बुधवार, 15 दिसंबर 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 15 दिसम्बर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 15 दिसम्बर 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - द्वादशी 16 दिसम्बर रात्रि 02:01 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

⛅ *नक्षत्र - भरणी पूर्ण रात्रि तक*

⛅ *योग - शिव पूर्ण रात्रि तक*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:34 से दोपहर 01:55 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:9*

⛅ *सूर्यास्त - 17:58*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण* - *अखंड द्वादशी* 

💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मार्गशीर्ष शुक्ल द्वादशी* 🌷

👉🏻 *15 दिसम्बर 2021 बुधवार को मार्गशीर्ष शुक्ल द्वादशी है ।*

➡ *वराहपुराण के अनुसार जो पुरुष नियमपूर्वक रहकर कार्तिक, मार्गशीर्ष एवं बैशाख महीनों की द्वादशी तिथियों के दिन खिले हुए पुष्पों की वनमाला तथा चन्दन आदि को मुझ पर चढ़ाता है, उसने मानो बारह वर्षों तक मेरी पूजा कर ली।*

➡ *वराहपुराण के अनुसार मार्गशीर्ष मास में चन्दन एवं कमल के पुष्प को एक साथ मिलाकर जो भगवान विष्णु को अर्पण करता है, उसे महान फल प्राप्त होता है।*

➡ *अग्निपुराण के अनुसार मार्गशीर्ष के शुक्लपक्ष की द्वादशी को श्रीकृष्ण का पूजन करके जो मनुष्य लवण का दान करता हैं, वह सम्पूर्ण रसों के दान का फल प्राप्त करता हैं |*

➡ *महाभारत अनुशासनपर्व*

*द्वादश्यां मार्गशीर्षे तु अहोरात्रेण केशवम्।*

*अर्च्याश्वमेधं प्राप्नोति दुष्कृतं चास्य नश्यति।।*

*जो मार्गशीर्ष की द्वादशी को दिन-रात उपवास करके ‘केशव’ नाम से मेरी पूजा करता है, उसे अश्‍वमेघ-यज्ञ का फल मिलता है।*

➡ *स्कन्दपुराण के अनुसार मार्गशीर्ष मास में श्रीभगवान विष्णु को, उनके अन्य स्वरुप को स्नान कराने का विशेष महत्व है विशेषतः द्वादशी को । इस दिन श्रीकृष्ण को शंख के द्वारा दूध से स्नान कराएं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *षडशीति संक्रान्ती* 🌷

👉 *16 दिसम्बर 2021 गुरुवार को षडशीति संक्रान्ती है ।*

🙏 *पुण्यकाल : सूर्योदय से दोपहर 12:34 तक… जप,तप,ध्यान और सेवा का पूण्य 86000 गुना है !!!*

🙏 *इस दिन करोड़ काम छोड़कर अधिक से अधिक समय जप – ध्यान, प्रार्थना में लगायें।*

🙏 *षडशीति संक्रांति में किये गए जप ध्यान का फल ८६००० गुना होता है – (पद्म पुराण )*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷

🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 16 दिसम्बर, गुरुवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*

 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*

🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*

🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*

🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।* 

 👉🏻 *ये उपाय करें*

*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*


📖

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏जनवरी  में पंचक का आरंभ

5  जनवरी 2022, बुधवार को 07:55 PM बजे


पंचक का समापन

10  जनवरी 2022, सोमवार को 08:50 AM बजे- राज पंचक

13 जनवरी 2022, गुरुवार पौष पुत्रदा एकादशी

वैकुंठ एकादशी शुरू - 16:49, जनवरी 12

समाप्त - 19:32, जनवरी 13

28 जनवरी 2022, शुक्रवार माघ, कृष्ण एकादशी

षटतिला एकादशी शुरू - 02:16, 28 जनवरी

समाप्त - 23:35, 29 जनवरी

शनिवार पौष, शुक्ल त्रयोदशी

शनि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 10:19 अपराह्न, जनवरी 14

समाप्त - 00:57 पूर्वाह्न, जनवरी 16

30 जनवरी 2022, रविवार माघ, कृष्ण त्रयोदशी

रवि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 08:37 अपराह्न, 29 जनवरी

समाप्त - 05:28 अपराह्न, 30 जनवरी

02 जनवरी, 2022

( रविवार ) पौष अमावस्या

पौष पूर्णिमा व्रत

17 जनवरी , 2022 (सोमवार) प्रारम्भ - 03:18 सुबह, जनवरी 17

समाप्त - 05:17 सुबह, जनवरी 18

माघ पूर्णिमा व्रत


दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है।


जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।



 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


 

शुभ वर्ष : 2022, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए भी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे, जिसके कारण सायंकाल के समय आपको थकान होने के कारण सिर दर्द, बुखार आदि जैसी समस्याएं अपनी चपेट में ले सकती है, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए मजबूरी में करने पड़ेंगे, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन यदि आप पहले से बजट बनाकर चल रहे थे, तो आप परेशानी से बच सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। यदि आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर व अपने भाइयों से सलाह मशवरा करके ही आगे बढ़ें। जीवनसाथी की सलाह से आज आप जिसे कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। संतान को तरक्की करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा, जिसके कारण आप फूले नहीं समाएंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कार्य क्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे पूरा करने में उनको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, तभी वह उन्हे पूरा कर पाएंगे। छोटे व्यापारियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण उनके हाथ से कुछ अच्छे ऑफर भी निकल सकते हैं। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती हैं, इसलिए आपको आज सतर्क रहना होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के घर घूमने-फिरने जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो बहुत ही सावधानी से जाएं, क्योंकि इसमें आपका अपने किसी मित्र से कोई वाद विवाद भी हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज आप अपनी संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिला कर अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, लेकिन यदि आपके पिताजी आपको आज कोई बात कहें, तो बड़ों के बात सुनकर मानना भी बेहतर होता है, इसलिए आज उनकी बात सुने और उस पर अमल करें, तब आप अपने बिजनेस की काफी समस्याओं को हल करने में सफल रहेंगे। आज आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी शादी नामकरण आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। यदि आपका कोर्ट कचहरी या कोई संपत्ति संबंधित वाद विवाद चल रहा है, तो आज उसमे फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आज आप एक छोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, लेकिन यदि आपने इसमें कोई लापरवाही की तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने सभी कार्यों को समय से समाप्त कर देंगे और आप के अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। यदि आपने ऐसा नहीं किया,तो आप किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते है, इसलिए लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। यदि आपका अपना भाई से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा और आप एक दूसरे की मदद करते नजर आएंगे। राजनीतिक दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी अहम मुददे पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उतम रुप से फलदायक रहेगा। नवविवाहित संपत्तियों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक होने की संभावना हो सकती है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए आपको अपने कार्य को ध्यान से करना होगा। यदि आपने शेयर बाजार आदि कहीं पर कोई निवेश किया हुआ था, तो वह आज आप को दोगुना होकर मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लेनदेन करने से पहले आपको सावधानी बरतनी होगी।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। यदि आप किसी भूमि, वाहन, मकान आदि की खरीदारी करने चाहते हैं, तो वह सपना आज पूरा हो सकता है, उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। परिवार में भी यदि कोई कलह चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी विरोध में पड़े, तो उनको परेशानी हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने बच्चों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण इसमें आपको जीवनसाथी के साथ की आवश्यकता होगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालेने मे कामयाब रहेंगे और आज आपकी माता जी भी आज आप से नाराजगी जता सकती हैं। सायंकाल के समय आज कुछ मौसमी बीमारी आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए आपको आज आपको उनसे सावधान रहना होगा। खान-पान पर संयम बरतें। नौकरी पेशा लोगों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने जीवन साथी की तरक्की देखकर प्रसन्न रहेंगे और अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी आज कुछ धन व्यय करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा, उन्हें अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों के साथ की आवश्यकता होगी। आज आपका सायंकाल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद पनते, तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आज आपको किसी से कोई बात बोलने से पहले ध्यान देना होगा कि आपकी यह बात किसी को बुरी ना लग जाए। ससुराल पक्ष से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आज वह भी जीवनसाथी की मदद से समाप्त होगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपको मानसिक परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा, लेकिन यदि आज आपके व्यापार के किसी कर्मचारी से कोई नुकसान भी होगा, तो आपने बिना गुस्सा किए उन्हे माफ कर देंगे। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करते नजर आएंगे। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से जुड़ा कोई अहम फैसला लेने से पहले जल्दबाजी बिल्कुल ना करें, नहीं तो भविष्य में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी से यदि आज कोई अनबन हो, तो आपको उसे आज ही समाप्त करना होगा।

मंगलवार, 14 दिसंबर 2021

मोरना मिल में फ़र्जी पर्ची मामले में 6 के खिलाफ थाने में तहरीर

 


मुजफ्फरनगर । मामला भोपा थाना क्षेत्र के दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड मोरना में गन्ने की फर्जी पर्ची बनाने का है। जिसमें  प्रधान प्रबंधक ने आधा दर्जन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है तथा उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई के लिए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रधान प्रबंधक कमल रस्तौगी ने बताया कि बीते तीन दिसंबर की रात्रि में मिल के गन्ना तोल केंद्र पर 44 कुंतल 35 किलो गन्ने की फर्जी पर्ची बनाने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। गन्ना अधिकारी अंकित कुमार की जांच के आधार पर कांटे पर ड्यूटी पर तैनात ठेकाकर्मी चौकीदार यशपाल सिंह, पूर्व टोकनमैन ओमवीर सिंह, शीट राइटर नकुल, तौल लिपिक अंकित उर्फ प्रभात, आशीष व सुपरवाइजर रामपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से मिल से हटा दिया गया है, जिनमें पांच कर्मचारी ठेके पर नियुक्त गए थे जबकि छठे आरोपी ओमवीर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही है।

प्रधान प्रबंधक ने छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के लिए थाने पर तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


मुजफ्फरनगर में एडीएम प्रशासन पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने लगाया अभद्रता का आरोप, गए कोर्ट

 मुजफ्फरनगर ।


नगर स्वास्थ्य अधिकारी बिजेन्द्र कुमार सिंह ने एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर के खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया है। उन्होंने एडीएम प्रशासन पर अभद्रता और अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने एडीएम पर डराने और धमकाने का भी आरोप लगाया है। जबकि एडीएम प्रशासन ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। वहीं उनके वेतन पर भी रोक लगा दी।सीएमओ के आदेश के बाद अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बिजेन्द्र कुमार सिंह ने 20 नवम्बर को नगर पालिका में नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कार्यभार संभाला था। उन्होंने अपने कार्यालय में करीब पांच घंटे बैठकर कार्य भी किया। इसके बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी सीएमओ से 24 नवम्बर तक अवकाश लेकर अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए चले गए। 21 नवम्बर को एडीएम प्रशासन ने सफाई व्यवस्था को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांग लिया। जब उनके द्वारा कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो उनके वेतन पर रोक लगा दी।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जब वे शादी समारोह में परिवार के बीच थे तो एडीएम प्रशासन का कई बार फोन आया। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट का भी फोन आया। उन्होंने सीएमओ से अवकाश लेने पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने दोनों अधिकारियों को बताया कि वह अपने भतीजे की शादी में अवकाश लेकर आए हुए है, लेकिन दोनों अधिकारियों ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि एडीएम प्रशासन ने उनके साथ अभद्रता और अपमान किया है। उन्होंने उनके खिलफ न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम में केस दायर किया है। उन्होंने बताया कि वह कोर्ट में उपस्थित होकर अपनी बयान भी दर्ज कराएगे। 

"अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह से हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि हमारे संज्ञान में इस तरीके का कोई मामला नहीं है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी मेरे खिलाफ कोर्ट गए है। मुझे इसकी जानकारी मीडिया के जरिए ही हो रही है। शहर की सफाई को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी से स्पष्टीकरण जरूर मांगा गया था। मेरे द्वारा उनके साथ कोई अभद्रता नहीं की गई है।”

नई मण्डी मण्डल में सदस्यता कैम्प का आयोजन


मुजफ्फरनगर । नई मण्डी मण्डल के अन्तर्गत पीठ बाजार में नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर के नेतृत्व में सदस्यता कैम्प का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया। कैम्प में भारी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अतिरिक्त पार्टी पदाधिकारियों ने लोगों को सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, मण्डल महामंत्री डॉ० अशोक कुमार, मण्डल उपाध्यक्ष बशेश्वर दयाल, पंकज माहेश्वरी, सभासद विपुल भटनागर, शक्ति केन्द्र संयोजक प्रियांक गुप्ता आदि पदाधिकारियों ने उपस्थित रहकर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

शहर में आठ स्थानों पर अलाव जलने शुरू


मुजफ्फरनगर । पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर नगर के 8 स्थानों पर जिसमें नुमाइश, जिलाधिकारी आवास, मीनाक्षी चौक,शिव चौक, शेल्टर होम, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जिला चिकित्सालय के बाहर अलाव डलवाया गया है। आगे यह संख्या बढ़ाई जाएगी। 

कल्लरपुर में अवैध पेट्रोल पंप पकड़ा


मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्लरपुर के जंगल में पूर्ति विभाग ने छापेमारी करते हुए अवैध पेट्रोल पम्प पकड़ा है। जमीन में 3 हजार की क्षमता वाला ट्रैंक दबाकर डीजल जमा किया था। इस अवैध पेट्रोल पम्प से ग्रामीण अपने वाहनों के लिए डीजल व पेट्रोल खरीदते थे। फिलहाल इस मामले खेत मालिक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है।

सोमवार को जिला पूर्ति विभाग को जानकारी मिली कि शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्लरपुर के जंगल में एक खेत में अवैध पेट्रोल पम्प संचालित किया जा रहा है। जानकारी पर पूर्ति निरीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्याम सुंदर राम ने टीम को साथ लेकर मौके पर दबिश दी। पूर्ति निरीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि खेत में एक 3 हजार की क्षमता वाला टैंक भूमि में दबाकर पेट्रोल पम्प चलाया जा रहा था। इस भूमिगत टैंक में लगभग 300 लीटर डीजल मिला है। इसके अलावा मौके से 170 लीटर पेट्रोल भी बरामद हुआ है। मौके से डिस्पेन्सिंग मशीन, जेनेरेटर, खाली ड्रम व अन्य सामान बरामद किया गया है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि अवैध पेट्रोल पम्प पर सेल्समैन शिव कुमार निवासी खानपुर थाना बुढाना ग्रामीणों को डीजल व पेट्रोल  बेचता मिला। उससे पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि अवैध पेट्रोल पम्प प्रदीप सैनी निवासी खानपुर थाना बुढाना संचालित करता है। उसने गांव कल्लरपुर निवासी से जमीन किराए पर ले रखी है। मौके से पेट्रोल व डीजल की खरीदारी के कोई दस्तावेज नही मिले है। फिलहाल अवैध पेट्रोल पम्प से बरामद डीजल व पेट्रोल का सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी है। 

तकनीकी सशक्तिकरण हेतु छात्र छात्राओं को होगा स्मार्ट फोन का वितरण : मुख्य विकास अधिकारी

 


मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने आज विकास भवन मेें अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिये कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु छात्र छात्राओं को टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण किया जाना है। उन्होने नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजना के अन्तर्गत सभी लाभार्थी का सही सही डेटाबेस निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किया जाये। अपलोड किये गये डेटाबेस का संस्था स्तर एवं विश्वविधालय स्तर पर सत्यापन कराया जाना सुनिश्चत करे। उन्होने कहा कि टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण से सम्बन्धित सभी अभिलेखों का रखरखाव सही ढंग से किया जाये। उन्होने निर्देश दिये कि नामित नोडल अधिकारियों का एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया जाये और समय समय पर ग्रुप में सूचनाओं को आदान प्रदान किया जाये।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सम्बन्धित विभाग अपने अधीनस्थ संस्थाओं के नाम एवं संस्थाओं में अध्यनरत छात्र छात्राआंे का संख्यात्मक/कोर्सवार/शैक्षणिक वर्ष के साथ सूचना उपलब्ध कराये। लाभार्थियों के डेटाबेस की फीडिंग योजना हेतु निर्मित पोर्टल पर कराया जाना एवं सम्पूर्ण डेटाबेस की शुद्वता बनायी रखी जाये। उन्होनें निर्देश दिये कि डेटा अपलोड करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता नही होनी चाहिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार तिवारी, जिला विधालय निरीक्षक, जी0एम0 डीआईसी, प्रिंसपल आई टी आई, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित कौशल विकास मिशन, सेवायोजन आदि विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

नई मंडी दो चोरों के गिरोहों का किया पर्दाफाश


 मुजफ्फरनगर । नई मंडी पुलिस टीम के द्वारा दो घटनाओ का अनावरण किया है जिसमे शातिर चेन लुटरे व टावर में चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता में बताया कि पहली सफलता में नई मंडी पुलिस ने लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर 05 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं यह शातिर गिरोह मेऱठ, मुजफ्फरनगर, लखनऊ में की गयी लूट की घटनाओं को भी अंजाम दे चुका हैं। विदित हो कि कराना है कि 05/12/21 को अज्ञात बदमाशो द्वारा आलोक मित्तल पुत्र जनेश्वर दास मित्तल लक्षमण विहार, मु0नगर की गले की सोने की चैन को लूट लिया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना नई मंडी पर सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थीं।

आज थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा लूट के अभियोग का अनावरण करते हुए ए0टू0जेड टी पाईन्ट के पास से 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम इकराम पुत्र असगर अलवी निवासी जाकिर कालोनी थाना लिसाङी जनपद मेरठ। तुषार पुत्र मारूती (मराठा) निवासी गंगौती थाना मरूअर जनपद सतारा, महाराष्ट्र हाल पता कैलाश डेरी के पास थाना नौचन्दी जनपद मेरठ व वैभव उर्फ सुभाष पुत्र पोपट निवासी करसुन्डी थाना करसुन्डी जनपद सांगली (मराठा) महाराष्ट्र हाल पता कैलाश डेरी के पास थाना नौचन्दी जनपद मेरठ व बब्बू उर्फ बाबू मलिक पुत्र इकराम मलिक निवासी जाकिर कालोनी मदीना मस्जिद के पास थाना लिसाङी जनपद मेरठ हाल पता गली न0-02 म0न0 डी 87 मुस्तफाबाद थाना करावलनगर, दिल्ली व साजिद पुत्र सलीम निवासी जाकिर कालोनी मदीना मस्जिद के पास थाना लिसाङी जनपद मेरठ हैं।

जिनसे पुलिस ने कब्जे से 79800 हजार रूपये नकद, 30,000 हजार रूपये(मु.अ.स. 637/21 धारा 392/411 भादवि थाना नई मण्डी से सम्बन्धित), 40,000 हजार रूपये *(मु.अ.सं. 350/21 धारा 392/411 भादवि थाना नौचंदी, मेरठ से सम्बन्धित), 9,800 रूपये (मु.अ.सं. 666/21 धारा 392/411 भादवि थाना विभूतिखण्ड, लखनऊ से सम्बन्धित), 01 सफेद रंग की बलैनो कार नं0- DL 5 CR 7445 (घटना में प्रयुक्त), 01 सिलेटी रंग की स्कूटी बिना नम्बर (घटना में प्रयुक्त), 05 घडियां (नकली राडो की)

दोराने पूछताछ अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम उपहार भेट कर अंगुली का नाप लेने के बहाने अंगूठी निकला लेते हैं तथा गले की चैन की हाल मार्क देखने के बहाने चैन उतरवा लेते है, हमने जनपद बुलन्दशहर मेरठ, लखनऊ, हाथरस, अलीगढ, बरेली आगरा आदि जगहों में इसी प्रकार की घटनाएं की हैं। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त लुटेरे प्रवर्ति के अपराधी हैं जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।

 दूसरी सफलता में नई नदी पुलिस ने ईण्डस कम्पनी के मोबाईल टावर पर हुई चोरी का अनावरण करते हुए 03 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं।* विदित हो कि 05.12.201 को ईवान अस्पताल के पास ईण्डस कम्पनी के मोबाईल टावर से अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था, तथा अभियोग के अनावरण हेतु टीम गठित की गयी। आज थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा उक्त का अभियोग का अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को पचैण्डा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।पकड़े।गये अभियुक्तों के नाम कमल पुत्र चरनसिंह निवासी नुमाईश कैम्प थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर व अंकित पुत्र सौराज निवासी मौहल्ला विकास नगर अलमासपुर थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर व 

राहुल पुत्र इतवारी निवासी ग्राम युसुफपुर थाना भोपा मुजफ्फरनगर बताये जा रहे हैं।

जिनके कब्जे से पुलिस ने BTS-L-850 जिसकी किमत लगभग 05 लाख रूपये बताई जा रही हैं।

किसानों के स्वागत को दुल्हन की तरह सजी किसान राजधानी सिसौली

 



मुजफ्फरनगर। किसान राजधानी कहे जाने वाली सिसौली में आज पंचायत का आयोजन किया गया,लड्डू तैयार किये जा रहे है। सिसौली में किसान भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मौका है 383 दिन बाद चौ राकेश टिकैत सहित किसान आंदोलन की सफलता के बाद घर वापसी कर रहे है। किसान इस अवसर को ऐतिहासिक बनाना चाहते है इसके लिए सर्व खाप मुख्यालय सौरम व भाकियू मुख्यालय सिसौली में बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है

कल हवन के पश्चात 9 बजे चौ राकेश टिकैत जी गाजीपुर बॉर्डर से प्रस्थान कर मोदीनगर, मेरठ,दौराला टोल प्लाजा,मंसूरपुर होते हुए सौरम व सिसौली पहुचेंगे।

गाज़ियाबाद के दुहाई से स्वागत की तैयारी में जुटे है। गाजीपुर से सिसौली तक सैकड़ो जगह स्वागत व भंडारे/लंगर की तैयारी पूरी हो चुकी है।

भाजपा सरकार हटाने से ही बचेगा संविधान व लोकतंत्र- प्रमोद त्यागी



मुजफ्फरनगर। देश में छुआछूत,जातिगत भेदभाव,असमानता व सभी को न्याय के लिए ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान व आरक्षण की व्यवस्था की गई थी जिससे दलितों वंचितों व कमजोर वर्गो की दशा व दिशा बदली लेकिन आज फिर आर एस एस के एजेंडे पर चलने वाले भाजपाई संविधान व आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। आज संविधान में आरक्षण को बचाने की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लड़ रहे हैं दलित पिछड़े वंचित कमजोर व संविधान के पैरोकार समाजवादी पार्टी के साथ आए। यह संबोधन समाजवादी बाबासाहेब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने मुजफ्फरनगर के गांधी कॉलोनी में आयोजित संविधान, लोकतंत्र बचाओ संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहे। सपा नेता मिठाईलाल भारती ने आह्वान किया कि अगर संविधान लोकतंत्र कमजोर हो गया तो फिर वही भेदभाव छुआछूत तथा अन्याय दलितों पिछड़ों वंचितों कमजोर वर्गों की तकदीर बन जाएगा इसलिए ऐसी स्थिति आने से पहले ही 2022 में ऐसी ताकतों को समाजवादी पार्टी के साथ आकर परास्त करने का काम करें। अखिलेश यादव भाजपा से संविधान व लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना जरूरी है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए दलितों को भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सामने आना होगा क्योंकि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो लोगों के अधिकार बचेंगे। प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि इन अधिकारों को भारतीय जनता पार्टी की योगी मोदी सरकार पूरी तरह छिनना चाहती है भाजपा सरकार से संविधान बचाने के लिए सभी जातियों वर्गों को एकजुट होकर प्रदेश में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की जरूरत है।

प्रोग्राम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की योगी व मोदी सरकार पूरी तरह संविधान,लोकतंत्र तथा दलित विरोधी है भाजपा सरकार सत्ता में कायम रही तो लोकतंत्र संविधान व आरक्षण नहीं बचेगा इनको बचाने की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी लड़ रही है दलितों पिछड़ों कमजोर वर्गों को आगे बढ़कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी होगी।

 सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक संविधान लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा तभी तक दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे इनकी सुरक्षा के लिए यूपी में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना हर जाति वर्ग का कर्तव्य है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन द्वारा किया गया।

 कार्यक्रम को मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता सरदार देवेंद्र सिंह खालसा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिलाध्यक्ष सोमेश कुमार,बाबा साहेब वाहिनी के वरिष्ठ नेता रोहित गौतम, सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सपा विधानसभा अध्यक्ष पुरकाजी सतबीर त्यागी, समाजवादी लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी, यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव शमशेर मलिक, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरीश कुमार, समाजवादी व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूरहसन सलमानी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष सावन कुमार एडवोकेट, बघरा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र तेजियांन,युवा सपा नेता सलमान त्यागी, समाजवादी लोहिया वाहिनी नगर अध्यक्ष फराज अंसारी, आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मुस्तकीम प्रधान,ब्लॉक अध्यक्ष पुरकाजी धीर सिंह,संजीव लम्बा, नगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ टीटू पाल रमन,युवजन सभा नगर अध्यक्ष पवन पाल,महानगर उपाध्यक्ष दिलशाद अंसारी,विधानसभा महासचिव सैय्यद फरीद अहमद,जाकिर प्रधान,श्रीमती किरनवती ,कनीज़ फात्मा जैदी, सन्दीप पँवार,वीर सिंह,शौर्य भारद्वाज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन शर्मा,सतपाल सिंह,भूरा प्रधान,शमी त्यागी,आजाद फरीदी,नोशाद फरीदी,डॉ रमेश,सरदार ज्ञानी सिंह,जाकिर प्रधान,रईस मलिक,आशीष कुमार,प्रधान कादिर त्यागी,प्रधान सैय्यद हसन बझेडी सहित अनेक सपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

भाजपा नई मंडी मंडल की युवा ईकाई ने किया जलाभिषेक


मुजफ्फरनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा काशी विश्वनाथ शिवालय में किए गए जलाभिषेक कार्यक्रम के अंतर्गत नई मंडी मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष नवनीत कुमार गुप्ता और युवा मोर्चा महामंत्री शुभम भारद्वाज और पदाधिकारीयो ने जाकर विभिन्न शिव मंदिरों में जल अभिषेक किया गया

पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद की सजा

 


मुजफ्फरनगर ।हत्या के एक मामले में कोर्ट ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को दोषी ठहराते हुए मंगलवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर एक-एक लाख का अर्थदंड लगाया गया है। जायदाद के लालच में 2017 में लूटपाट दर्शाकर पत्नी ने ही प्रेमी के संग साजिश रच कर अपने बुजुर्ग पति की हत्या करा दी थी। चार साल बाद सुनवाई पूरी कर एडीजे-14 संदीप सिंह ने फैसला सुनाया।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि राशिद पुत्र यासीन निवासी गांव संधावली थाना क्षेत्र मंसूरपुर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि 4-5 मार्च 2017 की रात वह अपनी पत्नी के साथ कमरे में सोया हुआ था। जबकि उसके पिता यासीन उसकी माता आमना के साथ अलग कमरे में सोए थे। उस ही रात कुछ बदमाश घर में घुस आए थे, जिन्होंने जेवर नकदी लूट ली थी। लूटपाट के बाद बदमाश उसके पिता को अगवा कर साथ ले गए थे। करीब एक घंटे बाद गांव में जई के खेत से उसके पिता यासीन का गोली लगा शव बरामद हुआ था।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अमित कुमार त्यागी के मुताबिक इस मामले में मृतक के दूसरे बेटे दिलशाद ने भी तहरीर दी थी। जिसे पुलिस ने विवेचना में शामिल कर लिया था। दिलशाद ने छह मार्च को दी तहरीर में बताया था कि उसकी माता बानो की मृत्यु के बाद उसके पिता ने आमना पुत्री स्व. मजीद निवासी बागपत से निकाह कर लिया था। सौतेली मां आमना के पहले से ही दो बेटे और एक बेटी थी। जबकि वह तीन भाई और एक बहन अपने पिता की संतान थे। उसकी सौतेली मां आमना ने जामिया नगर स्थित उनका मकान बिकवाकर गांव संधावली में 225 गज का एक मकान खरीद लिया था। जिसके एक हिस्से में उसकी सौतेली मां आमना और दूसरे हिस्से में उसके पिता यासीन रहते थे। उसकी सौतेली मां उसके पिता के हिस्से वाला मकान बिकवाना चाहती थी। जिसको लेकर वह अक्सर उनसे लड़ती थी। आरोप था कि उसकी सौतेली मां और उसके बेटों ने साजिश रचकर झूठी लूटपाट का मामला दिखाकर उसके पिता की हत्या करा दी। दोनों तहरीर पर पुलिस ने विवेचना की थी। प्रकाश में आया था कि मृतक की पत्नी आमना ने उसके प्रेमी आरिफ उर्फ दीवान पुत्र अंसार निवासी गांव सूजड़ु के साथ साजिश रचकर यासीन की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी आरिफ उर्फ दीवान से आला-ए-कत्ल तमंचा भी बरामद कर लिया था।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अमित कुमार त्यागी ने बताया कि घटना के मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-14 के जज संदीप गुप्ता ने की। उन्होंने बताया कि घटना साबित करने के लिए अभियोजन ने कोर्ट में 21 गवाह पेश किये। पेश किए गए गवाह और सुबूत के आधार पर कोर्ट ने मृतक की पत्नी आमना और उसके प्रेमी आरिफ उर्फ दीवान को हत्या और अपराधिक साजिश रचने के आरोप में सोमवार को दोषी करार दिया था। मंगलवार को कोर्ट ने सजा के प्रश्न पर सुनवाई की। जिसके उपरांत दोनों दोषियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। दोनो पर एक-एक लाख का अर्थदंड लगाया गया है।

मुज़फ्फरनगर में किसका भला कर रही कोरोना से बेखौफ नुमाइश

 


मुजफ्फरनगर। कोरोना से बेखौफ शहर में आयोजित हो रही है नुमाइश को लेकर तमाम सवाल जनता कर रही है। अफसर आयोजकों के नाम हटाकर अपनी वाह वाही लूटने में लगे हुए हैं, जबकि पूरे देश में फैले हुए कोरोना संक्रमण के चलते सभी भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों को रद्द किया जा रहा है। परंतु मुजफ्फरनगर के जिला प्रशासन द्वारा शहर में नुमाइश का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें करोड़ों रुपए के ठेके छोड़कर जिला प्रशासन किसका कोष बढ़ाने में लगा हुआ है। आलम यह है कि प्रशासनिक खबरों में जिला प्रशासन द्वारा आयोजकों का नाम ही गायब किया जा रहा है। जिले के अधिकारी केवल और केवल अपना अपना नाम चमकाने में लगे हुए हैं। सवाल किया जा रहा है कि अभी कुछ दिनों पूर्व निजी ठेके पर चलाई गई नुमाइश से करोड़ों रुपए की वसूली के बाद जिला प्रशासन को अभी इतनी जल्दी क्या थी कि दूसरी को नुमाइश केवल और केवल 10 दिन के अंदर लगा दी, जबकि विश्व भर में कोरोना महामारी अपने चरम पर जा चुकी है। जिसके चलते देश भर में सभी भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि अभी कुछ दिनों पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी किए गए आदेश में ज्यादा भीड़भाड़ वाले आयोजन ना करके केवल सीमित लोगों के बीच सार्वजनिक कार्यक्रम कराए जाने के आदेश किए गए थे।जिसमें कि अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा शहर सहित जिले में धारा 144 लागू की गई है, परंतु नुमाइश का आयोजन कर जिला प्रशासन खुद के द्वारा लागू की गई धारा 144 का खुलकर मजाक उड़ा रहा है, हालांकि समाज के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया है। नुमाइश पंडाल होने के बावजूद जिला प्रशासन राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भी भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों आयोजित करने के लिए लगभग 70 लाख रुपये अलग से खर्च किए जा रहे हैं। इतने में
पुराना फोटो : जिला प्रशासन की अनदेखी का शिकार हुआ नुमाइश पंडाल जर्जर हालत में 

सरकारी नुमाइश पंडाल भव्य रूप से तैयार किया जा सकता था। परंतु अपने चहेतों को सरकारी और जनता के पैसे से खुलकर लाभ दिलाने के साथ साथ अपनी जेब भी गर्म की जा रही है। कुछ चापलूस लोगों की आवाजाही से जिलाधिकारी के आदेश पर सभी तरह के कार्यक्रम की बंदर बाँट की गई है। आम तौर पर गर्मी के मौसम में होने वाली नुमाइश इस बार खासी सर्दी के मौसम में हो रही है। कई संगठन इस आयोजन के उद्देश्य की जांच की मांग कर चुके हैं।

काशी के बाद आज अयोध्या में भाजपा का हिंदुत्व मेला

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी हिंदुत्व कार्ड पर आगे बढ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सानिध्य में दिव्य काशी-भव्य काशी आयोजन के बाद देश के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मंगलवार को अयोध्या पहुंचेंगे। वे यहां रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने के साथ ही मंदिर निर्माण कार्य भी देखेंगे। 

विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री गण रामजन्मभूमि परिसर में दूसरी पाली में पहुंचेंगे। उन सभी को दर्शन मार्ग पर व्यू प्वाइंट से ही मंदिर निर्माण कार्य दिखाया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए परिसर में ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था भी ट्रस्ट की ओर से कराई जा रही है। निर्माण प्रक्रिया को समझाने के लिए डिसप्ले बोर्ड पर डिजाइन को उसी प्रकार चस्पा किया जाएगा जैसे इसी वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन पर किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व हरियाणा के अतिरिक्त बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री यहां आएंगे। उनकी अगवानी के लिए प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी भी मौजूद रहेंगे।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 14 दिसम्बर 2021



🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 14 दिसम्बर 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - एकादशी रात्रि 11:35 तक तत्पश्चात द्वादशी*

⛅ *नक्षत्र - अश्विनी 15 दिसम्बर प्रातः 04:40 तक तत्पश्चात भरणी*

⛅ *योग - परिघ 15 दिसम्बर सुबह 06:30 तक तत्पश्चात शिव*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:16 से शाम 04:38 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:08* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:57*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - मोक्षदा एकादशी, मौनी एकादशी (जैन), श्रीमद भगवत गीता जयंती* 

💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞एकदाशी तिथि प्रारंभ: 13 दिसंबर, रात्रि 9: 32 बजे से 

एकदाशी तिथि समाप्त: 14 दिसंबर रात्रि 11:35 बजे पर

व्रत का पारण: 15 दिसंबर सुबह 07:05 बजे से प्रातः 09: 09 बजे तक


🌷 *मोक्षदा एकादशी* 🌷

➡ *13 दिसम्बर 2021 सोमवार को रात्रि 09:33 से 14 दिसम्बर, रात्रि 11:35 तक एकादशी है ।*

💥 *विशेष - 14 दिसम्बर, मंगलवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *यह बड़े भारी पापों का नाश करनेवाला व्रत है | नीच योनि में पड़े पितर भी इसके पुण्यदान से मोक्ष पाते हैं |*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *श्रीमद् भगवद्गगीता जयंती* 🌷

👉🏻 *गतांक से आगे......*

🙏🏻 *जानिए भगवद् गीता के 9 बेहतरीन मैनेजमेंट सूत्र जिनमे छुपा है आपकी हर परेशानी का हल*  

🌷 *4 श्लोक*

*विहाय कामान् य: कर्वान्पुमांश्चरति निस्पृह:।*

*निर्ममो निरहंकार स शांतिमधिगच्छति।।*

🙏🏻 *अर्थ- जो मनुष्य सभी इच्छाओं व कामनाओं को त्याग कर ममता रहित और अहंकार रहित होकर अपने कर्तव्यों का पालन करता है, उसे ही शांति प्राप्त होती है।*

➡ *मैनेजमेंट सूत्र - यहां भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि मन में किसी भी प्रकार की इच्छा व कामना को रखकर मनुष्य को शांति प्राप्त नहीं हो सकती। इसलिए शांति प्राप्त करने के लिए सबसे पहले मनुष्य को अपने मन से इच्छाओं को मिटाना होगा। हम जो भी कर्म करते हैं, उसके साथ अपने अपेक्षित परिणाम को साथ में चिपका देते हैं। अपनी पसंद के परिणाम की इच्छा हमें कमजोर कर देती है। वो ना हो तो व्यक्ति का मन और ज्यादा अशांत हो जाता है। मन से ममता अथवा अहंकार आदि भावों को मिटाकर तन्मयता से अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा। तभी मनुष्य को शांति प्राप्त होगी।*

🌷 *5 श्लोक*

*न हि कश्चित्क्षणमपि जातु तिष्ठत्यकर्मकृत्।*

*कार्यते ह्यश: कर्म सर्व प्रकृतिजैर्गुणै:।।*

🙏🏻 *अर्थ- कोई भी मनुष्य क्षण भर भी कर्म किए बिना नहीं रह सकता। सभी प्राणी प्रकृति के अधीन हैं और प्रकृति अपने अनुसार हर प्राणी से कर्म करवाती है और उसके अनुसार परिणाम भी देती है।*

➡ *मैनेजमेंट सूत्र- बुरे परिणामों के डर से अगर ये सोच लें कि हम कुछ नहीं करेंगे तो ये हमारी मूर्खता है। खाली बैठे रहना भी एक तरह का कर्म ही है, जिसका परिणाम हमारी आर्थिक हानि, अपयश और समय की हानि के रूप में मिलता है। सारे जीव प्रकृति यानी परमात्मा के अधीन हैं, वो हमसे अपने अनुसार कर्म करवा ही लेगी। और उसका परिणाम भी मिलेगा ही। इसलिए कभी भी कर्म के प्रति उदासीन नहीं होना चाहिए, अपनी क्षमता और विवेक के आधार पर हमें निरंतर कर्म करते रहना चाहिए।*

🌷 *6 श्लोक*

*नियतं कुरु कर्म त्वं कर्म ज्यायो ह्यकर्मण:।*

*शरीरयात्रापि च ते न प्रसिद्धयेदकर्मण:।।*

🙏🏻 *अर्थ- तू शास्त्रों में बताए गए अपने धर्म के अनुसार कर्म कर, क्योंकि कर्म न करने की अपेक्षा कर्म करना श्रेष्ठ है तथा कर्म न करने से तेरा शरीर निर्वाह भी नहीं सिद्ध होगा।*

➡ *मैनेजमेंट सूत्र- श्रीकृष्ण अर्जुन के माध्यम से मनुष्यों को समझाते हैं कि हर मनुष्य को अपने-अपने धर्म के अनुसार कर्म करना चाहिए जैसे- विद्यार्थी का धर्म है विद्या प्राप्त करना, सैनिक का कर्म है देश की रक्षा करना। जो लोग कर्म नहीं करते, उनसे श्रेष्ठ वे लोग होते हैं जो अपने धर्म के अनुसार कर्म करते हैं, क्योंकि बिना कर्म किए तो शरीर का पालन-पोषण करना भी संभव नहीं है। जिस व्यक्ति का जो कर्तव्य तय है, उसे वो पूरा करना ही चाहिए।*

🌷 *7 श्लोक*

*यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जन:।*

*स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते।।*

🙏🏻 *अर्थ- श्रेष्ठ पुरुष जैसा आचरण करते हैं, सामान्य पुरुष भी वैसा ही आचरण करने लगते हैं। श्रेष्ठ पुरुष जिस कर्म को करता है, उसी को आदर्श मानकर लोग उसका अनुसरण करते हैं।*

➡ *मैनेजमेंट सूत्र- यहां भगवान श्रीकृष्ण ने बताया है कि श्रेष्ठ पुरुष को सदैव अपने पद व गरिमा के अनुसार ही व्यवहार करना चाहिए, क्योंकि वह जिस प्रकार का व्यवहार करेगा, सामान्य मनुष्य भी उसी की नकल करेंगे। जो कार्य श्रेष्ठ पुरुष करेगा, सामान्यजन उसी को अपना आदर्श मानेंगे। उदाहरण के तौर पर अगर किसी संस्थान में उच्च अधिकार पूरी मेहनत और निष्ठा से काम करते हैं तो वहां के दूसरे कर्मचारी भी वैसे ही काम करेंगे, लेकिन अगर उच्च अधिकारी काम को टालने लगेंगे तो कर्मचारी उनसे भी ज्यादा आलसी हो जाएंगे।*

🌷 *8 श्लोक*

*न बुद्धिभेदं जनयेदज्ञानां कर्म संगिनाम्।*

*जोषयेत्सर्वकर्माणि विद्वान्युक्त: समाचरन्।।*

🙏🏻 *अर्थ- ज्ञानी पुरुष को चाहिए कि कर्मों में आसक्ति वाले अज्ञानियों की बुद्धि में भ्रम अर्थात कर्मों में अश्रद्धा उत्पन्न न करे किंतु स्वयं परमात्मा के स्वरूप में स्थित हुआ और सब कर्मों को अच्छी प्रकार करता हुआ उनसे भी वैसे ही कराए।*

➡ *मैनेजमेंट सूत्र- ये प्रतिस्पर्धा का दौर है, यहां हर कोई आगे निकलना चाहता है। ऐसे में अक्सर संस्थानों में ये होता है कि कुछ चतुर लोग अपना काम तो पूरा कर लेते हैं, लेकिन अपने साथी को उसी काम को टालने के लिए प्रोत्साहित करते हैं या काम के प्रति उसके मन में लापरवाही का भाव भर देते हैं। श्रेष्ठ व्यक्ति वही होता है जो अपने काम से दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है। संस्थान में उसी का भविष्य सबसे ज्यादा उज्जवल भी होता है।*

🌷 *9श्लोक*

*ये यथा मां प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम्।*

*म वत्र्मानुवर्तन्ते मनुष्या पार्थ सर्वश:।।*

🙏🏻 *अर्थ- हे अर्जुन। जो मनुष्य मुझे जिस प्रकार भजता है यानी जिस इच्छा से मेरा स्मरण करता है, उसी के अनुरूप मैं उसे फल प्रदान करता हूं। सभी लोग सब प्रकार से मेरे ही मार्ग का अनुसरण करते हैं।*  

➡ *मैनेजमेंट सूत्र- इस श्लोक के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण बता रहे हैं कि संसार में जो मनुष्य जैसा व्यवहार दूसरों के प्रति करता है, दूसरे भी उसी प्रकार का व्यवहार उसके साथ करते हैं। उदाहरण के तौर पर जो लोग भगवान का स्मरण मोक्ष प्राप्ति के लिए करते हैं, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। जो किसी अन्य इच्छा से प्रभु का स्मरण करते हैं, उनकी वह इच्छाएं भी प्रभु कृपा से पूर्ण हो जाती है। कंस ने सदैव भगवान को मृत्यु के रूप में स्मरण किया। इसलिए भगवान ने उसे मृत्यु प्रदान की। हमें परमात्मा को वैसे ही याद करना चाहिए, जिस रुप में हम उसे पाना चाहते हैं।*


📖 *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज आपको अपने भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान भी रहेंगे। यदि आज आप अपनी संतान को कहीं बाहर पढ़ाई करने भेजना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उनको कोई पहले से समस्या चल रही है, तो आज उसमें बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। आज आपको अपने किसी सगे संबंधी के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई अच्छी खुशखबरी लेकर आएगा, लेकिन आज यदि आपने जरूरत से अधिक धन खर्च किया, तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, लेकिन आप अपने बढ़ते हुए खर्चों के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए आपको उन पर लगाम लगानी होगी। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई मन मुताबिक खुशखबरी मिलने से आप फूले नहीं समाएंगे, जिसके कारण आप सायंकाल के समय परिवार के सदस्यो के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। यदि आज आप किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो आपका आवेदन डूब सकता है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके व्यावसाय मे कुछ परेशानियां लेकर आएगा, इसलिए आज आपको अपने व्यवसाय में निवेश करने से पहले उससे जुडी जानकारियों को अच्छे से समझना होगा, तभी निवेश करें अन्यथा आपको धन हानि वो सकती है। आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण आप परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको किसी विदेश में रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे आज आपको अपने किसी परिजन से धोखा मिल सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कोई उत्तम रिश्ता आ सकता है, जो लोग गृहस्थ जीवन में है, वह आज अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बनाएंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, इसमें वाहन की खराबी के कारण अक्समात आपका धन खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी जरूरी काम को पूरा करने में व्यतीत करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से परेशानी भरा रहेगा। यदि आपको कोई पहले से कोई रोग है, तो उसमें आज बढ़ोतरी हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले, जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इसी में ही टिके रहना बेहतर होगा। यदि आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना ले, क्योंकि उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आज आपके परिवार में किसी परिवार के सदस्य के विवाह की बात चल सकती है, जिससे परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा होगी। छोटे बच्चे आज मौज मस्ती करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों को आज कुछ कठिन विषयों में पढ़ाई करने में समस्या होगी, जिसमें उनको अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी, लेकिन आज आपके कुछ शत्रु भी सक्रिय रहेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करवा सकते हैं।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिताएंगे, जिससे आपके पारिवारिक एकता भी बढेगी, लेकिन यदि आज परिवार के किसी सदस्य को कोई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या चल रही है, तो आज उसके कष्टों में वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपको नौकरी में अपने अधिकारियों से किसी बहस बाजी में नहीं पड़ना है। यदि ऐसा किया, तो वह आपकी तरक्की में बाधा बन सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय खेलकूद में व्यतीत करेंगे, जिसकी वजह से आपके पुरानी यादें ताजा हो जायेगी। आज आप अपने भाई बहनों के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आज आप यदि किसी बात को करेंगे, तो वह बात सुनकर आपका कोई मित्र आपसे नाराज हो सकता है, इसलिए आज यदि आप किसी से कोई बातचीत करें, तो उसमें वाणी पर नियंत्रण अवश्य रखें। ससुराल पक्ष भी से भी आज आपको धन मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, लेकिन आपको उसमे अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति प्रदान करने वाला रहेगा। आज आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपके चारों ओर का वातावरण भी सुखमय रहेगा, क्योंकि संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिसके कारण दोनों का प्रेम और गहरा होगा। आज आप अपने घर की रंगाई पुताई कराने पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा, जो विद्यार्थी में विदेश जाकर शिक्षा अर्जित करना चाहते हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा, जिसके कारण उनका यह सपना पूरा होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अपने शत्रुओ से सावधान रहना होगा क्योंकि वह उनकी चुगली लगा सकते हैं व उनकी पदोन्नति व वेतन वृद्धि रुकवा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर गिले-शिकवे दूर करने का भी समय मिलेगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो आज वह आपको वापस मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। नौकरी कर रहे जातको के सुझावों का आज उनके कार्यक्षेत्र में स्वागत होगा, जिसे देखकर उनका मन प्रसन्न होगा, व आज उनको उनका मनपसंद कार्य भी सौंपा जा सकता है, इसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान के साथ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत में व्यतीत करेंगे। जीवन साथी से आज कोई वाद-विवाद पनप सकता है


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।


आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

सोमवार, 13 दिसंबर 2021

शहर आर्य समाज की बेशकीमती जमीन पर कब्जे के प्रयास की सूचना से हडकंप


 मुजफ्फरनगर । शहर के बीच आर्य समाज शहर की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने के विवाद की सूचना से हडकंप मच गया ।

बताया गया है कि शहर आर्य समाज मन्दिर में पिछले काफी समय से मुकेश आर्य संस्था के पदाधिकारी है। सोमवार को कुछ लोग आर्य समाज मन्दिर में कब्जे की नियत से पहुंच गए। उन्होंने अपना अधिकारी जमाने की कोशिश की। मामले की सूचना मुकेश आर्य ने थाना सिविल लाइन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर आ गयी। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी। थाना प्रभारी बिजेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि कुछ लोग आर्य समाज मन्दिर में कब्जा करने की नियत से पहुंचे थे, लेकिन उनके पास किसी तरह के कागजात नहीं मिले। उन्हें कागजात लेकर थाने पर बुलाया गया है। इस संबंध में मुकेश आर्य की तरफ से थाने पर तहरीर दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

नई मंडी में भाजपा के सदस्यता कैम्प हुआ आयोजन

 


मुजफ्फरनगर । संगठन के आदेशानुसार नई मण्डल कार्यकारिणी सदस्य सुमित गोयल के प्रतिष्ठान अवि स्टोर नई मण्डी मुज़फ्फरनगर में नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर के नेतृत्व में एक दिवसीय सदस्यता कैम्प का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ राज्यमंत्री (उ०प्र० सरकार) कपिल देव अग्रवाल ने किया। कैम्प में लोगों ने भारी उत्साह व उमंग के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की व पार्टी पदाधिकारियों ने लोगों को सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री डॉ० अशोक कुमार, सभासद विपुल भटनागर, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा रोशनी पाँचाल, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा नवनीत गुप्ता, मण्डल महामंत्री युवा मोर्चा शुभम भारद्वाज, मण्डल उपाध्यक्ष अर्ष सिंघल, मण्डल सोशल मीडिया प्रभारी अंकुर शर्मा, मण्डल कोषाध्यक्ष मनीष तायल, मण्डल कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु कौशिक, सुमित गोयल, विशाल शर्मा, सौरभ सिंह, रवित गोयल, सचिन शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नई मंडी मंडल के पदाधिकारियों ने किया शिवालयों में जलाभिषेक


मुजफ्फरनगर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा काशी विश्वनाथ शिवालय में किए गए "जलाभिषेक कार्यक्रम" के अंतर्गत नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर के नेतृत्व में मण्डल के विभिन्न शिव मंदिरों में मण्डल पदाधिकारियों द्वारा जलाभिषेक कर शिव भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया व सभी के सुखद भविष्य की प्रार्थना भी की। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, मण्डल महामंत्री पवन छाबड़ा, मण्डल मंत्री दिनेश पुण्डीर, योगेश चौधरी, सभासद विपुल भटनागर, विवेक चुघ, मण्डल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अर्ष सिंघल, मण्डल सोशल मीडिया प्रभारी अंकुर शर्मा, मण्डल कोषाध्यक्ष मनीष तायल, शक्ति केन्द्र संयोजक प्रियांक गुप्ता, संजीव अरोरा, मण्डल कार्यकारिणी सदस्य विशाल शर्मा, सौरभ सिंह आदि पदाधिकारियों ने जलाभिषेक किया।

भाजपा नेता अचिंत मित्तल ने किया दीप दान



मुजफ्फरनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर को अपने भव्य रूप में स्थापित करने के अपने वादे को पूरा करते हुए मंदिर का कार्य पूर्ण होने पर आज काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का उद्घाटन किया। भारतीय सनातन संस्कृति को अपने भव्य स्वरूप में वापस स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी निरंतर प्रयास शील है और इसी खुशी में  आज घरों में दीपदान किया जा रहा है ।

भाजपा नेता अचिंत मित्तल ने परिजनों के साथ घर पर दीप दान किया। 

मुजफ्फरनगर के इन वाहनों पर पड़ी एनजीटी की मार

 


मुजफ्फरनगर। प्रदूषण रोकने के लिए परिवहन विभाग ने डीजल से दौड़ रहे वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट देने का काम रोक दिया है।

जनपद में 1020 ऑटो पंजीकृत हैं। इनका फिटनेस सर्टिफिकेट रोक दिए जाने से ये ऑटो खड़े कर दिए गए हैं, जबकि ऐसे भी हैं जो नियमों के विरुद्ध दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग का कहना है कि एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में फिटनेस का कार्य रोका गया है। इससे शहर में प्रदूषण रोकने में सबसे अधिक कामयाबी मिलेगी। डीजल के नए ऑटो का पंजीकरण भी फिलहाल नहीं किया जा रहा है।

सहायक परिवहन कार्यालय में 10 साल पुराने 341 रजिस्टर्ड है। इनकी फिटनेस नहीं की जाएगी। परिवहन कार्यालय से इन्हें सिर्फ एनओसी दी जा सकती है। एआरटीओ विनीत मिश्रा का कहना है कि एनजीटी के आदेशों का पालन कराया जाएगा। इससे प्रदूषण नियंत्रण भी होगा। परिवहन कार्यालय में केवल सीएनजी के ऑटो पंजीकृत किए जा रहे हैं। यहां अब तक 100 ऑटो का पंजीकरण हो चुका है। प्रदूषण रोकने के लिए सीएनजी के अधिक से अधिक ऑटो पंजीकृत कराने की पहल की जा रही है।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...