरनगर में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष बने रमन पाल उर्फ टीटू पाल

लखनऊ l समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजपाल कश्यप की 10 महानगर अध्यक्षों और 55 जिलाध्यक्षों की सूची घोषित कर दी है। इस सूची में पिछड़े वर्ग के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक को प्रतिनिधित्व दिया गया है। सामाजिक भागीदारी को महत्व देते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों के अनुसार पिछड़े वर्ग की लगभग सभी जातियां/उपजातियों को इसमें स्थान देकर राजनीतिक सामाजिक समीकरण को भी साधा गया है।

सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगरा महानगर में राजेन्द्र प्रसाद राठौर, कानपुर महानगर में दिनेश मौर्या, झांसी महानगर राजू प्रजापति, इलाहाबाद महानगर में राकेश वर्मा (सोनकर), वाराणसी महानगर बच्चा साहनी, फैजाबाद महानगर में अरूण निषाद, बरेली महानगर में विशाल कश्यप, मुरादाबाद महानगर में ओमवीर सैनी, सहारनपुर महानगर में रामकुमार धीमान विश्वकर्मा, मुजफ्फरनगर महानगर में रमन कुमार उर्फ टीटू पाल


अध्यक्ष नामित किए गये है।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...