शनिवार, 6 फ़रवरी 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 06 फरवरी 2021

 विज्ञापन 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 06 फरवरी 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - पौष)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - नवमी सुबह 08:13 तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *नक्षत्र - अनुराधा शाम 05:18 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*

⛅ *योग - ध्रुव शाम 04:38 तक तत्पश्चात व्याघात*

⛅ *राहुकाल - सुबह 10:03 से सुबह 11:28 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:15* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:30* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - दशमी क्षय तिथि*

 💥 *विशेष - नवमी को लौकी नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷

➡ *07 फरवरी 2021 रविवार को प्रातः 06:27 से 08 फरवरी, सोमवार को प्रातः 04:47 तक एकादशी हैं (यानी 07 फरवरी रविवार को षटतिला एकादशी स्मार्त एवं 08 फरवरी सोमवार को षटतिला एकादशी भागवत)*

💥 *विशेष - 08 फरवरी, सोमवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*

🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*

🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*

🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *निरापद पद की प्राप्ति में सहायक व्रत* 🌷

➡ *(षट्तिला एकादशी : 08 फरवरी )*

🙏🏻 *धर्मराज युधिष्ठिर ने भगवान् श्रीकृष्ण से पूछा : “देव ! माघ (गुजरात-महाराष्ट्र के अनुसार पौष) मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी का माहात्म्य मैं जानना चाहता हूँ |”*

🙏🏻 *भगवान् श्रीकृष्ण कहते हैं : “यह एकादशी ‘षट्तिला’ के नाम से विख्यात है | पुलस्त्य ऋषि ने दाल्भ्य ऋषि से इसके माहात्म्य का वर्णन किया था | इस एकादशी का व्रत पापों का शमन करता है | जीव को निरापद पद की प्राप्ति के लिए षट्तिला एकादशी का व्रत करना चाहिए, सर्वव्यापक भगवान हरि का पूजन करना चाहिए | काम=क्रोध आदि से लिप्त नीच कर्मों और अति भाषण का त्याग करके मौन का अवलम्बन लेना चाहिए और भगवत्सुमिरन बढ़ाकर भगवदरस लेते हुए रात्रि का जागरण करना चाहिए | (रात्रि में १२ बजे तक का जागरण ) ”*

👉🏻 *इस दिन तिलों का ६ जगह उपयोग कर लेना चाहिए –*

➡ *१] तिल, आँवला आदि मिलाकर बना उबटन लगाना |*

➡ *२] जल में तिल डालकर स्नान करना |*

➡ *३] पीनेवाले जल में तिल डाल के पानी पीना |*

➡ *४] भोजन में तिल का उपयोग करना |*

➡ *५] तिल का दान करना और*

➡ *६] हवन-यज्ञ में तिल का उपयोग करना |*

💥 *तिल हितकारी हैं परन्तु रात्रि में तिल-मिश्रित पदार्थ का सेवन हानि करता है | दही और तिल रात्रि को नहीं खाने चाहिए | जो षट्तिला एकादशी का उपवास करते हैं वे भी तिल-शक्कर की चिक्की अथवा लड्डू खा सकते हैं |*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷

🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷

🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...ऐसा डोंगरे जी महाराज के भागवत में डोंगरे जी महाराज ने कहा*

🙏🏻 🌺🙏पंचक आरम्भ

फरवरी 12, 2021, शुक्रवार को 02:11 am


पंचक अंत

फरवरी 16, 2021, मंगलवार को 08:57 pm


षटतिला एकादशी रविवार, 07 फरवरी 2021

जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021


09 फरवरी- भौम प्रदोष व्रत

24 फरवरी- प्रदोष व्रत


माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार

माघ अमावस्या 11 फरवरी 2021, गुरुवार


मेष 

आज आपको अपने प्रेम जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है और आपकी माता जी से आपका वैचारिक मतभेद भी हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ता पड़ सकता है। आपके घर में आज किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप थोड़ी चिंता रह सकती है। आपके बिजनेस की कोई खास डील फाइनल सकती है। इससे आपको बहुत खुशी होगी। आपको सामाजिक कार्य करने से सम्मान की प्राप्ति होगी और आपके भौतिक विकास का भी योग बनता नजर आ रहा है। आपके व्यापार में आज कुछ सकारात्मक बदलाव से नए सौदों की प्राप्ति होगी।

वृष 

आज आपको आपके भाई के सहयोग से उन्नति मिलेगी। आपको आज दिखावे से बचना होगा नहीं, तो आपके धर्म की हानि हो सकती है। सायं काल के समय आपको देवी स्थान की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। आपकी लव लाइफ आज आनंद दायक रहेगी। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद भी आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य के क्षेत्र में आज आपका ध्यान कई नई योजनाओं पर होगा। इसके साथ ही वातावरण भी आपके अनुकूल ही होगा और आपको आपके साथी भी सहयोग करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार मे हर्ष होगा और आपके मनोरथ की सिद्धि भी होती रहेगी, जिससे आप के पारिवारिक सदस्य भी खुश नजर आएंगे

मिथुन 

आपके जीवन साथी आज आपको कोई शुभ समाचार सुनाइएंगे, जिससे उनकी उन्नति होगी और उससे आपका मन भी प्रसन्न होगा। यदि आपकी संपत्ति का कोई विवाद चल रहा है, तो वह किसी परिचित के माध्यम से सुलझता हुआ दिख रहा है। आज का दिन आपके लिए काफी सकारात्मक रहेगा। कलात्मक और रचनात्मक कामों को पूरा करने में आज आप अपना पूरा दिन बिता सकते हैं। आज के दिन आप वही कार्य करेंगे, जो आपको सबसे ज्यादा प्रिय हो और आप रिलैक्स नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके सीनियर आपको सहयोग देंगे और नए प्रोजेक्ट्स को बेहतर बनाने के लिए भी आपके दिमाग में आज कुछ आइडिया आएंगे। इससे आप अपने कार्य क्षेत्र में उन्नति करोगे और अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाओगे।

कर्क 

आज ऑफिस में आपके विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके सहयोगी भी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। शाम के समय आज आप किसी शादी विवाह में जा सकते हैं। दिन आपके लिए सृजनात्मक रहेगा, जो काम आज आप करेंगे, उसका फल आप को कुछ ही समय मिल जाएगा। आपके जो कार्य बहुत समय से अधूरे हैं, आज वह निपट जाएंगे और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी कर सकते हैं। आज आपको नए अनुबंध प्राप्त होने के योग भी बन रहे हैं।

सिंह 

आज आपको अपने पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो वह आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकते हैं। आपका आज अपने जीवन साथी के साथ प्रेम पूर्वक समय बीतेगा और आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी करेंगे। छात्रों को अधिक एकाग्रता के साथ कार्य करने की जरूरत होगी। आपका शाम का समय आज मांगलिक कार्य में व्यतीत होगा। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप व्यस्त होने के कारण भी धर्म अध्यात्म के लिए समय निकाल ही लेंगे। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। कार्य के क्षेत्र में आज आपका अपने अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। इससे आपके कार्यों में वे रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको आज अपने कार्यक्षेत्र पर पूरा ध्यान देना होगा।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा, ना ज्यादा अच्छा ना ज्यादा बुरा। व्यापारियों को कैस की कमी का सामना करना पड़ पड़ता सकता है। रोजगार के क्षेत्र में अस्थिरता के कारण आज आपका मन व्यथित हो सकता है। वाणी और व्यवहार मे संयम व सावधानी बरतें और यह भी ध्यान दें कि इससे आपके आसपास के लोगों से टकराव की नौबत ना आए। अपने भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ करते कार्य रहें, जिससे सफलता मिलेगी। छात्रों को जो आर्थिक संकट चल रहे थे, उनसे आज मुक्ति मिलेगी और भविष्य के लिए नए रास्ते भी तय होंगे, जिससे छात्र बहुत प्रसन्न नजर आएंगे।

तुला 

आज आपके कार्य व्यापार से जुड़े सभी विवाद निपट सकते हैं और आपके कार्य के क्षेत्र में भी नए प्रोजेक्ट्स पर कुछ काम शुरू हो सकता है। दैनिक व्यापारियों की आय में आज वृद्धि होगी और नए स्रोत बनेंगे। आज प्रेम जीवन में आप का सम्मान बढ़ेगा और आप अपने पार्टनर को अपने परिवार के बारे में भी बताएंगे। यदि आपका जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो उसमें आपको कुछ परेशानी का सामना जरूर करना पड़ सकता है, जो लोग सरकारी क्षेत्र में है। उन जातकों की आज पद की गरिमा बढ़ेगी। पारिवारिक संपत्ति का यदि कोई विवाद चल रहा है, तो आज उसकी स्थितियां आपको अपने पक्ष में नजर आएंगी, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़गी।

वृश्चिक 

यदि आप नौकरी और व्यापार में कुछ नवीन तकनीकी रखना चाहते हैं, तो आगे चलकर इसका भरपूर लाभ होगा और आपके काम में नई जान भी आएगी। आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। परिवार के सभी सदस्य आज आपकी बातों से प्रभावित होंगे। जीवन साथी से आपके संबंधों में मधुरता आएगी। आज का दिन अनुकूल है। भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर लाया है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपने परिवार में सुख-शांति और स्थिरता के साथ मजबूत रहेंगे।

धनु 

आज आपको अपने किसी परिचित के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। व्यापार धन की कमी के कारण कुछ अप्रिय स्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है, इसलिए व्यापारिक प्रतिस्पर्धा आपके लिए हानिकारक हो सकती हैं। पारिवारिक संपत्ति का आपको भरपूर लाभ होगा। विद्यार्थियों को अपनी मनचाही सफलता के लिए आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी वह सफल हो पाएंगे। अपने बिजनेस में आज कोई जोखिम उठाना पड़ेगा, तभी लाभ होने की आशा दिख रही है। आप आज रोजमर्रा के कामों से हटकर भी कुछ नए कामों में हाथ आजमाने की सोचेंगे।

मकर 

छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ कामों के हाथ में आने से परेशानियां बढ़ सकती हैं, इसलिए आज पूरा ध्यान अपनी शिक्षा पर दें। व्यापार में कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो स्थितियां आप के पक्ष में हैं, जिसमें आपको वृद्धि होगी। साझेदारी से किए गए व्यापार में आपको भरपूर फायदा होगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज आपको भरपूर मौका मिलेगा। आपको अपनी संतान से संबंधित आज कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। आय के लिए नए स्रोत विकसित होंगे और अपनी लाइफ को स्थाई रिश्तों में बदलने का आज प्रयास सफल होगा।

कुंभ 

यदि आपके पिता से आपके संबंध कुछ सही नहीं है, तो आज में सुधार होगा और लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। आपके व्यापार के लिए आज दिन अच्छा है और आपको अपनी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। अपने खानपान में आज कतई लापरवाही ना बरतें अन्यथा आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आज आपको अपने माता-पिता की सेवा का अवसर मिलेगा और उनका आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होगा। शाम के समय स्थिति में और भी सुधार देखने को मिलेगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में कोई भी जल्दबाजी ना करें अन्यथा आप से कुछ भूल हो सकती है, जिसका आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मीन

आज आप अपने व्यापार के लिए धन की योजनाओं का विचार बनाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप शेयर बाजार, लॉटरी से संबंधित कार्यों में लाभ की स्थितियां बनती हुई दिख रही है। खाने पीने पर ध्यान रखें और बाहर निकलते समय स्वास्थ्य के नियमों का पालन करें। यदि आपने व्यापार में कोई जोखिम उठाया है, तो उसका परिणाम आज आपके हित में होगा। आपके परिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां चल रही हैं, उन्हें धैर्य और अपने मधुर व्यवहार से ठीक किया जा सकता है आज आपको अपने भाई के सहयोग से संबंधित समाचार प्राप्त हो सकता है


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24 

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78



  

शुभ वर्ष : 2022, 2026   

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा

शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021

सोमवार को मोदी पर रहेगी सबकी नजर, जानिए क्यों?


 नई दिल्ली। सोमवार को सबकी निगाह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर रहेगी। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा तीसरे दिन भी काफी तीखी रही। विपक्ष ने शुक्रवार को भी चर्चा को कृषि कानूनों और किसानों के मुद्दे तक ही केंद्रित रखा और सरकार से इन कानूनों को वापस लेने की मांग दोहराई। कांग्रेस ने कहा कि राज्यसभा में जब इन कानूनों को लाया गया था, तभी सरकार को चेताया गया था कि यह किसानों के लिए डेथ वारंट है, लेकिन सरकार अपनी जिद पर अड़ी रही।

सत्ता पक्ष ने कहा कि किसान इनके चेहरों को पहचाने और समझे उनका हितैषी कौन है? भाजपा ने विपक्ष पर किसानों को भड़काने का भी आरोप लगाया। शुक्रवार को चर्चा पूरी हो गई और संभवत: सोमवार को प्रधानमंत्री इसका जवाब देंगे। भाजपा ने सोमवार से सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने का व्हिप जारी कर दिया है।

कोरोना टीकाकरण में दिखा उत्साह

 





मुजफ्फरनगर । जिले में तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर आज आवंटित किए गए लाभाथियों से अधिक लाभार्थी वैक्सीन लगवाने को पहुंचे। कलेक्ट्रेट में भी टीकाकरण किया गया। 

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रवीण चोपडा ने बताया कि जनपद में कोरोना काल में दिन रात जान जोखिम में डालकर काम करने वाले पहले चरण के 466 फ्रंटलाइन वर्करों को शुक्रवार को वैक्सीन का टीका लगाया गया।

कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान में शुक्रवार से दूसरा चरण भी प्रारंभ हुआ। इसमें पुलिसकर्मियों, लेखपालों को भी टीका लगाया गया। आज छ: केंद्रों पर आठ सत्रों में 582 लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसमें स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा पुलिसकर्मी और कलक्ट्रेट कर्मियों को टीका लगाया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जनपद के छ: केंद्रों पर आठ सत्रों में 466 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया। पुलिस लाइन तथा क्लक्ट्रेट एवं जिला अस्पताल तथा वर्धमान हास्पिटल (जानसठ रोड) में एक-एक सत्र में टीकाकरण हुआ। शांति मदन हास्पिटल तथा मुजफ्फकरनगर मेडिकल कालेज में दो-दो सत्रों में टीकाकरण हुआ। वैक्सीन लगने के बाद सभी को आधा घंटे तक कोविड प्रोटोकॉल के तहत वैक्सीनेशन सेंटर पर बने आब्जर्वेशन कक्ष में विश्राम कराया गया। शांति मदन हॉस्पिटल पर द गुड खांडसारी ग्रेन मर्चेन्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल को भी कोरोना का टीका लगाया गया।

डा. प्रवीण चोपडा ने बताया कि पुलिस लाइन में 75, कलक्ट्रेट में 68, जिला महिला अस्पताल में 77, शांति मदन में 130, न्यू वर्धमान हॉस्पिटल में 55, मुजफ्फरनगर मेडिकल में 61 लोगों को टीका लगा। जनपद में कुल 80 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। सीएमओ ने बताया कि वैक्सीन से किसी भी प्रकार का हानि नहीं है। इसे लगवाने में घबराने की जरुरत नहीं है। यह कोरोना महामारी की चेन तोड़ने में कारगार है और वेक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।

सीएमओ ने बताया कि फ्रंट लाइन वर्करों को टीकाकरण कराने को पुलिस लाइन और कलेक्ट्रेट के अलावा जिला अस्पताल, शांति मदन अस्पताल, न्यू वर्धमान हॉस्पिटल और मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भी टीकाकरण किया गया। केवल पोर्टल से आवंटित वर्करों को ही टीका लगाया गया।

सेना के जवान से कार लूटी


मुजफ्फरनगर । सेना के जवान से बदमाशों ने आई 20 कार लूट ली। 

जनपद बिजनौर के मंडावर थानाक्षेत्र के गांव भोगपुर पट्टी हरसुख निवासी राहुल कुमार चौहान पुत्र श्रवण कुमार चौहान सेना में जवान है । गुरुवार की शाम वह अपनी कार आई20 में सवार होकर क्षेत्र के गांव कुटबा में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था । जब वह मंसूरपुर रोड पर गांव चांदपुर के पास स्तिथ एक भट्टे के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही मौजूद वैगनआर कार में सवार लोगों ने अपनी कार को सड़क के बीच खड़ी कर उसको रोक लिया और कार से चार लोग उतरे और उसके साथ मारपीट करने लगे व उसको जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी आई 20 कार लूट कर फरार हो गए । पीड़ित जवान ने बताया कि कार में उसका सर्विस कार्ड , एटीएम कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस , कैंटीन कार्ड आदि कागजातों के अलावा कुछ रुपये भी मौजूद थे । जिनको भी वह अपने साथ ले गए । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को तलाश किया किन्तु कोई सुराग नहीं लग सका । पुलिस ने पीड़ित जवान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी । थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।

लोगों को कृषि कानूनों का सच बताएंगे भाजपा कार्यकर्ता


 मुजफ्फरनगर । कृषि कानूनों को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को तोड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएंगे। 

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के निवास पर हुई बैठक में इस संबंध में चर्चा की गई। बैठक में पूर्व विधायक अशोक कंसल, व्यापारी नेता अशोक बाठला, रमेश खुराना, सुखदर्शन सिंह बेदी, श्रीमोहन तायल संजय तायल, सुनील सिंघल, अतुल सैनी, प्रवीण शर्मा एवं संजय पृथ्वी समेत तमाम नेता मौजूद थे।

खेल जो हमने खेले का विमोचन

मुजफ्फरनगर। साहित्यकार डा. अमित धर्मसिंह की गद्य पुस्तक ‘खेल जो हमने खेले ‘ का लोकार्पण 25 साल से धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह के सत्याग्रह आश्रम पर संपन्न हुआ। सहज प्रकाशन द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक लोक खेलों का विवरण उनके उपकरणों और खेले जाने की विधि के साथ प्रस्तुत करती है। साथ ही यह खेलों की वैचारिकी को समाज शास्त्रीय और मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से सामने लाती है। मुख्य वक्ता रोहित कौशिक ने कहा कि साहित्य समाज अमित धर्मसिंह के लेखन से भलीभांति परिचित है। उनकी कलम गांव और उसकी पृष्ठभूमि से जुड़ी रही है। गत वर्ष उनकी पुस्तक ‘ हमारे गांव में हमारा क्या है!’ जो कि उनकी काव्यमय आत्मकथा है खासा चर्चित रही। इस पुस्तक ने साहित्य समाज को ग्रामीण परिवेश के उन दग्ध अनुभवों से रूबरू करवाया जिन से नगर और महानगर का साहित्य समाज अक्सर अनभिज्ञ रहता है। अमित धर्मसिंह की यह पुस्तक खेल जो हमने खेले भी ग्रामीण जीवन की पृष्ठिभूमि से हमें जोड़ती है। पुस्तक गांव में खेले जाने वाले खेल और उनमें व्याप्त आर्थिक और सामाजिक विसंगति को पूरी तरह उजागर करती है। कार्यक्रम के अध्यक्ष मास्टर विजय सिंह ने कहा कि जिन अधिकांश खेलों को आज का समाज लगभग भूल चुका है, उन्हें यह पुस्तक आंखों के सामने जीवंत कर देती है। वे बाल सखा जो अपनी जीविका को लेकर दुनियादारी में कहीं खोकर रह गए हैं उनकी सहज याद भी इस पुस्तक को पढ़कर हो आती है। खेलों का निश्चल स्वरूप जो अस्सी और नब्बे के दशक में दिखाई देता था वह आज दुर्लभ प्राय हो गया है लेकिन अमित धर्मसिंह की यह पुस्तक लोक खेलों के उसी स्वरूप को हमारे सामने लाती है। विशिष्ट वक्ता कमल त्यागी ने कहा कि असल में अमित धर्मसिंह की इस पुस्तक में बचपन की बहुत सी मासूम और दुरूह यादों को सहेजा गया है। पुस्तक को पढ़ते हुए हम बचपन से सहज ही जुड़ते चले जाते हैं। बचपन की स्मृतियों की एक फिल्म सी हमारे सामने चलने लगती है जो हमें न सिर्फ हमारे बचपन की याद दिलाती है बल्कि खेलों के स्वरूप में हो रहे परिवर्तनों के विषय में सोचने पर मजबूर भी करती है।

पुस्तक के प्रकाशक परमेंद्र सिंह ने कहा कि अमित धर्मसिंह की पुस्तक ʺखेल जो हमने खेलेʺ कुँवर रवीन्द्र के आवरण से सज्जित है। इस पुस्तक का एक भाग हमें बचपन की स्मृतियों के बीच ले जाता है तो दूसरा भाग खेल एवं उसके व्यवसायिक पक्ष की वास्तविकताओं से जुडी वैचारिकी से अवगत कराता है। लोक खेलों की जगह आज क्रिकेट या दूसरे बड़े खेल लेते जा रहे हैं, जिसकी वजह से बच्चों में जिस निर्द्वंद्व सामाजिकता का विकास होता था, वह आज कहीं बाधित नजर आता है। व्यवसायिकता दिनों दिन लोक खेलों को निगल रही है। पुस्तक इस और हमारा ध्यान आकृष्ट करती है। इस कारण पुस्तक पूरी तरह पठनीय और संग्रहणीय बन पड़ी है। अंत में पुस्तक के लेखक अमित धर्मसिंह ने कहा कि पुस्तक की परिकल्पना और पांडुलिपि दो हजार सोलह में प्रभाष जोशी के क्रिकेट प्रेम को पढ़ते समय तैयार की गई थी। उसी दौरान मैंने महसूस किया था कि आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े बच्चों में अन्यों के बरक्स खेल, खेल के उपकरण और खेलों की विधि में पर्याप्त भेद होता है। यह भेद कई मामलों में अच्छा तो कई मामलों में बहुत ही असंगति भरा होता है। यही कारण है कि मैंने अपने और प्रभाष जोशी के खेल प्रेम में काफी अंतर पाया। इसी अंतर को प्रस्तुत पुस्तक में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। पुस्तक में जिन खेलों को दर्ज किया गया हैं, वे सभी खेल मैंने नब्बे के दशक में स्वयं खेले हैं। इन्हें लिखने की भावना और वैचारिकी में मुख्य ध्येय बचपन विशेष के खेलों को लिपिबद्ध करना और वैचारिक स्तर पर लोक खेल तथा क्रिकेट के भेद को सामने लाना रहा है। कार्यक्रम में सर्वश्री सुमित, अनित, नीशू, राजा, सुशील, नीरज, हरपाल, विकास, रवि, आदि उपस्थित रहे। संचालन समीर ने किया।

सरे बाजार युवक को मौत के घाट उतार दिया

 


बिजनौर। जिले के हल्दौर के कस्बा झालू में शुक्रवार को सरे बाजार एक युवक को दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया। जान बचाने के लिए युवक एक दुकान में घुस गया था। हमलावरों ने दुकान के अंदर ही गोलियां बरसाकर उसे मार डाला। लगातार 13 राउंड फायरिंग से बाजार में दहशत फैल गई। पुलिस ने चार हत्यारोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की गई है। 

कोतवाली नगर के गांव स्योहारा गिरधर निवासी रचित (27वर्ष) पुत्र बब्लू शुक्रवार को झालू में खरीदारी करने गया था। झालू के मोहल्ला पीरजादगान निवासी सारिक, शादाब, शहजाद, शाहबाज और एक अन्य आरोपी ने पुरानी रंजिश को लेकर रचित पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। रचित जान बचाने के लिए एक दुकान में घुस गया, लेकिन हमलावरों ने दुकान में ही घुसकर रचित को मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए। सूचना पर एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता व प्रभारी निरीक्षक पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को तमंचों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेम प्रसंग में अलमासपुर के युवक की हत्या


मुजफ्फरनगर । अलमासपुर के युवक की उसकी प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर हत्या कर शव को सड़क किनारे खाई में फेंक दिया। हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने शव को बरामद कर आरोपी महिला व उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव अलमासपुर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी रामराज यादव का मिस्ड कॉल के जरिये हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बारी चौक लदरौर की रहने वाली महिला फरहा उर्फ तमन्ना के साथ प्रेमप्रसंग हो गया। महिला मूल रुप से खिजपुर सैथल थाना नवाबगंज बरेली की रहने वाली है। महिला अपने पति दिलशाद के साथ दिल्ली के ओखला विहार में रहती थी। वहां उसका प्रेम प्रसंग मोहम्मद आदिल निवासी इस्लामनगर थाना चांदपुर जिला बिजनौर के साथ हो गया। महिला अपने पति व पांच साल की बच्ची को छोड़कर प्रेमी आदिल के साथ हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बारी चौक लदरौर में रहने लगी। इसी बीच महिला का दोबारा प्रेम प्रसंग रामराज यादव के साथ हो गया। महिला ने अपने प्रेमी रामराज को मिलने के लिए हिमाचल प्रदेश बुलाया था। 27 जनवरी को रामराज अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए हिमाचल प्रदेश गया। वह प्रेमिका से मिलकर वापस आ रहा था। इसी बीच महिला के प्रेमी पति को इस बात की जानकारी हो गयी। आरोपी प्रेमी पति आदिल के कहने पर महिला ने प्रेमी रामराज को दोबारा बुला लिया। हत्या की योजना तैयार कर आरोपी महिला उसे अपने साथ लेकर शिमला रोड पर लेकर चली गयी। इसी बीच आरोपी मोहम्मद आदिल ने उसके सिर पर हथौडे से वार कर दिया। लहूलुहान हालत में दोनों उसे सडक किनारे खाई में फेंककर फरार हो गए। इधर मंडी थाने में लापता रामराज के भाई श्यामलाल ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने बताया कि रामराज व उसका भाई श्यामलाल माली का काम करते है। 27 जनवरी को रामराज उसे यह कहकर घर से गया था कि वह गाजियाबाद काम से जा रहा है। रात्रि 9 बजे उससे आखिरी बार बात हुई तो उसने बताया था कि गाजियाबाद पहुंच गया है। उसके बाद उसका मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरु की तो उसकी लास्ट लोकेशन हिमाचल प्रदेश में मिली। पुलिस ने शक के आधार पर हिमाचल प्रदेश पहुंचकर जांच पडताल शुरु की।

नई मंडी कोतवाल अनिल कपरवान ने बताया कि रामराज का शव शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के थाना बरमाना क्षेत्र में पुलिस को मिला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु की। वहीं इस संबंध में जांच को पहुंची नई मंडी कोतवाली पुलिस से सम्पर्क किया तो अज्ञात शव की गुत्थी सुलझ गयी। पुलिस ने सीडीआर के आधार पर महिला व उसके प्रेमी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने हत्या की घटना को कबूल लिया। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की। वारदात को खुलासा होने पर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।

यूपी के प्राइमरी स्कूलों में लौटेगी रौनक


 लखनऊ । कोरोना से उबरने के बाद यूपी में अब छोटे बच्चों के स्कूल भी खुलेंगे। कोरोना के कारण बंद चल रहे यह स्कूल करीब 11 महीने बाद खोले जाएंगे। सीएम योगी ने कुछ दिन पहले स्कूलों को खोलने के लिए अधिकारियों को व्यवस्था करने का निर्देश दिया था। अधिकारियों का प्रस्ताव मिलने के बाद इस पर शुक्रवार की दोपहर आदेश जारी हो गया। 

मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार ही स्कूल खोले जाएंगे। आदेश में कहा गया है कि 10 फरवरी से छठी से आठवीं तक के स्कूल खुल जाएंगे। एक मार्च से पहली से पांचवीं तक के सभी स्कूल खुलेंगे।

तोड़फोड़ हो सकती थी इसलिए चक्का जाम वापस लिया : राकेश टिकैत


नई दिल्ली। बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया की कल यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम का कार्यक्रम इसलिए रद्द किया है की उन्हें पुख्ता जानकारी मिली है कि यूपी उत्तराखंड में कुछ अराजकतत्व बसों और अन्य वाहनों में तोड़फोड़ करेंगे इससे किसानों का आंदोलन बदनाम हो जाएगा। इससे जो फजीहत होती उसे किसानों को झेलनी पड़ती , इसलिए इस बड़ी साजिश का पता लगने पर हमने दोनों राज्यों में कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। टिकैत ने बताया की अब गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन में आने वाला हर किसान अपने खेत की मिट्टी लेकर आएगा और धरने पर की जा रही फुलवारी में उस मिट्टी को डालेगा और फिर बाद में उसमे से कुछ मिट्टी को अपने साथ लेकर घर जायगा और इस आंदोलन की मिट्टी को अपने खेत में मिलाएगा। राकेश ने कहा की हम सरकार से बात करने के लिए हर वक्त तैयार हे लेकिन पीएम फोन तो करे। अगर हम पीएम वाले नंबर पर फोन करते है तो फोन रिसीव करने वाला व्यक्ति हमें गालियां देते हुए गद्दार आदि शब्दों को इस्तेमाल करता है, श्री टिकैत ने कहा की कम से कम आंदोलन अहिंसा के पुजारी बापू गाँधी जी की जयंती तक तो चलेगा ही।

गाजीपुर बॉर्डर पर फावड़ा चलाते दिखे राकेश टिकैत बोले :जहां कीले गाड़ी थी वहां फूल उगाएंगे

 


गाजीपुर । किसान आंदोलन के बीच बड़े नेता बनकर बनकर उभरे भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत गाजीपुर बॉर्डर पर आम किसान की तरह खुद हाथ में फावड़ा लेकर मिट्टी में काम करते दिखे। टिकैत को इस तरह देखकर मीडिया कर्मियों में उनका यह रूप कैमरे में कैद करने की होड़ मच गई।राकेश टिकैत ने बताया, गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए सरकार ने जहां कीलें लगवाई थीं, इसके जवाब में अब हम वहां फूल उगाएंगे। इसके लिए आज दो डंपर मिट्टी मंगाई गई है। उन्होंने कहा कि वह सभी किसानों से अपील करेंगे कि आंदोलन में हिस्सा लेने आ रहे लोग अपने खेतों में से मिट्टी साथ लेकर आएं और वापस जाते समय यहां से मिट्टी वापस लेकर जाएं और उसे अपने खेतों में मिला दें। यह मिट्टी उन्हें किसानों के संघर्ष की कहानी याद दिलाएगी। उन्होंने कहा कि यह किसान क्रांति की मिट्टी है, इसे वह गांव-गांव पहुंचाएंगे। वह युवाओं को मिट्टी से जोड़ना चाहते हैं।

इससे पहले उन्होंने किसानों संगठनों द्वारा शनिवार 6 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी 'चक्का जाम' के बारे में बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं किया जाएगा। इन दोनों राज्यों में जिला मुख्यालय पर किसान कृषि कानूनों के विरोध में केवल ज्ञापन दिए जाएंगे। इन दोनों राज्यों में चक्का जाम टालने के बारे में टिकैत ने कहा कि इन दोनों जगहों को लोगों को स्टैंडबाय में रखा गया है और उन्हें कभी भी दिल्ली बुलाया जा सकता है, इसलिए यूपी-उत्तराखंड के लोग अपने ट्रैक्टरों में तेल-पानी डालकर तैयार रहें। उन्होंने कहा कि अन्य सभी जगहों पर तय योजना के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से काम होगा।

गौरतलब है कि तीन कृषि कानूनों पर जारी गतिरोध के चलते राजधानी दिल्ली से लगी गाजीपुर, टीकरी और सिंघु बॉर्डरों पर किसानों का आंदोलन आज 72वें दिन भी जारी है। कानूनों को रद्द कराने पर अड़े किसान इस मुद्दे पर सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं। 26 जनवरी को हुई ट्रैक्टर परेड में हिंसा के बाद आंदोलन कर रहे किसानों की संख्या में पिछले दिनों कमी आई थी, लेकिन भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के भावुक होने के बाद एक बार फिर से आंदोलन को बड़ी संख्या में किसानों का समर्थन मिलने लगा।

पांच करोड़ दो तो मोदी की हत्या का जिम्मा लेने की पोस्ट करने वाला गिरफ्तार


पुडुचेरी। पुलिस ने 43 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने का प्रस्ताव दिया था। उसने लिखा था कि यदि कोई उसे पांच करोड़ रुपये दे तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या कर देगा। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक, आर्यनकुप्पम गांव के निवासी उक्त व्यक्ति को गुरुवार (4 फरवरी) को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान रियल एस्टेट व्यवसायी सत्यानंदम के रूप में हुई है।

उस पर कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने मुताबिक, आरोपी ने फेसबुक पर एक संदेश लिखा था। इसमें कहा गया था कि यदि कोई उसे पांच करोड़ रुपये दे तो वह प्रधानमंत्री की हत्या करने के लिए तैयार है। गुरुवार को एक कार चालक ने यह संदेश देखा और पुलिस को इसकी सूचना दे दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

राम मंदिर के लिए सहयोग राशि एकत्रित की


मुजफ्फरनगर। श्रीराम मंदिर के लिए निधि संग्रह अभियान के तहत आज श्री राम कॉलेज में भाजपा नेताओं अचिंत मित्तल तथा डॉक्टर पुरुषोत्तम ने अभियान चलाकर धन संग्रह किया। उन्होंने अधिक से अधिक सहयोग की अपील की। 

किसानों का आतंकी बताने वाली कंगना की फिल्मों का बायकाट करें: जयंत चौधरी





शामली। रालोद नेता जयंत चौधरी ने भाजपा सरकार पर अहंकार में किसानों का दमन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो भी हक की आवाज उठाता है उसे कुचलने का काम भाजपा की सरकार कर रही है। उन्होंने किसानों को आतंकवादी बताने वाली कंगना की फिल्मों का बहिष्कार करने का आह्वान किया।

यहां भैंसवाल में आयोजित किसान महापंचायत में उन्होने कहा कि ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों का समर्थन कर कौन सी गलत बात कर दी।  केंद्र सरकार पर किसानों और सच बोलने वालों का दमन करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि किसानों पर हमला करने वालों को पुलिस ने कुछ नहीं कहा। स्वतंत्र पत्रकार मनदीप पुनिया ने पोल खोली तो उन पर ही कार्रवाई कर उन्हें जेल में डाल दिया गया। हमारी बात लिखने-कहने वाले पत्रकार को कुछ कहा जाएगा तो हम पुरजोर विरोध करेंगे। किसान पर लाठीचार्ज करेगा तो वाजिब जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों का उत्पीडन करने में सरकार जुटी है, लेकिन इससे वे दबने वाले नहीं है।ं किसान पर लाठीचार्ज करेगा तो वाजिब जवाब दिया जाएगा। वर्दी पहनने वाले अंतरात्मा की आवाज सुनेंगे और सही-गलत की पहचान करेंगे तो वर्दी पहनने वाला कोई भी किसान पर हाथ नहीं उठा सकता है। पंचायत इसलिए बुलाई गई थी कि उन लोगों की आंखें खुल जाएं, जो सरकार की ज्यादा नौकरी निभा रहे हैं। वह भी देख लें कि आप किसान के साथ अन्याय करोगे, किसान पर अंगुली उठाएगा तो आने वाली पीढ़ियों को भी हाय लगेगी। नौजवान दूसरे मूड में आए हैं। वो किसी को छोड़ने वाले नहीं हैं। किसानों ने देश की आजादी में योगदान दिया, देश को बनाने का काम कर रहे हैं, पेट पाल रहे हैं। आज तो तिरंगा भी किसान ने दिखा दिया। अब तो भाजपाइयों को दूसरा झंडा ही थामना पड़ेगा। जो तिरंगा नहीं फहराते थे, वो लोग आज आपको कह रहे हैं कि बागी हो गए। ये दलाल, ये झूठे लोग कह रहे हैं कि किसान आतंकवादी हैं। कंगना रनौत पर कहा कि उनका तो नाम लेना भी पसंद नहीं है। आगे उनकी एक पिक्चर मत देखना। अब तक जो देखली, वो माफ है। वो तुम्हे आतंकवादी बताती है। आपको पता है कि ये दिल्ली में बैठे शहंशाह की ही मित्रमंडली है।

आयोजन में हरियाणा के गायक अजय हुड्डा ने मोदीजी हम दिल्ली आ गये गाना गाया और सब झूम उठे।  महापंचायत में भाजपा नेता जितेंद्र निर्वाल ने पार्टी छोड़कर रालोद में शामिल होने  की घोषणा की।   प्रशासन ने महापंचायत के लिए अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद भैंसवाल गांव में किसानों की महापंचायत हुई और इसमें किसानों की भारी भीड़ इकट्ठा हुई। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आक्रोशित है। महापंचायत में रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चैयरमेन, पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, खाप चौधरी सूरजमल, देशवाल खाप से सिंह, रामपाल सिंह, अनिल चौधरी, बाबा श्याम सिंह, निर्वाल खाप से धर्मवीर, ऋषिराज रझाड़ पहुंच चुके हैं। 

 रालोद के प्रदेश संगठन मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने इसमें भाग लिया। गुरुवार को एसडीएम संदीप कुमार ने शांतिभंग होने की आशंका जताते हुए महापंचायत की अनुमति के लिए दिया गया प्रार्थनापत्र निरस्त कर दिया था। इसके बावजूद रालोद नेताओं ने पंचायत करने की घोषणा की है।  गांव में जगह-जगह वाहनों को खड़े कराने व्यवस्था की गई थी। खुद डीएम और एसपी समेत तमाम अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए थे। किसान महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारियां की। भारी पुलिसबल तैनात किया गया था। 

भाकियू ने छह फरवरी का चक्का जाम लिया वापस

मुजफ्फरनगर। भाकियू की ओर से कृषि बिलों के समर्थन में प्रस्तावित चक्का जाम का ऐलान वापस ले लिया गया है। गाजीपुर संे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इस संबंध में बताया कि उत्तरप्रदेश तथा उत्तराखंड के लोगों की समस्या को देखते हुए इन इलाकों को चक्का जाम से मुक्त रखने का निर्णय लिया गया है। चक्का जाम के बजाय कल भाकियू कार्यकर्ता तथा जिला मुख्यालयों पर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देंगे।  भाकियू की इस इस घोषणा के बाद जाम को लेकर तैयारियों में जुटे अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि छह फरवरी को होने वाला चक्का जाम दिल्ली में भी नहीं होगा।  मीडिया प्रभारी भाकियू धर्मेंद्र मलिक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड राज्य में कृषि कार्य  व परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर कल ६ फरवरी को होने वाला चक्का जाम वापस कर जिलाधिकारीध् उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे।

याद रहे कि नए कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाए जाने की मांग करते हुए आंदोलन कर रहे किसान नेताओं ने दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक सड़कों को ब्लॉक करने का ऐलान किया था। हालांकि पंजाब और हरियाणा में जाम रह सकता है।

अखिलेश यादव से मिले महेश बंसल

 


मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेश बंसल ने गत दिवस दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने जिले की राजनीति व संगठन की स्थिति पर चर्चा की।

व्यापारी नेता संजय मित्तल को लगाया गया कोविड-19 की वैक्सीन टीका

 मुजफ्फरनगर l अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री व दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण कराते हुए, जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई लिस्ट में  व्यापारी नेता संजय मित्तल का नाम आने के बाद उन्हें सिविल लाइन स्थित शांति मदन हॉस्पिटल में कोरोना की वैक्सीन का टीका


दिया गया

कल होने वाले चक्का जाम पर राकेश टिकैत का बड़ा ब्यान

गाजीपुर l


कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन का नेतृतिव कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि छह फरवरी को होने वाला चक्का जाम दिल्ली में नहीं होगा। उन्होंने समर्थकों से अपील की है कि जो लोग यहां नहीं आ पाए वो अपने-अपने जगहों पर कल चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे।

नए कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाए जाने की मांग करते हुए आंदोलन कर रहे किसान नेताओं ने चक्का जाम करने का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि छह फरवरी को देशभर में आंदोलन होगा। इसके साथ ही, दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक सड़कों को ब्लॉक भी करेंगे।

लखनऊ में परिवार पांच लोगों ने किया आत्मदाह का प्रयास

 


 लखनऊ। आज सुबह लोकभवन के सामने एक परिवार की 3 महिलाओं और 2 पुरुषों ने आत्मदाह का प्रयास किया। वक्त रहते मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग लगाने से पहले लोगो को रोक लिया। बताया गया है कि यह लोग लोकभवन के सामने पेट्रोल डाल कर सामूहिक आत्मदाह का प्रयास कर रहे थे। हरदोई निवासी इन ललोगों का कहना है कि उनके मकान पर विपक्षी द्वारा कब्जे को लेकर परेशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते उन्होंने आत्मदाह करने का निर्णय लिया और हजरतगंज थाना क्षेत्र के लोकभवन के सामने पहुंच कर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें बचा लिया।

लापता युवती को पुलिस ने प्रेमी संग भेजा



मुजफ्फरनगर। चरथावल थानाक्षेत्र निवासी युवती 26 जनवरी को लापता हुई युवती गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में प्रेमी संग शादी कर लेने व उसके साथ ही जाने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवती को उसकी इच्छानुसार प्रेमी संग रहने के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के गांव बधाईकलां निवासी युवती गत 26 जनवरी को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। युवती का काफी समय से घर के पास ही रहने वाले युवक संग प्रेम-प्रसंग चल रहा था युवती के परिजन इस रिश्ते से खुश नहीं थे जिसके बाद युवती घर से लापता हो गई थी। युवती का प्रेमी भी उसी दिन से गायब था। युवती के पिता ने युवक के खिलाफ बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व युवती को पुलिस ने बरामद कर कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए थे, जहां युवती ने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जाने और उससे शादी कर लेने की बात कही। युवती ने प्रेमी संग रहने की बात कही। जिसके बाद कोर्ट ने युवती को उसकी मर्जी से जाने देने के आदेश थाना पुलिस को दिए थे। गुरुवार को पुलिस ने युवती के परिजनों की मौजूदगी में एक बार फिर युवती से इस संबंध में पूछताछ की तो युवती हर हाल में प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। इस पर पुलिस ने युवती को उसकी इच्छानुसार प्रेमी के यहां जाने के लिए भेज दिया। इसके साथ ही युवती के परिजनों को भी उसे परेशान न करने की कड़ी हिदायत दी गई है।

दूसरे वर्ग की महिला से की थी शादी, इसलिए हुई सत्यपाल की हत्या


मुजफ्फरनगर। शहर के मिमलाना रोड पर हुई जालंधर के मॉडल हाउस निवासी अधेड़ की हत्या में नामजद महिला समेत चार आरोपियों को पुलिस ने चार आरोपियों नगमा, आसिफ, तस्लीम व नदीम को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने आरोपियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड स्थित एक खेत से 13 सितंबर 2020 को अधेड़ की सड़ी-गली लाश मिली थी। शव की पहचान उसके कपड़े व अन्य सामान के आधार पर 28 नवंबर को पंजाब प्रांत के जनपद जालंधर के मॉडल हाउस निवासी लाडी ने अपने पिता सत्यपाल (55) के रूप में की थी।मामले में लाडी ने हाल जालंधर व मूल रूप से मदीना कॉलोनी निवासी नगमा, उसकी मां नाजमा, नदीम, तस्लीम, वसीम व आसिफ के खिलाफ पिता की हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार मां की मौत के बाद उसके पिता ने दूसरे वर्ग की नगमा से शादी कर ली थी, जिसका नगमा की मां नाजमा व अन्य परिजन विरोध करते थे। पीड़ित के अनुसार, सभी आरोपी सत्यपाल को बहाने से मुजफ्फरनगर ले आए और हत्या कर शव को मिमलाना रोड पर फेंक दिया था, जहां से 13 सितंबर को पुलिस ने शव बरामद किया था।

चक्का जाम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट


मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के छह फरवरी शनिवार को प्रस्तावित चक्का जाम में हालांकि जरूरी सेवाओं को बाधित ना करने की बात कही गई है, लेकिन इस दौरान किसी भी अप्रत्याशित स्थित से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट ह। जिले को चार जोन व 25 सेक्टर में बांटकर पुलिस व्यवस्था की गई है, जिसके लिए तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरआरएफ और अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।

कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू ने आगामी छह फरवरी को जिले में 10 स्थानों पर चक्का जाम करने की घोषणा की हुई है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुए उपद्रव के चलते इस बार पुलिस-प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि चक्का जाम को देखते हुए जिले को चार जोन व 25 सेक्टर में बांटकर पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी। इसके लिए तीन कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरआरएफ को जिले में बुलाया गया है। वहीं, करीब दो हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी पर लगाया जाएगा।


इसके साथ ही सभी एएसपी, सीओ और थाना प्रभारियों को भी क्षेत्र में लगातार गश्त पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हर हाल में कानून व्यवस्था को कायम रखना पहली प्राथमिकता है। चक्का जाम के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए भी रूट डायवर्जन समेत अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस-प्रशासन जहां एक ओर प्रस्तावित चक्का जाम के चलते कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में लगा है, वहीं इसे टालने के भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत, प्रशासन द्वारा जनपद के प्रमुख किसान नेताओं के साथ ही भाकियू पदाधिकारियों से भी लगातार वार्ता की जा रही है। हालांकि, चक्काजाम वापस लिए जाने के आसार कम ही हैं। 

कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू द्वारा हाईवे सहित जनपद के दस प्रमुख मार्गों पर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चक्का जाम किया जाएगा। भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने बताया कि छह फरवरी को जिन मार्गों व स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा, उसके लिए रणनीति बना ली गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली-दून हाईवे पर खतौली ब्लॉक में नावला कोठी, पुरकाजी ब्लॉक में भूराहेड़ी चेकपोस्ट व सदर ब्लॉक में रामपुर तिराहा पर चक्का जाम किया जाएगा। वहीं, बुढ़ाना ब्लॉक में मेरठ-करनाल हाईवे के बायवाला चेकपोस्ट, पानीपत- खटीमा राजमार्ग पर बघरा ब्लॉक के लालूखेड़ी बस स्टैंड, दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मीरापुर में मोंटी तिराहा और सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे 59 पर रोहाना पुलिस चैकी पर चक्का जाम होगा। इनके अलावा, थानाभवन मार्ग पर चरथावल पुलिस चैकी, मोरना में चैधरी चरणसिंह चैक और शाहपुर में थाने के सामने तिराहे पर जाम लगाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि एंबुलेंस, स्कूल बस आदि जरुरी वाहनों को नहीं रोक जाएगा।

यूपी में 1 मार्च से खुलेंगे कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल

 


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने राज्य में कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों को 15 फरवरी से खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग ने कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों को 15 फरवरी से खोलने का प्रस्ताव सीएम योगी की मंजूरी के लिए भेज दिया है। वहीं, कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों को एक मार्च से खोलने का प्रस्ताव है। अभी इस बारे में अंतिम निर्णय सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले करीब एक साल स्कूलों में बंद चल रही पढ़ाई अब सरकार शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई फिर शुरू कराने पर विचार करने को कहा है। सीएम योगी ने पढ़ाई शुरू करने से पहले अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग ने सीएम योगी आदित्यनाथ को कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों को 15 फरवरी से खोलने और कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों को एक मार्च से खोलने का प्रस्ताव भेजा है। अब सीएम योगी को इस पर अंतिम निर्णय लेना है।बता दें कि पिछले मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया था कि अब बच्चों को स्कूलों में कक्षा में भेजने के संबंध में विचार किया जाए। हर जिले में कोविड की स्थिति का आकलन के बाद ही पढ़ाई शुरू कराएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोविड गाइडलाइंस के अनुरूप ही स्कूलों में कक्षाएं चलाई जाएं। उन्होंने कहा कि दस दिन में स्कूलों में कक्षा छह से 12 तक की पढ़ाई का संचालन शुरू कराने की तैयारी करें। सीएम योगी ने यह भी कहा कि प्रदेश में कोविड-19 का टेस्टिंग कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए। इसी के साथ ही कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस सिस्टम को सक्रिय रखा जाए।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 05 फरवरी 2021

 विज्ञापन 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 05 फरवरी 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - पौष)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - अष्टमी सुबह 10:07 तक तत्पश्चात नवमी*

⛅ *नक्षत्र - विशाखा शाम 06:58 तक तत्पश्चात अनुराधा*

⛅ *योग - वृद्धि शाम 07:21 तक तत्पश्चात ध्रुव*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:28 से दोपहर 12:53 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 07:15* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:30* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *अष्टमी तिथि के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞




🌷 *काम-धंधे में बरकत के लिए* 🌷

🐄 *नौकरी या काम-धंधे में बरकत नहीं आती हो तो गाय की धूलि लेकर उसको ललाट पर लगाकर काम-धंधे पर जाएँ l धीरे-धीरे बरकत होने लगेगी और विघ्न हटने लगेंगे l

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *पेट सम्बन्धी तकलीफों में* 🌷

🍋 *नींबू के रस में सौंफ भिगो दें और जितना नींबू का रस, सौंफ पी ले l फिर सौंफ में थोड़ा काला नमक या संत कृपा चूर्ण मिलाकर तवे में सेंक कर रख दो l ये लेने से पेट का भारीपन, बदहाजमा दूर होगा और भूख खुलकर लगेगी l कब्ज़ की तकलीफ भी ठीक हो जायेगी l

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *पढाई में आशातीत लाभ हेतु* 🌷

👉🏻 *विद्यार्थी अध्ययन-कक्ष में अपने इष्टदेव या गुरुदेव का श्रीविग्रह अथवा स्वस्तिक या ॐकार का चित्र रखें तथा नियमित अध्ययन से पूर्व उसे १०-१५ मिनट अपनी आँखों की सीध में रखकर पलकें गिराये बिना एकटक देखें अर्थात त्राटक करें | इससे पढ़ाई में आशातीत लाभ होता हैं |*

🙏🏻💐🙏🏻पंचक आरम्भ

फरवरी 12, 2021, शुक्रवार को 02:11 am


पंचक अंत

फरवरी 16, 2021, मंगलवार को 08:57 pm


षटतिला एकादशी रविवार, 07 फरवरी 2021

जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021


09 फरवरी- भौम प्रदोष व्रत

24 फरवरी- प्रदोष व्रत


माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार

माघ अमावस्या 11 फरवरी 2021, गुरुवार

मेष 

आपके कार्यक्षेत्र मेंआज आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकता है, जिससे आपके साथी कर्मचारियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने सद व्यवहार से खराब माहौल को भी अच्छा बनाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आज नये अवसर प्राप्त होगे। आपके भाई-बहन भी आज आपका पूर्ण सहयोग देंगे, जिससे आपके लिए लाभ की स्थितियां बनती दिख रही हैं। आपके पिताजी का भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, लेकिन पत्नी के स्वास्थ्य में कुछ खराबी होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है

वृष 

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। शाम के समय किसी अतिथि के पारिवारिक आगमन पर आपका मन हर्षित होगा और किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने से आपका सम्मान भी बढेगा। आपके परिजनों का आज का दिन सुखद क्षणों में व्यतीत होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और शुभ समाचार भी मिलेंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का आज विकास होगा। आपकी माता जी का आज आपको विशेष सहयोग मिलेगा और पारिवारिक संपत्ति से मिलने की प्रबल संभावनाएं दिख रही है।

मिथुन 

आज आपके पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी के द्वारा दी गई सलाह आप के आर्थिक लाभ में वृद्धि कराएगी। अधिकारियों के सहयोग से आपकी बहुमूल्य वस्तु या संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होती दिख रही है। इसमें आपके पिताजी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्य के क्षेत्र में आज अधिक व्यस्तता रहेगी, लेकिन आपको व्यर्थ में होने वाले व्यय से बचना होगा। अनुभवों की मदद से कठिन समस्या का समाधान खोजने में आज आप सफल होंगे। लाइफ में मधुरता बनी रहे। महापुरुषों के दर्शन से आज आपका मनोबल और बढ़ेगा। धार्मिक व सामाजिक कार्य में आपकी काव्य कीर्ति बढ़ेगी

कर्क 

आज आपकी पारिवारिक स्थिति कुछ तनावपूर्ण हो सकती है, लेकिन फिर भी आप के भाइयों के सहयोग से आप अपनी सभी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। आपका सायंकाल का समय आज देव दर्शन और दान पुण्य कार्य में बीतेगा। आपके अटके हुए कार्य पूरे होने से आपको अधिक मात्रा में धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपके धन कोष की वृद्धि होगी। व्यवसाय की योजनाओं को गति मिलेगी। सामाजिक कार्य करने से आज आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है

सिंह 

आज आपकी संतान के प्रति दायित्वो की पूर्ति होगी। आपको बाहर के खाने पीने से बचना होगा क्योंकि आपके स्वास्थ्य में गड़बड़ हो सकती है। अपनी लव लाइफ में आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे, तो संबंधों में मधुरता आएगी। आपको अपने बड़े भाई के सहयोग से परिवार की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति के दर्शन हो सकते हैं, जिससे आपका शाम का समय हास्य परिहास में व्यतीत होगा। राजनीति के क्षेत्र में जाटों को साझा करने से सफलता मिलेगी और नए कार्यों की रूपरेखा तैयार होगी। छात्रों की उच्च शिक्षा से संबंधित इच्छा आज पूरी होगी

कन्या 

आज आपको विदेश से कोई शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा और आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आज आप वृद्धजनों की सेवा वह पुण्य के कार्यों पर कुछ धन व्यय कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति दिख रही है। पारिवारिक सुख समृद्धि के लिए कुछ सहन करेंगे। निवेश के लिए सही है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपके व्यवसाय के शत्रु आपकी बुद्धिमत्ता से पराजित नजर आएंगे और उनसे आपको निजात भी मिलेगी

तुला 

कार्य क्षेत्र में आज आपकी वाकपटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। साथी ही आपको अपने नए प्रोजेक्टों पर काम करने का मौका भी मिलेगा। आपको अधिक भाग दौड़ करने से बचना होगा। साथ ही मौसम के विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकते हैं। आज आपको अपने पारिवारिक बिजनेस में वृद्धि के लिए अपने जीवनसाथी के सहयोग व सानिध्य की जरूरत होगी, जिससे आपको उनका साथ मिलेगा। विवाह के लिए आज अच्छे प्रस्ताव आपके सामने आएंगे। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा में प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बन रहे है।

वृश्चिक 

आज आपको अपनी वाणी पर पर संयम रखना होगा अन्यथा विपरीत परिस्थितियां आपके सामने आकर खड़ी हो जाएंगी। बेरोजगार युवाओं के लिए आज रोजगार की प्राप्ति होती दिख रही है। आपकी आज अपने परिजनों से भेट फायदेमंद होगी और संबंधों में भी मधुरता आएगी। आपको अपने पितरों की संपत्ति धन का लाभ होगा, लेकिन धार्मिक कार्यों से आपका मन हषित होगा। संबंधित रोगों से सावधान रहें और स्वास्थ्य के नियमों का पालन करें। व्यापार में किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से आपका मान सम्मान मजबूत होगा और आपके रुके हुए कार्य भी सिद्ध होंगे

धनु 

घर की जरूरी चीजों की खरीदारी पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में आज वृद्धि होगी। धन के कोई भी लेनदेन करने से आज आपको बचना होगा अन्यथा आपका वह धन कहीं फस सकता है, इसलिए सावधानी बरतें और यदि आपका कोई मामला कोर्ट या कचहरी में चल रहा है, तो आपको विजय मिलेगी। परिवार के आजा परिवार के छोटे सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आपको और पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावना दिख रही है। किसी कर्मचारी या किसी सगे संबंधी के कारण आज आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें।

मकर 

वाहनों के प्रयोग में आज आप सावधानी बरतें क्योंकि उनके अचानक खराब हो जाने से आपकी जेब पर खर्चे का बोझ पड़ सकता है। शाम के समय आज धार्मिक स्थानों की यात्रओं का योग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी। अगर आप नौकरी में परिवर्तन की योजना की तैयारी में है, तो समय आपके लिए बहुत अनुकूल है, जिसका आपको भरपूर फायदा मिलेगा। यदि विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं, तो उसमें आज सफलता मिलेगी।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदाई रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी, जिसका फायदा आपके कार्य के क्षेत्र में भी देखने को मिल सकता है। आपकी किसी सगे संबंधी के माध्यम से व्यवसाय के मामलों में जो रुकावटें चल रही थी, वह आज दूर होंगी। आज आपकी पत्नी को शारीरिक कष्ट होने के कारण भाग दौड़ में अधिक खर्च की स्थिति आ सकती है, लेकिन सायंकल के समय उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। यदि आप आज कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो उसके सभी वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें। विद्यार्थी अपने भविष्य की योजनाओं को मजबूत बनाने के लिए एकाग्रता से काम करें, तभी सफलता मिलेगी।

मीन 

आज आपका पारिवारिक जीवन इतनी ऊंचाइयों को छुएगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा और आप पार्टी करने के मूड में दिखेंगे। आपका वैवाहिक जीवन आनंददायक बीतेगा और आप आज में दूर की यात्रा भी कर सकते हैं विद्यार्थियों को अपने मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। आपके पारिवारिक बिजनेस में आपको अपने माता जी या पिताजी का आशीर्वाद व उनकी सलाह उपयोगी सिद्ध होगी, इससे आपका दिमाग काफी रिलैक्स महसूस करेगा। आप सायं काल के समय घूमने फिरने जा सकते हैं, तभी आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलती नजर आ रही है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। 

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23  

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा

गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021

बना डाले दो सौ करोड़ के फर्जी बिल, पकड़ा गया सीमेंट सरिया कारोबारी


मेरठ। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) मेरठ की टीम ने करीब दो सौ करोड़ रुपए के जीएसटी के फर्जी इनवॉइस तैयार कर फर्जीवाड़ा करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी विकास जैन गाजियाबाद क्रॉसिंग रिपब्लिक में रहता है। 

आरोपी ने 30 से ज्यादा ऐसी फर्मे बनाई हुई थी जो रेजिडेंशियल एरिया में थी, लेकिन वास्तव में फर्म नहीं थी। वहां लोग रह रहे हैं। यह सरिया और सीमेंट कारोबारी है। आरोपी ने फर्जी इनवॉइस तैयार की है, जिसके जरिए करीब 42 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी हुई।

लडकी नापसंद की तो बंधक बनाकर मांगे पांच लाख

 मुजफ्फरनगर । उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब लड़की नापंसद करने पर पिता-पुत्री को लड़की पक्ष के लोगों ने बंधक बनाकर पांच लाख की मांग की। पीड़ितों के गांव वालों ने थाने पहुंच कर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बंधक बने पिता पुत्र को बंधनमुक्त कराया।

बुधवार को फुगाना थाना क्षेत्र के जोगिया खेडा निवासी दिलशाद अपनी बेटी के साथ रतनपुरी थाना क्षेत्र के भनवाडा गांव में बेटे के लिए लड़की देखने आया था। लडकी के हाथ पर कुछ निशान देखने के बाद पिता-पुत्री ने रिश्ता करने से इंकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर लड़की पक्ष के लोगों ने दोनों को बंधक बना लिया। आरोप है कि लडकी पक्ष ने लोगों ने कहा कि शादी तो इसी लड़की से करनी होगी। अगर शादी नहीं करनी तो पांच लाख रूपये लाकर दो। बंधक बने पिता-पुत्री ने फोन से घटना के बारे में ग्रामीणों को जानकरी दी। सूचना मिलते ही गांव के कुछ लोग रतनपुरी थाने पहुंचे। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बंधक बने पिता-पुत्री को बंधन मुक्त कराया। लडकी पक्ष के लोगों के विरूद्व थाने पर तहरीर दी गई है।

दो दर्जन दरोगा बदले

 मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा निम्नांकित उप निरीक्षक को उनके नाम के सम्मुख स्थानांतरित किया गया है।खालापार चौकी प्रभारी नरेन्द्र सिंह को सुजडू चौकी इंचार्ज, खतौली कस्बा प्रभारी राधेश्याम यादव को खालापार चौकी प्रभारी, विजय त्यागी को स्टेडियम, जबर सिंह को सिविल लाईन, सुदेश को खतौली, रविन्द्र कसाना को सुजडू चुंगी चौकी इंचार्ज से बघरा चौकी प्रभारी बनाया गया है। हरपाल सिंह को रतनपुरी भेजा गया। रोहताश को जसोई चौकी प्रभारी व यहां तैनात अमीर सिंह यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार अत्रि को वहलना से शामली स्टैंड चौकी प्रभारी बनाया गया। यहां तैनात जितेन्द्र सिंह को शामली स्टैंड से वहलना चौकी प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा लाइन मैं तैनात दरोगाओं को भी जिले के विभिन्न थानों में भेजा गया है।



विवादित ट्वीट पर राकेश टिकैत का अटपटा बयान


गाजीपुर । भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गुरुवार को विवादास्पद ट्वीट करने वाली विदेशी हस्तियों के बारे में अटपटा बयान दिया है। मीडिया कर्मियों ने आज जब राकेश टिकैत को यह बताया कि कई विदेशी कलाकारों जैसे रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग, मिया खलिफा द्वारा किसान आंदोलन का समर्थन किया है तो टिकैत ने कहा कि मुझे क्या पता, समर्थन किया होगा, मैं क्या उन्हें जानता हूं। 

राकेश टिकैत ने कहा कि हॉलीवुड कलाकारों द्वारा किसानों के आंदोलन का समर्थन करने में कोई बुराई नहीं है, मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से तो नहीं जानता, लेकिन वे बिना किसी स्वार्थ के समर्थन कर रहे हैं। अगर संयुक्त किसान मोर्चा ने उन्हें धन्यवाद दिया है, तो किसान यूनियन वही करेगा।

इस बीच राकेश टिकैत ने कहा है कि एम एस पी के लिए सरकार उनके पिता महेंद्र टिकैत के फॉर्मूले को लागू करे। इसके मुताबिक, 3 क्विंटल गेहूं की कीमत 1 तोले सोने के बराबर होनी चाहिए। बता दें, अभी एक 24 कैरेट के एक तोले सोने की कीमत करीब 48 हजार रुपए है, जबकि गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपए प्रति क्विंटल है। 

न्यूज चैनल आज तक के 'सीधी बात' कार्यक्रम में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि MSP को लेकर सरकार उनके पिता महेंद्र सिंह टिकैत के फॉर्मूले को लागू कर दे। उन्होंने कहा, ''1967 में भारत सरकार ने गेहूं की एमएसपी 76 रुपए प्रति क्विंटल तय की थी, उस समय प्राइमरी स्कूल के टीचरों की सैलरी 70 रुपए महीने थी। वह एक महीने की सैलरी से 1 क्विंटल गेहूं नहीं खरीद सकते थे। 1 क्विंटल गेहूं की कीतम से ढाई हजार ईंट खरीद सकते थे। तब 30 रुपये की 1 हजार ईंट आती थीं।''

किसान आंदोलन :अब अजित डोभाल बनेंगे संकट मोचक

 


नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं। दोनों के बीच संसद भवन में हाई लैवल मिटिंग हो रही है । इस मिटिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी मौजूद होंगे। संसद में गृह मंत्री के दफ्तर में दोनों के बीच बैठक होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद आज रात को एक और बैठक हो सकती है जिसमें खुफिया ब्यूरो के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर दिल्ली में किसान आंदोलन को देखते हुए जो माहौल है उसको लेकर गृह मंत्री को अपडेट कर सकते हैं। आगे और क्या कुछ किया जाना चाहिए इसको लेकर भी चर्चा हो सकती है, सरकार इस ममले को लेकर बहुत संवेदनशील है।

रोटरी क्लब ने बनवाया शौचालय


मुजफ्फरनगर । रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन  द्वारा कोविड-19 की  इस विषम परिस्थितियो में ग्लोबल ग्रांट 1524268 के अंतर्गत एक शौचालय का निर्माण राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला, शामली में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि रो0 डी. के. शर्मा  डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी है । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी रो0  डी. के. शर्मा ने क्लब के कार्यो की प्रशंसा की और क्लब को डिस्ट्रिक्ट 3100 में सर्वश्रेष्ट क्लब का दर्जा दिया। क्लब अध्यक्ष हर्ष पूरी ने बताया की रोटरी क्लब मुज़फरनगर मिडटाउन समाज के क्षेत्र में ऐसे भी कार्य करता रहेगा वरिष्ठ रो सुनील अग्रवाल  ने बताया की क्लब आगे भी स्कूलों में शौचालयों का निर्माण करने जा रहा है। क्लब द्वारा विद्यालयों के बच्चों को 10 पेन ड्राइव, 800 किताबें  और 1000 नैपकिन सेफ्टी पैड बाटे गए I इस शौचालय को बनाने में विशेष सहयोग रो सुनील अग्रवाल, रो आकाश बंसल, ई नवनीत गोयल, रो उमेश गोयल, रो रमेश मिश्रा, आकाश गर्ग व समस्त रोटरी क्लब मिडटाउन परिवार रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग कॉलेज प्रिंसिपल प्रमोद कुमारी ,  डॉ बृजभूषण, डॉ विशाल कुमार, डॉ विजेंद्र सिंह, डॉ बृजेश कुमार राठी व् विद्यालय के समेत स्टाफ और बच्चों का रहा I क्लब सचिव रो प्रगति कुमार  जी ने   आने वाले सभी रोटेरियन  साथियो का आभार व्यक्त किया। 

बोले भाजपा विधायक : राकेश टिकैत से बड़ा किसान हूं


नई दिल्ली। भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का कहना है कि राकेश टिकैत उनसे बड़े किसान नहीं हैं और वे 2000 रुपये के लिए कहीं भी चले जाते हैं। बीजेपी नेता ने कहा, मैं खुद एक किसान हूं। राकेश टिकैत मुझसे बड़े किसान नहीं हैं। मेरे पास किसानी के लिए जितनी जमीन है, राकेश टिकैत के पास उसकी आधी जमीन भी नहीं होगी। राकेश टिकैत को माफी मांगनी चाहिए। आप देश में वो किसानों को नहीं बांट सकते। इतिहास उन्हें याद रखेगा। नंद किशोर गुर्जर कहा कि ये कोई किसान आंदोलन नहीं है यह एक राजनीतिक एजेंडा है।

नंद किशोर गुर्जर ने आगे कहा, मैं टिकैत के परिवार का सम्मान करता हूं, लेकिन लोग राकेश टिकैत के बारे में कहते थे कि वह 2,000 के लिए कहीं भी जाएगा। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। आप आंदोलन कहां ले जा रहे हैं? कल आप कहेंगे कि आतंकवादी आपके पास आए हैं? उन्होंने कहा कि हिंसा को बढ़ावा देना अच्छी बात नहीं है। बीजेपी विधायक कहा, कौन कहता है कि यह किसानों का विरोध है। आप लोग वहां जाकर देखिए, एक राजनीतिक दल के चार लोग वहां बैठे हैं। क्या यह किसानों का विरोध है? आज, केवल राजनीतिक कार्यकर्ता वहां बैठे हैं। वे किसान हो सकते हैं, वे मजदूर हो सकते हैं।

होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में मना विश्व कैंसर दिवस





मुजफ्फरनगर । होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर काॅलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं व अध्यापकों के साथ जानलेवा बीमारी कैंसर के प्रति जागरूकता एवं उससे बचने के विषय पर कैंसर जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विडियों, समभाषण और पोस्टरों के माध्यम से छात्र व छात्राओं को कैंसर रूपी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। 

प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने बताया कि कोशिकाओं के असाधारण रूप से बढने के विकार को कैंसर कहा जाता है। डब्लू0एच0ओ0 के अनुसार कैंसर दुनियाभर में मृत्युदर का दूसरा सबसे बडा कारण है। अतः हमें कैंसर के प्रति जागरूक होना अतिआवश्यक है, हमें अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखना होगा तथा शरीर में होने वाले कुछ बदलाव जैसे- शरीर का वजन अचानक कम या ज्यादा होना, कमजोरी  महसूस होना, त्वचा के नीचे गांठ महसूस होना, लगातार खांसी या सांस लेने में कठिनाई होना, त्वचा में जल्दी निशान पड जाना, भूख कम लगना, बार-बार बुखार आना, मांसपेशियों व जोडों में दर्द रहना, बार-बार संक्रमण होना आदि होने पर डाॅक्टर से सलाह लेनी चाहिए। खेती में लगातार हो रहे अत्यधिक मात्रा में पेस्टी साइड भी कैंसर का बहुत बडा कारण है, अतः हमें जैविक खेती अपनाने पर जोर देना चाहिए। 

तम्बाकू तथा उससे बने उत्पाद, अल्कोहल, अस्वास्थ्य आहार, रिफाइंड खाद्य पदार्थ, भोजन को बार-बार गर्म करके खाना भी कैंसर का कारक बन सकते है, अतः हमें इनके सेवन से बचना चाहिए। तनाव भी कैंसर का एक मुख्य जोखिम कारक माना जाता है, अतः हमें तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनानी चाहिए। कोर्डिनेटर आजाद सिंह ने बच्चों को कुछ सुझाव दिये जैसे- नियमित रूप से व्यायाम करें, शरीर का सामान्य वजन बनाये रखें, मैडिटेशन करें, खूलकूद में भाग लें, मस्तिष्क को शांत करने वाली गतिविधियां करें, अपने भोजन में फाइबरयुक्त सब्जियों का इस्तेमाल करें, बाहर तैयार किया या डब्बा बन्द खाना न खाये, वसायुक्त और रेड मीट भोजन से बचे तथा उन्होंने बच्चों को जागरूक करते हुए, ये सब जानकारी अपने सगे-सम्बन्धियों तथा मित्रों से साझा करने की भी सलाह दी। सभी अध्यापकों ने भी अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। धीरज बालियान ने बच्चों को बताया कि योग भगाये रोग का सख्ती से पालन करें अर्थात नियमित रूप से योग तथा प्राणायाम को अपनी जीवनशैली में अनिवार्य रूप से स्थान दें। दिव्या, देवांशी, तनु, खुशी, अनम, मानशी, हिमांशी, गुलिश्ता, वाणी, सोनू, सिमरन, आरती, मुस्कान, आयशा, विशाखा, सानिया, वर्तिका और साजिया ने कैंसर जागरूकता पोस्टर बनायें।   

छात्रा रूकसार ने कविता के माध्यम से बच्चों को कैंसर के प्रति जागरूक किया तथा खुशनिगा ने अपने विचार रखते हुए बताया कि जो-जो भी जानकारी हमें हर बार दी जाती है हम उसका अनुसरण नहीं करते यही हमारी बीमारियों का कारण भी बनता है।

 नितिन बालियान, जितेन्द्र कुमार, अमित धीमान, विरेन्द्र राजवंशी, मनोज कुमार तथा मंजूला ने भी संक्षिप्त रूप में कैंसर पर अपने विचार प्रस्तुत किये। विचारगोष्ठी के समापन पर प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने सभी छात्रों के उज्जवल स्वास्थ्य की कामना की तथा बच्चों ने कैंसर प्रतीक चिह्न बनाकर समाज को कैंसर के प्रति जागरूक किया। 

चीनी मिलों ने किया 82 करोड़ का भुगतान


मुजफ्फरनगर। जिले की पांच चीनी मिलों ने एक दिन में 81 करोड़ 85 लाख 84 हजार का भुगतान किया है। भैंसाना को छोड़ सभी चीनी मिलों ने भुगतान में तेजी लाई है। जनपद की चीनी मिल इस सत्र का अब तक 55 प्रतिशत भुगतान कर चुकी हैं।

जनपद की पांच चीनी मिलों ने एक ही दिन में 81 करोड़ 85 लाख 84 हजार का भुगतान किया है। इनमें चीनी मिल खतौली ने 27 करोड़ 79 लाख का, तितावी ने 12 करोड़ एक लाख का, मंसूरपुर ने 19 करोड़ 13 लाख का, टिकौला ने 18 करोड़ 41 लाख का और रोहाना ने चार करोड़ 50 लाख का भुगतान किया है। जिले की चीनी मिलों में किसानों ने 14 दिन पहले तक 13 अरब 64 करोड़ 11 लाख 83 हजार का गन्ना डाला है।ये चीनी मिलें अब तक 756 करोड़ 67 लाख 30 हजार का भुगतान कर चुकी हैं। चीनी मिलों पर किसानों का 607 करोड़ 44 लाख बकाया है। चीनी मिलों ने इस सत्र का 55.47 प्रतिशत भुगतान कर दिया है। भैसाना चीनी मिल को छोड़ बाकी मिले तेजी से भुगतान कर रही है। टिकौला चीनी मिल इस सत्र का 86 प्रतिशत भुगतान कर चुकी है।

चीनी मिल भुगतान बकाया

खतौली 249.04 करोड़ 67.46 करोड़

तितावी 69.10 करोड़ 147.31 करोड़

भैसाना 5.92 करोड़ 202.23 करोड़

मंसूरपुर 134.07 करोड़ 56.92 करोड़

टिकौला 208.32 करोड़ 33.45 करोड़

खाईखेडी 54.81 करोड़ 31.59 करोड़

रोहाना 20.79 करोड़ 20.83 करोड़

मोरना 20.45 करोड़ 47.52 करोड़

चीनी मिलों पर भुगतान का दबाव

मुजफ्फरनगर। जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने बताया कि चीनी मिलों पर गन्ना भुगतान को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि एक ही दिन में 81 करोड़ 85 लाख का भुगतान हुआ है। चीनी मिलों के भुगतान की गति को बढ़ाने के लिए मिल प्रबंधन से लगातार बात की जा रही है।

जिले में आज मिले छह पॉजिटिव मामले

 मुजफ्फरनगर। जिले में आज 6 पॉजिटिव केस पाए गए हैं और 13 ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं, अब जनपद में कुल 80 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। 


राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहीदों को दी दीपांजलि

 मुजफ्फरनगर । चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव में शहीदों को दीपांजलि हेतु  नुमाइश मैदान में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिलाधिकारी , भीमसेन कंसल व अचिंतमित्तल आदि मौजूद रहे।जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के परिजनो श्रीमती धन्नो पत्नी स्व0 श्री बारू, ग्राम बिटावदा, श्रीमती हुकमोवती पत्नी स्व0 श्री श्रद्वानन्द, ग्राम छपार, श्रीमती धर्मकौर पत्नी स्व0 श्री अभय राम, ग्राम पट्टी चैधरान सिसौली, श्रीमती कमला पत्नी स्व0 श्री विष्णुदत्त, साकेत, श्रीमती शीला पत्नी स्व0 श्री दिलेराम, ग्राम सिकन्दरपुर को शाॅल उढाकर व मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार आपरेशन विजय कारगिल युद्ध-1999 के शहीदो जिनमें शहीद अमरेश पाल, ग्राम बेलडा, शहीद रिजवान, ग्राम विज्ञाना, शहीद सतीश कुमार ग्राम फुलत, शहीद सुभाष चन्द्र ग्राम तुलसीपुर, शहीद सुरेन्द्र पाल ग्राम सोरम, शहीद राजीव कुमार ग्राम बामनहेडी, शहीद मनोज कुमार ग्राम कुटबी, शहीद वरूण सिंह ग्राम बुढीना कलां, शहीद नसीम अली ग्राम कल्याणपुर, शहीद प्रशान्त शर्मा ग्राम खान्जापुर, भारत-पाक युद्ध-1971 में शहीद हुए धर्मपाल सिंह ग्राम कूकडा, शहीद राधेश्याम ग्राम बरला, शहीद खचेडू सिंह ग्राम बामनहेडी, भारत चीन युद्ध के शहीद रामदास सिंह ग्राम दुधाहेडी के परिवारजनो को शाॅल उढाकर व मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया।

उसके पश्चात सभा स्थल पर सूचना विभाग की एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री जी द्वारा चौरी चौरा शताब्दी समारोह का आॅनलाइन शुभारम्भ/उद्वबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर शहीदो की याद में प्रधानमंत्री जी द्वारा डाक टिकट भी जारी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियो, अधिकारियों, जनपदवासियों, शहीदो के परिवारजनो एवं बच्चों द्वारा सजीव प्रसारण को देखा गया।

इस अवसर पर विधायक खतौली विक्रम सैनी, अध्यक्ष नगर पालिका मुज़फ्फरनगर श्रीमती अंजु अग्रवाल, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव, जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन व वित्त सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।




17 साल की लड़की ने खोली भारत को बदनाम करने की अंतर्राष्ट्रीय साजिश


 नई दिल्ली। भारत को बदनाम करने की साजिश को लेकर ग्रेटा थनबर्ग लगातार ट्रोल हो रही हैं. भारत को बदनाम करने के लिए चलाए गए अंतरराष्ट्रीय अभियान की पोल खुलने के बाद इन लोगों की काफी आलोचना की जा रही है। 

यूरोपीय देश स्वीडन की रहने वाली पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. ग्रेटा ने हाल ही में ट्वीट कर भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर काफी आलोचना की थी. अब खबर है कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक सीक्रेट डॉक्यूमेंट शेयर किया था. जिसे बाद में डिलीट भी कर दिया.

इस डॉक्यूमेंट में बताया गया था कि कैसे किसान आंदोलन के समर्थन में सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाना है. ग्रेटा ने डॉक्यूमेंट को शेयर करते हुए इसे टूलकिट बताया. उन्होंने लिखा, ‘अगर आपको मदद चाहिए, तो ये रही टूलकिट.’ तीन फरवरी को ये ट्वीट किया गया था, जिसका स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है. ट्वीट के स्क्रीनशॉट के साथ ही इसमें अटैच डॉक्यूमेंट के स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर किए जा रहे हैं. ग्रेटा भी जमकर ट्रोल हो रही हैं.

ग्रेटा थनबर्ग ने भारत की सत्ताधारी पार्टी भाजपा को फासीवादी पार्टी तक कहा था. जिसके बाद से इस बात के कयास लगाए जाने लगे कि कहीं ये भी तो किसी तरह के प्रोपेगेंडा का हिस्सा नहीं है. ‘सीक्रेट डॉक्यूमेंट’ में पांच बातें लिखी गईं हैं. जिनमें कहा गया है कि ऑन ग्राउंड प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचें. किसानों के विरोध प्रदर्शन के साथ एकजुटता दिखाने वाली तस्वीरों को ईमेल करें और इन्हें 25 जनवरी तक भेजें. 

भारत के लोकतंत्र को बदनाम करने के लिए इस कैंपेन में केवल इतना ही नहीं लिखा. बल्कि इसमें आगे लिखा है कि किसान आंदोलन को लेकर डिजिटल स्ट्राइक करनी है. इसके लिए #AskIndiaWhy के साथ तस्वीर और वीडियो 26 जनवरी या फिर इससे पहले ट्विटर पर पोस्ट करनी होंगी. 4 से 5 फरवरी को ट्विटर पर तूफान लेकर लाना है, यानी किसान आंदोलन से जुड़ी सभी चीजों को ट्रेंड करवाना है. 6 फरवरी को कैंपेन का आखिरी दिन बताया गया है. इसमें भारत सरकार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाने के तरीके भी बताए गए हैं.

भारतीय उद्योगपतियों के खिलाफ बोलने और ऑनलाइन पिटिशन साइन कराने की बात भी इसमें कही गई है. इस फाइल की भाषा को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं और हर कोई इसे भारत के खिलाफ चले अंतरराष्ट्रीय कैंपेन का एक्सपोज होना बता रहा है. इससे पहले विदेश मंत्रालय ने भी एक बयान जारी कर कहा था कि विदेशी हस्तियों को इस तरह के कैंपेन का हिस्सा नहीं बनना चाहिए. ग्रेटा थनबर्ग के अलावा रिहाना और मिया खलीफा जैसे विदेशी सेलिब्रिटीज ने किसान आंदोलन पर ट्वीट किए थे. 

भारत को बदनाम करने के लिए चलाए गए अंतरराष्ट्रीय अभियान की पोल खुलने के बाद इन लोगों की भी काफी आलोचना की जा रही है. हैरानी इस बात की है कि इससे भारत में दंगे जैसी स्थिति लाने की कोशिश की गई. सीक्रेट डॉक्यूमेंट में ये तक लिखा है कि विदेशों में भारतीय दूतावासों के पास कब और कहां प्रदर्शन करना है. मीडिया हाउसिस, सरकारी इमारतों और अडानी-अंबानी के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने की बात भी इसमें कही गई है.

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...