रविवार, 7 नवंबर 2021

रामकुमार सर्राफ़ के यहाँ हुई घटना का राहुल गोयल ने डीजीपी मुकुल गोयल को दिया संज्ञान

 


मुजफ्फरनगर। रामकुमार सर्राफ के यहाँ हुई वारदात को लेकर व्यापारियों में रोष है। जिसके चलते भगत सिंह रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल और महासचिव राहुल गोयल भाजपा नेता ने पीड़ित सर्राफ़ से मिलकर मिलकर उनको सांत्वना दी। साथ ही इस मामले को लेकर प्रदेश के पुलिस के मुखिया डीजीपी मुकुल गोयल से वार्ता कर रामकुमार सर्राफ़ के यहाँ हुई घटना के बारे में अवगत कराते हुए पुलिस मुखिया से इस घटना के जल्द खुलासे का निवेदन किया।

भाजपा के द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान

 


मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े अभियान,मेरा परिवार भाजपा परिवार के अंतर्गत सदस्यता अभियान में गांधी कॉलोनी लक्ष्मी नारायण मंदिर पर और जानसठ रोड पर वशिष्ठ हॉस्पिटल पर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाये गए,कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह , वरिष्ठ नेता राजीव गर्ग , नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर ,डॉ अशोक ,डॉ आशुतोष शर्मा ,पवन छाबड़ा ,सीमा शर्मा, अर्श सिंघल ,नवनीत गुप्ता ,आदि उपस्थित रहे

अखिलेश यादव की रैली को प्रमोद त्यागी ने किया व्यापक जनसम्पर्क

 



मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया की 11 नवंबर को बुढाना में आयोजित कश्यप महासम्मेलन मैं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के स्वागत के लिए भारी संख्या में कश्यप समाज की भागीदारी के लिए सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने लगातार गांव गांव में जनसंपर्क के तहत आज बुढाना क्षेत्र के ग्राम पलड़ी,आदमपुर,ढिंधावली,उमरपुर में कश्यप व अन्य समाज की मीटिंग को सम्बोधित करते हुए 11 नवम्बर के बुढाना कश्यप महासम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि बढ़ती महंगाई,घटते रोजगार व किसान,मजदूर,युवाओ की दुर्दशा की जिम्मेदार केवल भाजपा सरकार है भाजपा की योगी मोदी सरकार का चन्द उधोगपति समूह के आगे समर्पण व भाजपा सरकार का सरकारी संसाधनों को कम्पनियो को बेचने का निर्णय फिर से देश को कम्पनियों के आगे गुलाम बनाने जैसे विनाशकारी कदम को साबित करता है उन्होंने कश्यप समाज से बुढाना सम्मेलन में भारी तादाद में पहुंचने की अपील की।

मीटिंग में मुख्य रूप से सपा विधानसभा अध्यक्ष बुढाना अकरम खान,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूरहसन सलमानी,अनेश उपाध्याय, हरपाल सिंह कश्यप, प्रधान अतहर हसन,महेंद्र कश्यप बीडीसी,सुभाष कश्यप फौजी,प्रधान ओमप्रकाश कश्यप, पूर्व प्रधान तारा सैनी,सुखबीर सैनी,प्रधान सुशील, पूर्व प्रधान स्वामी सैनी,शेर सिंह,मुकेश सैनी,विनोद सैनी,बिट्टू सैनी,विकास सैनी,अतर सिंह सैनी,रामपाल सैनी राजेंद्र सैनी नरेश सैनी रमेश सैनी अनुज सैनी डॉ नरेश सैनी डॉक्टर शिव कुमार सैनी संजीव सैनी राकेश सैनी शोभाराम प्रधान चौधरी सुरेंद्र कश्यप,किशन लाल कश्यप, राजकुमार कश्यप,अमित कश्यप,योगेश कश्यप,सुभाष कश्यप,हरपाल कश्यप,प्रधान बाबू कुरेशी,प्रधान फरमान, प्रधान सरफराज खान सहित अनेक लोग मोजूद रहे।

चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने की जेल में पीटर से की मुलाकात

 


मुजफ्फरनगर । नगर स्वास्थ्य अधिकारी से मारपीट और अभद्रता के आरोप में जेल गए। सभासद प्रवीण पीटर से मिलने के लिए नगर पालिका परिषद चेयरमैन अंजू अग्रवाल पहुंची। जेल से मिलने के बाद बाहर आते हुए जो घर वालों ने बताया कि हमारे दोनों सभासदों को षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है।


शहर के रामकुमार सर्राफ़ के यहाँ 80 लाख के सोने पर चोरों ने किया हाथ साफ


 मुज़फ्फरनगर। शहर के एक बड़े सर्राफ रामकुमार ज्वैलर्स के यहां से चोर हाथ की सफाई दिखाते हुए लगभग 70 से 80 लाख रुपए के सोने के जेवर उड़ा ले गया। 

कोतवाली पुलिस के अनुसार व इस चोरी का पता तब चला जब उन्होंने पाया कि एक डिब्बा गायब है । इसमें सोने की चेन थी। इनकी कीमत 70 से 80 लाख रुपये बताई गई है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। चोर का कारनामा सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। पुलिस घटना के खुलासे के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सहारा ले रही है।

शाहपुर थाना क्षेत्र में पिकअप गाड़ी और ई-रिक्शा की भिड़ंत में एक की मौत, कई घायल

 


मुजफ्फरनगर। मार्ग पर हरसौली कांटे के पास तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक सहित उसमें मौजूद छह लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी ले जाकर उपचार दिलाया गया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए पिकअप को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कनीजा की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी इंतजार ई-रिक्शा चलाता है। शनिवार शाम वह शाहपुर से सवारियां लेकर हरसौली के लिए निकला था। ई-रिक्शा में छह लोग सवार थे। जैसे ही ई-रिक्शा मुजफ्फरनगर मार्ग पर हरसौली कांटे के निकट पहुंचा, हरसौली की ओर से आती तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा बीच सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। पुलिस ने तत्काल सभी को ई-रिक्शा से निकालने के बाद घायल चालक समेत छह लोगों को सीएचसी भेज दिया। घायलों में ई-रिक्शा चालक इंतजार के साथ ही शमशेर व उसकी पत्नी कनीजा, शीबा पत्नी इब्राहिम, खुर्शीदा पत्नी ताहिर और सनी सभी हरसौली निवासी शामिल हैं। पुलिस ने हादसे के बाद आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए पिकअप को भी कब्जे में ले लिया है।

पैसों के लेनदेन को लेकर हुई थी तालड़ा निवासी मोहित की हत्या

 


मुजफ्फरनगर। गांव तालड़ा में दीपावली की रात्रि में मोहित सैनी की उसके घनिष्ठ दोस्त सतीश पाल ने पैसों के लेनदेन के विवाद की रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने 36 घंटे में ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया।

शनिवार को कोतवाली में सीओ शकील अहमद ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि गांव तालड़ा निवासी रविंद्र सैनी के पुत्र मोहित सैनी की गांव के ही सराफ सतीश पाल से दोस्ती थी। दीपावली की रात सतीश मिठाई बंटवाने के बहाने मोहित को उसके घर से बुलाकर ले गया था। मिठाई बांटने के बाद दोनों बृहस्पतिवार रात करीब 10.30 बजे गांव में ही धारा की किराना शॉप पर बैठे थे। इसी दौरान सतीश ने मोहित को तमंचे से गोली मार दी। गोली मोहित की जांघ में लगकर पेट को पार करते हुए बाहर निकल गई थी। लहूलुहान मोहित ने घर पहुंचकर मां विमला व पत्नी पिंकी को सतीश द्वारा गोली मारने की जानकारी दी और अचेत हो गया था। परिजन उसे जानसठ सीएचसी ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।मोहित के पिता रविंद्र सैनी ने सतीश पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ ने बताया कि पुलिस ने 36 घंटे के अंदर ही नामजद आरोपी सतीश पाल को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके मोहित पर रुपये उधार थे। चार माह पूर्व पैसों के लेनदेन को लेकर उसका मोहित से झगड़ा भी हुआ था। उसी दिन से वह मोहित से रंजिश रखने लगा था। पैसों की रंजिश में ही उसने मोहित को गोली मारी। सीओ ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

हत्या का कोई पछतावा नहीं

जानसठ। गांव तालड़ा में मोहित सैनी की हत्या करने वाले आरोपी सतीश पाल ने जेल जाने से पूर्व बताया कि उसने ही अपने दोस्त की हत्या की है। हत्या करने का उसे कोई पछतावा नहीं है। उसका कहना था कि मोहित ने उससे कुछ रुपये उधार लिए थे, पैसे मांगने पर भी मोहित नहीं दे रहा था। पैसे मांगने पर मोहित उसको गाली गलौज और धमकी भी देता था। पैसों की रंजिश में हत्या कर दी।

चरथावल निवासी युवक की पचेंडा में मौत से हड़कंप


 मुजफ्फरनगर । लोहारी खुर्द निवासी युवक की पचेंडा स्थित कोल्हू में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के कारण परिवार में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त करा कर परीक्षा हेतु भेज दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र स्थित पचेंडा में कोल्हू पर काम कर रहे हैं थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम लोहारी निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसको लेकर परिवार में कोहराम मच गया परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया साथ ही परीक्षण हेतु भेज दिया।


आपकी वोट बनी है या नहीं, ऐसे चलेगा पता

मुजफ्फरनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा के पोलिंग बूथों पर जहाँ आप अपना वोट डालते हैं वहाँ पर  जाकर पता कर सकते हैं कि आपकी वोट बनी या नहीं। 

*07-11-2021 रविवार* 

*13-11-2021 शनिवार* 

*21-11-2021 रविवार*   

*27-11-2021 शनिवार* 

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक  फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जायेगी, जिसे देखकर आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं, कि आपका नाम मतदाता सूची में है, या नहीं, यदि है तो उसमें कोई गलती तो नहीं है, यदि कोई गलती है, तो आप सुधारने के लिए फार्म भर सकते हैं। 

 इसके अलावा नए वोटर कार्ड के लिए नए फॉर्म भरें जायेंगें । नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए ये कागजात साथ लेकर जाएं। 

👉(1) *दो रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो* ।

👉(2) *राशन कार्ड की फ़ोटो कॉपी*  या

👉(3) *आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी*  या

👉(4) *जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी* ।

            *(उम्र 18 वर्ष की चाहिए)*

👉(5) *घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फ़ोटो कॉपी*। 

पोलिंग बूथ पर बी.एल.ओ बैठेंगे

      👉 *वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक कर लीजिए , इस भरोसे में न रहें कि पिछले लोकसभा/विधानसभा चुनाव में हमने वोट डाला था, तो हमारा नाम लिस्ट में तो जरूर होगा । ऐसा नहीं है , जो अब नई लिस्ट आई है, उसमें बहुत लोगों के नाम नहीं हैं । यदि आपका वोटर लिस्ट मे नाम नहीं है, तो 6 नम्बर फार्म भर कर अपना नाम जरूर शामिल करवा लीजिए। 

              👉 _*वोटर कार्ड से सम्बंधित किसी अन्य समस्या के लिए भी इन्हीं दिनों में अपने-अपने बूथों पर बीएलओ से सम्पर्क किया जा सकता है।*

आज का पंचांग एवँ राशिफल 07 नवंबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 07 नवंबर 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - कार्तिक*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - तृतीया शाम 04:21 तक तत्पश्चात चतुर्थी*

⛅ *नक्षत्र - ज्येष्ठा रात्रि 09:05 तक तत्पश्चात मूल*

⛅ *योग - अतिगण्ड शाम 07:09 तक तत्पश्चात सुकर्मा*

⛅ *राहुकाल - शाम 04:35 से शाम 06:00 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:45* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:58*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


    🌷 *बच्चो को कफ हो तो* 🌷

👩‍👧‍👦 *बच्चों को कफ की प्रधानता होती है | खुश्की होती है....साल में २-३ बार कफ जन्य रोग होते हैं ...बच्चे बीमार होते हैं | बच्चो को अदरक का रस और शहद चटायें अथवा हरड और शहद चटा देव अथवा १ तोला ( १० ग्राम ) लहसुन, ५० ग्राम शहद कूटके चटनी बना दें ...वो बच्चों को २-२ ग्राम चटावें | बच्चे बढ़िया रहेंगे |*

🙏🏻 *

          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

🏡 *घर में तिजोरी के आसपास और किचन में जूते-चप्पल नहीं लेकर जाना चाहिए। ये आदत आपके लिए कई तरह के नुकसान का कारण बन सकती है।*

          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *सौभाग्य और ऐश्वर्य बढाने हेतु* 🌷

🙏🏻 *शुक्रवार के दिन जो लोग अपने जीवन में सुख सौभाग्य और ऐश्वर्य को बढ़ाना चाहे वे शुक्रवार का व्रत करें | व्रत मतलब नमक -मिर्च बिना का भोजन ..खीर आदि खा सकते हैं और जप ज्यादा करें |*

🙏🏻 *-

          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *करेला कैसे खाये* 🌷

➡ *हमारे शरीर में छ: रस चाहिए - मीठा, खट्टा, खारा, तीखा, कषाय और कड़वा | पांच रस, खट्टा/खारा/तीखा, तो बहुत खाते हैं लेकिन कड़वा नहीं खाते हैं | कड़वा कुदरत ने करेला बनाया है, लेकिन करेले को निचोड़ के उस की कड़वाहट निकाल देते हैं | करेले का छिलका नहीं उतारना चाहिए और उसका कड़वा रस नहीं निकालना चाहिए | हफ्ते में, पन्द्रह दिन में एक दिन करेला खाना तबियत के लिए अच्छा है |*

🙏🏻 *- 


📖 *

          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक काल,

12. 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 

13. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 

  14 नवंबर- देवोत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश

प्रदोष


16 नवंबर- भौम प्रदोष

02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

पूर्णिमा

18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

अमावस्या

मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार




दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34



 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहेगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने संतान की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, इसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज यदि आप कहीं अपने धन को निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपको दोगुना होकर मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, जो लोग आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपके कुछ नए लोगों से संबंध बनेंगे। आज आपके पास अचानक से बड़ी मात्रा में धन हाथ आ सकता है, जिसके कारण अपनी संतान के दायित्व की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। आज नौकरी से जुड़े लोगों को उनके अधिकारी कोई ऐसा लाभ का सौदा बता सकते हैं, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपको अपने परिवार की सुख शांति को बनाए रखने के लिए आपने शत्रुओं की चाल को समझना होगा, तभी आप अपने परिवार की सुख शांति को बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। आज ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ होगा, जिससे आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। आज आपको अपनी बुद्धि से लिए गए निर्णय में सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन रचनात्मक कार्य में सफलता दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले सोचना नहीं है, क्योंकि उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप दूसरों की मदद के लिए भी आगे आएंगे, लेकिन आप उसे यह देखकर करें कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम अवसर लेकर आयेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातक यदि किसी छोटे मोटे व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आज जीवनसाथी पर विश्वास और गहरा होगा, लेकिन आज आपके पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य द्वारा कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके सम्मान में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ के लिए किया गया कार्य सार्थक होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों के साथ और सहयोग की आवश्यकता होगी।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपको व्यर्थ के खर्चा को करने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई गहरा संकट मंडरा सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आप अपने व्यवसाय में किसी नई डील को फाइनल करने के लिए अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। यदि आज आप अपने धन को किसी शेयर बाजार अथवा लॉटरी में निवेश करेंगे, तो वह आपको लाभ अवश्य देगा, लेकिन इसमें आपको दूसरों की सलाह लेने से बचना होगा। प्रेम जीवन में यदि कोई अवरोध चल रहा था,तो वह भी आज समाप्त होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्साह भरा रहने वाला है। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप वही कार्य करने की कोशिश करें। सायंकाल के समय आज आपको परिवार के सदस्यों द्वारा कोई उपहार मिल सकता है, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास में सफल होंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज नौकरी में आपको किसी महिला अधिकारी का सहयोग मिलता दिख रहा है। आज परिवार में आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज यदि आप किसी से उधार मांगेगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आज आपको व्यर्थ के व्यय से बचना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है, जिसके कारण आप परेशान भी अवश्य रहेंगे, लेकिन आज आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे और उसका लाभ भी अवश्य उठाएंगे।

 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपको अपने किसी मित्र अथवा पड़ोसी से कोई तनाव मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आज आप अपने पिताजी की मदद से अपनी समस्याओं का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। आज आपको कुछ ऐसी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा,जहां आप खुलकर निवेश करेंगे।

शनिवार, 6 नवंबर 2021

कुष्ठ आश्रम में साड़ियां वितरित की


मुजफ्फरनगर ।ब्राह्मण महासभा द्वारा आज मुजफ्फरनगर मे रुड़की रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में महिलाओं को साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें समाजवादी विचारक  पवन गिरी ने कहा कि गरीबों की मदद करना ही सच्ची समाज सेवा है। 

इस साड़ी वितरण कार्यक्रम में लोकेश गिरी,अजय शास्त्री, नैतिक मिश्रा, शुभम मिश्रा, सिमरन शर्मा ,देवांश शर्मा, कपिल मिश्रा, ज्योति मिश्रा, जय दवी मिश्रा, प्रिया शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

साजिशन वोट काटने व नई वोट रोकने को बर्दाश्त नहीं करेगी सपा-प्रमोद त्यागी

 




मुजफ्फरनगर । सपा कार्यालय महावीर चौक पर आयोजित सपा की मासिक मीटिंग की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन सपा जिला महासचिव जिया चौधरी द्वारा किया गया।

मीटिंग को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि 11 नवंबर को बुढ़ाना में आयोजित कश्यप महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

कश्यप महासम्मेलन में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सुनने के लिए कश्यप समाज भारी संख्या में सम्मेलन में पहुंचेगा।

प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने प्रशासन को चेताया कि भाजपा की साजिश से अगर संविधान को ताक पर रखकर किसी भी बूथ पर गलत प्रकार से वोट काटी गई या नई वोट बनने से रोकी गयी तो समाजवादी पार्टी खामोश नहीं रहेगी। इसको लेकर संवैधानिक रूप से व्यापक संघर्ष के लिए समाजवादी पार्टी तैयार है।

विगत दिनों कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सपा में आए पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, सलीम मलिक, चौधरी यशपाल, जुनैद रऊफ, राहुल भारद्वाज, चौधरी याकूब का सपा कार्यालय पर प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि वह और उनके साथी प्रदेश के माहौल को पूरी तरह भांपकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के अभियान को मजबूत करने के लिए सपा में आए हैं। भाजपा की निरंकुश सरकार के चलते कमरतोड़ महंगाई, किसान मजदूर की दुर्दशा युवाओं को नौकरी न देकर उनमें नफरत भरने का भाजपा का एजेंडा अब जनता से छुपा हुआ नहीं है। जनता एकमात्र विकल्प के रूप में लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला ले चुकी है इसलिए वह सेकुलर विचारधारा को मजबूत करने के लिए सपा में शामिल हुए हैं।

सपा में निष्ठा के साथ रहकर किसान मजदूर व युवा की आवाज को मजबूत किया जाएगा।

मीटिंग को सपा जिला महासचिव पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, पूर्व मंत्री महेश बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व सपा प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत अली, सपा नेता सौरभ स्वरूप बंटी व सैयद अली अब्बास काजमी ने कहा कि सपा कार्यकर्ता हर पात्र व्यक्ति की शतप्रतिशत वोट बनवाने तक अपनी मेहनत जारी रखे।

नगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व सपा नेता रामनिवास पाल, जिला उपाध्यक्ष विनयपाल प्रमुख ने 11 नवम्बर के बुढाना कश्यप महासम्मेलन की सफलता के लिए सभी से एकजुटता के साथ तैयारी करने की अपील की।

 सपा जिला महासचिव जिया चौधरी व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने कहा कि वोट बनाने के अभियान में किसी भी तरह के भेदभाव व पक्षपात को सपा कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नही करेंगे।

मीटिंग को मुख्यरूप से लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी, पूर्व मंत्री फारुख हसन, सलीम मलिक, जुनेद रउफ, राहुल भारद्वाज, चौधरी यशपाल, जिले हैदर पूर्व प्रमुख आदि ने संबोधित करते हुए वोट बनवाने के अभियान को सबसे सक्रिय रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।

मीटिंग में मुख्यरूप से विधानसभा अध्यक्ष बुढाना अकरम खान, विधानसभा अध्यक्ष खतौली सत्यदेव शर्मा, सपा यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव शमशेर मलिक, युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, छात्र सभा जिलाध्यक्ष यूसुफ गौर, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरीश कुमार, प्रबुद्ध सभा जिलाध्यक्ष ईशान अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष मोरना कृष्णपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बुढाना सुरेश पाल, लोहिया वाहिनी नगर अध्यक्ष फ़राज अंसारी, हाजी गुफरान तेवड़ा, शमशाद अहमद, पंकज सैनी, हनीफ अंसारी एडवोकेट, हाजी दिलशाद अंसारी, विनोद शर्मा फौजी, शहजाद मेम्बर, नदीम राणा मुखिया, फैसल राणा, मोहसिन अंसारी, प्रदीप गुप्ता, सुशील गुर्जर, अरुण मुखिया, इकराम प्रधान, टीटू वालिया, सलमान त्यागी, नवेद रँगरेज, सैय्यद बाबर, मोहसीन कमर, रवि कुमार, काज़ी सरफराज, शानू तेवड़ा, वसीम राणा, शादाब राणा आदि मौजूद रहे।

राकेश टिकैत के इस बयान से किस राजनीतिक दल में मची खलबली


गाजीपुर । भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भाजपा और संघ पर बरसते हुए कहा कि ये देश में लोगों की एकता खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। जनता को इनसे सावधान रहने की जरूरत है। राकेश टिकैत ने कहा कि आरएसएस और भाजपा के लोग वैसे नहीं हैं, जैसे वे दिखाने का प्रयास करते आ रहे हैं। लोगों को उनसे सावधान रहने की जरूरत है। ये लोग जहां भी जाते हैं, वहां लोगों की एकता को तोड़ने का काम कर रहे हैं ।' किसान आंदोलन का एक साल पूरा होने के बाद अब आगे की तैयारियों को लेकर पूछे जाने पर टिकैत ने कहा, 'यदि सरकार हमसे बातचीत करना चाहती है तो उसका स्वागत है। अन्यथा यह आंदोलन जस का तस जारी रहेगा।'राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार बात नहीं करती है तो फिर हम आंदोलन को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। सर्दियां आ रही हैं। हम किसानों से कहेंगे कि वे खाने और कपड़ों की व्यवस्था बढ़ा लें। राकेश टिकैत ने कहा कि इस आंदोलन को चलते हुए एक साल से ज्यादा का समय बीत गया है। आखिर सरकार इस आंदोलन को लेकर कहां जाना चाहती है। क्या इससे पहले कभी इतना लंबा आंदोलन हुआ है? राकेश टिकैत ने कहा कि हम बातचीत के लिए तैयार हैं। सरकार हमसे बात तो करे। हिसार में भाजपा नेताओं को बंधक बनाए जाने की घटना पर टिप्पणी करते हुए राकेश टिकैत ने कहा, 'प्राइवेट गुंडों ने अपना काम शुरू कर दिया है। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ ऐक्शन क्यों नहीं लेती है।'

मुजफ्फरनगर में पटाखा फैक्ट्री में आग से एक की मौत, एक घायल

 



मुजफ्फरनगर। पटाखा फैक्ट्री में आग लग जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ाना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत उमरपुर चौकी के निकट वेल्डिंग के दौरान पटाखा फैक्ट्री में आग लग जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से पटाखा फैक्ट्री मालिक की दर्दनाक मौत एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया बुढ़ाना थाना क्षेत्र के उमरपुर चौकी के निकट पटाखा फैक्ट्री में लोहे के मेंन गेट शटर पर वेल्डिंग करते समय चिंगारी पटाखों तक पहुंच गई जिस ने भयंकर विकराल रूप धारण कर लिया जिसमें फैक्ट्री मालिक आजम निवासी शाहपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और उसके बचाने के चक्कर में वेल्डर शहजाद भी बुरी तरह झुलस गया पुलिस ने मौके पर पहुचकर घायल अवस्था के चलते जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है मुजफ्फरनगर से एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी विनय गौतम व तहसीलदार बुढाना सतीश चंद बघेल भी मौके पर पहुंच गए 

एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि उमरपुर चौकी के निकट स्थाई पटाखा बनाने की फैक्ट्री है जिनके पास लाइसेंस भी है जिससे यह पटाखा बनाते है आज पटाखा फैक्ट्री के मेन गेट पर मिस्त्री वेल्डिंग कर रहा था जिस की चिंगारी पटाखों तक पहुंच गई और पटाखों में आग लग जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई व एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया यह व्यक्ति शाहपुर के हैं ओर जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर जांच की जाएगी। 

चोरों ने शटर फाड़ कर दिया था घटना को अंजाम फैक्ट्री मालिक ने बताया के चोरों के द्वारा काटे गए शटर की मरम्मत के लिए वेल्डिंग का कार्य किया जा रहा था जिससे वेल्डिंग मशीन में फाल्ट आ जाने की वजह से शॉर्ट सर्किट हो गया उससे चिंगारी उत्पन्न हुई उसके बाद वहां पर पड़े हुए बारूद में आग लग गई बारूद में आग लगने की वजह से भयानक आग की लपटे उभरने लगी जिस बाहर भागने का कोई मौका नहीं मिला और दोनों व्यक्तियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया मौके पर पहुंची अग्निशमन की दो गाड़ियां ने भारी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया और राहगीरों व पुलिस वालों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचा गया। 

आज का पंचांग एवँ राशिफल 06 नवंबर 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 06 नवंबर 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - कार्तिक*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - द्वितीया शाम 07:44 तक तत्पश्चात तृतीया*

⛅ *नक्षत्र - अनुराधा रात्रि 11:39 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*

⛅ *योग - शोभन - रात्रि 11:05 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:33 से सुबह 10:58 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:45* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:59*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - भाईदूज, यम-भरत द्वितीया, चन्द्र-दर्शन*

💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

भाई दूज की तिथि 5 नवंबर को रात 11 बजकर 14 मिनट से शुरू हो रहा है. ये 6 नवंबर को शाम 7 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. इस दिन भाईयों को तिलक लगाने का 11अति शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 बजे से लेकर 3 बजकर 21 बजे तक रहेगा. इस दो घंटे के शुभ मुहूर्त में ही भाई को तिलक लगाएं.

🌷 *भाईदूज* 🌷

🙏🏻 *भाईदूज के दिन भाई, बहेन के घर का ही खाना खाए। ऐसा करने से भाई की आयुवृद्धि होती है। पहला कौर बहेन के हाथ से खाएं। स्कंदपुराण के अनुसार इस दिन जो बहिन के हाथ से भोजन करता है, वह धन एवं उत्तम सम्पदा को प्राप्त होता है। अगर बहेन न हो तो मुँहबोली बहिन या मौसी/मामा की पुत्री को बहेन मान ले। अगर वह भी न हो तो किसी गाय अथवा नदी को ही बहेन बना ले और उसके पास भोजन करे। कहने का आश्रय यह है की यमद्वितीया को कभी भी अपने घर भोजन न करे।*

🙏🏻 *आज के दिन बहेन अपने भाई की 3 बार आरती जरूर उतारे।*

🙏🏻 *आज के दिन बहेन भाई को तथा भाई बहेन को कोई न कोई उपहार जरूर दे स्कंदपुराण के अनुसार विशेषतः वस्त्र तथा आभूषण। आज के दिन भाई बहेन का यमुना जी में नहाना भी बहुत शुभ है। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमुना जी में स्नान करने वाला पुरुष यमलोक का दर्शन नहीं करता।*

➡ *नारदपुराण के अनुसार*

🌷 *ऊर्ज्जशुक्लद्वितीयायां यमो यमुनया पुरा ।।*

*भोजितः स्वगृहे तेन द्वितीयैषा यमाह्वया ।।*

*पुष्टिप्रवर्द्धनं चात्र भगिन्या भोजनं गृहे ।।*

*वस्त्रालंकारपूर्वं तु तस्मै देयमतः परम् ।।*

*यस्यां तिथौ यमुनया यमराजदेवः संभोजितो निजकरात्स्वसृसौहृदेन ।।*

*तस्यां स्वसुः करतलादिह यो भुनक्ति प्राप्नोति रत्नधनधान्यमनुत्तमं सः ।।*

👉🏻 *कार्तिक शुक्ल द्वितीया को पूर्वकाल में यमुनाजी ने यमराज को अपने घर भोजन कराया था, इसलिए यह ‘यमद्वितीया’ कहलाती है। इसमें बहेन के घर भोजन करना पुष्टिवर्धक बताया गया है। अतः बहेन को उस दिन वस्त्र और आभूषण देने चाहिए। उस तिथि को जो बहेन के हाथ से इस लोक में भोजन करता है, वह सर्वोत्तम रत्न, धन और धान्य पाता है ।*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *भाई दूज* 🌷

🙏🏻 *कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 06 नवम्बर, शनिवार को है। यह पर्व भाई-बहेन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन बहेन के घर भोजन करने से भाई की उम्र बढ़ती है। इस पर्व का महत्व इस प्रकार है-*

🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन ही यमुना ने अपने भाई यम को अपने घर बुलाकर सत्कार करके भोजन कराया था। इसीलिए इस त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। तब यमराज ने प्रसन्न होकर उसे यह वर दिया था कि जो व्यक्ति इस दिन यमुना में स्नान करके यम का पूजन करेगा, मृत्यु के पश्चात उसे यमलोक में नहीं जाना पड़ेगा। सूर्य की पुत्री यमुना समस्त कष्टों का निवारण करने वाली देवी स्वरूपा है।*

🙏🏻 *उनके भाई मृत्यु के देवता यमराज हैं। यम द्वितीया के दिन यमुना नदी में स्नान करने और यमुना और यमराज की पूजा करने का बड़ा माहात्म्य माना जाता है। इस दिन बहेन अपने भाई को तिलक कर उसकी लंबी उम्र के लिए हाथ जोड़कर यमराज से प्रार्थना करती है। स्कंद पुराण में लिखा है कि इस दिन यमराज को प्रसन्न करने से पूजन करने वालों को मनोवांछित फल मिलता है। धन-धान्य, यश एवं दीर्घायु की प्राप्ति होती है।*

🌷 *भाई की उम्र बढ़ानी है तो करें यमराज से प्रार्थना*

*सबसे पहले बहेन-भाई दोनों मिलकर यम, चित्रगुप्त और यम के दूतों की पूजा करें तथा सबको अर्घ्य दें। बहेन भाई की आयु-वृद्धि के लिए यम की प्रतिमा का पूजन करें। प्रार्थना करें कि मार्कण्डेय, हनुमान, बलि, परशुराम, व्यास, विभीषण, कृपाचार्य तथा अश्वत्थामा इन आठ चिरंजीवियों की तरह मेरे भाई को भी चिरंजीवी कर दें।*

🙏🏻 *इसके बाद बहेन भाई को भोजन कराती हैं। भोजन के बाद भाई को तिलक लगाती है। इसके बाद भाई यथाशक्ति बहन को भेंट देता है। जिसमें स्वर्ण,आभूषण, वस्त्र आदि प्रमुखता से दिए जाते हैं। लोगों में ऐसा विश्वास भी प्रचलित है कि इस दिन बहेन अपने हाथ से भाई को भोजन कराए तो उसकी उम्र बढ़ती है और उसके जीवन के कष्ट दूर होते हैं।*


📖 *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक काल,

12. 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 

13. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 1 नवंबर- रमा एकादशी

  14 नवंबर- देवोत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादशी

 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी


प्रदोष

02 नवंबर- भौम प्रदोष

16 नवंबर- भौम प्रदोष

02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78



 

शुभ वर्ष : 2021, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद लेकर अपने कार्यों को पूरा करेंगे, जिससे आपके मान सम्मान मे वृद्धि होगी। परिवार के साथ आज आप भविष्य की कुछ योजनाओं पर भी विचार कर सकते हैं। यदि दांपत्य जीवन में लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा। सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको अपने धन को खर्च करने से पहले संचय करने की सोचनी होगी, नहीं तो भविष्य में आप किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। कामकाज के लिहाज से आज दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन यदि सरकारी नौकरी से जुड़े जातक किसी कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपको आपके व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें आप को पहचानने की आवश्यकता होगी।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपको अपने व्यवसाय में सावधानी बरतनी होगी और यदि आज किसी प्रकार का कोई जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से उठाएं, क्योंकि आपके उस धन के वापस आने की संभावना कम है। आज आप दिन का कुछ समय गरीबों की सेवा में भी व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति अवश्य मिलेगी। संतान के भविष्य से जुड़ी आज कोई सूचना आपको मिल सकती है। सामाजिक मेलजोल बढ़ाने से आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख व शांति भरा रहेगा।आपके जीवन साथी जो पिछले कुछ समय से व्यस्त चल रहे थे, आज उनके कार्य समाप्त होंगे। यदि घर परिवार में पिछले कुछ समय से कोई तनाव चल रहा था, तो आज आप उसका समाधान खोजने में भी सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे और उनसे आशीर्वाद लेकर आप अपने कार्य को पूरा करने में भी सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है, जिसके कारण आपको पदोन्नति जैसी शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज एक समय में आप एक काम करेंगे तो स्थिति आपके पक्ष में रहेगी, लेकिन यदि आपने एक ही समय में कई काम को हाथ में पकड़ा, तो आपकी व्यग्रता बढ़ेगी, और आप जल्दबाजी के कारण किसी कार्य को खराब कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक परिणाम दिलवाने वाला रहेगा। यदि आज आप शेयर बाजार अथवा लॉटरी पर धन का निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगी, लेकिन आज आप अपने कार्य को गति प्रदान करने के लिए किसी व्यक्ति से सलाह लेने की सोच सकते हैं। यदि आपका अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को समस्या है तो आप अपने जीवन साथी के साथ खड़े नजर आएंगे। आज व्यवसाय में भी धन लाभ होगा।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि आज उनको कोई अहम कार्य सौंपा जाएगा और जिसे वह पूरा करने में सफल रहेंगे, लेकिन आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिसमें आप असफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो उनके साथी से कोई बहस बाजी हो सकती है। यदि आज आप किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन आप तनावमुक्त रहेंगे। आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, लेकिन उसमें आपको अपने भाई के सलाह की आवश्यकता होगी। राजनीतिक संबंधों से आज आपको लाभ की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को आज अपने अधूरे पड़े कार्य को पूरा करना होगा अन्यथा बाद में आपको परेशानी हो सकती है। यदि आज आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके पास व दूर की यात्रा के प्रसंग प्रबल होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आज आपको रुखा व्यवहार करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों के साथ-साथ कुछ आमदनी के स्रोतों को भी खोजना होगा। सायंकाल के समय आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जो आपके मन को संतोष देगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। यदि साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए उत्तम रहेगा, लेकिन आज आपको लोगों को पहचान करके उनसे जुड़ना होगा, नहीं तो वह आपके मान सम्मान को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज आप अपने किसी पुराने घर मकान अथवा दुकान आदि को बेचने का भी प्लान बना सकते हैं। यदि आपके ऊपर कुछ पुराने कर्ज हैं, तो आज उसे उतारने में भी सफल रहेंगे। व्यापार की कोई नई योजना आज आपको भरपूर लाभ दे सकती है।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आप अपने व्यवसाय के लिए आय के नए स्रोत विकसित करेंगे और कुछ नई योजनाएं भी लागू करेंगे, जो भविष्य में आपको भरपूर लाभ देंगी। सामाजिक सेवा से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आप अपने किसी परिजन के घर सायंकाल के समय प्रस्थान कर सकते हैं, जिनके लिए आप को उपहार खरीदने जा सकते हैं। विद्यार्थियों को आज नवीन तकनीकी माध्यमों से सफलता अवश्य प्राप्त करनी होगी।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कठिन से कठिन समस्या का समाधान खोजने में लगे रहेंगे, जो लोग रोजगार की दिशा में कार्यरत हैं, उनको आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जिनके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। विद्यार्थियों को उत्तम भविष्य के लिए जागरूक रहने की आवश्यकता है।आज आप परिवार के लोगो के साथ घूमने जा सकते हैं। आज आपको आपका खोया हुआ धन मिल सकता है, लेकिन आज आपको किसी भी प्रकार के अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा।

नगर पालिका के दबंग सभासद प्रवीण मित्तल उर्फ गिरफ्तार

 




मुजफ्फरनगर । नगर पालिका परिषद के दबंग सभासद प्रवीण मित्तल उर्फ पीटर को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नगर पालिका परिषद की बोर्ड की बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ हाथापाई के मामले में हुए दर्ज मुकदमे के अंतर्गत प्रवीण मित्तल उर्फ पीटर को गिरफ्तार किया गया है। पीटर को छुड़ाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र अभिषेक अग्रवाल सहित काफी संख्या में सभासद शहर कोतवाली पहुंचे पुलिस ने इतनी सिफारिशों के बाद भी प्रवीण मित्तल उर्फ पीटर को नहीं छोड़ा। इसके बाद सभी सभासद नगर पालिका के पुत्र अभिषेक अग्रवाल के साथ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचे।

शुक्रवार, 5 नवंबर 2021

मुजफ्फरनगर में सपा देगी रालोद को दो सीटें


लखनऊ। समाजवादी पार्टी एवं राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन को लेकर सीटों के आंकड़े को साफ करते हुए दोनों ने गठबंधन पर लगा दी। जिसमें राष्ट्रीय लोकदल के खाते में 22 सीटों को डाला गया है, वही राष्ट्रीय लोक दल से यह भी कहा गया है कि उनके प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के सिंबल पर भी चुनाव लड़ सकते हैं,  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के बीच हुई वार्ता को लेकर शाम तक असमंजस बना हुआ था सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही वार्ता आज पूर्ण रूप से समाप्त हो गई, साथ ही दोनों में गठबंधन को लेकर स्थिति साफ करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के खाते में प्रदेश भर में 22 सीटों को डाला गया है जिसमें मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना विधानसभा सीट वहीं दूसरी ओर चरथावल विधानसभा सीट को राष्ट्रीय लोकदल के खाते में डाली गई है।आंतरिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रालोद गठबंधन के लिए मीरापुर विधानसभा सभा सीट की मांग कर रही है, वही खतौली सीट पर भी असमंजस बना हुआ है। जबकि मीरापुर रालोद को जाती है तो गठबंधन को हार का सामना करना पड़ सकता है। यह भी साफ किया है कि प्रदेश में समाजवादी एवं राष्ट्रीय लोक दल पूर्ण रूप से गठबंधन के साथ 2022 का चुनाव लड़ कर जीत हासिल करेंगी।

नई मंडी और शहर गौशाला में भव्य गोवर्धन पूजा संपन्न


मुजफ्फरनगर । नई मंडी गौशाला में भव्य गोवर्धन पूजा का विशेष आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल और संजय मित्तल के अलावा सभासद विपुल भटनागर व अभिषेक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।

दूसरी ओर शहर के नदी रोड पर स्थित श्रीगोशाला सभा के द्वारा गोवर्धन पूजा के अवसर पर विशाला गोवर्धन प्रतिमा बनाकर इसका पूजन किया गया। प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष अंजु अग्रवाल व वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमोहन तायल ने मुख्य रूप से गोवर्धन पूजा की। इस अवसर पर गौशाला सभा के कार्यवाहक प्रधान आशुतोष स्वरूप बंसल और मंत्री विपिन कुमार संगल ने मुख्य अतिथियों को गोशाला की पूरे वर्ष की गतिविधियो की जानकारी दी। यहां पर राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल और नगरपालिका परिषद अध्यक्ष अंजु अग्रवाल ने गायों के चारे व भूसे आदि के लिए एक नए बनने वाले गोदाम की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में श्री मोहन तायल, उप प्रधान सुगंध जैन, अजय कुमार अग्रवाल लिबर्टी, श्याम लाल बंसल, अजय कुमार गोयल, एडवोकेट प्रवीण अरोरा, उद्यमी समाजसेवी रघुराज गर्ग, अजय गर्ग, जनार्दन स्वरूप, सुखदेव मित्तल, वैश्य सभा के प्रधान शंकर स्वरूप बंसल, शिवचरण गर्ग, राहुल गोयल, आरएसएस के कुलदीप कुमार व नीरज शर्मा, गिरवर सिंह गुप्ता, पवन बंसल, रामफल पुंडीर, इं.अशोक अग्रवाल, नीरज केडिया, व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल व भाजपा नेता सुनील तायल, मोहन बंसल, जयदेव बालियान, विश्वदीप गोयल, अंबरीष सराफ, परीक्षित मित्तल समेत नगर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




श्री राधागोविंद मंदिर में गोवर्धन पूजा संपन्न


मुजफ्फरनगर । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नई मंडी में मनाया गया गोवर्धन पूजन एवं अन्नकूट का त्यौहार मनाया गया। 

नई मंडी थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर नागों वाले में गोवर्धन पूजा का उत्सव मनाया गया। मंदिर में गोवर्धन महाराज की बहुत ही सुंदर गाय के गोबर से प्रतिमा बनाई गई,जिसका सभी भक्तों द्वारा दर्शन कर धर्म लाभ उठाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गौरव , प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी,वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव गर्ग ने गिरिराज महाराज के सम्मुख पूजा अर्चना व आरती की। राधा गोविंद जी व गिर्राज महाराज को भोग लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के ट्रस्टी नवीन बंसल पूर्व सभासद द्वारा की गई तथा आने वाले प्रत्येक अतिथि को मंदिर के ट्रस्टी तरुण बंसल द्वारा पटका पहनाकर व भोग देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर के पुजारी अमित तिवारी संजय जिंदल संजीव सिंघल अरुण तिवारी राकेश महेश्वरी अमित माहेश्वरी प्रदीप गर्ग राजू सोनू मित्तल आदि का विशेष सहयोग रहा। 

शिवधाम मंदिर बैठक में मुख्य अतिथि रहे जोगेंद्र वर्मा



मुजफ्फरनगर । शुक्रतीर्थ मण्डल मे शिव धाम मंदिर मे कीओर भोपा मे मण्डल शिवालय बैठक पवित्र भूमिया मंदिर परिसर भोपा में एक बैठक आयोजित की गई । इसमें मंडल के वरिष्ठ एवम कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की और भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर राष्ट्र की समृद्धि की कामना की । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के केदारनाथ से सजीव संबोधन को सुना व प्रसाद वितरण किया । मुख्य अतिथि जोगिंदर वर्मा रहे। और मण्डल अध्यक्ष डॉ वीरपाल सहरावत, अमित राठी, अनिल राठी, मोरना ब्लाक प्रमुख विनोद शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरपाल, बाली राम, मोर्चो के मंडल अध्यक्ष भाई, शिवराम सैनी, अनुज कुमार प्रजापति, संदीप कुमार चौधरी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष बहन प्रेमवती, मंडल की उपाध्यक्ष बहन केला देवी, मंडल महामंत्री, पुस्पेंद्र गुज्जर, कुणाल वालिया व कार्यसमीति के सभी सदस्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...