रविवार, 29 नवंबर 2020

आज का पंचांग एवँ राशिफल 29 नवम्बर 2020

 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 29 नवम्बर 2020


*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत*

⛅ *मास - कार्तिक*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - चतुर्दशी दोपहर 12:47 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*

⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका 30 नवम्बर प्रातः 06:04 तक तत्पश्चात रोहिणी*

⛅ *योग - परिघ सुबह 10:10 तक तत्पश्चात शिव*

⛅ *राहुकाल - शाम 04:34 से शाम 05:56 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:59* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:54* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - वैकुंठ चतुर्दशी, व्रत पूर्णिमा, त्रिपुरारी पूर्णिमा, भीष्मपंचक समाप्त*

 💥 *विशेष - चतुर्दशी, रविवार और पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *त्रिपुरारी पूर्णिमा व्रत पूर्णिमा 29 नवम्बर, रविवार को और 30 नवम्बर, सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा देव दिवाली*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मार्गशीर्ष मास विशेष* 🌷

👉🏻 *01 दिसम्बर 2020 मंगलवार से मार्गशीर्ष का आरम्भ हो रहा है।*

💥 *विशेष ~ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अभी कार्तिक मास)* 

➡ *१) मार्गशीर्ष मास में इन तीन के पाठ की बहुत ज्यादा महिमा है ..... विष्णुसहस्त्र नाम ....भगवत गीता.... और गजेन्द्रमोक्ष की खूब महिमा है...खूब पढ़ो .... दिन में २ बार -३ बार*

➡ *२) इस मास में 'श्रीमद भागवत' ग्रन्थ को देखने की भी महिमा है .... स्कन्द पुराण में लिखा है .... घर में अगर भागवत हो तो एक बार दिन में उसको प्रणाम करना*

➡ *३) इस मास में अपने गुरु को .... इष्ट को ...." ॐ दामोदराय नमः " कहते हुए प्रणाम करने की बड़ी भारी महिमा है |*

➡ *४) शंख में तीर्थ का पानी भरो और घर में जो पूजा का स्थान है उसमें भगवान - गुरु उनके ऊपर से शंख घुमाकर भगवान का नाम बोलते हुए वो जल घर की दीवारों पर छाटों ...... उससे घर में शुद्धि बढ़ती है...शांति बढ़ती है ....क्लेश झगड़े दूर होते है।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 


🌷 *आर्थिक कष्ट निवृति योग* 


➡ *01 दिसम्बर 2020 मंगलवार को मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा है ।*

🙏🏻 *अगर कोई आदमी गरीबी से बहुत पीड़ित हो ...पैसों की तंगी से बहुत पीड़ित हो और कर्जे का ब्याज भरते-भरते परेशान हो गया हो बहुत तकलीफ सहन करनी पड़ती हो तो मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा को रात के समय गुरुदेव का पूजन कर दिया ...* *मानसिक या दिया जलाकर ।*

*फिर भगवान विष्णु का स्मरन करके*

🌷 *“मंगलम भग्वान विष्णु, मंगलम गरुध ध्वज |*

*मंगलम पुण्डरीकाक्ष, मंगलाय तनो हरि ।"*

👉🏻 *फिर 6 मंत्र बोले भगवान का स्मरण करते हुए:-*

🌷 *ॐ वैश्‍वानराय नम:*

🌷 *ॐ अग्‍नयै नम:*

🌷 *ॐ हविर्भुजै नम:*

🌷 *ॐ द्रविणोदाय नम:*

🌷 *ॐ संवर्ताय नम:*

🌷 *ॐ ज्‍वलनाय नम:*

                 🌞 *~हिन्दू पंचांग ~* 


🌷 *मार्गशीर्ष मास* 🌷

🔥 *इस मास में कर्पूर का दीपक जलाकर भगवान को अर्पण करनेवाला अश्वमेघ यज्ञ का फल पाता है और कुल का उद्धार कर देता है ।*

🙏🏻 🙏

पंचक

21 नवंबर 

रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक

19 दिसंबर 

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक

नवंबर 2020

30 सोमवार कार्तिक पूर्णिमा व्रत

दिसंबर 2020 त्यौहार

3 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी

11 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी

12 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)

13 रविवार मासिक शिवरात्रि

14 सोमवार मार्गशीर्ष अमावस्या

15 मंगलवार धनु संक्रांति

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


मेष 

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा और पारिवारिक जीवन में खुशियां  रहेंगी। काम के सिलसिले में आपको आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। आज भाग्य का साथ मिलेगा तथा आपके कार्यों में अड़चनें खत्म होंगी। तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। मन में धार्मिक विचार आएंगे और कुछ खर्चा करेंगे।

वृष 

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। इससे हर काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे और आपकी साख बढ़ेगी। भाग्य का साथ पूरी तरह से आपको मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहने वाला है। दांपत्य जीवन में भी दिनमान बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है। आप अपने परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे और घरेलू सामान खरीद कर लाएंगे

मिथुन 

आपके लिए आज का दिन नाजुक रहेगा और महत्वपूर्ण कामों में विलंब होने से परेशानी होगी। खर्चों में बढ़ोतरी होने से मन थोड़ा दुखी रहेगा, फिर भी आपकी इनकम बढ़ेगी, जिससे हल्के-फुल्के खर्चे कर पाएंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज थोड़ा सा तनाव देखने को मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी। यदि आप व्यापार करते हैं तो दिन लाभदायक रहेगा।

कर्क 

आपके लिए आज का दिन मध्यम फल देगा। इनकम में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा और कामों में अच्छा धन लाभ होगा। काम के सिलसिले में आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा क्योंकि इधर उधर की बातों में समय व्यतीत करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। दांपत्य जीवन में दिन सामान्य रहेगा और जीवन साथी समर्पण की भावना से काम करेगा। आपके प्रेम जीवन में आज का दिन काफी क्रिएटिव रहने वाला है। आज आप अपने प्रिय को खुश करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा जिससे आपको खुशी होगी। सेहत का ध्यान रखें और अपने विरोधियों से सतर्क रहें।

सिंह 

आज का दिन आपको चुनौतीपूर्ण लगेगा। काम के सिलसिले में आप पूरा ध्यान काम पर रखेंगे, जिससे आपके काम बनने लगेंगे परिवार का माहौल भी बढ़िया रहेगा लेकिन प्रेम जीवन में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपका प्रिय आपसे किसी बात पर झगड़ा कर सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा और आपके व्यापार में भी जीवन साथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। परिवार के लोगों की मदद से आपको धन की प्राप्ति होगी। नौकरी में स्थानांतरण के प्रबल योग बनेंगे। आज किसी पुराने दोस्त से मिलना होगा।

कन्या 

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा और आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, फिर भी सुखों को भोगने की इच्छा में आप अत्यधिक धन खर्च करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। गुप्त तरीके से किए गए खर्चों से आपकी सामाजिक छवि को भी नुकसान हो सकता है। परिवार का माहौल थोड़ा अशांत रह सकता है। काम के सिलसिले में आपको अधिक ध्यान और अधिक मेहनत के साथ काम करना होगा। विरोधियों से सावधान और सतर्क रहें। प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है और शादीशुदा जातकों के गृहस्थ जीवन में आज खुशी आएगी।

तुला 

आपके लिए आज का दिनमान थोड़ा नाजुक रहेगा। सेहत में कमजोरी होने से स्थितियां थोड़ी सी परेशानी जनक हो सकती हैं। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। भाग्य प्रबल नहीं होगा इसलिए सावधानी से काम लें। प्रेम जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार से दूरी आपको समस्या दे सकती है। भाई बहनों से दिक्कतें कम होंगी।दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर मिलेंगे। व्यापार में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।

वृश्चिक 

आपके लिए आज का दिन काफी अनुकूलता से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन अच्छा है। जीवनसाथी के प्रति प्यार जताने का मौका मिलेगा। व्यापार में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल आशा जनक रहेगा और घर परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। कैरियर के मामले में दिन अच्छा है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। भाग्य के सहारे बैठने के बजाय मेहनत करना जरूरी है। प्रेम जीवन थोड़ा निराश हो सकता है क्योंकि आज प्रिय से मिलने की संभावना कम है।

धनु

आपके लिए आज का दिन थोड़ा नाजुक रहने वाला है, इसलिए हर काम में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। साथ काम करने वालों से अच्छा व्यवहार करना जरूरी होगा। परिवार में कुछ तनाव बढ़ेगा। प्रेमजीवन जी रहे लोगों को प्रेम और रोमांस का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का गुस्सा ना दिखाएं।

मकर 

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। संतान के प्रति अपने कामों को निभाएंगे और संतान से सुख की प्राप्ति होगी। मन खुश रहेगा। इनकम में भी बढ़ोतरी होगी। परिवार का माहौल भी काफी खुशनुमा रहेगा और लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे जिन पर ध्यान देना जरूरी है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन के दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। दूसरी नौकरी का अवसर मिल सकता है।

कुंभ 

आज का दिनमान आपके लिए शुभ रहेगा। आपका ध्यान आपके परिवार और पारिवारिक जरूरतों पर होगा। घरेलू खर्च पर ध्यान देंगे। इनकम बढ़ेगी। प्रॉपर्टी से लाभ होगा। चल अचल संपत्ति मिलने की संभावना होगी। काम के सिलसिले में प्रयास सार्थक होंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। खर्च थोड़े से हो सकते हैं लेकिन इनकम बढ़िया होने से कोई चिंता की बात नहीं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। अपने किसी पुराने दोस्त से मिलकर खुश होंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। अपने प्रिय को खुश करने के लिए उनके मन की इच्छा पूरी करने की कोशिश करें। 

मीन 

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। धन का लाभ होगा। परिवार में किसी बात को लेकर गरमा गरम बहस छिड़ सकती है लेकिन इससे दूर ही रहें तो बढ़िया होगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। प्रेम जीवन में भी आज आपकी परीक्षा हो सकती है इसलिए सतर्क रहें। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप का मनोबल बढ़ेगा जिससे काम सफल होंगे।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं।


आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29 

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92 


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी

शनिवार, 28 नवंबर 2020

भाजपा की चुनावी बैठक में दिग्गजों का जमावड़ा

 मुजफ्फरनगर । एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर आज भाजपा के दिग्गजों पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान व प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और विजय कश्यप समेत तमाम नेताओं ने दावा किया कि चुनाव में भाजपा की जीत तय है। 

आज प्रचार के अंतिम दिन एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर आयोजित मतदाता सम्मेलन की अध्यक्षता बीजेपी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने की वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान , क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री विजय कश्यप, मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम में एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर चर्चा की और मुख्य अतिथियों ने कहा कि सभी लोग 1 दिसंबर को सुबह 7:00 बजे से अपने-अपने मतदान केंद्र पर एमएलसी स्नातक प्रत्याशी डॉक्टर दिनेश गोयल के सामने मोहर लगाकर उन्हें विजय बनाएं। वही अपने आस-पड़ोस के क्षेत्र के गांव देहात के शिक्षकों को डॉक्टर दिनेश गोयल को वोट देने के लिए  प्रेरित करें ओर उनकी वोट दिनेश गोयल को डलवाए। हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह स्नातक चुनाव के लिए घर-घर से वोट निकलवा कर डॉक्टर दिनेश गोयल को भारी मतों से जितवाकर एमएलसी बनवाएं। सभी मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे और कैसे चुनाव संपन्न हो और  कार्यकर्ताओं से तैयारी पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। चुनाव के कार्यक्रम में भारी भीड़ मौजूद रही। स्नातक चुनाव को लेकर बैठक देर रात तक चलती रही। इस चुनावी कार्यक्रम में जनपद मुजफ्फरनगर के बीजेपी की हस्तियां मौजूद रही। आपको बता दें पहली बार यूपी के अंदर एमएलसी स्नातक के चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने तेवर दिखाए हैं और बीजेपी यह चुनाव किसी भी हालत में जीतना चाहती है। और अपनी आमद एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर दर्ज कराना चाहती है।


हम तो सरकार कू ढुंढण जा रे दिल्ली :राकेश टिकैत


 गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने  कहा कि किसान दिल्ली घुम्मण जा रे अर वहां सरकार कू ढूढेंगे, आखिर सरकार है कहां? 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों को लेकर दिल्ली जा रहे भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गाजियाबाद में दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर घेराव डाल दिया है। राकेश टिकैत का कहना है कि वह हरियाणा और पंजाब के किसानों को बुराड़ी में दिए निरंकारी मैदान में जाकर नहीं बैठेंगे। वह जंतर मंतर पर जाकर धरना देना चाहते हैं। दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने उन्हें यह इजाजत नहीं दी है।  राकेश टिकैत ने कहा, "हम लोग दिल्ली घूमने जाना चाहते हैं और वहां जाकर सरकार को तलाश करेंगे। आखिर यह सरकार है कहां?"

राकेश टिकैत ने आज रात यूपी गेट पर ही बिताने का फैसला किया है। उनका कहना है कि जब तक दिल्ली जंतर मंतर पर जाने की इजाजत नहीं मिलेगी वह यही डेरा डालकर पड़े रहेंगे। राकेश टिकैत ने कहा, "हम लोगों को बुराड़ी मैदान नहीं जाना है। हम दिल्ली में जंतर मंतर पर जाकर धरना देंगे। यह हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। इससे हमें कोई सरकार नहीं रोक सकती है। केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह तानाशाही कर रही है। दिल्ली देश की राजधानी है। वहां जाने और अपनी बात रखने का हर नागरिक को अधिकार है। दिल्ली जाने से कोई नहीं रोक सकता है।" राकेश टिकैत ने आगे कहा, "जब देश में चुनाव आते हैं तो कोरोना का संक्रमण खत्म हो जाता है। नरेंद्र मोदी और तमाम दूसरे नेता रैलिया करते हैं। लाखों लोगों की भीड़ जुटा लेते हैं। अब जब किसान अपनी बात लेकर दिल्ली जाना चाहता है तो यह लोग कोरोनावायरस का खतरा दिखाकर हमें रोकना चाहते हैं। चुनाव और इनके राजनीतिक दलों की गतिविधियों में कोरोनावायरस आड़े नहीं आता है। किसानों और आम आदमी के लोकतांत्रिक हकों को दबाने के लिए सरकार ने कोरोनावायरस के संक्रमण को अपनी ढाल बना रखा है।"



भारतीय किसान यूनियन हरियाणा और पंजाब के किसानों की तरह केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानूनों का विरोध कर रही है। इस बारे में राकेश टिकैत का कहना है, "सरकार सबसे पहले यह साफ कर दे कि न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम कीमत पर देश के किसी भी कौने में कोई कृषि उत्पाद नहीं बिकेगा। अगर कोई व्यापारी या कारोबारी सरकार की ओर से निर्धारित एमएसपी से कम कीमत पर कृषि उत्पाद खरीदेगा तो उसके खिलाफ सरकार क्या कार्रवाई करेगी? जब सरकार खुले बाजार में कृषि उत्पाद की खरीद खरीद-फरोख्त को बढ़ावा देना चाहती है तो कारोबारी और उद्योगपति के उत्पादन की तरह कृषि उत्पादन का भी एमआरपी तय किया जाना चाहिए। नहीं तो सरकार किसानों को अपने कृषि उत्पादों का एमआरपी खुद तय करने का अधिकार दे दे।"

सरकार कह रही है कि आंदोलन करने वाले लोग किसान नहीं हैं, बल्कि राजनीतिक रूप से इस आंदोलन को खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। इस पर राकेश टिकैत ने कहा, "मैं और मेरे साथ आए लोग किसान हैं या नहीं, इस बात का सरकार पता लगा ले। हमारे पूर्वजों की 10 पीढ़ियां किसान थीं या नहीं, यह भी पता कर लिया जाए। पंजाब और हरियाणा से आ रहे हजारों-लाखों किसानों के बारे में सरकार पता कर सकती है। यह केंद्र और राज्य सरकारों के लिए पता करना कौन सी बड़ी बात है। सरकार किसान को बदनाम करना चाहती है। इस देश में किसान को भगवान कहा जाता है। सरकार किसान से यह दर्जा छीनना चाहती है। जिससे कि आम आदमी की सहानुभूति और संवेदनशीलता किसानों के प्रति समाप्त हो जाए। सरकार को अपनी मनमानी करने की पूरी छूट मिल जाए। इस सरकार का सामान्य तरीका है, लोगों को देशद्रोही और राजनीतिक साजिश करने वाला करार दे दिया जाए।"

आप लोगों की सरकार से आखिर मांग क्या है और यह आंदोलन कैसे समाप्ति की ओर बढ़ेगा? इस सवाल के जवाब में राकेश टिकैत ने कहा, "केंद्र सरकार अपने कानूनों पर विचार करें। किसानों को संरक्षण और सुरक्षा का पूरा भरोसा दे। किसान के उत्पाद पर व्यापारी और कारोबारी डाका ना डाल पाएं। सरकार खुले दिल से किसानों के साथ बातचीत करे। सरकार को जो बातचीत यह कानून पास करने से पहले किसानों से करनी चाहिए थी, कम से कम अब कर ले। देश में लोकतंत्र है। सरकार को लोकतंत्र का सम्मान करना चाहिए। हम लोगों को दिल्ली आने से नहीं रोका जाए। दिल्ली किसी सरकार या राजनीतिक पार्टी की नहीं है। दिल्ली देश के हर नागरिक की है। किसान को अपनी और अपनी पीढ़ियों की सुरक्षा का भरोसा चाहिए। हमें और किसी से कुछ मांगने की जरूरत नहीं है।" 

उन्होंने आखिर में कहा, "यह सरकार तो किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करती घूम रही थी। आज देखिए हमें बेघर करने पर उतारू है। हमारे हाथ से खेती-बाड़ी और हमारे पूर्वजों की दी हुई विरासत छीनने पर आमादा है। कोई तो यह काम चोरी-छिपे करता है, यह सरकार बाकायदा कानून बनाकर हमारे घरों में डाका डालना चाह रही है। सरकार अपनी इस मानसिकता को बदल ले तो किसान को कोई गिला शिकवा नहीं है। हम दिल्ली घूमने आए हैं। साथ ही इस सरकार को भी तलाश करेंगे। पता लगाएंगे कि आखिर सरकार बैठी कहां है।"

बैंड की धुन पर नाच रहे थे बाराती कि अचानक दूल्हे की मौत से टूटा गम का पहाड़


 मुरादाबाद। चढत के लिए बैंड बज रहा था और बाराती नाच रहे कि तभी दूल्हे के सीने में दर्द हुआ और उसने दम तोड़ दिया। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। 

बताया गया है कि मोहल्ला नागफनी, दीवान का बाजार, मुरादाबाद (यूपी) निवासी मुकेश पुत्र चंद्रसेन की शादी काशीपुर के गंगेबाबा रोड स्थित एक कॉलोनी में तय हुयी थी। शुक्रवार की शाम बारात काशीपुर पहुंची थी। मोहल्ला किला, बिजली घर के पास बारात चढ़त की जानी थी। बताते हैं कि चढ़त के दौरान घोड़ा बग्घी में बैठने से पहले दूल्हे के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ। आनन-फानन में दूल्हे को परिजन एक निजी अस्पताल ले गए। यहां दूल्हे को बचाने के कई प्रयास किए गए। बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन इससे संतुष्ट नहीं हुए। वे दूल्हे को मुरादाबाद स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। बताते हैं कि वहां भी कई प्रयास के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन शव को घर ले गए। इधर, दूल्हे की मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। शादी की खुशी में शामिल होने आए बाराती भी दुखी मन से वापस लौट गए।

दाद, खाज या खुजली है तो ये घरेलू उपचार हैं रामबाण


दाद, खाज या खुजली बेहद परेशान करने वाली समस्या है। यह एक तरह का फंगल इंफेक्शन होता है। यह हाथ, पैर, गर्दन या शरीर के अंदरुनी अंगों में कहीं भी हो सकता है। दिखने में यह किसी जख्म की तरह होता है और लाल या ब्राउन रंग में हमारी त्वचा से उभरा हुआ दिखता है। यह समस्या किसी को भी हो सकती है। यह छोटा सा भी हो और खुजली कर दी जाए तो यह तेजी से फैलने लगता है। ज्यादा बढ़ जाने पर इसमें फुंसी हो जाती है, जिसमें पस भर जाता है। इसे नजरअंदाज किया तो यह बड़ा, जिद्दी और गंभीर हो सकता है। इसलिए जरूरत है कि इसे जल्दी खत्म किया जाए। इसके लिए कई तरह की लगाने वाली दवा आती है, लेकिन घर में भी इसका रामबाण उपचार हो सकता है।

टूथपेस्ट का इस्तेमाल

इसके लिए सबसे पहले टूथपेस्ट ले और टूथपेस्ट उतना ही ले जितनी आप ब्रश करते वक्त यूज करते हैं। साथ ही उसमें एक चम्मच नीम का तेल मिला लें और फिर उसमें विटामिन ई की दवा मिलाएं। जब आप पेस्ट बनाकर तैयार कर लें उसके बाद अपने दाद वाले जगह को डिटॉल से अच्छी तरह से साफ कर लें। जब आप ठीक से साफ कर लें उसके बाद कॉटन का बॉल बनाकर उसमें डिप करें और दाद वाले जगह पर अच्छे से लगाएं। अच्छे तरीके से गोलाकार में लगाएं। और अगली सुबह इसे अच्छे से धो ले लेकिन इस धोते वक्ते गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। साथ ही सप्ताह में 4 बार इसका प्रयोग करें।

तुलसी पत्ते का करें इस्तेमाल

तुलसी के पत्तों को अच्छी तरह धोकर पानी में उबाल लें और फिर नहाने के पानी में इसे मिला लें। घमौरियां होने पर भी आप तुलसी की पत्तियों को पीस कर त्वचा पर लगा सकते हैं। गर्मी में त्वचा पर होने वाली खुजली से बचाव के लिए नींबू के रस से त्वचा की मसाज करनी चाहिए। नींबू के रस में ऐंटीबैक्टीरियल गुण होने की वजह से त्वचा के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। नींबू का रस त्वचा का रंग भी निखारता है।

नारियल तेल का इस्तेमाल

बता दें कि तेज धूप में जाने पर अगर आपको चुनचुनाहट महसूस होती है तो नहाने के तुरंत बाद पूरे शरीर पर नारियल का तेल लगाने से आराम मिलेगा। खुजली होने पर पुदीने की पत्तियों को अच्छे से पीसकर लगा लें और दस मिनट बाद में नहा लें। बेकिंग सोडा भी धूप से होने वाली खुजली की समस्या को ठीक करता है। एक या दो चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में डाल कर त्वचा को अच्छे से साफ करें। बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर भी त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे लगाने के पांच मिनट बाद गुनगुने पानी से त्वचा को साफ कर लें।

गेंदे का फूल

गेंदे के फूल में कई तरह के एंटी फंगल और एंटी एलर्जिक गुण होते हैं जो दाद, खाज या खुजली जैसी समस्याओं को जड़ से दूर कर देते हैं। अगर आपको लंबे समय से खाज-खुजली की समस्या है तो उसमें यह नुस्खा बड़ा कारगर है।

खेत में धूप सेंकने निकला 14 फुट का अजगर, फिर हुआ ये


 मुजफ्फरनगर । खेत में धूप सेंकने निकला 14 फुट का अजगर कौतुहल का विषय बना रहा। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने उसे दबोच लिया। 

आज सुबह वन विभाग की टीम ने चानचक गांव के जंगल में 14 फुट लंबा सवा कुंतल वजन का अजगर गेहूं के खेत में धूप सेकते समय सूचना पर दबोच लिया। वन दरोगा बिजेन्द्र उपाध्याय ने सूचना पर वन रक्षक देवेन्द्र कुमार, सोहनवीर सिंह, नितिन को साथ लेकर चानचक गांव के गेहूं के खेत में अजगर को पकड़ा गया। उस समय अजगर खेत में धूप का आनंद ले रहा था। वन दरोगा ने बताया कि उक्त अजगर को शुक्रताल वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। क्षेत्र में पहले भी कई बार अजगर निकलते रहे हैं।

खतौली से अपहृत छात्रा बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार


 मुजफ्फरनगर । दो दिन पूर्व अपहृत छात्रा के बरामद होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने छात्रा को महिला थाने व आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। हालांकि युवक पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया हुआ है।

सूत्रों के अनुसार बिददीवाड़ा बाजार से लापता हुई छात्रा के बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली में सूचना दी थी। छात्रा के गायब होने के बाद समाज के लोगों को जैसे ही पता चला कि एक युवक अपहरण कर ले गया है तो लोगों में रोष फैल गया। सैकड़ों लोगों ने पंचायत कर पुलिस को चुनौती दी कि अगर लड़की दो दिन में बरामद नहीं हुई तो कोतवाली में धरना दिया जायेगा। पुलिस के लिए लडकी को बरामद करना चुनौती बन गया। बरामदगी को लेकर गठित की गई टीम ने छात्रा व आरोपी युवक को नोयडा से बरामद कर लिया। बताया गया है कि युवक छात्रा को लेकर अपने दोस्त के पास गया था। छात्रा के बरामद होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

एम एल सी चुनाव के लिए सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

 मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. व एस एस पी अभिषेक यादव द्वारा आगामी एमएलसी चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारीगण को ब्रीफ किया गया तथा डयूटी के दौरान सतर्क दृष्टि रखते हुए लोगों से शालीनता पूर्वक व्यवहार करने एवं किसी समस्या के आने पर सम्बन्धित उच्चाधिकारीगण को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही चुनाव को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनपर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। 

पुलिस बल को कोविड-19 से बचाव हेतु आवश्यक बातें भी बतायी गयी तथा वोटिंग के लिए आने वाले सभी व्यक्तियों को सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करवाने हेतु नि


र्देशित किया गया।

महिला के फर्जी वीडियो से मचा तूफ़ान


 मुजफ्फरनगर। फर्जी वीडियो में पूर्व प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाने के मामले में कथित तौर पर आरोप लगाने वाली महिला ने सामने आकर इस वीडियो को फर्जी करार दिया है, साथ ही इस मामले में फर्जी वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की बात कही है।

शहर के समाजसेवी राजेश गोयल की बेटी दीपशिखा गोयल का अपने ससुरालियों के साथ पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल की गई है, जिसमें सदर ब्लाक के पूर्व प्रमुख अमित राठी पर आरोप लगाए गए हैं कि वह इस मामले में समझौता नहीं होने दे रहे हैं। आरोप लगाने वाली महिला का नाम दीपशिखा बताया जा रहा है। आज दीपशिखा गोयल ने अपने पिता राजेश गोयल तथा माता के साथ मीडिया के सम्मुख उपस्थित होकर कहा कि उनके नाम पर फर्जी वीडियो वायरल किया जा रहा है। पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित राठी उनके भाई की तरह हैं, और लगातार ससुरालियों के साथ चल रहे उनके विवाद में उनकी ससुराल पक्ष के लोगों से उनके लिए गुजारिश भी कर चुके हैं। दीपशिखा गोयल ने कहा कि पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित राठी पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह फर्जी है। अमित राठी ने उनके वैवाहिक जीवन को बचाने के लिए उनके मुंह बोले भाई के तौर पर भरसक प्रयास किए, जिसके चलते उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो वीडियो वायरल किया जा रहा है वह पूरी तरह फर्जी है और उन्हें लेकर लगातार फर्जी वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। वह इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराएंगी।

शिक्षण कौशल बढ़ाने के लिए कार्यशाला में दिए टिप्स

मुजफ्फरनगर । 


श्रीराम काॅलेज में आन्तरिक गुणवत्ता सुनश्चयन प्रकोष्ठ द्वारा शिक्षकों के शिक्षण कौशल को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिये एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सरकार एवं प्रशासन द्वारा कोविड-19 से संबंधित जारी दिशा-निर्देशो का पालन करते हुए किया गया। कार्यशाला का विषय ‘उच्च शिक्षा में गुणवत्ता वृद्धि’ रहा। कार्यशाला मंे श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलिजेज के संस्थापक चेयरमेन डाॅ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ, श्रीराम काॅलेज के निदेशक डाॅ0 आदित्य गौतम व श्रीराम काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग के निदेशक डाॅ0 आलोक गुप्ता, डाॅ0 विनीत कुमार शर्मा, डीन एकेडमिक्स मुख्यवक्ता रहे।



कार्यशाला में वक्ताओं ने राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद ;छ।।ब्द्ध के महत्वपूर्ण बिन्दुओं एवं मुख्य संकेतकों पर बारीकी से प्रकाश डाला। परिचर्चा के दौरान नैक मूल्यांकन की अद्यावधिक प्रक्रिया से उपस्थित सभी विभागो के विभागाध्यक्षो एवं प्रवक्ताओं को अवगत कराया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों द्वारा नैक प्रक्रिया से सम्बन्धित समस्याओं एवं चुनौतियों से संबंधित सुझाव एवं उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। 

डाॅ0 एस0सी0कुलश्रेष्ठ, चेयरमेन, श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलिजेज ने कार्यक्रम की सफलता के लिये अपनी शुभकामनाएं देते हुये उच्च शिक्षण संस्थाओं में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता वृद्धि के लिये नैक मूल्यांकन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हमारे महाविद्यालय को नैक मूल्यांकन में ‘ए’ ग्रेड मान्यता मिली हुई है जो अपने आप में उच्च शिक्षण संस्थानो की श्रेणी में हमारे महाविद्यालय को विशिष्टता प्रदान करती है। उन्होने उपस्थित सभी संस्था सदस्यो का आहवान करते हुए कहा कि नैक मूल्यांकन के अगले चरण में भी हम सब एकजुटता के साथ ‘ए-प्लस’ ग्रेड प्राप्त करने के लिए अग्रसर होगे। साथ ही कार्यशाला के आयोजन के उद्देश्य के सम्बन्ध में बताते हुए इस कार्यशाला से समस्त प्रतिभागीगण को नैक मूल्यांकन प्रक्रिया को भली-भाँति समझने का अवसर मिलेगा। डाॅ0 कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मूल्यांकन एवं प्रत्यायन को मूलतः किसी भी शैक्षिक संस्था की ‘गुणवत्ता की स्थिति’ को समझने के लिए प्रयोग किया जाता है। वास्तव में यह मूल्यांकन यह निर्धारित करता है कि कोई भी शैक्षिक संस्था या विश्वविद्यालय प्रमाणन एजेंसी के द्वारा निर्धारित गुणवत्ता के मानकों को किस स्तर तक पूरा कर रहा है।

इस मौके पर श्रीराम काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग के निदेशक डाॅ0 आलोक गुप्ता ने राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद ;छ।।ब्द्ध को शिक्षण संस्थान के लिये आवश्यक बताते हुये कहा कि यह एक ऐसा संस्थान है जो भारत के उच्च शिक्षा एवं अन्य शिक्षा संस्थानों के आंकलन तथा प्रत्यायन का कार्य शैक्षिक प्रक्रियाओं में संस्था का प्रदर्शन, पाठयक्रम चयन एवं कार्यान्वयन, शिक्षण अधिगम एवं मूल्यांकन तथा छात्रों के परिणाम, संकाय सदस्यांे का अनुसंधान कार्य एवं प्रकाशन, बुनियादी सुविधायें, संसाधनों की स्थिति, संगठन, प्रशासन व्यवस्था, आर्थिक स्थिति तथा छात्र सेवाओं आदि मानदंडों के आधार पर करती है। साथ ही संस्थान को उसकी गुणवत्ता के आधार पर ग्रेड प्रदान करती है। 

श्रीराम काॅलेज के निदेशक डाॅ0 आदित्य गौतम ने कहा कि नैक ने उच्च शिक्षा संस्थानों की कार्य-पद्धति और संगठनात्मक लक्ष्य पर आधारित मानदण्डों के तहत विभिन्न प्रकार के अधिभार निर्दिष्ट किए गए हैं। नैक ने मूल्यांकन एवं प्रत्यायन के आधार के रूप में 7 मानदण्डों को चिन्हित किया है जोकि पाठ्यक्रम के पहलू, अध्ययन-अध्यापन तथा मूल्यांकन, शोध, नवोन्मेष तथा विस्तार, मूलभूत सुविधाएँ एवम् अध्ययन के संसाधन, छात्र सहयोग तथा विकास, संचालन, नेतृत्व एवं प्रबंधन, संस्थानिक मूल्य और सर्वश्रेष्ठ परम्पराएँ है। मापदण्डों के अन्तर्गत मिलने वाले सभी मुख्य संकेतकों के अंकों को मिलाकर उन पर यथोचित अधिभार लगाया जाता है और कसौटी के अनुसार जीपीए किया जाता है। अन्तिम मूल्यांकन के परिणाम संचयी जीपीए (सीजीपीए) को सात मापदण्डों में से संबंधित जीपीए में से उचित अधिभार के अनुसार गणना की जाती है तथा संस्थानों को मुख्य रूप से चार श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है - ए, बी, सी और डी। ये क्रमशः सर्वोत्कृष्ट, उत्कृष्ट, समाधानपरक और असामाधानपरक को दर्शाते हैं।

कार्यशाला के अन्त में आन्तरिक गुणवत्ता सुनश्यचन प्रकोष्ठ के समन्वयक डाॅ0 विनीत कुमार शर्मा ने महाविद्यालय में आगामी नैक मूल्यांकन को दृष्टिगत रखते हुए सभी शिक्षकों से इस दिशा में अपना सर्वोत्तम सहयोग देने का आहवान किया तथा कार्यशाला में उपस्थित होने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर डाॅ0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्य श्रीराम काॅलेज, डाॅ0 रविन्द्र प्रताप सिंह, प्राचार्य श्रीराम काॅलेज आॅफ लाॅ, डाॅ0 मनोज धीमान, प्राचार्य, श्रीराम गल्र्स काॅलेज, पंकज शर्मा डीन मैनेजमेन्ट सहित श्रीराम काॅलेज के सभी डीन, विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

जिले में आज मिले 40 कोरोना पॉजिटिव

 मुजफ्फरनगर । स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आज मिले 40 पॉजिटिव में कंबल वाला बाग से एक, जिला महिला चिकित्सालय से एक, आदर्श कॉलोनी से एक, गौशाला नदी रोड से एक ,वसुंधरा सिटी से एक, काशीराम कॉलोनी से एक, प्रेमपुरी से एक, सिविल लाइन से एचार, नई मंडी से दो, वसंत विहार से दो ,घेर खत्ती से एक ,गांधी कॉलोनी से चार, जैन मिलन विहार से एक, गौशाला रोड से दो, द्वारकापुरी से एक, रामलीला टिल्ला से एक,गंगा रामपुरा से एक,हनुमान चौक से एक मरीज मिला है, इनके अलावा बघरा से एक, बुढ़ाना के काजीवाड़ा से एक, उकावली से एक, दुर्गनपुर से एक और एक मरीज कस्बे से मिला है ,खतौली के तगान से एक, मंसूरपुर से एक, नेहरू नगर से 2 मरीज मिले हैं। शहर में शांति नगर से एक, बिलासपुर से एक, अलमासपुर से भी एक मरीज मिला है।

उन्होंने बताया कि आज 645 रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमें से 605 नेगेटिव मिली है इस तरह अब तक जिले में 6844 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं और अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 434 है

देवराज पंवार के सहयोग से जिला जेल में कंबल वितरित



मुजफ्फरनगर। जिला कारागार मुजफ्फरनगर में निरूद्ध बंदियोे को आज प्रमुख समाजसेवी कुंवर देवराज पंवार के सहयोग से गर्म कम्बल वितरित किये गये। कम्बल वितरित करते हुये श्री देवराज पंवार ने कहा कि गरीब असहाय बंदियों की इस प्रकार की मदद करना वास्तव में बहुत ही पुनित कार्य है। पता नही कौन बंदी किन हालात में अपराध कर जेल आ जाता है। ऐसे में पात्र एवं जरूरतमंद बंदियों की सहायता होती रहनी चाहिय। इस प्रकार के सामाजिक और पे्ररित कार्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर कराये जाते रहने चाहिये। ऐसे कार्यो में संस्थाओं की सहभागिता बहुत जरूरी एवं आवष्यक है। इससे जरूरतमंदो की मदद होती है। इस अवसर पर श्री ए0के0 सक्सेना, जेल अधीक्षक, जिला कारागार, मुजफ्फरनगर ने कहा कि जिला कारागार में निरूद्ध गरीब बंदियों के लिये कडाके की इस ठण्ड में सामाजिक संस्थाओं एवं सामाजिक बुद्धिजीवियों द्वारा समय समय पर मदद की जाती रही है। इससे गरीब बंदियों को काफी मदद मिल जाती है। उन्होने सभी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया तथा आषा जताई कि भविश्य में यह सहयोग निरन्तर बना रहेगा। इस अवसर पर समाज सेवी नादिर राणा, उप जेलर श्री सुरेन्द्र मोहन सिंह, सुश्री मेघा राजपूत, उप जेलर, श्री प्रवीण तोमर आदि उपस्थित रहें।

डीएम ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

 मुजफ्फरनगर । एमलसी स्नातक चुनाव को लेकर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे लगातार एमएलसी स्नातक चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रयासरत है। आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वैदिक पुत्री कॉलेज खुलने पर कॉलेज में कोविड का अनुपालन कराने की निरीक्षण किया। यह भी जांच की ग


ई कि कॉलेज में छात्राएं व शिक्षक कोविड की गाइड लाइन का पालन कर रहे हैं कि नहीं। जिलाधिकारी के निरीक्षण से कॉलेज में हड़कंप मच गया उसके बाद जिलाधिकारी ने शिक्षकों व छात्राओं को कॉलेज में कोविड गाइडलाइन कि जानकारी दी और कहा कि सभी लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पढ़ाई करें व शिक्षिकाएं बच्चों को पढ़ाये। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे उसके बाद एमएलसी के होने वाले चुनाव का जायजा लेने के लिए प्रशासन द्वारा बनाये गए चुनाव स्थल ब्राह्मण कॉलेज ,जैन डिग्री कॉलेज व ग्रेन चेंबर कॉलेज में पहुंची और होने वाले एमलसी के स्नातक चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शहर कांग्रेस कमैटी ने किसानों के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

 


मुजफ्फरनगर। शहर कांग्रेस कमैटी के नगर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के नेतृत्व में  जिलाधिकारी कार्यालय पर दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा किसानों के किए जा रहे उत्पीड़न के विरोध में किसानों के समर्थन में उतरते हुए एक ज्ञापन जिलाधिकारी  के माध्यम से राज्यपाल के नाम सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई है कि केंद्र सरकार द्वारा 3 किसान विरोधी बिल पास किए गए थे, जिससे प्रदेश के सभी किसानों को मानसिक व आर्थिक नुकसान हुआ है आज देशभर के किसान सड़क पर उतरकर इस बिल का पूरी तरह से विरोध भी कर रहे हैं। इसलिए किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए आपसे अनुरोध है कि आप अपनी विशिष्ट शक्ति का उपयोग करते हुए इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए किसानों को उनका वास्तविक अधिकार दिलाएं। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने कहा कि यदि सरकार का किसानों के प्रति यही रवैया रहा तो शहर कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर विरोध करेंगे।आज के इस कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के अतिरिक्त अब्दुल्ला काजी, याकुब प्रधान, सलीम अहमद अंसारी सभासद, अहसन जमीर, अजय चौधरी, सुशील झंझोट, धीरज महेश्वरी, राजेंद्र पाल बिल्लू, दिलशाद मुन्ना सभासद,पं प्रहलाद कौशिक,सगीर मलिक, इकराम पहलवान, फैय्याज सलमानी, सत्य प्रकाश, मुकेश चौहान, ललित गोयल,नईम अंसारी, तनवीर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यूपी गेट पर किसानों का जमावडा, राकेश टिकैत भी पहुंचे



गाजियाबाद। दिल्ली प्रदर्शन के लिए किसान यूपी गेट पर जमा हो रहे हैं और फिर दिल्ली में दाखिल होंगे। वहीं हापुड़ रोड और एएलटी रोड से होकर जिले के किसान भी इसी जत्थे में शामिल होंगे। ऐसे में मेरठ रोड और हापुड़ रोड पर शनिवार को भी यातायात बाधित होगा। इस बाबत गाजियाबाद के एसपी ट्रैफिक का कहना है कि फिलहाल कोई डायवर्जन लागू नहीं किया है, लेकिन हालात और किसानों का मूवमेंट देखकर डायवर्जन किया जाएगा। 

 मेरठ में भारतीय किसान यूनियम के प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों का जत्था आगे बढ रहा है। शुक्रवार रात मोदीपुरम के सिवाया टोल प्लाजा के पास एक निजी कालेज में रुकने के बाद शनिवार सुबह यह दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ। कृषि विधेयक सहित विभिन्न कृषि कानूनों को लेकर भाकियू ने किसानों से आंदोलन का आह्वान किया है। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार करीब 11 बजे किसानों के इस काफिले ने सिवाया टोल प्लाजा से कूच किया। इसमें मेरठ, मुजफ्फरनगर के किसान शामिल हैं। करीब 11 बजे राकेश टिकैत ट्रैक्टर पर सवार होकर किसानों के साथ सिवाया टोल प्लाजा से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रास्ते में जगह-जगह किसानों का जत्थे उनके साथ जुड रहे हंै। भाकियू ने आह्वान किया है कि बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्राॅली के साथ दिल्ली कूच के इस आंदोलन में शामिल हो। रास्ते में अनेक स्थानों पर  किसान खड़े हैं। राकेश टिकैत ने कहा है कि अब आर-पार की लड़ाई का समय आ गया है। कृषि विधेयक को सरकार को वापस लेना होगा।

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ने की राधेश्याम मित्तल के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग

 


मुजफ्फरनगर। राधेश्याम मित्तल की दिनदहाड़े हत्या को लेकर वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री सचिन अग्रवाल व जिला अध्यक्ष प्रतीक मित्तल मृतक के घर पहुंचे  वैश्य समाज के लोगो ने कड़ी निंदा करते हुए परिजनों को आश्वस्त किया कि वह इस दुख की घड़ी में उनके साथ है।

प्रदेश महामंत्री सचिन अग्रवाल ने दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड की कड़ी निंदा के साथ इसके दोषियों को तत्काल गिरफ्तारी की मांग पुलिस प्रशासन से की । उन्होंने इसे लेकर नई मंडी कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा से बात की। उन्होंने समाज के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि वैश्य समाज के प्रति उत्पीड़न व अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नई मंडी प्रभारी योगेश शर्मा ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।  इस दौरान प्रतीक मित्तल, नीरज बंसल, शोभित गुप्ता, राजीव सिंघल, अनुराग, राजकुमार गुप्ता, मधुसूदन अग्रवाल, रवि अग्रवाल, ललित गोयल,  ऋषभ अग्रवाल,  पंकज गोयल, सागर गुप्ता, रजत गोयल आदि वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे।

एमएलसी चुनाव में कोरोना को लेकर रहेंगे कडे़ इंतजाम



मुजफ्फरनगर। एमएलसी चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयारी मेंजुटा है। इस बार कोरोना को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही हैं। 13 सैक्टर मजिस्ट्रेट व 5 जोनल मजिस्ट्रेट  की निगरानी में एक दिसंबर को मतदान संपन्न किया जाएगा।

जिले में आगामी एक  दिसंबर को होने वाले मेरठ मंडल स्नातक चुनाव  को लेकर कई राजनैतिक पार्टियों के प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एमएलसी चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने भी इंतजाम पूरे  कर लिए है। चुनाव में लगे ड्यूटी कर्मियों को चुनाव के सम्बंध में प्रशिक्षण दिया जा चुका है।  एमएलसी चुनाव के सम्बंध में  एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 1 दिसबंर एमएलसी के चुनाव होने है इस चुनाव को लेकर हमने पूरी तैयारियां कर ली है ओर इसी के साथ साथ कोविड 19 महामारी को लेकर भी पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है। पोलिंग पार्टियां तैयार हैं। मतदान कार्मिकों के लिए कोरोना की किट भी तैयार की गई हैं। इस चुनाव को लेकर 13 सैक्टर मजिस्ट्रेट व 5 जोनल मजिस्ट्रेट लगे हुए हैं।  मतदाताओ के लिए हर बूथ पर कोविड़ डेस्क लगे हुए है। कोविड़ को देखते हुए हर कमरे के बाहर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो मतदाताओ को थर्मल स्कैनिंग के साथ साथ सैनिटाइजर का कार्य करेंगे।विकास भवन से पोलिंग पार्टिया चुनाव से संबंधित समान को लेकर पोलिंग स्थान की ओर रवाना होगी,जो चुनाव के पश्चात समान को वही विकास भवन में लाकर सुरक्षित रखेंगे। मतदान के दौरान अगर कहि भी कोई असुविधा की सूचना आती है तो हमारे पास पर्याप्त मात्रा में प्रशिक्षित मतदाता कर्मी है जो इस चुनाव को पूरा कराने में सहयोग करेंगे।

एमएलसी चुनाव में भी गुटबाजी से पस्त कांग्रेस



मुजफ्फरनगर। एमएलसी चुनाव में भी कांग्रेस की स्थिति बेहद खस्ताहाल नजर आ रही है। कार्यालय के उद्घाटन के दिन दिखी भीड भाड के बाद से जहां दफ्तर सूना पडा है वहीं पार्टी के नेता भी उस दिन शक्ल दिखाने के बाद नदारद हैं। शहर में कहीं भी पार्टी का चुनाव अभियान खडा होता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में सवाल उठाए जा रहे हैं कि देश की इससे सबसे पुरानी पार्टी को किस तरह चुनाव में अपनी इज्जत बचानी भारी पड सकती है।

कांग्रेस वैसे तो संगठन के नाम पर पहले ही बेहद खस्ता हाल में है। शहर में नेताओं को छोड कार्यकर्ताओं के नाम पर कुछ खास नहीं है। इसमें भी तमाम नेताओं में जिस तरह गुटबाजी है उसके चलते प्रत्याशी को उन्हें एकजुट करने और अपना चुनाव अभियान चलाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड रहा है। शहर में पार्टी का अभियान जिस तरह खस्ता स्थिति में है, उससे कांगे्रस के शुभचिंतक निराश हैं। उन्हें नहीं लगता कि पार्टी की गुटबाजी का कोई अंत होगा।

फिर टकराव के हालात


 नयी दिल्ली। किसानों के प्रदर्शन में खालिस्तानी नारों और पहले सहमति देने के बावजूद उनके बुराड़ी मैदान जाने से इंकार से एक बार फिर टकराव की स्थिति बन रही है। 

दिल्ली कूच पर अड़े गत दिवस पंजाब-हरियाणा, समेत कई राज्यों के किसानों को पुलिस ने शुक्रवार को राजधानी में प्रवेश करने की अनुमति दे दी गई थी । इसके लिए सीमाएं खोल दी गईं। बुराड़ी स्थित निरंकारी समागम स्थल पर उन्हें प्रदर्शन की इजाजत के बावजूद किसानों ने वहां जाने से इनकार कर दिया और रामलीला मैदान जाने पर अड़े रहे।

इससे पहले शुक्रवार सुबह किसान दिल्ली की ओर बढ़े तो सिंघू सीमा पर पुलिस के साथ जमकर झड़प हुई। यहां  पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पाबंदियां हटा लेने के बाद भी किसान सिंघू सीमा पर डटे हैं। इसकी वजह से पूरा हाईवे जाम है। उधर, पश्चिमी यूपी में भी किसानों ने सड़क पर प्रदर्शन किया।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 28 नवम्बर 2020

 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 28 नवम्बर 2020


*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत*

⛅ *मास - कार्तिक*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - त्रयोदशी सुबह 10:21 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

⛅ *नक्षत्र - भरणी 29 नवम्बर प्रातः 03:19 तक तत्पश्चात कृत्तिका*

⛅ *योग - वरीयान् सुबह 09:23 तक तत्पश्चात परिघ*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:42 से सुबह 11:04*

⛅ *सूर्योदय - 06:58* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:54* 

(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे प्रत्येक जिले के समय मे अंतर हो सकता है)

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - वैकुंठ चतुर्दशी (उपवास)*

 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞उपाय: सुख-समृद्धि के लिए सप्ताह में किस दिन कौन-से देवता को क्या चीज चढ़ानी चाहिए?


धर्म ग्रंथों के अनुसार, हर वार का खास संबंध किसी-न-किसी भगवान से माना जाता है। अगर संबंधित दिन पर भगवान की पूजा-अर्चना की जाए, उनके मंदिरों में जाकर उनके दर्शन किए जाएं और भगवान को 1 खास वस्तु चढ़ाई जाए तो मनचाहा फल मिलता है। जानिए, किस दिन कौन-से भगवान के मंदिर जाने पर और कौन-सी 1 खास चीज चढ़ाने पर घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है…


 सोमवार को शिव मंदिर में सफ़ेद फूलों के साथ रुद्राक्ष चढ़ाने से रूके हुए जरुरी काम पूरे होने के योग बनने लगते हैं।

  मंगलवार को हनुमानजी के मंदिर में लाल मसूर और गुड़ चढाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है

  बुधवार को गणेशजी के मंदिर में घर के बने लड्डू और दूर्वा चढ़ाने से तरक्की के अवसर मिलते हैं।

 

 गुरुवार को गुरु बृहस्पति या भगवान विष्णु के मंदिर में पीले रंग की कोई वस्तु या दाल चढ़ाने से आय के स्त्रोत में वृद्धि हो सकती है।

  शुक्रवार को देवी लक्ष्मी, माँ काली या सरस्वती के मंदिर में खीर, खिचड़ी या लाल रंग की चुनरी चढ़ानी चाहिए।

 

 शनिवार को शनिदेव के मंदिर में काली दाल और सरसों का तेल चढ़ाना अशुभ प्रभावों को खत्म कर सफलता दिलाता है

  रविवार को भगवान विष्णु या श्रीकृष्ण के मंदिर में गुड़, पीली दाल या दूध की बनी वस्तु चढ़ाने से बुरा समय खत्म हो सकता

🌷 *पौष्टिक नाश्ता* 🌷

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 

🌷 *त्रिपुरारी पूर्णिमा* 🌷

➡ *19 नवम्बर 2020 रविवार को त्रिपुरारी पूर्णिमा हैं ।*

🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार,इसी दिन भगवान शिव ने असुरों के तीन नगर(त्रिपुर)का नाश किया था। इसलिए इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। चूंकि त्रिपुरारी पूर्णिमा भगवान शिव से संबंधित है इसलिए इस बार ये शुभ योग आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय किए जाएं तो हर परेशानी दूर हो सकती है।*

➡ *आपकी परेशानियां दूर कर सकते हैं ये उपाय*

1⃣ *यदि विवाह में अड़चन आ रही है तो पूर्णिमा को शिवलिंग पर केसर मिला दूध चढ़ाएं । जल्दी ही विवाह के योग बन सकते हैं ।*

2⃣ *मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं । इस दौरान भगवान शिव का ध्यान करते रहें । यह धन प्राप्ति का सरल उपाय है ।*

3⃣ *पूर्णिमा को 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ॐ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं । इससे आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती है ।*

4⃣ *पूर्णिमा को नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं । इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और परेशानियों का अंत होगा ।*

5⃣ *गरीबों को भोजन करवाएं ।इससे आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी तथा पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी ।*

6⃣ *पानी में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें व ॐ नम: शिवाय का जप करें । इससे मन को शांति मिलेगी ।*

7⃣ *घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करें व रोज उसकी पूजा करें । इससे आपकी आमदनी बढ़ाने के योग बनते हैं ।*

8⃣ *पूर्णिमा को आटे से 11 शिवलिंग बनाएं व 11 बार इनका जलाभिषेक करें । इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं ।*

9⃣ *शिवलिंग का 101 बार जलाभिषेक करें । साथ ही महा मृत्युंजय *ॐ हौं जूँ सः । ॐ भूर्भुवः स्वः । ॐ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम् उर्व्वारुकमिव बन्धानान्मृत्यो मृक्षीय मामृतात् । ॐ स्वः भुवः भूः ॐ । सः जूँ हौं ॐ ।* *मंत्र का जप करते रहें । इससे बीमारी ठीक होने में लाभ मिलता है ।*

🔟 *पूर्णिमा को भगवान शिव को तिल व जौ चढ़ाएं । तिल चढ़ाने से पापों का नाश व जौ चढ़ाने से सुख में वृद्धि होती है ।*

पंचक

21 नवंबर 

रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक

19 दिसंबर 

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक

नवंबर 2020

20 शुक्रवार छठ पूजा

25 बुधवार देवुत्थान एकादशी

27 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 सोमवार कार्तिक पूर्णिमा व्रत

दिसंबर 2020 त्यौहार

3 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी

11 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी

12 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)

13 रविवार मासिक शिवरात्रि

14 सोमवार मार्गशीर्ष अमावस्या

15 मंगलवार धनु संक्रांति

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

मेष 

आपके लिये आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप खुश रहेंगे क्योंकि आपको परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी मां जी से आपको सुख मिलेगा और उन से धन लाभ हो सकता है। काम के सिलसिले में स्थितियां अच्छी रहेगी। आपके जल्दी ही ट्रांसफर के योग बनेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर है। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। प्रेम जीवन के लिये आपको प्रेरित करेगा कि आप अपने प्रिय को प्यार भरी बातों से और खूबसूरत गिफ्ट से लुभाने का प्रयास करें और अपने प्रेम जीवन को खूबसूरत बनाएं।

वृष 

आज का दिन आपको चिंता दे सकता है। एक तरफ तो आप देखेंगे कि आपके खर्चों में बढ़ोतरी होती जा रही है जो आप के वजह से बाहर की बात हो रही है और आपका स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा और आप कमजोरी महसूस करेंगे। परिवार से कोई यात्रा पर जा सकता है। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा। ऑफिस में मन कम लगेगा इसलिए मन से काम ना होने के कारण कुछ दिक्कतें रहेंगी। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन कमजोर है। जीवन साथी से झगड़ा ना करें। जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं उन्हें अपने प्रिय की समस्याओं को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए।

मिथुन 

आपके लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। आपके प्रयास सफल होंगे और इनकम के मामले में आज आप काफी लकी रहेंगे। आज आपको अच्छा लाभ होगा। मानसिक खुशी होगी। प्रेम जीवन में आज सफलता का दिन है। अपने प्रिय के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में खूब मन लगेगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख मिलेगा, जिससे आपको संतुष्टि प्राप्त होगी। किसी कलात्मक कार्य में अपने हाथ आजमाएंगे और उससे धन भी अर्जित कर सकेंगे। ऐसा करना आपको कॉन्फिडेंस देगा और आप कोई नया इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं।

कर्क 

आज का दिन मध्यम रहने वाला है। काम पर ध्यान नहीं होगा जिससे गड़बड़ियां हो सकती हैं। यही वजह है कि आपको आज काम के सिलसिले में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा और माता पिता का सुख मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है। अधिक व्यस्तता से बचें और स्वयं के लिए समय निकालें। प्रेम जीवन में कोई नई बात आपके बीच खुशी का कारण बनेगी। आज अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने काम की प्राथमिकता निश्चित करके उसे करने का प्रयास करेंगे और इस प्रकार आज के दिन का सदुपयोग करेंगे। आज विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन बढ़िया है। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। आज ऑफिस में आपका काम आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। सेहत में तंदुरुस्ती रहेगी जिससे आप का मनोबल ऊंचा रहेगा।

कन्या 

आज का दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा रहेगा। धन के मामले में समय थोड़ा कमजोर रहेगा। इनकम में गिरावट आ सकती है और किसी निवेश के कारण जोखिम उठाना नुकसानदेह साबित हो सकता है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से मिलने जुलने की स्थिति बनेगी और संबंध मजबूत होंगे। काम के सिलसिले में आज आप थोड़े बोर हो सकते हैं क्योंकि एक जैसा रूटीन देखकर आपका मन काम में ज्यादा नहीं लगेगा।

तुला 

आज का दिन आपके लिए बहुत पॉजिटिव रहेगा। व्यापार के सिलसिले में प्रयासों को गति मिलेगी और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। शादीशुदा लोगों को गृहस्थ जीवन में उनके जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में भी परिजनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। यात्राओं पर जाने के लिए समय अनुकूल नहीं है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा तथा प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए अपने प्रिय को नाराज ना होने दें। आज आप कोई नया वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं और इसके लिए घरवालों से विचार-विमर्श करेंगे।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। कामों में विलंब हो सकता है जिससे आपको थोड़ी दिक्कत होगी। मानसिक दबाव महसूस करेंगे। खर्चे भी काफी अधिक रहेंगे जिन पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहद जरूरी होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनसे मन की बात कह सकते हैं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपके बॉस से आपके संबंध अनुकूल रहेंगे। आपकी सेहत में सुधार होगा।

धनु 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने का संकेत दे रहा है। आर्थिक तौर पर भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा लाभ होगा। प्रेम जीवन में भी अंतरंग पलों में बढ़ोतरी होगी और अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख की प्राप्ति होगी। काम में मन थोड़ा कम लगेगा और परिवार के प्रति ध्यान अधिक देंगे, जिससे काम का दबाव आपके ऊपर बढ़ेगा लेकिन काम से जी ना चुराएं वर्ना मुसीबत आ सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और रुकावट समाप्त होगी।

मकर 

आज का दिन आपको पूरा समय व्यस्त रखेगा। परिवार के साथ भी समय बिताएंगे और परिवार वालों का सहयोग भी मिलेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे लेकिन आपके खर्चे बहुत अधिक हो सकते हैं। इनका बोझ आपकी जेब पर पड़ेगा। आज आपके जीवनसाथी और परिवार वालों के बीच अच्छा तालमेल दिखाई देगा और सभी साथ में कहीं घूमने जा सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर आशावान रहेंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के व्यवहार से खुश नजर आएंगे।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। काम के सिलसिले में भी बढ़िया नतीजे मिलेंगे। काम से जुड़ी यात्राएं काफी सफलता देंगी। किसी यात्रा पर जाने से मन हर्षित होगा और आपको कुछ नए लाभ के योग मिलने की उम्मीद होगी जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। फिर भी खर्चों का बोझ भी आप पर रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी लेकिन शाम तक आप उसका हल निकाल लेंगे। प्रेम जीवन में प्यार भरे समय की अनुभूति होगी।

मीन 

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। परिवार में कुछ दिक्सकतें आ सकती हैं जो आप का ध्यान आकर्षित करेंगी। अपनी वाणी और व्यवहार से आप दूसरों को अपना बना लेंगे। इसका आपको फायदा भी होगा। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। काम के सिलसिले में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन में तनाव आप पर हावी हो सकता है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा। जो लोग किसी प्रेम बंधन में हैं, उनके लिए आज का दिन कहीं घूमने जाने के लिए अच्छा रहेगा। आज प्रकृति की गोद में जाने का मौका मिलेगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।  

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 



  

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी

सदर बाजार में कपड़े की दुकान में भीषण आग


 मुज़फ्फरनगर । शहर के बीचों बीच सदर बाजार के व्यस्त इलाके में देर रात कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। इससे वहां हडकम्प मचा रहा। 

आसपास के रहने वालों की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची आग बुझाने का काम शुरु किया।  कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित दुकानदार का कहना है कि नुकसान का आकलन कल सुबह तक पता चल पाएगा। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। 

नगरपालिका के सीमा विस्तार को शासन की मंजूरी मिली


 बिजनौर। नगर पालिका के सीमा विस्तार को शासन से हरी झंडी मिल गई है। शासन ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। शासन ने इस पर 15 दिन के अंदर आपत्ति मांगी हैं। बाद में इन आपत्तियों का निस्तारण कर सीमा विस्तार किया जाएगा। यह मांग करीब 13 साल पुरानी है। रिंग रोड के दायरे में आने वाला पूरा एरिया इसमें शामिल किया गया है।

नगर पालिका सीमा विस्तार में गांव रसूलपुर पिरथी, रशीद पुर गढ़ी, इस्लामपुर दास, झकड़ी बांगर, फतहपुर नौआबाद, मुकरपुर खेमा उर्फ बुखारा, लड़ापुरा, रामपुर बकली, तैमूरपुर दीपा, शहबाजपुर खाना, कादरपुर जसवंत, फरीदपुर काजी, कस्बा बिजनौर को शामिल किया गया है।

शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

ब्यूटी पार्लर से दुल्हन का सनसनी खेज अपहरण

दौसा। ब्यूटी पार्लर से ही दुल्हन के अपहरण से सनसनी फैल गई। 
जिले के चांदसेन गांव में बाबूलाल महावर की पुत्री चंदा महावर की शादी 25 नवंबर को तय की गई थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी, शादी का दिन भी आ गया था, ऐसे में मंडप सजा हुआ था, डोली तैयार थी। दुल्हन के हाथों में मेहंदी रची हुई थी बारात भी आ गई थी। बरात के आने से पहले दुल्हन को तैयार करने के लिए ब्यूटी पार्लर ले जाया गया था लेकिन बीच रास्ते में भी चांदसेन गांव का ही लोकेश गुर्जर और उसका मित्र बाइक पर आया और दुल्हन के साथ मौजूद उसकी भाभियों के धक्का मार कर दुल्हन को बाइक पर बैठाकर ले गया।सूचना पर परिजनों, रिश्तेदारों और पुलिस में किडनैप हुई दुल्हन की तलाश की लेकिन शादी के निर्धारित समय तक दुल्हन नहीं मिली और आखिरकार बारात बैरंग लौट गई। बेटी की शादी में भंग पड़ने के बाद दुल्हन का पिता लालसोट थाने में पहुंचे और आरोपी लोकेश गुर्जर और उसके मित्र के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।

जिले में 33 और कोरोना पॉजिटिव मिले


 मुजफ्फरनगर । जनपद में शुक्र्रवार को कोरोना के 33 नए पॉजिटिव केस मिले है। जिले में 1162 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से 1152 रिपोर्ट निगेटिव रही है। जबकि दस पॉजिटिव केस आरटीपीसीआर सैंपल से सामने आए हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट से 18 नए पॉजिटिव मिले जबकि प्राइवेट लैब से 4 व अन्य जनपद से एक केस नए पॉजिटिव मिले है। अब तक जनपद में कोरोना के कुल 6804 केस मिल चुके है, जिनमे से 6277 संक्रमितों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। इनमें शुक्रवार को डिस्चार्ज किए गए 23 मरीज भी शामिल हैं। अब जिले में कुल एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या बढकर 439 हो गई है। जबकि 88 लोग कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि जो नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। उनमें से 15 मुजफ्फरनगर शहर में, दो शाहपुर क्षेत्र में, दो मुजफ्फरनगर देहात क्षेत्र में, आठ खतौली क्षेत्र में, एक मोरना क्षेत्र में, दो बघरा क्षेत्र में, बुढाना, चरथावल, जानसठ, क्षेत्र में भी एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है।

उत्तम शुगर मिल खाईखेडी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना का रेंडम सैंपिल में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गए।

पेपर मिल में हादसा, महिला की मौत


मुजफ्फरनगर । भोपा रोड स्थित सिल्वर टोन पेपर मिल में पेपर रोल सिर पर गिर जाने से गई महिला मज़दूर की जान। महिला झारखंड निवासी बताई गई है। मूल रूप से झारखंड निवासी मालती अपने पति इजराइल के साथ भोपा रोड स्थित सिल्वर टोन पेपर मिल में मजदूरी करती थी। शुक्रवार शाम के समय वह मिल में बैठकर खाना खा रही थी। उसी समय पास में रखा भारी भरकम पेपर रोल मालती के ऊपर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मालती की मौत से गुस्साए पति और अन्य मजदूरों ने जमकर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने भीड़ को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फेरे लेने के बाद दूल्हे को छोड़कर दुल्हन प्रेमी संग फरार


 गोंडा। जिले में छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह दुल्हन फेरे लेने के बाद फरार हो गई। 

गांव की एक युवती ने जिस दूल्हे के साथ सात फेरे लिए थे उसे छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। अब यह मामला पुलिस चौकी बभनान पहुंच गया है जबकि बाराती अभी भी आस लगाए गांव में बैठे हैं। इस गांव में 26 नवंबर को एक व्यक्ति के यहां वैवाहिक कार्यक्रम था। दरवाजे पर लड़की की शादी का आयोजन हो रहा था। बारात पड़ोसी जिले बलरामपुर से आई हुई थी। रात में स्वागत और मंगल गीत का कार्यक्रम चल रहा था। शुक्रवार तड़के 3 बजे के आसपास सात फेरे और सिंदूर की रस्मअदायगी भी पूरी हो गई। बेचारा दूल्हा और बारात उसका इंतजार कर लौट गयी।

सपा ने हमारा बूथ सबसे मजबूत अभियान शुरू किया


 मुजफ्फरनगर । सपा ने मिशन 2022 की तैयारी को लेकर सदर विधानसभा क्षेत्र के मौहल्ला मल्हूपुरा से नुक्कड़ मीटिंग के जरिये हमारा बूथ सबसे मजबूत अभियान की शुरुआत की। हमारा बूथ सबसे मजबूत अभियान के संयोजक वरिष्ठ सपा नेता साजिद हसन ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता विकास से विमुख व भृष्ट भाजपा सरकार से मुक्ति चाहती है सपा का जनाधार सब वर्ग में मजबूती से बढ़ा है सपा कार्यकर्ताओं को केवल अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र व बूथ को हमारा बूथ सबसे मजबूत अभियान चलाकर प्रदेश में सपा की सरकार लाने के लिए जुट जाना है।

सपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. इसरार अल्वी ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों के सहयोग से वरिष्ठ सपा नेता साजिद हसन द्वारा इस अभियान को प्रत्येक विधानसभा में मजबूती से चलाकर प्रत्येक मतदान केंद्र व बूथ को सपा की नीतियां व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में हुए ऐतिहासिक कार्यों के प्रचार के जरिये मजबूत जनाधार खड़ा किया जाएगा। इस दौरान रिजवान खान, नसीम अख्तर, चांद खान, लविश मलिक, दानिश मलिक, अमानअली, हैदर अली, शादाब अली, साकिब मलिक, आरिफ अहमद, सलमान मलिक, अनीस अहमद, अरमान मलिक, शाहनवाज, एयाज अहमद, अंसार अली, गुलशेर अली, शमशाद अहमद आदि उपस्थित रहे।

तीन साल तक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का आरोपी जेल गया

 मुजफ्फरनगर । तीन वर्ष तक शादी का झांसा देने के साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। 

चरथावल थाना थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पंद्रह दिन पूर्व जनपद सहारनपुर के थाना देवबंद गांव के गुड्डू पर शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लेने का आरोप लगाया था। इस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को चरथावल थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एसआई सुरेन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ चरथावल नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।


कडाके की ठंड में सिवाया टोल पर किसानों का डेरा



 मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में दिल्ली कूच कर रहे किसानों ने सिवाय टोल प्लाजा पर डेरा डाल लिया है। कडाके की ठंड के बावजूद किसानों का उत्साह कम नहीं है। कल वे आगे रवाना होंगे। 

इससे पहले आज हाईवे पर धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने नावला कोठी पर नेशनल हाईवे का जाम समाप्त कर किसानों के साथ दिल्ली के लिए कूच किया है। किसान खतौली के अंदर को होकर दिल्ली जाने की बात कह रहे हैं। दिल्ली के लिए कूच कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और किसानों को 4:30 बजे भंगेला चेक पोस्ट पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, मगर किसान और राकेश टिकैत नहीं माने, वे नहीं रुके। किसान जनपद की सीमा पार कर मेरठ जिले में प्रवेश कर गए।

देर शाम भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि रात्रि में राकेश टिकैत और किसान मेरठ सिवाया टोल प्लाजा पर रुकेंगे। शनिवार सुबह 10 बजे किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगा।

खतौली में लव जेहाद की शिकार युवती की बरामदगी की मांग


 मुज़फ्फरनगर। खतौली में लव जेहाद में युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारीयों ने खतौली थाने के प्रभारी से मिलकर लड़की बरामद करने की मांग की। वही खतौली प्रभारी ने जल्द लड़की बरामद करने का आश्वासन दिया। 

वहीँ हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी पीड़ित परिजनों से मिले और कहा की जल्द ही बिटिया को सकुशल बरामद करवाएंगे और दोषियों को जेल भिजवाएंगे।परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर युवती को बरामदगी 24 घंटे में नहीं हुई तब युवती के परिजन थाने के सामने अनशन पर बैठ जाएंगे। साथ ही मुस्लिम युवकों पर साजिश के तहत दूसरे समुदाय की लड़की प्रेमजाल में फंसाकर बर्बाद करने का आरोप लगाया।पुलिस-प्रशासन ने समझा बुझाकर मामला शांत किया है और युवती की बरामदगी के लिए कुछ समय मांगा है। जिस पर हिंदूवादी संगठनों ने 24 घंटे का समय दिया है।

इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच से जिला संयोजक राजेंद्र धनगर,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दीपा त्यागी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार, जिला मंत्री जोगेंद्र सैनी, खतौली ब्लाक अध्यक्ष लता रानी, राजेश शर्मा, एड०वैभव यादव, बंटी चौधरी, कमलदीप, जोगेंद्र सैनी, अमित शर्मा, गौरव चौधरी, नितिन त्यागी, राहुल शर्मा, हरेंद्र सैनी आदि उपस्थित रहे।

लवजेहाद! सहेलियों के सामने ही गला रेतकर किशोरी की हत्या

 बलिया। बेहद नृशंस वारदात में खेत में साग निकालने गई 16 वर्षीय किशोरी को सहेलियों के सामने ही दूसरे समुदाय के युवक ने जमीन पर गिराकर गला रेतकर हत्या कर दी। युवक को ग्रामीणों ने कुछ दूर तक पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। युवक के दूसरे समुदाय का होने के कारण इसे लव जिहाद के एंगल से देखा जा रहा है। 

स्‍थानीय लोगों के अनुसार सिकंदर पुर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अपने ननिहाल में अपने नाना के घर रह रही किशोरी निवासी बघोता थाना मनियर की शाम करीब चार बजे गांव से कुछ दूरी पर सहेलियों के साथ साग निकालने गई थी। इसी दौरान गांव का ही सैयद पुत्र मोइनुदुद्दीन वहां पहुंच गया और किशोरी को निर्मम तरीके से जमीन पर गिरा कर गला रेत दिया।

इस दौरान उसके साथ साग निकाल रही अन्य लड़कियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास जब मौजूद लोगों ने शोरगुल मचाया तो आरोपी धारदार हथियार को थोड़ी दूर पर फेंककर फरार हो गया। जैसे ही घटना की जानकारी लोगों को हुई तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया


सेनेटाइजर डालकर महिला अधिवक्ता को जलाया


 मेरठ। जिले में एक महिला अधिवक्ता को उनके पति द्वारा सैनिटाइजर डालकर जलाने का आरोप लगाया गया है। महिला अधिवक्ता के जलने की सूचना जब उसके साथ प्रैक्टिस करने वाले अन्य साथी अधिवक्ताओं को हुई तो उन्होंने मीडिया और पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। एसपी देहात ने घटना का संज्ञान लेते हुए थाना पुलिस केा कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं घटना को 24 घंटे तक पुलिस से छिपाए रखने पर और अधिक संदिग्ध प्रतीत होती है। महिला अधिवक्ता करीब 70 फीसदी तक जल चुकी है उसका गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज हो रहा है।

जानकारी के अनुसार थाना खरखौदा की काशीराम अवासीय कालोनी में एक महिला अधिवक्ता अपने पति और ससुरालियों के साथ रहती है। महिला अधिवक्ता जिला बार एसोसिएशन की सदस्य भी है। बताया जाता है कि कचहरी में महिला की गिनती तेज-तर्रार अधिवक्ताओं में होती है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक महिला अधिवक्ता घर में चाय बना रही थी। जिस दौरान उसका कुर्ता जल गया। जिसके बाद महिला ​अधिवक्ता भी जल गई। जबकि वहीं दूसरी ओर अन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला अधिवक्ता को उसके ससुरालियों ने सैनिटाइजर डालकर जलाया है।

वैदिक पुत्री पाठशाला में कला महोत्सव का आयोजन

 मुजफ्फरनगर । वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज में आज कला महोत्सव 2020 का आगाज किया गया कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित करके फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने नृत्य, संगीत ,गिटार आदि कलाओं में प्रस्तुति देकर मुख्य अतिथियों का दिल जीता। निर्णायक मंडल ने प्रथम द्वितीय तृतीय नाम घोषित किये। वही मुख्य अतिथियों द्वारा विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कॉलेज की प्रिंसिपल राजेश कुमारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोविड-19 को देखते हुए एक सूक्ष्म कार्यक्रम कला महोत्सव का किया गया है। जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चो ने मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं आज जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। इस कार्यक्रम के विजेता बच्चे प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। जिसका सारा खर्च यूपी सरकार उठाएगी कार्यक्रम में स्कूल शिक्षिकाओं ने भरपूर सहयोग दिया।




डीएम ने किया मतदान प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण



मुज़फ्फरनगर।  डीएम ने मतदान कार्मिक ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। 

जनपद मुजफ्फरनगर के एक स्कूल में चल रहे मतदान कार्मिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने ट्रेनिंग क्लास में बैठकर खुद भी पूरे कार्यक्रम की जांच पड़ताल की और मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया। वहीं उन्हें मतदान कराने की बारीकी टिप्स भी दिए। एमएलसी स्नातक के चुनाव आगामी 1 दिसंबर 2020 को  हो रहे हैं जिसकी पूरी तैयारियां मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन ने की है । लगातार जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे मॉनिटरिंग कर रही है और चुनाव को निष्पक्ष  कराने के लिए प्रतिबद्ध  इसी क्रम में  उन्होंने मतदान कार्मिक प्रशिक्षण का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव , एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सहकारी समिति की कमिश्नर योगेंद्र पाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी आरके द्विवेदी, डीआईओएस गजेंद्र सिंह, सहित निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार,जिलापूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला,बीएसए मायाराम सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 

भाजपा कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल से मिले व्यापारी ने ता

 मुजफ्फरनगर । व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल राजेश अग्रवाल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व वित्त मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से  दिल्ली में भाजपा कार्यालय पर मिला। शिष्टाचार भेंट में विजय वर्मा भाजपा नेता, राहुल गोयल समाजसेवी व व्यापारी नेता

ने मंत्री जी के साथ विभिन्न मुद्दों पर राजनीतिक चर्चा की। देश प्रदेश में बढ़ते कोरोना की संख्या के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई।


ईओ से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल



 मुजफ्फरनगर । व्यापारियों की समस्याओं को लेकर व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल के साथ एक प्रतिनिधिमंडल नवनियुक्त नगरपालिका ईओ अमृतपाल कोर से मिला। 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि से संबंध नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में नव नियुक्त ईओ नगर पालिका अमृतपाल कौर से मिला एवं उनको नगर पालिका मार्केट के व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया गया,जिसमें नंबर 1 वारिसान,नंबर 2- सिक्मी किराएदार, एवं नंबर 3- 15 साला,की व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि हम नगर पालिका से जुड़े दुकानदारों की समस्याओं का निस्तारण चाहते हैं जिससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति हो लेकिन नगर पालिका चेयरमैन द्वारा इन समस्याओं का समाधान न करने की ठानी हुई है प्रतिनिधिमंडल में सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा, वीरेंद्र अरोरा,भूरा कुरैशी,प्रवीन जैन,सुनील वर्मा,सुशील कुमार,ओमवीर चौधरी,विजय तनेजा, सुनीता तनेजा,अरविंद बक्शी, शशिकांत गर्ग,महेंद्र,विजय कुच्छल, जय इंद्रप्रकाश उपस्थित रहे।

बुराडी मैदान पर किसानों को प्रदर्शन की अनुमति



नई दिल्ली। दो दिन की जद्दो जेहद के बाद आखिर पंजाब-हरियाणा के आंदोलनरत किसानों को दिल्‍ली के बुराड़ी मैदान पर प्रदर्शन की अनुमति मिल गई है।  पंजाब के किसान संगठनों ने दावा किया है कि केंद्र सरकार ने उन्‍हें दिल्‍ली में बुराड़ी ग्राउंड में धरने की इजाजत दे दी है। क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्‍यक्ष दर्शन पाल ने कह कि उन्हें दिल्‍ली आने की इजाजत मिल गई है। उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बुराड़ी में आंदोलन की इजाजत दी थी।

इससे पहले, दिल्‍ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रखने के लिए नौ स्‍टेडियमों को अस्‍थायी जेल बनाने की इजाजत मांगी थी। केजरीवाल सरकार ने किसानों को अहिंसक आंदोलन का हक है, यह कहते हुए मंजूरी देने से मना कर दिया। शनिवार दोपहर तक कई जगहों पर किसानों को रोका गया है। न मानने पर पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले भी छोड़े जा रहे हैं। बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान से ट्रैफिक व्‍यवस्‍था चरमरा गई है। ऊपर से एनसीआर के शहरों से दिल्‍ली के लिए मेट्रो सेवा बंद रहने से लोगों की परेशानी दोगुनी हो गई है। गुड़गांव, नोएडा, गाजियाबाद से दिल्‍ली आने वालों को खासी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुराड़ी तक के रास्‍ते को साफ किया जा रहा है ताकि किसान आगे बढ़ सकें। टिकरी बॉर्डर क्लियर करा लिया गया है। किसानों के लिए रोड़ खुल गई है। स्‍वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव भी पहुंच गए हैं।

हाईवे जाम खत्म किसानों का जत्था दिल्ली रवाना, राकेश टिकैत ने किया जंग का ऐलान

 मुजफ्फरनगर।  पंजाब और हरियाणा के किसानों के समर्थन में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व मंे किसानों ने दोपहर नावला कोठी पर हाईवे जाम बाद दिल्ली कूच कर दिया। भाकियूप प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार के खिलाफ जंगा का ऐलान करते हुए कहा कि कि अब वेस्ट यूपी के किसान भी पंजाब के किसानों समर्थन में दिल्ली का घेराव करेंगे। राकेश टिकैत ने शांति पूर्ण आंदोलन का ऐलान करते हुए कहा कि अब रास्ता जाम नहीं करना है। फोर लेन हाईवे पर सीधे हाथ पर लोग, ट्रैक्टर, गाड़िया चलते रहेंगे। जाम नहीं लगाना जहां रात होगी वहीं रुकेंगे।

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में आज किसानों ने मंसूरपुर के पास नावला कोठी पर हाईवे पर अपनी टैªक्टर ट्रालियां खडी कर जाम लगा दिया। इसके चलते हाइवे पर यातायात रुक जाने से वाहनों को वैकल्पिक मार्गो ंसे निकाला गया। कल पंजाब व हरियाणा के किसानों के समर्थन में जाम के ऐलान को देखते हुए आज सुबह से ही पुलिस चैकस थी। हालांकि किसानों ने वहां पहुंच कर जाम लगा दिया। इस बीच वहां पहुंचे अधिकारियों के समझाने बुझाने का भी उन पर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद राकेश टिकैत ने ऐलान किया कि   पंजाब से आए किसानों की मदद करने के लिए उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली को घेरेंगे। राकेश टिकैत ने कहा यु( शुरू हो चुका। जिसे शामिल होना है वह होता जाए।  इस यु( में जो घायल होगा, वह वापस लौटता रहेगा, दूसरे नए लोग शामिल हो उनकी जगह लेंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों का जत्था कल शाम 5.00 बजे तक किसान क्रांति गेट तक पहुंचेगा ।  राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि भारत सरकार से  किसानों की लड़ाई शुरू हो चुकी है। हालत खराब हो चुके हैं। अब न्याय के लिए दिल्ली घेरी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा व उत्तर प्रदेश सरकार से यह लड़ाई नहीं है बल्कि केंद्र सरकार से है।   



 राकेश टिकैत ने आसपास के जनपदों से भी किसानों को जत्थे बनाकर किसान क्रांति गेट पर आने के लिए कहा। उल्लेखनीय रहा के भाकियू के गढ़ मुजफ्फरनगर में नवला मौड पर उम्मीद अनुसार भारतीय किसान यूनियन भीड़ नहीं जुटा पाया। इसका कारण इस समय गन्ने को लेकर किसानों की व्यस्तता बताया गया है।  भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख चैधरी नरेश टिकैत भी धरना में शामिल नहीं हुए।


मुस्लिम युवा हिंदू लड़कियों को अपनी बहन मानें:सपा सांसद


 मुरादाबाद। सपा सांसद एसटी हसन ने "लव जिहाद" को एक राजनीतिक स्टंट करार देते हुए मुस्लिम लड़कों से कहा कि हिंदू लड़कियों को अपनी 'बहनों' की तरह मानें। 

गत दिनों यूपी कैबिनेट की बैठक में अवैध धर्मांतरण कानून ‘उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश-2020’ के मसौदे को मंजूरी दे दी गई थी। इस पर सपा सांसद हसन ने कहा, 'लव जिहाद एक राजनीतिक स्टंट है। हमारे देश में लोग अलग-अलग धर्म के बावजूद अपने जीवनसाथी का चयन करते हैं। हिंदू मुस्लिमों से शादी करते हैं और मुस्लिम हिन्दुओं से। हालांकि, यह संख्या बहुत कम है। लेकिन अगर आप 'लव जिहाद' के मामलों की तह तक जाते हैं तो आप पाएंगे कि लड़कियों को पता होता है कि लड़के मुस्लिम थे। लेकिन सामाजिक दबाव के कारण या अगर परिवार में कुछ आंतरिक मुद्दों की वजह से वे कहती हैं कि वे नहीं जानती थी कि लड़का मुसलमान है और वे इसे 'लव जिहाद' कहते हैं। 

उन्होंने कहा, 'मैं मुस्लिम लड़कों को सलाह देता हूं कि वे हिंदू लड़कियों को अपनी बहन की तरह मानें। किसी के बहकावे में न आएं। एक कानून बनाया गया है, जिसके तहत आपको जबरदस्त यातनाएं दी जा सकती हैं। अपने आप को बचाएं और किसी भी प्रलोभन या प्यार में न पड़ें।' बता दें कि 'लव जिहाद' का मुद्दा बीते कुछ समय से 21 वर्षीय छात्रा की मौत के बाद से उबाल पर है। अक्टूबर में बल्लभगढ़ में एक स्टॉकर और उसके दोस्त ने कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को कॉलेज के बाहर कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

दिल्ली बार्डर पर तनाव और यूपी में हाईवे जाम से टकराव की स्थिति


 नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में जहां भारतीय किसान यूनियन आज हाईवे जाम की तैयारी कर रही है वहीं किसानों के दिल्ली सीमा पर पहुंचने के बाद टकराव के हालात हैं। 

कल से चल रहे प्रदर्शन में शामिल पंजाब और हरियाणा के किसानों में से काफी लोग गुरुवार देर शाम तक राष्ट्रीय राजधानी के पास पहुंच गए। पंजाब के किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के मद्देनजर शहर पुलिस ने सिंघू सीमा पर यातायात बंद कर दिया है। वहां टकराव की स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम बहादुरगढ़ से दिल्ली की ओर यातायात का आगमन भी बंद कर दिया गया था। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के साथ आ रहे ट्रैक्टरों को रोकने के लिए सिंघू सीमा पर बालू से लदे पांच ट्रक और तीन वाटर कैनन (पानी की बौछार करने वाली गाड़ी) तैनात किए गए हैं। कानून-व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन भी तैनात किए गए हैं। सिंघू सीमा पर सबसे आगे की ओर लगाए गए अवरोधकों के साथ कांटेदार तार का बाड़ बनाया गया है ताकि प्रदर्शनकारी अवरोधक पार ना कर सकें।

किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने एनएच-24, चिल्ला सीमा, टिगरी सीमा, बहादुरगढ़ सीमा, फरीदाबाद सीमा, कालिंदी कुंज सीमा और सिंघू सीमा पर पुलिस बल तैनात किया है। पंजाब और हरियाणा से आने वाले किसानों के सिंघू सीमा से दिल्ली में प्रवेश करने की संभावना है, जिसे देखते हुए वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। हालात का जायजा लेने के लिए दिल्ली के पुलिस आयुक्त एस. एन. श्रीवास्तव सीमावर्ती क्षेत्रों में गए और कहा कि प्रदर्शन कर रहे किसानों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

भारत व आस्ट्रेलिया का वन डे मैच आज


 नई दिल्ली। करीब नौ महीने के ब्रेक के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में आज तीन मैचों की वनडे सीरीज से टीम इंडिया का पहला वन डे मुकाबला कुछ देर में शुरू हो रहा है । भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे मैच शुरू होगा।

कोरोना के कारण नौ महीने के बाद टीम इंडिया के यह पहली सीरीज है जो इंटरनेशनल लेवल पर हो रही है। भारत के लिए इस सीरीज में रोहित शर्मा की अनुपस्थिति पहले से ही एक झटका है। ऐसे में कप्तान कोहली को बड़ी भूमिका निभानी होगी।

यह ना केवल टीम इंडिया के लिए काफी लंबे समय बाद पहली सीरीज है बल्कि दर्शकों के लिए भी कोरोनाकाल में पहली इंटरनेशनल सीरीज होगी जिसमें वे सीमित संख्या में स्टेडियम के अंदर प्रवेश कर सकते हैं।

कोविड-19 अस्पताल में आग से पांच मरीजों की मौत

 राजकोट। शुक्रवार तड़के अचानक एक कोविड-19 अस्पताल में भीषण आग लग  लगने से पांच कोरोना मरीजों की मौत हो गई। 

सूत्रों के अनुसार कोविड-19 अस्पताल के आईसीयू में यह आग लगी थी। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने कहा कि आग लगने के बाद अस्पताल से अन्य तीस कोरोना वायरस के मरीजों का रेस्क्यू किया गया, जिनका इलाज चल रहा है। हालांकि, बाद में उनमें से और दो की मौत हो गई। 

फायर ब्रिगेड के अधिकारी जे बी थेवा ने कहा कि मावड़ी इलाके के उदय शिवानंद अस्पताल के आईसीयू में  लगभग 1 बजे आग लग गई, जहां 33 मरीजों को भर्ती किया गया था। इनमें से सात मरीजों को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। बता दें कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस घटना में जांच के आदेश दिए हैं।


Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...