सोमवार, 11 जनवरी 2021

तर्क पर बात करें किसान नेता : अशोक बालियान


मुजफ्फरनगर। देश की राजधानी दिल्ली में किसान लगभग डेढ़ माह से आंदोलनरत है। एक तरफ़ कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान आंदोलन में सरकार के साथ वार्ता के लिए आने वाले किसान नेता कृषि सुधार के लिए बनाए गये तीनों क़ानूनों को रद्द करने की ज़िद पर अड़े रहते है।सरकार चाहती है कि किसान नेता तीनों कृषि क़ानूनों के एक-एक क्लॉज़ पर तर्क व तथ्यों के साथ बात करें। 

इन वार्ताओं में बैठक के दौरान जब सरकार तीनों क़ानूनों के एक-एक प्रावधान पर तर्क व तथ्यों के साथ बातचीत करने को कहती है तो बैठक में शामिल किसान नेता या तो मौन धारण कर लेते है या पीठ फेर लेते है।और क़ानूनों के प्रावधानों  पर तर्क व तथ्यों के साथ बात करने से मना कर देते है।

       किसान नेताओं का कहना है कि सरकार क़ानूनों में तर्क व तथ्यों के आधार संशोधन की बात कर रही है, परन्तु हम क़ानून वापस लेने के अलावा कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे, हम तर्क व तथ्यों पर बात नही करेंगे।

     पंजाब के कुछ किसान नेताओं ने यह भी कहा है कि हम सुप्रीम कोर्ट की बात भी नही मानेगे। उन्होंने यह भी कहा कि हम कृषि विशेषज्ञों की समिति बनाने के सरकार के प्रस्ताव पर भी सहमत नही होंगे और न किसी की मध्यस्था भी स्वीकार नही है। इससे लगता है कि पंजाब के ये कुछ किसान नेता देश के किसानों के वास्तविक हितैषी नही है।

       भारत में आजादी के बाद सबसे अधिक उपेक्षा कृषि व ग्रामीण सेक्टर की हुई है।किसान परिवार में जन्म लेने के कारण मेरा चिंतन कृषि व ग्रामीण सेक्टर के लिए रहा है। मेरे मन में किसान आन्दोलन पर एक किताब लिखने का विचार आया। मेरा कभी लेखन का कार्य नहीं रहा था, फिर भी मेने  किसान आन्दोलन पर एक किताब लिखने  का कार्य शुरू किया।

        चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने भारत में किसान आन्दोलन को एक नई पहचान दी और किसान आन्दोलन को दुनिया के स्तर पर ले जाकर उनकी मांगो को विश्व के सामने रखा। मुझे भी किसान आन्दोलन में भारत के विभिन राज्यों व दुनिया के अनेको देशो में जाने का मौका मिला। मेने आपनी इस पुस्तक में  किसान आन्दोलन में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की भूमिका पर प्रकाश डाला था।मुझे उम्मीद है कि किसान इस पुस्तक को पढ़ कर आपनी उपेक्षा के प्रति जागरूक होंगे। मेरी इस पुस्तक का विमोचन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच .डी.देवगोडा ,उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री रोमेश भंडारी,किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत  व शाही इमाम श्री अब्दुल्ला बुखारी  सहित अनेक गणमान्य लोगो के कर कमलो से हुआ था।

   चौधरी टिकैत साहब हमेशा वार्ता से समस्याओं को हल करने विश्वास रखते थे। उन्होंने हमेशा अपने नेतृत्व में सामूहिक विचार-विमर्श के साथ आंदोलन चलाये है। हम इस आंदोलन में नेतृत्व कर रहे नेताओं से भी कहना चाहते है कि वे तर्क व तथ्यों के साथ तीनों कृषि सुधार के क़ानूनों पर वार्ता करें क्योंकि एक बड़ा वर्ग इन क़ानूनों को कृषि की उन्नति के लिए उचित मानता है।क़ानून में संशोधन की गुंजाइश हमेशा रहती है। इसलिए यदि इन क़ानूनों में कोई प्रावधान किसान के हित का नही है तो उस पर संशोधन का प्रस्ताव रखा जा सकता है। 

      न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर कृषि उपज न बिके,इसके लिए वार्ता होनी आवश्यक है,क्योंकि यह माँग उचित है। आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का बयान आया है कि वार्ता में शामिल कुछ किसान नेता वार्ता में सहमति होने पर अड़चन डालते है जो उचित नही है। भारतीय किसान यूनियन देश का सबसे बड़ा किसान संगठन है इसलिए उसे इन सब बातों पर विचार करना चाहिए।

बुलंदशहर शराब कांड के आरोपी समेत दो शव और भारी मात्रा में शराब बरामद


 ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक साइट फाइव में रविवार की देर रात जहरीली शराब बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। फैक्ट्री में दो लाशें से भी मिली हैं। जिनमें से एक बुलंदशहर के जहरीली शराब कांड का आरोपी भी है। दूसरी लाश उसके सहयोगी की है। बुलंदशहर पुलिस ने यहां छापा मारा, जिसके बाद खुलासा हुआ। इस फैक्ट्री से 36 पेटी शराब भी जब्त की गई है।

ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुलंदशहर पुलिस ने सूचना दी थी। जिसके आधार पर संयुक्त कार्रवाई की गई। यूपीएसआईडीसी की साइट फाइव में प्लॉट नंबर ए-3/13 में यह फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस फैक्ट्री में दाखिल हुई तो वहां 2 लाश मिली हैं। लाशों की पहचान कर ली गई है। एक शव बुलंदशहर में कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव ऊंचा नगर के रहने वाले प्रदीप का है। प्रदीप बुलंदशहर में जहरीली शराब पीकर मरने वाले 6 लोगों से जुड़े मामले में अभियुक्त था। दूसरा व्यक्ति प्रदीप का सहयोगी संतोष था। वह बुलंदशहर में ही अगौता थाना क्षेत्र के गंगावली गांव का रहने वाला था। डीसीपी ने बताया कि फैक्ट्री से 36 पेटी शराब जब्त की गई है। इसकी जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 11 जनवरी 2021

 विज्ञापन 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 11 जनवरी 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - मार्गशीर्ष)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - त्रयोदशी दोपहर 02:32 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

⛅ *नक्षत्र - ज्येष्ठा सुबह 09:10 तक तत्पश्चात मूल*

⛅ *योग - वृद्धि सुबह 08:41 तक तत्पश्चात ध्रुव*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:40 से सुबह 10:03 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:19* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:13* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - मासिक शिवरात्रि*

 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷

 ➡ *12 जनवरी 2021 मंगलवार को दोपहर 12:23 से 13 जनवरी, बुधवार को सुबह 10:29 तक अमावस्या है ।*

🏡 *घर में हर अमावस्या अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अमावस्या* 🌷

🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है (विष्णु पुराण)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷

🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*

🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाऊडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*

🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*

🔥 *आहुति मंत्र* 🔥

🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*

🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*

🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*

🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*

🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*

पंचक

15 जनवरी सायं 5.04 बजे से 20 जनवरी दोपहर 12.37 बजे तक

12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

जनवरी 2021: 

रविवार, 24 जनवरी 2021- पौष पुत्रदा एकादशी


26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत

पौष अमावस्या- बुधवार, 13 जनवरी 2021


दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021



मेष 

आपके आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। भाग्य की वजह से आपको काफी अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों की मेहनत रंग लाएगी और आज अच्छे समाचार मिलेंगे। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव दिख सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा और अपने प्रिय से निकटता बढ़ाने का मौका मिलेगा।

वृष 

आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहने वाला है। ग्रहों की चाल बताती है कि आपको अपनी चिंताओं से बाहर आने की कोशिश करनी होगी, तभी आपके काम बनेंगे नहीं तो आप अपनी सेहत भी बिगाड़ लेंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे कम मेहनत से भी काम बनेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे प्रयास सफल होंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को अपने प्रिय के साथ वक्त बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। 

मिथुन 

आपके लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। अपने दांपत्य जीवन में सुख किस प्रकार बढ़े, इसका ध्यान रखेंगे और जीवन साथी को खुश रखेंगे। पूजा-पाठ में मन लगाएंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कहीं से अच्छा पैसा आएगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ होने के योग बनेंगे। 

कर्क 

ग्रहों की स्थिति का इशारा है कि आज का दिन आपके लिए मध्यम अनुकूल रहेगा। आपकी चिंताएं बढ़ेंगी खर्चे भी बढ़ेंगी। इनकम भी बढ़ेगी, इसलिए एक बैलेंस बनाने की कोशिश करें। मानसिक तौर पर मजबूत होने का प्रयास करेंगे तो काफी फायदे में रहेंगे। गृहस्थ सुख का आनंद लेंगे और प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन रोमांटिक होगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज अपने खास के लिए कोई बढ़िया गिफ्ट लाएंगे।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। कुछ नई बारीकियां ढूंढ लेंगे, जो आपके बहुत काम आएंगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज एक दूसरे के साथ अच्छे पलों का आनंद मिलेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें गृहस्थ जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका अपने काम में मन लगेगा। आपकी सेहत भी सुधरेगी और आज भाग्य आपका साथ देगा। 

कन्या 

आपके लिए आज का दिन मध्यम रहने वाला है। घर परिवार पर आप आज पूरा ध्यान देंगे। अपनी मां जी से अपने दिल की बात कहेंगे। पिताजी पर किसी बात को लेकर गुस्सा कर सकते हैं लेकिन इससे बचने की कोशिश करें। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा। ट्रांसफर के योग बन सकते हैं।गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी खुशी मिलेगी और प्रिय के साथ भविष्य की कोई योजना बनाएंगे, जिससे दिल खुश होगा। उनके साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। 

तुला 

 आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहने वाला है। आज आप अपने दोस्तों और परिवार के छोटे सदस्य के साथ अच्छा समय बिताएंगे। खूब बातें होंगी, जिनसे मन हल्का रहेगा। कोई मानसिक तनाव नहीं होगा। सेहत भी अच्छी रहेगी। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी का व्यवहार परेशानी दे सकता है।प्रेमी युगल के लिए भी आज का दिन थोड़ा कमजोर है। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत कमजोर रहेगी, इसलिए सावधानी रखें और भोजन पर ध्यान दें। 

वृश्चिक 

 आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे। घर में कई बातों को लेकर विचार-विमर्श होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। रोमांस भी भरपूर रहेगा। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन सामान्य बीतेगा। आपका प्रिय कहीं घूमने जाने की जिद पकड़ सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी सेहत में भी सुधार होगा। इन्वेस्टमेंट के बारे में सोचेंगे। 

धनु 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने बारे में भी सोचेंगे और खुद के लिए शॉपिंग करेंगे। इसके अलावा आप ध्यान और प्राणायाम में समय लगाएंगे। सेहत मजबूत रहेगी। धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। खर्चे भी होंगे लेकिन कम। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत जारी रहेगी। निजी जिंदगी और पेशेवर जिंदगी दोनों पर बराबर ध्यान देंगे। 

मकर 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक होगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें और चिंताओं से भी दूर रहने की कोशिश करें। बढ़ते हुए खर्चे आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। काम के सिलसिले में ज्यादा प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन प्यार और रोमांस से भरपूर रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में खुशियां आएगी और जीवनसाथी आपके मन को जीतने की कोशिश करेगा।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ेगी। कहीं से पैसा आएगा, जिससे आप काफी खुश हो जाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों को आज अच्छा गृहस्थ सुख मिलेगा। प्रेमी युगल के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। प्रिय आपकी कोई बात मान लेगा जिससे आप बड़े खुश होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सभी मिलजुल कर रहेंगे। आज अपनी सेहत का ध्यान रखें क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं। 

मीन आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे, जिससे उसमें अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार के लोगों का भी साथ मिलेगा जिससे आप काफी हर्षित होंगे। दांपत्य सुखों का आनंद उठाएंगे। अपने परिवार वालों से और मित्रों और पड़ोसियों से बातचीत करने का मौका मिलेगा। प्रेम करने वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा और आपका प्रिया अपने प्यार का इजहार करेगा, जिससे आपके मन को बहुत खुशी मिलेगी।



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। 

 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  




  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

रविवार, 10 जनवरी 2021

नई मंडी में महिला से 70 हजार की नकदी समेत पर्स लूटा


मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के गऊशाला रोड पर ई-रिक्शा में बैठी महिला से एक्टिवा सवार युवक पर्स लूटकर फरार हो गया। पर्स में 70 हजार की नगदी, मोबाइल और बैंक की चेकबुक व अन्य कागजात थे। बेखौफ बदमाशों की इस हरकत पर रोष है। 

बताया गया है कि नई मंडी के मांडी की धर्मशाला के पास रहने वाले अनिल रस्तोगी रविवार शाम पत्नी प्रीति व बच्चों के साथ शहर क्षेत्र में आए थे। यहां से देर रात घर लौटने के लिए उन्होंने झांसी रानी चौक से ई-रिक्शा ली थी। जैसे ही ई-रिक्शा भोपा पुल उतरकर नई मंडी स्थित गऊशाला रोड पर पहुंची, अनिल रस्तोगी उसे वहीं रोककर पास ही स्थित दुकान से मिठाई लेने चले गए, जबकि प्रीति बच्चों के साथ ई-रिक्शा में ही बैठी रही। आरोप है कि इसी दौरान सफेद रंग के एक्टिवा पर एक युवक वहां पहुंचा और ई-रिक्शा में बैठी प्रीति से उसका पर्स लूटकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी व इंस्पेक्टर योगेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाश में शहर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका।

प्रेमी युगल को लेकर हंगामा, प्रेमिका बोली बालिग हूं


मुजफ्फरनगर । प्रेमी युगल को लेकर आज जमकर हंगामा हुआ। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला मदीना कालोनी निवासी एक युवती व युवक के बीच पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के परिजनों को इस बात की जानकारी है। रविवार को प्रेमी युगल शादी करने के उद्देश्य से कचहरी में पहुंच गए। प्रेमी युगल एक अधिवक्ता के चैम्बर पर बैठे हुए थे। इसी बीच युवती के परिजनों को इस बात की जानकारी हो गयी। वे पुलिस को सूचना देते हुए कचहरी परिसर में पहुंच गए। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सिविल लाइन डीके त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हंगामा कर रहे युवती के परिजनों को शांत करते हुए प्रेमी युगल को अपनी सुरक्षा में ले लिया। वहीं युवती ने पुलिस को बताया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से पे्रमी के साथ शादी करने आयी है। पुलिस ने युवती को फिलहाल महिला थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

अवैध शराब से मौतों के बाद प्रदेश भर में आबकारी अधिकारियों के तबादलों की झड़ी

 लखनऊ l प्रदेश में लगातार हो रही अवैध शराब के पीने से मौतों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार आबकारी विभाग पर कार्रवाई कर रहे हैं l जिसके चलते आज भी प्रदेशभर के साथ आबकारी अधिकारियों के तबादले किए गए l

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता के अनुसार आबकारी विभाग के सात अफसरों के तबादले के आदेश जारी किये हैं। इनमें बदायूं के सहायक आबकारी आयुक्त/जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्र को लखनऊ का सहायक आबकारी आयुक्त/सहायक जिला आबकारी आयुक्त बनाया गया है। प्रयागराज के आबकारी आयुक्त मुख्यालय में तैनात सहायक आबकारी आयुक्त अवधेश कुमार अब फिरोजाबाद के सहायक आबकारी आयुक्त/ जिला आबकारी अधिकारी होंगे। सम्भल की असमौली डिस्टलरी में तैनात सहायक आबकारी आयुक्त अतुल चन्द्र द्विवेदी को अयोध्या का सहायक आबकारी आयुक्त/जिला आबकारी आयुक्त बनाया गया है।

विज्ञापन 


गाजियाबाद के जिला आबकारी आयुक्त/सहायक आबकारी आयुक्त मुबारक अली को बुलंदशहर की साबितगढ़ डिस्टलरी में सहायक आबकारी आयुक्त के पद पर भेजा गया है। महाराजगंज के सहायक आबकारी आयुक्त/जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह को गाजियाबाद का सहायक आबकारी आयुक्त/जिला आबकारी आयुक्त बनाया गया है। प्रयागराज के आबकारी आयुक्त मुख्यालय से समबद्ध राम स्वारथ अब आजमगढ़ के सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन-2 होंगे। प्रयागराज के आबकारी आयुक्त मुख्यालय से सम्बद्ध सुदर्शन सिंह को अलीगढ़ का सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन-3 बनाया गया है।

मुनव्वर राणा ने फिर किया भडकाऊ ट्वीट


 नई दिल्ली। सीएए विरोधी प्रदर्शन के खलनायक और सपा नेता के अब्बाजान मुनव्वर राणा ने रविवार को भी फिर एक भडकाऊ ट्वीट किया, जिसपर बवाल मच गया। हालांकि बाद में यह शायर सफाई देता घूम रहा है। 

अनेक बार फजीहत करा चुके राणा ने अपने ट्वीट में लिखा, ''इस मुल्क के लोगों को रोटी तो मिलेगी, संसद को गिराकर वहां कुछ खेत बना दो। अब ऐसे ही बदलेगा किसानों का मुकद्दर, सेठों के बनाए हुए गोदाम जला दो। मैं झूठ के दरबार में सच बोल रहा हूं, गर्दन को उड़ाओ, मुझे या जिंदा जला दो।'' हालांकि, बाद में मुनव्वर राणा ने ट्वीट को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक लोग स्क्रीनशॉट ले चुके थे और उसे शेयर कर रहे थे। बाद में शायर ने ट्वीट डिलीट करने के बाद सफाई भी पेश की। उन्होंने कहा कि जब नया संसद भवन बन रहा है तो पुरानी बिल्डिंग को गिरा देना चाहिए। वहां पर कुछ खेतों को बना देना चाहिए, जिससे किसानों को रोटी मिलेगी। इसमें कोई बुरी बात नहीं है। मुनव्वर राणा ने एक निजी चैनल से बात करते हुए आगे कहा, ''इस मुल्क में इमरजेंसी लगी हुई है कि जुबां खोलते ही शायर को गाली पड़ने लगती है। यह बात होने लगी कि डोनाल्ड ट्रंप ने जो किया, वह मुनव्वर राणा कर रहे हैं। लेकिन हमारी हैसियत ट्रंप जितनी नहीं है।'' उन्होंने कहा कि रोजाना किसान खुदकुशी कर रहे हैं। इतने लोग मर गए। किसान अपना फायदा-नुकसान समझता है। सत्ता को इतनी जिद नहीं करनी चाहिए। मुनव्वर राणा ने आगे कहा कि मेरा पीएम मोदी से कोई विरोध नहीं है। मैं व्यक्तिगत तौर पर उन्हें पसंद करता हूं और सम्मान करता हूं। बात उसूलों की है। अगर शायर नहीं लिखेगा तो कौन लिखेगा। मैं बोलता हूं तो उसके बदले में काफी गालियां सुनने को मिलती हैं।

गंगा में गिरी कार दो मरे

 देहरादून । बदरीनाथ हाईवे पर रविवार सुबह देवप्रयाग के पास एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब पौने आठ बजे की है। दोनों मृतक सहारनपुर के निवासी थे। कार में वे दोनों ही थे। वहीं, दोनों मृतकों की पहचान खुर्शीद(43) पुत्र राशिद और शहाबुद्दीन (33 ) पुत्र अब्दुल हाफिज के रूप में हुई है। जिस स्थान पर कार दुर्घटनाग्रस्त हुई वहां तेज मोड़ भी था। थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि वाहन में दो ही व्यक्ति सवार थे जो इलेक्ट्रानिक सामान खरीद का काम करते थे। सामान लेकर वह सहारनपुर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि गंगा में समाई कार की तलाश की जा रही है।

पार्टी सिंबल पर नहीं होंगे पंचायत चुनाव, 15 को जारी होगी अधिसूचना

 


बरेली। पंचायत चुनाव की तैयारी के बीच पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज कहा कि 15 फरवरी तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी हो जायेगी। इसके बाद मार्च के अंतिम सप्ताह से लेकर अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक पंचायत चुनाव संपन्न हो जायेंगे। मई तक जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लाक प्रमुखों की भी चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जायेगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा समेत कोई राजनीतिक दल सिंबल नहीं देगा, लेकिन पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को उतारा जायेगा। भाजपा ग्रामीण क्षेत्रो में अपनी चार साल की उपलब्धियों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के बल पर चुनाव जीतेगी।

सर्किट हाउस में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के साथ बरेली और आंवला जिले के भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद मार्च के अंत या फिर अप्रैल के पहले सप्ताह में ग्राम पंचायत के चुनाव सम्पन्न करवा लिए जाएंगे। इसके बाद क्षेत्र पंचायत और फिर जिला पंचायत का चुनाव कराया जाएगा। मई में त्रिस्तरीय चुनाव सम्पन्न हो जायेंगे। पंचायत चुनाव में आबादी के हिसाब से आरक्षण रहेगा।

शिवसेना सभी सीटों पर लड़ेगी प्रधानी चुनाव


मुजफ्फरनगर। शिवसेना जिला कार्यालय जानसठ रोड पर शिवसेना पदाधिकारियों की एक मीटिंग आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उप राज्य प्रमुख प्रमोद अग्रवाल ने की व संचालन जिला उप प्रमुख राजीव गर्ग ने किया मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी जिला पंचायत वार्डों पर उम्मीदवार उतारेगी जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा ने कहा की सभी पदाधिकारी व शिवसैनिक आज से ही अपने अपने क्षेत्र में जाकर के जिला पंचायत प्रत्याशियों की तैयारी में जुट जाएं इस बार मुजफ्फरनगर जिले से अधिक से अधिक जिला पंचायत प्रत्याशी शिवसेना के जिताने होंगे विद्यार्थी सेना के  जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में भी शिवसेना के कैंडिडेट को जिताने की कोशिश करेंगे जैसे ही विद्यालय में चुनाव होंगे तो विद्यार्थी सेना उनमें अपने कैंडिडेट खड़े करेगी बैठक में राज्य उपप्रमुख प्रमोद अग्रवाल जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा जिला उप प्रमुख जल सिंह वर्मा जिला उप प्रमुख राजीव गर्ग जिला सचिव रूपराम कश्यप जिला प्रमुख विद्यार्थी सेना विशाल त्यागी जिला उपप्रमुख युवा रोबिन पाल तहसील खतौली प्रभारी अमित राजपूत खतौली ब्लॉक अध्यक्ष शीलू कश्यप डॉ कपिल कश्यप नीरज राजपूत रवि कव्वाल अक्षय शर्मा नितिन पाल बंटी पाल कार्यालय प्रभारी सौरभ राजपूत मीडिया प्रभारी सोनू वर्मा  सेना जिला प्रमुख गौरव सिंह आजाद आदि मौजूद रहे।

क्रांति सेना ने फूंका चेयरमैन का पुतला


 मुजफ्फरनगर । क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने आज नगरपालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल का पुतला दहन किया। 

खराब सडकों की समस्या और नाले के  टूटे हुए के विरोध में पुतला फूंका गया। क्रांति सेना ने कहा अगर समस्या का समाधान जल्द से जल्द ना कराया गया तो नगरपालिका में क्रांति सेना तालाबंदी करेगी। 

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड पर चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। चेयरमैन अंजू अग्रवाल का पुतला फूंकने में क्रांति सेना के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सरवट में होंगे पहले से अधिक विकास कार्य :पं श्रीभगवान शर्मा



मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ भाजपा नेता व ग्राम प्रधान पति पंडित श्रीभगवान शर्मा ने कहा है कि सरवट क्षेत्र के  सभी मौहल्लों में पांच वर्ष के कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए गए हैं और आगे भी इसी तरह पहले से ज्यादा विकास कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक उनके घर के दरवाजे सभी के लिए खुले रहे और लोगों के काम कराए गए। किसी को भी निराश नहीं किया। क्षेत्र में 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और 30 प्रतिशत काम अधूरे रह गए हैं, अगली योजना में पूरा कराने के लिए फिर से जनता के बीच जाएंगे। चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले अधूरे काम पूरा कराए जाने के बाद नये काम करने की तैयारी की जा रही है। वह पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारी में अभी से जुट गए हैं और लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए हर समय तत्पर हैं और लोगों से सम्पर्क किया जा रहा है। बचनसिंह कालोनी में गली नंबर 8 में भूरा गौतम द्वारा आयोजित सभा का संचालन मा. सोहनबीर सिंह ने किया। सभा में सभी गलियों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्री भगवान शर्मा ने कहा कि सरवट क्षेत्र में एक हजार वर्ग मीटर भव्य विष्णु भगवान के मंदिर का निर्माण कराया जाएगा, जिससे आने वाले युग-युगांतरों तक सरवट गांव का नाम रोशन करेगा। उन्होंने भूरा गौतम को बीडीसी चुनाव में जिताने का संकल्प लिया। चुनाव अभियान के दौरान पंडित श्री भगवान शर्मा, श्रीमती उषा शर्मा, ऋषभदेव शर्मा, मा. सोहनबीर सिंह, मा. श्याम लाल शर्मा, समेंद्र शर्मा, अक्षय गौतम, अरूण कुमार, रमेश ठाकुर, सुरेश शर्मा, बिजेंद्र, पंं. रामचंद्र मिश्रा, दिनेश गोयल, सुरेशपाल, सुधीर, रमेश धीमान, राजेंद्र धीमान, मुकेश धीमान, अनिल शर्मा, ब्रिजेश, कपिल, हरीशचंद आदि भी मौजूद रहे।

अंजू अग्रवाल ने मंत्री सुरेश राणा के पिता के निधन पर जताया शोक


मुजफ्फरनगर । पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल एवं प्रमुख उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के थाना भवन आवास पहुंचकर संवेदना दी। 

मंत्री के पिताजी स्वर्गीय रणवीर सिंह जी के हुए निधन के बाद आज पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने थाना भवन पहुंचकर मंत्री से भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया और कहां भगवान की ऐसी ही इच्छा थी इस जगह आकर हर आदमी मजबूर हो जाता है। पालिका अध्यक्ष ने कहा मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं भगवान उन्हें अपने चरणों में जगह दे । कुछ समय मंत्री जी के साथ बिताया उसके बाद पालिका अध्यक्ष ने परिवार की महिलाओं से मुलाकात की इस अवसर पर अभिषेक अग्रवाल, मनोज गुप्ता, प्रमोद पुंडीर, मीडिया सेंटर के अध्यक्ष अनिल रॉयल, राकेश बिंदल एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।

जानिए कौन सी ट्रेन कब पटरी पर लौटेगी


नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने ओखा व योगा समेत कोरोना काल में बंद कुछ ट्रेनों का संचालन शुरू करने का ऐलान किया है। इन सभी ट्रेनों में सफर करने से पहले यात्रियों को रिजर्वेशन करवाना होगा। यात्रा के दौरान कोविड-19 के तहत बनाए गए प्रोटोकॉल का पालन करना ही होगा। जानिए कब चलेंगी यह रेलगाडियां। 

09565/09666- ओखा देहरादून-ओखा उत्तरांचल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (हफ्ते में एक दिन)- 09565 ओखा से चलकर देहरादून को जानी वाली उत्तरांचल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 15 जनवरी से हर शुक्रवार को ओखा रेलवे स्टेशन से सुबह 10.बजे चलेगी और अगले दिन शाम 19.45 बजे देहरादून पहुंचेगी। वहीं 09566 देहरादून से चलकर ओखा को जाने वाली उत्तरांचल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 17 जनवरी से हर रविवार को सुबह 5.50 बजे चलेगी औऱ अगले दिन दोपहर 14.00 बजे ओखा पहुंचेगी।

09031/09032 अहमदाबाद-योग नगरी ऋषिकेश- अहमदाबाद योगा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (हफ्ते में एक दिन)- 09031अहमदाबाद से चलकर योग नगरी ऋषिकेश को जाने वाली योगा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 11 जनवरी से हर सोमवार को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से सुबह 10.55 पर चलेगी और अगले दिन दोपहर 12.30 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। इसी तरह 09032 योग नगरी ऋषिकेश से अहमदाबाद को जाने वाली योगा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 12 जनवरी से हर मंगलवार दोपहर 14.50 बजे योग नगरी ऋषिकेश से चलेगी और अगले दिन 15.40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

04161/04162 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल- कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन (हफ्ते में एक दिन)- 04161/04162 कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार को जाने वाली ये स्पेशल ट्रेन 17 जनवरी से हर रविवार को चलेगी। कानपुर से ये ट्रेन सवेरे 7.50 बजे चलेगी और 18.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी जबकि आनंद विहार से ये ट्रेन 20.45 बजे चलेगी और 6.20 बजे कानपुर सेंट्रेल पहुंचेगी।

09019/09020 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (हफ्ते में एक दिन)- 09019 बांद्रा टर्मिनस से हरिद्वार को जाने वाली ये स्पेशल ट्रेन 11 जनवरी से हर सोमवार को रात 00.05 बजे चलेगी जबकि 09020 हरिद्वार से बांद्रा टर्मिनस को जाने वाली स्पेशल ट्रेन 12 जनवरी से हर मंगलवार को दोपहर 13.30 बजे चलेगी। बांद्रा टर्मिनस और हरिद्वार के बीच ये ट्रेन कई रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें से बोरीवली, विरार, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, मथुरा, निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन प्रमुख हैं।

04717/04718 बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (हफ्ते में तीन दिन)- 04717 बीकानेर से चलकर हरिद्वार को जाने वाली ये स्पेशल ट्रेन 13 जनवरी से हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को बीकानेर रेलवे स्टेशन से रात 23.25 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 15.20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसी तरह 04718 हरिद्वार-बीकानेर के बीच चलने वाली ये गाड़ी 14 जनवरी से हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से शाम 16.45 बजे चलेगी और अगले दिन 07.50 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

खट्टर की सभा को लेकर टकराव और बवाल के बाद सभा रद्द



 करनाल । कृषि कानूनों के समर्थन में प्रस्तावित सभा में विरोधियों के प्रदर्शन व टकराव के बाद किसानों और पुलिस के बीच भिड़ंत के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का किसान महापंचायत कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यक्रम का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था। इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। मुख्यमंत्री के जहां लैंड करने वाले थे, उसके हेलीपैड को नुकसान पहुंचाया गया, कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ की भी सूचना है। 

दरअसल, करनाल जिले के कैमला गांव में मनोहर लाल खट्टर किसान महापंचायत को संबोधित करने वाले थे, जहां कृषि कानूनों का फायदा बताने के लिए भाजपा ने आयोजित करवाया था, उसके विरोध के लिए किसान गांव की ओर कूच कर रहे थे। इस दौरान खट्टर समर्थकों ने उनका विरोध किया तो टकराव की स्थिति बन गई। तभी पुलिस ने यह कार्रवाई की। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले ही प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस में भिड़ंत और उत्पात के बाद खट्टर का आयोजन रद्द कर दिया गया।

सिर्फ एक दो लोग लगा रहे समाधान में अडंगा : चौ नरेश टिकैत


गाजियाबाद । भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा है कि हम सरकार से वार्ता और समस्याओं के समाधान को तैयार हैं, लेकिन समिति के 40 लोगों में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो समाधान के बजाय मामले को आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों को समझाया जाएगा या बाहर किया जाएगा। किसान अपनी समस्या का समाधान चाहते हैं और सरकार उनकी बातों को सुन भी रही है उसके बाद भी कुछ लोगों में मतैक्य नहीं हो पा रहा है। 

यूपी गेट आंदोलन स्थल पर आयोजित अखिल भारतीय दंगल में वह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि किसान समाधान चाहता है। उन्होंने इसके लिए 40 लोगों को सरकार से वार्ता के लिए चुना है। उन्हें पता लगा है कि इनमें से कुछ लोग ऐसे हैं, जो मामले का हल नहीं चाहते ऐसे लोगों को चिन्हित कर या तो समझाया जाएगा या बाहर किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वैसे हमें सभी 40 लोगों पर भरोसा है, लेकिन जब वार्ता होती है तो 38 हां करते हैं तो दो ना में गर्दन हिलाते हैं ऐसे समाधान मुमकिन नहीं है।

नौजवानों के लिए सपा चलाएगी अभियान


मुजफ्फरनगर । समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने सपा के प्रोग्राम की जानकारी देते हुए बताया कि आज सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर आयोजित समाजवादी युवजन सभा की मीटिंग में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर छात्रों नौजवानों के हितों के लिए अभियान के तहत जनपद में 25 से अधिक स्थानों पर युवा घेरा कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई है।

 समाजवादी युवजन सभा की मीटिंग की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी व संचालन समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश सचिव अरशद मलिक द्वारा किया गया।

समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जैन व समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव जिया चौधरी ने कहां की छात्रों नौजवानों के कामयाब भविष्य उनकी समस्याओं की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी लड़ती है।

 समाजवादी युवजन सभा  जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी सपा छात्र नेता युसूफ गौर हनी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की स्वामी विवेकानंद जयंती पर उनके विचारों को समाजवादी युवा घेरा कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज व जनपद के प्रमुख स्थानों पर आयोजित कर छात्रों युवाओं से साझा किया जाएगा।

 सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ इसरार अल्वी  व युवा सपा नेता संदीप धनगर ने कहां की भाजपा सरकार में युवाओं से नौकरी छीनी जा रही है छात्रों पर अत्याचार की सीमाएं लांघी जा रही है इसलिए सपा उनके हितों की लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेगी।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता साजिद हसन व युवा नेता अरशद मलिक ने कहां कि भाजपा के दमनकारी रवैया से  सपा नहीं डरेगी और युवाओं के हितों की लड़ाई अग्रिम पंक्ति पर आकर लड़ेगी।मीटिंग में मुख्यरुप से बबलू चौधरी तरुण शर्मा रोमी खटीक इरशाद चौहान आलम त्यागी नवेद रँगरेज नियाज हैदर आशीष खटीक अर्जुन कश्यप उमरेज कुरैशी अविनाश जयंत विनय उपरवाल राजीव वाल्मीकि  चौधरी विपिन कुमार मोनू जैदी लकी पठान इमरान अंसारी आकाश कुमार राष्ट्रीय शूटर गौरव त्यागी अश्वनी वर्मा भानु त्यागी डॉ प्रवीन राव मयंक वाल्मिकी शारिक कुरैशी दीपक गुर्जर अमित चौधरी चरण सिंह प्रमोद सिंह चौधरी मौ आजकर परवेज आलम आदि मौजूद रहे।

आरोग्य मेलों में मिलेंगी मुफ्त इलाज की सुविधा


 मुजफ्फरनगर । मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की आज मुजफ्फरनगर में रामपुरी प्राथमिक चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्र से शुरुआत हुई। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। स्वास्थ्य केंद्रों पर जनता के लिए आरोग्य मेले लगाए जाएंगे। आज फिर से आरोग्य मेलों की शुरुआत हुई। 

जनपद के शहरी-ग्रामीण इलाकों में शुरुआत हुई। जनपद के प्राथमिक केंद्रों पर कैम्प लगाये गए। स्वास्थ्य कैंप में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। हर रविवार 4 बजे तक जनता को सुविधा प्रदान की जाएगी। 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आरोग्य मेले में डीएम व विधायक ने निरीक्षण किया। डीएम व विधायक का फूल देकर किया स्वागत किया। 

कार्यक्रम में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह,सीएमओ डॉक्टर प्रवीण चोपड़ा सहित चिकित्सक भी मौजूद रहे।

आज मिले 13 कोरोना पॉजिटिव

 मुजफ्फरनगर । जिले में आज फिर कोरोना की रफ्तार कम हुई और कल 13 कोरोना पॉजिटिव पाए गए ।इनमें 7 शहरी क्षेत्र में मिले हैं।



पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक सोमवार को


मुजफ्फरनगर । पंचायत चुनाव को लेकर कोर ग्रुप की बैठक कल 11 जनवरी को होगी। इसमें सभी जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें महत्वपूर्ण मंथन होगा। 

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की कल बड़ी बैठक पार्टी कार्यालय पर होगी। बैठक में प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर जी भाग लेंगे। कोर ग्रुप की भी  बैठक होगी। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान भी भाग लेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी एवं पंचायत चुनाव सहसंयोजक अचिंत मित्तल ने यह जानकारी दी।

व्यापारी की दिन निकलते ही हत्या उग्र भीड़ ने लगाया जाम


 सरधना । युवा व्यापारी दीपक प्रजापति की हत्या कर दी गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। कस्बे के बाजार बंद कर दिए। लोगों ने ऐलान किया है कि जब तक हत्यारोपी नहीं पकड़े जाएंगे तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा।

सूत्रों के अनुसार सरधना के मोहल्ला खेवान निवासी 25 वर्षीय व्यापारी दीपक की शनिवार रात पुलिस चौकी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह जिम में कसरत करने के बाद होटल पर खाना खाकर बाइक से घर लौट रहा था। रविवार सुबह शव को लेकर परिजन सड़क पर बैठ गए। धीरे-धीरे विरोध जुटनी शुरू हो गई। लोगों ने कहा कि वारदात का खुलासा तत्काल हो और हत्यारोपी गिरफ्तार किए जाएं। एसपी, सीओ सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया। कहा कि वारदात के खुलासे के लिए कई टीमें काम कर रही हैं। लेकिन लोग नहीं माने। वारदात के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद करनी शुरू कर दी। फिलहाल मौके पर हंगामा और जाम लगा हुआ है। दुकानें बंद हैं। पुलिस अधिकारी, लोगों को मनाने में जुटे हुए हैं।

जिला पंचायत सभागार के जीर्णोद्धार का संजीव बालियान ने किया उद्घाटन


मुजफ्फरनगर । केंद्रीय राज्यमंत्री ने जिला पंचायत कार्यालय के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन किया। 

जनपद मुजफ्फरनगर के कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार व कार्यालय पर आज केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद डॉ संजीव बालियान ने जिला पंचायत कार्यालय के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन किया। जिला पंचायत पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का अध्यक्ष व विकास अधिकारी व सदस्यों ने फूल देकर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण भी किया। उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने जिला पंचायत के अध्यक्ष, सदस्य व कर्मचारीयो के साथ बैठकर आने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर बैठक की बैठक में कई दिशा निर्देश दिए व गहन मंत्रणा भी की। आपको बता दें जिला पंचायत अध्यक्ष  मुजफ्फरनगर के कार्यकाल के 4 दिन बाकी है जिसमें आज केंद्रीय मंत्री ने सभी से गहन मंत्रणा कर पक्ष विपक्ष जाना और पिछली यादों को भी एक दूसरे से साझा किया। आपको बता दें अब से 5 वर्ष पूर्व जिला पंचायत मुजफ्फरनगर का चुनाव केंद्रीयमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के नेतृत्व में जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर ने  सदस्यों के मतों से जीती थी। जिसका पूरा श्रेय केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ संजीव बालियान को जाता है। उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने सभी सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष व कर्मचारियों के साथ बैठकर चाय पर चर्चा की कार्यक्रम में आज केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर,अर्जुन तोमर सहित सभी जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह कर्मचारी अक्षय शर्मा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जिस्मफरोशी के आरोपी व्यापारी नेता को गिरफ्तार किया


मेरठ।
 शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के पूर्व महामंत्री विनोद अरोड़ा को एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) ने साहिल होटल से गिरफ्तार कर लिया। विनोद अरोड़ा डेढ़ साल से जिस्मफरोशी के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसके साहिल होटल से से अनैतिक देह व्यापार पकड़ा था। विनोद अरोड़ा को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। 

18 जुलाई 2019 को नौचंदी थाने के शास्त्रीनगर स्थित होटल साहिल से पुलिस ने जिस्मफरोशी पकड़ी थी। मौके से चार ग्राहक और दो युवतियों को पकड़ा था। साथ ही होटल के मैनेजर और एक कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया था। उस समय होटल स्वामी एवं व्यापारी नेता विनोद अरोड़ा भाग गया था। एएचटीयू ने विनोद अरोड़ा को भी जिस्मफरोशी कराने में नामजद किया था। एएचटीयू थाना प्रभारी ब्रिजेश शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे जैसे ही विनोद अरोड़ा होटल पहुंचे तो एएचटीयू की टीम ने उसे होटल के अंदर से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि होटल स्टाफ ने विरोध किया था। समझाने के बाद स्टाफ मान गया था। विनोद अरोड़ा को होटल से एएचटीयू थाने लाया गया, जहां से मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। अदालत ने विनोद अरोड़ा को जेल भेज दिया।

किसान की हत्या कर शव पेट्रोल से जलाया


 कानपुर। बदमाशों ने किसान की हत्या करने के बाद पेट्रोल डालकर शव फूंक दिया। ग्रामीणों ने जली लाश देखी तो उनके होश उड़ गए। परिजनों से पूछताछ के बाद एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

घाटमपुर इलाके में दौलतपुर के शिवशंकर संखवार (55) बटाई पर खेती करते थे। अन्ना मवेशियों से फसल बचाने के लिए 24 घंटे खेत की रखवाली करते थे। शुक्रवार रात आठ बजे वह खेत पर थे। सुबह करीब आठ बजे तक जब शिवशंकर घर नहीं लौटे तो पत्नी सुशीला व बेटों ने तलाश शुरू की। ढूंढते हुए पहुंचे तो पड़ोसी विजय बहादुर के खेत में उनका अधजला शव पड़ा था। कत्ल की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव के पास खून व कोल्ड ड्रिंक की अधजली बोतल मिली। आशंका जताई जा रही कि इसी बोतल से सिर पर वारकर हत्या की गई और बाद में शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक की पत्नी से पूछताछ के आधार पर युवक को पकड़ा गया है। सतीश की तहरीर पर संतोषपुर निवासी अमित कुशवाहा, उसके भाई मंझिले उर्फ राजकुमार व मां पूतन देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 10 जनवरी 2021

  विज्ञापन 




🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 10 जनवरी 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - मार्गशीर्ष)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - द्वादशी शाम 04:52 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

⛅ *नक्षत्र - अनुराधा सुबह 10:50 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*

⛅ *योग - गण्ड सुबह 11:50 तक तत्पश्चात वृद्धि*

⛅ *राहुकाल - शाम 04:52 से शाम 06:14 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:19* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:13* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत*

 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाना मन होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *रविवार के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे और तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*


💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार और द्वादशी के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि* 🌷

👉🏻 *11 जनवरी 2021 सोमवार को मासिक शिवरात्रि है।*

🙏🏻 *हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी*

🌷 *1).ॐ शिवाय नम:*

🌷 *2).ॐ सर्वात्मने नम:* 

🌷 *3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*

🌷 *4).ॐ हराय नम:*

🌷 *5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*

🌷 *6).ॐ श्रीकंठाय नम:*

🌷 *7).ॐ सद्योजाताय नम:*

🌷 *8).ॐ वामदेवाय नम:* 

🌷 *9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:* 

🌷 *10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*

🌷 *11).ॐ ईशानाय नम:*

🌷 *12).ॐ अनंतधर्माय नम:*

🌷 *13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*

🌷 *14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*

🌷 *15).ॐ प्रधानाय नम:* 

🌷 *16).ॐ व्योमात्मने नम:* 

🌷 *17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*

 🙏🏻 *आर्थिक परेशानी से बचने हेतु* 🙏🏻

👉🏻 *हर महिने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।*

👉🏻 *और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जागकर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।*

🙏🏻 *प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महिने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।*

🙏🏻 *💐🙏

पंचक

15 जनवरी सायं 5.04 बजे से 20 जनवरी दोपहर 12.37 बजे तक

12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

जनवरी 2021: 

रविवार, 24 जनवरी 2021- पौष पुत्रदा एकादशी


रविवार, 07 फरवरी 2021- षटतिला एकादशी

प्रदोष व्रत


10 जनवरी: प्रदोष व्रत


26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत

पौष अमावस्या- बुधवार, 13 जनवरी 2021


दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021


मेष 

आज का दिन आपके लिए अनुकूलता लेकर आएगा। आपकी सेहत में गिरावट रहेगी लेकिन पैसों के मामलों में आज आप भाग्यशाली रहेंगे। इनकम बढ़ेगी और पैसा आने के योग बनेंगे। कहीं से अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। नौकरी पेशा लोगों को काम में आनंद आएगा और कुछ नए काम आपको मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में दिनमान कमजोर दिख रहा है, इसलिए सावधानी रखें। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में एक दूसरे के प्रति निकटता महसूस करेंगे।


वृष 

आज के दिन आप खुश नजर आएंगे। आपकी खुशी आपके चेहरे पर नजर आएगी। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। शादीशुदा लोग अपने दांपत्य जीवन में आज काफी रोमांटिक महसूस करेंगे और अपने जीवन साथी के साथ घर के बाहर आउटिंग का प्लान करेंगे। प्रेम जीवन बिताने वाले लोगों को भी आज खुशी महसूस होगी क्योंकि आपका प्रिय आपके लिए कोई सरप्राइस लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोग अच्छे काम के लिए जाने जाएंगे और आपकी तारीफ होगी। बिजनेस में आज अच्छा लाभ होने की संभावना है। आज आपका भाग्य मजबूत रहेगा। जो चाहेंगे, वह करने की इच्छा बलवती होगी।

मिथुन 

सितारे आपके लिए अच्छी स्थिति का निर्माण करेंगे, जिससे आपको सेहत में सुधार होता हुआ महसूस होगा और कुछ पुरानी समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी। आज आप मानसिक रूप से थोड़े भावुक रहेंगे। कुछ पुरानी अच्छी यादों को संजोने का काम करेंगे। शादीशुदा जीवन में आज जीवन साथी प्यार भरी बातों से आपको खुश रखने की कोशिश करेगा और ससुराल के लोगों से भी बातचीत होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने में व्यस्त रहेंगे। नौकरीपेशा लोग आज काम में उतार-चढ़ाव के चलते थोड़े चिंतित रहेंगे लेकिन बिजनेस में इनकम बढ़ने की संभावना रहेगी।

कर्क 

आज का दिन आपको खुशी देने वाला रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन के लिए खूब समय निकालेंगे और अपने प्रिय के साथ वक्त बिताते हुए नजर आएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा और जीवन साथी से बात करके उनके मन की जानने की कोशिश करेंगे। किसी खास मुद्दे पर उनका विचार जानने के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में पूजा पाठ और धार्मिक माहौल रहेगा। संतान के लिए आज का दिन अनुकूल है। काम के सिलसिले में नौकरी पर किसी नए काम को मिलने से उत्साहित होंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी। जेब में पैसा आएगा। आज अच्छे भोजन का आनंद लेंगे।

सिंह 

आज का दिन मान आपके लिए कुछ नई खुशियां लेकर आएगा। आप अपने परिवार वालों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे और ऑफिस का काम समय से निपट आकर घर वालों के साथ बाहर खाना खाने की स्थिति बनेगी। हालांकि जल्दबाजी में भी आप कोई गलत काम नहीं करेंगे और अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे। पारिवारिक सुख शांति आपको खुशी देगी। दांपत्य जीवन में कोई कही हुई बात जीवनसाथी को गुस्सा दिला सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय से स्पष्ट बात करेंगे और अपने रिश्ते के भविष्य पर खुलकर चर्चा करेंगे।

कन्या 

ग्रहों की चाल आपके पक्ष में होने से सेहत बढ़िया रहेगी। भाग्य भी आपका बुलंद होगा, जिसकी वजह से आज कम मेहनत और ज्यादा लाभ के योग बनेंगे। महत्वपूर्ण कार्य भी पूरे हो जाएंगे। धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी करेंगे। शादीशुदा लोग दांपत्य जीवन को लेकर कुछ नयापन महसूस करेंगे और जीवन साथी से भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोग भाग दौड़ में समय बिताएंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज थोड़ी राहत महसूस होगी।

तुला 

आज सितारों की चाल आपके लिए सेहत पर ध्यान देने को मजबूर करेगी। बेवजह के भोजन से और उल्टा सीधा भोजन करने से समस्याएं हो सकती हैं। अपने स्वाद से ज्यादा सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। घरवाले आपको समझाएंगे। काम के सिलसिले में आप तेज गति से काम करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन खुशियों से भरा रहेगा और अपने प्रिय का साथ मिलेगा जबकि शादीशुदा लोग दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की नाराजगी झेल सकते हैं। बिजनेस अच्छा लाभ देख सकता है।

वृश्चिक 

ग्रहों का गोचर आज आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने चारों ओर देखेंगे तो आज कुछ अच्छे काम होते नजर आएंगे। घर के लोगों का मूड भी अच्छा रहेगा, जो आपको खुशी पहुँचाएगा। शादीशुदा लोग अपने दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस का आनंद लेंगे और जीवन साथी के करियर को आगे बढ़ाने की दिशा में कुछ बातचीत करेंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय की किसी खास बात पर बेहद खुश होंगे और उनकी मदद भी करेंगे। किसी जमीन जायदाद से जुड़े मामले पर चर्चा हो सकती है। आपकी पुरानी मेहनत आपको आज काम में सफलता देगी।

धनु 

ग्रहों का इशारा है कि आज आज आप के खर्चे बहुत ज्यादा होंगे, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। हो सकता है कि क्रेडिट कार्ड का भी इस्तेमाल करना पड़े। कुछ खर्चे बेवजह के भी होंगे, जो बाद में आपको तनाव दे सकते हैं। इनकम के नजरिए से दिन सामान्य ही रहेगा। हां संतान से कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है और दांपत्य जीवन भी आज प्यार भरा रहेगा। जीवनसाथी कोई नई डिश खाने में बना सकता है। सेहत बढ़िया रहेगी और प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज कुछ परेशानियां महसूस करेंगे और प्रिय से मिलने में भी असुविधा होगी।

मकर

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। धन की आवक होगी, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। लव लाइफ को भी इंजॉय करेंगे और अपने प्रिय से लंबे समय तक बातचीत करेंगे। कुछ नई प्लानिंग भी होगी और किसी वैकेशन पर घूमने जाने के योग बनेंगे। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आपको अपने अपनों का साथ मिलेगा। काम के सिलसिले में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। शादीशुदा लोग दांपत्य जीवन में संतुष्ट नजर आएंगे और सेहत भी बढ़िया रहेगी। काम पर ध्यान देने से अच्छे नतीजे मिलेंगे।

कुंभ

ग्रहों का संकेत है कि आज आप भाग्यशाली रहेंगे क्योंकि आज आपके बहुत सारे काम में पड़ जाएंगे। अटके हुए काम भी बन जाएंगे और अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है, इसलिए काम के लिए आज का दिन बढ़िया है। परिवार को भी समय देने में कामयाब रहेंगे और परिवार वालों से प्रेम बढ़ेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियां महसूस करेंगे और इसके लिए किसी दोस्त से बात कर सकते हैं। खुद के क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आपकी कोई बात और आपका कोई कार्य आपके प्रिय को नाराज कर सकता है। सेहत में गिरावट आ सकती है। 

मीन 

आज का दिनमान आपके लिए बढ़िया रहेगा। अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से बातचीत में समय लगाएंगे। जीवन में नयापन महसूस होगा। एनर्जी भरपूर रहेगी लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे, जो आपको परेशान करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलने से और बाॅस से तारीफ सुनने से आप खुश नजर आएंगे। परिवार का मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग कुछ दिक्कतों के साथ रिश्ते में आगे बढ़ेंगे।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है।



अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 




 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27   

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा

शनिवार, 9 जनवरी 2021

ब्राह्मण चेतना परिषद में कुरीतियों को दूर करने पर विचार


मुजफ्फरनगर। ब्राह्मण चेतना मंच की प्रथम कार्यकारिणी बैठक मं नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा करते हुए मुत्युभोज पर प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया गया।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री पं. जितिन प्रसाद द्वारा नवगठित ब्राह्मण चेतना परिषद की जनपद स्तरीय कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक शनिवार को परिषद के अध्यक्ष पं. उमादत्त शर्मा के आवास पर सम्पन्न हुई जिसमें ब्राह्मण समाज की राजनैतिक, सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति पर चर्चा हुई। सर्वप्रथम परिषद की कार्यकारिणी का आपस में परिचय होने के बाद परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक जितिन प्रसाद के संस्तुति पर सभी को मनोनयन पत्र देकर तथा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पं. उमादत्त शर्मा ने कहा कि पिछले एक दशक से समाज प्रत्येक क्षेत्र में पिछडता जा रहा है जो समाज के लिये अच्छा संकेत नहीं है।


अजय सिंघल अध्यक्ष और प्रवीण खेड़ा महामंत्री बने


मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल कोर कमेटी की एक बैठक देर सायं प्रदेश मंत्री सुनील तायल के प्रतिष्ठान पर आहूत की गई।जिसमें संगठन को और अधिक क्रियाशील बनाने, आगामी चुनाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से अजय सिंघल को नगर अध्यक्ष, एवं प्रवीण खेड़ा को नगर महामंत्री पद का दायित्व पुनः सौंपा गया। जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक अशोक कंसल सहित उपस्तिथ सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं।

हमारे ही संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी श्याम सिंह सैनी के भाजपा के बिल्डिंग प्रकल्प का ज़िला संयोजक बनने सुनील तायल का व्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त होने एवम नीरज गौतम के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का पुनः ज़िला संयोजक नियुक्त होने पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में दर्जनों व्यापारी लोग मौजूद रहे।

इंतजार खत्म, 16 जनवरी से लगेगी वैक्सीन

 


नई दिल्ली। टीकाकरण का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सरकार ने 16 जनवरी से देशभर में टीकाकरण की शुरुआत का एलान किया है। इसके तहत तीन करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्राथमिकता के तौर पर टीका लगाया जाएगा। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक में इस संबंध में फैसला किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में टीकाकरण की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक के बाद सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि व्यापक समीक्षा के बाद फैसला लिया गया कि लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहु आदि पर्वो को देखते हुए 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी।

भूकंप से हिल उठे पहाड़


शिमला। पहाड़ हिल उठे। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को तेज भूकंप के झटकों ने दहशत फैला दी। 

सूत्रों के अनुसार धर्मशाला और करेरी क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके लगे जिन्हें रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता का मापा गया। हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार की जान माल की हानि की खबर नही है। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र कांगड़ा की करेरी लेक रही और ये रात करीब 8.22 बजे आया। 

हालांकि भूकंप के दौरान जान माल की हानि की खबर नहीं है लेकिन तेज झटकों के कारण लोग दहशत में आ गए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं प्रशासन और पुलिस महकमा भी भूकंप आने के बाद सतर्क हो गया।

बर्ड फ्लू के कारण पोल्ट्री फार्मों पर ताले

 मोरना।  कोरोना काल के साये में  पूरे देश में बर्ड फ्लू को लेकर एक बार फिर दहशत बढ़ रही है। जिसकी दहशत के चलते  मुज़फ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म मालिको में दहशत व्याप्त है । जिसके चलते क्षेत्र के पोल्ट्री फार्मो पर ताले लटके दिखाई दिए है । फार्म मालिको का कहना है कि कोरोनो काल के नुकसान से वो अभी तक नही उभर पाए थे की बर्ड फ्लू जैसी समस्या आ गयी है । कुछ पोल्ट्री मालिको ने बताया कि बर्ड फ्लू की दहशत से माल को जल्दी बेचना पड़ा है और जिन फार्मो में अभी मुर्गिया है वो जैसे तैसे ऐहतियात बरतकर फार्मो का संचालन कर रहे । डाक्टरों ने माहभर मुर्गियों का मीट खाने से बचने के लिए कहा है

 जिले में अब तक किसी पक्षी की फ्लू की वजह से मौत दर्ज नहीं की गई है।


खराब हो गई शुकतीर्थ श्मशान घाट की सोलर लाइट


 मोरना। शुकतीर्थ में श्मशान घाट की सोलर लाइटें बंद होने से लोग परेशान हैं। 

 जिले के एक मात्र तीर्थ स्थल शुकतीर्थ के शमशान घाट पर  सोलर लाइट लगाई गयी थी। यह लाइट एक महीना भी नहीं चली और खराब हो गयी थी ।  सोलर लाइट में लगने वाली बैटरी का भी कही अता पता नही है । ग्रामीणों के द्वारा सोलर लाइट के खराब  ओर उनकी बैटरी  गायब होने के बारे में  ग्राम पंचायत को भी अवगत करवा दिया गया था ।  इसके बाद भी कोई  कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि शमशान घाट पर जंगली जानवर इधर-उधर घूमते रहते है। जो लोग समशान घाट पर अंतिम संस्कार करने आते है ।  अंतिम संस्कार करते करते जिन लोगो को शाम हो जाती है तो लोगो को जंगली जानवरों ओर जलीय जीवों का भय लगने लगता है साथ ही घाट पर अंधेरा होने के कारण अस्थियां विसर्जित करने में भी बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसके लिए लोग मोबाइल और वाहनों की लाइट जलाकर क्रिया कर्म की सारी प्रक्रिया पूरी करते है । पहले तो इन सौर ऊर्जा लाइट से ही प्रकाश हुआ करता था, लेकिन यह भी मात्र एक महीने में खराब हो गयी थी ।  लेकिन ग्राम पंचायत का भी इस और कोई ध्यान नहीं है। इनके खराब होने की सूचना पंचायत समिति के साथ साथ प्रशाशनिक अधिकारियों तक भी दी जा चूकी है। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रशाशन इस ओर कोई भी घ्यान नही दे रहा है 

शुकतीर्थ समशान घाट मुज़फ्फरनगर जिले के एक मात्र तीर्थ स्थल पर गंगा किनारे समशान घाट है जहां पर जिले के साथ साथ आस पास के जिलों से भी लोग अंतिम संस्कार करने आते है

चेतावनी : ठंड में पानी ना पीना हो सकता है खतरनाक


 मुजफ्फरनगर । सर्दी में पानी ना पीना खतरनाक साबित हो सकता है। 

चिकित्सकों के अनुसार सर्दियों में लोग अक्सर पानी कम पीते हैं। ठंड के कारण प्यास कम लगती है। पानी कम पीने की आदत सर्दी में जानलेवा हो सकती है। इसके कारण ब्रेन हैमरेज हो सकता है। ब्रेन हैमरेज के अब तक 40 मरीजों का इलाज कर चुके हैं। ज्यादातर में खून बेहद गाढ़ा मिला। इससे दिमाग की नस फट गई। दिमाग में खून का थक्का जम गया। खून गाढ़ा होने की बड़ी वजह पीने के पानी का सेवन कम होना है। पानी की मात्रा शरीर में कम होने से खून में तरलता कम हो जाती है। खून गाढ़ा होने पर नसों में दबाव बढ़ जाता है। इस दबाव से नस फट जाती है। ब्रेन हैमरेज के 40 से 50 फीसदी मामलों में यह मुख्य वजह हो गई है।

सिंधु बॉर्डर पर एक और किसान ने की आत्महत्या

 


नई दिल्ली। सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान ने सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली। 

मिली जानकारी के अनुसार सिंधु बॉर्डर पर चल रहे कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों में से एक किसान ने आज भी सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली l बताया जा रहा है कि किसान कल आठवें दौर की वार्ता के विफल होने से आहत था तथा सरकार द्वारा किसी कानून में केवल संशोधन करने उनको वापस न लेने से नाराज था l

जानकारी के मुताबिक, सिंघु बॉर्डर पर शनिवार देर शाम जब मंच से वक्ताओं का कार्यक्रम खत्म हो रहा था। उसी समय पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से आए करीब 40 साल के अमरिंदर सिंह ने मंच के पीछे ही सल्फास खा लिया। चिल्लाते हुए मंच के सामने आ गए। वे कुछ बोलते-बोलते वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। आनन-फानन में उन्हें वहीं नजदीक स्थित फ्रैंक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल ले जाया गया।

संयुक्त किसान मोर्चा के मुताबिक, इलाज के दौरान शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी मौत हो गई। यह खबर सिंघु बॉर्डर पहुंचते ही किसानों में काफी रोष है। एक और किसान की मौत की खबर के बाद किसानों ने वहां देर शाम जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है। मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

11 जनवरी को फिर होगा वैक्सीन का ड्राई रन


 मुजफ्फरनगर। जिले में 11 जनवरी को कोरोना वैक्सीन का पुन: ड्राई रन होगा। इस बार ड्राई रन का दायरा बढ़ाया गया है। पहले यह छह स्थानों पर हुआ था इस बार इसे 15 स्थानों पर किया जाएगा। इनमें चार निजी अस्पताल व 11 सरकारी अस्पाल होंगे। इस बार कुल 35 बूथ बनाएं जाएंगे। इनमें प्रत्येक बूथ पर पंद्रह लोगों को वैक्सीनेशन का ट्रायल होगा।

जिले में 11 जनवरी को कोरोना वैक्सीन के टीकारण के ड्राई रन की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने भी सीएमओ और अन्य स्वास्थ्य विभागीय अधिकारियों के साथ 11 जनवरी के ड्राईरन की समीक्षा कर ली है। सीएमओ डा. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि जिले में चार निजी अस्पतॉलों मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज, डा. मुकेश जैन के वर्द्धमान हॉस्पिटल जानसठ रोड़, डा. नूतन जैन का वर्द्धमान हॉस्पिटल निकट महावीर चौक, डा. प्रदीप गर्ग का शांति मदन हॉस्पिटल के अलावा सरकारी क्षेत्र के 11 अस्पतॉलों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया जाएगा। इनमें जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, सदर ब्लॉक की मखियाली सीएचसी, पुरकाजी, चरथावल, बघरा, शाहपुर, बुढ़ाना, खतौली, जानसठ व मोरना सीएचसी पर भी कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन होगा। इन सभी 15 स्थानों पर कुल 35 बूथ बनाएं जाएंगे। इनमें कुछ स्थानों पर तीन शेष पर दो दो बूथ होंगे। ड्राई रन का समय सुबह दस बजे से 12 बजे का ही रहेगा। हालांकि इस बार एक बूथ पर केवल 15 लोगो के वैक्सीनेशन का ट्रायल होगा। पहले चरण में हुए ड्राई रन में एक बूथ पर 25 लोगों के वैक्सीनेशन का ट्रायल हुआ था। ड्राई रन के प्रभारी डा. वीके सिंह ने बताया कि इसमें करीब 175 कर्मचारी लगाए जाएंगे।

मां ने जताया बेटों से जान का खतरा

मोरना । क्षेत्र के कस्बे में माँ ने ही लगाया अपनी बेटों पर जान से मारने के खतरे का आरोप । पुलिस के पास पहुंचकर अपनी ओर छोटे बेटे की सुरक्षा की गुहार लगाई। 

भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी महिला ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसके चार बेटे है जिनमे से 3 लड़को की शादी हो चुकी है और छोटा बेटा उसके साथ रहता है । मेरे पति का देहांत हो चुका है । और मैं अपने छोटे बेटे के साथ रहती हूं । दो बेटे ओर उनकी बहुए महिला  ओर छोटे बेटे के साथ आये दिन किसी न किसी बात को लेकर गाली गलौच ओर मारपीट करते रहते है ।ओर धमकी देते है तुम्हे ओर तुम्हारे बेटे किसी भी फर्जी मुकदमे फसा कर जेल भिजवा देंगे ।  शुक्रवार शाम 8 बजे भी बिना किसी बात के फिर से मेरे ओर मेरे बेटे की साथ लाठी डंडो से मारपीट की है और जान से मारने की धमकी दी है । जिस कारण घर मे हमेशा भय का माहौल बना रहता है।  महिला ने पुलिस से अपने  छोटे बेटे और अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई।

मंत्री सुरेश राणा के पिता का अंतिम संस्कार



शामली । प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता रणबीर सिंह का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुक्रवार की देर शाम उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था। वे 92 वर्ष के थे और पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार शामली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। आज मुजफ्फरनगर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, मंत्री डॉ संजीव बालियान और विधायक उमेश मलिक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने यहां पहुंचकर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

विवेकानंद जयंती पर युवा घेरा आयोजित करेगी सपा

 मुजफ्फरनगर । समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि आज सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट द्वारा जिला कार्यकारिणी व प्रमुख सपा पदाधिकारियो की मीटिंग में सपा के युवा नेताओं को 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा घेरा कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती पर प्रमुख कॉलेजों व चयनित स्थानों पर समाजवादी पार्टी के युवा संगठन व युवा नेताओं द्वारा युवा घेरा कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी छात्र संघ चुनाव समय पर न कराने महंगी शिक्षा व शिक्षा के व्यवसायीकरण छात्रों नौजवानों द्वारा समस्याओं को लेकर आंदोलन करने पर उनके विरुद्ध प्रदेश सरकार द्वारा फर्जी दमनकारी मुकदमे दर्ज करने के विरोध में अनेक स्थानों पर चर्चा की जाएगी। 


प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा की छात्रों नौजवानों की समस्याओं पर समाजवादी पार्टी पूरी तरह गंभीर है तथा नौजवान व छात्र प्रदेश सरकार की छात्र नौजवान विरोधी नीतियों से अपने भविष्य को लेकर आशंकित है समाजवादी पार्टी इसके लिए उनकी आवाज बुलंद करने के लिए स्वामी विवेकानंद जयंती पर छात्रों नौजवानों को जागृत करने का काम करेगी।

मीटिंग की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन जिला महासचिव जिया चौधरी ने किया मीटिंग में मुख्य रूप से सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी  विनयपाल प्रमुख राजीव बालियान असद पाशा अजीत सिंह बबलू प्रमुख सुशील शर्मा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन सपा जिला सचिव सुशील त्यागी हाजी इकबाल  संदीप डबास एडवोकेट सुखपाल सिंह जोगेंद्र सिंह सैनी दीपक गंभीर व सपा नगर अध्यक्ष एश मोहम्मद मेवाती नगर अध्यक्ष खतौली इरशाद जाट विधानसभा अध्यक्ष पुरकाजी सत्यवीर  त्यागी पूर्व महानगर अध्यक्ष  अंसार आढ़ती पूर्व एमएलसी प्रत्याशी  गौरव जैन सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मास्टर हरीश कुमार सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ इसरारअल्वी सपा छात्र नेता युसूफ गौर हनी संदीप धनगर सुमित पवार बारी आमिर डीलर आशीष त्यागी आलम त्यागी आदि मौजूद रहे।

 आज ही सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट द्वारा पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी मे भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश कुमार बारी व वार्ड नंबर 7 केशव मंडल भाजपा के वार्ड महामंत्री लवी गोयल द्वारा भाजपा छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई सपा जिलाध्यक्ष व प्रमुख नेताओं ने भाजपा छोड़कर सपा में आए सुरेश कुमार बारी व लवी गोयल का अभिनंदन करते हुए समाजवादी पार्टी के मिशन 2022  की कामयाबी के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया

भैंस की तेरहवीं पर पूरे गांव की दावत

 मेरठ। एक किसान ने अपनी भैंस की तेरहवीं की रस्म आयोजित कर पूरे गांव को न्यौता दिया। दावत में पूरा गांव जुटा।


किसान सुभाष को उसकी भैंस काफी प्रिय थी। मोहम्मद शाकिस्त गांव के किसान सुभाष ने पिछले 32 वर्ष से एक ही भैंस पाली हुई थी। सात वर्ष पहले इस भैंस ने दूध भी देना बंद कर दिया था। बचपन से ही सुभाष ने इस भैंस को पाला था, इसलिए उन्हें इससे काफी लगाव था। भैंस के दूध देना बंद करने के बाद भी सुभाष ने न तो उसकी उपेक्षा की और न ही उसको बेचने पर विचार किया। बीते एक महीने से भैंस की तबीयत खराब होने पर सुभाष ने उसके इलाज के लिए काफी धन भी खर्च किया।यह भैंस किसान के पास करीब 32 वर्ष से थी। बीते सात वर्ष से उसने दूध भी देना बंद कर दिया था। इसके बाद भी सुभाष ने उसे अपने पास रखा और उसकी खूब सेवा की। इसी बीच भैंस की तबीयत काफी खराब हो गई। सुभाष ने उसके इलाज में भी काफी पैसा खर्च किया, लेकिन उसको बचा नहीं सके। भैंस की मृत्यु के बाद सुभाष ने तेरहवीं आयोजित की। यह तेरहवीं काफी चर्चा में है। इस तेरहवीं के मौके पर सुभाष ने पूरे गांव के लोगों को दावत दी। तेरहवीं में आने वाले सभी सभी ग्रामीणों ने वहां पर पूरे विधि-विधान से भैंस को श्रद्धांजलि दी। यह अनूठी तेरहवीं पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। सुभाष ने कहा कि वो अपनी भैंस को अपने परिवार के सदस्य की तरह ही मानते थे। उन्होंने अपनी भैंस के मरने के बाद उसकी आत्मा की शांति के लिए हर कर्मकांड किया।जिससे उनकी भैंस की आत्मा को शांति मिले।

जिले में 23 कोरोना पॉजिटिव. एक बुजुर्ग की मौत

 मुजफ्फरनगर । जिले में आज 23 नये कोरोना पॉजिटिव पाए गए । इनमें 12 शहरी क्षेत्र में हैं । आज भोपा इलाके में एक 83 वर्षीय बुजुर्ग की मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। 


श्री राम ग्रुप के तत्वाधान में ओरिऐन्टेशन प्रोगाम का आयोजन


मुजफ्फरनगर। श्री राम ग्रुप आॅफ काॅलिजेज व श्रीराम काॅलेज आॅफ फार्मेसी के तत्वाधान में बी0फार्मा0 एवं डी0फार्मा0 के नव प्रवेशित नये छात्रों के लिए श्रीराम काॅलेज के सभागार में ओरिऐन्टेशन प्रोगाम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलिजेज के चेयरमैन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ एवं श्रीराम काॅलेज आॅफ फार्मेसी के निदेशक डा0 गिरेन्द्र कुमार गौतम द्धारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

श्री राम गु्रप के चैयरमैन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने अपने शुभकामना संदेश में नव प्रवेशित छात्रों को अपनी लगन एंव निष्ठा से स्वयं को तकनीकी रुप से सुदृढ बनाने का आवाह्नन किया। उन्होने बताया कि फार्मेसी आज के युवाओं के लिए आर्कषण भरा क्षेत्र है। इस कोर्स को करने के पश्चात छात्र-छात्राये मैडिकल क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते है। उन्होने बताया कि छात्र-छात्राओ को अपने भविष्य को दृष्टिगृत रखते हुए गंभीरता से चिंतन करके ही किसी कोर्स में प्रवेश लेना चाहिए। साथ ही उन्होने वट वृक्षो का उदाहरण देते हुए कहा कि बडे से बडे तूफानो का सामना वह आसानी से कर सकता है क्योकि उनकी जडे मजबूत होती है उसी तरह से नव प्रवेशित छात्र-छात्राऐ भी अपने जीवन मे अपने सिद्धांत को अपनाकर किसी भी बडी से बडी चुनौती का सामना आसानी से कर सकते है।

श्रीराम काॅलेज आॅफ फार्मेसी के निदेशक डा0 गिरेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि इस प्रोग्राम के माध्यम से छात्रों को कोर्स पैर्टन, शिक्षण पद्वति एंव तकनीकी शिक्षा के चुनाव के बारे में छात्रों के रुझान आदि से अवगत कराना है उन्होनेे छात्र-छात्राओं को महत्तवपूूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी को कोर्स का चयन करने से पहले मुख्य बातो जैसे - कोर्स का स्कोप, कोर्स की अवधि एंव कोर्स किस विश्वविघालय से संचालित है आदि बातो का ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही उन्होने छात्रो को फार्मेसी के विस्तृत क्षेत्र के बारे मे अवगत कराते हुए बताया कि आज के समय मे फार्मेसी का क्षेत्र सभी क्षेत्रो में प्रथम स्थान पर रहा है चाहे वह दवाई उत्पादन का क्षेत्र हो या फिर दवाईयो के आदान प्रदान का क्षेत्र हो। उन्होने बताया कि फार्मेसी का क्षेत्र भविष्य मे उनके लिए बहुत से सुनहरे मौके संजाये हुए है साथ ही उन्होने काॅलेज की पिछली उपलब्धियो के बारे मे भी छात्रो को अवगत कराया व कहा कि एक कठिन परिश्रमी छात्र ही कोई भी लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर सकता है।  

बी0फार्मा एवं डी फार्मा के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को पुरूस्कार आदि देकर सम्मानित किया गया जिसमें बीफार्मा में खुशी कपूर, अभिषेक पांचाल, कुलदीप, वकार राना, श्रीयांशी, सना, कार्तिक सैनी, अनुपम, हार्दिक, सागर वर्मा व डी0फार्मा0 में अंजलि, अंशिका, गुडडू, प्रिन्स पुंडीर, सौरभ कुमार, नाजिम अंसारी, मौ0 शाहरूख, हसीन मलिक, हर्षपाल प्रमुख रहे।

इस प्रोग्राम को सफल बनाने में विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ सदस्यों का योगदान रहा। कार्यक्रम के अवसर पर छवि गुप्ता, श्वेता पुडिर, सोनू, टिंकू कुमार, रोहित मलिक, रोहिनी गुप्ता, आरती चोपडा, निकुंज कुमार, गौरव महरोत्रा, विकास कुमार, अजय कुमार, रामदत्त शर्मा, सलमान, उज्जवल शर्मा, शिवम त्यागी, रवि कुमार, शफकत जैदी, साबिया परबीन, अतुल राणा आदि उपस्थित रहे।

ठेका दिलाने के नाम पर ठगी


मुजफ्फरनगर । नगर पालिका में ठेका दिलाने के नाम पर एक और ठगी का मामला सामने आया है। 

ठगी के शिकार तारिक सिद्दीकी ने थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर कोतवाल साहब के नाम दी तहरीर जो कि इस प्रकार है सेवा में श्रीमान कोतवाल साहब थाना कोतवाली नगर जिला मुजफ्फरनगर श्रीमान जीनिवेदन है कि प्रार्थी एक पढ़ा-लिखा व्यक्ति है प्रार्थी बेरोजगार है शानू पुत्र राधे निवासी भारतीया कालोनी निकट बालाजी चैक थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर के प्रार्थी से अच्छे संबंध थे उक्त शानू ने प्रार्थी से कहा कि नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की चेयरमैन से उसके बहुत अच्छे संबंध है   15 दिसंबर को उक्त शानू प्रार्थी के घर पर आया और प्रार्थी से बोला कि नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में सफाई कर्मचारियों का ठेका छूट रहा है यह ठेका मैं आपको दिलवा दूंगा जिसमें आपकी हर महा अच्छी आमदनी हो जाएगी इसके लिए आपको 25000 रुपये देने होंगे प्रार्थी ने उक्त शानू की बात पर यकीन करते हुए उसको  25000 रुपये नगद दे दिए । उस समय वहां पर आफताब पुत्र लियाकत अली निवासी फुलौत वे शफकत पुत्र मरगूब अली निवासी खतौली भी मौजूद थे किंतु आज तक उक्त शानू ने प्रार्थी के नाम नगरपालिका से कोई ठेका किस प्रकार का नहीं दिलाया है प्रार्थी ने जब नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में जाकर इस बाबत मालूमात की तो पता चला कि वहां पर इस तरह का कोई भी ठेका छोड़ने की प्रक्रिया नहीं है।उसने शानू से बात की तो उसने उससे बात करने से मना कर दिया और धोखाधड़ी कर 25000 रुपये हड़प लिए।  

चोरी के वाहन बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड





मुजफ्फरनगर। पुलिस ने एक बडे वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर वाहन चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की 02-04 पहिया वाहन व फर्जी आरसी बरामद किए हैं।

थाना कोतवालीनगर पुलिस द्वारा काली नदी पुल शामली स्टैण्ड से पांच शातिर वाहन चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण लुकमान उर्फ लुक्का पुत्र जमशेद उर्फ कल्लू नि0 ग्राम भनवाडा थाना रतनपुरी, शानू उर्फ शान मौहम्मद पुत्र अली शेर नि0 ग्राम भनवाडा थाना रतनपुरी, सरफराज उर्फ पाली पुत्र तौफीक नि0 ग्राम नाहरी सरधना मेरठ, मुकेश जैन पुत्र जनेश्वर दास नि0 म0नं0 53 मौहल्ला कृष्णापुरी व गुफरान पुत्र फुरकान पठान निवासी दीन मौहम्मद सुजडू थाना कोतवाली शहर मुजफ्फरनगर बताए गए हैं।

उनके कब्जे से एक आयसर केण्टर, दो सेन्ट्रो कार, तीन मोटर साइकिल, तीन फर्जी आरसी, तीन फर्जी सेल लेटर, एक फर्जी नम्बर प्लेट और अदद कार की चाबी बरामद की हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगण आसपास के जनपद एवं मुजफ्फरनगर से वाहन को चोरी कर उनके इंजन नम्बर व चेसिस नम्बर बदल कर उनके फर्जी कागजात तैयार कराकर उन्हे बेचते थे।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...