शनिवार, 4 दिसंबर 2021

मुजफ्फरनगर में इस भाजपा नेता के परिवार पर टूटा कहर

 


मुज़फ्फरनगर। आज सुबह दर्दनाक हादसे में भारतीय जनता पार्टी के नेता के भाई की कार नहर में गिरने से उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि पत्नी की मौत हो गई। 

चरथावल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य संजय धीमान के भाई की कार चरथावल क्षेत्र के ग्राम चौकडा पुल पर अनियंत्रित होकर नहर में डूबने से पत्नी की मौत हो गई, जबकि भाजपा नेता संजय धीमान के भाई की हालत गंभीर बनी हुई हैं। बताया गया रहा है कि वे शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी भाजपा नेता सजंय धीमान उर्फ बानी के भाई की कार अनियंत्रित होकर नहर में समा गई। पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंचने के साथ ही जांच में जुटी है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 04 दिसम्बर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 04 दिसम्बर 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार कार्तिक*)

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - अमावस्या दोपहर 01:12 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

⛅ *नक्षत्र - अनुराधा सुबह 10:48 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*

⛅ *योग - सुकर्मा सुबह 08:41 तक तत्पश्चात धृति*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:45 से सुबह 11:07 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:02* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:55*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - दर्श अमावस्या*

💥 *विशेष - अमावस्या के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

छाया दान-


शनि अमावस्या के दिन एक पात्र में सरसों का तेल लें. उसमें एक रुपये का सिक्का डालें और फिर तेल में अपने चेहरे की छाया देखने के बाद उस तेल को दान कर दें. यह कार्य प्रत्येक शनिवार नियमित रूप से करें. शनि के अशुभ प्रभावों से छुटकारा पाने के लिए यह उपाय बहुत ही कारगार है

🌷 *आर्थिक परेशानी रहती हो तो* 🌷

🏡 *जिनके घर में हमेशा पैसो का अभाव रहता है , गरीबी रहती है - वराह पुराण में बताया है कि मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (05 दिसम्बर 2021 रविवार को) सुबह जल्दी भगवान विष्णु के कुछ नाम जप करें .... दीप आदि जला कर और मानसिक पूजन करें :*

🌷 *ॐ वैश्वा नराय नमः*

🌷 *ॐ अग्नये नमः* 

🌷 *ॐ हवीर भुजे नमः* 

🌷 *ॐ द्रवीणोदाय नमः*

🌷 *ॐ समवरताय नमः*

🌷 *ॐ ज्वलनाय नमः* 

🙏🏻 *- 

         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *सर्दियों में ख़ास गोमूत्र पान* 🌷

💪🏻 *शरीर की पुष्टि के साथ शुद्धि भी आवश्यक है | गोमूत्र शरीर के सूक्ष्म-अतिसूक्ष्म स्त्रोतों में स्थित विकृत दोष को मल–मुत्रादि के द्वारा बाहर निकाल देता है | इसमें स्थित कार्बोलिक एसिड कीटाणुओं व हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करता है | इससे रोगों का समूल उच्चाटन करने में सहायता मिलती है | गोमूत्र में निहित स्वर्णक्षार रसायन का कार्य करते है | अत: गोमूत्र के द्वारा शरीर की शुद्धि व पुष्टि दोनों कार्य पूर्ण होते है |*

🍺 *सेवन विधि : प्रात: २५ से ४० मि.ली. (बच्चों को १०–१५ मि.ली.) गोमूत्र कपडे से सात बार छानकर पियें | इसके बाद २–३ घंटे तक कुछ न लें | ताम्रवर्णी गाय अथवा बछड़ी का मूत्र सर्वोत्तम माना गया है |*

💥 *विशेष : सुबह गोमूत्र में १०–१५ मि.ली. गिलोय का रस (अथवा २–३ ग्राम चूर्ण) मिलाकर पीना उत्कृष्ट रसायन है |*

🐄 *ताजा गोमूत्र न मिलने पर गोझरण अर्क का प्रयोग करें | १०–१२ मि.ली. (बच्चों को ५–१० मि.ली.) गोझरण अर्क में पानी मिलाकर लें |*

🙏🏻 


📖 *

       🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🌻🍀🌺🙏🏻पंचक काल,

.

. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश

प्रदोष


02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

पूर्णिमा

18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

अमावस्या

मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको अत्यधिक धन लाभ होने के कारण प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार में आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले आप अपने भाई से सलाह मशवरा अवश्य करें। संतान के विवाह संबंधी आज परिवार में बातचीत चल सकती है। जीवनसाथी से यदि  किसी बात पर कोई कहासुनी हो गयी थी, तो आज वह भी समाप्त होगी। आज सायंकाल के समय आप अपने माता पिता के आशीर्वाद से किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नीतियां भरा रहेगा। आज नौकरी से जुड़े लोगों से उनके शत्रु काम निकालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको इससे बचना होगा। आज यदि आप किसी नए काम को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगा। आज आप अपने जीवन साथी की तरक्की देख प्रसन्न होंगे। आज आप अपना सभी कार्य जल्दी समाप्त करके टाइम से अपने घर प्रस्थान करेंगे, जिससे परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। छोटे बच्चे आज आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलने के बाद पूर्ण योग बन रहे हैं, लेकिन आपको उन अफसरों को पहचान कर उन पर आगे बढ़ना होगा, तभी आप उनका लाभ उठा पाएंगे अन्यथा आपके विरोधी आप से उनका लाभ छीन सकते हैं। आज संतान की तरक्की से संबंधित आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आज आपको सायंकाल के समय वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपका धन खर्च बढ़ सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके व्यापार के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने व्यापार में यदि किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए उत्तम लाभ लेकर आएगी, लेकिन आपको उसे अपनी बुद्धि व विवेक से ही फाइनल करना होगा। यदि किसी के बहकावे में आकर किया,तो आपका नुकसान भी करवा सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी की छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज करना होगा, नहीं तो वह उनके बीच कोई बड़ा बवाल करवा सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार में होने वाले लाभ से संतुष्ट नजर आएंगे।आज आपके साहस व धैर्य को देखकर आपके शत्रु भी विफल होंगे, लेकिन आज आपको किसी दूसरे के चक्कर में अपना समय बर्बाद नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो यह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आप सांसारिक सुख के साधनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन यह आपको अपनी आय को ध्यान मे रखकर ही करना होगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे आज आप अपने दिन का कुछ समय गरीबों की सेवा व वृद्ध जनों की सेवा में व्यतीत करेंगे और कई धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में भी अपने धन का कुछ हिस्सा व्यय करेंगे, लेकिन आज आपके कुछ व्यापारिक प्रतिद्वंदी आपका सिर दर्द बने रहेगे जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे। प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातक यदि अपनी नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो उन्हें अभी वही रुकना ही बेहतर होगा, इसलिए कुछ समय के लिए रुक जाए। यदि आपका अपने परिवार के सदस्य से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होता दिख रहा है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आप अपने भाइयों के विवाह की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण भागदौड़ भी अधिक होगी, लेकिन आज आपको अपने व्यापार के कुछ शत्रुओ से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आज आपकी किसी डील की पूरी न होने कोशिश करेंगे, लेकिन आज आपको ध्यान देना होगा कि आप ज्यादा खुश होकर किसी से ज्यादा वादा ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज आपको जीवनसाथी व संतान के स्वास्थ्य मे गड़बड़ी होने के कारण कुछ परेशानी होगी। 


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फायदायक रहेगा। जीवन जी रहे लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है, उन्होंने यदि अपने पार्टनर को परिवार के सदस्यो से नहीं मिलवाया है, तो उन्हें पता चल सकता है। आज ऑफिस में आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जो आपको अत्यधिक प्रिय होगा, जिसके कारण आपका कार्यालय में खूब मन लगेगा। आज आप अपने माता पिता को किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर भी लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि वहां अपने पिताजी की सेहत का पूरा ध्यान रखें। सायंकाल के समय आज आपको गृहस्थ जीवन में नई ताजगी का अनुभव होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए प्रशंसा भरा रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यस्तता अधिक होने के कारण आप अपने लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए। यदि आज आपके क्रोधी स्वभाव के कारण परिवार के किसी सदस्य को परेशानी होगी, इसलिए चुप रहना ही बेहतर रहेगा। सायंकाल के समय आज आपको शादी, नामकरण आदि जैसे किसी समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज नौकरी कर रहे जातकों के कार्य में उनके कुछ सहयोगी व्यवधान डालने की कोशिश कर सकते हैं। आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो आपको अपने अधिकारियों से कोप का भजन बन्ना पड़ सकता है, जो आपकी तरक्की में भी बाधा डाल सकता है। सायंकाल के समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होंगे, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। यदि आपका कोई मकान, दुकान आदि से संबंधित कोई मामला कोर्ट में चल रहा है,तो आज किसी बड़े अधिकारी की मदद से वह सुलझ सकता है और उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपको किसी विशेष उपलब्धि के मिलने जैसे रहेगा, क्योंकि सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई पदोन्नति जैसी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। घर में आज किसी महिला के सहयोग से कोई कलह उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आपको परेशानी होगी। आज आपको सायंकाल के समय आपका कोई पुराना मित्र मिलने आ सकता है। विद्यार्थियों को आज यदि अपनी किसी प्रतिक्षा के परिणाम का इंतजार है, तो आज वह आ सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और छोटे व्यापारियों को दिनभर छुटपुट लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, लेकिन फिर भी वह अपने खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। आज यदि आपको कोई समस्या है, तो आपको बाहर निकलना होगा, नहीं तो आपकी समस्या बढ़ सकती है, उसमें जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिए अति लाभदायक रहेगा। यदि आज आप किसी के लिए कोई उपहार खरीद रहे हैं, तो उसमें अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करें।




दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31


शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57


शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060


ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


शुभ रंग : नीला, काला, भूरा


कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021

यूपी के इस जिले में स्कूल के बच्चों में मिले कोरोना पॉजिटिव

 


मैनपुरी । जिसका डर था वही हुआ। फोकस जांच के दौरान मैनपुरी में सैनिक स्कूल के पांच बच्चे कोरोना पॉजिटिव निकल आए। एक साथ पांच बच्चों के पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। जांच टीम की रिपोर्ट पर सीएमओ ने एक और जांच टीम स्कूल में भेजी और सभी 90 बच्चों की एंटीजिन जांच कराई। इनमें से 85 बच्चे नैगेटिव पाए गए। पॉजिटिव निकले पांचों बच्चों को स्कूल में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। इनके परिजनों को भी खबर दी गई है। शासन के निर्देश पर जनपद में कोरोना की जांच के लिए फोकस अभियान चल रहा है। इसी के तहत स्वास्थ्य विभाग की एक टीम शुक्रवार को आगरा रोड स्थित सैनिक स्कूल में कोरोना की जांच करने गई थी। एंटीजिन जांच में स्कूल के पांच बच्चे कोरोना पॉजिटिव निकले तो हड़कंप मच गया। इन पॉजिटिव बच्चों में तीन आगरा, एक मैनपुरी के औंछा क्षेत्र और एक चंदौली का निवासी है। आनन-फानन में दूसरी टीम बुलाई गई और सभी बच्चों की जांच कराई गई। लेकिन शेष बच्चे निगेटिव निकले।स्कूल के स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की कोरोना जांच भी कराई जा रही है। जनपद में लंबे समय बाद कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग में नए मरीजों को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। सीएमओ डा. पीपी सिंह के अनुसार फोकस जांच के दौरान सैनिक स्कूल के पांच बच्चे एंटीजिन किट की जांच में पॉजिटिव निकले हैं। इन्हें स्कूल में ही क्वारंटाइन कराया गया है। इनकी आरटीपीसीआर जांच कराई गई है। जिसकी रिपोर्ट आज आएगी। घबराने की जरूरत नहीं है। यदि लक्षण हैं तो अस्पताल आकर जांच करा लें। 

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण : जानिए आपकी राशि पर असर


मुजफ्फरनगर । 4 दिसंबर 2021 दिन शनिवार को वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण पड़ने जा रहा है। जो कि भारत वर्ष में नहीं दिखाई देगा इस कारण भारत में सूतक भी नहीं लगेगा और मंदिर के कपाट भी बंद नहीं होंगे पूजा पाठ यथावत ही चलेगा। 

सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा इस ग्रहण में सूर्य का संयोग केतु से बनने जा रहा है साथ ही इस ग्रहण में चंद्रमा और बुध का योग भी होगा सूर्य और केतु का प्रभाव होने से दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं इस सूर्य ग्रहण से राजनीतिक उथल-पुथल भी आप लोगों को देखने को मिल सकती हैं। इसके अतिरिक्त आकस्मिक दुर्घटनाएं, बीमारियां होने की (कोरोना का भय भी लोगों के मन में अधिक बढ़ेगा जबकि मृत्यु दर कम रहेगा) संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य+राहु की युति हो या सूर्य+केतु की युति हो उन्हें विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है।

*ग्रहण काल*

आंशिक सूर्य ग्रहण का समय रहेगा प्रातः 10: 59 से 3:07 तक।

पूर्ण सूर्य ग्रहण का समय रहेगा दोपहर 12:03 से 1:03 तक।

*उपाय*

सर्वप्रथम तो आपको यह बताते चलें कि भारत में सूर्य ग्रहण नहीं लगने के बाद भी सभी राशियों पर इसके अच्छे और बुरे प्रभाव आपको देखने को मिलेंगे।

1– *मिथुन राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, और मकर राशि, के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा*।

2– *मेष राशि, कर्क राशि, तुला राशि,वृश्चिक राशि, धनु राशि व मीन राशि के लिए यह ग्रहण अशुभ है अतः सावधानी बरतें*।

3– *वृषभ कुंभ राशि के जातकों के लिए सामान्य फल कारक रहेगा*।

ग्रहण काल में गर्भवती महिलाएं विशेष सावधानियां बरतें।

4–ग्रहण प्रारंभ होने से पूर्व ही भोजन कर ले ग्रहण प्रारंभ होने के उपरांत किसी धारदार हथियार का प्रयोग ना करें, सुई का प्रयोग ना करें, धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन करें, श्रीमद भगवत गीता का पाठ करें।

ग्रहण काल में बाहर ना निकले। ग्रहण काल में सीधे बैठे या सीधे लेट सकते हैं निद्रा ना लें, ग्रहण समाप्त होने के उपरांत स्नान आदि करने के बाद ही भोजन ग्रहण करें।

5– जिन जातकों की कुंडली में सूर्य ग्रहण है (सूर्य+राहु, सूर्य+केतु) उन सभी को सूर्य ग्रहण के दौरान आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए वह सूर्य के निमित्त दान करना चाहिए।

6– जिन जातकों की कुंडली में पितृ दोष है उन सभी को पितरों के निमित्त कच्चा या पका हुआ भोजन जरूरतमंद या पुरोहित को दान करना शुभ फल कारक रहेगा। 

*ज्योतिषाचार्य मंजू जोशी*

*83958 06256*

मंत्री और चेयरमैन का यह रूप देखिए


मुजफ्फरनगर । जनता की मांग और मूलभूत आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए पालिका द्वारा सदर बाजार में पालिका नलकूप के पास अंकन 8 लाख 6 हजार रुपए की लागत से आधुनिक शौचालय मूत्रालय का निर्माण कराया गया जिसका आज कपिल देव अग्रवाल  मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार एवं अंजू अग्रवाल  पालिका अध्यक्ष द्वारा सभासद गण कर्मचारियों अधिकारियों एवं क्षेत्रीय व्यापारियों की मौजूदगी में फीता काटकर उद्घाटन किया गया मान्य पालिका अध्यक्ष द्वारा ने अपने संबोधन में कहा गया की सदर बाजार व्यवसायिक दृष्टिकोण से नगर का मुख्य बाजार है जिसमें आधुनिक शौचालय के निर्माण होने से स्थानीय व्यापारियों के साथ साथ बाजार में आने वाली जनता को भी इसका लाभ मिलेगा आधुनिक शौचालय में 3 सीट महिलाओं के लिए तथा 3 सीट पुरुषों के लिए एवं चार यूरिनल तथा केयरटेकर कक्ष का निर्माण कराया गया है अध्यक्ष द्वारा यह भी कहा गया है कि अति शीघ्र नगर के अन्य स्थानों पर भी शौचालय शौचालय का निर्माण कराया जाएगा लोकार्पण के अवसर पर  मंत्री एवं पालिका अध्यक्ष के अलावा  प्रेमी छाबड़ा  विपुल भटनागर नवनीत कुछल राहुल पवार पवन चौधरी भीष्म सिंह  सभासद गण के अलावा अशोक ढींगरा मनोज बालियान श्री प्रियेश कुमार पूरन चंद पाल लिपिक गन के अलावा स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी व एसके बिट्टू तथा स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे

डर का माहौल नहीं बनाना है, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वैक्सीन और मास्क को अपनाना है- सुभाष चौहान

 


मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग सुभाष चौहान ने आज मुजफ्फरनगर शहर के जिला परिषद बाजार जो कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दवाइयों की एक बड़ा होलसेल बाजार है, उसमें सभी व्यापारियों को जागृत किया है की दुनिया में एक बार फिर से कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन सक्रिय हुआ है। हमें इस नए वेरिएंट से डरना नहीं है और ना ही डर का माहौल बनने देना है, हम सभी दवा व्यापारियों को एवं सभी जनपदवासियों, प्रदेश वासियों और देशवासियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वैक्सीन एवं मास्क को अपनाना है ,जिससे हमारे सभी युवा पीढ़ी एवं बुजुर्ग सुरक्षित रह सकें। सुभाष चौहान ने जिला परिषद के दवा व्यापारियों के साथ-साथ जनपद के सभी दवा व्यापारियों से आग्रह किया है कि वह दवाई लेने आने वालों को प्रयास करें उन्हीं को दवाई दें जो मास्क लगाकर आए अन्यथा को दवाई देने से बचें। जिससे कोरोना के इस नए वेरिएंट के प्रति सभी लोग सजग हो सके एवं सुरक्षित रह सकें।

उन्होंने कहा कि केरल एवं महाराष्ट्र में अभी भी संक्रमण के आंकड़े अधिक हैं। इन दो राज्यों में 10,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं, देश के 55 फ़ीसदी मामले इन दो राज्यों में दर्ज किए गए हैं । यदि दुनिया की बात करें तो यूरोप में सबसे अधिक मामले हैं पिछले 1 सप्ताह में यूरोपीय क्षेत्र में लगभग 2.75 लाख नए मामले और 31000 से अधिक मौतें दर्ज की गई है इसकी तुलना में दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र जिसमें भारत और 11 अन्य देश शामिल है यहां पिछले 1 सप्ताह में केवल 1.2 लाख मामले दर्ज किए गए हैं। अपने सभी दवा व्यापारियों को बताया है कि अभी तक लगभग 29 देशों में ओमिक्रोन वैरीअंट के 373 मामले दर्ज किए गए हैं और इसके 5 गुना और अधिक संक्रामक होने की आशंका है। हालांकि भारत देश में कर्नाटक में केवल 2 मामले सामने आए हैं। इसलिए हमें घबराने की जरूरत नहीं है केवल सजग रहकर अपने लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की आवश्यकता है। 

मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला महामंत्री संजय गुप्ता ने भी सभी से आग्रह kiya है कि वह शासन की दी गई कोरोना गाइडलाइन का पालन करें एवं मास्क अवश्य लगाए।

इसी के साथ सुभाष चौहान ने मुजफ्फरनगर जनपद के अक्टूबर माह 2021 में यूपी हेल्थ डेसबोर्ड की रैंकिंग में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान आने पर खुशी जाहिर की है एवं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेंद्र सिंह फौजदार के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है।

सुभाष चौहान के साथ संजय गुप्ता, प्रवीण जेन, सुरेंद्र गर्ग ,हरीश गुप्ता,पंकज तनेजा, मनोज सोलंकी,दिव्य प्रताप सोलंकी,अरुण प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

हिन्दू जागरण मंच 6 दिसम्बर को नगर के तीनों थानों पर मनाएगा शौर्य दिवस



 मुज़फ्फरनगर । हिन्दू जागरण मंच की बैठक जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार जी के इंद्रा कॉलोनी स्तिथ आवास पर सम्पन्न हुई जिंसमे आने वाली 6 दिसम्बर को शौर्य दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाने पर रणनीति बनाई गयी

जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार ने सर्व प्रथम शहीद हुवे कारसेवकों को श्रद्धांजलि देते हुवे कहा कि आने वाली आगामी 6 दिसम्बर को शौर्य दिवस मिठाई वितरण कर आतिशबाजी कर बड़ी धूमधाम से मनाए यही उन सभी कारसेवकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी

बैठक में नगर के तीनों थानों पर जनपद के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई जिंसमे शहर कोतवाली की जिम्मेदारी नगर महामंत्री अखिलेश पूरी,नगरमंत्री दीपक धीमान,युवा वाहिनी जिला महामंत्री कार्तिक जोहरी,संजय गोयल,संजय पाल को सौंपी वही सिविल लाइन थाने की जिम्मेदारी जिला मंत्री वीरेंद्र त्यागी,युवा नगराध्यक्ष रंजीत शर्मा, नगरउपाध्यक्ष मोनू प्रजापति, युवा नगर उपाध्यक्ष रवि वर्मा को दी नई मंडी थाने की जिम्मेदारी जिलाउपाध्यक्ष बंटी चौधरी,जिलाउपाध्यक्ष राजेश शर्मा,युवा जिलाध्यक्ष वैभव यादव,भूमि अधिग्रहण जिला सहसंयोजक विनोद शर्मा, सदर खण्ड उपाध्यक्ष सुबोध कुमार को सौंपी और कहा कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जीजान से मेहनत कर सफल बनायें

इस मौके पर:-राजेश शर्मा, वीरेंद्र त्यागी, वैभव यादव, अंजेश कुमार, अखिलेश पूरी,रणजीत शर्मा, वीरू गुर्जर,दीपक धीमान, रवि वर्मा, सुबोध कुमार, सागर वर्मा,विनोद शर्मा, शशांक सैनी,संजय गोयल,मोनू प्रजापति, नीरज मलिक,संजय पाल,संजय चौधरी आदि उपस्थित रहे।

विक्रम सैनी के विरुद्ध सुनवाई के दौरान दर्ज हुए बयान

  


मुज़फ्फरनगर। गत फरवरी 2013 को ग्राम कवाल में भड़काऊ भाषण करने धार्मिक स्थल को हानि पहुचाने के मामले में आज भाजपा विधायक विक्रम सैनी के विरुद्ध विशेष अदालत एम पी/एम एल ए कोर्ट में एस आई यशपाल खोकर के बयान दर्ज हुए 

आरोपी विक्रम सैनी कोर्ट में पेश नही हुए उनकी ओर से हज़रिमाफी दीगयी 

गत फरवरी 2013 को ग्राम कवाल में विक्रम सैनी के विरुद्ध भड़काऊ भाषण देने धार्मिक अस्थल को हानि पहुचाने के मामले में धारा 153आ व 295 आई पी सेवक तहत थाना जानसठ पुलिस ने मामला दर्ज किया था

राम कुमार ज्वेलर्स के यहां चोरी के एक आरोपी की ज़मानत अर्ज़ी रद्


मुज़फ्फरनगर। गत 6 नवंबर 2021 को भगत सिंह मार्किट में स्थित रामकुमार ज्वेलर्स के यहां से 76 लाख रुपये के जेवर की चोरी के मामले में आरोपी कनहैया वर्मा उर्फ मोंटी की ज़मानत अर्ज़ी आज कोर्ट ने रद कर दी हैं।

 दो सह अभियुक्तों ने भी ज़मानत याचिका दाखिल की है जिसकी सुनवाई बाद में होगी

ए डी जे 13 शक्ति सिंह ने यह कहते हुए ज़मानत अर्ज़ी रद कर दी की आरोपी को जमानत देने का कोई आधार नही है 

बतादें की कोतवाली पुलिस ने कन्हैया वर्मा सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर 100% माल बरामद किया था।

राकेश टिकैत का नाम 21वीं सेंचुरी आइकन अवार्ड के फाइनल में

 


नई दिल्ली। किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले किसान नेता राकेश टिकैत का नाम 21वीं सेंचुरी आइकन अवार्ड के फाइनलिस्ट में चुना गया है. विजेताओं की घोषणा लंदन में होनी है.

महानगर समाजवादी पार्टी ने मनाया 'किसान स्मृति दिवस

 


मुजफ्फरनगर । किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की स्मृति में व शहीद हुए किसानों के परिवार के सम्मान में  राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  ने आह्वान पर महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका संचालन नगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट के द्वारा किया गया।* *सभी ने शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी याद में दो मिनट का मौन धारण किया।* साथ ही सभी से आह्वान किया कि प्रत्येक माह की 3 तारीख को सभी समाजवादी एक दिया शहीद किसानों के परिवार के सम्मान में ज़रूर जलाए।

*कार्यक्रम में मुख्य रूप से शशांक त्यागी, टीटू पाल रमन,फ़राज़ अंसारी,तरुण सौदाई एडवोकेट,डॉक्टर ख़ुर्रम, जनार्धन विश्वकर्मा, महक सिंह,दिलशाद अंसारी,हैदर मेहंदी एडवोकेट, नदीम राणा,रहीस मलिक, सत्यवीर त्यागी, विजय बाटा, नदीम राणा मुखिया,वासुदेव एडवोकेट, समीर(अब्बास अली) और मुकुल त्यागी मौजूद रहे।*

मामूली विवाद में पत्नी की हत्या कर शव जंगल में फेंका

 मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना में पति ने की पत्नी की हत्या कर दी। 

पुलिस के अनुसार बुढाना के उमरपुर गांव में मामूली विवाद में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि उक्त परिवार इंटरलॉकिंग टाइल्स फैक्ट्री में रहता था। पति ने हत्या के बाद शव को जंगलों में फेंक दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुढाना कोतवाली के उमरपुर की घटना को लेकर जांच की जा रही है।

बताया जाता है कि बुढाना कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहडब्बर में ग्राम प्रधान नीरज राठी की टाइल्स फैक्ट्री है।जिसमें मधेपुरा बिहार निवासी गुलशाद अपनी पत्नी रीफ़ा खातून के साथ रहता था। फैक्ट्री परिसर में ही दोनों मजदूरी करके अपना पेट पालते थे ।बताते हैं कि बीती रात 11:30 बजे पति व पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद गुस्साए पति ने चाकू से अपनी पत्नी की गर्दन काट डाली। मौके पर ही रीफा खातून की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।पुलिस का मानना है कि यह हत्या शक के फेर में की गई है। पति को शक था कि उसकी पत्नी किसी और से भी बात करती है। जिसको लेकर पहले भी दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ। लेकिन रात के साढ़े 11 बजे हुआ यह विवाद इतना बढ़ गया कि बेरहम पति ने गर्दन काटकर पत्नी की जान ले ली।


योगी की पुलिस पर दबंग हावी, देखे वीडियो

 


लखनऊ । प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दारोगा की बेकाबू कार ने एक होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों में टक्‍कर मारते हुए एक बच्‍ची समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने भीड़ की शक्‍ल में दारोगा को घेर लिया। कार से दारोगा के उतरने के बाद भीड़ का गुस्‍सा बेकाबू हो गया। उनमें शामिल एक युवक ने दारोगा की वर्दी का लिहाज भी नहीं रखा। दारोगा के साथ पहले भीड़ ने धक्‍का-मुक्‍की की फिर युवक ने गाल पर कई थप्‍पड़ रसीद कर दिए। घटना का विडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यूपी पुलिस ने हवालात में बंद युवक का फोटो ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। थाना हसनगंज पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार लखनऊ के निराला नगर में गुरुवार देर रात एक होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों में दारोगा की अनियंत्रित कार टकरा गई। इसमें एक बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गये। इससे नाराज कुछ युवकों ने दारोगा को घेर लिया। उस पर नशे में होने का आरोप लगाकर थप्पड़ मार दिया। इस बीच वहां हसनगंज पुलिस पहुंच गई। किसी तरह पुलिस दरोगा को लेकर वहां से गई। पुलिस का कहना है कि होटल के बाहर गाड़ियां गलत तरीके से खड़ी थी। दारोगा से हादसा हुआ लेकिन उन पर हमला करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जायेगी। यह हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक सब इंस्पेक्टर वीरेन्द्र कुमार अपनी गाड़ी से निराला नगर से गुजर रहे थे। यहीं पर सड़क पर खड़े एक डाला से उनकी कार टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई। इससे दरोगा की कार कई गाड़ियों से भिड़ गई। ये गाड़ियां एक होटल के बाहर खड़ी थी। होटल में चल रहे वैवाहिक समारोह में आये लोग इन गाड़ियों से आये थेइस दौरान ही कुछ युवकों ने दारोगा की पिटाई कर दी। उसे अपशब्द कहे और शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवकों को शांत कराया। रात डेढ़ बजे तक इसको लेकर हंगामा चलता रहा। वहीं अस्पताल भेजे गये घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस मामले में देर रात तक कोई एफआईआर नहीं करायी गई थी। वहीं रात दो बजे इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें कई लोगों ने पुलिस की गलती तो मानी लेकिन दरोगा को पीटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

देखे वीडियो 


किसके लिए क्या है खास पढ़िए आज का पंचांग 03 दिसम्बर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~

⛅ *दिनांक - 03 दिसम्बर 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार कार्तिक*)

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - चतुर्दशी शाम 04:55 तक तत्पश्चात अमावस्या*

⛅ *नक्षत्र - विशाखा दोपहर 01:45 तक तत्पश्चात अनुराधा*

⛅ *योग - अतिगण्ड दोपहर 12:57 तक तत्पश्चात सुकर्मा*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:07 से दोपहर 12:29 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:02* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:55*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - अमावस्या, चतुर्दशी और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *स्कन्दपुराण‬ के प्रभास खंड के अनुसार* 🌷

*"अमावास्यां नरो यस्तु परान्नमुपभुञ्जते ।। तस्य मासकृतं पुण्क्मन्नदातुः प्रजायते"*

🍲 *जो व्यक्ति ‪अमावस्या‬ को दूसरे का अन्न खाता है उसका महिने भर का पुण्य उस अन्न के स्वामी/दाता को मिल जाता है।*

         🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *समृद्धि बढ़ाने के लिए* 🌷

🌙 *कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी ।*

🙏🏻 *दीक्षा मे जो मन्त्र मिला है उसका खूब श्रध्दा से जप करना शुरू करें , जो भी समस्या है हल हो जायेगी ।*

🙏🏻 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~*

आरती में लौंग : सुबह पूजा के बाद आरती करते समय दीपक में 2 लौंग डाल कर आरती करें या कपूर में दो फूल वाले लौंग डालकर आरती करें। आपके हर काम सुगमता से होंगे और किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।

 🌞कच्ची धानी के तेल के दीपक में लौंग डालकर हनुमानजी की आरती करें। अनिष्ट दूर होगा और धन भी प्राप्त होगा।


🌷 *खेती के काम में ये सावधानी रहे* 🌷

🚜 *ज़मीन है अपनी... खेती काम करते हैं तो अमावस्या के दिन खेती का काम न करें .... न मजदूर से करवाएं | जप करें भगवत गीता का ७ वां अध्याय अमावस्या को पढ़ें ...और उस पाठ का पुण्य अपने पितृ को अर्पण करें ... सूर्य को अर्घ्य दें... और प्रार्थना करें " आज जो मैंने पाठ किया ...अमावस्या के दिन उसका पुण्य मेरे घर में जो गुजर गए हैं ...उनको उसका पुण्य मिल जाये | " तो उनका आर्शीवाद हमें मिलेगा और घर में सुख-सम्पति बढ़ेगी |*

🙏🏻

           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक काल,

.

. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश

प्रदोष


02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

पूर्णिमा

18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

अमावस्या

मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

दिन जमीन जायदाद का सौदा करने जा रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा, उसमें उनको उत्तम लाभ प्राप्त होगा। यदि आप अपने व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो उसमें भी आप सफल रहेंगे और  उसके कारण आपको कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे। आज आपको पिताजी के आशीर्वाद से शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की संभावना बनती दिख रही है, लेकिन आज आपको सायंकाल के समय कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आपकी माता जी को अचानक से कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके परिवार में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रेम विवाह के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न नजर आएंगे। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आपको संतान की समस्याओं को सुलझाने के लिए जीवनसाथी के सहयोग और साथ की आवश्यकता होगी। सायंकाल के समय यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए सुखमय रहेगी।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार में यदि आज आप अपनी बुद्धि व विवेक से किसी निर्णय को लेंगे, तो वह आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आज आपको अपने किसी परिजन से जरूरत के समय सहायता ना मिलने के कारण आपका उन पर से विश्वास खत्म हो जाएगा और आपको आज किसी को सलाह देने से पहले ध्यान देना होगा कि सामने वाले को आपकी कोई बात बुरी ना लग जाए। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का सहयोग और साथ दोनों मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज आपके व्यापार में आपको धन की कमी के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने भाई से भी आज कुछ मदद मांग सकते हैं और आपके घर व व्यापार के कुछ शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन वह उसमे सफल नहीं हो पाएंगे। आज आपके व्यवसाय में व्यस्तता अधिक रहेगी, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन आपके अंदर दान पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी। नौकरी में आज काम का दबाव अधिक होने के कारण आप व्यस्त रहेंगे व अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि व्यवसाय में कुछ योजना लंबे समय से रुकी पड़ी थी, तो आज आप उन्हें शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आप के लिए लाभदायक रहेगी। आज आपके शत्रु भी आपके पराक्रम को देखकर हतोत्साहित रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत करेंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। यदि आपके घर में कोई पारिवारिक कलह चल रही थी, तो आज वह भी समाप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हे परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन आपकी शिक्षा की रुचि और बढ़ेगी और आपके कुछ नए कार्यों से आपको सीखने को मिलेगा। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी पार्टटाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने कार्य क्षेत्र में ध्यान देकर कार्य करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो वह उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। सायंकाल के समय आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने की आप लंबे समय से सोच रहे थे। प्रेम जीवन में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे जीवनसाथी के प्रति प्रेम और प्रगाढ़ होगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आज आपको व्यापार से आमदनी कम व खर्च ज्यादा होगा, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको आपका कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होने से प्रसन्नता भी होगी। संतान की उत्तम तरक्की देखकर आज आपका मन प्रसन्न होगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको धैर्य से अपने शत्रुओं का नाश करना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार का कोई सदस्य आपसे आज कुछ फरमाइश कर सकता है, जिसे पूरा करने में आज व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी की ओर से आज आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन किया जा सकता है। आज व्यापार में वृद्धि के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। यदि आप साझेदारी में किसी व्यवसाय को चलाएंगे, तो उसमें आपको अपने पार्टनर पर पूरी नजर रखनी होगी, नहीं तो वह आपके साथ कोई धोखा कर सकता है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज आपको किसी को भी बिना मांगे कोई सलाह नहीं देनी है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। आज यदि आप अपने संतान के भविष्य से संबंधित कुछ निर्णय को लेंगे, तो आपको उसमें अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। सायंकाल के समय आज आप तीर्थ स्थान पर जाकर लोगों की सेवा सत्कार कर सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आज आप यदि किसी नए नौकरी को ज्वाइन करेंगे, तो उसमें भी आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। आज आप आमदनी के कुछ नए स्त्रोतों को प्राप्त करेंगे, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आज आपने अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे घूमने-फिरने जा सकते हैं। यदि आज आप किसी को उधार देने की सोच रहे हैं अन्यथा लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने चिड़चिड़े स्वभाव के कारण आपके परिवार के सदस्यो थोड़ा ना खुश रहेंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपको ननिहाल पक्ष से भी कुछ मान सम्मान मिलता दिख रहा है। विद्यार्थी आज अपने गुरुजनों के प्रति पूरी निष्ठा व भक्ति भाव रखेंगे, जिसके कारण उनके गुरु उनसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, इसलिए खानपान पर ध्यान दें। आज नौकरी में आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं, आपको उनसे सतर्क रहना होगा। यदि आज आपका कोई वाद-विवाद पनपे, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज आपको अपने व्यवसाय से संबंधित लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है


जिनका आज जन्मदिन है उन को हार्दिक शुभकामनाएं और शुभ आशीष।

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052



 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

 

शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी


 

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

गुरुवार, 2 दिसंबर 2021

राकेश टिकैत के गढ गाजीपुर में मिलें कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप


 गाजीपुर । कोरोना का कहर एक बार फिर बढ़ रहा है। अमेरिका से यूपी के गाजीपुर पहुंचे चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जीनोम सिक्वेंसिंग और नए वैरिएंट की जांच के लिए सैंपल लैब भेजे गए हैं। वहीं, लखनऊ में लद्दाख से लौटे जवान समेत दो की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। नए मामले सामने आने से एक बार फिर आम लोगों के साथ ही प्रशासन में दहशत की स्थिति है।शहर के राजेंद्र नगर कॉलोनी निवासी चार सदस्यों का कुनबा अमेरिका में रहता है। इसी सप्ताह सभी हैदराबाद होते हुए गाजीपुर लौटे हैं। कोरोना के शुरुआती लक्षण के कारण हैदराबाद में निजी लैब में अपनी जांच कराई। जब रिपोर्ट पॉजिटिव आई तब तक वे गाजीपुर आ गए थे। संक्रमितों में एक दंपती और उनकी युवा पुत्रियां हैं। संक्रमण की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग ने चारों को उनके घर में ही क्वारंटीन कर दिया है।

नए वैरिएंट की जांच के लिए फिर से सैंपल लेकर बीएचयू लैब भेजा गया है। एसीएमओ उमेश कुमार ने बताया कि गनीमत यही है कि वह सभी लोग एसिम्पोमेटिक हैं और प्राथमिक तौर पर नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के लक्षण नजर नहीं आए। उन्हें उनके घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। सीएमओ ने बताया कि चारों लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री तैयार की जा रही है। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी सैंपलिंग कराई जाएगी। इधर, आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो बीआर मित्तल ने बताया कि सैंपल आने बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा कि जांच यहां होगी या लखनऊ। उधर लखनऊ में लद्दाख से लौटे आर्मी के जवान में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इंदिरानगर निवासी एक व्यक्ति में भी संक्रमण का पता चला है। दोनों संक्रमितों की जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए नमूना केजीएमयू भेज दिया गया है। वहीं गुजरे 15 दिनों में 800 लोग विदेश की यात्रा कर लखनऊ आए हैं। इनकी सेहत का हाल लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग फोन पर संपर्क कर रहा है। 50 फीसदी यात्रियों के फोन बंद जा रहे हैं।


डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन के मुताबिक इंदिरा नगर और एक पीजीआई से कोरोना संक्रमित मिले है। इसमें एक सेना का जवान है। जो बीते दिनों लद्दाख से ड्यूटी के बाद लखनऊ आया है। जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि दूसरे मरीज का पीजीआई में इलाज चल रहा है। ऑपरेशन से पहले कोरोना की जांच कराई गई जिसमें जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों का सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है।50 फीसदी यात्रियों के फोन बंद

स्वास्थ्य विभाग ने गुजरे 15 दिनों में विदेश से वापस लौटे यात्रियों का ब्यौरा जुटाया है। करीब 800 यात्री लखनऊ आए हैं। इसने तकरीबन 200 यात्री लखनऊ के हैं। यात्रियों की सेहत का हाल जानने के लिए लगातार कोविड कमांड सेंटर के कर्मचारी फोन कर रहे हैं। 50 फीसदी यात्रियों के फोन बंद जा रहे हैं। डॉ. मिलिंद के मुताबिक विदेश से आए यात्रियों से संपर्क किया जा रहा है। जो अभी संपर्क में नहीं आए हैं उनसे ईमेल के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है। ताकि समय रहते ही उनसे संपर्क करके जांच कराई जा सके।

इस राज्य में 50 पुलिसकर्मीयों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप


 देहरादून। उत्तराखंड में तीन दिन में गुरुवार तक कुल 13,062 पुलिसकर्मियों के एंटीजन टेस्ट के बाद 50 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

वहीं आईआरबी प्रथम, रामनगर में पॉजीटिव पाए गए 25 जवानों का पुनः कराए गए कोविड टेस्ट में सभी 25 जवान निगेटिव आए हैं।राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने बताया कि सभी संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है। केंद्र सरकार की चेतावनी और हाल में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान, सात पुलिस कर्मियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद, ही डीजीपी ने सभी पुलिसकर्मियों के टेस्ट कराने के आदेश दिए थे। इस क्रम में शुरूआत मुख्यालय से ही की गई थी। प्रदेश में लगभग 27 हजार पुलिसकर्मी हैं। इन सभी को टीके के दोनों डोज लग चुके हैं।

इन ट्रेनों के रद्द होने से बढ़ी यात्रियों की परेशानी


 कोहरे के कारण अधिकांश ट्रेने अपने निर्धारित समय से देरी से चलने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही अंबाला दिल्ली अंबाला इंटरसिटी एवं हरिद्वार पुरी उत्कल एक्सप्रेस रद्द होने के कारण नियमित यात्रियों को समस्यां उठानी पड़ी।दिसंबर माह का दूसरे दिन भी लोगो को सूर्य देवता के दर्शन नही हुए और दिनभर आसमान मे बादल छाने से लोगों ने सर्दी का एहसास किया। कोहरा और कंपा देने वाली ठंड से सडकों पर दौड्नें वाले वाहन रेंगते दिखाई दिए। जबकि पटरियों पर सरपट दौडने वाली ट्रेने धीमी गति के कारण अपने निर्धारित समय से घंटो देरी से चली। घने कोहरे की परत छाने के कारण लोग देर तक रजाई में दुबके रहे। कोहरे के कारण इंटरसिटी एव उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडा। साथ ही जनशताब्दी, सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेने अपने निर्धारित समय से एक घंटे तक की देरी से चली।

 

सहारनपुर में ठंडी हवा के बीच गर्म जोशी के साथ हुआ अमित शाह और योगी आदित्य नाथ का स्वागत


सहारनपुर । दिन गुरुवार सुबह करीब 11 बजे। आसमान में काले बादल छाए थे। सर्द हवाएं मौसम में ठंडक घोल रही थी, लेकिन सहारनपुर का सियासी तापमान बढ़ा हुआ था। गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह था। कार्यकर्ताओं की गर्मजोशी ठंडी हवाओं पर भी भारी पड़ रही थी। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग रैली में पहुंच गए। दोपहर तक जनसभा स्थल पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी।

मां शाकुंभरी देवी का आर्शीवाद सहारनपुर को हमेशा मिलता रहा है। गुरुवार का दिन सहारनपुर के इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया। मां शाकुंभरी स्टेट यूनिवर्सिटी का शिलान्यास कर सरकार ने वर्षों से लंबित सहारनपुर के युवाओं की मांग को पूरा कर दिया। जिसका जश्न भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यूनिवर्सिटी के शिलान्यास के बाद गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। इसके लिए लोगों में खासा उत्साह नजर आया। सुबह से ही लोग अपने प्रिय नेताओं को सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे।


 दोपहर को ठीक 12 बजकर 37 मिनट पर सीएम योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे तो भीड़ का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने जमकर नारेबाजी की। जय श्रीराम, भारत माता के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा। वहीं, करीब दो बजे गृहमंत्री अमित शाह भी मंच पर पहुंचे। उस समय कार्यकर्ताओं का उत्साह अपने चरम पर पहुंच था।

गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर भी उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ले रैली में जमकर सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर अपलोड की। यही नहीं अपने अपने एकाउंट से लाइव भी किया।

पश्चिम उत्तर प्रदेश की मदद से भाजपा इस बार जीतेगी 300 से ज्यादा सीट : अमित शाह

 


सहारनपुर । प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच सियासी जंग तेज हो गई है। सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दी है। इसी क्रम में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहारनपुर पहुंचे हैं। उन्‍होंने वहां शाकुंभरी देवी विश्‍वविद्यालय का शिलान्‍यास किया। इस मौके पर लोगों को सम्‍बोधित करते हुए अमित शाह ने एक बार फिर 300 प्‍लस का नारा दोहराया और कहा कि इसके लिए पश्चिमी यूपी का आशीर्वाद चाहिए। उन्‍होंने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि वे यूपी की कानून व्‍यवस्‍था पर सवाल उठा रहे हैं। पता नहीं किस चश्‍मे से देखते हैं। घर जाकर जरा आंकड़े खंगाल लें। उनके राज में प्रदेश में माफिया राज था। आज कानून का राज है। अपराधों में 70 प्रतिशत की कमी आई है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। अमित शाह ने कहा कि उन्‍होंने कहा कि पिछले चुनाव में हमने पलायन खत्‍म करने का वादा किया था। योगी आदित्‍यनाथ की सरकार ने न सिर्फ वो वादा पूरा किया है बल्कि विकास को भी रफ्तार दी है। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली से सड़क की दूरी ही नहीं दिलों की दूरी भी कम हुई है। उन्‍होंने कहा कि योगी सरकार से पहले यूपी में कानून व्‍यवस्‍था लचर थी। आज महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही है। यूपी में एक जमाना था जब माफियाओं की तूती बोलती थी आज वही माफिया पुलिस के सामने आत्‍मसर्मपण कर रहे हैं। माफिया अरबों की सम्‍पत्ति पर कब्‍जा जमाकर बैठ गए थे। योगी सरकार ने तमाम कानूनी अड़चनें पार कर वो कब्‍जा खाली कराया है। गन्‍ना किसानों को सम्‍बोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि हमने प्रदेश में एक भी चीनी मिल बंद नहीं होने दी। 90 प्रतिशत गन्‍ना किसानों का भुगतान कराया। सीएम योगी ने वेस्‍ट यूपी का गौरव लौटाया है। आज यूपी के हर घर में बिजली पहुंच रही है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुंडे और माफियों का शासन था उससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मुक्त करवा कर उसका सम्मान लौटाने का काम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। इसके पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि अपनी हस्त कला, औद्योगिक गतिविधियों के लिए जाना जाने वाला ये जनपद सहारनपुर दशकों से मांग कर रहा था कि उनका अपना विश्वविद्यालय हो। पिछली सरकार के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं था। जहां जातिवाद, वंशवाद और परिवारवाद हावी होगा वहां विकास के लिए जगह नहीं होगी। केंद्रीय मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यालय खुल रहे हैं, महाविद्यालय खुल रहे हैं, अच्छे रास्ते बन रहे हैं, किसानों के बैंक खाते में पैसा आ रहा है, गरीबों के घर बन रहे हैं, अमन के लिए क़ानून का राज स्थापित हुआ है। यही सुशासन है।

मीरापुर विधानसभा से भाजपा नेता जोगेंद्र वर्मा ने लिया अपने समर्थकों के साथ सहारनपुर रैली में भाग


 मुजफ्फरनगर । मीरापुर विधानसभा सीट से वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेंद्र वर्मा अपने समर्थकों के साथ सहारनपुर में होने वाली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में भाग लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में मीरापुर विधानसभा से उनके समर्थक मौजूद रहे।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...