शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020

आज का पंचांग एवँ राशिफल 18 दिसम्बर 2020


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 

⛅ *दिनांक 18 दिसम्बर 2020


*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - चतुर्थी दोपहर 02:22 तक तत्पश्चात पंचमी*

⛅ *नक्षत्र - श्रवण रात्रि 07:04 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*

⛅ *योग - व्याघात दोपहर 02:08 तक तत्पश्चात हर्षण*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 11:14 से दोपहर 12:36 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:11* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:59* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी*

 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞अगर आपके हाथों से बेवजह धन खर्च हो रहा है. तो मां के चरणों में प्रतिदिन 1 रूपये का सिक्का अर्पित करें और महीने के अंत में इसे इकट्ठा करके किसी सौभाग्यशाली स्त्री को दान करें.

अगर आपके हाथों में पैसा नहीं रुकता है बहुत अधिक खर्च होता है तो आप पूजा स्थल पर मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें मां लक्ष्मी कड़ी हों और उनके हाथों से धन गिर रहा हो. मां की तस्वीर के सामने घी का दीपक जरूर जलाएं.मां लक्ष्मी को इत्र चढ़ाएं. उसी इत्र का नियमित उपयोग करें.


🌷 *काम धंधे में सफलता न मिलती हो तो* 🌷

🙏🏻 *काम धंधे में सफलता न मिलती हो तो २१ बार ये गीता का आखरी श्लोक बोलें ...*

🌷 *" यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः*

*तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्ध्रुवा नीतिर्मतिर्मम।।78।। "*

🙏🏻 *२१ बार न बोल सकें तो कम से कम १ बार तो बोलें और शांत हो जाएँ ।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

🏡 *घर में सुख और समृद्धि बनी रहे, इसके लिए पुराने समय से ही कई परंपराएं प्रचलित हैं। ये परंपराएं अलग-अलग वस्तुओं और कार्यों से जुड़ी हैं। सभी के घरों में कुछ न कुछ वस्तुएं टूटी-फूटी होती है, बेकार होती है, फिर भी किसी कोने में पड़ी रहती हैं। 7 वस्तुएं ऐसी बताई गई हैं जो टूटी-फूटी अवस्था में घर में नहीं रखना चाहिए।*

🏡 *यदि ये चीजें घर में होती हैं तो इनका नकारात्मक असर परिवार के सभी सदस्यों पर होता है। जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है और कार्यों में गति नहीं बन पाती है। इसी वजह से धन संबंधी कार्यों में भी असफलता के योग बनते हैं। घर में दरिद्रता का आगमन हो सकता है। यहां जानिए ये 7 चीजें कौन-कौन सी हैं...*

👉🏻 *वास्तु अनुसार घर में नहीं रखनी चाहिए ये 7 टूटी-फूटी चीजें, बढ़ती है नकारात्मक ऊर्जा ।*

🏡 *1. बर्तन*

*कई लोग घर में टूटे-फूटे बर्तन भी रखे रहते हैं जो कि अशुभ प्रभाव देते हैं। शास्त्रों के अनुसार घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए। यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे महालक्ष्मी असप्रसन्न होती हैं और दरिद्रता का प्रवेश हमारे घर में हो सकता है। टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह भी घेरते हैं, इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है। वास्तु दोष उत्पन्न होने पर नकारात्मक फल मिलने लगते हैं।*

🏡 *2. दर्पण*

*टूटा हुआ दर्पण रखना वास्तु के अनुसार एक बड़ा दोष है। इस दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।*

🏡 *3. पलंग*

*वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी का पलंग टूटा हुआ बिल्कुल न हो। यदि पलंग ठीक नहीं होगा तो पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।*

🏡 *4. घड़ी*

*खराब घड़ी घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। यदि घड़ी सही नहीं होगी परिवार के सदस्य कार्य पूर्ण करने में बाधाओं का सामना करेंगे और काम निश्चित समय में पूर्ण नहीं हो पाएगा।*

🏡 *5. तस्वीर*

*यदि घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। वास्तु के अनुसार यह भी वास्तु दोष उत्पन्न करती है।*

🏡 *6. दरवाजा*

*यदि घर का मुख्य दरवाजा या अन्य कोई दरवाजा कहीं से टूट रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। दरवाजे में टूट-फूट अशुभ मानी गई है। इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और वास्तु दोष उत्पन्न होता है।*

🏡 *7. फर्नीचर*

*घर का फर्नीचर भी एकदम सही हालत में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार फर्नीचर की टूट-फूट का भी बुरा असर हमारे जीवन पर होता है।*

🏡 *वास्तु दोष उत्पन्न होने पर घर-परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिस घर में वास्तु दोष होते हैं, वहां पैसों की कमी बनी रहती है। अत: इन दोषों का निवारण तुरंत ही कर लेना चाहिए।*

🌺🙏🏻

पंचक

19 दिसंबर 

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक

दिसंबर 2020 त्यौहार

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


मेष 

आपके लिए आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। आप काम के सिलसिले में थोड़े चिंतित रहेंगे, लेकिन घबराने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह आपका वहम है। आपके जो पहले किए गए काम हैं, उनका आपको अच्छा फल ही मिलेगा। स्थिति आपके पक्ष में खड़ी नजर आएंगी और आपकी इनकम भी बढ़ेगी। आपको अपने कार्यालय में सावधानी बरतनी चाहिए और बहसबाजी को छोड़कर लोगों की राय सुनना पसंद करें।

वृष 

आपकी राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप भविष्य के लिए किसी बड़ी यात्रा की प्लानिंग करेंगे और अपने मकान या फिर दुकान के कंस्ट्रक्शन का काम भी शुरू करवाने पर विचार कर सकते हैं। आपके मन में अच्छी भावनाएं रहेंगी और काफी हल्का महसूस करेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय अपने दिल के राज आपके सामने स्पष्ट करेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी होगी और रोमांटिक माहौल रहेगा। जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहेगा। दिन की शुरुआत कुछ कमजोर होगी। आप मानसिक तनाव से त्रस्त होंगे और सेहत भी थोड़ी कमजोर हो सकती है लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आपको काफी अच्छा महसूस होने लगेगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी इनकम बहुत अच्छी रहेगी और जो लोग सरकारी क्षेत्र में हैं, उन्हें बहुत अच्छा बेनिफिट मिल सकता है।

कर्क 

आपके लिए आज का दिन वैसे तो अनुकूल रहेगा लेकिन आप स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे और किसी काम को लेकर ज्यादा चिंता करेंगे। शारीरिक कमजोरी आपको थकान का अनुभव कराएगी। व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है लेकिन अपने पार्टनर से झगड़ा करने से बचें। प्रेम जीवन में आज का दिन रोमांस के लिए जाना जाएगा और आप यदि शादीशुदा हैं तो जीवन साथी की बिगड़ती हुई सेहत आपकी परेशानी को बढ़ा सकती है। काम के सिलसिले में आप की स्थिति मजबूत होगी और आपकी सलाह लेकर भी कुछ काम होंगे कुछ नया असाइन्मेंट हाथ में लेने के लिए अच्छा दिन है।

सिंह 

आप के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। जीवन में जो असमंजस की स्थिति थी अब वह दूर हो जाएगी और साफ-साफ स्थितियां नजर आएंगी। आपकी इनकम बढ़ेगी। कामों में सफलता मिलेगी और परिवार की उन्नति के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। आपको समाज में मान सम्मान मिलेगा और किसी धार्मिक काम में आपके योगदान के लिए आप पुरस्कृत करने का विचार किया जा सकता है।

कन्या 

आपके लिये आज का दिन सामान्य रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में अड़चन आने से आप काफी असहज महसूस करेंगे और इससे आपकी मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। आपका ध्यान अपने जीवनसाथी पर होगा और उनका पूरा ध्यान रखेंगे। सफल जीवन का आनंद लेंगे। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज झगड़े से बचना चाहिए। काम के सिलसिले में आपका तेज दिमाग आपको जीत दिलाएगा और इसके दम पर आप अपने कामों को आसानी से निपटा लेंगे। बिजनेस के सिलसिले में किसी एक्सपर्ट की सलाह बहुत काम आएगी।

तुला 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने घर परिवार के बारे में बहुत सोच विचार करेंगे। अपनी संतान को स्नेह देंगे। दांपत्य जीवन में स्थितियां नियंत्रण में आएंगी और आप दोनों के बीच चली आ रही समस्याओं में कमी होगी। परिवार के बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। उनसे बहस बाजी ना करें, उनकी सुनें भी। काम के सिलसिले में आपको अलग से दूर रहना होगा नहीं तो कुछ परेशानियां आ सकती हैं

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने घर परिवार में रच बस जाएंगे और आपको महसूस होगा कि परिवार में कहां-कहां आपको ज्यादा ध्यान देना है। जरूरत के मुताबिक घरेलू खर्च भी करेंगे और आपकी इनकम सामान्य रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा लेकिन कोई सरकारी फॉर्म भर सकते हैं। परिवार के छोटो में आपसी लड़ाई की संभावना है। ऐसी स्थिति में आपको बीच बचाव करना चाहिए। काम के सिलसिले में आपके प्रयास रंग लाएंगे और आपको नौकरी में काफी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें प्रिय का साथ मिलेगा और जो शादीशुदा जीवन में हैं, उनके जीवन साथी के साथ किसी महत्वपूर्ण बात पर चर्चा करने से कोई रास्ता निकलेगा। बिजनेस के लिए दिन अनुकूल है।

धनु 

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपको ट्रैवलिंग से बचना होगा क्योंकि यह आपके लिए अनुकूल नहीं है। आपकी सेहत में आज कुछ गिरावट देखी जा सकती है। अपने भोजन पर ध्यान दें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और आपको एक संतुष्टि महसूस होगी। काम के सिलसिले में आपको बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। आपकी सूझबूझ और कार्यकुशलता आपके काम आएगी। प्रेम जीवन में तनावपूर्ण समय रहेगा और आपका प्रिय गुस्से वाले मूड में रहेगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन जीवनसाथी की मुस्कुराहट से आज खुशगवार रहेगा।

मकर 

आपके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि आज आप खुद पर ध्यान देंगे। आप अपनी इच्छाओं को प्राथमिकता देंगे और उसके लिए खूब प्रयास भी करेंगे। काम के सिलसिले में आपको कई बेहतरीन नतीजे मिलेंगे और आप नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं। इस दिशा में प्रयास कारगर साबित होंगे। प्रेम जीवन में आज रोमांस के अवसर आएंगे। आपकी इनकम सामान्य रहेगी लेकिन परिवार में सुख शांति रहेगी।

कुंभ 

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा और कामों में रुकावट दूर हो जाएगी। स्थितियों में सुधार होगा और आप खुद पर अधिक विश्वास करेंगे। आपके आत्मबल में बढ़ोतरी होगी। परिवार में सुख मिलेगा। घर में मनोरंजन में समय बिताएंगे। संतान की ओर से निश्चिंत रहेंगे। वैवाहिक जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज अच्छे समय की अनुभूति होगी। अपने प्रिय को खुश रखने के लिए आप आज बहुत प्रयास करेंगे और उनके लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं।

मीन 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी और उससे आपको खुशियां मिलेंगी। आपके खर्चों में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो जाएगा और आप जी भर कर खर्च करना चाहेंगे, इसलिए थोड़ी सावधानी जरूर रखें क्योंकि धन की बचत करना एक अच्छी आदत है। काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन में कुछ समस्या बनी रहेगी और आपके प्रिय को आपकी जरूरत महसूस होगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा तथा जीवन साथी से गलतफहमियां दूर होंगी।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। 

 

आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 




 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27   

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

गुरुवार, 17 दिसंबर 2020

असहाय व गरीब लोगों को कंबल बांटे

मुजफ्फरनगर। गुरुवार को मुजफ्फरनगर राउंड टेबल संगठन की ओर से 101 गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। सामाजिक संगठन राउंड टेबल द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी नई मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा भी पहुंचे और संगठन के पदाधिकारियों के साथ कंबल वितरित किए। इस कार्यक्रम का संचालक शिवांग कुच्छल ने किया और अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष प्रसून अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे एडीएम और सीओ ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अति मानवीय, सार्थक और उपयोगी बताया और कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कार्यक्रम में आशु गोयल, सुधीर, संदीप, अंकित गुप्ता, अभिषेक पालीवाल, प्रशांत अग्रवाल, अनंत बंसल, अंशुल गुप्ता, व्योम आदि का सहयोग रहा।

जल्द खत्म हो जाएगा टोल प्लाजा का झंझट

 नई दिल्ली। टोल प्लाजा का झंझट दो साल में खत्म हो जाएगा। 

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार ने आसान और गाड़ियों के मूवमेंट में बाधा डाले बिना टोल कलेक्शन के लिए जीपीएस आधारित सिस्टम को अंतिम रूप दे दिया है। इससे अगले दो साल में भारत टोल बूथ मुक्त हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि किस तरह गाड़ियों के मूवमेंट को ट्रैक करके सीधे वाहन मालिक के अकाउंट से टोल काट लिया जाएगा।

असोचैम के एक कार्यक्रम में गुरुवार को प्लान के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि वाहनों के मूवमेंट के आधार पर बैंक अकाउंट से टोल राशि काट ली जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कमर्शल वाहन अब ट्रैकिंग सिस्टम के साथ आ रहे हैं। सरकार पुराने वाहनों में जीपीएस टेक्नॉलजी लगवाने के लिए प्लान लाएगी। उन्होंने कहा, ''अब सभी कॉमर्शल वाहनों में ट्रैकिंग सिस्टम लगा होता है। सरकार पुराने वाहनों में भी जीपीएस सिस्टम इंस्टॉल कराएगी।''

गडकरी ने यह भी कहा कि इस साल मार्च तक देश में टोल कलेक्शन 34 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि जीपीएस टेक्नॉलजी से टोल कलेक्शन से इसमें काफी इजाफा होगा और अगले पांच सालों में यह 1 लाख 34 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले गडकरी ने देश में फास्टैग सिस्टम लागू किया है, जिससे वाहन बूथों पर रुके बिना टोल अदा कर सकते हैं।


शुक्रवार को मेरठ किसान सभा में मुख्य अतिथि होंगी स्मृति ईरानी

 मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार के कृषि बिलों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के बीच किसानों को इन कानूनों के फायदे बताने के लिए भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे किसान सम्मेलनों की कड़ी में शुक्रवार को मेरठ में बड़ी किसान सभा का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इसमें मुख्य अतिथि होंगी। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी इसमें प्रमुख अतिथि होंगे। 

 भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि किसान सभा के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। इसमें मुजफ्फरनगर से भी बड़ी संख्या में किसान सहभागिता करेंगे। उनका कहना है कि इन बिलों को लेकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है और वास्तविकता यह है कि यह बिल उनके पक्ष में हैं। किसान सभा के माध्यम से किसानों को कृषि बिलों के फायदे के बारे में बताया जाएगा। शुक्रवार को रोहटा रोड पर संस्कृति फार्म हाउस पर यह किसान सभा सुबह 11 बजे होगी। इसमें तमाम भाजपा नेता भाग लेंगे।


इनरव्हील सनराइज ने बांटे गर्म वस्त्र

 मुजफ्फरनगर । इनरव्हील क्लब सनराइज द्वारा 

ज़रूरतमन्द छात्राओं को एस•डी• गर्ल्स इन्टर कालेज  मे यूनिफॉर्म के स्वेटर  तथा क्लब सदस्यों  के हाथ से बने हुए मास्क तथा स्टेशनरी  डिस्ट्रिक्ट चैयरमेन सन्तोष शर्मा तथा समस्त क्लब सदस्यों द्वारा वितरित किये गये। डिस्ट्रिक्ट चैयरमेन ने प्रकाश डाला की मास्क लगाना कितना ज़रूरी है तथा कैसे प्लास्टिक ,पोलेथिन इक्कठा करके उसका सही उपयोग कर सकते है इसकी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

पूर्व अध्यक्षा श्रीमति दीपा सोनी ने सभी छात्राओ को सोशल डिस्टेंस से रहने को सिखाया औऱ सामाजिक कार्यों में अच्छी भूमिका निभाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की सदस्यों प्रेसिडेन्ट राना परवीन, सेक्रटी श्रीमति चित्रा शर्मा, एडिटर श्रीमति बबली अहलावत, मिडिया प्रभारी श्रीमति सारिका गर्ग जी, श्रीमति प्रियंका चौधरी,  श्रीमति साइरा हसन, श्रीमति गायत्री जी श्रीमती आशा का विशेष योगदान रहा। क्लब मेंबर आशा जी द्वारा स्टेशनरी की व्यवस्था की गई।


मुजफ्फरनगर के सीमेंट व्यापारी का शव मिलने से सनसनी


 मुजफ्फरनगर । जिले के सीमेंट व्यापारी का शव नारसन कलां खेड़ा जट मार्ग  नाले के पास खेत से मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास से तमंचा और जिंदा कारतूस और मृतक की बाइक बरामद की गई। युवक की हत्या की आशंका जतायी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह नारसन के किसान खेत पर काम करने के लिए पहुंचे तो किसानों को एक खेत में युवक का शव दिखाई दिया। शव क्षत विक्षित अवस्था में था। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसपी देहात एसके सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की हालत काफी खराब थी। चेहरा सहित अन्य अंगों को जंगली जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका जताई जा रही है। बाद में युवक की शिनाख्त अरविंद पंवार (35) के रूप में हुई। जो नारसन कलां में अपनी ससुराल में रह रहा था। यहीं पर उसने अपना मकान भी खरीद लिया था और कस्बे में सीमेंट का कारोबार शुरू किया हुआ था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के जधेड़ा गांव, तहसील जानसठ का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिन से वह गायब था। एसपी देहात ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।

सिविल बार एसोसिएशन चुनाव में है सीधा मुकाबला

 मुजफ्फरनगर । सिविल बार एसोसिएशन के आगामी वर्ष की कार्यकारिणी के चुनावों के लिए आज नामांकन भरे जाने के साथ ही चुनाव का बिगुल बज गया। अध्यक्ष पद पर सुनील गर्ग व सुगंध जैन के और महासचिव पद पर बिजेंद्र मलिक व अजयपाल सिंह चौहान के बीच सीधा मुकाबला होगा। जांच के बाद कुछ नामांकन पत्र निरस्त भी किए गए।

मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियॉ जैदी ने बताया कि सिविल बार एसो. की कार्यकारिणी वर्ष 2021 के चुनाव के लिए नामांकन पत्र जांच के उपरांत सही पाए गए है, उनमें अध्यक्ष पद के लिए सुगंध जैन एवं सुनील कुमार गर्ग, उपाध्यक्ष पद के लिए माम चंद गुप्ता व निपुण कुमार गौतम, महासचिव पद के लिए अजय पाल सिंह चौहान व बिजेंद्र सिंह मलिक एवं कोषाध्याक्ष पद के लिए हरिओम गोयल व नीरज ऐरन के नामांकन भरे गए। सहसचिव (प्रशासन) पद के लिए दीपा पंवार मनोज कुमार त्यागी। सहसचिव (पुस्तकालय) पद के लिए राखी त्यागी व सुषमा वर्मा के नामांकन भरे गए। सभी नामांकन जांच के बाद सही पाए गए। उन्होंने बताया कि शेष उपाध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार जौहरी व महासचिव पद के लिए अभिनव अग्रवाल तथा सहसचिव (प्रशासन) पद के लिए कपिल कुमार गुप्ता, सहसचिव (पुस्तकालय) पद के लिए निपुण जैन एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए अन्नु कुच्छल तथा कनिष्ठ सदस्य पद के लिए रूपांकर गुप्ता द्वारा भरे गए नामांकन पत्र जांच के दौरान सही नहीं पाए जाने के कारण निरस्त किए गए है।

जांच के बाद अब वरिष्ठ सदस्य पद के लिए आनन्द कुमार, हर्षित कुमार शर्मा, कुलदीप सिंह, कुंवर दिलीप, नरेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार गोयल, सतेंद्र कुमार, सोहन लाल, सुभाष चंद, सुधीर कुमार गुप्ता, उपेंद्र कुमार गर्ग, विजय कुमार के नामांकन सही मिले वही कनिष्ठ सदस्य पद के लिए अभिषेक खन्ना, अमित कुमार, अरविंद कुमार गुप्ता, चंद प्रकाश जैन, देव शर्मा, हिमांशु कुमार, नरेंद्र प्रताप सिंह सोलंकी, पायल रानी, राकेश कुमार, कु. रेखा, विकास कुमार व विदुषी त्यागी के नामांकन जांच में सही मिले। 18 दिसंबर को दोपहर 1.30 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद यदि मतदान आवश्यक हुआ तो 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे से सायं 4.30 बजे तक वोट डालें जाएंगे।


देखिए गोला लाठी, जिसे लेकर दिल्ली पहुंचे किसान


 नई दिल्ली। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर किसान आज गोला लाठी लेकर दिल्ली पहुंचे। गाजीपुर बॉर्डर पर खाप चौधरी भी जमे रहे। दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट में आज हुई सुनवाई पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हम कभी रास्ता बंद नहीं करते, पुलिस रास्ता बंद करती है। अगर केंद्र सरकार बातचीत के लिए बुलाएगी तो हम जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि शांति से बैठें, हम यहां शांति से बैठे हैं। हमने कोई सप्लाई चेन नहीं रोकी। यहां से रसद की गाड़ी सब जगह जा रही हैं। कोर्ट ने कहा बात शुरू हो। बीते 8 दिन से बात नहीं हो रही। हम बातचीत के लिए तैयार हैं। यहां पंचायत जो कहेगी वो माना जाएगा। किसानों को रास्ते मे रोका जा रहा है। हमने कहा है कि जहां भी रोका जाए किसान वहीं तंबू लगाकर बैठ जाएं। इससे हमारा लाभ है सब जगह ऐसे ही धरने शुरू हो जाएंगे।

शहीद विकास सिंघल को श्रद्धांजलि अर्पित की

 मुजफ्फरनगर । शिव चौक पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की तरफ से छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए डिप्टी कमांडेंट विकास सिंघल को दी गई श्रद्धांजलि वई सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच कर शहीद विकास सिंघल को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी और शहीद के लिए 2 मिनट का मौन धारण भी किया। इस मौके पर सुरेन्द्र अग्रवाल तथा अन्य लोग मौजूद थे।


जिला अस्पताल कर्मी की पत्नी की कोरोना से मौत


 मुजफ्फरनगर। कोरोना से मौतों का सिलसिला आज भी जारी रहा। जिनमें सुबह मुजफ्फरनगर के वकील की ऋषिकेश में मौत के बाद शाम को डिस्ट्रिक्ट  हॉस्पिटल में कार्यरत कर्मचारी राजू की पत्नी बिरमा की मौत हो गई। 

जिले में 39 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए

 मुजफ्फरनगर । नगर में आज 39 नए कोरोनावायरस पाया गए हैं इनमें 15 शहरी  क्षेत्र से मिले हैं। भीषण ठंड के बीच  कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है और आज 39 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए ।30 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। आज रामपुर तिराहा स्थित मैडिकल कालेज में तथा एटूजेड में चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार को जनपद में आरटीपीसीआर से 18, एंटीजन टेस्ट से 14, प्राइवेट लैब से 4 केस पॉजीटिव मिले है। कुल 51 संक्रमितों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। रिकार्ड के अनुसार मोहल्ला कायस्थवाड़ा में 3, शाहबुद्दीनपुर में 2, भरतिया कालोनी में 1, गांधी कालोनी में 2, सिविल लाइन में 1, जैन मिलन विहार में 2, इंद्रा कालोनी में 2, नई मंडी में 1, श्याम विहार में 1, पुलिस कंट्रोल रुम में 1, एटूजेड कालोनी में 2, लालबाग में 2, कृष्णापुरी में 1, रामपुर में1, न्याजूपुरा में 1, शांतिनगर में 1, बरुकी मे 1, चौरावाला में 1, गांधीनगर में 1, रामपुर तिराहा में 1, बसेडा में 1, मिशन कम्पाउंड खतौली में 2, मिल मन्सूरपुर में1, अंतवाडा खतौली में 1, जानसठ में 1, बिरालसी में 1, गांव सल्हाखेडी में 1 केस पॉजीटिव मिला है।


बीना शर्मा ने बताई सुरक्षा टिप्स

मुजफ्फरनगर । कंपोजिट विद्यालय नसीरपुर सदर में मिशन शक्ति सप्ताह के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण पर  एक बहुत ही शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रसिद्ध समाजसेवी एवं 1090 वूमेन पावर लाइन की एसोसिएट श्रीमती बीना शर्मा ने शिक्षकों और गांव की महिलाओं व बच्चियों को सुरक्षा से संबंधित बहुत उपयोगी जानकारी दी। साथ ही हेल्पलाइन नंबर्स के बारे में भी विस्तार से बातचीत की जिससे कि वे विपरीत परिस्थितियों में अपनी उपयुक्त सुरक्षा कर सकें। इस कार्यक्रम की संयोजिका व संचालक  मीरा शर्मा रही। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका  पुष्प लता, व अन्य अध्यापिकाएं 


गरिमा गौड़, मधु हरपाल शबाना नमिता ,राधा,मनी सेठी, सारिका, नीतू, भारती आदि उपस्थित रहे।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद राकेश टिकैत बोले: जाम हम नहीं पुलिस करती है

 नई दिल्ली। किसान आंदोलन को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सही है, इस मुद्दे को जल्द हल किया जाना चाहिए। लेकिन हम कानून वापस किए जाने की मांग कर रहे हैं, जबकि सरकार संशोधन की बात कह रही है। उन्होंने कहा कि जाम हम नहीं पुलिस करती है। 

मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज हुई सुनवाई पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि, हम अपनी पंचायत में भविष्य के कार्यों पर चर्चा करेंगे। हम कभी रास्ता बंद नहीं करते, पुलिस रास्ता बंद करती है। वे(केंद्र सरकार) बुलाएंगे तो हम जाएंगे(बातचीत के लिए)। सुप्रीम कोर्ट सही है, इस मुद्दे को जल्द हल किया जाना चाहिए। सरकार संशोधन चाहती है जबकि हम चाहते हैं कि वे कृषि कानूनों को वापस लें।

उधर किसान आंदोलन को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को भी सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि, किसानों को प्रदर्शन से रोका नहीं जा सकता है, लेकिन साथ ही किया कि अगर किसान आंदोलन हिंसक रूप ले लेता है तो इसका जिम्मेदार किसे माना जाएगा। दिल्ली बॉर्डर को ब्लॉक करने से शहर के लोगों के लिए खाने-पीने की समस्या खड़ी हो सकती है। आपकी (किसान) मांगों का समाधान बातचीत के जरिए हो सकता है। बस केवल धरने पर बैठ जाने से समाधान नहीं निकलेगा।


नगर मजिस्ट्रेट को बताई नवीन मंडी की समस्याएं

मुजफ्फरनगर । कृषि उत्पादन मंडी समिति की विभिन्न समस्याओं को लेकर सभापति एवं नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह से जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने वार्ता की। नगर मजिस्ट्रेट ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। 

जिलाध्यक्ष के साथ मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल और व्यापारी नेता श्याम सिंह


सैनी भी मौजूद थे।

बालिकाओं का सम्मान व चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न


मुजफ्फरनगर। एमजी जूनियर गल्र्र्स हाईस्कूल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिका सम्मान समारोह व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 नगर के मोहल्ला लद्धावाला स्थित एम जी गल्र्स जूनियर हाइ स्कूल में ह्यूमैनिटी वैलफेयर सोसायटी व स्कूल की तरफ से मिशन शक्ति व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मेधावी सम्मान व चित्रकला  प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत अतिथियों को पुष्प भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी वित्त आलोक कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुश्फेकीन, महिला थानाध्यक्ष मोनिका चैहान व खंड शिक्षा अधिकारी नगर डाॅक्टर सविता डबराल मौजूद रहे। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए साथ ही मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण की थी। महिला एवं बाल तस्करी, भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम पर चित्रकला प्रतियोगिता में बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त आलोक कुमार ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में एक ऐसा हथियार है जो जीवन की रूपरेखा बदल सकता है। इसलिए शिक्षा अवश्य प्राप्त करने का प्रयास जीवन में निरंतर करते रहना चाहिए। महिला थाना इंचार्ज मोनिका चैहान ने बालिकाओं व महिलाओं को कानूनी सहायता व सुरक्षा से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया। वही खंड शिक्षा अधिकारी नगर डाॅक्टर सविता डबराल ने बालिकाओं व महिलाओं को अभिप्रेरित करते हुए अपने जीवन का अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिक्षा समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने का एकमात्र उपाय है। इसलिए जीवन में सैदेव शैक्षिक चुनौतियांे को जीवन में शामिल करें। इस दौरान ह्यूमैनिटी वैलफेयर सोसाइटी के सैकेट्री मोहम्मद शाहवेज ने बताया कि आज यहां विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिका सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इस दौरान बालिकाआंे ने विभिन्न तरह की पेंटिंग बनाई जिन्हें मुख्य अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। 

अंजू अग्रवाल को बताई शहर की समस्याएं


मुजफ्फरनगर। सामाजिक संस्था जन मंच द्वारा एक वर्चुअल सभा का आयोजन नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती अंजुअग्रवाल के साथ  किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक प्रसिद्ध उद्यमी एवं समाज सेवी  सतीश गोयल जी ( टिहरी स्टील ) ने की ,सभा में नगर के प्रबुद्धजनों ने चेयरपर्सन को नगर की अनेक समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया। डाॅ. ईश्वर चंद्रा ने सर्कुलर रोड के महीनों से टूटे होने की एवं कूड़ा कलेक्शन ठेकेदारों द्वारा मनमाने शुल्क वसूलने, रोहित जैन पवन गोयल डाॅ. गरिमा जैन, श्रीमती मीनाक्षी मित्तल, नईम चांद, डाॅ. बुशरा अकील  ने स्थाई-अस्थाई कूड़ा घर हटवाने का अनुरोध किया । अध्यक्ष निशांक जैन ने पार्को एवं चैराहों की देखरेख विभिन्न सामाजिक शैक्षाणिक संस्थाओं को देने की बात कही, जिससे नगर के सौदर्य करण में आम जन की सहभागिता बढ सके। भगत सिंह रोड पर बाहर से  कूडा  ला कर डालने को बंद कराने को कहा। उमेश गोयल एङ ने नगर पालिका का एप बना कर घर बैठे समस्याओं के निस्तारण का सुझाव दिया। पंकज महेश्वरी, विनय सिंघल,  कपिल मित्तल ने असंगत हाऊस टैक्स एवं क्षति ग्रस्त आबकारी रोड का मुद्दा उठाया। व्यापारी नेता अमित गर्ग , अंकुर गर्ग ने बिजली के खंबें तारों को व्यवस्थित कराने को कहा।  चेयरपर्सन ने कहा कि वें नगर के सभी 41 डलाव घरों को समाप्त कराने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की विशेष रूप से जल निगम की तालमेल की कमी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड रही है । कुछ समस्याओं को उन्होंने तुरंत निदान के लिए अधिकारीयों को निर्देश दिए। उन्होंने संस्था अध्यक्ष निशांक जैन को प्रबुद्ध जनों से सीधे संवाद कराने के लिए प्रशंसा की। सतीश गोयल ने चेयरपर्सन को उनके  तीन बर्ष के सफल कार्यकाल की बधाई दी और कहा कि जनमंच शासन प्रशासन से जनता के सीधे संवाद का सशक्त मंच है, जहां आम जन अपनी बात जनप्रतिनिधियों एवं सक्षम  अधिकारियों तक पहुंचा सकते है। सफल संचालन  रीना अग्रवाल का रहा । मुख्य रूप से  कुश पुरी, मनोज बाठला, सभासद  विपुल भटनागर, विकास गुप्ता, मनोज वर्मा, नरेश मित्तल व्यापारी नेता अनिल कंसल, प्रगति कुमार, चारू गुप्ता  कौशल कृकृष्ण, डाॅ. प्रेरणा मित्तल , सुशील संगल , प्रवीन कुमार , अनेक प्रबुद्ध गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सचिव नीरज गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

किसान धरने पर याचिका पर सुनवाई से हाईकोर्ट ने किया इंकार

 नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन से संबंधित जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले से ही इस तरह के मामले की सुनवाई कर रहा है।

इस बीच दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे फ्लाईओवर पर किसानों का धरना शुरू। अभी खाप से जुड़े लोग धरने में नहीं पहुंचे हैं। 12 बजे के बाद भीड़ बढ़ने के आसार हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-नोएडा को जोड़ने वाले चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनात हैं।


खाप चौधरियों की धरपकड़ का अभियान शुरू

नई दिल्ली।


सर्व खाप पंचायत के 17 तारीख को दिल्ली कूच के ऐलान से बौखलाई सरकार रात्रि 10:00 बजे कुंडू खाप चौधरी उपेंद्र चौधरी को  घर पर ही गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि 14 को सर्व आप पंचायत के आह्वान पर आपातकालीन बैठक का आयोजन ऐतिहासिक चौपाल सोरम में किया गया था जिसकी अध्यक्षता सर्व खाप मंत्री सुभाष बालियान ने की थी जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि सभी खाया पिन 17 दिसंबर को किसान आंदोलन में अपनी हिस्सेदारी करेंगी और दिल्ली कूच करेंगे। बोखलाई सरकार ने 16 दिसंबर की रात्रि में 10:00 बजे ही कुंडू खाप उत्तर प्रदेश  चौधरी उपेंद्र चौधरी को घर पर ही अपनी कस्टडी में ले लिया। बता दें कि 16 दिसंबर की प्रात से ही प्रशासन उपेंद्र चौधरी से अनेकों बार मिलकर आगरा कर चुका था कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने तक आंदोलन में अपनी भागीदारी को स्थगित करें लेकिन अपनी भागीदारी को स्थगित ना करने की बात पर अड़े होने के चलते रात्रि में 10:00 बजे एडीएम शामली एडिशनल एसपी आदर्श मंडी थाना अध्यक्ष हलका इंचार्ज घर पर पहुंचे और उपेंद्र चौधरी को घर पर ही अपनी कस्टडी में ले लिया। 

छेड़छाड़ के मामले में कोर्ट पहुंचे नवाजुद्दीन के भाई


 मुजफ्फरनगर । बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई मिनाजुद्दीन सिद्दीकी ने छेड़खानी के मामले में अग्रिम जमानत के लिए पॉक्सो कोर्ट का रुख किया है। उनके और परिवार के अन्‍य सदस्‍यों के खिलाफ नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया ने इस साल केस दर्ज करवाया था। उन्‍होंने आरोप लगाया था कि मिन्हाजुद्दीन सिद्दीकी ने बीते साल 2012 में एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ की थी जिसे परिवार ने नजर अंदाज किया।

कलयुगी पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म


 मुजफ्फरनगर । रिश्तो को शर्मसार करने वाली वारदात में एक कलयुगी पिता ने नाबालिग मंदबुद्धि बेटी से दुष्कर्म किया। 

बताया गया है कि वह मां को घर से निकाल कर बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने आरोपी कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया। वह पिछले 4 दिनों से कलयुगी पिता कर रहा था। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के बड़कता रोड के इस मामले को लेकर तमाम चर्चाएं हैं।

भाजपा नेता सत्यदेव सिंह की कोरोना से मौत

 लखनऊ। भाजपा अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष और गोंडा से 3 बार सांसद रहे सत्यदेव सिंह का कोरोना से निधन, 12 दिन पहले पत्नी की भी कोरोना से मृत्यु हुई थी।



मुजफ्फरनगर के अधिवक्ता का कोरोना के कारण निधन

 मुजफ्फरनगर । जिला बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के अधिवक्ता गोविंद सिंह का कोरोना के कारण एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया है। गोविन्द जी बहुत ही मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। टीआर न्यूज उनके निधन पर शोक व्यक्त करता है और प्रभु इनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और अपने श्री चरणों में स्थान दे।


जिले के चार खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले

 मुजफ्फरनगर l बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम ने चार खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं l

 जिला मुख्यालय पर तैनात नीलम तोमर को खंड शिक्षा अधिकारी चरथावल बनाया गया है वहीं नगर शिक्षा अधिकारी सविता डबराल को नगर के साथ मुख्यालय की भी जिम्मेदारी दी गई है अलका अग्रवाल को चरथावल से पुरकाजी खंड शिक्षा अधिकारी एवं पुरकाजी खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह को खतौली खंड शिक्षा अधिकारी बना दिया गया है l

आज का पंचांग एवँ राशिफल 17 दिसम्बर 2020

 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 17 दिसम्बर 2020*


⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - तृतीया शाम 03:17 तक तत्पश्चात चतुर्थी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तराषाढा रात्रि 07:13 तक तत्पश्चात श्रवण*

⛅ *योग - ध्रुव शाम 04:04 तक तत्पश्चात व्याघात*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 01:56 से शाम 03:18 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:10* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:59* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *स्फूर्तिदायक पेय* 🌷

☕ *2 चम्मच मेथीदाना 200 मि.ली. पानी में रात को भिगोकर रखें। सुबह धीमी आँच पर चौथाई पानी शेष रहने तक उबालें। छानकर गुनगुना रहने पर 2 चम्मच शुद्ध शहद मिलाकर पियें। दिन भर शक्ति व स्फूर्ति बनी रहेगी।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शक्ति संवर्धक आहार* 🌷

🍪 *बाजरे के आटे में तिल मिलाकर बनायी गयी रोटी पुराने गुड़ व घी के साथ खाना, यह शक्ति-संवर्धन का उत्तम स्रोत है। 100 ग्राम बाजरे से 45 मि.ग्रा कैल्शियम, 5 मि.ग्रा. लौह व 361 कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है। तिल व गुड़ में भी कैल्शियम व लौह प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं।*

            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞खरमास में इन उपायों के करने से चमक जाएगी आपकी किस्मत


16 दिसंबर दिन बुधवार से खरमास लग रहा है। हिंदू धर्म में जिस तरह श्राद्ध और चातुर्मास के दौरान कोई भी मांगलिक कार्यक्रम नहीं किए जाते, उसी तरह खरमास में भी कोई भी शुभ करने की मनाही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य हर राशि परिवर्तन करते हैं, जब वह धनु में आते हैं तब खरमास लगता है। जब सूर्य धनु से निकलकर मकर में जाते हैं तब खरमास का अंत होता है। यह मास आध्यात्मिक रूप से विशेष महत्व रखता है। इस मास में जप-तप व दान करने का फल जन्मों जन्मों तक मिलता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में खरमास में किए जाने वाले कुछ उपाय के बारे में भी बताया गया है। इन उपायों के करने से ऐशवर्य की प्राप्ति होती है और धन संबंधित समस्या का अंत होता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…


खरमास में करें इसका व्रत


खरमास के महीने में पड़ने वाली एकादशी को व्रत करना चाहिए और भगवान विष्णु का तुलसी दल डालकर भोग लगाना चाहिए। एकादशी को व्रतराज की उपाधि प्राप्त है। इस मास में पड़ने वाली एकादशी से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में खरमास में पड़ने वाली एकादशी का विशेष महत्व बताया है। इस व्रत के करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।


 खरमास में हर रोज करें इनकी पूजा


खरमास में हर रोज तुलसी पूजन करना चाहिए और घी का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही 11 परिक्रमा करें और ओम नम: भगवते वासुदेवाय नम: का जप करें। ऐसा करने से तुलसी माता प्रसन्न होती है और यश व ऐशवर्य की प्राप्ति होती है। खरमास में तुलसी पूजा करने से सभी ग्रह-नक्षत्र शुभ फल देते हैं, जिससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और हर कार्य आसानी से बनने लगते हैं।


खरमास में करें यह पाठ


खरमास में लक्ष्मी स्त्रोत या कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। यह पाठ बहुत उत्तम माना गया है। इस स्तोत्र के मात्र पढ़ने-सुनने से धन-धान्य की कमी नहीं होती और लक्ष्मी माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। नियमित इनका पाठ करने से वैभव और सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम भाव बना रहता है। इसके पाठ से शत्रुओं का भी विनाश होता है और हर क्षेत्र में कामयाबी मिलती है।


 खरमास में करें यह उपाय


जो लोग कर्ज की समस्या से परेशान हैं या फिर धन नहीं टिकता तो वह खरमास के दौरान हर रोज सुबह पीपल के वृक्ष को जल दें और पूजा पाठ करें। वहीं सायंकाल के समय दीपक जलाकर अपनी समस्या से अवगत कराएं। ऐसा करने से न सिर्फ कर्ज और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी बल्कि जीवन की सभी समस्याएं भी धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी।


इन दोनों की पूजा से होगा लाभ


खरमास में केवल माता लक्ष्मी की पूजा न करें, उनके साथ भगवान विष्णु की पूजा भी करें। इसलिए उनको लक्ष्मी नारायण कहा जाता है। खरमास में केवल भगवान विष्णु या केवल लक्ष्मीजी की पूजा लाभकारी नहीं मानी जाती। जितना दोनों की साथ में पूजा करना शुभ फलदायी होती है। नियमित इनकी पूजा करने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है और धन संबंधित समस्याओं का अंत होता है।


खरमास में इस मंत्र का करें जप


खरमास में ‘गोवर्धनधरवन्देगोपालं गोपरूपिणम् गोकुलोत्सवमीशानं गोविन्दं गोपिकाप्रियम्‘ मंत्र का जप करना चाहिए। मान्यता है कि पीले वस्त्र धारण करके इस मंत्र का जप करना अधिक लाभदायी माना जाता है। इसके साथ ही दान-पुण्य करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। खरमास में दान व हवन करना अधिक पुण्यदायी माना गया है।


🌷 *सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए* 🌷

🐄 *तुलसी की अथवा गाय की ९ बार प्रदक्षिणा करने से व्यक्ति की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है ..ऐसे ही ओंकार जप से सकारात्मक ऊर्जा के साथ भगवत प्रीति भी बढ़ती है तुलसी और गौ का आभा मंडल ३ मीटर की दूरी तक फैला होता है वैज्ञानिक लेमों मूर्ति ने कहा है कि गौ, तुलसी, पीपल, सफ़ेद आंकड़ा, गोबर ये घनात्मक ऊर्जा देते हैं*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻 🌸🙏🏻

पंचक

19 दिसंबर 

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक

दिसंबर 2020 त्यौहार

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

मेष 

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। खुद के काम पर ध्यान देंगे, जिससे काम में रुकी हुई रफ्तार वापस लौट आएगी और आपको लाभ होगा। आज अपने ऊपर अजीब सा अभिमान हो सकता है, इससे बचना ही अच्छा होगा। दूसरों को भी महत्व दें। समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी और सम्मान मिलेगा। अच्छा भोजन करेंगे। नए वस्त्र खरीदने का विचार कर सकते हैं। ट्रैवलिंग के लिए दिन अनुकूल नहीं है। व्यापार में नए अनुबंध के लिए प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को तनाव मिल सकता है क्योंकि जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

वृष

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। स्वयं के व्यक्तित्व में सुधार लाने के लिए कुछ खर्चे करेंगे, जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अपनी वाणी से लोगों को अपना बनाने का प्रयास करेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन आप को मजबूती देगा

मिथुन 

आज का दिन सावधानी भरा रहेगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए थोड़ा ध्यान दें और जरा भी लापरवाही ना करें। सुखों के प्रति भागना आपको आर्थिक चुनौतियों में फंसा सकता है। समाज में आपकी इच्छा शक्ति के कारण कुछ नया कार्य करना आपको प्रशंसा का पात्र बनाएगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अपने जीवन साथी से कुछ ऐसी बातें जानने को मिलेंगी, जिनसे आपका रिश्ता और बढ़िया हो जाएगा। नौकरी पेशा लोगों को अपने काम में सफलता मिलेगी और तारीफ भी।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर परिवार के बारे में बहुत सोचेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा। इनकम अच्छी होने से आपका मन हर्षित होगा। नौकरी में किए गए प्रयास रंग लाएंगे और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके प्रमोशन के चांस बन सकते हैं लेकिन घमंड में आकर किसी को बुरा भला ना कहें। विरोधियों से सावधान रहें। प्रेम जीवन में रोमांस का मौका आएगा। शादीशुदा जातक जीवन साथी की सेहत बिगड़ने से परेशान महसूस करेंगे।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। आपके खर्चों में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी लेकिन वह जरूरत पर होंगे। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। सेहत भी कमजोर रहेगी। किसी काम में मन कम लगेगा लेकिन भाग्य के सहारे कई काम बन जाएंगे। पिता का साथ मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे लाभ की उम्मीद करनी चाहिए। प्रेम जीवन परेशानी जनक हो सकता है। प्रिय से मिलने की कोशिश करेंगे लेकिन यह मुलाकात अभी संभव नहीं होगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से चला आ रहा तनाव कम होगा।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी संतान के बारे में बहुत कुछ सोचेंगे और उनके भविष्य के लिए कोई नई योजना बनाएंगे या किसी नई योजना में निवेश करेंगे। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। बैंक लोन लेने में सफलता मिल सकती है। बिज़नस के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को आज अपनी चतुर बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए अपना दिन अच्छा बनाने का प्रयास करना चाहिए। किसी अच्छे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। इनकम मजबूत रहेगी जिससे आप हर्षित होंगे।

तुला

आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। घरेलू खर्चों पर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। परिवार की जिम्मेदारियों को समझेंगे और उन्हें निभाने का प्रयास करेंगे। परिजनों से उनके मन की बात जान कर खुद परिवार में अच्छा समय लाने का प्रयत्न करेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। काम के सिलसिले में आपके प्रयास रंग लाएंगे। नौकरी में आप का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा लेकिन मानसिक रूप से आप काफी व्यस्त रहेंगे, इसलिए काम पर ध्यान देना जरूरी होगा। सेहत कुछ कमजोर हो सकती है। प्रेम जीवन बिताने वाले लोग आज अपने प्रिय के घर वालों से मिल सकते हैं।

वृश्चिक 

आज का दिन मान आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा लेकिन परिवार में किसी छोटे सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा लेकिन आपका प्रिय किसी बात को पकड़कर खींचेगा, जिससे झगड़ालू रवैया नजर आ सकता है। ट्रैवलिंग के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए यात्रा से बचें। दांपत्य जीवन में रोमांस के अवसर आएंगे। नौकरी करने वालों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। बिजनेस भी आज फायदेमंद रहेगा।

धनु 

आज का दिन मान आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा सेहत का ध्यान रखें और खानपान पर पूरा ध्यान दें। आपको मानसिक तनाव से मुक्ति तो मिलेगी लेकिन अपने गले में दर्द या गला खराब होने से परेशान हो सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में तनाव बना रहेगा, इसलिए अपने बढ़िया से कहा शुरू करने से बचें और उनके लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेकर आएं।

मकर 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी नए काम को करने का विचार बनाएंगे और उसकी रूपरेखा तैयार करेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर सकते हैं। वाहन भी खरीदने की स्थिति बन सकती है। प्रेम जीवन में प्रेम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और उनके मेहनत नजर आएगी। सेहत में सुधार होगा।

कुंभ 

आज का दिनमान आपके लिए अच्छा रहेगा। ट्रैवलिंग का विचार बनाएंगे और कहीं घूमने जाने के लिए घरवालों से बातचीत करेंगे। इनकम में गिरावट आ सकती है और खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव भी बढ़ेगा, इसलिए सावधानी बरतें। परिवार में लोगों का अच्छा व्यवहार घर में खुशी बनाए रखेगा, इसलिए परिवार के साथ भी कुछ समय बिताएं। जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन के लिए प्रयास करने से प्रिय का दिल जीतने में सफलता मिलेगी। आज साथ में बढ़िया भोजन का लुत्फ उठाएंगे।

मीन 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कुछ नया करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। पुरानी योजनाएं सिरे चढ़ेंगी और उनसे अच्छा लाभ होगा। आज आपके पास कई जगह से पैसा वापस लौट कर आ सकता है। आपका पैसा कहीं अटका हुआ था तो आज वापस आ सकता है। परिवार को सम्मान मिलेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से बातचीत करके मन हल्का होगा। नौकरी में समय सामान्य रहेगा। बिजनेस करने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी। किसी और व्यक्ति से बातचीत अपने प्रिय को लेकर ना करें। दांपत्य जीवन खुशी से भरा रहेगा

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26 

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 




 

शुभ वर्ष : 2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता 


 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे।

बुधवार, 16 दिसंबर 2020

दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ में चार को सजा सुनाई


मुजफ्फरनगर । घर में अकेली 15 वर्षीय बालिका के साथ 4 युवकों द्वारा घर मे घुस कर बलात्कार के प्रयास का मामला,पोक्सो कोर्ट ने दो को छेड़छाड के आरोप में सजा सुनाई है।

गत 27 नवंबर 2017 को शामली ज़िले के थाना  थानाभवन के ग्राम दखोडा में जब 15 वर्षीय लड़की घर मे अकेली थी। तभी 4 युवक दुष्यंत,रोहित,सतीश व वीरेंद्र घर मे रात्रि में घुस गए और बालिका के साथ बलात्कार का प्रयास किया। शोर मचाने पर पीड़ित के भाई की भी पिटाई व जान से मारने की धमकी के मामले में आरोपी दुष्यंत रोहित को 4 वर्ष की सज़ा व 5,5 हज़ार का जुर्माना किया गया। आरोपी सतीश को  चोट पहुचाने में3 वर्ष की सज़ा व 5 हज़ार का जुर्माना व चौथे आरोपी वीरेंद्र को धमकी व हमला करने पर  एक वर्ष की सज़ा  व एक हज़ार रुपये  का जुर्माना किया गया। कोर्ट ने बलात्कार के प्रयास का मामला न मानकर छेड़छाड़ का माना मामले की सुनवाई विशेष पॉक्सो अदालत संजीव कुमार तिवारी की कोर्ट में हुई अभियोजन की ओर से विशेष अधिवक्ता पोक्सो दिनेश कुमार ने पैरवी की। 

अभियोजन के अनुसार पीड़िता के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाकर 4 युवकों को आरोपी बनाया था और कहा था कि जब उसकी लड़की घर में अकेली थी माता पिता बाहर थे। 4 युवक दीवार फांदकर रात्रि में घर मे घुस गए और अकेली लड़की के साथ बलात्कार का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर दूसरे कमरे से भाई आ गया। उस पर भी हमला किया और  मारने की धमकी दी।

शुकतीर्थ में मोरारी बापू 19 से करेंगे रामकथा


 शुक्रताल । पवित्र शुक्रतीर्थ में 19 दिसंबर से 26 दिसंबर तक राम नाम की गंगा बहेगी। विख्यात कथावाचक मोरारी बापू द्वारा रामकथा वाचन किया जायेगा। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सीमित श्रद्धालुओं के समक्ष नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन किया जायेगा। रामकथा का लाइव टेलीकास्ट आस्था टीवी और यूट्यूब के माध्यम से किया जायेगा।

बालकृष्ण की लीलास्थान रमणलेती में 11 दिवसीय रामकथा के बाद मोरारी बापू पवित्र शुक्रतीर्थ में 852 वीं कथा करेंगे। 19 दिसंबर से 26 दिसंबर तक सुबह 9.30 से 1.30 बजे तक हर दिन मोरारी बापू श्रद्धालुओं को रामकथा सुनाएंगेे। कोरोना संक्रमण के कारण  प्रशासन द्वारा प्रद्त दिशा-निर्देश के अनुसार, सीमित संख्या में श्रद्धालुओं के समक्ष नौ दिवसीय रामकथा सुनाई जायेगी। प्रत्यक्ष रूप से रामकथा में शामिल न हो पाने वाले श्रद्धालु आस्था टीवी और यूट्यूब के माध्यम से हर सुबह 9.30 बजे से रामकथा सुनने का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पूज्य बापू की वैश्विक व्यास-वाटिका के फूलांे को 19 दिसंबर का इंतजार है।

शुक्रताल का नाम बदल कर शुक्रतीर्थ किया गया था

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने साधु-संतो और जनता की सालों पुरानी भावनाओं और मांगों को ध्यान में रखते हुए शुक्रताल का नाम बदल कर शुक्रतीर्थ किया है। यहां गणेश जी की 35 फीट ऊंची प्रतिमा, भगवान शंकर की 108 फीट ऊंची प्रतिमा, मां दुर्गा की 80 फीट ऊंची प्रतिमा और श्री हनुमानजी महाराज की 72 फीट ऊंची प्रतिमा है, जिसमें 7 करोड बार रामनाम है।

साढ़े पांच हजार साल पहले, इस तीर्थ पर स्थित अक्षयवट के नीचे बैठकर, शुकदेव मुनि ने महाराज परीक्षित को भवतरिणी, मोक्षदायीनी श्रीमद् भागवत की कथा सुनाई थी। भागवत पुराण का पहली बार 88,000 ऋषियों की उपस्थिति में गान हुआ था।

किसानों के धरने पर संत ने गोली मार कर दी जान


नई दिल्ली l 
दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर (सिंघु बार्डर) पर धरने में शामिल संत बाबा राम सिंह ने बुधवार को खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उनकी मौत हो गई है। घायल अवस्था में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाबा राम सिंह करनाल के रहने वाले थे। उनका एक सुइसाइड नोट भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए उनके हक के लिए आवाज बुलंद की है।

वासकॉम अग्निशमन सेवा एवं वोल्टास कौशल विकास केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया विजय दिवस

 रुद्रपुर l 16 दिसंबर 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसी उपलक्ष में आज वासकॉम अग्निशमन सेवा एवं वोल्टास कौशल विकास केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में


भूरारानी स्तिथ प्रशिक्षण संस्थान में विजय दिवस मनाया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में वंश बहादुर यादव (मुख्य अग्निशमन अधिकारी उधम सिंह नगर) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए इस युद्ध से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताईं, अग्निशमन अधिकारी रामधारी यादव, वासकॉम के निदेशक कोमल टंडन, तथा वोल्टास लिमिटिड के सुरक्षा अधिकारी सतीश जोशी ने भी अपने विचार रखे,अग्निशमन विभाग द्वारा विद्यार्थियों को अग्नि शमन का प्रशिक्षण भी दिया गया इस अवसर पर प्रशांत राज, संदीप वर्मा, भुवन चंद्र, माधुरी नेगी, अनुराग तिवारी, रजत मिश्रा तथा केंद्र के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कड़ाके की ठंड के साथ फिर बढ़ा कोरोना का पारा, मिले 36 मरीज़

 मुजफ्फरनगर l कड़ाके की ठंड के साथ-साथ कोरोना का पारा भी लगातार बढ़ता जा रहा है l कई दिनों की राहत के बाद आज कोरोना के 36 नए मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है l


हेल्थ टिप्स : ठंड में ये रखेंगे ध्यान तो नहीं होंगे परेशान

 मुजफ्फरनगर ।

मैं Dr. Dipali ,

मै यह कह रही हूँ कि इस भीषण ठंड में जिनकी आयु 45 वर्ष से अधिक है, उन्हें रात में 10 बजे सोने के बाद से जब भी बिस्तर से उठे, तब आप  एकदम से ना उठे। क्योँकि ठंड के कारण शरीर का ब्लड गाढ़ा हो जाता है तो वह धीरे धीरे कार्य करने के कारण पूरी तरह हार्ट में नहीं पहुँच पाता और शरीर छूट जाता है। इसी कारण से शर्दी के महीनों में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों की ह्रदयगति रुकने से दुर्घटनाए अत्यधिक होती पाई गई हैं, इसलिए हमें सावधानी अत्यधिक बरतने की आवश्यकता है। यही सुझाव में भी देता हु।*


*साढ़े तीन मिनिट:  मेरी  सलाह!*


       डॉ. विजय सिंह राजपूत 

          जनरल फिजीशियन 

      

   *जिन्हें सुबह या रात में सोते समय  पेशाब करने जाना पड़ता हैं उनके लिए विशेष सूचना!!*


        हर एक व्यक्ति को इसी साढ़े तीन मिनिट में सावधानी बरतनी चाहिए।


*यह इतना महत्व पूर्ण क्यों है?*

        यही साढ़े तीन मिनिट अकस्माक होने वाली मौतों की संख्या कम कर सकते हैं।


        जब जब ऐसी घटना हुई हैं, परिणाम स्वरूप तंदुरुस्त व्यक्ति भी रात में ही मृत पाया गया हैं।


        ऐसे लोगों के बारे में हम कहते हैं, कि कल ही हमने इनसे बात की थी। ऐसा अचानक क्या हुआ? यह कैसे मर गया?


       इसका मुख्य कारण यह है कि रात मे जब भी हम मूत्र विसर्जन के लिए जाते हैं, तब अचनाक या ताबड़तोब उठते हैं, परिणाम स्वरूप मस्तिष्क तक रक्त नही पहुंचता है।


       यह साढ़े तीन मिनिट बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।


      मध्य रात्रि जब हम पेशाब करने उठते है तो हमारा ईसीजी का पैटर्न बदल सकता है। इसका कारण यह है, कि अचानक खड़े होने पर मस्तिष्क को रक्त नहीं पहुच पाता और हमारे ह्रदय की क्रिया बंद हो जाती है।


   साढ़े तीन मिनिट का प्रयास एक उत्तम उपाय है।


1. *नींद से उठते समय आधा मिनिट गद्दे पर लेटे हुए रहिए।*


2. *अगले आधा मिनिट गद्दे पर बैठिये।*


3. *अगले अढाई मिनिट पैर को गद्दे के नीचे झूलते छोड़िये।*


   साढ़े तीन मिनिट के बाद आपका मस्तिष्क बिना खून का नहीं रहेगा और ह्रदय की क्रिया भी बंद नहीं होगी! इससे अचानक होने वाली मौतें भी कम होंगी।

     आपके प्रियजनों को लाभ हो अतएव सजग करने हेतु अवश्य प्रसारित करे।

          *धन्यवाद!!*


  

    

🙏निवेदन एवं आग्रह 🙏


   आपको सिर्फ अपनो में 10 लोगो को ये मैसेज फॉरवर्ड करना है और वो 10 लोग भी दूसरे 10 लोगों को फॉरवर्ड करें ।

विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 मुजफ्फरनगर । 1971 की ऐतिहासिक जीत पर विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक नुमाइश ग्राउंड भारतीय सेना के वीर शहीद सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, अंजू अग्रवाल चेयरमैन, राहुल गोयल अध्यक्ष ivf,  विजय वर्मा भाजपा नेता आदि मौजूद थे।


मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया

मुजफ्फरनगर


। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत दिसंबर माह के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतिम दिवस आज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज भैंसी के प्रांगण में छात्राओं के साथ महिला व बाल तस्करी, भिक्षावृत्ति तथा बाल अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिसमें थाना कोतवाली खतौली के एसएचओ हृदय नारायण सिंह ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रदेश पुलिस प्रत्येक महिला व बेटी की सुरक्षा एवं सम्मान तथा उनके स्वावलंबन के प्रति प्रतिबद्ध है । श्री सिंह ने छात्राओं को बाल अधिकारों से अवगत कराते हुए उन्हें भिक्षावृत्ति को त्याग कर स्वावलंबी बनने हेतु जागरूक किया तथा महिला व बाल तस्करी के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया । इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी जैसिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम का उद्देश्य नारी सुरक्षा नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन है। साथ ही विमेन पावर लाइन 1090 , महिला हेल्पलाइन 181, माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्डलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा लाइन 102 एवं एंबुलेंस सेवा 108 के विषय में भी चर्चा की । कार्यक्रम में एसएसआई सुरेश कुमार, हरेंद्र सिंह व रीनू तथा विद्यालय की प्रवक्ता मीनाक्षी जैसिया, प्रियंका, गुंजन राघव, मुकेश गौतम, आकांक्षा मित्तल, रेखा शर्मा, इला रानी, विमलेश रानी, सुशील कुमार वर्मा,नत्थू सिंह, योगेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

यूपी में पंचायत चुनाव के लिए फरवरी में अधिसूचना की तैयारी



लखनऊ। प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच फरवरी तक अधिसूचना जारी होने ेकी संभावना है। यूपी में 58,758 ग्राम पंचायतें, 821 क्षेत्र पंचायतें और 75 जिला पंचायतें हैं, इनका कार्यकाल 25 दिसंबर को खत्म हो रहा है, नियमानुसार इससे पहले चुनाव हो जाने चाहिए थे लेकिन इस बार कोरोना माहामारी के कारण चुनाव में देरी है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत दिवस पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च में चुनाव की तैयारियां करें। ऐसे में अब इस बात की संभावना जताई जा रही है कि फरवरी में अधिसूचना जरूर जारी हो जाएगी। इस समय मतदाता सूची का काम तेजी से चल रहा है। आयोग की तरफ से दिसंबर के अंतिम सप्ताह में इसके प्रकाशन की उम्मीद है। दावा आपत्ति के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को होगा। वही परिसीमन और आरक्षण का काम भी चल रहा है। अकेले वाराणसी की बात करें तो 21 ग्राम पंचायतों को नगर निगम में शामिल किया जा रहा है। देवरिया,गोरखपुर, आजमगढ़, गाजियाबाद आदि जिलों में भी परिसीमन के कारण कई ग्राम पंचायत नगर निगम की सीमा में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में इस बार वहां चुनाव नहीं होंगे। वहीं कई जिलों में मतपत्र भी पहुंच रहे हैं। कानपुर से बैलट बॉक्स भी पहुंचाए जा रहे हैं। हर जिले में पहुंच रहे मत पत्रों को डबल लॉक के बीच में सुरक्षित रखा जा रहा है। जानकारों के मुताबिक आरक्षण सूची फाइनल होते ही अधिसूचना जारी होगी। पंचायतीराज विभाग द्वारा तैयार प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पंचायतों के पुर्नगठन का काम 22 दिसम्बर से 31 दिसम्बर के बीच चलेगा। इसके बाद एक जनवरी से 20 जनवरी तक परिसीमन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राज्य स्तर पर पंचायतों के आरक्षण की प्रक्रिया 21 जनवरी से 30 जनवरी के बीच पूरी की जाएगी और फिर जिला स्तर पर आरक्षण एक फरवरी से 21 फरवरी के बीच पूरा किया जाएगा। 

कोविड वैक्सीनाइजेशन में भारत विकास परिषद करेगा सहयोग


मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को एक ज्ञापन देकर भारत विकास परिषद ने कोविड वैक्सीनाइजेशन में अपने सहयोग की अपील की है।

इसमें कहा गया है कि कोविड -19 राष्ट्रीय आपदा के समय भारत विकास परिषद जिला मीडिया प्रभारी परिषद द्वारा स्थानीय स्तर पर आवश्यकतानुसार विभिन्न सहायता प्रदान की गयी है तथा प्रधानमंत्री राहत कोष में केन्द्रीय स्तर पर 2 करोड ग्यारह लाख रुपए का आर्थिक योगदान प्रदान किया गया है । वर्तमान समय में सम्पूर्ण भारत वर्ष  कोविड -19 वैश्विक बीमारी के दौर से गुजर रहा है तथा इसके बचाव हेतु शीघ्र वेक्सीन का भारत की जनता इन्तजार कर रही है । वैक्सीन वितरण हेतु जिला प्रसासन को  एक बड़े नेटवर्क (समूह) की आवश्यकता पड़ेगी ,हमारी संस्था  सम्पूर्ण भारत में 1500 शाखाये तया 75000 परिवार जिला सयोजक नेत्रदान एवं देहदान सदस्यों सहित ) कोविड -19 वेक्सीन वितरण हेतु स्थानीय प्रशासन को किसी भी प्रकार का सहयोग प्रदान करने हेतु तत्पर है। इसके लिये सदस्यों की सूचिया जिनमें नाम, पता व मोबाईल नम्बर अंकित हंै। आपकी सेवा में प्रेषित कर रहे है इस पुनीत सेवा कार्य हेतु सेवाभावी सदस्य अपनी यथा योग्य सेवायें प्रदान कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेंगे । 

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को ज्ञापन देने वालों में जिला सयोजक पवन गोयल, नवीन सिंघल, शशिकान्त मित्तल, हर्ष वर्धन जैन,  मानसी वर्मा आदि भारत विकास परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


नुमाइश पांडाल के अंदर जल्द ही तीन हजार लोगों की सिटिंग सहित होगी चकाचक व्यवस्था



 मुजफ्फरनगर।  जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा नुमाइश कैंप स्थित नुमाइश पंडाल में नव निर्माण का निरीक्षण किया गया यह पंडाल  50 लाख रुपए की लागत से बन रहा है। जिलाधिकारी ने आज इसका निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्दी करने के आदेश दिए यह नुमाइश पंडाल का निर्माण कार्य मार्च तक संभावित तैयार होकर जिलाधिकारी को सुपुर्द कर दिया जाएगा। एडीएम प्रसासन अमित कुमार ने बताया कि इस पंडाल के तैयार हो जाने से हम लोगों को बड़ी सभाएं प्रसासनिक अधिकारियों व जनता के साथ करने में कोई दिक्कत नहीं होगी और बैठक करने में आसानी हो जाएगी। नुमाइश पंडाल के अंदर 3000 तक लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी जिससे आराम से हम अपने अधिकारियों को जनता के साथ बैठक करके कार्य कर सकें अभी तक जिला प्रशासन जिला पंचायत भवन का बैठक करने के लिए प्रयोग करता रहा है।

कचहरी  स्थित कोविड-19 कंट्रोल रूम का प्रतिदिन की भांति आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों व कोविड-19 कंट्रोल रूम में कार्य कर रहे डाॅक्टरो व टीम को दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा कचहरी में चल रहे नव निर्माण कार्यो का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रसासन अमित कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह मौजूद रहे।

ओमप्रकाश घोड़ी वाले, जिनके नाम से थर्राते थे अंग्रेज भीः पुण्य तिथि पर विशेष


मुजफ्फरनगर। शहर के नामी ओमप्रकाश जी घोडी वाले एक ऐसी शख्सियत का नाम है, जिसे शहरवासी एक जनसेवक और निर्भीक छवि वाले व्यक्तित्व के रूप में जानते हैं। सेना में सेवा करते समय जंगे आजादी में उनके योगदान और आजादी के बाद अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक बने ओमप्रकाश घोडी वालों के नाम से अंग्रेजी भी थर्राते थे। शहर के सुथराशाही की इस शख्सियत की दिलेरी के किस्से आज भी पुराने लोगों की जुबान पर रहते हैं। देश में जब आजादी के लिये जंग चल रही थी, तब 1942 में उन्होंने सेना में भर्ती ली। इस शर्त के साथ कि वे तब तक सेना में सेवा करेंगे, जब तक देश आजाद नहीं हो जाता। आजादी के बाद उन्होंने सेना से सेवानिवृत्ति लेते हुए समाज की सेवा में अपने जीवन को अर्पित कर दिया। हिन्दू, मुस्लिम भाईचारे की मिसाल रहे ओमप्रकाश घोडी वाले हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक बनकर रहे। गरीबों की सेवा से लेकर महिलाओं और बच्चों पर जुल्म करने वालों के खिलाफ उनकी आवाज इतनी बुलन्द थी कि बदमाश भी उनके नाम से थर्राते थे। घुडसवारी के शौकीन और माहिर ओम प्रकाश घोडी वाले अपनी बग्गी या घोडी पर बैठकर निकलते थे तो वे शहर के वैय समाज की आन बान और शान का प्रतीक समझे जाते थे। घुडसवारी में अंग्रेज भी उनके सामने पानी भरते थे और कोई अंग्रेज घुडसवारी में उन्हें हरा नहीं सका। उनके पुत्र वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यापारी नेता सुशील कुमार सिल्लो और पौत्र युवा व्यापारी नेता विश्वदीप गोयल बिट्टू ने आज भी उनके इस शौक को जिंदा रखा हुआ है और उनकी स्मृति का प्रतीक घोडी आज भी इस परिवार का सदस्य है। सेना की उनकी वर्दी, मैडल और उनकी बंदूक भी परिवार के पास सुरक्षित है। 1920 में जन्में ओमप्रकाश घोडी वाले ने 15 दिसम्बर 2001 को दुनिया से विदा ली तो शहर का हर शख्स उनके विछोह में व्याकुल हो गया था। 

विकलांगों को बांटे उपकरण



पुरकाजी। सेठपुरा में जगतबंधु सेवा ट्रस्ट द्वारा विशाल स्वास्थ शिविर लगाया गया। इसका शुभारम्भ भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति जी ने फीता काट कर किया किया। शिविर में 50 से अधिक लोगों को व्हीलचेयर ट्राई साइकिल एवं वैशाखी दी गई। शिविर में पुरकाजी चिकित्सा प्रभारी अरुण कुमार जी कमल गौत्तम  व जगतबंधु सेवा ट्रस्ट चरिटेबिल हॉस्पिटल के चेयरमैन राजबीर प्रजापति रहे।

लापता युवक की लाश मिलने से सनसनी



मुजफ्फरनगर। थाना सिखेड़ा क्षेत्र के चित्तौड़ा झाल पर एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान अंकित कुमार(27 वर्ष) पुत्र समंदर पाल निवासी तुगलक पूर कमहेड़ा थाना पुरकाजी के रूप में हुई। मृतक अंकित कुमार 10 दिसंबर से घर से लापता हो गया था, जिसके बारे में परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट  नजदीकी थाना भोपा में दर्ज कराई थी। 6 दिन बीत जाने के बाद आज चित्तौड़ झाल में गुमशुदा अंकित कुमार की लाश मिली। इसकी सूचना जाल पर कार्य कर रहे कर्मचारियों ने अपने नजदीकी थाने में दी, जिसको पुलिस ने शिनाख्त कराई। पता चला कि यह मृतक 6 दिन पहले इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना भोपा में दर्ज कराई गई थी। वही परिजनों ने झाल पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त की। मृतक के जीजा ने बताया कि अंकित काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा था, जो अचानक  10 तारीख को  घर से लापता हो गया था। इसकी सूचना उन्होंने थाने में दर्ज कराई थीं। मृतक अंकित कुमार 4 साल से अपने जीजा के यहां  अथाई थाना भोपा मे रह रहा था।

कोहरे में बस और गैस टैंकर की टक्कर, 9 लोगों की मौत



संभल। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौक हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे गए है और राहत व बचाव कार्य में जुट गए है। बताया जा रहा है कि यह हादसा मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ डिपो की बस और गैस टेंकर के बीच बुधवार सुबह करीब 10 बजे धनारी थाना क्षेत्र के मानकपुर गांव के निकट यह हादसा हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोजवेज बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि कैंटर का अगला हिस्सा डैमेज हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही एसपी चक्रेश मिश्र के अलावा कई थानों की फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गई। तो वहीं, संभल के जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग ने हाईवे के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। 

एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अभी भी कैंटर में चालक का शव फंसा हुआ है और उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मौके से सात शव निकाले जा चुके हैं। अभी भी कई और के मरने की संभावना पुलिस ने बताई है। राहत व बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। तो वहीं, प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। सीएम ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित इलाज की व्यवस्था कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। 

कोहरे के कारण सड़क पर विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई है। इस हादसे का कारण विजिबिलिटी कम होन होना बताया जा रहा है। दरअसल, टैंकर गैस लेकर अलीगढ़ की तरफ से मुरादाबाद जा रहा था, जबकि रोडवेज बस मुरादाबाद से अलीगढ़ की तरफ जा रही थी। मानकपुर की मढैया के निकट कैंटर ने गन्ने से लदी ट्राली से साइड लिया। कोहरा तेज था और चालक ने स्पीड बढ़ाकर ओवरटेक क‍िया। उसी समय मुरादाबाद की तरफ से अलीगढ़ जा रही सरकारी बस से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

स्वतंत्रता सेनानी की याद में कोविड-19 राहत कोष में समाजसेवी ने दिया एक लाख का चेक

 मुजफ्फरनगर । डीएम कार्यालय पर आज राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश सचिव सुशील कुमार सिल्लो ने अपने पिता स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल की 19वी पुण्यतिथि पर कोविड-19 के राहत कोष में ₹100000 का चेक जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को दिया। सुशील कुमार सिल्लो ने बताया कि हमारे पिता ओम प्रकाश गोयल 1942 से 1947 तक स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा रहे है वही देश को आजाद करने में पूरा सहयोग किया है और स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। ओम प्रकाश गोयल शहर की जानी-मानी हस्ती थे और ओमी घोड़ी वाले के नाम से प्रसिद्ध थे। हमने उनकी 19वी पुण्यतिथि पर आज सरकार के राहत कोष में ₹100000 का सहायता राशि का चेक जिलाधिकारी को सौंपा है, जिससे लोगों की सहायता हो सके। वहीं हम सबको कोरोना से बचने के लिए भी जागरूक करते रहते हैं। सहायता राशि का चेक सोपने में वैश्य समाज के वरिष्ठ नेता रेवती नन्दन सिंघल,आकाशदीप गोयल, विश्वदीप गोयल बिट्संटू, संजय चौधरी सहित क़ई लोग मौजूद रहे। 



आज का पंचांग और राशिफल 16 दिसंबर 2020



🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 16 दिसम्बर 2020*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - द्वितीया शाम 04:54 तक तत्पश्चात तृतीया*

⛅ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा रात्रि 08:04 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*

⛅ *योग - वृद्धि शाम 06:34 तक तत्पश्चात ध्रुव*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:35 से दोपहर 01:56 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:10* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:58* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - चन्द्र-दर्शन, धनुर्मास प्रारंभ*

 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *पितृदोष हो तो* 🌷

👴🏻 *जो लोग पितृदोष से पीड़ित हैं उनके लिए लिंग पुराण में बताया है  कि मार्गशीर्ष मास शुक्ल द्वितीया ( जो 16 दिसम्बर 2020 बुधवार को है ) पितृ पूजन का विधान है .... पितृ के लिए गीता का ७ वां अध्याय पढ़ें ...लोटा में जल भरके रखें .... पाठ हो जाए तो सूर्य नारायण को वह जल चढा दें और बोलें -- हमारे घर में जो कोई पहले गुजर गए हैं उनके लिए हम आज का गीता पाठ का पुण्य अर्पण करते हैं .... उनकी सद्गति  हो ....दिव्य गति हो ....और हमारे घर में सुख शांति बढ़े ।

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

  पितृदोष होने पर व्‍यक्ति के जीवन में जबर्दस्‍त परेशानियां आनी शुरू हो जाती हैं। जीवन में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। जिसकी कुंडली में यह दोष होता है उसको कई तरह के मानसिक तनाव झेलने पड़ते हैं और किसी काम में सफलता नहीं मिलती है। पितृदोष के कारण व्‍यक्ति की तरक्‍की में भी बाधा आती है और दांपत्‍य जीवन में तनाव आना शुरू हो जाता है। कई बार तो पितृदोष के चलते पति और पत्‍नी के बीच तनाव की भी नौबत आ जाती है। लेकिन ऐसी कोई समस्‍या नहीं है, जिसका समाधान न हो। ज्‍योतिष में ही पितृदोष को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं।

अपने घर की दक्षिण दिशा की दीवार पर अपने पूर्वजों की तस्‍वीर लगाएं और उस पर रोजाना माला चढ़ाकर और घर से बाहर जाने से पहले उनका आशीर्वाद लेकर निकलें। धीरे-धीरे पितरों की कृपा आप पर होने लगेगी और दोष भी दूर होने लगेगा

सोमवार की सुबह स्‍नान करके शिव मंदिर में आक के 21 फूल, दही, बिल्‍वपत्र के साथ शिवजी की पूजा करें। मान्‍यता है कि 21 सोमवार तक इस प्रकार से पूजा करने से पितरदोष समाप्‍त होने लगता है और आपके जीवन में फिर से खुशियां आने लगती हैं। रोज अपने कुल देवता और इष्‍ट देवता की पूजा करने से भी पितृदोष दूर होता है।

घर के आसपास पीपल के वृक्ष पर दोपहर में जल चढ़ाएं। इसके साथ ही पुष्प, अक्षत, दूध, गंगाजल और काले तिल भी अर्पित करें। हाथ जोड़कर पूर्वजों से अपनी गलतियों के लिए क्षमा याचना करें और उनसे आशीर्वाद मांगें।

जिस व्‍यक्ति की कुंडली में पितरदोष हो व‍ह गाय का दान करे तो बहुत ही लाभकारी होता है। 

पितर दोष को दूर करने के लिए आप चाहें तो पीपल और बरगद के पेड़ लगाएं। भगवान विष्‍णु के मंत्र का जप करें। श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करने से भी पितृ शांत रहते हैं और दोष धीर-धीरे कम होने लगता है।

🌷 पंचक

19 दिसंबर 

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक

दिसंबर 2020 त्यौहार

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

🙏🏻 💐🙏🏻

मेष 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आपका मान और यश बढ़ेगा। किसी काम को लेकर आपको सराहना या प्रोत्साहित करने हेतु इनाम दिया जा सकता है। काम के सिलसिले में भी आप बेहतरीन नतीजे हासिल करेंगे। व्यापार भी सफलता दायक रहेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी। खर्चों में हल्की-फुल्की बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। किसी से बेवजह भिड़ने की कोशिश ना करें। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। अपने प्रिय से आर्थिक मदद मांग सकते हैं।

वृष 

 आज आप खुद पर काफी ध्यान देंगे। कुछ नए वस्त्र खरीद सकते हैं या मनोरंजन के साधनों का भरपूर प्रयोग करेंगे। परिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। मानसिक चिंताएं जरूर रहेंगी, जिन पर ध्यान देना जरूरी होगा। भाग्य मजबूत होगा लेकिन परिवार में किसी बुजुर्ग की स्वास्थ्य समस्याएं परेशानी दे सकती हैं। काम के सिलसिले में आज काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन नतीजे सकारात्मक रहेंगे

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। समाज के गणमान्य लोगों से आपके संबंध बनेंगे, जो आपके लिये बड़े फायदेमंद साबित होंगे। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा और प्रिय से पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान आपके पक्ष में रहेगा।

कर्क 

आज का दिन आपको मजबूती देगा और चुनौतियों से लड़ने का हौसला भी प्रदान करेगा। आज आपको अपने विरोधियों के प्रति जागरूक रहना होगा क्योंकि वे आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं और आपको परेशान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है। प्रेम जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान बहुत अच्छा रहेगा। आज आपकी पदोन्नति की बात चल सकती है।

सिंह 

आज का दिनमान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि आज आप किसी बीमारी से परेशान हो सकते हैं, इसलिए अपने खान-पान पर और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें। मानसिक रूप से तनाव में कमी आएगी। संतान पर ध्यान देंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान अच्छा रहेगा।शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन भी और दिनों के मुकाबले आज कुछ सुधार लेकर आगे बढ़ेगा। भाग्य प्रबल होगा जिससे काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

कन्या

आज का दिन मान सामान्य रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर बहुत ध्यान देंगे। घरेलू खर्चे भी बढ़ेंगे लेकिन आपको सुख मिलेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में दिनमान अच्छा रहेगा लेकिन जीवन साथी किसी बात को लेकर बेवजह आपसे नाराज हो सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन थोड़ा कमजोर है, इसलिए सावधानी बरतें। काम के सिलसिले में आपकी कार्यकुशलता के कारण अच्छे नतीजे मिलेंगे।यदि आप कोई बिजनेस करते हैं तो आज का दिन सफलता दायक रहेगा।

तुला 

आज का दिन भावनाओं से भरा होगा। अपने निजी जीवन पर भी कुछ ध्यान देना होगा। कुछ जिम्मेदारी आपका इंतजार करेंगी, उन्हें निभाने का प्रयास करें। किसी की बिगड़ी हुई सेहत भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। परिवार के छोटों से मिल जुल कर रहें और उनसे अच्छे संबंध रखें। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर अहंकारी हो सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान सामान्य है। सेहत उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। काम के सिलसिले में आलस्य नहीं बल्कि मेहनत से काम चलेगा।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बेहद अच्छे तरीके से निभाएंगे। किसी बात को लेकर चिंतित भी होंगे, जिसके मूल में आपके परिवार की स्थिति होगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको नौकरी में प्रशंसा और पदोन्नति दोनों मिल सकती हैं। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। आज आपकी सेहत बढ़िया रहेगी, जिससे आपको विभिन्न प्रकार के कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आज दिल में एक साथ बहुत सारी सारी बातें आएंगी और थोड़े भावुक भी हो जाएंगे, जिससे लोगों की मदद करने को आगे आएंगे। धार्मिक आचरण करेंगे। परिवार में बातूनी रवैया झगड़े का कारण बन सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी। आपका प्रिय किसी बात को ज्यादा ही तवज्जो देगा, जिससे आपको परेशानी होगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे पाने के लिए आज बहुत मेहनत करनी पड़ेगी और अपने सीनियर्स का समर्थन हासिल करने की कोशिश करेंगे।

मकर 

आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। सेहत में भी सुधार होगा। खर्चों में कमी होने लगेगी, जिससे आपको थोड़ी सुकून की सांस मिलेगी। परिवार का मान सम्मान बढ़ेगा। सेहत मजबूत रहेगी लेकिन आप किसी बात को लेकर चिंता मग्न रह सकते हैं, इससे बचने का प्रयास करें क्योंकि यह आपको बीमार बना सकती है। प्रेम जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा।शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज खुशी से भरे पल आएंगे जिसका आप पूरा लाभ लेंगे।

कुंभ 

आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। इनकम बढ़ेगी लेकिन खर्चे ज्यादा होंगे। सेहत कमजोर रहने से एक तनाव बना रहेगा लेकिन परिवार के लोगों का साथ आप को मजबूती देगा, जिससे आपको खुशी भी होगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। नई नई योजनाएं बनाएंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा।आज जीवनसाथी की वजह से कोई बड़ा फायदा हो सकता है जिससे आप उन्हें कोई बड़ी ट्रीट देंगे।

मीन 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा और आपकी सेहत में भी सुधार रहेगा। कामों में सफलता मिलने से मन खुश रहेगा। काम के सिलसिले में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। परिवार का माहौल कुछ तनाव दे सकता है। दांपत्य जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगाऔर जीवन साथी से कोई बढ़िया काम की सलाह मिल सकती है। आपके प्रिय का व्यवहार आपको तनाव दे सकता है


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।  

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25 

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 




  

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं

मंगलवार, 15 दिसंबर 2020

कोरोना ने हमें खुद से जुडना सिखाया है


 मुजफ्फरनगर । कोरोना ने हमें खुद से जुडना सिखाया। 

पत्रकार वार्ता में जैन मुनि और आचार्य विद्यासागर के शिष्य प्रणम्य सागर जी महाराज ने कहा कि आज का समय काफी चुनौतीपूर्ण है। आज शारीरिक और मानसिक रूप से मानव काफी परेशान है। इससे निवारण पाने के लिए स्वयं को अपनी आत्मा से जोड़ना होगा। ध्यान और योग इसका सबसे सरल, सस्ता और सुलभ उपाय है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अंग रहा है। जैन दर्शन में योग को अपनाया गया है। यह आदिकाल से भारतीयों के स्वस्थ रहने की दिनचर्या रहा है। उन्होंने कहा कि आज जैन दर्शन के अनुसार अर्हं ध्यान योग को अपनाने की आवश्यकता है। इसकी पांच मुद्राएं हैं।

उन्होंने कहा कि इस ध्यान योग को अपनाकर हम स्वयं को शारीरिक रूप से मजबूत बना पायेंगे। आज कोरोना से विश्व भयभीत है, लेकिन मैं इसे महामारी नहीं मानता हूं। क्योंकि कोरोना ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति से जुड़ना सिखाया है। कोरोना से लड़ाई में इम्युनिटी सबसे प्रभावी साबित हुई है। कोरोना ने ही हमें घर और परिवार के मूल्यों को समझने के लिए समय दिया। हमने भागदौड़ में खो रहे परिवार की अहमियत को समझा और अपनों को समय दे पाये। इससे टूटते परिवार भी संभले हैं। इसके साथ ही घर के भोजन की परम्परा को जीवित किया। हमने बाहर का खाना छोड़ा। फास्ट फूट को मानव स्वास्थ्य के लिए जहर बताया।

बीएड द्वितीय वर्ष में श्रीराम काॅलेज का रिजल्ट शतप्रतिशत

मुजफ्फरनगर । चौ


चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में श्रीराम काॅलेज के बी0एड0 पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। गत वर्षो की भांति इस बार भी छात्राओं ने अपने वर्चस्व को कायम रखते हुए प्रथम तीनों स्थानों को अपने नाम किया। 

मेरिट सूची में आस्था शर्मा 83.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पर रही वंही शिवानी शर्मा ने 82.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान व शानू ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनके अतिरिक्त छात्र विशाल सैनी को भी 81.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। 

विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय अपने अभिभावक व गुरुजनों को देते हुए कहा कि परिवार के पश्चात महाविद्यालय से ही हम अनुशासन का पाठ पढ़ते है एवं आगे बढ़ने के लिये बहुत कुछ सीखते है। विद्यार्थियों ने कहा कि प्रत्येक अध्यापक अपने अपने विषयों को बहुत ही लगनशीलता व मेहनत से पढाते है जिससे कठिन से कठिन टाॅपिक भी विद्यार्थियों को आसानी से समझ आ जाता है। इस अवसर परं श्री राम काॅलेज की प्राचार्य डाॅ0 प्रेरणा मिततल ने कहा कि वे  अपने विद्यार्थियों की सफलता पर अत्यन्त गौरवान्वित है तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करती है। डाॅ0 आदित्य गौतम, निदेशक श्रीराम काॅलेज ने संकाय के अध्यापकों की मेहनत की सराहना करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षा संकाय के प्रवक्तागणों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनायें एवं आशीर्वाद दिया।

सर्वखाप पंचायत ने किया किसानों के आंदोलन का समर्थन

 मुजफ्फरनगर । ऐतिहासिक गांव शौरम में खाप चौधरियों की पंचायत में केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए कृषि कानून के विरोध में खाप चौधरियों ने किसान आंदोलन की सही बताते हुए आंदोलन को समर्थन दे दिया है। खाप चौधरियों की पंचायत में 17 दिसम्बर को दिल्ली कूच करने का ऐलान किया गया। ऐतिहासिक गांव शौरम की चौपाल पर आयोजित खाप चौधरियों की पंचायत में सभी खापों के चौधरियों ने कृषि कानून का जमकर विरोध किया।

पंचायत को सम्बोधित करते हुए बालियान खाप के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानो को एक जुट होकर किसान विरोधी कानून बनाने वाली सरकार से निपटना है। नया कृषि कानून बनाकर सरकार किसानों को बर्बाद करना चाहती है। सरकार आंदोलन कर रहे किसानों पर अत्याचार कर रही है। सभी को मिलकर सरकार के विरुद्ध लड़ाई लड़नी होगी। सभी 17 दिसम्बर को किसानों की लड़ाई के लिए भारी तादात में दिल्ली पँहुचे।

सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान के कहा कि किसानों की लड़ाई लड़ने को अब किसानों को उनकी आवाज देने के लिए सर्वखाप पंचायत के खाप चौधरी आगे आये। अहलावत खाप के गजेंद्र सिंह ने कहा कि अहलावत खाप किसानों के साथ ही कृषि कानून वापस लेने तक पीछे नही हटेगी। देशवाल खाप के चौधरी शरणवीर सिंह ने कहा कि वह इस लड़ाई में किसानों के साथ है दिल्ली पँहुच कर आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। राजबीर सिंह मुंडेट ने कहा कि कृषि बिल से किसान के नुकसान वाले बिंदु हटाने पड़ेंगे, किसानों को अपना वजूद दिखाने का समय आ गया है। सरकार किसान हित की बात करे नही तो खाप किसी भी अंजाम तक संघर्ष करने से पीछे नही हटेगी।

अमित बेनीवाल ने कहा कि किसान विरोधी बिल सरकार को वापस लेना पड़ेगा। नया कृषि कानून किसान विरोधी है। इसके लिए खापो से जुड़े हर व्यक्ति को आगे आना होगा। सरकार को चारों ओर से घेरना है। सरकार को किसानों की बात माननी पड़ेगी। सर्वखाप मंत्री के आह्वान पर चौपाल पर पंचायत में बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत, लाटियान खाप के चौधरी बिजेंद्र सिंह, देशवाल खाप के चौधरी शरणवीर सिंह, अहलावत खाप के गजेंद्र सिंह,निर्वाल खाप के चौधरी राजबीर मुंडेट, कुंडू खाप के चौधरी उपेंद्र कुंडू, जगवीर सिंह, बेनीवाल खाप के चौधरी अमित बेनीवाल, राजबीर सिंह, के अलावा बबलू चौधरी, भूपेंद्र बालियान, नैनसिंह, सहेंद्र सैकेट्री, जितेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह रसूलपुर, सतपाल पंवार, टीटू, कंवरपाल, अजेंद्र, उपेंद्र, रामभजन, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान व संचालन मास्टर ओमपाल सिंह ने किया।


एल ई डी बल्ब से मरेगा कोरोना

 न्यूयार्क। पराबैंगनी (यूवी) प्रकाश उत्सर्जक डायोड (यूवी-एलईडी) कोरोना वायरस को तेजी से, आसानी से और किफायती तरीके से मारने में कारगर साबित हो सकते हैं।

एक जानकारी एक नई स्टडी में सामने आई है। स्टडी में कहा गया है कि इसका इस्तेमाल वातानुकूलन और जल प्रणालियों में भी किया जा सकता है।

'जर्नल ऑफ फोटोकेमिस्ट्री एंड फोटोबॉयोलॉजी बी: बॉयोलॉजी' में प्रकाशित अनुसंधान के तहत कोरोना वायरसों के परिवार के किसी वायरस पर यूवी-एलईडी विकिरण की विभिन्न तरंगों की रोगाणुनाशन क्षमता का आकलन किया गया। अमेरिका स्थित 'अमेरिकन फ्रेंड्स ऑफ तेल अवीव' यूनिवर्सिटी के अध्ययन की सह लेखिका हदस ममने ने कहा कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस को नष्ट करने के प्रभावी समाधान ढूंढ रही है। ऐसे में एल ई डी बल्ब पर किया गया अध्ययन काफी कारगर रहा है।


Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...