बुधवार, 20 जनवरी 2021

एक और किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली


 नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में टीकरी बॉर्डर पर जहरीला पदार्थ खाने वाले एक किसान की बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जय भगवान राणा (42) के तौर पर हुई है वह हरियाणा के रोहतक जिले में पकासमा गांव का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि राणा ने मंगलवार को टीकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन स्थल पर सल्फास की गोलियां खा ली थीं। अपने कथित सुसाइड नोट में जय भगवान राणा ने लिखा था कि वह एक छोटा किसान है और केंद्र के नए कृषि कानून के खिलाफ बहुत से किसान सड़कों पर हैं। उसने एक पत्र में लिखा, “सरकार कहती है कि यह सिर्फ दो या तीन राज्यों का मामला है, लेकिन पूरे देश के किसान कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। दुखद है कि अब यह सिर्फ आंदोलन नहीं, बल्कि मुद्दों की लड़ाई बन गया है। किसानों और केंद्र के बीच बातचीत में भी गतिरोध बना हुआ है।”

जिले में मिले आज 13 नए कोरोना पॉजिटिव

 मुजफ्फरनगर l जिले में आज 13 नए कोरोना के मरीज़ पाए गए हैं l जिसमें शहरी क्षेत्र में 6 ,बघरा में 3,ख़तौली में 2 मरीज़ पाए गए है l



गर्ल फ्रेंड का जन्मदिन मनाने के चक्कर में पहुंचे जेल

 मुज़फ्फरनगर । कल देर शाम रेस्टोरेंट में गर्लफ्रेंड का बर्थडे मना रहे छह युवकों की परिजनों ने जमकर धुनाई कर दी। पुलिस युवकों और युवतियों को थाने ले आयी। बाद में पुलिस ने युवतियों को इनके परिजनों को सौंपकर युवकों का शान्ति भंग में चालान करने के अलावा रेस्टोरेंट पर ताला लटकवा दिया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली के नज़दीक स्थित एक पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट पर बैठकर तीन युवतियां और कुछ युवक अपनी एक सहपाठी युवती की बर्थडे पार्टी मना रहे थे। बताया गया कि इस दौरान एक युवती के परिजनों ने अचानक रेस्टोरेंट पर धावा बोलकर युवकों की धुनाई शुरू कर दी। युवकों और युवती के परिजनों में फिल्मी स्टाइल में घमासान होती देख सड़क पर तमाशबीनों की भीड़ लग गयी।

सूचना पर आनन-फानन पहुंची कोतवाली पुलिस मामला संभालकर युवतियों और युवकों को थाने ले आयी। बाद में पुलिस ने युवतियों को इनके परिजनों को सौंपने के अलावा छह युवकों का शान्ति भंग में चालान करने के साथ ही पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट के मालिक को जमकर हडकाया और रेस्टोरेंट पर ताला लटकवा दिया। बताया गया कि शान्ति भंग की धारा में चालान हुए युवकों में से चार युवक गांव शाहपुर व दो गांव अतरपुरा के निवासी है।

राजेन्द्र चौधरी को एमएलसी बनाये जाने पर प्रमोद त्यागी ने सपा हाईकमान का जताया आभार

 


मुजफ्फरनगर l सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि सपा के दोनों एमएलसी प्रत्यशियों पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता अहमद हसन व सपा के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी के निर्विरोध विधान परिषद सदस्य बनने पर सपा में हर्ष की लहर है।सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने उनकी जीत पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी को विधान परिषद सदस्य बनाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्ण सम्मान देने का काम किया है प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का आभार जताते हुए कहा कि नवनिर्वाचित एमएलसी राजेन्द्र चौधरी वरिष्ठ कुशल राजनीतिक शख्सियत है जो सपा हाईकमान में मुख्य प्रवक्ता व रणनीतिकार के तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते है उनके पुनः विधान परिषद सदस्य बनने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सपा के सभी कार्यकर्ताओं व सपा समर्थको में खुशी की लहर है मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस दूरगामी निर्णय पर उनका आभार व्यक्त करती है।



सेना के रिटायर्ड मेजर की मेरठ में हत्या


मेरठ । आर्मी से रिटायर मेजर कुंवर अजीत सिंह (80) की लाश घर में पड़ी मिली है। कमरे में कई जगह खून  बिखरा हुआ था। 

घटना के वक़्त घर का टीवी तेज आवाज में खुला हुआ था। पड़ोसी के डोर बेल बजाने के बाद भी दरवाजा ना खुलने पर अनहोनी के शक में पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मामले का पता चला। अलीगढ़ के मूल निवासी मेजर मेरठ के गंगनागर इलाके में रहते थे।

संगीनों के साये में आज शपथ लेंगे जो बाइडन


 वाशिंगटन । संगीनों के साये में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस आज यूएस कैपिटल में शपथ लेंगे। भारतीय समयानुसार शपथ ग्रहण समारोह रात 10.30 बजे राष्ट्रगान के साथ शुरू होगा। कमला हैरिस को सुप्रीम कोर्ट की जज सोनिया सोटोमेयर पद की शपथ दिलाएंगी और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स बाइडेन को शपथ दिलाएंगे। मालूम हो कि जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति हैं तो वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं रहेंगे। 

शपथ ग्रहण समारोह से पहले वॉशिंगटन डीसी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आपको बता दें कि पहली बार 25 हजार अमेरिकी सैनिकों की तैनाती वॉशिंगटन में हुई है तो वहीं जो बाइडेन और कमला हैरिस कैपिटल हिल के सामने शपथ लेंगे।इसी जगह 6 जनवरी के दिन ट्रंप समर्थकों ने हिंसक प्रदर्शन किया था और कैपिटल बिल्डिंग में घुस गए थे, इसलिए इस वक्त वाशिंगटन किले में तब्दील हो चुका है।

कोहरे ने ले ली 13 लोगों की जान


जलपाईगुड़ी। जिले में मंगलवार-बुधवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जलपाईगुड़ी के धूपगुड़ी इलाके में बीती रात एक वाहन हादसे में 13 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। इसके अलावा इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि जलपाईगुड़ी के धूपगुड़ी में मंगलवार देर रात एक डंपर यहां के मयनातली के रास्ते कहीं जा रहा था। इसी दौरान लो विजिबिलिटी के चलते इस डंपर ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर पलट गया और इसकी चपेट में आने 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए लोग किसी विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 20 जनवरी 2021

 विज्ञापन 



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 

⛅ *दिनांक 20 जनवरी 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - सप्तमी दोपहर 01:16 तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *नक्षत्र - रेवती दोपहर 12:37 तक तत्पश्चात अश्विनी*

⛅ *योग - सिद्ध रात्रि 07:31 तक तत्पश्चात साध्य*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:50 से दोपहर 02:13 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:19* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:20* 

(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे जिले वार अंतर संभव है)

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - बुधवारी अष्टमी (दोपहर 01:16 से 21 जनवरी सूर्योदय तक)*

 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *करेला सेवन* 🌷

👉🏻 *हफ्ते में एक दिन करेला खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है (कड़वा रस भी शरीर के स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कालसर्प दोष से मुक्ति* 🌷

➡ *‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ जप करें तो कालसर्प दोष की शांति हो जाती है |*

👉🏻 *विषम संख्या ३ बार, ७ बार, ११ बार, २१ बार, ३१ बार, ५१ बार, १०१ बार विषम संख्या में जप करने से – ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’, किसी को कालसर्प दोष हो तो उसी को बता देना |*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

जनवरी में प्रॉपर्टी खरीदारी; नए वाहन खरीद और रियल एस्टेट में निवेश के लिए निम्न शुभ मुहूर्त हैं


21 जनवरी, गुरुवार सुबह 07:14 से दोपहर 03:20 तक सर्वार्थसिद्धि योग


25 जनवरी, सोमवार सुबह 07:20 से रात 11:56 तक सर्वार्थसिद्धि योग

अमृतसिद्धि योग


28 जनवरी, गुरुवार सुबह 07:15 से रात 11:51 तक सर्वार्थसिद्धि योग

अमृतसिद्धि योग

गुरुपुष्य योग

🌷 *घर में शांति आने का अद्भुत चमत्कार* 🌷

🔥 *शुद्ध घी या तिल के तेल का दीपक जलाकर गहरा श्वास लेके रोकें फिर ‘ॐ तं नमामि हरिं परम् |’ मंत्र बोले | ऐसा १५ – २० मिनट नियत समय, नियत स्थान पर कुटुम्ब के सभी लोग करें | ३ – ४ दिन में अद्भुत चमत्कार होगा, घर में शांति होगी |*💐🙏

पंचक

15 जनवरी सायं 5.04 बजे से 20 जनवरी दोपहर 12.37 बजे तक

12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

जनवरी 2021: 

रविवार, 24 जनवरी 2021- पौष पुत्रदा एकादशी


रविवार, 07 फरवरी 2021- षटतिला एकादशी


26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत

पौष अमावस्या- बुधवार, 13 जनवरी 2021


दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021

मेष 

 ग्रहों की चाल आज आपके पक्ष में रहेगी जिसकी वजह से आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान जरूर रखें आप बीमार पड़ सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और अपने प्रिय के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में नज़दीकियां बढ़ेंगी और आपका जीवनसाथी आपकी मदद करने की कोशिश करेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। आज आपको महसूस होगा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके बहुत काम आया है।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। ग्रहों की स्थिति बताती है कि आज आपको थोड़ी सावधानी रखनी होगी क्योंकि आपकी इनकम में कुछ गिरावट आ सकती है इसलिए धन का सही इस्तेमाल करें। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। संतान की ओर से आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। सेहत को नजरअंदाज करना नुकसानदायक होगा

मिथुन 

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपके दांपत्य जीवन में तनाव के बीच प्यार की मीठी बातें भी होंगी। आपके रिश्ते में घनिष्ठता बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी उत्तम है। कार्यक्षेत्र में भी आप कई लोगों के प्रयास से कुछ अच्छा काम करके दिखाएंगे जिससे आपकी तारीफ होगी। व्यापार के सिलसिले में आज का दिन काफी बेहतर है। आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। मानसिक रूप से तनाव आपके ऊपर हावी रहेगा।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा मध्यम रहेगा। कार्यों में विलंब होगा। किसी से कुछ ऐसा बुरा ना बोलें जिससे उनका मन दुखी हो जाये और आपके अपने ही आपके साथ शत्रु जैसा व्यवहार करें। भाग्य कमजोर रहेगा। हर काम को सफल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रह सकता है। आज काम में मन कम लगेगा और जल्दी घर वापस आ सकते हैं।

सिंह 

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। इनकम भी बढ़ेगी और खर्चों में कमी आएगी। सुख सुविधा में दिन बिताएंगे। अपने प्रिय साथी के साथ वक्त बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। परिवार में किसी बड़े का स्वास्थ्य बिगड़ेगा।आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। काम के सिलसिले में आपको अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है। अपने स्किल्स को इंप्रूव करने पर ध्यान दें।

कन्या 

 आपके लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन काफी अनुकूलता लेकर आएगा। आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और कार्य में सफलता भी मिलेगी। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने या फिरने या कोई मूवी देखने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आप अच्छा काम दिखाएंगे लेकिन पारिवारिक जीवन में समस्याएं आएंगी और आपके माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर सतर्कता बरतें। किसी से निजी बातें जाहिर ना करें।

तुला 

आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। छोटी छोटी यात्राओं से आपको कुछ नए रिश्ते बनाने को मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आप अपने मित्रों और रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। अपने साथ काम करने वालो से अच्छा व्यवहार आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। प्यार के मामले में दिन मिलाजुला असर देगा और दांपत्य जीवन में जीवन साथी को शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवन साथी आपके लाभ का माध्यम बन सकता है।

वृश्चिक 

 आपके लिए ग्रहों का इशारा है कि आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप को अच्छा धन लाभ होने के योग बन सकते हैं। ससुराल से भी कोई शुभ सूचना मिलेगी जिससे आपका मन हर्षित होगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी और परिवार के छोटों से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है और प्रेम जीवन में आपका प्रिय अपने दिल की बातों को आपके सामने रखेगा और आपका रिश्ता खूबसूरत होगा।

धनु 

आपके लिए आज का दिन दौड़ भाग से भरा रहने वाला है। यदि आप इस दौड़ भाग से बच्चे तो काम में विलंब होगा। खर्चे बने रहेंगे लेकिन इनकम भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। मानसिक तनाव से अब मुक्ति मिलने का समय है। आज गाड़ी ध्यान से चलाएं क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आप एक दूसरे के निकट आएंगे। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा लेकिन प्रेम जीवन में तनाव की शुरुआत हो सकती है। लड़ाई झगड़े से बचने की कोशिश करें।

मकर 

आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक है क्योंकि आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। आपके खर्चे भी अधिक होंगे और इनकम उनकी अपेक्षा में थोड़ी कम होगी। जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आप की स्थिति सुधारने लगेगी। स्वास्थ्य के प्रति नजरअंदाज ना रहें और अपनी विशेष देखभाल रखें। प्रॉपर्टी के मामले में लाभ मिलेगा। कार्य में स्थिति पूरी तरह से आप की ओर झुकी रहेंगी। दांपत्य जीवन की स्थिति प्रेम पूर्ण रहेगी जबकि प्रेम जीवन बिताने वाले लोग आज उनसे मिलने के लिए तरसते नजर आएंगे।

कुंभ 

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। काम के मामले में आपका प्रभाव रहेगा और बाॅस से आपके संबंध सुधरेंगे। आपको अच्छी इनकम भी होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफलता देंगी और आपको इनकम का फायदा मिलेगा। प्यार के मामले में आप लकी रहेंगे और जी भर कर प्यार मिलेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के माध्यम से लाभ मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी होगी। 

मीन 

आपके लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपकी बुद्धिमानी आपके काम आएगी। धन के मामले में दिन बढ़िया रहेगा। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है लेकिन आपका स्वास्थ्य सुधरने लगेगा। पारिवारिक जीवन में अनुकूल समय रहेगा। प्रेम जीवन में प्यार भरा दिन रहेगा और आपको अपने प्रिय का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ेगा क्योंकि जीवन साथी आज आपसे नाराज रहेगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।




 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी

मंगलवार, 19 जनवरी 2021

शहर कोतवाली क्षेत्र में महिला ने जेठ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

 मुजफ्फरनगर l महिला द्वारा अपने जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया l

 मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीन पुर रोड निवासी एक महिला ने अपने जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया साथ ही जेठ द्वारा अश्लील हरकत करने की बात कही गई l

शहर कोतवाली क्षेत्र में युवक ने खुद को चाकू से गोदा, मेरठ रैफर

 मुजफ्फरनगर l पारिवारिक विवाद में युवक ने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया l

मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीन पुर रोड का मामला बताया जा रहा है जहां पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने खुद को चाकुओं से गोद लिया l परिजनों ने युवक को पुलिस की मदद से घायल अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया l जहां से उसे प्राथमिकता चिकित्सा देकर डॉक्टरों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया


l

सानिया मिर्जा को भी हुआ था कोरोना


नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी कोरोना की शिकार हो चुकी हैं। 

खुद सानिया ने मंगलवार को बताया कि वह इस महीने की शुरुआत में कोरोना जांच में पॉजिटिव आईं थीं लेकिन अब इससे उबर गई है। छह बार की इस ग्रैंड स्लैम विजेता ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक भावनात्मक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। सानिया ने लिखा, 'एक सूचना, जो पिछले एक साल से चल रहा है। मैं भी कोविड-19 की चपेट में आई थी। ऊपर वाले की दया से अब स्वस्थ और बिल्कुल ठीक हूं। मैं अपना अनुभव साझा करना चाहती थी। 

उन्होंने कहा, 'मैं भाग्यशाली थी कि इस दौरान मुझ में कोई गंभीर लक्षण नहीं आया। लेकिन मैं पृथकवास पर थी और दो साल के बच्चे और परिवार से दूर रहना सबसे मुश्किल था।' सानिया ने कहा कि सभी सावधानी बरतने के बावजूद वह वायरस के चपेट में आ गई। उन्होंने सभी से मास्क पहनने और बार-बार हाथ धोने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, 'यह वायरस कोई मजाक नहीं है। मैं जितना संभव था, सभी सावधानियों को बरत रही थी लेकिन फिर भी इसकी चपेट में आ गई। अपने दोस्तों और परिवार की रक्षा के लिए हम सब को कुछ करना चाहिए। मास्क पहनें, अपने हाथ धोएं और अपने तथा अपने करीबी लोगों की रक्षा करें। हम इस लड़ाई में साथ हैं।'

लडकियों के वशीकरण के नाम ठगी करने वाले तांत्रिक इरफान की चार ठगे गये युवकों ने की हत्या


रुड़की। तंत्र मंत्र के जरिए लड़कियों को वश में करने के लिए चार युवकों से रुपये ऐंठने के बाद भी वशीकरण में विफल रहने पर तांत्रिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रामपुर चुंगी के इरफान हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि मृतक टोने-टोटके करता था। हत्यारोपी लड़कियों को वश में कराने के लिए उससे टोटके कराते थे, बात बिगड़ने पर हत्या कर दी गई।

गंगनहर कोतवाली में पत्रकार वार्ता में एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि सोलह जनवरी की रात करीब सवा दस बजे रामपुर में नमाज पढ़कर लौट रहे इरफान को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। सोमवार रात उपचार के दौरान इरफान की मौत हो गई। घटना के खुलासे के लिए लगाई गई तीन टीमों को जानकारी मिली कि इरफान तांत्रिक का काम करता था। घटना से कुछ दिन पहले इरफान की राहुल पुत्र नेत्रपाल निवासी हरचंदपुर माजरा थाना झबरेड़ा, विशाल पुत्र वीर सिंह निवासी सुनहेटी-आल्लापुर, हाल इकबालपुर झबरेड़ा के साथ घर पर ही बहस और गाली-गलौज हुई थी। पुलिस ने बंदाखेड़ी के पास से दोनों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि इरफान तंत्र विद्या का काम कर ताबिज और टोटके आदि देता था। वह उसके संपर्क में आए। इरफान को पैसे देकर लड़कियों को वश में करने के लिए टोटके करवाए। जिसका उन्हें फायदा नहीं हुआ। दोनों ने पुलिस पूछताछ में दावा किया कि इरफान ने किसी और के कहने पर दोनों को बर्बाद करने के लिए टोना-टोटका उन पर कर दिया। जिसका असर उनके परिवार के साथ आर्थिक और शारीरिक स्थिति पर भी पड़ने लगा। दोनों ने इरफान को टोने-टोटके का असर हटाने को कहा। जिसके बाद इरफान ने उन्हें गाली दी और विशाल के सीने पर लात मार दी। विशाल ने जिस लड़की के लिए टोटका कराया था वह उससे नफरत करने लगी। इस बीच 25 दिसंबर को राहुल के पिता की मौत हो गई।

एक हजार गर्ल फ्रेंड्स वाले इस मुस्लिम रसिया धार्मिक नेता को कोर्ट ने सुनाई यह सजा


इस्ताम्बुल। तुर्की में अदनान ओकतार नामक एक मुस्लिम धार्मिक नेता को इस्ताम्बुल की अदालत ने 1075 वर्षों के कड़े कारावास की सज़ा सुनाई है। मजहबी उपदेशक अदनान अपनी 1000 गर्लफ्रेंड्स के साथ ज़िंदगी बिता रहा था। हालाँकि, उनमें से अधिकतर महिलाओं ने उस पर बलात्कार और जबरन सम्बन्ध बनाने के आरोप लगाए हैं। वो तुर्की में मुस्लिमों के एक पंथ का मजहबी मुखिया है। यौन शोषण से लेकर देशविरोधी जासूसी तक, पिछले 1.5 वर्ष से उस पर ये मामले चल रहे थे।

अदनान ओकतार महिलाओं का सार्वजनिक रूप से भी सम्मान नहीं करता था और उनके लिए ‘बिल्लियाँ’ शब्द का इस्तेमाल करता था। अब तक उसके 236 अनुयायियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है और उसके संगठन को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। उसके खिलाफ सैन्य जासूसी, प्रताड़ना, अपहरण, फोन टैपिंग, धोखाधड़ी, धमकी, हत्या का प्रयास, जालसाजी और यौन शोषण के आरोप भरे पड़े हैं।

अदनान ओकतार को प्लास्टिक सर्जरी कराई हुई महिलाओं के साथ टीवी शोज में डांस करना भी खासा पसंद था। सुनवाई के दौरान उसके खिलाफ एक के बाद एक कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। छापेमारी के दौरान उसके घर से 69,000 गर्भ-निरोधक गोलियाँ निकलीं। उसने खुद ही जज को बताया था कि उसकी 1000 गर्लफ्रेंड्स हैं। उसने अदालत को यह भी बताया था कि महिलाओं के दिल में उसके दिल में लगातार प्यार उमड़ता रहता है और एक मुस्लिम की यही तो खूबी है।

सर्द जनवरी की काली रात का किस्सा डरा देगा


नई दिल्ली। सर्द जनवरी की वो भयानक काली रात, जिसे याद कर आज भी सिहर उठते हैं कश्मीरी पंडित

तीस साल पहले कश्मीर से अल्पसंख्यक कश्मीरी पंडितों का पलायान हुआ। इस बीच कितनी ही सरकारें बदलीं, कितने मौसम आए-गए, पीढ़ियां तक बदल गईं, लेकिन कश्मीरी पंडितों की घर वापसी और न्याय के लिए लड़ाई जारी है। पलायन की कहानी किसी से छिपी नहीं है। सन 1989-1990 में जो हुआ, उसका उल्लेख करते-करते तीस साल बीत गए, लेकिन इस पीड़ित समुदाय के लिए कुछ नहीं बदला है। लेकिन जो बदल रहा है उससे इस सुमदाय के अस्तित्व, संस्कृति, रीति-रिवाज, भाषा, मंदिर और अन्य धार्मिक स्थल धीरे-धीरे समय चक्र के व्यूह में लुप्त होने के कगार पर है। 

जनवरी का महीना पूरी दुनिया में नए साल के लिए एक उम्मीद ले कर आता है, लेकिन कश्मीरी पंडितों के लिए यह महीना दुख, दर्द और निराशा से भरा है। 19 जनवरी प्रतीक बन चुका है उस त्रासदी का, जो कश्मीर में 1990 में घटित हुई। जिहादी इस्लामिक ताकतों ने कश्मीरी पंडितों पर ऐसा कहर ढाया कि उनके लिए सिर्फ तीन ही विकल्प थे - या तो धर्म बदलो, मरो या पलायन करो। 


आतंकवादियों ने सैकड़ों अल्पसंख्यक कश्मीरी पंडितों को मौत के घाट उतार दिया था। कई महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उनकी हत्या कर दी गई। उन दिनों कितने ही लोगों की आए दिन अपहरण कर मार-पीट की जाती थी। पंडितों के घरों पर पत्थरबाजी, मंदिरों पर हमले लगातार हो रहे थे। घाटी में उस समय कश्मीरी पंडितों की मदद के लिए कोई नहीं था, ना तो पुलिस, ना प्रशासन, ना कोई नेता और ना ही कोई मानवाधिकार के लोग।

उस समय हालात इतने खराब थे कि अस्पतालों में भी समुदाय के लोगों के साथ भेदभाव हो रहा था। सड़कों पर चलना तक मुश्किल हो गया था। कश्मीरी पंडितों के साथ सड़क से लेकर स्कूल-कॉलेज, दफ्तरों में प्रताड़ना हो रही थी- मानसिक, शारीरिक और सांस्कृतिक। 19 जनवरी, 1990 की रात को अगर उस समय के नवनियुक्त राज्यपाल जगमोहन ने घाटी में सेना नहीं बुलाई होती, तो कश्मीरी पंडितों का कत्लेआम व महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म और ज्यादा होता।

उस रात पूरी घाटी में मस्जिदों से लाउडस्पीकरों से ऐलान हो रहा था कि 'काफिरो को मारो, हमें कश्मीर चाहिए पंडित महिलाओं के साथ ना कि पंडित पुरुषों के साथ, यहां सिर्फ निजामे मुस्तफा चलेगा...।' लाखों की तादाद में कश्मीरी मुस्लमान सड़कों पर मौत के तांडव की तैयारी कर रहे थे। अंत में सेना कश्मीरी पंडितों के बचाव में आई। ना कोई पुलिसवाला, ना नेता और ना ही सिविल सोसाइटी के लोग। 

लाखों की तादाद में पीड़ित कश्मीरी हिंदू समुदाय के लोग जम्मू, दिल्ली और देश के अन्य शहरों में काफी दयनीय स्थिति में जीने लगे, लेकिन किसी सिविल सोसाइटी ने उनकी पीड़ा पर कुछ नहीं किया। उस समय की केंद्र सरकार ने भी कश्मीरी पंडितों के पलायन या उनके साथ हुई बर्बरता पर कुछ नहीं किया। 


कश्मीरी पंडितों के मुताबिक, 300 से ज्यादा लोगों को 1989-1990 में मारा गया। इसके बाद भी पंडितों का नरसंहार जारी रहा। 26 जनवरी 1998 में वंदहामा में 24, 2003 में नदिमर्ग गांव में 23 कश्मीरी पंडितों का कत्ल किया गया। 


तीस साल बीत जाने के बाद भी कश्मीरी पंडितों के खिलाफ हुए किसी भी केस में आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। हैरानी की बात यह कि सैकड़ों मामलों में तो पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की। पलायन के बाद, कश्मीरी पंडितों के घरों की लूटापट की। कई मकान जलाए गए। कितने ही पंडितों के मकानों, बाग-बगीचों पर कब्जे किए गए। कई मंदिरों को तोड़ा गया और जमीन भी हड़पी गई। इन सब घटनाओं का आज तक पुलिस में केस दर्ज नहीं हुआ। 

न्यायाधीश नीलकंठ गंजू, टेलिकॉम इंजीनियर बालकृष्ण गंजू, दूरदर्शन निदेशक लसाकोल, नेता टिकालाल टपलू जैसे इस समुदाय के कई प्रतिष्ठित नाम थे जिनको मौत के घाट उतार दिया गया था और आज तक इन सब के केस में कुछ नहीं हुआ। इनके अलावा कई ऐसे नाम हैं, जिनके खिलाफ बर्बरता की गई, लेकिन आज तक कार्रवाई क्या केस तक दर्ज नहीं हुआ। गिरजा गंजू या फिर सरला भट्ट जिनका अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर लकड़ी चीरने की मशीन से जिंदा चीर दिया गया। ऐसे सैकड़ों हत्याएं की गईं, जिनमें न्याय आज तक नहीं हुआ। 


कश्मीर के बड़े नेता फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, यहां तक कि दिवंगत मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कभी भी कश्मीरी पंडितों को न्याय दिलाने की बात नहीं की। जब पंडितों पर हमले हो रहे थे, तब फारूक अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री थे, जब घाटी से पंडितों का पलायन हुआ, तब मुफ्ती मोहम्मद सईद देश के गृहमंत्री थे। लेकिन किसी ने पंडितों को बचाने या न्याय दिलाने की न तो बात की और ना ही कोई कदम उठाया।

यह इस समुदाय का दुभार्ग्य ही है कि उनके पलायन को लेकर न तो कोई न्यायिक आयोग, या फिर एसआईटी या साधारण सी जांच ही की गई हो। कश्मीरी पंडितों को आज भी न्याय का इंतजार है। साल 2020 एक नए युग की शुरुआत है। तीन दशक बीत जाने के बाद आज भी इस समुदाय के लिए घरवापसी की राह आसान नहीं है। मगर उम्मीद जरूर जगी है।

दिल्ली के होटल पर रेड में मिले 2.4 करोड़ रुपये


नई दिल्ली। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को रिश्वत देने के मामले में सीबीआइ ने दक्षिण दिल्ली के एक होटल में छिपाकर रखी गई 2.04 करोड़ रुपये की नगदी जब्त की है। यह राशि इस मामले में आरोपित कंपनी एबीसीआइ इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा छिपाकर रखी गई थी। एजेंसी के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि एजेंसी ने एक करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी के मामले में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एमएस चौहान और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। 

सीबीआइ ने बताया कि इस मामले में अभी तक करीब 4.43 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। एजेंसी के प्रवक्ता आरसी जोशी ने एक बयान में कहा, नई दिल्ली की कैलाश कालोनी स्थित एक निजी फर्म (कथित रूप से रिश्वतखोरी मामले में संलिप्त) के परिसर की तलाशी के दौरान पता चला कि वहां से कुछ चीजों को हटाकर दिल्ली में अन्य जगहों पर छिपाया गया है।

कानून वापस होने तक हटेंगे नहीं : राकेश टिकैत


गाजीपुर । भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि एक दिन के लिए बैठक स्थगित होने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है क्योंकि किसान तीन कानूनों को रद्द करने तक दिल्ली सीमाओं को नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बैठक में देरी हो रही है। हम तब तक यहां हैं जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जातीं और कानून को रद्द नहीं कर दिया जाता है। हमें उम्मीद है कि बातचीत के जरिए मामले को सुलझा लिया जाएगा। 

कृषि कानूनों पर आज होने वाली सुप्रीम कोर्ट की कमेटी की बैठक के बारे में पूछे जाने पर टिकैत ने कहा कि किसान सुप्रीम कोर्ट में नहीं गए हैं और उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। टिकैत ने कहा कि कमेटी की पहली बैठक के बारे में हम कुछ नहीं जानते, हम बैठक में नहीं जा रहे हैं। आंदोलन से कोई भी अदालत में नहीं आया। सरकार अध्यादेश के माध्यम से इन कानूनों को लाई और बाद में उन्हें सदन में पेश किया गया। इन कानूनों को ऐसे ही रद्द किया जाना चाहिए, जिस रास्ते से वे आए थे।

वहीं, सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने भी टिकैत की बात का समर्थन करते हुए कहा कि जब तक कानून रद्द नहीं किए जाते, तब तक वे दिल्ली की सीमाओं को नहीं छोड़ेंगे।

साधु संतो को शुकदेव आश्रम में कंबल वितरित किए


मुजफ्फरनगर। भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में पूर्व  केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री हंस राज भारद्वाज की स्मृति में साधु- महात्माओं को कंबल वितरित किये गए। दिल्ली से पधारी पूर्व केंद्रीय मंत्री की धर्मपत्नी प्रफुल्लता    भारद्वाज ने वीतराग स्वामी कल्याणदेव के समाधि मंदिर में श्रद्धासुमन अर्पित किए। अक्षय वट की परिक्रमा एवं शुकदेव मंदिर में पूजा अर्चना से पूर्व तीर्थ के साधु-महात्माओं को कंबल वितरित किये।  उन्होंने अपनी पुत्री की याद में आश्रम में संचालित स्वामी कल्याण देव अनुराधा चैरिटेबिल अस्पताल का अवलोकन किया। वह शिक्षा ऋषि से जुड़ी पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज भारद्वाज की स्मृतियों को याद कर भावुक हुई। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज ने उन्हें गुड़, शुकतीर्थ साहित्य भेंट कर आशीर्वाद दिया। शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कर दक्षिणा दी। शैलेन्द्र शर्मा, ज्योतिषाचार्य राम स्नेही, कथा व्यास अंचल कृष्ण शास्त्री आदि मौजूद रहे। 

लालू खेड़ी में किसानों ने किया शामली रोड जाम


 मुजफ्फरनगर । भाकियू (तोमर) ने पानीपत खटीमा मार्ग (शामली रोड लालूखेड़ी) हाईवे जाम कर कृषि कानून का विरोध किया। भाकियू (तोमर) ने  पानीपत खटीमा मार्ग (शामली रोड लालूखेड़ी) हाईवे जाम कर काले कानून का विरोध प्रदर्शन किया वही गुस्साए कार्यकर्ताओं ने 2 घंटे 15 मिनट जाम लगया। भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा की लगभग 55 दिन दिल्ली में किसान आंदोलन को चलते हो गये है  मगर सरकार काले कानून वापसी में कोई कठोर निर्णय नहीं ले रही है हम भाजपा सरकार को बता देना चाहते हैं की जो 3 काले कानून पारित किया है वह तुरंत वापस किए जाए और जो किसान आंदोलन में किसान शहीद हो गए हैं उन को शहीद का दर्जा और 50 -50 लाख का मुआवजा ओर शहीद किसान के परिवार को एक सरकारी नोकरी मिलनी मिले।।ओर किसानों के गन्ने का भाव ₹450 प्रति कुंतल किया जाए।। गन्ने बकाया भुगतान 14 दिन के हिसाब से मत ब्याज  सहित कराया जाए।सरकार और किसानो के बीच सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमैठी मे कोई भी ऐसा व्यक्ति ना लिया हो जो पहले कृषि अध्यादेश के हित मे रहा हो सरकार को कृषि अध्यादेश को लेकर खुले मंच पर किसानों से बातचीत करनी चाहिये। किसानो को नलकूप की बिजली मुफ्त की जाये और बिजली की दरें सस्ती की जाये। किसानो को अपनी फसल रेट तय करने का अधिकार दिया जाना चहिये। किसानो को 60 वर्ष के बाद 10,000/-रूपये महीना पेंशन दी जाये। किसानो के गन्ने का भाव अभी तक तय नही हुआ है, जल्द से जल्द रेट तय करके सरकार घोषण करे। जनपद मुजफ्फरनगर मे पुलिस द्वारा क्रास केस किये जा रहे है उन पर प्रशासन तुरन्त रोक लगाये।

इस मौके पर पवन त्यागी विपुल मोहित सरवन अजय राजीव सहजाद बूटा सिंह दिलशाद रणबीर उपेंद्र चंद्रपाल राममेहर तोमर जमीर अहमद अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा का जहर उतारेंगे सपा कार्यकर्ता


 मुजफ्फरनगर । समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया की आज मुजफ्फरनगर में सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल सपा के युवा प्रकोष्ठों के गठन हेतु समीक्षा करने हेतु आए जिनका मुजफ्फरनगर पहुंचने पर सपा के युवा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने दर्जनभर क्षेत्रों में जोरदार स्वागत किया।

 स्वागत सभा में सपा कार्यालय पर बोलते हुए सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल ने कहा की वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश युवाओं को देने आए हैं युवा ही आगे बढ़कर जो भाजपा सरकार ने अपनी जन विरोधी नीतियों से समाज में जहर घोला है उसको समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता शुद्ध करने का काम कर रहे हैं आज पूरे प्रदेश में छात्र नौजवान मजदूर किसान व्यापारी हर वर्ग का उत्पीड़न भाजपा सरकार कर रही है जिसको समाजवादी पार्टी सहन नहीं करेगी इसको लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार आंदोलन करके भाजपा की पोल खोलने का काम कर रहे हैं रामकरन निर्मल ने कहा कि युवाओ काआंदोलन आगे और ज्यादा बढ़ेगा सरकार को किसी का भी उत्पीड़न नहीं करने दिया जाएगा।

सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल ने सपा के युवा पदाधिकारियों से परिचय लेते हुए संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए सपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श कर आवेदन प्राप्त किए।

 समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने स्वागत सभा को संबोधित करते हुए कहा की केवल समाजवादी पार्टी ही छात्र नौजवानों के हितों की सबसे बड़ी पैरोकार है समाजवादी पार्टी की नीतियां व विचारधारा में ही छात्र नौजवान मजदूर किसान व्यापारी व अगड़ी पिछड़ी सभी जातियों  के समुचित अधिकार सुरक्षित है प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार  निरंकुश होकर हर जन हितेषी मुद्दे की अनदेखी करके तानाशाही पूर्ण रवैया अपना रही है जिसके चलते प्रदेश का विकास ठप हो गया है प्रदेश को विकास के पथ पर लाने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना आवश्यक है।

 सपा जिला महासचिव जिया चौधरी व सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कहा  कि सभी वर्गों के हितों के लिए व प्रदेश में भाईचारे को मजबूत करने के लिए प्रदेश की जनता को आगे बढ़ कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को  मुख्यमंत्री की  कमान सौंपनी होगी।

सभा की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडबोकेट व संचालन जिला महासचिव जिया चौधरी ने किया।

 सभा को मुख्य रूप से सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल भाटी विनयपाल प्रमुख सपा नेता साजिद हसन समाजवादी युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जैन सपा नेता शौकत अंसारी युवा सपा नेता संदीप धनगर सपा छात्र नेता युसूफ गौर हनी सपा महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉक्टर इसरार अल्वी समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी शहजाद मेंबर सपा गोल्डी अहलावत अब्दुल्ला कुरेशी शिव कुमार खटीकअल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉक्टर नूर हसन सलमानी युवा नेता हिमांशु शर्मा टीटू पाल रमन सलमान अंसारी शमी खान तरुण शर्मा नवाब इम्तियाज कुरैशी हसीब राणा डॉ काजी खुर्रम उमर खान अरशद मलिक नवेद रँगरेज अर्जुन कश्यप आदि ने सम्बोधित किया मुख्य रूप से शादाब राणा प्रधान शाह राजा नकवी आलम त्यागी साकिब अंसारी बृजेश कुमार शाहिम हसन एडबोकेट सावन कुमार एडबोकेटआशीष त्यागी डॉक्टर हनीफ अंसारी एडवोकेट सलमान त्यागी अविनाश जयंत मोनू जैदी दीपक गुर्जर विपिन चौधरी मौ रमीज सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिले में 12 शहर में नौ कोरोना पॉजिटिव पाए गए

 मुजफ्फरनगर । जिले में आज कोरोनावायरस के 12 मामले मिले हैं। इनमें नौ शहरी क्षेत्र में मिले हैं ।



तांडव वेब सीरीज के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका


मुजफ्फरनगर । हिन्दू जागरण मंच द्वारा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में  कार्यकर्ताओं ने तांडव वेब सीरीज में हिन्दू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने के विरोध में पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वेब सीरीज के निर्माता निर्देशक अब्बास अली जफर द्वारा निर्मित तांडव वेब सीरीज का विरोध करते हैं और मांग करते हैं तत्काल इस वेब सीरीज पर बैन हो क्योंकि इसके निर्माता निर्देशक व कलाकार दोनों ही विशेष समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। जिससे प्रतीत होता है कि हिन्दू देवी देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया है क्योंकि कभी भी ऐसी वेब सीरीज व फिल्मों के निर्माता व कलाकारों ने इस्लाम धर्म पर वेब सीरीज व फिल्मों का निर्माण नहीं किया। 

हिन्दू जागरण मंच मांग करता है कि हिन्दू देवी देवताओं पर ऐसी वेब सीरीज व फ़िल्म बनाने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए नही तो हिन्दू जागरण मंच सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। 

तांडव फ़िल्म का पुतला फूंकने वालो में बंटी चौधरी,एड०वैभव यादव,राजेश शर्मा, कमलदीप, राजकुमार सूजडू,अमित शर्मा,विक्की भाटिया,कार्तिक जोहरी, आनंद पण्डित, सूरज पण्डित, आशु कौशिक,आदर्श धीमान,मनीष कुमार,तरुण भटनागर,राहुल,मेनपाल,कन्हैया, रमन,विराट चौधरी, हनी मोग्गा,उदय गुर्जर,अभिषेक प्रजापति, राहुल कश्यप,अर्पित सैनी,विजय पाल,शिववांशू गौस्वामी,हिमांशु धीमान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने सुनी समस्याएं


मुजफ्फरनगर । आयुक्त एवं डीआईजी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील बुढाना में सुनी जन समस्यायें सुनी। उधर  जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने जानसठ में कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण संवेदनशील होकर प्राथमिकता पर करना सुनिश्चित किया जाए। 

 उन्होने कहा कि समयबद्धता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाये। उन्होने कहा कि यह भी ध्यान रखा जाये कि एक ही प्रकृति की समस्या के निस्तारण के लिए फरियादी को बार-बार न आना पडें। उन्होने कहा कि आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जायें।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. आज जानसठ तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन शिकायतों का निस्तारण कर रही थी। उन्होने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता के साथ सुना और उनका जल्द ही निस्तारण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का अधिकारीगण संवेदनशील होकर तत्परता के साथ इनका निस्तारण करें। इसके अतिरिक्त चकबन्दी विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी, पुलिस, समाज कल्याण विभाग, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि विभागों की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अन्दर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये।

आज सम्पूर्ण समाधान दिवस जानसठ में 37 शिकायतें प्राप्त हुए जिसमें से 3 शिकायतो का निस्तारण मौके पर किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत लंबित न रखी जाये और शिकायत प्राप्त होते ही उनके निस्तारण की कार्यवाही प्राथमिकता पर संचालित की जाये। उन्होने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता परक ढंग से कराया जाये। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि जन सामान्य को मूलभूत सुविधायें प्रदान की जाये।

मण्डलायुक्त सहारननुर ए0वी0 राजमौलि एवं डी0आई0जी0 उपेन्द्र अग्रवाल ने बुढाना तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन समस्याए सुन उनका निस्तारण किया। इस अवसर पर उन्होने तहसील का निरीक्षण भी किया। आज बुढाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में 53 शिकायते प्राप्त हुई।

इस अवसर पर एसएसपी अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, एसडीएम जानसठ अमृतपाल कौर, तहसीलदार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बघरा में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

 मुजफ्फरनगर । बघरा


बस स्टैंड पर आज एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया है।

तितावी थाना क्षेत्र के बघरा बस स्टैंड पर हुआ दर्दनाक हादसे में बाइक सवार इनाम पुत्र शफीक निवासी अमीरनगर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में सन्नाटा पसर गया। मृतक के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दूसरी ओर बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के राजपुर छाजपुर के पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसे में महिला समेत लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची बुढ़ाना पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को सीएचसी में भर्ती करा दिया। सभी की हालत गंभीर, बनी है। बताया गया है कि कार के तेज गति से खाई में गिरकर पलट जाने से यह हादसा हुआ।

ताबड़तोड़ फायरिंग कर प्रधानपति पति मनीष राय की हत्या




लालगंज आजमगढ़ । गोसाई की बाजार के पास हौसला बुलंद बदमाशों ने रात करीब 8.00 बजे के करीब प्रधान पति की गोली मारकर हत्या कर मौके से फरार हो गए, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है, अमोड़ा निवासी मनीष राय की पत्नी गांव की प्रधान हैं, मनीष के चाचा उमाशंकर राय की भी डेढ़ वर्ष पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस केस में मनीष ही मुख्य पैरवीकार थे। मनीष राय गोसाई की बाजार में किसी के यहां तेरही (ब्रह्मभोज) में गए थे, और वहां से लौटते समय सलीम भट्ठा वाले की निकट अंडा विक्रेता के यहां रुक कर अंडा खा रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार बदमाश आए और प्रधान पति मनीष राय की गोली मारकर हत्या कर मौके से फरार हो गए, घटना के बाद आनन-फानन में ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लालगंज में ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, स्थिति देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल लगा दी गई । वही स्वजनों का यह भी कहना है कि प्रधानी के चुनाव को भी लेकर उनकी रंजिश चल रही थी जिसके लिए उनकी हत्या की गई ।

पचैंडा के प्रमुख समाजसेवी नरेंद्र राॅयल निधन

 मुजफ्फरनगर। समाजसेवी नरेंद्र सिंह राॅयल का बीती रात दुखद निधन हो गया। दिल्ली में अस्पताल से सुबह उनके शव को यहां लाल बाग स्थित उनके निवास पर लाया गया। नई मंडी श्मशान घाट पर आज दोपहर उनका अतिम संस्कार किया गया।

, जनता इंटर काॅलेज पचैंडा के प्रबंधक और श्री कृष्ण गौशाला के वरिष्ठ पदाधिकारी समाजसेवी लाल बाग में रह रहे थे। 62 वर्षीय नरेंद्र राॅयल  श्री कृष्ण गौशाला समेत कई सामाजिक संगठनों से जुड़े  नरेंद्र राॅयल करीब एक माह पूर्व बीस दिसंबर को ही जनता इंटर काॅलेज, मुस्तफाबाद पचेंडा  के प्रबंधक चुने गए थे।  इसके बाद से ही अस्वस्थ होने के बाद उन्हें मेरठ के आनंद हाॅस्पिटल मे भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें दिल्ली में मैक्स हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के बीच उन्हें बचाया नहीं जा सका।  रात करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। स्व. नरेंद्र राॅयल, अपने पीछे पत्नी उषा देवी, एक पुत्र कृष्ण राॅयल व एक पुत्री निकिता को रोता बिलखता छोड़ गए है, उनके पुत्र कृष्ण राॅयल भारतीय स्टेट बैंक नयी मंडी में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक और पुत्री निकिता जयपुर में लेक्चरर है। टीआर न्यूज परिवार शोक की घडी में सहभागी है और और परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और पने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता है।


तांडव के डायरेक्टर अली अब्बास जफर से कंगना रनौत ने पूछा- अल्लाह का मजाक उड़ाने की है हिम्मत?


नई दिल्ल। विवादित वेब सीरीज तांडव को लेकर इसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हिंदू देवताओं के चित्रण को लेकर विवाद पर कंगना रनौत ने सीरीज के मेकर्स पर सीधा हमला बोला है और पूछा है कि क्या अल्लाह का मजाक बनाने की हिम्मत उनमें है?

भाजपा नेता कपिल मिश्रा के ट्वीट को शेयर कर कंगना रनौत ने लिखा, श्माफी मांगने के लिए बचेगा कहां? ये सीधा गला काट देते हैं, जिहादी देश फतवा निकाल देते हैं, लिब्रु मीडिया वर्चुअल लिंचिंग कर देती है, तुम्हें ना सिर्फ जान से मार दिया जाएगा बल्कि उस मौत को भी जस्टिफाई किया जाएगा, बोलो अली अब्बास जफर है हिम्मत अल्लाह का मजाक उड़ाने की?  माफी माँगने केलिये बचेगा कहाँ? ये तो सीधा गला काट देते हैं, जिहादी देश फतवा निकाल देते हैं लिब्रु मीडिया वर्चूअल लिंचिंग कर देती है, तुम्हें ना सिर्फ जान से मार दिया जाएगा बल्कि उस मौत को भी जस्टिफाई किया जाएगा, बोलो  अल्लाह का मजाक उड़ाने की है हिम्मत? 

इससे पहले भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया था, अली अब्बास जफर जी, कभी अपने मजहब पर मूवी बनाकर माफी मांगिए। सारी अभिव्यक्ति की आजादी हमारे ही धर्म के साथ क्यों? कभी अपने एकमात्र ईष्ट का भद्दा मजाक उड़ाकर भी शर्मिंदा होइए, आपके अपराधों का हिसाब भारत का कानून करेगा, जहरीला कंटेट वापस लीजिये, तांडव को हटाना ही पड़ेगा। 

बीस मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 16 की मौत


सूरत। शहर से लगभग 60 किमी दूर कोसांबा इलाके में एक ट्रक ने 20 लोगों को कुचल दिया। इनमें से अब तक 16 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। घटनास्थल पर पहुंची गुजरात पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि सभी मजदूर थे और राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ के रहने वाले थे। हादसा बीती रात किम-मांडवी रोड पर पालोडगाम के पास हुआ। फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर ट्रक चढ़ गया। 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 8 को हालत गंभीर में अस्पताल ले जाया गया। सूरत के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान 4 और घायलों ने दम तोड़ दिया। इन सभी मृतकों में 9 मृतकों की पहचान कर ली गई है। जिसमें सफशा, शोभना, राकेश, दिलीप ठाकरा, नरेश बालू, विकेश महिदा, मुकेश महिदा, लीला मुकेश और मनीषा हैं। हादसे में 2 साल की बच्ची और एक साल के बच्चे की भी मौत हुई है। वहीं 6 महीने की बच्ची की जान बच गई। वह मां-पिता के साथ सो रही थी। हादसे के बाद लाशों के ढेर के बीच बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पुलिस ने उसे रेस्क्यू किया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बच्ची के मां-पिता मौत हो गई। मृतकों में शामिल राकेश रूपचंद हादसे वाली जगह से थोड़ी दूरी पर एक दुकान में काम करता था। वह हर दिन दुकान के पास एक केबिन में सोता था लेकिन बीते सोमवार को केबिन में सोने के बजाऐ वह मजदूरों के साथ फुटपाथ पर ही सो गया और ट्रक की चपेट में आने से उसकी भी मौत हो गई। ट्रक की टक्कर से 4-5 दुकानों के शेड भी टूट गए। पुलिस ने बताया कि ट्रक गन्ना लदे ट्रैक्टर के टकरा गया। इसके बाद ट्रक के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और ट्रक फुटपाथ पर चढ़ गया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है।

सभासद अरविंद धनगर के भाई का निधन, चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप


मुजफ्फरनगर । अरविंद धनगर सभासद वार्ड संख्या 13 के युवा एवं होनहार बड़े भाई प्रवीण कुमार धनगर का रात्रि 2:30 बजे आकस्मिक निधन हो गया है। धनगर परिवार द्वारा उनकी चिकित्सा मैं अथक प्रयास किया गया परंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका। परमपिता परमात्मा की ऐसी ही मर्जी थी। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त परिवार एवं इष्ट मित्र गणों को इस असहनीय कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उनका अंतिम संस्कार आज प्रातः 11.00 बजे काली नदी श्मशान घाट पर होगा। 

अरविंद धनगर ने चिकित्सकों की लापरवाही को इसका जिम्मेदार बताया और कहा कि आज डॉक्टर लोग कसाई का पेशा बना रहे हैं इन डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से मेरे होनहार युवा भाई की जान गई ।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 19 जनवरी 2021

 विज्ञापन 



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞



⛅ *दिनांक 19 जनवरी 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - षष्ठी सुबह 10:58 तक तत्पश्चात सप्तमी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद सुबह 09:55 तक तत्पश्चात रेवती*

⛅ *योग - शिव रात्रि 06:49 तक तत्पश्चात सिद्ध*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:35 से शाम 04:58 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:19* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:19* 

(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे जिले वार अंतर संभव है)

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞जरुरत पड़ने पर लोग एक-दूसरे से धन उधार मांग लेते हैं। लेकिन वह कई पर समय पर पैसा नहीं चुका पाते हैं। कहा जाता है कर्ज के लेन-देन में वार का बहुत महत्व होता है। यदि किसी व्यक्ति को कर्ज चाहिए तो उसे वार देखकर ही कर्ज लेना चाहिए। जिन लोगों को कर्ज चुकाने में समस्या आ रही हो तो उसे बुधवार को गणेशजी के समक्ष तीन बार ‘ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र’ का पाठ करना चाहिए। जानिए किस वार को कर्ज लेना चाहिए।


सोमवार – सोमवार का दिन मां पार्वती का दिन माना जाता है। यह वार शुभ माना जाता है। कहा जाता है इस दिन कर्ज लेन-देने से कोई परेशानी नहीं होती है।


मंगलवार – भगवान शिव के बड़े बेटे कार्तिकेय को मंगलवार का देवता माना जाता है। इस वार को उग्र और क्रूर वार माना जाता है। शास्त्रों में इस दिन कर्ज लेना अशुभ बताया गया है। कहा जाता है इस दिन कर्ज लेने की बजाय पुरानी कर्ज चुकाना चाहिए।


बुधवार- विष्णु भगवान को बुधवार का देवता माना जाता है। इस दिन को शुभ वार माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इस वार को नपुंसक वार माना गया है। यह गणेशजी का वार है। इस दिन कर्ज देने से बचना चाहिए।


गुरुवार- गुरु ब्रह्मा को गुरुवार का देवता माना जाता है। गुरुवार के देवता ब्रह्मा हैं। यह लघु संज्ञक शुभ वार है। गुरुवार को किसी को भी कर्ज नहीं देना चाहिए, लेकिन इस दिन कर्ज लेने से कर्ज जल्दी उतरता है।




शुक्रवार- भगवान इन्द्र को शुक्रवार का देवता माना जाता है। शुक्रवार सौम्य वार है। कर्ज लेने-देने के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा माना जाता है।


शनिवार- शनिवार का देवता काल होता है। इस वार को क्रूर माना जाता है। शनिवार को दिन कर्ज लेन-देन के लिए ठीक नहीं माना जाता है। इस दिन कर्ज लेने से उसे चुकाने में दिक्कतें आती है।


रविवार- शिव को रविवार को देवता माना जाता है। रविवार को क्रूर वार माना जात है। कहा जाता है इस दिन कर्ज के लेन-देन से बचना चाहिए


🌷 *बुधवारी अष्टमी* 🌷

➡ *20 जनवरी 2021 बुधवार को (दोपहर 01:16 से 21 जनवरी सूर्योदय तक) बुधवारी अष्टमी है ।* 

👉🏻 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि*

🙏🏻 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*

🙏🏻 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है। (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)*

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *बच्चों का रोना* 🌷

🍼 *रात को बच्चे उठकर रोते हैं तो दूध आदि पिलाकर/पिलाते हुए सिर पर हाथ घुमाते हुए गुरु मंत्र जप करें, तुलसी की माला पहनाये।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *भोजन के पहले और बाद में* 🌷

👉🏻 *भोजन के पहले और बाद में चिंता की बात न सुनो, न सुनाओ; किसी को दुःख की बात सुनानी हो तो देर से सुनाओ, जरा बुद्धिमानी से सुनाओ; दुःख सहने की शक्ति भरते हुए उसे दुःख की बात बताओ*

🙏🏻 💐🙏🏻पंचक

15 जनवरी सायं 5.04 बजे से 20 जनवरी दोपहर 12.37 बजे तक

और

12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक


30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

जनवरी 2021: 


रविवार, 24 जनवरी 2021- पौष पुत्रदा एकादशी

और

रविवार, 07 फरवरी 2021- षटतिला एकादशी


26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत

पौष अमावस्या- बुधवार, 13 जनवरी 2021


दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021


मेष 

ग्रहों की चाल आज के दिन को आपके पक्ष में मोड़ देगी। कामों में कुछ दिक्कत आएगी और आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आएगा। इसलिए आपको थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी होगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे और आपकी इनकम भी बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। घर परिवार का सहयोग मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज अपने प्रिय के नखरे उठाने पड़ेंगे।

वृष 

आज का दिन आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा। अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाएंगे और रिश्ते में रोमांस बना रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत सर चढ़कर बोलेगी। आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत में सुधार होगा और भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। आज गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं।

मिथुन

आज का दिन आपकी एनर्जी बढ़िया रहेगी जिससे दिन खुशगवार रहेगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी और तेज बुद्धि के कारण आप अपने हर काम में तेजी से आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सामान्य रहेंगे। आपको काम के सिलसिले में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव बढ़ेगा, जिसे दूर करने के लिए पापड़ बेलने पड़ेंगे। प्रेम जीवन चुनौतियों से भरा रहेगा।

कर्क 

आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। अपने प्रिय से दिल की बात खुलकर कहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। दोनों इस रिश्ते में मजबूती से आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बनते बनते काम अटक सकते हैं। इनकम ठीक होने के साथ-साथ खर्चों में भी तेजी बनी रहेगी।

सिंह 

ग्रह आज आपके पक्ष में नजर आ रहे हैं। काम के सिलसिले में आपकी छवि मजबूत होगी। आप मजबूती से काम करेंगे और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी का बर्ताव आपको पसंद नहीं आएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। अपने रिश्ते को लेकर बहुत खुश नजर आएंगे। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।

कन्या 

आज का दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कुछ नया सोच कर बैठी है। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। काम में पूरा ध्यान देंगे जिससे काम से संबंधित अच्छे नतीजे आपको हासिल होंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। इसकी बदौलत आपके बहुत काम बन जाएंगे। कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच सकते हैं।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। गृहस्थ जीवन प्रेम से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज कोई मुश्किल निर्णय ले सकते हैं।

तुला

ग्रहों की स्थिति आपके लिए ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। सेहत में दिक्कतें आ सकती हैं, थोड़ी सावधानी बरतें। धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर परिवार में सब खुशहाल रहेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं उनका गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। जीवन साथी से कोई फायदे की बात सुनने को मिलेगी।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा और आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। आप मानसिक तौर पर बात मजबूत रहेंगे और दिल से खुश होंगे जिससे दूसरों को भी खुशी देंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और रोमांस से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिनमान अच्छा रहने वाला है। आपको अपने प्रिय से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको आपके काम के लिए तारीफ सुनने को मिल सकती है।

धनु 

आज का दिन आपके लिए कुछ नीरस हो सकता है। मानसिक चिंताएं रहेंगी। तनावग्रस्त होने से शारीरिक सेहत पर भी असर पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी प्यारी बातों से आपका दिल लगाकर रखेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने काम के लिए काफी भागदौड़ करेंगे और पैसा भी इन्वेस्ट करेंगे।

मकर 

आज का दिन आपके लिए बहुत कुछ लेकर आएगा। आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और खर्चों में कमी आएगी जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। एक दूसरे को समझेंगे। समझदारी बढ़ेगी और नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। नौकरी बदलने का विचार मन में आएगा और काम में भागदौड़ बनी रहेगी।

कुंभ 

आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। मानसिक चिंताएं भी रहेंगी इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें। काम पर ज्यादा ध्यान दें और साथ काम करने वालों से अच्छा बर्ताव करें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी परिवार के कामों में बिजी रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में सफलता मिलेगी और दिन बन जाएगा।

मीन 

आज कुछ खुद पर भरोसा बढ़ेगा जिससे आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। काम के सिलसिले में सामान्य नतीजे मिलेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे। गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें अपने प्रिय को अपने दिल का हाल सुनाने के लिए किसी खूबसूरत जगह पर जाना चाहिए


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। 

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 




  

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

शहर और नयी मंडी कोतवाली प्रभारी का तबादला

 मुजफ्फरनगर । शहर और नयी मंडी के कोतवाली प्रभारी समेत कई पुलिस अधिकारी देर रात बदल दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा आज रात उक्त आदेश जारी किए। रतनपुरी प्रभारी को पुलिस लाइन बुला लिया गया है। अनिल कुमार कप्परवान नई मंडी और योगेश शर्मा शहर कोतवाली भेजे गए हैं। विंध्याचल तिवारी को रतनपुरी प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। राजेंद्र गिरी लाइन में भेजे गये हैं। 



सोमवार, 18 जनवरी 2021

चीन में फिर फैला कोरोना, दो शहरों में लॉकडाउन


 बीजिंग। चीन में फिर कोरोना फैल रहा है। सोमवार को उत्तर-पूर्वी जिलिन प्रांत के दो शहरों में 109 नए कोरोना मरीज मिले। इसके बाद इन दोनों शहरों की 30 लाख से ज्यादा आबादी के लिए फिर लॉकडाउन कर दिया गया। इन्हें मिलाकर चीन के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में 1.90 करोड़ से ज्यादा लोगों घरों में कैद कर दिया गया है। प्रत्येक तीन दिन में एक बार खाने-पीने का सामान लेने जाने की छूट दी जा रही है। 

बताया गया है कि एक संक्रमित सेल्समैन ने उक्त दोनों शहरों की यात्रा की थी, उसके बाद वहां तेजी से कोरोना फैला। इसीलिए लॉकडाउन करना पड़ा। इस सैल्समैन ने हेल्थकेयर वर्कशॉप आयोजित की थी और अधेड़ व बुजुर्ग लोगों से मुलाकात कर उन्हें कथित तौर पर इम्युनिटी बढ़ाने वाली दवाओं के बारे में बताया था। चीन सरकार अब इसे लेकर जांच कर रही है। यह सेल्समैन एसिम्टोमैटिक था और चीन के हेलियोजियांग प्रांत का रहने वाला है। इसी प्रांत में पिछले दिनों कोविड-19 केस बढ़ने के कारण आपातकाल लगाया गया था। 

बाइक छीन कर बदमाश फरार


मुजफ्फरनगर। थाना तितावी क्षेत्र के कस्बा बघरा से जफरपुर मार्ग पर अज्ञात चोरों ने सर्वोत्तम फैक्ट्री कर्मचारी की छीनी बाइक हुए फरार ।

दरअसल पूरा मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के कस्बा बघरा के जफरपुर मार्ग का है जहां जफरपुर निवासी सुनील जो मुजफ्फरनगर सर्वोत्तम फैक्ट्री में कार्य करता है जो फैक्ट्री से काम खत्म कर रात्रि में जफरपुर अपने घर जा रहा था जैसे ही वह कस्बा बघरा से जफरपुर के लिए निकला तो गांव अमीरनगर के पास पीछे से आए तीन बाइक सवार चोरों ने सुनील को डंडा मार दिया और उसकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए घटना की जानकारी थाना तितावी पुलिस को हुई तो बघरा चौकी इंचार्ज मनोज ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली अब पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

अभद्रता के तांडव पर मांगी माफी


 नई दिल्ली। हिंदू देवी देवताओं के अपमान पर गुस्सा फूटने के बाद तांडव वेब सीरीज के निर्माताओं ने माफी मांगी है। वेब सीरीज के निर्माताओं की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'वेब सीरीज की कास्ट और क्रू मेंबर्स का मकसद किसी व्यक्ति, जाति, संप्रदाय, नस्ल, धर्म या फिर सामुदायिक समूह की भावनाएं आहत करना नहीं था। इसके तहत किसी संस्थान, राजनीतिक दल या फिर किसी जीवित या मृत व्यक्ति के सम्मान को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। तांडव की कास्ट और क्रू ने लोगों की आपत्तियों को संज्ञान में लिया है। यदि किसी भी भावनाएं इससे आहत हुई हैं तो हम बिना शर्त इसके लिए माफी मांगते हैं।' 

इस बीच बीजेपी समेत कई राजनीतिक दलों की ओर से तांडव वेब सीरीज का विरोध किया गया है। इससे पहले रविवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन को नोटिस जारी कर तांडव में कथित विवादित टिप्पणियों को लेकर जवाब मांगा गया था। बता दें कि सोमवार को बीएसपी चीफ मायावती ने भी तांडव को लेकर कहा है कि यदि इसमें कुछ भी आपत्तिजनक है तो उसे हटाया जाना चाहिए। देश में सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे के माहौल को बनाए रखने के लिए किसी भी विवादित सामग्री को वापस लिया जाना चाहिए।

रिश्वत के 1.60 करोड़ गिनने में अफसरों के पसीने छूटे


 देहरादून । रेलवे अधिकारी के दून स्थित घर पर रिश्वत की रकम के 1.60 करोड गिनने में अधिकारियों के पसीने छूटे रहे। सीबीआई ने अफसर के पैसा लेने वाले साले और रकम देने पहुंचे रेलवे फर्म के संचालक के गुर्गें को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के ठिकानों पर मंगलवार तड़के चार बजे तक कार्रवाई चली। आरोपी के आशीर्वाद एंक्लेव स्थित घर और दून के अन्य ठिकानों  से घूस की 1.60 करोड़ नगदी और अन्य दस्तावेज लेकर सीबीआई टीम दिल्ली रवाना हुई। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान जो असम में तैनात हैं उन्हें एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के डायरेक्टर पवन वैध से काम दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। दोनों गुपचुप तरीके से लेनदेन कर रहे थे। इसमें सीबीआई दिल्ली टीम ने सोमवार को महेंद्र सिंह चौहान समेत कुल छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद महेंद्र सिंह चौहान को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।

सीबीआई जांच में सामने आया कि पवन वैध ने चौहान से कहा था कि वह एक करोड़ रुपये गुवाहाटी से हवाला के जरिए ‌दिल्ली पहुंचा रहा है। दिल्ली में उसका कर्मचारी भूपेंद्र रावत इस रकम को लेगा और चौहान के बताए स्थान पर पहुंचाएगा। भूपेंद्र रावत पहले भी रिश्वत के 60 लाख रुपये चौहान के देहरादून स्थित ठिकाने तक पहुंचा चुका था। अब इस एक करोड़ की रकम को लेने के लिए चौहान ने अपने साले इंद्र सिंह निवासी कोरूआ, चकराता को जिम्मेदारी सौंपी।

प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या :मिली उम्रकैद


मुजफ्फरनगर । प्रेमी के साथ मिल कर पति की हत्या करने वाली महिला व उसके प्रेमी को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 7 पूनम राजपूत ने आजीवन कारावास व 70-70 हजार रुपए अर्थदंड अदा करने की सजा सुनाई है। महिला के प्रेमी पर आर्म्स एक्ट में पांच हजार रुपए का अर्थदंड अलग से लगाया गया है।

अभियोजन की ओर से कोर्ट में पैरवी करने वाले सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव कैल्लनपुर धमान निवासी विनोद पुत्र हरज्ञान ने 12 अक्टूबर 2016 को थाना पुरकाजी पर मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसका भाई पप्पू पुत्र हरज्ञान 11 अक्टूबर की रात्रि में लगभग 11 बजे दिशा शौच के लिए घर से गया था। देर रात तक भी लौट कर नही आने पर तलाश किया तो उसका शव रात्रि करीब एक बजे घर के पास गंग नहर की पटरी पर पड़ा मिला जिसकी गला काट कर हत्या की जानी प्रतीत हो रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया औरअज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने पूछताछ व संदेह के आधार पर मृतक की पत्नि बबीता व उसके कथित प्रेमी सन्तकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामला सेशन्स सुपुर्द होने पर इस मुकदमें की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (कोर्ट नंबर 7) पूनम राजपूत की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता पुष्पेन्द्र सिंह ने कुल 12 गवाह पेश किए। गवाहों के बयान व पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पीठासीन अपर सत्र न्यायाधीश पूनम राजपूत ने अभियुक्त बबीता व सन्त कुमार को पप्पू की हत्या का दोषी करार देते हुए आईपीसी की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास व 50-50 हजार रुपया का जुर्माना, आईपीसी की धारा 201 में 20-20 हजार रुपया का जुर्माना लगाया। कोर्ट ने अभियुक्त सन्तकुमार को आर्मस एक्ट के तहत 5 हजार रूपया का जुर्माना अदा करने की भी सजा सुनाई है।

आईएएस लव कुमार के भाई ने की आत्महत्या


सहारनपुर। वरिष्ठ आईएएस स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव कुमार के भाई अंकुर अग्रवाल ने गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली है। अंकुर अग्रवाल के बगल से एक पिस्‍टल बरामद हुई है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। लव अग्रवाल सहारनपुर के पिलखनी में फैक्‍ट्री चलाते थेे।  

लव कुमार के पिता केजी अग्रवाल सहारनपुर के प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, इनके दो पुत्र हैं। लव कुमार आइएएस हैं, जबकि अंकुर पिलखनी में फैक्ट्री चलाते हैं। इनका परिवार ग्रीन पार्क कालोनी में रहता है। सूचना के अनुसार अंकुर का शव उसकी फैक्ट्री के आफिस में संदिग्ध स्थिति में पड़ा मिला। पिस्टल बगल में पड़ी थी। अभी पुलिस इस संबंध में जानकारी जुटा रही है।

आइएएस लव कुमार स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले लव अग्रवाल आंध्र प्रदेश काडर के आईएएस अफसर हैं। वह आईआइटियन भी हैं। आईआईटी-दिल्ली से 1993 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद लव ने बाद में सिविल सर्विसेज परीक्षा पास की। 1996 में उन्हें आंध्र प्रदेश काडर मिला। आंध्र प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग के वह निदेशक रहे। उन्होंने वहां शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काम किया। वह आंध्र प्रदेश में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आयुक्त भी रहे।

मृत चमगादड़ मिलने से हडकंप मचा

 मुजफ्फरनगर । भोपा में मृत चमगादड़ मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम ने चमगादड़ को अपने कब्जे में ले लिया।

भोपा स्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बराबर में स्थित पेड से सोमवार की दोपहर मरा हुआ चमगादड नीचे आकर गिरा। जिस पर बीइओ जितेंद्र कुमार तोमर, आजादवीर, शिक्षक प्रदीप वर्मा, सुरेश कुमार, सचिन कुमार, विक्रांत आदि ऑफिस कार्य में जुटे थे कि दोपहर कर्मचारी राजू ऑफिस से बाहर निकला तो पेड़ो के पास मृत चमगादड़ देखकर घबरा गया। सूचना मिलने से ऑफिस कार्य में जुटे शिक्षक अपना काम छोड़कर बाहर आ गए और पशुपालन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद राजकीय पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हेमेंद्र कुमार, फार्मेसिस्ट विनोद कुमार अपनी टीम के साथ ऑफिस में पहुंच गए और चमगादड़ के शव को अपने कब्जे में ले लिया। पशु चिकित्साधिकारी ने पोस्टमार्टम के बाद बताया कि ठंड लगने से निमोनिया होने से मौत होना पाया है। जांच के लिए सैम्पल बरेली भेजा जा रहा है। इसके उपरान्त ही आगे की जानकारी दी जा सकेगी। तीन दिन पूर्व भोपा क्षेत्र के ग्राम किशनपुर के स्कूल में मृत कौए के मिलने से हडकम्प मच गया था।

डा संजीव बालियान और उमेश मलिक ने किया सीएचसी के जीर्णोद्धार का शिलान्यास


मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना विधानसभा के गाँव गढ़ीनोआबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के जीर्णोद्धार के शिलान्यास समारोह  आज केन्द्रीय मन्त्री डॉ संजीव बालियान व क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक द्वारा किया गया । इससे पूर्व इसका निर्माण वर्ष1997 में रु० 71.00 लाख की लागत से किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान विधायक उमेश मलिक, जिला महामंत्री विनीत कात्यान, जिला मंत्री हरीश अहलावत, शाहपुर नगर पंचायत चेयरमैन प्रमेश सैनी, जिला पंचायत सदस्य अजय बालियान अवनीश चौधरी ठाकुर रामनाथ सिंह हरेन्द्र शर्मा मण्डल अध्यक्ष सिसौली यशपाल बालियान फुगाना राकेश राजपूत बुढ़ाना मुकेश शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्र वासी मौजूद रहे। इसके लिए 25 कर्मचारियों के  स्टाफ को भी मंजूरी मिली है। 

एम. एल सी के लिए भाजपा के दस के बाद ग्यारहवें नामांकन से खलबली


लखनऊ । विधान परिषद की 12 सीट के लिए होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दस प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। इनके अलावा महेश शर्मा के नामांकन से खलबली मच गई है। 

सीएम योगी आदित्यनाथ तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा के दस प्रत्याशियों ने विधान भवन में अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सबसे पहले उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अपना पर्चा भरा।

भाजपा के दस प्रत्याशियों ने सोमवार को विधान भवन में विधान परिषद सदस्य पद के लिए अपना नामांकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे। इससे पहले भाजपा के प्रदेश कार्यालय से बड़ी संख्या में विधायकों तथा कार्यकर्ता के साथ भाजपा के विधान परिषद प्रत्याशी विधान भवन में पहुंचे थे।

भारतीय जनता पार्टी के दस प्रत्याशियों में सबसे पहले उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पर्चा दाखिल किया। इसके बाद विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य, कुंवर मानवेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, अश्विनी त्यागी, सलिल विश्नोई, सुरेंद्र चौधरी व धर्मवीर प्रजापति के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी सेवानिवृत्त आइएएस अफसर अरविंद कुमार शर्मा ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

लाखों के लूट के माल समेत चार लुटेरे गिरफ्तार



मुजफ्फरनगर ।  भोपा पुलिस ने चार शातिर हाईवे लुटेरे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शस्त्र व भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गये। पतंजलि गोदाम से लूटा गया लाखों का माल भी बरामद किया गया है। 

भोपा पुलिस द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही नहर पटरी जंगल ग्राम भोपा से 04 शातिर मादक पदार्थ अभियुक्त गिरफ्तार किये गये।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सुमित पुत्र वीरभान सिंह नि0 ग्राम भीलना थाना नौगावा जनपद अमरोहा, नाजिम पुत्र तौफीक नि0 ग्राम खानपुर बिल्लौज थाना नूरपुर जनपद बिजनौर, मौ0 सलमान पुत्र रहीश अहमद नि0 ग्राम भीलना थाना नौगावा जनपद अमरोहा व शाने आलम पुत्र इरफान नि0 ग्राम इस्माईलपुर थाना शिवाला कला जनपद बिजनौर हैं। 

 उनके पास से तीन तमंचा मय 03 खोखा कारतूस 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 2900 गोलियां Alprasafe 0.5 MG, 30 पेटी पतंजली मूसली पाक(जिसकी कीमत लगभग 03 लाख रुपये है।) व गाडी स्विफ्ट डिजायर फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की गई।  पूछताछ में अभियुक्तगण ने बताया कि वह हाईवे पर माल लेकर जा रहे वाहनों को ओवरटेक कर लूट लेते है तथा यह मूसली पाक उन्होने लक्सर से गोदाम से लूटा था। उसका बचा हुआ हिस्सा है।

जिले में मिले 8 नए कोरोना पॉजिटिव, एक युवती की मौत

 मुजफ्फरनगर l जिला में 8 नए कोरोना पॉजिटिव मिले l

आज जिसमें साकेत निवासी 18 वर्षीय ज्योति पुत्री बृजपाल की मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई l


सडक हादसे में तीन वर्षीय बालक की मौत

 मुजफ्फरनगर। सड़क हादसे मे तीन वर्षीय बालक की मौत महिला सहित 2 गभीर घायल हुए हैं। चरथावल कोतवाली के थानाभवन मार्ग पर बाईक व केंटर की भिड़ंत में बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मोके पर पहुँची पुलिस ने गभीर घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया।


डीएम ने चीनी मिल के अधिकारियों को किसानों के गन्ना भुगतान को लेकर दिए सख्त आदेश

 मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने चीनी मिलों को किसानों के गन्ना बकाया का भुगतान करने के आदेश दिए हैं।

लोकवाणी सभाकक्ष में आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जनपद की गन्ना मिलो पर किसानों के रुके हुए भुगतान को लेकर गन्ना मिलों के प्रबंधकों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी चीनी मिलों को तुरंत व कड़े दिशा निर्देश दिए कि इसी हफ्ते के अंदर जितना भी किसानों का गन्ना भुगतान बकाया है तुरंत ही भुगतान कर मुझे रिपोर्ट सौंपे। अगर किसी ने भी बकाया गन्ना भुगतान करने में देरी की तो उसके खिलाफ कड़ी व कठोर कार्रवाई कि जाएगी। उन्होंने प्रबंधको पे अभी लिखित में देने को कहा कि कब तक चीनी मिलें किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करेगी।समीक्षा में पाया गया कि चीनी मिल भैसाना पर गत वर्ष का 55.58 करोड रूपये अवशेष है, जिस पर चीनी मिल अध्यासी को तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिये गये। चीनी मिल प्रतिनिधि द्वारा  दिनांक 31.01.2021 तक गत वर्ष का सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान करने का आश्वासन दिया गया। पेराई सत्र 2020-21 की समीक्षा में पाया गया कि चीनी मिल खतौली पर 79.93 करोड रू., चीनी मिल तितावी पर 114.32 करोड रू., चीनी मिल भैसाना पर 162.32 करोड रू., चीनी मिल मन्सूरपुर पर 73.21 करोड रू., चीनी मिल टिकौला पर 66.94 करोड रू., चीनी मिल खाईखेडी पर 32.12 करोड रू., चीनी मिल रोहाना पर 19.04 करोड रू. एवं चीनी मिल मोरना पर 42.81 करोड रू. अवशेष है। सभी चीनी मिलों को निर्देशित किया गया कि वे तत्काल अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान सुनिश्चित कराये अन्यथा की स्थिति में चीनी मिलों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

बैठक में डा.आर.डी.द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी, डा.अशोक कुमार यूनिट हैड चीनी मिल खतौली, पुष्कर मिश्रा यूनिट हैड चीनी मिल खाईखेडी, अरविन्द कुमार दीक्षित यूनिट हैड, चीनी मिल मन्सूरपुर, एम.सी. शर्मा यूनिट हैड टिकौला, राज सिंह चैधरी यूनिट हैड भैसाना, धीरज सिंह महाप्रबन्धक (गन्ना) तितावी, बलधारी सिंह महाप्रबन्धक (गन्ना) चीनी मिल मन्सूरपुर, नरेश मलिक महाप्रबन्धक (गन्ना) चीनी मिल रोहाना, वी.सी.अस्थाना लेखाकार चीनी मिल मोरना,  लेखपाल सिंह महाप्रबन्धक (गन्ना) चीनी मिल भैसाना उपस्थित रहे।  निरीक्षण के समय दीपक कुमार उप जिलाधिकारी सदर, डा.आर.डी.द्विवेदी जिला गन्ना अधिकारी मुजफ्फरनगर तथा विनोद कुमार ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उपस्थित रहे।

 जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के कड़े तेवर देखकर चीनी मिल प्रबंधकों को पसीने आ गए। कई गन्ना मिलों के मेनेजरों ने कहा कि हम 2 दिन के अंदर ही रुका हुआ बकाया किसानों का भुगतान कर देंगे। जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने कड़े शब्दों में चीनी मिल मैनेजरों को चेतावनी दी कि भुगतान में विलंब पर चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मिलों के मैनेजरो ने अपने अपने गन्ना मिलों के भुगतान का विवरण जिला अधिकारी व जिला गन्ना अधिकारी को दिया। बैठक में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व जिला गन्ना अधिकारी ओर जनपद के चीनी मिल मैनेजर मौजूद रहे। 




अब राशन की दुकान पर कर सकेंगे बिजली बिलों का भुगतान

 मुजफ्फरनगर। उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से विद्युत उपभोक्ताओं के लिए भुगतान संबंधी आसान योजना लागू करते हुए घर बैठे बिजली बिल का भुगतान की सुविधा प्रदान की है।

जिला पंचायत सभागार में आज सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत ई पोस मशीन के माध्यम से बिजली के बिलों को जमा कराने हेतु उचित दर विक्रेताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला ने की। जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन की दुकान पर ही अब बिजली का बिल जमा किया जा सकेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के सभी राशन डीलर मौजूद रहे। सभी को ई पोस मशीन के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें बताया गया कि ई पोस मशीन में ही बिजली का बिल जमा करने वाला सॉफ्टवेयर अपडेट करके आप खातेदार से बिजली का बिल जमा करा सकते हैं। बिजली के बिल का भुगतान करने के लिए जनता को बिजली घर या जहां बिजली का बिल जमा होता है, वहां धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। अब राशन डीलर के यहां जाकर भी जनता बिजली का बिल जमा करा सकते है सरकार द्वारा पहली बार यह योजना विद्युत उपभोक्ताओं के लिए प्रदेश में जारी की गई है। जनता की सुविधाओं के लिये बिजली बिल जमा कराने को सरकार द्वारा कई योजनाएं आरम्भ की गई है। इस कार्यक्रम में जिलापूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला, विद्युत अधिशासी अभियंता ओपी मिश्रा, सुपरिटेंडेंट विद्युत विभाग सुनील गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे


प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज पहुंचेंगे थानाभवन

 शामली l प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के पिता के देहांत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री के बाद आज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए थानाभवन स्थित उनके आवास पर पहुंचेंगे l 


सूत्रों ने बताया कि सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामली पहुंचेंगे l शामली के कस्बा थाना भवन में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के आवास पहुंच कर कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता के निधन पर डिप्टी सीएम शोक व्यक्त करेंगे l दोपहर 2 बजे शामली पुलिस लाइन पर डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर उतरेगा l जिसको लेकर पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है l रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सुरेश राणा के घर पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी l

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...