शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021

दूसरे वर्ग की महिला से की थी शादी, इसलिए हुई सत्यपाल की हत्या


मुजफ्फरनगर। शहर के मिमलाना रोड पर हुई जालंधर के मॉडल हाउस निवासी अधेड़ की हत्या में नामजद महिला समेत चार आरोपियों को पुलिस ने चार आरोपियों नगमा, आसिफ, तस्लीम व नदीम को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने आरोपियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड स्थित एक खेत से 13 सितंबर 2020 को अधेड़ की सड़ी-गली लाश मिली थी। शव की पहचान उसके कपड़े व अन्य सामान के आधार पर 28 नवंबर को पंजाब प्रांत के जनपद जालंधर के मॉडल हाउस निवासी लाडी ने अपने पिता सत्यपाल (55) के रूप में की थी।मामले में लाडी ने हाल जालंधर व मूल रूप से मदीना कॉलोनी निवासी नगमा, उसकी मां नाजमा, नदीम, तस्लीम, वसीम व आसिफ के खिलाफ पिता की हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार मां की मौत के बाद उसके पिता ने दूसरे वर्ग की नगमा से शादी कर ली थी, जिसका नगमा की मां नाजमा व अन्य परिजन विरोध करते थे। पीड़ित के अनुसार, सभी आरोपी सत्यपाल को बहाने से मुजफ्फरनगर ले आए और हत्या कर शव को मिमलाना रोड पर फेंक दिया था, जहां से 13 सितंबर को पुलिस ने शव बरामद किया था।

चक्का जाम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट


मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के छह फरवरी शनिवार को प्रस्तावित चक्का जाम में हालांकि जरूरी सेवाओं को बाधित ना करने की बात कही गई है, लेकिन इस दौरान किसी भी अप्रत्याशित स्थित से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट ह। जिले को चार जोन व 25 सेक्टर में बांटकर पुलिस व्यवस्था की गई है, जिसके लिए तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरआरएफ और अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।

कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू ने आगामी छह फरवरी को जिले में 10 स्थानों पर चक्का जाम करने की घोषणा की हुई है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुए उपद्रव के चलते इस बार पुलिस-प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि चक्का जाम को देखते हुए जिले को चार जोन व 25 सेक्टर में बांटकर पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी। इसके लिए तीन कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरआरएफ को जिले में बुलाया गया है। वहीं, करीब दो हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी पर लगाया जाएगा।


इसके साथ ही सभी एएसपी, सीओ और थाना प्रभारियों को भी क्षेत्र में लगातार गश्त पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हर हाल में कानून व्यवस्था को कायम रखना पहली प्राथमिकता है। चक्का जाम के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए भी रूट डायवर्जन समेत अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस-प्रशासन जहां एक ओर प्रस्तावित चक्का जाम के चलते कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में लगा है, वहीं इसे टालने के भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत, प्रशासन द्वारा जनपद के प्रमुख किसान नेताओं के साथ ही भाकियू पदाधिकारियों से भी लगातार वार्ता की जा रही है। हालांकि, चक्काजाम वापस लिए जाने के आसार कम ही हैं। 

कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू द्वारा हाईवे सहित जनपद के दस प्रमुख मार्गों पर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चक्का जाम किया जाएगा। भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने बताया कि छह फरवरी को जिन मार्गों व स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा, उसके लिए रणनीति बना ली गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली-दून हाईवे पर खतौली ब्लॉक में नावला कोठी, पुरकाजी ब्लॉक में भूराहेड़ी चेकपोस्ट व सदर ब्लॉक में रामपुर तिराहा पर चक्का जाम किया जाएगा। वहीं, बुढ़ाना ब्लॉक में मेरठ-करनाल हाईवे के बायवाला चेकपोस्ट, पानीपत- खटीमा राजमार्ग पर बघरा ब्लॉक के लालूखेड़ी बस स्टैंड, दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मीरापुर में मोंटी तिराहा और सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे 59 पर रोहाना पुलिस चैकी पर चक्का जाम होगा। इनके अलावा, थानाभवन मार्ग पर चरथावल पुलिस चैकी, मोरना में चैधरी चरणसिंह चैक और शाहपुर में थाने के सामने तिराहे पर जाम लगाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि एंबुलेंस, स्कूल बस आदि जरुरी वाहनों को नहीं रोक जाएगा।

यूपी में 1 मार्च से खुलेंगे कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल

 


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने राज्य में कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों को 15 फरवरी से खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग ने कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों को 15 फरवरी से खोलने का प्रस्ताव सीएम योगी की मंजूरी के लिए भेज दिया है। वहीं, कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों को एक मार्च से खोलने का प्रस्ताव है। अभी इस बारे में अंतिम निर्णय सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले करीब एक साल स्कूलों में बंद चल रही पढ़ाई अब सरकार शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई फिर शुरू कराने पर विचार करने को कहा है। सीएम योगी ने पढ़ाई शुरू करने से पहले अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग ने सीएम योगी आदित्यनाथ को कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों को 15 फरवरी से खोलने और कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों को एक मार्च से खोलने का प्रस्ताव भेजा है। अब सीएम योगी को इस पर अंतिम निर्णय लेना है।बता दें कि पिछले मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया था कि अब बच्चों को स्कूलों में कक्षा में भेजने के संबंध में विचार किया जाए। हर जिले में कोविड की स्थिति का आकलन के बाद ही पढ़ाई शुरू कराएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोविड गाइडलाइंस के अनुरूप ही स्कूलों में कक्षाएं चलाई जाएं। उन्होंने कहा कि दस दिन में स्कूलों में कक्षा छह से 12 तक की पढ़ाई का संचालन शुरू कराने की तैयारी करें। सीएम योगी ने यह भी कहा कि प्रदेश में कोविड-19 का टेस्टिंग कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए। इसी के साथ ही कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस सिस्टम को सक्रिय रखा जाए।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 05 फरवरी 2021

 विज्ञापन 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 05 फरवरी 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - पौष)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - अष्टमी सुबह 10:07 तक तत्पश्चात नवमी*

⛅ *नक्षत्र - विशाखा शाम 06:58 तक तत्पश्चात अनुराधा*

⛅ *योग - वृद्धि शाम 07:21 तक तत्पश्चात ध्रुव*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:28 से दोपहर 12:53 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 07:15* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:30* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *अष्टमी तिथि के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞




🌷 *काम-धंधे में बरकत के लिए* 🌷

🐄 *नौकरी या काम-धंधे में बरकत नहीं आती हो तो गाय की धूलि लेकर उसको ललाट पर लगाकर काम-धंधे पर जाएँ l धीरे-धीरे बरकत होने लगेगी और विघ्न हटने लगेंगे l

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *पेट सम्बन्धी तकलीफों में* 🌷

🍋 *नींबू के रस में सौंफ भिगो दें और जितना नींबू का रस, सौंफ पी ले l फिर सौंफ में थोड़ा काला नमक या संत कृपा चूर्ण मिलाकर तवे में सेंक कर रख दो l ये लेने से पेट का भारीपन, बदहाजमा दूर होगा और भूख खुलकर लगेगी l कब्ज़ की तकलीफ भी ठीक हो जायेगी l

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *पढाई में आशातीत लाभ हेतु* 🌷

👉🏻 *विद्यार्थी अध्ययन-कक्ष में अपने इष्टदेव या गुरुदेव का श्रीविग्रह अथवा स्वस्तिक या ॐकार का चित्र रखें तथा नियमित अध्ययन से पूर्व उसे १०-१५ मिनट अपनी आँखों की सीध में रखकर पलकें गिराये बिना एकटक देखें अर्थात त्राटक करें | इससे पढ़ाई में आशातीत लाभ होता हैं |*

🙏🏻💐🙏🏻पंचक आरम्भ

फरवरी 12, 2021, शुक्रवार को 02:11 am


पंचक अंत

फरवरी 16, 2021, मंगलवार को 08:57 pm


षटतिला एकादशी रविवार, 07 फरवरी 2021

जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021


09 फरवरी- भौम प्रदोष व्रत

24 फरवरी- प्रदोष व्रत


माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार

माघ अमावस्या 11 फरवरी 2021, गुरुवार

मेष 

आपके कार्यक्षेत्र मेंआज आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकता है, जिससे आपके साथी कर्मचारियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने सद व्यवहार से खराब माहौल को भी अच्छा बनाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आज नये अवसर प्राप्त होगे। आपके भाई-बहन भी आज आपका पूर्ण सहयोग देंगे, जिससे आपके लिए लाभ की स्थितियां बनती दिख रही हैं। आपके पिताजी का भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, लेकिन पत्नी के स्वास्थ्य में कुछ खराबी होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है

वृष 

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। शाम के समय किसी अतिथि के पारिवारिक आगमन पर आपका मन हर्षित होगा और किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने से आपका सम्मान भी बढेगा। आपके परिजनों का आज का दिन सुखद क्षणों में व्यतीत होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और शुभ समाचार भी मिलेंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का आज विकास होगा। आपकी माता जी का आज आपको विशेष सहयोग मिलेगा और पारिवारिक संपत्ति से मिलने की प्रबल संभावनाएं दिख रही है।

मिथुन 

आज आपके पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी के द्वारा दी गई सलाह आप के आर्थिक लाभ में वृद्धि कराएगी। अधिकारियों के सहयोग से आपकी बहुमूल्य वस्तु या संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होती दिख रही है। इसमें आपके पिताजी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्य के क्षेत्र में आज अधिक व्यस्तता रहेगी, लेकिन आपको व्यर्थ में होने वाले व्यय से बचना होगा। अनुभवों की मदद से कठिन समस्या का समाधान खोजने में आज आप सफल होंगे। लाइफ में मधुरता बनी रहे। महापुरुषों के दर्शन से आज आपका मनोबल और बढ़ेगा। धार्मिक व सामाजिक कार्य में आपकी काव्य कीर्ति बढ़ेगी

कर्क 

आज आपकी पारिवारिक स्थिति कुछ तनावपूर्ण हो सकती है, लेकिन फिर भी आप के भाइयों के सहयोग से आप अपनी सभी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। आपका सायंकाल का समय आज देव दर्शन और दान पुण्य कार्य में बीतेगा। आपके अटके हुए कार्य पूरे होने से आपको अधिक मात्रा में धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपके धन कोष की वृद्धि होगी। व्यवसाय की योजनाओं को गति मिलेगी। सामाजिक कार्य करने से आज आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है

सिंह 

आज आपकी संतान के प्रति दायित्वो की पूर्ति होगी। आपको बाहर के खाने पीने से बचना होगा क्योंकि आपके स्वास्थ्य में गड़बड़ हो सकती है। अपनी लव लाइफ में आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे, तो संबंधों में मधुरता आएगी। आपको अपने बड़े भाई के सहयोग से परिवार की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति के दर्शन हो सकते हैं, जिससे आपका शाम का समय हास्य परिहास में व्यतीत होगा। राजनीति के क्षेत्र में जाटों को साझा करने से सफलता मिलेगी और नए कार्यों की रूपरेखा तैयार होगी। छात्रों की उच्च शिक्षा से संबंधित इच्छा आज पूरी होगी

कन्या 

आज आपको विदेश से कोई शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा और आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आज आप वृद्धजनों की सेवा वह पुण्य के कार्यों पर कुछ धन व्यय कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति दिख रही है। पारिवारिक सुख समृद्धि के लिए कुछ सहन करेंगे। निवेश के लिए सही है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपके व्यवसाय के शत्रु आपकी बुद्धिमत्ता से पराजित नजर आएंगे और उनसे आपको निजात भी मिलेगी

तुला 

कार्य क्षेत्र में आज आपकी वाकपटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। साथी ही आपको अपने नए प्रोजेक्टों पर काम करने का मौका भी मिलेगा। आपको अधिक भाग दौड़ करने से बचना होगा। साथ ही मौसम के विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकते हैं। आज आपको अपने पारिवारिक बिजनेस में वृद्धि के लिए अपने जीवनसाथी के सहयोग व सानिध्य की जरूरत होगी, जिससे आपको उनका साथ मिलेगा। विवाह के लिए आज अच्छे प्रस्ताव आपके सामने आएंगे। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा में प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बन रहे है।

वृश्चिक 

आज आपको अपनी वाणी पर पर संयम रखना होगा अन्यथा विपरीत परिस्थितियां आपके सामने आकर खड़ी हो जाएंगी। बेरोजगार युवाओं के लिए आज रोजगार की प्राप्ति होती दिख रही है। आपकी आज अपने परिजनों से भेट फायदेमंद होगी और संबंधों में भी मधुरता आएगी। आपको अपने पितरों की संपत्ति धन का लाभ होगा, लेकिन धार्मिक कार्यों से आपका मन हषित होगा। संबंधित रोगों से सावधान रहें और स्वास्थ्य के नियमों का पालन करें। व्यापार में किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से आपका मान सम्मान मजबूत होगा और आपके रुके हुए कार्य भी सिद्ध होंगे

धनु 

घर की जरूरी चीजों की खरीदारी पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में आज वृद्धि होगी। धन के कोई भी लेनदेन करने से आज आपको बचना होगा अन्यथा आपका वह धन कहीं फस सकता है, इसलिए सावधानी बरतें और यदि आपका कोई मामला कोर्ट या कचहरी में चल रहा है, तो आपको विजय मिलेगी। परिवार के आजा परिवार के छोटे सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आपको और पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावना दिख रही है। किसी कर्मचारी या किसी सगे संबंधी के कारण आज आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें।

मकर 

वाहनों के प्रयोग में आज आप सावधानी बरतें क्योंकि उनके अचानक खराब हो जाने से आपकी जेब पर खर्चे का बोझ पड़ सकता है। शाम के समय आज धार्मिक स्थानों की यात्रओं का योग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी। अगर आप नौकरी में परिवर्तन की योजना की तैयारी में है, तो समय आपके लिए बहुत अनुकूल है, जिसका आपको भरपूर फायदा मिलेगा। यदि विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं, तो उसमें आज सफलता मिलेगी।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदाई रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी, जिसका फायदा आपके कार्य के क्षेत्र में भी देखने को मिल सकता है। आपकी किसी सगे संबंधी के माध्यम से व्यवसाय के मामलों में जो रुकावटें चल रही थी, वह आज दूर होंगी। आज आपकी पत्नी को शारीरिक कष्ट होने के कारण भाग दौड़ में अधिक खर्च की स्थिति आ सकती है, लेकिन सायंकल के समय उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। यदि आप आज कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो उसके सभी वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें। विद्यार्थी अपने भविष्य की योजनाओं को मजबूत बनाने के लिए एकाग्रता से काम करें, तभी सफलता मिलेगी।

मीन 

आज आपका पारिवारिक जीवन इतनी ऊंचाइयों को छुएगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा और आप पार्टी करने के मूड में दिखेंगे। आपका वैवाहिक जीवन आनंददायक बीतेगा और आप आज में दूर की यात्रा भी कर सकते हैं विद्यार्थियों को अपने मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। आपके पारिवारिक बिजनेस में आपको अपने माता जी या पिताजी का आशीर्वाद व उनकी सलाह उपयोगी सिद्ध होगी, इससे आपका दिमाग काफी रिलैक्स महसूस करेगा। आप सायं काल के समय घूमने फिरने जा सकते हैं, तभी आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलती नजर आ रही है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। 

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23  

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा

गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021

बना डाले दो सौ करोड़ के फर्जी बिल, पकड़ा गया सीमेंट सरिया कारोबारी


मेरठ। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) मेरठ की टीम ने करीब दो सौ करोड़ रुपए के जीएसटी के फर्जी इनवॉइस तैयार कर फर्जीवाड़ा करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी विकास जैन गाजियाबाद क्रॉसिंग रिपब्लिक में रहता है। 

आरोपी ने 30 से ज्यादा ऐसी फर्मे बनाई हुई थी जो रेजिडेंशियल एरिया में थी, लेकिन वास्तव में फर्म नहीं थी। वहां लोग रह रहे हैं। यह सरिया और सीमेंट कारोबारी है। आरोपी ने फर्जी इनवॉइस तैयार की है, जिसके जरिए करीब 42 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी हुई।

लडकी नापसंद की तो बंधक बनाकर मांगे पांच लाख

 मुजफ्फरनगर । उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब लड़की नापंसद करने पर पिता-पुत्री को लड़की पक्ष के लोगों ने बंधक बनाकर पांच लाख की मांग की। पीड़ितों के गांव वालों ने थाने पहुंच कर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बंधक बने पिता पुत्र को बंधनमुक्त कराया।

बुधवार को फुगाना थाना क्षेत्र के जोगिया खेडा निवासी दिलशाद अपनी बेटी के साथ रतनपुरी थाना क्षेत्र के भनवाडा गांव में बेटे के लिए लड़की देखने आया था। लडकी के हाथ पर कुछ निशान देखने के बाद पिता-पुत्री ने रिश्ता करने से इंकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर लड़की पक्ष के लोगों ने दोनों को बंधक बना लिया। आरोप है कि लडकी पक्ष ने लोगों ने कहा कि शादी तो इसी लड़की से करनी होगी। अगर शादी नहीं करनी तो पांच लाख रूपये लाकर दो। बंधक बने पिता-पुत्री ने फोन से घटना के बारे में ग्रामीणों को जानकरी दी। सूचना मिलते ही गांव के कुछ लोग रतनपुरी थाने पहुंचे। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बंधक बने पिता-पुत्री को बंधन मुक्त कराया। लडकी पक्ष के लोगों के विरूद्व थाने पर तहरीर दी गई है।

दो दर्जन दरोगा बदले

 मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा निम्नांकित उप निरीक्षक को उनके नाम के सम्मुख स्थानांतरित किया गया है।खालापार चौकी प्रभारी नरेन्द्र सिंह को सुजडू चौकी इंचार्ज, खतौली कस्बा प्रभारी राधेश्याम यादव को खालापार चौकी प्रभारी, विजय त्यागी को स्टेडियम, जबर सिंह को सिविल लाईन, सुदेश को खतौली, रविन्द्र कसाना को सुजडू चुंगी चौकी इंचार्ज से बघरा चौकी प्रभारी बनाया गया है। हरपाल सिंह को रतनपुरी भेजा गया। रोहताश को जसोई चौकी प्रभारी व यहां तैनात अमीर सिंह यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार अत्रि को वहलना से शामली स्टैंड चौकी प्रभारी बनाया गया। यहां तैनात जितेन्द्र सिंह को शामली स्टैंड से वहलना चौकी प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा लाइन मैं तैनात दरोगाओं को भी जिले के विभिन्न थानों में भेजा गया है।



विवादित ट्वीट पर राकेश टिकैत का अटपटा बयान


गाजीपुर । भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गुरुवार को विवादास्पद ट्वीट करने वाली विदेशी हस्तियों के बारे में अटपटा बयान दिया है। मीडिया कर्मियों ने आज जब राकेश टिकैत को यह बताया कि कई विदेशी कलाकारों जैसे रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग, मिया खलिफा द्वारा किसान आंदोलन का समर्थन किया है तो टिकैत ने कहा कि मुझे क्या पता, समर्थन किया होगा, मैं क्या उन्हें जानता हूं। 

राकेश टिकैत ने कहा कि हॉलीवुड कलाकारों द्वारा किसानों के आंदोलन का समर्थन करने में कोई बुराई नहीं है, मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से तो नहीं जानता, लेकिन वे बिना किसी स्वार्थ के समर्थन कर रहे हैं। अगर संयुक्त किसान मोर्चा ने उन्हें धन्यवाद दिया है, तो किसान यूनियन वही करेगा।

इस बीच राकेश टिकैत ने कहा है कि एम एस पी के लिए सरकार उनके पिता महेंद्र टिकैत के फॉर्मूले को लागू करे। इसके मुताबिक, 3 क्विंटल गेहूं की कीमत 1 तोले सोने के बराबर होनी चाहिए। बता दें, अभी एक 24 कैरेट के एक तोले सोने की कीमत करीब 48 हजार रुपए है, जबकि गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपए प्रति क्विंटल है। 

न्यूज चैनल आज तक के 'सीधी बात' कार्यक्रम में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि MSP को लेकर सरकार उनके पिता महेंद्र सिंह टिकैत के फॉर्मूले को लागू कर दे। उन्होंने कहा, ''1967 में भारत सरकार ने गेहूं की एमएसपी 76 रुपए प्रति क्विंटल तय की थी, उस समय प्राइमरी स्कूल के टीचरों की सैलरी 70 रुपए महीने थी। वह एक महीने की सैलरी से 1 क्विंटल गेहूं नहीं खरीद सकते थे। 1 क्विंटल गेहूं की कीतम से ढाई हजार ईंट खरीद सकते थे। तब 30 रुपये की 1 हजार ईंट आती थीं।''

किसान आंदोलन :अब अजित डोभाल बनेंगे संकट मोचक

 


नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं। दोनों के बीच संसद भवन में हाई लैवल मिटिंग हो रही है । इस मिटिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी मौजूद होंगे। संसद में गृह मंत्री के दफ्तर में दोनों के बीच बैठक होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद आज रात को एक और बैठक हो सकती है जिसमें खुफिया ब्यूरो के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर दिल्ली में किसान आंदोलन को देखते हुए जो माहौल है उसको लेकर गृह मंत्री को अपडेट कर सकते हैं। आगे और क्या कुछ किया जाना चाहिए इसको लेकर भी चर्चा हो सकती है, सरकार इस ममले को लेकर बहुत संवेदनशील है।

रोटरी क्लब ने बनवाया शौचालय


मुजफ्फरनगर । रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन  द्वारा कोविड-19 की  इस विषम परिस्थितियो में ग्लोबल ग्रांट 1524268 के अंतर्गत एक शौचालय का निर्माण राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला, शामली में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि रो0 डी. के. शर्मा  डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी है । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी रो0  डी. के. शर्मा ने क्लब के कार्यो की प्रशंसा की और क्लब को डिस्ट्रिक्ट 3100 में सर्वश्रेष्ट क्लब का दर्जा दिया। क्लब अध्यक्ष हर्ष पूरी ने बताया की रोटरी क्लब मुज़फरनगर मिडटाउन समाज के क्षेत्र में ऐसे भी कार्य करता रहेगा वरिष्ठ रो सुनील अग्रवाल  ने बताया की क्लब आगे भी स्कूलों में शौचालयों का निर्माण करने जा रहा है। क्लब द्वारा विद्यालयों के बच्चों को 10 पेन ड्राइव, 800 किताबें  और 1000 नैपकिन सेफ्टी पैड बाटे गए I इस शौचालय को बनाने में विशेष सहयोग रो सुनील अग्रवाल, रो आकाश बंसल, ई नवनीत गोयल, रो उमेश गोयल, रो रमेश मिश्रा, आकाश गर्ग व समस्त रोटरी क्लब मिडटाउन परिवार रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग कॉलेज प्रिंसिपल प्रमोद कुमारी ,  डॉ बृजभूषण, डॉ विशाल कुमार, डॉ विजेंद्र सिंह, डॉ बृजेश कुमार राठी व् विद्यालय के समेत स्टाफ और बच्चों का रहा I क्लब सचिव रो प्रगति कुमार  जी ने   आने वाले सभी रोटेरियन  साथियो का आभार व्यक्त किया। 

बोले भाजपा विधायक : राकेश टिकैत से बड़ा किसान हूं


नई दिल्ली। भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का कहना है कि राकेश टिकैत उनसे बड़े किसान नहीं हैं और वे 2000 रुपये के लिए कहीं भी चले जाते हैं। बीजेपी नेता ने कहा, मैं खुद एक किसान हूं। राकेश टिकैत मुझसे बड़े किसान नहीं हैं। मेरे पास किसानी के लिए जितनी जमीन है, राकेश टिकैत के पास उसकी आधी जमीन भी नहीं होगी। राकेश टिकैत को माफी मांगनी चाहिए। आप देश में वो किसानों को नहीं बांट सकते। इतिहास उन्हें याद रखेगा। नंद किशोर गुर्जर कहा कि ये कोई किसान आंदोलन नहीं है यह एक राजनीतिक एजेंडा है।

नंद किशोर गुर्जर ने आगे कहा, मैं टिकैत के परिवार का सम्मान करता हूं, लेकिन लोग राकेश टिकैत के बारे में कहते थे कि वह 2,000 के लिए कहीं भी जाएगा। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। आप आंदोलन कहां ले जा रहे हैं? कल आप कहेंगे कि आतंकवादी आपके पास आए हैं? उन्होंने कहा कि हिंसा को बढ़ावा देना अच्छी बात नहीं है। बीजेपी विधायक कहा, कौन कहता है कि यह किसानों का विरोध है। आप लोग वहां जाकर देखिए, एक राजनीतिक दल के चार लोग वहां बैठे हैं। क्या यह किसानों का विरोध है? आज, केवल राजनीतिक कार्यकर्ता वहां बैठे हैं। वे किसान हो सकते हैं, वे मजदूर हो सकते हैं।

होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में मना विश्व कैंसर दिवस





मुजफ्फरनगर । होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर काॅलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं व अध्यापकों के साथ जानलेवा बीमारी कैंसर के प्रति जागरूकता एवं उससे बचने के विषय पर कैंसर जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विडियों, समभाषण और पोस्टरों के माध्यम से छात्र व छात्राओं को कैंसर रूपी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। 

प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने बताया कि कोशिकाओं के असाधारण रूप से बढने के विकार को कैंसर कहा जाता है। डब्लू0एच0ओ0 के अनुसार कैंसर दुनियाभर में मृत्युदर का दूसरा सबसे बडा कारण है। अतः हमें कैंसर के प्रति जागरूक होना अतिआवश्यक है, हमें अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखना होगा तथा शरीर में होने वाले कुछ बदलाव जैसे- शरीर का वजन अचानक कम या ज्यादा होना, कमजोरी  महसूस होना, त्वचा के नीचे गांठ महसूस होना, लगातार खांसी या सांस लेने में कठिनाई होना, त्वचा में जल्दी निशान पड जाना, भूख कम लगना, बार-बार बुखार आना, मांसपेशियों व जोडों में दर्द रहना, बार-बार संक्रमण होना आदि होने पर डाॅक्टर से सलाह लेनी चाहिए। खेती में लगातार हो रहे अत्यधिक मात्रा में पेस्टी साइड भी कैंसर का बहुत बडा कारण है, अतः हमें जैविक खेती अपनाने पर जोर देना चाहिए। 

तम्बाकू तथा उससे बने उत्पाद, अल्कोहल, अस्वास्थ्य आहार, रिफाइंड खाद्य पदार्थ, भोजन को बार-बार गर्म करके खाना भी कैंसर का कारक बन सकते है, अतः हमें इनके सेवन से बचना चाहिए। तनाव भी कैंसर का एक मुख्य जोखिम कारक माना जाता है, अतः हमें तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनानी चाहिए। कोर्डिनेटर आजाद सिंह ने बच्चों को कुछ सुझाव दिये जैसे- नियमित रूप से व्यायाम करें, शरीर का सामान्य वजन बनाये रखें, मैडिटेशन करें, खूलकूद में भाग लें, मस्तिष्क को शांत करने वाली गतिविधियां करें, अपने भोजन में फाइबरयुक्त सब्जियों का इस्तेमाल करें, बाहर तैयार किया या डब्बा बन्द खाना न खाये, वसायुक्त और रेड मीट भोजन से बचे तथा उन्होंने बच्चों को जागरूक करते हुए, ये सब जानकारी अपने सगे-सम्बन्धियों तथा मित्रों से साझा करने की भी सलाह दी। सभी अध्यापकों ने भी अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। धीरज बालियान ने बच्चों को बताया कि योग भगाये रोग का सख्ती से पालन करें अर्थात नियमित रूप से योग तथा प्राणायाम को अपनी जीवनशैली में अनिवार्य रूप से स्थान दें। दिव्या, देवांशी, तनु, खुशी, अनम, मानशी, हिमांशी, गुलिश्ता, वाणी, सोनू, सिमरन, आरती, मुस्कान, आयशा, विशाखा, सानिया, वर्तिका और साजिया ने कैंसर जागरूकता पोस्टर बनायें।   

छात्रा रूकसार ने कविता के माध्यम से बच्चों को कैंसर के प्रति जागरूक किया तथा खुशनिगा ने अपने विचार रखते हुए बताया कि जो-जो भी जानकारी हमें हर बार दी जाती है हम उसका अनुसरण नहीं करते यही हमारी बीमारियों का कारण भी बनता है।

 नितिन बालियान, जितेन्द्र कुमार, अमित धीमान, विरेन्द्र राजवंशी, मनोज कुमार तथा मंजूला ने भी संक्षिप्त रूप में कैंसर पर अपने विचार प्रस्तुत किये। विचारगोष्ठी के समापन पर प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने सभी छात्रों के उज्जवल स्वास्थ्य की कामना की तथा बच्चों ने कैंसर प्रतीक चिह्न बनाकर समाज को कैंसर के प्रति जागरूक किया। 

चीनी मिलों ने किया 82 करोड़ का भुगतान


मुजफ्फरनगर। जिले की पांच चीनी मिलों ने एक दिन में 81 करोड़ 85 लाख 84 हजार का भुगतान किया है। भैंसाना को छोड़ सभी चीनी मिलों ने भुगतान में तेजी लाई है। जनपद की चीनी मिल इस सत्र का अब तक 55 प्रतिशत भुगतान कर चुकी हैं।

जनपद की पांच चीनी मिलों ने एक ही दिन में 81 करोड़ 85 लाख 84 हजार का भुगतान किया है। इनमें चीनी मिल खतौली ने 27 करोड़ 79 लाख का, तितावी ने 12 करोड़ एक लाख का, मंसूरपुर ने 19 करोड़ 13 लाख का, टिकौला ने 18 करोड़ 41 लाख का और रोहाना ने चार करोड़ 50 लाख का भुगतान किया है। जिले की चीनी मिलों में किसानों ने 14 दिन पहले तक 13 अरब 64 करोड़ 11 लाख 83 हजार का गन्ना डाला है।ये चीनी मिलें अब तक 756 करोड़ 67 लाख 30 हजार का भुगतान कर चुकी हैं। चीनी मिलों पर किसानों का 607 करोड़ 44 लाख बकाया है। चीनी मिलों ने इस सत्र का 55.47 प्रतिशत भुगतान कर दिया है। भैसाना चीनी मिल को छोड़ बाकी मिले तेजी से भुगतान कर रही है। टिकौला चीनी मिल इस सत्र का 86 प्रतिशत भुगतान कर चुकी है।

चीनी मिल भुगतान बकाया

खतौली 249.04 करोड़ 67.46 करोड़

तितावी 69.10 करोड़ 147.31 करोड़

भैसाना 5.92 करोड़ 202.23 करोड़

मंसूरपुर 134.07 करोड़ 56.92 करोड़

टिकौला 208.32 करोड़ 33.45 करोड़

खाईखेडी 54.81 करोड़ 31.59 करोड़

रोहाना 20.79 करोड़ 20.83 करोड़

मोरना 20.45 करोड़ 47.52 करोड़

चीनी मिलों पर भुगतान का दबाव

मुजफ्फरनगर। जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने बताया कि चीनी मिलों पर गन्ना भुगतान को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि एक ही दिन में 81 करोड़ 85 लाख का भुगतान हुआ है। चीनी मिलों के भुगतान की गति को बढ़ाने के लिए मिल प्रबंधन से लगातार बात की जा रही है।

जिले में आज मिले छह पॉजिटिव मामले

 मुजफ्फरनगर। जिले में आज 6 पॉजिटिव केस पाए गए हैं और 13 ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं, अब जनपद में कुल 80 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। 


राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहीदों को दी दीपांजलि

 मुजफ्फरनगर । चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव में शहीदों को दीपांजलि हेतु  नुमाइश मैदान में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिलाधिकारी , भीमसेन कंसल व अचिंतमित्तल आदि मौजूद रहे।जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के परिजनो श्रीमती धन्नो पत्नी स्व0 श्री बारू, ग्राम बिटावदा, श्रीमती हुकमोवती पत्नी स्व0 श्री श्रद्वानन्द, ग्राम छपार, श्रीमती धर्मकौर पत्नी स्व0 श्री अभय राम, ग्राम पट्टी चैधरान सिसौली, श्रीमती कमला पत्नी स्व0 श्री विष्णुदत्त, साकेत, श्रीमती शीला पत्नी स्व0 श्री दिलेराम, ग्राम सिकन्दरपुर को शाॅल उढाकर व मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार आपरेशन विजय कारगिल युद्ध-1999 के शहीदो जिनमें शहीद अमरेश पाल, ग्राम बेलडा, शहीद रिजवान, ग्राम विज्ञाना, शहीद सतीश कुमार ग्राम फुलत, शहीद सुभाष चन्द्र ग्राम तुलसीपुर, शहीद सुरेन्द्र पाल ग्राम सोरम, शहीद राजीव कुमार ग्राम बामनहेडी, शहीद मनोज कुमार ग्राम कुटबी, शहीद वरूण सिंह ग्राम बुढीना कलां, शहीद नसीम अली ग्राम कल्याणपुर, शहीद प्रशान्त शर्मा ग्राम खान्जापुर, भारत-पाक युद्ध-1971 में शहीद हुए धर्मपाल सिंह ग्राम कूकडा, शहीद राधेश्याम ग्राम बरला, शहीद खचेडू सिंह ग्राम बामनहेडी, भारत चीन युद्ध के शहीद रामदास सिंह ग्राम दुधाहेडी के परिवारजनो को शाॅल उढाकर व मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया।

उसके पश्चात सभा स्थल पर सूचना विभाग की एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री जी द्वारा चौरी चौरा शताब्दी समारोह का आॅनलाइन शुभारम्भ/उद्वबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर शहीदो की याद में प्रधानमंत्री जी द्वारा डाक टिकट भी जारी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियो, अधिकारियों, जनपदवासियों, शहीदो के परिवारजनो एवं बच्चों द्वारा सजीव प्रसारण को देखा गया।

इस अवसर पर विधायक खतौली विक्रम सैनी, अध्यक्ष नगर पालिका मुज़फ्फरनगर श्रीमती अंजु अग्रवाल, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव, जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन व वित्त सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।




17 साल की लड़की ने खोली भारत को बदनाम करने की अंतर्राष्ट्रीय साजिश


 नई दिल्ली। भारत को बदनाम करने की साजिश को लेकर ग्रेटा थनबर्ग लगातार ट्रोल हो रही हैं. भारत को बदनाम करने के लिए चलाए गए अंतरराष्ट्रीय अभियान की पोल खुलने के बाद इन लोगों की काफी आलोचना की जा रही है। 

यूरोपीय देश स्वीडन की रहने वाली पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. ग्रेटा ने हाल ही में ट्वीट कर भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर काफी आलोचना की थी. अब खबर है कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक सीक्रेट डॉक्यूमेंट शेयर किया था. जिसे बाद में डिलीट भी कर दिया.

इस डॉक्यूमेंट में बताया गया था कि कैसे किसान आंदोलन के समर्थन में सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाना है. ग्रेटा ने डॉक्यूमेंट को शेयर करते हुए इसे टूलकिट बताया. उन्होंने लिखा, ‘अगर आपको मदद चाहिए, तो ये रही टूलकिट.’ तीन फरवरी को ये ट्वीट किया गया था, जिसका स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है. ट्वीट के स्क्रीनशॉट के साथ ही इसमें अटैच डॉक्यूमेंट के स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर किए जा रहे हैं. ग्रेटा भी जमकर ट्रोल हो रही हैं.

ग्रेटा थनबर्ग ने भारत की सत्ताधारी पार्टी भाजपा को फासीवादी पार्टी तक कहा था. जिसके बाद से इस बात के कयास लगाए जाने लगे कि कहीं ये भी तो किसी तरह के प्रोपेगेंडा का हिस्सा नहीं है. ‘सीक्रेट डॉक्यूमेंट’ में पांच बातें लिखी गईं हैं. जिनमें कहा गया है कि ऑन ग्राउंड प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचें. किसानों के विरोध प्रदर्शन के साथ एकजुटता दिखाने वाली तस्वीरों को ईमेल करें और इन्हें 25 जनवरी तक भेजें. 

भारत के लोकतंत्र को बदनाम करने के लिए इस कैंपेन में केवल इतना ही नहीं लिखा. बल्कि इसमें आगे लिखा है कि किसान आंदोलन को लेकर डिजिटल स्ट्राइक करनी है. इसके लिए #AskIndiaWhy के साथ तस्वीर और वीडियो 26 जनवरी या फिर इससे पहले ट्विटर पर पोस्ट करनी होंगी. 4 से 5 फरवरी को ट्विटर पर तूफान लेकर लाना है, यानी किसान आंदोलन से जुड़ी सभी चीजों को ट्रेंड करवाना है. 6 फरवरी को कैंपेन का आखिरी दिन बताया गया है. इसमें भारत सरकार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाने के तरीके भी बताए गए हैं.

भारतीय उद्योगपतियों के खिलाफ बोलने और ऑनलाइन पिटिशन साइन कराने की बात भी इसमें कही गई है. इस फाइल की भाषा को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं और हर कोई इसे भारत के खिलाफ चले अंतरराष्ट्रीय कैंपेन का एक्सपोज होना बता रहा है. इससे पहले विदेश मंत्रालय ने भी एक बयान जारी कर कहा था कि विदेशी हस्तियों को इस तरह के कैंपेन का हिस्सा नहीं बनना चाहिए. ग्रेटा थनबर्ग के अलावा रिहाना और मिया खलीफा जैसे विदेशी सेलिब्रिटीज ने किसान आंदोलन पर ट्वीट किए थे. 

भारत को बदनाम करने के लिए चलाए गए अंतरराष्ट्रीय अभियान की पोल खुलने के बाद इन लोगों की भी काफी आलोचना की जा रही है. हैरानी इस बात की है कि इससे भारत में दंगे जैसी स्थिति लाने की कोशिश की गई. सीक्रेट डॉक्यूमेंट में ये तक लिखा है कि विदेशों में भारतीय दूतावासों के पास कब और कहां प्रदर्शन करना है. मीडिया हाउसिस, सरकारी इमारतों और अडानी-अंबानी के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने की बात भी इसमें कही गई है.

लाल किले के आरोपी गिरफ्तार हों: राकेश टिकैत


नई दिल्ली। 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर परेड़ में जो हिंसा हुयी वह निंदनीय है हालंकि इस हिंसा को लेकर किसान संगठनो भी निंदा किया है और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी मन की बात में निंदा की है। वहीं किसान आंदोलन से राकेश टिकैत ने भी कहा कि ऐसे अपराधियों को पकड़ा जाए जिन्होंने लाल किले पर झंडा फहरया है।

गौरतब है इस हिंसा के बाद दीप सिद्धू का नाम सामने आया है जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहे है लेकिन पुलिस डीप सिद्धू तक नहीं पहुंच पा रही है। हालाँकि दीप सिद्धू की जानकारी करने वाले को सरकार 1 लाख का इनाम देने की घोषणा किया है।

इन सब घटना के बाद एक अब एक नया मोड़ सामने है जहाँ कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर हिंसा के वायरल हो रहे है वंही कुछ वीडियो ऐसे भी वायरल हो रहे है जिसमे दिल्ली पुलिस कर पैरामेलिटरी खड़ी नजर आ रही है जबकि किसानों पर कुछ लोग पत्थरबाजी कर रहे है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे है कि हिंसा का बदला लेने के लिए किराये के गुंडों से किसान को कथित रूप से पिटवाना था।

राकेश टिकैत ने यह बात एक टीवी चैनल पर डिबेटके दौरान कही। उनसे सवाल किया गया था कि जब 26 जनवरी की हिंसा के बाद वह आंदोलन खत्म करने पर सहमत हो गए थे तो फिर वापस क्यों आ गए। एंकर का कहना था कि उनके एक पत्रकार मित्र ने संसद भवन में बताया कि राकेश टिकैत की सरकार से आंदोलन खत्म करने को लेकर डील हो गई थी। वह सहमत थे कि दिल्ली हिंसा के बाद आंदोलन को समाप्त कर दिया जाएगा। लेकिन जब पुलिस प्रशासन के लोग गाजीपुर में आंदोलन खत्म कराने आए तो हमने केवल इतना कहा कि खाली करवाना है तो कागज दिखाओ। हम खाली नहीं करेंगे, आप गिरफ्तार करो। अगर आप चाहते हो तो लाठी चला के किसानों को गिराओ तो किसान को यह मंजूर नहीं है।

किसानों का कहना है तब प्रशासन किसान पर लाठी नहीं चला रहा था। वहां किराए के गुंडे थे। वो किसानों को गुंडों से पिटवाना चाहते थे, लेकिन इसे किसान बर्दश्त नहीं करेगा। जो किसानो को धमकी दे रहे थे और गलियां दिया।

टिकैत ने कहा कि हम प्रदर्शन करने किसी के घर पर नहीं जा रहे हैं। उनकी हिम्मत कैसे हो गई कि वो किसानों पर गुंडों से हमला कराएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लाल किले पर जो हुआ, वह गलत था, लेकिन ऐसा होने किसने दिया। लाल किले तक किसानों को जाने किसने दिया।

वह 35 साल से आंदोलन कर रहे हैं। जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने वाला हर आंदोलनकारी कहता है कि वो संसद का घेराव करेगा पर वहां तक कोई नहीं जा पाता। क्या सुरक्षा व्यवस्था इतनी कमजोर हो गई है कि कोई संसद तक पहुंच जाए।

जो लाल किले पर पहुंचे है उनकी फोटो किसके साथ है सब जानते है !

आगे उन्होंने कहा जो लाल किले तक पहुंचे है उनको अब तक क्यों नहीं पकड़ा गया एक व्यक्ति सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ ट्वीट करता है तो पुलिस उसे उठा लाती है जबकि जिनपर इनाम है वो सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके अपने बयान जारी कर रहा है अब तक पुलिस उस तक क्यों नहीं पहुंच रही है।

राकेश टिकैत ने कहा किसान आंदोलन करता है तो पुलिस की लाठियां खाता है तो मंज़ूर है लेकिन पुलिस के साथ अब किराए गुंडे पीटे किसानो को यह मंज़ूर नहीं है। यह तो पुलिस की साजिश है या फिर पुलिस को सरकार मज़बूर कर रही है ऐसा करने पर। क्यूंकि इतनी सुरक्षा के बाद आंदोलन तक शरारततत्व कैसे पहुंचे जो पत्थर बाजी किया ?

ऐसे होगा पंचायत चुनाव में आरक्षण

 लखनऊ। इस बार पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग, उनके समर्थक-कार्यकर्ता व राजनीतिक दल सभी प्रदेश सरकार द्वारा आरक्षण के संबंध में जारी होने वाले शासनादेश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शासनादेश के जारी होने के बाद पंचायतीराज निदेशालय सभी जिलों को विकास खण्डवार प्रधानों के आरक्षण का चार्ट तैयार कर उपलब्ध करवाएगा। उसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारियों और अपर मुख्य अधिकारियों का निदेशालय स्तर पर प्रशिक्षण होगा। जिला स्तर पर विकास खण्ड स्तर के अधिकारियों का प्रशिक्षण होगा। जिला स्तर पर ग्राम पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों के आरक्षण का प्रस्ताव डीएम तैयार करवाएंगे। क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्यों व ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण का प्रस्ताव शासन स्तर पर तैयार किया जाएगा। इसके बाद इसे प्रकाशित किया जाएगा फिर उस पर दावे और आपत्तियां ली जाएंगी, उनका निस्तारण करके ही आरक्षण की व्यवस्था को अंतिम रूप से लागू किया जाएगा।


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों पर हाईकोर्ट ने दिया सरकार को बड़ा आदेश

 प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर बडी खबर आई है। लम्बे समय से चुनावों का इंतजार कर रहे प्रधान पद के प्रत्याशियों के इंतजार की घडियां अब समाप्त होने वाली हैं। आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में पंचायत चुनाव कराए जाने को लेकर बड़ा फैसला दिया है। हाईकोर्ट ने 17 मार्च तक पंचायत चुनाव में आरक्षित सीटों का निर्धारण करने का आदेश देने के साथ ही पंचायत चुनाव सम्पन्न कराने की आखिरी तारीख भी तय कर दी है। हाईकोर्ट ने विनोद उपाध्याय की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश में पंचायतों की आरक्षण प्रक्रिया 17 मार्च तक हो जानी चाहिए. इसके अलावा पंचायत चुनाव 30 अप्रैल तक सम्पन्न हो जाने चाहिए। 15 मई तक सभी पंचायतों के गठन का आदेश दिया है. दरअसल, याची विनोद उपाध्याय ने 13 जनवरी तक पंचायत चुनाव न होने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. याचिका में पांच साल के अंदर पंचायत चुनाव न कराए जाने को आर्टिकल 243(ई) का उल्लंघन माना था.जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड के चलते पंचायत चुनाव समय से पूरा नहीं करा पाने को वजह बताया था।

एडवोकेट जनरल राघवेंद्र सिंह और एडिशनल एडवोकेट जनरल मनीष गोयल ने सरकार का पक्ष रखा. वहीं, याची की तरफ से अधिवक्ता पंकज कुमार शुक्ला ने पक्ष रखा. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जस्टिस एम एन भंडारी और जस्टिस आर.आर आग्रवाल की डिवीजन बेंच ने यह आदेश दिया है। इससे पहले चुनाव आयोग ने कोविड के चलते परिसीमन में हुई देरी का हवाला देते हुए बताया कि 22 जनवरी को वोटर लिस्ट तैयार हो गई थी. इसके बाद 28 जनवरी तक परिसीमन भी कर लिया गया था. सीटों का आरक्षण स्टेट गवर्नमेंट को करना है, इसलिए चुनाव निर्धारित समय के अनुसार नहीं हो सके. बताया जा रहा है कि सीटों का रिजर्वेशन पूरा होने के बाद अभी 45 दिन का समय और लगेगा. इसलिए राज्य सरकार की ओर से हाईकोर्ट से समय मांगा गया है। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मई में पंचायत चुनाव कराने के प्रथम प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा है कि नियमों के अनुसार ये चुनाव 13 जनवरी 2021 तक हो जाने चाहिए थे



शामली में रालोद की महापंचायत की इजाजत रद्द, टकराव के हालात

 शामली l रालोद की महापंचायत की इजाजत के रद्द होने के बाद जिले में लगातार टकराव के हालात बने हुए हैं l

रालोद द्वारा आयोजित शामली जिले के भैंसवाल गांव में होने वाली रालोद की महापंचायत की इजाजत को जिला अधिकारी जसजीत कौर ने रद्द कर दिया है l इसके साथ जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है बताया जा रहा है कि रालोद कार्यकर्ता कल की महापंचायत को सफल बनाने के लिए कार्य कर रहे हैंl साथ ही इस रैली को आयोजित करने की जिद पर अड़े हुए हैं l जिस कारण शामली जिले में टकराव के हालात बनते दिखाई दे रहे हैं l


मोरना में सक्रिय हुए शरारती तत्व : योगी और मोदी के चित्रों पर कालिख पोती


 

मोरना। शरारती तत्वों द्वारा विद्युत सौभाग्य योजना के बोर्ड पर छपे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो पर कालिख पोत दी है। मोरना क्षेत्र के करीब दर्जनों गाँव में लगे बोर्डो पर कालिख पोत दी। इसे लेकर क्षेत्र के भाजपा नेताओं में रोष व्याप्त है। मोरना ब्लॉक में आने वाले सभी गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के बोर्ड लगे हुए हैं, जिस बोर्ड पर सौभाग्य योजना बिजली के कनेक्शन देने की जानकारी के साथ-साथ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो भी लगाए गए हैं। मोरना ब्लॉक के करीब दर्जनों गांव में लगे इन बोर्डों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो पर किन्ही असामाजिक तत्वों ने कालिख पोत दी है, जिसे लेकर क्षेत्र के भाजपा नेताओं में रोष व्याप्त है, वही किसान आंदोलन के चलते मंगलवार को ग्रामीणों ने ग्राम करहेड़ा के बाहर गांव में भाजपा नेताओं का गांव में प्रवेश करना वर्जित है ओर मोदी रिजेक्ट का बैनर लगा दिया गया था, जिसे पुलिस को सूचना मिलने पर रात में ही उतरवा दिया गया था।किसान आंदोलन के चलते किसान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर आवाज उठा रहे हैं, वही मोरना ब्लॉक के करीब दर्जनों गांव में मोदी-योगी के लगे बोर्डो पर कालिख पोतने से भाजपा नेताओं में रोष व्याप्त है।

गैस सिलेंडर के दाम में जोरदार वृद्धि



नई दिल्ली l एलपीजी गैस से रसोई में खाना बनाने वाली गृहणियों के लिए बुरी खबर है। तेल कंपनियों ने बजट के बाद गैस की कीमतों में इजाफा कर दिया है। देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की एलपीजी ईकाई इंडेन गैस ने गुरुवार 4 फरवरी से एलपीजी गैस की कीमतों में वृद्धि कर दी है। इंडेन की वेबसाइट के अनुसार सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 25 रुपये बढ़ गई है। हांलाकि कॉमर्शियल गैस की कीमत 6 रुपये कम कर दी गई है।

शनिदेव के भंडारे का पूजा के बाद हुआ भव्य आयोजन



 मुजफ्फरनगर l जानसठ रोड स्थित शनि देव महाराज जी के मंदिर में आज से 4 वर्ष पूर्व शनि देव जी की शीला की स्थापना की गई थी उसी क्रम में मंदिर के श्रद्धालु और कमेटी के लोग आज के दिन 4 फरवरी को प्रत्येक वर्ष शनि देव महाराज जी का जन्मदिन मनाते हैं और भंडारे का आयोजन करते हैं जिसमें सभी भक्तगण और श्रद्धालु बड़े ही श्रद्धा भाव से कार्यक्रम में उपस्थित होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं और शनि देव महाराज से मंगल कामना करते हैं आज भंडारे के आयोजन में कमेटी के सदस्य व पदाधिकारी सभासद विकल्प जैन,पूर्व सभासद दीपक गोयल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे




छह फरवरी को जिले में इन स्थानों पर रहेगा भाकियू का चक्का जाम

 


मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने 6 फरवरी के जाम को लेकर किया अपना एजेंडा जारी कर दिया है।

जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन धीरज लाटियान ने बताया कि भाकियू की बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 6 फरवरी को जनपद मुजफ्फरनगर में जाम का समय 11.00 बजे से 2.00 बजे तक रहेगा। इसमे बुढाना ब्लाॅक में बाय वाला चेक पोस्ट, बघरा ब्लाॅक में लालू खेड़ी बस स्टैंड, चरथावल ब्लाॅक में चरथावल थाना भवन रोड पुलिस चैकी व रोहाना पुलिस चैकी, पुरकाजी ब्लाॅक में भूराहेडी चेक पोस्ट, मोरना ब्लाॅक में चैधरी चरण सिंह चैक, खतौली ब्लाॅक में नावला कोठी, जानसठ में मोंटी चैराहा, सदर ब्लाक में रामपुर तिराहा, शाहपुर ब्लाॅक में थाने के सामने तिराहा, आदि प्वाइंटों पर चक्का जाम रहेगा। हालांकि जरूरी वाहनों को निकलवाया जाएगा।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया पुलिस टीम का सम्मान




मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने पटेलनगर में हुई लूट के खुलासे पर पुलिस टीम का सम्मान किया है।


माडी की धर्मशाला में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की इकाई नई मंडी उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पुलिस प्रशासन का सम्मान समाहरो आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी राजेंद्र सिंघल वे युवा नगर अध्यक्ष पुनीत सिंगल ने किया। पिछले दिनों नई मंडी में विद्युत विभाग से रिटायर्ड एसडीओ वीके अग्रवाल के यहां हुई लूट के खुलासे से प्रसन्न व्यापारियों ने सीओ सिटी कुलदीप सिंह व सीओ मंडी धनंजय कुशवाहा शहर कोतवाल योगेश शर्मा मंडी कोतवाल अनिल कपरवान व लूट का खुलासा करने वाली पूरी टीम का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने कहा कि जिस टीम भावना के साथ इतने अल्प समय में ही लूट का खुलासा किया गया यह बहुत ही सराहनीय है। इसके लिए इस पूरी टीम का स्वागत जरूरी है पुलिस हमारी सेवा के लिए 24 घंटे सड़क पर रहती है तभी हम लोग चैन से सो पाते हैं । उन्होंने पुलिस प्रशासन को व्यापारियों की तरफ से भी पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष महेश चैहान ने भी पुलिस प्रशासन की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा उपस्थित सभी व्यापारियों से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा व्यापारी अपने घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जिससे हम अपनी सुरक्षा व पुलिस प्रशासन को सहयोग दे सकें। सीओ मंडी धनंजय कुशवाहा ने कहा की व्यापारियों द्वारा दिया गया सम्मान नई स्फूर्ति लाता है आप लोगों की कभी भी कोई भी समस्या हो तो आप आ करके  सीधी बात रख सकते हैं आपकी प्रत्येक समस्या का निदान कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। शहर कोतवाल योगेश शर्मा व नई मंडी कोतवाल अनिल कपरवान ने कहा की लूट का खुलासा करना तो हमारी ड्यूटी थी मगर आपने जो स्वागत किया है उससे हमारी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है । हम हमेशा आपकी सुरक्षा के लिए खड़े हैं हमारी पूरी टीम का स्वागत करने के लिए आप सभी का धन्यवाद है लूट का खुलासा करने में इनके साथ मंडी एसएसआई अजय कुमार क्राइम ब्रांच सेतरुण कुमार शो विंदर प्रमोद शर्मा सुशील कुमार काभी स्वागत किया गया अंत में नई मंडी अध्यक्ष इंद्रसेन बिंदल ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया। अवसर पर इंद्रसेन बिंदल, जयपाल शर्मा, नीरज बंसल, आशुतोष गुप्ता, मुदित जैन,  दिनेश बंसल, प्रमोद त्यागी, सुभाष मित्तल, संजीव बत्रा, अमित राय जैन, मदन बंसल, विपिन मित्तल, अनुराग सिंघल, नरेश बंसल, विनय कुमार, बृजगोपाल छारिया, कृष्णपाल, राहुल तोमर, दीपक मित्तल, रमेश शर्मा, सुभाष मित्तल, राकेश खंडेलवाल, विजय सिंघल, विवेक अग्रवाल, जय भगवान, राजीव, पिंटू, नरेश कुमार, चैधरी महिपाल सिंह, राहुल वर्मा, नितिन कुमार, आलोक जैन, श्याम गुप्ता, राजेश गोयल, देवेंद्र जैन, पंकज अग्रवाल, सतपाल जैन, सुशील गर्ग, अजय गेम, मनमोहन मूंदड़ा, लोकेश मल्हन, गौरव जैन, शिव शंकर मित्तल, धर्मेंद्र जैन, नरेश बंसल, सरदार कुलदीप सिंह चावला, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार तेगेद्र सिंह, सचिन कुमार, ऋषभ जैन, मोहनलाल मित्तल, कपिल मल्हन, नीरज गांधी, सुधीर मित्तल, संजय एसी व प्रमोद गुप्ता आदि भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

उम्र कैद की सजा काट रहे क़ैदी ने की आत्महत्या

 बिजनौर l


बरेली सेंट्रल जेल से दीवार फांदकर भागने और बाद में पकड़ लिए गए कैदी नरपाल उर्फ सोनू ने आत्‍महत्‍या कर ली है। गिरफ्तार करने के बाद उसे बिजनौर की अस्‍थाई जेल में रखा गया था जहां उसने खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। नरपाल को मंगलवार को किरतपुर पुलिस ने पकड़ लिया था। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ था। इसके पहले रविवार की रात वह बरेली सेंट्रल जेल की दीवार फांद कर फरार हो गया था। 

रेप और हत्‍या का आरोपी नरपाल यूं आत्‍महत्‍या कर लेगा इसका किसी को अंदेशा नहीं था। रविवार की रात जेल की दीवार फांदकर भागने के बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए बरेली पुलिस की कई टीमें लगी थीं। नरपाल को मंगलवार को किरतपुर पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ था। पूछताछ के बाद पुलिस ने कैदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। नरपाल को उम्रकैद की सजा हुई थी। बरेली जेल में वह यह सजा काट रहा था। 31 जनवरी की तड़के 3 बजे वह बरेली की सेंट्रल जेल से फरार हो गया था। बरेली जेल में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिए सरिए आदि पड़े हुए थे। सरिया के सहारे उसने दीवार फांदी और फरार हो गया। फरार होने से पहले उसने कपड़े भी बदल लिए थे। उसकी गिरफ्तारी के लिए एडीजी ने 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। बरेली पुलिस फरार कैदी की तलाश में लगी थी, लेकिन मंगलवार को बिजनौर की किरतपुर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे बिजनौर की अस्‍थाई जेल में रखा गया था जहां उसने खुदकुशी कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 


वर्ष 2012 में बरेली शिफ्ट किया गया था सोनू

वर्ष 2009 की फरवरी में नरपाल उर्फ सोनू को गांव की ही एक बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सोनू को आजीवन कारावास और 15000 के अर्थदंड की सजा सुनाई थी। आजीवन कारावास की सजा होने पर साल 2012 में सोनू को बरेली की सेंटर जेल में शिफ्ट कर दिया गया

 सेंट्रल जेल में लंबरदार बन चुका था कैदी सोनू

पिछले करीब 11 सालों से जेल में ही बंद चल रहे सोनू को बरेली की सेंट्रल जेल में लंबरदार बना दिया गया था। उसके व्यवहार को देखते हुए ही लंबरदार बनाया गया। जिस रात वह फरार हुआ उस वक्त वह जेल ऑफिस के बाहर ड्यूटी कर रहा था। जिस कारण उसे इधर से उधर जाने में कोई दिक्कत नहीं हुई। दीवार फांदने से पहले उसने उसने सेंट्रल जेल की ड्रेस को बदलकर सामान्य कपड़े पहन लिए थे।था।

नोएडा के माॅल में चल रहा था सेक्स रैकेट़, 28 युवक-युवती गिरफ्तार

 


 नोएडा। दिल्ली का मिनी कनाॅट प्लेस कहे जाने वाले सेक्टर-18 स्थित वेव माॅल के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 28 युवक-युवतियों को पकड़ा। इनमें से स्पा संचालक सहित छह युवक शामिल  हैं।  स्पा सेंटर से विभिन्न तरह की आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई हैं। 

सेक्टर-18 में वेब माॅल में संचालित आनंदा स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां होने की शिकायतों के बाद  पुलिस टीम ने बुधवार रात करीब 7 बजे स्पा सेंटर पर छापेमारी की। छापेमारी से स्पा सेंटर में अफरातफरी मच गई। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर से 14 युवक और 14 युवतियों को पकड़ा है। इनमें से स्पा संचालक सुशील, उसका दोस्त और चार ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के तहत पुलिस ने सेंटर से नशीले पदार्थ सहित कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं।

 पुलिस जांच में सामने आया है कि सेंटर में स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। इसके लिए दिल्ली और हरियाणा सहित अन्य जगहों से युवतियों को बुलाया जाता था। पुलिस सेंटर से पकड़े गए अन्य युवक-युवतियों के नाम व पते की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है। पूछताछ में पता चला है कि स्पा सेंटर में आने वाले युवतियां प्रति ग्राहक 5000 से 6000 हजार रुपये वसूल करती थीं। पुलिस ने युवतियों के पास मोबाइल, लैपटाॅप व आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। बताया जा रहा है कि मोबाइल और लैपटाॅप में ग्राहकों का डाटा शामिल है। सामने आ रहा है कि स्पा सेंटर में कुछ सफेदपोश लोग भी ग्राहक के रूप में आते थे। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। इस मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।  

रणविजय सिंह, एडीसीपी ने बताया कि वेब माॅल में संचालित स्पा सेंटर में छापेमारी के दौरान 28 युवक-युवतियों को पकड़ा गया है। इनमें से स्पा संचालक सहित छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।   

रामपुर जाते प्रियंका के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकराई



नई दिल्ली। दिल्ली में ट्रैक्टर रैली में स्टंट करते समय हुई युवक नवरीत सिंह की मौत पर शोक जताने रामपुर जा रही कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। 

कई सियासी दिग्गज गुरुवार को रामपुर जा रहे हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी समेत कई दिग्गज नेता नवरीत के परिवार को ढांढस बंधाने उसके घर पहुंच रहे हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी गुरुवार तड़के सुबह रामपुर के लिए रवाना हो गई है। वह सीधे नवरीत के घर जाएंगी और उनके परिजनों से मिलेंगी। बता दें कि बीते 26 जनवरी को नवरीत टैक्टर लेकर दिल्ली गए थे, जहां हिंसा हो गई। इसी दौरान स्टंट करने में नवरीत की मौत हो गई थी।


रामपुर जाते समय हापुड़ रोड पर प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

राकेश टिकैत के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर डाली अश्लील फोटो


गाजियाबाद । भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने का मामला सामने आया है। कौशांबी थाने में दी गई शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 04 फरवरी 2021

 विज्ञापन 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 

⛅ *दिनांक 04 फरवरी 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - पौष)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - सप्तमी दोपहर 12:07 तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *नक्षत्र - स्वाती शाम 07:45 तक तत्पश्चात विशाखा*

⛅ *योग - गण्ड रात्रि 10:09 तक तत्पश्चात वृद्धि*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:17 से शाम 03:42 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:15* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:29* 

(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे जिलेवार अंतर संभव है)

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *वायु की तकलीफ में* 🌷

➡ *वायु की तकलीफ है, जोडों का दर्द है तो १०-१५ तुलसी के पत्ते, १-२ काली मिर्च, १०-१५ ग्राम गाय का घी मिलाकर खाया करें l वायु सम्बन्धी बीमारियों में आराम होगा l*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *दीर्घायु के लिए* 🌷

👉🏻 *२ ग्राम सौंठ में पानी मिलाकर रात को लोहे की कड़ाही के अंदर लेप करें l प्रातः काल वह सौंठ दूंध में मिलाकर पीने से दीर्घायुश की प्राप्ति होती है l*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *सौभाग्य और ऐश्वर्य बढाने हेतु* 🌷

🙏🏻 *शुक्रवार के दिन जो लोग अपने जीवन में सुख सौभाग्य और ऐश्वर्य को बढ़ाना चाहे वे शुक्रवार का व्रत करें | व्रत मतलब नमक -मिर्च बिना का भोजन ..खीर आदि खा सकते हैं और जप ज्यादा करें |*

🙏🏻 *पंचक आरम्भ

फरवरी 12, 2021, शुक्रवार को 02:11 am


पंचक अंत

फरवरी 16, 2021, मंगलवार को 08:57 pm


षटतिला एकादशी रविवार, 07 फरवरी 2021

जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021


09 फरवरी- भौम प्रदोष व्रत

24 फरवरी- प्रदोष व्रत


माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार

माघ अमावस्या 11 फरवरी 2021, गुरुवार


मेष 

आज आपको कड़वाहट को मीठे में बदलने की कला सीखने की जरूरत पड़ेगी। आपको आज संतान के कारण कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है, जिससे आप थोड़ा सा परेशान नजर आएंगे। साय काल के समय आज कोई रुका हुआ काम है, जिसके बनने की संभावना बनती नजर आ रही है। रात्रि का समय आप अपने प्रिय जनों से आमोद प्रमोद में समय बिताएंगे। आपको आज जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा।

वृष 

आप राजनीति के क्षेत्र में जो भी प्रयास कर रहे हैं, आज उनमें आपको सफलता मिलेगी, जो भी गठजोड़ हैं, आज उनसे आपको लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि के समय आज आपको कुछ अप्रिय व्यक्ति मिल सकते हैं, जिससे अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कुछ राहत की सांस मिलेगी। आज का दिन आपका शांति और संतोष से व्यतीत होगा।

मिथुन 

आज शाम के समय आप कोई योजना बना सकते है क्योंकि आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य आज आपको प्राप्त होता है। आज आपकी संतान की शिक्षा या उसकी प्रतियोगिता में सफलता मिलने का समाचार सुनकर आपका मन हर्षित होगा ।आपको आज किसी प्रिय वह मूल्यवान वस्तु के होने या चोरी होने का भय आपको सताता रहेगा।

कर्क 

आप अपनी संतान के दायित्व की पूर्ति कर सकते हैं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक दिखाई दे रही है। शाम के समय से लेकर रात्रि तक आज आप अपने प्रिय व्यक्तियों के दर्शन व समाचार मिलने की उम्मीद रखेंगे। आज आपका भाग्य उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। आपकी आजीविका के क्षेत्र में जो भी प्रगति है, वह आज पूरे होंगी राज्य मान प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी।

सिंह 

आपकी वाणी की सौम्यता आज आपके लिए सम्मान का कारण बनेगी। छात्र व छात्राओं को शिक्षा व प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलने की उम्मीद है। सूर्य के कारण आज आपको अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना नजर आ रही है। आप यदि आपके कोई शत्रु हैं, तो वह आज आपस में ही लड़ेंगे, जिससे वह नष्ट हो जाएंगे। आपके आमदनी के आज नए स्त्रोत बनते नजर आ रहे हैं।

कन्या

रोजगार व्यापार क्षेत्र में जारी जो भी प्रयास है। आज उनमें अल्पकालीन सफलता की प्राप्ति होती दिख रही है। आपका संतान पक्ष भी आज मजबूत नजर आ रहा है। उससे आपको कोई संतोषजनक समाचार मिलने की उम्मीद है। दोपहर के समय किसी भी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत के कारण आपके लिए खुशी की लहर दौड़ सकती है। आज आपके जो भी खर्चे और कीर्ति दोनों में वृद्धि होगी। आपके भाग्य का सितारा मजबूत रहेगा।

तुला 

यदि आपकी लेन-देन की कोई बड़ी समस्या आपको परेशान कर रही थी, तो आज वह हेल हो सकती हैं। आप को पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आज आने की खुशी होगी। आपके विरोधियों का पुरा भाव होगा। पास वह दूर की यात्रा का प्रशन प्रबल होकर स्थापित होगा। आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशियों से भरा रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां आसमान चढ़ती हुई दिखेंगी।

वृश्चिक

आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए कुछ मिलाजुला दिख रहा है। कुछ आंतरिक विकार जैसे भाइयों मूत्र रक्त अपनी जड़ जमा रहे हैं। आप आज इन सब की जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह मशवरा करने में समय व्यतीत करेंगे। आपका रोगी अवस्था में भी चलना फिरना काफी ज्यादा हो जाएग, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का भरपूर ध्यान रखना होगा।

धनु 

आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। साईं काल से लेकर रात्रि पर्यंत तक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग भाग लेने के अवसर आज आपको जरूर प्राप्त होंगे। आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे और शासन सत्ता पक्ष में निकटता विकट जोड़ का लाभ भी आपको आज मिलता हुआ नजर आ रहा है।

मकर 

आज आप अपने माता पिता का विशेष ध्यान रखें। आपको आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलती दिख रही है। यदि आजीविका के क्षेत्र में आप कोई नया प्रयास कर रहे हैं, तो आज वह फलीभूत होंगे। आपको अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर सहयोग भी पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। साय काल के समय किसी भी झगड़े के विवाद में ना पड़े। रात्रि के समय आज किसी प्रिय व्यक्ति के स्वागत का योग बन रहा है।

कुंभ 

आज का दिन आपके स्वास्थ्य और सुख में कुछ व्यवधान ला सकता है। आप आज बिना कारण निर्मल विवाद शत्रु पति अपनी बुद्धि के द्वारा किए गए कार्यों की हानि और निराशाजनक स्थिति से थोड़े दुखी होंगे। आज आपको कोई आप के विपरीत समाचार मिलेगा, जिससे आप अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें और किसी भी झगड़े या वाद विवाद से बचने की कोशिश करें।

मीन 

आज का दिन आपके दांपत्य जीवन के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। यदि आपके दांपत्य जीवन में कोई अवरोध चला रहा है, तो वह समाप्त होगा। पुत्र या पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में आज का दिन व्यतीत होगा। यदि आप अपने बहनोई और साले से कोई लेन-देन करना चाहते हैं, तो आज दिन शुभ नहीं है, इसलिए ऐसा ना करें। नहीं तो आपके उनसे संबंध खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। आज धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य के कार्यों पर आपका कुछ खर्चा हो सकता है। यात्रा से आज आप सावधान रहें क्योंकि आज आपकी कोई मूल्यवान वस्तु चोरी कर सकता है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57


  

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060    

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान 


शुभ रंग : नीला, काला, भूरा 


कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

बुधवार, 3 फ़रवरी 2021

शामली समेत कई सीएमओ बदले


लखनऊ । स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बस्ती, शामली, चंदौली, हापुड़ में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) की तैनाती की है। बस्ती में डॉ. अनूप कुमार को नया सीएमओ बनाकर भेजा गया है। वह दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय वाराणसी में वरिष्ठ परामर्शदाता थे। वहां के सीएमओ को वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय अयोध्या भेजा गया है। इसके अलावा डॉ. अजय द्विवेदी को सीएमओ चंदौली बनाया गया है। वह अभी तक एसीएमओ जौनपुर थे। डॉ. संजय अग्रवाल को सीएमओ शामली बनाया गया है। वह अभी तक एसीएमओ गाजियाबाद थे। डॉ. रेखा शर्मा को सीएमओ हापुड़ बनाया गया है। वह यहीं प्रभारी सीएमओ थीं।

गंगा एक्सप्रेस वे हरिद्वार तक बनेगा


लखनऊ । योगी सरकार गंगा एक्सप्रेस वे की लंबाई हरिद्वार तक बढ़ाने की योजना बना रही है। गंगा एक्सप्रेस वे को प्रयागराज से बढ़ा कर वाराणसी और मेरठ से बढ़ा कर हरिद्वार तक करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्सप्रेस वे के विस्तार का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। 

केंद्र सरकार के आम बजट में हाइवे-एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्यों को और विस्तार देने की योजना को देखते हुए योगी सरकार ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेस वे को मेरठ से बढ़ाकर हरिद्वार तक और प्रयागराज से वाराणसी तक विस्तार देने का प्रस्ताव जल्द तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 

विस्तार के प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस वे की लंबाई करीब 150 किलोमीटर तक बढ़ने की उम्मीद है। प्रयागराज से वाराणसी तक के विस्तार में गंगा एक्सप्रेस वे के जरिये पूर्वांचल और विंध्य क्षेत्र के कई जिलों में विकास की नई राह खुलना तय है।

उद्योग जगत की हस्तियों ने सौंपी श्री राम मंदिर के लिए राशि

 मुजफ्फरनगर l श्री राम मंदिर निधि संग्रह अभियान के अंतर्गत मीनू पेपर मिल के डायरेक्टर अजय कपूर व मनीष कपूर के आवास पर पेपर उद्योग से जुड़े उद्यमी व व्यापारियों द्वारा राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु 15 लाख रुपए की योगदान राशि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल व प्रांत सेवा प्रमुख कुलदीप, अभियान के जिला प्रमुख कुश पुरी, जिला व्यवस्था प्रमुख कुलदीप को सौंपी।

इस योगदान में जगेश कपूर, अजय कपूर व मनीष कपूर (मीनू पेपर मिल) सुनील अग्रवाल (के के डुप्लेक्स) गौरव गोयल (शक्ति क्राफ्ट एंड टिसूस) अजय पालीवाल (दिशा पेपर मिल) सौरव गोयल (गोयल पेपर) अमित मित्तल(सुयश पेपर मिल) अमित गर्ग(सिल्वर्टन पेपर मिल) देवेश बंसल (श्री भागेश्वरी पेपर मिल) शिशिर बंसल (सिद्धेश्वरी इंडस्ट्रीज) एल एम जैन (पारिजात पेपर मिल) अशोक कुमार (क्लीनिक फोटोलॉजी लिबर्टी) विवेक कपूर (यस्की इंटरनेशनल) विशाल अग्रवाल (अपोलो इंटरनेशनल) अजय अग्रवाल (अग्रवाल सेरेमिक्स) उपस्थित रहे।

इन सभी ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण पर हर्ष व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा ही आस्था का विषय है और जो यह कलंक चला आ रहा था इसकी समाप्ति की ओर एक सराहनीय कदम है। इस अभियान में सभी लोग अपने मन से जुड़े हुए हैं।


ज्योतिष के संकेत : 15 फरवरी के बाद किसान आंदोलन का पाला पलटेगा


 मुजफ्फरनगर । गुरु अस्त सरकार पस्त विपक्ष मस्त। 

ग्रह नक्षत्रों के खेल देखिए... लाल किले में घुसकर उत्पातियों ने तिरंगे का अपमान किया। सरकार देशद्रोह की FIR करके वार्ता कर रही है। छाती_पर_मूंग_दलने वाली कहावत तो आपने सुनी ही होगी, उसे चरितार्थ होते हुए भी देखना पड़ेगा। वार्ता का यह दौर अभी चलता रहेगा। ग्रहों के योग कुछ ऐसे ही संकेत दे रहे हैं। 13 फरवरी तक गुरु अस्त हैं तब तक सरकार को दबना ही पड़ेगा। 14 को गुरु महाराज सूर्य के ताप से मुक्त होंगे और सूर्य भी कुंभ राशि पर जाकर अपनी सिंह राशि को देखते हुए सत्ता को मजबूती दे पाएंगे।

ध्यान रहे कि मोदी जी का कुंडली में वृश्चिक राशि है। अर्थात सत्ता को ताकत तभी मिल पाएगी जब सूर्य (राजा) सिंह राशि को पूर्ण दृष्टि से देखें। 15 के बाद सरकार को मजबूती मिलने लगेगी और 17 फरवरी को शुक्र भी अस्त हो जाएंगे। शुक्र के अस्त होने से आंदोलन को पीछे से हवा देने वाले राजनीतिज्ञों की स्थिति कमजोर होने लगेगी।  तभी राहु जनित (वाह्य शक्तियों की) ताकत क्षीण होगी। राहु अभी फिलहाल अपने आचार्य शुक्र महाराज की वृष राशि पर बैठकर उच्च ताकत हासिल किए हुए है।  17 के बाद भी गुरु की वृष राशि और राहु पर पूरी दृष्टि रहेगी, परंतु यही दृष्टि तब विपरीत दिशा में काम करने लगेगी। अर्थात कथित किसान नेता उस समय भस्मासुर की भूमिका में आ जाएंगे और इन्हें अब तक जिनसे आशीर्वाद मिला हुआ है उन पर ही यह उलटवार शुरू कर देंगे। तब खेल बड़ा मजेदार होने वाला है। देखते जाइए, इसी महीने यह खेल पैंतरा बदलेगा क्रिकेट मैच की तरह.. फरवरी के तीसरे/ चौथे हफ्ते में ग्रह नक्षत्रों की पिच टर्न लेने लगेगी। आप वन-डे मैच या 20-20 का मजा लेना चाहते हैं लेकिन ध्यान रहे कि नियति आपको टेस्ट मैच का मजा देना चाहती है। पं अक्षय शर्मा 

निजी करण के विरोध में बिजली कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार


लखनऊ । देशभर के 15 लाख बिजली कर्मियों के साथ उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की निजीकरण की नीतियों के विरोध में एवं अन्य समस्याओं के समाधान हेतु किया प्रांतव्यापी कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। 

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर केंद्र सरकार की निजीकरण की नीतियों के विरोध में एवं बिजली कर्मियों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु आज उप्र के सभी ऊर्जा निगमों के तमाम बिजली कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों व अभियंताओं ने सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया और प्रदेश भर में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुए। अनपरा, ओबरा, पारीछा, हरदुआगंज, वाराणसी, मेरठ, आगरा, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, आज़मगढ़, बस्ती, अयोध्या, गोण्डा, बरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, झाँसी, बाँदा में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुए। राजधानी लखनऊ में शक्ति भवन पर विरोध सभा हुई। संघर्ष समिति के प्रमुख पदाधिकारियों प्रभात सिंह, जी वी पटेल, जयप्रकाश, गिरीश पांडे, सदरूद्दीन राना, राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, सुहेल आबिद, विनय शुक्ला, बृजेश त्रिपाठी, महेंद्र राय, डीके मिश्रा, शशिकांत श्रीवास्तव, प्रेम नाथ राय, पूसे लाल, एके श्रीवास्तव, वीके सिंह कलहंस, उत्पल शंकर, आरके सिंह, सुनील प्रकाश पाल, शंभू रतन दीक्षित, विशंभर सिंह, जीपी सिंह, पी एस बाजपेई ने विरोध सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने बताया कि निजीकरण का प्रयोग उड़ीसा, ग्रेटर नोएडा और आगरा में बुरी तरह विफल हो चुका है फिर भी केंद्र सरकार ने बिजली के निजीकरण हेतु इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेट) बिल 2021 एवं स्टैंडर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट जारी किया है जिससे देशभर के बिजली कर्मियों में भारी गुस्सा है। केंद्र सरकार के निर्देश पर केंद्र शासित  प्रदेशों चंडीगढ़ और पांडिचेरी में बिजली के निजीकरण की प्रक्रिया तीव्र गति से चल रही है जिससे बिजली कर्मियों में भारी गुस्सा है।  

उन्होंने बताया कि बिजली कर्मचारियों की प्रमुख मांगे इलेक्ट्रीसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021 व स्टैन्डर्ड बिडिंग डॉक्युमेंट वापस लेना,निजीकरण की सारी प्रक्रिया निरस्त करना, ग्रेटर नोएडा का निजीकरण व आगरा फ्रेंचाइजी का करार समाप्त करना, विद्युत उत्पादन, पारेषण और वितरण निगमों को एकीकृत कर यूपीएसईबी लिमिटेड का गठन करना, सभी बिजली कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करना, तेलंगाना की तरह संविदा कर्मचारियों को नियमित करना और सभी रिक्त पदों विशेषतया क्लास 3 और क्लास 4 के रिक्त पदों को प्राथमिकता पर भरना, सभी संवर्ग की वेतन विसंगतियां दूर करना और तीन पदोन्नत पद का समयबद्ध वेतनमान प्रदान करना हैं।

गौरव स्वरूप ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ



मुजफ्फरनगर । समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर शुभारंभ किया। 

आज ग्राम भंडुरा में संधावली और ककरौली  टीम के बीच फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता गौरव  स्वरूप रहे। विशिष्ट अतिथि महानगर महामंत्री समाजवादी पार्टी शलभ गुप्ता एड.,वरिष्ठ सपा नेता अनीस जैदी,वरिष्ठ सपा नेता जमशेद भंडुरा ,बलिस्टर प्रधान रहे।

सर्वप्रथम टूर्नामेंट आयोजकों ने गौरव स्वरूप को माला पहनाकर और बुके भेट स्वागत किया विशिष्ट अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया गया।गौरव स्वरूप ने फीता काटकर टूर्नामेंट का आरंभ किया।

गौरव स्वरूप ने खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेल उत्साहवर्धन किया और कहां जीवन मै खेल बहुत जरूरी है युवा वर्ग देश की रीढ़ होता है आज आप गांव मै खेल रहे  हो सकता है कल को देश के लिए इंडिया की टीम मै खेले ,गौरव स्वरूप द्वारा टूर्नामेंट आयोजको को अपनी ओर से 21000  भी दिए गए । सैंकड़ों की तादाद मै दर्शक मोजूद रहे।

कोरोना से महिला की मौत, 4 नये मामले मिले


मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में आज 4 कोरोना पॉजिटिव मिले है जबकि 4 को डिस्चार्ज किया गया है। एक महिला की मौत हो गई है। जिसके बाद जनपद में एक्टिव केस की संख्या 87 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आज मिले कोरोना संक्रमितों में जनकपुरी से 1, गांधी कॉलोनी से 3 संक्रमित मिले है। जबकि 56 वर्षीय सुषमा पत्नी दीन दयाल अंकित विहार की मौत हो गई है। जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या 87 रह गई है।

नगर पंचायत जानसठ मुजफ्फरनगर में चौरी चौरा शताब्दी समारोह का आयोजन

 मुजफ्फरनगर l


नगर पंचायत जानसठ में चौरा चौरी शताब्दी समारोह आयोजित किया गया आयोजन में अमर शहीदों के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया तथा उनके सच्चे देश भक्ति भावना के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए नगर को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ ली गई! आयोजन में नगर में स्वच्छता के लिए अच्छा कार्य किए जाने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं नगर में कई वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाते हुए कूड़ा मुक्त कराया गया, कीटनाशक छिड़काव कराया गया साथ ही नगर में देशभक्ति गीतों का प्रचार प्रसार पूरा दिन होता रहा *कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन शहरी के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सरदार बलजीत सिंह,अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला, जिला समन्वयक अजय कुमार तथा नगर पंचायत के सभी कार्मिकों ने भाग लिया l

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...