शनिवार, 23 जनवरी 2021

आज का पंचांग और राशिफल 23 जनवरी 2021

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 23 जनवरी 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - दशमी रात्रि 08:56 तक तत्पश्चात एकादशी*

⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका 09:33 तक तत्पश्चात रोहिणी*

⛅ *योग - शुक्ल रात्रि 10:04 तक तत्पश्चात ब्रह्म*

⛅ *राहुकाल - सुबह 10:04 से दोपहर 11:28 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:19* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:22* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*

💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*

💥 *नौकरी - व्यवसाय में सफलता, आर्थिक समृद्धि एवं कर्ज मुक्ति हेतु कारगर प्रयोग शनिवार के दिन पीपल में दूध, गुड, पानी मिलाकर चढायें एवं प्रार्थना करें - 'हे प्रभु ! आपने गीता में कहा है कि वृक्षों में पीपल मैं हूँ । हे भगवान ! मेरे जीवन में यह परेशानी है । आप कृपा करके मेरी यह परेशानी (परेशानी, दुःख का नाम लेकर ) दूर करने की कृपा करें । पीपल का स्पर्श करें व प्रदक्षिणा करें ।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷

➡ *23 जनवरी 2021 शनिवार को रात्रि 08:57 से 24 जनवरी, रविवार को रात्रि 10:57 तक एकादशी है ।*

💥 *विशेष - 24 जनवरी, रविवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*

🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*

🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*

🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷

🙏🏻 *एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷

🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है..

🙏🏻 *🌺🙏

पंचक

12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक


30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

जनवरी 2021: 

रविवार, 24 जनवरी 2021- पौष पुत्रदा एकादशी

रविवार, 07 फरवरी 2021- षटतिला एकादशी


प्रदोष व्रत

26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत


दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021

मेष 

आपके मन में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में काम करने की इच्छा जागेगी और रोजगार के क्षेत्र में आप अपनी क्षमताओं में सुधार करेंगे और कुछ नए अवसरों की तलाश में आपको सफलता मिलेगी। आपके ससुराल से संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा और ससुराल पक्ष के लोगों का सहयोग से जमीन जायदाद से जुड़ी समस्या खत्म हो सकती है। व्यापार में सकारात्मक परिवर्तन करने की स्थिति बनेगी, जो भविष्य में लाभ का मार्ग खोलेगी। घर के रखरखाव पर घरेलू खर्च भी हो सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियां होंगी। आर्थिक तौर पर स्थिति चुनौतीपूर्ण रहेगी। दिन छपने के बाद अपनी सेहत का ध्यान रखें

वृष 

आज के दिन आप जो काम शुरू करेंगे, उसमें अच्छी सफलता मिल सकती है। हालांकि अपने अधीनस्थ लोगों से और  भोग विलास संबंधी कामों में परेशानी हो सकती है। आज आपके अच्छे काम की बदौलत आपको अपने कार्य क्षेत्र में अच्छी प्रशंसा मिलेगी और आपके बॉस आप से प्रभावित होंगे। लव लाइफ में प्रिय का साथ मिलेगा और दिन आनंद पूर्वक व्यतीत होगा। परिवार में किसी सदस्य से आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज आपको अपने पिता का स्वास्थ्य पीड़ित देख कर कुछ परेशानी होगी। स्वयं के भी स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपको अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों से मदद मिलेगी।

मिथुन

काम करने को लेकर आज आपके अंदर जुनून रहेगा, जिससे रुके हुए कार्य भी समय पर पूरे होंगे। आपका प्रभाव बढ़ेगा और विदेशों से संबंधित काम सफलता से पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में मनमुटाव और मतभेद की स्थिति होगी, जो आपको मानसिक तनाव देगी। कार्य क्षेत्र में भी ध्यान से काम लेना होगा क्योंकि अगर आप जल्दबाजी या बिना सोचे समझे काम करेंगे तो काम में गड़बड़ी हो सकती है। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे और वे बचत करने में आपकी मदद करेंगे। दिन ढलने के बाद आपका वाहन खराब हो सकता है और आपके खर्चों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी लेकिन घर पहुंच कर आप अपनी संतान के साथ अथवा घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कर्क 

आज विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्ति में कुछ बाधाएं आएंगी, इसलिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अपने दोस्तों और भाई बहनों के सहयोग से कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी का सहयोग आपको लाभ प्रदान करेगा और आपका रिश्ता भी मधुर बनेगा। आज आप अपने दिमाग से काम लेंगे और कुछ नए कार्यों में सफलता अर्जित करेंगे। पारिवारिक जीवन में संपत्ति विवाद जन्म ले सकता है। हालांकि किसी बड़े और अनुभवी व्यक्ति की सहायता आपके काम में सफलता प्रदान करेगी। शाम के समय दान पुण्य का काम करेंगे और आज कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह 

ग्रहों की चाल आज जीवन में कुछ अस्थिरता दे सकती है। रोजगार के क्षेत्र में भी यह अस्थिरता जारी रहेगी। मानसिक तौर पर इससे आपको तनाव मिलेगा। कार्य क्षेत्र में वाद विवाद की संभावना होगी। बेवजह किसी के झगड़े में ना पड़ें, नहीं तो कानूनन परेशानी झेलनी पड़ेगी। विद्यार्थियों को सफलता के लिए अपनी एकाग्रता का परिचय देना होगा। पारिवारिक मसलों को धैर्य और समझदारी के साथ सुलझाएंगे और परिवार के वृद्ध लोगों की मदद से कुछ नए कामों में हाथ डालेंगे, जिसमें सरकार से भी लाभ मिलेगा। बिजनेस करने वालों को नकदी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा और आज अपनी सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे।

कन्या

सितारों की चाल बताती है कि परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आप के प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। कुछ बेवजह के खर्चे आपको परेशान करेंगे, जो आपको करने ही पड़ेंगे। प्रेम जीवन में नएपन का एहसास होगा और आपको अपने परिवार का सहयोग मिलेगा। कामकाज के क्षेत्र में अड़चनों से मुक्ति मिलनी शुरू होगी लेकिन फिर भी जोखिम से दूर रहें। विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए कुछ आर्थिक चुनौतियां पेश आ रही थीं, वो आज दूर हो सकती हैं। आपकी कार्यशैली को लोग पसंद करेंगे और आप के सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आज आप आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कहीं निवेश कर सकते हैं।

तुला

आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए काम हाथ में आएंगे और इसमें आप के वरिष्ठ अधिकारी आपका सहयोग करेंगे। दैनिक व्यवसाय करने वाले लोग हैं, उन्हें नए स्तोत्र मिलेंगे और उनके काम में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार मिलने की संभावना रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारों में वृद्धि और उत्तरदायित्व की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप कोई सामाजिक कार्य करते हैं तो आज आपको समाज के गणमान्य लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा और लोग आपकी तारीफ करेंगे। व्यापार में अधिक मेहनत करने के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है। प्रेम जीवन में आपका प्रिय आपको पूरा सपोर्ट करेगा और आपके लिए उनके मन में इज्जत बढ़ेगी।

वृश्चिक 

ग्रहों की स्थिति पर नजर डाली जाए तो आज आपको पारिवारिक बिजनेस में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अपने पिता के सहयोग से आप इस स्थिति से उबर जाएंगे। आपकी संतान की नौकरी लगने की संभावना होगी। आप काफी बिजी रहेंगे लेकिन अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल ही लेंगे, जिसकी खुशी आपके प्रिय के चेहरे पर होगी। आज आर्थिक तौर पर लागू होने के प्रबल योग बनेंगे लेकिन कुछ बेवजह के खर्चे भी हो सकते हैं। यदि आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आना है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और घर में कोई खुशखबरी आ सकती है।

धनु 

आज का दिन आपको सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रखेगा। आज पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा और किसी खास मुद्दे पर आपका चर्चा करना मतभेदों को जन्म दे सकता है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो स्थिति हाथ से निकल सकती है और रिश्तो में दरार पड़ सकती है। विद्यार्थियों को सफलता के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। अपने खानपान पर पूरा ध्यान रखें और स्वास्थ्य के प्रति सजगता बरतें। भौतिक सुख सुविधाओं में कमी आने की संभावना रहेगी। आज रुके हुए धन मिलने की संभावना रहेगी। अपने मन की बात किसी से साझा ना करें। शाम के समय मंदिर जाकर सुकून महसूस करेंगे।

मकर 

ग्रहों के आपके पक्ष में मुड़ने के कारण आपको अपनी वाकपटुता से बेहद अनुकूल स्थितियों का लाभ मिलेगा। आज आपको समाज के गणमान्य लोगों, रसूखदार व्यक्तियों और राजनीतिक लोगों का समर्थन प्राप्त होगा। बिजनेस में निर्णय लेने की क्षमता आज आपको फायदा पहुंचाएगी। सही समय पर लिया गया यह निर्णय आपके लाभ का मार्ग खोल देगा। वाद-विवाद में सफलता मिलने से दिन अच्छा जाएगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। यदि आपके जीवन साथी आपका हाथ बंटाने के लिए कोई काम कर रहे हैं तो आज उन्हें उन्नति मिलेगी और उनकी इनकम बढ़ सकती है। प्रेम जीवन में रिश्ते में पड़ी दरार को पाटने में आज सफल रहेंगे। आज शाम का समय ईश्वर भजन और दान पुण्य में व्यतीत कर सकते हैं।

कुंभ 

आज का दिन बिजनेस करने वालों के लिए सफलता दायक रहेगा और कुछ नए कामों को हाथ में लेने का मौका मिलेगा, जिसकी वजह से बिजनेस की स्थिति मजबूत होगी। पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और आप को अंधेरे में रोशनी की किरण नजर आएगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा और आपके पिताजी किसी काम में आपकी बहुत मदद करेंगे। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति प्रबल रहेगी। शाम के समय मनोरंजन और सैर सपाटे में दोस्तों के साथ जाने का मौका मिलेगा।

मीन 

ग्रह जनित संभावनाओं पर नजर डाली जाए तो आज आपको रोजगार प्राप्ति का अवसर मिल सकता है। यदि आपने नौकरी के लिए आवेदन किया था तो आज आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और बड़े भाइयों का सहयोग मिल सकता है। आपको अपनी संतान और जीवन साथी के प्रति प्रेम की वृद्धि महसूस होगी और उनके साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। परिवार के बुजुर्गों का भी आज आपको आशीर्वाद मिलेगा और उनकी सलाह से काम करने से आज कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। व्यापारियों को अच्छा धन लाभ होगा और कुछ बिजनेस ट्रैवलिंग भी हो सकती है। यदि विवाह के संबंध में कोई समस्या आ रही थी तो आज वह दूर हो जाएगी। आज किसी से भी पैसों का लेनदेन करने से बचें लेकिन कर्ज को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।


आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। 




 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

शुक्रवार, 22 जनवरी 2021

श्रीराम काॅलेज की चार छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक





मुजफ्फरनगर । श्रीराम काॅलेज की 4 छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक और 10 विद्यार्थियों ने किया यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में नाम दर्ज  कराया है। 

चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित यूनिवर्सिटी टाॅपर्स की मेरिट लिस्ट में श्रीराम काॅलेज की चार छात्राओं ने अपना नाम दर्ज कर श्रीराम काॅलेज एवं जनपद का नाम रोशन किया। विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार श्रीराम काॅलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एम0जे0एम0सी की छात्रा अपर्णा त्यागी ने (82‐55 प्रतिशत), ललित कला संकाय में एम0एफ0ए एप्लाईड आट्र्स पाठ्यक्रम की छात्रा आस्था सिंह (80‐70 प्रतिशत), एम0एफ0ए ड्राईंग एंड पेंटिंग पाठ्यक्रम की छात्रा कु0 अदिति (78‐90 प्रतिशत) और एम0एफ0ए फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम की छात्रा ईशा गर्ग (73‐90 प्रतिशत) अंकों को प्राप्त कर प्रस्तावित 9 मार्च में चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में आयोजित होने वाले 32वें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालांे की फेहरिस्त में अपना स्थान पक्का किया। इसके अतिरिक्त अलग-अलग संकाय के 10 विद्यार्थियों ने भी विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में स्थान पक्का किया।

चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में टाॅपर्स के अतिरिक्त 10 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई। जिसमें एम0एस0सी माइक्रोबाॅयोलाॅजी पाठ्यक्रम की हुमा राणा ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ललित कला विभाग के ड्राईंग एंड पेंटिंग पाठ्यक्रम में 76‐90 प्रतिशत अंकों के साथ गौरव कुमार ने दूसरा, 73‐75 प्रतिशत अंकों के साथ शिप्रा सिंह ने तीसरा, 69‐55 प्रतिशत अंकों के साथ श्रीकांत राही ने चतुर्थ और और अंशुल प्रभाकर ने 68‐50 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया।

जहां एक ओर ललित कला विभाग के ही अन्य पाठ्यक्रम एम0एफ0ए एप्लाईड आट्र्स से विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में दूसरे स्थान पर 79‐05 प्रतिशत अंकों के साथ नवीन नेगी, तीसरे स्थान पर 75‐15 प्रतिशत अंकों के साथ कृतिका सिंह, चैथे स्थान पर 74‐95 प्रतिशत अंकों के साथ मेघा कपूर और पांचवें स्थान पर 71‐15 प्रतिशत अंकों के अंकित कुमार बिसवास पंचम ंस्थान पर रहे। वहीं दूसरी ओर ललित कला विभाग के ही पाठ्यक्रम फैशन डिजाईनिंग से कु0 रूकसार ने 66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध शैक्षिक संसाधन एवं सुविधाओं के साथ-साथ लाइब्रेरी में उपलब्ध उच्च कोटि के लेखकों की पुस्तकों को दिया। ग्रामीण परिवेश एवं सादा जीवन उच्च विचार में विश्वास करने वाले परिवार से संबद्ध एम0जे0एम0सी की यूनिवर्सिटी टाॅपर अपर्णा त्यागी ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि महाविद्यालय की लाइब्रेरी में विषय से संबंधित विश्व के अनेक विद्वानों की पुस्तकों का अघ्ययन एवं विभाग के अघ्यापकों के मार्गदर्शन से ही सफलता संभव हो पाई है। उसने कहा कि बचपन से ही पढ़ाई का शौक रहा है और भविष्य में शिक्षा के क्षे़़त्र में अपना करियर बनाना चाहती है। एम0एफ0ए एप्लाईड आट्र्स की विश्वविद्यालय टाॅपर आस्था सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद एवं विभाग के प्रवक्ताओं द्वारा दिए मार्गदर्शन को दिया। उसने कहा कि जहां माता-पिता ने हमेशा हौंसला बढ़ाया हैं वहीं श्रीराम काॅलेज ने सपनों को हकीकत में बदलने का मार्ग भी दिखाया।  वहीं एम0एफ0ए के ड्राईंग एंड पेंटिंग पाठ्यक्रम की यूनिवर्सिटी टाॅपर कु0 अदिति ने विभागों द्वारा कराए जाने वाले प्रयोगात्मक कार्य को सफलता का मूलमंत्र बताया। एम0एफ0ए फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम की विश्वविद्यालय टाॅपर ईशा गर्ग ने महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए शैक्षिक वातावरण एवं गुरूजनों के प्रयासों को अपनी सफलता का श्रेय दिया। 

इस अवसर पर जानकारी देते हुए श्रीराम काॅलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम ने 9 मार्च को होने वाले प्रस्तावित 32वंे दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले स्वर्ण पदक के लिए अलग-अलग संकाय से चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय मेरिट में स्थान बनाना और कुलाधिपति महामहिम राज्यपाल जी से पुरस्कार प्राप्त करना प्रत्येक विद्यार्थी के लिए एक स्वर्णीम पल होता है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थी विश्वविद्यालय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने कहा विद्यार्थियों की सफलता में माता-पिता का आशीर्वाद एवं सहयोग तो महत्वपूर्ण रहा ही है साथ ही महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के साथ की जाने वाली कड़ी मेहनत एवं मार्गदर्शन भी बहुमूल्य रहा है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को शैक्षिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी प्रदान किया जाता है जोकि उनके भविष्य के लिए सार्थक सिद्ध होता है।  

इस अवसर पर श्रीराम काॅलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी संकाय सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षे़़त्रों में भी शानदार प्रदर्शन कर श्रीराम काॅलेज का नाम रोशन कर रहे हैं। 

ललित कला विभाग के निदेशक डा0 मनोज धीमान ने कहा कि ललित कला विभाग पिछले कई वर्षों से निरंतर विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में शीर्ष पर बना हुआ है जो हम सभी के लिए गर्व एवं हर्ष की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम एवं प्रवक्ताओं के मार्गदर्शन में विद्यार्थी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके लिए विद्यार्थी एवं प्रवक्ता बधाई के पात्र हैं।

इस मौके पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष रवि गौतम ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि पत्रकारिता एवं जनसंचार की छात्राएं हर वर्ष विश्वविद्यालय स्तर पर विभाग एवं महाविद्यालय का नाम रोशन कर स्वर्ण पदक जीत रही हैं। उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि विभाग के प्रवक्ताओं के मार्गदर्शन में भविष्य में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा।

डर से सीमा पार भागा प्रेमी पाकिस्तान में पकड़ा गया


बाड़मेर। एक प्रेमी परिवार वालों के सामने उसकी पोल  खुलने के डर से बॉर्डर पार कर पाकिस्तान चला गया। प्रेमी बाड़मेर जिले के बिजराड़ पुलिस थाना क्षेत्र के कुम्हारो का टीबा के सज्जन के पार गांव का रहने वाला है। 19 साल का प्रेमी गेमरा राम मेघवाल का पड़ोस में ही रहने वाली युवती से चक्कर चल रहा था।

बिजराड़ पुलिस थाने के एसएचओ ने जेठा राम ने बताया कि वह पिछले 4 नवंबर को युवती से मिलने के लिए उसके घर गया था। जहां, युवती के परिवार वालों ने उसे देख लिया। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने उसकी इस हरकत की शिकायत उसके माता-पिता से करने की धमकी दी। युवक को बदनामी का डर सताने लगा। जिसके बाद युवक बॉर्डर पर तारबंदी फांदकर पाकिस्तान चला गया। युवक का गांव बॉर्डर से सटा हुआ है।

इधर घर वाले उसकी खोजबीन करने लगे। आस-पास नहीं मिलने के बाद परिवार वालों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिवार वालों ने पुलिस के सामने आशंका जाहिर करते हुए कहा, "हो सकता है कि उनका लड़का पाकिस्तान बॉर्डर पार कर गया हो, क्योंकि गांव बॉर्डर से काफी लगा हुआ है। साथ में पाकिस्तान में पाबनी गांव में उनके रिश्तेदार भी रहते हैं। रिश्तेदार का घर भी सीमा से लगा हुआ है।" 

परिवार वालों ने कहा कि गेमरा अक्सर रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान जाने की बात करता था। परिवार के सदस्यों ने पुलिस के सामने दावा किया कि उन्हें पाकिस्तान में उनके रिश्तेदारों से फोन आया था जिसमें उन्होंने बताया कि एक युवक सीमा पार कर गया था जिसे पाकिस्तान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बाड़मेर के एसपी आनंद शर्मा ने कहा कि पुलिस विभाग ने बीएसएफ से पाकिस्तानी अधिकारियों के सामने इस मामले को उठाने का अनुरोध किया था। 

वहीं, बीएसएफ के अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि लड़के की वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसे कब लौटाया जाएगा। बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने हमें बताया है कि वे निर्धारित प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं और उसकी वापसी पर कोई भी फैसला कानून के तहत लिया जाएगा।

चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगाई वैक्सीन



मुजफ्फरनगर। जनपद में आज चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन््रद खतौली में टीकाकरण का निरक्षण किया गया। उन्होने सम्बन्धित चिकित्साधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि जनपद में आज 9 स्थानों में 22 सत्रो पर कोििवड वैक्सीनेशन का कार्य किया गया जिनमें से 8 सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला चिकित्सालय सहित कुल 2245 लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसके सापेक्ष आज 1256 टीकाकरण किया गया। उन्होने बताया कि आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली में आयोजित 3 सत्रों में 300 लाभार्थियों का लक्ष्य रखा गया था जिसके सापेक्ष 150 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा में  आयोजित तीन सत्रों में 309 लाभार्थियों में से 130 लाभार्थी में टीकाकरण कराया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना में आयोजित तीन सत्रों में 300 लाभार्थियों में से 231 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया, स्वास्थ्य केंद्र चरथावल में आयोजित दो सत्रों में 182 लाभार्थियों में से 159 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया, जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित 2 सत्रो में 200 लाभार्थियों में से 107 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ में आयोजित दो सत्रों में 200 लाभार्थियों में से 110 लाभार्थी अपना टीकाकरण कराया,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में आयोजित तीन सत्रों में 294 लाभार्थियों में से 89 लाभार्थियों ने अपना टीकाकरण कराया , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी में आयोजित दो सत्रों में से 220 लाभार्थियों में से 163 लाभार्थियों ने अपना टीकाकरण कराया, तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में आयोजित दो सत्रों में 240 लाभार्थियों में से 117 लाभार्थी ने अपने टीकाकरण कराया उन्होंने बताया कि आज के टीकाकरण में कुल 1256 लाभार्थी ने टीकाकरण कराया जो लाभार्थियों की कुल संख्या का 56 प्रतिशत रहा।


आज जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 पंकज अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक महिला अमृत रानी भाम्बे व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र्रगालिबपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 अजय कुमार ने भी कोविड-19 वेक्सीन का टीकाकरण कराया।

किसान आंदोलन तेज करने के लिए जुटाएगी कांग्रेस


मुजफ्फरनगर । किसान आंदोलन तेज करने को तावली गांव में 24 जनवरी को कांग्रेस बड़ी मीटिंग करेगी। 

बुढाना में आज शुक्रवार के दिन कस्बा बुढाना मे मौहल्ला दयानंदनगर में स्थित कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव अनिल दत्त शर्मा के आवास पर कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा का बुढाना आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। यहां पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने अपने संबोधन मे बोलते हुए कहा कि आज भारत देश का गरीब किसान सड़कों पर पड़ा है और भारत सरकार कानों मे तेल डालकर बैठी है और सैकडो किसानो की मृत्यु भी हो चुकी है। कई किसान आत्महत्या कर चुके है लेकिन सरकार के अंदर कोई भी संवेदना नही है। उन्होने कहा की आंदोलन के दौरान मृत हुए सभी किसानो को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए और उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता कर सरकार उनकी मदद करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन मे किसान संगठनो व किसानो के समर्थन मे पूरी तरह से किसानो के साथ है। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि मैं अपनी टीम के साथ सभी कांग्रेसजनो को साथ लेकर गांव व मोहल्लों तक पहुंचु और सभी जनमानसो को पार्टी से जोडूं। इस मौके पर मुजफ्फरनगर जनपद के कांग्रेस प्रभारी सत्यम सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान चल रहा है। जिसके लिए आज की मीटिंग रखी है। जिसमे हम पार्टी के संगठन को न्याय पंचायत स्तर पर भी खडा करेंगे। इसके अलावा न्याय पंचायत अधिकारियो से मिलकर बहुत जल्दी ही बूथ स्तर तक संगठन खडा करेंगे ताकि सन 2022 में जिले की 6 सीटो पर हम अपना बहुमत ला सकें। यहां पर आगामी 24 जनवरी को गांव तावली में एक बड़ी मीटिंग भी करने की बात जिला अध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा द्वारा कही गई। इस मौके पर पंडित जोगेन्दर शास्त्री, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अयाजुद्दीन सिद्दीकी, सुरेन्द्र भसाना, हरिशंकर मिंडकाली, मन्नवर भंनवाडा, आसिफ मंदवाडा, डाक्टर जावेद उस्मानी, शिवदत्त कुरालसी, लियाकत और गुफरान काज़मी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मीटिंग की अध्यक्षता बुढ़ाना कांग्रेस नगर अध्यक्ष अयाजुद्दीन सिद्दीकी और संचालन डाक्टर जावेद उस्मानी ने किया।

आधार अपडेशन हेतु चलेगा विशेष अभियान

मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर मंडल के अंतर्गत 19 घरों में आधार नामांकन व अपडेशन का कार्य किया जा रहा है, इसी क्रम में पूर्व की भांति दिनांक 23 जनवरी दिन शनिवार   को प्रातः 8:00 से 6:00 तक आधार कार्य की स्पेशल ड्राइव के अंतर्गत आधार महा लॉगिन मनाने का निर्णय लिया गया है, मुजफ्फरनगर मंडल के अंतर्गत मुजफ्फरनगर प्रधान डाकघर, शामली मुख्य डाकघर, मुजफ्फरनगर सिटी, जानसठ, कांधला , खतौली , थाना भवन, भोपा, बुढाना, मुजफ्फरनगर कचहरी, बघरा ,चरथावल ,गांधी कॉलोनी, जलालाबाद , मीरापुर , रोहाना मिल, में आधार कार्य विशेष रूप से किया जाएगा। स्पेशल ड्राइव के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर नया आधार कार्ड निःशुल्क , आधार अपडेशन हेतु ₹50, फुल बायोमेट्रिक अपडेशन हेतु ₹100 आधार प्रिंट ₹30 शुल्क के साथ आकर विशेष सुविधा का लाभ उठाने के लिए पहले आए पहले पाएं, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की कोई बाध्यता नहीं है, सीधे अपने निकट स्थित आधार सेंटर पर जाकर कोविड-19 से संबंधित आवश्यक निर्देश व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए  आवश्यक दस्तावेज के साथ पधार कर सेवा का अवसर पायें और सेवा का लाभ उठाएं।।

मां की कनपटी पर तमंचा लगाकर खिंचवाई फोटो वायरल


 शामली । एक किशोर द्वारा मां की कनपटी पर तमंचा लगाकर खिंचवाई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मचा हुआ है। 

सोशल मीडिया पर फ़ोटो वायरल होने पर पुलिस में  हड़कंप मचा हुआ है। पु लिस ने सोशल मीडिया पर वायरल फोटो को देख जाँच में जुटी हुई है। 

सोशल मीडिया  पर फोटो कैराना कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है

जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि मनाई


 मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी संस्थापक सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री व छोटे लोहिया के नाम से विख्यात पण्डित जनेश्वर मिश्रा की 11वी पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर श्रदांजलि सभा व विचार गोष्ठी में सपा नेताओं व पदाधिकारियों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाजवादी पार्टी में उनके योगदान को याद किया विचार गोष्ठी  की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन समाजवादी पार्टी जिला महासचिव जिया चौधरी ने किया सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्रा जी ने समाजवादी आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए पूरे जीवन में समाजवादी आंदोलन को अपने संघर्ष से  नई पहचान दी समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहकर समाजवादी पार्टी की नीतियों विचारों को जन-जन पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया समाजवादी पार्टी उनके महत्वपूर्ण योगदान पर उनको हमेशा याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाती रहेगी श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल पूर्व मंत्री महेश बंसल सपा जिला महासचिव जिया चौधरी सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी सपा अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष  रविंद्र कुमार एडवोकेट  जिला उपाध्यक्ष  विनयपाल प्रमुख सपा महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट समाजवादी युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष  गौरव जैन सपा नेता बॉबी त्यागी सपा नेता शौकत अंसारी पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती गुफरान तेवड़ा सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ इसरार अल्वी ने विचार व्यक्त करते हुए स्वर्गीय श्री जनेश्वर मिश्रा को समाजवादी आंदोलन का स्तंभ बताते हुए उनके विचारों संघर्षों  से प्रेरणा लेने का आह्वान किया मुख्य रूप से समाजवादी युवजन सभा जिला अध्यक्ष फिरोज अंसारी शहजाद मेंबर सपा अल्पसंख्यक सभा नेता सरताज मलिक युवा सपा नेता संदीप धनगर सपा छात्र नेता युसूफ गौर हनी सत्यदेव शर्मा पंकज सैनी सलमान त्यागी नवेद रंगरेज रवि कश्यप दिलशाद परदेसी साकिब अली आदि मौजूद रहे।

उमेश मलिक ने किया बहलोलपुर कुरालसी लिंक मार्ग का शिलान्यास

मुजफ्फरनगर । कुरालसी वाया बहलोलपुर लिंक मार्ग का विधायक उमेश मलिक ने शिलान्यास किया। 

बुढ़ाना में आज शुक्रवार के दिन बुढ़ाना के मेरठ वाया करनाल नेशनल हाईवे पर लिंक मार्ग विज्ञाना होते हुये बहलोलपुर वाया कुरालसी सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक उमेश मलिक द्वारा किया गया। इस मार्ग का 2 किलोमीटर खडन से लेपन कार्य गन्ना विभाग द्वारा किया जायेगा। कुरालसी निवासी भाजपा नेता ठाकुर रामनाथ सिंह के प्रस्ताव को गम्भीरता से लेते हुये क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने यह मार्ग स्वीकृत कराया। यह मार्ग बनने मे कुल लागत 68 लाख रुपए स्वीकृत की गयी है। ठाकुर रामनाथ सिंह ने बताया कि इस मार्ग की मांग कई वर्षों से सभी क्षेत्रवासी विधायक उमेश मलिक से कर रहे थे। शिलान्यास के शुभ अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामनाथ सिंह के नेतृत्व मे सैकडों क्षेत्रवासियों ने विधायक उमेश मलिक का भरपूर जोश के साथ स्वागत किया। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने भी शिलान्यास के शुभ अवसर पर क्षेत्रवासियो को सम्बोधित किया और इस मार्ग का श्रेय क्षेत्रवासियो को दिया। विधायक उमेश मलिक ने गन्ना विभाग के जेई एवं सम्बन्धित अधिकारियों को जनता के सामने दिशा निर्देश किया और उन्हें कहा कि गुणवत्ता से बिल्कुल भी समझौता नहीं हो सकता। उन्होने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील भी की। इस मौके पर मामचन्द प्रधान, हरपाल सिंह, ओमेन्द्र मुखिया, सोनू मुखिया, दिनेश मुखिया, धर्मवीर सिंह बीडीसी, रमेश प्रधान, हिमांशु सिंघल, रामनरेश सभासद, संदीप ठाकुर, पवन कश्यप, सुरेश पंडित, रामवीर पंडित, अम्बार प्रधान, दिलशाद प्रधान और श्यामकुमार पाल आदि उपस्थित रहे।

24 से 26 जनवरी तक मनेगा यूपी स्थापना दिवस

 मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने कहा कि उ0प्र0 स्थापना दिवस, 24 जनवरी से 26 तक नुमाईश मैदान में भव्यता के साथ मनाया जायेगा। उन्होने समस्त उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि उक्त कार्यक्रम की व्यवस्था सुव्यवस्थित हो। कार्यक्रम में सभी विभाग एकीकृत कार्यक्रम के अन्तर्गत सहयोग प्रदान करेंगे तथा सभी विभाग अपने-अपने विभागीय योजनाओं के प्रदर्शन हेतु स्टाॅल लगाना सुनिश्चित करेंगे। मंच की व्यवस्था हेतु लो0नि0वि0 को दायित्व सौपा गया, जिसके लिये परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को कोर्डिनेट की जिम्मेदारी सौपी गयी तथा नगर विकास को नुमाईश पंडाल की साफ-सफाई की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  को निर्देश दिये कि विद्यालयों में होने वाले सांस्कृति कार्यक्रम तीन दिवसीय मेले में ही आयोजित किय जायेंगे साथ दिनांक 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस की रैली भी नुमाईश ग्राउन्ड से ही निकाली जायेगी। अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देशित किया गया कि नुक्कड नाटक हेतु टीम बुलाकर कार्यक्रम आयोजित किये जाये तथा साथ ही उनके द्वारा 04 वर्षों में प्राप्त उपलब्धी/कराये गये कार्याें के फोटोग्राफ्स सम्बन्धित स्टाॅलों पर लगायें जाायें । 3 दिवसीय कार्यक्रम की समयावधि प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक होगी।

मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव आज विकास भवन सभागार में 24 जनवरी से 26 तक आयोजित होने वाले उ0प्र0 स्थापना दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।

समीक्षा के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि उनके विभाग द्वारा उक्त 3 दिवसीय कार्यक्रम के अन्र्तगत पेंशन कंैप का आयोजन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्रांे का वितरण कराया जायेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि एन0सी0सी0/एन0एस0एस0 तथा स्काउट से जुड़े बच्चों को भी आंमत्रित कर कार्यक्रम आयोजित करायेगें। जिला यूवा कल्याण अधिकारी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि वे 3 दिवसीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण करायेंगे जिनमें प्रतिदिन 10 यूवक एवं 10 महिला मंगल दलों को खेलकूद के सामान का वितरण किया जायेगा।जिला क्रीडा अधिकारी द्वारा 03 दिवसीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत ताईकमांडो, क्रिकेट एवं गोष्ठि का आयोजन कराया जायेगा। उन्होने प्रतिनिधि मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि 03 दिवसीय यू0पी0 स्थापना दिवस पर  स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरोग्य मेले, स्वास्थय मेले की व्यवस्था कर उसमे 02 से 03 चिकित्सकों की प्रतिदिन ड्यूटी लगाकर कैंप आयोजित करायेगंे। साथ ही कोविड 19 का कैंप भी लगायेगें। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया गया कि उनके द्वारा 03 दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत निराश्रित महिला पंेशन एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जायेगा तथा तीनों दिनों में बाल विवाह की रोकथाम विषय पर मंच के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन कराया जायेगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद स्तर पर होने वाले 03 दिवसीय कार्यक्रमों के आयोजन में समस्त कार्य योजनाओं का प्रस्तुतिकरण तथा लाभार्थियों के लिये विशेष अभियान संचालित किये जायें। प्राकृतिक कृषि, 0 बजट कृषि, उन्नत कृषि, बागवानी, पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय मत्सय पालन आदि कृषि से जुड़े हुए विशिष्ट कार्य करने वाले कृषकों समूहों को विशेष रूप से आमंत्रित करते हुए उन्हेे सम्मानित किया जाये। कौशल विकास विभाग द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित स्टाॅल लगाये जायेंगे तथा तथा चयनित हुए अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरण का कार्य किया जायेगा। श्रम विभाग द्वारा कैम्प आयोजित कर प्रमाण पत्रों का वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम विभाग द्वारा स्टाॅल लगाकर सूखा राशन  वितरण जैसे दाल, चावल गेहूँ तथा देसी घी व स्कीम्ड मिल्कड पाउडर लाभार्थीवार वितरण की जानकारी दी जायेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा बताया गया कि तीन दिवसीय आयोजन स्थल पर स्टाॅल लगाकर ओ0डी0एफ0 निरन्तरता बनाये रखने एवं शौचालय के निरन्तर उपयोगार्थ जनमानस को जागरूक करायेंगे तथा आयोजन स्थल पर ही स्टाॅल लगाकर मासिक धर्म प्रबन्धन के विषय पर किशोरियों/महिलाओं को जानकारी उपलब्ध करायेंगे। साथ ही ठोस एवं तरल अपशिष्ठ प्रबन्धन हेतु लोगों को जागरूक करायेंगे। इनके द्वारा कैम्प आयोजित कर सोशल सिक्योरिटी स्किम, एग्रीकल्चर स्कीम एवं बैंक प्रयोजित योजनाओं से सम्बन्धित स्कीमों की जानकारी प्रदान कराने हेतु कैम्प आयोजित किये जायेंगे।  

इस अवसर पर परियोजना निदेशक/जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियन्ता, लो0नि0वि0 प्रा0ख0/नि0ख0-1, नगर मजिस्ट्रेट, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, खादी ग्रामोघोग, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप कृषि निदेशक, महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, प्रतिनिधि- मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, जिला समास कल्याण अधिकारी, जिला यूवा कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप सम्भागीय परिवहन एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित थे।                            

ट्रैक्टर पलटा, हादसे में जीजा-साले की मौत

 शामली। एक दर्दनाक हादसे में जलालाबाद में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डीपीएस स्कूल के सामने गुरुवार रात ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों जीजा- साले बताए गए हैं। घटना से मृतक के परिवारों में कोहराम मच गया।

 गांव चंदेना माल निवासी अंकित (25) पुत्र और गांव रशीदगढ़ निवासी आशु (21) थानाभवन से जलालाबाद ट्रैक्टर लेकर किसी काम से आए थे। गुरुवार रात करीब नौ बजे दोनों ट्रैक्टर से गांव चंदेना माल जा रहे थे। जैसे ही दोनों डीपीएस स्कूल के सामने पहुंचे तो सामने से आ रहे वाहन की लाइट चेहरे पर पड़ने से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई वहां सड़क का निर्माण चल रहा है। ट्रैक्टर के सड़क किनारे पलट जाने से दोनों उसके नीचे दब गए। जब तक आसपास के लोगों और पुलिस ने उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से निकाला तब तक उन दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस चैकी प्रभारी ने दोनों को थानाभवन चिकित्सालय में लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। उनका रो रोकर बुरा हाल था।

व्यापार संगठन द्वारा व्यापारी अधिकारी मिलन समारोह आयोजित




मुजफ्फरनगर l उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नववर्ष के उपलक्ष में व्यापारी अधिकारी मिलन समारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं संचालन महामंत्री प्रवीण जैन द्वारा किया गया,समारोह संयोजक राकेश त्यागी रहे,समारोह के मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सीओ सिटी एवं अतिथि प्रभारी नगर कोतवाली,थाना सिविल लाइन,एस एस आई थाना सिविल लाइन,एलआईयू प्रभारी उपस्थित रहे,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,शशिकांत गर्ग,प्रवीण जैन,सुनील वर्मा,भूरा कुरेशी,वीरेंद्र अरोरा,भानु प्रताप,सतीश,राजेंद्र अरोरा, ने सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा संगठन की उपलब्धिया विस्तार से बताई गई एवं सिटी मजिस्ट्रेट साहब के प्रयास से नगरपालिका दुकानदारों की समस्याओं के निराकरण की प्रशंसा की गई,मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी प्रशासन का सहयोग करते हैं व्यापारियों के सहयोग से नगर की हर समस्या का समाधान किया जाएगा,सी ओ सिटी ने कहा कि व्यापारियों द्वारा सम्मान समारोह में सभी व्यापारियों का आभार प्रकट करते हैं तथा व्यापारियों को सम्मान का भरोसा दिलाते हैं,शहर कोतवाल योगेश शर्मा व सिविल लाइन थाना अध्यक्ष डी के त्यागी ने कहा कि व्यापारियों के सहयोग से नगर को अपराध मुक्त बनाएंगे,बैठक में इम्तियाज खान,धीर सिंह,प्रतीक अरोरा,जयेन्द्र प्रकाश,किशन लाल नारंग,विजय कुच्छल,विजय मदान, देवराज पवार,सुशील कुमार,जसप्रीत, अनुज,चीनू जैन,सुमित मालिक, नीति सिंघल,दीपा गोयल आदि उपस्थित रहे।

भजन गायक नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन


 मुंबई। भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। नरेंद्र पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले तीन दिनों से उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में  में चल रहा था। उन्होंने आज दोपहर करीब 12.15 बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने कई प्रसिद्ध भजनों के साथ  हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं।

मीरापुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत कर भागे अवतार सिंह भड़ाना को फिर याद आया मुजफ्फरनगर

 मुजफ्फरनगर l भाजपा से मीरापुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर भागे अवतार सिंह भड़ाना ने जब कांग्रेस ज्वाइन की उसके बाद आज फिर दोबारा खतौली से अपनी दावेदारी पेश करने के लिए मुजफ्फरनगर को याद किया l


 2012 में इनके भाई करतार सिंह भडाना ने रालोद के टिकट से चुनाव जीतकर खतौली विधान सभा की तरफ झांका भी नहीं था l मगर जब चुनाव नजदीक आए तो अवतार सिंह भड़ाना को कांग्रेस में जाने के बाद खतौली से दावेदारी करने के लिए एक बार फिर मौका मिल गया l बड़ी बड़ी गाड़ियों के साथ काफिला लेकर आज खतौली विधानसभा के कई गांवों में अपना जनसंपर्क करेंगे l

मेरठ में बिंदल शोरूम पर मुकदमा दर्ज

 मेरठ l बिंदल के शोरूम पर ब्रांडेड कपड़ों के नकली आइटम बेचने के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है l


ब्रांड प्रोटेक्टर कंपनी के डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें पिछले काफी समय से बिंदल्स के इन दोनों शोरूम में अपनी क्लाइंट कंपनी वैन हुसेन और एलेन सोली के नकली कपड़े बेचे जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद आज धीरेंद्र सिंह और उनकी टीम ने सदर पुलिस को साथ लेकर आबूलेन स्थित बिंदल्स के दोनों शोरूम पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में वैन हुसेन और एलेनसोली कंपनी के स्वेटर और स्वेटशर्ट्स बरामद किए गए। जिनकी कीमत लगभग साढे़ पांच लाख रुपये है। इसी के साथ अन्य कुछ कंपनियों के भी नकली कपड़े बरामद किए गए हैं। ब्रांड प्रोटेक्टर कंपनी के अधिकारियों ने बिंदल क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

यूपी की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव


लखनऊ। यूपी की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी कोरोना संक्रमित मिली हैं। 

चन्दौसी विधानसभा क्षेत्र की विधायक व माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी कोरोना संक्रमित पायी गई हैं। 

उनके स्टाफ और परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव है। उन्हें लखनऊ के सरकारी आवास पर होम क्वारन्टीन किया गया है ।

तस्करी में पकड़ा गया आईएएस अधिकारी


कोच्चि। केरल में सोना तस्करी मामले की जांच के दौरान सामने आए डालर तस्करी मामले में निलंबित आइएएस अधिकारी एम. शिवशंकर को सीमा शुल्क विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि शिवशंकर की गिरफ्तारी को जेल में दर्ज किया गया जहां वह सोना तस्करी से जुड़े मामलों में सीमा शुल्क विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से न्यायिक हिरासत में हैं।

इससे कुछ घंटों पहले सीमा शुल्क विभाग ने यहां की एक अदालत से इस मामले में शिवशंकर को गिरफ्तार करने की अनुमति मांगी थी। यह मामला ओमान में मस्कट से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तिरुअनंतपुरम स्थित वाणिज्य दूतावास के पूर्व वित्त प्रमुख के जरिये 1.90 लाख डालर (करीब 1.30 करोड़ रुपये) की तस्करी से जुड़ा है। सोना तस्करी मामले के प्रमुख आरोपित स्वप्ना सुरेश और सरीथ पीएस भी इस मामले में कथित रूप से संलिप्त हैं और सीमा शुल्क विभाग उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर चुका है। याद दिला दें कि शिवशंकर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पूर्व प्रमुख सचिव हैं।

डायनामाइट विस्फोट से हिला कर्नाटक, आठ लोगों की मौत

 


बेंगलुरु। शिवमोगा इलाके के डायनामाइट से भरे ट्रक में विस्फोट के बाद लोगों ने एक तेज आवाज सुनी और झटके महसूस किए। धमाका इतना तेज था कि कई घरों के शीशे तक टूट गए। यह घटना 21 जनवरी रात करीब 10.20 बजे की है। 

शिवमोगा जिला कलेक्टर नन्द शिवकुमार ने बताया कि हुनासोडू गांव में एक रेलवे क्रेशर साइट पर एक डायनामाइट विस्फोट की वजह से इतना बड़ा धमका हुआ। जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। माना जा रहा है कि विस्फोटक खनन के उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे। धमाके के झटके सिर्फ शिवमोगा में ही नहीं बल्कि चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी महसूस किए गए।

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि रात साढ़े दस बजे के लगभग धमाका हुआ था। उन्होंने कहा कि विस्फोट इतना तेज था कि घरों की खिड़की के शीशे भी टूट गए। वहीं सड़कों पर भी दरार आ गई हैं। कई लोगों को धमाके से ऐसा लगा कि मानों जैसे भूकंप के झटके आ गया हों। हालांकि भूगर्भ वैज्ञानिकों ने भूकंप आने की सूचना ने मना किया है।

हालांकि शिवमोगा के जिलाधिकारी शिवकुमार ने कहा है कि यह हुनासोडु गांव में एक रेलवे क्रशर साइट पर डायनामाइट का धमाका हुआ था। हालांकि इसमें कितने घायल हुए हैं, इसकी पुष्टी नहीं हो पाई है। यह धमाका शिवमोगा शहर से करीब 5-6 किलोमीटर की दूरी पर हुआ था। फिलहाल मौके पर पुलिस बल मौजूद है। इलाके की घेराबंदी की है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 22 जनवरी 2021

 विज्ञापन 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 22 जनवरी 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - नवमी शाम 06:29 तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *नक्षत्र - भरणी शाम 06:40 तक तत्पश्चात कृत्तिका*

⛅ *योग - शुभ रात्रि 09:19 तक तत्पश्चात शुक्ल*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:27 से दोपहर 12:50 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:19* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:21* 

(सूर्योदय और सूर्यास्त में जिले वार अंतर संभव होता है)

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *किसानो के लिए* 🌷

🌳 *अपना खेत हो तो खेत में पश्चिम की तरफ पीपल का पेड़ लगा दो, पितर लोग राजी होंगे व सुख शांति होगी l खेत में कुआँ पूर्व-उत्तर के कोने में हो l पश्चिम और दक्षिण की तरफ अपना निवास हो खेत में बरकत आएगी l*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कदवृद्धि* 🌷

👉🏻 *जिन बच्चों का कद नहीं बढता वे पुलअप्स का अभ्यास करें और बेल के ६ पते व २-४ काली मिर्च हनुमानजी का स्मरण करते हुए चबा चबाकर खाएं उसमे पानी डाल के पीसकर भी खा सकते हैं l

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कैन्सर में* 🌷

🐄 *१)सुबह मंजन करने के पहले बासी मुंह, १ तोला (१०-१२ मि. ग्रा.) देशी गाय का गौ मूत्र छानकर ले या ये न मिले तो गौझरण में १०-१२ मि.ग्रा पानी डाल के लें ....( आश्रम में मिलता है ).. थोड़े दिन में कैन्सर की बीमारी मिट जायेगी l*

🌿 *२) २० ग्राम तुलसी का रस , ५० ग्राम ताजा दही के साथ कुछ दिन सुबह - शाम लेने से कैन्सर में आराम होता है ।*

🙏🏻💐🙏


पंचक

12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक


30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

जनवरी 2021: 

रविवार, 24 जनवरी 2021- पौष पुत्रदा एकादशी

रविवार, 07 फरवरी 2021- षटतिला एकादशी


प्रदोष व्रत

26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत


दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021


मेष 

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा और आपके रुके हुए काम भी बनने लगेंगे जिससे आपके चेहरे पर हर्ष दिखेगा। जीवनसाथी धार्मिक रूप से काफी सक्रिय रहेगा और आप को भी इस दिशा में प्रेरित करेगा। अपने विरोधियों से आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन काफी अनुकूल है और आप किसी लंबी यात्रा पर जाने वाले हैं। परिवार का वातावरण थोड़ा परेशानी जनक हो सकता है जिसमें ससुराल पक्ष का योगदान भी होगा। बिजनेस में अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपकी मेहनत सफल होगी।

वृष 

आज का दिन शुरुआत में थोड़ी परेशानी दे सकता है लेकिन आप अपनी बुद्धिमानी से सभी चुनौतियों से जूझने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। इसलिए थोड़ा समझदारी से काम लें। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है लेकिन फिर भी जीवन साथी अपनी तरफ से आप को प्रसन्न रखने की कोशिश करेगा। व्यापार के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। कानून के विरुद्ध जाकर कोई कार्य करना आपको परेशानी में डाल सकता है। खर्चों पर लगाम लगाना आवश्यक होगा। कामकाज के सिलसिले में दिनमान व्यस्त रखेगा। आज किसी को पैसा उधार ना दें।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा जिससे मन में प्रसन्नता और प्रेम का भाव रहेगा। सभी से अच्छा व्यवहार करेंगे। इस से आपको लोगों की प्रशंसा मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशियों भरा दिन रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज सामान्य नतीजे मिलेंगे। आप का प्रिय कुछ अच्छी बातें करेगा और कोई काम की सलाह भी दे सकता है। प्रॉपर्टी के मामले में लाभ मिलेगा। परिवार का वातावरण सामान्य नहीं रहेगा, कुछ परिस्थितियां आपको परिवार पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करेंगी। कामकाज के सिलसिले में आज आपकी मेहनत साफ नजर आएगी और पूरी व्यस्तता रहेगी लेकिन सेहत का ध्यान रखें।

कर्क 

 आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपके खर्चों में भी कमी आएगी। मानसिक रूप से प्रसन्नता मिलेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। कामों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपसे ज्यादा मेहनत की मांग कर सकते हैं। प्रेम जीवन में कुछ समस्या रह सकती है। परिवार वालों का दबाव इसके पीछे कारण बन सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशी देगा। आपका मन अपने जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होगा। संतान को कुछ समस्या हो सकती है। घर में आज खुशी रहेगी।

सिंह 

 आज का दिन प्रयास करने से बढ़िया बनेगा। प्रेम जीवन में खुशी भरने के लिए आपको  खुद ही कोशिश करनी पड़ेगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन सामान्य तौर पर बीतेगा और संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। यदि आप विद्यार्थी हैं और कला क्षेत्र से संबंधित है तो आपको बेहतर नतीजे हासिल होंगे। धार्मिक आचरण करेंगे जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आज दोपहर बाद की स्थितियां बेहतर होंगी। आपकी सेहत में सुधार होगा लेकिन पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है।

कन्या 

आपके लिए दिन अनुकूलता की ओर इशारा कर रहा है। परिवार से जुड़ी कोई खुशखबरी आपका दिल खुश कर देगी। काम के सिलसिले में भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। स्वास्थ्य मजबूत बनेगा जिससे कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज अपनी ओर से कोई ऐसा निर्णय लेंगे जो आपकी पर्सनैलिटी को चार चांद लगाएगा। प्रेम जीवन में निर्णायक समय आ गया है। दांपत्य जीवन में स्थिति बेहतर रहेगी परिवार के छोटों को कोई परेशानी हो सकती है। नया वाहन खरीदने की दिशा में प्रयास करेंगे।

तुला 

 आज का दिन अनुकूल है। ट्रेवलिंग करने में समय लगेगा। अपने मित्रों, सहयोगी और दोस्तों से अच्छे रिलेशनशिप बनेंगे और उनसे आपको कोई काम की बात पता चलेगी। परिवार का माहौल बहुत ज्यादा बढ़िया नहीं रहेगा, इसलिए अपना पूरा ध्यान लगाएं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपको धन का लाभ होगा। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले कर जाएंगे। 

वृश्चिक 

आज आप अपने प्यारे मीठी वाणी से सबका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति के उद्देश्य से अनुकूल समय है, इसलिए आज के दिन को बेहतर बनाने में अपनी ओर से कोई कसर बाकी न रखें। आपका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है।आपको तेज बुखार आ सकता है, थोड़ा ध्यान रखें। पूरी नींद लें। दांपत्य जीवन के लिए भी दिन थोड़ा सा कमजोर है सकता है। परिवार का वातावरण आपको आगे बढ़ने के मौके देगा। प्रेम जीवन के हिसाब से देखा जाए तो आपका प्रिय आपसे कोई ऐसी बात कहेगा जो आपके दिल को छू लेगी। कामकाज को लेकर आपकी स्पष्ट सोच आपको सफलता देगी।


धनु 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। लोगों के प्रति आपके मन में सहानुभूति रहेगी। प्रॉपर्टी का आपको लाभ मिल सकता है। कोई नया वाहन लेने की दिशा में प्रयास करेंगे। धन का पूरा लाभ मिलेगा। अच्छे रास्ते से धन आएगा। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में सुखद नतीजे प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन बेहतर रहने वाला है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

मकर 

आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आपको बेमतलब के खर्चों से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। आपके काम की तारीफ भी होगी लेकिन उसके बावजूद अपने बॉस से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। परिवार का बर्ताव ठीक-ठाक रहेगा लेकिन आपको संतुष्टि नहीं होगी। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा लेकिन संतान को कोई समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय से निकटता को एंजॉय करेंगे।

कुंभ 

आज का दिन अनुकूल रहेगा अपने कामों को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी और आपको धन लाभ होगा। प्रेम जीवन में आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ वक्त बिताएंगे। जहां तक बात आपके काम की है तो उसके लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप काफी मेहनत करेंगे और यह मेहनत आपके ऊपर बैठे लोगों को नजर आएगी, जिसका अच्छा फल भी आपको मिलेगा। भाग्य आपके साथ रहेगा और धार्मिक कामों में आपका ध्यान लगेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी और परिवार वालों की तरफ से कोई फायदा मिल सकता है।

मीन 

आज का दिन आपको सफलता देगा  आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा जिससे आपके कामों में सफलता हासिल होगी। आपके ऑफिस में भी आपका मन काफी लगेगा और आप मन लगाकर काम करेंगे। अपने साथ काम करने वाले लोगों के साथ आपका व्यवहार बहुत अच्छा होगा जिससे सब लोग आपकी तारीफ करेंगे। परिवार का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। कुछ लोगों को विदेश जाने की खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में भी अच्छा दिन रहेगा लेकिन जीवन साथी गुस्सा जाहिर कर सकता है। प्रेम जीवन में आज काफी व्यस्तता रहेगी और आपको अपने प्रिय से मिलने का मौका नहीं मिलेगा। इस कारण से थोड़े दुखी होंगे।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई


दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।


जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 




 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31 

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57


  

शुभ वर्ष : 2022, 2031, 2040, 2060   

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान, 

 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।


नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

अबूपुरा में कौवे की मौत से सनसनी


मुज़फ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अबूपुरा मे मृत कोवे के मिलने से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। कौवे का शव मिलने की सूचना मोहल्ले वासियों ने मामले की जानकारी संबंधित विभाग को दी। सूचना मिलने पर जाँच टीम ने मौके पर जाकर मृत कौवे को अपने कब्जे मे लेकर जाँच के लिये भेजा। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व मीरपुर क्षेत्र में भी दर्जनों मृत क़व्वो के शव मिले थे । जिनकी बर्ड फ्लू की पोजेटिव रिपोर्ट आई थी और अब मोहल्ला अबूपुरा से भी मृत कौवे का शव मिला है।स्थानीय निवासियों को आशंका है कि इस कव्वे की मौत का कारण बर्ड फ्लू हो सकता है।

दरअसल नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अबुपुरा मे देर शाम पेड़ पर बैठा एक कोवा अचानक फड़ फड़फड़ा कर नीचे गिर कर मर गया जिसे देखकर मोहल्लेवासि सहम गये उन्होंने आशंका जताई कहीं मामला बर्ड फ्लू का तो नही देखते ही देखते मोहल्ले मे भीड़ जुट गई मोहल्ले मे रह रहे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग ने नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह व पशु विभाग को इस घटना से अवगत कराया नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्यवाई कर पशुधन टीम को आदेशित किया कुछ समय पश्चात सम्बन्धित विभाग की टीम ने मौके पर पहुँच कर मृत कोवे को अपने कब्जे मे लेकर जाँच के लिये भेज दिया तब कहीं जाकर घबराये हुए मोहल्ले वासियो ने चेन की सांस ली है। 

सरकार का प्रस्ताव किसान संगठनों ने किया खारिज


नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की तरफ से 10वें दौर की वार्ता के दौरान कानूनों के क्रियान्वयन को डेढ़ साल तक के लिए टालने के प्रस्ताव को गुरुवार को अस्वीकार कर दिया है। सरकार की तरफ से कहा गया था कि 1.5 साल तक कानून के क्रियान्वयन को स्थगित किया जा सकता है। इस दौरान किसान यूनियन और सरकार बात करके समाधान ढूंढ सकते हैं। सभी किसानों ने तीनों कानूनों को रद्द करने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को फिर दोहराया।

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि मोर्चा द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि सरकार के किसी भी प्रस्ताव को तब तक स्वीकार नहीं किया जाएगा जब तक कि वे कानूनों को रद्द नहीं करती। सरकार के साथ कल की बैठक में हम कहेंगे कि हमारी केवल एक मांग है, कानूनों को रद्द करना और एमएसपी पर कानून बनाना। इन सभी को सर्वसम्मति से तय किया गया है।

जिले में नौ केंद्रों पर शुक्रवार को टीकाकरण


मुजफ्फरनगर । मुख्य चिकित्साधिकारी डा प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि कल जनपद में 9 केन्द्रों पर कोविड -19 टीकाकरण सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड -19 टीका से प्रतिरक्षित किया जाएगा। उन्होने कहा कि पोर्टल पर पंजीकृतकृत सभी लोग टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचे। क्योंकि टीके की एक वैक्सीन शीशी से 10 लोगों को डोज दिया जाता है। शीशी खुलने के बाद एक नियत समय तक ही उसको उपयोग में ला सकते हैं। उन्होने बताया कि कल शुक्रवार को जिले में 9 केन्द्रों पर 22 सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान जनपद के 2260 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। 16 जनवरी को जिन लोगों को प्रतिरक्षित किया गया है। उनका अगला डोज 15 फरवरी निर्धारित है। उन्होनेे समस्त स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वह टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचें और जनपद में टीकाकरण अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाएँ। डा0 प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि मैंने 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगवाया था। तब से लेकर आज तक मुझे कोई परेशानी नहीं हुई है।

गुरुवार, 21 जनवरी 2021

खतौली में पति को प्रेमिका के साथ देख पत्नी ने किया ये कि हंगामा खड़ा हो गया


मुजफ्फरनगर। खतौली में पति को प्रेमिका के साथ देख पत्नी ने उक्त व्यक्ति और उसकी प्रेमिका को आड़े हाथ लेते हुये ई रिक्शा में ही बीच सड़क पर दोनों की धुनाई की जहाँ जमकर हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे के बाद महिला व्यक्ति को अपने साथ ले गई और प्रेमिका अकेले खड़ी रही। इस घटना के बाद काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

खतौली में आज उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब एक व्यक्ति अपनी प्रेमिका के साथ ई रिक्शा में बैठ कर घूम रहा था। उसी समय एक महिला ने ई रिक्शा को रुकने का इशारा किया। जैसे ही उक्त व्यक्ति की नजर महिला पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। जिसके बाद महिला ने आव न देखा ताव और अपने पति की गिरेबान पकड़ कर उसे रिक्शा से खीचने का प्रयास किया। इस पूरे मामले को देख व्यक्ति की प्रेमिका के समझ ने कुछ नही आया जिसके बाद प्रेमिका ने महिला का विरोध किया तो महिला ने प्रेमिका को भी आड़े हाथ लेते हुय व्यक्ति के साथ साथ प्रेमिका की भी धुनाई कर दी। महिला द्वारा मारपीट होते देख सड़क पर सैकड़ो लोगो की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगो ने मामला शांत कर पूरे मामले की जानकरी ली जिसके बाद महिला द्वारा जानकारी देने के बाद भीड़ सन रह गई। बता दे प्रेमिका के साथ घूम रहा व्यक्ति कोई और नही बल्कि महिला का पति था। और प्रेमिका के साथ घूमने की सूचना के बाद महिला ने अपने पति को रँगे हाथ दबोचने के लिए जाल बिछाया जहाँ महिला का पति खतौली बुढाना तिराहे पर महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के दबोच कर उसकी बीच सड़क पर ही जमकर धुनाई की। काफी देर हंगामा होते देख भीड़ में से कुछ लोगो ने मामला शांत किया। हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने महिलाओ और भीड़ को शान्त कर मामला रफादफा किया।जिसके बाद आक्रोशित महिला अपने पति को अपने साथ घर ले गई। और प्रेमिका ताकती रह गई। इस मामले को लेकर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही।

किसान कल्याण मेले में दिया आय दोगुना करने का संदेश


मुजफ्फरनगर । आज विकास खण्ड पुरकाजी, मोरना एवं विकास खण्ड शाहपुर में किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के आयोजित किया गया। उप कृषि निदेशक ने बताया कि प्रदेश में किसानों की आय को दोगुना करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संकल्प को पूरा करने हेतु यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में कृषि एवं कृषि आधारित अन्य गतिविधियों जिनमें पशुपालन, बागवानी, गन्ना इत्यादि तथा कृषि आधारित उद्योग सम्मिलित है को विकसित कर इन गतिविधियों के माध्यम से किसान कल्याण एवं किसान की आमदनी दोगुना करने का एक विशेष अभियान किसान कल्याण मिशन के रूप में चलाया जायेगा।

उप कृषि निदेशक ने कहा कि विकास खण्ड स्तर पर किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी में कृषि कल्याण से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता गोष्ठी के साथ-साथ किसानों के कल्याण से जुडे सभी कार्यक्रमों के बारे में कृषकों को जानकारी प्रदान की गईं। कार्यक्रम में कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, नेडा, विद्युत, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, वन, बाल विकास एवं पुष्टाहार इत्यादि विभाग द्वारा अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं में देय सुविधाओं से सम्बन्धित प्रदर्शनी/स्टाल लगाये गये। उन्होेने कहा कि कृषि तकनीकी प्रबन्ध अभिकरण(आत्मा) योजनान्तर्गत कृषि एवं सहवर्गी सैक्टर के गठित स्वयं सहायता समूह एवं खाद्य सुरक्षा समूह के द्वारा उत्पादित प्रमुख उत्पादों की प्रदर्शनी भी कार्यक्रम में लगायी गई। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में पराली अवशेष प्रबन्धन में उपयोगी यन्त्रों से सम्बन्धित प्रदर्शनी भी लगायी गई।

कार्यक्रम में कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित विशिष्ट कार्य करने वाले चयनित प्रगतिशील कृषकों को पुरूस्कार/प्रशस्ती पत्र का वितरण तथा लाभार्थी परक योजनाओं के स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र/कृषि यन्त्र आदि का वितरण  जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया गया तथा कृषि विभाग से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों एवं वैज्ञानिको के द्वारा कृषकोें को नवीनतम तकनीकी जानकारी प्रदान करने के साथ कृषि एवं कृषि से जुडी तकनीकी समस्याओें का निराकरण भी किया गया।

विकास खण्ड शाहपुर में किसान कल्याण मिशन योजनान्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में  विधायक बुढाना  उमेश मलिक, कृषि रक्षा अधिकारी पवन कुमार विश्वकर्मा, द्वारा प्रतिभाग किया गया।  

विकास खण्ड पुरकाजी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, आलोक यादव, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी,  कपिल कुमार तथा विकास खण्ड मोरना में आयोजित कार्यक्रम में सह संयोंजक नमामि गगें, डा0 वीरपाल निर्वाल, क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्री अनिल राठी द्वारा कार्यक्रम प्रतिभाग किया गया।

उमेश मलिक ने किया सडक सुरक्षा माह का शुभारंभ


मुजफ्फरनगर । सड़क सुरक्षा माह 18 जनवरी से 21 फरवरी तक का जनप्रतिनिधियों वह प्रशासनिक अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। 

मुजफ्फरनगर के कचहरी प्रांगण स्थित जिला पंचायत सभागार में आज 18 जनवरी से शुरू हुए सड़क सुरक्षा सप्ताह की बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक व खतौली विधायक विक्रम सैनी व जिला अधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक कुमार यादव ने आज वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम से पहले विधायक डीएम और एसएसपी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने खतौली विधायक व बुढ़ाना विधायक को फूल देकर स्वागत किया। उसके बाद एआरटीओ विनीत मिश्रा ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव व सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार को फूल देकर स्वागत किया कार्यक्रम में खतौली विधायक व बुढ़ाना विधायक ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के बारे में पंचायत सभागार में उपस्थित जनमानस को सरकार की योजनाओं व सड़क सुरक्षा सप्ताह के नियमों को पालन करने के बारे में जानकारी दें वई विधायक उमेश मलिक ने कहा कि योगी सरकार में 2018 में सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हुई थी जिसमें जब से लगातार प्रदेश के अंदर सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ रही है। मुजफ्फरनगर में जब गन्ना मिल शुरू हो जाते है तो सड़क पर ओवरलोड गन्नो से भरे ट्रोले अवैध तरीके से सड़कों पर गुजरते थे जिस पर एआरटीओ विभाग ने प्रतिबंध ओर अंकुश लगाया है और उन्हीं की वजह से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है।  हम जनप्रतिनिधियों की मुजफ्फरनगर की जनता से अपील हैं कि वह जब सड़कों पर निकले हेलमेट सीट बेल्ट सड़कों का नियम पालन करते हुए रोड पर वाहन चलाएं और सुरक्षित अपने घर पहुंचे। खतौली विधायक ने कहा कि मुजफ्फरनगर में अगर कोई हेलमेट लगाता है तो वह पुलिस के खौफ से लगाता है जब कोई कोई चालान या गाड़ी पकड़ी जाती है तो हम लोगों को फोन करके कहते हैं कि हमारी गाड़ी छुड़वा दो हम मजबूरीवस छुड़वाते भी है लेकिन हम लोग चाहते हैं कि आप सबसे पहले अपनी सुरक्षा करें सड़कों पर यातायात नियमों का पालन करते हुए चलाएं जिससे आप लोगों को हमारी सिफारिश की जरूरत ना पड़े और आप चालान से बच सके दोनों ही जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे की जमकर प्रशंसा की कार्यक्रम में बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक खतौली विधायक विक्रम सैनी जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एसएसपी अभिषेक कुमार यादव सीएमओ प्रवीन चोपड़ा सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह एआरटीओ विनीत मिश्रा डीआईओएस गजेंद्र सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम सहित भारी भीड़ मौजूद रहे जनप्रतिनिधियो और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रैली के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सीरम इंस्टीट्यूट में आग से पांच की मौत


पुणे। भारतीय सीरम संस्थान (सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) के मंजरी परिसर में एक भवन में बृहस्पतिवार को आग लग गई, जिसके बाद वहां से चार लोगों को बाहर निकाला गया, जबकि पांच शव भी मिले हैं। पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल ने यह जानकारी दी। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। 

हालांकि, आग कोरोना वायरस टीका निर्माण इकाई से दूर लगी है, लिहाजा 'कोविशील्ड' टीकों के निर्माण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। मोहोल ने कहा कि यहां पहले 4 लोगों के फंसे होने की आशंका थी, उन्हें सुरक्षित निकाला गया। परन्तु बाद में पता चला कि जो फ्लोर पूरी तरह से जलकर राख हो गया उसमें 5 लोगों के शव को निकाला गया है।

नाबालिग के अपहर्ता को कैद

 


मुजफ्फरनगर । कोर्ट द्वारा नाबालिग लडकी को अपहरण कर ले जाने वाले अभियुक्त को दण्डित किया है। 

वर्ष 2015 में अभियुक्त द्वारा 10 वर्षीय नाबालिक लडकी का अपहरण करने व परिवारजन को जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग में मॉनिटरिंग सेल द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गयी। जिसके परिणाम स्वरुप आज दिनांक 21.01.2021 को  ADJ-8 (पोक्सो कोर्ट)  द्वारा अभियुक्त को 04 वर्ष 05 माह के कठोर कारावास व 2000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

दण्डित अभियुक्त का नाम जियाउर्रहमान पुत्र हफीजुर्रहमान निवासी सलेमपुर थाना फलका जनपद कटिहार बिहार है।

56 इंच का सीना दिखाने वाले 56 दिन में पसीजे: राकेश टिकैत

 


गाजीपुर । भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि आंदोलनरत किसानों द्वारा 56 इंच का सीना दिखाने के 56वें दिन सरकार वार्ता को सही दिशा में लाई है। टिकैत ने कहा कि किसान कृषि कानून को वापस कराकर और एमएसपी पर कानून बनवाने के बाद ही वापस लौटेंगे। उन्होंने कहा कि किसान 26 जनवरी पर ट्रैक्टर परेड करेंगे। इस दौरान दिल्ली की जनता फूल वर्षा कर किसानों का स्वागत करेगी। उनका कहना है किसान आउटर रिंग रोड पर परेड करेंगे। परेड सम्मान का प्रतीक है। किसान तिरंगा झंडा लगाकर जाएंगे।

बैठक में दिल्ली पुलिस ने कहा कि आउटर रिंग रोड पर अनुमति देना मुश्किल है और सरकार भी इसके लिए तैयार नहीं है। लेकिन हमने कह दिया है कि हम रिंग रोड पर ही रैली करेंगे। फिर उन्होंने (पुलिस) कहा कि ठीक है हम देखते हैं। कल हमारी पुलिस के साथ फिर बैठक होगी: दर्शन पाल, किसान नेता

ट्रैक्टर रैली के बारे में हमारी दिल्ली, हरियाणा, यूपी पुलिस और गृह मंत्रालय के अधिकारियों से बातचीत चल रही है। आज इसका तीसरा दौर है। 26 जनवरी को किसान गणतंत्र परेड पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। इससे इस देश के गणतंत्र की शोभा बढ़ेगी।

बद्दो की करोड़ों की हवेली जमींदोज

 


मेरठ।  ढाई लाख के कुख्यात बदन सिंह बददों ने करोडो की हवेलीनुमा कोठी को आज पुलिस-प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। कोठी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करीब 8 घंटे तक चली। जिसमें दो जेसीबी और सैकड़ों मजदूर लगे रहे। मौके पर एसएसपी और अन्य आलाधिकारी मौजूद रहे।

प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अब तक मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के अरबों की कब्जाई जमीन पर बनाए गए आलीशान घरों को ध्वस्त करने के बाद अब पश्चिम उप्र के कुख्यात ढाई लाख के ईनामी बदन सिंह बददों की कोठी पर आज जेसीबी चली। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि ढाई लाख के फरार इनामी की कोठी अवैध थी। एक महीने पहले इस पर कुर्की की कार्रवाई की गई थी। अब इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। इस ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण की ने डीएम और एसएसपी को पत्र जारी कर फोर्स मांगी गई थी। जिस पर ब्रह्मपुरी सर्किल के तीनों थानों के अलावा पीएसी और आरएएफ को भी लगा दिया गया।

टीपीनगर के पंजाबीपुरा निवासी ढाई लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदन सिंह बद्दो ब्रह्मपुरी थाने के मुकुट महल स्थित होटल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। बद्दो के सहयोगियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बदन सिंह और उसके साथी डिपीन सूरी, पपीत बढ़ला पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है, जिसके तहत 14ए में पुलिस ने बदन सिंह बद्दो की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की। उसके बाद बदन सिंह की अवैध कमाई से बनाई गई पंजाबीपुरा मकान नंबर आठ और नौ के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आठ घंटे से चल रही है।

नौ दिसंबर 2020 को कोठी के मालिकाना हक का दावा करने वाली बदन सिंह बद्दो की भाभी कुलदीप कौर भी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाई। जिसके चलते विकास प्राधिकरण ने बदन सिंह की कोठी को जमींदोज कराने के आदेश नौ दिसंबर को ही जारी कर दिए थे। बाकायदा कुलदीप कौर को नोटिस भेजकर उसका पक्ष रखने को कहा गया था। कुलदीप कौर ने कमिश्नर कोर्ट में अपील दायर कर अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों की सुनवाई के दौरान सोमवार को कमिश्नर कोर्ट से कुलदीप कौर की याचिका को निरस्त कर दिया। कुलदीप कौर की अपील निरस्त होने के बाद प्राधिकरण ने बद्दो की कोठी को जमींदोज करने की पूरी तैयारी कर ली है। कोठी को जमींदोज करने के लिए आज 21 जनवरी नियत कर दी गई थी। साथ ही प्राधिकरण ने डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कोठी को जमींदोज करने के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की थी। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि विकास प्राधिकरण के पत्र मिलने के बाद ब्रह्मपुरी, टीपीनगर और परतापुर पुलिस के साथ-साथ पीएसी और आरएएफ भी लगाई गई।

करोड़ों की जमीन से अवैध कब्जा हटवाया


मुजफ्फरनगर । कड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम सदर ने करोड़ों की जमीन से अवैध कब्जा हटवा दिया। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के दिशा निर्देशन में एसडीएम सदर दीपक कुमार ने थाना नई मंडी क्षेत्र स्थित जानसठ रोड पर खसरा नंबर 102 खाद की गड्ढे की बेशकीमती ₹5000000 की भूमि पर दीवार लगाकर मनीष सिंघानिया व प्रदुमन तायल आदि व्यक्तियों के अवैध कब्जे का प्रयास विफल कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत एसडीएम सदर दीपक कुमार द्वारा राजस्व टीम वह राजस्व निरीक्षक रामनारायण व लेखपाल संजीव शर्मा को नई मंडी पुलिस के साथ भेज कर तुरंत मौके से कब्जा हटवाया और जमीन को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों खिलाफ लिखा पढ़ी करते हुए कड़ी कार्रवाई की। एसडीएम सदर दीपक कुमार की इस कार्रवाई से अवैध कब्जा धारियों में हड़कंप मच गया।

मौलाना ने महिला को पिलाई नशीली चाय और फिर...


भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में चंदनगर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर मौलाना हाजी मलिक पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जान से खत्म करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि मौलाना ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने महिला को बदनाम करने और जान से खत्म करने की धमकी दी है। पुलिस के मुताबिक 34 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट लिखवाई कि मौलाना उसके पति की दुकान पर आता जाता था। इस दौरान उनका परिचय हुआ और आरोपित ने मकान दिलाने का झांसा दिया। वह उसे परिचित के कमरे पर ले गया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

महिला बेहोश हो गई और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित बाद में लगातार शारीरिक संबंध बनाने के लिए साथ चलने का दबाव बनाने लगा। महिला द्वारा विरोध करने पर उसने कहा बेटी को मेरे पास भेज देना। वह महिला को बदनाम करने और जान से खत्म करने की धमकी देने लगा। महिला ने पति व परिजन को पूरी घटना बताई और मंगलवार रात थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

शहर कोतवाली क्षेत्र में ट्रक चालक ने की फांसी लगाकर की आत्महत्या

 


मुजफ्फरनगर। पीनना बाईपास स्थित ढाबे पर भोजन के लिए रुके ट्रक चालक ने देर रात जंगल में जाकर एक पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पंजाब प्रांत के जनपद होशियारपुर निवासी हरनीक सिंह उर्फ निक्कू (25) ट्रक चालक था, जो साथी क्लीनर के साथ मंगलवार शाम ट्रक लेकर वहलना चौक से होते हुए पीनना बाईपास पर पहुंचा था। वहां स्थित एक ढाबे पर उसने खाना खाने के लिए ट्रक रोक लिया।

देर रात खाना खाने के बाद हरनीक सिंह उर्फ निक्कू साथी क्लीनर को बिना कुछ बताए ढाबे के पीछे की तरफ जंगल में चला गया। इसके बाद से हरनीक का साथी रातभर उसका ढाबे पर ही इंतजार करता रहा, लेकिन वह नहीं लौटा।

बुधवार सुबह साथी ने कुछ लोगों के साथ जंगल में हरनीक की तलाश की तो काफी अंदर जाकर एक पेड़ पर फांसी से लटका उसका शव मिला। घटना की सूचना पर बुढ़ाना मोड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संगीत सोम समर्थक से मारपीट और तोडफ़ोड़ के बाद सरधना में तनाव


मेरठ। मेरठ के सरधना में विधायक संगीत सोम के करीबी के साथ मारपीट के बाद सांप्रदायिक तनाव के बाद पुलिस तैनात की गई है । 

बुधवार दोपहर से विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद शाम तक कई जगह मारपीट के बाद स्थिति बिगड़ गयी। हंगामे के बाद कस्बे में एसएसपी व एसपी देहात समेत कई थानों की पुलिस मौजूद है । पुलिस ने घरों से बाहर निकली भीड़ को धकिया कर वापस भेज दिया। बमुश्किल हालात काबू किये गए । शाम को हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए । शाम को भीड़ ने कई दुकानों में तोड़फोड़ भी की।

घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। फिलहाल स्थिति पुलिस के नियंत्रण में।

गजब है 'जनहित' में आया ये गब्बर सिंह


https://twitter.com/Uppolice/status/1351898897111683072?s=20

लखनऊ। यूपी पुलिस ने कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए क्रिएटिव तरीका खोज निकाला है। यूपी पुलिस ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल से 1975 की क्लासिक फिल्म 'शोले' के एक सीन का इस्तेमाल किया।

वीडियो क्लिप का कैप्शन है, गब्बर को मिली किस बात की सजा? इसमें दिखाया गया है कि विलेन गब्बर सिंह (अभिनेता अमजद खान द्वारा निभाया गया) खुले में थूक रहा है। इस पर फिल्म के नायक बने ठाकुर (अभिनेता संजीव कुमार द्वारा निभाया गया) गब्बर का गला दबाकर उसे पकड़ लेते हैं। वीडियो के आखिर में मेसेज लिखा है, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से कोविड-19 के प्रसार का खतरा बढ़ सकता है। यह एक दंडनीय अपराध है।

यूपी पुलिस के वीडियो के आखिर में अपील की है, 'सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें, यूपी पुलिस द्वारा 'जान' हित में जारी'। यूपी पुलिस की इस अनोखी पहल को काफी पसंद किया जा रहा है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 21 जनवरी 2021

 विज्ञापन 


आज का पंचांग🙏

⛅ *दिनांक 21 जनवरी 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - अष्टमी शाम 03:50 तक तत्पश्चात नवमी*

⛅ *नक्षत्र - अश्विनी शाम 03:37 तक तत्पश्चात भरणी*

⛅ *योग - साध्य रात्रि 08:25 तक तत्पश्चात शुभ*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:13 से शाम 03:36 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:19* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:20* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *अष्टमी तिथि के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*



               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞वास्‍तुशास्‍त्र में भी झाड़ू का विशेष महत्‍व बताया गया है। अगर आपकी पुरानी झाड़ू खराब हो गई है और आपको नई झाड़ू खरीदनी है तो उसके लिए सबसे उपयुक्‍त दिन शनिवार का होता है। शनिवार के दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्‍मी के साथ-साथ शनिदेव भी प्रसन्‍न होते हैं। इसलिए अब से आपको जब भी नई झाड़ू लानी हो तो आप शनिवार को ही लाएं

वास्‍तु के हिसाब से झाड़ू को रखने की सही दिशा दक्षिण, पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम होती है। आप अपने घर में जब भी झाड़ू को रखें तो इसी दिशा में रखें। एक बात का और ध्‍यान रखें कि झाड़ू को कभी भी खड़ा करके न रखें। यह भी माना जाता है कि वास्तुशास्त्र में कहा गया है कि झाड़ू को कभी भी ईशान कोण में नहीं रखना चाहिए।


 झाड़ू को रखें छिपाकर


वास्‍तु में बताया गया है कि झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए। झाड़ू को कभी भी ऐसे स्‍थान पर भूलकर भी न रखें कि जहां आते-जाते लोगों की नजरें पड़ें। या फिर बाहर के लोगों की नजर में झाड़ू आए। माना जाता है कि अगर झाड़ू पर सबकी नजर पड़ती है तो आपके घर की बरकत को लोगों की नजर लग जाती है। ऐसे में आपको धन की भारी हानि हो सकती है।


 समय रहते बदल दें झाड़ू


अक्‍सर लोगों के घरों में देखने को मिलता है कि लोग टूटी हुई और घिसी हुई झाड़ू का प्रयोग कई दिन तक करते रहते हैं। मगर यह सही नहीं माना जाता है। वास्‍तु कहता है कि झाड़ू के टूट जाने पर समय से नई झाड़ू ले आना चाहिए। झाड़ू अगर घिस जाए तो उसे हटा देना चाहिए। टूटी झाड़ू से अगर घर की सफाई की जाए तो इसे बहुत ही बड़ा अपशगुन मानते हैं। ऐसा करना परेशानियों को निमंत्रण देने जैसा माना जाता है।


🌷 *Diabetes( मधुमेह) नियंत्रित करने के लिए* 🌷

👉🏻 *Diabetes नियंत्रित करने के लिए सुबह १/२ किलो कच्चा करेला टुकड़े - टुकड़े करके तसले में डाल दें और अपने पैरों से १/२ से ३/४ घंटे तक तक कुचलें जब तक जीभ में कड़वाहट का अहसास ना हो l ७-१० दिन तक ये प्रयोग करें l इससे Diabetes नियंत्रित होती है l*

👉🏻 *हो सके तो इन दिनों में मेथी की सब्जी खाए या मेथी के दाने रात को भिगा दे और सुबह खाए | इससे लाभ होगा |*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *होंठ फटने पर* 🌷

➡ *नाभि में सरसों के तेल की २-४ बूंदे डालें तथा जरा से मक्खन में नमक मिलाकर होंठों पर लगायें इससे लाभ होता है l*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻 💐🙏पंचक

15 जनवरी सायं 5.04 बजे से 20 जनवरी दोपहर 12.37 बजे तक

12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

जनवरी 2021: 

रविवार, 24 जनवरी 2021- पौष पुत्रदा एकादशी


रविवार, 07 फरवरी 2021- षटतिला एकादशी

प्रदोष व्रत


26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत

पौष अमावस्या- बुधवार, 13 जनवरी 2021


दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021


मेष 

 जीवन में सच्चाई को अहमियत देने वाले आप आज बहुत अच्छे मूड में नजर आएंगे, लेकिन सेहत को लेकर गंभीर होना भी जरूरी है। सर्दी और जुकाम की परेशानी हो सकती है। निजी जीवन खुशियां लेकर आएगा और आज आप अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत खुश नजर आएंगे, ऐसा लगेगा कि मानो आपके सिर पर कोई भार या कोई टेंशन नहीं है। काम को लेकर आपका रवैया थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है, जिस से बचने की कोशिश जरूरी होगी। यदि आप किसी से प्यार करते हैं, तो उनसे अपने दिल का हाल सुनाने के लिए आज अच्छा दिन होगा। परिवार के लोगों से अच्छा तालमेल बनाकर रखें।

वृष 

 खर्चों में दिन जाएगा, हो सकता है। शॉपिंग में समय बिताएं, जिससे खर्चे जरूरत से ज्यादा होने के कारण आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। निजी जीवन की बात करें, तो वहां आज थोड़ी निराशा देखनी पड़ सकती है। आप जितना प्यार उनसे करते हैं। उतने की ही उम्मीद रखेंगे, लेकिन बदले में ना मिलने से आप और निराश होंगे, जबकि इस भावना को बदलें, आप देखेंगे, जीवन बहुत सुंदर है और सभी आपको पसंद करते हैं। काम को लेकर स्थितियां नियंत्रण में रहेंगी और आज आप बैंक बैलेंस भी बढ़ाने में कामयाब हो सकते हैं।

मिथुन 

इनकम बढ़ती हुई हो, तो किसे पसंद नहीं होती। आज आपके पास अच्छी मात्रा में पैसा आएगा। यदि आपने कहीं पैसा इन्वेस्ट किया है, तो उससे भी आज अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा पैसे को आगे इन्वेस्ट करना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बस शेयर बाजार में थोड़ी सावधानी रखें। लोंग टर्म के लिए पैसा लगाएं। आप आज हाजिर जवाब होंगे और हंसी मजाक के मूड में होंगे, जिससे हर मुसीबत को बड़ी आसानी से दूर कर लेंगे। काम को लेकर स्थितियां बड़ी अच्छी होंगी। आपके लिए आसानी होगी। निजी जीवन को लेकर आज आप बहुत परिपक्वता दिखाएंगे और कुछ मामलों में आप गंभीर भी दिखाई देंगे। आपके अपने आप के साथ खड़े नजर आएंगे।

कर्क 

 मन में शंका रखना किसी भी बात में आपको नुकसान दे सकता है, इसलिए मन से इसे बिल्कुल निकाल दें और अपने निजी जीवन को अच्छा बनाने के लिए खुलकर हर गतिविधि में हिस्सा लें और अपनों को समय दें। उनके साथ वक्त बिताएं और मन में कोई शंका चल भी रही है, तो उसे दूर करने के लिए बातचीत करें। काम को लेकर स्थिति बहुत अच्छी हैं। आज जहां आप काम कर रहे हैं। वहां पर कोई पार्टी की योजना बन सकती है। किसी का फेयरवेल हो सकता है या किसी का जन्मदिन इनकम को लेकर प्रयास सार्थक रहेंगे। आज आप गजब के आत्मविश्वास से भरे नजर आएंगे। किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से आप का मनोबल ऊंचा होगा।

सिंह 

 भाग्य की प्रबलता के चलते कार्य में सफलता सुनिश्चित होगी। आप जिस काम को भी सोचेंगे। वह पूरा हो जाएगा, जिससे आज का दिन आपका दिन कहलाएगा। यदि जमीन जायदाद से जुड़े किसी काम में हाथ डाला है, तो उसमें भी सफलता आपके कदम चूमेगी। आज आप अपने विरोधियों को हराने में कामयाब रहेंगे और अपनी निजी जीवन में खुशी भरे पलों का आनंद लेंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और आप अपने आप में ज्ञान और अनुभव के बल पर अपने आसपास के लोगों को कुछ नया बताने की कोशिश करेंगे, जिसे सब बड़े ध्यान से सुनेंगे। आपको कोई सम्मान मिल सकता है।

कन्या 

आज का दिनमान आपसे बहुत कुछ उम्मीद करता है। आप लकीर के फकीर बनने की बजाय कुछ नया करने की कोशिश करेगे और चुनौतियों से ना घबराए अपने आत्मविश्वास को जगाने से आपको अपने रिश्तो से प्यार और अपने कामों में सफलता मिलेगी। इनकम को लेकर दिन सामान्य रहेगा, लेकिन खर्चे तेजी से बढ़ते नजर आएंगे। शाम के बाद स्थिति थोड़ी सुधरेगी। आप अपने पारिवारिक कामों में इतना व्यस्त रहेंगे कि काम के लिए थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे, फिर भी ध्यान देना जरूरी होगा

तुला 

आज के दिन प्यार मे सराबोर रहेंगे। आप अपनी लव लाइफ खोलकर जिएंगे और मन में प्यार को लेकर, जो उमंगे होंगी। उनका आनंद लेगे आपका प्रिय भी आपकी खुशी में पूरी तरह से शामिल होगा, जिससे आज का दिन ही खुशनुमा होगा। काम को लेकर स्थितियां पूरी तरह से आप के पक्ष में नजर आएंगे, जिससे आप काफी खुश होंगे। अपने कुछ जरूरी कामों को आप भाग्य के सहारे भी छोड़ देंगे और उन्हें सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सही तरीके से सही दिशा में आगे बढ़ेगा और आपका जीवन साथी आज आपको कोई अच्छी बात बता सकता है, जिसे सुनकर आपकी बाँछें खिल उठेंगी।

वृश्चिक 

घर में किसी के आने से रौनक आ जाएगी। घर में कोई फंक्शन कर सकते हैं या घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं। आपकी सेहत जबरदस्त रहेगी और आज के दिन को आप खूब इंजाय करेगे। आपकी मां आज आप पर खूब प्यार लुटाएंगी। बिजनेस को लेकर स्थितियां आज बढ़िया रहेंगी। इन्वेस्टमेंट करने के हिसाब से भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। केवल एक बात का ध्यान रखें। ज्यादा उकसावे में आकर किसी से बुरा भला ना बोले नहीं तो दिक्कत हो सकती है।

धनु 

 आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग होगी। बहुत समय से आप इसकी कोशिश कर रहे थे। आज आप को मौका मिल सकता है। सरकारी कामों में हाथ डालने से आपको लाभ के योग बनेंगे। आपका जीवन साथी बुद्धिमानी की बातें करेगा और उनकी ही किसी सलाह को सुनकर आपको अपने काम को आगे बढ़ाने का कोई नया तरीका मिल सकता है। अपने विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना जरूरी होगा। वह आज प्रबल स्थिति में हो सकते हैं। बुद्धि अच्छी रहेगी, जिससे आपको सही समय पर सही काम करने की इनट्यूशन प्राप्त होगी।

मकर 

 मन से भावुक होने वाले आप आज काफी मजबूत स्थिति में नजर आएंगे। आज अपने घर में चल रही परिस्थितियों पर आपका पूरा नियंत्रण होगा। घर में खुशी आएगी और आज अपनी प्यारी मीठी बातों से आज आप सबका दिल जीत लेंगे। आने वाली खुशी की दस्तक घर में होगी और घर में लोगों का आना जाना हो सकता है। बिजनेस को लेकर थोड़ा गंभीर रवैया अपनाना जरूरी होगा। हल्के में स्थितियों को लेना नुकसानदायक हो सकता है। अपने निजी जीवन को लेकर आज आपको थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन आपके काम को लेकर स्थितियां बहुत मजबूत हैं। आपके प्रयास सफल होंगे।

कुंभ 

आज का दिन मध्यम रहेगा। सेहत कमजोर रहने का इशारा कर रही है। मौसम के बदलने से बीमार पड़ सकते हैं। सावधानी रखें कामों में रुकावट आने की संभावना बनेगी, लेकिन मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशी से भरा रहेगा। त्यौहार के इस मौसम में जीवन साथी कोई लाभ मिलने वाली बात आपको बताएगा, जो आपको खुशी देगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ टाइम स्पेंड करेंगे और अपने फ्यूचर की प्लानिंग उन्हें बताएंगे। उनके लिए कोई अच्छा गिफ्ट भी ला सकते हैं। काम के सिलसिले में आज भाग्य आपका साथ देगा, जिससे आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे।


मीन 

आज का दिन अच्छा रहेगा और आपको पैसों का लाभ मिलेगा। आपको कार्य में सफलता भी प्राप्त होगी। प्रेम के मामले में आज का दिन बेहतरीन रहेगा और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रिय के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दोनों साथ मिलकर कोई काम शुरू करने की बात भी कर सकते हैं, जो लोग शादीशुदा है। दांपत्य जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके जीवनसाथी को आज कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आपके काम में उतार-चढ़ाव से भरा दिन रहेगा। दूसरी नौकरी का विचार आएगा।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। 

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9




 

शुभ वर्ष :  2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

बुधवार, 20 जनवरी 2021

मैं मइके नहीं जाउंगी कहकर पुलिस को बैरंग लौटाया


मुजफ्फरनगर । मैं मइके नहीं जाउंगी कहकर मध्यप्रदेश के देवास जिले से अपने प्रेमी संग आयी युवती ने पुलिस को बैरंग लौटा दिया। उसकी तलाश में मध्यप्रदेश पुलिस थाना सिविल लाइन पहुंची थी । पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए। बालिग होने के कारण युवती ने अपने घर जाने से इंकार कर दिया। युवती के परिजन और मध्यप्रदेश पुलिस बैरंग लौट गयी। 

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा कालोनी निवासी एक युवक मध्यप्रदेश के देवास जिले में नौकरी करता है। वहां उसका प्रेमप्रसंग एक युवती के साथ हो गया। युवक अपनी प्रेमिका को लेकर मध्यप्रदेश से फरार हो गया। युवती के पिता ने देवास जिले के उदयनगर थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज करायी। मध्यप्रदेश पुलिस युवती की तलाश में जुट गयी। बुधवार को मध्यप्रदेश के उदयनगर थाने के एएसआई एमएस बघेल अपनी टीम व युवती के परिजन थाना सिविल लाइन पहुंचे। मध्यप्रदेश पुलिस ने घटना की जानकारी थाना सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस ने युवक व युवती को थाने पर बुला लिया। युवती ने मध्यप्रदेश पुलिस को अपना आधार कार्ड व शैक्षिक प्रमाण पत्र दिखाते हुए बताया कि वह बालिग है। वह अपनी मर्जी से प्रेमी संग मुजफ्फरनगर आयी है। युवती के परिजनों ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती ने अपने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया। दिनभर युवती को वापस ले जाने के लिए थाने पर प्रयास चलता रहा। उधर युवक के परिजन व अन्य लोग थाने पर मौजूद रहे। गुमशुदगी दर्ज होने के कारण मध्यप्रदेश पुलिस ने युवती के बयान रिकार्ड किए और वापस मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो गयी।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...