शनिवार, 2 जनवरी 2021

किसानों की आय दोगुना करने के लिए चलेगा अभियान


मुजफ्फरनगर । जिले में 6 जनवरी से किसान कल्याण तथा किसान की आमदनी दो गुना करने का अभियान ‘किसान कल्याण मिशन’ के रूप में चलाया जायेगा।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रदेश सरकार द्वारा यह संकल्प किया गया है कि प्रदेश में किसानों की वर्तमान आय को दोगुना करने का प्रयास किया जायेगा। इस संकल्प को पूरा करने हेतु यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में कृषि व कृषि आधारित अन्य गतिविधियों जिनमें पशुपालन, बागवानी, गन्ना इत्यादि तथा कृषि आधारित उद्योग सम्मिलित है, को विकसित कर इन गतिविधियों के माध्यम से किसान कल्याण तथा किसान की आमदनी दुगुना करने का एक अभियान किसान कल्याण मिशन के रूप में चलाया जायेगा। यह अभियान 06.01.2021 से आरम्भ होगा जिसके अन्तर्गत जनपद के प्रत्येक विकासखण्ड पर एक निश्चित तिथि पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस अभियान के तीन मुख्य भाग होंगे:-

(क) कृषि एवं सहवर्गी सेक्टर की वृहद प्रदर्शनी जिसमें स्थानीय स्तर पर लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यमिता इकाइयों तथा ग्राम्य विकास के आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के द्वारा उत्पादित प्रमुख उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी एवं विभिन्न प्रकार की कृषि तकनीकों के प्रदर्शन (डिमान्सट्रेशन) कराये जायेंगे।

(ख) किसान गोष्ठी जिसमें प्रगतिशील किसान, कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग से जुडे कृषि प्रसार कार्यकर्ता शासन की किसानोन्मुखी योजनाओं के बारे में सम्यक जानकारी उपलब्ध करायेंगे।

(ग) विभिन्न विभागों द्वारा कृषि कल्याण की संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ प्रदान कराया जायेगा।

विकास खण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी में कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, सहकारिता, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, नेडा, विद्युत, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, वन, बाल विकास एवं पुष्टाहार इत्यादि विभाग अपनी-अपनी योजनाओं से सम्बंधित स्टाल लगायेंगे एवं लाभार्थी परक योजनाओं के स्वीकृतपत्र/प्रमाण-पत्र/कृषि यंत्र वितरण/पुरूस्कार आदि का वितरण भी सुनिश्चित करायेंगे।

आयोजित कृषि मेले एवं कृषि प्रदर्शनी में कृषि कल्याण से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता गोष्ठी क साथ-साथ उक्त क्षेत्र के किसानों के कल्याण से जुडे सभी कार्यक्रमों के बारे में न केवल जानकारी दी जायेगी, बल्कि योजनाओं के अन्तर्गत लाभार्थियों का चयन करते हुए, लाभार्थियों को विभिन्न सुविधाए उपलब्ध करायी जायेंगी तथा उपलब्ध सुविधाओं का वितरण कराया जायेा। किसान कल्याण मिशन अभियान में प्रतिभाग करने वाले विभागों के कार्य एवं दायित्व निम्नानुसार होंगे:-

4- कृषि विभाग:- कृषि विभाग इस योजना के नोडल विभाग के रूप में कार्य करेंगा एवं  विकासखण्ड स्तर पर प्रदर्शनी एवं मेला लगाने की पूरी व्यवस्था करने के उत्तरदायित्व का निर्वहन करेगा। उक्त के अतिरिक्त उनके द्वारा निम्नलिखित कार्यवाही भी सम्पन्न करायी जायेगी।


(1) किसान क्रेडिट कार्ड (के0सी0सी0) की स्वीकृति पत्र का वितरण सम्बंधित विकासखण्ड की बैंक शाखाओं के साथ समन्वय कर सुनिश्चित कराया जायेगा। उक्त कार्य हेतु निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार प्रार्थनापत्र बैंकों को पूर्व से ही प्रेषित करा दिया जाय, जिससे बैंक शाखाए निर्धारित तिथि पर स्वीकृति पत्र वितरित कर सके। कृषि के साथ मत्स्य पालन व प्शुपालन से जुडे कृषकों को भी किसान क्रेडिट कार्ड निर्गत किया जायेगा।

(2) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत आधार इन्वैलिड, नाम मिस्मैच तथा ओपेन सोर्स से प्राप्त प्रार्थनापत्र के सत्यापन हेतु एक शिविर पृथक से लगाया जायेगा। यह व्यवस्था भी की जायेगी कि मेले में आये किसान अगर त्रुटि सुधार हेतु अभिलेख लेकर आते है तो उनका मौके पर ही निस्तारण करके पोर्टल में सुधार सुनिश्चित किया जायेगा जिससे उन्हे योजना का लाभ मिलना आरम्भ हो जाये।

(3) प्रधानमंत्री फसलबीमा योजना एवं संशोधन मौसम आधारित फसल बीमा योजना के सम्बंध में कृषकों को जागरूक किया जायेगा। साथ ही किसानों द्वारा दावें सम्बंधी शिकायतों का भी मौके पर निसरण सुनिश्चित किया जायेगा। उक्त हेतु बीमा कम्पनी के अधिकारी भी कार्यक्रम में उपलब्ध रहेंगे।

(4) रबी की फसल के दृष्टिगत विभिन्न प्रकार के फसल सुरक्षा के कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जायेगा एवं फसल सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी जायेगी। फसल सुरक्षा के आवश्यक कृषि रक्षा रसायन के वितरण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

(5) पराली प्रबन्धन के बारे में विस्तृत जानकारी मेले के दौरान दी जाएगी। पराली के जलाने से हो रहे दृष्परिणामों पर जागरूक किया जाएगा तथा पराली प्रबन्धन हेतु विभिन्न प्रकार के विकल्प जैसे फार्म मशीनरी बैंक, डिकम्पोजर इत्यादि क बारे में भी जानकारी दी जायेगी और इन यंत्रों का प्रदर्शन भी किया जायेगा।

(6) जैविक खेती तथा भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्वति के बारे में भी जागरूकता हेतु व्यवस्था की जायेगी जिसमें इस प्रणाली से होने वाले लाभ एवं शासन की नीतियों के बारे में कृषकों को जागरूक किया जायेगा।

(7) विकास खण्ड में जो कृषक जैविक खेती संचालित कर रहे हो, उनके कृषि उत्पाद के विपणन के लिये भी अलग से स्टाॅल / बिक्री केन्द्र संचालित किया जायेगा, जिससे उनके उत्पाद का प्रचार-प्रसार हो सकेगा।

(8) अगर विकास खण्ड स्तर पर इस अवधि में नये कृषि उत्पादन संगठन (एफ0पी0ओ0) गठित हुए है तो उनके पदाधिकारियों को भी आमंत्रित करते हुए उनको प्रमाण-पत्र वितरण कराया जायेगा। एफ0पी0ओ0 को स्वीकृत फार्म मशीनरी बैंक तथा बीज विधायन संयंत्र की स्वीकृति पत्र / चैक वितरण का काम भी सम्बंधित विकास खण्डों में अवश्य कराया जायेगा।

(9) सम्बंधित जनपद व विकास खण्ड के सक्रिय एफ0पी0ओ0 के पदाधिकारी एवं प्रगतिशील किसानों को अवश्य आमंित्रत किया जाये तथा कृषि गोष्ठी में उनको अपना विचार रखने का अवसर दिया जाये, जिससे अन्य कृषकों को भी जागरूक किया जा सके।

(10) एस0एम0ए0एम0 (सब-मिशन आॅन एग्रीकल्चरल मैकेनाईजेशन) योजना के अन्तर्गत

पूर्व से स्वीकृत लाभार्थियों को यंत्रों के वितरण का कार्य भी इस मेले के माध्यम से

कराया जा सकता है।

(11) प्रधानमंत्री कृषि ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महाभियान (पी0एम0-कुसुम) योजना के

अन्तर्गत सोलर पम्प का वितरण कराया जा रहा है। यथा आवश्यक आबद्व निजि कम्पनियों से वार्ता करके यथा सम्भव डिमोन्सट्रेशन इकाई भी स्थापित करके इसका प्रचार-प्रसार किया जाये। एक ही इकाई को विभिन्न विकास खण्डों में उपयोग में लाया जा सकता है।

(12) प्रत्येक जनपद के 100 प्रगतिशील किसानों का चयन उनको रोल माडल के रूप में

विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में प्रस्तुत किया जायेगा तथा उनके अनुभवों के बारें में

स्थानीय किसानों को अवगत भी कराया जायेगा। इन प्रगतिशील किसानों को जनपद स्तर पर सम्मानित भी किया जायेगा। इन किसानों का विस्तृत डेटा बेस कृषि विभाग द्वारा तैयार किया जायेगा।

5- कृषि शिक्षा एवं अनुसॅंधान:-

(1) विकास खण्ड स्तरीय कृषि प्रदर्शनी में कृषि विश्व विद्यालय व कृषि विज्ञान केन्द्र के

विशेषज्ञों को अवश्य आमंत्रित किया जाये जिससे इन्टीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम के बारे में जानकारी के साथ - साथ नयी तकनीक व पद्वति के बारें में प्रचार-प्रसार हो सके।

(2) कृषि विज्ञान केन्द्र, किसानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन

कर सकते है। एक प्रशिक्षण कार्यक्रम, मेला / प्रदर्शनी के दिवस पर विकास खण्ड

में अथवा कृषि कल्याण केन्द्र में आयोजित कराया जाये।

6- कृषि विपणन/मण्डी परिषद:-

(1) मण्डी परिषद द्वारा मुख्यमंत्री कृषक उपहारयोजना के अन्तर्गत ट्रेक्टर सहित अन्य

उपकरण किसानों को पारदर्शी व्यवस्था से वितरित किया जाता है। अगर उस विकास खण्ड में कोई मण्डी स्थापित है तो उनसे समन्वय स्थापित कर उनका वितरण भी इसी कार्यक्रम में सुनिश्चित कराया जाये।

(2) मण्डी परिषद द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थी परक योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कृषक

दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्नि दुर्घटना बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के लाभार्थियों का वितरण भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित किया जाए।

(3) भारत सरकार द्वारा पारित कृषि अधिनियमों की जानकारी एवं उसके लाभों के बारे में किसानों को जागरूक किया जायेगा।

7- उद्यान विभाग:-

(1) सूक्ष्म सिंचाई योजना के प्रति किसानों को जागरूक बनाने हेतु डिमोन्सट्रेशन माॅडल स्थापित किये जाये। ये डिमोन्सट्रेशन माॅडल स्प्रिंकलर / ड्रिप सिचाई प्रणाली से सम्बंधित होंगे।

(2) गोष्ठी में सम्बंधित विकास खण्ड में सर्वाधिक होने वाली औद्यानिक फसलों में उत्पाद बढानें व प्रजाति का विकास करने हेतु प्रचार-प्रसार भी किया जायेगा।

(3) खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाएं भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित है। इन योजनाओं के अन्तर्गत स्वीकृत अनुदान / ब्याज अनुदान के स्वीकृति पत्र भी इन कार्यक्रमों के माध्यम से लाभार्थियों को वितरित कराये जाये।

(4) विकास खण्ड में स्थापित कृषि, उद्यान आधारित लघु, मध्यम उद्योगों को चिन्हित कर उद्यमियों को कृषक उत्पादन संगठनों से जोडने के लिये प्रेरित किया जायेगा तथा उनके उत्पादों के विपणन / प्रचार-प्रसार करने हेतु भी प्रदर्शनी में स्थान उपलब्ध कराया जायेगा।

8- पशुपालन विभाग:-

(1) पशुपालन विभाग द्वारा किसानों को खुरपका-मुहपका टीकाकरण अभियान तथा पशुओं की ईयर-टैगिंग की महत्ता के बारें में जानकारी दी जायेगी। दुधारू प्शुओं के नस्ल सुधार हेतु राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया जायेगा।

(2) इसके अतिरिक्त लाभार्थी परक योजनाओं यथा- किसान क्रेडिट कार्ड, बैकयार्ड सुअर पालन, अण्डा उत्पादन, बाॅयलर पालन एवं पशुधन बीमा योजना आदि के स्वीकृति पत्र अथवा सहायता का वितरण यथा-सम्भव इन मेलों के समय कराया जाए।

(3) विकास खण्ड पर आयोजित होने वाली कृषक गोष्ठी में निराश्रित गौ-आश्रय स्थलों में पराली को चारे के रूप में प्रेषित करने तथा निराश्रित गौ-आश्रय स्थलों की गाॅयों को परिवारों द्वारा अपनी देख-रेख में लाने की योजना के बारे में प्रचार-प्रसार किया जाये।

9- गन्ना विभाग:-

(1) गन्ने की फसल से आच्छादित विकास खण्डों में विभागीय अधिकारियों द्वारा गन्ने की खेती के साथ अन्तर फसलीय प्रणाली (इन्टर क्राॅपिंग) तथा ड्रिप इरीगेशन के बारें में अधिक से अधिक प्रचार किया जायेगा जिससे उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके।

(2) गन्ना विभाग द्वारा प्रदर्शनी में स्टाॅल लगाकर भी नयी तकनीक, नयी प्रजाति के बारे में प्रचार किया जायेगा एवं गन्ने के कृषि उपज अवशेष जलानें से पडने वाले कुप्रभावों के बारे में भी किसानों को संवेदनशील किया जायेगा।

10- खाद्य एवं रसद विभाग:-

खरीफ की फसल की कटाई के पश्चात दलहन, तिलहन व धान की खरीद का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जाएंगा, जिससे किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम0एस0पी0) पर स्थानीय स्तर पर अपनी उपज को बेच सकेंगे। साथ ही साथ अगर कृषकों को क्रय केन्द्रों से सम्बंधित कोई शिकायत हो तो उसका निराकरण भी मौके पर कराते हुए निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये।

11- ग्राम्य विकास/पंचायती राज विभाग:-

(1) ग्राम्य विकास विभाग की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी जिसमें आजीविका मिशन के अन्तर्गत कृषि व्यवसाय आधारित स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी लगवायेंगे तथा इन समूहों की सहभागिता भी उक्त कार्यक्रम में सुनिश्चित की जायेगी।

(2) मनरेगा के माध्यम से कृषि से जुडे कौन-कौन से कार्य ग्राम स्तर पर लिये जा सकते है, इसका भी व्यापक प्रचार किया जायेगा, जिससे रोजगार सृजन के साथ-साथ कृषि अवस्थापना का विकास हो सके। उक्त के अतिरिक्त अन्य कार्य यथा भूमि संरक्षण, वर्मी कम्पोस्ट, कैटल शैड, मत्स्य तालाब, औद्यानिकरण इत्यादि कार्यक्रमों के कन्वर्जेंस होते है, इसक बारें में कृषकों को जानकारी दी जाये।

12- सिंचाई व्यवस्था:-

रबी अभियान के अन्तर्गत बुआई का कार्य जोरों पर होगा, अतः इन कार्यक्रमों में सिचंाई विभाग, नलकूप विभाग तथा विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा इनका अलग से स्टाॅल भी लगाया जायेगा। कोई भी कृषक नलकूप खराब होने, नहर की सिंचाई व्यवस्था खराब होने या ट्राॅंसफार्मर के खराब होने की शिकायत लाते है तो उनका निस्तारण उसी दिन किया जायेगा।

13- अन्य विभाग:-

(1) लघु सिंचाई, मत्स्य, रेशम, नेडा, वन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग भी कृषकों से सम्बंधित विभिन्न कार्यकलापों का डिस्पलें स्टाॅल पर प्रदर्शित करेंगे।

(2) उपरोक्त प्रस्तरों मे उल्लिखित विभाग व कार्यकलाप मार्ग-निर्देशक है अतएव यदि प्रतिभाग करने वाले विभागों के अन्तर्गत कोई अन्य महत्वपूर्ण योजना या कार्यक्रम आदि संचालित किया जा रहा है तो उनको भी विकास खण्ड के इन आयोजनों में सम्मिलित करते हुए माइक्रोप्लान का भाग बनाया जा सकता है।

14- जनप्रतिनिधियों/प्रशासनिक अधिकारियों की सहभागिता:-

इस अभियान में मण्डलायुक्त, अधोहस्ताक्षरी प्रतिभाग करेंगे। इसमें स्थानीय माननीय साॅसद, माननीय विधायक एवं अन्य महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधियों को अवश्य आमंंित्रत किया जाये और उनके उपस्थित रहने पर, उनके माध्यम से ही विभिन्न योजनाओं के लाभों का वितरण कराया जाये।

15- महिलाओं की सहभागिता:-

प्रदेश में महिलाआंे को सुरक्षा प्रदान करने तथा उन्हे आत्मनिर्भर बनाने हेतु मिशन शक्ति का संचालन किया जा रहा है। अतः यह आवश्यक है कि इन कार्यक्रमों में महिला किसानों की अधिक से अधिक भूमिका हो। इस उद्देश्य से जागरूक महिला कृषक तथा कृषि उत्पादन पर आधारित स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता भी सुनिश्चित करायी जाये।


16- प्रचार-प्रसार:-

(1) इन कृषि मेलों / गोष्ठियों / प्रदर्शनियों में अधिक से अधिक सहभागिता हो, इसक लिये जिला प्रशासन व विकास खण्ड स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार विभिन्न माध्यमों से सुनिश्चित किया जायेगा।

(2) विभिन्न विभागों के प्रचार वाहनों को अनिवार्य रूप से आयोजन स्थल पर स्थापित किया जायेगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों के मध्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार हो सके।

(3) विकास खण्ड के अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर इन आयोजनों के बारें में बडी होर्डिंग लगायी जायेगी, जिससे अधिक स अधिक कृषक इसमें भागीदारी कर सके।

(4) विभिन्न विभागों द्वारा अपने कृषकों / लाभार्थियों के व्हाटसएप्प ग्रुप स्थापित किये गये है उनके माध्यम से भी इन आयोजनों की तिथियों तथा वहॅा उपलब्ध होने वाली सेवाओं के बारें में जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी।

(5) सोशल मीडिया, रेडियों, टी0वी0 के माध्यम से भी इन किसानोन्मुखी कार्यक्रमों के बारें में विभागीय अधिकारी जानकारी देंगे जिससे प्रदेश में अधिक से अधिक कृषकों को इसकी जानकारी उपलब्ध हो सके व वह प्रतिभाग कर सके।

17- कोविड-19 सम्बंधी विभिन्न सुरक्षात्मक उपायो का अनुपालन:-

इन मेलों/प्रदर्शनी/गोष्ठियों में कोविड-19 के परिप्रेक्ष्य में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दिये गये सुरक्षात्मक निर्देशों का कडाई से अनुपालन होगा। विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जायेगा कि -

(1) मेला परिसर में आने वाले सभी व्यक्ति मास्क पहनेंगे और निरन्तर मास्क पहने रहेंगे।

(2) विभिन्न स्थानों/प्रदर्शनी के सार्वजनिक स्थलों/मेला के स्थलों पर साबुन से हाथ धोने/सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था होगी।

(3) मेलों का ले-आउट बडे से खुले स्थल पर किया जायेगा, जिससे किसी स्थान पर भीड न हो सके। प्रदर्शनी स्थल के स्टाॅल को भी दूर-दूर स्थापित किया जायेगा, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन हो सके।

(4) कृषक गोष्ठी के आयोजन में बैठने की व्यवस्था को भी सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए की जायेगी तथा कार्यक्रम स्थल पर क्षमता के अनुसार ही प्रतिभागी आमंत्रित किये जायेंगे।

(5) पूरे कार्यक्रम में कोविड-19 से सम्बंधित सुरक्षात्मक व्यवस्था का प्रचार-प्रसार किया जाता रहेगा।

(6) प्रवेश द्वार पर पल्स आॅक्सीमीटर, इन्फ्रारेड थर्मामीटर उपलब्ध रहेगा जो आने वाले महानुभावों का परीक्षण करेंगे और कोविड के किसी भी लक्षण वाले व्यक्ति को अन्दर नही आने देंगे और उन्हे उपचार हेतु चिकित्सालय भेजेंगे।


18- जनपद स्तरीय कार्ययोजना:-

(1) किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत होने वाली गोष्ठी/प्रदर्शनी/मेला प्रत्येक विकास खण्ड में 06.01.2021 से आरम्भ होकर अगले तीन सप्ताह में सम्पन्न होगी। प्रत्येक सप्ताह के बुद्ववार को जनपद के प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों से आच्छादित होने वाली विधान सभा क्षेत्रों में एक विकास खण्ड में इसका आयोजन होगा और यह क्रम तब तक चलता रहेगा जब तक सारे विकास खण्ड आच्छादित नही हो जाते। यह आयोजन तहसील दिवस या किसी राजकीय अवकाश के दिन आयोजित नही होगे।

जनपद के समस्त विकासखण्डों में किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम का आयोजन निम्नानुसार किया जायेगा:-

क्र0

नाम विकास खण्ड दिनाॅक नोडल अधिकारी पर्यवेक्षीय अधिकारी

1 सदर            06.01.21 खण्ड विकास अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक

2 जानसठ        06.01.21 खण्ड विकास अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी

3 बुढाना          06.01.21 खण्ड विकास अधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी

4 चरथावल      13.01.21 खण्ड विकास अधिकारी जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी

5 खतौली        13.01.21 खण्ड विकास अधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी

6 बघरा           13.01.21 खण्ड विकास अधिकारी जिला गन्ना अधिकारी

7 पुरकाजी       20.01.21 खण्ड विकास अधिकारी सहायक निदेशक (मत्स्य)

8 मोरना          20.01.21 खण्ड विकास अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी

9 शाहपुर         20.01.21 खण्ड विकास अधिकारी अधि0अभि0मु0नगर (खण्ड गंग नहर)

(2) आयोजन कराने का मुख्य उत्तरदायित्व अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी का होगा जो सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके प्रत्येक विकास खण्ड की माइक्रोप्लानिंग करेंगे, इस आयोजन हेतु जिला कृषि अधिकारी कार्यक्रम के सदस्य सचिव होंगे।

(3) विकास खण्ड स्तर पर इन कार्यक्रमों के आयोजन का मुख्य दायित्व खण्ड विकास अधिकारी का होगा जो सम्बंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेंगे। उक्त के अतिरिक्त दिनाॅक 02.01.2021 तक विकास खण्ड वार समय-साारणी निर्धारित करते हुए कृषि विभाग एवं कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश को उपलब्ध करायेंगे तथा इसका स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार भी करेंगे जिससे कि इस कार्यक्रम में किसानों की प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

उन्होने बताया कि भारत सरकार के आत्मनिर्भर पैकेज में किसान उत्पादक संगठनों (एफ0पी0ओ0) के संयोजनों तथा एफ0पी0ओ0 के माध्यम से कृषि आधारित सामान्य सुविधा केन्द्रों के विकास एवं कृषि आधारित लघु एवं मध्यम उद्योगों के सम्बंध में कार्ययोजना बनायी जायेगी। इसके अन्तर्गत प्रत्येक विकास खण्ड में एफ0पी0ओ0 का गठन उनक कार्यकलाप, राज्य सरकार की विभिन्न उद्यम, सामान्य सुविधा केन्द्रों की स्थापना से जुडे हुए विभिन्न कार्यक्रमों को बढाने के सम्बंध में विस्तृत कार्ययोजना बनायी जायेगी तथा ऐसी सभी गतिविधियाॅ जो कि एफ0पी0ओ0 के माध्यम से किसानों के कल्याण के लिये प्रारम्भ की जा सकती है, के बारें में जानकारी दी जायेगी।  कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण माइक्रो साइट का निर्माण कराया जायेगा तथा इस सम्बंध में कृषि विभाग द्वारा पोर्टल का निर्माण कराकर उस पर सभी सूचनाएं प्रस्तुत की जायेगी। सूचना विभाग द्वारा रेडियो, टेलीविजन तथा प्रिंट एवं डिजिटल तंत्र के माध्यम से प्रत्येक विकास खण्ड पर होने वाले किसान कल्याण मिशन अभियान का प्रचार-प्रसार कराया जायेगा। प्रत्येक जनपदवार यह विस्तृत सूचना संकलित की जायेगी कि किसान कल्याण मिशन अभियान के दौरान कितने किसानों से सम्पर्क किया गया, कितने किसानों से वार्ता की गयी, साथ ही साथ किसानों के दूरभाष और व्हाटसएप्प नम्बर की सूचना भी संकलित की जायेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि विकास खण्ड स्तर पर निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार विभागीय अधिकारी व कर्मचारी इस अभियान में सक्रिय प्रतिभाग सुनिश्चित करेगें जिससे इस अभियान के उद्देश्य को पूरा किया जा सके।

आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल पर लड़ेगी पंचायत चुनाव


मुजफ्फरनगर । आम आदमी पार्टी पंचायत चुनाव दिल्ली माडल पर लड़ेगी। पार्टी के नेताओं ने कोरोना वैक्सीन ना लगवाने के अखिलेश यादव के बयान को गलत बताया और कहा कि सपा सरकार वैक्सीन पर राजनीति ना करे क्योंकि वैक्सीन पर सबका हक है। 

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संवाद एवं अभिनंदन कार्यक्रम एक पार्टी हॉल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता किरणपाल सिंह व संचालन सदर विधान सभा अध्यक्ष कमल वशिष्ठ ने किया। मुख्य अतिथि एवं पंचायत चुनाव की समीक्षा के लिए जनपद दौरे पर आए दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मॉडल को गांव की गलियों तक पहुचाने का आह्वान किया।  उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि दिल्ली सरकार की जनहितकारी कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर कैसे पहुंचाया गया ये सारा देश जान चुका। जब दिल्ली बदल सकती है तो देश क्यों नहीं बदल सकता। केजरीवाल सरकार की भांति ईमानदार शासन से ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। 

मुख्य अतिथि राजेन्द्र पाल गौतम ने बताया कि आम आदमी पार्टी के अधिकांश मंत्री व विधायक उत्तर के मूल निवासी रहे हैं इसलिए यू पी में चुनाव लड़ने और जीतने में अन्य राज्यों की अपेक्षा आसानी होगी।

दिल्ली के मुस्तफाबाद विधायक हाजी यूनुस ने कहा कि एक आंदोलन से बनी आम आदमी पार्टी के कार्यों की चर्चा भारत ही नहीं विदेशों में है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों के परीक्षा परिणाम व स्कूलों के कायाकल्प और शिक्षा की क्रान्ति की अलख पूरे देश में जगानी है।

प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी अंकुश चौधरी ने कहा कि जनता बीजेपी के शासन से तंग आ चुकी है। उत्तर प्रदेश की के सपा व बसपा की पूर्व सरकारों सहित बीजेपी को जनता भुगत चुकी है।  लोग आम आदमी पार्टी की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे है क्योंकि  दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने देश के सामने एक बदलाव का मॉडल पेश किया है। अब जनता जाति व धर्म को भूलकर शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी व अन्य जनकल्याणकारी कार्यों और योजनाओं की बात करने लगी है।

जिलाध्यक्ष अरविन्द बालियान ने कहा कि सरकार का काम आम आदमी के हितों की रक्षा करना होता है लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों के हितों की रक्षा करने का काम कर रही। 3 काले कृषि कानून केन्द्र  सरकार  द्वारा नियत में खोट के कारण लाए गए है। कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष शकील मलिक, जिला प्रभारी अंकुश चौधरी, जोगिंदर सिंह, किरण पाल, रोहन त्यागी, तसव्वुर हुसैन, वसी खैरी, शहज़ाद नबी, डॉक्टर मुसर्रत नबी, कुलदीप तोमर, अशोक बालियान, बिलाल राणा, प्रोफेसर अनिल कुमार, कमल वशिष्ठ, अर्जुन गर्ग, मोहित चौधरी, सिताब त्यागी, अनुज त्यागी, फैसल एडवोकेट, जावेद, आफताब, शाहनवाज व नईम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एमडीए के एई समेत पांच कोरोना पॉजिटिव होने से हडकंप

 मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के 5 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों ने बताया कि एमडीए एक एई, 3 जेई तथा एक बाबू समेत कुल 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सब लोग मेरे मेरठ तथा गाजियाबाद में हैं। बताया गया कि वहीं उन्होंने अपनी जांच कराई थी जिसमें वे कोरोना पॉजिटिव पाये गये। सूचना के बाद एमडीए में हड़कंप मचा हुआ है। सभी लोग अपने घरों पर होम आइसोलेशन में रहेंगे।



गन्ने का मूल्य घोषित ना किया तो आंदोलन होगा: राकेश टिकैत


मुजफ्फरनगर । भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जल्द से जल्द गन्ने का मूल्य घोषित करें अन्यथा लखनऊ में आंदोलन होगा। 

आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ राकेश टिकैत ने  कश्मीर सिंह की आत्महत्या पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार किसानों के धैर्य की परीक्षा न ले। आंदोलन में 47 किसानों की जान जा चुकी है एक सरकार है कि शर्म आती नही। सरकार 4 जनवरी की बैठक में न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाये व तीनो बिल वापस ले अन्यथा अब आंदोलन को तेज किया जाएगा।

हमारी उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी है कि अब गन्ना पर्ची पर मूल्य 000 लिखने से काम नही चलेगा।सरकार एक सप्ताह में गन्ना मूल्य करे। कोई उत्पाद ऐसा नहीं जिसका बिकने के बाद मूल्य तय हो। उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों की लूट हो रही है। अब गन्ना किसानों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं होगा। आज भी 4 हजार करोड़ गन्ना किसानों का बकाया है। सरकार मिल मालिकों के पक्ष में खड़ी है। गन्ना किसानों पर जुल्म की इंतहा हो चुकी है। 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार धान व गन्ना किसानों का समाधान करें अन्यथा 10 जनवरी के बाद लखनऊ विधानसभा पर भी किसान अनिश्चितकालीन घेराव  करेंगे। अब करो या मरो के साथ किसान आन्दोलन को आगे चलाएगी।

सरकार गाजीपुर बोर्डर पर किसान शहीद गलतान सिंह बागपत व कश्मीर सिंह रामपुर के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद व 1 आश्रित को तुरंत नौकरी दे। धर्मेन्द्र मलिक मीडिया प्रभारी भारतीय किसान यूनियन ने यह जानकारी दी।

बेशर्मी की हरकत पर अदालत ने लगाया ढाई हजार रुपये का जुर्माना


मुज़फ्फरनगर। ग्राम खरड़ में एक गली में आने जाने वाली महिलाओं पर शर्मसार  करने  वाले कॉमेंट करने व प्राइवेट पार्ट के कपड़े खोल कर खड़े होने के मामले में आरोपी भंवर सिंह  को दोषी मान कर दंडित करते हुए 2500 का जुर्माना किया गया है मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट बुढ़ाना परविंदर सिंह की कोर्ट में हुई। अभियोजन की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी पुनीत कुमार ने पैरवी की इससे  पहले आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर माफ करने की गुहार लगाई थी। 

गत 8 फरवरी 2020 को थाना फुगाना के ग्राम खरड़ में एक गली में आनेजाने वाली महिलाओं पर बुरे कॉमेंट करने व प्राइवेट पार्ट के कपड़े खोलकर खड़े होने की एक महिला की शिकायत पर गश्त कर रही पुलिस ने आरोपी भवँर सिंह निवासी नीम खेड़ी को धर 294 आई पी सी के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

बीजेपी की कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाउंगा: अखिलेश यादव


लखनऊ । समाजवादी पार्टी  के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मैं बीजेपी की कोरोना वैक्सीन को नहीं लगवाऊंगा। मुझे इनकी वैक्सीन पर भरोसा नहीं है। 

शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश ने भारत सरकार की कोरोना वैक्सीन को बीजेपी का वैक्सीन करार दिया। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार आएगी तो जनता को मुफ्त में कोरोना का टीका मुहैया कराया जाएगा। बता दें कि आज पूरे देश में कोरोना टीकाकरण के लिए पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) चल रहा है। ड्राई रन का मकसद टीकाकरण के लिए सरकार की तैयारियों को परखना है। लेकिन इसी बीच आए अखिलेश यादव के बयान ने कोरोना वैक्सीन पर भी एक राजनीतिक बहस छेड़ दी है।

अखिलेश यादव के वैक्सीन नहीं लगवाने  के बयान पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उन पर पलटवार किया है उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जी को वैक्सीन पर भरोसा नहीं है और उत्तर प्रदेश वासियों को श्री अखिलेश यादव पर भरोसा नहीं है। अखिलेश जी का वैक्सीन पर सवाल उठाना, हमारे देश के चिकित्सकों एवं वैज्ञानिकों का अपमान है जिसके लिए उन्हें माफ़ी माननी चाहिए।

शनिवार को ही केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि पहले चरण में देशभर में तीन करोड़ लोगों को मुफ्त में कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसमें एक करोड़ हेल्थ वर्कर्स और दो करोड़ फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी जुलाई तक 27 करोड़ लाभार्थियों को टीका लगाने की तैयारी है, लेकिन इसके बारे में अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

जिला न्यायाधीश के पेशकार का बीमारी के चलते निधन

 मुजफ्फरनगर । जिला न्यायाधीश के पेशकार का आज बीमारी के चलते निधन हो गया। 

 मिली जानकारी के अनुसार न्यायाधीश के पेशकार देवदत्त का बीमारी के चलते हैं निधन हो गया। जिसकी सूचना पर कचहरी में शोक छा गया। वकीलों व न्याय विभाग के तमाम लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। जिला न्यायधीश के पेशकार देवदत कौशिक ने पिछले माह ही सात दिसंबर को अपने बेटे की शादी संक्षिप्त आयोजन के साथ की थी। बताया जाता है कि साकेत कालोनी में ही रह रहे उनके संबंधी प्रेमचंद शर्मा को भी कोरोना हो गया। इसके बाद उनको भी खांसी बुखार की शिकायत होने पर उनका पुत्र नौएडा में उपचार के लिए ले गया था जहां उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आयी थी। फिलहाल उन्हें उपचार के लिए जेपी अस्पताल नोएडा में भर्ती कराया गया था। वह पिछले कई दिनों से वेंटीलेटर पर थे। शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। पेशकार की मौत होने से दीवानी न्यायालय में जिला जज राजीव कुमार शर्मा की मौजूदगी में कर्मचारियों ने कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए फिजीकल डिस्टेंस के साथ शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहर में कोरोना ने ली एक और बुजुर्ग की जान

 मुजफ्फरनगर। कोरोना ने शहर में आज एक और व्यक्ति की जान ले ली। शहर के देव पुरम निवासी 83 वर्षीय सतीश नारायण 27 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्हें  मेरठ के लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां आज उनका निधन हो गया।



जिले में मिले 28 कोरोना पॉजिटिव


 मुजफ्फरनगर । नये साल के दूसरे दिन आज जनपद में 28 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 17 शहरी क्षेत्र से हैं।


मेजर आसाराम त्यागी को जन्म दिवस पर किया नमन


मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने भारत और पाकिस्तान के मध्य वर्ष 1965 मैं हुई जंग के पुरोधा देश के अमर शहीद महावीर चक्र विजेता मेजर आसाराम त्यागी के 79 वे जन्म दिवस के अवसर उनकी प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित करते हुए देश के महान सपूत को नमन किया।  सइस अवसर पर  त्यागी समाज के जिम्मेदार लोगों के अतिरिक्त पालिका अध्यक्ष  अंजू अग्रवाल द्वारा अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और कहा गया कि मेजर त्यागी के बलिदान को पूरा हिंदुस्तान सदैव याद रखेगास इस देश के लाडले शहीद मेजर आसाराम त्यागी का नाम सदैव भारतीय इतिहास में स्मरणीय रहेगा स जब तक सूरज चांद रहेगा मेजर आसाराम त्यागी तेरा नाम रहेगा स  माननीय पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा यह भी कहा गया कि पाकिस्तान कई बार हिंदुस्तान से डिफीट खा चुका है सछुप छुप कर वार करना अब बंद कर दें सअन्यथा देश में मोदी जी के नेतृत्व में कठोर निर्णय वाली हमारे लोकप्रिय सरकार हैस ऐसा ना हो की दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का नाम ही समाप्त हो जाए स एकत्रित एवं उत्साहित त्यागी समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के द्वारा मेजर आसाराम त्यागी अमर रहे ,भारत माता की जय, अंजू अग्रवाल जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए प्रतिमा स्थल पर  सभा का संचालन त्यागी धर्मशाला सभा के जिला मंत्री रिटायर्ड ऑफिसर श्री ब्रह्मप्रकाश त्यागी के द्वारा किया गया तथा उनके द्वारा मेजर त्यागी की जीवनी पढ़ी गई तथा कविता पाठ भी किया गया ससाथ ही श्रीमती अंजू अग्रवाल माननीय पालिका अध्यक्ष महोदया द्वारा मेजर त्यागी की प्रतिमा के कराई गई भव्य सौंदर्य करण की भी प्रशंसा की गई, जिसे समाज के एकत्रित व्यक्तियों ने पालिका अध्यक्ष के जिंदाबाद के नारे भी लगाए स इस अवसर पर त्यागी सभा भवन के अध्यक्ष अशोक त्यागी  दिनेश कुमार त्यागी कोल वाले,  आदेश त्यागी ठेकेदार , प्रमोद त्यागी पीके ऑटो,  दुष्यंत त्यागी बहेड़ी कैप्टन ु उमेश  त्यागी ,  मुनेश  त्यागी  एडवोकेट, कैप्टन अभिमन्यु त्यागी,  दर्शन लाल त्यागी, मास्टर तेलूराम त्यागी  डी के त्यागी,  बृजेश त्यागी भट्टे वाले, प्रदीप त्यागी ठेकेदार,  सुरेंद्र त्यागी,  लक्ष्मण सिंह सभासद पति, अवर अभियंता निर्माण कपिल कुमार,सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष चमन लाल ढींगान, संजय कुमार ,कार्यालय अधीक्षक पूरण चंद पाल, दुष्यंत कुमार,अशोक ढींगरा, प्रियेश कुमार, रजत अग्रवाल, प्रवीण कुमार स्टेनो अध्यक्ष गोपाल  त्यागी, एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।

पूर्व क्रिकेटर व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को दिल का दौरा

 नई दिल्ली l


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के (बीसीसीआई) अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को हल्के हार्ट अटैक के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की सूचना पीटीआई ने दी है। रिपोर्ट के अनुसार, गांगुली की हालत अब स्थिर है और उन्हें निजी अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम वर्कआउट सेशन के बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी और आज दोपहर दोबारा ऐसी समस्या के बाद परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले आए।

बुढाना थाना क्षेत्र में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड, तीन गिरफ्तार

 

मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना


पुलिस द्वारा जंगल ग्राम जौला से अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गयाबुढ़ाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल के नेतृत्व में आज शनिवार की सुबह मुखबिर की सटीक सूचना पर बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला के जंगल में ईंख के अंदर बड़े पैमाने पर बनाए जा रहे अवैध हथियार व इनको बनाने के उपकरण बरामद कर मौके से 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग जंगल में ईंख के अंदर अवैध हथियार बनाते थे और उनको आसपास के गांवों में बैंचते थे। पुलिस ने जब उक्त युवकों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम आकिल पुत्र रियाजू, पंकज पुत्र राजेश और राहुल पुत्र ब्रिजेश निवासीगण ग्राम जौला थाना बुढाना जिला मुजफ्फरनगर बताए। पुलिस ने यहां से 315 बोर के 8 तमंचे, 12 बोर की दो मस्कट, 315 बोर के 10 कारतूस, 12 बोर के 5 कारतूस, 315 बोर के अधबने 3 तमंचे, 315 बोर की 8 बाडी, 12 बोर की 11 नाल और 7 लोहे की पत्तियों के अलावा ड्रिल मशीन, छैनी, हथौडी, गिलाईन्डर, शिकंजा व इमरजैन्सी लाईट अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार इन तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों में से आकिल पुत्र रियाजू पूर्व में भी थाना बुढाना से अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने के जुर्म में गिरफ्तार होकर जेल भेजा गया था। पुलिस ने तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया है। इस गैैंग के पकडे जाने पर एसपी देहात नेपाल सिंह ने बुढ़ाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल, गढ़ी सखावतपुर पुलिस चौकी के प्रभारी धीरज ठाकुर व अन्य पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की है।

बंधन बैंक कर्मी समेत लूट के मामलों में लिप्त चार बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

 मुजफ्फरनगर। बंधन बैंक कर्मी समेत तमाम स्थानों पर लूट के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता में बताया कि गत 29 दिसंबर को चरथावल से चैकडा जाने वाले मार्ग पर अज्ञात बदमाशों के द्वारा बंधन बैंक के कर्मचारी वतन शर्मा पुत्र अशोक कुमार शर्मा निवासी गढ़वाड़ा थाना भोपा के पास से तमंचे के बल पर कलेक्शन के 59 हजार रुपये व एक मोबाइल फोन सैमसंग कम्पनी का फोन व 11 नवंबर को अजय कुमार पुत्र रामनिवास निवासी ज्ञानमाजरा रोड थाना चरथावल की मोटरसाइकिल पर रखे बैग से 29480 रुपये व एक टैब सैमसंग कंपनी का अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी करक्षेत्र सनसनी फैला दी। इसके संबंध में थाना चरथावल पर अज्ञात में मुकदमा पंजीकृृृत कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। इस प्रकरण के खुलासे के लिए एसएसपी अभिषेक यादव के आदेशों पर कई टीमो का गठन किया गया था। थाना चरथावल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिरालसी चैकी पर चैकिंग के दौरान 4 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तो के नाम कुलदीप वर्मा पुत्र राधेश्याम निवासी बिरालसी, गौरव पुत्र जयवीर सिंह निवासी बिरालसी, अंकुश पुत्र राजेंद्र पुंडीर निवासी बिरालसी तथा मनीष पुत्र चंद्रहास निवासी ग्राम दूधली हैं। चारो ही बदमाश थाना चरथावल क्षेत्र के निवासी हैं। पकड़े गए अभियुक्तो से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो पकड़े गए बदमाशांे ने चोरी व लूट की वारदात कबूल की। पुलिस टीम ने अलग अलग मामलों में लूटे गए 36800 व 9200 रुपये, 2 अदद तमंचे 315 बोर मय 5 जिंदा कारतूस व 2 खोखा कारतूस, 1 अदद चाकू, 3 मोबाइल फोन अलग अलग कंपनी के,2 मोटरसाइकिल स्पलेंडर व एच एफ डीलक्स बिना नंबर की बरामद की गई है। इन अभियुक्तो के पकड़े जाने से लूट व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। वही इस अभियोग के सफल अनावरण पर उच्चाधिकारियों के द्वारा चरथावल थाना इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह व उनकी पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की धोषणा की गई है।


डीएम ने विधायक विक्रम सैनी के साथ किया खतौली गंगनहर घाट का निरीक्षण


मुजफ्फरनगर । खतौली गंग नहर घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का देर रात जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने औचक निरीक्षण किया। वही गंगा घाट पर बन रहे घाट वयवस्थाओं का जायजा लिया। साथ में खतौली विधायक विक्रम सैनी भी मौजूद रहे सीडीओ आलोक यादव व एमडीए सचिव महेंद्र प्रताप भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने घाट का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए और बताया कि आने वाली मकर सक्रांति को खतौली गंगा घाट पर मुख्य पूजा होगी और आरती होगी। खतौली गंगा घाट का उद्धार सौन्दर्यकरण एमडीए के द्वारा खतौली विधायक विक्रम सैनी के प्रयासों से हो रहा है।

प्रभु का नाम स्मरण करने से हर दिन होता है शुभ-कुंवर देवराज

 


मुजफ्फरनगर। आंग्ल नववर्ष 2021 के शुभारंभ के अवसर पर शुक्रवार,1 जनवरी को वरिष्ठ समाजसेवी कुंवर देवराज पंवार के आवास पर श्रीरामचरितमानस के पंचम सोपान सुंदरकांड का श्रद्धापूर्वक पाठ किया गया।सुंदरकांड के पाठ से पूर्व वेदमन्त्रों से श्री गणेश एवं नवग्रह का पूजन पंडितजी द्वारा कराया गया तथा उपस्थित सभी भक्तों को तिलक किया गया।

 शुक्रवार को निज आवास पर आयोजित सुंदरकांड पाठ के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी कुंवर देवराज पंवार बोले कि नववर्ष के प्रारम्भ पर सुंदरकांड का पाठ अत्यंत शुभ फलदायी होता है।प्रभु का नाम स्मरण करने से प्रत्येक दिन शुभ हो जाता है।उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम व हनुमान जी की कृपा से हमारे सभी कार्य सफल होते हैं।इसलिये हमे प्रत्येक अवस्था मे भगवान के नाम का स्मरण करते रहना चाहिये।सुंदरकांड पाठ करने से सम्पूर्ण वातावरण शुद्ध एवं भक्तिमय हो जाता है।

इस दौरान उपस्थित सभी लोगो ने पूर्ण भाव के साथ सुंदरकांड का पाठ किया।सुंदरकांड का बाद सभी लोगो को प्रसाद वितरण किया गया।इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी मास्टर विजय सिंह, प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पाल शर्मा, पं.दीपक कृष्णात्रेय, प्रवीण कुमार, सुमित मलिक, अंकुर पहलवान,छोटू आदि के साथ दर्जनों लोग उपस्थित रहे।सुंदरकांड पाठ के दौरान सोशल डिस्टेन्स का पूरी तरह पालन किया गया।

रुड़की रोड से हटवाया अवैध अतिक्रमण

 

मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली क्षेत्र के बराबर में रेडीमेड गारमेंट्स के व्यापारी द्वारा सड़क पर अवैध अतिक्रमण


की जानकारी मिलते ही यातायात इंस्पेक्टर अभिमन्यु सिंह पहुंचे पुलिस फोर्स के साथ व्यापारी द्वारा सड़क से 1 फीट ऊंचे उठाकर कर रहे थे दुकान के बाहर अवैध अतिक्रमण जिसको तुरंत ही शहर कोतवाली एसएसआई राकेश शर्मा व ट्रैफिक इंस्पेक्टर अभिमन्यु सिंह ने कड़ी चेतावनी देते हुए तुरंत हटवाया।

उत्तर प्रदेश में 15 से 30 मार्च के बीच होंगे पंचायत चुनाव, 15 फरवरी तक नोटिफिकेशन



लखनऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव  की तैयारी जोरों पर है। सरकार चुनावी तैयारी को अंजाम देने में लगी है। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी  ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि 15 फरवरी तक नोटिफिकेशन आ जाएगा। 15 मार्च से 30 मार्च के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं के पुनर्गठन का कार्य पूरा हो चुका है। वार्डों का परिसीमन जारी है। चार जिले मुरादाबाद, गोंडा, संभल और गौतमबुद्धनगर का पूर्ण परिसीमन हो रहा है और बाकी जिलों का आंशिक परिसीमन का कार्य जारी है।

पंचायती राज मंत्री ने कहा कि 14 जनवरी तक परिसीमन का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद आरक्षण का काम पूरा किया जाएगा। गौरतलब है कि अब तक ग्राम पंचायत सीटों पर आरक्षण निर्धारण जनपद मुख्यालय स्तर पर होता था, मगर इस बार ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा, बीडीसी, प्रधान और जिला पंचायत सदस्यों की सीटों पर आरक्षण की ऑनलाइन व्यवस्था लखनऊ से तय होगी। पंचायतों में आरक्षण लागू करने के लिए राजस्व ग्रामों की जनसंख्या का आकलन किया जाएगा। पांच साल पहले चुनाव के समय ग्राम पंचायत की क्या स्थिति थी? वर्तमान में क्या स्थिति है, उसी आधार पर तय होगा कि उस ग्राम पंचायत की सीट किस प्रत्याशी के लिए आरक्षित होगी।

पंचायत चुनाव में बीजेपी को फायदा मिलेगा इसका क्या आधार है? के सवाल के जवाब में भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि पंचायती राज विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ढाई करोड़ से अधिक शौचालय बनवाए गये हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय भी बनवाए गए हैं। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 80,000 से अधिक प्राइमरी स्कूलों का कायाकल्प हुआ है। सरकार के काम का फायदा पंचायत चुनाव में जरूर मिलेगा।

विपक्ष के दावों पर मंत्री का जवाब था कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार होता है। विपक्ष भी चुनाव लड़े लेकिन काम करने का फायदा बीजेपी को ही मिलेगा। नोटिफिकेशन आने से पहले ग्राम प्रधानों के नाम लगे बोर्ड को पुतवाने का काम भी जिला पंचायत राज विभाग की तरफ से किया जाएगा। इसको लेकर डीपीआरओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जनपद में जहां पर भी प्रधानों के नाम के बोर्ड लगे हैं, उन पर से प्रधानों के नाम को पुतवाया जाए। गौरतलब है कि ग्राम प्रधानों का बस्ता 25 दिसंबर को ही जमा हो चुका है।

दिल्ली धरने पर एक और किसान ने की आत्महत्या



नई दिल्ली। यूपी-दिल्ली बाॅर्डर (गाजीपुर टोल) पर धरने पर बैठे किसान ने आत्महत्या की। बाथरूम में बाॅडी मिली। सुसाइड नोट बरामद। गुरुमुखी लेंग्वेज में नोट लिखा हुआ है।

 दिल्ली किसान आंदोलन में सुसाइड करने वाले किसान की पहचान कश्मीर सिंह के रूप में हुई। वह उत्तराखंड में बिलासपुर के रहने वाले थे। सुसाइड नोट भी मिला है। यूपी-दिल्ली बाॅर्डर पर आत्महत्या करने वाले धरनारत किसान कश्मीर सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा है कि कब तक हम सर्दी में बैठेंगे। यह सरकार सुन नहीं रही, इसलिए जान देकर जा रहा हूं ताकि कोई हल निकल सके। मेरा अंतिम संस्कार यहीं कर देना।

सिटी मजिस्ट्रेट के प्रयास से झांसी रानी बनी खुल्ली सडक



मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के झांसी रानी चैक के पास नगरपालिका ठेकेदार द्वारा अवैध अतिक्रमण छोटे व्यापारियों के द्वारा कराया जा रहा था जिसकी सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह द्वारा ईओ नगर पालिका को अवैध अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए और नगरपालिका ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहा गया विगत दिवस नगरपालिका ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही हड़कम्प मच गया था और अतिक्रमण साफ हो गया था इसी कड़ी में जब से नगरपालिका ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज हुआ है तब से ही झांसी रानी चैक के आसपास छोटे छोटे दुकानदारों द्वारा जो अतिक्रमण किया गया था वह अब साफ हो चुका है और चारों तरफ कोई भी अवैध दुकान नहीं लगी हुई है।

शामली की महिला दरोगा ने की आत्महत्या



बुलन्दशहर अनूपशहर कोतवाली में तैनात महिला उपनिरीक्षक आरजू पवार ने की फांसी लगाकर आत्महत्या।

बुलन्दशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र का मामले की जानकारी के बाद पुलिस में शोक है। बताया गया है कि निजी मकान में किराये पर रह रहीं थीं मृतक महिला सब इंस्पेक्टर आरजू पवार, कमरे में आत्महत्या कर ली। मकान मालिक ने पुलिस को दी घटना की सूचना दी। आरजू पंवार शामली की  की रहने वाली थी । पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया। आरजू पवार 2015 बैच की एसआई हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 

खतौली के तीन युवकों भी मेरठ में सड़क हादसे में मौत


 मुजफ्फरनगर l मेरठ से लौटते वक्त खतौली निवासी तीन युवकों की कार पलटने से मौके पर मौत हो गई l

 मिली जानकारी के अनुसार मेरठ के इंचोली थाना क्षेत्र में मेरठ से वापस लौट रहे खतौली निवासी हाजी इसरार अहमद के परिवार के तीनों युवकों सिकंदर पुत्र सपा नेता हाजी वसीम व आदिल पुत्र अशफाक मोहल्ला लाल मोहम्मद व इनके परिचित एक युवक निवासी इंचोली की मेरठ बाईपास पर कार अनियंत्रित होकर पलटने से मौत हो गई l जैसे ही तीनों युवकों की मौत की सूचना उनके परिवार में पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया l

सर्दियों में जरूर खाएं तिल, ये हैं फायदे

सर्दियों में जरूर खाने चाहिए तिल, ये हैं कुछ खास कारण

हमारे भारत में हर मौसम में खान-पान से जुड़ी कुछ परंपराएं है जिन्हें हम निभाते भी आ रहे हैं पर पता नहीं है कि क्यों? ऐसी ही एक परंपरा है ठंड में तिल के सेवन की। हमारे यहां सर्दियों में तिल का उपयोग कई तरह से किया जाता है। दरअसल तिल के ये छोटे-छोटे दाने सेहत से भरपूर हैं। इसलिए तिल का प्रयोग घी व गुड़ के साथ करने से वर्षभर कई तरह के रोग दूर रहते हैं। साथ ही घर में बनी तिल पट्टी व बिजौरे भी शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

- यदि किसी को बार-बार यूरिन आने या खुलकर यूरिन न आने की समस्या है तो उसे पांच ग्राम तिल और पांच ग्राम गौखरू का काढा बनाकर दें। आराम मिलेगा। तिल के तेल में नीम की पत्तियां डालें। इस तेल की मालिश से मुंहासे व चर्म रोग से निजात मिलती है। तिल के तेल से कोलेस्ट्रोल का स्तर घटता है।

- तिल में कई प्रकार के प्रोटीन, कैल्शियम, बी काम्प्लेक्स और कार्बोहाइट्रेड आदि तत्व पाए जाते हैं। तिल का सेवन करने से तनाव दूर होता है और मानसिक दुर्बलता नही होती।

- तनाव आज की भाग-दौड़ भरी जीवन शैली का हिस्सा बन गया है लेकिन तिल के रोजांना इस्तेमाल से तनाव भी कम होता है। और साथ शरीर को हल्का महसूस होता है। तिल थकान और अनिद्रा जैसी कई छोटी-छोटी बीमारियों से निजात दिलाता है। और शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

- तिल में एक खास तरह का एंटीऑक्सिडेंट होता है,जो कैंसर को जन्म देने वाले फ्री रैडिकल्स से छुटकारा दिलवाने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर में फैटी एसिड्स के निर्माण को कम करता है जिससे वजन बढऩे का खतरा कम हो जाता है। तिल के तेल का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के ब्यूटी ट्रीटमेंट्स में किया जाता है।तेल से त्वचा स्वस्थ होती है और बाल भी मजबुत होते है। इसके अलावा तिल का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से आखों के नीचे पडऩे वाले काले घेरों से छुटकारा मिलता है।

- पाचन शक्ति बढ़ाने के लिये भी तिल का उपयोग किया जाता है। इसके लिए समान मात्रा में बादाम, मुनक्का, पीपल, नारियल की गिरी और मावा अच्छी तरह से मिला लें, फि र इस मिश्रण के बराबर तिल लेकर उसे भी कूट पीसकर इसी मिश्रण में मिला लें अब इस मिश्रण में आवश्यकतानुसार मिश्री मिला लें। सुबह-सुबह खाली पेट इस मिश्रण का सेवन करने से पाचन शक्ति बढ़ती है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 02 जनवरी 2021

 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 02 जनवरी 2021


*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - मार्गशीर्ष)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - तृतीया सुबह 09:09 तक तत्पश्चात चतुर्थी* 

⛅ *नक्षत्र - अश्लेशा रात्रि 08:17 तक तत्पश्चात मघा*

⛅ *योग - विष्कम्भ दोपहर 12:04 तक तत्पश्चात प्रीति*

⛅ *राहुकाल - सुबह 10:00 से सुबह 11:21 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:17* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:07* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - सौभाग्य सुंदरी व्रत, संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 09:14)*

 💥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*

💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चतुर्थी‬ तिथि विशेष* 🌷

➡ *02 जनवरी 2021 शनिवार को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 09:14)*

🙏🏻 *चतुर्थी तिथि के स्वामी ‪भगवान गणेश‬जी हैं।*

📆 *हिन्दू कैलेण्डर में प्रत्येक मास में दो चतुर्थी होती हैं।* 

🙏🏻 *पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्ट चतुर्थी कहते हैं।अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार “महागणपतेः पूजा चतुर्थ्यां कृष्णपक्षके। पक्षपापक्षयकरी पक्षभोगफलप्रदा ॥*

➡ *“ अर्थात प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को की हुई महागणपति की पूजा एक पक्ष के पापों का नाश करनेवाली और एक पक्षतक उत्तम भोगरूपी फल देनेवाली होती है ।*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कोई कष्ट हो तो* 🌷

🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |*

👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –*

🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*

🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।*

🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।*

🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।*

🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:*

🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:* 

🙏🏻 *🌺🙏🏻पंचक

15 जनवरी सायं 5.04 बजे से 20 जनवरी दोपहर 12.37 बजे तक

12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

जनवरी 2021: 

रविवार, 24 जनवरी 2021- पौष पुत्रदा एकादशी


रविवार, 07 फरवरी 2021- षटतिला एकादशी

प्रदोष व्रत


10 जनवरी: प्रदोष व्रत


26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत

पौष अमावस्या- बुधवार, 13 जनवरी 2021


दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021


मेष 

आपके लिए आज का दिन अनुकूलता से पूर्ण  रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को सजाने और संवारने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन में आपका रोमांटिक तरीका और क्रिएटिविटी काम आएगी। आपका प्रयास सफल रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और जीवन साथी से निकटता रहेगी। संतान के बारे में सोच कर खुशी होगी। परिवार का माहौल आपको आंतरिक रूप से खुशी और मजबूती देगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। कामों में सफलता मिलेगी क्योंकि भाग्य मजबूत रहेगा।

वृष 

आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने परिवार और जिम्मेदारियों का अच्छे से पोषण करेंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे। इससे आपकी इनकम प्रभावित तो होगी लेकिन आपको खुशी भी होगी। परिवार के लोगों का स्नेह और प्रेम देखते ही बनेगा। काम के सिलसिले में दिनमान व्यस्तता से भरा रहेगा लेकिन आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपनी मेहनत पर ध्यान देना चाहिए। व्यापार वर्ग को मेहनत का नतीजा मिलेगा। प्रेम जी रहे लोगों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सेहत अनुकूल रहेगी और शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे।

मिथुन 

आज का दिन अनुकूल रहेगा और परिवार वालों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। खासतौर से भाई बहनों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को जानेंगे। आपका आपसी रिश्ता मजबूत होगा। रिश्तेदार और पड़ोसियों से बातचीत करने का भी मौका मिल सकता है। अपनी किसी क्रिएटिविटी को बाहर लाएंगे। इनकम के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके खर्चे भी रहेंगे लेकिन ज्यादा नहीं। सेहत मजबूत रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। बिजनेस के लिए आज का दिन अच्छा है।

कर्क 

आपके लिए आज का दिन अच्छे नतीजे लेकर आएगा। आप अपने परिवार के साथ एक अटूट बंधन और मजबूती का भाव महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप की तारीफ होगी और आपके कार्य भार में बढ़ोतरी होगी। आपकी कार्यकुशलता से आपका बाॅस प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएगा। व्यापारी वर्ग को आज कुछ अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। गृहस्थ जीवन में चुनौतियां रहेंगी लेकिन प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा और एक दूसरे से काफी निकट रहेंगे।

सिंह 

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अंदर आत्म सम्मान की बढोत्तरी की ओर रहेंगे, जिससे हर काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। आपको अपने काम में आनंद आएगा और आगे बढ़ चढ़कर कार्य संपन्न करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आप किसी भी चुनौती से घबराएंगे नहीं और मेहनत करेंगे। विरोधियों से आप जीत जायेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन में दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने जीवन साथी के दिल की बात समझेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय से कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

कन्या 

आपके लिए आज का दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी और सेहत भी कुछ बिगड़ सकती है, इसलिए अपने ऊपर पूरा ध्यान दें। काम के सिलसिले में आपको कुछ ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा कि आपको लगेगा कि आपको अपनी वर्तमान नौकरी बदल लेनी चाहिए। बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा है। आपको अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में प्रेम रहेगा लेकिन प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आज अपने प्रिय की कुछ समस्याओं का समाधान करते नजर आएंगे।

तुला 

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा आपके इनकम में भी वृद्धि होगी और आप खुद भी पूरी तरह से कोशिश करेंगे कि आप अपनी मेहनत को आगे बढ़ा कर किस तरह अपनी इनकम को आगे बढ़ाया जाए। इससे आपकी इनकम बढ़ती हुई नजर आए। परिवार का माहौल कुछ समस्या जनक हो सकता है। उसके लिए आप को गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए। दांपत्य जीवन को सुख मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। उन्हें अपने काम का अच्छा नतीजा मिलेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज बड़ी सफलता हाथ लगेगी।

वृश्चिक

आपके लिए आज का दिन मध्यमफलदायक रहेगा। आप अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे क्योंकि पिछले कुछ समय से उसमें कुछ कमियां निकलती आ रही हैं, अब उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे। इसका असर भी आपको देखने को मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी पड़ोसी से विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और खुशी बरकरार रहेगी। आपका रिश्ता मधुर बनेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने किसी पुराने दोस्त से जी भर कर बातें करेंगे। आज सेहत में सुधार होने से मन भी खुश हो जाएगा।

धनु

आज का दिन काफी उत्साह पूर्ण तरीके से बिताएंगे और भविष्य के बारे में कुछ प्लानिंग करेंगे। अपने घर के बुजुर्गों की सलाह भी किसी काम के लिए लेंगे। उनके आशीर्वाद से आपके कुछ काम बनेंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए आजका दिन अच्छा रहेगा। किसी नई युक्ति का इस्तेमाल करेंगे, जिससे उन्हें फायदा होगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। पारिवारिक विवाद के योग बन सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें।

मकर

आज आप काफी बिजी रहेंगे। कई ऐसे काम हैं, जो आप को निपटाने हैं लेकिन आपके पास समय की कमी है, इसलिए आपको प्राथमिकताएं निर्धारित करनी होंगी। मानसिक रूप से कुछ चुनौतियां आपको परेशान करेंगी। आप चिंता मग्न रहेंगे। खर्चों में कमी होगी इनकम अच्छी रहेगी। परिवार का सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अपने प्रिय से दिल की बात कहने में आनंद आएगा। घर परिवार में सुख सुविधाओं का आनंद लेंगे। शारीरिक तौर पर आपकी सेहत अच्छी रहेगीलेकिन मानसिक तनाव को दूर करने के लिए अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ वक्त बिताएं।

कुंभ 

आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके खर्चों में काफी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपको कुछ परेशानी होगी। इनकम सामान्य रूप बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। अपने जीवन साथी की क्रिएटिविटी को देखकर आपको काफी खुशी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने किसी मित्र से कुछ सहायता मिल सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।

मीन 

आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी इनकम तो काफी अच्छी रहेगी और खर्चों में भी कमी आएगी लेकिन फिर भी किसी अनजाने डर से आप परेशान रहेंगे। आपको किसी अनहोनी का डर रहेगा। मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है। शारीरिक तौर पर सेहत अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आप अपने काम से खुश नहीं होंगे। प्रेम जीवन जीने वालों अपने प्रिय के बर्ताव को देखकर रिश्ते की चिंता हो सकती है। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  




  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव 


 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें

शुक्रवार, 1 जनवरी 2021

पोस्टमार्टम खुलासा : नई मंडी में गला दबा कर हुई युवती की हत्या

मुजफ्फरनगर l नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुननगर में किशोरी की गत दिवस गला दबाकर की गयी थी । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी।

गत दिवस नई मंडी क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुननगर निवासी कमलेश की  15 वर्षीय बेटी पुष्पाजंलि गुरुवार को घर पर अकेली थी। उसका पिता पेपर मिल में नौकरी करने गया था। बेटी का शव मकान में पड़े होने की सूचना पिता ने ही पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पडताल करने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की गला दबाकर हत्या करना बताया गया है। गले में लिपटे शॉल से ही किशोरी का गला दबाया गया था । पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की  मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हत्या के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। परिवार के अन्य लोग भी वारदात के समय घर से बाहर थे। हत्या के खुलासे के लिए जांच पडताल कर रही है।

इस नंबर पर करें मिस कॉल, बुक हो जाएगी गैस


नई दिल्ली। इण्डेन गैस के लिए इंडियन ऑयल एलपीजी ग्राहक अब देश के किसी भी हिस्से बस एक मिस्ड कॉल करके अपना सिलेंडर बुक कर सकते हैं। मिस्ड कॉल के लिए इण्डेन द्वारा जारी किया गया नंबर - - 8454955555 -- है। शुक्रवार को इस बारे में एक आधिकारिक बयान जारी कर जानकारी दी गई। मिस्ड कॉल के जरिए गैस सिलेंडर बुक बेहद आसानी से हो सकेगा। पहले के लिए तरह अब ग्राहकों को लंबे समय तक कॉल होल्ड पर नहीं रखना होगा। साथ ही, मिस्ड कॉल के जरिए बुकिंग का एक फायदा यह भी है आईवीआरएस कॉल्स के तरह ग्राहकों को कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं देना होगा। 

इस सुविधा से उन लोगों के लिए एलपीजी गैस बुक करना आसान हो जाएगा, जो IVRS कॉल में परेशानियों का सामना करते हैं। साथ ही बुजुर्ग लोगों के लिए भी एक सहूलियत मिल सकेगी। तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को भुवनेश्वर से मिस्ड कॉल फैसिलिटी को लॉन्च किया।

ईवे बिल के विरोध में में 4 जनवरी को चक्का जाम


लखनऊ l जीएसटी में ईवे बिल को लेकर बनाए गए नए नियम में तय की गई समय की बाध्यता के विरोध में ट्रांसपोर्टरों और सरकार के बीच नाराजगी पैदा हो गयी है । इसके खिलाफ सभी लामबंद हो गए हैं। उनका कहना है कि ट्रक के लिए एक दिन में 200 किमी की दूरी तय कर पाना काफी मुश्किल होगा। ऐसी स्थिति में यह सब हमसे नहीं हो पाएगा। आक्रोशित ट्रांसपोर्टरों ने 4 जनवरी को चक्काजाम का ऐलान किया है। उनके आंदोलन में व्यापारी भी साथ देने का मन बना रहे हैं। यूपी मोटर्स ट्रांसपोर्ट एसोससिएशन के पदाधिकारी जल्द ही प्रदेश स्तर पर चक्का जाम की तैयारी में हैं। कई व्यापार मंडलों ने उनका समर्थन किया है। 

जीएसटी की नई व्यवस्था के तहत माल लेकर निकले ट्रक को 24 घंटे के भीतर 200 किमी की दूरी तय करनी जरूरी होगी। ईवे बिल के नए नियम में इस समय बाध्यता पर ट्रांसपोर्टर गुस्से में हैं। उनका कहना है कि एक दिन में 200 किमी की दूरी का नियम आफत खड़ी कर देगा।

इससे पूर्व 24 घंटे में 100 किमी की दूरी तय करनी होती थी। नियम में फेरबदल से खफा ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि पहले ही समय सीमा को लेकर उत्पीड़न हो रहा था, अब ज्यादा परेशानी हो जाएगी। इस व्यवस्था को वापस कराने के लिए संघर्ष की जरूरत पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे। वहीं, व्यापारियों का कहना है कि समय सीमा बढ़ने से खड़ी समस्या हो जाएगी। यह पूरा नहीं हो पाएगा तो ट्रक खींच लिए जाएंगे और कारोबार ठप हो जाएगा। एक तो पेनाल्टी का भार पड़ेगा, वहीं माल समय से आ-जा नहीं पाएगा। ट्रांसपोर्टर्स का हर तरह से साथ दिया जाएगा। 



सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने संभाला पदभार


मुजफ्फरनगर । आज सिविल बार एसोसिएशन की  नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी द्वारा कराया गया।

नए साल के पहले दिन आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में निर्वाचित अध्यक्ष सुगन्ध जैन, निर्वाचित महासचिव ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक के साथ ही उपाध्यक्ष मामचंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष हरिओम गोयल, सह सचिव (प्रशासन) कु.दीपा पंवार एवं सहसचिव (पुस्तकालय) सुषमा वर्मा द्वारा शपथ ग्रहण की गई। इसके अलावा कार्यकारिणी के सदस्य के टलिए नवविर्वाचित 12 सदस्यों को शपथ दिलाई गई। महासचिव ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक ने अपने संबोधन में सिविल बार विकास कार्यों का क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी के साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता भूषण शरण महेश, निवर्तमान अध्यक्ष नरेश चन्द गुप्ता एवं निवर्तमान अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, निवर्तमान महासचिव सतेन्द्र कुमार के साथ ही नेत्रपाल सिंह, जितेन्द्र पाल, खजान सिंह चौहान, अशोक कुशवाहा, मोल्हड सिंह, सुनील गर्ग, जिला बार संघ अध्यक्ष कलीराम, महासचिव अरूण कुमार शर्मा, प्रदीप मलिक, श्यामवीर सिंह, सानुज मलिक, मनु मलिक, पीडी त्यागी, राज सिंह रावत, सुधीर कुमार गुप्ता, रामबीर सिंह व प्रवीण खोकर आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहें।

जिले में कोरोना वैक्सीनेशन की रूपरेखा तैयार, पांच लाख सीरिंज पहुंची


मुजफ्फरनगर । जिले में कोरोना वैक्सीन आने की देर है। वैक्सीन मिलते ही स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 का खात्मा करने के लिए 2021 में जुट जाएगा। इसके लिए वैक्सीन स्टोर तैयार है। कोल्ड चेन को नए रेफ्रिजरेटर मिल गए हैं। वैक्सीनेशनल के लिए एक बार उपयोग में आनेवाली करीब पांच लाख सिरिंज मिल गई है। यह जानकारी देते हुए सीएमओ  डा. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि वैक्सीन आते ही 100 वैक्सीनेटर प्रथम चरण में 12 हजार कर्मियों को वैक्सीन लगाने के लिए तैयार हैं। एक वैक्सीनेटर प्रतिदिन 40 लोगों को वैक्सीन लगाएगा। इस तरह से प्रतिदिन चार हजार लोगों को वैक्सीन लगेगी। तीन दिन में पहले चरण के वैक्सीन लेने वाले 12 हजार लोग तैयार हो जाएंगे। इसके बाद वैक्सीन की उपलबधता के आधार पर अन्य लोगों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिरिंज तो पांच लाख मिल गई हैं लेकिन वैक्सीन कितनी मिलेगी यह अभी स्पष्ट नही हैं। जितनी वैक्सीन मिलेगी उसके अनुसार ही वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा। कोरोना वैक्सीन के वैक्सीनेशन का माइक्रो प्लान पूरी तरह से तैयार है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. और शासन द्वारा नियुक्त नोडल अफसर भी कोरोना वैक्सीन के स्टोर्स व अन्य तैयारियों का लगातार परीक्षण कर रहे हैं। साल के पहले दिन वैक्सीन को लेकर आए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के बयान के आधार पर उम्मीद है कि है कि जनवरी के पहले पखवाडे में ही कोरोना वैक्सीन की खेप मिलने पर वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा।

मुजफ्फरनगर को जल्द मिल सकती है एक ओर तहसील

 

मुजफ्फरनगर l पुरकाजी


को तहसील बनवाने के लिए मुख्यमंत्री से भाजपा विधायक प्रमोद उटवाल  ने मुलाकात की l पुरकाजी तहसील बनने के बाद लाखो लोगो को फायदा होगा l भाजपा विधायक के तहसील बनवाने की सूचना पर लोगो ओर समर्थकों में खुशी का माहौल बना हुआ है l लखनऊ में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के आवास पर भेंट कर विधानसभा क्षेत्र पुरकाज़ी-13(सु0) की जटिल समस्या खादर क्षेत्र को लगभग सदर तहसील में 50 किमी0 चलकर आना होता है, को देखते हुए पुरकाज़ी को तहसील घोषित करने हेतू जनपद से प्रस्ताव तैयार कराकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जिसमे मुख्यमंत्री  द्वारा पुरकाज़ी को तहसील घोषित करने हेतू आश्वासन दिया।

राकेश टिकैत को पीयूष गोयल बोले-सबकी लिस्ट है मुंह मत खुलवाओ


 नई दिल्ली। किसान आंदोलन के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 

यह वीडियो किसानों की बैठक के बाद का है। इसमें नरेंद्र तोमर और पीयूष गोयल भारतीय किसान यूनियन (भाकियू ) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में टिकैत केंद्रीय मंत्री से कुछ बोलते हैं जिसके बाद पीयूष गोयल कहते हैं कि ‘सबकी लिस्ट है, मुँह मत खुलवाओ।’ इस वीडियो को पत्रकार रोहिणी सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा है कि यही अहंकार पतन का कारण बनता है, भाषा देखिए ‘सबकी लिस्ट है, मुँह मत खुलवाओ’। पीयूष जी, क्या आपकी लिस्ट नहीं है किसी के पास? सत्ता में बैठ कर, संस्थानों पर कब्ज़ा कर अक्सर लोग ऐसी भाषा का प्रयोग करते हैं। पीरामल से लेकर शिर्डी  तक, एक लंबी लिस्ट में हर कारनामे अंकित है, भूलिए मत।”

उमेश मलिक ने गरीबों को कंबल बांटे

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना तहसील परिसर में बुढ़ाना विधानसभा विधायक उमेश मलिक ने बुढ़ाना व कस्बे के आसपास के क्षेत्रों से आए हुए गरीब लोगों को कंबल बांटे। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सर्दी में बिना कंबल के नहीं रहेगा। इस दौरान विधायक उमेश मलिक, बुढ़ाना एसडीएम कुमार भूपेंद्र, तहसीलदार मनोज कुमार, शाहपुर चेयरमैन प्रमेश सैनी, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन विनोद सैनी, एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुनीत पंवार, नामित सभासद कुलदीप बागड़ी, राष्ट्रीय निशानेबाज मोनू मलिक, शिवम निमेष, अंकुश राठी, राम नरेश कुमार सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

साल के पहले दिन 13 कोरोना पॉजिटिव


मुजफ्फरनगर। नए साल के पहले दिन आज कोरोना के मामलों को लेकर गनीमत रही । आज कुल 13 कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए । शहरी क्षेत्र में कुल 5 कोरोनावायरस के पाजिटिव मिले हैं।

भाकियू की टोपी पहने नजर आए जयंत चौधरी


गाजीपुर। यूपी गेट पर भारतीय किसान यूनियन के धरने पर आज अजीब दृश्य उत्पन्न हो गया। वहां जयंत चौधरी पहुंचे तो किसानों ने उनकी जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर उन्होंने भारतीय किसान यूनियन की हरी सफेद टोपी पहन कर कहा कि मैं भी भारतीय किसान यूनियन में है। यूपी गेट पर चल रहे किसानों के धरने के बीच आज राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पहुंचे। उन्होंने वहां भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत से बातचीत की इस दौरान वहां पहुंचने पर किसानों ने जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारों के साथ उनका स्वागत किया। इस बीच भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच कुछ लोगों ने उनसे कहा कि आप भी किसान यूनियन में हैं। इस पर जयंत चौधरी ने कहा कि लाल टोपी पहना दो उन्होंने भाकियू की टोपी पहनने के बाद कहा कि हां मैं भी भारतीय किसान यूनियन में हूं।

श्रीराम काॅलेज में झूमकर किया नववर्ष का स्वागत


मुजफ्फरनगर । श्रीराम काॅलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा नव वर्ष 2021 के स्वागत में ’’वेलकम-2021’’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कोविड-19 की गाइडलाईन का अनुपालन करते हुये किया गया। 

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि श्रीराम काॅलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम, प्राचार्या श्रीराम कालेज डा0 प्रेरणा मित्तल तथा प्रवक्ता संदीप राठी द्वारा पारम्परिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ बीएड विद्यार्थियों द्वारा गणेश वन्दना से कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। मनुराज ने भी नव वर्ष के स्वागत में गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भावना, नीशु, प्रीया, श्वेता आदि छात्राओं तथा छात्र हिमांशु ने नृत्य किया। कार्यक्रम में शिक्षा शिक्षा संकाय के छात्र-छात्राओं ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति देकर सभागार में बैठे दर्शको को झूमने पर मजबूर कर दिया। सर्दी के मौसम में नये वर्ष का स्वागत सकारात्मक सोच और युवा जोश के साथ कई गुणा धूम-धाम से किया गया। नये वर्ष में सारा माहौल एक नई उम्मीद से सराबोर था।

बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र रविकांत धीमान ने सभी छात्रों की ओर से अपने सभी शिक्षकों का धन्यवाद दिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने सहयोगी छात्रों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डा0 आदित्य गौतम ने नववर्ष की शुभकामनायें देते हुये उनके मंगलमय भविष्य की कामना करते उम्मीद व्यक्त की कि आने वाला साल बीते साल की सभी कडवी यादो को भुला सकें।प्राचार्या श्रीराम काॅलेज डा0 प्रेरणा मित्तल ने छात्रों को नववर्ष की शुभकामनायें देते हुये उनका उत्साहवर्द्धन किया तथा सभी विभाग के सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नववर्ष की शुभकामनायें देते हुये उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। 

इस अवसर पर डीन एकेडमिक्स डाॅ0 विनीत शर्मा, श्रीराम काॅलेज आफ इंजीनियरिंग के निदेशक डाॅ0 आलोक गुप्ता, श्रीराम काॅलेज आफ लांॅ के प्राचार्य डा0 आर0पी0 सिंह, प्रमोद कुमार, निशान्त राठी, मौ0 नईम, भानु प्रताप वर्मा, जगमेहर गौतम, संदीप राठी, टीनी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।

हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट काॅलेजों में समय परिवर्तन


 मुजफ्फरनगर। जनपद में   शीतलहर का प्रकोप देखते हुए जिलाधिकारी ने हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट काॅलेजों में समय परिवर्तन किया है। डीएम के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र सिंह ने सभी विद्यालयों को आदेश जारी कर दिये हैं।

उन्होंने बताया कि जनवरी माह में हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट स्कूल काॅलेज प्रातः 10 बजे से सायंकाल 3 बजे तक खोले जायेंगे। उन्होंने कहा कि यह आदेश सभी स्कूल काॅलेजों पर लागू होंगे। उल्लंघन करने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गयी है। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते हाईस्कूल और इण्टर काॅलेज खुले तो हैं, लेकिन इनमें विद्यार्थियों की संख्या काफी कम होने के कारण शिक्षण कार्य पटरी पर नहीं लौट पा रहा है।

बाल भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम पर एक कार्यशाला का आयोजन


मुजफ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर काॅलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में चाइल्ड हेल्प लाईन (1098) द्वारा नववर्ष की पावन बेला पर शासनादेशानुसार 15 दिवसीय अभियान के अन्तर्गत बाल भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी मौ0 मुशफेकीन, काउन्सर समृद्धि त्यागी, बाल संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी, निर्देशक चाइल्ड लाईन पूनम शर्मा, अ0 कीर्तिवर्धन, चन्द्रपाल सिंह, महेशपाल, कुलदीप सिवाच, अनिल शास्त्री, सुरेन्द्र आचार्य, चन्द्रवीर, आशिष शर्मा एवं प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा विद्यादायिनी माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी ने श्रम विभाग द्वारा दी जाने वाली अनेकों योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा उपरोक्त विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये तथा समाज में फैली भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम जैसी कूरूतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गयी। 

कार्य में काउन्सलर समृद्धि त्यागी द्वारा बच्चों को कैसे स्वावलंबी एवं मनोबल बढाने के लिए बहुत से टिप्स दिये और बच्चों में उत्पन्न भय को कैसे दूर किया जाये यह भी विस्तार से बताया। चाइल्ड लाईन की डायरेक्टर पूनम शर्मा द्वारा महिला एवं बालविकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित परियोजना (1098) आपातकालीन सेवा के बारे में विस्तार से बताया चाइल्ड लाईन मुसीबत में फंसे बच्चों के लिए दिन-रात किस प्रकार से मद्द करती है, उन्होंने आग्रह किया समाज में यदि कोई भी बच्चा किसी भी मुसीबत में तो उसकी सूचना किसी भी फोन द्वारा (1098) पर दे। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को चाइल्ड लाईन द्वारा मैडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की ओर से उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश योग एशोसिएशन जिला इकाई के प्रदेश स्तर पर सफलता प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर अपना स्थान सुनिश्चित करने वाले अर्थव रघुवंशी, सिद्धार्थ सैनी, अन्नु राठी, नीतू मलिक को अतिथियों द्वारा मैडल तथा उपहार देकर सम्मानित किये गये।  

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति के विषय नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के विषय में विस्तार से बताया एवं जिले स्तर पर जिलाधिकारी द्वारा आज से ‘‘सक्षम पोर्टल एप’’ योजना आरम्भ की गयी, इस योजना में समाज में आर्थिक दृष्टि से शिक्षा न प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र व छात्राओं को उद्यमियों द्वारा उन बच्चों की शिक्षा का खर्च वहन किया जायेगा। 

कार्यक्रम में अन्त में प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने सभी पदाधिकारियों एवं समस्त अतिथिगणों का तय दिल से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गौरव मलिक, नितिन त्यागी, राखी देवी, आजाद सिंह, नितिन बालियान एवं समस्त स्टाफ का अतुल्नीय सहयोग रहा।

अग्रबन्धुओं को राशन वितरित किया


मुजफ्फरनगर। आज स्थानीय कोल्ड स्टोरेज कम्पाउंड निकट मीनाक्षी चौक परिसर में अग्रमिलन बायोदेश सेंटर कार्यालय पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नेतृत्व में जिला इकाई द्वारा 25 अग्रवाल वैश्य परिवारों को मासिक राशन वितरण हुआ, जिनका जीवन स्तर सामान्य से नीचे हैं। यह कार्य उन परिवारों को समाज की मुख्य धारा से जोडने तथा उनके स्वाभिमान के संरक्षण की दृष्टि से शुरू किया गया। इस अग्रपरिवार राशन सहयोग एवं वितरण कार्यक्रम के अवसर पर प्रमुख उद्योगपति भीमसैन कंसल, राजेश गोयल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेन्द्र अग्रवाल ने की तथा संचालन प्रदेश महामंत्री प्रमोद मित्तल ने कया। इस अवसर पर प्रमुख उद्यमी भीम कंसल, लोकेश चन्द्र, विनोद संगल ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में शिवकुमार संगल, राधेश्याम सिंघल विश्वदीप गोयल, बीएम गुप्ता मौजूद रहे। 

वंचित समूहों एवं व्यक्तियों को लाभान्वित करने हेतु सक्षम पोर्टल का शुभारम्भ


मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी  सेल्वा कुमारी जे. द्वारा सीमान्त एवं वंचित समूहों एवं व्यक्तियों को लाभान्वित करने हेतु सक्षम पोर्टल का शुभारम्भ किया गया।

मुख्यमंत्री के निर्देशन में पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान के क्रम में जनपद के सभी विभागों द्वारा अपनी कार्य योजना बनाकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। समाज के कुछ सीमान्त एवं वंचित समूह ऐसे भी हैं, जिन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं में लाभ प्राप्त नही हो पाने के कारण उनका समूचित विकास नहीं हो पाता है। इन सीमान्त एवं वंचित समूहों जैसे ट्रांसजेन्डर, निराश्रित महिलाएं, नशा पीडित व्यक्तियों के परिवार एवं कुपोषित बच्चे इत्यादि के परिवारों तथा उनके बच्चों को उचित शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु यह आनलाईन् पोर्टल “सक्षम” प्रारम्भ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से समाज के विभिन्न सम्मानित व्यक्तियोंध्समूहोंध्उद्योगपतियों के सहयोग से सीमांत समूहों व व्यक्तियों के परिवारों एवं बच्चों को लाभान्वित कराया जायेगा। यह पोर्टल बेटी बचाओ बेटी पढाओ एवं मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत संचालित किया जा रहा है।  पोर्टल पर यह सुविधांए उपलब्ध रहेगी, विभिन्न कक्षाओं व कोर्स में प्रवेश हेतु आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया जा सकता है, विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं हेतु आवेदन, जनसुनवाई हेतु शिकायत, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी तथा इन योजनाओं में आनलाईन आवेदन, ट्रांसजेन्डर पहचान पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदन, मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदन, निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु आवेदन, अभियोजन संबंधी जानकारी, महिलाओं एवं बालिकाओं संबंधी सभी कानूनों की जानकारी, विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं में प्राप्त उपलब्धियों का विवरण, वन स्टाॅप सेन्टर के माध्यम से काउंसलिंग सुविधा एवं जिला प्रशासन मुजफ्फरनगर द्वारा आगामी दिवसों में कराये जाने वाले कार्यो का विवरण भी पोर्टल पर उपलब्ध होगा। 

नववर्ष के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार से मुजफ्फरनगर की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे.  द्वारा पोर्टल को लाॅन्च किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी  आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी  अमित सिंह, अभिषेक कुमार नगर मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  मायाराम, जिला कार्यक्रम अधिकारी  वाणी वर्मा, समाजसेवी एवं प्रमुख उद्योगपति भीमसेन कंसल, बाल विकास परियोजना अधिकारी  राजेश गौंड, वन स्टाॅप सेन्टर का स्टाॅफ, एन0आई0सी0 से  अंकित तोमर, ट्रांसजेन्डर कम्यूनिटी से गुरू मुस्कान एवं उनकी टीम के सदस्य, जिला प्रोबेशन कार्यालय मुजफ्फरनगर से  सचिन कुमार एवं मौ0 आरिफ, स्वैच्छिक संगठन ग्रामीण विकास एवं मानव सेवा संस्थान मुजफ्फरनगर की प्रोग्राम मैनेजर श्रीमती ज्योत्सना एवं काउंसलर श्री साजिद अली उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री मौहम्मद मुशफेकीन द्वारा किया गया।

व्यापारी नेताओ ने किया सिटी मजिस्ट्रेट को सम्मानित



मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नववर्ष 2021 के अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री अभिषेक सिंह को पटका पहनाकर एव पुलिस अधिकारियों,एव अन्य अधिकारियों को फूल भेट कर एव एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा, भानु प्रताप,किशन लाल नारंग,वीरेंद्र अरोरा, राजेंद्र अरोरा, विजय मदान, ज्ञानी गुरबचन सिंह, संजीव संगम सुशील कुमार, ओमवीर सिंह,शिवकुमार सिंघल आदि सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

यूपी गेट पर किसान की मौत, पहुंचे जयंत




नई दिल्ली।  केन्द्र सरकार सितम्बर में पारित किए तीन नए कृषि कानूनों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच यूपी गेट बाॅर्डर पर आज एक किसान गल्तान सिंह पंवार (57) की मौत हो गई। वह गांव भगवानपुर नागल, जिला बागपत के रहने वाले थे। गल्तान सिंह आंदोलन में शुरू से ही शामिल थे। मौत की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। तबीयत खराब होने पर आज उन्हें अस्पताल लेकर गए थे जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 किसान आंदोलन में किसानों के बीच पहुंचे रालोद नेता जयंत चैधरी, राकेश टिकैत के साथ वार्ता की।  भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानून वापसी और एमएसपी पर कानून की मांग कायम है। 4 जनवरी को होने वाली बैठक में फिर वार्ता होगी। सरकार ने पिछली बैठक में अनुरोध किया कि 4  में से 2 मांग मान ली गई हैं इसलिए धरना समाप्त कीजिए, लेकिन किसानों ने मना कर दिया। आज फिर किसान संगठनों की बैठक है। नई साल है,  इसलिए नई उम्मीदें हैं। 2020 पूरे देश पर भारी रहा, लेकिन उम्मीद है कि नए साल से किसानों और देशवासियों की समस्याएं दूर होंगी। सरकार को कानून वापस लेने होंगे। एमएसपी पर कानून भी बनाना होगा। पूरे देश का किसान देख रहा है कि दिल्ली के धरने में क्या हो रहा है और क्या होगा।  दूसरी ओर किसान आंदोलन में हिस्सा ले रहे लोगों के लिए खालसा यूथ ग्रुप द्वारा सिंघु बाॅर्डर पर पगड़ी लंगर का भी आयोजन कर अनेक लोगों को पगड़ी बांधी गई। 

किन्नरों की सहायता के लिए डीएम ने किया पोर्टल लाॅन्च



 मुजफ्फरनगर। लोकवाणी सभाकक्ष में आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जनपद मुजफ्फरनगर के  किन्नरों की सहायता करने के लिए एक पोर्टल आज लांच किया। इसमें यह ट्रांसजेंडर आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं इस पोर्टल से ट्रांसजेंडरों के नामांकन होने पर जनपद मुजफ्फरनगर के समाजसेवी व उद्योगपति इन ट्रांसजेंडर्स को सक्षम बनाने व सुविधा देने के लिए अपना पूरा पूरा सहयोग देंगे।  यह मुजफ्फरनगर के ट्रांसजेंडर (किन्नर) अपनी पढ़ाई लिखाई सिलाई कढ़ाई बुनाई रहन-सहन आवास आदि की सुविधा में सहयोग करेगा। इस जिलाधिकारी के पोर्टल से प्राप्त कर सकेंगे और अपने जीवन यापन को सुगम बना कर आम जनता की तरह अपना जीवन यापन चला पाएंगे । आज  इस पोर्टल की लाॅन्चिंग के मौके पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर दीपक कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुसफेकिंन सहित प्रोबेशन विभाग के कर्मचारी वह दर्जनों किन्नर मौजूद रहे । वहीं किन्नरांे ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए फूल भेंट किए।



नववर्ष का तोहफा 'बहुरूपिया'


 साहित्य-जगत् में यह हर्ष का विषय है नव वर्ष के मौके पर प्रो.असलम जमशेदपुरी के नवीन कहानी संग्रह 'बहुरूपिया' को रवि पॉकेट बुक्स,मेरठ ने तोहफे के रूप में पेश किया है।

कहानी संग्रह में कुल 14 कहानियां हैं , जो समय - समाज के वैविध्य और विसंगतियों को बयान करने में सफल सिद्ध हुई हैं। संकलन की कहानियाँ उर्दू के क्षेत्र में राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुकी हैं। 'लैण्ड्रा' और 'ईदगाह से वापसी' कहानियों पर जम्मू-कश्मीर विश्वविद्यालय, रांची विश्वविद्यालय और गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में शोध कार्य चल रहा है। 'ईदगाह से वापसी'और 'दुख निकलवा' कहानियाँ कथा-सम्राट मुंशी प्रेमचंद की याद दिलाती हैं। संग्रह की भूमिका में डॉ.प्रज्ञा पाठक (एसोसिएट प्रोफेसर एन.एस.कॉलेज मेरठ) कहती हैं  कि 'बहुरूपिया'में बहुरंगी धज की कहानियाँ हैं। इन कहानियों में समाज के विभिन्न हिस्सों और वर्गों के लोग हैं। पढ़े-लिखे हैं, तो बेपढ़े भी हैं,शहरों के हैं तो गांवों के भी हैं, मालिक है तो नौकर भी हैं, देसी हैं, विदेशी हैं, हिंदू हैं, मुसलमान हैं, स्त्री हैं, पुरुष हैं, बुलंदशहरी हैं, तो इलाहाबादी भी हैं। शोषण, बेरोजगारी और गरीबी है, तो अपने प्राण देकर भी रवायतों को निभाने वाले और बाअदब- खानदानी लोग भी हैं। गरज़ यह है कि एक बहुवर्णी समाज जिसके वैविध्य को एकरूपता के ताने-बाने में कसने की कवायद आज के समय में दिखाई देती हैं, वह इन कहानियों में अपनी वास्तविक और बहुरंगी रूप में मौजूद है।

संकलन की बहुचर्चित कहानियाँ हैं -'पानी-पानी', 'बहरूपिया','दुख निकलवा', 'ईदगाह से वापसी', 'तेरी सादगी के पीछे' 'लंबा आदमी', 'लैंण्ड्रा'आदि। संकलन की कहानियों विषय में खुद लेखक प्रो.जमशेदपुरी कहते हैं कि "आजकल हर तरफ रूप बदलते लोग हैं,जो पल- पल अपना रूप बदलते रहते हैं। राजनेताओं का तो इस मामले में कोई जवाब ही नहीं। इसीलिए मैंने अपनी पुस्तक का शीर्षक 'बहुरूपिया' रखा है। वास्तव में ये मेरी नवीन कहानियों का संकलन है। इसकी अधिकतर कहानियाँ आज का सच हैं, ऐसा सच जिससे हम रोज जूझते हैं। यह कड़वा घूंट आपको भी पीना पड़ेगा, इनको पढ़ने की शक्ल में। कहानियाँ हमारे समाज की तस्वीरें ही तो होती हैं। समाज का चेहरा इनमें नजर आता है।आस-पास देश-प्रदेश ही नहीं वर्तमान भी कहानियों में साँसें लेता नजर आता है।"

 उर्दू विभाग चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय के डॉ. आसिफ अली, डॉ.शादाब अलीम, डॉ.अलका वशिष्ठ,डॉ. इरशाद अली,

मो.शमशाद और नगर साहित्यप्रेमियों 

आदि ने प्रो. असलम जमशेदपुर को नवीन संग्रह के प्रकाशन की बधाई पेश की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआएँ की। वास्तव में 'बहुरूपिया' कहानी-संग्रह जीवन के रंग-बिरंगे रूपों का गुलदस्ता है, जो पाठकों को निश्चित रूप से प्रभावित करेगा और नई दिशा प्रदान करेगा।


द्वारा

डॉ.अलका वशिष्ठ

प्रवक्ता उर्दू विभाग

सीसीएसयू,मेरठ।

पीपलेश्वर महादेव पर संकीर्तन संपन्न


मुजफ्फरनगर । सायंकाल "मनोकामना सिद्धपीठ प्राचीन पीपलेश्वर महादेव मंदिर" (रेलवे स्टेशन परिसर) मुजफ्फरनगर में आने वाले नववर्ष #2021 के कष्टों को दूर करने के लिए एवं मनोकामना पूर्ण करने के लिए माँ भगवती का संकीर्तन   हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कपिल देव अग्रवा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार एवं यशस्वी जिलाध्यक्ष भाजपा  विजय शुक्ला जी,  भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग जी, वरिष्ठ पत्रकार  अरविंद भारद्वाज  ,समाजसेवी श्त्य प्रकाश रेशुजी, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमान संजय त्यागी ,विनय अरोरा  एडवोकेट ,कमल कांत एडवोकेट ,  वरिष्ठ व्यापारी नेता श्री सुरेंद्र मित्तल ,शहीद भगत सिंह सेवा दल के चेयरमैन  नरेश अरोरा जी, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम भगत, महामंत्री दीपक भाटिया, पंडित प्रियांशु  ,पारस, वासु, हर्षित, कृष्णा, दीपांशु, चिराग ,विनोद ठाकुर, दीपक गुप्ता ,आदि भक्तजन मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं


नई दिल्ली। पीएम मोदी ने देशवासियों को नए साल की बधाई देते हुए कहा कि नया साल 2021 सभी जीवन में आगमन कर चुका है और इसी मौके पर देश के प्रधानमंत्री ने समूचे देश को नए साल की मुबारकबाद दी है। पीएम ने ट्वीट कर कहा है कि नया साल सभी के लिए सुख, अच्छा स्वास्थ्य औऱ समृद्धि लेकर आए।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बधाई देते हुए कहा कि देशभर में नए साल की खुशिया मनाई जा रही है, सभी लोग एक-दूसरे को नए साल की बधाई दे रहे हैं. इसी मौके पर देश के राष्ट्रपति ने भी देशवासियों को इस नए साल 2021 की बधाई दी है। उन्होंने कहा, "नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। नया साल, एक नई शुरुआत करने का अवसर होता है और व्‍यक्तिगत एवं सामूहिक विकास के हमारे संकल्‍प को बल देता है। कोविड-19 से उत्‍पन्‍न चुनौतियों का यह समय, हम सभी के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का समय है।"

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...