शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 15 जनवरी 2021

 विज्ञापन 



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 15 जनवरी 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - द्वितीया सुबह 08:04 तक तत्पश्चात तृतीया*

⛅ *नक्षत्र - धनिष्ठा 16 जनवरी प्रातः 05:17 तक तत्पश्चात शतभिषा*


⛅ *योग - सिद्धि रात्रि 08:23 तक तत्पश्चात व्यतिपात*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:26 से दोपहर 12:48 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:19* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:15* 

(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे जिलेवार अंतर संभव है)

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा वैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞अगर जीवन में धन और नौकरी संबंधी समस्‍याएं हों तो भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित करें। ध्‍यान रखें क‍ि गंगाजल पीतल के लोटे में रखे इसके बाद उसमें बिल्वपत्र और कमल का पुष्‍प डालकर भोलेनाथ को अर्पित करें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से घर में सुख-संपन्‍नता का वास होता है। साथ ही नौकरी संबंधी समस्‍याएं भी दूर हो जाती हैं।

अगर कोई जातक कर्ज से परेशान हों तो उन्‍हें घर में गंगाजल जरूर रखना चाह‍िए। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि गंगाजल को क‍िसी पीतल की बोतल में भरें और उसे अपने कमरे में उत्तर-पूर्व कोण में रख दें। मान्‍यता है ऐसा करने से जातक को कर्ज से तो मुक्ति म‍िलती ही है। साथ ही जीवन की अन्‍य परेशान‍ियां भी हल हो जाती हैं।


यद‍ि कोई जातक क‍िसी बीमारी से परेशान हो, या फ‍िर पर‍िवार में कोई सदस्‍य अमूमन बीमार ही रहता हो तो पुराणों के अनुसार उसे गंगाजल का न‍ियम‍ित सेवन करना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से व्‍यक्ति को आरोग्‍य की प्राप्ति होती है। साथ ही इसे हमेशा घर में रखने से सुख और संपदा भी बनी रहती है। इसलिए एक पात्र में हमेशा गंगाजल भरकर रखें।


🌷 *सर्दी सहन न होने पर* 🌷

👉🏻 *कुछ लोगों को सर्दी सहन नहीं होती ...थरथराते हैं, दांत आपस में टकराते हैं, हाथ कांपते हैं l*

👉🏻 *वे लोग कड़ाही में थोड़ा सा घी डालदें और फिर उसमे गुड़ गला दें l जितना गुड़ उतना सौंठ डालदें l थोड़े से घी में गला के सेंक दिया l एक-एक चम्मच खाने से सर्दी झेलने की ताकत आ जाएगी l सुबह शाम चाट लें l*

👉🏻 *राई पीसके शहद के साथ पैरों के तलवों में लगादें तो भी सर्दी में ठिठुरना बंद हो जायेगा l*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *व्यतिपात योग* 🌷

🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*

🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*

🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुए नाराज हुए, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्यदेव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नहीं दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसू बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*

💥 *विशेष ~ 15 जनवरी 2021 शुक्रवार को रात्रि 08:24 से 16 जनवरी, शनिवार को रात्रि 07:12 तक व्यतिपात योग है।*

पंचक

15 जनवरी सायं 5.04 बजे से 20 जनवरी दोपहर 12.37 बजे तक

12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

जनवरी 2021: 

रविवार, 24 जनवरी 2021- पौष पुत्रदा एकादशी


रविवार, 07 फरवरी 2021- षटतिला एकादशी

प्रदोष 


26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत



दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021


मेष 

 ग्रहों की चाल बताती है आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक रूप से आप कमजोर महसूस करेंगे और सेहत भी परेशान कर सकती है। असंतुलित खानपान से सेहत खराब हो सकती। अपने खानपान पर ध्यान रखें।  कामों में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। इनकम बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और गृहस्थ जीवन में जीवन साथी आपके लाभ का मार्ग खोलेगा। आपके रिश्ते में खुशियां आएंगी। बाहरी लोगों से कुछ लाभ होगा।

वृष 

आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप मानसिक रूप से खुश रहेंगे। थोड़ी बहुत चुनौतियां भी आएंगी तो भी आप खुशी से उनका सामना करेंगे। प्यार के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा और अपने प्रिय के साथ रोमांस के मौके आएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आज आपको कुछ दिक्कतें आएंगी। भाग्य के भरोसे ना बैठे रहें। सेहत के लिहाज से आज आप अच्छे होंगे क्योंकि सेहत मजबूत होगी।

मिथुन 

 आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप परिवार को समय देंगे। उनकी जरूरतों को समझेंगे। इसी वजह से परिवार के लोगों की नजर में आप का ओहदा बढ़ेगा। आप अपने विरोधियों पर भी हावी रहेंगे और आपको नौकरी में अच्छे नतीजे मिलेंगे। यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो उसमें आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत होगी। भाग्य कमजोर रहेगा जिसकी वजह से मेहनत अधिक करनी होगी। काम के सिलसिले में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी।  

कर्क 

आज का दिन आपकी राशि के लोगों के लिए बढ़िया रहेगा। सुविधाओं में दिन बीतेगा और कुछ गुप्त कार्यों पर भी धन खर्च करेंगे। विरोधियों से समस्या तो नहीं होगी फिर भी आपको चिंता अवश्य रहेगी। गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा प्रेम जीवन जीने वालों कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और प्रिय किसी बात को लेकर आपसे गुस्सा जता सकता है। किसी दूसरी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

सिंह 

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। रुके हुए काम बनने लगेंगे। कामों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। गृहस्थ जीवन में खुशियां आएंगी। जीवन साथी से रिश्ता बढ़िया बनेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनके लिए दिक्कतों में कमी आएगी। पढ़ाई में दिक्कतें आएंगी। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। आपकी सेहत आज अच्छी रहेगी। 

कन्या 

आपके लिए आज का दिन बहुत हद तक अनुकूल रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। रोमांस बढ़ेगा प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत के बाद अच्छे नतीजे हासिल होंगे। घरेलू जीवन पर ध्यान देंगे और कुछ बड़े खर्चे भी कर सकते हैं। 

तुला 

आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है जिससे बचने के लिए आपको खुद ही कोशिश करनी पड़ेगी। यात्रा पर जाने के लिए दिन अच्छा नहीं है। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कामों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन में दिक्कतें रह सकती हैं। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने प्रिय के साथ खूब बातें करेंगे और उनके साथ कुछ शॉपिंग भी करेंगे।  

वृश्चिक 

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिससे बहुत अच्छे नतीजे हासिल होंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इनकम सामान्य रहेगी। आर्थिक बोझ बढ़ेगा।परिवार के लोग आपकी मदद करेंगे। गृहस्थ जीवन में सावधानी रखें। जीवन साथी गुस्सा कर सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों का अपने प्रिय से बात करके और मिलकर बहुत खुशी होगी। प्रेम जीवन मजबूत होगा।

धनु 

 आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिससे बहुत अच्छे नतीजे हासिल होंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इनकम सामान्य रहेगी। आर्थिक बोझ बढ़ेगा।परिवार के लोग आपकी मदद करेंगे। गृहस्थ जीवन में सावधानी रखें। जीवन साथी गुस्सा कर सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों का अपने प्रिय से बात करके और मिलकर बहुत खुशी होगी। प्रेम जीवन मजबूत होगा।

मकर 

आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी बढ़िया व्यक्ति से मिल कर दिल खुश हो जाएगा या उनसे फोन पर संपर्क होगा। आपके व्यापार में लाभ होगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप खुश रहेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।आपकी सेहत अच्छी रहेगी। दूसरों के हित के बात सोच सकते हैं

कुंभ

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप चुनौतियों का सामना करेंगे और किसी भी दबाव में नहीं आएंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। इनकम बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। गृहस्थ जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य के बारे में किसी बड़ी यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज काफी खुशनुमा समय रहेगा। काम के सिलसिले में मेहनत करने पर ध्यान देना होगा। 

मीन 

आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा रह सकता है। काम के सिलसिले में ज्यादा दिमाग लगाना पड़ेगा और मेहनत करनी पड़ेगी। वरना दिक्कतें आ सकती हैं। भाग्य के भरोसे ना बैठे रहें। मेहनत करें इनकम सामान्य रहेगी। परिवार का माहौल भी सकारात्मक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्यार से भरपूर रहेगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24 

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78




  

शुभ वर्ष : 2022, 2026

   

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

गुरुवार, 14 जनवरी 2021

अब नहीं सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज


नई दिल्ली। शुक्रवार से आपके मोबाइल की डिफॉल्ट कॉलर ट्यून बदल जाएगी । अब तक आप अमिताभ बच्चन की आवाज में कोरोना से बचाव और सावधानियों से जुड़ी कॉलर ट्यून सुनते आए हैं लेकिन शुक्रवार से बिग बी की आवाज कॉलर ट्यून के रूप में नहीं सुनाई देगी।

अब शुक्रवार से जब आप किसी को फोन करेंगे तो कोरोना टीकाकरण से जुड़ी कॉलर ट्यून सुनाई देगी। नई कॉलर ट्यून हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ही होगी और ये जसलीन भल्ला की आवाज में होंगी।

भाई की मौत की सूचना पर जा रहे चचेरे भाई की भी हादसे में दुखद मौत

 


मुजफ्फरनगर । इसे कुदरत कि कहर ही कहा जाएगा कि भाई की मौत की खबर पर जा रहे चचेरे भाई की भी सडक हादसे में दुखद मौत हो गई। 

फलौदा गांव में दो चचेरे भाईयों की दुघर्टना में मौत से शोक छा गया। फलौदा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राजपाल त्यागी के पुत्र 50 वर्षीय संजय त्यागी राजस्थान में एक आईटी कंपनी में मैनेजर के रूप में कार्यरत थे। उनकी दुघर्टना में वहां मौत हो गई। उनकी मौत की जानकारी पाकर उनके चचेरे भाई 42 वर्षीय विजय त्यागी पुत्र सुभाष त्यागी जो मध्य प्रदेश की शुगर मिल में कार्यरत थे, वहां से परिजनों संग दुघर्टना की सूचना पर जब कार से गांव आ रहे थे तो दिल्ली के पास उनकी कार भी दुघर्टना ग्रस्त हो गई। जिसमे विजय त्यागी की जहां मौत हो गई, वही अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। फलौदा गांव में एक ही परिवार के दो लोगों की दुघर्टना में दर्दनाक मौत से गांव में शोक छा गया। गुरूवार सुबह दोनों चचेरे भाईयों का गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बडी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने शोक जताया।

16 जनवरी को पति संग साईकिल पर सवार होंगी मेरठ की मेयर

 मेरठ । समाजवादी पार्टी का कुनबा बढ़ने की तैयारी है। मेरठ की बसपा से मेयर सुनीता वर्मा और उनके पति बसपा से पूर्व विधायक योगेश वर्मा थामने जा रहे सपा का दामन 16 जनवरी को दोनों साइकिल की सवारी करेंगे।

खतौली गंग नहर पर जगमग हुआ मिनी हरिद्वार

 


मुजफ्फरनगर । खतौली गंग नहर पर आज से गंगा की महाआरती व पिकनिक पॉइंट की शुरुआत हो गई। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, खतौली विधायक विक्रम सैनी व बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक के साथ एमडीए सचिव महेंद्र कुमार व एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने पूजन से शुरू किया। पूजन के बाद खतौली गंग नहर तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। खतौली गंग नहर पर पिकनिक पॉइंट व गंगा महाआरती का आयोजन खतौली विधायक विक्रम सैनी व जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के अथक प्रयासों से आज से शुरू हुआ। इस आयोजन में खतौली के आसपास क्षेत्रों से भी भारी संख्या में महिला व पुरुष बच्चे पूजन और गंगा की आरती में शरीक हुए। खतौली विधायक विक्रम सैनी ने कहा सावन के महीने में करोड़ों कावड़िये गंगा जक लेकर खतौली से गुजरते हैं। जिसकी व्यवस्था के लिए खतौली गंग नहर पिकनिक पॉइंट व गंगा आरती के आयोजन की शुरुआत आज से की गई है। खतौली की जनता हरिद्वार के बाद यहां मिनी गंगा को महसूस कर सकेंगे। इस आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जिले में पहुंची कोरोना वैक्सीन

मुजफ्फरनगर । जिले में आज कोरोनावायरस के टीकाकरण के लिए वैक्सीन पहुंच गई। खुद जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने पहुंचकर वैक्सीन रिसीव की। सीएमओ डॉ प्रवीण चौपड़ा ने बताया कि अभी 14620 वैक्सीन यहां पहुंची है।जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा स्वयं वैक्सीन वेन की सील व ताला तोड़ कर खोला गया। जनपद को 14620 वैक्सीन डोज आज प्राप्त हो गई हैं जिसमें एक वायल में 10 डोज है तथा 500 डोज को एक बाॅक्स में रखा गया है। वैक्सीन को प्राप्त करने के बाद उन्हें पुलिस निगरानी में कोविड-19 वैक्सीन कक्ष, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में आईएलआर में जिलाधिकारी के समक्ष सुरक्षित रख दिया गया है तथा जिनको कल से ब्लाॅक स्तर पर वितरित किया जाएगा उन्होंने बताया कि वैक्सीन की सुरक्षा के लिए 24 घंटे पुलिस द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीन चोपड़ा ने बताया कि 16 जनवरी 2021 से जनपद में वैक्सीन टीकाकरण आरंभ कर दिया जाएगा तथा प्रथम चरण में 12600 को वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा गया है।



16 जनवरी से जनपद वासियों को कोरोना की वैक्सीन के टीके लगेंगे, प्रशासन ने की अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे के नेतृत्व में जनपद मुजफ्फरनगर में कोरोना वायरस की वैक्सीन 16 जनवरी से जनपद वासियों को टीकाकरण शुरू हो जाएगा। कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण  जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के नेतृत्व में होगा जिसके लिए सीएमओ ने पूरी तैयारी कर ली है।

पं सुबोध शर्मा का कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर अभिनंदन किया



मुजफ्फरनगर । कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पं सुबोध कुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जनपद के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पं सुबोध कुमार शर्मा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

सम्मान समारोह की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने की और संचालन पं राजकिशोर शर्मा एवं सलीम अहमद अंसारी सभासद ने संयुक्त रूप से किया सम्मान समारोह में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा जिस तरह मुझे विश्वास करते हुए जनपद की जिम्मेदारी दी है उसे देखते हुए मेरा यह कर्तव्य बनता है कि मैं पार्टी हाईकमान की कसौटी पर खरा उतरते हुए यहां के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करते हुए आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में सभी 6 विधानसभा में पार्टी का जनाधार बढ़ाकर सभी सीटों पर कांग्रेस पार्टी का परचम लहराने का काम करूं और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन के सभी अधिकारियों को ध्यान में रखते हुए कहा कि जो भी भ्रष्ट अधिकारी है वह अपनी शैली में सुधार लाएं नहीं तो कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनका घेराव कर उन्हें बेनकाब करेंगे और जो ईमानदार अधिकारी है उनका पूरा सहयोग पार्टी द्वारा किया जाएगा। शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जिस तरह जिलाध्यक्ष महोदय ने कहा है कि भ्रष्ट अधिकारियों को उनके आचरण में सुधार लाना होगा और वही ईमानदार अफसरों के साथ हम पूरी तरह से सहयोगात्मक रवैया अपनाने का काम करेंगे और साथ ही जनपद में पार्टी के अंदर चली आ रही गुटबाजी को भी समाप्त करते हुए पूरे जनपद में और शहर में या यह कहें कि सभी विधानसभाओं में पार्टी के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए पार्टी की विचारधारा का प्रसार करते हुए पार्टी को मजबूत करने पर जोर देंगे जिससे आने वाले समय में पार्टी अपने पुराने कलेवर में आएगी क्योंकि पिछले 32 सालों से पार्टी सत्ता से बाहर है इसके बावजूद भी पार्टी द्वारा मजदूरों, किसानों और बेरोजगार युवाओं और सभी सोषित समाज की आवाज़ बनने का काम किया है वैसे ही आगे भी निरंतर सभी की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे।

सममान समारोह में सर्वप्रथम राहुल भारद्वाज जिलाध्यक्ष सेवादल और पं प्रहलाद कौशिक शहर सचिव ने संयुक्त रूप से शाल ओढ़ाकर जिलाध्यक्ष पं सुबोध कुमार शर्मा को सम्मानित किया। मुख्य वक्ताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, महिला जिलाध्यक्ष गीता काकरान, सेवादल जिलाध्यक्ष राहुल भारद्वाज, शहर उपाध्यक्ष अजय चौधरी,शहर महासचिव धीरज महेश्वरी, मेहराज जहां, रिजवान अहमद,पं सुभाष शर्मा जिला अध्यक्ष ब्राह्मण समाज, शहर सचिव इकराम पहलवान, शहर सचिव पं प्रहलाद कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक जफर महमूद, अब्दुल्ला काजी प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस, याकुब प्रधान जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस,उमर एडवोकेट सभासद आदि ने अपने विचारों से सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। आज के इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, सेवादल जिलाध्यक्ष राहुल भारद्वाज,महिला जिलाध्यक्ष गीता काकरान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रांत पवार, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव अब्दुल्ला काजी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष याकुब प्रधान, शहर उपाध्यक्ष अहसन जमीर, शहर उपाध्यक्ष अजय चौधरी, शहर महासचिव धीरज महेश्वरी, अल्पसंख्यक कांग्रेस शहर अध्यक्ष सलीम अहमद अंसारी सभासद, शहर सचिव पं प्रहलाद कौशिक, शहर सचिव सगीर मलिक, शहर सचिव फैय्याज सलमानी, शहर सचिव इकराम पहलवान,सतपाल सिंह काकरान, ममनून अंसारी,दिलशाद त्यागी, चांद मीया एडवोकेट, रिजवान सिद्दीकी, काजी सुल्तान, नाजिम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित रहे।

मंत्री सुरेश राणा के पिता रणबीर सिंह को दी श्रद्धांजलि



मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी के नेता गन्ना मंत्री सुरेश राणा के पिता चौधरी रणबीर सिंह जी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करने के लिए उनके निवास पर थानाभवन पहुंचे। इस मौके पर राहुल गोयल अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, विजय वर्मा भाजपा नेता, संजय गर्ग जिला उपाध्यक्ष भाजपा, राजकुमार सिद्धार्थ जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भाजपा, प्रवीन जैन गांधी टेंट हाउस, प्रदीप शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

कंप्यूटर कार्यशाला में सिखाए गुर



मुजफ्फरनगर । श्रीराम काॅलेज के कम्प्यूटर एप्लीकेशन संकाय मे चल रही 7 दिवसीय कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग कार्यशाला का समापन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों को कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग की नवीनतम तकनीक से अवगत कराया गया। 

इस अवसर पर श्रीराम काॅलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम ने विद्यार्थियो का मार्गदर्शन करते हुये कहा कि हमारे छात्र सोफ्टवेयर में प्रवीणता हासिल किये हुये है। विश्वविद्यालय पाठयक्रम में हार्डवेयर शिक्षा का प्रावधान न होने के बावजूद छात्रो को इस क्षेत्र में शिक्षित करने के लिये कम्प्यूटर संकाय ने जो पहल की है उसके लिये डा0 गौतम ने कम्प्यूटर संकाय को बधाई दी, उन्होने कहा कि जैसे शरीर को क्रियाशील बनाये रखने के लिये शरीर के विभिन्न अंगो की देखभाल जरूरी है, वैसे ही कम्प्यूटर के सही संचालन के लिये हार्डवेयर को दुरूस्त रखना पड़ता है। हार्डवेयर के ज्ञान से कोई भी व्यक्ति अपने कम्प्यूटर की सही देखरेख कर सकता हैं। 

कम्प्यूटर संकाय के विभागाध्यक्ष निशांत राठी ने छात्रो को संबोधित करते हुये कहा कि कम्प्यूटर संकाय ने हार्डवेयर शिक्षा की पहल कर विद्यार्थियो को पाठ्यक्रम से अतिरिक्त ज्ञान प्रदान करने का अनूठा प्रयोग किया है, इससे विद्यार्थियो को अपने कम्प्यूटर की संरचना को जानने में सहायता मिलेगी। कम्प्यूटर में कोई खराबी आने पर विद्यार्थी स्वयं ही समस्या का समाधान कर सकते है। हार्डवेयर इन्जीनिरिंग के क्षेत्र में भी असीम सम्भावनाये है। रोजगार के अवसर काॅर्पोरेट जगत एवं स्वयं रोजगार के रूप में उपलब्ध है।

कार्यशाला को सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक दो भागो में विभाजित किया गया। सैद्धान्तिक रूप से हंस कुमार ने विद्यार्थियों को कम्प्यूटर हार्डवेयर के विषय में ज्ञान प्रदान किया। वही प्रायोगिक सत्र में मनोज पुण्डीर व दिनेष यादव ने विद्यार्थियों को कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग के बारे में प्रयोगात्मक जानकारी प्रदान की। विषय विशेषज्ञ हंस कुमार ने आन्तरिक पार्टस के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। सभी पार्टस की कार्यप्रणाली को समझाते हुये एक सम्पूर्ण कम्प्यूटर सिस्टम बनाना सिखाया उन्होने जोर देकर कहा कि सिर्फ  नवीनतम तकनीक के उपकरण लगवाने मात्र से ही एक प्रभावी कम्प्यूटर नही बनता है, बल्कि सभी पार्टस का समरूप होना अत्यावश्यक है। एक सेलराॅन सिस्टम भी डयूएल-कोर अथवा कोर-टू -डूओ से बेहतर गति से कार्य कर सकता, अगर उसके सभी उपकरणों मे समरूपता हो। 

कार्यशाला में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और अपनी सभी संकाओ के निवारण कराया। सभी विद्यार्थियो ने वर्कशाॅप को सराहाते हुये भविष्य में भी इसी तरह की कार्यशाला एवं सेमिनार करने की प्रार्थना की। विभागाध्यक्ष निशांत राठी ने सुझाव को सहर्ष स्वीकार किया। कार्यशाला में नीतू सिंह, रिषु जैन श्रीला पारिक, प्रवीण कुमार, अमित त्यागी, प्रमोद कुमार, संजय कान्त त्यागी, नीतिन त्यागी, श्रीकान्त सिंह, अरूण त्यागी, योगेन्द्र त्यागी, गुरमीत सैनी, विनीत कुमार ने उपस्थित रहकर प्रतिभागिता जताई।

अंजू अग्रवाल ने बांटा खिचडी प्रसाद और किया गौशाला का निरीक्षण


मुजफ्फरनगर। मकर संक्रांति पर पालिका अध्यक्ष  अंजू अग्रवाल द्वारा नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरे में प्रसाद का वितरण किया।

हर साल की भांति इस साल भी पालिका अध्यक्ष ने अपने परिवार के साथ रैन बसेरे पहुंची और अपने सामने रसोई में जाकर खिचड़ी चाय और गुड़ का प्रसाद बनवाया। इंजीनियर अशोक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी वंशिका अग्रवाल, देवरानी प्रभा अग्रवाल के साथ अपने हाथों से सभी को प्रसाद दिया। देशवासियों को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी। नगर पालिका द्वारा संचालित नवीन मंडी स्थल गौशाला जाकर परिवार के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला से संबंधित लोगों से गौशाला के बारे में जानकारी ली कि किसी चीज की कोई जरूरत तो नहीं है। संबंधित लोगों द्वारा बताया गया की नगर पालिका से हर चीज उपलब्ध हो रही है। पालिका अध्यक्ष द्वारा एक एक गौ माता के पास जाकर उनके बारे में पूछा और कहां जो भी जख्मी हालत में गौमाता है उनका उपचार बहुत अच्छी तरह से होना चाहिए। अच्छे से अच्छे डॉक्टर को बुला कर इनका इनका चेक अप कराया जाए। निरीक्षण के दौरान उनके पुत्र अभिषेक अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी वंशिका अग्रवाल स्टेनो गोपाल त्यागी व एसके बिट्टू मौजूद रहे।

जिले में कोरोना के 31 मामले पाए गए

 मुजफ्फरनगर । जिले में आज कोरोनावायरस के कुल 31 मामले पाए गए। इनमें 16 शहरी क्षेत्र में मिले हैं।आज 31 कोरोना पॉजिटिव मिले है और 19 को डिस्चार्ज किया गया जबकि एक की मौत हो गई। जिसके बाद जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 244 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आज मिले संक्रमितों में दीपचंद कॉलोनी से 2, जाट कॉलोनी से 2, ब्रहमपुरी से 1, खालापार से 1, नई मंडी से 1, केवलपुरी से 4, सरवट फाटक से 1, इंदिरा कॉलोनी से 1, भरतिया कॉलोनी से 1, रामपुरी से 1, रामपुरम से 1, अमित विहार से 1, सूजडू से 1 संक्रमित मिला है। इसके अलावा बघरा से 1, चरथावल से 2, जानसठ से 1, मोरना से 1, खतौली से 8,संक्रमित मिले है।



बोले राकेश टिकैत : खालिस्तान और पाकिस्तान की मांग करने वाले चले जाएं


 नई दिल्ली। किसानों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की समिति से भूपेंद्र सिंह मान के इस्तीफे के बाद भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उन्हें कमैटी में बने रहने की सलाह दी।

गाजीपुर बॉर्डर पर डटे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने गुरुवार को कहा कि खालिस्तान और पाकिस्तान की मांग करने वाले यहां से चले जाएं। कल सरकार से फिर वार्ता होगी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी में कौन लोग हैं। इस कमेटी में किसान नहीं हैं।

टिकैत ने कहा कि आंदोलन सरकार करवा रही है, किसान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फंडिंग पर सवाल उठ रहा है, लेकिन ये क्यों हो रहा है, गांव से खाना और राशन आ रहा है। इसमें फंडिंग की बात कहां से आई। आंदोलन कब तक चलेगा इसका जवाब 50 दिन में नहीं मिलेगा। अभी तो एक फसली भी पूरा नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि सरकार कानून वापस ले ले, स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू कर दे। हम यहां से चले जाएंगे। दवा का कानून आना बाकी है, इसलिए आंदोलन पता नहीं कब तक चलेगा। आंदोलन शांतिपूर्ण ही चलना है, जिन्हें पत्थर फेंकने हैं वो यहां से चले जाएं। यह शांतिपूर्ण आंदोलन है।

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी की परेड के लिए दिल्ली सरकार से 5 लाख झंडे मांगे गए हैं। हम सरकार से राष्ट्र ध्वज मांग रहे हैं। 26 जनवरी को पुलिस का डंडा भी खाली नहीं रहेगा। उसमें तिरंगा लगाया जाएगा। झंडा खाली नहीं रहेगा। आंदोलन से जुड़े युवा किसान उत्साहित हैं। हमें 26 जनवरी को ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाकर दिल्ली जाने से कौन सा कानून रोकेगा यह देखना होगा। किसान ट्रैक्टर से ही राष्ट्रीय झंडा बनाकर दिखाएंगे।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी में शामिल भूपिंदर सिंह मान द्वारा कमेटी से खुद को अलग करने का पत्र वायरल होने के बाद राकेश टिकैत ने कहा कि भूपिंदर सिंह मान द्वारा कमेटी में बने रहना चाहिए, तभी तो वह कृषि कानूनों पर अपनी राय सुप्रीम कोर्ट में कमेटी के माध्यम से रख पाएंगे।

ज्ञात हो कि केन्द्र सरकार सितम्बर में पारित किए तीन नए कृषि कानूनों को कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार के तौर पर पेश कर रही है, वहीं प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आशंका जताई है कि नए कानूनों से एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी और वे बड़े कॉरपोरेट पर निर्भर हो जाएंगे।

मीरांपुर इलाके में पक्षियोें की मौत से दहशत


 

मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में पक्षियों की मौत के बाद बर्ड फ्लू की आशंका से लोगों में दहशत है।

कुतुबपुर इलाके में गत शाम ग्रामीणों ने देखा कि काफी संख्या में पक्षी मृत पडे थे। सडक पर मृत पक्षियों के पडे मिलने से वहां दहशत रही। बर्ड फ्लू की आहट की आशंका के चलते ग्रामीणों से सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके से 8 पक्षियों के शव को कब्जे में लेकर फाॅरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। बताया गया है कि आज सुबह गांव कुतुबपुर के ग्रामीणों ने सडक पर मरे हुए कौवे देखे। इसके बाद ग्रामीणों ने देखा कि पेडो पर भी मरे हुए कौवे लटके हुए थे। ग्रामीणों जिला मुख्यालय पर अधिकारियो को मामले की सूचना दी। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को गांव पहुंचे। पशु चिकित्सा विभाग के कर्मियों ने आठ कौवों के शवों को अपने कब्जे में लेकर फाॅरेंसिक जांच के लिए भेज दिया और बाकी बचे कौवों के शवों को गडढा खोदकर दबवा दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

अब कसेगा भूमाफिया पर शिकंजा, डीएम ने किया धरा एप लांच



मुजफ्फरनगर। एन्टी भूमाफियाओं के विरुद्ध प्रदेश का पहला धरा ,नाम का ऐप मुजफ्फरनगर में लॉन्च किया गया। 

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने प्रेस वार्ता कर ऐप के बारे में जानकारी दी।डीएम मुजफ्फरनगर सेल्वा कुमारी जे ने उक्त ऐप लांच किया करते हुए बताया कि एन्टी भूमाफिया ऐप लॉन्च होने से शासकीय व ग्राम सभा की जमीन की ऐप के जरिये निगरानी होगी। पुलिस को भी जमीन संबंधित शिकायतों में लांच हुए ऐप का लाभ होगा। धरा ऐप में तहसील से उपलब्ध राजस्व ग्रामो के डिजिटल नक्शे को भी इस सॉफ्टवेयर  में डाला जाएगा। धरा ऐप के जरिये सरकारी भूमि पर किये जाने वाले बैनामो पर लगेगी रोक। इस मौके पर एडीएम प्रसासन अमित कुमार,एडीएम फाइनेंस आलोक कुमार,एमडीए सचिव महेंद्र कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह सहित प्रसासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बेगराजपुर में कोरोना मरीज ने अस्पताल की छत से कूदकर की आत्महत्या


मुजफ्फरनगर । कोरोना के मरीज द्वारा अस्पताल की छत से कूदकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

मिली जानकारी के अनुसार मसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर मे स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज मे विद्युत कर्मचारी का कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इलाज चल रहा था बताया जा रहा है कि अस्पताल के स्टाफ द्वारा मरीज के इलाज में लापरवाही बरती जा रही थी l जिससे आहत मरीज ने अस्पताल की पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली l मृतक पचैंडा रोड निवासी राजकुमार था। उसका कोविड पेशेंट के रूप में इलाज चल रहा था। पचास वर्षीय राजकुमार को आठ जनवरी को यहां भर्ती कराया गया था। परिजनों को जैसे ही इसकी सूचना मिली परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया l इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस भी मौके पर मौजूद है l

भीषण कोहरे में लिपटी सुबह


मुजफ्फरनगर । भीषण कोहरे में लिपटी सुबह में मकर संक्रांति का आगमन हुआ। आसमान पर कोहरे की मोटी चादर के कारण सूर्य देव के अंतर्ध्यान रहने के साथ चली ठंडी हवा से ठिठुरन बढ़ने से लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया ।

पूरे उत्तर-भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे गिर चुका है। ठंड में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं बर्फबारी तो कहीं कोहरे का कहर जारी है। जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में आठ वर्षों में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी घने कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राजस्थान के गंगानगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले 3-4 दिनों के दौरान शुष्क उत्तर / उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रसार के कारण न्यूनतम तापमान उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

मकर संक्रांति पर करेंगे ये तो बरसेगी सूर्य और शनि दोनों की कृपा


 मकर संक्रांति विशेष 14,01,2021

🔸🔸🔹🔹🔸🔸🔹️🔸️🔸️🔹️🔸️🔸️

मकर संक्रांति का पौराणिक महत्व

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पुण्यकाल 08:30 ए एम से 10:51 पी एम

शास्त्रों के अनुसार, दक्षिणायण को देवताओं की रात्रि अर्थात् नकारात्मकता का प्रतीक तथा उत्तरायण को देवताओं का दिन अर्थात् सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। इसीलिए इस दिन जप, तप, दान, स्नान, श्राद्ध, तर्पण आदि धार्मिक क्रियाकलापों का विशेष महत्व है। ऐसी धारणा है कि इस अवसर पर दिया गया दान सौ गुना बढ़कर पुन: प्राप्त होता है। इस दिन शुद्ध घी एवं कम्बल का दान मोक्ष की प्राप्ति करवाता है।


मकर संक्रांति से अग्नि तत्त्व  की शुरुआत होती है और कर्क संक्रांति से जल तत्त्व की. इस समय सूर्य उत्तरायण होता है अतः इस समय किये गए जप और दान का फल अनंत गुना होता है मकर संक्रान्ति के अवसर पर गंगास्नान एवं गंगातट पर दान को अत्यन्त शुभ माना गया है। इस पर्व पर तीर्थराज प्रयाग एवं गंगासागर में स्नान को महास्नान की संज्ञा दी गयी है। सामान्यत: सूर्य सभी राशियों को प्रभावित करते हैं, किन्तु कर्क व मकर राशियों में सूर्य का प्रवेश धार्मिक दृष्टि से अत्यन्त फलदायक है। यह प्रवेश अथवा संक्रमण क्रिया छ:-छ: माह के अन्तराल पर होती है। भारत देश उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। मकर संक्रान्ति से पहले सूर्य दक्षिणी गोलार्ध में होता है अर्थात् भारत से अपेक्षाकृत अधिक दूर होता है। इसी कारण यहाँ पर रातें बड़ी एवं दिन छोटे होते हैं तथा सर्दी का मौसम होता है। किन्तु मकर संक्रान्ति से सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध की ओर आना शुरू हो जाता है। अतएव इस दिन से रातें छोटी एवं दिन बड़े होने लगते हैं तथा गरमी का मौसम शुरू हो जाता है। दिन बड़ा होने से प्रकाश अधिक होगा तथा रात्रि छोटी होने से अन्धकार कम होगा। अत: मकर संक्रान्ति पर सूर्य की राशि में हुए परिवर्तन को अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होना माना जाता है। प्रकाश अधिक होने से प्राणियों की चेतनता एवं कार्य शक्ति में वृद्धि होगी।

          

मकर संक्रांं‍ति पूजा व‍िध‍ि

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

भविष्यपुराण के अनुसार सूर्य के उत्तरायण के दिन संक्रांति व्रत करना चाहिए। पानी में तिल मिलाकार स्नान करना चाहिए। अगर संभव हो तो गंगा स्नान करना चाहिए। इस द‍िन तीर्थ स्थान या पवित्र नदियों में स्नान करने का महत्व अधिक है।इसके बाद भगवान सूर्यदेव की पंचोपचार विधि से पूजा-अर्चना करनी चाहिए इसके बाद यथा सामर्थ्य गंगा घाट अथवा घर मे ही पूर्वाभिमुख होकर यथा सामर्थ्य गायत्री मन्त्र अथवा सूर्य के इन मंत्रों का अधिक से अधिक जाप करना चाहिये।


मन्त्र 👉  १- ऊं सूर्याय नम: ऊं आदित्याय नम: ऊं सप्तार्चिषे नम:


२-  ऋड्मण्डलाय नम: , ऊं सवित्रे नम: , ऊं वरुणाय नम: , ऊं सप्तसप्त्ये नम: , ऊं मार्तण्डाय नम: , ऊं विष्णवे नम: 


पूजा-अर्चना में भगवान को भी तिल और गुड़ से बने सामग्रियों का भोग लगाएं। तदोपरान्त ज्यादा से ज्यादा भोग प्रसाद बांटे।


इसके घर में बनाए या बाजार में उपलब्ध तिल के बनाए सामग्रियों का सेवन करें। इस पुण्य कार्य के दौरान किसी से भी कड़वे बोलना अच्छा नहीं माना गया है। 


मकर संक्रांति पर अपने पितरों का ध्यान और उन्हें तर्पण जरूर देना चाहिए।


राशि के अनुसार दान योग्य वस्तु

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 गुड़, मूंगफली दाने एवं तिल का दान करें। 

वृषभ🐂 सफेद कपड़ा, दही एवं तिल का दान करें। 

मिथुन👫 मूंग दाल, चावल एवं कंबल का दान करें। 

कर्क🦀 चावल, चांदी एवं सफेद तिल का दान करें। 

सिंह🦁 तांबा, गेहूं एवं सोने के मोती का दान करें। 

कन्या👩 खिचड़ी, कंबल एवं हरे कपड़े का दान करें। 

तुला⚖️ सफेद डायमंड, शकर एवं कंबल का दान करें। 

वृश्चिक🦂 मूंगा, लाल कपड़ा एवं तिल का दान करें। 

धनु🏹 पीला कपड़ा, खड़ी हल्दी एवं सोने का मोती दान करें। 

मकर🐊 काला कंबल, तेल एवं काली तिल दान करें। 

कुंभ🍯 काला कपड़ा, काली उड़द, खिचड़ी एवं तिल दान करें। 

मीन🐳 रेशमी कपड़ा, चने की दाल, चावल एवं तिल दान करें।

    

कुछ अन्य उपाय

〰️〰️〰️〰️〰️

सूर्य और शनि का सम्बन्ध इस पर्व से होने के कारण यह काफी महत्वपूर्ण है

👉  कहते हैं इसी त्यौहार पर सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने के लिए आते हैं

👉 आम तौर पर शुक्र का उदय भी लगभग इसी समय होता है इसलिए यहाँ से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है

👉 अगर कुंडली में सूर्य या शनि की स्थिति ख़राब हो तो इस पर्व पर विशेष तरह की पूजा से उसको ठीक कर सकते हैं

👉 जहाँ पर परिवार में रोग कलह तथा अशांति हो वहां पर रसोई घर में ग्रहों के विशेष नवान्न से पूजा करके लाभ लिया जा सकता है

👉 पहली होरा में स्नान करें,सूर्य को अर्घ्य दें

👉 श्रीमदभागवद के एक अध्याय का पाठ करें,या गीता का पाठ करें

👉 मनोकामना संकल्प कर नए अन्न,कम्बल ठ घी का दान करें

👉 लाल फूल और अक्षत डाल कर सूर्य को अर्घ्य दें

👉 सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें

मंत्र  "ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः"

👉 संध्या काल में अन्न का सेवन न करें

👉 तिल और अक्षत डाल कर सूर्य को अर्घ्य दें

👉 शनि देव के मंत्र का जाप करें

👉 मंत्र  "ॐ प्रां प्री प्रौं सः शनैश्चराय नमः"

-👉 घी,काला कम्बल और लोहे का दान करें।

🔹️🔹️🔸️🔹️🔹️🔸️🔹️🔹️🔸️🔹️🔹️🔸️🔹️🔹️🔸️🔹️🔹️

आज का पंचांग और राशिफल 14 जनवरी 2021

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 

⛅ *दिनांक 14 जनवरी 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - प्रतिपदा सुबह 09:01 तक तत्पश्चात द्वितीया*

⛅ *नक्षत्र - श्रवण 15 जनवरी प्रातः 05:05 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*

⛅ *योग - वज्र रात्रि 10:06 तक तत्पश्चात सिद्धि*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:10 से शाम 03:33 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:19* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:15* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - मकर संक्रांति (पुण्यकाल सुबह 08:16 से शाम 04:16 तक) चन्द्र दर्शन, हरिद्वार कुंभ स्नान*

 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *उत्तरायण / सूर्य मंत्र* 🌷

🙏🏻 *इसका जप करें । वो ब्रह्मवेत्ता महाव्याधि और भय, दरिद्रता और पाप  से मुक्त हो जाता है ।*

🌞 *सूर्य देव का मूल मंत्र है --*

🌷 *ॐ ह्रां ह्रीं सः सूर्याय नमः ।*

🙏🏻 *ये पद्म पुराण में आता है ....*

🌞 *सूर्य नमस्कार करने से ओज, तेज और बुद्धि की बढोत्तरी होती है |*

🌷 *ॐ सूर्याय नमः ।*

🌷 *ॐ रवये नमः ।*

🌷 *ॐ भानवे  नमः ।*

🌷 *ॐ  खगाय नमः ।*

🌷 *ॐ अर्काय नमः ।*

🙏🏻 *सूर्य नमस्कार करने से आदमी ओजस्वी, तेजस्वी और बलवान बनता है इसमें प्राणायाम भी हो जाते हैं ।*

💥 *विशेष -14 जनवरी 2021 गुरुवार को मकर संक्रांति (पुण्यकाल : सुबह 08:16 से शाम 04:16 तक ) है ।

           🌞 *~ हिन्दू - पंचांग ~* 🌞


🌷 *मकर संक्रांति* 🌷

🌷 *नारद पुराण के अनुसार*

*“मकरस्थे रवौ गङ्गा यत्र कुत्रावगाहिता । पुनाति स्नानपानाद्यैर्नयन्तीन्द्रपुरं जगत् ।।”*

🌞 *सूर्य के मकर राशिपर रहते समय जहाँ कहीं भी गंगा में स्नान किया जाय , वह स्नान आदि के द्वारा सम्पूर्ण जगत्‌‍ को पवित्र करती और अन्त में इन्द्रलोक पहुँचाती है।* 

🌷 *पद्मपुराण के सृष्टि खंड अनुसार मकर संक्रांति में स्नान करना चाहिए। इससे दस हजार गोदान का फल प्राप्त होता है। उस समय किया हुआ तर्पण, दान और देवपूजन अक्षय होता है।*

🌷 *गरुड़पुराण के अनुसार मकर संक्रान्ति, चन्द्रग्रहण एवं सूर्यग्रहण के अवसर पर गयातीर्थ में जाकर पिंडदान करना तीनों लोकों में दुर्लभ है।* 

👉🏻 *मकर संक्रांति के दिन लक्ष्मी प्राप्ति व रोग नाश के लिए गोरस (दूध, दही, घी) से भगवान सूर्य, विपत्ति तथा शत्रु नाश के लिए तिल-गुड़ से भगवान शिव, यश-सम्मान एवं ज्ञान, विद्या आदि प्राप्ति के लिए वस्त्र से देवगुरु बृहस्पति की पूजा महापुण्यकाल / पुण्यकाल में करनी चाहिए।*

👉🏻 *मकर संक्रांति के दिन तिल (सफ़ेद तथा काले दोनों) का प्रयोग तथा तिल का दान विशेष लाभकारी है। विशेषतः तिल तथा गुड़ से बने मीठे पदार्थ जैसे की रेवड़ी, गजक आदि। सुबह नहाने वाले जल में भी तिल मिला लेने चाहिए।*

🌷 *विष्णु पुराण, द्वितीयांशः अध्यायः 8 के अनुसार*

*कर्कटावस्थिते भानौ दक्षिणायनमुच्यते । उत्तरायणम्प्युक्तं मकरस्थे दिवाकरे ।।*

🌞 *सूर्य के ‪‎कर्क‬ राशि में उपस्थित होने पर ‪‎दक्षिणायन‬ कहा जाता है और उसके ‪मकर ‬राशि पर आने से ‪उत्तरायण‬ कहलाता है ॥*

🌷 *धर्मसिन्धु के अनुसार*

*तिलतैलेन दीपाश्च देया: शिवगृहे शुभा:। सतिलैस्तण्डुलैर्देवं पूजयेद्विधिवद् द्विजम्।। तस्यां कृष्ण तिलै: स्नानं कार्ये चोद्वर्त्नम तिलै: . तिला देवाश्च होतव्या भक्ष्याश्चैवोत्तरायणे*

👉🏻 *उत्तरायण के दिन तिलों के तेल के दीपक से शिवमंदिर में प्रकाश करना चाहिए , तिलों सहित चावलों से विधिपूर्वक शिव पूजन करना चाहिए. ये भी बताया है की उत्तरायण में तिलों से उबटन, काले तिलों से स्नान, तिलों का दान, होम तथा भक्षण करना चाहिए .*

🌞 *अत्र शंभौ घृताभिषेको महाफलः . वस्त्रदानं महाफलं*

👉🏻 *मकर संक्रांति के दिन महादेव जी को घृत से अभिषेक (स्नान) कराने से महाफल होता है . गरीबों को वस्त्रदान से महाफल होता है .*

🌞 *अत्र क्षीरेण भास्करं स्नानपयेव्सूर्यलोकप्राप्तिः*

👉🏻 *इस संक्रांति को दूध से सूर्य को स्नान करावै तो सूर्यलोक की प्राप्ति होती है .*

🌷 *नारद पुराण के अनुसार “क्षीराद्यैः स्नापयेद्यस्तु रविसंक्रमणे हरिम् । स वसेद्विष्णुसदने त्रिसप्तपुरुषैः सह ।।”*

🌞 *जो सूर्यकी संक्रान्तिके दिन दूध आदिसे श्रीहरिको नहलाता है , वह इक्कीस पीढ़ियोंके साथ विष्णुलोक में वास करता है।*


📖🌸🙏🏻मेष 

आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने की ओर इशारा कर रहा है। आज अपने बिजनेस में कुछ नई तरकीबें लड़ाएं, लाभ होगा। दिन की शुरुआत में आप अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे और आप की इनकम ठीक-ठाक रहेगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति में परिवर्तन होगा। खर्चों में तेजी आएगी। थोड़ी मानसिक चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। खुद की सेहत का ध्यान रखें। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने काम के साथ-साथ दूसरों की मदद हो सके, ऐसा भी कुछ करने की सोचेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन में भी आज प्रिया के साथ वक्त बिताने के अच्छे मौके मिलेंगे

वृष 

आपके लिए आज का दिन बढ़िया होगा। परिवार के साथ साथ अपनी निजी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी संपत्ति को खरीदने का विचार बना सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांस से भरपूर रहेगा। एक दूसरे के साथ घर की जरूरत का कोई सामान खरीदने की बात होगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में भी आपको प्रिय के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा

मिथुन 

 आपके लिए आज का दिन मध्यम तौर पर फलदायक रहेगा। आज किसी भी तरह की यात्रा पर जाने से बचें। दोपहर बाद अपने परिवार वालों के साथ वक्त बिताएंगे। घर की जरूरतों को समझेंगे। काम के सिलसिले में आपको अपनी मेहनत पर ही निर्भर रहना होगा। किसी दूसरे पर निर्भरता गलत होगी। उसके बावजूद अल्प फल की प्राप्ति होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। एक दूसरे पर विश्वास जमेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आपके रिश्ते में रोमांस की बढ़ोतरी होगी। 

कर्क 

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। खर्चों में कमी आएगी। काम के सिलसिले में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा मेहनत करें और दूसरों के मामलों में टांग ना अड़ाएं। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। एक दूसरे से प्रेम पूर्ण स्थिति में रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को किसी बात की खुशी होगी। आपके प्रिय से आप की बातचीत बढ़ेगी।

सिंह

आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपका खुद पर विश्वास रहेगा और अपनी खुद की कार्य क्षमता को मजबूती देने के लिए आप और कुछ बड़ा सोचेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी और खर्चे लिमिट में रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण स्थितियों में रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय पर किसी बात को लेकर संदेह हो सकता है। अच्छा यही होगा कि आपसी बातचीत से मामले निपटाएं। काम के सिलसिले में अपना काम दिखाने का मौका मिलेगा और तारीफ मिलेगी। 

कन्या 

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। दोपहर तक आप थोड़े चिंतित रहेंगे। कुछ परेशानियाँ आपको सताएंगी। दोपहर बाद आपकी स्थिति मजबूत हो जाएगी। खुद की बातों को पूरा करने का समय आ गया है। दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में अपनी बुद्धि को प्रयोग करके अच्छा फायदा उठाएंगे। गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ेगी और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज का दिन आरामदायक रहेगा। एक दूसरे के साथ खूब प्यार भरी बातें करेंगे और अपने रिश्ते को नयापन देंगे, जिससे दोनों खुश होंगे।

तुला 

आपके लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। दोपहर तक आपकी स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन दोपहर बाद इनकम में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं और आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। खर्चे इतने ना बढ़ें कि आपको बाद में समस्या हो इसलिए अभी से वित्त का नियंत्रण करें। सेहत के मामले में दिन कमजोर रहेगा। इसलिए खान-पान पर ध्यान दें। परिवारिक जिम्मेदारियों को निभाएंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय के गुस्से से दो चार होना पड़ेगा। 

वृश्चिक 

आज का दिनमान आपके लिए अच्छा है। आप अपने काम में पूरी ईमानदारी से अपना योगदान देंगे और दोपहर बाद आपकी इनकम में जबरदस्त तेजी आएगी। व्यापार में प्रॉफिट के अच्छे योग बन रहे हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्राओं को फिलहाल टाल दें। गृहस्थ जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसके बावजूद भी आप का एक दूसरे पर भरोसा बना रहेगा। 

धनु 

आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। अचानक से काम के सिलसिले में कुछ अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। कुछ ऐसी स्थितियां बनेंगी जिनकी आपको उम्मीद नहीं थी लेकिन वह आपके फायदे में रहेंगे इसलिए आप खुश रहेंगे। मन हर्षित होगा। परिवार में भी हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय को खुश करने के लिए काफी कोशिशें करनी पड़ेंगी। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इनकम के लिए ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे। 

मकर 

आज का दिन आपको कोई ना कोई खुशी देकर जाएगा। दिन की शुरुआत में कोई बड़ा काम हाथ में ना लें। दोपहर बाद स्थितियां बदलेंगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज काफी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा और आप अपने रिश्ते में मजबूती महसूस करेंगे। एक दूसरे से प्रेम रहेगा।

कुंभ

आज का दिनमान आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दोपहर तक का समय पूरी तरह से आपके पक्ष में दिखाई देगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी लेकिन दोपहर बाद कोई बड़ा काम हाथ में ना लें। इनकम में गिरावट आ सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। बेवजह की चिंता परेशान कर सकती हैं। गृहस्थ जीवन शांति पूर्ण रहेगा। एक दूसरे के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज अपने प्रिय के लिए कोई खास शॉपिंग कर सकते हैं।

मीन 

 आपके लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको सुदूर क्षेत्रों से भी लाभ होगा लेकिन नौकरीपेशा लोगों को आज अपना ज्यादा पसीना बहाना पड़ेगा और उसके अनुपात में आपको फल थोड़ा कम ही मिलेगा। फिर भी हिम्मत ना हारें। काम और मेहनत करते रहें। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने मन की बातें करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनाव से बाहर निकलेगा और एक दूसरे के लिए कुछ अच्छी प्लानिंग करेंगे ताकि सरप्राइस देकर रिश्ते को और भी खूबसूरत बनाया जा सके


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है।



14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 




 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

बुधवार, 13 जनवरी 2021

सरकारी आयोजन में रालोद समर्थकों ने जमकर मचाया हंगामा


 मुजफ्फरनगर । खतौली में आयोजित किसान मेले में रालोद समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और कुर्सियों को उलट पलट दिया। 

आज आयोजित मेले में विकास खंड अधिकारी पवन विश्वकर्मा द्वारा प्रमाण पत्रों का वितरण शुरू ही हुआ था कि रालोद पार्टी के करीब बीस पच्चीस कार्यकर्ता मेले में घुस गए। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने माइक कब्जाकर मंच से सरकार विरोधी भाषण देना शुरू किया। उन्होने कहा कि पिछले करीब पचास दिनों से देश के किसान दिल्ली बार्डर पर अपने हक के लिए डटे हुए है। 70 किसान अपनी जान भी गवा चुके हैं, लेकिन सरकार पर कोई असर होता नजर नहीं आ रहा है। एक ओर तो किसान बार्डर पर मर रहा है दूसरी ओर सरकार ऐसे मेले का आयोजन कर जश्न मना रही है। रालोद जिलाध्यक्ष की बातें सुनकर नावला निवासी एक किसान ने सरकार पर लगाए आरोपों को निराधार बताया तो रालोद कार्यकर्ताओं ने उसको घेर लिया। कुछ देर तक तो किसान ने रालोद नेताओं की बोलती बंद की, लेकिन उसके बाद कार्यकर्ता किसान पर भडक गए। इस दौरान काफी देर तक हंगामा रहा। रालोद कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में रखी कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। जिससे कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। करीब आधे घंटे चले हंगामे के बाद रालोद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल से निकल गएं। वह जहां से भी गुजरे उन्होंने वहां पर ही तोडफोड की। कार्यालय में लगाए गए कार्यंक्रम के गेट को उखाड दिया। वहां लगे गुब्बारे नीचे डालकर फोड दिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष के साथ ही प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर, विदित मलिक, पंकज राठी, विकास बालियान, राकेश चौधरी, सुधीर भारतीय, दीपक सिवाच, दीपक बालियान, अमित चौधरी, अकुश मलिका, आदेश तोमर आदि कार्यकर्ता कार्यालय में लगे गुब्बारों को तोडते हुए विकास खंड कार्यालय से बाहर निकल कर दिल्ली की ओर कूच कर गएं। हंगामे के दौरान मौजूद विभागीय अधिकारियों ने कार्यक्रम से बाहर निकल कर जान बचाई। कार्यकर्ताओं के जाने के बाद अधिकारियों ने प्रमाण पत्र वितरण किए।

36 बच्चों से हैवानियत कर वीडियो बनाने वाला रिटायर्ड लेखपाल फंसा शिकंजे में


बांदा। हैवानियत पर उतरा एक रिटायर लेखपाल मासूम बच्चों को नशा पिलाकर दुष्कर्म कर उनकी वीडियो बनाता रहा। यही वीडियो अब उसके गले का फंदा बन गयी हैं। 

उक्त हैवान ने एक दो नहीं बल्कि 36 बच्चों के साथ न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि वीडियो बना कर उन्हें ब्लैकमेल भी करता रहा। इससे त्रस्त एक बच्चे ने उसके घर से डीवीआर गायब कर दी और पुलिस तक सबूत के साथ शिकायत कर दी। डीवीआर के वीडियो देखकर पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन रिटायर लेखपाल राम बिहारी राठौर को गिरफ्तार कर उसके घर से मोबाइल व लैपटॉप बरामद किया गया तो उसमें 320 अश्लील वीडियो निकले। पुलिस पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया।

बताया गया है कि कोंच के भगत सिंह नगर का निवासी रिटायर लेखपाल रामबिहारी की पत्नी की मौत हो चुकी है। बच्चे नहीं हैं। मंगलवार देर रात मोहल्ले के दो बच्चों ने उसकी शिकायत दर्ज कराई। बच्चों ने बताया कि राम बिहारी ने काम के बहाने उन्हें अपने घर बुलाया और कोल्डड्रिंक में नशीली दवाएं पिला दीं। होश में आने पर उसने कुकर्म का वीडियो दिखा कर धमकाया। ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण करता रहा। पुलिस ने गिरफ्तार कर लैपटाप और मोबाइल की जांच की तो उसमें रामबिहारी के कुकर्म के तमाम सबूत मिले। पीडि़त बच्चों का मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने अब तक आठ पीडि़त बच्चों को खोज लिया है।

कांग्रेस नेता बोला-15 की उम्र में बच्चे पैदा करने लायक हो जाती हैं लडकियां


भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने के विचार का विरोध करते हुए अजीब तर्क देते हुए कहा है कि 15 साल की उम्र में ही लड़कियां प्रजनन के लायक हो जाती हैं और 18 साल में परिपक्व हो जाती हैं तो शादी की उम्र 21 साल क्यों हो?

सज्जन सिंह वर्मा ने बुधवार को भोपाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा और डॉक्टरों का हवाला देते हुए बच्चे पैदा करने लायक उम्र 15 बता डाला। उन्होंने कहा, ''शादी की उम्र 18 साल है तो कौन सा बड़ा वैज्ञानिक या डॉक्टर हो गया शिवराज की शादी की उम्र 21 करेगा। डॉक्टरों की रिपोर्ट है यह कि बच्चियां 15 साल की उम्र में प्रजनन के उपयुक्त पाईं जाती हैं, तो 18 साल में परिपक्व हो गई बच्ची, यह माना जाता है वैज्ञानिकों से, उसे रहना चाहिए। 21 साल का लॉजिक आप (पत्रकार) बता दो शिवराज की तरफ से।''

मायावती के जन्मदिवस के नाम पर अवैध वसूली


 मुजफ्फरनगर । पूर्व बसपा जिला अध्यक्ष कमल गौतम पर  बसपा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि ने बसपा अध्यक्ष मायावती के जन्मदिवस के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। 

बसपा जिलाध्यक्ष और सेक्टर प्रभारियों ने कहा कि कमल गौतम बहन जी के जन्म दिवस के नाम पर कर लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं। बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कमल गौतम को 1 साल पहले पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। फिर भी कमल गौतम गांव गांव जाकर बैठक कर लोगों से अवैध वसूली कर रहा है।

किसान मेले व गोष्ठी का आयोजन किया




मुजफ्फरनगर। किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों के माध्यम से किसान कल्याण तथा किसानों की आमदनी को दोगुना करने के अभियान के अन्तर्गत जनपद के आज विकास खण्ड बघरा, चरथावल व खतौली में किसान मेला, गोष्ठी व कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विकास खण्ड चरथावल में किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत आयोजित मेला, गोष्ठी व कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने फीता काटकर किया।  

विकास खण्ड बघरा मंे आयोजित किसान मेले में श्री ए0वी0 राजमौलि आयुक्त सहारनुपर मण्डल सहारनपुर ने कहा कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार कृषक हितार्थ निरन्तर कृषकों की आय को दोगुना करने हेतु प्रतिबद्व है। उन्होने कहा कि  भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निरन्तर किसानों के हितार्थ अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा यह संकल्प किया गया है कि प्रदेश में किसानों की वर्तमान आय को दोगुना करने का प्रयास किया जायेगा। इस संकल्प को पूरा करने हेतु यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में कृषि व कृषि आधारित अन्य गतिविधियों जिनमें पशुपालन, बागवानी, गन्ना इत्यादि तथा कृषि आधारित उद्योग सम्मिलित है, को विकसित कर इन गतिविधियों के माध्यम से किसान कल्याण तथा किसान की आमदनी दुगुना करने का एक अभियान किसान कल्याण मिशन के रूप में चलाया जा रहा है।  जनपद के विकास खण्डों में माननीय जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषि मेले एवं कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। विकास खण्ड बघरा में  ए0वी0 राजमौलि आयुक्त सहारनुपर मण्डल सहारनपुर,  आलोक यादव मुख्य विकास अधिकारी,  दर्शन सिंह राजपूत संयुक्त कृषि निदेशक सहारनपुर मण्डल सहारनपुर,  राकेश बाबू उप निदेशक (कृषि रक्षा) सहारनपुर मण्डल सहारनपुर, जसवीर सिंह उप कृषि निदेशक मुजफ्फरनगर, श्री पी0के0सिंह सह निदेशक कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा श्री सतीश कुमार गौतम खण्ड विकास अधिकारी बघरा रहे।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि विकास खण्ड स्तर पर आयोजित कृषि मेले एवं कृषि प्रदर्शनी में कृषि कल्याण से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता गोष्ठी के साथ-साथ इस क्षेत्र के किसानों के कल्याण से जुडे सभी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों को कृषि विविधीकरण अपनाकर उन्नत खेती करने के लिये प्रेरित किया। जैविक कृषि के लिये प्रेरित करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि जैविक खेती के माध्यम से उत्पादित उत्पादों की मांग शहरों में अधिक रहती है तथा किसान बेहतर प्रबन्धन से अधिक लाभ भी कमा सकते हैं। उन्होंने खेती के अतिरिक्त मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, शहद उद्योग आदि के द्वारा भी आमदनी बढ़ाये जाने के लिये किसान भाइयों को प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत आयोजित इस कार्यक्रम की उपयोगिता के विषय में बताते हुये सभी को प्रेरित किया कि कृषि प्रदर्शनी मे कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, सहकारिता, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, नेडा, विद्युत, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, वन, बाल विकास एवं पुष्टाहार इत्यादि विभाग द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं से सम्बंधित स्टाल लगाये गये है किसान लगाये गये स्टालों से लाभान्वित हों एवं अपनी समस्याओं का निराकरण करायें। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताये गये उपायों को करके कम लागत में अधिक उत्पादन करके लाभान्वित हों।

इस अवसर पर किसानों को विभिन्न लाभार्थी परक योजनाओं के स्वीकृतपत्र/प्रमाण-पत्र का भी वितरण किया गया।  विकास खण्ड चरथावल में मुख्य अतिथि श्री मनीष कुमार गर्ग, मण्डल अध्यक्ष चरथावल मण्डल भाजपा, श्री रवि कुमार पुण्डीर प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख चरथावल रहे। विकास खण्ड चरथावल में दीपक कुमार उप जिलाधिकारी सदर, तुलसीराम प्रजापति खण्ड विकास अधिकारी चरथावल एवं विकास खण्ड खतौली में इन्द्राकान्त द्विवेदी उप जिलाधिकारी खतौली, पवन कुमार विश्वकर्मा खण्ड विकास अधिकारी खतौली आदि उपस्थित रहे।

नई मंडी के व्यापार मंडल ने मनाई ढ़ोल की थाप पर लोहड़ी

 मुजफ्फरनगर l अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर की नई मंडी इकाई द्वारा लोहड़ी का त्यौहार मनाया गया l नई मंडी के बिंदल चौक पर व्यापारियों द्वारा लोहड़ी जलाई गई तथा सभी को लोहड़ी की बधाई दी l इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे उन्होंने सभी को लोहड़ी की बधाई दी इस दौरान इंद्रसेन बिंदल नीरज बंसल हरीश पाहुजा महेश चौहान का मुख्य रूप से योगदान रहा l


डीएम सेल्वा कुमारी जे ने किया रक्तदान


 मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा आज प्रातः जिला चिकित्सालय में जाकर रक्त दान किया गया। उन्होने कहा कि रक्तदान सबसे बडा दान है क्योंकि दान किये गये रक्त से जरूरतमंद लोगो/मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होने कहा कि रक्तदान करने अनेक रोगो को दरकिनार किया जा सकता है। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नही आती। रक्दाताआंे द्वारा दिये रक्त से प्रत्येक वर्ष लाखो मरीजों के जीवन को बचाया जा रहा है। उन्होने कहा कि हर व्यस्क पुरूष व स्त्री रक्त दान कर सकता है। उन्होने कहा कि यू तो सभी प्रकार के दान की महत्ता है किन्तु रक्तदान महा दान है। अनेक परिस्थितियों में जीवन बचाने के लिए रक्त की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रवीण कुमार चोपड़ा ने जिलाधिकारी को प्रमाण पत्र भी दिया।

बड़ा वाहन चोर गिरोह दबोचा


 मुजफ्फरनगर। पुलिस ने एक और शातिर वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए चोरी के काफी वाहन बरामद किए हैं। इनसे पूर्व के कई  संबंधित मुकदमों में कई हजार रुपये सहित अवैध हथियार एवं मोबाइल तथा कई चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।

पुलिस लाइन परिसर में पुलिस पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आज बताया कि यह शातिर चोर चोरी की इन मोटर साइकिलों को दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड आदि राज्यों व आस पास के जनपदों से चोरी करके कटवाते थे तथा उससे मिले रुपयों को आपस में बांट लिया करते थे। आज थाना चरथावल पुलिस द्वारा चोरी के अभियोगों का अनावरण करते हुए दौराने पुलिस कार्यवाही के खुसरोपुर रोड रजवाहे की पुलिया से 02 वाहन चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए शातिर वाहन चोरो के नाम मौहम्मद हसीन पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी महमूद हक रोड बनी सराय थाना कोतवाली जनपद मेरठ व शादाब पुत्र राशिद निवासी ग्राम कुलन्जर थाना सरधना जनपद मेरठ हाल निवासी शहीदों वाली मस्जिद खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर नगर बताया जा रहा है।

पकड़े गए वाहन चोरो के पास से चरथावल पुलिस ने एक चोरी की मोटर साइकिल स्पलेन्डर बिना नम्बर ,एक चोरी की मोटर साइकिल हीरो होण्डा नम्बर, एक चोरी की मोटर साइकिल स्पलेंडर प्लस बिना नम्बर, एक चोरी की मोटर साइकिल स्पलेन्डर, एक चोरी की मोटर साइकिल स्पलैन्डर, एक चोरी की मोटर साइकिल बिना नम्बर व मोटर साइकिलों की तीन नम्बर प्लेट तथा  तमंचे व खोखे आदि बरमाद किए हैं।

झांसी की रानी के सौंदर्यीकरण का अंजू अग्रवाल ने किया शिलान्यास


मुजफ्फरनगर। आज पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा झांसी की रानी पार्क का सौंदर्यीकरण हेतु किया शिलान्यास किया गया।

नगर पालिका बोर्ड द्वारा स्वीकृत झांसी की रानी पार्क का आज पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह द्वारा सभासदों अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बड़े ही धूमधाम से शिलान्यास किया अधिशासी अधिकारी द्वारा नारियल फोड़ा गया। पालिका अध्यक्ष द्वारा संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए गए जल्द से जल्द कार्य को पूरा करें। हम बीच-बीच में आकर इसका निरीक्षण करते रहेंगे। मानक एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। झांसी की रानी पार्क के सौंदर्य करण की सूचना जैसे ही आसपास के दुकानदारों को मिली उन में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने वहां पर आकर पालिका अध्यक्ष की प्रशंसा की और उनका धन्यवाद दिया। व्यापारियों ने कहा चेयरमैन तो पहले भी बहुत आए है,ं मगर जो कार्य आप कर रही हैंआपसे पहले के किसी भी चेयरमैन ने नहीं किए हैं। इस अवसर पर बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा कि झांसी की रानी हमारे देश की नहीं बल्कि दुनिया की बहुत बड़ी योद्धा रही हैं। इतिहास में उनका नाम सुनहरे अक्षरों से लिखा गया है। हम अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं ऐसी शूरवीर वीरांगना की मूर्ति का हम लोगों को सौंदर्यीकरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह, सभासद पति मुनीश कुमार, नरेश खटीक, जेई कपिल कुमार, चीफ इंस्पेक्टर राजीव कुमार, इंस्पेक्टर संजय पुंडीर, कार्यालय अधीक्षक पूरन चंद पाल, अशोक धींगरा, तनवीर आलम, गोपीचंद वरिष्ठ व्यापारी नेता सरदार अमरजीत सिडाना, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी व सूचना अधिकारी एसके बिट्टू समेत पालिका से संबंधित कर्मचारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

श्रीराम मंदिर जागरूकता रैली में उमडा उत्साह


 मुजफ्फरनगर । जीआईसी के मैदान से हजारों की संख्या में इकट्ठे होकर भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जनजागरूकता  मोटरसाइकिल रैली निकाली।

जनपद मुजफ्फरनगर में भी श्री राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद जन जागरूकता धन संग्रह रैली निकाल रही है जिसमें आज हजारों की संख्या में जीआईसी मैदान में इकट्ठे होकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर के सभी मेन बाजारों, कालोनियों से मोटरसाइकिल जन जागरूकता रैली निकाली जिसमें जन जागरूकता रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ और रैली पर फूलों की वर्षा हुई रैली में सबसे आगे पुलिस सुरक्षा व्यवस्था फिर मोटरसाइकिल रैली उसके बाद डीजे व विश्व हिंदू परिषद की महिला कार्यकर्ताओ का मोटरसाइकिल ग्रुप उसके बाद मोटरसाइकिलो की भारी संख्या पर बैठकर सभी कार्यकर्ता और अंत में विश्व हिंदू परिषद का श्री रामचंद्र जी का प्रतीक चिन्ह लगा  सजा धजा हुआ रथ निकला। यह जन जागरूकता रैली जीआईसी मैदान से चलकर महावीर चौक प्रकाश चौक झांसी रानी चौक शिव चौक भगत सिंह रोड हनुमान चौक रुड़की चुंगी बकरा मार्केट नावेल्टी चौराहा अंसारी रोड से होते हुए ब्राह्मण कॉलेज गांधी कॉलोनी द्वारकापुरी नई मंडी जानसठ फ्लाईओवर से होती हुई वापस जीआईसी मैदान महावीर चौक पर संपन्न हुई। इस रैली को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद के ललित माहेश्वरी ठाकुर भूपेंद्र सिंह एडवोकेट सचिन सिंगल कुलदीप गोयल विश्व हिंदू परिषद के ही कुलदीप कुमार विपुल भटनागर, चौधरी अमित प्रमुख सहित हजारों की संख्या में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता व  भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे इस विश्व हिंदू परिषद की जन जागरूकता रैली को निकलवाने में पुलिस की सांसे अटकी हुई थी इसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खुद एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय व सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने मोर्चा संभाला हुआ था ह वही सुरक्षा व्यवस्था में सीओ सिटी कुलदीप सिंह, थाना सिविल लाइन इंचार्ज डीके त्यागी, शहर कोतवाली इंचार्ज अनिल कपरवान, ट्रैफिक इंस्पेक्टर  वीर अभिमन्यु सिंह सहित कई थानों की भारी पुलिस फोर्स के साथ सीआरपीएफ की बटालियन भी सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई थी।

कई नेता भाजपा छोड सपा में शामिल

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने आज सपा के प्रोग्राम की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा, बसपा व कांग्रेस सहित अन्य दलों को छोड़कर सपा में आने का क्रम जारी है आज सपा कार्यालय पर आयोजित प्रोग्राम में कई भाजपा नेताओं के सपा में आने पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

आज सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा जिला महासचिव जिया चौधरी के संचालन में आयोजित सभा मे भाजपा के कद्दावर नेता चौधरी अर्जुन पहलवान पचेन्डा ने अपने अनेक समर्थकों सहित भाजपा को अलविदा कहते हुए सपा में आने की घोषणा की। उनके साथ भाजपा व कांग्रेस को छोड़कर नरेश भारती शेरपुर प्रधान राव हाशिम शाबुल उर्फ विक्रम बागोवली अभिमन्यू चौधरी सँस्कार चौधरी बॉबी कसार आदि अनेक समर्थको ने सपा में आने की घोषणा की।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडबोकेट ने कहा कि सपा का जनाधार हर जाति वर्ग में लगातार बढ़ रहा है आज भाजपा सरकार में फैले भ्र्ष्टाचार रिश्वतखोरी घोटालों व  छात्र नोजवान को नौकरी कारोबार से वंचित करने, बढ़ती बेरोजगारी, किसान मजदूर व्यापारी की दुर्दशा, किसी से छुपी नही है। भाजपा सरकार तानाशाही के चलते पुलिस के जरिये दमनचक्र के जरिये जनता के आक्रोश को नही दबा सकती इसलिए प्रदेश के विकास ओर भाईचारे के लिए जनता सपा की सरकार लाकर मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव को लाने का मन बना चुकी है। जनता की निगाह अब केवल सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर टिकी है वह जनता की नब्ज टटोलकर ही भाजपा छोड़कर अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुए है।

सभा को मुख्यरुप से पूर्व मंत्री उमा किरण सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी सपा महासचिव जिया चौधरी सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल पूर्व मंत्री महेश बंसल  जिला उपाध्यक्ष सोमपाल भाटी असद पाशा सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन नगर महासचिव शलभ गुप्ता एडबोकेट विक्रांत सिंह सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ इसरार अल्वी टीटू पाल रमन शहजाद मेम्बर नरेश भारती प्रधान जियाउद्दीन प्रधान हाशिम ठाकुर शमशाद अहमद शहजाद मैम्बर आदि ने सम्बोधित किया।

मुख्यरुप से पूर्व सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी पूर्व प्रत्याशी राकेश शर्मा जयवीर सिंह सपा नेता गौरव जैन मीर हसन सतबीर बेनीवाल लियाकत अंसारी नईम अंसारी डॉ काजी खुर्रम नवेद रंगरेज फरमान मोनू आमिर डीलर डॉ नूरहसन सलमानी सन्दीप धनगर सत्यदेव शर्मा इरशाद चौहान शाहिद गौड़ आदि मौजूद रहे।

राहुल गोयल ने सुनील बंसल के साथ की शिष्टाचार भेंट


मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष तथा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता राहुल गोयल में लखनऊ में भाजपा की 
मंत्री संगठन मंत्री सुनील बंसल के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनपद के संबंध में विभिन्न जानकारियां उन्हें दी। श्री बंसल ने भाजपा की नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए सभी से एकजुट रहने का आह्वान किया।

मंदिर निर्माण जागरूकता रैली का पं श्रीभगवान शर्मा के नेतृत्व में किया पुष्प वर्षा से स्वागत



मुज़फ्फरनगर । विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने  श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जन जागरूकता अभियान के तहत  मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। 

आज जीआईसी के मैदान से हजारों की संख्या में इकट्ठे होकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जनजागरूकता  मोटरसाइकिल रैली निकाली।  जीआईसी मैदान में इकट्ठे होकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर के सभी मेन बाजारो ,कालोनियों से मोटरसाइकिल जन जागरूकता रैली निकाली जिसमें जन जागरूकता रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ और रैली पर फूलों की वर्षा हुई रैली में सबसे आगे पुलिस सुरक्षा व्यवस्था फिर मोटरसाइकिल रैली उसके बाद डीजे व विश्व हिंदू परिषद की महिला कार्यकर्ताओ का मोटरसाइकिल ग्रुप उसके बाद मोटरसाइकिलो की भारी संख्या पर बैठकर सभी कार्यकर्ता और अंत में विश्व हिंदू परिषद का श्री रामचंद्र जी का प्रतीक चिन्ह लगा  सजा धजा हुआ रथ निकला। यह जन जागरूकता रैली जीआईसी मैदान से चलकर महावीर चौक प्रकाश चौक झांसी रानी चौक शिव चौक भगत सिंह रोड हनुमान चौक रुड़की चुंगी बकरा मार्केट नावेल्टी चौराहा अंसारी रोड से होते हुए ब्राह्मण कॉलेज गांधी कॉलोनी द्वारकापुरी नई मंडी जानसठ फ्लाईओवर से होती हुई वापस जीआईसी मैदान महावीर चौक पर संपन्न हुई। गांधी कालोनी में हनुमान मंदिर के सामने रैली का फूल बरसाकर स्वागत किया। इस दौरान समेंद्र शर्मा, वीरेन्द्र सिंह, भंवर सिंह, रमेश ठाकुर, विक्की, सेठीपाल आदि शामिल रहे।

रेलों में चोरी करने वाले को दो साल की सजा


मुजफ्फरनगर । रेलयात्रियों से चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य व गैंगेस्टर आरोपी रवि कुमार को दो वर्ष की सज़ा व 5 हज़ार का जुर्माना किया गया है। 2018 में रेलवे पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश किया था बाद में उसपर गैंगेस्टर भी लगी थी। 

अभियोजन पक्ष के अनुसार अभियुक्त रवि कुमार कश्यप द्वारा नौशाद के साथ गैंग बना कर रेल यात्रियों से मोबाइल व दूसरे कीमती सामान पर्स आदि की चोरी करने वाले को आज गैंगेस्टर कोर्ट में दो वर्ष की सज़ा व 5 हज़ार रुपये जुर्माना किया गया है। मामले की सुनवाई विशेष अदालत गैंगेस्टर के जज राम सुध सिंह की कोर्ट में हुई अभियोजन की  और से अभियोजन अधिकारी संदीप सिंह ने पैरवी की अभियोजन के अनुसार रेल यात्रियों से चोरी में सक्रिय पाए जाने पर उस पर रेलवे  पुलिस ने गैंगेस्टर लगाई थी। गैंग लीडर नोशाद पहले ही कोर्ट से दंडित किया जा चुका है। 

गैरतलब है कि वर्ष 2018 में रेल यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ थाना प्रभारी जीआरपी मुज़फ्फरनगर    इंदरजीत सिंह  ने किया था। चोरी का सामान बरामद किया था बाद में रवि पर गैंगेस्टर लगाई गई थी।

जिले में आज मिले 27 नए कोरोना पॉजिटिव

 मुजफ्फरनगर । जिले में आज 27 नये कोरोना पॉजिटिव पाए गए । इनमें 14 शहरी क्षेत्र में हैं ।


मकर संक्रांति का महत्व क्या करें दान



सूर्य के मकर राशि में संक्रमण के साथ मकर संक्रांति मनाई जाती है। राशियों की संख्या कुल मिलाकर बारह हैं लेकिन इनमें मेष, मकर, कर्क, तुला जैसी चार राशियां सबसे प्रमुख हैं और जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का यह विशेष पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में  इस दिन को काफी पुण्यदायी माना गया है और मान्यता है कि इस दिन किया जाने वाला दान अन्य दिनों के अपेक्षा कई गुना अधिक फलदायी होता है। इसके साथ ही यदि मकर संक्रांति के इस पर्व को समान्य परिपेक्ष्य में देखा जाये तो इसे मानने का एक और भी कारण है क्योंकि यह वह समय होता है, जब भारत में खरीफ (शीत श्रृतु) के फसलों की कटाई की जाती है और क्योंकि भारत एक कृषि प्रधान देश है इसलिए यह फसलें किसानों के आय तथा जीवनयापन का एक प्रमुख जरिया है। इसीलिए अपने अच्छी फसलों के प्राप्ति के लिए, वह इस दिन का उपयोग ईश्वर को धन्यवाद देने के लिए भी करते हैं। 

लोहडी के साथ मकर संक्रांति उत्सव के साथ खरीफ की नई फसल के स्वागत की तैयारी की जाती है। इसलिए इस त्योहार के दौरान लोगों में काफी प्रसन्नता और उत्साह देखने को मिलता है। इस दिन किसान भगवान से अपनी अच्छी फसलों के लिए आशीर्वाद भी मांगते है। इसलिए इसे फसलों और किसानों के त्योहारों के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग सुबह में सर्वप्रथम स्नान करते हैं और उसके बाद दान कार्य करते हैं।इस दान को सिद्धा के नाम से भी जाना जाता है जिसे ब्राम्हण या किसी गरीब व्यक्ति को दिया जाता है, इसमें मुख्यतः चावल, चिवड़ा, ढुंढा, उड़द, तिल आदि जैसी चीजें होती है।

 हालांकि महाराष्ट्र में इस दिन महिलाएं एक दूसरे को तिल गुढ़ बांटे जाते हैं।   पतंग उड़ाने तथा मौज-मस्ती करने का पर्व भी मकर संक्रांति है।  पश्चिम बंगाल में इस दिन गंगासागर स्थान पर काफी विशाल मेला भी लगता है, जिसमें लाखों के संख्या में श्रद्धालु इकठ्ठा होते हैं। पश्चिम बंगाल में मकर संक्रांति के पर्व पर तिल दिन करने की परम्परा है।

 मकर संक्रांति पर सूर्य धनु राशि को छोड़ कर मकर राशि में प्रवेश कर उत्तरायण में आता है। शास्त्रों के अनुसार यह सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है और इसीलिए इस दिन जप, तप, दान, स्नान का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति परंपरागत रूप से 14 जनवरी या 15 जनवरी को मनाई जाती आ रही है। मकर संक्रांति में ‘मकर’ शब्द मकर राशि को इंगित करता है जबकि ‘संक्रांति’ का अर्थ संक्रमण अर्थात प्रवेश करना है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। एक राशि को छोड़कर दूसरे में प्रवेश करने की इस विस्थापन क्रिया को संक्रांति कहते हैं। शास्त्रों के नियम के अनुसार रात में संक्रांति होने पर अगले दिन भी संक्रांति मनाई जाती है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से अपनी दिशा बदलकर उत्तरायण हो जाता है अर्थात सूर्य उत्तर दिशा की ओर बढ़ने लगता है, जिससे दिन की लंबाई बढ़नी और रात की लंबाई छोटी होनी शुरू हो जाती है। भारत में इस दिन से बसंत ऋतु की शुरुआत मानी जाती है। अतः मकर संक्रांति को उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है। तमिलनाडु में इसे पोंगल नामक उत्सव के रूप में मनाते हैं जबकि कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश में इसे केवल संक्रांति ही कहते हैं। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गुड़ और तिल लगाकर नर्मदा में स्नान करना लाभदायी होता है। इसके बाद दान संक्रांति में गुड़, तेल, कंबल, फल, छाता आदि दान करने से लाभ मिलता है और पुण्यफल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही मकर संक्रांति का यह त्योहार भारत भर में पतंजबाजी के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति  संक्रांति पल 08.03.07 बजे होगा। 

इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से नाराजगी भूलाकर उनके घर गए थे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र नदी में स्नान, दान, पूजा आदि करने से व्यक्ति का पुण्य प्रभाव हजार गुना बढ़ जाता है। इस दिन से मलमास खत्म होने के साथ शुभ माह प्रारंभ हो जाता है।     

राशि के अनुसार दान विशेषदृफलदायी है 

मेष राशिः तांबे की वस्तुओं की दान करना चाहिए। इसके साथ ही आप लाल मसूर की दान भी इस दिन दान कर सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके क्रोध में कमीं आएगी और आप अपने जीवन के फैसलों को पूरी बुद्धिमता के साथ ले सकेंगे।

 वृषभ राशिः चांदी से बनी हुई किसी चीज का दान अवश्य करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके ऐश्वर्य में लगातार वृद्धि होती रहेगी। इसके साथ ही आप सफेद वस्त्रों का दान भी कर सकते हैं।

 मिथुन राशि:  हरी सब्जियों का दान अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही आप पीले वस्त्रों का दान भी कर सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में चल रही सभी प्रकार की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।

 कर्क राशि: सफेद रंग का ऊन अवश्य दान करना चाहिए। इसके साथ ही आप मोती का दान भी कर सकते हैं।यदि आप इस दिन इन चीजों का दान करते हैं तो आपको मानसिक कष्टों में कमीं आएगी।

 सिंह राशि: गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही इन्हें गेहूं का दान करना भी इनके लिए शुभ रहेगा। यदि सिंह राशि के जातक ऐसा करते हैं तो इनके मान- सम्मान में और भी अधिक वृद्धि होगी।

कन्या राशि: मूंग की दाल की खिचड़ी का दान करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको व्यापार में चल रही सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और आपके व्यापार में वृद्धि भी होगी।

 तुला राशि: सात प्रकार के अनाज का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपका स्वास्थय पूरी तरह से ठीक हो जाएगा और आपको कभी भी गंभीर बीमारी का शिकार भी नहीं होना पड़ेगा।

 वृश्चिक राशि: लाल रंग के कपड़ो का दान करें । यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको नौकरी में प्रमोशन की प्राप्ति हो सकती है। इतना ही नहीं लाल वस्त्रों के दान से आपमें सोचने और समझने की शक्ति भी बढ़ेगी।

 धनु राशि: सोने का दान विशेष फलदायी है। ऐसा करने से आपको सूर्यदेव की विशेष कृपा की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही आप इस दिन पीले कपड़ों का दान भी कर सकते हैं।

कुंभ राशि: े घी का दान अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही आपको मंदिर में तिल से बनी चीजों का दान भी अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी परेशानियां पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगी।

 मीन राशि:  चने की दाल का दान अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही यदि आप गुड़ का दान भी कर सकें तो आपके लिए काफी उत्तम रहेगा।

पिता के साथ संबंध खराब हैं उन्हें मकर संक्रांति के दिन काले रंग के कंबल का दान करन चाहिए। ऐसा करने से आपके संबंध अपने पिता के साथ पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। इतना ही नहीं ऐसा करने से आपके और उनके बीच में प्रेम भी बढेगा।

श्रीराम मंदिर के लिए जागरूकता रैली निकाली







मुजफ्फरनगर । जीआईसी मैदान में विश्व हिंदू परिषद कि श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जन जागरूकता रैली की तैयारियां पूरी जीआईसी मैदान में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे तो चेयरमैन अंजू अग्रवाल भी अपनी पुत्र के साथ बाइक पर रैली में शामिल हुई।

भाकियू कार्यकर्ताओं ने शिवचौक पर जलाई कृषि बिल की प्रतियां



मुजफ्फरनगर। आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर देश भर में कृषि बिल के विरोध में शिव चैक पर कृषि बिल की प्रतियां जलाई गई।

शिव चैक पर भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कृषि बिल की प्रतियां जलाई गई । भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि जब तक कृषि बिल वापस नहीं होगा, तब तक किसान यूनियन का विरोध जारी रहेगा। इसी कड़ी में आज कृषि बिल कि प्रतियां जलाई गई हैं। कृषि बिल की प्रतियां जलाने में मीडिया प्रभारी शक्ति सिंह महानगर, अध्यक्ष शाहिद आलम व राशिद कुरैशी सहित दर्जनों भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

स्कूल संचालकों ने विद्यालय खोलने एवं बंद रहने विद्युत बिल की छूट को लेकर दिया ज्ञापन

 




 मुजफ्फरनगर l


डीएम कार्यालय पर आज एफलाइटिड स्कूल एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के दर्जनों स्कूल संचालकों ने बताया कि कोविड-19 का अत्यधिक प्रभाव शिक्षण संस्थाओं पर पड़ रहा है जिससे विद्यालय में शिक्षा का बुरा असर पड़ रहा है दूसरी ओर स्कूल संचालक भी इस वक्त आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं शिक्षण संस्थाओं के बंद होने के कारण अध्यापकों का वेतन विद्युत बिल आदि का खर्च बढ़ता जा रहा है उपरोक्त खर्चों के नियंत्रण करने के लिए अतिरिक्त फंड भी नहीं है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्थिति और भी गंभीर है विद्यालय के कारण बैंक कर्मी स्कूल संचालकों को भय दिखा रहे हैं हम चाहते हैं कि सर्वप्रथम बेसिक व जूनियर स्कूलों को खोलने की अनुमति प्रदान करें जिससे विद्यालय में बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने से बच जाए आदि मांगों को लेकर एक ज्ञापन जिला अधिकारी के नाम दिया गया ज्ञापन देने वालों में प्रवेंद्र दहिया रविंद्र सिवाच कुलदीप सुभाष चंद्र पाल सिंह चंद्रवीर सिंह सुरेश चंद्र त्यागी अनिल शास्त्री सुधीर विद्वान विकास बालियान सन्नी मलिक अनिल आर्य मोहम्मद सौभान सुरेश पाल पाल सिंह पुंडीर यशवीर राणा आदि दर्जनों स्कूल संचालक मौजूद रहे




मंगलवार, 12 जनवरी 2021

मेरठ में राममंदिर जन जागरण रैली पर पथराव व मारपीट

 मेरठ । परतापुर थाना क्षेत्र के गांव गून में राममंदिर निर्माण की जनजागरण रैली के दौरान रालोद समर्थकों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। रैली पर पथराव करने का आरोप है, जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दो लोग चोटिल हुए हैं। पुलिस फोर्स ने पहुंचकर माहौल काबू किया। घटना के बाद तनाव है। 

भाजपा के मंडल अध्यक्ष विनोद जिंदल के अनुसार, पार्टी कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर जनजागरण रैली निकाल रहे थे। जैसे ही यह रैली काजमाबाद गून गांव में पहुंची, कुछ लोगों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। आरोप है कि यह लोग राष्ट्रीय लोकदल से जुड़े हुए थे। पथराव में डीजे, कार, स्कूटी सहित कई वाहनों के शीशे टूट गए।

दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना था कि एक महिला के शव का अंतिम संस्कार होने के कारण जनजागरण यात्रा में शामिल लोगों से डीजे बंद करने का अनुरोध किया गया। इसे लेकर विवाद हुआ।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...