मंगलवार, 15 दिसंबर 2020

शहीद विकास सिंघल को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ने दी श्रद्धांजलि

 


 मुजफ्फरनगर l




नई मंडी के पचेड़ा गांव स्थित शहीद विकास सिंघल को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री सचिन अग्रवाल ने श्रद्धांजलि दी व पुष्प गुच्छ अर्पित किया पचेंडा गांव निवासी शहीद हुए विकास सिंघल को श्रद्धांजलि देने वालो में प्रदेश महामंत्री सचिन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष प्रतीक मित्तल, जिला महामंत्री नीरज बंसल, जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदत्त, युवा जिला अध्यक्ष शोभित गुप्ता, और सैकड़ों वैश्य समाज के लोग पचेंडा गांव में उपस्थित रहे l

सपा कार्यकताओं ने दी शहीद विकास सिंघल को श्रद्धांजलि

 मुजफ्फरनगर। आज जैसे ही छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद हुए मुजफ्फरनगर के लाल कमांडेंट विकास सिंघल का पार्थिव शरीर उनके मुजफ्फरनगर स्थित पैतृक गांव पचेंडा पहुंचा उनको श्रद्धांजलि देने  वालों का सैलाब उमड़ पड़ा समाजवादी पार्टी की ओर से सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल पूर्व मंत्री महेश बंसल नगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट नगर उपाध्यक्ष सपा जनार्दन विश्वकर्मा समाजवादी नेता नीरज बंसल रचित गोयल आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।


सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रतिनिधि के तौर पर शहीद विकास सिंघल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों से मिलकर इस दुख की घड़ी में उनके साथ हर समय खड़े रहने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर  के वीर सपूत शहीद विकास सिंघल की वीरता भरी शहादत पर पूरे देश को गर्व है।



भोपा के ग्रामीणों ने बीच बाजार से ग्यारह हजार की विद्युत लाइन को बिछाने का विरोध, ज्ञापन सौंपा

 मुजफ्फरनगर l भोपा में बीच बाजार के ऊपर से निकाली जा रही ग्यारह हजार की विद्युत लाइन को वहाँ हटा कर कहीं और निकलने के लिए अधिशासी अभियंता को ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है l ग्रामीणों का कहना है कि जिस आईटीआई के लिए यह विद्युत आपूर्ति हेतू ये लाइन बिछाई जा रही है l वहाँ पहले से ही विद्युत आपूर्ति हेतू लाइन बिछी है l बाजारों में जायदा भीड़ भाड़ रहती है l जिसकी वजह से कभी भी कोई भी दुर्घटना हो सकती है l

शहीद विकास सिंघल को दी श्रद्धाजलि


मुजफ्फरनगर। पचेंडा गांव में शहीद हुए जांबाज सेना के आफिसर विकास सिंघल के मकान पर उनके पिता मास्टर वीरेंद्र सिंगल से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करने के लिए तमाम लोग पहुंचे। अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राहुल गोयल, भाजपा नेता विजय वर्मा, जोगेंद्र गोयल एडवोकेट, श्रवण गुप्ता व  देवेंद्र गोयल ने उन्हें नमन किया।

शहीद को नम आँखों से दी अन्तिम विदाई






मुजफ्फरनगर l पचेंडा गांव निवासी शहीद जवान का पार्थिव शरीर शहर में पहुँचने शहर वासियों सहित ज़न प्रतिनिधियों ने भी उन्हें नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित की l 208 कोबरा बटालियन में डिप्टी कमांडर विकास छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले में शहीद हो गए थे l शहीद जवान का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया l 2010 में शहीद जवान विकास सिंघल सेना में भर्ती हुए थे lशहीद की अंतिम यात्रा में मंत्री सुरेश राणा व कपिल देव विधायक उमेश मलिक व विक्रम सैनी अंतिम यात्रा में मौजूद रहे l जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव भी मौजूद रहे ।

शहीद विकास सिंघल को पालिका अध्यक्ष  अंजू अग्रवाल  एवं इंजीनियर  अशोक अग्रवाल  प्रमुख उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल  ने मुजफ्फरनगर पहुंचने पर शहीद के काफिले पर फूल बरसाए और भारत माता की जय और जब तक सूरज चांद रहेगा शहीद विकास सिंघल जी आपका नाम रहेगा नारे लगाए। उसके बाद पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर कैबिनेट मंत्री  सुरेश राणा  से भेंट की मंत्री द्वारा महाराणा प्रताप की मूर्ति का प्रस्ताव बोर्ड में पास कराने के लिए पालिका अध्यक्ष का बहुत-बहुत आभार जताया और उन्हें हर तरह के सहयोग का भरोसा दिया।



एसएसपी ने फिर लगाई तबादलों की झड़ी, उप निरीक्षकों के हुए तबादले

 मुजफ्फरनगर l एसएसपी अभिषेक यादव ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए देर रात बड़ी संख्या में उप निरीक्षकों के स्थानांतरण किए है



आज का पंचांग एवँ राशिफल 15 दिसम्बर 2020


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 15 दिसम्बर 2020


*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - प्रतिपदा रात्रि 07:06 तक तत्पश्चात द्वितीया*

⛅ *नक्षत्र - मूल रात्रि 09:31 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*

⛅ *योग - गण्ड रात्रि 09:32 तक तत्पश्चात वृद्धि*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:17 से शाम 04:38 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:09* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:58* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - षडशीति संक्रांति (पुण्यकाल दोपहर 12:33 से सूर्यास्त)*

 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *षडशीति संक्रान्ति* 🌷

👉 *15 दिसम्बर 2020 मंगलवार को षडशीति संक्रान्ति है ।*

🙏 *पुण्यकाल : दोपहर 12:33 से सूर्यास्त तक… जप,तप,ध्यान और सेवा का पूण्य 86000 गुना है !!!*

🙏 *इस दिन करोड़ काम छोड़कर अधिक से अधिक समय जप – ध्यान, प्रार्थना में लगायें।*

🙏 *षडशीति संक्रांति में किये गए जप ध्यान का फल ८६००० गुना होता है – (पद्म पुराण )*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *आर्थिक परेशानी रहती हो तो* 🌷

🏡 *जिनके घर में हमेशा पैसो का अभाव रहता है , गरीबी रहती है - वराह पुराण में बताया है कि मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (15 दिसम्बर 2020 मंगलवार को) सुबह जल्दी भगवान विष्णु के कुछ नाम जप करें .... दीप आदि जला कर और मानसिक पूजन करें :*

🌷 *ॐ वैश्वा नराय नमः*

🌷 *ॐ अग्नये नमः* 

🌷 *ॐ हवीर भुजे नमः* 

🌷 *ॐ द्रवीणोदाय नमः*

🌷 *ॐ समवरताय नमः*

🌷 *ॐ ज्वलनाय नमः* 

         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *सर्दियों में ख़ास गोमूत्र पान* 🌷

💪🏻 *शरीर की पुष्टि के साथ शुद्धि भी आवश्यक है | गोमूत्र शरीर के सूक्ष्म-अतिसूक्ष्म स्त्रोतों में स्थित विकृत दोष को मल–मुत्रादि के द्वारा बाहर निकाल देता है | इसमें स्थित कार्बोलिक एसिड कीटाणुओं व हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करता है | इससे रोगों का समूल उच्चाटन करने में सहायता मिलती है | गोमूत्र में निहित स्वर्णक्षार रसायन का कार्य करते है | अत: गोमूत्र के द्वारा शरीर की शुद्धि व पुष्टि दोनों कार्य पूर्ण होते है |*

🍺 *सेवन विधि : प्रात: २५ से ४० मि.ली. (बच्चों को १०–१५ मि.ली.) गोमूत्र कपडे से सात बार छानकर पियें | इसके बाद २–३ घंटे तक कुछ न लें | ताम्रवर्णी गाय अथवा बछड़ी का मूत्र सर्वोत्तम माना गया है |*

💥 *विशेष : सुबह गोमूत्र में १०–१५ मि.ली. गिलोय का रस (अथवा २–३ ग्राम चूर्ण) मिलाकर पीना उत्कृष्ट रसायन है |*

🐄 *ताजा गोमूत्र न मिलने पर गोझरण अर्क का प्रयोग करें | १०–१२ मि.ली. (बच्चों को ५–१० मि.ली.) गोझरण अर्क में पानी मिलाकर लें |*🌺🙏🏻

पंचक

19 दिसंबर 

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक

दिसंबर 2020 त्यौहार

15 मंगलवार धनु संक्रांति

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

मेष 

आपके लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। गुप्त तरीकों से आपके पास धन आने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। भोजन अच्छे से करें ताकि स्वास्थ्य बेहतर रह सके। प्रिय के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और दांपत्य जीवन में आपका जीवन साथी कार्यक्षेत्र में आपकी कोई बड़ी सहायता कर सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज अपनी मां जी से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा

वृष

आपके लिए आज का दिन काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी साफ नजर आएगी इसके लिए आपको अपने धन का भी सही प्रबन्धन करना होगा। दोनों के लिए आज का दिन कमजोर है। कार्यस्थल पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।  संतान की ओर से आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रिय से आपको बातचीत करने से खुशी महसूस होगी लेकिन कुछ लोग आपके इस रिश्ते के विरुद्ध आवाज उठा सकते हैं।

मिथुन 

आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में तनाव के बीच प्यार की मीठी बातें भी होंगी। आपके रिश्ते में घनिष्ठता बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी उत्तम है। कार्यक्षेत्र में भी आप कई लोगों के प्रयास से कुछ अच्छा काम करके दिखाएंगे जिससे आपकी तारीफ होगी। व्यापार के सिलसिले में आज का दिन काफी बेहतर है। आज मानसिक और शारीरिक रूप से सेहत कमजोर रहेगी। अपने विरोधियों को खुद पर हावी ना होने दें। इसके लिए जरूरी है कि पहले से तैयार रहें।

कर्क 

आपके लिए आज का दिन साधारण है। आपके महत्वपूर्ण काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं क्योंकि आपका भाग्य कमजोर होगा। सभी से अच्छा बर्ताव करना जरूरी होगा नहीं तो स्थितियां हाथ से निकल सकती हैं। हर काम को सफल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रह सकता है। काम से जी ना चुराएं और जहां आप काम करते हैं वहां सभी से मीठा बोलें।

सिंह 

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि देखने को मिलेगी और आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। सुख सुविधा में दिन बिताएंगे। अपने प्रिय साथी के साथ वक्त बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। परिवार में किसी बड़े का स्वास्थ्य बिगड़ेगा।आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। काम के सिलसिले में आपको अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है। आज आपको किसी महत्वपूर्ण काम का जिम्मा दिया जा सकता है जिसे समय पर पूरा करके देना बॉस की आंखों का तारा बना सकता है।

कन्या 

आपके लिए आज का दिन बहुत समझदारी से चलने का है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन काफी अनुकूलता लेकर आएगा। आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और कार्य में सफलता भी मिलेगी। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने या फिरने या कोई मूवी देखने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आप अच्छा काम दिखाएंगे लेकिन पारिवारिक जीवन में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। परिवार में बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान रखना जरूरी होगा। घर में किसी तरह का वाद विवाद हो सकता है।

तुला 

आपके लिए आज का दिन आपके चेहरे पर मुस्कान लाने वाला होगा। आज आप ट्रेवलिंग पर जा सकते हैं और इससे आपको कुछ नए लोग मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आप अपने मित्रों और रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। अपने साथ काम करने वालो से अच्छा व्यवहार आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। प्यार के मामले में दिन मिलाजुला असर देगा और प्रिय का मूड कभी अच्छा होगा तो कभी बिगड़ जाएगा, जिससे आप परेशान होंगे। दांपत्य जीवन में खुशी भरा दिन रहेगा और जीवन साथी आपका कोई फायदा करा सकता है।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कहीं से गया हुआ पैसा वापस आ सकता है, जिससे आपको बहुत हिम्मत मिलेगी और कुछ नया काम शुरू करने की सोचेंगे। ससुराल से भी कोई खुशखबरी मिलेगी जिससे आपका मन हर्षित होगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी और परिवार के छोटों से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है और प्रेम जीवन में खुशी का समय होगा क्योंकि प्रिय के घरवाले आपसे मिलकर खुश हो सकते हैं।

धनु 

आपके लिए आज का दिन मानसिक तनाव लेकर आएगा। खर्चे बने रहेंगे लेकिन इनकम भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, दुर्घटना होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आप एक दूसरे के निकट आएंगे।पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा लेकिन प्रेम जीवन में कड़वाहट आ सकती है। आपका प्रिय ऐसा बर्ताव करेगा जो आपको पसंद नहीं आएगा और इससे आप दोनों के बीच दूरी आ सकती है।

मकर 

आपके लिए आज का दिन परेशानी से भरा रहेगा। आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। आपके खर्चे भी अधिक होंगे और इनकम उनकी अपेक्षा में थोड़ी कम होगी। जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आप की स्थिति सुधारने लगेगी। स्वास्थ्य के प्रति नजरअंदाज ना रहें और अपनी विशेष देखभाल रखें। जमीन जायदाद के मामले में लाभ मिलेगा। कामकाज की स्थिति अच्छी रहेगी। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में अपने प्रिय का साथ पाकर प्रफुल्लित रहेंगे।


कुंभ 

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है आप अपने काम में मजबूत रहेंगे और आप के अधिकारीगण आपसे खुश रहेंगे। आपको अच्छी इनकम भी होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफलता देंगी और आपको इनकम का फायदा मिलेगा। प्यार के मामले में आप लकी रहेंगे और जी भर कर प्यार मिलेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्या होगी। किसी से कहासुनी हो सकती है। नए बिजनेस के बारे में डिस्कशन कर सकते हैं।

मीन 

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपकी बुद्धिमानी आपके काम आएगी और आप अपनी चुनौतियों पर जीत हासिल करेंगे। धन के मामले में दिन बढ़िया रहेगा। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है लेकिन आपका स्वास्थ्य सुधरने लगेगा। पारिवारिक जीवन में अनुकूल समय रहेगा। प्रेम जीवन में प्यार भरा दिन रहेगा और आपको अपने प्रिय का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में दिन तनाव से भरा रह सकता है। जीवनसाथी का बर्ताव आपको ज्यादा पसंद नहीं आएगा

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है।


आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 




 

शुभ दिनांक : 6, 15, 1 

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


 

शुभ वर्ष : 2022, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

सोमवार, 14 दिसंबर 2020

अन्ना हज़ारे भी कुदे किसान आन्दोलन के समर्थन में


 नई दिल्ली l किसान आंदोलन को समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को एम. एस. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने समेत विभिन्न मांगों को पूरा करने में 'नाकाम' रही केंद्र सरकार के खिलाफ 'अनशन' शुरू करने की चेतावनी दी। हजारे की अन्य मांगों में कृषि लागत एवं दाम आयोग को स्वायत्ता प्रदान करना शामिल है। हजारे ने कहा है कि कब और कहां आंदोलन होगा, इसके बारे में जल्द जानकारी दी जाएगी।

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले हजारे फरवरी 2019 में महाराष्ट्र के अहमदनगर में अपने गांव रालेगण सिद्धि में उपवास पर बैठ गए थे। तत्कालीन केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने हजारे लिखित आश्वासन दिया था कि केंद्र सरकार स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों तथा अन्य कृषि संबंधी मांगों पर चर्चा के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन करेगी, जिसके बाद उन्होंने अपना उपवास खत्म कर दिया था।

सीएए बवाल का आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । करीब एक साल बाद पुलिस ने सीएए बवाल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। 


20 दिसम्बर 2019 को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शहर में जबरदस्त बवाल हुआ था। उपद्रवियों ने शहर के मिनाक्षी चौक , मदीना चौक पर जबरदस्त बवाल करते हुए पुलिस व अन्य लोगो के वाहनों में आगजनी करते हुए फायरिंग की थी। बवाल को काबू करने के लिए पुलिस को फायरिंग भी करनी पडी। लगभग 5 घंटे शहर में जबरदस्त बवाल होता रहा। बवाल को थाना सिविल लाइन व शहर कोतवाली में उपद्रवियों के खिलाफ कई मामले दर्ज कराए गए थे। शहर कोतवाल अनिल कपरवान ने बताया कि बवाल के आरोपी मुज्जिमल राणा निवासी जहागीर पट्टी सुजडू को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम पुलिस की जांच में प्रकाश में आया था। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया है।

आज मिले बीस कोरोना पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर । जिले में आज 20 कोरोना पॉजिटिव पाए गए ।


सोमवार को आरटीपीसीआर की 582 रिपोर्ट मिली जिसमें से केवल सात ही कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जबकि 555 रिपोर्ट निगेटिव आई है। रैपिड एंटीजन टेस्ट में केवल आठ ही कोरोना पॉजिटिव मिले हबककि पांच कोरोना संक्रमित प्राइवेट लैब की रिपोर्ट से सामने आए हैं। जनपद में जो कोरोना के 20 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। आरटीपीसीआर से 7, एंटीजन टेस्ट से 8 व प्राइवेट लैब से 5 केस पॉजीटिव मिले है। रिकार्ड के अनुसार मोहल्ला सुरज विहार में 1, राजेन्द्रपुरी में 1, मुजफ्फरनगर में 1, ब्रह्मपुरी में 1, आवास विकास कालोनी में 1, उत्तरी सिविल लाइन में 1, पीठ बाजार नई मंडी में 1, गांधी कालोनी में 1, रामपुरी में 1, गऊशाला में 1, भरतिया कालोनी में 3, पचैंडा रोड पर 1, महालक्ष्मी एन्क्लेव में 1, हरिवृंदावन सिटी में 1, भंडूर में 1, कवाल जेल में 2 व चिकरा में 1 केस पॉजिटिव मिला है।

टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा एक जनवरी से कैश


 नई दिल्ली। एक जनवरी से राष्ट्रीय राजमार्गों से फास्टैग के बगैर कोई भी वाहन नहीं निकल सकेंगे। टोल प्लाजा पर चल रहे कैश लेन पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया जा चुका है। वहीं कार्ड बनाने और वहीं रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध होगी। 

अब फास्टैग लेन से दोगुना टैक्स देने पर भी वाहनों को निकलने की अनुमति नहीं होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने में जुटा है। कैश लेन से गुजरने वालों को पैम्फलेट देकर यह जानकारी दी जा रही है।  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार ने एक जनवरी से कैशलेन बंद कर देने की अधिसूचना छह नवंबर को ही जारी कर दी थी। अब यह तिथि करीब आ गई है। जिसे ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है।

गैंगस्टर को पांच वर्ष का कारावास


मुजफ्फरनगर । न्यायालय ने 01 गैंगेस्टर अभियुक्त को 05 के कारावास व आर्थिक दण्ड से दण्डित किया गया है। 

थाना तितावी क्षेत्र में संगीन अपराधों में लिप्त होने पर वर्ष 2015 में 01 अभियुक्त राहुल के विरुद्ध थाना तितावी पर गैंगेस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त राहुल को गैंगेस्टर एक्ट में दोषी पाए जाने पर व मॉनिटरिंग सेल द्वारा  न्यायालय में की गई प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरुप आज दिनांक-14.12.2020 को ADJ-5 (गैंगस्टर कोर्ट ) द्वारा अभियुक्त राहुल  को 05 वर्ष के कारावास व 05 हज़ार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित  किया गया। दण्डित किये गये अभियुक्त का नाम राहुल पुत्र जसवीर निवासी ग्राम भसाना थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर है। 

किसानों से छेड़छाड़ महंगी पडेगी :राकेश टिकैत

 गाजीपुर बॉर्डर उत्तर प्रदेश। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अनशन समाप्त करने के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस किसानों का उत्पीड़न कर रही है। किसानों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में किसानों की ट्राली बंद की जा रही है। उत्तराखंड के किसानों को रोके हुए है। भाकियू उत्पीड़न बर्दाश्त नही करेगी। अगर किसानों को रोका तो हम गाजीपुर बॉर्डर रोक देंगे । जिस थाने में किसानो को रोका जाएगा हमारे स्थानीय कार्यकर्ता वही पशुओं को बांधने का काम करेंगे।

हमारी लड़ाई लंबी है। राज्य सरकार इसमें दखल न दे। किसानों से आप जीत नही सकते। हम किसान है किसानों का मकसद उनकी मांगे है न कि सरकार को अस्थिर करना । हम राजनैतिक दल नही है।सरकार हमारी मांगो का निस्तारण करे। सर्दी के मौसम में खुले आसमान में कोई ऐसे ही नही रुकता है । यह खेती व पेट का सवाल है।

सरकार को समय रहते चेतना चाहिए अन्यथा नुकसान होगा। सरकार को किसान बनाना भी जानता है गिराना भी जनता है।

आज उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत मे सभी जिला मुख्यलयो पर किसानो ने प्रदर्शन किए है। यह अब जनांदोलन का रूप है। सरकार को देरी महंगी पड़ेगी।


राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी से दुष्कर्म में पूर्व प्रधान समेत चार नामजद


 मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी के साथ बलात्कार धोखाधड़ी आदि के मुकदमे में सरवट के पूर्व प्रधान इंतजार त्यागी सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। 

युवती ने उक्त चारों पर संगीन आरोप लगाते हुए थाना सिविल लाइन में एफ आई आर दर्ज कराई है। सूत्रों की माने तो यह मुकदमा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के आदेश पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

दाल मंडी में छापे के दौरान प्रतिबिंबित दवाएं बरामद


 मुजफ्फरनगर। छापे की कार्रवाई में 300 से ज्यादा प्रतिबंधित इंजेक्शन ड्रग्स विभाग और सिटी मजिस्ट्रेट ने बरामद किए हैं। 

सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने की नशीली दवाइयों को लेकर बड़ी कार्रवाई की। इसके चलते  हडकम्प मचा रहा। शासन के दिशा निर्देशों अनुसार सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने जनपद की थोक मंडी दालमंडी के अंदर जानवरों में दूध बढ़ाने वाली प्रतिबंधित दवाई ऑक्सीटॉसीन  बेच रहे दुकानदार को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा दवाइयों को सीज कर लिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने सहारनपुर ड्रग्स विभाग के साथ मिलकर यह  कार्रवाई की।

पालिका के गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन काटने के अंजू अग्रवाल ने दिए निर्देश


 मुजफ्फरनगर । सोमवार को नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा सुबह 10 बजे नगर पालिका परिषद अपने कार्यालय पहुंचकर विभागीय प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों के अफसरों और कर्मचारियों की उपस्थिति को परखने के लिए उपस्थिति पंजिकाओं को मंगाकर अवलोकन किया और 10.15 बजे तक जो कर्मचारी एवं अधिकारी की अटेंडेंस नहीं लगी हुई थी और वह अनुपस्थित थे। उन लोगों की 1 दिन की सैलरी काटने के निर्देश दिए और कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सुधर जाने की चेतावनी दी। तत्पश्चात अधिशासी अधिकारी आईएएस सुश्री अमृत पाल कौर के साथ समस्त अनुभागों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कड़े निर्देश दिए गए की राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए। सिकमी प्रकरण में तेजी लाने एवं जल्द से जल्द फाइलें तैयार कराने के निर्देश दिए गए हैं। लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरे कहने के निर्देश दिए गए, निर्माण विभाग के संबंधित लोगों को निर्देशित किया गया। 14वे वित्त के कार्य जल्द से जल्द कराए जाएं, ताकि पैसा लैप्स ना हो जाए बचे हुए टेंडर आज ही करने के निर्देश दिए गए। संबंधित जे ई को मौके पर जाकर हो रहे कार्यों का निरीक्षण करने के आदेश दिए गए। पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कहा कि शहर की जनता को हमसे बहुत आशाएं हैं और हम उनको पूरा करने का प्रयास भी कर रहे हैं, उसमें मुझे आप लोगों का सहयोग भी चाहिए जिससे हम मिलजुल कर शहर का और अच्छा विकास कर सकें।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के साथ अधिशासी अधिकारी सुश्री अमृत पाल कौर, टीएस आरडी पौडवाल, अवर अभियंता कपिल कुमार, ओ एस पूरन चंद पाल, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी के अलावा पालिका परिषद के लिपिक एवं अन्य कर्मचारी व एसके बिट्टू भी उपस्थित रहे।

ऊर्जा संरक्षण में श्रीराम काॅलेज को मिला सम्मान

मुजफ्फरनगर ।


ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज़ को ऊर्जा संरक्षण अभियान के तहत ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदेश में उच्च शिक्षण संस्थानों की श्रेणी में श्रेष्ठ संस्थान के रूप में सम्मान प्रदान किया गया। 

उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) मुख्यालय लखनऊ में वर्चुअल प्लेटफाॅर्म पर आधारित “ऊर्जा संरक्षण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 मंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत विभाग, उत्तरप्रदेश सरकार श्रीकांत शर्मा एवं विशिष्ट मा0 राज्यमंत्री अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत विभाग उ0प्र0 सरकार रामा शंकर सिंह पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण द्वारा चलाए जा रहे ऊर्जा संरक्षण अभियान के तहत ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज़ को महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदेश में उच्च शिक्षण संस्थानों की श्रेणी में श्रेष्ठ संस्थान घोषित कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्रीराम काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग के निदेशक डा0 आलोक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान की सभी इकाईयों में सौर ऊर्जा संरक्षण एवं प्रबंधन के तहत 160 किलोवाॅट का रूफटाॅप सोलर प्लांट संचालित है जिससे संस्थान में प्रतिदिन 700 यूनिट बिजली की बचत हो रही है। संस्थान को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में श्रेष्ठ संस्थान के रूप में मिले सम्मान पर हर्ष व्यक्त करते हुए डा0 गुप्ता ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार निरंतर ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में आमजन एवं शैक्षणिक संस्थाओं को जागरूक एवं प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रही है। इसी प्रेरणास्वरूप श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज़ राष्ट्र एवं समाज हित में ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहा है जिसके फलस्वरूप आज संस्थान को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में श्रेष्ठ शिक्षण संस्थान होने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण दिवस का मूल उद्देश्य लोगों को ग्लोबल वाॅर्मिंग और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करने और संसाधनों को बचाने की दिशा में प्रयासों को बढ़ावा देता है।

श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज़ के पाॅलिटेक्निक संस्थान के प्राचार्य डा0 रविंद्र कुमार सैनी ने महाविद्यालय की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऊर्जा संरक्षण अभियान के तहत संस्थान में संचालित सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट को विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

शहर की खस्ताहाल सडकों पर कपिल कुपित

 मुजफ्फरनगर। व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी से वार्ता करते हुए शहर की जर्जर हो चुकी सड़कों के निर्माण के निर्देश दिये और कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर उसे एक अनूठी पहचान दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. से वार्ता करते हुए शहर की जर्जर होती सडकों की हालत पर चिंता जताई और विश्वकर्मा चैक भोपा रोड़ से जानसठ रोड पेट्रोल पंप तक, चुंगी नं 2 से मिमलाना रोड़ नगर पालिका क्षेत्र की सीमा तक, साकेत कॉलोनी मुख्य मार्ग अंसारी रोड़ से सरवट फाटक तक, नावल्टी चौक से हनुमान मंदिर भगत सिंह रोड़ तक व भोपा रोड़ से गऊशाला मुख्य मार्ग पर एक लेयर एचडीबीसी निर्माण के निर्देश दिये हैं।


शहर कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत,परिजनों का हंगामा

 मुजफ्फरनगर l गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया l जिसकी सूचना शहर कोतवाली को दी गई l 

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पीनना बस स्टैंड पर तेज गति से आ रही इंडिका गाड़ी द्वारा पीनना निवासी मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी l जिसके बाद दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई l युवकों की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ जमकर हंगामा शुरू किया तथा भारी भीड़ पानीपत- खटीमा राजमार्ग पर एकत्रित हो गई l ग्रामीणों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी l पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेने की कोशिश की l परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे पर शवों को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया l पुलिस के आला अधिकारी परिजनों के ग्रामीणों को समझाने बुझाने की कोशिश कर रहे हैं l


कपिल देव अग्रवाल ने दी शहीद के परिवार को सांत्वना



मुजफ्फरनगर । स्वतंत्र प्रभार मंत्री व नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल और पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल शहीद विकास सिंघल के  आवास पचेंडा गांव में पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। वहीं मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पूरे वैश्य समाज को विकास सिंघल की शहादत पर गर्व है और वैश्य समाज के साथ साथ पूरा देश विकास सिंघल के परिवार के साथ खड़ा है। स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल की आंखें शहीद विकास सिंगल को श्रद्धांजलि देते समय नम हो गईं। शहीद विकास सिंघल के पिता रविंद्र सिंगल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई बातचीत का ब्यौरा दिया और आर्थिक सहायता राशि के बारे में पूरी जानकारी दी । उन्होने कहा कि वे हर तरह से शहीद के परिवार के साथ खड़े हुए हैं किसी भी तरह की कोई भी समस्या नहीं होने दी जाएगी। भाजपा नेता योगेश मित्तल ने भी पहुँच कर अपनी संवेदना प्रकट की l


पुलिस लाइन में जमे रहे सपा व रालोद कार्यकर्ता



मुजफ्फरनगर। आज सुबह गिरफ्तारी के बादसमाजवादी पार्टी ओर रालोद पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता  पुलिस लाइन में बिठाए गए। देर शाम उनकी रिहाई हुई।


जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी प्रमोद त्यागी, लोकदल जिलाध्यक्ष अजीत राठी,  पूर्व मंत्री चौ.योगराज सिंह, महानगर अध्यक्ष सपा अलीम सिद्दकी, पूर्व मत्री महेश बंसल,महानगर महामंत्री समाजवादी पाटी शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, सचिन अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, राजीव बालियान, शिवम् त्यागी, मुकेश वशिष्ठ समाजवादी पार्टी, सुधीर बालियान लोकदल, अशोक बालियान ,साजिद हसन जिला मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर लोकदल आदि नेता मौजूद रहे।

भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव



मुजफ्फरनगर। किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को 13 सूत्रीय ज्ञापन भेजकर केेंद्र द्वारा लागू किये गये कृषि कानूनों को वापिस लिये जाने कीे मांग की।

कार्यकर्ताओं के साथ किसान आंदोलन के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की। सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। नारेबाजी करते हुए कचहरी पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और उपवास पर बैठ गये। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश का अन्नदाता किसान पिछले 19 दिनों से राजधानी में जाडा-पाला सहते हुए केंद्र सरकार द्वारा किसानों से सलाह किये बगैर लाये गये तीन कृषि बिलों को वापिस लिये जाने की मांग कर रहा है। लेकिन केंद्र सरकार किसानों की कोई सुनवाई नही कर रही है। 

शहीद के परिवार को पचास लाख व नौकरी मिलेगी



मुजफ्फरनगर। पचेंडा गांव निवासी शहीद हुए विकास सिंघल को मुख्यमंत्री मंत्री जी और से शहीद के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता, शहीद विकास सिंघल के नाम पर सड़क, तथा परिवार के 1 सदस्य को सरकारी नौकरी दी जायेगी।

रिलायंस का बहिष्कार करेंगे, भाकियू अम्बावता ने दिया एडीएम अमित कुमार सिंह को ज्ञापन



मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंमबावता के आवाहन पर  मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में तीन किसान अध्यादेश काले कानून के विरोध में वह अनिल अंबानी के रिलायंस जिओ कंपनी के सभी प्रोडक्ट के बहिष्कार के ऐलान के साथ विरोध प्रदर्शन किया। 

संगठन के  कार्यकर्ता व पदाधिकारी महावीर चैक टीआई मैदान में इकट्ठा हुए तो प्रशासन में  हड़कंप मच गया। भारी पुलिस फोर्स के साथ एडीएम प्रशासन अमित कुमार टीआई मैदान महावीर चैक पहुंचे । वहां भाकियू अंमबावता के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज किया। सभी कार्यकर्ता जिला अधिकारी कार्यालय जाने की जिद पर अड़े रहे प्रशासन और किसानों के बीच टकराव की स्थिति बनती  देख एडीएम अमित कुमार के  आग्रह  पर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने संगठन के कार्यकर्ताओं की सहमति से एडीएम अमित कुमार  को ज्ञापन सौंपा। एडीएम अमित कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे।  जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया पूरे देश का किसान आज से अनिल अंबानी अडानी के रिलायंस जिओ सभी प्रोडक्ट का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष शाद खान, जिला उपाध्यक्ष आरिफ त्यागी, पुरकाजी ब्लाॅक अध्यक्ष शालिम त्यागी, ब्लाक महासचिव अमित कुमार, जानसठ ब्लाॅक अध्यक्ष सुभान अली, ब्लाॅक सचिव चैधरी कालू कुमार, मीरापुर नगर अध्यक्ष इमरान सदर, ब्लाक उपाध्यक्ष जान मोहम्मद, सदर ब्लाक महासचिव शहजाद, सदर ब्लाक सचिव रिजवान, सदर तहसील उपाध्यक्ष मेहताब सैफी, नगर अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी, नगर कोषाध्यक्ष रोशन सिद्दीकी, नगर उपाध्यक्ष शाहिद, नगर सचिव मुस्तकीम, नगर सचिव इंतजार, खतौली ब्लाक उपाध्यक्ष अजीम, युवा नगर सचिव शाहवेज खान, ग्राम अध्यक्ष शादाब, बिलाल आसिफ आबिद अल्वी, सानेआलम, सानू, मोबीन खान, महिला जिला अध्यक्ष सुदेश, मनोज रानी, मेहराज बेगम, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पिछले सत्र का 95 प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान


मुजफ्फरनगर। 48 दिन में पिछलें सीजन पेराई सत्र 2019-20 का गन्ना मूल्य के बकाया भुगतान करने में मुजफ्फरनगर ने प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन किया है। 

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के दिशा निर्देशन में गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी का किसानों को यह भुगतान कराया गया।


जिला प्रशासन शासन की मंशा के अनुसार गन्ना किसानों के हितों को साधने में जुटा हुआ है। शुगर मिलों से पिछले गन्ना सीजन का 95 फीसदी से अधिक बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने में सफलता मिलने के साथ ही नये पेराई सत्र का भुगतान भी शुगर मिलों ने किसानों को देना प्रारम्भ कर दिया है। यह पहली बार है कि राज्य सरकार द्वारा गन्ना मूल्य की दरें निर्धारित किये बिना ही शुगर मिलों से किसानों का भुगतान कराया गया है। अब तक जनपद की तीन शुगर मिलों द्वारा किसानों का मौजूदा पेराई सत्र के लिए 45 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है। यह गन्ना विभाग की एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इसके साथ ही विभाग लगातार शेष रह गया पिछला भुगतान भी कराने के प्रयासों में जुटा हुआ है। जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गन्ना मंत्री सुरेश राणा की किसानों के प्रति प्राथमिकता और गन्ना किसानों के हितों को लेकर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के निर्देशन में गन्ना विभाग लगातार किसानों के भुगतान और उनके हितों को साधने में जुटा हुआ है। जनपद मुजफ्फरनगर में गन्ना पेराई सत्र 2020-21 की शुरूआत 27 अक्टूबर को दि गंगा किसान सहकारी मोरना चीनी मिल से शुरू हुई थी। 9 नवम्बर तक जनपद की सभी आठ शुगर मिलों ने गन्ने की पेराई का काम शुरू कर दिया था। मुजफ्फरनगर जनपद में नया पेराई सत्र शुरू हुए अभी केवल 48 दिन का समय ही व्यतीत हुआ है। ऐसे में जनपद में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के मार्ग दर्शन में गन्ना विभाग ने दो उपलब्धियां हासिल कर ली हैं। पहली उपलब्धि में राज्य सरकार के बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान में जिला गन्ना अधिकारी डाॅ. आरडी द्विवेद्वी के नेतृत्व में गन्ना विभाग जनपद में गन्ना किसानों को 95 प्रतिशत से ज्यादा भुगतान कराने में सफल हो पाया। उनके प्रयासों का ही नतीजा रहा कि पिछलें सीजन पेराई सत्र 2019-20 का गन्ना मूल्य के बकाया भुगतान करने में मुजफ्फरनगर ने उत्तर प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन किया। जिले की पांच चीनी मिलों द्वारा 2019 के गन्ना सीजन का शतप्रतिशत बकाया भुगतान किया गया। अब तक पिछले सीजन का 95.26 प्रतिशत भुगतान किसानों को हो चुका है। इसके साथ ही पिछले सीजन का शेष भुगतान करने के लिए भी गन्ना विभाग प्रयासरत है।  इसके साथ ही गन्ना विभाग ने अब दूसरी उपलब्धि हासिल करते हुए पेराई सत्र के प्रारम्भ का दूसरा माह पूर्ण होने से पहले ही किसानों को नये सीजन कर भुगतान कराना भी प्रारम्भ कर दिया है। यह तब है जबकि अभी किसान भी असमंजस में हैं कि राज्य सरकार द्वारा इस बार अभी तक गन्ना मूल्य का रेट तय नहीं किया है तो उनको भुगतान कब तक मिल पायेगा। इसमें गन्ना विभाग ने ऐतिहासिक स्तर पर काम करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल कर किसानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गन्ना मंत्री सुरेश राणा एंव अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी की किसान कल्याण की नीतियों पर अमल करते हुए किसानों को खुशियों की सौगात देने का काम किया है। जनपद में अभी नये पेराई सीजन के लिए तीन शुगर मिलों के द्वारा किसानों को भुगतान किया गया है। इनमें टिकौला मिल द्वारा सर्वाधिक 17.13 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है, जबकि त्रिवेणी ग्रुप की खतौली शुगर मिल द्वारा 14.37 करोड़ और डीएसएम ग्रुप धामपुर की मन्सूरपुर शुगर यूनिट के द्वारा 13.73 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। इन तीन चीनी मिलों के द्वारा किसानों को कुल 45.23 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। जिला गन्ना अधिकारी डाॅ. आरडी द्विवेद्वी बताते हैं, ''जिला मुजफ्फरनगर गन्ना भुगतान में रिकाॅर्ड स्तर पर सफलता अर्जित कर रहा है। हमारा सामूहिक प्रयत्न है कि पिछले सीजन का जल्द से जल्द शत प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कराने में सफल हो पायें। नये सीजन का भुगतान भी शुरू कराया जा चुका है। ऐसे में में हमारा प्रयास है कि जनपद की तीन शुगर मिलों के साथ ही बाकी चीनी मिलों द्वारा भी गन्ना किसानों को जल्द से जल्द नया भुगतान कराया जाये।'' गन्ना किसानों को भुगतान के मामले में मुजफ्फरनगर जनपद में बेहतर रिकाॅर्ड कायम किया गया है। जिस समय नये पेराई सत्र की शुरूआत की गयी थी तो जनपद की आठ शुगर मिलों पर किसानों का करीब 586 करोड़ रूपये से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान बकाया चल रहा था। इस भुगतान के मामले में बजाज हिन्दुस्थान ग्रुप की बुढ़ाना क्षेत्र में स्थित भैसाना चीनी मिल सबसे फिसड्डी चल रही थी। सहकारी चीनी मिल मोरना पर भी 29 करोड़ का भुगतान बकाया चल रहा था, लेकिन पेराई सत्र के शुरूआत के 48 दिनों के भीतर ही बकाया भुगतान को शत प्रतिशत के नजदीक ले जाने के साथ ही गन्ना विभाग ने नये सीजन के भुगतान में भी तेजी पैदा करते हुए प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीति को सार्थक करने का काम किया है।

समाजवादी पार्टी के जिला एव महानगर अध्यक्ष सहित कई बड़े नेताओं ने दी गिरफ्तारी

 मुजफ्फरनगर l समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी सहित कई नेताओं ने आज प्रमोद त्यागी के आवास से किसान आंदोलन के समर्थन में गिरफ्तारी दी l गिरफ्तारी देने वालों में जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल सहित कई नेता मौजूद रहे l महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने भी अपने पदाधिकारियों के साथ गिरफ्तारी दी




छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में मुजफ्फरनगर का लाल शहीद

 मुजफ्फरनगर l छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में नई मंडी थाना क्षेत्र के पचेन्डा गांव निवासी सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट विकास सिंघल मुजफ्फरनगर का लाल देर रात छत्तीसगढ़ में नक्सलीवादी हमले मे शहीद हो गये है lजैसे ही परिजनों को सूचना मिली परिवार में कोहराम मच गया l वही देर शाम तक शहीद विकास सिंघल का पार्थिव शरीर मुजफ्फरनगर उनके आवास पचेन्डा में पहुंचेगा l गाँव मे शोक की लहर दौड़ गई l


समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित तमाम नेता नजरबंद

 मुजफ्फरनगर l समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी सहित तमाम नेताओं को किसानों के आंदोलन के चलते घर में ही नजरबंद कर दिया गया है उनके घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने टीआर न्यूज़ के साथ हुई फोन वार्ता में बताया कि वह आज 10:00 बजे अपनी गिरफ्तारी देंगे समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल को भी आज नजरबंद किया गया


रालोद नेता किए घरों में नजर बंद


 मुजफ्फरनगर । किसान आंदोलन को लेकर आज जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन को देखते हुए l पुलिस ने जिले के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को घरों में नजर बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है l

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक राजपाल बालियान को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया है l रालोद नेता सुशील कुमार सिल्लो समेत तमाम नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।  रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी सहित कई अन्य नेताओं को भी पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया है तथा उनके घरों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है

मुद्दों से भटका आंदोलन, हम करेंगे सरकार से बात:बीएम सिंह


 नई दिल्ली। पंजाब के किसान संगठनों के अडियल रवैये के बीच राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के संयोजक वीएम सिंह ने कहा कि बाकी संगठन सरकार के बात करें या ना करें। हम बातचीत के लिए तैयार हैं. क्योंकि आंदोलन अब अपने लक्ष्यों से भटक रही है। हमारी मुख्य मांग एमएसपी गारंटी कानून है। बाकी चीजें बातचीत में देखेंगे। वहीं, बाकी संगठनों ने वीएम सिंह के बयान की निंदा करते हुए बयान से खुद को अलग कर लिया है। अन्य किसान संगठनों का कहना है कि वो अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे। 

ऑल इंडिया किसान संघर्ष कमेटी का कहना है कि कमेटी वीएम सिंह के बयान का समर्थन नहीं करती है। सिंह का बयान कार्य समिति के मानकों का पालन नहीं करता है। कमेटी की कार्य समिति अभी भी अपने इस फैसले पर कायम है कि 3 कृषि कानून वापस लिए बिना और एमएसपी की गारंटी के ऐलान के बिना सरकार से बातचीत नहीं की जाएगी। यह तीनों कानून विचारणीय हैं ही नहीं।

मुजफ्फरनगर की सपा की महानगर कमिटी भी करेंगी किसान आंदोलन को समर्थन

मुजफ्फरनगर- महावीर चौक स्तिथ समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को बैठक आयोजित की गई जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर 14 दिसंबर को किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं , पदाधिकारियों के द्वारा बैठक में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का एलान किया गया । बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष आलीम सिद्दीकी व बैठक का संचालन महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया गया । बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी उपस्थित रहे।

 बैठक के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा 14 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल के खिलाफ किसान लगातार प्रदर्शन कर रहा है परंतु सरकार द्वारा किसानों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसान परेशान है इस समय में समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है व आंदोलन में समाजवादी पार्टी का हर एक कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़ा रहेगा। 

 बैठक के दौरान मुख्यरूप से सपा नेता शौकत अंसारी , शलभ गुप्ता एडवोकेट, शुजाअत राणा , उमर खान ,टीटू पाल रमन, आशु गुप्ता ,सलीम अंसारी, विजय बाटा, जनार्दन विश्वकर्मा , काजी सरफराज , सलीम कुरेशी, शादाब राणा , हाजी शफीक , महक सिंह ,मुकेश शर्मा, धीरज शर्मा, महेश मित्तल , रवि कश्यप आदि मौजूद रहे। 

रविवार, 13 दिसंबर 2020

जनवरी में हरिद्वार कुंभ के लिए चलेंगी 35 विशेष रेलगाड़ियां


 हरिद्वार । कुंभ मेले को लेकर लंबे समय से तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरी रेलवे बड़े पैमाने पर तैयारी में लगा हुआ है। रेलवे को इसके लिए 661 करोड़ का बजट भी मिला है। यात्रियों को परेशानी न हो और स्टेशन पर भीड़ नहीं जमा हो। इसके लिए रेलवे नए स्टेशन बनाने से लेकर कई तरह की सुविधा मुहैया करवाने में जुटा हुआ है।

नॉदर्न रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुंभ मेले के लिए इस जोन से करीब 35 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये सभी ट्रेनें वर्तमान में चल रही 25 ट्रेनों के अतिरिक्त होंगी। कोविड-19 बचाव संबंधी दिशानिर्देश को देखते हुए हरिद्वार स्टेशन से आधे घंटे के अंतराल में ट्रेनें चलाई जाएंगी। मेले के दौरान हरिद्वार से एक दिन में 48 ट्रेनें चलेंगी। स्टेशनों पर किए गए इंतजाम 

भारतीय रेलवे ने कुंभ मेले को देखते हुए योग नगर ऋषिकेश में नया स्टेशन तैयार किया है। अधिकांश ट्रेनें यहां से भी चलाई जाएंगी, जिससे हरिद्वार के स्टेशन में यात्रियों का दबाव कम हो सकेगा। हरिद्वार, ऋषिकेश, मोतीचूर, एथल, पत्थरी और ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर नए फुटओवर ब्रिज को डेवलप किया गया है। सभी स्टेशनों पर यात्रियों के 83 अनारक्षित, 21 आरक्षित और 16 पूछताछ काउंटर भी शुरू किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 10 रेलवे स्टेशन पर ट्रेन इंफॉर्मेशन सिस्टम के साथ 340 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

अगले साल मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी से श्रद्धालुओं का हरिद्वार में जुटना शुरू हो जाएगा जोकि अप्रैल महीने तक जारी रहेगा। हरिद्वार कुंभ 2021 में मकर संक्रांति, बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि, राम नवमी को शाही स्नान होंगे।

 मुजफ्फरनगर । वोट बनवाने के लिए आज जिले में अभियान चलाया गया। 

वोट बनवाने के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत पोलिंग बूथों पर नागरिकों की भीड़ लगी रही। वहीं भाजपाईयों ने भी वोट बनवाने के कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। वहीं डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने भी पोलिंग बूथों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

 वैदिक पुत्री पाठशाला स्कूल नई मंडी पर 226  नंबर बूथ संख्या पर बसशेश्वर दयाल मतदाता पुनरीक्षण समिति के प्रभारी, नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर


, विजय वर्मा भाजपा नेता, राहुल गोयल समाजसेवी, पंकज भाटिया बूथ अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सोमवार को कचहरी में जमेंगे भाकियू कार्यकर्ता

मुजफ्फरनगर । 


भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में दिल्ली के गाजीपुर बार्डर पर यूपी गेट पर चल रहे भाकियू के धरने में शामिल भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने किसानों के प्रस्तावित आंदोलन में 14 दिसंबर सोमवार को मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन देने के लिए भाकियू के चार ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी हैं। इससे पूर्व यूपी गेट (भाकियू इसे किसान क्रांति गेट कहती है) पर भाकियू के राष्ट्री प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों को साथ लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए बैरियर तक पैदल मार्च किया।भाकियू के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने बताया कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से किए गए विचार विमर्श के बाद निर्णय हुआ कि कुछ जिम्मेदार पदाधिकारियों को 14 दिसंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन देने के लिए लगाया जाएं। अन्य भाकियू नेता और पदाधिकारी किसान क्रांति गेट (यूपी गेट) पर ही धरनास्थल पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि पुरकाजी के ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, मोरना ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी, बुढ़ाना के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार व बघरा ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सैनी सोमवार 14 दिसंबर को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों को साथ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन जिसमें तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित करेंगे। इसके बाद वह चारों ब्लॉक अध्यक्ष किसानों को साथ लेकर दिल्ली बार्डर पर धरनास्थल पर वापस लौट आएंगे। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी होने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। इससे पूर्व सुबह के समय भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, प्रदेश सचिव ओमपाल सिंह फुगाना आदि किसानों को साथ लेकर गाजीपुर बार्डर पर पैदल ही धरनास्थल से दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए बैरियर तक मार्च किया। इससे दिल्ली पुलिस अलर्ट पर आ गई थी। हालांकि किसानों का कहना था कि उनका पुलिस से टकराव का कोई इरादा नही हैं।

ओलावृष्टि और बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन


 मुजफ्फरनगर । ओलावृष्टि तथा बरसात के बाद आज सूर्य देव के अंतर्ध्यान रहने के साथ चली ठंडी हवा से ठिठुरन बढ़ने से लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। अचानक बढ़ी सर्दी के कारण बच्चे व बुजुर्ग लोग घरो में दुबके रहे। शाम से ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। वहीं दुकानदार,ग्राहक न होने के कारण अलाव जलाकर तापते रहे।

शनिवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद बढी ठिठुरन ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। सर्दी के प्रकोप से जनजीवन भी अस्त व्यस्त रहा।

छेड़छाड़ को लेकर पथराव, तनाव के चलते पुलिस तैनात


 मुजफ्फरनगर । जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र के चलसीना गांव में लड़की से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। मामला दो अलग पक्षों से जुड़ा होने के कारण गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। लड़की पक्ष के लोगों ने थाने पर घर में जबरन घुसकर लड़की से दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध तहरीर दी है।

शनिवार की देर रात को चलसीना गांव निवासी एक लड़की अपनी बीमार दादी के पास सो रही थी। परिवार के अन्य लोग अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। करीब 11 बजे दूसरे पक्ष का युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया। आरोप है कि युवक ने लड़की को सोते समय दूसरे कमरे में ले गया। कमरे में जाते ही लड़की की नींद टूटी तो उसने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे की ओर दौड़े तो युवक मौके से फरार हो गया। लड़की ने परिजनों को बताया कि युवक ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया। जानकारी करने के बाद परिजन लड़के के घर पहुंचे तो लड़के पक्ष के लोगों ने खुद उनके घर कुछ देर बाद आने की बात कही। घंटों बीत जाने के बाद भी लड़के पक्ष के लोग घर नहीं पहुंचे। यही नहीं परिजनों को पता चला कि आरोपी युवक गांव से बाहर जाने के लिए बस अड्डे पर खड़ा है। इस पर मौके पर पहुंचकर लड़की के परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपी पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लड़की पक्ष के लोगों को दौड़ा दिया। गांव पहुंचकर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। जिसमें लड़की पक्ष से चार लोग और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। पथराव के दौरान गांव में अफरातफरी मच गई। पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस ने युवक पक्ष की ओर से कई लोगों को हिरासत में लिया, जबकि आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। युवक के न पकड़े जाने पर लड़की पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। लड़की पक्ष के लोगों ने एक दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है।

जानसठ रोड पुल पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत

 मुजफ्फरनगर । नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ फ्लाईओवर पर एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पलटने से ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक व उसके साथी की मौत हो गयी। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए पोस्टमार्टम नहीं कराया। 

शामली जनपद के गांव सिक्का निवासी तालिब उर्फ भूरा व गांव मखियाली निवासी आमिर ट्रैक्टर ट्राली में मिल से मैली भरकर मुजफ्फरनगर आ रहे थे। उन्हें मैली जानसठ रोड पर उतारनी थी। देर रात नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ फ्लाईओवर से उतरते हुए ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर रैलिंग तोडकर पलट गयी। हादसे में दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही नई मंडी कोतवाली पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रैक्टर सीधा कराया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने हादसे की सूचना दोनों के परिजनों को दी। मौके पर आए परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। उन्होंने थाने पर सूचनार्थ तहरीर दे दी। पुलिस ने दोनों के शवों को पंचनामा भरते हुए शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। गमगीन माहौल में दोनों के शव को उनके गांव में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।


आज का पंचांग और राशिफल 14 दिसंबर 2020



⛅ *दिनांक 14 दिसम्बर 2020*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - कार्तिक)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - अमावस्या रात्रि 09:47 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

⛅ *नक्षत्र - ज्येष्ठा रात्रि 11:26 तक तत्पश्चात मूल*

⛅ *योग - शूल रात्रि 12:53 तक तत्पश्चात गण्ड*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:29 से सुबह 09:51 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:09* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:58* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - दर्श अमावस्या, सोमवती अमावस्या (सूर्योदय से रात्रि 09:47 तक)*

 💥 *विशेष - अमावस्या के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *सोमवती अमावस्या पर विशेष मंत्र* 🌷

💵 *जिनको पैसो की कमजोरी है वह तुलसी माता की १०८ प्रदिक्षणा करें | और  श्री हरि.... श्री हरि.... श्री हरि.... श्री हरि.... ‘श्री’ माना सम्पदा, ‘हरि’ माना भगवान की दया पाना | तो गरीबी चली जायेगी |*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

जयोतिषशास्‍त्र के अनुसार सोमवती अमावस्‍या के दिन अगर मौन रहकर स्नान करने से हजार गौदान का फल मिलता है। इसके अलावा अगर इस दिन पीपल और भगवान विष्णु का पूजन किया जाए तो भी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। पूजन के बाद पीपल की 108 बार परिक्रमा करें। इसके बाद प्रणाम करके प्रार्थना करें कि जीवन में आने वाली आर्थिक समस्‍याएं खत्‍म की प्राथना करे।

जयोतिषशास्‍त्र के अनुसार अगर नौकरी संबंध‍ित परेशान‍ियों से जूझ रहे हों तो सोमवती अमावस्‍या के द‍िन ओंकार मंत्र का जप करना अत्‍यंत फलदायी होता है। इसके जप से मनोवांछित सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। इसके अलावा अगर इस दिन रात में रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्‍ते को रोटी खिलाएं। इससे जीवन में आने वाले सारे कष्‍ट और करियर में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

🌷 *ससुराल में तकलीफ़ हो तो* 🌷

👩🏻 *सुहागन देवियाँ को अगर ससुराल में बहुत कष्ट है .... अपनी शुभ मनोकामनाएं पूरी न होने की पीड़ा है उनके लिए महर्षि अंगीरा के बताये अनुसार मार्गशीर्ष कृष्ण अमावस्या ( इस 14 दिसम्बर 2020 सोमवार को ) माँ पार्वती का स्मरण करते हुए उनको मन ही मन प्रणाम करें .... " हे माँ मैं अपने घर में सुख ... शांति ... और समृद्धि की वृद्धि हेतु ये व्रत कर रही हूँ "... सुबह ये संकल्प करें और ११ मंत्र से माँ पार्वती को प्रणाम करें ....*

🌷 *ॐ पार्वतये नमः* 

🌷 *ॐ हेमवत्ये नमः* 

🌷 *ॐ अम्बिकाय नमः* 

🌷 *ॐ गिरीश वल्लभाय नमः*

🌷 *ॐ गंभीर नाभ्ये नमः*

🌷 *ॐ अपर्नाये नमः* 

🌷 *ॐ महादेव्यै नमः*

🌷 *ॐ कंठ गामिन्ये नमः*

🌷 *ॐ क्षण मुखाये नमः*

🌷 *ॐ लोक मोहिन्ये नमः* 

🌷 *ॐ मेनका कुक्षी रत्नाये नमः*

🙏🏻 *फिर भगवान गणपतिजी और कार्तिक स्वामी को मन ही मन प्रणाम कर दें ... हो सके तो ८ बत्ती वाला दीपक जलाएं .... और रात भर वो दीपक जलता रहे सुबह भले विसर्जन हो जाए ।*

       🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷

🔥  *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*

🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गुगल, ७. गुड़, ८. देशी कपूर, गौ चंदन या कण्डा।*

🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*

🔥 *आहुति मंत्र* 🔥

🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*

🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*

🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*

🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*

🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*

साफ़्ताहिक राशिफल 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य उन्नतिकारक रहेगा। कामकाज में बाधाएं आने से मानसिक चिंता बढ़ेगी और आर्थिक कष्ट भी संभव है। इस दौरान आपको अपने सामाजिक सम्मान को सुरक्षित रखने की अत्यधिक जरूरत रहेगी। विरोधी पक्ष आपकी प्रतिष्ठा पर सवाल खड़ा करने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के शुरुआत में सेहत संबंधी समस्याओं को नजर अंदाज न करें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। धन-संपत्ति की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ है, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के अंत में भूमि-भवन आदि के क्रय-विक्रय को लेकर व्यस्तता बनी रह सकती है। नेत्र कष्ट की आशंका है। दांपत्य जीवन में मतभेद कम होंगे। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।


शुभ अंक - 7

शुभ दिन- सोमवार

शुभ रंग- आसमानी

सफलता का सूत्र- धैर्य से काम लें।

उपाय- चीटियों को आटा डालें। श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।


वृष

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य शुभदायक रहेगा। व्यवसाय में लाभ तो होगा लेकिन अपेक्षा से कुछ कम होगा। वात, पित्त संबंधी बीमारियों से कष्ट हो सकता है। छात्रों और युवाओं की पढ़ाई में कुछ एक बाधाएं आ सकती हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ साबित होगा। पूर्व में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नई संपत्ति, वाहन और व्यापार में नये मुनाफे वाले सौदे का योग है। इस दौरान फुटकर व्यापार करने वालों को लाभ होगा। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आयेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।


शुभ अंक -6

शुभ दिन -मंगलवार

शुभ रंग -लाल

सफलता का सूत्र - अपनी क्षमता का उपयोग करें।

उपाय - अपने पास हर समय लाल रुमाल रखें। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।


मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह सामान्य शुभदायक रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में कुछ एक बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी शुभचिंतक या बड़े बुजुर्ग की राय लेना न भूलें। सप्ताह के मध्य में कार्यस्थल पर अपने विरोधियों से सतर्क रहें। किसी भी स्थान पर सोच-समझकर साइन करें। अपनी हैसियत से ज्यादा बड़ा वादा किसी से न करें, अन्यथा पूरा नहीं होने पर आप लोगों के हंसी के पात्र भी बन सकते हैं। सप्ताह के अंत में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके बाद आप राहत की सांस लेंगे। वाहन धीरे चलाएं अन्यथा चोट-चपेट के शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।


शुभ अंक- 4

शुभ दिन- शुक्रवार

शुभ रंग- बैंगनी

सफलता का सूत्र - शांत मन से निर्णय लें।

उपाय -पक्षियों को दाना डालें और ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का जप करें।


कर्क

कर्क राशि के लिए यह सप्ताह छोटी-मोटी समस्याओं के साथ लाभदायक रहने वाला है। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। पूर्व में किए गए निवेश का फायदा मिलेगा। काम-काज के सिलसिले में छोटी यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी। युवाओं का समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के मध्य में हड्डियों और पेट से जुड़े रोग उभर सकते हैं। इस दौरान सुख-सुविधा की चीजों में अत्यधिक धन खर्च हो सकत है। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से तालमेल बना कर चलें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। अरसे बाद किसी प्रिय से मुलाकात होगी।


शुभ अंक -2

शुभ दिन -सोमवार

शुभ रंग -गेरुआ

सफलता का सूत्र -किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें।

उपाय - भगवान विष्णु को चने की दाल और गुड़ या बेसन का लड्डू चढ़ाएं।


सिंह

सिंह राशि वालों को इस सप्ताह अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की बहुत जरूरत है। सप्ताह के प्रारंभ में किसी प्रियजन या प्रेमी से तकरार हो जाने के कारण मन खिन्न रहेगा। पारिवारिक विवाद आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी सूरत में छोटी-मोटी बातों को तूल न दे, अन्यथा बड़ा विवाद हो सकता है। सेहत के प्रति पूरी तरह से सावधान रहें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर पूरा फोकस करने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के अंत में किसी वरिष्ठ की मदद से घरेलू मसलों का समाधान निकलेगा। किसी मित्र की मदद से लव पार्टनर की गलतफहमियों को दूर करने में कामयाब होंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।


शुभ अंक -2

शुभ दिन -शनिवार

शुभ रंग -फिरोजी

सफलता का सूत्र - योजनाबद्ध तरीके से काम करे।

उपाय -भगवान शिव की पूजा करें और ॐ नम: शिवायमंत्र का यथासंभव जाप करें।


कन्या

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य सुखदायक रहेगा। रुके हुए कार्यों में सफलता के योग बनेंगे। सामाजिक एवं आर्थिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। इष्ट मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत बनी रहेगी। साथ ही सेहत का भी पूरा ख्याल रखना होगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से सुख में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में धर्मिक कार्यों में समय बीतेगा। संतान पक्ष की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।


शुभ अंक -4

शुभ दिन -गुरुवार

शुभ रंग -गुलाबी

सफलता का सूत्र - मन पर नियंत्रण रखें।

उपाय -गणपति की साधना से विघ्न बाधाएं दूर होंगी और शुभ और लाभ की प्राप्ति होगी। गणपति को बेसन का लड्डू चढ़ाएं।


तुला

सप्ताह की शुरुआत कुछ एक परेशानियों के साथ होगी। इस दौरान आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। पत्नी या परिजनों से किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स की उपेक्षा से मन व्यथित रहेगा। भूमि-भवन आदि का क्रय-विक्रय करने से पहले किसी वरिष्ठ की सलाह लेना न भूलें। धन के लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। विशेष रूप से मंगलवार के दिन धन उधार देने से बचें। सप्ताह के अंत में समस्याओं का समाधान होता नजर आयेगा। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। हालांकि पूरे सप्ताह अपने मन एवं वाहन पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी, अन्यथा की गई एक गलती का बड़ा खामियाजा उठाना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम उठाएं।


शुभ अंक -3

शुभ दिन -सोमवार

शुभ रंग -बसंती

सफलता का सूत्र - लापरवाही न करें।

उपाय - लाल चंदन का टीका लगाएं। मां दुर्गा जी की उपासना करें।


वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह हाथ दबाकर धन खर्च करने की जरूरत रहेगी, अन्यथा पैसों की तंगी हो सकती है। किसी से उधार लेने की भी नौबत आ सकती है। आर्थिक चिंता के साथ शारीरिक कष्ट की भी आशंका है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े विवाद में अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। छात्रों-युवाओं में आलस्य की अधिकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में धन-संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकते हैं। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखें। संभव हो तो यात्रा को कुछ दिनों के लिए टाल दें। माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें। संकट के समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।


शुभ अंक -1

शुभ दिन -बुधवार

शुभ रंग -हरा

सफलता का सूत्र - किसी भी सूरत में आपा न खोएं।

उपाय -गणपति की उपासना करें और ॐ बुं बुधाय नम: मंत्र का जप करें।


धनु

धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। वाहन क्रय-विक्रय का योग भी बन रहा है। किसी पैतृक समस्या का समाधान हो सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा। युवाओं का समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। संतान की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि धन के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत बनी रहेगी। अनावश्यक चीजों में धन खर्च करने से बचें, अन्यथा बाद में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर धन एवं समय दोनों का प्रबंधन करने की जरूरत रहेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।


शुभ अंक- 4

शुभ दिन- रविवार

शुभ रंग- बसंती

सफलता का सूत्र- सकारात्मक रुख रखें।

उपाय - हनुमत साधना करें और बंदरों को गुड़ चना खिलाएं।


मकर

सप्ताह के शुरुआत में परिजनों से विवाद हो सकता है। इस दौरान स्वजनों का विरोध झेलना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ तकरार हो सकती है। अचानक से मकान, वाहन आदि की मरम्मत में अधिक धन खर्च करने से मन खिन्न रहेगा। इस दौरान गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। सप्ताह के मध्य में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। इस दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है। जिसकी मदद से आपकी समस्याओं में कुछ कमी आयेगी और बिगड़े काम बनेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े विवादों को न्यायालय से बाहर ही सुलझा लेना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं, अन्यथा अपमान हो सकता है।


शुभ अंक -7

शुभ दिन -शुक्रवार

शुभ रंग -सुनहरा

सफलता का सूत्र -व्यर्थ के प्रपंचों से बचें। 

उपाय - किसी गरीब व्यक्ति को खाने-पीने की सामग्री दान करें। भूलकर भी किसी मजदूर या कमजोर वर्ग का अपमान न करें। उन्हें यथासंभव प्रसन्न रखें।


कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए कोई मित्र या परिजन काफी मददगार साबित होगा। जिसकी मदद से किसी बड़ी समस्या का समाधान खोज पाने में कामयाब होंगे। सप्ताह की शुरुआत में धार्मिक कार्यों में अधिक मन लगेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें। व्यवसाय में किसी बड़ी योजना में धन निवेश करने पर किसी शुभचिंतक की सलाह लेना न भूलें। सप्ताह के मध्य में किसी मध्यस्थ की मदद से विरोधियों के साथ संधि वार्ता होगी और विवाद का निबटारा हो जायेगा। प्रेम-प्रसंग में अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। दांपत्य जीवन को मधुर बनाने के लिए जीवनसाथी को समय दें। कठिन परिश्रम पर ही छात्रों की सफलता के योग बनेंगे।


शुभ अंक- 2

शुभ दिन -बुधवार

शुभ रंग -सुनहरा

सफलता का सूत्र -अपने लक्ष्य से विचलित हों। 

उपाय -श्री गणेश जी सिंदूर चढ़ाएं और श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।


मीन

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह धन के लेन-देन में बहुत सावधानी की आवश्यकता है। उधार दिया धन फंस सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारी से कष्ट मिल सकता है। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। इस दौरान अपनी वाणी पर पूरा नियंत्रण रखें। युवा वर्ग जोश में आकर होश खाने से बचे नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में किसी जरूरत की चीज को खरीदने में अत्यधिक धन खर्च करने से बजट गड़बड़ा सकता है। कठिन समय में लव पार्टनर या जीवनसाथी के साथ बने रहने से सुकून महसूस करेंगे। पत्नी की सेहत का विशेष ख्याल रखें।


शुभ अंक- 8

शुभ दिन- शुक्रवार

शुभ रंग- सफेद

सफलता का सूत्र- आत्मविश्वास बनाए रखें।

उपाय - शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं। ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का जप करें।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और शुभाशीष


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।


आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 




 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

सोमवार को जिला मुख्यालय पर किसानों का प्रदर्शन : राकेश टिकैत

 मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि कल देश भर में जिला मुख्यालयों किसानों का प्रदर्शन होगा। 

गाजीपुर बॉर्डर पर चरखी दादरी के विधायक सोमवीर सांगवान ने किसानों के साथ समर्थन जताते हुए हरियाणा सरकार से समर्थन वापस लेने का ऐलान किया। 

आज गाजीपुर बॉर्डर  पर सभा को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को गोला लाठी की जरूरत है। हमने किसानों से कहा है  कि कृषि यंत्रों के साथ गाजीपुर बॉर्डर पहुँचे। अब सरकार को गोला लाठी देने का समय आ गया है। चौ टिकैत ने कहा कि देशभर में ऐतिहासिक प्रदर्शन होगा। जो किसान व्यस्त है या साधन के कारण नहीं आ पा रहे है वह सब स्थानीय स्तर पर  प्रदर्शन कर रहे है। किसान कौम एक साथ है। यह आंदोलन एक ऐतिहासिक आंदोलन है। सरकार किसानों की एकता को तोड़ना चाहती है,लेकिन किसान इनको जान गया है।

धरने पर चरखी दादरी के विधायक सोमवीर सांगवान ने कहा कि मैं किसान पुत्र हूं विधायक बाद में हूं। किसान हित मे अपना समर्थन वापस कर चुका हूं। पूरा हरियाणा किसानों के साथ है। आंदोलन सफल होगा क्योंकि इसमें सभी कौम इकटठा है।

राष्ट्रीय बाल्मीकि महासंघ शादीपुर के अध्यक्ष मदन लाल बाल्मीकि ने भी राकेश टिकैत की अपना समर्थन पत्र दिया। भा


कियू के मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र मलिक ने यह जानकारी दी।

दावत में बुलाकर कर्नल ने दोस्त की विदेशी पत्नी से किया दुष्कर्म

 कानपुर। कर्नल ने प्रमोशन की पार्टी के बहाने दोस्त को नशीली ड्रिंक पिलाकर उसकी रशियन मूल की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। 

बताया गया है और सीओडी स्थित सरकारी बंगले पर हुई शर्मनाक घटना के बाद पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की पर डीआईजी के हस्तक्षेप पर कैंट थाने में आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की एफआईआर दर्ज की गई।  लखनऊ के गोमती नगर निवासी दोस्त की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो में तैनात कर्नल नीरज गहलोत पुराने मित्र हैं। वह सीओडी ऑफिसर्स मेस में रहते हैं।

10 दिसम्बर को उन्होंने परिवार सहित डिनर पर बुलाया था। वह अपनी रशियन मूल की पत्नी के साथ रात करीब 9 बजे गहलोत के सरकारी बंगले पर पहुंचे। ड्राइंग रूम में बैठे। कर्नल ने उन्हें ड्रिंक दी। पीते ही वह बेहोश हो गए। इसके बाद नीरज उनकी पत्नी को घसीटते हुए बेडरूम ले गया। विरोध करने पर उसे इस कदर पीटा कि वह बेहोश हो गई। इसके बाद दुष्कर्म किया। पीड़ित के मुताबिक कुछ देर बाद होश आया तो कर्नल के बेडरूम में जाकर देखा। वहां पर बेहोश पत्नी पड़ी थी और गहलोत भी मौजूद था। दोस्त के मुताबिक उसने कर्नल को पीछे से घसीटा और उसके थप्पड़ मारे जिसके बाद वह भाग निकला। शिकायत के बावजूद गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।


मुजफ्फरनगर तक चलेगी दिल्ली से रैपिड ट्रेन

 मुजफ्फरनगर । दिल्ली से रैपिड ट्रेन मुजफ्फरनगर तक चलाने का आश्वासन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है। 

केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने आज मेरठ में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के सामने मांग करते हुए कहा कि 2 साल से अधिक समय से गन्ने के भाव नहीं बढ़े हैं। अब गन्ने के भाव बढ़ने चाहिए। लोगों में चर्चा चल रही है कि डॉक्टर संजीव बालियान ने कम से कम ₹30 प्रति कुंतल बढ़ाने की मांग की है।

वही डॉक्टर संजीव बालियान की एक और मांग रैपिड रेल ट्रांसिट सिस्टम (आरआरटीएस) के लिए भी मुख्यमंत्री ने भाषण में आश्वासन देते हुए कहा कि यह सेवा मुजफ्फरनगर तक ही चलेगी।


किसान नेता वीएम सिंह को संयोजक के पद से किया निष्कासित

 नई दिल्ली l एआईकेएससीसी के प्रवक्ताओं ने कहा है कि किसान नेता वीएम सिंह द्वारा कल दिया गया बयान उनका अपना निजी बयान है, एआईकेएससीसी द्वारा मीटिंग कर के वीएम सिंह को संयोजक के पद से हटा


दिया गया है। वीएम सिंह द्वारा दिये गए किसी भी बयान से संयुक्त किसान मोर्चा का कोई लेना देना नहीं है। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव

 नई दिल्ली l


बंगाल से लौटे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना वायरस के शुरुआती लक्ष्ण पाए गए हैं। उन्होंने रविवार को खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। हालांकि उनकी तबीयत ठीक है। इसके साथ ही नड्डा ने पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में आए लोगों से खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाने को कहा है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा, "कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा- निर्देशो का पालन कर रहा हूँ। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।"

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...