रविवार, 24 जनवरी 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 24 जनवरी 2021

 विज्ञापन 



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 24 जनवरी 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - एकादशी रात्रि 10:57 तक तत्पश्चात द्वादशी*

⛅ *नक्षत्र - रोहिणी रात्रि 12:00 तक तत्पश्चात मॄगशिरा*

⛅ *योग - ब्रह्म रात्रि 10:30 तक तत्पश्चात इन्द्र*

⛅ *राहुकाल - शाम 05:01 से शाम 06:24 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:19* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:22* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - पुत्रदा एकादशी*

 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *आर्थिक परेशानी या कर्जा हो तो* 🌷

➡ *26 जनवरी 2021 मंगलवार को भौम प्रदोष योग है ।*

🙏🏻 *किसी को आर्थिक परेशानी या कर्जा हो तो भौम प्रदोष योग हो, उस दिन शाम को सूर्य अस्त के समय घर के आसपास कोई शिवजी का मंदिर हो तो जाए और ५ बत्ती वाला दीपक जलाये और थोड़ी देर जप करें :*

👉🏻 *ये मंत्र बोले :–*

🌷 *ॐ भौमाय नमः*

🌷 *ॐ मंगलाय नमः*

🌷 *ॐ भुजाय नमः*

🌷 *ॐ रुन्ह्र्ताय नमः*

🌷 *ॐ भूमिपुत्राय नमः*

🌷 *ॐ अंगारकाय नमः*

👉🏻 *और हर मंगलवार को ये मंगल की स्तुति करें:-*

🌷 *धरणी गर्भ संभूतं विद्युत् कांति समप्रभम |*

*कुमारं शक्ति हस्तं तं मंगलम प्रणमाम्यहम ||


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *पुत्रदा एकादशी* 🌷

🙏🏻 *पुत्रदा एकादशी ( पुत्र की इच्छा से व्रत करनेवाला पुत्र पाकर स्वर्ग का अधिकारी हो जाता है | सब पापों को हरनेवाले इस व्रत का माहात्म्य पढ़ने व सुनने से अग्निष्टोम यज्ञ का फल मिलता है | )*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 🌷 *कर्ज-निवारक कुंजी भौम प्रदोष व्रत* 🌷

🙏🏻 *त्रयोदशी को मंगलवार उसे भौम प्रदोष कहते हैं ....इस दिन नमक, मिर्च नहीं खाना चाहिये, इससे जल्दी फायदा होता है | मंगलदेव ऋणहर्ता देव हैं। इस दिन संध्या के समय यदि भगवान भोलेनाथ का पूजन करें तो भोलेनाथ की, गुरु की कृपा से हम जल्दी ही कर्ज से मुक्त हो सकते हैं। इस दैवी सहायता के साथ थोड़ा स्वयं भी पुरुषार्थ करें। पूजा करते समय यह मंत्र बोलें –*

🌷 *मृत्युंजयमहादेव त्राहिमां शरणागतम्।* *जन्ममृत्युजराव्याधिपीड़ितः कर्मबन्धनः।।*     

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक

12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक


30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

जनवरी 2021: 

रविवार, 24 जनवरी 2021- पौष पुत्रदा एकादशी

रविवार, 07 फरवरी 2021- षटतिला एकादशी


प्रदोष व्रत

26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत


दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021


मेष 

चंद्रमा राहु के साथ दूसरे भाव में विराजमान होगा और राशि में मंगल की उपस्थिति दिमाग और जुबान दोनों में गर्मी रखेगी, जिसकी वजह से कुछ बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी। इसी से घर में सुख शांति का वास होगा। आपको परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपकी परोपकारी नीतियों और दूसरों के भला करने की आदत आज आपको शासन अथवा प्रशासन से सम्मानित करवा सकती है। पुराने दोस्तों का किसी खास काम के लिए सहयोग प्राप्त होगा और दोस्त बनाने में भी सफलता मिलेगी। आज आपके जीवन में कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। दांपत्य जीवन में जीवन साथी का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होता रहेगा और उनके साथ अपना सही तरीके से जीवन व्यतीत करें। विद्यार्थियों को शिक्षा के मामले में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। शाम के समय परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में समय व्यतीत होगा।

वृष 

राशि में राहु और चंद्रमा का ग्रहण योग बनेगा, जो मानसिक तौर पर तनाव देगा और महत्वपूर्ण कार्यों को लटकाएगा। आज आप काफी भागदौड़ से भरी जिंदगी जिएंगे और किसी खास काम का निर्णय लेने में आपको कुछ समस्या होगी। पुराने पड़े लंबित कामों को पूरा करने में कुछ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता में विस्तार होगा तथा बिजनेस करने वालों के रुके हुए काम पूरे होने से आज काम में रफ्तार रहेगी। इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा और इसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में अपनी मां जी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और कोई पारिवारिक संपत्ति मिलने की स्थिति बन सकती है। शाम के समय किसी शुभ काम में सम्मिलित हो सकते हैं

मिथुन 

आपकी राशि का स्वामी बुध अष्टम भाव में शनि बृहस्पति और सूर्य के साथ है और चंद्रमा द्वादश भाव में है, जिसकी वजह से आज सेहत कमजोर रहेगी और बेवजह की चिंताओं से ग्रसित रहेंगे। आज फिजूल के खर्चे भी होंगे तथा डॉक्टर से भी मिलना पड़ सकता है। यदि राजनीति के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, तो आज आपको प्रशंसा मिलेगी। बिजनेस करने वालों को कुछ नया काम मिल सकता है, जो आपके लिए लाभप्रद होगा। कुछ रसूखदार लोगों की वजह से लाभ के सौदे मिल सकते हैं। पारिवारिक संपत्ति में बढ़ोतरी होगी और कुछ नया काम करने का विचार करेंगे। शाम के समय में संगीत का आनंद लेकर सुकून महसूस करेंगे।

कर्क

दशम भाव में मंगल की स्थिति और चंद्रमा का उच्च राशि में एकादश भाव में होना आज आर्थिक मोर्चे पर दिन को मजबूत बनाएगा और पैसों की समस्याएं खत्म हो जाएंगी। भाग्य की आप पर सीधी नजर रहेगी और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को भी सराहना मिलेगी और जो आपने प्रयास किए हैं, उनके आपको फल मिलेंगे। आज नाना पक्ष से विशेष प्रेम और सहयोग मिलने की संभावना बन रही है। संतान के भविष्य को लेकर चिंताओं से बाहर निकलेंगे। अपने माता-पिता की सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। भाई बहन आपके काम में साथ देंगे। बिजनेस के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है। इन्वेस्टमेंट करने से बचें। अपनी सुख-सुविधाओं पर अच्छा धन खर्च करेंगे। विरोधियों से सतर्क रहना जरूरी होगा। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करेंगे।

सिंह

राशि से छठे भाव में शनि बृहस्पति सूर्य और बुध की उपस्थिति तथा नवम भाव में मंगल की उपस्थिति रहेगी। इसकी वजह से खर्चों में तेजी रहेगी। आंखों से संबंधित कोई कष्ट हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए किसी भी गलत कार्य से बचें और कानून के विरुद्ध जाकर कोई काम ना करें। शाम के समय किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण हो जाने की खोज खबर मिलेगी। कर्ज लेने से बचें, नहीं तुम परेशानी में आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। कोई विवाद जन्म ले सकता है। हालांकि आपसी बातचीत और आप अपनी कार्यकुशलता के बलबूते समस्याओं को कम करने में सफल रहेंगे। शारीरिक तौर पर दिन कमजोर रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। भाग्य की प्रबलता कामों में सफलता दिलाएगी।

कन्या 

राशि स्वामी की पंचम भाव में उपस्थिति होना और नवम भाव में राहु के साथ चंद्रमा की अच्छी स्थिति, लेकिन ग्रहण योग एक तरफ भाग्य का साथ मिलेगा, तो दूसरी तरफ बनते हुए कार्य बिगड़ भी सकते हैं और अटका भी रहेगा। मानसिक तनाव को खुद पर भारी होने से बचाएं, लेकिन लंबी ट्रैवलिंग के योग बनेंगे। आप निडर रहेंगे और अपने काम के सिलसिले में साहस का परिचय देंगे, जिससे कठिन कार्य भी आसानी से पूरे होंगे। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार के बुजुर्गों का सहयोग मिल सकता है और उनका आशीर्वाद आपको आगे बढ़ाएगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि बढ़ेगी। अपनी मीठी वाणी का इस्तेमाल करते हुए नाराज लोगों को भी मनाने की कोशिश करेंगे। बेवजह के खर्चों से बचने की कोशिश करें लोग आप को समझने में भूल कर सकते हैं।

तुला

ग्रहों की स्थिति इशारा कर रही है कि आज का दिन मानसिक तनाव बढ़ाने वाला होगा। आज कुछ बेवजह की चिंताए आपका दिमाग खाएंगी।आप को शांति और धैर्य का परिचय देना होगा। कोई सामाजिक कार्य करने का मौका मिलेगा, जिससे दिल खुश हो जाएगा। कार्य क्षेत्र में आपके अधिकारों में और पद में वृद्धि होने की संभावना रहेगी तथा परिवार की संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को वरिष्ठ जनों और शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा नए काम में निवेश करने से लाभ मिलेगा और बिजनेस में भी धन लाभ के योग बनेंगे। लव लाइफ में कोई नया रिश्ता जुड़ सकता है और उसी में आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े अधिकारी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके कार्य में सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी। आज का दिन आपके लिए शुभ फलकारक है। 

वृश्चिक 

आज चंद्रमा आपके सातवे भाव में राहु के साथ उपस्थिति दर्ज कराएंगे और मंगल छठे भाव में होंगे। इसकी वजह से कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। अपने विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव बढ़ेगा, लेकिन जीवन साथी के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। किसी बात को लेकर मन शांत रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलने में कुछ विलंब होगा। अपनी बातों को किसी के सामने जाहिर ना करें बल्कि गोपनीयता बनाए रखें। किसी से भी बुरा ना बोलें क्योंकि इसका असर रिश्तो पर पड़ सकता है और खासतौर से लव लाइफ बिगड़ सकती है। क्रोध के कारण रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। शाम के समय धैर्य से सभी समस्याओं को धीरे-धीरे खत्म करने में सफलता मिलेगी और विरोधियों पर जीत मिलेगी।

धनु

आज ग्रहों की कृपा से आपकी विद्या, बुद्धि और ज्ञान की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी आपके अंदर लोगों का भला करना अर्थात परोपकार की भावना के साथ-साथ दान और पुण्य करने की भावना का विकास होगा धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और पूरा सहयोग में दिखाएंगे भाग्य की ओर से कोई महत्वपूर्ण सहयोग मिल सकता है बिजनेस में आपके द्वारा किए गए प्रयास सफलता अर्जित करेंगे जैसे आपको आर्थिक लाभ होगा कोई वाद विवाद चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष रहेगा। आज आपकी विद्या, बुद्धि और ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अंदर दान-पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि लेंगे और पूर्ण सहयोग भी करेंगे। भाग्य की ओर से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर कोई वाद विवाद लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। आपके बिजनेस कल विस्तार होगा गाड़ी सावधानी से चलाएं और खान-पान पर ध्यान दें।

मकर 

मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है आज जिन्हें आप पसंद करते हैं वह खुद ही आपको प्रपोज कर सकते हैं हालांकि यदि आपके ने प्रपोज करेंगे तो सफलता मिल सकती है आज किसी महंगी वस्तु की प्राप्ति हो सकती है जिससे मन हर्षित होगा ससुराल पक्ष के लोगों से मान और सम्मान की प्राप्ति होगी कुछ परिवार में बेफिजूल के खर्चे हो सकते हैं जो मजबूरी में आपको करने पड़ सकते हैं व्यवसाय में नई योजनाओं पर काम करने का मन करेगा तो रुके हुए काम भी दे दिए पूरे होने शुरू हो जाएंगे कहीं निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो कर सकते हैं ना मिलेगा कोई आवश्यक लगातार मेहनत करने के बाद आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा और ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। साथ ही परिवार में कुछ ऐसे ऐसी यात्राएं होंगी जब बिजनेस को लाभ प्रदान करेंगी। 

कुंभ 

राशि से बारहवें घर में कई ग्रहों की युति होगी और चंद्रमा राहु के साथ चतुर्थ भाव में तथा मंगल तीसरे भाव में उपस्थिति दर्ज कराएगा माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार तो आएगा लेकिन जीवन साथी से वाद विवाद हो सकता है आज का दिन बुद्धि से काम लेने का है और कुछ नया करने की स्थिति आपके अंदर रहेगी आपके फिजूल के खर्चों में बढ़ोतरी होगी जिन्हें आप चाह कर भी रोक नहीं पाएंगे कार्यक्षेत्र में आपकी सफलता से आपके विरोधी चिढ़े रहेंगे। बहुत दिनों बाद कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है इसलिए खर्चा देखभाल कर करें शाम के समय किसी रिश्तेदार के घर जाना हो सकता है।

मीन 

चंद्रमा का गोचर राशि से दूसरे भाव में राहु के साथ होगा तथा ग्यारहवें भाव में पांच ग्रहों की युति है। यही कारण है कि आज बिजनेस में बढ़ोतरी बाप प्राप्त करने के लिए आपको अपनी माताजी का पूरा सहयोग मिलेगा। उनकी कृपा, प्रेम और आशीर्वाद से आपके काम बनेंगे संतान से संबंधित भविष्य भविष्य की योजनाएं बनाएंगे इसकी वजह से उनके वाद विवाद का हल निकल सकता है लव लाइफ को इंप्रूव करने के लिए सामंजस्य बिठाना बहुत जरूरी होगा सामाजिक सम्मान बढ़ेगा जिससे आपका मनोबल ऊंचा होगा किसी नए काम की योजना बनाने से लाभ मिल सकता है पारिवारिक जीवन थोड़ा तनाव पूर्ण रहेगा दोस्तों और मित्रों का सहयोग रहेगा।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। 

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24 

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78




  

शुभ वर्ष : 2022, 2026

   

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

शनिवार, 23 जनवरी 2021

खतौली गंग नहर पर आरती के समय लाइट जाने पर भिड़े एक्सईन और तहसीलदार

 मुजफ्फरनगर l गंगाघाट पर आरती के समय बिजली जाने को लेकर तहसील सभागार में हुई बैठक में एसडीएम व विधायक के सामने ही तहसीलदार व एक्सईएन में तीखी नोकझोंक ही नहीं हुई, बल्कि तहसीलदार ने एक्सईएन को गरमी उतारने तक की चेतावनी दे डाली। सभागार मे काफी देर तक गरमा गरमी का माहौल बना रहा।


पिछले दिनों गंगनहर पर पिकनिक पोंइट के डीएम सेल्वा कुमारी जे. व विधायक विक्रम सैनी ने उदघाटन कर गंगाआरती का शुभारम्भ किया था। उसी दिन से हर रोज गंगाघाट पर आरती का आयोजन चल रहा है। पिछले दिनों से आरती के दौरान बिजली की सप्लाई बंद होने से समिति के लोगों ने विधायक विक्रम सैनी व एसडीएम इन्द्राकांत द्विवेदी को अवगत कराया। एसडीएम ने जेई को सप्लाई बंद न होने की बात कही। अवगत कराने के बाद भी बिजली सप्लाई बंद होती रही। प्रकरण को लेकर शनिवार को तहसील सभागर में एसडीएम ने बैठक बुलाई। जिसमे तहसीलदार,पुष्कर नाथ चौधरी, विधायक विक्रम सैनी, नगर पालिका ईओ जे पी यादव, व समिति के लोग मौजूद रहे। बैठक में गंगाघाट पर लगातार हो रही घटनाओं को लेकर चर्चा की गई। पिछले दिनों साउंड स्पीकरों को शरारती तत्वों द्वारा तोडे जाने की बात भी रखी गई। इसके बाद समिति के लोगों ने आरती के समय बिजली सप्लाई बंद होने की बात कही। इसी बात को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की करीब बीस मिनट तक आपस में नोकझोंक हुई। एक्सईएन सोनम सिंह ने कहा कि बिना मीटर के वो सप्लाई नहीं दे सकते है। इसी बात को लेकर तहसीलदार से एक्सईएन की नोंकझोंक हुई। तहसीलदार ने चेतावनी देते हुए कहा कि दिमाग में जितनी भी गरमी है वो अभी निकाल दूंगा, अगर आरती के समय बिजली सप्लाई बंद की तो अच्छा नहीं होगा। दोनों के बीच हो रही गरमा गरमी को देख रहे समिति के लोग भी हैरान हो गएं। नोकझोंक के दौरान एसडीएम ने कहा कि समिति जल्द ही कनेक्शन लेकर मीटर लगवा लेगी, तब तक ऐसे ही चलने दो। इसी प्रकरण को लेकर करीब एक घंटे तक सभागार में गरमा गरमी का माहौल रहा। विधायक विक्रम सैनी से प्रकरण की जानकारी ली तो उसने कहा कि जो जैसा करेगा उसको ऐसा ही जबाब मिलेगा। एसडीएम का कहना है कि आरती के समय बिजली बंद होने की कई दिनों से जानकारी मिल रही थी। तीन दिन पूर्व जेई को भी अवगत कराया था। एक्सईन को प्रकरण से अवगत कराया गया है। कोई नोकझोंक नहीं हुई है।

विधायक देशराज कर्णवाल और पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सहित यूपी सरकार ने लिए मुक़दमे वापस

 लखनऊ l उत्तराखंड के झबरेडा विधायक व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री समेत नौ के खिलाफ दर्ज मुकदमे को यूपी सरकार ने वापसी के आदेश दिए हैं। उत्तराखंड के झबरेडा विधायक देशराज कर्णवाल और सहारनपुर के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री विनोद तेजियान को 2011 में नौकरी में आरक्षण को बहाल करने को लेकर रेल रोकने के आरोप में अभियुक्त बनाया था। 


जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में पत्रकार वार्ता में विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि अनुसूचित जाति का 2011 में पदोन्नति में आरक्षण खत्म कर दिया गया था। पदोन्नति में आरक्षण खत्म होने के विरोध में 30 जनवरी 2011 को सहारनपुर में आयोजित सभा में लोग जुटे थे। जब आंदोलनकारी डीएम को ज्ञापन देने जा रहे कुछ लोग लाइन पार कर रहे थे, लेकिन राजनीति षड्यंत्र के तहत रेल रोकने के आरोप में मुकदमे दर्ज करा दिए गए थे।

मुकदमे में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री विनोद तेजियान, पूर्व इंजनीनियर आरपी सिंह, कर्ताराम, सतेंद्र कुमार, वैजयंति माला, धनपान वाल्मिकी, ब्रजपाल सिंह, संजय तेगवाल, सिलचंद बौद्ध थे। इसके अलावा कस्तूरी गौतम, महिपालदास, प्रविंद्र धारिया, रमेश चंद गेहरा, सुरेद्र सिंह सेतू सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत 500 अज्ञात के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। भाजपा सरकार ने मुकदमों को राजनैतिक षड्यंत्र मानते हुए ऐतिहासिक निर्णय लिया है और मुकदमे वापस करने के आदेश दिए है।

डा संजीव बालियान ने मंदिर के लिए 1.51 लाख

 मुजफ्फरनगर । केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने आज ₹151000 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को मंदिर निर्माण हेतु प्रदान किए।




पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेता जी की जयंती


मुजफ्फरनगर । श्रीराम काॅलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं श्रीराम ग्रुप आफ काॅलिजेज के सभी संस्थानो में नेताजी सुभाषचन्द बोस के जन्म दिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। 

आज श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलिजेज के सभी संस्थानो में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयन्ती के उपलक्ष में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रृद्धांजलि दी गयी। श्रीराम काॅलेज में निदेशक डाॅ0 आदित्य गौतम, प्राचार्य डाॅ0 प्रेरणा मित्तल, डीन एकेडमिक्स डाॅ0 विनीत कुमार शर्मा आदि ने, श्रीराम काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग में निदेशक डाॅ0 आलोक गुप्ता, डीन एकेडमिक्स साक्षी श्रीवास्तव आदि ने, श्रीराम काॅलेज आॅफ लाॅ में प्राचार्य डाॅ0 रविन्द्र प्रताप सिंह के साथ अन्य प्रवक्ताओं ने नेताजी सुभाषचन्द बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रृद्धांजलि दी गयी।

वंही श्रीराम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम खेड़ी विरान बहादरपुर के प्राथमिक विद्यालय में किया गया। जिसका शुभारंभ लक्ष्य गीत के माध्यम से किया गया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण करके उनके जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के रूप में उत्साह के साथ मनाया। शिविर में लगभग 100 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। शिविर में नेता जी के जीवन परिचय का व्याख्यान किया गया और भारत को आजाद कराने में उनके द्वारा दिए गए योगदान के बारे में बताया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देश भक्ति गीतों को प्रस्तुत किया और नेताजी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का प्रण लिया। साथ ही स्वयंसेवकों ने अपने नैतिक कर्तव्य को ध्यान में रखकर विद्यालय के प्रांगण में साफ सफाई की और वहां प्रशिक्षित छात्रों एवं खिलाड़ियों को साफ सफाई के महत्व को बताते हुए स्वच्छ भारत का संदेश प्रसारित किया।

कार्यक्रम के अवर पर डाॅ0 आदित्य गौतम ने कहा कि भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले नेता जी सुभाष चन्द्र बोस हमारे प्रमुख राष्ट्र नायकों में से एक है। उनकी देशभक्ति तथा बलिदान से सदैव प्रेरणा प्राप्त होती रहेगी। आज भले ही देश को आज़ाद हुए 72 वर्ष हो गये है किन्तु आज़ादी के संघर्ष में नेता जी का योगदान हमे सदा गौरवान्वित करता रहेगा । इस अवसर पर श्री राम कालेज आॅफ लाॅ के प्रवक्ता प्रशान्त चैहान ने महान स्वतन्त्रता सेनानी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर उन्हे नमन किया।

इसके अतिरिक्त समस्त प्रवक्तागणों द्वारा नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर पुष्प समर्पित किये गये तथा अपने-अपने विचार प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को नेताजी के जीवन परिचय से अवगत कराया। कार्यक्रम में अंकित कुमार, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना, सभी विभागो के विभागाध्यक्ष एवं प्रवक्तागण, देवेन्द्र चैधरी, कोषाध्यक्ष श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलिजेज आदि उपस्थित रहें।

डीएम सेल्वा कुमारी जे ने जिले को दिलाया बड़ा सम्मान


 मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को प्रदेश सरकार की ओर से बड़ा अवार्ड मिला है। 

जनपद की लगनशील, मेहनती, कर्मठ, इमानदार, विकास कार्यों के लिए जुझारू, व्यवहार कुशल जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके विकास कार्यों को लेकर एक ओर बड़ा अवार्ड दिया है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को एनुअल स्टेट अवार्ड फॉर बेस्ट इलेक्ट्रोल प्रैक्टिस अवार्ड 2020 मिला है। यह वोटर अवार्ड एजुकेशनल पार्टिसिपेंट के लिए जिलाधिकारी को मिला है। यह अवार्ड मिलने पर जनपद मुजफ्फरनगर में खुशी का माहौल है। जिला अधिकारी सेल्वा कुमारी जे को प्रशासनिक व पुलिस विभाग व मुजफ्फरनगर की जनता की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं प्राप्त हो रही है यह अवार्ड मुजफ्फरनगर की जनता के लिए भी गौरवान्वित करने वाला है। टीआर न्यूज की तरफ से भी सम्मानित जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे को भी हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रेमी के साथ बहन की फोटो देख भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी


 मेरठ। शहर के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के इस्लामनगर में एक युवक ने शादी से एक दिन पहले प्रेमी के साथ बहन की फोटो देख उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।बताया जाता है कि युवती की रविवार 24 जनवरी को शादी होनी थी। घटना के बाद आधे घंटे तक घर में ही युवती का शव पड़ा रहा और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के हत्यारोपी भाई को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट प्रशांत कपिल के अनुसार, इस्लामनगर टाल वाली गली निवासी फिरदौस (18 वर्ष) की 24 जनवरी को लिसाड़ीगेट क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी युवक के साथ शादी होनी थी। युवती का एक अन्य युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जहां प्रेमी ने युवती के फोटो, फिरदौस की होने वाली ससुराल में भेज दिए। प्रेमी ने आपत्तिजनक फोटो भेजकर युवती की शादी तुड़वाने का प्रयास किया।

शादी से एक दिन पहले शनिवार सुबह युवती के भाई ने बहन के आपत्तिजनक फोटो देखे तो गुस्से में दोस्त के यहां से तमंचा लाकर उसकी हत्या कर डाली। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

यह करेंगे तो भाग जाएगा बीमारी का भय


बीमार पड़ने के पहले , ये काम केवल आयुर्वेद ही कर सकता है।

1--केंसर होने का भय लगता हो तो रोज़ाना कढ़ीपत्ते का रस पीते रहें,,, 

2-- हार्टअटेक का भय लगता हो तो रोज़ना अर्जुनासव या अर्जुनारिष्ट पीते रहिए,, 

3-- बबासीर होने की सम्भावना लगती हो तो पथरचटे के हरे पत्ते रोजाना सबेरे चबा कर खाएँ,,,,

4-- किडनी फेल होने का डर हो तो हरे धनिये का रस प्रात: खाली  पेट पिएँ,,, 

5-- पित्त की शिकायत का भय हो तो रोज़ाना सुबह शाम आंवले का रस पिएँ,,, 

6-- सर्दी - जुकाम की सम्भावना हो तो नियमित कुछ दिन गुनगुने पानी में थोड़ा सा हल्दी चूर्ण डालकर पिएँ,,,, 

7-- गंजा होने का भय हो तो बड़ की जटाएँ कुचल कर नारियल के तेल में उबाल कर छान कर,रोज़ाना स्नान के पहले उस तेल की मालिश करें,,, 

8-- दाँत गिरने से बचाने हों तो फ्रिज और कूलर का पानी पीना बंद कर दें,,,,

9-- डायबिटीज से बचाव के लिए तनावमुक्त रहें, व्यायाम करें, रात को जल्दी सो जाएँ, चीनी नहीं खाएँ , गुड़ खाएँ,,, 

10--किसी चिन्ता या डर के कारण नींद नहीं आती हो तो रोज़ाना भोजन के दो घन्टे पूर्व 20 या 25 मि. ली. अश्वगन्धारिष्ट ,200 मि. ली. पानी में मिला कर पिएँ,,,, 

           

किसी बीमारी का भय नहीं हो तो भी -- 15 मिनिट अनुलोम - विलोम,  15 मिनिट कपालभाती, 12 बार सूर्य नमस्कार करें,,,, 

          

              स्वयं के स्वास्थ्य के लिए इतना तो करें,,,,,


स्वस्थ रहने के लिए धन नहीं लगता, थोड़ी स्फूर्ति, थोड़ी जागरूकता व थोड़ा परिश्रम लगता है।

🙏🙏ओम शांति! 🙏🙏

सृजन ट्रेड डाइरेक्टरी अब मोबाइल एप्प पर

मुजफ्फरनगर । जनपद मुजफ्फरनगर के प्रबुद्ध नागरिकों की मांग पर जनपद मुजफ्फरनगर की सुविख्यात रही सृजन ट्रेड डायरेक्ट्री इस बार मोबाइल एप के रूप में लांच की जा रही है। सृजन डायरेक्ट्री एप का न ही सिर्फ मुजफ्फरनगर जनपद के निवासी लाभ उठा सकेंगे अपितु पूरे हिन्दुस्तान एवं हिन्दुस्तान से बाहर रहने वाले भारतीय नागरिक भी इसका लाभ उठा सकेंगे और अपने जनपद मुजफ्फरनगर की उपलब्धियों एवं यहाँ की समस्त व्यापार एवं उद्योग के साथ साथ जनपद मुजफ्फरनगर में हो रही गतिविधियों की भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। सृजन डायरेक्ट्री एप में विशेष रूप से जनपद मुजफ्फरनगर के प्रमुख व्यक्ति, व्यवसाय, उद्योग एवं जन सामान्य से जुड़ी सुविधाओं का ब्यौरा दिया गया है। यह एप टैस्ट लॉच के रूप में उपलब्ध है। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। एप में सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों के अलावा स्कूल, कॉलेज, रेलवे, रोडवेज, डॉक्टर्स, चार्टड एकाउन्टेंट, एडवोकेट, ज्वैलर्स, बैंकट हॉल, होटल एवं रेस्टोरेंट, गैस एजेन्सी, समाचार पत्र, टैक्सी, टूर एण्ड ट्रेवलर्स आदि के साथ साथ मुजफ्फरनगर जनपद के जनप्रतिनिधि, धार्मिक, राजनैतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाएं, व्यापार मण्डल एवं विभिन्न एसोसिएशन आदि की अधिक से अधिक जानकारियाँ दी गई हैं। सृजन डायरेक्ट्री एप में जनपद मुजफ्फरनगर का इतिहास एवं प्रमुख व्यक्तियों की जानकारी विस्तार से दी जा रही है ताकि आम नागरिक जनों को अपने मुजफ्फरनगर जनपद की पूर्ण जानकारी रहे। सृजन डायरेक्ट्री एप के निर्माता अरविन्द गुप्ता ने आज शनिवार के दिन एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि हमारे प्रतिनिधि डोर टू डोर सम्पर्क कर अधिक से अधिक जानकारी एकत्रित करके इस एप को और भी अत्यधिक महत्वपूर्ण बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त नागरिकों एवं व्यापारियों से उनकी यह अपील है कि वो इस पुनीत कार्य में हमारा सहयोग अवश्य करें।

शिवसेना ने नेताजी और ठाकरे को याद किया


मुजफ्फरनगर। आज संपर्क कार्यालय महावीर चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे जी की जयंती बड़ी धूमधाम से शिवसेना मुजफ्फरनगर इकाई ने मनाई इस दौरान एक जुलूस महावीर चौक से टाऊन हॉल तक निकाला गया जहां पर सुभाष चन्द्र बोस जी को समस्त शिवसैनिको द्वारा माल्यार्पण किया गया । इसके उपरांत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एडवोकेट प्रशांत जीने की और संचालन  डॉ पुनीत सिंघल जी ने किया सभी वक्ताओं ने बाला साहब ठाकरे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी शिव सैनिकों को उनके पद चरणों पर चलने का आह्वान किया बैठक में शिवसेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा उप राज्य प्रमुख प्रमोद अग्रवाल जिला प्रमुख जल सिंह वर्मा जिला उपप्रमुख सूरत सिटी जिला प्रमुख राजीव गर्ग समाजसेवी जयवीर जी राजीव रथी बी जी नवीन कश्यप जी जिला महासचिव विनय बिंदल जिला महासचिव मनीष बालियान जिला महासचिव साकेत कश्यप संगठन मंत्री अनिल कल सानिया मीडिया प्रभारी सोनू वर्मा तहसील खतौली ब्लाक प्रमुख शालू कश्यप जिला सचिव रूपराम कश्यप जिला प्रमुख युवा रोबिन पाल जिला प्रमुख विद्यार्थी सेना विशाल त्यागी नगर प्रमुख संदीप ठाकुर जिला सचिव बंटी शर्मा राधेश्याम कश्यप अमित राजपूत अंकुर कश्यप मोहित राजू काला कश्यप मनीष कश्यप अनिल कल सानिया मीडिया प्रभारी कोषाध्यक्ष आदि सैकड़ों शिवसैनिक पदाधिकारी मौजूद रहे । 

होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में सुभाषचन्द्र बोस कि जयंती के मौके पर मोटिवेशनल एंड माइंडसेट वर्कशॉप का किया आयोजन

 मुजफ्फरनगर l


होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर काॅलेज, जडौदा के सभागार में सुभाषचन्द्र बोस की जयन्ती पर विद्यार्थियों के सफल भविष्य निर्माण हेतु एक मोटिवेशनल एण्ड माइंडसेट वर्कशाॅप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यादायनी माँ सरस्वती के सम्मुख कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजेन्द्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक, मुजफ्फरनगर, मुख्यवक्ता समृद्धि त्यागी, काउन्सलर, अनिल शास्त्री शिक्षाविद, कुलदीप सिवाच, रजनीश कुमार, पंकज धीमान और प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने दीप प्रज्जवलित कर एवं महापुरूष सुभाषचन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।

 समृद्धि त्यागी ने बताया कि जब सब कुछ आसान है तो फिर तनाव कैसा। उन्होंने बताया कि शरीर एक गाडी है तो मस्तिष्क एक इंजन और यदि इंजन पर कट्रोल हो तो गाडी मंजिल पर निश्चित रूप से पहुंच जाती है और इसी प्रकार यदि हमारा अपने मस्तिष्क की क्षमताओं को समझकर उस पर कंट्रोल करना आ गया तो सफलता निश्चित रूप से हमारे कदम चूमेगी। अतः हमें अपने मस्तिष्क में उठने वाली विचारधाराओं को सही दिशा निर्देशित करना होगा। 

 अनिल शास्त्री ने बच्चों को बताया कि यदि आपको सफलता के परचम को लहराना है तो खुद पर विश्वास और गुरूजनों का सम्मान करना होगा और गुरूजनों के बताये गये मार्ग पर चलना होगा। उन्होंने बच्चों को बोर्ड की काॅपियां में किस प्रकार लिखना है विस्तार से बताया और इस वर्ष प्रत्येक विषय का सैलेबस पता करके उसके अनुसार ही तैयारी करने पर जोर दिया।  

 विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार तथा धन्यवाद व्यक्त किया। तेजसमुनि, चन्द्रवीर, चन्द्रपाल, महेशपाल सिंह, ओमपाल सिंह, विक्रम सिंह, शादाब कार्यक्रम में उपस्थित रहें। समारोह को सफल बनाने के लिए आजाद सिंह, सचिन कश्यप, अजीत सिंह, जितेन्द्र कुमार, धीरज बालियान, विरेन्द्र राजवंशी, विजय पंवार, मनोज कुमार, अमित धीमान, नितिन कुमार, मंजूला, सुरेखा, रीना का अतुलनीय सहयोग रहा l

25 जनवरी को चलेगा इलेक्ट्रॉनिक मतदाता पत्र अभियान

मुजफ्फरनगर । उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 25.01.2021 को होने वाले ग्यारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इलेक्ट्रानिक इलेक्टर्स फोटो आइडेन्टिटी कार्ड ( e-EPIC) का शुभारम्भ किया जा रहा है। उन्होने बताया कि  शुभारम्भ के बारे में आयोग द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए है। उन्होने बताया कि यह ई-ईपिक सामान्य ईपिक का पोर्टेबल डाक्यूमेन्ट फार्मेट (पीडीएफ) संस्करण है, जिसे प्रमाणिक और सुरक्षित क्यू आर कोड रीडर एप्लिकेशन का उपयोग करके सत्यापित किया जा सकता है। उन्होने बताया कि इसे मोबाईल पर अथवा कम्प्यूटर पर स्व-मुद्रण योग्य रूप में डाउनलोड किया जा सकता है। इसे मतदाता अपने मोबाइल पर स्टोर कर सकता है, डिजी लाॅकर पर अपलोड कर सकता है या इसे प्रिन्ट करते हुए लैमिनेट भी कर सकता है। यह नये पंजीकृत हुए मतदाताओं को जारी किए गए पीवीसी ईपिक के अतिरिक्त हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस अभियान को आईटी डिवीजन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए दो चरणों में विभाजित किया गया हैं उन्होने बताया कि 25 जनवरी से 31 जनवरी, 2021 विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 के दौरान यूनिक मोबाईल (यूनिक मोबाईल नम्बर का अर्थ केवल एक एप्लिकेशन हेतु दिया गया मोबाईल नम्बर है) के साथ नए पंजीकृत मतदाताओं पर को  EPIC DOWNLOAD  की सुविधा उपलब्ध होगी। 01 फरवरी सेः सभी मतदाताओं द्वारा ई-ईपिक डाउनलोड किए जा सकेगें, जिनका मोबाईल नम्बर ई-रोल में है, अन्यथा ई-केवाईसी के पश्चात् सम्बन्धित मतदाता ई-ईपिक डाउनलोड कर सकता है।

Steps to download e-EPIC


You can download e-EPIC from http://voterportal.eci.gov.in/orhttps://nvsp.in/ or voter helpline Mobile App using below steps:


·         Register/Login on Voter Portal


·         From menu navigation click on Download e-EPIC


·         Enter the EPIC number or Form reference Number


·         Verify with OTP sent on registered mobile number (if mobile number registered with Eroll)


·         Click on Download e-EPIC


·         If Mobile number not registered in Eroll, click on e-KYC to complete the KYC


·         Pass the Face liveness verification


·         Update your mobile number to complete KYC


Download e-EPIC

प्रशासनिक अधिकारी की कुर्सी पर बैठ इठलाई बालिकाएं



मुजफ्फरनगर । बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के जन-जागरुकता के कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित कराये गये जिसमे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ भारत सरकार सहायता योजना के अंतर्गत जनवरी माह में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस, 2021 और मिशन शक्ति अभियान संचालित किए जा रहे हैं इसी के अंतर्गत जनपद मुज़फ़्फ़रनगर में “नायिका”  (मेगा इवैंट) राष्ट्रीय बालिका दिवस पर समस्त प्रशासनिक पदों पर मेधावी बालिकाओं को एक दिन की सांकेतिक अधिकारी नायिका नियुक्त किया गया जिसके अंतर्गत जनपद के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर स्कूल की छात्राओं के द्वारा हुआ जिसमे एक दिन के लिए बालिकाओ को प्रशासनिक पदों की भूमिका का निर्वहन किया गया गया। नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज, एमजी पब्लिक स्कूल की छात्राओ को यह अवसर मिला। जिस के अंतर्गत छात्राओ को जिला विधलाय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रभारी महिला थाना तथा महिला कल्याण अधिकारी के पदो पे छात्राओ द्वारा एक दिवसीय निर्वहन किया गया। जिसमें नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज से नौ मेधावी छात्राओं ने प्रतिभाग किया और MG पब्लिक स्कूल से तीन छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिस मे छात्राओ को प्रशासनिक पदों पर जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर जैनब कक्षा 11 की छात्रा को नियुक्त कराया गया और इसी के साथ वंशिका MG पब्लिक स्कूल की छात्रा को बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति कराया गया इसी के चलते हुए बाक़ी और छात्राओं को भी प्रतिभाग करने का मौक़ा मिला जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी के पद पर लबीबा ,ADM F के पद पर आयशा, प्रभारी महिला थाना के पद पर मुस्कान और महिला कल्याण अधिकारी के पद पर नेहा को नियुक्त कराया गया। बालिकाओं द्वारा बताया गया कि उन्हे आज गर्व महसूस हो रहा है की उन्हें उस पद पर आज नियुक्त कराया गया जहाँ वो पहुँचना चाहती थी और समझ पाई की हर अधिकारी के क्या कर्तव्य है और इसके साथ साथ उस पद पर पहुँचने के लिए बालिकाओं को कैसी तैयारी करनी पड़ती है। वंशिका द्वारा बताया गया की वह गर्व अनुभव कर रही है कि आज हमें यह अवसर मिला है कि हम यह तक पहुँचे हैं जहाँ पर हमारी जाने की इच्छा है। लबीबा द्वारा बताया गया की जिला प्रोबेशन अधिकारी के द्वारा उन्होंने अपने अपने कार्यों के बारे में बच्चों को समझाया और बच्चों को प्रेरित किया ये बच्चे उस पद तक  पहुँचने के लिए आगे बढ़े । नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की अध्यापिका द्वारा बताया गया कि हमारे बच्चे आज अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा लेकर जाये गाये, कई अधिकारियों से मिलने का मौक़ा मिला जिस से उनहे आगे बढ़ना चाहिए और आगे बढ़ने का एकमात्र माध्यमिक शिक्षा जिसका उन्हें अपनी पूरी ईमानदारी से पालन करना चाहिए। इसके साथ साथ महिला थाना, वन स्टॉप सेंटर व पुलिस फेस्लीटेशन ऑफ़िसर को प्रमाण पत्र देकर मिशन शक्ति के अभियान के अंतर्गत सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अन्तर्गत कोविड-19 कोरोना संबंधी गाइडलाईन एवं दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया तथा सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क संबंधी नियमों का भी विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम में ADMF, जिला विधलाय निरीक्षक,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी,प्रभारी महिला थाना, महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान नीरू सिंह सेंटर मैनेजर स्डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर शिवम डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर रेनू सिंह नगर पालिका इंटर कॉलेज के अध्यापक गण एमजी पब्लिक स्कूल के अध्यापक गण एवं प्रोबेशन/आई0सी0डी0एस0 कार्यालय के अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन  महिला शक्ति केन्द्र जिला बाल संरक्षण इकाई एवं वन स्टाप सेन्टर मुजफ्फरनगर के अंतर्गत किया गया।

खुशखबरी : जिले में मिले 3 नए कोरोना के मरीज़

 मुजफ्फरनगर l कई महीनों बाद आज कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा दहाई से भी नीचे आया l जिले के लिए खुशी की बात है कि आज जिले में 3 कोरोना के नए मरीज़ पाए गए l जबकि 17 को डिस्चार्ज किया गया l


अंजू अग्रवाल ने किया नेता जी को नमन


मुजफ्फरनगर । देश के महानायक, अद्भुत व्यक्तित्व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती नगर पालिका परिषद में बहुत धूमधाम के साथ मनाई गई।इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल एवं उपस्थित सभासदगण, अधिकारियों तथा कर्मचारियों तथा समाजसेवियों के द्वारा नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। तत्पश्चात पालिका अध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में कहा गया की देश को आजाद कराने मै नेताजी की अहम भूमिका है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता तथा युगो युगो तक नेताजी को प्रत्येक भारतीय याद रखेगा। श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा यह भी कहा कि 100 बरस की जिंदगी से अच्छे हैं, प्यार के दो चार दिन यह पंक्तियां नेताजी के जीवन चित्रण पर सार्थक होती है, जिनके द्वारा 48 वर्ष के अपने अल्प जीवन काल में जो कार्य देशहित के किए गए हैं, वह हमेशा चिर स्मरणीय रहेंगे l सभा को श्री इरफान अहमद, श्री नौशाद कुरेशी, श्री नदीम खान श्री प्रवीण पीटर, श्री विकास गुप्ता, श्री भीष्म सिंह राजीव शर्मा मोहम्मद शफीक मोहम्मद दिलशाद नरेश खटीक राजू त्यागी  माo सभासदगण के अलावा इंजीनियर श्री अशोक अग्रवाल जी कार्यालय अधीक्षक श्री पूर्ण चंद पाल, लिपिक श्री राजेंद्र योगी,श्री राजीव वर्मा आदि के द्वारा संबोधित किया गया। सभा का संचालन श्री तनवीर आलम एवं गोपाल त्यागी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया lसभा का समापन राष्ट्रगान से किया गया इस अवसर पर टीएस आर डी  पौडवाल मैनपाल सिंह विजय जैन अशोक ढींगरा संजय गुप्ता एवं पालिका से संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

सपा कार्यालय पर मनी नेता जी की जयंती


मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय पर नेताजी सुभाषचन्द बोस जयंती पर उनको नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडबोकेट ने उनको नमन करते हुए कहा कि विश्व मे नेताजी के नाम से लोकप्रिय हुए आजाद हिंद फौज खड़ी करके देश की आजादी का बिगुल बजाने वाले सुभाषचन्द बोस जी के दृढ़ संकल्प के आगे अंग्रेजी सरकार कांप उठी थी सुभाषचन्द बोस जी ने  देश की आजादी के साथ सबसे मजबूत भारत देश को बनाने का सपना देखा था उन्होंने ही देश की आजादी की लड़ाई में देश की जनता को यह नारा देकर "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा' के जरिये पूरे दुनिया को भारत कीआजादी की नई क्रांति की लहर से हिला दिया था सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने नेताजी सुभाषचन्द बोस के देश की आजादी के लिए उनके ऐतिहासिक संग्राम पर बोलते हुए उनको नमन किया।

प्रोग्राम में मुख्य रूप से सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल सपा अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार एडबोकेट सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष शाहीन बेगम सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी जिलाध्यक्ष सपा पिछड़ा वर्ग सतीश गुर्जर सपा मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ इसरार अल्वी  श्रीमती जेबा बबली ब्लॉक अध्य्क्ष बघरा वीरेंद्र तेजियांन सावन कुमार एडवोकेट मीर हसन चेयरमैन धर्मेन्द्र कुमार पवन बंसल तारिक त्यागी एडबोकेट डॉ काजी खुर्रम सलमान त्यागी संजीव लाम्बा आदि मौजूद रहे।

पालिका ने शुरू कराया टॉयलेट का रुका निर्माण कार्य


मुजफ्फरनगर । पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी द्वारा सभासदों के साथ शहर में हो रहे विकास कार्यों को मौके पर जाकर देखा और मानक एवं गुणवत्ता जांची शिव चौक पर रुके हुए टॉयलेट के कार्य को अपने सामने चालू करा दिया। 

सर्वप्रथम झांसी की रानी पहुंच कर वहां पर हो रहे सौंदर्यीकरण के कार्य को देखा और संबंधित ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि काम को जल्द से जल्द पूरा करें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी पालिका अध्यक्ष ने कहा जब से झांसी की रानी का सुंदरीकरण होना शुरू हुआ है शहरवासी बहुत ही ज्यादा खुश हैं और बहुत लोगों की कॉल आ रही है तत्पश्चात शिव चौक पर रुके हुए टॉयलेट के कार्य को अपने सामने चालू कराया और लगे हुए नोटिस को उतरवा दिया पालिका अध्यक्ष द्वारा नाराजगी जाहिर की गई की विकास कार्यों में जो भी रुकावट डालेगा उसे ईट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा जनता ने हमें विकास करने के लिए चुना है और हम उसी कार्य में दिन रात लगे हुए हैं विकास कार्यों और हमारे बीच में जो भी आएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा इसके बाद बड़े अस्पताल पर टॉयलेट निर्माण को जा देखा और ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहां 26 जनवरी को हमें इसका उद्घाटन करना है जल्द से जल्द कार्य को पूरा किया जाए तत्पश्चात प्रकाश चौक पर बन रहे टॉयलेट का निरीक्षण किया इसके बाद नगर पालिका पहुंच कर टैक्स जमा कर रहे शहर वासियों से मिली और उनसे पूछा कि आपको किसी तरह की कोई तकलीफ तो नहीं हो रही है शहर वासियों द्वारा बताया गया अब व्यवस्था बहुत अच्छी हो गई है कई कंप्यूटर लगे हुए हैं इसके बाद संबंधित कर्मचारियों को पालिका द्वारा अच्छा करने के लिए बधाई दी और कहा आप इसी तरह अपने कार्य में लगे रहो किसी भी चीज की आवश्यकता हो हमें तुरंत बताएं हम उसकी व्यवस्था कराएंगे आगे बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा शहर के लोगों को टैक्स जमा करने में कोई परेशानी ना हो इसी को देखते हुए पहले दो कंप्यूटर रखे गए थे मगर एक कंप्यूटर और बड़ा कर अब तीन कंप्यूटर पर दिए गए हैं निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी सभासद मनोज वर्मा परवीन पीटर नौशाद कुरेशी मनोज शर्मा मोहम्मद दिलशाद नरेश खटीक राजू त्यागी जेई कपिल कुमार कार्यालय अधीक्षक पूरन चंद पाल मनोज बालियान अशोक धींगरा स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू एवं पालिका के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे

किसान गणतंत्र दिवस के लिए रालोद ने ताकत


मुजफ्फरनगर । रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी ने जनपद मुजफ्फरनगर के किसानों से आह्वान किया हैं कि आने वाली 26 तारीख को जनपद के किसान भारी से भारी संख्या में भाग लेंगे ।गॉव दर गॉव पंचायते चल रही है पूरी तैयारी के साथ कूच किया जाएगा। 

गौरतलब है कि रालोद की ओर से  गाजीपुर बॉर्डर पर पिछली 12 तारीख से लगातार कैम्प कर भंडारा चल रहा है जिसमे किसान बनकर रालोद पदाधिकारी कार्यकर्ता किसान पुत्र बनकर किसानो की सेवा कर रहे है। प्रदेश महासचिव सुधीर भारतीय,युवा मंडल अध्यक्ष हर्ष राठी,काजी फैज,विदित मलिक,अभय अहलावत, रितिक आदि मौजूद रहे। 

नवीन मंडी स्थल पर राम मंदिर के लिए सहयोग राशि देने में दिखा उत्साह


मुजफ्फरनगर । नवीन मंडी स्थल पर राम मंदिर के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने के लिए अभियान चलाया गया। इसमें विभाग प्रचारक कुलदीप जी भाई साहब नगर प्रचारक अजय जी भाई साहब, नितिन जी भाई साहब अचिंत मित्तल, श्याम सिंह सैनी, जितेंद्र कुचल, अरुण खंडेलवाल आदि मौजूद थे। लोगों ने बढ़चढ़कर इसमें सहयोग किया। अमरीश अग्रवाल ने एक लाख रुपये का सहयोग किया।

गुवाहाटी में मंत्री कपिल देव अग्रवाल और राहुल गोयल का सम्मान

गुवाहाटी। असम के वैश्य समाज के प्रसिद्ध उद्योगपति विनोद सोनी के द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे कपिल देव अग्रवाल स्वतंत्र प्रभार मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व विधायक मुजफ्फरनगर, मुख्य वक्ता राहुल गोयल ivf अध्यक्ष व समाजसेवी मुज़फ्फरनगर कार्यक्रम की अध्यक्षता ओपी खंडेलवाल अध्यक्ष मारवाड़ी सभा गुवाहाटी और कार्यक्रम का संचालन अशोक अग्रवाल वैश्य अग्रवाल मारवाड़ी महामंत्री असम द्वारा किया गया कार्यक्रम में समाज के पूर्वांचल जाट समाज, अग्रवाल समाज सभा, मारवाड़ी समाज एकता सभा, आसाम वर्मा समाज, जैन समाज गुवाहाटी सभा, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन नॉर्थ ईस्ट,जलान समाज आसाम, खंडेलवाल वैश्य समाज.आदि के द्वारा माननीय कपिल देव अग्रवाल मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व राहुल गोयल अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन मुजफ्फरनगर का हार्दिक अभिनंदन वह स्वागत गुवाहाटी आने पर किया इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। 

मा विजय सिंह ने किया नेता जी को नमन



मुजफ्फरनगर : तुम मुझे खून दो  मैं तुम्हें आजादी दूंगा  का नारा देने वाले स्वतंत्रता आंदोलन के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वी जयंती पर मास्टर विजय सिंह ने नगर पालिका स्थित सुभाष चंद्र जी की मूर्ति पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया ।  नेता जी ने आजाद हिंद फौज की स्थापना  कर स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई लड़ी थी देशवासी आज भी सुभाष चंद्र बोस जी को बड़े आदर भाव से नेता जी कहते हैं  वहीं दूसरी तरफ आज के कुछ नेताओं को बहुत गिरी दृष्टि से देखते है सुभाष चंद्र बोस जी ने आजाद हिंद फौज की फौज की स्थापना कर स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई और देश को आजादी दिलाई थी महान स्वतंत्रता सेनानी को हम श्रद्धांजलि देकर बार-बार नमन करते हैं। 

नेता जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

  मुजफ्फरनगर l आजाद हिंद फौज के संस्थापक डॉक्टर सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला जिला महामंत्री रोहिल बाल्मीकि जिला सह मीडिया प्रभारी अचीनत मित्तल




नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर रोहित तायल अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर पालिका परिषद के प्रांगण में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती पर उन्हें शत शत नमन किया गया इस अवसर पर सभी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया

चार किसान नेताओं की हत्या करने आया शूटर दबोचा


 नई दिल्ली। सिंधु बॉर्डर पर किसान नेताओं ने एक संदिग्ध शूटर को पकड़कर बडे पैमाने पर हिंसा फैलाने की साजिश का खुलासा करने का दावा किया है। कथित शूटर के चेहरे पर नकाब लगाकर किसानों द्वारा मीडिया के सामने लाया गया है। कथित शूटर ने दावा किया है कि ये 26 जनवरी को वो किसान ट्रैक्टर रैली में गोली चलाकर माहौल खराब करने की साजिश रच रहा था और चार किसान नेताओं को गोली मारने वाला था। शूटर ने इसके अलावा दिल्ली पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। शूटर ने दावा किया है कि 26 जनवरी को कुछ गलत होने पर मंच पर बैठे चार किसान नेताओं को गोली मारने के उसे आदेश दिए गए हैं। इसका वीडियो भी जारी किया गया है। पकड़े गए संदिग्ध ने दावा किया है कि वो आने वाली 26 तारीख को किसान ट्रैक्टर रैली में गोली चलाकर माहौल खराब करना चाहता था। साथ ही संदिग्ध ने दावा किया है कि वो 23 से 26 जनवरी के बीच चार किसानों को गोली मारी जानी थी। उसने ये भी दावा किया है कि वो महिलाओं का काम भी लोगों को भड़काना था। संदिग्ध ने कबूल किया है कि उसने जाट आंदोलन में भी माहौल खराब करने का काम किया है। उसने एक पुलिस इंस्पेक्टर का नाम लेते हुए उसके द्वारा यह हिदायत देने की बात कही है।

आज का पंचांग और राशिफल 23 जनवरी 2021

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 23 जनवरी 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - दशमी रात्रि 08:56 तक तत्पश्चात एकादशी*

⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका 09:33 तक तत्पश्चात रोहिणी*

⛅ *योग - शुक्ल रात्रि 10:04 तक तत्पश्चात ब्रह्म*

⛅ *राहुकाल - सुबह 10:04 से दोपहर 11:28 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:19* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:22* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*

💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*

💥 *नौकरी - व्यवसाय में सफलता, आर्थिक समृद्धि एवं कर्ज मुक्ति हेतु कारगर प्रयोग शनिवार के दिन पीपल में दूध, गुड, पानी मिलाकर चढायें एवं प्रार्थना करें - 'हे प्रभु ! आपने गीता में कहा है कि वृक्षों में पीपल मैं हूँ । हे भगवान ! मेरे जीवन में यह परेशानी है । आप कृपा करके मेरी यह परेशानी (परेशानी, दुःख का नाम लेकर ) दूर करने की कृपा करें । पीपल का स्पर्श करें व प्रदक्षिणा करें ।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷

➡ *23 जनवरी 2021 शनिवार को रात्रि 08:57 से 24 जनवरी, रविवार को रात्रि 10:57 तक एकादशी है ।*

💥 *विशेष - 24 जनवरी, रविवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*

🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*

🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*

🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷

🙏🏻 *एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷

🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है..

🙏🏻 *🌺🙏

पंचक

12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक


30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

जनवरी 2021: 

रविवार, 24 जनवरी 2021- पौष पुत्रदा एकादशी

रविवार, 07 फरवरी 2021- षटतिला एकादशी


प्रदोष व्रत

26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत


दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021

मेष 

आपके मन में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में काम करने की इच्छा जागेगी और रोजगार के क्षेत्र में आप अपनी क्षमताओं में सुधार करेंगे और कुछ नए अवसरों की तलाश में आपको सफलता मिलेगी। आपके ससुराल से संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा और ससुराल पक्ष के लोगों का सहयोग से जमीन जायदाद से जुड़ी समस्या खत्म हो सकती है। व्यापार में सकारात्मक परिवर्तन करने की स्थिति बनेगी, जो भविष्य में लाभ का मार्ग खोलेगी। घर के रखरखाव पर घरेलू खर्च भी हो सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियां होंगी। आर्थिक तौर पर स्थिति चुनौतीपूर्ण रहेगी। दिन छपने के बाद अपनी सेहत का ध्यान रखें

वृष 

आज के दिन आप जो काम शुरू करेंगे, उसमें अच्छी सफलता मिल सकती है। हालांकि अपने अधीनस्थ लोगों से और  भोग विलास संबंधी कामों में परेशानी हो सकती है। आज आपके अच्छे काम की बदौलत आपको अपने कार्य क्षेत्र में अच्छी प्रशंसा मिलेगी और आपके बॉस आप से प्रभावित होंगे। लव लाइफ में प्रिय का साथ मिलेगा और दिन आनंद पूर्वक व्यतीत होगा। परिवार में किसी सदस्य से आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज आपको अपने पिता का स्वास्थ्य पीड़ित देख कर कुछ परेशानी होगी। स्वयं के भी स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपको अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों से मदद मिलेगी।

मिथुन

काम करने को लेकर आज आपके अंदर जुनून रहेगा, जिससे रुके हुए कार्य भी समय पर पूरे होंगे। आपका प्रभाव बढ़ेगा और विदेशों से संबंधित काम सफलता से पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में मनमुटाव और मतभेद की स्थिति होगी, जो आपको मानसिक तनाव देगी। कार्य क्षेत्र में भी ध्यान से काम लेना होगा क्योंकि अगर आप जल्दबाजी या बिना सोचे समझे काम करेंगे तो काम में गड़बड़ी हो सकती है। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे और वे बचत करने में आपकी मदद करेंगे। दिन ढलने के बाद आपका वाहन खराब हो सकता है और आपके खर्चों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी लेकिन घर पहुंच कर आप अपनी संतान के साथ अथवा घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कर्क 

आज विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्ति में कुछ बाधाएं आएंगी, इसलिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अपने दोस्तों और भाई बहनों के सहयोग से कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी का सहयोग आपको लाभ प्रदान करेगा और आपका रिश्ता भी मधुर बनेगा। आज आप अपने दिमाग से काम लेंगे और कुछ नए कार्यों में सफलता अर्जित करेंगे। पारिवारिक जीवन में संपत्ति विवाद जन्म ले सकता है। हालांकि किसी बड़े और अनुभवी व्यक्ति की सहायता आपके काम में सफलता प्रदान करेगी। शाम के समय दान पुण्य का काम करेंगे और आज कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह 

ग्रहों की चाल आज जीवन में कुछ अस्थिरता दे सकती है। रोजगार के क्षेत्र में भी यह अस्थिरता जारी रहेगी। मानसिक तौर पर इससे आपको तनाव मिलेगा। कार्य क्षेत्र में वाद विवाद की संभावना होगी। बेवजह किसी के झगड़े में ना पड़ें, नहीं तो कानूनन परेशानी झेलनी पड़ेगी। विद्यार्थियों को सफलता के लिए अपनी एकाग्रता का परिचय देना होगा। पारिवारिक मसलों को धैर्य और समझदारी के साथ सुलझाएंगे और परिवार के वृद्ध लोगों की मदद से कुछ नए कामों में हाथ डालेंगे, जिसमें सरकार से भी लाभ मिलेगा। बिजनेस करने वालों को नकदी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा और आज अपनी सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे।

कन्या

सितारों की चाल बताती है कि परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आप के प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। कुछ बेवजह के खर्चे आपको परेशान करेंगे, जो आपको करने ही पड़ेंगे। प्रेम जीवन में नएपन का एहसास होगा और आपको अपने परिवार का सहयोग मिलेगा। कामकाज के क्षेत्र में अड़चनों से मुक्ति मिलनी शुरू होगी लेकिन फिर भी जोखिम से दूर रहें। विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए कुछ आर्थिक चुनौतियां पेश आ रही थीं, वो आज दूर हो सकती हैं। आपकी कार्यशैली को लोग पसंद करेंगे और आप के सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आज आप आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कहीं निवेश कर सकते हैं।

तुला

आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए काम हाथ में आएंगे और इसमें आप के वरिष्ठ अधिकारी आपका सहयोग करेंगे। दैनिक व्यवसाय करने वाले लोग हैं, उन्हें नए स्तोत्र मिलेंगे और उनके काम में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार मिलने की संभावना रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारों में वृद्धि और उत्तरदायित्व की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप कोई सामाजिक कार्य करते हैं तो आज आपको समाज के गणमान्य लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा और लोग आपकी तारीफ करेंगे। व्यापार में अधिक मेहनत करने के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है। प्रेम जीवन में आपका प्रिय आपको पूरा सपोर्ट करेगा और आपके लिए उनके मन में इज्जत बढ़ेगी।

वृश्चिक 

ग्रहों की स्थिति पर नजर डाली जाए तो आज आपको पारिवारिक बिजनेस में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अपने पिता के सहयोग से आप इस स्थिति से उबर जाएंगे। आपकी संतान की नौकरी लगने की संभावना होगी। आप काफी बिजी रहेंगे लेकिन अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल ही लेंगे, जिसकी खुशी आपके प्रिय के चेहरे पर होगी। आज आर्थिक तौर पर लागू होने के प्रबल योग बनेंगे लेकिन कुछ बेवजह के खर्चे भी हो सकते हैं। यदि आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आना है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और घर में कोई खुशखबरी आ सकती है।

धनु 

आज का दिन आपको सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रखेगा। आज पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा और किसी खास मुद्दे पर आपका चर्चा करना मतभेदों को जन्म दे सकता है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो स्थिति हाथ से निकल सकती है और रिश्तो में दरार पड़ सकती है। विद्यार्थियों को सफलता के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। अपने खानपान पर पूरा ध्यान रखें और स्वास्थ्य के प्रति सजगता बरतें। भौतिक सुख सुविधाओं में कमी आने की संभावना रहेगी। आज रुके हुए धन मिलने की संभावना रहेगी। अपने मन की बात किसी से साझा ना करें। शाम के समय मंदिर जाकर सुकून महसूस करेंगे।

मकर 

ग्रहों के आपके पक्ष में मुड़ने के कारण आपको अपनी वाकपटुता से बेहद अनुकूल स्थितियों का लाभ मिलेगा। आज आपको समाज के गणमान्य लोगों, रसूखदार व्यक्तियों और राजनीतिक लोगों का समर्थन प्राप्त होगा। बिजनेस में निर्णय लेने की क्षमता आज आपको फायदा पहुंचाएगी। सही समय पर लिया गया यह निर्णय आपके लाभ का मार्ग खोल देगा। वाद-विवाद में सफलता मिलने से दिन अच्छा जाएगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। यदि आपके जीवन साथी आपका हाथ बंटाने के लिए कोई काम कर रहे हैं तो आज उन्हें उन्नति मिलेगी और उनकी इनकम बढ़ सकती है। प्रेम जीवन में रिश्ते में पड़ी दरार को पाटने में आज सफल रहेंगे। आज शाम का समय ईश्वर भजन और दान पुण्य में व्यतीत कर सकते हैं।

कुंभ 

आज का दिन बिजनेस करने वालों के लिए सफलता दायक रहेगा और कुछ नए कामों को हाथ में लेने का मौका मिलेगा, जिसकी वजह से बिजनेस की स्थिति मजबूत होगी। पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और आप को अंधेरे में रोशनी की किरण नजर आएगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा और आपके पिताजी किसी काम में आपकी बहुत मदद करेंगे। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति प्रबल रहेगी। शाम के समय मनोरंजन और सैर सपाटे में दोस्तों के साथ जाने का मौका मिलेगा।

मीन 

ग्रह जनित संभावनाओं पर नजर डाली जाए तो आज आपको रोजगार प्राप्ति का अवसर मिल सकता है। यदि आपने नौकरी के लिए आवेदन किया था तो आज आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और बड़े भाइयों का सहयोग मिल सकता है। आपको अपनी संतान और जीवन साथी के प्रति प्रेम की वृद्धि महसूस होगी और उनके साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। परिवार के बुजुर्गों का भी आज आपको आशीर्वाद मिलेगा और उनकी सलाह से काम करने से आज कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। व्यापारियों को अच्छा धन लाभ होगा और कुछ बिजनेस ट्रैवलिंग भी हो सकती है। यदि विवाह के संबंध में कोई समस्या आ रही थी तो आज वह दूर हो जाएगी। आज किसी से भी पैसों का लेनदेन करने से बचें लेकिन कर्ज को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।


आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। 




 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

शुक्रवार, 22 जनवरी 2021

श्रीराम काॅलेज की चार छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक





मुजफ्फरनगर । श्रीराम काॅलेज की 4 छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक और 10 विद्यार्थियों ने किया यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में नाम दर्ज  कराया है। 

चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित यूनिवर्सिटी टाॅपर्स की मेरिट लिस्ट में श्रीराम काॅलेज की चार छात्राओं ने अपना नाम दर्ज कर श्रीराम काॅलेज एवं जनपद का नाम रोशन किया। विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार श्रीराम काॅलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एम0जे0एम0सी की छात्रा अपर्णा त्यागी ने (82‐55 प्रतिशत), ललित कला संकाय में एम0एफ0ए एप्लाईड आट्र्स पाठ्यक्रम की छात्रा आस्था सिंह (80‐70 प्रतिशत), एम0एफ0ए ड्राईंग एंड पेंटिंग पाठ्यक्रम की छात्रा कु0 अदिति (78‐90 प्रतिशत) और एम0एफ0ए फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम की छात्रा ईशा गर्ग (73‐90 प्रतिशत) अंकों को प्राप्त कर प्रस्तावित 9 मार्च में चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में आयोजित होने वाले 32वें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालांे की फेहरिस्त में अपना स्थान पक्का किया। इसके अतिरिक्त अलग-अलग संकाय के 10 विद्यार्थियों ने भी विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में स्थान पक्का किया।

चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में टाॅपर्स के अतिरिक्त 10 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई। जिसमें एम0एस0सी माइक्रोबाॅयोलाॅजी पाठ्यक्रम की हुमा राणा ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ललित कला विभाग के ड्राईंग एंड पेंटिंग पाठ्यक्रम में 76‐90 प्रतिशत अंकों के साथ गौरव कुमार ने दूसरा, 73‐75 प्रतिशत अंकों के साथ शिप्रा सिंह ने तीसरा, 69‐55 प्रतिशत अंकों के साथ श्रीकांत राही ने चतुर्थ और और अंशुल प्रभाकर ने 68‐50 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया।

जहां एक ओर ललित कला विभाग के ही अन्य पाठ्यक्रम एम0एफ0ए एप्लाईड आट्र्स से विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में दूसरे स्थान पर 79‐05 प्रतिशत अंकों के साथ नवीन नेगी, तीसरे स्थान पर 75‐15 प्रतिशत अंकों के साथ कृतिका सिंह, चैथे स्थान पर 74‐95 प्रतिशत अंकों के साथ मेघा कपूर और पांचवें स्थान पर 71‐15 प्रतिशत अंकों के अंकित कुमार बिसवास पंचम ंस्थान पर रहे। वहीं दूसरी ओर ललित कला विभाग के ही पाठ्यक्रम फैशन डिजाईनिंग से कु0 रूकसार ने 66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध शैक्षिक संसाधन एवं सुविधाओं के साथ-साथ लाइब्रेरी में उपलब्ध उच्च कोटि के लेखकों की पुस्तकों को दिया। ग्रामीण परिवेश एवं सादा जीवन उच्च विचार में विश्वास करने वाले परिवार से संबद्ध एम0जे0एम0सी की यूनिवर्सिटी टाॅपर अपर्णा त्यागी ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि महाविद्यालय की लाइब्रेरी में विषय से संबंधित विश्व के अनेक विद्वानों की पुस्तकों का अघ्ययन एवं विभाग के अघ्यापकों के मार्गदर्शन से ही सफलता संभव हो पाई है। उसने कहा कि बचपन से ही पढ़ाई का शौक रहा है और भविष्य में शिक्षा के क्षे़़त्र में अपना करियर बनाना चाहती है। एम0एफ0ए एप्लाईड आट्र्स की विश्वविद्यालय टाॅपर आस्था सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद एवं विभाग के प्रवक्ताओं द्वारा दिए मार्गदर्शन को दिया। उसने कहा कि जहां माता-पिता ने हमेशा हौंसला बढ़ाया हैं वहीं श्रीराम काॅलेज ने सपनों को हकीकत में बदलने का मार्ग भी दिखाया।  वहीं एम0एफ0ए के ड्राईंग एंड पेंटिंग पाठ्यक्रम की यूनिवर्सिटी टाॅपर कु0 अदिति ने विभागों द्वारा कराए जाने वाले प्रयोगात्मक कार्य को सफलता का मूलमंत्र बताया। एम0एफ0ए फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम की विश्वविद्यालय टाॅपर ईशा गर्ग ने महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए शैक्षिक वातावरण एवं गुरूजनों के प्रयासों को अपनी सफलता का श्रेय दिया। 

इस अवसर पर जानकारी देते हुए श्रीराम काॅलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम ने 9 मार्च को होने वाले प्रस्तावित 32वंे दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले स्वर्ण पदक के लिए अलग-अलग संकाय से चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय मेरिट में स्थान बनाना और कुलाधिपति महामहिम राज्यपाल जी से पुरस्कार प्राप्त करना प्रत्येक विद्यार्थी के लिए एक स्वर्णीम पल होता है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थी विश्वविद्यालय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने कहा विद्यार्थियों की सफलता में माता-पिता का आशीर्वाद एवं सहयोग तो महत्वपूर्ण रहा ही है साथ ही महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के साथ की जाने वाली कड़ी मेहनत एवं मार्गदर्शन भी बहुमूल्य रहा है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को शैक्षिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी प्रदान किया जाता है जोकि उनके भविष्य के लिए सार्थक सिद्ध होता है।  

इस अवसर पर श्रीराम काॅलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी संकाय सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षे़़त्रों में भी शानदार प्रदर्शन कर श्रीराम काॅलेज का नाम रोशन कर रहे हैं। 

ललित कला विभाग के निदेशक डा0 मनोज धीमान ने कहा कि ललित कला विभाग पिछले कई वर्षों से निरंतर विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में शीर्ष पर बना हुआ है जो हम सभी के लिए गर्व एवं हर्ष की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम एवं प्रवक्ताओं के मार्गदर्शन में विद्यार्थी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके लिए विद्यार्थी एवं प्रवक्ता बधाई के पात्र हैं।

इस मौके पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष रवि गौतम ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि पत्रकारिता एवं जनसंचार की छात्राएं हर वर्ष विश्वविद्यालय स्तर पर विभाग एवं महाविद्यालय का नाम रोशन कर स्वर्ण पदक जीत रही हैं। उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि विभाग के प्रवक्ताओं के मार्गदर्शन में भविष्य में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा।

डर से सीमा पार भागा प्रेमी पाकिस्तान में पकड़ा गया


बाड़मेर। एक प्रेमी परिवार वालों के सामने उसकी पोल  खुलने के डर से बॉर्डर पार कर पाकिस्तान चला गया। प्रेमी बाड़मेर जिले के बिजराड़ पुलिस थाना क्षेत्र के कुम्हारो का टीबा के सज्जन के पार गांव का रहने वाला है। 19 साल का प्रेमी गेमरा राम मेघवाल का पड़ोस में ही रहने वाली युवती से चक्कर चल रहा था।

बिजराड़ पुलिस थाने के एसएचओ ने जेठा राम ने बताया कि वह पिछले 4 नवंबर को युवती से मिलने के लिए उसके घर गया था। जहां, युवती के परिवार वालों ने उसे देख लिया। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने उसकी इस हरकत की शिकायत उसके माता-पिता से करने की धमकी दी। युवक को बदनामी का डर सताने लगा। जिसके बाद युवक बॉर्डर पर तारबंदी फांदकर पाकिस्तान चला गया। युवक का गांव बॉर्डर से सटा हुआ है।

इधर घर वाले उसकी खोजबीन करने लगे। आस-पास नहीं मिलने के बाद परिवार वालों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिवार वालों ने पुलिस के सामने आशंका जाहिर करते हुए कहा, "हो सकता है कि उनका लड़का पाकिस्तान बॉर्डर पार कर गया हो, क्योंकि गांव बॉर्डर से काफी लगा हुआ है। साथ में पाकिस्तान में पाबनी गांव में उनके रिश्तेदार भी रहते हैं। रिश्तेदार का घर भी सीमा से लगा हुआ है।" 

परिवार वालों ने कहा कि गेमरा अक्सर रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान जाने की बात करता था। परिवार के सदस्यों ने पुलिस के सामने दावा किया कि उन्हें पाकिस्तान में उनके रिश्तेदारों से फोन आया था जिसमें उन्होंने बताया कि एक युवक सीमा पार कर गया था जिसे पाकिस्तान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बाड़मेर के एसपी आनंद शर्मा ने कहा कि पुलिस विभाग ने बीएसएफ से पाकिस्तानी अधिकारियों के सामने इस मामले को उठाने का अनुरोध किया था। 

वहीं, बीएसएफ के अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि लड़के की वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसे कब लौटाया जाएगा। बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने हमें बताया है कि वे निर्धारित प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं और उसकी वापसी पर कोई भी फैसला कानून के तहत लिया जाएगा।

चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगाई वैक्सीन



मुजफ्फरनगर। जनपद में आज चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन््रद खतौली में टीकाकरण का निरक्षण किया गया। उन्होने सम्बन्धित चिकित्साधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि जनपद में आज 9 स्थानों में 22 सत्रो पर कोििवड वैक्सीनेशन का कार्य किया गया जिनमें से 8 सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला चिकित्सालय सहित कुल 2245 लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसके सापेक्ष आज 1256 टीकाकरण किया गया। उन्होने बताया कि आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली में आयोजित 3 सत्रों में 300 लाभार्थियों का लक्ष्य रखा गया था जिसके सापेक्ष 150 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा में  आयोजित तीन सत्रों में 309 लाभार्थियों में से 130 लाभार्थी में टीकाकरण कराया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना में आयोजित तीन सत्रों में 300 लाभार्थियों में से 231 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया, स्वास्थ्य केंद्र चरथावल में आयोजित दो सत्रों में 182 लाभार्थियों में से 159 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया, जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित 2 सत्रो में 200 लाभार्थियों में से 107 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ में आयोजित दो सत्रों में 200 लाभार्थियों में से 110 लाभार्थी अपना टीकाकरण कराया,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में आयोजित तीन सत्रों में 294 लाभार्थियों में से 89 लाभार्थियों ने अपना टीकाकरण कराया , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी में आयोजित दो सत्रों में से 220 लाभार्थियों में से 163 लाभार्थियों ने अपना टीकाकरण कराया, तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में आयोजित दो सत्रों में 240 लाभार्थियों में से 117 लाभार्थी ने अपने टीकाकरण कराया उन्होंने बताया कि आज के टीकाकरण में कुल 1256 लाभार्थी ने टीकाकरण कराया जो लाभार्थियों की कुल संख्या का 56 प्रतिशत रहा।


आज जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 पंकज अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक महिला अमृत रानी भाम्बे व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र्रगालिबपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 अजय कुमार ने भी कोविड-19 वेक्सीन का टीकाकरण कराया।

किसान आंदोलन तेज करने के लिए जुटाएगी कांग्रेस


मुजफ्फरनगर । किसान आंदोलन तेज करने को तावली गांव में 24 जनवरी को कांग्रेस बड़ी मीटिंग करेगी। 

बुढाना में आज शुक्रवार के दिन कस्बा बुढाना मे मौहल्ला दयानंदनगर में स्थित कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव अनिल दत्त शर्मा के आवास पर कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा का बुढाना आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। यहां पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने अपने संबोधन मे बोलते हुए कहा कि आज भारत देश का गरीब किसान सड़कों पर पड़ा है और भारत सरकार कानों मे तेल डालकर बैठी है और सैकडो किसानो की मृत्यु भी हो चुकी है। कई किसान आत्महत्या कर चुके है लेकिन सरकार के अंदर कोई भी संवेदना नही है। उन्होने कहा की आंदोलन के दौरान मृत हुए सभी किसानो को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए और उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता कर सरकार उनकी मदद करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन मे किसान संगठनो व किसानो के समर्थन मे पूरी तरह से किसानो के साथ है। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि मैं अपनी टीम के साथ सभी कांग्रेसजनो को साथ लेकर गांव व मोहल्लों तक पहुंचु और सभी जनमानसो को पार्टी से जोडूं। इस मौके पर मुजफ्फरनगर जनपद के कांग्रेस प्रभारी सत्यम सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान चल रहा है। जिसके लिए आज की मीटिंग रखी है। जिसमे हम पार्टी के संगठन को न्याय पंचायत स्तर पर भी खडा करेंगे। इसके अलावा न्याय पंचायत अधिकारियो से मिलकर बहुत जल्दी ही बूथ स्तर तक संगठन खडा करेंगे ताकि सन 2022 में जिले की 6 सीटो पर हम अपना बहुमत ला सकें। यहां पर आगामी 24 जनवरी को गांव तावली में एक बड़ी मीटिंग भी करने की बात जिला अध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा द्वारा कही गई। इस मौके पर पंडित जोगेन्दर शास्त्री, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अयाजुद्दीन सिद्दीकी, सुरेन्द्र भसाना, हरिशंकर मिंडकाली, मन्नवर भंनवाडा, आसिफ मंदवाडा, डाक्टर जावेद उस्मानी, शिवदत्त कुरालसी, लियाकत और गुफरान काज़मी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मीटिंग की अध्यक्षता बुढ़ाना कांग्रेस नगर अध्यक्ष अयाजुद्दीन सिद्दीकी और संचालन डाक्टर जावेद उस्मानी ने किया।

आधार अपडेशन हेतु चलेगा विशेष अभियान

मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर मंडल के अंतर्गत 19 घरों में आधार नामांकन व अपडेशन का कार्य किया जा रहा है, इसी क्रम में पूर्व की भांति दिनांक 23 जनवरी दिन शनिवार   को प्रातः 8:00 से 6:00 तक आधार कार्य की स्पेशल ड्राइव के अंतर्गत आधार महा लॉगिन मनाने का निर्णय लिया गया है, मुजफ्फरनगर मंडल के अंतर्गत मुजफ्फरनगर प्रधान डाकघर, शामली मुख्य डाकघर, मुजफ्फरनगर सिटी, जानसठ, कांधला , खतौली , थाना भवन, भोपा, बुढाना, मुजफ्फरनगर कचहरी, बघरा ,चरथावल ,गांधी कॉलोनी, जलालाबाद , मीरापुर , रोहाना मिल, में आधार कार्य विशेष रूप से किया जाएगा। स्पेशल ड्राइव के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर नया आधार कार्ड निःशुल्क , आधार अपडेशन हेतु ₹50, फुल बायोमेट्रिक अपडेशन हेतु ₹100 आधार प्रिंट ₹30 शुल्क के साथ आकर विशेष सुविधा का लाभ उठाने के लिए पहले आए पहले पाएं, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की कोई बाध्यता नहीं है, सीधे अपने निकट स्थित आधार सेंटर पर जाकर कोविड-19 से संबंधित आवश्यक निर्देश व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए  आवश्यक दस्तावेज के साथ पधार कर सेवा का अवसर पायें और सेवा का लाभ उठाएं।।

मां की कनपटी पर तमंचा लगाकर खिंचवाई फोटो वायरल


 शामली । एक किशोर द्वारा मां की कनपटी पर तमंचा लगाकर खिंचवाई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मचा हुआ है। 

सोशल मीडिया पर फ़ोटो वायरल होने पर पुलिस में  हड़कंप मचा हुआ है। पु लिस ने सोशल मीडिया पर वायरल फोटो को देख जाँच में जुटी हुई है। 

सोशल मीडिया  पर फोटो कैराना कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है

जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि मनाई


 मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी संस्थापक सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री व छोटे लोहिया के नाम से विख्यात पण्डित जनेश्वर मिश्रा की 11वी पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर श्रदांजलि सभा व विचार गोष्ठी में सपा नेताओं व पदाधिकारियों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाजवादी पार्टी में उनके योगदान को याद किया विचार गोष्ठी  की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन समाजवादी पार्टी जिला महासचिव जिया चौधरी ने किया सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्रा जी ने समाजवादी आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए पूरे जीवन में समाजवादी आंदोलन को अपने संघर्ष से  नई पहचान दी समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहकर समाजवादी पार्टी की नीतियों विचारों को जन-जन पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया समाजवादी पार्टी उनके महत्वपूर्ण योगदान पर उनको हमेशा याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाती रहेगी श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल पूर्व मंत्री महेश बंसल सपा जिला महासचिव जिया चौधरी सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी सपा अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष  रविंद्र कुमार एडवोकेट  जिला उपाध्यक्ष  विनयपाल प्रमुख सपा महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट समाजवादी युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष  गौरव जैन सपा नेता बॉबी त्यागी सपा नेता शौकत अंसारी पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती गुफरान तेवड़ा सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ इसरार अल्वी ने विचार व्यक्त करते हुए स्वर्गीय श्री जनेश्वर मिश्रा को समाजवादी आंदोलन का स्तंभ बताते हुए उनके विचारों संघर्षों  से प्रेरणा लेने का आह्वान किया मुख्य रूप से समाजवादी युवजन सभा जिला अध्यक्ष फिरोज अंसारी शहजाद मेंबर सपा अल्पसंख्यक सभा नेता सरताज मलिक युवा सपा नेता संदीप धनगर सपा छात्र नेता युसूफ गौर हनी सत्यदेव शर्मा पंकज सैनी सलमान त्यागी नवेद रंगरेज रवि कश्यप दिलशाद परदेसी साकिब अली आदि मौजूद रहे।

उमेश मलिक ने किया बहलोलपुर कुरालसी लिंक मार्ग का शिलान्यास

मुजफ्फरनगर । कुरालसी वाया बहलोलपुर लिंक मार्ग का विधायक उमेश मलिक ने शिलान्यास किया। 

बुढ़ाना में आज शुक्रवार के दिन बुढ़ाना के मेरठ वाया करनाल नेशनल हाईवे पर लिंक मार्ग विज्ञाना होते हुये बहलोलपुर वाया कुरालसी सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक उमेश मलिक द्वारा किया गया। इस मार्ग का 2 किलोमीटर खडन से लेपन कार्य गन्ना विभाग द्वारा किया जायेगा। कुरालसी निवासी भाजपा नेता ठाकुर रामनाथ सिंह के प्रस्ताव को गम्भीरता से लेते हुये क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने यह मार्ग स्वीकृत कराया। यह मार्ग बनने मे कुल लागत 68 लाख रुपए स्वीकृत की गयी है। ठाकुर रामनाथ सिंह ने बताया कि इस मार्ग की मांग कई वर्षों से सभी क्षेत्रवासी विधायक उमेश मलिक से कर रहे थे। शिलान्यास के शुभ अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामनाथ सिंह के नेतृत्व मे सैकडों क्षेत्रवासियों ने विधायक उमेश मलिक का भरपूर जोश के साथ स्वागत किया। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने भी शिलान्यास के शुभ अवसर पर क्षेत्रवासियो को सम्बोधित किया और इस मार्ग का श्रेय क्षेत्रवासियो को दिया। विधायक उमेश मलिक ने गन्ना विभाग के जेई एवं सम्बन्धित अधिकारियों को जनता के सामने दिशा निर्देश किया और उन्हें कहा कि गुणवत्ता से बिल्कुल भी समझौता नहीं हो सकता। उन्होने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील भी की। इस मौके पर मामचन्द प्रधान, हरपाल सिंह, ओमेन्द्र मुखिया, सोनू मुखिया, दिनेश मुखिया, धर्मवीर सिंह बीडीसी, रमेश प्रधान, हिमांशु सिंघल, रामनरेश सभासद, संदीप ठाकुर, पवन कश्यप, सुरेश पंडित, रामवीर पंडित, अम्बार प्रधान, दिलशाद प्रधान और श्यामकुमार पाल आदि उपस्थित रहे।

24 से 26 जनवरी तक मनेगा यूपी स्थापना दिवस

 मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने कहा कि उ0प्र0 स्थापना दिवस, 24 जनवरी से 26 तक नुमाईश मैदान में भव्यता के साथ मनाया जायेगा। उन्होने समस्त उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि उक्त कार्यक्रम की व्यवस्था सुव्यवस्थित हो। कार्यक्रम में सभी विभाग एकीकृत कार्यक्रम के अन्तर्गत सहयोग प्रदान करेंगे तथा सभी विभाग अपने-अपने विभागीय योजनाओं के प्रदर्शन हेतु स्टाॅल लगाना सुनिश्चित करेंगे। मंच की व्यवस्था हेतु लो0नि0वि0 को दायित्व सौपा गया, जिसके लिये परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को कोर्डिनेट की जिम्मेदारी सौपी गयी तथा नगर विकास को नुमाईश पंडाल की साफ-सफाई की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  को निर्देश दिये कि विद्यालयों में होने वाले सांस्कृति कार्यक्रम तीन दिवसीय मेले में ही आयोजित किय जायेंगे साथ दिनांक 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस की रैली भी नुमाईश ग्राउन्ड से ही निकाली जायेगी। अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देशित किया गया कि नुक्कड नाटक हेतु टीम बुलाकर कार्यक्रम आयोजित किये जाये तथा साथ ही उनके द्वारा 04 वर्षों में प्राप्त उपलब्धी/कराये गये कार्याें के फोटोग्राफ्स सम्बन्धित स्टाॅलों पर लगायें जाायें । 3 दिवसीय कार्यक्रम की समयावधि प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक होगी।

मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव आज विकास भवन सभागार में 24 जनवरी से 26 तक आयोजित होने वाले उ0प्र0 स्थापना दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।

समीक्षा के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि उनके विभाग द्वारा उक्त 3 दिवसीय कार्यक्रम के अन्र्तगत पेंशन कंैप का आयोजन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्रांे का वितरण कराया जायेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि एन0सी0सी0/एन0एस0एस0 तथा स्काउट से जुड़े बच्चों को भी आंमत्रित कर कार्यक्रम आयोजित करायेगें। जिला यूवा कल्याण अधिकारी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि वे 3 दिवसीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण करायेंगे जिनमें प्रतिदिन 10 यूवक एवं 10 महिला मंगल दलों को खेलकूद के सामान का वितरण किया जायेगा।जिला क्रीडा अधिकारी द्वारा 03 दिवसीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत ताईकमांडो, क्रिकेट एवं गोष्ठि का आयोजन कराया जायेगा। उन्होने प्रतिनिधि मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि 03 दिवसीय यू0पी0 स्थापना दिवस पर  स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरोग्य मेले, स्वास्थय मेले की व्यवस्था कर उसमे 02 से 03 चिकित्सकों की प्रतिदिन ड्यूटी लगाकर कैंप आयोजित करायेगंे। साथ ही कोविड 19 का कैंप भी लगायेगें। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया गया कि उनके द्वारा 03 दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत निराश्रित महिला पंेशन एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जायेगा तथा तीनों दिनों में बाल विवाह की रोकथाम विषय पर मंच के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन कराया जायेगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद स्तर पर होने वाले 03 दिवसीय कार्यक्रमों के आयोजन में समस्त कार्य योजनाओं का प्रस्तुतिकरण तथा लाभार्थियों के लिये विशेष अभियान संचालित किये जायें। प्राकृतिक कृषि, 0 बजट कृषि, उन्नत कृषि, बागवानी, पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय मत्सय पालन आदि कृषि से जुड़े हुए विशिष्ट कार्य करने वाले कृषकों समूहों को विशेष रूप से आमंत्रित करते हुए उन्हेे सम्मानित किया जाये। कौशल विकास विभाग द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित स्टाॅल लगाये जायेंगे तथा तथा चयनित हुए अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरण का कार्य किया जायेगा। श्रम विभाग द्वारा कैम्प आयोजित कर प्रमाण पत्रों का वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम विभाग द्वारा स्टाॅल लगाकर सूखा राशन  वितरण जैसे दाल, चावल गेहूँ तथा देसी घी व स्कीम्ड मिल्कड पाउडर लाभार्थीवार वितरण की जानकारी दी जायेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा बताया गया कि तीन दिवसीय आयोजन स्थल पर स्टाॅल लगाकर ओ0डी0एफ0 निरन्तरता बनाये रखने एवं शौचालय के निरन्तर उपयोगार्थ जनमानस को जागरूक करायेंगे तथा आयोजन स्थल पर ही स्टाॅल लगाकर मासिक धर्म प्रबन्धन के विषय पर किशोरियों/महिलाओं को जानकारी उपलब्ध करायेंगे। साथ ही ठोस एवं तरल अपशिष्ठ प्रबन्धन हेतु लोगों को जागरूक करायेंगे। इनके द्वारा कैम्प आयोजित कर सोशल सिक्योरिटी स्किम, एग्रीकल्चर स्कीम एवं बैंक प्रयोजित योजनाओं से सम्बन्धित स्कीमों की जानकारी प्रदान कराने हेतु कैम्प आयोजित किये जायेंगे।  

इस अवसर पर परियोजना निदेशक/जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियन्ता, लो0नि0वि0 प्रा0ख0/नि0ख0-1, नगर मजिस्ट्रेट, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, खादी ग्रामोघोग, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप कृषि निदेशक, महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, प्रतिनिधि- मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, जिला समास कल्याण अधिकारी, जिला यूवा कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप सम्भागीय परिवहन एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित थे।                            

ट्रैक्टर पलटा, हादसे में जीजा-साले की मौत

 शामली। एक दर्दनाक हादसे में जलालाबाद में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डीपीएस स्कूल के सामने गुरुवार रात ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों जीजा- साले बताए गए हैं। घटना से मृतक के परिवारों में कोहराम मच गया।

 गांव चंदेना माल निवासी अंकित (25) पुत्र और गांव रशीदगढ़ निवासी आशु (21) थानाभवन से जलालाबाद ट्रैक्टर लेकर किसी काम से आए थे। गुरुवार रात करीब नौ बजे दोनों ट्रैक्टर से गांव चंदेना माल जा रहे थे। जैसे ही दोनों डीपीएस स्कूल के सामने पहुंचे तो सामने से आ रहे वाहन की लाइट चेहरे पर पड़ने से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई वहां सड़क का निर्माण चल रहा है। ट्रैक्टर के सड़क किनारे पलट जाने से दोनों उसके नीचे दब गए। जब तक आसपास के लोगों और पुलिस ने उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से निकाला तब तक उन दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस चैकी प्रभारी ने दोनों को थानाभवन चिकित्सालय में लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। उनका रो रोकर बुरा हाल था।

व्यापार संगठन द्वारा व्यापारी अधिकारी मिलन समारोह आयोजित




मुजफ्फरनगर l उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नववर्ष के उपलक्ष में व्यापारी अधिकारी मिलन समारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं संचालन महामंत्री प्रवीण जैन द्वारा किया गया,समारोह संयोजक राकेश त्यागी रहे,समारोह के मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सीओ सिटी एवं अतिथि प्रभारी नगर कोतवाली,थाना सिविल लाइन,एस एस आई थाना सिविल लाइन,एलआईयू प्रभारी उपस्थित रहे,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,शशिकांत गर्ग,प्रवीण जैन,सुनील वर्मा,भूरा कुरेशी,वीरेंद्र अरोरा,भानु प्रताप,सतीश,राजेंद्र अरोरा, ने सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा संगठन की उपलब्धिया विस्तार से बताई गई एवं सिटी मजिस्ट्रेट साहब के प्रयास से नगरपालिका दुकानदारों की समस्याओं के निराकरण की प्रशंसा की गई,मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी प्रशासन का सहयोग करते हैं व्यापारियों के सहयोग से नगर की हर समस्या का समाधान किया जाएगा,सी ओ सिटी ने कहा कि व्यापारियों द्वारा सम्मान समारोह में सभी व्यापारियों का आभार प्रकट करते हैं तथा व्यापारियों को सम्मान का भरोसा दिलाते हैं,शहर कोतवाल योगेश शर्मा व सिविल लाइन थाना अध्यक्ष डी के त्यागी ने कहा कि व्यापारियों के सहयोग से नगर को अपराध मुक्त बनाएंगे,बैठक में इम्तियाज खान,धीर सिंह,प्रतीक अरोरा,जयेन्द्र प्रकाश,किशन लाल नारंग,विजय कुच्छल,विजय मदान, देवराज पवार,सुशील कुमार,जसप्रीत, अनुज,चीनू जैन,सुमित मालिक, नीति सिंघल,दीपा गोयल आदि उपस्थित रहे।

भजन गायक नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन


 मुंबई। भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। नरेंद्र पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले तीन दिनों से उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में  में चल रहा था। उन्होंने आज दोपहर करीब 12.15 बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने कई प्रसिद्ध भजनों के साथ  हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं।

मीरापुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत कर भागे अवतार सिंह भड़ाना को फिर याद आया मुजफ्फरनगर

 मुजफ्फरनगर l भाजपा से मीरापुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर भागे अवतार सिंह भड़ाना ने जब कांग्रेस ज्वाइन की उसके बाद आज फिर दोबारा खतौली से अपनी दावेदारी पेश करने के लिए मुजफ्फरनगर को याद किया l


 2012 में इनके भाई करतार सिंह भडाना ने रालोद के टिकट से चुनाव जीतकर खतौली विधान सभा की तरफ झांका भी नहीं था l मगर जब चुनाव नजदीक आए तो अवतार सिंह भड़ाना को कांग्रेस में जाने के बाद खतौली से दावेदारी करने के लिए एक बार फिर मौका मिल गया l बड़ी बड़ी गाड़ियों के साथ काफिला लेकर आज खतौली विधानसभा के कई गांवों में अपना जनसंपर्क करेंगे l

मेरठ में बिंदल शोरूम पर मुकदमा दर्ज

 मेरठ l बिंदल के शोरूम पर ब्रांडेड कपड़ों के नकली आइटम बेचने के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है l


ब्रांड प्रोटेक्टर कंपनी के डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें पिछले काफी समय से बिंदल्स के इन दोनों शोरूम में अपनी क्लाइंट कंपनी वैन हुसेन और एलेन सोली के नकली कपड़े बेचे जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद आज धीरेंद्र सिंह और उनकी टीम ने सदर पुलिस को साथ लेकर आबूलेन स्थित बिंदल्स के दोनों शोरूम पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में वैन हुसेन और एलेनसोली कंपनी के स्वेटर और स्वेटशर्ट्स बरामद किए गए। जिनकी कीमत लगभग साढे़ पांच लाख रुपये है। इसी के साथ अन्य कुछ कंपनियों के भी नकली कपड़े बरामद किए गए हैं। ब्रांड प्रोटेक्टर कंपनी के अधिकारियों ने बिंदल क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

यूपी की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव


लखनऊ। यूपी की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी कोरोना संक्रमित मिली हैं। 

चन्दौसी विधानसभा क्षेत्र की विधायक व माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी कोरोना संक्रमित पायी गई हैं। 

उनके स्टाफ और परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव है। उन्हें लखनऊ के सरकारी आवास पर होम क्वारन्टीन किया गया है ।

तस्करी में पकड़ा गया आईएएस अधिकारी


कोच्चि। केरल में सोना तस्करी मामले की जांच के दौरान सामने आए डालर तस्करी मामले में निलंबित आइएएस अधिकारी एम. शिवशंकर को सीमा शुल्क विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि शिवशंकर की गिरफ्तारी को जेल में दर्ज किया गया जहां वह सोना तस्करी से जुड़े मामलों में सीमा शुल्क विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से न्यायिक हिरासत में हैं।

इससे कुछ घंटों पहले सीमा शुल्क विभाग ने यहां की एक अदालत से इस मामले में शिवशंकर को गिरफ्तार करने की अनुमति मांगी थी। यह मामला ओमान में मस्कट से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तिरुअनंतपुरम स्थित वाणिज्य दूतावास के पूर्व वित्त प्रमुख के जरिये 1.90 लाख डालर (करीब 1.30 करोड़ रुपये) की तस्करी से जुड़ा है। सोना तस्करी मामले के प्रमुख आरोपित स्वप्ना सुरेश और सरीथ पीएस भी इस मामले में कथित रूप से संलिप्त हैं और सीमा शुल्क विभाग उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर चुका है। याद दिला दें कि शिवशंकर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पूर्व प्रमुख सचिव हैं।

डायनामाइट विस्फोट से हिला कर्नाटक, आठ लोगों की मौत

 


बेंगलुरु। शिवमोगा इलाके के डायनामाइट से भरे ट्रक में विस्फोट के बाद लोगों ने एक तेज आवाज सुनी और झटके महसूस किए। धमाका इतना तेज था कि कई घरों के शीशे तक टूट गए। यह घटना 21 जनवरी रात करीब 10.20 बजे की है। 

शिवमोगा जिला कलेक्टर नन्द शिवकुमार ने बताया कि हुनासोडू गांव में एक रेलवे क्रेशर साइट पर एक डायनामाइट विस्फोट की वजह से इतना बड़ा धमका हुआ। जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। माना जा रहा है कि विस्फोटक खनन के उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे। धमाके के झटके सिर्फ शिवमोगा में ही नहीं बल्कि चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी महसूस किए गए।

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि रात साढ़े दस बजे के लगभग धमाका हुआ था। उन्होंने कहा कि विस्फोट इतना तेज था कि घरों की खिड़की के शीशे भी टूट गए। वहीं सड़कों पर भी दरार आ गई हैं। कई लोगों को धमाके से ऐसा लगा कि मानों जैसे भूकंप के झटके आ गया हों। हालांकि भूगर्भ वैज्ञानिकों ने भूकंप आने की सूचना ने मना किया है।

हालांकि शिवमोगा के जिलाधिकारी शिवकुमार ने कहा है कि यह हुनासोडु गांव में एक रेलवे क्रशर साइट पर डायनामाइट का धमाका हुआ था। हालांकि इसमें कितने घायल हुए हैं, इसकी पुष्टी नहीं हो पाई है। यह धमाका शिवमोगा शहर से करीब 5-6 किलोमीटर की दूरी पर हुआ था। फिलहाल मौके पर पुलिस बल मौजूद है। इलाके की घेराबंदी की है।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...