रविवार, 20 दिसंबर 2020

कांग्रेसी पहुंचे भाजपा के राज्यमंत्री का दरबार में

 मुजफ्फरनगर । कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रिंयका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष जुनैद रऊफ के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने किसान विरोधी काले कानूनों को रद्द कराने को राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को एक ज्ञापन सौंपकर किसान विरोधी काले कानूनों को शीघ्र अतिशीघ्र वापस लिए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से शहर


अध्यक्ष जुनैद रऊफ के अतिरिक्त गुफरान काजमी पूर्व प्रदेश सचिव, अहसन जमीर शहर उपाध्यक्ष, धीरज महेश्वरी शहर महासचिव, राहुल भारद्वाज जिलाध्यक्ष सेवादल, गीता काकरान जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, याकुब प्रधान जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस, सलीम अहमद अंसारी सभासद शहर अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस, अरशद सिद्दीकी शहर सचिव,पं प्रहलाद कौशिक शहर सचिव, सत्यपाल सिंह काकरान, अभिषेक पंडित, विक्रांत कुमार,अस्मित चौधरी सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सीएए विरोधी प्रदर्शन में मारे गए नूर मौहम्मद को श्रद्धांजलि दी

 मुजफ्फरनगर। सीएए और एन आर सी के विरुद्ध प्रदर्शन को एक वर्ष पूरा हो गया। आज कांग्रेसियों ने मुजफ्फरनगर में बलवे में मरे नूर मोहम्मद को श्रद्धांजलि दी। 

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रिंयका गांधी के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जुनैद रऊफ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पिछले साल नागरिक संसोधन बिल के खिलाफ हुई हिंसा में म्रतक  नूर मोहम्मद की पहली बरसी के मौके पर उसके घर जाकर उनकी विधवा को आश्वस्त किया कि उसकी इस लड़ाई में पूरी कांग्रेस पार्टी उसके साथ खड़ी है और उसे इंसाफ दिलाने का काम करेंगी। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के अतिरिक्त गुफरान काजमी पूर्व प्रदेश सचिव, अहसन जमीर शहर उपाध्यक्ष, धीरज महेश्वरी शहर महासचिव, अरशद सिद्दीक़ी, राहुल भारद्वाज जिलाध्यक्ष सेवादल, गीता काकरान जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, याकुब प्रधान जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस, सलीम अहमद अंसारी सभासद शहर अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस, सत्यपाल सिंह काकरान, शारदा देवी आदि साथ रहे।


पुरकाजी थाना क्षेत्र में एक नव दंपत्ति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, पत्नी की मौत, पति गम्भीर


 मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र में एक नव दंपत्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसमें पत्नी की मौत हो गई, पति की हालत गंभीर है। 1 माह पूर्व दोनों की शादी हुई थी ।

बताया गया है कि सुहेली निवासी हीरा और उसकी पत्नी अमनदीप कौर ने जहर का सेवन कर लिया था। इसमें हीरा की मौत हो गई।

प्रेमी से मिलने से रोका तो माता-पिता को पकड़वा दिया


 मेरठ ।  प्रेमी से मिलने से रोकने पर एक लड़की ने अपने ही माता-पिता को फोन करके पुलिस के हवाले कर दिया।

दरअसल, दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली लड़की का अपने ही गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी जोड़ा अनुसूचित जाति के हैं। लड़की के परिवारवालों को पता चला तो उन्होंने घर से निकलने पर रोक लगा दी। जिसके बाद लड़की ने विरोध करना शुरू कर दिया। उधर, युवक भी प्रेमिका से शादी करने की जिद पर अड़ गया। गुरुवार को लड़की अपने प्रेमी से मिलने और उसी से शादी करने की बात कहकर जाने लगी, तभी परिजनों ने रोका और उसकी पिटाई कर दी। 

जिसके बाद आक्रोषित लड़की ने कंट्रोल रूम को परिजनों द्वारा पीटने की सूचना दी। दौराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। हालांकि, बाद में पुलिस लड़की और उसके परिवारवालों को थाने ले गई। थाने में भी वह प्रेमी से शादी करने की जिद करने लगी। काफी जद्दोजहद के बाद युवती के परिजनों ने पुलिस से कहा कि अगर शादी होती है तो दोनों का जीवन भर गांव से वास्ता खत्म होगा। इस बीच कुछ बुजुर्ग दोनों पक्षों में समझौता करने का प्रयास कर रहे हैं।

अचानक गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब पहुंचे मोदी, दी गुरु तेगबहादुर को श्रद्धांजलि


नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक निर्धारित यात्रा के तहत दिल्ली में गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब का दौरा किया और और अपने सर्वोच्च बलिदान के लिए गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि दी। हिंद की चादर का बलिदान दिवस आज है। प्रधानमंत्री मोदी की गुरुद्वारा रकाबगंज की यात्रा के दौरान, आम आदमी के लिए पुलिस का कोई खास बंदोबस्त या ट्रैफिक अवरोध नहीं था। यह जानकारी सूत्रों ने दी।प्रधानमंत्री मोदी ने सिख गुरु के शहीदी दिवस पर पंजाबी में ट्वीट किया। साल 1621 में जन्मे सिखों के नौवें गुरु तेगबहादुर 1675 में दिल्ली में शहीद हो गए थे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'श्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन साहस और करुणा का प्रतीक है। महान श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर मैं उन्हें नमन करता हूं और समावेशी समाज के उनके विचारों को याद करता हूं।'
गुरु तेग बहादुर सिखों के दस गुरुओं में से नौंवे थे। 17वीं शताब्दी (1621 से 1675) के दौरान उन्होंने सिख धर्म का प्रचार किया। वे दसवें गुरु गोविंद सिंह के पिता भी थे। सिखों के गुरु के तौर पर उनका कार्यकाल 1665 से 1675 तक रहा। उन्होंने धर्म का प्रचार करने के लिए पूरे उत्तर और पूर्वी भारत का भ्रमण किया। उन्होंने मुगल साम्राज्य के अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। अपने अनुयायियों के विश्वास और धार्मिक स्वतंत्रता और अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था। इसी कारण उन्हें हिंद दी चादर भी कहा जाता है।

विश्व इतिहास में धर्म और मानवीय मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांत की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में गुरु तेग बहादुर साहब का स्थान अद्वितीय रहा है। गुरु तेग बहादुर का जन्म पंजाब के अमृतसर में गुरु हरगोबिंद साहिब जी के घर हुआ था। बचपन में उनका नाम त्यागमल था। वे बाल्यकाल से ही धार्मिक, निर्भीक, विचारवान और दयालु स्वभाव के थे। 

सन् 1675 में धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेगबहादुर ने अपना बलिदान दिया था। मुगल बादशाह औरंगजेब ने गुरु तेग बहादुर जी को मौत की सजा सुनाई थी क्योंकि गुरु तेग बहादुर ने इस्लाम धर्म को अपनाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद मुगल बादशाह के आदेश पर सबके सामने गुरु जी का सिर कलम कर दिया गया था।

दिल्ली स्थित गुरुद्वारा शीश गंज साहिब और गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब उनके सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक स्थल हैं। दरअसल, गुरु तेगबहादुर की याद में उनके शहीदी स्थल पर जो गुरुद्वारा बना है, उसे गुरुद्वारा शीश गंज साहिब के नाम से जाना जाता है। वहीं गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में गुरु तेगबहादुर का अंतिम संस्कार किया गया था।

बता दें कि दिल्ली बॉर्डरों पर कृषि कानूनों के विरोध में पआदर्शन कर रहे किसान भी 20 दिसंबर यानी आज श्रद्धांजलि दिवस का आयोजन कर रहे हैं, नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन में जान गंवाने वालों की याद में देशभर के किसान 'श्रद्धांजलि दिवस' के रूप में मनाएंगे। इस दौरान प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

अयोध्या के पास ऐसा होगा मस्जिद का नजारा

 अयोध्या । अयोध्या के नजदीक धन्नीपुर गांव में 5 एकड़ जमीन पर बनने वाली मस्जिद की डिजाइन को सार्वजनिक कर दिया गया है। बताया गया है कि मस्जिद में एक समय में 2 हजार लोग नमाज अदा कर सकेंगे। वहीं, पूरी मस्जिद को सोलर लाइट से ही पावर सप्लाई मिलेगी। विश्व में सबसे अलग मॉडर्न डिजाइन की इस मस्जिद का डिजाइन जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के आर्किटेक्ट प्रफेसर एसएम अख्तर ने तैयार किया है। यह जानकारी मस्जिद की ट्रस्ट इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के सचिव अतहर हुसैन ने दी है।

अतहर हुसैन ने बताया कि मस्जिद का नाम धन्नीपुर मस्जिद रखा गया है। इसमें सुपर स्पेशिऐलिटी हॉस्पिटल, कल्चरल रिसर्च सेंटर, लाइब्रेरी और किचन भी बनेगा। मस्जिद परिसर की डिजाइन आर्किटेक्ट रिलीज होने के बाद इसका नक्शा पास करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। कोशिश की जा रही है कि 26 जनवरी या 15 अगस्त के दिन इसकी नींव रखी जाए।


महिलाओं के लिए जहरीली जगह है राजनीति : उर्मिला मातोंडकर


 

आज का पंचांग एवँ राशिफल 20 दिसम्बर 2020

 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 20 दिसम्बर 2020


*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - षष्ठी दोपहर 02:53 तक तत्पश्चात सप्तमी*

⛅ *नक्षत्र - शतभिषा रात्रि 09:01 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*

⛅ *योग - वज्र दोपहर 12:03 तक तत्पश्चात सिद्धि*

⛅ *राहुकाल - शाम 04:41 से शाम 06:02 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:12* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:00* 

(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे हर जिले के लिए अंतर हो सकता है)

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - चम्पा षष्ठी, रविवारी सप्तमी (दोपहर 02:54 से 21 दिसम्बर सूर्योदय तक*

 💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

अगर आपको कड़ी मेहनत के बाद भी बार-बार असफलता मिल रही है तो नींबू का एक छोटा सा उपाय आपके सारे काम बना देगा। इसके लिए आप एक नींबू और 4 लौंग लेकर किसी निकट के हनुमान मंदिर में जाएं। वहां हनुमानजी की प्रतिमा के सामने बैठकर नींबू के ऊपर चारों लौंग लगा दें, इसके बाद हनुमानचालिसा का पाठ करें। पाठ करने के बाद हनुमानजी से सफलता दिलवाने की प्रार्थना करें और इस नींबू को जेब में लेकर जाएं। आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी।

🌷 *वास्तु दोष* 🌷

🏡 *जिन के घर का मुख दक्षिण में हो, वे अपने घर के दरवाजे के बाहर एक गमले में आम का पौधा लगायें और गुरुमंत्र का जप करें ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *गंगा स्नान का फल* 🌷

🙏🏻 *"जो मनुष्य आँवले के फल और तुलसीदल से मिश्रित जल से स्नान करता है, उसे गंगा स्नान का फल मिलता है ।" (पद्म पुराण , उत्तर खंड)*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चिंता, कष्ट, बीमारी निवृति के लिए* 🌷

🏡 *जिनके घर में चिंता, कष्ट और बीमारी ज्यादा है | भविष्य पुराण में आया है की मार्गशीर्ष मास में शुक्ल पक्ष की सप्तमी माने 21 दिसम्बर 2020 को सोमवार के दिन सुबह सूर्य भगवान को तिल के तेल का दीपक दिखाये अर्घ्य दे |*

🌞 *सूर्य भगवान को अर्घ्य दो तो इस भाव से – मन में एक बार स्मरण कर लेना की भगवत गीता में आपने कहाँ है – “ज्योति श्याम रविरंशुमान” ये ज्योतियों में सूर्य मै हूँ .... तो मेरा अर्घ्य स्वीकार करो | मेरा ये प्रणाम स्वीकार करें |*

⛅ *तो उस दिन को लोटे में चावल, तिल, कुंमकुम, केसर डालकर अर्घ्य दे | केसर न हो तो ऐसे ही कुंमकुम डाल दें अर्घ्य दें, तिल का दिया दिखा दें |*

🏡 *फिर घर में भोजन बने और सब खाये उसके पहले दही और चावल थाली में लेकर सूर्य भगवान को भोग लगाये और प्रार्थना करें हमारे घर में आपके लिए ये प्रसाद तैयार किया है ये नैवेद्य आप सूर्य भगवान स्वीकार करें और हमारे घर में सब प्रकार से आनंद छाया रहे, सब निरोग रहें, दीर्घायु बने | ऐसा करके उनको भोग लगाये और प्रसाद थोडा-सा छ्त पर रख दें घर के लोग भी प्रसाद में दही-चावल खुद भी खा लें |*

🙏🏻🌸🙏🏻

पंचक

19 दिसंबर 

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक

दिसंबर 2020 त्यौहार

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


मेष

आज का दिन आपको आगे बढ़ाने वाला होगा और आपका कॉन्फिडेंस बहुत मजबूत होगा, जिसकी वजह से अपने कई कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। मेहनत और सही तरीके से किये जाने वाले काम से लाभ होगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे। घर में सुख शांति रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी के लिए कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय को अपने दिल की बात कहने का मौका मिलेगा 

वृष

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा आपको अपने निजी जीवन और पेशेवर जीवन में तालमेल बिठाना पड़ेगा। इससे आपको एक राहत महसूस होगी। परिवार में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आप कहीं शहर से बाहर अथवा देश से बाहर जाने का विचार बनाएंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय इनकम बढ़ाने का कोई तरीका आपको बता सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। जीवनसाथी की वैल्यू बढ़ेगी और उनको बहुत मान देंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी।

मिथुन 

आज का दिन अनुकूलता लेकर आएगा और आप किसी बात पर बहुत सोच विचार करेंगे। आपको पता लगेगा कि आपने अब तक क्या खोया है और क्या पाया है। इससे जीवन को सही तरीके से देख कर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। व्यापार में नुकसान होने की संभावना बन रही है। इस ओर थोड़ा ध्यान दें। नौकरी करने वालों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा लेकिन वह भी अपने काम को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट नहीं रहेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी और आपको अच्छा धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन में ताजमहल बढ़िया होगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएंगे।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए मजबूत है। आप जिन परेशानियों से चिंतित थे, आज उनका कोई इलाज आपको मिल जाएगा। आपका व्यापार मजबूत रहेगा और कोई नया आईडिया आप अपने व्यापार में लगाएंगे। आपकी इनकम अच्छी रहेगी और उससे आप सुख संसाधनों पर भी खर्च करेंगे। मनोरंजन में वक्त बिताएंगे। प्रेम जीवन में बढ़िया समय रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन आज खुशनुमा रहेगा।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप अपने जीवनसाथी से अच्छा तालमेल बिठाने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं और आपका अपने प्रिय से किसी बात को लेकर मन खट्टा हो सकता है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे और कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। आपकी सेहत में भी सुधार होगा।

कन्या 

आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपनी सेहत की चिंता रहेगी। शाम तक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपकी इनकम अच्छी रहेगी लेकिन अपनी संतान को लेकर कुछ परेशानी महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा लेकिन जीवन साथी थोड़ा चिड़चिड़ा व्यवहार कर सकता है। प्रेम जीवन में आपको आज शांति रखने का प्रयास करना चाहिए। काम के सिलसिले में आप काफी मेहनत करेंगे और उसका अच्छा फल भी आपको मिलेगा।

तुला 

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आज अपने दिल की सुनें और किसी भी इच्छा को दबाने की कोशिश ना करें। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। खर्चे थोड़े रहेंगे। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। मकान को तोड़कर फिर से बनाने का विचार बना सकते हैं। काम के सिलसिले में दिन कमजोर रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा और जीवन साथी से कहासुनी हो सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को आज खुशी के पल मिलगे और प्रिय के बर्ताव से भी खुशी होगी।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा और भविष्य को ध्यान में रखकर आज आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आपकी ऊर्जा बहुत अधिक रहेगी जिससे किसी एक स्थान पर टिक कर बैठने की बजाय आप कई कामों को एक साथ करना चाहेंगे। परिवार में शांति रहेगी। परिवार के कार्यकलापों पर ध्यान देंगे और अपनी जिम्मेदारी समझेंगे। दांपत्य जीवन प्रेम और रोमांस से भरपूर रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें अपने प्रिय से कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। काम के सिलसिले में आपका दिन खुशनुमा रहेगा।

धनु 

आज का दिन बढ़िया रहेगा। जरूरी काम से जाना पड़ सकता है। नौकरी में अधिक प्रयास करेंगे, जिससे अपने काम को लोगों के सामने ला सकें। व्यापार करने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति का समय रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अपने प्रिय के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है, उन्हें मनाने की कोशिश करें। आपकी सेहत मजबूत रहेगी लेकिन मौसम में बदलाव से सावधान रहें।

मकर 

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज समय व्यर्थ की बातों में ना करें और अपने जीवन की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। आपकी इनकम भी अच्छी रहेगी। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन मानसिक रूप से थकावट महसूस कर सकते हैं। आज खुद पर ध्यान दे

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। परिवार वालों ने आपकी तारीफ करेंगे जिससे आपका दिल खुश हो जाएगा। परिवार वालों का शुक्रिया व्यक्त करेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होने से मन कुछ आशंकित रहेगा। इनकम सामान्य रहेगी, इसलिए आपको थोड़ा बोझ महसूस हो सकता है। कुछ नया प्रयास करेंगे, जिससे अपनी इनकम को बढ़ा सकें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आपके प्रिय का मूड खराब हो सकता है। उसकी वजह जानकर उनकी मदद करने की कोशिश करें।

मीन

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। इनकम सामान्य रहेगी मगर खर्चे बढ़ेंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए मेडिटेशन करें। इनकम ठीक रहेगी। बस खर्चों का तालमेल मिटाएं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके बॉस से किसी बात को लेकर आपके झड़प हो सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे पल अपने प्रिय के साथ बिताने को मिलेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। 

 

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 




 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

शनिवार, 19 दिसंबर 2020

राकेश टिकैत ने दी दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे बंद करने की धमकी

 गाजियाबाद । भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों को जबरन रोकने कि आरोप लगाते हुए मेरठ एक्सप्रेस वे पूरी तरह बंद करने की धमकी दी है। 

गाजीपुर बॉर्डर पर मंच से लगातार किसान नेताओं का भाषण चल रहा है। सभी ने एक स्वर में कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की बात कही है। किसान नेताओं का कहना है कि सरकार अलग-अलग किसान संगठनों में फूट डालकर आंदोलन को कमजोर बनाना चाहती है। 

राकेश टिकैत और वीएम सिंह ने किसानों के उत्पीड़न बंद करने के लिए कल 11 बजे मेरठ कमिश्नर और प्रशासनिक अधिकारियों को वार्ता करने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने इस वार्ता के विफल होने पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को बंद करने की चेतावनी दी है। 

यूपी गेट पर किसान संगठन ने प्रेस वार्ता कर 20 दिसंबर को किसान शहीद दिवस देशभर में मनाने का एलान किया है। सरदार वीएम सिंह ने कहा कि मांगें न मानने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को अलग-अलग जगह पर रोककर उनके ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त की जा रही है। सिर्फ इतना ही नहीं गाजीपुर आने वाले किसानों की गाड़ियों के नंबर नोट कर पुलिस घरों पर जाकर उनके परिवार पर वापस लौटने का दबाव बना रही है।


आसिफ हत्याकांड का आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर । शहर कोतवाली पुलिस ने आसिफ हत्याकांड के आरोपी को तमंचे समेत गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया है।

23 अगस्त को मिमलाना रोड पर सम्राट इंटर कालेज के पास आसिफ निवासी सरवट की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या में शातिर अपराधी सोनू सक्का समेत आठ को नामजद कराया गया था। पुलिस ने सोनू सक्का को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया था। अन्य अपराधियों की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपी इजहार हसन निवासी अशोक विहार कालोनी, गाजियाबाद को तमंचे समेत गिरफ्तार किया है।

डीएम ने खुली बैठक में कई विरासत के मामलों पर चर्चा


मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने निर्विवाद उत्तराधिकार विरासत खतौनी में दर्ज कराये जाने के विशेष अभियान के अन्तर्गत ग्राम पलडा, आदमपुर व भौराखुर्द में खुली बैठक कर ग्रामवासियों के साथ सीधा संवाद कर अभियान व योजनाओं की जानकारी दी। शनिवार को उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उप्र शासन के निर्देशानुसार निर्विवाद उत्तराधिकार विरासत खतौनी में दर्ज कराये जाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 15 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक राजस्व-तहसील अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर राजस्व ग्रामों में प्रचार-प्रसार तथा खतौनियों को पढा जायेगा तथा लेखपाल द्वारा विरासत हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उन्हें ऑनलाइन भरा जायेगा। प्रत्येक लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार तथा उप जिलाधिकारी से इस आशय का प्रमाण पत्र प्राप्त किया जायेगा कि उनके क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित राजस्व ग्रामों में निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण दर्ज होने से अवशेष नही है। 8 फरवरी से 15 फरवरी तक अभियान के अन्त में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के प्रत्येक तहसील के दस प्रतिशत राजस्व ग्रामों के रैण्डमली चिन्हित करते हुए उनमें अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा इस तथ्य की जांच करायी जायेगी कि निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई प्रकरण दर्ज होने से बचा नही है। 31 दिसम्बर, 17 जनवरी तथा 2 फरवरी को जनपद की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रास्प मे परिष की वेबसाइट पर फीड किया जायेगा तथा 20 फरवरी तक जनपद द्वारा परिषद को संलग्न निर्धारित प्रारूप पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये जायेगे। इस अभियान के अन्तर्गत ग्राम पलडा में 7 प्रकरण, आदमपुर में 10 व भौराखुर्द में 2 प्रकरणों में वारिसों के नाम खतौनी में दर्ज कर लिए गये है। उन्होने कहा कि ग्रामवासी 30 रूपये देकर डिजीटल खतौली ग्राम सचिवालय से प्राप्त कर सकते है। उन्होने निर्देश दिये कि लेखपाल व सचिव एक ही दिन ग्राम सचिवालय में बैठेगे ताकि ग्राम वासियों की समस्याओं का समाधान हो सके। इस अवसर पर एसडीएम, तहसीलदार सहित ग्राम प्रधान व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

नई मंडी थाना क्षेत्र में फाइनेंसर व उसके साथी की हत्या के मामले में अनिल दुजाना का साथी गिरफ्तार


 मुजफ्फरनगर l लगभग दो माह पूर्व नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर में हुए दोहरे हत्याकांड पुलिस ने दुजाना गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। हत्या में वांछित दूसरे आरोपी ने दिल्ली कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने अभी तक हत्याकांड में सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर चुकी है।

मोहल्ला शांतिनगर में फाइनेंसर अमित निवासी सिम्भालका जनपद शामली व उसके साथी अनुज निवासी बुलंदशहर की हत्या कर दी गयी थी। हत्यारोपियों ने अनुज के शव को छपार थाना क्षेत्र के गांव बढेडी के जंगल में छिपा दिया था। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि अनुज के तेहरे भाई नरेन्द्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में शामिल रहे जोगेन्द्र उर्फ खीज्जू निवासी बादलपुर, गौतमबुद्वनगर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त अनिल दुजाना गैंग का शातिर सदस्य है। उसके एक साथी अमित पंडित निवासी बादलपुर ने कुछ समय पूर्व दिल्ली कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस पूर्व में हत्या में शामिल नरेन्द्र, मोहित मामा, पंडित , हिटलर, नितिन व सागर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हत्या में शामिल सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

बड़े काम का है बेर


 *सर्दियों का फल बेर खाएं और कई सेहत समस्याओं से निजात पाएं* 

 

1. यदि आपकी त्वचा पर कट लगा हो या घाव हो जाए तो आप बेर का गूदा घिसकर घाव पर लगा लें। ऐसा करने से घाव जल्दी भरता है।

2. बेर का सेवन खुश्की और थकान को दूरने में मदद करता है।

3. बेर की पत्तियों में कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, क्लोरीन, प्रचुर मात्रा में होता है। यदि आप बेर और नीम के पत्ते पीसकर सिर में लगाएं तो इससे सिर के बाल गिरने कम होते हैं।

4. बेर का जूस पीने से बुखार और फेफड़े संबंधी रोग ठीक होते है।

5. बेर पर नमक और काली मिर्च लगाकर खाने से अपच की समस्या दूर होती है।

6. सूखे हुए बेर खाने से कब्ज और पेट संबंधित परेशानियां दूर होती हैं।

7. अगर आप बेर को छाछ के साथ लेंगे तो इससे घबराहट, उलटी आना और पेट दर्द से राहत मिलती है।

8. नियमित बेर खाने से अस्थमा के रोगियों को भी आराम मिलता है साथ ही अगर किसी को मसूड़ों में घाव हो गया हो तो वह भी जल्दी भर जाताहैं। 

 


*गिलोय के स्वास्थ्य लाभ* 

गिलोय के पत्ते पान के पत्ते की तरह होते हैं। गिलोय इतनी गुणकारी है कि इसका नाम अमृता रखा गया है। इसकी पत्तियों में कैल्शियम, प्रोटीन, फास्‍फोरस और तने में स्टार्च पाया जाता है। यह वात, कफ और पित्तनाशक होती है। गिलोय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। साथ ही इसमें एंटीबायोटिक और एंटीवायरल तत्‍व भी होते है। 


*एनिमिया का इलाज है पत्तागोभी* 

अधिकतर लोगों को खून की कमी होती है खासकर महिलाओं को। ऐसे लोगों को पत्तागोभी का नियमित सेवन सलाद के रुप में करना चाहिए। पत्तागोभी में फोलिक एसिड होता है जो खून की कमी को पूरा करता है। फोलिक एसिड शरीर में नए ब्लड सेल्स का निर्माण करता है जिससे शरीर में खून की कमी पूरी हो जाती है।

पैट्रोल पंपों पर काम करने वालों के सत्यापन के लिए चलाया जाएगा अभियान

 मुजफ्फरनगर l जिले भर में पेट्रोल पंपों पर बढ़ती हुई लूटपाट की घटनाओं को देखते हुए एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा समस्त थानों को पेट्रोल पर काम करने वाले सैल्समैनों का सत्यापन अभियान चलाया है। पेट्रोल पम्प से नौकरी छोड़कर गए सैल्समैनों की भी जानकारी की जा रही है। फिलहाल वे लोग क्या कर रहे है।


पेट्रोल पम्प पर लूट की घटनाए रोकने के लिए एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर पेट्रोल पम्प पर काम करने वाले सैल्समैनों का सत्यापन अभियान चलाया गया है। पेट्रोल पम्प पर काम करने वाले सैल्समैनों के संबंध में पुलिस ने पुरी जानकारी एकत्रित करनी शुरु कर दी। पेट्रोल पम्प पर काम करने वाले सैल्समैनों के संबंध में शनिवार को जानकारी एकत्रित की गयी। उनके आधार कार्ड व पतों के संबंध में जानकारी ली गयी है। इसके अलावा पेट्रोल पम्प से नौकरी छोड़कर गए सैल्समैनों के संबंध में जानकारी पुलिस एकत्रित करेगी। फिलहाल वे लोग कहा काम कर रहे है। प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस ने पेट्रोल पम्प के संबंध में जानकारी की है।

स्वामी रामदेव ने स्वामी कल्याणदेव को दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। योग गुरु स्वामी रामदेव ने भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम, शुकतीर्थ में शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव की समाधि मंदिर में श्रद्धाजंलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि  वीतराग संत के जीवन से  उन्हें परमार्थ की प्रेरणा मिली थी।

शुकदेव आश्रम पहुँचे स्वामी रामदेव ने शिक्षा ऋषि की समाधि पर नमन किया। शुकदेव सँस्कृत विद्यालय के ब्रह्मचारियों ने मंत्रपाठ किया। अक्षय वट वृक्ष और शुकदेव मंदिर के दर्शन करने के उपरांत उन्होंने स्वामी कल्याणदेव संग्रहालय का अवलोकन किया। योग गुरु ने कहा कि गुरुदेव स्वामी कल्याणदेव  महाराज जब जीवित थे उस समय मैंने दर्शन कर उनके जीवन से परमार्थ की प्रेरणा लेकर मैं आगे बढा। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने शाल पहनाकर तीर्थ साहित्य, गुड़, पेड़ा आदि का भोग प्रसाद प्रदान कर सम्मानित किय। स्वामी ओमानंद ने योग गुरु से शुक्र तीर्थ में योग शिविर के आयोजन का आग्रह किया। कथा व्यास अंचल कृष्ण शास्त्री, राजू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

--------------------------------

बौद्धिक संपदा एवं उद्यमिता विकास पर सेमिनार संपन्न

मुजफ्फरनगर । श्रीराम काॅलेज की बौद्धिक सम्पदा एवं उद्यमिता विकास इकाई (आई0पी0आर0 एण्ड ई0डी0 सेल) द्वारा एक राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उपर्युक्त विषयों पर जागरूक करना एवं नये व्यवसायिक संगठन प्रारम्भ करने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में डाॅ0 आदित्य गौतम, निदेशक श्रीराम काॅलेज एवं डाॅ0 विनीत कुमार शर्मा, समन्वयक, आई0क्यू0ए0सी0, श्रीराम काॅलेज मुख्य वक्ता रहें।

मुख्य वक्ता डाॅ0 आदित्य गौतम ने अपने सम्बोधन में कहा कि बौद्धिक सम्पदा किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा सृजित कोई संगीत, साहित्यिक कृति, कला, खोज, प्रतीक, नाम, चित्र, डिजाइन, कापीराइट, ट्रेडमार्क, पेटेन्ट आदि को कहते है। आई पी आर यानी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राईट यानी बौद्धिक सम्पदा अधिकार मानव मस्तिष्क के विचारों से उत्पन्न एक उपज हैं। दुनिया के देश, कई सदियों से अपने-अपने कानून बना कर इन्हे सुरक्षित करते चले आ रहें हैं। जब दुनिया में बहस तेज हुई कि कैसे बौद्धिक संपदा अधिकारों की रक्षा की जाए तब संयुक्त राष्ट्र के एक अभिकरण विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की स्थापना की गई। इस संगठन के प्रयासों से ही बौद्धिक संपदा अधिकार के महत्त्व को प्रमुखता प्राप्त हुई। हैं। जिस प्रकार कोई किसी भौतिक धन (फिजिकल प्रापर्टी) का स्वामी होता है, उसी प्रकार कोई बौद्धिक सम्पदा का भी स्वामी हो सकता है। इसके लिये बौद्धिक सम्पदा अधिकार प्रदान किये जाते हैं। आप अपने बौद्धिक सम्पदा के उपयोग का नियंत्रण कर सकते हैं और उसका उपयोग कर के भौतिक सम्पदा (धन) बना सकते हैं।

डाॅ0 विनीत कुमार शर्मा, समन्वयक, आईक्यूएसी, ने उद्यमिता के बारे में छात्रों को बताते हुए कहा कि उद्यमिता नये संगठन आरम्भ करने की भावना को कहते हैं। किसी वर्तमान या भावी अवसर का पूर्वदर्शन करके मुख्यतः कोई व्यावसायिक संगठन प्रारम्भ करना उद्यमिता का मुख्य पहलू है। उद्यमिता में एक तरफ भरपूर लाभ कमाने की सम्भावना होती है तो दूसरी तरफ जोखिम, अनिश्चितता और अन्य खतरे की भी प्रबल संभावना होता है। उन्होने कहा कि एक लघु व्यवसाय की इकाई कोई भी व्यक्ति स्थापित कर सकता है। वह पुराना उद्यमी हो सकता है अथवा नवीन, उसे व्यवसाय चलाने का अनुभव हो सकता है और नहीं भी, वह शिक्षित भी हो सकता है अथवा अशिक्षित भी, उसकी पृष्ठभूमि ग्रामीण हो सकती अथवा शहरी। एक सफल उद्यमी के विषय में बताते हुए उन्होने कहा कि एक उद्यमी में अपने विचारों को व्यवहार में लाने की योग्यता होनी चाहिए। वह उन विचारों, उत्पादों, व्यवहारों की सूचना एकत्रित करता है, जो बाजार की मांग को पूरा करने में सहायक होते हैं। इन एकत्रित सूचनाओं के आधर पर उसे लक्ष्य प्राप्ति के लिए कदम उठाने पड़ते हैं।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के ऐसे विद्यार्थियों को पुरूस्कृत एवं प्रोत्साहित किया गया जो महाविद्यालय की बौद्धिक सम्पदा एवं उद्यमिता विकास इकाई के माध्यम से उद्यमशीलता एवं लघु उद्यम स्थापित करने के लिए अग्रसर है। सबा, नदीम, श्रृद्धा गुप्ता को केचुआ खाद उद्योग के लिए, नादिर, प्रिया चैधरी को गौशाला एवं डेयरी उत्पाद के लिए तथा अजय कुमार, ऋतु तंवर, शिल्पा नैन को गुड पर खाद्य आवरण तकनीक विकसित करने के लिए सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का संचालन इकाई के समन्वयक डाॅ0 सौरभ जैन, विभागाध्यक्ष, बायोसाइंस विभाग द्वारा किया गया। डाॅ0 सौरभ जैन द्वारा अन्त में सभी वक्ताओं एवं श्रोताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि श्रीराम काॅलेज की बौद्धिक सम्पदा एवं उद्यमिता विकास इकाई विद्यार्थियों में उद्यमशीलता के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहीं है। इकाई के प्रयासों से ही विद्यार्थियों में लघु उद्यम स्थापित करने की भावना विकसित हो रहीं है। इकाई आगे भी विद्यार्थियों के उद्यमशीलता के नवीन विचारो को लघु उद्यम में बदलने का हरसंभव प्रयास करेगी। इस अवसर पर रूपल मलिक, श्रीकान्त सिंह, डाॅ0 के0एस0बर्मन, डाॅ0 सौरभ मित्तल, रवि गौतम, विवेक कुमार त्यागी आदि इकाई सदस्यों सहित डाॅ0 प्रेरणा मित्तल, डाॅ0 गिरेन्द्र गौतम, निशान्त राठी, पंकज कुमार, डाॅ0 पूजा तोमर, प्रमोद कुमार, डाॅ0 नईम खान आदि प्रवक्तागण उपस्थित रहें।

भाकियू शहीद किसानों को देगी श्रद्धांजलि


मुजफ्फरनगर । किसान आंदोलन स्थल किसान क्रांति गेट के आदेशानुसार 20 दिसंबर 2020 को प्रातः 12 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में चल रहे किसान आंदोलन में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भारतीय किसान यूनियन जिला कार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर किया जाएगा। बाकी समस्त नगर /तहसील/ब्लॉक/ग्राम/ स्तर पर श्रध्दांजलि सभा का आयोजन करेंगे। नगर में मौजूद समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। 

धर्मेंद्र मलिक राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने यह जानकारी दी।

किसान ने अपनी दस बीघा गोभी की फसल की नष्ट


कैराना । एक किसान ने खेत में खड़ी दस बीघा गोभी की फसल को ट्रैक्टर चलवाकर नष्ट करा दिया है। गोभी के मंडियों में न पहुंच पाने एवं वाजिब दाम न मिलने के कारण किसान ने फसल पर ट्रैक्टर चलवाया है। 

नगर के मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी इरशाद ने पानीपत रोड पर जमीन ठेके पर लेकर दस बीघा गोभी की फसल लगा रखी थी। शनिवार को किसान ने अपनी तैयार खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलवा दिया तथा फसल को नष्ट करवा दिया गया है। किसान का कहना है कि गोभी के दिल्ली मंडियों में नहीं पहुंचने और दाम ठीक नहीं मिलने के कारण उसने फसल नष्ट कराई है। किसान ने बताया कि गोभी की फसल को तैयार करने में करीब तीस हजार रुपये की लागत आई है। अब गोभी को मंडियों में पहुंचाने के लिए किराया भी घर से देना पड़ रहा है।

हेमराज सिंह होंगे मुजफ्फरनगर पालिका के नये अधिशासी अधिकारी

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के लिए नए आदेशों के अनुसार विशेष सचिव संजय कुमार सिंह यादव ने कैराना नगर पालिका ईओ हेमराज की प्रोन्नति के फलस्वरूप स्थानान्तरित कर नगर पालिका मुजफ्फरनगर में अधिशासी अधिकारी के रिक्त पद पर तैनात किया है।

याद रहे कि जिला उद्यान विभाग की दीवार तोड़ने के प्रकरण में शासन ने ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया था। वहीं उन्हें मुख्यालय पर सम्बद्ध कर लिया। ईओ के सस्पेंड होने पर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को ईओ का चार्ज दिया। पूर्व में ईओ के चार्ज को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ शासन में शिकायत है और जांच चल रही है। इस बात की जानकारी मिलने पर डीएम ने नगर पालिका ईओ का चार्ज तत्काल प्रभाव से ट्रेनी आईएएस अमृतपाल कौर को दिया था। हालाकि पालिकाध्यक्ष ने पहले आईएएस को योगदान नहीं करने दिया, लेकिन फिर बाद में ट्रेनी आईएएस को ईओ के पद पर योगदान कराया गया। ट्रेनी आईएएस को ईओ का चार्ज लिए अभी कुछ ही दिन हुए थे कि शासन ने कैराना ईओ हेमराज का ट्रांसफर मुजफ्फरनगर नगर पालिका में कर दिया है। ट्रेनी आईएएस ने नगरवासियों से अपील की है कि नालों में गंदगी और कूडा आदि नहीं डाले और सफाई में पालिका का सहयोग करे।


मुजफ्फरनगर में पारा 3.4 डिग्री तक गिरा, जारी रहेगी शीतलहर

 मुजफ्फरनगर । शहर में आज कडक धूप की राहत के बावजूद शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। तापमान 3.4 डिग्री तक नीचे आ गया। अभी शीत प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई गई है। 

दूसरी ओर मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रचण्ड शीतलहर चलने की आशंका है। इस दरम्यान दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी और कहीं-कहीं पाला भी पड़ सकता है। बीते चौबीस घण्टों के दौरान प्रदेश का सबसे ठण्डा स्थान फुर्सतगंज रायबरेली रहा जहां रात का तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

यह लगातार दूसरा दिन है जब रायबरेली व आसपास के इलाके में तीन रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। रात के तापमान में इस गिरावट के कारण इस इलाके में पाले से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। सोनभद्र के चुर्क में भी रात का तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बीते चौबीस घण्टों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन में धूप नहीं निकली। कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बना रहा। सुबह व रात में घना कोहरा छाया रहा। गोरखपुर मण्डल में रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। गोरखपुर, बरेली, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ, झांसी मण्डलों में रात का तापमान सामान्य से कम रहा। हालांकि राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में शनिवार को भी धूप खिली और गलन भी कम रही।


भोपा पुलिस ने गोतस्कर को मुठभेड़ में लंगड़ा किया


मुज़फ्फरनगर । भीषण सर्दी के मौसम में भी पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ का सिलसिला जारी है। इसी के चलते शनिवार को फिर दिनदहाड़े हुई मुठभेड़ के दौरान एक शातिर टॉप 10 हिस्ट्रीशीटर गौतस्कर घायल हो गया जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस और बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। 

भोपा थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने 78 दिन के कार्यकाल में एक ओर बदमाश को घायल कर मुठभेड़ का छक्का लगाया  दरअसल शनिवार को थाना भोपा प्रभारी सूबे सिंह यादव के अनुसार नगला बुजुर्ग चौराहे पर पुलिस की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी सामने से आ रहे 2  मोटरसाइकिल पर सवार युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश मोटरसाइकिल लेकर रुडकली की ओर भागने लगे पुलिस द्वारा उनका पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई जिसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में चलाई जिससे एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका एक साथी मौके से भागने में कामयाब रहा पुलिस पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम प्रवेज पुत्र शेर अली निवासी भेसरहेड़ी थाना छपार बताया है वही जानकारी करने पर बदमाश पर करीब एक दर्जन मुकदमें संगीन धाराओं में दर्ज हैं बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है वहीं बदमाश के पास से एक तमंचा तीन जिंदा  दो खोका कारतूस एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बिना नंबर  बरामद हुई है मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर पहुंचे सीओ जानसठ शकील अहमद भी मौके पर पहुंच गए जिन्होंने पकड़े गए  बदमाश के बारे में बारीकी से तहकीकात की  है। 

शिव चौक पर श्वान के साथ सोते मिले बच्चे के रहस्य से पर्दा हटा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में स्वान के साथ सोए हुए बच्चे के फोटो वायरल मामले का हुआ बड़ा खुलासा हुआ है।

शहर कोतवाली क्षेत्र में शिव चौक पर विगत दिवस एक छोटे से बच्चे का स्वान के साथ सोते हुए फोटो वायरल हुआ था। इसके वायरल होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। एसएसपी ने खुद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस को बच्चे को खोजने के लिए टीमें लगा दी थी। कोतवाली पुलिस ने बच्चे को खोज निकाला था और उसको अपनी कस्टडी में लेकर नाम पता पूछ कर उसे प्रोबेशन विभाग के चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सुपुर्द कर दिया गया था। बच्चे को जब जिला प्रशासन विभाग द्वारा मेरठ स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में भेजा गया तो वहां कुछ और ही मामला नजर आया। बाल संप्रेक्षण गृह में स्थित अधिकारियों ने जब बच्चे का चेहरा देखा तो उन्हें बड़ा आश्चर्य हुआ क्योंकि यह बच्चा पहले भी बाल संप्रेक्षण गृह मेरठ में छोड़ा गया था वही जब मुजफ्फरनगर प्रशासन द्वारा जानकारी की। गई तो बच्चे के बारे में बड़े चौंकाने वाले तथ्य नजर आए। बच्चे का पता खालापार गहराबाग ही निकला और बच्चे का नाम अदनान पता लगा। वहीं बच्चे की मां ने दूसरी शादी कर ली थी और बाप ने भी दूसरी किसी से शादी कर ली थी ओर मेरठ रहने लगा था। जानकारी करने के बाद मेरठ बाल संप्रेक्षण गृह ने बच्चे को कुछ महीनों पहले मेरठ में रह रहे उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया था जहां बच्चा कुछ समय पहले बिना बताए फिर मुजफ्फरनगर अपनी बुआ के घर खालापार में रहने लगा। वह बच्चा किसी एक दिन शिव चौक पर स्वान के साथ सोता हुआ किसी व्यक्ति को मिल गया। जिसने उसका फोटो खींचकर वायरल कर दिया ओर बच्चे का स्वान के साथ सोता हुआ फोटो अगले दिन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ओर प्रिंट मीडिया की सुर्खियां बन गया बच्चे के फोटो वायरल होने से मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। बच्चे को पुलिस के द्वारा प्रोबेशन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया था और उसकी शिक्षा के लिए भी प्रयास शुरू कर दिए गए थे। इस पूरे वाकये की जानकारी आज एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने पत्रकारों को दी और बताया कि जल्द ही इस मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा और बच्चे को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया जाएगा। वही बच्चा क्यों पहले अपने पिता के पास से अकेला मुजफ्फरनगर आ गया था इस बात को भी जांच के दायरे में रखा गया है। वहीं अगर बच्चा अपने पिता के साथ नहीं रहना चाहता तो उसका रहने का ओर शिक्षा का कुछ और इंतजाम किया जाएगा।


गन्ना पर्यवेक्षकों की बैठक में फायरिंग, दो लोगों की मौत


शामली। शनिवार को गन्ना पर्यवेक्षक की मीटिंग में उस समय अफरा-तफरी मच गयी। जिस समय वहाँ राहुल नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या से पहले दबंगो ने गन्ना पर्यवेक्षक की पिटाई भी की थी। वही मीटिंग के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षो में हुए झगड़े में दोनों ओर से जमकर गोलियां चली है। जिसमें दो युवकों को गोली लगी है। वही एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी थी। जबकि दूसरे युवक की हॉस्पिटल ले जाते समय बीच रहते में मौत हो गयी है। वही गोली चलाने वाला युवक कर्मवीर ग्राम पंचायत चुनाव का भावी उम्मीदवार बताया जा रहा है। वही एसपी सुकीर्ति माधव ने आरोपियों की धरपकड़ के लिये पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।

हर्षवर्धन जैन बने प्रदेश संगठन मंत्री


 मुजफ्फरनगर । हर्षवर्धन जैन को पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग प्रदेश व्यापार मंडल में संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग  व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग जी व प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री अनिल कंसल  की संस्तुति पर मुजफ्फरनगर में प्रदेश दौरे पर पधारे प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने हर्षवर्धन जैन (अर्चना साड़ी वालों) की संगठन के प्रति निष्ठा व कर्मठता को देखते हुए प्रदेश संगठन मंत्री पद पर मनोनीत किया गया है, प्रदेश युवा महामंत्री-

जयवीर सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया और नगर अध्यक्ष नरेंद्र मित्तल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रदेश अध्यक्ष जी ने आगामी योजनाओं के विषय में सभी को अवगत कराया, करोनाकाल में व्यापारियों के काम  बंद होने के कारण सरकार से उद्योगों के तर्ज पर व्यापारियों को भी सरकार सहयोग करे,सभा में मुख्य रूप से अमित गर्ग प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल कंसल प्रदेश वरिषठ प्रचार मंत्री,प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष धीमान, प्रदेश संगठन मंत्री राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रदेश मंत्री ओमकार सिंह अहलावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रामकुमार तायल, जिला अध्यक्स्  युवा तरंजीत सिंह व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्स सत्यवीर वर्मा ने उनका भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया। नगर महामंत्री सुमित गर्ग, नई मंडी प्रभारी कमल किशोर गोयल, नगर संगठन मंत्री सौरभ नरुला, नगर युवा अध्यक्ष राजीव सिंघल ने व समस्त पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष एवं हर्षवर्धन जैन जी का स्वागत करते हुए हर कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभाने का वायदा किया। प्रमोद गोयल, प्रतीक मित्तल, नवीन मित्तल , शिवकुमार चौधरी, सुनील सैनी, राजीव गुप्ता आदि अनेक व्यापारी/ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सपा कार्यकर्ताओं ने किया किसान आंदोलन के लिए जागरूक

 मुजफ्फरनगर l किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए खतौली विधान सभा के गांव भूड और भ


लवा में समाजवादी पार्टी द्वारा लगातार किसानों को जागरूक करते हुए l

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव के निर्देश पर किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट द्वारा जनपद के प्रत्येक गांव तक जागरूकता अभियान के लिए सपा नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई जिसके तहत समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष नासिर राणा खतौली नगर अध्यक्ष इरशाद जाट एवं माननीय पूर्व राज्यमंत्री महेश बंसल मजदूर सभा के जिला महासचिव दुर्गेश यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष नवेद रंगरेज एवं वरिष्ठ सपा नेता इरशाद गुर्जर सतबीर बेनीवाल द्वारा संयुक्त रुप से किसानों के खिलाफ काले कानून को लागू करने वाली सरकार के विरोध में गांव गांव जाकर सभी किसानों को किसान विरोधी कानून के बारे में समझा कर जागरूक करने का काम किया जा रहा है l साथ में मौजूद रहे शादाब परदेसी, चौधरी गुलफाम,चौधरी यासीन शाहिद चौधरी एवं अबदुल्ला कुरेशी,हारुन भाई, बाबर अंसारी सहित सभी साथियों का सहयोग मिला l समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में लोग मौजूद रहे l मिशन 2022 में अखिलेश यादव के मिशन को कामयाब करने के लिए समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता गांव गांव की ओर चल पड़ा है

अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी बरी

 मुज़फ्फरनगर। थाना तितावी के ग्राम ढिंढावली में घर में घुस कर एक 21 वर्षीय युवती का अपहरण के बाद बलात्कार के मामले में आरोपी शावेज़ को अदालत ने सुबूत के अभाव में बरी कर दिया। मामले की सुनवाई फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट 2 मधु गुप्ता की कोर्ट में हुई। 

अभियोजन के अनुसार गत 31 अगस्त 2020 को थाना तितावी के ग्राम ढिंढावली में आरोपी दीवार फाँदकर घर मे घुस गया और पीड़िता का अपहरण के बाद बालात्कार किया गया पुलिस ने धारा 452,366 व 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। 



इसके अलावा पोक्सो कोर्ट से दो सज़ा याफ्ता को अपील के लिए ज़मानत पर रिहा कर दिया गया है। आरोपी सतीश व वीरेंद्र को क्रमशः तीन व एक वर्ष की सज़ा सुनाई गई थी। पोक्सो की विशेष अदालत से दो आरोपियों सतीश व वीरेंद्र को हाई कोर्ट से अपील दाखिल करने के बाद सज़ा पर स्थगन लेने के लिए आरोपियों को 25 ,25 हज़ार की दो दो जमानत पर रिहा किया गया है और आदेश दिया है कि आगामी 17 जनवरी 2021 तक कोर्ट में सरेंडर करेंगे। आरोपी को तीन वर्ष से अधिक सज़ा न होने पर कोर्ट से ही ज़मानत मिल जाती है। आरोपी सतीश व वीरेंद्र अपनी सज़ा केखिलाफ हाईकोर्ट में अपील दाखिल करेंगें जबकि दो आरोपियों दुष्यंत व रोहित को 4 वर्ष सज़ा सुनाई गई थी जो जेल में हैं। दो दिन पहले शामली के थानाभवन के ग्राम दखोड़ी की घटना में 4 को सज़ा की गई थी।

कपिल देव अग्रवाल ने कंबल वितरित किए

 मुजफ्फरनगर। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने जरूरतमंद जनता को कंबल बांटे और सरकार के विकास कार्य गिनाए। 

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल आनंदपुरी स्थित पाल धर्मशाला में पहुंचे, जहां सैकड़ों महिला व पुरुषों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किया। मोहल्लेवासी मंत्री के हाथों से कंबल लेकर बड़े खुश नजर आए और स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल को ढेरों शुभ आशीष दिए। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अपनी सरकार के ढेरों योजनाओं के विकास कार्य बताएं और कहा कि जब समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव थे तो भरी ठंड में सुबह 4:00 बजे उठकर गैस लेने के लिए गोदाम पर जाना पड़ता था और क़ई क़ई घंटे तक लाइन में लगना पड़ता था जिसके बाद जब नंबर आता था तो गैस खत्म हो जाती थी। बिजली की व्यवस्था इतनी खराब थी कि 6 या 7 घंटे बिजली आती थी और लोग गर्मी में परेशान रहते थे। लोग बीमार भी होते थे। स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने योगी सरकार के कई बड़े विकास कार्य बताए और कहा कि जनपद के अंदर अब 90 परसेंट अच्छी सड़कें बन चुकी है बाकी बनने जा रही हैँ। 24 घंटे बिजली आ रही है और गैस अब घर घर पहुंच रही है।हर किसी को सरकार द्वारा राशन मुहैया कराया जा रहा है जो पहले कभी किसी सरकार में नहीं हुआ, वह काम अब योगी सरकार में हो रहा है। जनता को खुशहाल बनाने के लिए बिजली पानी विधवा पेंशन लोन मकान काशीराम आवास रोजगार के लिए लोन योगी सरकार दे रही है । इसी कड़ी में हम लोग आज आपके बीच में आए हैं और आपको सरकार के दिशा निर्देश अनुसार ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किया है। कंबल वितरण में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल,आयुष विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष चंद शर्मा ,एसडीएम सदर दीपक कुमार सहित बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे जहां स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने सैकड़ों लोगों को कंबल वितरण किए।


टीएमसी के कई दिग्गज भाजपा में शामिल


 कोलकाता। मिदनापुर में अमित शाह की रैली में टीएमएस, कांग्रेस और सीपीआईएम के 72 नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं। इस रैली में तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी भी अमित शाह के साथ मंच में दिखे और पार्टी में शामिल हो गए। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि शुभेंदु के टीएमसी का साथ छोड़ने के बाद बीजेपी का हाथ थामेंगे। शुभेंदु अधिकारी के साथ अलग-अलग दलों के कुल 72 नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं। शुभेंदु अधिकारी के अलावा पूर्वी बर्द्धमान से टीएमसी सांसद सुनील मंडल ने भी बीजेपी का दामन थामा। 

अमित शाह ने मिदनापुर की रैली में बताया कि आज पश्चिम बंगाल में हमारे साथ एक एमपी, नौ एमएलए, एक एक्स मिनिस्टर, एक एमओएस, 15 काउंसलर, 45 चेयरमैन और जिला पंचायत के दो अध्यक्ष जुड़े हैं। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी को पार्टी में शामिल करवाना इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अभी तक किसी भी नेता को दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलवाई जाती थी लेकिन इस बार यह काम पश्चिम बंगाल में किया जा रहा है और इसकी जिम्मेदारी खुद अमित शाह ने उठाई है। यानी ममता के गढ़ में उनको बीजेपी की तरफ से सीधे तौर पर चुनौती दी गई है। 

जो नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं उनमें 11 विधायक, एक सांसद और एक पूर्व सांसद हैं। विधायकों में शुभेंदु अधिकारी, तापसी मंडल, अशोक डिंडा, सुदीप मुखर्जी, सैकत पंजा, शीलभद्र दत्ता, दीपाली बिस्वास, शुक्र मुंडा, श्यामपदा मुखर्जी, विश्वजीत कुंडू और बंसारी मैती शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व बर्द्धमान से टीएमसी सांसद सुनील मंडल और पूर्व सांसद दशरथ टिर्के भी बीजेपी में शामिल हुए।

अवैध नर्सिंग होम पर छापे के बाद सील किया

 मुजफ्फरनगर । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध नर्सिंग होम पर छापा मारकर उसे सील कर दिया है। 

सूत्रों के अनुसार बुढाना क्षेत्र के शिवपुरी मौहल्ले में वर्षों से धड़ल्ले से अवैध नर्सिंग होम चल रहा था। इस अवैध नर्सिंग होम में अवैध रूप से गर्भपात के साथ डिलीवरी की जाती थी। 


सीएससी प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ अवैध नर्सिंग होम पर छापा मारा। बताया जाता है कि अवैध नर्सिंग होम संचालक ने मकान किराए पर ले रखा था। जांच के दौरान डॉक्टरों की टीम को अवैध नर्सिंग होम से प्रतिबंधित व जानलेवा दवाइयां मिली हैं। डॉक्टरों ने नर्सिंग होम को सील कर दिया और जांच शुरू कर दी। डॉक्टरों की टीम व पुलिस टीम के जाते ही अवैध नर्सिंग होम संचालक मकान में रखे सामान को समटने लगे। देखना है कि अब डॉक्टर के द्वारा अवैध संचालक नर्सिंग होम पर क्या कार्रवाई होती। 

बुढ़ाना थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में इस कार्रवाई के बाद चर्चा का बाजार गर्म रहा।

जिले में मिले 34 नए कोरोना पॉजिटिव

 मुजफ्फरनगर । नगर में आज 34 नए कोरोनावायरस पाया गए हैं इनमें शहरी 22 क्षेत्र से मिले हैं। भीषण ठंड के बीच कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है और आज 34 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए । 36 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।


किसानों ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे किया जाम


 बागपत ।  कृषि बिल के खिलाफ देशखाप चैधरी के आह्वान पर किसानों ने बड़ौत में औद्योगिक पुलिस चैकी के पास पूर्व घोषणा के अनुसार आज खाप मुखियाओं ने किसानों के साथ मिलकर नेशनल हाईवे 709 बी को अनिश्चितकालीन बंद कर दिया। किसानों की भीड़ के सामने पुलिस प्रशासन की एक नही चली। किसान जाम स्थल पर धरना देकर बैठ गए।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार की सुबह क्षेत्र के किसान नगर की चैधरण पट्टी में देशखाप चैधरी सुरेंद्र सिंह के आवास पर एकत्र हुए,वहां से किसान करीब एक बजे सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर हाइवे पर औधोगिक पुलिस चैकी पर पहुचे,जहां पर उन्होंने जाम लगा दिया। जाम लगाने वाले किसानों का कहना था कि जब तक तीनो कृषि कानून वापस नही होंगे तब तक जाम नही खोला जाएगा। किसान वही पर धरना देकर बैठ गए। किसानों की ताकत को देखते हुए पुलिस प्रशासन की एक नही चली। अधिकारी खाप चैधरियों व किसानो को समझाने में लगे रहे,लेकिन किसान मानने को तैयार नही थे। धरना रत सभी किसानो की मांग है कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृकृषि बिल को वापस लिया जाए अन्यथा वह लोग दिल्ली के सिंधु बॉर्डर ,नोएडा के चिल्ला बार्डर, गाजियाबाद के यूपी गेट की तरह इस जाम और धरने को भी जारी रखेंगे।

बडा वाहन चोर गिरोह दबोचा, चोरी के वाहन और पुर्जे बरामद



मुजफ्फरनगर। वाहन चोरी करके वाहनों को काट कर बेचने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर बडी संख्या में चोरी की कारों व उनके पुर्जो के साथ गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी आईपीएस  अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अभिषेक यादव के कुशल मार्गदर्शन में जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा शातिर अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत आज थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम एवं क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने मुखबिर खास सूचना गहरे बाग पीर के पास छह अभियुक्त गण को मौके से पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त गण के कब्जे से चोरी की गाड़ियां से कटी हुई गाड़ियां के 17 इंजन व अन्य सामान बरामद किया गया थाना कोतवाली नगर पर 897 ध् 20 धारा 420, 414 भादवि व 41-102 द0 प्र0 स0 पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता मोहम्मद हनीफ पुत्र हाजी बाबू निवासी मीनाक्षी चैक थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर, उमर शाद पुत्र हाजी अखलाक निवासी रहमत नगर थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर, मुल्ला जहीर पुत्र इदरीश निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर, गुफरान उर्फ हाजी पप्पू पुत्र खुर्शीद निवासी मकान नंबर 178 मैं तकिया थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर, अब्दुल्लाह पुत्र उम्मीद निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर, जुल्फिकार पुत्र शहीद निवासी मक्की नगर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर हैं। फरार अभियुक्त का नाम व पता सादाब पुत्र रियाज निवासी मुगल गार्डन खालापार थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर, सद्दाम पुत्र इरशाद नि वि खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर, सलमान पुत्र बादशाह निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर, सलमान पुत्र इमरान निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर बताया गया है। उन्होंने बताया कि यह लोग  हरिद्वार से गाड़ियां चोरी करके लाते हैं जिन्हें कटवा कर बेचकर मुनाफा कमाते थे। बाद में सभी हिस्सा बांट लेते थे। बरामद  7 गाड़ियांें में हौंडा सिटी रंग सफेद नंबर डीएल 7 सीएफ 4881, बलेनो रंग सफेद नंबर यूपी 12 एडी 1633, ब्रेजा रंग ग्रे बिना नंबर, हौंडा सिटी रंग सिलेटी नंबर डीए ल 7 सीके 0 317, हौंडा सिटी रंग ग्रे नंबर यूपी 14 एचएच 205, इको रंग सफेद नंबर डीएल 6 सीएन 1422, वैगन आर नंबर यूपी 15 एल 5238 शामिल हैं। इसके अलावा बडे पैमाने पर गाड़ियों के कटे हुए पार्ट्स 17 इंजन जिनमें सात बिना नंबर वे 10 नंबर सहित 8 टायर जिनमें चार साधारण रिम सहित टायर वे 4 एलॉय रिम सहित टायर बरामद किए गए हैं। 

एसपी सिटी  अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि  अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान मैं और अधिक तेजी लाई जाएगी और शातिर अपराधियों को दबोचा जाएगा।

मोरारी बापू की कथा में उपस्थित हुए स्वामी रामदेव



शुकतीर्थ। पावन नगरी शुकतीर्थ पर आज राम कथा मर्मज्ञ मोरारी बापू की राम कथा प्रारंभ हुई। इस मौके पर पतंजलि योग पीठ से स्वामी रामदेव समेत बडी संख्या में संत महात्माओं की मौजूदगी मेें कथा की अमृत वर्षा की गईमोरारी बापू की कथा प्रारंभ, स्वामी रामदेव ने बताया राष्ट्र संत

मुजफ्फरनगर। पावन नगरी शुकतीर्थ पर आज राम कथा मर्मज्ञ मोरारी बापू की राम कथा पूजा अर्चना और हनुमान चालीसा केे गायन के साथ प्रारंभ हुई। इस मौके पर पतंजलि योग पीठ से स्वामी रामदेव और श्री हनुमद्धाम के स्वामी केशवानंद समेत बडी संख्या में संत  महात्मा उपस्थित रहे। स्वामी रामदेव ने मोरारी बापू को राष्ट्रसंत बताते हुए कहा कि उन्होंने मानस कथा के जरिए देश और दुनिया भर में भारतीयता और इसके साथ ही धर्म के प्रचार प्रसार का कार्य किया है।




मोरारीबापू की कथा शुकर्तीर्थ में आज सुबह आरम्भ हुई। शुक्रतीर्थ में मोरारी बापू  की यह 852 वीं कथा है। आज इस आयोजन में पंतजली योेग पीठ के स्वामी रामदेव भी उपस्थित रहे। उन्होंने मोरारी बापू को राष्ट्रसंत बताते हुए कहा कि उनका शुकर्तीथ में आना एक बडी बात है। उन्होंने मानस कथा के जरिए अपनी वाणी से पूरी दुनिया को भारतीय चेतना का प्रसाद दिया है। यह तीर्थ शुकदेव मुनि की तपस्थली है। मोरारी बापू ने आज अपनी कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह तपोभूमि है और इसका अलग महत्व है। उन्होंने भगवान राम के चरित्र का गुणगान किया। इस मौके पर हनुमान धाम के केशवानंद जी, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। यह कथा 26 दिसंबर तक सुबह 9.30 से 1.30 बजे तक प्रत्येक दिन चलेगी।  कोरोना संक्रमण के कारण  प्रशासन द्वारा प्रदत्त दिशा-निर्देश के अनुसार, सीमित संख्या में श्र(ालुओं के समक्ष नौ दिवसीय रामकथा सुनाई जायेगी। आस्था टीवी और यूट्यूब के माध्यम से हर सुबह 9.30 बजे से रामकथा का प्रसारण किया गया। ।

शुकर्तीर्थ में आज सुबह मोरारीबापू की कथा आरम्भ हुई।  कथामंच के पीछे जो हनुमानजी का चित्र लगाया गया है। पवित्र शुक्रतीर्थ में मोरारी बापू  की यह 852 वीं कथा है। आज इस आयोजन में पंतजली योेग पीठ के स्वामी रामदेव भी उपस्थित रहे। उन्होंने मोरारीर बापू को राष्ट्रसंत बताते हुए कहा कि उनका शुकर्तीथ में आना एक बडी बात है। यह तीर्थ शुकदेव मुनि की तपस्थली है। मोरानी बापू ने आज अपनी कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह तपोभूमि है और इसका अलग महत्व है। उन्होंने भगवान राम के चरित्र का गुणगान किया। इस मौके पर हनुमान धाम के केशवानंद जी, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। यह कथा 26 दिसंबर तक सुबह 9.30 से 1.30 बजे तक प्रत्येक दिन चलेगी।  कोरोना संक्रमण के कारण  प्रशासन द्वारा प्रदत्त दिशा-निर्देश के अनुसार, सीमित संख्या में श्र(ालुओं के समक्ष नौ दिवसीय रामकथा सुनाई जायेगी। आस्था टीवी और यूट्यूब के माध्यम से हर सुबह 9.30 बजे से रामकथा का प्रसारण किया गया। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,पत्नी व बड़ी बेटी सहित कोरोना पॉजिटिव

 देहरादून l उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।  उन्होंने ट्विटर पर स्वयं के कोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी दी । मुख्यमंत्री आवास के अधिकारियों ने बताया है कि मुख्यमंत्री रावत अब कुछ दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे। मुख्यमंत्री रावत की पत्नी और बड़ी बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री आवास के अन्य स्टाफ के भी सैंपल लिए गए। 


मुख्यमंत्री ने पंचायत चुनाव को लेकर कही यह बात

 लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायत चुनाव मार्च तक कराने के संकेत दिए गए। उन्होंने पार्टी नेताओं को अपने परिजनों व रिश्तेदारों को चुनाव ना लड़ाने की,हिदायत दी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्री व कार्यकर्ता इस चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। पंचायत चुनाव बहुत मजबूती से लड़ना है। वोटर लिस्ट में खामियां दूर करवा कर इसे समय से तैयार करवाया जाए। सरकार के कामकाज को जनता के बीच ले जाया जाए। सुनील बंसल ने कहा कि पंचायत चुनाव में मंत्री व पदाधिकारी अपने रिश्तेदारों को चुनाव लड़ाने से बचें। सभी प्रभारी मंत्री अपने जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटें। इसके लिए प्रभारी मंत्रियों को कार्यक्रम अलग से दिए जाएंगे।

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा के यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व दोनों उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा के सह प्रभारी सत्या कुमार, सुनील ओझा व संजीव चौरसिया भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में पहले मंत्रियों का राधा मोहन सिंह से औपचारिक परिचय हुआ। प्रभारी बनने के बाद राधा मोहन सिंह का मंत्रियों से सामूहिक मेल मुलाकात का यह पहला मौका था।


मकान में आग लगने से रिटायर्ड ब्रिगेडियर और पत्नी की मौत


 नोएडा। बीती रात सेक्टर 29 में शार्ट सर्किट के कारण घर में लगी आग से सेना के सेवानिवृत्त बिग्रेडियर और उनकी पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई। घटना के समय घर में उनके अलावा कोई नहीं था। अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। 

बताया गया है कि सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में स्थित सेक्टर 29 के मकान नंबर 92 में सेवानिवृत्त बिग्रेडियर आरपी सिंह (84) अपनी पत्नी मालती सिंह (78) के साथ रहते थे। शुक्रवार की देर रात में उनके मकान में आग लग गई। मकान से धुंआ उठता देख पड़ोसियों और अन्य लोगों ने इसकी सूचना पुलिस, अग्निशमन विभाग को दी और वह स्वंय भी आग बुझाने में जुट गये।

स्थानीय लोगों ने ही बुजुर्ग दंपति को घर से निकालकर अस्पताल भिजवाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 19 दिसम्बर 2020

  

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 19 दिसम्बर 2020


*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - पंचमी दोपहर 02:14 तक तत्पश्चात षष्ठी*

⛅ *नक्षत्र - धनिष्ठा रात्रि 07:40 तक तत्पश्चात शतभिषा*

⛅ *योग - हर्षण दोपहर 12:47 तक तत्पश्चात वज्र*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:53 से दोपहर 11:15 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:11* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:00* 

((सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे हर। जिले के समय मे अंतर हो सकता है)

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - स्कंद षष्ठी*

 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞अगर कोई व्यक्ति जटिल रोग से पीड़ि‍त हों, तो उन्‍हें श्री हनुमानजी की शरण में जाना चाहिए, और रोगनाश के लिए श्री हनुमानचालीसा की इन चौपाइयों और दोहों को मंत्र की तरह जपने से रोगों से मुक्ति मिल जाती हैं ।


 


दोहा मंत्र



बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरौं पवनकुमार ।

बल बुधि बिद्या देहु मोहि हरहु कलेस बिकार ।


 


चौपाई मंत्र



नासै रोग हरै सब पीरा ।

जपत निरंतर हनुमत बीरा ।


 


इन दोनों का श्रद्धा पूर्वक 108 बार जप करने से जटिल से जटिल रोग भी ठीक हो जाते हैं, एवं रोगी की शारीरिक दुर्बलता, मानसिक क्‍लेश आदि भी दूर हो जाते हैं । इन मंत्रों का जप कोई भी व्‍यक्ति दिन या रात में, जब कभी भी मौका मिले, हनुमानजी के मंदिर में, घर में या जहां मरीज हो उस जगह बैठकर श्री हनुमान जी का ध्यान करते हुए करने रोग ठीक हो जाता हैं ।


🌷 *घातक रोगों से मुक्ति पाने का उपाय* 🌷

👉🏻 *आज ~ 20 दिसम्बर 2020 रविवार को (दोपहर 02:54 से 21 दिसम्बर सूर्योदय तक) रविवारी सप्तमी है।*

🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन बिना नमक का भोजन करें। बड़ दादा के १०८ फेरे लें । सूर्य भगवान का पूजन करें, अर्घ्य दें व भोग दिखाएँ, दान करें । तिल के तेल का दिया सूर्य भगवान को दिखाएँ ये मंत्र बोलें :-*

🌷 *"जपा कुसुम संकाशं काश्य पेयम महा द्युतिम । तमो अरिम सर्व पापघ्नं प्रणतोस्मी दिवाकर ।।"*

💥 *नोट : घर में कोई बीमार रहता हो या घातक बीमारी हो तो परिवार का सदस्य ये विधि करें तो बीमारी दूर होगी ।* 

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि* 

🙏🏻 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*

🌷 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है।*

🙏🏻 *(शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय (10)*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *रविवार सप्तमी* 🌷

🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन जप/ध्यान करने का वैसा ही हजारों गुना फल होता है जैसा की सूर्य/चन्द्र ग्रहण में जप/ध्यान करने से होता |*

🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन अगर कोई नमक मिर्च बिना का भोजन करे और सूर्य भगवान की पूजा करे , तो उसकी घातक बीमारियाँ दूर हो सकती हैं , अगर बीमार व्यक्ति न कर सकता हो तो कोई और बीमार व्यक्ति के लिए यह व्रत करे | इस दिन सूर्यदेव का पूजन करना चाहिये |*

🌞 *सूर्य भगवान पूजन विधि* 🌞

🙏🏻 *१) सूर्य भगवान को तिल के तेल का दिया जला कर दिखाएँ , आरती करें |*

🙏🏻 *२) जल में थोड़े चावल ,शक्कर , गुड , लाल फूल या लाल कुम कुम मिला कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें |*

🌞 *सूर्य भगवान अर्घ्य मंत्र* 🌞

🌷 *1. ॐ मित्राय नमः।*

🌷 *2. ॐ रवये नमः।*

🌷 *3. ॐ सूर्याय नमः।*

🌷 *4. ॐ भानवे नमः।*

🌷 *5. ॐ खगाय नमः।*

🌷 *6. ॐ पूष्णे नमः।*

🌷 *7. ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।*

🌷 *8. ॐ मरीचये नमः।*

🌷 *9. ॐ आदित्याय नमः।*

🌷 *10. ॐ सवित्रे नमः।*

🌷 *11. ॐ अर्काय नमः।*

🌷 *12. ॐ भास्कराय नमः।*

🌷 *13. ॐ श्रीसवितृ-सूर्यनारायणाय नमः।*

🙏🏻 *

💐🙏पंचक

19 दिसंबर 

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक

दिसंबर 2020 त्यौहार

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

मेष

आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी किसी पुरानी इच्छा को पूरा कर पाने में सफल हो जाएंगे जिससे खुशी मिलेगी। आपकी क्रिएटिविटी आज सर चढ़कर बोलेगी और अपनी कला का परिचय लोगों को देंगे। आपको आज अच्छी इनकम भी होगी। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत सफल रहेगी। आपका खुद पर आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन आपके व्यवहार में कुछ घमंड भी झलकेगा। यह आपके दांपत्य जीवन में दिक्कतें पैदा कर सकता है। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज बेहतरीन नतीजे मिलेंगे। आपको धन का लाभ होगा।

वृष

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आज आप अपने लिए कुछ सोचेंगे और खुद पर पैसा भी खर्च करेंगे। अपने और अपने शारीरिक सौंदर्य को बढ़ाने की दिशा में प्रयास करेंगे। आपकी इनकम अच्छी रहेगी लेकिन उससे कामों को लेकर आपके पहले से ही प्लान बने हुए हैं, जो आप से काफी खर्च कराएंगे। संतान को लेकर यह सप्ताह शांतिपूर्ण रहेगा और उनसे आपको संतुष्टि हासिल होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा तथा रोमांस के अवसर आएंगे। यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो अपने प्रिय की बातें सुनने और समझने का मौका मिलेगा। लंबी यात्रा पर जाने से बचें।

मिथुन 

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा लेकिन आप आज के दिन को अच्छा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। भाग्य में कुछ कमी के चलते कुछ कार्य अटक सकते हैं लेकिन इनसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी बुद्धि और कौशल का परिचय देते हुए कई कामों का आसानी से हल निकालेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और सरकारी क्षेत्र से लाभ होने के योग बनेंगे। आपकी जान पहचान समाज के कुछ महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज कुछ दिक्कतें पेश आ सकती हैं।

कर्क 

आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा किसी बात को लेकर आप चिंता ग्रस्त रह सकते हैं और बेवजह के डर से परेशान होंगे। सेहत का ध्यान रखें और पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रहेंगी लेकिन वे बड़ी समस्याएं नहीं हैं और अल्पकालीन हैं, इसलिए आप निश्चिंत रह सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय से प्यार भरी बातें करने के बहुत मौके मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपका महत्व बढ़ेगा और आपके काम की सराहना होगी। कुछ लोगों को अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

सिंह

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। अपने घर परिवार के साथ जीवन साथी और उनकी जरूरतों पर ध्यान देंगे और रिश्ते में पड़ी हुई गांठे खोलेंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। नौकरी के सिलसिले में आपको खूब मेहनत करनी होगी, तभी आपका काम निकल कर सामने आएगा। मान सम्मान बढ़ेगा और व्यापारी वर्ग को अच्छे नतीजे मिलेंगे।

कन्या 

आज का दिन आपको हिम्मत देगा और आप अपनी चुनौतियों से आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में स्थितियां आपके पक्ष रहेंगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अपनी पर्सनल लाइफ में किसी अन्य दखलअंदाजी से दूर रहना चाहिए, नहीं तो आपका रिश्ता बिखर सकता है। परिवार में इनकम को लेकर गहन विचार-विमर्श हो सकते हैं। आपकी सेहत मजबूत रहेगी और काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आप खुद कुछ ऐसी बातें कर सकते हैं, जो आपके विरोधियों को बढ़ा सकती हैं।

तुला

आज आप कुछ उदास होंगे क्योंकि जीवन साथी की वजह से कुछ परेशानी होगी। ऐसी स्थिति मैं उन्हें मनाने की कोशिश करें। प्रेम जीवन जीने वालों को आज क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिलेगा और इससे आपका प्रिय अपना दिल हार जाएगा। घर परिवार में आ रहे विवाद को दूर करने का प्रयास करें। परिवार के किसी बुजुर्ग की बिगड़ती हुई सेहत आपकी चिंता बढ़ा सकती है, इसलिए उन पर ध्यान बनाए रखें। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजों का इंतजार रहेगा और इसलिए आप नौकरी बदलने की कोशिश कर सकते हैं।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए प्यार से भरा रहेगा खासतौर से अपनी मां जी को बहुत प्यार देंगे और उनका आशीर्वाद मिलेगा। उन्हें भी बड़ा सुकून महसूस होगा और आपको भी शांति मिलेगी। परिवार में ध्यान देंगे। काम के सिलसिले में आपके प्रयास आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। प्रेम जीवन में अच्छा समय रहेगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन उत्साह और रोमांस से भरा रहेगा। रिश्तेदारों, मित्रों अथवा पड़ोसियों से बातचीत करने का मौका मिलेगा लेकिन किसी से उलझने से बचना चाहिए।

धनु 

आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने घर वालों से अपने मन की बातें बताएंगे और वे आपकी मदद भी करेंगे।आपके मन में धार्मिक विचार रहेंगे और आप कुछ समय प्रभु भक्ति को भी देंगे। प्रेम जीवन में आज थोड़ी सी समस्याएं आ सकती हैं क्योंकि आपका प्रिय जज्बाती हो सकता है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और उनको तनाव से मुक्ति मिलेगी। काम के सिलसिले में आप को और अधिक दिमाग लगाकर काम करने से लाभ होगा।

मकर 

आज का दिन बढ़िया रहेगा और आपको अच्छा धन लाभ होगा। प्रचुर मात्रा में धन आने से आपकी स्थिति बढ़िया रहेगी और आप खुशी-खुशी हर काम को आगे बढ़कर करेंगे। आपके परिवार में आप का ओहदा बढ़ेगा और काम के सिलसिले में भी आपके प्रयास रंग लाएंगे और आपको बेहतर नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय से रोमांस करने का अवसर मिलेगा और आप उन्हें खुश रखेंगे। शादीशुदा जातक अपने दांपत्य जीवन का सुख भोगने के लिए अपने व्यवहार को परिवर्तित करने की कोशिश करें। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलने वाले हैं। आपकी इनकम भी बढ़ेगी।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, बस आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि आपके खर्चे काफी ज्यादा होंगे, जिससे आपकी इनकम पर असर पड़ेगा लेकिन फिर भी आप विचलित नहीं होंगे और डटकर चुनौतियों का मुकाबला करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें भी आज अपने जीवन साथी की कद्र होगी, जिससे रिश्ता बेहतरी के साथ आगे बढ़ेगा। परिवार में सामंजस्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपके अधिक प्रयास करने से ही सफलता मिलेगी।

मीन

आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा और आप मानसिक चिंता से ग्रसित हो सकते हैं।आपके खर्चे भी अधिक होंगे और ये आप की पेशानी पर बल देने में कामयाब रहेंगे। आपकी इनकम अच्छी होगी लेकिन फिर भी आर्थिक लेखा-जोखा सही तरीके से ना होने से आपको परेशानी महसूस होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके कुछ अपने ही विरोध में खड़े हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और आपको अपनी बात अपने जीवन साथी को समझाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, वे खुद ही सब जान जाएंगे और स्थिति बढ़िया हो जाएगी और इनकम अच्छी रहेगी।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28 

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 




 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062 

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री 


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी

शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020

ठंड से बेहाल बेसहारा लोगों की सुध लेने पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे


मुजफ्फरनगर । कड़कड़ाती ठंड के बीच कुछ लोग बेसहारा भी हैं, जिन्हें ठंड से बचाने का जिम्मा जिला प्रशासन  पर है। इसके लिए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जनपद में नगर और देहात क्षेत्रों में शेल्टर हाउस बनवाये हुए हैं वहीं जगह-जगह चौराहों पर आग तापने  के लिए अलाव भी जलाये जा रहे हैं, जिससे बेसहारा गरीब लोग ठंड से बच सके। देर रात  जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे दलबल के साथ शेल्टर हाउसओं का निरीक्षण करने के लिए निकली और रेलवे स्टेशन ,माल गोदाम, महावीर चौक पुल के नीचे रुड़की रोड आदि शेल्टर हाउसों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था जांची परखी। शेल्टर हाउस में मोजूद लोगों से बातचीत कर उनका दर्द ओर दुख साझा किया। साथ में मौजूद अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह को इन लोगों के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी तरह कि इन लोगों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। कोई भी बेसहारा गरीब लोग खुली छत के नीचे ना सोने पाए सभी के लिए शेल्टर हाउस की व्यवस्था की गई है अगर कहीं कोई किस तरह की सूचना मिलती है तो तुरंत लोगों उनके लिए खाने पीने और ठंड से बचने की व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के साथ सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह व थाना सिविल लाइन इंचार्ज डीके त्यागी  पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने लोगों को कम्बल भी बांटे।

श्रीराम काॅलेज बीसीए 6 सेम का परिणाम शतप्रतिशत रहा

मुजफ्फरनगर । श्रीराम काॅलेज के छात्रों ने बी.सी.ए. षष्टम समेस्टर में शत प्रतिशत रिजल्ट देकर एक बार फिर सफलता का परचम लहराया। आज बी.सी.ए. षष्टम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची तैयार की गयी।





षष्टम सेमेस्टर की मेरिट सूची में सिद्वार्थ ने सर्वाधिक 87.50 प्रतिशत एवं तान्या ढाका ने 86.83 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मानसी पुनिया ने 86.67 प्रतिशत अंक प्राप्त करके महाविद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया । मेरिट सूची में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय भगवान, माता-पिता एव अध्यापकगणों को देते हुये उनका धन्यवाद दिया। उन्होनें बताया कि सफलता प्राप्त करने में अध्यापकगणों ने बहुत सहयोग दिया है, तथा उनकी अपने-अपने विषय पर पकड़ बहुत अच्छी है, जिसके कारण किसी भी विषय को समझने में कोई समस्या उत्पन्न नहीं होती है। 

विभागाध्यक्ष श्री निशांत राठी ने सभी छात्रों को बधाई दी। उन्होनें विभाग के सभी प्रवक्ताओं को उनके सतत प्रयासों के लिये सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की सफलताओं के आकाश को छूने की आशा व्यक्त की। संकाय के सभी शिक्षको ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि विद्यार्थियों ने शिक्षको का मान बढाया है। 


काॅलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होनें कहा कि हमारे महाविद्यालय के छात्रों ने अथक प्रयास किया है जिसका परिणाम यह है कि आज हमारे महाविद्यालय की जिले में उत्कृष्ट पहचान बन गयी है, जो बहुत गर्व की बात है। छात्रों के साथ-साथ इस महाविद्यालय के प्रवक्ता भी बधाई के पात्र हैं जिन्होनें छात्रों को उनके पाठ्यक्रम से सम्बन्धित सभी जानकारियाँ उपलब्ध कराई हैं। 



छात्रों को सम्मानित करने के मौके पर महाविद्यालय के निदेशक डा0 आदित्य गौतम के साथ संकाय के विभागाध्यक्ष श्री निशांत राठी एवं प्रवक्ता नीतू सिंह, प्रवीण कुमार, अमित त्यागी, संजय कान्त त्यागी, नीतिन त्यागी, डा. प्रमोद कुमार, विकास कुमार, मौ. युसुफ, श्रीला पारिक, हिमांशु होरा, योगेन्द्र कुमार, अनुज दीक्षित, अंकुर रोहिला, अरूण कुमार, हंस कुमार एवं मनोज पुण्डीर आदि ने सभी को बधाई दी।

फरहा उर्फ माही को कोर्ट ने प्रेमी संग भेजा, दिए सुरक्षा के आदेश

 मेरठ । कोर्ट ने प्रेमी नमन से शादी करने वाली फरहा की सुरक्षा के आदेश पुलिस को दिए हैं। 

शहर के जैदी फार्म निवासी फरहा ने माही बनकर प्रेमी नमन के साथ शादी कर ली थी । बाद में पुलिस ने दोनों को उत्तराखंड से बरामद किया और शुक्रवार को माही के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। माही ने अपने प्रेमी के पक्ष में बयान दर्ज कराए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने माही को उसके पति नमन के साथ भेजा है। इस मामले में पुलिस अब कार्रवाई में लगी है।

जैदीफार्म निवासी फरहा का शास्त्रीनगर एल-ब्लॉक निवासी नमन से प्रेम प्रसंग था। फरहा के परिजन शादी के खिलाफ थे। इसी को लेकर दोनों ने घर छोड़ दिया। फरहा ने माही नाम से नमन के साथ शादी कर ली और दोनों उत्तराखंड में रहने लगे। दूसरी ओर माही के परिजनों ने नमन पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। नमन के परिजनों ने भी अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर नौचंदी थाने में दी


Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...