मंगलवार, 8 दिसंबर 2020

क्या रहेगा बंद और क्या रहेगा खुला

 नई दिल्ली। तमाम गैर राजग राजनीतिक दलों और संगठनों के बंद के आह्वान के बीच देश भर में सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि इस दौरान तमाम संगठनों द्वारा हाईवे व अन्य मार्ग जाम करने की तैयारी के चलते आम आदमी में बंद को लेकर खौफ है। ऐसे में तमाम लोगों ने आज अपनी यात्रा रद्द कर दी है। बंद के दौरान भारी पुलिस बंदोबस्त रहेगा। 


आइए जानते हैं कि क्या रहेगा बंद। कैब-टैक्सी चालक बंद में शामिल होंगे, इससे पूरे दिल्ली एनसीआर में कैब सेवाएं प्रभावित रहेंगी। मंडी समितियां बंद रहेंगी, फल-सब्जी की आपूर्ति प्रभावित होने के आसारहैं। दूध समेत कई जरूरी सामानों के वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ने की संभावना है। दिल्ली के लिए नोएडा से रोडवेज बसें नहीं चलेंगी, यात्रियों को परेशानी हो सकती है। 

व्यापारियों के संगठन ‘कैट’ ने कहा कि दिल्ली समेत पूरे देश में बाजार खुले रहेंगे। ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा कि परिवहन सेवाएं सामान्य तौर पर चलेंगी। तमाम ऑटो यूनियन का बंद को समर्थन लेकिन सेवाएं जारी रहेंगी, मेट्रो-बस सेवा पर असर नहीं होगा । अस्पताल खुले रहेंगे, वहां जाने से नहीं रोकेंगे। 

बंद के दौरान केवल एंबुलेंस, दमकल विभाग समेत इमरजेंसी सेवाओं में लगे वाहनों को आवाजाही की अनुमति होगी। किसी शादी समारोह में आवाजाही पर रोक नहीं। दवा की दुकानें भी खुली रहेंगी। पुलिस ने कहा-किसी को रोका तो ठीक नहीं

बंद के चलते केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए तीन बिंदुओं पर दिशा निर्देश जारी किए हैं। पहला, भारत बंद के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था हो ताकि शांति बनी रहे। दूसरा, कोरोना संबंधी निर्देशों की अवहेलना ना हो, सामाजिक दूरी बनी रहे। तीसरा, किसी तरह की गड़बड़ी पर सख्ती से निपटा जाए। 

कांग्रेस, एनसीपी, वामदल, शिवसेना, सपा, अकाली दल, राजद समेत 18 से ज्यादा विपक्षी दलों ने भारत बंद को समर्थन दिया है। उनके अलावा 10 केंद्रीय ट्र्रेड यूनियन ने नैतिक समर्थन दिया है। साथ ही, रेलकर्मियों के संगठन बैंक यूनियन, व्यापारियों की कई संस्थाएं दिल्ली-एनसीआर में मंडी समितियां, वकीलों के कुछ संगठन, खाप पंचायतों ने समर्थन दिया है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 08 दिसम्बर 2020

 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 08 दिसम्बर 2020*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - कार्तिक)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - अष्टमी शाम 05:17 तक तत्पश्चात नवमी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी दोपहर 01:48 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*

⛅ *योग - प्रीति 09 दिसम्बर रात्रि 01:43 तक तत्पश्चात आयुष्मान्*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:14 से शाम 04:36 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:05* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:56* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *अष्टमी तिथि के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *परिवार में सुख- शांति के लिए उपाय* 🌷

👨‍👨‍👧‍👦 *परिवार के सदस्यों में वाद-विवाद होता रहता है, लेकिन जब ये रोज होने लगे तो घर के वातावरण में अशांति फैल जाती है। कभी-कभी ये विवाद कोई बड़ी घटना का रूप भी ले लेते है। इस समस्या से निपटने के लिए नीचे लिखा उपाय करें-*

🌷 *उपाय*

*प्रतिदिन सुबह सूर्योदय के समय घर के उस मटके या बर्तन में से एक लोटा जल लें जिसमें से घर के सभी सदस्य पानी पीते हों और उस जल को अपने घर के प्रत्येक कमरे में, घर की छत पर तथा हर स्थान पर छिड़कें। इस दौरान किसी से कोई भी बात नहीं करें एवं मन ही मन ॐ शांति ॐ मंत्र बोलते रहें। कुछ ही समय में आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी।*

         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *नारी कल्याण पाक* 🌷

👩🏻 *यह पाक युवतियों, गर्भिणी, नवप्रसूता माताएँ तथा महिलाएँ – सभी के लिए लाभदायी है |*

➡ *लाभ : यह बल व रक्तवर्धक, प्रजनन – अंगों को सशक्त बनानेवाला, गर्भपोषक, गर्भस्थापक (गर्भ को स्थिर – पुष्ट करनेवाला), श्रमहारक (श्रम से होनेवाली थकावट को मिटानेवाला) व उत्तम पित्तनाशक है | एक – दो माह तक इसका सेवन करने से श्वेतप्रदर (ल्यूकोरिया, अत्यधिक मासिक रक्तस्राव व उसके कारण होनेवाले कमरदर्द, रक्त की कमी, कमजोरी , निस्तेजता आदि दूर होकर शक्ति व स्फूर्ति आती है | जिन माताओं को बार-बार गर्भपात होता हो उनके लिए यह विशेष हितकर है | सगर्भावस्था में छठे महिने से पाक का सेवन शुरू करने से बालक हृष्ट-पुष्ट होता है, दूध भी खुलकर आता है |*

💪🏻 *धातु की दुर्बलता में पुरुष भी इसका उपयोग कर सकते हैं |*

👉🏻 *सामग्री : सिंघाड़े का आटा, गेंहू का आटा व देशी घी प्रत्येक २५० ग्राम, खजूर १०० ग्राम, बबूल का पिसा हुआ गोंद १०० ग्राम, पिसी मिश्री ५०० ग्राम |*

➡ *विधि : घी को गर्म कर गोंद को घी में भून लें | फिर उसमें सिंघाड़े व गेंहू का आटा मिलाकर धीमी आँच पर सेंके | जब मंद सुगंध आने लगे तब पिसा हुआ खजूर व मिश्री मिला दें | पाक बनने पर थाली में फैलाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रखें |*

🍜 *सेवन-विधि : २ टुकड़े ( लगभग २० ग्राम ) सुबह शाम खायें | ऊपर से दूध पी सकते हैं |*

💥 *सावधानी : खट्टे, मिर्च-मसालेदार व तेल में तले हुए तथा ब्रेड-बिस्कुट आदि बासी पदार्थ न खाये |*

🙏🏻🌺🙏🏻

पंचक

19 दिसंबर 

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक

दिसंबर 2020 त्यौहार

11 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी

12 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)

13 रविवार मासिक शिवरात्रि

14 सोमवार मार्गशीर्ष अमावस्या

15 मंगलवार धनु संक्रांति

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

मेष 

आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ेगा और आपको कमजोरी महसूस हो सकती है इसलिए बीमार पड़ने की संभावना रहेगी, थोड़ा ध्यान रखें। अपने खानपान पर विशेष रूप से ध्यान दें। इनकम बढ़ने से मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी आपको सहयोग करेगा और उनके द्वारा आपको कोई ऐसी सलाह मिलेगी जो आपके बहुत काम आएगी। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। कुछ लोग लंबी यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे और आप अपने काम को सही समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे, जिससे आपको तारीफ मिलेगी।

वृष 

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।  प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने जा सकते हैं।  शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में थोड़ी निराशा हो सकती है लेकिन जमकर काम करें। आज परिवार की बेहतरी के लिए किसी नई जगह इन्वेस्टमेंट करेंगे। बच्चों का साथ दिल को खुशी देगा और उनके साथ मौज मस्ती करेंगे

मिथुन 

आपके लिए आज का दिन मध्यम फल लायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशी रहेंगी और परिवार के लोग एक-दूसरे की जरूरतों पर ध्यान देंगे और परस्पर स्नेह बढ़ेगा। आपके विरोधी आप से हार मान लेंगे और आपका वर्चस्व रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन ठीक-ठाक है। अपने ससुराल के लोगों से मिलेंगे और उनकी कुशल क्षेम पूछेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन थोड़ी सतर्कता बरतने की ओर इशारा कर रहा है क्योंकि आपके प्रिय से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। संबंधों में प्रेम बनाए रखने की कोशिश करें नहीं तो दुखी होंगे।

कर्क 

आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप खूब जमकर मेहनत करेंगे जिससे आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। परिवार का सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है जिसे आपको जीवनसाथी से बात करके दूर करने का प्रयास करना चाहिए। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा लोगों को नौकरी बदलने के अवसर प्राप्त होंगे। आपको नौकरी बदलने का मौका मिल सकता है। बिजनेस के लिए दिनमान अच्छा रहेगा।

सिंह 

आज का दिन सफलता लेकर आएगा। पुराने कामों को अच्छे से अंजाम देंगे। लंबे अटके हुए काम पूरे होने से मन हर्षित होगा और इनकम भी बढ़ेगी। परिवार का माहौल कुछ परेशानी वाला हो सकता है इसलिए आपको प्रयास करके उसे ठीक करना चाहिए। काम के सिलसिले में आज का दिन बढ़िया रहेगा और आपको आपकी मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है और जो लोग शादीशुदा हैं, उनका दांपत्य जीवन सामान्य तौर पर व्यतीत होगा लेकिन जीवन साथी के बीमार पड़ने के संकेत मिलते हैं, इसलिए उनका ध्यान रखें।

कन्या

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपका मानसिक तनाव कम होगा और आप हर काम को बढ़िया तरीके से करेंगे। शिक्षा में आप का प्रदर्शन सुधरेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनको दांपत्य जीवन का पूरा सुख मिलेगा और आपकी संतान से संबंधित कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा ध्यान देना जरूरी होगा, तभी अच्छे नतीजे हासिल हो पाएंगे। अपने विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में आपका हस्तक्षेप जरूरी होगा क्योंकि परिवार को आप की आवश्यकता होगी। भाग्य का सितारा थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए ज्यादा मेहनत करने से अल्प लाभ मिलने की संभावना होगी।मिलेगा, जिससे खुशी भी होगी और पैसा भी आएगा।

तुला 

आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आपके कामों में विलंब हो सकता है जिससे आपको कुछ परेशानियां होंगी। आपके अपने आप को दुख दे सकते हैं लेकिन जीवन में चुनौतियां आती हैं, उनसे घबराने की जरूरत नहीं है। अपने काम पर ध्यान दें और उसे बढ़िया करने का प्रयास करें। आज किसी छोटी मोटी यात्रा पर जा सकते हैं जो आपके काम के सिलसिले में ही होगी और आपको नई उम्मीद दिखाएगी। परिवार के बड़ों का आपको आशीर्वाद मिलेगा और आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी जिससे आर्थिक लाभ होंगे। आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी और आपको उसका अच्छा लाभ मिलेगा। अपना व्यवहार बढ़िया बनाएं ताकि लोगों से आपको प्रशंसा मिले। खासतौर से अपने जीवनसाथी से अच्छी तरह से बात करें। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा और घर वालों का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है और जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उन्हें आज अपने प्रिय को खुश करने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत काम आएगी और आज का दिन आपके चेहरे पर मुस्कुराहट देकर जाएगा।

धनु 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके काम के बेहतर नतीजे मिलेंगे। खर्चे जरूर बढ़ेंगे जिससे थोड़ी परेशानी महसूस करेंगे लेकिन दिन के साथ आपकी स्थिति बढ़िया होती जाएगी। परिवार के छोटे आपसे मदद मांग सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा लेकिन जीवन साथी का व्यवहार आप को चिंतित कर सकता है। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए दिन सामान्य बीतेगा। काम के सिलसिले में आपका दिन शुभ रहेगा। बिजनेस करने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके बिजनेस में तेजी आएगी और कोई नया काम शुरू करने की कोशिश करेंगे।

मकर 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। जीवनसाथी से किसी यात्रा पर जाने का विचार करेंगे। यह यात्रा आपके लिए भविष्य के मार्ग खोलेगी। आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा जिससे काम बनेंगे और किसी बड़े व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जिसकी मदद से आप को अच्छे लाभ होंगे। इनकम भी बढ़ेगी और आप हर्षित होंगे। खर्चे भी थोड़े बढ़ सकते हैं। उन पर ध्यान दें। खानपान पर ध्यान दें। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए थोड़ी से परेशानी भरा हो सकता है। कामकाज को लेकर स्थितियां थोड़ी उलझी हुई होंगी। मानसिक रूप से थोड़ा दबाव बना रहेगा लेकिन जल्दबाजी से बचना आपके लिए बढ़िया होगा। आपकी इनकम में जरूर बढ़ोतरी होगी और काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी पद प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जीवन साथी आपसे खुश रहेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आपको अपने प्रिय के दिल के करीब आने की कोशिश करनी होगी इसके लिए उनसे खूब बातचीत करें और कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेकर आएं। उन्हें अच्छा फील कराने की कोशिश करें।

मीन

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। काम के मामले में ध्यान दें और अपनी निजी बातें किसी को ना बताएं क्योंकि इससे आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं और आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत करने की आदत डालें और दूसरों पर निर्भर ना रहें। व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहने वाला है और स्वास्थ्य भी मजबूत होगा।यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज उन्हें अपने दिल की बात बता देना अच्छा होगा।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।  

 

शुभ दिनांक : 8 17, 26 

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 




  

शुभ वर्ष : 2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   


 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे।

सोमवार, 7 दिसंबर 2020

भारत बंद का आह्वान, अलर्ट पर जिला

मुजफ्फरनगर l


किसान संगठन के भारत बंद ऐलान को लेकर मंगलवार को जनपद में हाईअलर्ट जारी किया है। जनपद में जोनल व सैक्टर स्कीम लागू रहेगी। पुलिस व पीएसी को जनपद में कई स्थानों पर सतर्कता की दृष्टि से तैनात किया गया है। बाजार जबरदस्ती बंद करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी।

भारत बंद के ऐलान पर जनपद में चार जोन व 20 सैक्टरों में बांटा गया है। जोनल व सैक्टर प्रभारियों के साथ पुलिस व पीएसी को तैनात किया गया है। एसएसपी ने कहा है कि जनपद के व्यापारिक संगठनों से बातचीत कर ली गयी। व्यापारी अपनी दुकानें खोल सकते है। उन्होंने कहा कि अधिकतर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोलने की बात कही है। उनकी सुरक्षा के लिए दिनभर पुलिस तैनात रहेगी। अगर कोई भी व्यक्ति जबरदस्ती बाजार या दुकानों बंद करायेगा तो उसके खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। मंगलवार को जनपद के पुलिस कार्यालयों में काम करने वाला फोर्स फील्ड में मौजूद रहेगा। अधिकतर स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी फोर्स तैनात किया गया है। जनपद के सभी बार्डरों पर पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है। एसएसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी मंगलवार को अपने क्षेत्र में फोर्स के साथ दिनभर भ्रमणशील रहेगे। कोई भी व्यक्ति बाजार बंद कराते हुए दिखे तो तत्काल उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जनपद में मंगलवार को किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था खराब होने नहीं दी जाएगी। किसान संगठनों पर पुलिस सतर्कता के साथ नजर बनाए रखे ताकि कोई असामाजिक तत्व संगठनों के बीच घुसकर माहौल खराब न करने पाए।

भारतीय किसान यूनियन का ऐलान अपना गांव अपनी सड़क की तर्ज पर करें चक्का जाम

 मुजफ्फरनगर l


भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने आठ दिसंबर को किसान संगठनों के प्रस्तावित भारत बंद को लेकर अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह गांवों से बाहर निकले और सड़क पर जाम लगा दें। भाकियू ने जाम लगाने के लिए पहले से कोई स्थान चिन्हित कर घोषित नही किया है। भाकियू के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि सभी प्रमुख जिला और मंडलीय पदाधिकारी धरने पर हैं इसलिए कार्यकर्ताओं से जाम लगाने का आहवान किया गया है।

भाकियू के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने बताया कि भाकियू दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में सरकार के खिलाफ मुस्तैदी से गाजीपुर बार्डर पर डटी हुई है। दिल्ली में होने वाली किसान नेताओं की प्रत्येक बैठक में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी भाग ले रहे हैं। भाकियू ने आठ दिसंबर के प्रस्तावित बंद को लेकर किसानों से आग्रह किया है कि वह अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए अपने काम छोड़कर बंद में सहयोग करें। जहां भी गांव के निकट से मुख्य सड़क निकल रही है उस आकर जाम करें। भाकियू जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिलों में तो भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के निर्देशानुसार केवल 11 बजे से तीन बजे तक ही जाम होगा लेकिन दिल्ली के सभी रास्तों पर किसान अनिश्चितकालीन धरना भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लगभग बीस से अधिक स्थानों पर जाम लगने की सूचना उन पर आ चुकी है।

राष्ट्रीय लोकदल करेगी चार स्थानों पर चक्का जाम

 

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव सुधीर भारतीय ने बताया कि आठ दिसंबर के किसान संगठनों के प्रस्तावित भारत बंद में रालोद भी अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के आहवान पर सक्रिय भागेदारी करेगा। उन्होंने बताया कि रालोद ने मंसूरपुर, लालूखेड़ी, सिखेडा और बुढ़ाना में मुख्य मार्गो पर जाम लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए रालोद नेताओं को जिम्मेदारी दे दी गई है। जाम सुबह 11 बजे से शुरू किया जाएगा।

अखिलेश यादव के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज

 लखनऊ l सपा प्रमुख अखिलेश यादव कृषि बिलों के विरोध में किसान यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे तभी उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा शाम को रिहा भी कर दिया गया 

योगी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ी कार्रवाई की है। कोरोना संकट के दौरान किसानों के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान उन पर ये कार्रवाई की गई है। यूपी पुलिस ने अखिलेश यादव समेत पार्टी के 28 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने अखिलेश यादव समेत 28 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि सपा कार्यकर्ता और उनके मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज


किया गया है। 

नई मंडी क्षेत्र में बोलेरो की टक्कर से एक्टिवा सवार घायल

 मुजफ्फरनगर l तेज गति से आ रही बोलेरो कार की टक्कर से एक्टिवा सवार घायल हो गया l



मिली जानकारी के अनुसार थाना नई मंडी क्षेत्र स्थित अवध विहार रोड पर एक्टिवा व बोलेरो की टक्कर से एक्टिवा सवार जख्मी हो गया l राहगीरों ने जख्मी एक्टिवा सवार को जिला अस्पताल भेजा l मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई l

बंद में जबरदस्ती की तो निपटेगी पुलिस


लखनऊ । मंगलवार को जबरन बाजार बंद कराने की कोशिश किए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। सभी जिलों की पुलिस को ऐेसे किसी भी हालत से निपटने और कानून-व्यवस्था सामान्य बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने सोमवार को डीजीपी एचसी अवस्थी को पत्र लिख कर किसान संगठनों के भारत बंद के ऐलान को लेकर राज्य सरकार की मंशा से अवगत कराया।

उन्होंने कहा है कि किसानों के लगातार धरना-प्रदर्शन को देखते हुए जगह-जगह किसानों के एकत्रित होने की संभावना है। पुलिस द्वारा रोके जाने पर टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। इन स्थितियों से बचने के लिए पुलिस अधिकारियों को जरूर कदम उठाने का निर्देश दिया जाए। किसानों एवं किसान संगठनों से संवाद बनाकर रखा जाए, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

भाजपाईयों पर आंसू गैस व लाठीचार्ज एक की मौत

 सिलीगु़ड़ी । बीजेपी के मार्च में पुलिस से झड़प में पार्टी के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और कई घायल हो गए। कुछ पुलिसवालों और पत्रकारों के घायल होने की रिपोर्ट है। बीजेपी के कई नेता दो विपरीत दिशाओं से रैली का नेतृत्व करते हुए राज्य सचिवालय की शाखा उत्तरकन्या की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने मार्च को रोकने का प्रयास किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

बीजेपी ने अपने  कार्यकर्ता की मौत के विरोध में उत्तर बंगाल में बंद का ऐलान किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कोलकाता में राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात करके अपने कार्यकर्ता उलेन राय की मौत की न्यायिक जांच की मांग की।

पंचायत चुनाव का बजा नगाड़ा

 त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण की समय सारिणी जारी

-----------------------------------------------------------

मुजफ्फरनगर।.जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश की अधिसूचना के क्रम में जनपद में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण के लिए का समय सारिणी निर्धारित की है।

     उन्होने कहा कि निर्वाचक नामावली से संबंधित समय सारिणी में 13 नवम्बर से 26 दिसम्बर 2020 तक ड्राफ्ट नामावलियों की कम्प्यूटरीकृत पाण्डुलिपि तैयार की जायेगी। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 27 दिसम्बर 2020 तक, ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण 28 दिसम्ब


र से 03 जनवरी 2021 तक किया जायेगा। उन्होने बताया कि 28 दिसम्बर से 03 जनवरी 2021 तक, दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करना (01 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचकों के भी दावे स्वीकार किये जायेंगे), दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 04 जनवरी 2021 से 11 जनवरी 2021 तक, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की पाण्डुलिपियों की तैयारी तथा उन्हे मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही 12 जनवरी से 21 जनवरी 2021 तक एवं निर्वाचक नामावलियों का जन सामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 22 जनवरी 2021 को होगा। 

उन्होने कहा कि उपर्युक्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण एवं प्रकाशन जनवरी 2021 में हो रहा है, अतः ऐसे अर्ह नागरिक जो 01 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है उनके द्वारा अपना नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किए जाने हेतु दावा प्रस्तुत किया जाएगा। ऐसे निर्वाचकों का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किए जाने हेतु प्राप्त दावों को स्वीकार करते हुए निर्वाचक नामावली में नियमानुसार सम्मिलित किए जाने की कार्यवाही की जाएगी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं समन्वयक/सहायक समन्वयक द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त संबंधित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जाएगा।

विधायक उमेश मलिक और डीएम ने कंबल बांटे

 मुजफ्फरनगर । जिले में में जहाँ धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है वहीं आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे मुख्यमंत्री की वीसी खत्म होने के बाद तुरंत रेलवे स्टेशन शेल्टर हाउस स्थानों पर पहुंची और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किये। विधायक उमेश मलिक ने आज बुढ़ाना विधानसभा के कस्बा बुढ़ाना में बागडियो की बस्ती में कम्बल वितरण किया।


 डीएम ने पूरे रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया साथ ही साथ स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से भी बातचीत की। जिलाधिकारी ने यात्रियों से पूछा किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं है वही यात्रियों ने जिला अधिकारी का आभार जताया। साथ ही जिलाधिकारी ने स्टेशन परिसर के बाहर निसहाय व गरीब लोगों से बातचीत की और उनकी समस्या जानी। जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर लोग खुश हो उठे ओर उन्हें अपनी समस्याएं बताई। उनका जिलाधिकारी ने तुरंत निदान कराया। वहीं जिला अधिकारी ने बताया कि जनपद में  ठंड से बचाव हेतु गरीब लोगों के लिए 11 सेल्टर हाउस बनाए गए हैं। जगह-जगह जनपद में ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है और समय-समय पर सभी जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए जाएंगे। कंबल वितरण में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ,एडीएम फाइनेंस आलोक कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह सहित पुलिस फोर्स मौजूद रहा।


उग्र छात्रों ने की कालेज में तोड़फोड़

 मुजफ्फरनगर । नगर कोतवाली क्षेत्र में रुड़की रोड पर स्थित अल्लामा इकबाल मेडिकल कॉलेज मैं उस समय हड़कंप मच गया जब कॉलेज के ही छात्रों ने कॉलेज में तोड़फोड़ शुरू कर दी जिसमें छात्रों का कहना है कि हमारे एग्जाम समय से न कराने को लेकर हम लोगों से अवैध वसूली की गई है और लगातार हम लोगों को मेडिकल कॉलेज अल्लामा इकबाल के स्टाफ द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है जिसके विरोध में आज हमने सभी छात्रों ने मिलकर पूरे कॉलेज में तोड़फोड़ की है और हमारी यह मांग है कि हम लोगों के एग्जाम समय से कराया जाए क्योंकि साडे 4 साल का कोर्स है लेकिन इन लोगों ने अभी तक हमारे दो ही साल के एग्जाम कराए हैं और हमसे इन लोगों ने लॉकडाउन के समय में भी कॉलेज फीस ली और जो हमने इसके लिए आवाज उठाई तो हम लोगों को यह बोल देते हैं कि हां आप लोगों के एग्जाम करा दिए जाएंगे लेकिन अभी तक सिर्फ 2 साल के ही एग्जाम कराएं और हम लोगों को पढ़ते-पढ़ते 5 साल से ऊपर हो गए हैं लेकिन हम लोगों के कंपलीट एग्जाम नहीं कराए गए जिस से प्रताड़ित होकर छात्रों ने आज अपना गुस्सा कॉलेज के सामान पर निकाला जिसमें कॉलेज में लगी एलसीडी कुर्सियां रमेश तोड़कर छात्रों ने अपना गुस्सा निकाला जिसकी घटना की जानकारी नगर कोतवाली पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छात्रों की बातों को सुना और उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया वहीं पुलिस ने छात्रों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह उन लोगों के साथ है और उन लोगों की पूरी मदद की जाएगी जिसके बाद छात्र शांत हो गए।


कल के भारत बंद को देखते हुए जिले में आने के लिए रूट डाइवर्ट

 मुजफ्फरनगर l कृषि बिलों में संशोधन को लेकर बुलाए गए सर्वदलीय भारत बंद को मद्देनजर रखते हुए l जिला प्रशासन द्वारा सभी रूटों का डायवर्जन किया गया है l


खतौली में अवैध निर्माण पर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की कार्यवाही



मुजफ्फरनगर l खतौली में अवैध रूप से निर्माण की गई बिल्डिंग पर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण लगातार शिकंजा कसे हुए हैं। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव महेंद्र प्रसाद के निर्देशन में आज प्राधिकरण की टीम द्वारा खतौली विकास क्षेत्र में जीटी रोड पर बन रहे दो व्यवसायिक निर्माणों को सील किया गया। उक्त दोनों भवनों का निर्माण प्राधिकरण की बगैर स्वीकृति के कर लिए गए थे। मौके पर स्थानीय पुलिस एवम प्राधिकरण का स्टाफ उपस्थित रहा। सचिव महेंद्र प्रसाद द्वारा बताया गया कि आगे भी अवैध निर्माण के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।।

श्रीराम काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग में शोध पत्र पर सेमिनार आयोजित


मुजफ्फरनगर। आज श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज़ की इकाई श्रीराम काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग के इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विद्यार्थियों को शोध पत्र को तैयार करने की जानकारी देने के लिए “How to prepare a research paper”  विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।

सेमिनार में इलैक्ट्रिल इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने विषय पर पाॅवर प्वाइंट प्रजेंटेशन प्रस्तुत कर शोधपत्र तैयार करने की तकनीकों की विस्तृत रूप से जानकारी दी। तृतीय वर्ष के छात्र शुमांशु ने प्रजेटेशन प्रस्तुत करते हुए बताया कि शोध मानव ज्ञान को दिशा प्रदान करता है तथा ज्ञान भण्डार को विकसित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शोध जहां एक ओर मानव ज्ञान को दिशा प्रदान करता है, वहीं व्यक्तियों की मूल प्रवृति जिज्ञासा को संतुष्ट भी करता है। शोध व्यवहारिक समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ पूर्वाग्रहों का निवारण और निदान करने में भी सहायक होता है।ं ं

तृतीय वर्ष की छात्रा साक्षी शर्मा ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि ज्ञान की किसी भी शाखा में नवीन तथ्यों की खोज के लिए सावधानीपूर्वक किए गए अन्वेषण या जांच पड़ताल को शोध कहा जाता है। शोध करने के लिए सबसे पहले किसी समस्या या प्रश्न की आवश्यकता होती है। हमारे सामने कोई समस्या या प्रश्न होता है जिसके समाधान के लिए ही शोध किया जाता है। शोध से नए-नए शैक्षिक अनुशासनों का उद्भव होता है जो अपने विषय क्षेत्र की विशेषज्ञता का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेज के चेयरमैन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों की प्रतिभागिता की प्रशंसा करते हुए कहा की इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं व्यक्त्तिव विकसित करने का अवसर मिलता है। उन्होने इस अवसर पर विभाग के शिक्षकों को भी बधाई का पात्र बताया। साथ ही विद्यार्थियों को सेमीनार में सीखी गयी तकनीक को भविष्य में लागू करने के लिये भी प्रेरित किया। 

श्रीराम काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग के निदेशक डा0 आलोक गुप्ता ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा पत्र लिखने की कोई सही शैली नहीं होती। अलग-अलग शैक्षिक क्षेत्रों में लेखन शैली और कागजात की प्रस्तुति काफी भिन्न होती है। फिर भी कुछ भाग अधिकांश कागजात के लिए सामान्य होते हैं जिनमें पेपर का शीर्षक, सार, समस्या का परिचय और विवरण, अघ्ययन की सीमाएं, क्रियाविधि, साहित्य की समीक्षा एवं निश्कर्ष आदि बिंदुओं को विस्तृत रूप से शामिल किया जाता है।

सेमीनार के अंत में विभागाध्यक्ष ई0 रोहिताश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि रिसर्च इंजीनियरिंग का एक अभिन्न अंग है और छात्रों को रिसर्च पेपर जरूर तैयार करना चाहिए जिससे उन्हे विषय का पूर्ण रूप से ज्ञान हो सके। सेमिनार का संचालन इलैक्ट्रिकल विभाग के प्रवक्ता ई0 तुषार शर्मा एंव विवेक अहलावत ने संयुक्त रूप से किया। सेमिनार के विषय पर पाॅवर प्वाइंट प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों में अनिकेत, अर्जुन, आशीष, वंश और अभिषेक, आदि विद्यार्थी रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डीन एकेडेमिक अफेयर डा0 साक्षी श्रीवास्तव सहित विभाग के प्रवक्ता अनिल शर्मा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जिले में आज 43 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

 मुजफ्फरनगर l जिले में आज फिर कोरोना ने पकडी रफ्तार 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन में 43 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए

अखिलेश यादव लखनऊ में गिरफ्तार

 लखनऊ । समाजवादी पार्टी की किसान यात्राओं के दौरान पुलिस ने प्रदेशभर में सपा कुछ नेताओं को घर में ही नजरबंद कर दिया है, वहीं कई पूर्व विधायकों को हिरासत में ले लिया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया गया है। प्रशासन ने पहले लखनऊ में उनके घर के बाहर बैरिकेडिंग की थी, जिसके बाद अखिलेश पास में ही धरने पर बैठ गए थे। वाराणसी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, पीलीभीत, गोरखपुर, मेरठ सहित कई जिलों में सपा नेताओं के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। कन्नौज में किसान यात्रा निकालने की जिद पर अड़ेे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। यहां भी कई नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया है। 

सपा की किसान यात्रा लेकर अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया गया है। प्रशासन ने पहले लखनऊ में उनके घर के बाहर बैरिकेडिंग की थी, जिसके बाद अखिलेश पास में ही धरने पर बैठ गए थे।

टीवी कलाकार दिव्या की कोरोना से मौत

 मुंबई।


टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्या भटनागर ने कोरोना वायरस से लड़ते हुए आखिरकार दम तोड़ दिया है। दिव्या पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं और यह बीमारी उन्हें कुछ हफ्तों से परेशान कर रही थी। दिव्या की मां ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि दिव्या की हालत गंभीर है।

नितिन गडकरी से मिलीं अंजू अग्रवाल

 मुजफ्फरनगर । पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल  एवं उनके पुत्र प्रमुख उद्योगपति अश्भिषेक अग्रवाल ने भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सूक्ष्म लघु एवं मध्य उधम के कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी नितिन जयराम गडकरी जी से अकबर रोड स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। 

मुलाकात के दौरान पालिका अध्यक्ष ने सर्वप्रथम नितिन जयराम गडकरी का स्वास्थ्य जाना तत्पश्चात पालिका अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की विस्तार से  मंत्री  को जानकारी दी और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया साथ में मौजूद अभिषेक अग्रवाल जी ने इंडस्ट्रीज के विषय में भी उनसे चर्चा की और माननीय मंत्री जी द्वारा पूरे हिंदुस्तान में उनके कार्यकाल में बनाए जा रहे फ्लाईओवर एवं हाईवे की सरहाना नितिन जयराम गडकरी द्वारा बहुत ही ध्यान से सभी बातों को सुना और पालिकाध्यक्ष को हर प्रकार के सहयोग का भरोसा दिया साथ में मौजूद पालिकाध्यक्ष के पुत्र  अभिषेक अग्रवाल


को भविष्य की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर साथ में एसके बिट्टू भी मौजूद रहे। 

दिल्ली में पांच आतंकी गिरफ्तार


नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए शकरपुर इलाके से पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से दो आतंकी खालिस्तान के और तीन कश्मीरी इस्लामिक आतंकी संगठन के हैं। इनके पास से 100000 डॉलर, हथियार और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस इनका किसान संगठनों से लिंक खंगालने में जुटी हुई है। ये दिल्ली में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए आए थे। इन्हें मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के कार्यालय में आतंकियों से पूछताछ जारी है। स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने कहा, 'दिल्ली के शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो पंजाब के, तीन कश्मीर के हैं। उनके पास से हथियार और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आतंकियों को आईएसआई के नारकोटेररिज्म समूह का समर्थन प्राप्त है। आतंकी संगठन के नाम की पुष्टि होना अभी बाकी है।'

पूर्व एमएलसी को किया गिरफ्तार

 सहारनपुर/रोहाना। पूर्व एम एल सी उमर अली खान को पुलिस ने हिरासत में लिया। 


राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लखनऊ से सहारनपुर आ रहे थे पद यात्रा कर सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने,लखनऊ से आते समय रोहाना टोल टैक्स के पास एस डी एम देवबंद और सी ओ देवबंद ने गाड़ी रोककर हिरासत में लिया,उमर अली खान ने कहा कि इस तरह प्रदर्शन से रोकना खुली गुंडागर्दी, डरी हुई प्रदेश सरकार ताकत के बलबूते पर समाजवादियों को रोकना चाहती है मगर जनता सरकार को माक़ूल जवाब देगी,हम अखिलेश यादव के सिपाही है न डरेंगे न झुकेंगे। 

मुजफ्फरनगर में सपा के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक सहित कई कार्यकर्ताओं को किया नजरबंद

 



मुजफ्फरनगर l समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी समेत पूर्व विधायक अनिल कुमार ,गौरव स्वरूप ,हाजी लियाकत, अंसार आढ़ती,शलभ गुप्ता (नगर महासचिव) अलीम सिद्धकी महानगर अध्यक्ष ,युसूफ गौर हनी ,शिवम त्यागी एडवोकेट आदि जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर किसान यात्रा का आव्हान किया था। कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के आवास से किया गया गिरफ्तार।

नई मंडी थाना स्थित पटेल नगर में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी व पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव स्वरूप को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, सीओ सदर कुलदीप कुमार सिंह,व नई मंडी थाना इंचार्ज योगेश शर्मा ने भारी पुलिस फोर्स के साथ गिरफ्तार


कर पुलिस लाइन भेजा समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की वई मंडी पुलिस द्वारा गौरव स्वरूप सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।



मेरठ का सपा विधायक किसान आंदोलन के चलते नजरबंद

 मेरठ l देशभर में किसानों के भारत बंद को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। मेरठ से सपा विधायक रफीक अंसारी के घर पर देर रात पुलिस पहुंची। विधायक ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद रहने को कहा है। वही पुलिस ने नजरबंद करने से इंकार किया है। 


विधायक ने बताया कि सीओ कोतवाली और थानाध्यक्ष आए और बोले कि शासन का आदेश है। 8 दिसंबर तक घर में ही रहना होगा। दो पुलिस अधिकारियों को भी उनके घर पर तैनात कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के आंदोलन को सरकार पुलिस के खौफ से कुचलना चाहती है। सपा कार्यकारिणी इसका कड़ा विरोध करती है। 8 दिसंबर के भारत बंद को देखते हुए पुलिस अधिकारियों की देर रात तक बैठक जारी रही। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान आन्दोलन के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा है। योगी ने सभी जिलों के प्रशासन को संवाद बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं l प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में सड़कों पर जाम न लगने पाए। मुख्यमंत्री योगी ने नोएडा, गाजियाबाद क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 07 दिसम्बर 2020

 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 07 दिसम्बर 2020


*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - कार्तिक)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - सप्तमी रात्रि 06:47 तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *नक्षत्र - मघा दोपहर 02:33 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*

⛅ *योग - विष्कम्भ 08 दिसम्बर रात्रि 03:19 तक तत्पश्चात प्रीति*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:25 से सुबह 09:47 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:04* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:55* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - कालभैरव जयंती*

 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞देवा दी देव महादेव शिव शंकर को प्रसन्‍न्‍न करने के लिए केवल सच्‍ची श्रद्धा से अर्पित क‍िये हुए दो फूल ही काफी होते हैं। लेकिन ज्‍योत‍िषशास्‍त्र में श‍िवजी से मनचाहा वरदान पाने के लिए कुछ उपाय बताए गये हैं। मान्‍यता है कि अगर इन्‍हें सोमवार के दिन क‍िया जाए तो भोले भंडारी बड़ी जल्‍दी प्रसन्‍न हो जाते हैं और मनमांगी मुराद देते हैं। साथ ही लाइफ की बाकी टेंशन भी कम होने लगती हैं। तो आइए जानते हैं सोमवार के इन उपायों के बारे में…


 इस द‍िशा में मुंह करके करें पूजा


ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार, यदि सोमवार के द‍िन उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके भगवान शिव की पूजा की जाए तो यह अत्‍यंत शुभ होता है। भोलेनाथ इससे अत्‍यंत प्रसन्‍न होते हैं। मान्‍यता है क‍ि यद‍ि कोई श्रद्धालु न‍ियमित रूप से प्रत्‍येक सोमवार को उत्‍तर द‍िशा की ओर मुंह करके श‍िव मंत्र ‘ऊं नम: शिवाय’ का श्रद्धानुसार 11, 21, 51 या 108 बार जप करता है तो श‍िवजी शीघ्र प्रसन्न होते हैं।


 सोमवार को ऐसे करें श‍िव का अभिषेक


ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार, यद‍ि आप मानसिक तनाव से जूझ रहे हों तो सोमवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक शक्कर मिले दूध से करें। मान्‍यता है कि ऐसा करने से तनाव दूर होता है। साथ ही दिमाग तेज होता है और ज्ञान की प्राप्ति होती है। जातक कार्यक्षेत्र में द‍िन-दूनी-रात चौगुनी तरक्‍की करता है।


ये उपाय कर देगा सारे रोगों का नाश


अगर व्‍यक्ति कई बीमार‍ियों से ग्रसित हो तो उसे सोमवार के दिन भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ की कृपा से सभी रोगों का नाश होता है। इसके साथ ही सोमवार के दिन भगवान शिव के ‘दारिद्रदहन शिव स्‍तोत्र’ का पाठ करने से आर्थिक लाभ की प्राप्ति होती है।


 अकारण भय नाश के लिए करें ऐसा


अगर क‍िसी के मन में अकारण ही भय बना रहता हो तो उन्हें सोमवार के दिन उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके भगवान शिव के ‘शिव रक्षा स्त्रोत’ का पाठ करना चाहिए ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही इसके प्रभाव से व्‍यक्ति के मन में व्‍याप्‍त सभी प्रकार के भय दूर हो जाते हैं।


इस उपाय से होगा लाभ ही लाभ


अगर जीवन में आर्थिक समस्‍याएं घेरे रहती हों तो सोमवार के दिन भगवान शिव का विधिवत पूजन करें। इसके बाद भगवान शिव के ‘ शिव तांडव स्‍तोत्र’ का पाठ करें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से धन संबधी सभी समस्याएं दूर होती है। अचानक धनलाभ के योग बनते हैं।


यह उपाय मजबूत कर सकता है चंद्रमा भी


ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है। उन्‍हें सोमवार के द‍िन चंद्रदेव ‘चंद्रशेखर स्‍तोत्र’ का पाठ करना चाहिए ऐसा करने से चंद्रमा मजबूत होता है। इसके अलावा सोमवार के ही द‍िन रामायण के अयोध्याकाण्ड का पाठ करना चाहिए। इससे भी चंद्रमा मजबूत होता है और आमदनी में वृद्धि होती है।


🌷 *स्वास्थवर्धक विशेष प्रयोग* 🌷 

➡ *यौवनदाता : १० – १५ ग्राम गाय के घी के साथ २५ ग्राम आँवले का चूर्ण, ५ ग्राम शहद तथा १० ग्राम तिल का तेल मिलाकर प्रात: सेवन करने से दीर्घकाल तक युवावस्था बनी रहती है |*

➡ *यादशक्ति बढ़ानेे हेतु : प्रतिदिन १५ से २० मि.ली. तुलसी रस व एक चम्मच च्यवनप्राश का थोडा-सा घोल बना के सारस्वत्य मंत्र अथवा गुरुमंत्र जपकर पियें | ४० दिन में चमत्कारिक फायदा होगा |*

➡ *वीर्यवर्धक योग : ४ – ५ खजूर रात को पानी में भिगो के रखें | सुबह १ चम्मच मक्खन, १ इलायची व थोडा-सा जायफल पानी में घिसकर उसमें मिला के खाली पेट लें | यह वीर्यवर्धक प्रयोग है |*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कालभैरवाष्टमी* 🌷

🙏🏻 *सोमवार, 07 दिसम्बर 2020 को कालभैरवाष्टमी (कालभैरव जयंती) है। शिवपुराण शतरुद्रासंहिता के अनुसार “भगवान् शिव ने मार्गशीर्ष मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी को भैरवरूप से अवतार लिया था। इसलिये जो मनुष्य मार्गशीर्ष मासकी कृष्णाष्टमी को काल भैरव के संनिकट उपवास करके रात्रि में जागरण करता हैं, वह समस्त पापों से मुक्त हो जाता है | जो मनुष्य अन्यत्र भी भक्तिपूर्वक जागरणसहित इस व्रतका अनुष्ठान करेगा, वह भी महापापों से मुक्त होकर सद्गति को प्राप्त हो जायगा।”*

🙏🏻 *वामकेश्वर तंत्र की योगिनीहदयदीपिका टीका में अमृतानंद नाथ कहते हैं- 'विश्वस्य भरणाद् रमणाद् वमनात्‌ सृष्टि-स्थिति-संहारकारी परशिवो भैरवः' अर्थात भ- से विश्व का भरण, र- से रमश, व- से वमन अर्थात सृष्टि को उत्पत्ति पालन और संहार करने वाले शिव ही भैरव हैं।*

🙏🏻 *इस दिन उपवास तथा रात्रि जागरण का ही विशेष महत्व है। 'जागरं चोपवासं च कृत्वा कालाष्टमीदिने । प्रयतः पापनिर्मुक्तः शैवो भवति शोभनः॥' के अनुसार उपवास करके रात्रि में जागरण करे तो सब पाप दूर हो जाते हैं और व्रती शैव बन जाता है। भैरव रात्रि के देवता माने जाते हैं और इनकी आराधना का खास समय भी मध्य रात्रि में 12 से 3 बजे का माना जाता है।*

🙏🏻 *भैरव का मध्याह्न में जन्म हुआ था, अतः मध्याह्णव्यापिनी अष्टमी ही व्रत/पूजन में लेनी चाहिये ।*

🙏🏻 *भविष्यपुराण, उत्तरपर्व, अध्याय ५८ के अनुसार मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष अष्टमी में अनघाष्टमी व्रत का विधान है जिसको करने से त्रिविध पाप (कायिक, वाचिक और मानसिक) नष्ट हो जाते है और अष्टविध ऐश्वर्य (अणिमा, महिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, लघिमा, ईशित्व, वशित्व तथा सर्वकामावसायिता) प्राप्त होते हैं।*

🙏🏻 *शिवपुराण में “भैरव: पूर्णरूपोहि शंकरस्य परात्मन:। मूढास्तेवै न जानन्ति मोहिता:शिवमायया।।” को शिव का ही पूर्णरूप बताया है। ब्रह्माण्डपुराण के उत्तरभाग में “तयोरेव समुत्पन्नो भैरवः क्रोधसंयुतः” के अनुसार क्रुद्ध शिव से भैरव की उत्पत्ति तथा उसके बाद भैरव द्वारा ब्रह्मा के सिर का छेदन बताया गया है। वामनपुराण में शिव के रक्त से ८ दिशाओं में विभिन्न भैरवों की उत्पत्ति बताई गयी है। जबकि ब्रह्मवैवर्त्तपुराण में कृष्ण के दक्षिण नेत्र से भैरव की उत्पत्ति की बताई गयी है।*

मेष 

आज का दिन अनुकूल रहेगा। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, जिससे मन करेगा कि नौकरी बदल लेनी चाहिये। व्यापार में उत्तम धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आप आज  रोमांटिक मूड में रहेंगे और अपने प्रिय के साथ सुखी भविष्य के सपने सजाएंगे। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहने की स्थिति बनेगी। कार्य में सफलता अर्जित करने के लिए भाग्य का साथ मिलेगा। किसी वरिष्ठ  की सलाह आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी और आप खुशी से हर काम करेंगे।

वृष 

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में सुख मिलेगा। परिवार के लोगों का सहयोग भी आपको मदद देगा, जिससे काम के सिलसिले में बढ़िया अवसर मिलेंगे। अपने साथ काम करने वालों से अच्छा व्यवहार ही आपकी सफलता का मार्ग बनेगा।  शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी लेकिन, जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। हालांकि धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

मिथुन 

आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी और जीवनसाथी से रिश्ते बढ़िया बनेंगे। आपको अपने और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। कई कामों को करने का मन करेगा, जिससे मन में असमंजस की स्थिति रहेगी। दोस्तों का साथ मिलेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी और कहीं यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। बहुप्रतीक्षित धन लाभ होने के योग बनेंगे।

कर्क

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, नहीं तो परेशान हो सकते हैं। आपकी इनकम भी बढ़ेगी, किसी वजह से आज आपको धन प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आपने उम्मीद ना की हो। इससे बचत भी होगी। परिवार पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्च करेंगे। काम के सिलसिले में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन, आप अपनी कार्यकुशलता के चलते उन्हें नियंत्रण में रखने में कामयाब होंगे। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा और दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन खुशी देने वाले वाला है।

सिंह 

आज का दिन आपको अनुकूलता देने वाला रहेगा। आज हर काम को मजबूती से करेंगे। मन हर्षित होगा क्योंकि कार्यों में सफलता मिलेगी। भविष्य के बारे में विचार करेंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में आज का दिन काफी अच्छा बीतेगा और एक दूसरे को समझने में आसानी होगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आप किसी चुनौती से नहीं घबराएंगे। यदि आप जॉब करते हैं तो आज आपको अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा।

कन्या

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। परिवार का माहौल आपको परेशानी देगा, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा लेकिन, संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे, जिससे आपको थोड़ी खुशी भी होगी। प्रेम जीवन में आज का दिन बढ़िया रहने वाला है और अपने प्रिय से बात करने का और अपना प्यार जताने का मौका मिलेगा। इनकम में गिरावट हो सकती है लेकिन, आपके काम की तारीफ होगी। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन मध्यम रख रहेगा। जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा।

तुला 

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने की ओर संकेत कर रहा है। आपकी इनकम भी बढ़ेगी। परिवार का माहौल खुशी देगा और लोग एक दूसरे का ध्यान रखेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनका प्रिय उन्हें अपनी मीठी बातों से खुश रखेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के छोटे लोगों का स्वास्थ्य चिंता दे सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपना ध्यान अपने काम और अपने साथ काम करने वालों पर भरोसा बनाए रखने से फायदा होगा।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। काम के सिलसिले में आप को ध्यान पूर्वक काम करना पड़ेगा, तभी सफलता मिलेगी। रुके हुए काम बनने से मन हर्षित होगा। परिवार के लोग आपके साथ खड़े रहेंगे। रिश्तो में अपनापन बढ़ेगा। धन संबंधित लाभ होने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज अपने प्रिय के लिए कुछ महत्वपूर्ण करने का मौका मिलेगा, जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

धनु 

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। आपके रुके हुए काम बनेंगे, जिससे आपका मन भी हर्षित होगा और आपको इनकम भी प्राप्त होगी। परिवार के लोगों से अच्छा व्यवहार जरूर करें। भोजन का और खान-पान का ध्यान रखें, नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। शादीशुदा लोगों के जीवन में आज का दिन सामान्य रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। अपने प्रिय का मूड बिगड़ने से आप भी थोड़े दुखी होंगे लेकिन, शाम तक आप उन्हें मना लेंगे और आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

मकर 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा नाजुक रहने वाला है। आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। इससे मानसिक दबाव भी कम होगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके काम की तारीफ होगी। आपका बॉस भी आपसे खुश होगा। आपकी इनकम बढ़ेगी और आज धन निवेश करने के लिए भी बढ़िया दिन है। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी कोई अच्छी बात करेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप खूब मेहनत करेंगे, जिससे काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे प्राप्त करेंगे। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और कुछ नए मौके भी आपके हाथ लग सकते हैं, जिससे भविष्य में आप को फायदा होगा। आपके प्रेम जीवन में आपको सुख मिलेगा और जो लोग शादीशुदा हैं, उनका दांपत्य जीवन भी आज प्रेम से भरा रहेगा। परिवार का माहौल भी आपको सुख देगा। आज आपको हर काम में सफलता मिल सकती है, इसलिए आज के दिन का पूरा फायदा उठाएं।

मीन 

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो दिक्कत आ सकती है। आपके विरोधी मजबूत होंगे। भाग्य का थोड़ा साथ मिलेगा, जिससे कुछ काम बन जाएंगे और आपके जीवन में धन की आवक होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, जिससे बीमार पड़ सकते हैं। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें अपने जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलेगा। इससे आपके बीच की गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ता खूबसूरत बनेगा

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।  

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25 

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 




  

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं

रविवार, 6 दिसंबर 2020

वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर सोमवार को नोवर्क

 मुजफ्फरनगर । जिला बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सत्यपाल सिंह त्यागी पूर्व ए डी जी सी फौजदारी के निधन पर सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के साथ संयुक्त शोक सभा फैंथम हाल में कल दिनांक 07-12-2020 को12-00 बजे दिन होगी इस कारण कल अधिवक्तागण न्यायालयों फ़ोरम आदि में कोई न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। 

कलीराम अध्यक्ष व अरुण कुमार शर्मा महासचिव जिला बार एसोसिएशन ने यह जानकारी दी।

बारात और बीमार लोगों के वाहन बंद से मुक्त रहेंगे



मुजफ्फरनगर । कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे आंदोलन के बीच भाकियू अध्यक्ष चौ नरेश टिकैत ने बंद के दौरान बीमार व बारात के वाहन ना रोकने की हिदायत दी है। 

आंदोलन को लेकर बिजनौर, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और हापुड़ से किसानों के दिल्ली जाने का सिलसिला जारी है। इसके अलावा, जगह-जगह बैठकें और जनसंपर्क कर भाकियू के आठ तारीख के भारत बंद की तैयारी की जा रही है। उधर, रविवार को मुजफ्फरनगर में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने कहा कि बारात और बीमार लोगों के वाहनों को बंद भी न रोकें और उन्हें रास्ता दें। 

वेस्ट यूपी से रोज किसान दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। हजारों किसान दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। रविवार को भी दर्जनों किसान निजी वाहनों से दिल्ली गए।

किसान आंदोलन के समर्थन में तमाम गैर एनडीए दल एकजुट हो गये हैं। ट्रांसपोर्ट यूनियनों के अलावा कांग्रेस, टीआरएस, रालोद, द्रमुक और आप ने केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संघों द्वारा आठ दिसंबर को 'भारत बंद के आह्वान के प्रति रविवार को अपना समर्थन जताया। इन कानूनों को निरस्त किये जाने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन पिछले 11 दिन से जारी है। इन विपक्षी पार्टियों से पहले शनिवार को तृणमूल कांग्रेस, राजद और वामपंथी दलों ने भी बंद का समर्थन किया था।
दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भी बंद का समर्थन किया है। राकांपा प्रमुख और पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने रविवार को केंद्र से कहा कि वह किसानों के प्रदर्शन को गंभीरता से ले क्योंकि यदि गतिरोध जारी रहता है तो आंदोलन केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देशभर से लोग कृषकों के साथ खड़े हो जाएंगे।
किसानों और सरकार के बीच शनिवार को पांचवें दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के 11 वें दिन भी अन्नदाता राजधानी की सड़कों पर डटे हुए हैं। किसानों और सरकार के बीच शनिवार को पांचवें दौर की बातचीत बेनतीजा रही है।

अपराध रोकने के लिए खाकी दिखे अलर्ट :अर्पित विजय वर्गीय

 मुजफ्फरनगर । जिले में कार्यभार लेने के बाद एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा थाना कोतवाली नगर व थाना सिविल लाईन पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु पुलिस बल को ब्रीफ किया गया। 

अपराध की रोकथाम व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस बल को बाजारों /चौराहों/भीड-भाड वाले स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही थानाक्षेत्रों में पडने वाले सर्राफा दुकानों, पेट्रोल पम्प, प्रतिष्ठानों,बैंकों पर जाकर सुरक्षा सम्बन्धी सुझावों का आदान-प्रदान करने तथा लगातार पेट्रोलिंग कर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया।

एसपी सिटी द्वारा पुलिसकर्मियों को थानों पर आने वाले शिकायतकर्ता/फऱियादियों की समस्याओं को शांति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण करने व लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।


शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ ,तीन दबोचे

 शामली। जनपद में पेट्रोल पंप व सर्राफा मार्केट में लूट का प्रयास करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने खंद्रावली के जंगल की घेराबंदी करते हुए तीन बदमाशों को दबोच लिया जबकि दो बदमाश मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार फरार बदंमाशों की तलाश में जंगल में ड्रोन से कॉम्बिंग की जा रही है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के गेंदामल मार्केट में सर्राफ की दुकान पर लूट की कोशिश के बाद बदमाश बेखौफ होकर करीब पौने तीन घंटे तक शहर में घूमते रहे।सराफ के यहां लूट में विफल होने के बाद बदमाश धीमानपुरा फाटक के पास से गुजरे। यहां पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की तस्वीर कैद हुई थी। सिंभालका के पास स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों में भी वही बदमाश दिखे, जो सर्राफ की दुकान पर लूट के प्रयास में शामिल थे। दोनों घटनाओं में करीब पौने तीन घंटे का अंतर है। इससे साफ है कि बदमाश शहर में ही रहे। संभवत वे धीमानपुरा फाटक से आगे रजबहे से होते हुए सिंभालका के पास पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां वारदात को अंजाम दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर स्थित राज फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप है। इस पर करीब दो माह पहले 28 सितंबर को बाइक सवार दो बदमाशों ने करीब चार लाख रुपये लूट लिए थे, जिसमें ये बदमाश शामिल थे। इस घटना का भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई थी।

रविवार को मुखबिर की सूचना पर बदमाशों के खंद्रावली के जंगल में नहर पटरी के आसपास बदमाशों की सूचना मिली, इस पर पुलिस टीम ने जंगल को चारों और से घेर लिया। यहां नहर पटरी के नजदीक पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए जबकि उनके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को गिरपफतार कर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस ड्रोन की मदद से जंगल में कॉम्बिंग कर रही है।

बाल बाल बचे नवाज देवबंदी, कार दुर्घटना ग्रस्त


 मुजफ्फरनगर। उर्दू अदब के आलमी शायर और उर्दू अकादमी के पूर्व चेयरमैन डॉक्टर नवाज़ देवबंदी की गाड़ी डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वे संभल से लौट रहे थे। मीरापुर के करीब हादसा हुआ। डॉक्टर नवाज़ देवबंदी और उनकी पत्नी चोटिल और ड्राइवर भी ज़ख्मी हुआ है। सड़क से गुज़र रहे लोगों ने फौरन मदद पहुंचाई। दूसरी गाड़ी से देवबंद के लिए रवाना हो गए।

कोरोना से लक्षमण विहार निवासी व्यक्ति का निधन


 मुजफ्फरनगर । कोरोना से आज एक और व्यक्ति की जान ले ली। 

लक्ष्मण विहार  निवासी रूप किशोर अग्रवाल कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में 69 वर्षीय रूप किशोर अग्रवाल का आज निधन हो गया।

व्यापारी नेता राजेंद्र काटी का निधन

 मुजफ्फरनगर । प्रमुख व्यापारी नेता राजेंद्र काटी का निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार थे। 

नई मंडी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने गहरा दुख जताया है। व्यापारी समाज व पंजाबी समाज के लिए उन्होंने लंबे समय तक सेवा दी। तमाम वर्गों के लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।


फिर बढा कोरोना आज मिले 50 पाजिटिव

 मुजफ्फरनगर । जिले में आज फिर कोरोना ने रफ्तार पकड ली। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन में 50 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए।आज जो 50 संक्रमित मिले हैं उनमें पटेल नगर से 3,गांधी कॉलोनी से चार, देव पुरम से एक, वसंत विहार से एक, ब्रह्मपुरी से एक, त्यागी कॉलोनी से चार ,प्रेमपुरी से एक, सुमन विहार से एक, भरतीया कॉलोनी से एक ,द्वारकापुरी से 3, अबुपुरा से एक, सिविल लाइन से एक संक्रमित मिला है।  इनके अलावा नई मंडी से 4, मुजफ्फरनगर में एस आर एल से एक, साउथ सिविल लाइन से तीन, लक्ष्मण विहार से एक, आर्यपुरी से एक कचहरी से एक, आनंद भवन से एक, गंगा रामपुरा से एक पॉजिटिव मिला है।


25 दिसंबर के बाद ग्राम पंचायतों में चलेगा किसका राज?


 मुजफ्फरनगर । प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने में तीन सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसे में जहां सचिव अपने हाथ में कमान आने की उम्मीद लगाए बैठे हैं वहीं मौजूदा प्रधानों को उम्मीद है कि शासन उन्हें चुनाव होने तक जिम्मेदारी दे सकता है। 

ग्राम पंचायतों में 25 दिसम्बर के बाद नए तरीके से काम होगा। वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा या सचिव और एडीओ पंचायत का प्रशासक बनाया जाएगा, यह तय नहीं हुआ है। न ही शासन ने इस तरह का कोई आदेश जारी किया है। 

 25 दिसम्बर को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भुगतान आदि का पॉवर प्रधान के पास नहीं रहेगा। ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत के पास ही बजट खर्च करने की जिम्मेदारी आ जाएगी। हालांकि प्रधान संगठन पहले ही कार्यकाल बढ़ाने या उनको ही प्रशासक नियुक्ति करने की मांग कर चुके हैं। इसको लेकर ज्ञापन भी दिए गए। 19 दिन बचे होने के बाद भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। 25 दिसम्बर को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। अब तक कोई ऐसी गाइड लाइन नहीं आई है, जिसमें यह जिक्र हो कि प्रशासन किसे बनाया जाएगा। अगर किसी ग्राम पंचायत का भुगतान बकाया होगा, तो दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए औपचारिकता पूरी होनी चाहिए। कागज मजबूत होने चाहिए। 

अब भी कई ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां लाखों रुपए के बिल का भुगतान होना है। प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद भुगतान की दिक्कत हो जाएगी। उनको तरह-तरह की कमियां बताकर परेशान किया जाएगा। ऐसी स्थिति में अभी से ही लोग दौड़भाग करने लगे हैं। दूसरी ओर अनेक ग्राम पंचायतों में बहुत बजट है, जिसे जल्द से जल्द खर्च करने को लेकर प्रधान जुट गए हैं। सचिव इसमें अडंगा लगा रहे हैं।

बहरीन में मरे अजमल को मिली वतन की खाक

मुजफ्फरनगन । चरथावल क्षेत्र के गांव दधेडू के 27 वर्षीय अजमल पुत्र इरशाद की मौत दूसरे


बहरीन मे बीते दिन रविवार क़ो हो गयी थी। जिसका पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव दधेडू मे पहुचा हैं जिनको 3 बजे सुपुर्द ख़ाक़ किया गया जेसे ही पार्थिव शरीर गांव दधेडू मे पहुंचा परिवार मे कोहराम मच गया देखने वाले लोगों की भीड़ हजारो की संख्या मे थी आपको बता दे अजमल पुत्र इरशाद दूसरे देश बहरीन मे होटल मैनेजमेंट मे कार्य करता था जिसकी  ब्रेन हेमरेज होने से बहरीन मे ही मोत हो गयी थी उनके पार्थिव शरीर क़ो आनन फानन मे उनके गांव दधेडू मे लाकर सुपुर्द ख़ाक़ किया गया उनके जनाजे मे कुछ नेताओ ने भी शिरकत की समाजवादी पार्टी की पूर्व मन्त्री उमा किरण के पुत्र विक्रांत उर्फ विक्की ने परिजनो से मिलकर इस दुःख की घड़ी मे सांत्वना दी वही समाजवादी पार्टी के महा नगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, शौकत अन्सारी, युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोंज अन्सारी, नी. वर्तमान प्रदेश सचिव अरशद मलिक, सुजात राना, टीटू पाल ,अली प्रधान दीदाहेडी ने भी गांव दधेडू पहुँचकर अजमल के परिजन पिता इरशाद, भाई अमजद, प्रधान मुस्तकीम, हसीब गौर से मिलकर इस दुःख की घड़ी मे सब्र से काम लेने की बात कही। 

सपा कार्यालय पर मना डॉ अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस

मुजफ्फरनगर। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर  सपाइयों ने उनको याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने भारत में फैली कुरीतियों छुआछूत व अधिकारों से वंचित लोगों के लिए ऐतिहासिक मिशन व संघर्ष की नई इबारत लिख कर भारत को मजबूत करने का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने बाबा साहेब को याद करते हुए कहा की दबे कुचले वंचितों को संविधान में समान अधिकार दिलाने का श्रेय केवल बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को ही हमेशा दिया जाएगा।

 पूर्व विधायक अनिल कुमार ने  परिनिर्वाण दिवस पर बाबासाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की दलित वंचित व दबे कुचले लोगों को नया जीवन व हर क्षेत्र में उनको अधिकार दिलाने का मिशन केवल बाबासाहेब द्वारा चलाया गया जिसके लिए उनका ऋण कभी नहीं उतारा जा सकता।

 सपा जिला महासचिव जिया चौधरी व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के ऐतिहासिक मिशन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए नए भारत  का रचनाकार बताते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती,सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल,सपा नेता अमरनाथ पाल,महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट,पूर्व सपाअल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ इसरार अल्वी,डॉ हनीफ अंसारी एडवोकेट,राजबल राणा एडवोकेट,सन्दीप धनगर,अकबर आढ़ती,विजय बाटा, जनार्दन विश्वकर्मा,टीटू पाल रमन,नवेद रँगरेज,फ़िरोज अख्तर,विकास कुमार,आलोक भटनागर,मुकेश वशिष्ठ,रिजवान अली,डॉ जावेद अली,साकिब मलिक,अब्दुल रहमान,दानिश मलिक,राव सलीम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दरोगा के साथ लिव इन में रह रही युवती की मौत


 लखनऊ । चिनहट के ओमेगा अपार्टमेंट में एक दारोगा के साथ लिव इन में रह रही महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने महिला के कमरे से अवैध पिस्टल बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार,दारोगा का अपनी पहली पत्नी से विवाद चल रहा है। 

ललितपुर में तैनात दारोगा राहुल राठौर पिछले एक साल से चिनहट के ओमेगा अपार्टमेंट में महिला ममता सिंह के साथ लिव इन रिलेशन में रहते थे। मिली जानकारी के अनुसार, ममता की बाईं कनपटी के ऊपर गोली लगी है। ऐसा बताया जा रहा है कि घटना के बाद दारोगा ने बिना पुलिस को जानकारी दिए नजदीक के चंदन अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डाक्टरों ने ममता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं। पुलिस ने अवैध पिस्टल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के साथ झड़प के बीच की आतिशबाजी



मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना द्वारा बाबरी मस्जिद ढांचे को तोड़े जाने की वर्षगांठ को प्रकाश मार्किट में आतिशबाजी कर शौर्य दिवस के रूप में मनाया।  इस मौके पर प्रशासनद्वारा भारी पुलिस बल लगाकर प्रकाश मार्किट से बाहर निकलने के रास्ते को बेरिकेटिंग लगाकर रोक दिया गया था । 

इससे पूर्व नगर मजिस्ट्रेट,सीओ सदर व इंस्पेक्टर सिविल लाइन प्रकाश मार्केट स्थित क्रांति सेना कार्यालय पर पहुचे ओर प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद शर्मा,जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी से वार्ता कर प्रदेश सरकार के निर्देशों का हवाला देते हुए कार्यक्रम न करने को कहा पर क्रांति सेना पदाधिकारियो ने 6 दिसम्बर को  परम्परागत कार्यक्रम मानते हुए कार्यक्रम करने की बात दोहराई इसके बाद सभी कार्यकर्ता मुख्य नेताओ के नेर्तत्व में नारेबाजी  व आतिश बाजी करते हुए कार्यालय से चले पर सभी अधिकारियों ने भारी पुलिस बल व बेरिकेटिंग लगाकर प्रकाश मार्किट के बाहर रोक लिया इस पर पुलिस से काफी देर तक धक्का मुक्की होती रही और क्रांति सैनिक आतिश बाजी करते रहे इसके बाद प्रकाश  मार्किट में मिष्ठान वितरण किया गया । इस अवसर  पर महासचिव मनोज सैनी  व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर योगेंद शर्मा ने कहा कि 6 दिसम्बर  1992 के दिन  हिन्दू समाज के योद्धाओं ने गुलामी के प्रतीक बाबरी ढांचे को गिराकर  हिन्दुओ की ताकत दिखाई थी  इसीलिये 6 दिसम्बर  का दिन कभी भुलाया नही जा सकता पर आज भगवान  श्री राम का नाम लेकर सत्ता में आई भाजपा सरकार द्वारा शौर्य दिवस मनाए जाने पर रोक लगाना बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है  जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने प्रदेश सरकार से मांग करी की अयोध्या श्री राम मंदिर आंदोलन में जितने भी हिदू वीरो ने अपनी शहादत दी है उन सभी को विशेष पुरुस्कार देते हुए उनके परिजनों को पेंशन दी जाए एवं शहीद हुए कारसेवकों  के नामों की सूची मंदिर के मुख्य प्रांगण में  लगाई जाए व 6 दिसम्बर के शौर्य दिवस को हर वर्ष राष्टीय दिवस की तरह मनाया जाए । इस दौरान उपस्थित रहे वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनुज चौधरी, जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष अवनीश चौहान, संजय गोयल, अरविंद  प्रजापति, आलोक अग्रवाल ,ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र सैनी, नगर महासचिव अखिलेश पूरी, नगर संगठन मंत्री जॉनी पंडित, नगर उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, नगर मीडिया प्रभारी प्रदीप कोरी, क्षेत्र अध्यक्ष भुवन मिश्रा,  नगर सचिव सुनील सैनी, शिव कुमार चौधरी अमित कश्यप अनुज सक्सेना, दीपक धीमान, बॉबी शर्मा, मोनू खटीक, अंकित मचल, यस सिंगल आदि उपस्थित रहे। 

बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मोरना में सपा ने मनाया

 मुजफ्फरनगर । मोरना में समाजवादी पार्टी  ब्लॉक कार्यकरिणी ने बाबा साहब का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया। 


मोरना ब्लॉक कार्यकारिणी समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओ ने भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी के 64वे महापरिनिर्वाण दिवस पर उनकी फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया ।  

6 दिसम्बर वर्ष 1956 में डॉ. बाबासाहेब का दिल्ली स्थित उनके आवास में निधन हो गया था। मोरना ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णपाल ने  बताया कि  बाबासाहेब के विचार  करोड़ों लोगों को प्रेरणा देते हैं । बाबा साहब ने दलितों , पिछडो के अलावा महिलाओ के लिए भी संघर्स किया ।   ओर भारतीय संविधान में सभी लोगो को एकसमान अधिकार दिए । 

रजनीश यादव , बिजेन्दर उपाध्याय मास्टर जी , नीटू बैसला , डॉ संजीव सिंह आदि कार्यकताओ ने भी अपने विचार रख ,बाबा साहब को याद किया

विजय शुक्ला ने भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा किया



मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के रूप में विजय शुक्ला ने आज अपना 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया दौरान उनके कार्यकाल में पार्टी को विभिन्न सफलताएं भी अर्जित करने का मौका मिला। तमाम लोगों ने उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं दी हैं। विजय शुक्ला ने 1 वर्ष पूर्व भारत भाजपा के जिला अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। इस दौरान उन्होंने केवल संगठन को मजबूत बनाया, बल्कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने यहां भूमि विकास बैंक के चुनाव में विजय हासिल की। इसके बाद हाल ही में एमएलसी चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक सफलता का श्रेय भी उनके हिस्से में जाता है। भाजपा के तमाम पदाधिकारियों ने इस सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल ने कहा कि विजय शुक्ला के नेतृत्व पार्टी दिनोंदिन मजबूत हो रही है।

एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने संभाला चार्ज

 मुज़फ्फरनगर। युवा आईपीएस अर्पित विजय वर्गीय ने एसपी सिटी का चार्ज संभाल लिया। 

जनपद मुज़फ्फरनगर में युवा आईपीएस एसपी सतपाल अंतिल के फतेहपुर का एसपी बनने के पश्चात अब सहारनपुर से ट्रांसफर होकर आए नवनियुक्त युवा आईपीएस अर्पित विजय वर्गीय ने आज जिले में एसपी सिटी का चार्ज संभाल लिया है।वही इस दौरान आज एसपी सिटी ने बताया कि जिले में मेरी प्राथमिकता क्राइम पर कंट्रोल करना व जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। महिलाओं के लिए जो सरकार के द्वारा योजनाएं चल रही है उन योजनों का महिलाओं को लाभ दिलाना व महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। मलिन बस्तियों तक महिलाओ या बेटियों को सरकारी सुविधा नही मिल पाती इसलिए महिलाओं को उनका हक दिलाने का कार्य किया जाएगा। जिले में पूर्व अधिकारी के द्वारा जो कार्य अच्छे किए ज रहे थे उन सभी कार्यो को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।


शामली के पास पेट्रोल पंप पर लूट


 शामली । मेरठ-करनाल हाइवे पर बाइक सवार बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप लूट लिया। बदमाशों ने पांच सेल्समैनों को तमंचों के बल पर आतंकित करते हुए बंधक बना लिया और वारदात काे अंजाम देकर फरार हाे गए। लूट की घटना से शाामली पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में चेकिंग और नाकाबंदी कराई गई लेकिन लुटेरे फरार ह

इस वारदात काे लुटेरो ने शनिवार देर शाम काे अंजाम दिया।शामली के मेरठ-करनाल हाइवे पर गांव सिंभालका के पास दिल्ली निवासी सुभाष कुमार का पेट्रोल पंप है। शनिवार देर शाम को पेट्रोल पंप पर सोनू, सचिन, सुभाष, बिल्लू व मोहित सेल्समैन थे। दो सेल्समैन एक मशीन पर थे जबकि दो सेल्समैन केबिन के पास बैठे थे और बिल्लू एक अलग मशीन पर काम कर रहा था। रात में करीब 08: 45 बजे बाइक सवार तीन बदमाश बिल्लू के पास पहुंचे और उसे कहा कि जितने भी रुपये हैं निकाल लाओ। पहले तो बिल्लू मजाक समझने लगा लेकिन जब उन्होंने तमंचा निकाला तो बिल्लू दहशत में आ गया। इसके बाद एक बदमाश ने दूसरी मशीन पर मौजूद दो सेल्समैन और तीसरे ने केबिन के पास बैठे सेल्समैनों पर तमंचे तान दिए। इसके बाद तीनों बदमाश पांचों सेल्समैनों को लेकर केबिन में चले गए और हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद पांचों सेल्समैनों के पास से दिनभर कर पेट्रोल बिक्री का कलेक्शन लूटकर उन्हें केबिन में ही बंद कर फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद सेल्समैनों ने अपने मालिक श्यामप्रसाद और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सेल्समैनों को केबिन से बंधनमुक्त कराया गया। सीओ सिटी प्रदीप सिंह और कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा सेल्समैनों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही सीसीटीवी कैमेरे चेक किए। एसपी के निर्देश पर पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी गई गई और चेकिंग अभियान चलाया गया लेकिन काेई सफलता नहीं मिली।

डा अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

 मुजफ्फरनगर । भारतीय संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गांधीनगर पर जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला एवं सभी पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल, महामंत्री रोहिल बाल्मीकि, मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, सुनील दर्शन राहुल वर्मा व रक्षित नामदेव आदि मौजूद थे।



दिनदहाड़े मेरठ में सर्राफा व्यापारी से 20 लाख की लूट

 मेरठ l रविवार को दिन निकलते ही बदमाशों ने दुस्साहसी ढंग  से बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाश ने ज्वेलर्स से करीब 20 लाख रुपए का सोना लूट लिया l

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में कच्ची सराय इलाके के रहने वाले प्रमोद वर्मा सर्राफा व्यापारी हैं। जोहरी बाजार में उनकी सराफा की दुकान है। वह व्यापारियों से ऑर्डर लेकर ज्वेलरी तैयार करके भी देते हैं। रविवार सुबह प्रमोद वर्मा करीब 400 ग्राम सोना लेकर ऑटो से सोहराब गेट बस डिपो पर जा रहा था l जहां से उसे आगरा की बस पकड़नी थी।

कोतवाली क्षेत्र में प्रहलाद नगर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ऑटो रुकवा लिया और हथियारों के बल पर ज्वेलर्स से सोने से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। सर्राफा व्यापारी पहले लिसाड़ी गेट थाने पर पहुंचा। यहां उसको घटनाक्रम कोतवाली क्षेत्र का बताते हुए टरका दिया। इसके बाद कहीं सर्राफा व्यापारी इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। 


बैंक मैनेजर ने कर दी पत्नी की गोली मारकर हत्या


 शिकोहाबाद। एक सनसनीखेज वारदात में पंजाब बैंक के मैनेजर ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपनी दूसरी पत्नी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने दूसरे बेटे की हत्या का प्रयास भी किया, लेकिन वह किसी तरह से बचकर भाग गया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। 

शिकोहाबाद के रमेश नगर में आशाराम पंजाब बैंक फिरोजाबाद स्टेशन रोड पर शाखा प्रबंधक हैं। उनकी पहली शादी मुन्नी देवी से हुई थी। उससे तीन बच्चे सुमित, अमित, मुदित हुए। पहली पत्नी की 25 साल पहले मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी विनीता से कर ली। उससे बेटा अंकित हुआ। वहीं शाखा प्रबंधक के बड़े बेटे अमित की 2018 में मौत हो गई। मुदित सैफई में अफसर है।

बैंक मैनेजर की दूसरी पत्नी के बेटे अंकित का आरोप है कि पिता व सुमित ने मेरी मां की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। उसने बताया कि पिता सुमित की शादी बड़े बेटे की पत्नी रेनू से करना चाहते थे। इसी पर विवाद था। पिता व सौतेले भाई ने उसे भी मारने का प्रयास किया, लेकिन उसने दोनों को धक्का देकर जान बचाई।

भाजपाईयों पर बमों से हमले के बाद तनाव


 कोलकाता। पश्चिम वर्धमान जिले में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बमों से हमले के बाद हुई झड़प के दौरान कुछ लोग घायल हो गए जबकि कुछ घरों में भी तोड़फोड़ की गई है। इस बीच भाजपा ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर बम फेंके और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर पुलिस बल को भेजा गया है। यह झड़प तब हुई जब भाजपा की रैली पार्टी के राज्य व्यापी अभियान आर नोई अन्याय (और अन्याय नहीं) के तहत बराबानी मोड़ पर पहुंची। भाजपा ने आरोप लगाया कि टीएमसी समर्थकों ने उसके कार्यकर्ताओं को पीटा जबकि प्रदेश में सत्ताधारी दल ने आरोपों को खारिज करते हुए इस घटना को भाजपा की अंदरूनी लड़ाई करार दिया।

केंद्रीय मंत्री और आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे स्थानीय टीएमसी नेताओं का हाथ है। उन्होंने कहा,‘हमले के पीछे स्थानीय टीएमसी नेता हैं। कोयला खनन माफिया से जुड़े लोगों का हाथ भी इस घटना में है। यह पश्चिम बंगाल की हकीकत है।’ भाजपा का दावा है कि उसके सात कार्यकर्ता इस झड़प में घायल हुए हैं। घटना की निंदा करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा,‘पश्चिम बंगाल में कानून का शासन नहीं है। सिर्फ भाजपा के सत्ता में आने पर ही राज्य में कानून-व्यवस्था बहाल होगी।’

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय घायलों से मिलने पहुंचे, उन्होंने आरोप लगाया कि यह देखकर कि लोगों पर बम फेंके गए पुलिस कार्रवाई करने में नाकाम रही। पश्चिम बंगाल में कानून का शासन मौजूद नहीं है। हमने अपने वरिष्ठ नेताओंको सूचित सूचित कर दिया है और पार्टी के नेताओं की मांग है कि राज्य में तुरंत ही राष्ट्रपति शासन लगाया जाय।

दिल्ली में गुरुद्वारे में ग्रंथी की हत्या


 नई दिल्ली। आरकेपुरम इलाके में कथित तौर पर मामूली विवाद में गुरुद्वारे के ग्रंथी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक रविंदर सिंह और आरोपी दर्शन सिंह गुरुद्वारे में साथ ही काम करते थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कीर्तन के दौरान दर्शन और रविंदर के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दर्शन ने रविंदर के सिर पर तबले से वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...