शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021

रामपुरी में चलाया स्वच्छता अभियान

 



मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 8 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलने वाले स्वच्छता अभियान के तहत आज जनपद मुजफ्फरनगर की सदर विधानसभा के केशव मंडल के रामपुरी में सफाई अभियान, स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रदेश सह संयोजक, एम डी ए सदस्य, श्रीमोहन तायल के निर्देशन में किया, इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 13 दिसंबर को आदरणीय नरेंद्र मोदी जी काशी में "दिव्य काशी- भव्य काशी" कार्यक्रम के तहत काशी विश्वनाथ मंदिर के  नए बने कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे इसी उपलक्ष में पूरे उत्तर प्रदेश में 13 दिसंबर की सुबह तक प्रत्येक मंडल में कम से कम पांच स्थानों पर स्वच्छता के कार्यक्रम चल रहे है एवं 13 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे के बीच सभी सेक्टर पर किसी भी देवालय में भगवान शंकर के शिवलिंग पर अभिषेक किया जाएगा,सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।इस अवसर पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ साथ सफाई नायक दिलनवाज एवं सफाई कर्मचारियों का भी सहयोग रहा। 

इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से स्वच्छ भारत अभियान के जिला संयोजक बृजेश दीक्षित , मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी , मंडल संयोजक दिनेश गुप्ता ने संयोजित किया। साथ में मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पाल,आर के त्यागी, मनोज लेमन , संजय त्यागी , सैक्टर संयोजक नरेन्द्र प्रजापति, बूथ अध्यक्ष विजय जोशी, विपिन गॉड ,संदीप शर्मा,दीपक प्रजापति, गोर्धन धीमान, आदि कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया।

अंत में मुख्य अतिथि श्रीमोहन तायल ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

आज का पंचांग और राशिफल 10 दम्बर 2021



⛅ *दिनांक - 10 दम्बर  2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास -  मार्ग शीर्ष मास*

⛅ *पक्ष -  शुक्ल* 

⛅ *तिथि -  सप्तमी शाम 07:09 तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *नक्षत्र - शतभिषा रात्रि  09:48 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद*

⛅ *योग - हर्षण सुबह 08:22   तक तत्पश्चात वज्र*

⛅  *राहुकाल - सुबह 11:10 से दोपहर 12:32 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:06* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:56*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *स्वास्थवर्धक विशेष प्रयोग* 🌷 

➡ *यौवनदाता : १० – १५ ग्राम गाय के घी के साथ २५ ग्राम आँवले का चूर्ण, ५ ग्राम शहद तथा १० ग्राम तिल का तेल मिलाकर प्रात: सेवन करने से दीर्घकाल तक युवावस्था बनी रहती है |*

➡ *यादशक्ति बढ़ानेे हेतु : प्रतिदिन १५ से २० मि.ली. तुलसी रस व एक चम्मच च्यवनप्राश का थोडा-सा घोल बना के सारस्वत्य मंत्र अथवा गुरुमंत्र जपकर पियें | ४० दिन में चमत्कारिक फायदा होगा |*

➡ *वीर्यवर्धक योग : ४ – ५ खजूर रात को पानी में भिगो के रखें | सुबह १ चम्मच मक्खन, १ इलायची व थोडा-सा जायफल पानी में घिसकर उसमें मिला के खाली पेट लें | यह वीर्यवर्धक प्रयोग है |*

🙏🏻 *- 

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कलह-क्लेश, रोग व दुर्बलता मिटाने का उपाय* 🌷

 🏡 *जिसको घर में कलह-क्लेश मिटाना हो, रोग या शारीरिक दुर्बलता मिटाना हो वह इस चौपाई की पुनरावृत्ति किया करे*

🌷 *बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौ पवन-कुमार|*

*बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार ||* 

🙏🏻 *

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मुँह से बदबू* 🌷

👉🏻 *नमक और काली मिर्च मिलाके कभी – कभी मंजन करे तो मुँह की बदबू चली जायेगी |*

🙏🏻 *


📖 **

📒 *

       🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🌻🍀🌺🙏🏻मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके करियर के लिए कुछ तरक्की लेकर आएगा। आज आप यदि नौकरी में कार्यरत है, तो आपको पदोन्नति मिल सकती है व नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त हो सकता है। आज यदि कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें अत्यधिक भावुक होने से बचना होगा, नहीं तो कोई आपकी इस भावुकता का फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों का आज किसी साथी से कोई वाद विवाद हो सकता है। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के सदस्यों से मिलवाने लेकर जा सकते हैं

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिए मान सम्मान भरा रहेगा। आज यदि परिवार में लंबे समय से कोई कलह पसारे हुए थे, तो आज वह समाप्त होगी और पारिवारिक एकता बनी रहेगी। परिवार में आज किसी पूजा-पाठ आदि का भी आयोजन किया जा सकता है। यदि आज किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको कुछ समय के लिए रुकना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका वह धन फंसने के पूरे चांस हैं। आज आपको मान व प्रतिष्ठा का भी पूरा लाभ मिलता दिख रहा है। 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता होगी। यदि आपने उसमें लापरवाही की, तो आप भविष्य में किसी बड़ी बीमारी को दावत दे सकते हैं। यदि आज आपको कोई शारीरिक कष्ट होता है, तो आपको उसमें डॉक्टरी सलाह अवश्य लेनी है। आज आपको व्यवसाय में कम धन लाभ मिलने के कारण कुछ मानसिक तनाव रहेगा, जिसके कारण आपका व्यवहार भी रुखा रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आप अपने पिताजी से अपनी संतान की कुछ भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन आनंदमय रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ पल अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे आप दोनों के बीच यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा और एक दूसरे के प्रति प्रेम गहरा होगा। विद्यार्थियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माताजी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र के लिए चुनौतियों भरा रहेगा, लेकिन फिर भी आपको अपनी बुद्धि व विवेक से ही हल निकालने की कोशिश करनी होगी, क्योंकि आज आपके प्रतिद्वंदी भी आपको यदि कोई सलाह मशवरा दे, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, क्योंकि उसमें आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। राजनीति से जुड़ें जातकों को आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जो उनकी मान प्रतिष्ठा में चार चांद लगाएंगे,  जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज आप अपने व्यवसाय में भी मन मुताबिक लाभ के मिलने के कारण प्रसन्न रहेंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है। आज आप जिस भी काम को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप वही कार्य करने की कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। आज आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने प्रेम का इजहार अपने साथी से नहीं किया है, तो वह आज कर सकते हैं, उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो उसमें आज आपको भरपूर लाभ मिल सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सायंकाल के समय आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उनको कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आज आपको कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आपको किसी दूसरे के कामों में दखलअंदाजी उतनी ही करनी होगी, जितनी सही हो, अपने काम छोड़कर किसी के काम में दखलअंदाजी ना करें। संतान की तरक्की देखकर आपके मन में प्रसन्नता रहेगी।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको उच्चाधिकारियों व माता-पिता की कृपा से कोई ऐसी प्रिय वस्तु प्राप्त हो सकती है, जिसकी इच्छा आप लंबे समय से कर रहे थे, जिससे आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी। आज विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आज आप अपने किसी मित्र को धन उधार देंगे, तो वह आपसे धोखा कर सकता है, जिसके कारण आपका वह धन समाप्त हो सकता है, इसलिए आपको धन का लेनदेन करने से पहले सतर्क रहना होगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने किसी मित्र की तबीयत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है व भागदौड़ भी अधिक होगी। आज आपके घर परिवार में भी कुछ खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं, जो आपके लिए सिरदर्द बने रहेंगे। आज आप यदि व्यवसाय में किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, जिसके कारण आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे और आपके मन में खुशी बनी रहेगी। यदि भाइयों से आपका कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी अच्छी से निपट सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। विवाह योग्य के जातकों के लिए आज कुछ ऐसे प्रस्ताव आएंगे, जिनको परिवार के सदस्य द्वारा तुरंत मंजूरी दे सकती है। आज आप अपनी संतान को यदि विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा, लेकिन आज आपको धन का निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आपको संतान की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन यदि आप अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर किसी भी कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो उसके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से आज आपको धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के घर जाने का प्लान बना सकते हैं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार में होने वाली हानि को लाभ में बदल पाने में कामयाब रहेंगे,जिसके कारण आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। आज आपके कुछ शत्रु आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे, लेकिन वह आपके मित्र के रूप में भी हो सकते हैं, इसलिए आपको उन्हें पहचानना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आज आप किसी वाहन की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए


दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

 

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।



 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

गुरुवार, 9 दिसंबर 2021

कृष्ण गोपाल मित्तल व्यापारी ग्रुप ने दी सीडीएस विपिन रावत और अन्य को दी श्रद्धांजलि

 


मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर आकस्मिक बैठक आयोजित की गई जिसमें रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी व 11 अन्य अधिकारी जिनका हेलीकॉप्टर हादसे में आकस्मिक निधन पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई,

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि सैन्य परिवार की पृष्ठभूमि में पैदा हुए पूर्व सेना प्रमुख एवं देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की गिनती सेना के ताकतवर और निर्भीक जनरलों में की जाती थी उनके आकस्मिक निधन से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है आज संगठन के समस्त पदाधिकारी उनको,उनकी पत्नी सहित 11 अन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं

 नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत जिनको परम विशिष्ट सेवा पदक,उत्तम युद्ध सेवा पदक,अति विशिष्ट सेवा पदक,युद्ध सेवा पदक,और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया कल कुन्नूर के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में वह स्वमं उनकी पत्नी तथा 11 अन्य अधिकारी हादसे में मारे गए हम उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं

इस दौरान प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,भूरा कुरेशी,वासु गोयल,गौरव जैन,पंकज जैन,शीतल कुमार,अभिलक्ष मित्तल,शिव कुमार सिंघल,आरिफ उपस्थित रहे

मंत्री कपिल देव की मौजूदगी में उनके चाहिते उद्यमी सतीश गोयल को दिखाया एमजी पब्लिक स्कूल से बाहर का रास्ता

 


मुजफ्फरनगर । नगर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था एमजी पब्लिक स्कूल में आज उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब पुरानी कमेटी को कालातीत घोषित कर दिए जाने के बाद भी उसके अध्यक्ष विद्यालय में चले गए। वर्तमान कमेटी द्वारा पुलिस को सूचित करने पर थाना सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसके बाद कुछ देर हंगामा हुआ और पूर्व अध्यक्ष को वहां से वापस चले जाना पड़ा। 

मुजफ्फरनगर में सर्कुलर रोड पर प्रतिष्ठित एमजी पब्लिक स्कूल है, जिसके अध्यक्ष अभी तक नगर के प्रमुख उद्यमी टिहरी स्टील के सतीश गोयल थे। स्कूल की प्रबंध समिति को लेकर सतीश गोयल व अन्य ट्रस्टियों में विवाद चल रहा था, जिसमें सहारनपुर के सहायक रजिस्ट्रार सोसाइटी ने 29 नवंबर 2021 को एक आदेश जारी कर दिया था जिसमें सतीश गोयल के नेतृत्व वाली प्रबंध समिति को कालातीत घोषित करते हुए पुरुषोत्तम सिंघल को स्कूल का एकमात्र जीवित ट्रस्टी बताते हुए उन्हें नवीन सदस्य बनाने और 30 दिसंबर 2021 तक नई कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद से पुरुषोत्तम सिंघल ही स्कूल के एकमात्र संचालक है। आज समिति के पूर्व अध्यक्ष सतीश गोयल , राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ स्कूल में पहुंचे और वहां कपिल देव अग्रवाल के पुत्र की शादी की खुशी में मिठाई बांटने लगे, इसकी जानकारी जब स्कूल के वर्तमान अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंघल को मिली तो उन्होंने तत्काल ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र दिया जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर थाना सिविल लाइन पुलिस स्कूल पहुंच गई और वहां उन्होंने सतीश गोयल के स्कूल में प्रवेश पर आपत्ति जताई, जिसको लेकर कुछ देर हंगामा चलता रहा जिसके बाद में मंत्री व सतीश गोयल स्कूल से वापस लौट गए।पुरुषोत्तम सिंघल पक्ष के ऋतु सिंघल और हर्ष सिंघल का कहना है कि सहायक रजिस्ट्रार के आदेश को सतीश गोयल और ट्रस्ट की दोनों स्कूल की प्रधानाचार्य को भी रिसीव करा दिया गया है और स्कूल के सभी सदस्यों को इसकी जानकारी हो चुकी है, प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है लेकिन उसके बाद भी सतीश गोयल उस आदेश को न मानकर स्कूल पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सतीश गोयल अपने राजनीतिक संबंधों का लाभ लेकर प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके चलते वह अदालत में भी मामला दर्ज करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल की प्रधानाचार्य ने यदि सतीश गोयल के निर्देश पर कोई असंवैधानिक कार्य करने की कोशिश की तो उनके विरुद्ध भी विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस सम्बन्ध में पूर्व प्रबंधक सतीश गोयल ने बताया कि ये सही है कि रजिस्ट्रार ने पुरानी कमेटी को भंग कर दिया है लेकिन नयी कमेटी बनने तक स्कूल के चेक आदि पर हस्ताक्षर करने का अधिकार मिला हुआ है इसलिए स्कूल में गए थे। 

जब डीएम ने लिया ईओ नगर पालिका को आड़े हाथों


 मुजफ्फरनगर । कलक्ट्रेट पहुंचे नगर पालिका ईओ हेमराज सिंह को डीएम चन्द्र भूषण सिंह ने आड़े हाथों ले लिया। डीएम चन्द्र भूषण सिंह बोले बताओ ईओ साबह नगर पालिका में हमारे आदेशों का कितना पालन हो रहा है। डीएम ने बताया कि पालिकाध्यक्ष की हमेशा ईओ से शिकायत रहती है कि वह उनके निर्देशों का पालन नहीं करते है। उनकी बतायी गई सड़कों को भी ईओ ने नहीं बनाया है। इस पर डीएम ने ईओ के पेंच कसते हुए उन्हें निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि एमडीए से सड़क बनवाने के लिए उन्होंने पालिकाध्यक्ष से सड़कों की सूची मांगी हुई है।नुमाईश के कार्यक्रम को लेकर कलक्ट्रेट के सभागार में डीएम प्रेसवार्ता कर रहे थे। प्रेसवार्ता के दौरान नगर पालिका ईओ हेमराज सिंह भी सभागार में पहुंच गए। डीएम की निगाह ईओ पर पडी और उन्होंने ईओ को आडे हाथों ले लिया। डीएम ने ईओ से पूछा कि नगर पालिका में उनके आदेशों का कितना पालन हो रहा है। डीएम ने बताया कि उनके यहां आने से पूर्व नगर पालिका काफी विवाद चले आ रहे थे

बिपिन रावत को मोदी और मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि


नई दिल्ली। तमिलनाडु में कनुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंच गया है। बिपिन रावत के साथ-साथ इस हादसे में जान गंवाने वालीं उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य सैन्य कर्मियों कापार्थिव शरीर भी दिल्ली लाया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पालम एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि दी। बता दें कि बुधवार को बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य लोगों का निधन तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुआ था। खबरों के मुताबिक,  पार्थिव शरीर को बिपिन रावत के घर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा जाएगा। जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

विक्की कौशल की हुई कैटरीना कैफ


जयपुर । विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने राजस्थानी शानो शौकत के साथ सात फेरे ले लिए। 

शानदार सज्जा के बीच आज यह स्टार कपल शादी के बंधन में बंध गया। बीते दो दिन से राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेसेंज फोर्ट बरवाड़ा में विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की तैयारियां चल रही थीं। आज इन दोनों ने सात फेरे लेकर अपनी शादी कर ली। विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपने करीबी दोस्तों को परिवार की उपस्थिति पर सात फेरे लिए हैं। उनकी इस शादी में करीब खान, अंगद बेदी, नेहा धूपिता, मिनी माथुर और गुरदास मान सहित कई कलाकारों ने हिस्सा लिया। इन दोनों की शादी की रस्में सिक्स सेसेंज फोर्ट बरवाड़ा में 7 तारीख से चल रही थीं। शाम के समय मेहमानों के लिए भोज की व्यवस्था की गयी।


भारत ने सभी इंटरनेशनल उड़ानों पर 31 जनवरी तक लगाई रोक

 


नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर बढ़ी चिंता के बीच सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक को 31 जनवरी 2022 तक बढ़ा दिया है। इससे पहले 26 नवंबर को सरकार ने घोषणा की थी कि 15 दिसंबर से निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से प्रतिबंध हटा ली जाएगी और सामान्य सेवा बहाल होगी। एक सप्ताह से कम समय में ही इस फैसले पर अगले नोटिस तक रोक लगा दी गई थी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से गुरुवार को जारी आदेश में कहा गया है, ''26-11-2021 को जारी सर्कुलर में आंशिक संशोधन के तहत सक्षम प्राधिकारी ने भारत से आने-जाने वाली निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री सेवाओं के निलंबन को 31 जनवरी, 2022 के रात 11:59 बजे तक बढ़ाने का फैसला लिया है। यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय मालवाहक जहाजों और विशेष रूप से मंजूर किए गए विमानों पर लागू नहीं होगा।''

सर्कुलर के मुताबिक, सक्षम प्राधिकारी के द्वारा केस टु केस बेसिस पर चुनिंदा रूटों पर अंतरराष्ट्रीय विमानों के संचालन की मंजूरी दी जा सकती है। कोविड -19 महामारी की वजह से 23 मार्च, 2020 से देश में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाएं निलंबित हैं। हालांकि, वंदे भारत मिशन के तहत मई 2020 से और जुलाई 2020 से चुनिंदा देशों के साथ द्विपक्षीय 'एयर बबल' व्यवस्था के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित हो रही हैं।भारत का अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस सहित 31 देशों के साथ एयर बबल समझौता है। हालांकि, 'जोखिम वाले देशों (यूरोप के देशों सहित यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, घाना, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, तंजानिया, हांगकांग, इज़राइल) से आने वाले यात्रियों का अनिवार्य रूप से कोविड जांच की जाती है। जांच रिपोर्ट आने तक एयरपोर्ट पर रुकना पड़ता है और निगेटिव रिपोर्ट आने पर भी सात दिनों के लिए होम क्वारंटाइन रहने का निर्देश दिया गया है। 8वें से 14वें दिन तक इन्हें अपने स्वास्थ्य पर नजर रखनी होती है।



वीरपाल निर्वाल और जोगेंद्र वर्मा ने जनरल रावत को बताया सच्चा देशभक्त

 


मुजफ्फरनगर। भोपा में जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल और समाजसेवी जोगेंद्र वर्मा ने हेलीकॉप्टर क्रेश में शहीद हुए देश के महान सपूत सीडीएस बिपिन रावत व अन्य शहीदों को नमन करते हुए शोक प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि भारतीयों ने देश के महान सपूतों को इस ह्रदयविदारक दुर्घटना में खो दिया है। पूरा देश इस दुख भरी घटना से सदमे में है उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। भाजपा नेताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोशल मीडिया पर तमंचे लहराने वाला गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर । मंसूरपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के अनुसार कुछ समय पूर्व सोशल मीडिया पर एक युवक की वीडियो वायरल हुई थी जिसमें उसके द्वारा अवैध हथियारों (02 तमंचे) को हाथ में लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लिया गया तथा आज शाहपुर मन्सूरपुर रोड से अभियुक्त को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम जीशान पुत्र इस्लाम निवासी पुरबालियान थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर बताया गया है। उसके पास दो तमंचे मय 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर जो वीडियो में प्रदर्शित किया गया था।

 स्थानीय पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों को किससे खरीदा गया, इसकी जांच की जा रही है।

पालिकाध्यक्ष ने परिवार सहित सीडीएस को दी श्रद्धांजलि


मुजफ्फरनगर । देश के प्रथम सीडीएस विपिन रावत जी उनकी धर्मपत्नी एवं देश के वीर ऑफिसर की कल हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना में हुई मृत्यु के कारण पूरा देश सदमे में है आज पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा उन सभी की आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा और श्रद्धा सुमन अर्पित किए पालिका अध्यक्ष के साथ इंजीनियर  अशोक अग्रवाल  अभिषेक अग्रवाल श्रीमती वंशिका अग्रवाल  गोपाल त्यागी एवं परिवार के बच्चे उपस्थित रहे। 

नुमाईश की रूपरेखा की जिलाधिकारी ने दी जानकारी


मुजफ्फरनगर । कलक्ट्रेट स्थित लोकवाणी सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारी व पत्रकार बंधुओ सहित सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी और अन्य 11 लोगों के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्ति करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया।

उसके उपरान्त जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस वार्ता करते हुए कहा है कि मुजफ्फरनगर में आगामी 10 दिसंबर 2021 से शुरू होने वाली जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे एवं एक जनपद एक उत्पाद से संबंधित सभी योजनाओं का विस्तार के साथ डिस्प्ले भी किया जाएगा एवं आम जनमानस के मनोरंजन के लिए भी स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में शांति व्यवस्था का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्रदर्शनी देखने के लिए आने वाले परिवारों विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्रदर्शनी शांति सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाएगी। उन्होने प्रेस वार्ता करते हुए सभी पत्रकार बंधुओ से सहयोग करने की अपील की कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार प्रमुखता के साथ किया जाए ताकि आम जनमानस लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की गाइड लाइन का भी संपूर्ण रुप से पालन किया जाए। जितने बड़े प्रोग्राम होंगे उनका आयोजन राजकीय इंटर काॅलेज मुजफ्फरनगर के भव्य मैदान में कराया जाएगा और अन्य कार्यक्रम जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित होंगे। इस दौरान पत्रकार बंधुओं ने भी कई सुझाव दिए जिनका स्वागत जिलाधिकारी ने किया। और उन्होने कहा कि हर हालत में कानून एवं व्यवस्था को बहाल रखते हुए संपूर्ण सुरक्षित वातावरण में जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन संपन्न कराया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष पत्रकार बंधुओ ने बढ-चढ कर भाग लिया। मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा जिलाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी को सुरक्षित वातावरण में बेहतर वातावरण में संपन्न कराने के लिए निरंतर परिश्रम किया जा रहा है।

 जिलाधिकारी की प्रेस वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हुई इस सफल प्रेस वार्ता के लिए जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार ने पत्रकार बंधुओ को बधाई द

जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय सांसद लोकप्रिय जन नेता एवं माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्रालय भारत सरकार डाॅक्टर संजीव कुमार बालियान के कर कमलों द्वारा 10 दिसंबर 2021 की शाम 5ः00 बजे किया जाएगा। नुमाइश पंडाल में उद्घाटन समारोह होगा विशिष्ट अतिथि के रूप में मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल रहेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता सहारनपुर मंडल के मंडल आयुक्त लोकेश एम द्वारा की जाएगी।

 इस अवसर पर विशिष्ट आमंत्रित अतिथिगण के रूप में विधायक बुढाना उमेश मलिक और विधायक पुरकाजी प्रमोद ऊंटवाल एवं विधायक खतौली विक्रम सिंह सैनी एवं विधायक मीरापुर अवतार सिंह भड़ाना और भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला को आमंत्रित किया गया है। अतिथि के रूप में  सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग उत्तर प्रदेश जगदीश पांचाल एवं माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत मुजफ्फरनगर वीरपाल निरवाल एवं नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल को आमंत्रित किया गया है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक यादव के कुशल मार्गदर्शन में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह एवं प्रदर्शनी प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार द्वारा जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के भव्य उद्घाटन समारोह की समस्त तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है। इस अवसर पर अजय कुमार तिवारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। 

CDS विपिन रावत और उनकी पत्नी सहित 11 अन्य अफसरों के शवों को लेकर आ रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त

 


कोयंबटूर। सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य अफसरों के पार्थिव शरीर को ले जा रही गाड़ियों में से एक दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई. यह हादसा गुरुवार को मेट्टापलयम के नजदीक बुर्लियार में हुआ. इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हादसे में कुछ पुलिसकर्मी सड़क पर गिर गए, स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पार्थिव शवों के लिए अन्‍य गाड़ी बुलाई गई और उन्‍हें ससम्‍मान भेजा गया. स्‍थानीय लोगों ने इन गाड़ियों पर फूल बरसाकर अपनी श्रद्धांजलि दी. मालूम हो कि बुधवार को हैलिकाप्‍टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य अफसरों का निधन हो गया था.इससे पहले बुधवार को सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत हेलिकॉप्टर क्रैश में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ग्रुप कैप्टन गंभीर रूस से घायल है. बुधवार को बुर्लियार को पार करते ही हैलिकाप्‍टर पेड़ से टकरा गया था और वह वेलिंगटन हैलीपैड से करीब 10 किमी पहले ही दुर्घटना का शिकार हो गया था. लोगों ने कहा कि हैलिकाप्‍टर में आग नहीं लगी होती तो लोगों को बचाया जा सकता था. बुर्लियार के लोगों ने कहा कि इस हादसे के बाद से इलाके में कई सरकारी गाड़ियों को देखा गया है, जबकि पहले इतनी अधिक संख्‍या में वाहन नहीं आए थे.इस हादसे में इस घटना में जनरल बिपिन रावत,मधुलिका रावत (जनरल रावत की पत्नी),ब्रिगेडियर एल. एस. लिद्दर,लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह,विंग कमांडर पी. एस. चौहान,स्क्वॉड्रन लीडर के. सिंह,जेडब्ल्यूओ दास,जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए., हवलदार सतपाल, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार और लांस नायक साइ तेजा का निधन हुआ था.


इनके पा‍र्थिव शरीरों को भेजने के लिए कुछ वाहनों का इस्‍तेमाल किया गया. इनमें से एक दुर्घटना का शिकार हो गया था. हालांकि यह मामूली हादसा था, इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. इसके बाद स्‍थानीय लोगों की मदद से पार्थिव शरीर को दूसरे वाहन के जरिए आगे भेजा गया.

खतौली के पास सडक हादसे में जेई की पत्नी की मौत


खतौली। दिल्ली - देहरादून हाईवे सहित अलग-अलग संपर्क मार्गों पर हुई सड़क दुर्घटना में जेई की पत्नी की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। महिला की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा गया।

सूत्रों के अनुसार मेरठ के जागृति विहार निवासी चंदर सिंह जानसठ एवं बघरा ब्लॉक में जेई का पदभार संभालते हैं। बुधवार सुबह कार चालक राजन जागृति विहार मेरठ से उनकी पत्नी 48 वर्षीय अनीता को हरिद्वार में उनकी मौसा की रस्म तेहरवीं में ले जा रहा था, जबकि उनके पति चंदर सिंह जानसठ ब्लाक जाने के लिए दूसरे वाहन से आ रहे थे। जब ये लोग रतनपुरी थाना क्षेत्र में दिल्ली देहरादून मार्ग पर खतौली हाईवे पर सठेड़ी गंगनहर अंडरपास पहुंचे, तो अचानक हाईवे पर अंडरपास से ऊपर आई कार को बचाने की कोशिश में चालक राजन कार पर नियंत्रण खो बैठा।

कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलटी खाते हुए दूसरी तरफ जा गिरी। हादसे में चालक राजन और अनीता घायल हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों घायलों को सेंट फ्रांसिस अस्पताल खतौली में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अनीता को नाजुक हालत में मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल रेफर किया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।

शहीद बिपिन रावत को सपा ने दी श्रद्धांजलि


मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर सपा नेताओं कार्यकर्ताओ ने हेलीकॉप्टर क्रेश में शहीद हुए देश के महान सपूत सीडीएस बिपिन रावत व अन्य शहीदों को नमन करते हुए शोक प्रकट किया।

 सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि भारतीयों ने देश के महान सपूतों को इस ह्रदयविदारक दुर्घटना में खो दिया है। पूरा देश इस दुख भरी घटना से सदमे में है उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। सपा नेताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट,सपा जिला महासचिव जिया चौधरी, सपा नेता रामनिवास पाल, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड शमशेर मलिक, प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी डॉ इसरार अल्वी,सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप धनगर, सपा नेता हरेंद्र पाल,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी,मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित पवार बारी,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष टीटू पाल रमन,युवा सपा नेता अरशद मलिक,सलमान त्यागी,वसीम राणा,एहसान अंसारी,मेहताब सैफी,सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्यापार बंधु की बैठक संपन्न



 मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु/उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड बैठक संपन्न हुई। 

कलक्ट्रेट स्थित लोकवाणी सभागार में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारी व व्यापार बंधुओ सहित सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी और अन्य 11 लोगो के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्ति करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया। 

 इसके उपरान्त जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापार बंधु/उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड की बैठक आहूत की गई, जिसमें शहर के व्यापारियों ने नगर में आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं गलियों में टूटी हुई सड़कें, बिजली विभाग के लटके हुए बिजली के तार, एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस संबंधित फोटो कार्य की समस्याओं एवं भीड़ तथा शहर में ई-रिक्शा के जंजाल से मुक्ति एव उनके द्वारा किए जा रहे ट्रैफिक के नियमों की अवहेलना, सीसीटीवी कैमरा, बाजारों में स्ट्रीट लाइट के संबंध में जिलाधिकारी के समक्ष अपनी शिकायतें रखी। जिस पर जिलाधिकारी ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण एवं नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द प्राप्त शिकायतों के आधार पर सर्वे करते हुए सड़कों की मरम्मत व निर्माण कराया जाए तथा सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यालय में लाइसेंस बनवाने वाले व्यक्तियों के लिए अधिक फोटोग्राफी मशीन की व्यवस्था कराई जाए एवं बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया की रेवम्प योजना के अंतर्गत बिजली के तारों को अंडरग्राउंड कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर को निर्देशित करते हुए कहा कि संयुक्त रूप से  बाजारो का निरीक्षण कर स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए तथा जहां कहीं भी स्ट्रीट लाइट खराब मिले उनको तत्काल बदलवाया जाए। साथ ही जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट, अधिशासी अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक, यातायात की संयुक्त कमेटी गठित करते हुए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया, जिससे कि बाजारों में अनावश्यक रूप से भीड़ इकट्ठा ना हो तथा सहायक श्रम आयुक्त को निर्देशित किया कि शहर में साप्ताहिक बंदी वाले दिन क्षेत्र में भ्रमण करते हुए बंदी के नियमों का पालन कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की दशा में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह एवं संबंधित विभाग के अधिकारी तथा व्यापार बंधु उपस्थित रहे।

दिल्ली बार्डर से लौटेंगे किसान





नई दिल्ली। सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर डटे किसान आज से घर वापसी क चुके हैं।14 महीनों से डटे किसानों ने आंदोलन की समाप्ति का ऐलान कर दिया है। 11 दिसंबर से सिंघु बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर समेत तमाम जगहों से किसान घर वापसी शुरू कर देंगे। इसके बाद 13 दिसंबर को किसान अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अरदास करेंगे और अपने घरों को पहुंच जाएंगे। सरकार की ओर से मिले नए प्रस्ताव पर किसान संगठनों में सैद्धांतिक सहमति पहले बन गई थी, लेकिन गुरुवार दोपहर को इस पर लंबी चर्चा के बाद फैसला हुआ। इस मीटिंग में किसान संगठनों के 200 से ज्यादा प्रतिनिधि मौजूद थे। सिंघु बॉर्डर का माहौल भी किसानों की वापसी का संकेत दे रहा है। यहां लोग टेंट हटाने लगे हैं और लंगर आदि का सामान गाड़ियों में रखा जाने लगा है।
 बुधवार की शाम को केंद्र सरकार की ओर से एमएसपी, मुआवजा और मुकदमा समेत कई मुद्दों पर किसानों की मांगें माने जाने के बाद यह स्थिति बनी है। किसान संगठनों की प्रतिनिधि संस्था संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में सरकार के नए प्रस्ताव पर राजी होने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही 14 महीनों से चला आ रहा किसानों का आंदोलन अब समाप्त हो सकता है। तीन नए कृषि कानूनों की वापसी, एमएसपी, बिजली बिल समेत कई मांगों को मनवाने के बाद किसान यह वापसी कर रहे हैंकिसानों और सरकार के बीच ट्रिपल एम यानी मुकदमा, मुआवजा और एमएसपी को लेकर पेच फंसा हुआ था। एमएसपी के सरकार ने समिति के गठन की बात कही है। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने मुआवजा अधिक देने की बात कही है, जिससे किसान राजी हो गए। मु्ख्य मसला मुकदमों का अटका था, जिसे लेकर सरकार ने तत्काल वापसी की बात कही है और अब किसान संगठन राजी हो गए हैं। मुआवजे को लेकर हरियाणा और यूपी सरकार की सैद्धांतिक सहमति से ही बात बन गई। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा सरकार आंदोलन के दौरान मृत किसानों के परिवार को ज्यादा मुआवजा देने के लिए तैयार है, लेकिन नौकरी के लिए नहीं। इस पर शुरुआती मतभेद के बाद हरियाणा के संगठन राजी हो गए हैं।एमएसपी कानून बनाने तक धरना जारी रखने की जिद करने वाले किसान नेताओं ने भी लचीला रुख दिखाया है, जिसके चलते बात बन गई। कमिटी में किसान प्रतिनिधियों के तौर पर केवल संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों को ही शामिल कराने की शर्त किसान नेताओं ने छोड़ दी। सरकार के वार्ताकारों की तरफ से दलील दी गई थी कि बिना प्रधानमंत्री से आदेश लिए इस पर कोई प्रस्ताव नहीं दिया जा सकता क्योंकि कमिटी का ऐलान खुद पीएम ने किया है। पंजाब के ज्यादातर संगठन सरकार के पहले प्रस्ताव पर ही तैयार थे, दूसरे प्रस्ताव को हरियाणा के संगठनों ने स्वीकार कर लिया।किसान नेता योगेंद्र यादव ने टीवी चैनल एबीपी न्यूज से बातचीत में सरकार की सराहना करते हुए कहा कि दूसरे प्रस्ताव में सारी चिंताएं दूर हो गई हैं। उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से तय हुआ कि सरकार का प्रस्ताव मंजूर है। विश्वास है कि सरकार सारी प्रक्रिया शुरू कर देगी। औपचारिक चिट्ठी आने के बाद हम धरना खत्म करने का ऐलान कर देंगे।

इस बीच राकेश टिकैत का कहना है कि सरकार की ओर पक्के कागज आ जाएंगे तो फिर हम आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर देंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पंच संतुष्ट हैं, तो हम भी राजी हैं। सभी धरनों के समापन के बाद गाजीपुर का धरना खत्म होगा। बदले तेवर के साथ टिकैत ने गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी पर कार्रवाई पर कहा कि सरकार की कोई मजबूरी होगी। हम मुद्दा उठाते रहेंगे। राकेश टिकैत ने फिर दोहराया कि राजनीति से वे दूर हैं और दूर ही रहेंगे।

सपा में कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी


मुजफ्फरनगर । समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा कार्यालय पर आयोजित मीटिंग में सपा हाईकमान के निर्देश पर कई नेताओं को नई जिम्मेदारी दी गई।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा हाईकमान के निर्देश पर संजीव प्रधान एडवोकेट निवासी ग्राम नंगला मुबारिक को जिला सचिव समाजवादी पार्टी का मनोनयन पत्र सौंपते हुए अन्य कार्यक्रर्ता धनवीर कश्यप खतौली को जिला उपाध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य आमिर कासिम एडवोकेट को जिला सचिव समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर पद पर मनोनयन पत्र सौंपते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी  निष्ठावान व सपा की नीतियों के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर सम्मान देने में सबसे आगे रहती है,सपा में संजीव प्रधान एडवोकेट, धनवीर कश्यप,आमिर कासिम एडवोकेट को नई जिम्मेदारी उनकी सक्रियता को देख कर दी गई है सभी निष्ठावान सक्रिय कार्यकर्ताओं को पूर्ण सम्मान दिया जाएगा।

 मीटिंग में मुख्य रूप से सपा जिला महासचिव जिया चौधरी,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल,लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी,सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप धनगर, जिलाध्यक्ष मजदूर सभा नासिर राणा,सलमान त्यागी, आशीष त्यागी, एहसान अंसारी सहित अनेक सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

केशव प्रसाद मौर्य ने विजय कश्यप को दी श्रद्धांजलि


नानौता। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चरथावल विधानसभा से विधायक व स्वर्गीय राज्यमंत्री विजय कश्यप के ननोंता आवास पर पहुंचकर स्वर्गीय विजय कश्यप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप सहित परिवार से मुलाकात की।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 09 दिसम्बर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 09 दिसम्बर 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - षष्ठी शाम 07:53 तक तत्पश्चात सप्तमी*

⛅ *नक्षत्र - धनिष्ठा रात्रि 09:51 तक तत्पश्चात शतभिषा*

⛅ *योग - व्याघात सुबह 10:28 तक तत्पश्चात हर्षण*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 01:53 से शाम 03:14 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:05* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:56*

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वास्तु दोष* 🌷

🏡 *जिन के घर का मुख दक्षिण में हो, वे अपने घर के दरवाजे के बाहर एक गमले में आम का पौधा लगायें और गुरुमंत्र का जप करें ।*

🙏🏻 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *गंगा स्नान का फल* 🌷

🙏🏻 *"जो मनुष्य आँवले के फल और तुलसीदल से मिश्रित जल से स्नान करता है, उसे गंगा स्नान का फल मिलता है ।" (पद्म पुराण , उत्तर खंड)*

🙏🏻 *- 

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चिंता, कष्ट, बीमारी निवृति के लिए* 🌷

🏡 *जिनके घर में चिंता, कष्ट और बीमारी ज्यादा है | भविष्य पुराण में आया है की मार्गशीर्ष मास में शुक्ल पक्ष की सप्तमी माने 10 दिसम्बर 2021 को शुक्रवार के दिन सुबह सूर्य भगवान को तिल के तेल का दीपक दिखाये अर्घ्य दे |*

🌞 *सूर्य भगवान को अर्घ्य दो तो इस भाव से – मन में एक बार स्मरण कर लेना की भगवत गीता में आपने कहाँ है – “ज्योति श्याम रविरंशुमान” ये ज्योतियों में सूर्य मै हूँ .... तो मेरा अर्घ्य स्वीकार करो | मेरा ये प्रणाम स्वीकार करें |*

⛅ *तो उस दिन लोटे में चावल, तिल, कुंम-कुम, केसर डालकर अर्घ्य दें | केसर न हो तो ऐसे ही कुंम-कुम डाल दें अर्घ्य दें, तिल का दिया दिखा दें |

🏡 *फिर घर में भोजन बने और सब खाये उसके पहले दही और चावल थाली में लेकर सूर्य भगवान को भोग लगाये और प्रार्थना करें हमारे घर में आपके लिए ये प्रसाद तैयार किया है ये नैवेद्य आप सूर्य भगवान स्वीकार करें और हमारे घर में सब प्रकार से आनंद छाया रहे, सब निरोग रहें, दीर्घायु बने | ऐसा करके उनको भोग लगाये और प्रसाद थोडा-सा छ्त पर रख दें घर के लोग भी प्रसाद में दही-चावल खुद भी खा लें |*

🙏🏻 *- 


📖 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


💥 *पंचक काल,

.

. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश

प्रदोष



31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

पूर्णिमा


18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज के दिन की शुरुआत आपके लिए और दिनों से बेहतर रहेगी। आज विद्यार्थियों को अपनी एकाग्रता में भी वृद्धि देखने को मिलेगी, जिसके कारण उनका मन पढ़ाई की ओर लगेगा। परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, जिसके कारण आपको मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी में भी आज आपके शत्रु आपको तेज व पराक्रम को देखकर परास्त होंगे। लेकिन आज कुछ ऐसी समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे, जो व्यर्थ की होंगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन आपको अपने दिन का ज्यादा समय दूसरों के कार्यों को करवाने में नहीं बिताना है, क्योंकि आज आपके पास भी बहुत सारे काम होंगे, जिनके कारण आप चिंतित भी रहेंगे, इसलिए आज आपको दूसरों के कार्य को समाप्त कराने से पहले अपनों की ओर ध्यान देना होगा। आज आपके परिवार का जो सदस्य आपको अत्यधिक प्रिय होगा व आपको जरूरत के समय मदद न मिलने के कारण आज आपका मन परेशान रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। संतान को आज सामाजिक कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम परिणाम लेकर आएगा। यदि आपने पार्टनरशिप में किसी व्यवसाय को चलाने की सोची है, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और आप आज यदि कहीं निवेश करें, तो वह भी दिल खोल कर करें, क्योंकि वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगा। आज आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है, जिससे कुछ गिले-शिकवे भी दूर होंगे। जीवनसाथी के साथ यदि किसी तरह का मनमुटाव चल रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा और आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कुछ धन व्यय करेंगे।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपको ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्यों से उनको मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आज यदि आप किसी निवेश को करने की सोच रहे हैं, तो वह दिल खोल करें, क्योंकि उसमें आपको भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा। आज आप अपने घर आदि की रंगाई पुताई पर भी करवाने की सोच सकते है। सायंकाल का समय आज आप अपने लिए कुछ समय निकालकर शॉपिंग पर जाने की सोच सकते हैं, जिसमें आप असफल रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों व अपने सीनियर्स का साथ मिलेगा जिससे वह पढ़ाई में आ रही मुश्किलों का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। आज आप अपनी बुद्धि व विवेक से कोई नई खोज कर सकते हैं, जो आपके बिजनेस को ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी। आज आपको किसी विदेश में रह रहें परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। प्रेम जीवन में आज कुछ बदलाव होंगे, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान भी रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपके पास आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुखद अनुभव भरा रहेगा। आज आपकी संतान के विवाह संबंधी समस्या के सुलझ जाने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आज आप किसी नये मकान, भूमि, वाहन आदि की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आज आप उसे भी करने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज यदि एक दूसरे से झूठ बोला, तो वह उनके रिश्ते में वाद-विवाद करवा सकता है, इसलिए आपको झूठ बोलने से बचना होगा। आज आप अपनी माताजी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिसके कारण उनका मन भी प्रसन्न होगा।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपको अपने पारिवारिक जीवन में संभलकर चलना होगा, नहीं तो आज आप अपने किसी खूबसूरत रिश्ते में दरार डलवा सकते हैं। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई वाद विवाद चल रहा है,तो आपको उसमें भी जीवनसाथी से सलाह लेकर उसे समाप्त करने की कोशिश करनी होगी। आज आपको अपने घर के मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति की दखलअंदाजी देने से रोकना होगा, नहीं तो वह पारिवारिक वातावरण को खराब करवा सकता है। आज आप संतान को कोई नया व्यवसाय करवाने की सोच सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप थोड़ा तनाव महसूस करेंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज आपको अपने व्यवसाय के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, तभी आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे, क्योंकि आज यदि आपको किसी की बात बुरी भी लगे, तो आपको उसमें चुप रहकर ही सुनना बेहतर होगा। नौकरी में आज आपको आपके पसंद का कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने से भी आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आज जीवनसाथी से बहसबाजी होने के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए खुशी भरा रहेगा, क्योंकि उनके किसी परीक्षा के परिणाम आने से उनका मन प्रसन्न रहेगा व परिवार के सदस्य भी उनसे प्रसन्न नजर आएंगे, उनकी तरक्की देखकर उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी कुछ लोगों से मिलना जुलना कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप पूजा पाठ, हवन आदि करवा सकते हैं। यदि आपने ऐसा किया, तो मैं आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लें।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप अपने बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे और उन पर लगाम लगाने के बारे में ही सोचते रहेंगे, लेकिन आज आपको एक बचत प्लान करके ही चलना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आप के आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है व बढ़ते हुए खर्चों के कारण आज आपका स्वभाव भी कुछ चिडचिड़ा रहेगा, जिसके कारण आपका आपकी माता जी से भी कोई वाद विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके रिश्तों में कड़वाहट आ सकती हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आप अपने व्यवसाय में मिलने वाले लाभ से प्रसन्न रहेंगे और अपने किसी परिजन को यदि आज धन उधार देंगे, तो उसमें अपने पिताजी से सलाह अवश्य ले। भाई व बहनों से यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने जीवनसाथी के लिए भी कुछ शॉपिंग करा सकते हैं। यदि संतान को आज आप किसी यात्रा पर लेकर जाने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज के दिन आपके मन में अपने करियर को लेकर कुछ चिंताएं रहेंगी, जिन्हे आप दूर करने की कोशिश करेंगे, लेकिन उसमें आज आप थोड़े असफल रहेंगे। यदि आज किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो वह भी आपको मिलना मुश्किल है, इसलिए आप पुरानी में ही टिके रहें। आज आप अपने भविष्य के कुछ नीतियों को बनाने में अपने किसी रिश्तेदार से मदद ले सकते हैं। आज आपको किसी को भी काम के लिए कोई सलाह नहीं देनी है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह भविष्य में आपके लिए परेशानी बन सकती है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के कठोर व्यवहार के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे।



जिनका आज जन्मदिन है उन को हार्दिक शुभकामनाएं और शुभआशीष।

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72



 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...