सोमवार, 1 फ़रवरी 2021
क्या मुजफ्फरनगर के हजारो परिवारों को घर से बेघर कर देगा जिला प्रसाशन ?
मुजफ्फरनगर की महिला पुलिसकर्मी मेघा की मौत
आज बिजनौर की महापंचायत में होगा किसानों का जमावड़ा
मेरठ के होटल में पकड़ा सैक्स रैकेट
मेरठ। बाई पास पर आज एएचटीयू के प्रभारी ब्रजेश शर्मा के नेतृत्व में हुई छापेमारी में ऐसे ही एक सेक्स रैकेट को पकड़ा। ये छापेमारी आज बाय पास स्थित होटल में हुई। ये छापेमारी मुखबिर की सूचना पर की गई। काफी दिनों से एनजीओ मिशन रेस्क्यू ऑपरेशन लगी हुई थी आज सफलता प्राप्त हुई। छापेमारी में 3 लड़कियां और 1 लड़के आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। लड़को को पुलिस ने थाना टीपी नगर भेज दिया और लड़कियों को एएचटी यू थाने भेज दिया गया। बताया जाता है होटल ग्रीन पैलेस में काफी समय से ये धंधा चल रहा था। प्रभारी ब्रजेश शर्मा ने बताया कि पकड़ी गई लड़कियों ने जानकारी दी है कि पूरी धंधे की डीलिंग वॉट्सएप पर होती थी। पुलिस होटल संचालक के खिलाफ भी कार्यवाही कर रही है।
आज का पंचांग और राशिफल एक फरवरी 2021
🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 01 फरवरी 2021*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - शिशिर*
⛅ *मास - माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - पौष)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - चतुर्थी शाम 06:24 तक तत्पश्चात पंचमी*
⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी रात्रि 11:58 तक तत्पश्चात हस्त*
⛅ *योग - अतिगण्ड सुबह 09:46 तक तत्पश्चात सुकर्मा*
⛅ *राहुकाल - सुबह 08:40 से 10:04 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:17*
⛅ *सूर्यास्त - 18:27*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -*
💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌷 *पौष्टिक गुणों से युक्त तिल की बर्फी* 🌷
🍛 *१ – १ कटोरी तिल व मूँगफली अलग – अलग सेंकलें व एक सूखा नारियल – गोला किस लें | ५०० ग्राम गुड़ की दो तार की चाशनी बनाकर इन सबकी बर्फी जमालें |*
💪🏻 *स्वादिष्ट व पौष्टिक गुणों से युक्त यह बर्फी शीत ऋतु में बहुत लाभकारी है |*
🌷 *वात और पित्त सम्बन्धी बीमारियों में* 🌷
🌿 *३ नीम के पत्ते, २ बेल के पत्ते और २ काली मिर्च......उनको अच्छी तरह से पीसें और १ कप (७०-८० ml) पानी में घोल के सुबह शाम पिया करें .......तो वात और पित्त सम्बन्धी बीमारियाँ मिटेंगी और भूख भी अच्छी लगेगी l*
🌷 *ग्रह दोष की शांति के लिए* 🌷
🙏🏻 *कुंडली में ग्रहों की अशुभ स्थिति हो तो दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है। किसी एक ग्रह की वजह से भी हमारे कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यहां जानिए ज्योतिष शास्त्र के कुछ ऐसे उपाय,जिनसे ग्रहों के दोष दूर होते हैं और बाधाएं दूर हो सकती हैं।*
▶ *सूर्य से संबंधित दोष को दूर करने के लिए शिवलिंग पर पीले फूल अर्पित करना चाहिए ।*
▶ *चंद्र से संबंधित दोष दूर करने के लिए शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।*
▶ *मंगल दोष दूर करने के लिए शिवलिंग पर कुम -कुम और लाल पुष्प अर्पित करना चाहिए ।*
▶ *बुद्ध संबंधित दोषों से मुक्ति के लिए शिवलिंग पर बिल्ब पत्र अर्पित करें ।*
▶ *गुरु के दोषों को दूर करने के लिए शिवलिंग पर चने की दाल और बेसन के लड्डू अर्पित करें।*
सूर्योदय: 🌄 ०७:१८
सूर्यास्त: 🌅 ०५:५४
चन्द्रोदय: 🌝 २१:३९
चन्द्रास्त: 🌜०९:३८
अयन 🌕 उत्तराणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ❄️ शिशिर
शक सम्वत: 👉 १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७७ (प्रमादी)
मास 👉 माघ
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 चतुर्थी (१८:२४ तक)
नक्षत्र 👉 उत्तराफाल्गुनी (२३:५८ तक)
योग 👉 अतिगण्ड (०९:४६ तक)
प्रथम करण 👉 बव (०७:२५ तक)
द्वितीय करण 👉 बालव (१८:२४ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मकर
चंद्र 🌟 कन्या
मंगल 🌟 मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कुम्भ (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 मकर (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र 🌟 मकर (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 वृष
केतु 🌟 वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०९ से १२:५२
अमृत काल 👉 १७:१० से १८:४०
विजय मुहूर्त 👉 १४:१८ से १५:०१
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:४३ से १८:०७
निशिता मुहूर्त 👉 ००:०४ से ००:५७
राहुकाल 👉 ०८:२८ से ०९:४९
राहुवास 👉 उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड 👉 ११:१० से १२:३१
होमाहुति 👉 मंगल (२३:५८ तक)
दिशाशूल 👉 पूर्व
नक्षत्र शूल 👉 उत्तर (२३:५८ तक)
अग्निवास 👉 पाताल (१८:२४ से पृथ्वी)
चन्द्रवास 👉 दक्षिण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ - अमृत २ - काल
३ - शुभ ४ - रोग
५ - उद्वेग ६ - चर
७ - लाभ ८ - अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - चर २ - रोग
३ - काल ४ - लाभ
५ - उद्वेग ६ - शुभ
७ - अमृत ८ - चर
नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पूर्व (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
*🙏बुध अस्त पश्चिम में २२:५४ से आदि।🅿*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २३:५८ तक जन्मे शिशुओ का नाम
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (टे, टो, प, पी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम हस्त नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (पू) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी आपके धन कोष अथवा अन्य सुख के साधनों में वृद्धि करेगा। कार्य व्यवसाय में पहले से चल रही योजना फलीभूत होने से धन की आमद होगी। भविष्य के लिये भी लाभ के सौदे हाथ लगेंगे। सहकर्मियों का साथ मिलने से निश्चित कार्य समय से पूर्ण कर सकेंगे। महिलाये को शारीरिक कमजोरी के कारण दैनिक कार्यो के अतिरिक्त घर की व्यवस्था सुधारने में परेशानी होगी। कंजूस प्रवृति के कारण घर के किसी सदस्य से मतभेद की संभावना है। आज आप अपनी गलती जानते हुए भी अपनी बात पर अडिग रहेंगे जिससे आस-पास का वातावरण कुछ समय के लिये खराब होगा। व्यवसायिक यात्रा से लाभ हो सकता है। छोटी-मोटी व्याधि को छोड़ सेहत सामान्य रहेगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको पूर्व में की किसी गलती अथवा आचरण का अफसोस होगा गलती मान लेने पर आपसी मतभेद शांत होंगे। घरेलू कार्य अथवा परिजनों की आवश्यकता पूर्ति समय से करेंगे। कार्य क्षेत्र से आज लाभ की संभावनाए कम ही रहेंगी धन की आमद अल्प रहने से खर्चो पर नियंत्रण करना पड़ेगा। घर का वातावरण मंगलमय रहेगा धार्मिक पूजापाठ में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। दैनिक जीवन की उलझनों के बाद भी विवेक जाग्रत रहने से मन शांत रहेगा। विरोधी किसी भी प्रकार से आपकी शांति को भंग नही कर पाएंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह है। दिन के आरंभ से ही मन मे अकारण क्रोध रहेगा। परिजनों से जिस बात का भय रहेगा मध्यान तक उसके पूर्ण होने पर वातावरण खराब होगा। भाई बंधुओ में भी किसी ना किसी कारण से अनबन रहेगी। कार्य क्षेत्र पर सामान्य दिनचार्य रहते हुए भी किसी से धन को लेकर उग्र वार्ता होने की संभावना है। आज आप वरिष्ठ व्यक्तियों के परामर्श को भी नजरअंदाज करेंगे जिसके परिणाम स्वरूप किसी ना किसी रूप में धन एवं सम्मान हानि देखनी पड़ेगी। लोगो को शक की दृष्टि से देखने आपको महत्त्व नही मिलेगा। औरो को बेचैनी में डालकर स्वयं अपने मे मस्त रहेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपनी व्यवहार कुशलता से बिगड़े कार्यो को भी बनाने की क्षमता रखेंगे। मित्र परिजन विषम परिस्थितियों से बाहर निकालने के लिये आपका सहयोग मांगेंगे अपना महत्त्व बढ़ता देख थोड़ी बहुत अहम की भावना भी आएगी जरूरत मंदों को व्यर्थ के चक्कर लगवाएंगे। कार्य क्षेत्र पर जिस काम को हाथ मे लेंगे उसमे निश्चित सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में भी सफल होने की संभावना अधिक है। बेरोजगार लोग आज प्रयास करें अवश्य अनुकूल रोजगार से जुड़ सकते है। व्यवसाय में मंदी के बाद भी धन का प्रबंध आवश्यकता के समय कही ना कही से हो ही जायेगा। खान-पान संयमित रखें सेहत खराब हो सकती है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। पूर्व में किये शुभकर्मों का फल आज किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विरोधी चाहकर भी आपको क्षति नही पहुचा सकेंगे। समाज के उच्चप्रतिष्ठित लोगो के साथ मेलजोल बढेगा आपकी क्षवि भी उच्चवर्गीय जैसी बनेगी। लेकिन कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी ईर्ष्या का भाव रखेंगे जानबूझ कर बना बनाया कार्य बिगाड़ सकते है सतर्क रहें। धन की कामना समय से थोड़ा विलम्ब लेकिन पूर्ण होगी। गृहस्थ सुख उत्तम रहेगा। भजन पूजन में समय देंगे। सेहत का भी ख्याल रखें।🅿
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप अपने हास्य भरे व्यवहार से आस पास का वातावरण खुशनुमा बनाएंगे। व्यवहार में भी नरमी रहने से लोग आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे। कार्य क्षेत्र की चुनोतियाँ कुछ समय के लिये दुविधा में डालेंगी समय पर सहयोग मिलने पर इनसे भी पार पा ही लेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर आज ज्यादा तामझाम में नही पड़ेंगे दोपहर तक लाभ की संभावनाए ही दिखेंगी इसके संध्या के आसपास अकस्मात होने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। महिलाये अधिक चंचल रहेंगी खुद किसी को कुछ भी बोलेंगी लेकिन किसी की मामूली बात को दिल से लगा लेंगी। जुखाम-बुखार होने से परेशानी होगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपकी आशाओ के विपरीत रहने वाला है अतिमहत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें अथवा आगे के लिए निरस्त करें। जहाँ से लाभ की उम्मीद लगाए रहेंगे वहां हानि होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र के साथ घरेलू कार्य करते समय सावधानी बरतें टूट-फुट अथवा अन्य क्षति हो सकती है। आर्थिक योजनाए आज किसी ना किसी कारण से अधर में लटकी रहेंगी। खर्च निकालने के लिये ले देकर कार्य करना पड़ेगा। मित्र रिश्तेदारों से कोई अशुभ समाचार मन की बेचैनी बढ़ायेगा। परिजन को छोड़ अन्य लोगो से मदद की आशा ना रखें। स्वास्थ्य में उतारचढ़ाव लगा रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन साधारण रहेगा आज आप अपनी व्यक्तिगत उलझनों के कारण अन्य लोगो को परेशान करेंगे लेकिन ध्यान रहें गुप्त बातो को आज परिजनों से भी ना बाटें। आप जिसे अपना हितैशी समझेंगे वही आपका भेद सार्वजनिक करके परेशानी बढ़ायेगा। कार्य व्यवसाय से भी निराशा ही मिलेगी फिर भी एक दो लाभ कमाने के अवसर अवश्य मिलेंगे इन्हें हाथ से ना जाने दें अन्यथा ज्यादा पाने के चक्कर मे इनसे भी हाथ धोना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण में स्वार्थ सिद्धि की भावना रहेगी इच्छा पूर्ति होने तक ही स्नेह सम्मान मिलेगा अन्यथा नही। स्वास्थ्य आज फिर से नरम होगा सचेत रहें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन सिद्धिदायक है लेकिन आज किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी योजना बनाकर ही करें सफलता निश्चित मिलेगी इसके विपरीत जल्दबाजी में किया कार्य केवल हानि ही कराएगा। आध्यात्म में भी उन्नति के योग बन रहे है पूजा पाठ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नौकरी वाले जातक अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलने से उत्साहित रहेंगे। सरकारी कार्य मे आज आलस ना करें थोड़ी सी भागदौड़ से पूर्ण हो सकते है। सरकारी क्षेत्र से शुभ समाचार मिलेंगे। लोन अथवा अन्य धन संबंधित कागजी कार्य आज करना उत्तम रहेगा। परिवार में शांति रहेगी लेकिन महिलाओ का मन आज असंतुष्ट ही रहेगा। ठंडी चीजो का सेवन करने से बचे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपको अपनी बुद्धि चातुर्य पर गर्व रहेगा। अतिआत्मविश्वास से भरे रहेंगे प्रत्येक कार्य को मामूली समझ कर बाद के लिये टालेंगे परन्तु अंत समय मे पूर्ण करने में पसीने छूटेंगे। सरकारी कार्य को लेकर भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। काम-धंधा पहले से कुछ कम रहेगा जोड़ तोड़ कर ही धन की प्राप्ति हो सकेगी। आज कम समय और परिश्रम से अधिक लाभ कमाने की योजना मन मे रहेगी लेकिन अवसर ना मिलने के कारण लाभ नही उठा सकेंगे। महिलाये जितना कार्य करेंगी उससे ज्यादा सुनाएंगी। घर के सभी सदस्य स्वय को दूसरे से बेहतर प्रदर्शित करेंगे। छोटी-छोटी बातों पर नोकझोंक होगी। दिनचार्य संयमित ना रहने से सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप दिनभर शारीरिक समस्या से जूझेंगे मौसमी बीमारियों का प्रकोप परिवार के सदस्यों को भी प्रभावित करेगा। अव्यवस्था रहने से प्रत्येक कार्य विलम्ब से चलेंगे पूर्ण होने में भी विलम्ब होगा। कार्य व्यवसाय से आज ज्यादा उम्मीद नही रहेगी आज पूर्ण होने वाले कार्य भी दौड़-धूप की कमी के कारण आगे के लिये निरस्त होंगे। धन संबंधित समस्या नही रहेगी फिर भी व्यर्थ के खर्च आने से मन दुखी होगा। महिलाये चाह कर भी घर को व्यवस्थित रूप से चलाने मे असफल रहेंगी। संध्या के समय परेशानी बढ़ेगी। घर अथवा बाहर किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप दैनिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे दिनचार्य उटपटांग रहने से निराश भी होंगे मध्यान तक किसी भी कार्य को दिशा ना मिलती देख मेहनत व्यर्थ होती प्रतीत होगी लेकिन हताश ना हो आज देर से ही सही लाभ अवश्य होगा। आर्थिक मामले अन्य कार्यो की अपेक्षा ज्यादा उलझेंगे फिर भी संध्या तक धन की आमद संतोषजनक हो जाएगी। अधिकारियो से सतर्क रहना पड़ेगा गलती करने पर ज्यादा भार सौपेंगे। महिलाओ का मन आध्यात्म में डूबा रहेगा मनोकामना पूर्ति में विलंब से उदास रहेंगी। आकस्मिक कार्य आने से यात्रा अथवा अन्य आवश्यक कार्य निरस्त करने पड़ेंगे।
🙏🔥🌹🌞🅿🚩💖🎂🙏
▶ *शुक्र के दोष दूर करने के लिए शिवलिंग पर हर रोज जल अर्पित करें ।*
▶ *शनि, राहु और केतु से संबंधित दोषों से मुक्ति के लिए शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करना चाहिए ।*
🙏🏻🌷💐🌹🅿🍀🌺💐
रविवार, 31 जनवरी 2021
आम बजट से व्यापारी वर्ग को बडी उम्मीदें
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों की निगाहें कल केंद्रीय बजट पर टिकी हुई हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अनिल कंसल (प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री)ने कहा कि,कोरोना काल में लॉक डाउन के दौरान देश भर में आवश्यक सामानों की आपूर्ति को बनाये रखने में देश के व्यापारियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन उसके बावजूद भी विभिन्न आर्थिक पैकजों में व्यापारियों को कोई भी आवंटन न होने से निराश देश भर के व्यापारियों ने कल संसद में प्रस्तुत होने वाले केंद्रीय बजट पर भारी उमीदें बाँधी हुई हैं, सरकार अपनी आय के स्त्रोत बढ़ाने के लिए संभवत कुछ कर लगाने की घोषणा कर सकती है लेकिन सरकार को 60 साल से ऊपर के व्यापारियों का भी विशेष धयान रखते हुए उनके द्वारा बैंक व पोस्ट ऑफिस में जमा धन पर ब्याज दर बढ़ा कर उप्लब्ध कराये व उनके जीवन को सुगम बनाने में सहयोग करे।सरकार को यह देखना होगा कि, कर कहाँ लगेगा और उसका व्यापार एवं उद्योग पर क्या प्रभाव पड़ेगा की बजट में एक नेशनल ट्रेड पालिसी फॉर रिटेल ट्रेड, ई कॉमर्स पालिसी एवं एक ई कॉमर्स रेगुलेटरी अथॉरिटी का गठन तथा एक वोलंटरी डिस्क्लोज़र स्कीम (वीडीएस) भी घोषित होनी जरूरी है। हर्षवर्धन जैन (प्रदेश संगठन मंत्री) ने बताया कि वीडीएस स्कीम के अंतर्गत घोषित करने वालों से कोई पूछ ताछ न होने का आश्वासन भी दिया जाना आवश्यक है*
*अमित गर्ग (प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष) ने कहा की देश में कथित रूप से छिपे हुए कारोबार को मुख्य धारा से जोड़ा जा सके,व्यापारी वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं और उन्हें उम्मीद है की बजट में व्यापारियों को बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों से कम ब्याज पर तथा आसान शर्तों पर कारोबार के लिए धन मिले, इसकी नीति बजट में अवश्य घोषित होगी वहीँ कॉर्पोरेट सेक्टर पर जिस प्रकार से आय कर की उच्चतम सीमा 25 % है, व्यापारियों पर भी यह लागू होने का एलान भी बजट में होना चाहिए। जयवीर सिंह प्रदेश महामंत्री युवा ने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकल पर वोकल तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के लिए देश के व्यापारियों, कारीगरों,हस्तशिल्पी एवं देश की प्राचीन कला का काम करने वाले लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु भी एक व्यापक योजना बजट में घोषित होनी चाहिए। देश में महिला उद्यमियों के बढ़ावा देने के लिए भी बजट में एक विशेष प्रावधान की उम्मीद व्यापारी लगाए बैठें।*
*राधेश्याम विश्वकर्मा प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा की जीएसटी कर प्रणाली जो बेहद जटिल हो गई है उसके सरलीकरण की नीति भी बजट में घोषित हो वहीँ दूसरी ओर व्यापारियों पर लगे सभी प्रकार के कानूनों की समीक्षा के लिए एक टास्क फाॅर्स के गठन की घोषणा भी बजट का हिस्सा हो सकती है ! देश में घरेलू व्यापार पर लगे लगभग 28 तरह के लाइसेंस के स्थान पर आधार की तरह केवल एक लाइसेंस लागू करने की घोषणा भी बजट में होनी चाहिए, राकेश अग्रवाल (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) ने कहा कि,वहीँ इज ऑफ़ ड्यूइंग बिजनिस को बढ़ावा देने के लिए भी एक व्यापक योजना बजट का हिस्सा हो सकती है ! उन्होंने यह भी कहा की देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर जवानों तथा देश के सभी राज्यों की पुलिस के लिए एक विशेष कोष की स्थापना की घोषणा भी बजट में हो जिसमें देश के नागरिक स्वेच्छा से धन दे और वो दिया हुआ धन आयकर से मुक्त होना चाहिए।*
*विपुल भटनागर व जितेन्द्र कुच्छल प्रदेश मंत्री ने कहा की सरकार द्वारा सभी विभागों को ई सिस्टम से जोड़ चुकी है , इस दृष्टि से सभी कर एवं अन्य कानूनों की समय पर पालना के लिए जरूरी है की व्यापारियों को भी कम्प्यूटरीकृत प्रणाली से जोड़ा जाए।नरेन्द्र मित्तल नगर अध्यक्ष व नगर महामंत्री सुमित गर्ग ने कहा कि,इस दृष्टि से व्यापारियों को कंप्यूटर एवं उससे सम्बंधित सामन खरीदने पर सरकार की और से सहायता देने का प्रावधान भी बजट की एक उम्मीद है। वहीँ कमलकिशोर गोयल व प्रमोद गोयल व शिवम सिंघल ने कहा की देश के रिटेल व्यापार के वर्तमान स्वरुप के आधुनिकीकरण के लिए भी सरकार की कोई सहायता योजना समय की मांँग है।*
*नई मंडी अध्यक्ष प्रवीण जैन व कोषाध्यक्ष विमल गुप्ता ने कहा की डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए बैंकों द्वारा लगाए जाने वाले चार्ज को एक सब्सिडी के माध्यम से सरकार सीधे बैंकों को देने की नीतिगत घोषणा को भी बजट का हिस्सा बनाया जाना चाहिए, राजीव गुप्ता अंसारी रोड़ अध्यक्ष व नगर ऑडिटर अजय गर्ग व मुकेश गुप्ता ने देश के निर्यात व्यापार को ज्यादा से ज्यादा आगे बढ़ाने के लिए व्यापारियों एवं अन्य लोगों को प्रोत्साहित करने की योजना भी बजट में घोषित होना भी आज की जरूरत है।*
*विनोद अग्रवाल व सोहनलाल गर्ग मीडिया प्रभारी ने कहा की देश में लगभग 8.5 करोड़ व्यापारी हैं जो सालाना 80 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करते हैं, और लगभग 40 करोड़ लोगों को रोजगार देते हैं सरकार इस पर भी ध्यान देते हुए व्यापारियों की हित की नितियाँ बनाये व्यापारी इस देश का भाग्यविधाता व कर दाता है, इसके कर के बिना देश का विकास संभव नहीं है।*
दूध के कैंटर ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी समेत तीन की जान ली
गाजियाबाद । विजय नगर इलाके में एक दूध के कैंटर ने सड़क पर खड़े राहगीरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 5 लोग घायल हैं। मृतकों में एक ट्रैफिक पुलिस का जवान भी शामिल है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की शाम एनएच-9 पर विजय नगर इलाके में सड़क पर कुछ लोग खड़े थे। तभी एक दूध का कैंटर आया और सड़क पर खड़े लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। मृतकों में शामिल ट्रैफिक पुलिस के कॉन्स्टेबल मनोज सिह (32) पुत्र शिवराज सिंह निवासी बरौला अलीगढ़ के रहने वाले थे।
हादसे के वक्त मनोज सिंह विजय नगर तिराहे पर ट्रैफिक संचालित कर रहे थे। मनोज के परिवार में अब पत्नी के अलावा दो माह की बेटी है। बेटी के पैदा होने के बाद अवकाश नहीं होने की वजह से मनोज केवल एक बार उसका चेहरा देख पाए थे। हालांकि अब वह जल्दी ही अवकाश लेकर पत्नी और बेटी के पास जाने वाले थे।
अब मंत्री कपिल देव अग्रवाल को मिली धमकी वाली कॉल
मुजफ्फरनगर । राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल को भी उसी फोन नंबर से धमकी भरी कॉल आई है जिससे विधायक उमेश मलिक को धमकी दी गई थी।
बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक के बाद यूपी सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को भी उसी नंबर से कॉल पर धमकी दी गई है। सूचना पर नई मंडी कोतवाल अनिल कपरवान मंत्री के घर पहुंचे और उनसे मामले की जानकारी ली।
मुजफ्फरनगर की महिला पुलिसकर्मी को गोली मार सिपाही ने खुद को भी मार ली गोली
अमरोहा । गजरौला थाना क्षेत्र में सिपाही ने महिला सिपाही को गोली मारकर खुद को गोली मार ली। जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत देखते हुए दोनों को ही हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गांव सालाखेड़ी निवासी महिला कांस्टेबल मेघा चौधरी पुत्री सर्वेंद्र बीते करीब दस माह से गजरौला थाने में तैनात हैं। वह शहर के मोहल्ला अंवतिका नगर निवासी हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार के मकान में किराए पर रहती है। पास ही में अमरोहा जनपद के सैद नगली कस्बे में डायल 112 पर तैनात सिपाही मनोज शर्मा भी किराये पर रहता था जो फिलहाल सैदनगली थाना क्षेत्र में रह रहा है। रविवार देर शाम सिपाही मनोज शर्मा तमंचा लेकर सिपाही मेघा के कमरे पर पहुंचा और मेघा को गोली मार दी और खुद को भी गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद मामले की जानकारी होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही ग़जरौला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायल सिपाहियों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से दोनों की हालत नाजुक देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमरोहा सुनीति ने घटनास्थल का मुआयना किया ओर पूरी जानकारी हासिल की।
घटना की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि महिला सिपाही गजरौला थाना में जबकि आरोपी सिपाही मनोज डायल 112 में सैदनगली कस्बे में तैनात है। किसी बात को लेकर सिपाही ने तमंचे से महिला सिपाही को गोली मार दी और खुद को भी गोली मारकर घायल कर दिया है। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और दोनों ही मुरादाबाद में भर्ती है।
अब 5 फरवरी को शामली में किसान महापंचायत की हुंकार
पुलिस चौकी से निकलते छात्र की निर्मम हत्या
मुज़फ्फरनगर । तितावी थाना क्षेत्र के बघरा में एक छात्र की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से छात्र की हत्या हुई।
बताया गया है कि मृतक युवक के साथ कुछ युवक मारपीट कर रहे थे। मामला पुलिस तक पहुंचा लेकिन मारपीट कर रहे युवकों को पुलिस ने चौकी से ही छोड़ दिया। बताया जाता है कि पुलिस चौकी से छूटने के बाद चंद कदमो की दूरी पर युवकों ने छात्र की हत्या कर दी। हत्या से पहले भी चौकी से चंद कदमों की दूरी पर ही छात्र के दोस्त छात्र के साथ मारपीट कर रहे थे। इसके बाद छात्र ने पुलिस चौकी पर भाग कर जान बचाई थी। बाद में पिटाई करने वाले युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। वहां से चंद मिनटों के बाद ही चौकी से ही आरोपियों को पुलिस ने रिहा कर दिया। इसके बाद पुलिस चौकी से निकलते ही आरोपियों ने छात्र को मारपीट कर चलते ट्रक के नीचे डाल कर मार डाला।
तितावी थाने क्षेत्र के बघरा पुलिस चौकी के पास की इस घटना से परिजनों में रोष है।
श्री राम मंदिर निर्माण के लिए उद्योगपतियों ने दिया चंदा
विक्रम सैनी की भाकियू पर फेसबुक पोस्ट से मचा घमासान
मुजफ्फरनगर । भाकियू पर खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी की फेसबुक पोस्ट से घमासान मच गया है। विधायक की भाकियू प्रवक्ता पर की गई पोस्ट से भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश बन गया है। कार्यकर्ताओं ने विधायक की पोस्ट पर माफी न मांगने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर इस पोस्ट में विपक्षी दलों के सीधे तौर पर भाकियू के मंच पर दिखने के बाद की गई टिप्पणी को भाजपा की ओर से जवाबी कार्रवाई मानी जा रही है।
कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत पर भाजपा विधायक ने फेस बुक पर विवादित पोस्ट की है। फेसबुक पर तेजी से वायरल हो रही पोस्ट से भाकियू कार्यकर्ताओं ने आक्रोश बना हुआ है।
अखिलेश यादव से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल
नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी नेताओं ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से दिल्ली में मुलाकात की सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट,सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे थे। सपा मुखिया ने प्रमोद त्यागी एडवोकेट वे उनके साथ गए पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से किसान आंदोलन पर पूरी जानकारी लेते हुए किसान महापंचायत व विगत दिनों सपा द्वारा मुजफ्फरनगर में किसानों के समर्थन में किए गए आंदोलन की समस्त जानकारी लेते हुए प्रमोद त्यागी एडवोकेट के नेतृत्व में किए जा रहे पार्टी के प्रोग्रामों की प्रशंसा की,तथा सपा प्रतिनिधिमंडल को किसान आंदोलन व किसानों पर भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचार पर खुलकर बोलने के लिए कहा। सपा प्रतिनिधि मंडल में सपा के पूर्व प्रत्याशी चरथावल मुकेश चौधरी,पूर्व सपा प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाक़त अली,सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती विगत दिनों सपा में शामिल हुए सैयद अली अब्बास काजमी सपा कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, अंजुम कमाल जोली प्रधान शाह रजा नकवी सपा के छात्र नेता युसूफ गौर हनी डॉ नूर हसन सलमानी आदि मौजूद रहे।
एम एल सी दिनेश गोयल का स्वागत किया
मुजफ्फरनगर । अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन इकाई मुजफ्फरनगर के द्वारा दिनेश गोयल विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) का के•संस भगत सिंह रोड मार्केट पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया वैश्य समाज के व्यापारी बंधुओं द्वारा वह अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी राहुल गोयल अध्यक्ष, शिशु कांत गर्ग एडवोकेट महासचिव, श्रवण गुप्ता सचिव ने मैं श्री दिनेश गोयल जी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया, राकेश गोयल के•संस,सतीश गोयल सर्राफ, श्रवण कुमार सर्राफ, अशोक अग्रवाल, अमित गोयल बोबी सभासद,सुनील सिंघल वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिनेश गोयल जी को फूलों का गुलदस्ता व आईवीएफ का फटका पहना कर अभिनंदन किया भगत सिंह रोड के व्यापारियों ने फूलों की माला पहनाकर जोरदार तरीके से स्वागत किया माननीय दिनेश गोयल एमएलसी ने कहा कि मेरा समाज मेरे साथ था इस कारण से मेरी इतनी बड़ी जीत हुई है मैं सदैव वैश्य अग्रवाल समाज का ऋणी रहूंगा और अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन सम्मेलन के राहुल गोयल अध्यक्ष, श्रवण गुप्ता,शिशु कांत गर्ग, रोहित गोयल, अंकुर जैन,सुरेश गोयल, नवीन गुप्ता वह अन्य सभी पदाधिकारी का दिल से आभारी रहूंगा इस अवसर पर एडीजी क्रिमिनल के पद पर मनोनीत हुए श्री जोगेन्दर गोयल एडवोकेट को श्री दिनेश गोयल एमएलसी द्वारा पगड़ी पहनाकर सम्मान किया इस भव्य कार्यक्रम में राहुल गोयल,श्रवण गुप्ता, संजय जिंदल काका, अरुण लाला, अश्वनी संगल, संजीव जैन, प्रमोद जैन, हिमांशु गोयल, सुनील तायल, नितिन जैन, जगत लाल जी, विकास ग्रोवर, सरदार मंजीत, आनंद अग्रवाल, राजीव मित्तल, संजय मुद्गल, नवीन गुप्ता ठेकेदार वह भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर भिड़े दो गुट
मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना के कालेज में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। मामला पुलिस में पहुंचा तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार के दिन कस्बा बुढ़ाना के बड़ौत रोड के समीप स्थित एक कालेज के कुछ छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। बताया जाता है कि छात्रों के दो गुटों में हुई लड़ाई की लाइव मारपीट वायरल हो गई। बताया जाता है कि ये मारपीट कालेज की एक छात्रा से छेड़खानी को लेकर हुई है। आरोप है कि एक पक्ष छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था। जब दूसरे ग्रुप ने इस बात का विरोध किया तो फिर दोनों गुटों में आपस में मारपीट हो गई। आरोपी फरार हो गए। जिसमें एक गुट के छात्र की जमकर पिटाई की गई। घायल छात्र ने अपने साथियों के साथ बुढ़ाना कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर पुलिस से आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बुढ़ाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक को मिली हत्या की धमकी
विधायक उमेश मलिक को भी रात पाकिस्तान से 9412211911 पर whatsapp +923156267120से जान से मारने की धमकी मिली है
रात ही थाना सिविल लाइन पर रिपोर्ट करवा दी है
बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर आरडी सिंह को दी भावपूर्ण विदाई
मुजफ्फरनगर । विद्युत विभाग के सुपरिटेंडेंट चीफ ई०आर० डी०सिंह के सेवानिवृत्त होने पर आज तमाम लोगों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई देते हुए उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को याद किया।
विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रचार प्रमुख सचिन त्यागी एवं ठा० कुलदीप सिंह ने उनको फूलों का गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस बीच आर डी सिंह ने अपनी विदाई के मौके पर एक मार्मिक पत्र लिखा है -
आदरणीय अध्यक्ष महोदय उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिo, प्रबंध निदेशकगण/मुख्य अभियंतागण पश्चिमांचल एवं साथियों
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद/ उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन में आपके मार्गदर्शन एवं सहयोग से 33 वर्ष 11 महीने 3 दिन की सेवा के पश्चात आज दिनांक 31 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त हो रहा हूँ।
पश्चिमांचल के अंतर्गत नगरीय विद्युत वितरण मुजफ्फरनगर के कार्य अवधि में मंडल की राजस्व बढ़ाने , लाइन लॉस तथा ATC लॉस कम करने एवं थ्रू रेट बढ़ाने के लिए प्रयास किया जिसमें बहुत हद तक सफलता मिली, जिसका श्रेय मेरी टीम को जाता है।
यहां के औद्योगिक उपभोक्ताओं को अनवरत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के लिए भी विशेष प्रयास किया।
जिला प्रशासन का सहयोग मेरे लिए अविस्मरणीय होगा, जिनके सहयोग के बिना कार्य करना सम्भव नहीं हो पाता है। यहां के प्रिंट व सोशल मीडियाका भी आभार प्रकट करना चाहूँगा जिन्होंने समय समय पर विभाग में चल रही योजनाओं के प्रचार प्रसार में पूरा सहयोग प्रदान किया।
कोविड अवधि में अनवरत विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए अपनी टीम का आभार व्यक्त करता हूँ।
अन्त में आशा करते हैं कि यदि किसी को भी मेरी वजह से किसी की भावना को ठेस पहुंची हो तो क्षमा करेंगे
धन्यवाद
आर डी सिंह
निवर्तमान अधीक्षण अभियंता
नगरीय विद्युत वितरण मंडल मुजफ्फरनगर
7007141982
भाजपा को खत्म करने के लिए दंगों को भूल जाओ, भाकियू से हाथ मिलाओ: गुलाम मौहम्मद जौला
मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना ब्लाक के गांव जौला स्थित हयातुल इस्लाम मदरसे के भव्य मैदान में गांव के सैंकड़ों किसानों की पंचायत आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बाबा गुलाम मोहम्मद और संचालन मौलवी जलील ने किया। इस पंचायत को संबोधित करते हुए बाबा गुलाम मोहम्मद ने कहा कि मुजफ्फरनगर में 8 साल पहले जो दंगा हुआ था उसको भूल जाओ। अब हम सभी को मिल जुलकर रहना है और केन्द्र प्रदेश में बैठी भाजपा की सरकारों को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि अगर हम सभी एक हो जाएं तो मोदी व योगी कुछ और ही काम करते मिलेंगे। पंचायत में ये तय किया गया कि जब तक मोदी सरकार किसान बिल कानून वापस नही लेगी तब तक हम दिल्ली को छोडकर जाने वाले नहीं हैं। ब्लाक के गांव रियावली, नंगला, गढ़ी सखावतपुर, मंदवाडा, परासौली, रसूलपुर दभेडी, भनवाडा, भसाना, बुढ़ाना और जौला सहित अन्य आसपास गांवों के हजारों किसान अपने अपने वाहनों से एक फरवरी को सुबह 10 बजे दिल्ली गाजीपुर बार्डर के लिए कूच करेंगे। सभी गाजीपुर बार्डर से तब तक नहीं आयेंगे जब तक सरकार बिल वापस नही ले लेगी। यहां पर काफी वक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इस मौके पर पूर्व मंत्री फारुख हसन, साजिद मुन्ना, मास्टर फारुख, ताहिर ठेकेदार, इरशाद राणा, आरिफ राणा, अब्दुल जब्बार, तैमूर राणा, पूर्व प्रधान आस मौहम्मद, डॉक्टर भूरा, मुफ्ती आजाद, डॉक्टर जुल्फिकार, इकबाल एडवोकेट, तलाह, अख्तर व इसराइल आदि मौजूद थे। पंचायत में जौला यूथ क्लब का भी खूब सहयोग रहा।
जाटलैंड के शक्ति केंद्र में किसानों ने भरी हुंकार
बडौत। बड़ी महापंचायत के जरिए आज फिर किसान शक्ति का बड़ा प्रदर्शन जाटलैंड के बड़े शक्ति केंद्र में किया गया।महापंचायत में पहुंचे किसानों में बीजेपी के खिलाफ आक्रोश दिखा।
बड़ौत में किसानों पर लाठीचार्ज और गाजीपुर के घटनाक्रम के बाद बड़ौत तहसील की पंचायत में किसान जमा हुए। किसानों का कहना है कि सरकार को कृषि कानून हर हाल में वापस लेने होंगे। किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमे भी वापस होंगे। किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। पंचायत में देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह पहुंचे। देशखाप के थांबेदार बृजपाल चौधरी ने एलान किया कि लड़ाई किसानों के सम्मान की है। पुलिस-प्रशासन दमनकारी नीति अपना रहा है।किसानों को लाठियां से डराकर घरों में रहने की बात कही जा रही है, लेकिन कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। थांबेदार बृजपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने हाईवे पर धरना दे रहे किसानों को लाठीचार्ज कर खदेड़ा। लड़ाई किसानों के हकों की है। पुलिस-प्रशासन दमनकारी नीति अपना रहा है।किसानों को लाठियां से डराकर घरों में रहने की बात कही जा रही है, लेकिन कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
मुजफ्फरनगर । सहारनपुर जाते समय मुजफ्फरनगर के गुप्ता रिसोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कांग्रेसियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
फूल मालाएं पहनाकर, जोरदार नारों के साथ ,ढोल नगाड़े बजाकर प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने अभिनंदन किया।
पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक पंकज मलिक, जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा, नगर अध्यक्ष जुनेद रऊफ, पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काजमी सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।
किसानों और सरकार के बीच दो फरवरी को फिर वार्ता, राकेश टिकैत ने पूछा सवाल
नई दिल्ली। टकराव के हालात जारी रहने के बावजूद किसानों और सरकार की बैठक 2 फरवरी को फिर होगी।
केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच वार्ता पटरी पर लौटती दिख रही है। दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान भड़की हिंसा के बाद वार्ता में गतिरोध पैदा गया था, लेकिन सर्वदलीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के आश्वासन के बाद अगली बैठक अब 2 फरवरी को तय की गई है।
इस बीच भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सवाल किया कि सरकार बताए वह कानून वापस क्यों नहीं ले सकती, हम सिर नहीं झुकने देंगे। राकेश टिकैत ने सरकार से कहा कि वह खुद किसानों को बताये कि वह कृषि कानूनों को वापस क्यों नहीं लेना चाहती और 'हम वादा करते हैं कि सरकार का सिर दुनिया के सामने झुकने नहीं देंगे.' ट्रैक्टर परेड में हिंसा के कारण किसान आंदोलन के कमजोर पड़ने के बाद एक बार फिर जोर पकड़ने के बीच टिकैत ने सरकार से कहा, 'सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि वह नये कृषि कानूनों को निरस्त नहीं करने पर अड़ी हुई है?'
राकेश टिकैत ने कहा कि हमारे जो लोग जेल में बंद हैं वो रिहा हो जाएं फिर बातचीत होगी। प्रधानमंत्री ने पहल की है और सरकार और हमारे बीच की एक कड़ी बने हैं। किसान की पगड़ी का भी सम्मान रहेगा और देश के प्रधानमंत्री का भी सम्मान रखा जाएगा।
समाजसेवी मनीष चौधरी तिरंगे का अपमान पर तीन दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे
छत्तीसगढ़ में एक गांव में 22 बच्चो के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप
ख़तौली में रेल से कटकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
मुज़फ्फरनगर l रेलवे फाटक पर रेल से कटकर एक युवक की मौत हो गई l
मिली जानकारी के अनुसार ख़तौली थानाक्षेत्र के रेलवे फाटक पर ट्रेन के कटकर युवक की मौत हो गई l जिसकी सूचना ख़तौली पुलिस को दी l पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतू भेज दिया l पुलिस आगे की जांच में जुट गई l मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकीं l
पीएमओ ने पूछा राकेश टिकैत का हाल, मोदी से वार्ता के संकेत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वयं वार्ता के संकेत दिए जाने और पीएमओ द्वारा फोन पर राकेश टिकैत का हाल चाल पूछे जाने के बाद फिर सकारात्मक माहौल बनने के आसार हैं।
संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि केंद्र सरकार से बातचीत के दरवाजे खुले हुए हैं, उनके बंद होने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए गए बयान को ध्यान में रखकर उऩ्होंने ये कहा जिसमें पीएम ने कहा था कि सरकार अपने प्रस्ताव पर कायम है। किसान नेता दर्शन पाल के हस्ताक्षर किए एक बयान में कहा गया है कि वह तीन कृषि कानूनों की पूर्ण निरस्तीकरण की मांग करता रहेगा। मोर्चा ने अपने प्रस्ताव के साथ केंद्र के बारे में प्रधान मंत्री द्वारा दिए गए बयान पर ध्यान दिया ... किसान अपनी चुनी हुई सरकार के पास दिल्ली के दरवाजे पर आ गए हैं और ऐसा सवाल ही पैदा ही नहीं होता कि किसान संगठन सरकार के साथ बातचीत का कोई दरवाजा बंद करें। उन्होंने कहा कि देश भर में एक दिन उपवास मनाकर किसानों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बयान में कहा गया कि किसानों ने गांधीजी के जीवन से प्रेरित होकर शांतिपूर्वक तरीके से इस आंदोलन को जारी रखने का संकल्प लिया। बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक,बिहार, मध्य प्रदेश गुजरात, हयाना सहित पूरे देश से सदभावना दिवस मनाने की खबरें आ रही थीं।
बयान में कहा गया कि पुलिस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गुंडों द्वारा लगातार की जा रही हिंसा सरकार के अंदर का डर साफ दिखाती है। पुलिस प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों बेतरतीब ढंग से गिरफ्तार कर रही है।
किसानों के संगठन ने सभी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की तत्काल रिहाई की मांग की और विरोध प्रदर्शन को कवर करने वाले पत्रकारों पर हो रहे हमलों की निंदा की।
आज का पंचांग एवँ राशिफल 31 जनवरी 2021
विज्ञापन
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~
⛅ *दिनांक 31 जनवरी 2021*
⛅ *दिन - रविवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - शिशिर*
⛅ *मास - माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - पौष)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - तृतीया रात्रि 08:24 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
⛅ *नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी 01 फरवरी रात्रि 01:18 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*
⛅ *योग - शोभन दोपहर 12:33 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*
⛅ *राहुकाल - शाम 05:04 से शाम 06:28 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:17*
⛅ *सूर्यास्त - 18:27*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 09:05)*
💥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷
👉 *31 जनवरी 2021 रविवार को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 09:05)*
🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*
🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*
🌷 *ॐ सोमाय नमः ।*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *चतुर्थी तिथि विशेष* 🌷
🙏🏻 *चतुर्थी तिथि के स्वामी भगवान गणेशजी हैं।*
📆 *हिन्दू कैलेण्डर में प्रत्येक मास में दो चतुर्थी होती हैं।*
🙏🏻 *पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्ट चतुर्थी कहते हैं।अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार “महागणपतेः पूजा चतुर्थ्यां कृष्णपक्षके। पक्षपापक्षयकरी पक्षभोगफलप्रदा ॥*
➡ *“ अर्थात प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को की हुई महागणपति की पूजा एक पक्ष के पापों का नाश करनेवाली और एक पक्षतक उत्तम भोगरूपी फल देनेवाली होती है ।*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *कोई कष्ट हो तो* 🌷
🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |*
👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –*
🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*
🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।*
🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।*
🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।*
🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:*
🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:*
पंचक आरम्भ
फरवरी 12, 2021, शुक्रवार को 02:11 am
पंचक अंत
फरवरी 16, 2021, मंगलवार को 08:57 pm
षटतिला एकादशी रविवार, 07 फरवरी 2021
जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021
09 फरवरी- भौम प्रदोष व्रत
24 फरवरी- प्रदोष व्रत
माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार
माघ अमावस्या 11 फरवरी 2021, गुरुवार
मेष
आज का दिन आपके लिए कोई शुभ समाचार लेकर आएगा। आपको आज कुछ अजनबी लोगों का सहयोग मिल सकता है। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा लेकिन आपके कुछ विरोधी भी आज परास्त होंगे। यदि बिना कारण के कुछ व्यवधान आपके मार्ग में आ रहे हैं, तो आज आपको उनसे लाभ हो सकता है। आपको कोई नया निर्माण कार्य की आवश्यकता भी महसूस होगी।
वृष
आज आप अपने धन को गलत तरीके से बढ़ाने की बिल्कुल कोशिश ना करें अन्यथा आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है और आपके पुराने मित्र मित्रों से भी आज आपकी मुलाकात होगी। आपके कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच हैं। जो अभी भी दबाव में रहेंगे यदि आज आप अधिक उत्साह और तत्परता दिखाएंगे तो आपका कार्य बिगड़ सकता है इसलिए सावधानी बरतें
मिथुन
आज आपको अपने परिवार के समस्याओं को देखते हुए कोई भी गलत निर्णय लेना कठिन होगा आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा परिवार में जो भी विषय बताएं चल रही हैं वह आज सर उठा सकते हैं हालांकि आपका मान सम्मान फिर भी बढ़ेगा अप्रत्याशित लाभ आपको मिल सकता है आज के दिन आप आर्थिक तौर पर करने वाले लेनदेन से सावधानी बरतें।
कर्क
आज आपको कुछ दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है लेकिन मन में चल रही परेशानी के कारण आज आपका मन कंठा ग्रस्त रहेगा। कुछ अधूरे कार्य हैं जिनको आप जो आप को निपटाने होंगे और सुख वैद्य को बराबर समझ कर अपने भाग्य पर छोड़ना होगा। आप आज जो परिश्रम करेंगे उससे आपको लाभ होगा परिवार में खुशहाली रहेगी।
सिंह
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा व्यापार और व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए आज अनेक क्षेत्रों में साख बढ़ी हुई दिखेगी। भाग्य आपका साथ देगा। आज आपके सभी काम समय पर पूरे होते नजर आएंगे। आपको लगेगा क्या आपके अच्छे दिन आ गए जिससे आपका मन प्रफुल्लित हो उठेगा, लेकिन आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
कन्या
आज आप संतान को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं, लेकिन समझदारी से काम ले आपको आपको अपने परिवार में हो रहे उत्साह और त्योहारों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। अच्छा भोजन करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा और आपको शुभ समाचार मिलना लगातार जारी रहेगा जिससे आपका मन प्रसन्न होगा इसलिए वही कार्य करने की सोची जिनकी आपको पूरे होने की उम्मीद है।
तुला
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्य के क्षेत्र में आपके धाक जमी रहेगी। वह आपके सभी मामले एक के बाद एक सदस्य चले जाएंगे लेकिन आप को आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित लगेगा जिससे आपके कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। आपको समय के अनुसार चलना होगा तभी उन्नति करेंगे वरना समय आप को पीछे छोड़ देगा।
वृश्चिक
आपके मन में आज कुछ उलझन ने होंगी जिनके कारण सिर में दर्द की समस्या रहेगी। फिर संतान के लिए भी आज थोड़ी चिंता रहेगी। दांपत्य जीवन किस सुख में वृद्धि होगी। पड़ोसियों के कारण आज आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आपको जतिन कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपकर्म का का संचालन भी होगा। आज अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ज्यादा ध्यान रखें।
धनु
आपकी आज घर और वाहन से संबंधित समस्याएं चल रही हैं। आज वह एक बार फिर से सर उठा शक्ति है। शुभ संदेश आपके मन का उत्साह बढ़ेगा। आपके हाथ में धन संपदा सब कुछ होने के बावजूद भी कुछ पारिवारिक अशांति रहेगी इसलिए यदि आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं तो सबसे पहले ही ना ले सोच विचार कर लें। आज आपको अपने स्वजनों का भी सहयोग मिलेगा जिससे मन प्रसन्न होगा।
मकर
आपको आज अपनी किसी चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद नेपाल निपटाना अवश्य हो जाएगा और आप आज अपनी पारिवारिक व्यवस्था को बनाने में व्यस्त रहेंगे। आपने जो सोचा है आज है सभी कार्य सफल होंगे और यदि आपके मित्र आपके कार्य में विरोध कर रहे हैं तो उन में कमी आएगी। पराक्रम भाव और पुरुषार्थ की योजनाएं बनती नजर आ रही है।
कुंभ
आज आपको अपने पितरों से लाभ की आशा होगी पुराने दोस्तों के आने से परिवार के सभी लोग व्यस्त रहेंगे। यदि आप किसी पर भी अर्थ में संदेह और तर्क वितर्क में रहेंगे तो धन की हानि हो सकती है। अपने नियोजित कार्यक्रमों पर ध्यान दें जो सफल होंगे और आज आपको आर्थिक लाभ के शुभ अवसर मिलेंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
मीन
आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। जीवन साथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी लेकिन प्रेम भरपूर रहेगा। आपका समय लाभकारी है आप अपने कुशल व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होंगी और आज के दिन आपके विरोधी आपसे परास्त होंगे।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,
शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी
शनिवार, 30 जनवरी 2021
सकट चतुर्थी व्रत पूजा का मुहूर्त
*सकट चौथ व्रत कथा और शुभ पूजा मुहूर्त*
हिंदू शास्त्र के अनुसार माघ माह में आने वाली सकट चौथ का विशेष महत्व है। इस दिन मां अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए कामना कर भगवान गणेश की उपासना करती हैं, और दिन भर निर्जला उपवास करती हैं। सकट चौथ का यह पर्व भगवान गणेश को समर्पित है, क्योंकि हिन्दू मान्यताओं के अनुसार सकट के दिन ही भगवान गणेश के जीवन पर बहुत बड़ा संकट आया था। इस साल सकट चौथ रविवार के दिन 31 जनवरी को है। ऐसी मान्यता है कि, इस दिन जो भी माता भगवान गणेश को स्मरण कर पूरे विधि-विधान के साथ व्रत करती है, उसकी संतान हमेशा निरोग रहती है। भगवान गणेश की उसपर विशेष कृपा होती है।
सकट चौथ का पूजा मुहूर्त
सकट चौथ- 31 जनवरी, दिन – रविवार (2021)
चंद्रोदय का समय- 8 बज-कर, 41 मिनट
पूजा विधि
प्रात:काल उठकर स्नान करके लाल वस्त्र धारण करें।
भगवान गणेश की पूजा करें।
पूजा के वक्त माता लक्ष्मी की भी मूर्ति ज़रुर रखें।
दिनभर निर्जला उपवास करें।
रात में चाँद को अर्घ्य दें, गणेश जी की पूजा कर फिर फलहार करें।
संभव हो तो फलहार में केवल मीठा व्यजंन ही खाए, सेंधा नमक का भी सेवन ना करें।
इस दिन की पूजा में गणेश मंत्र का जाप करना बेहद फलदाई बताया गया है। गणेश मंत्र का जाप करते हुए 21 दुर्वा भगवान गणेश को अर्पित करना भी बेहद शुभ होता है।
इसके अलावा भगवान गणेश को लड्डू बेहद पसंद होते हैं। ऐसे में इस दिन की पूजा में अन्य भागों के साथ आप बूंदी के लड्डू का भोग लगा सकते हैं। लड्डू के अलावा इस दिन गन्ना, शकरकंद, गुड़, तिल से बनी वस्तुएं, गुड़ से बने हुए लड्डू और घी अर्पित करना बेहद ही शुभ माना जाता है।
सकट चौथ का महत्व और भगवान गणेश की पूजा का विधान
हिंदू धर्म में किए जाने वाले सभी व्रत और त्योहार किसी ना किसी देवी देवता से संबंधित होते हैं। ठीक उसी तरह सकट चौथ का यह व्रत भगवान गणेश से संबंधित माना गया है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान बताया जाता है। मान्यता है कि, जो कोई भी व्यक्ति सकट चौथ का व्रत करता है उनके जीवन में भगवान गणेश सुख, समृद्धि का वरदान देते हैं। इसके अलावा यह व्रत संतान की लंबी उम्र की कामना के लिए सबसे उत्तम माना गया है।
सिर्फ इतना ही नहीं यदि किसी बच्चे के जीवन में पढ़ाई से संबंधित कोई विघ्न, बाधा या परेशानी आ रही हो तो माताओं द्वारा किया जाने वाला यह व्रत बच्चे की उस तकलीफ़ को या परेशानी को भी दूर करता है। ऐसे संतान पर भगवान गणेश जी की कृपा और आशीर्वाद ताउम्र बना रहता है। इस दिन चंद्रमा की पूजा से पहले तक माताएं अपने बच्चों के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और इस दिन के भोग में भगवान गणेश को तिल, गुड़, गन्ना इत्यादि चढ़ाया जाता है।
सकट चौथ पहली व्रत कथा
पौराणिक कथा के अनुसार सकट चौथ के दिन भगवान गणेश पर सबसे बड़ा संकट आकर टला था, इसलिए इस दिन का नाम सकट चौथ पड़ा है। कथा के अनुसार एक दिन मां पार्वती स्नान करने के लिए जा रही थी। तभी उन्होंने अपने पुत्र गणेश को दरवाज़े के बाहर पहरा देने का आदेश दिया और बोली, ‘जबतक मैं स्नान करके ना लौटी किसी को भी अंदर आने की इजाज़त मत देना।’ भगवान गणेश भी मां की आज्ञा का पालन करने लगे और बाहर खड़े होकर पहरा देने लगे।
ठीक उसी वक्त भगवान शिव माता पार्वती से मिलने पहुंचे। परंतु गणेश जी ने भगवान शिव को दरवाज़े के बाहर ही रोक दिया । ऐसा देख शिव जी को गुस्सा आ गया और उन्होंने अपने त्रिशूल से वार कर गणेश जी की गर्दन धड़ से अलग कर दी। इधर पार्वती जी ने बाहर से आ रही आवाज़ सुनी तो वह भागती हुई बाहर आईं, पुत्र गणेश की कटी हुई गर्दन देख अत्यंत घबरा गई, और शिव जी से अपने बेटे के प्राण वापस लाने की गुहार लगाने लगी। शिव जी ने माता पार्वती की आज्ञा मानते हुए, गणेश जी पर एक हाथी के बच्चे का सिर लगाकर उन्हें पुनः जीवन दान दे दिया और उसी दिन से सभी महिलाएं अपने बच्चों की सलामती के लिए गणेश चतुर्थी का व्रत करने लगी।
सकट चौथ की दूसरी कथा
एक समय की बात है, एक नगर में एक कुम्हार रहता था, पर एक दिन जब उसने बर्तन बनाने के बाद आवा लगाया तो वह नहीं पका। कुम्हार परेशान होकर राजा के पास गया और पूरी बात बताई। राजा ने राज्य के राज पंडित को बुलाकर कुछ उपाय सुझाने को बोला, तब राज पंडित ने कहा कि, यदि हर दिन गांव के एक-एक घर से एक-एक बच्चे की बलि दी जाए तो रोज आवा पकेगा। राजा ने आज्ञा दी की पूरे नगर से हर दिन एक बच्चे की बलि दी जाए।
कई दिनों तक ऐसा चलता रहा और फिर एक बुढ़िया के घर की बारी आई, लेकिन उसके बुढ़ापे का एकमात्र सहारा उसका एकलौता बेटा अगर बलि चढ़ जाएगा तो बुढ़िया का क्या होगा, ये सोच-सोच वह परेशान हो गई। और उसने सकट की सुपारी और दूब देकर बेटे से बोला, ‘जा बेटा, सकट माता तुम्हारी रक्षा करेगी, और खुद सकट माता का स्मरण कर उनसे अपने बेटे की सलामती की दुआ मांगने लगी। अगली सुबह कुम्हार ने देखा की आवा भी पक गया और बालक भी पूरी तरह से सुरक्षित है और फिर सकट माता की कृपा से नगर के अन्य बालक जिनकी बलि दी गई थी, वह सभी भी जी उठें, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार उसी दिन से सकट चौथ के दिन मां अपने बेटे की लंबी उम्र के लिए भगवान गणेश की पूजा कर व्रत करने लगी ।
भाजपा ने जिला प्रभारी घोषित किये
लखनऊ । यूपी भाजपा ने जिला प्रभारी घोषित किए, पंकज सिंह, सुरेंद्र नागर, श्रीचंद शर्मा और सतेंद्र शिशौदिया को मिले ये जिले, देखिए पूरी लिस्ट।
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार की देर शाम जिला और महानगर प्रभारियों की घोषणा कर दी है। राज्य के लगभग सभी वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। आने वाला वर्ष चुनावी साल होगा, इसे ध्यान में रखते हुए यह घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, मोर्चा के अध्यक्ष, विधायक, विधान परिषद सदस्य और सांसदों को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने बड़े पदों पर आसीन और अनुभवी नेताओं को जिला प्रभारी बनाया है। यूपी भाजपा के उपाध्यक्ष और नोएडा के विधायक पंकज सिंह को मेरठ महानगर और मेरठ जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को मुरादाबाद जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। हाल ही में मेरठ सहारनपुर शिक्षक स्नातक सीट से एमएलसी चुने गए श्रीचंद शर्मा को अलीगढ़ का जिला प्रभारी घोषित किया गया है। पश्चिम क्षेत्र के पूर्व उपाध्यक्ष और गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष रह चुके सतेंद्र सिसोदिया को गाजियाबाद जिले की जिम्मेदारी दी गई है। इस तरह गौतमबुद्ध नगर जिले के तीन वरिष्ठ नेताओं को जिला प्रभारी घोषित किया गया है। नोएडा महानगर का प्रभारी पूर्व विधायक और पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री मुंशीलाल गौतम को बनाया गया है। गौतमबुद्ध नगर जिले की जिम्मेदारी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी को दी गई है।
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय से शुक्रवार की देर रात मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम क्षेत्र, ब्रज क्षेत्र, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों में सभी जिला और महानगर इकाइयों के प्रभारी घोषित कर दिए गए हैं। पश्चिम क्षेत्र में सबसे ज्यादा 19 नेताओं की भारी-भरकम फौज तैनात की गई है। ब्रज क्षेत्र में भी 19 नेता जिला प्रभारी बनाकर भेजे गए हैं। कानपुर क्षेत्र में 17, अवध में 15, काशी में 16 और गोरखपुर क्षेत्र में 12 नेताओं को जिला प्रभारी बनाया गया है।
*पश्चिम क्षेत्र में घोषित किए गए प्रभारी*
मेरठ महानगर, पंकज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष
मेरठ जिला, पंकज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष
बागपत, विजेंद्र कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष
सहारनपुर महानगर, कांता कर्दम, प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद
सहारनपुर जिला, सत्यपाल, पूर्व जिला अध्यक्ष व कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन
शामली, जसवंत सैनी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष
मुजफ्फरनगर, चंद्र मोहन सिंह, प्रदेश मंत्री
गाजियाबाद महानगर, महेंद्र धनौरिया, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
गाजियाबाद जिला, सतेंद्र सिसोदिया, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
नोएडा महानगर, मुंशीलाल गौतम, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री
गौतमबुद्ध नगर, सत्यपाल सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष
बुलंदशहर, सूर्य प्रकाश पाल, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री
हापुड़, सुनीता दयाल, प्रदेश उपाध्यक्ष
अमरोहा, विमल शर्मा, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
मुरादाबाद महानगर, वाईपी सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री
मुरादाबाद जिला, सुरेंद्र नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद
बिजनौर, विजय पाल सिंह, राज्यसभा सांसद
रामपुर, राजीव सिसोदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष
संभल, देवेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष
ब्रज क्षेत्र में घोषित किए गए प्रभारी
आगरा महानगर, बीएल वर्मा, राज्यसभा सांसद
आगरा जिला, पूनम बजाज, प्रदेश मंत्री
मथुरा जिला, विजय शिवहरे, प्रदेश मंत्री
मथुरा महानगर, अंजुला माहौर, प्रदेश मंत्री
फिरोजाबाद महानगर, दयाशंकर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष
फिरोजाबाद जिला, दयाशंकर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष
एटा, धर्मवीर प्रजापति, विधान परिषद सदस्य
अलीगढ़ जिला, श्रीचंद शर्मा, विधान परिषद सदस्य
अलीगढ़ महानगर, प्रमोद गुप्ता, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
हाथरस, राजा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा
मैनपुरी, दिनेश वशिष्ठ, पूर्व जिला अध्यक्ष
कासगंज, अनिल चौधरी, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री
बरेली महानगर, गोपाल अंजान, उपाध्यक्ष खादी ग्राम उद्योग
बरेली जिला, संतोष सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष
आवला, संतोष सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष
शाहजहांपुर जिला, ब्रज बहादुर भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष
शाहजहांपुर महानगर, ब्रज बहादुर भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष
पीलीभीत, पूरन लाल लोधी, प्रदेश महामंत्री पिछड़ा मोर्चा
बदायूं, महाराज सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
*कानपुर क्षेत्र में घोषित किए गए प्रभारी*
कानपुर महानगर उत्तर, विजय बहादुर पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी
कानपुर महानगर दक्षिण, विजय बहादुर पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी
कानपुर देहात, रंजना उपाध्याय, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष
कानपुर ग्रामीण, रामनरेश तिवारी, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा
इटावा, राम लखन रावत, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री
कन्नौज, उदयन पालीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष
फर्रुखाबाद, बाबूराम निषाद, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष
फतेहपुर, प्रकाश शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष
औरैया, प्रमोद बार्डर, पूर्व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी
झांसी महानगर, कमलावती सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष
झांसी जिला, कमलावती सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष
बांदा, सत्यपाल सिंह, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री
महोबा, अशोक जाटव, प्रदेश मंत्री
चित्रकूट, प्रांशु दत्त द्विवेदी, प्रदेश मंत्री
हमीरपुर, देवेश कोरी, प्रदेश मंत्री
जालौन, संजीव श्रृंगीऋषि, पूर्व जिला अध्यक्ष
ललितपुर, नागेंद्र गुप्ता, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री
*अवध क्षेत्र में घोषित किए गए प्रभारी*
लखनऊ महानगर, गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश महामंत्री व एमएलसी
लखनऊ जिला, गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश महामंत्री व एमएलसी
रायबरेली, विद्यासागर सोनकर, पूर्व प्रदेश महामंत्री व एमएलसी
सीतापुर, हरिद्वार दुबे, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद
लखीमपुर, दिनेश तिवारी, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री
हरदोई, प्रकाश पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष
अंबेडकरनगर, दद्दन मिश्रा, पूर्व सांसद
बाराबंकी, रामचंद्र कनौजिया, प्रदेश मंत्री
बलरामपुर, सुधीर हलवासिया, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष
बहराइच, नीरज सिंह, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री
गोंडा, अवनीश सिंह, एमएलसी
श्रावस्ती, अवधेश पांडे बादल, पूर्व जिला अध्यक्ष
अयोध्या जिला, पदमसेन चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष
अयोध्या महानगर, पदमसेन चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष
उन्नाव, शंकर लोधी, प्रदेश मंत्री
काशी क्षेत्र में घोषित किए गए प्रभारी
वाराणसी महानगर, सलिल विश्नोई प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी
वाराणसी जिला, सलिल विश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी
गाजीपुर, कौशलेंद्र सिंह पटेल, पूर्व प्रदेश मंत्री
प्रतापगढ़, नागेंद्र रघुवंशी, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
भदोही, रमेश मिश्रा, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
जौनपुर, डॉ राकेश त्रिवेदी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष
मछली शहर, काशीनाथ तिवारी, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री
सुल्तानपुर, शंकर गिरी, प्रदेश मंत्री
अमेठी, संजय राय, प्रदेश मंत्री
प्रयागराज महानगर, लक्ष्मण आचार्य, प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी
प्रयागराज गंगा पार, लक्ष्मण आचार्य, प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी
प्रयागराज यमुना पार, ओंकार केसरी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष
चंदौली, मीना चौबे, प्रदेश मंत्री
कौशांबी, अनिल सिंह, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
मिर्जापुर, अनामिका चौधरी, प्रदेश मंत्री
सोनभद्र, केके सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष
*गोरखपुर क्षेत्र में घोषित किए गए प्रभारी*
गोरखपुर महानगर, नीलम सोनकर प्रदेश उपाध्यक्ष
गोरखपुर जिला, नीलम सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष
संतकबीरनगर, समीर सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री
बस्ती, चिरंजीव चौरसिया, प्रदेश महामंत्री पिछड़ा मोर्चा
सिद्धार्थनगर, जयप्रकाश निषाद, राज्यसभा सांसद
महाराजगंज, सुभाष यदुवंश, प्रदेश मंत्री
देवरिया, त्रिंबक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री
कुशीनगर, संतराज यादव, अध्यक्ष भूमि विकास बैंक
आजमगढ़, देवेंद्र यादव, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री
लालगंज, डॉ शकुंतला चौहान, प्रदेश मंत्री
मऊ, कामेश्वर सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री
बलिया, विनोद राय, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
छह साल का बच्चा पानी और परांठे लेकर पहुंचा गाजीपुर
गाजियाबाद । एक 6 साल का बच्चा पानी, अचार और परांठे लेकर पहुंचा राकेश टिकैत के पास, बोला दादू तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं।
गाजीपुर बॉर्डर पर किसान अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन दे रहे हैं। राकेश टिकैत के नेतृत्व में हजारों की संख्या में किसान गाजीपुर बॉर्डर पर उमड़ रहा है। गाजियाबाद का एक 6 साल के बच्चा राकेश टिकैत के लिए अपने घर से पानी, अचार और परांठे लेकर गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचा है। बच्चे ने राकेश टिकैत से कहा है कि "दादू तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं।" बच्चे की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। बच्चे की जज्बे को देखकर राकेश टिकैत ने बच्चे को जीवन में हमेशा सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया है।
गाजियाबाद के बमेटा गांव में रहने वाला 6 साल का बच्चा गोविंद सिंह अपनी बहन और पिता के साथ राकेश टिकैत के पास गिलास में पानी, पराठे, गुड, अचार और संतरा लेकर राकेश टिकैत के पास गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचा। आंदोलन में शामिल हुआ 6 साल का बच्चा गोविंद ने कहा है कि दादू तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं।
बच्चे के पिता विकास ने बताया कि गोविंद लगातार राकेश टिकैत को मोबाइल और टीवी पर देखता रहता है। बच्चा देश के किसानों को कभी भी परेशान होते हुए नहीं देख सकता। जब राकेश टिकैत के आंसू बच्चे ने देखे तो उसने अपनी मम्मी से बोला कि वह राकेश टिकैत दादू को अपने हाथ से खाना खिलाएगा। अपनी मम्मी से खाना बनवा कर गोविंद अपनी बहन के साथ गाजीपुर बॉर्डर पहुंचा है।
बिजनौर से बलिया तक गंगा आरती के लिए बनेंगे 1138 चबूतरे
लखनऊ । बिजनौर से लेकर बलिया तक पावन सलिला मां गंगा की आरती उतारने के लिए सरकार 1038 नए आरती स्थलों (चबूतरों) का निर्माण कराने जा रही है। इन स्थलों का निर्माण होने के बाद काशी व प्रयागराज समेत प्रदेश के करीब 1100 स्थानों पर गंगा आरती होगी। नमामि गंगे विभाग की अगुआई में गंगा के दोनों किनारों पर बसे 1038 गांवों व कस्बों को नए आरती स्थल के तौर पर चुना गया है ।
योजना के तहत बिजनौर से लेकर बलिया तक गंगा के पांच किलोमीटर के दायरे में दोनों किनारों पर बसे गांवों में नए आरती स्थलों के निर्माण की प्रक्रिया पर्यटन विभाग के सहयोग से शुरू की जाएगी। नए आरती स्थलों को जन सहभागिता के आधार पर संचालित किया जाएगा। आरती चबूतरों पर रोज तय समय पर गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। चयनित 1038 गांवों में गंगा घाट का निर्माण कर उन्हें धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इन गांवों में धर्मार्थ भवन का निर्माण करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने की संगठन को मजबूत बनाने की अपील
मुजफ्फरनगर । जसोई गांव एवं चरथावल के बिरालसी मंडल में बैठक लेते हुए जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा बघरा मंडल के गांव जसोई और चरथावल के बिरालसी मंडल में बैठक ली गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष , मंडल प्रभारी , ब्लॉक संयोजक , सेक्टर संयोजक , सेक्टर प्रभारी बुलाए गए।
बूथ स्तर की मजबूती पर चर्चा की गई। साथ में जिला सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, रजनीश बालियान सिसौली , सनातन नरेश उपस्थित रहे।
बघरा मंडल अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र शर्मा बघरा मंडल प्रभारी गौरव चौधरी एवं बिरालसी मंडल के अध्यक्ष विकास आर्य आदि मौजूद रहे।
पचास से ज्यादा है उम्र तो जानिए कब लगेगा कोविड का टीका
मुजफ्फरनगर । कोरोना वैक्सीनेशन के सबसे बड़े चरण की तैयारी शुरू हो गई है। वैक्सीनेशन का तीसरा चरण अब तक का सबसे बड़ा चरण होगा। इस चरण में बुजुर्ग, 50 वर्ष से अधिक उम्र के अधेड़ व बीमार शामिल होंगे।
इस चरण के लिए तैयारियां तेज कर दी गई है। आगामी 20 फरवरी के बाद कोविड पोर्टल पर वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। शासन ने इसके संकेत स्वास्थ्य विभाग को दे दिए हैं। इसके लिए पोर्टल में कुछ बदलाव किया जा रहा है।
पांच फरवरी से दूसरे चरण का वैक्सीनेशन शुरू होगा। दूसरे चरण के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि रविवार(31 जनवरी) को है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग तीसरे चरण के लिए तैयारी में लग गया है। एक अनुमान के मुताबिक तीसरे चरण में करीब साढ़े चार से पांच लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए शासन पोर्टल में तब्दीली कर उसे एप जैसा बना रहा है। इस एप को लाभार्थी मोबाइल में डाउनलोड कर सकेंगे।
फोटोयुक्त पहचान पत्र है जरूरी
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तीसरे चरण में पंजीकरण के लिए फोटो युक्त पहचानपत्र जरूरी होगा। इच्छुक लाभार्थी मोबाइल में एप को डाउनलोड कर उसमें फोटो युक्त पहचान पत्र को अपलोड कर आवेदन कर सकेंगे। अधेड़ व बुजुर्गों को पहचान पत्र के साथ उम्र से जुड़ा एक पत्र अटैच करना होगा। बीमारों को आवेदन करते समय मेडिकल रिकार्ड भी अटैच करना होगा।
तीसरे चरण के टीकाकरण के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन के तरीकों को लेकर अभी कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है। तीसरे चरण में बूथ बढ़ेंगे।
Featured Post
बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप
मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में एनएच-58 बाईपास पर रामपुर और सिसौना के बीच में स्थित मां की रसोई होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चलता मिला। एसडीएम औ...
-
मुजफ्फरनगर । वस्तु एवं सेवा कर विभाग (जीएसटी) में व्यापारी तेजी से पंजीकरण करा तो रहे हैं, वहीँ उसके विपरित काफी संख्या में ऐसे भी व्यापारी...