सोमवार, 1 नवंबर 2021

भाजपा राज में महंगाई और महिला उत्पीड़न बढा : सपा


मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय पर सपा महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी लीलावती कुशवाहा व महिला सभा उपाध्यक्ष व महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष जरीना उस्मानी के आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा व प्रदेश उपाध्यक्ष जरीना उस्मानी का पूर्व मंत्री उमा किरण ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

सपा महिला सभा नगर अध्यक्ष अलका शर्मा द्वारा आयोजित महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद लीलावती कुशवाहा ने कहा की बढ़ती महंगाई पर अन्य सरकारों के विरुद्ध मोर्चा खोलने वाली भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता आज क्यों खामोश है, महिलाओं की रसोई की सभी आवश्यक वस्तुएं भाजपा सरकार के जनविरोधी फैसलों के चलते दोगुने से ज्यादा कीमत पर पहुंच गई है, भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति बलात्कार , उत्पीड़न की घटनाओं ने यूपी को पूरे देश में कलंकित करने का काम किया है, योगी सरकार महिलाओं को सुरक्षा सम्मान व अधिकार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। लीलावती कुशवाहा ने कहा कि सपा सरकार ही महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व सुरक्षा सम्मान देने में सक्षम है, महिलाओं को एकजुट होकर 2022 में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लामबंद होना होगा।

 समाजवादी महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान का दम भरने वाली भाजपा की योगी सरकार में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों ने सभी हदें पार कर दी है, महिलाओं को राजनीति में भागीदारी व सम्मान देने के स्थान पर भाजपा की योगी सरकार में पंचायत व प्रमुख चुनाव में उनको गुंडागर्दी के बल पर नामांकन तक नहीं करने दिए गए, महिलाओं को नामांकन करने से रोकने के लिए उनके साथ हिंसा करते हुए चीरहरण किए गए, इन घटनाओं से पूरे देश में भाजपा के महिलाओं के सम्मान के दावे की पोल खुल गई है। जरीना उस्मानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव की सरकार में महिलाओं को पूर्ण सम्मान उचित प्रतिनिधित्व व भागीदारी मिलती है, महिलाएं बढ़ती महंगाई व बढ़ते अपराध से त्रस्त हो चुकी हैं,  2022 के चुनावों में महिलाओं की भी पहली पसंद समाजवादी पार्टी बनकर उभर रही है।

 पूर्व मंत्री उमाकिरण व पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने 2022 के चुनाव में बढ़ती महंगाई व बढ़ते अपराधों का करारा जवाब भाजपा को देने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सपा महिला सभा महानगर अध्यक्ष अलका शर्मा ने कहा कि सपा महिला सभा की सक्रिय मजबूत कार्यकर्ता हर बूथ पर टीम बनाकर मिशन 2022 की सफलता के लिए एकजुट होकर कार्य करे।

 कार्यक्रम का संचालन सपा महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम को सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष शाहीन बेगम , प्रदेश सचिव छात्र सभा विभा चौधरी, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, नगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, वकीला बेगम, सत्यवीर प्रजापति, ओमपाल सिंह सैनी, राकेश सैनी, चाहती देवी, सविता वाल्मीकि, अनिता शर्मा, दुर्गेश चौधरी, कमलेश देवी ने सम्बोधित किया।

मुख्यरूप से बेबी फात्मा, सोनिया रानी, डॉ नूर हसन सलमानी, प्रदीप गुप्ता, सन्दीप धनगर, फ़राज अंसारी, मुकुल त्यागी, रईस मलिक सहित महिला सभा की अनेक कार्यकर्ता मौजूद रही।

एसएसपी अभिषेक यादव ने यातायात नियमों के पालन का किया आह्वान


मुजफ्फरनगर । पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय पर नवंबर माह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा की हमें यातायात के नियमों का सदैव पालन करना चाहिए और विशेषकर वाहन चलाते समय हम  कोताही ना बरतें और पूरे तरीके से यातायात के नियमों का पालन करते हुए वाहन को चलाएं साथ ही उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों के लिए जन जागरूकता की बहुत आवश्यकता है, हम स्वयं तो जागरूक हों साथ ही औरों को भी इसके लिए जागरूक करें!!इससे पूर्व उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए दीप प्रज्वलित किया और हरी झंडी दिखाकर यातायात रैली को रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसपी सिटी , अर्पित विजयवर्गीय, एसपी अपराध प्रशांत कुमार,  सी ओ सदर कृष्ण कुमार विश्नोई, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, आर आई मोहम्मद नदीम, प्रमुख समाज सेवी कुंवर देवराज पंवार, मनीष चौधरी, नीरज बंसल ,विश्वदीप गोयल ने अपने विचार प्रकट किए! शरद शर्मा, सुरेंद्र मित्तल, विक्की चावला, डॉ राजीव, गुलशन चौधरी,सहित काफी संख्या में ट्रैफिक वार्डन और यातायात पुलिस स्टाफ मौजूद रहा, टीएसआई वीर अभिमन्यु ने सभी का धन्यवाद और आभार प्रकट करते हुए आशा जताई की सभी यातायात माह नवंबर में अपना भरपूर सहयोग प्रदान करते हुए यातायात माह की सार्थकता में अपना महत्वपूर्ण योगदान करेंगे, कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी नादिर राणा ने किया।

मुजफ्फरनगर से अनिल दुजाना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

 


मुजफ्फरनगर । जिले की एक स्थानीय अदालत ने गैंगस्टर अनिल दुजाना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। दुजाना समेत कई लोगों पर 2017 में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक छपार गांव में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुकदमा चल रहा है। अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह ने सोमवार को अनिल दुजाना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया और पुलिस को उसे 10 नवंबर से पहले अदालत में पेश करने का निर्देश दिया। इस बीच, बुलंदशहर पुलिस ने दुजाना के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी अनिल दुजाना को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमों को रवाना कर दिया गया है। 

नगर पालिका की बोर्ड बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सभासद की तीखी नोकझोंक, करोड़ों रुपए के प्रस्ताव पास

 




मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में संविदा पर ६८ सफाई कर्मचारी रखने में हुई देरी को लेकर सभासदों ने हंगामा किया। हंगामे के दौरान सभासद प्रवीण पीटर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार से हाथापाई की। हांलाकि बाद में सभासद ने अपने आचरण पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी से माफी भी मांग ली। ईओ व नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने इस मामले में पुलिस से शिकायत करने की बात भी कही।

सोमवार को हुई हंगामाखेज बोर्ड बैठक में करोड़ो के विकास संबंधी ५२ प्रस्ताव बहुमत से पास हो गए। पालिका अध्यक्ष अंजु अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य तथा सफाई संबंधी दर्जनों प्रस्तावों को एक झटके में ही स्वीकृति प्रदान की गई।नगर पालिका अध्यक्ष अंजु अग्रवाल के आदेश पर ईओ हेमराज सिंह ने २५ अक्टूबर को विभिन्न विकास कार्यो से संबंधित ५२ प्रस्ताव वाला एजेंडा जारी करते हुए एक नवंबर को बोर्ड बैठक की घोषणा की थी। सोमवार को प्रातरू ११ बजे पालिका सभागार में बोर्ड बैठक शुरू हुई। स्टेनो गोपाल त्यागी ने एजेंडा पढ़ना शुरू किया। सर्वप्रथम सभासदों ने छह जुलाई २०२१ को आयोजि बोर्ड बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की। जिसके उपरांत जलकल विभाग की आख्या पर ५० नलकूपो के आटामाइजेशन तथा अन्य कार्य संचालन के लिए आउटसोर्सिंग पर ३७ श्रमिकों को मानदेय भुगतान को स्वीकृति प्रदान की गई।

बोर्ड बैठक में ३८ सभासदों ने पालिका ईओ हेमराज सिंह तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार के विरुद्ध प्रस्ताव देकर उन्हें हटाने की मांग की। जिस पर जमकर बहस हुई। सभासदों के दबाव को देखते हुए पालिका अध्यक्ष ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यमुक्त करने पर हामी भरी।

बंदरो से लोगों को मुक्ति दिलाएगी नगर पालिका-नगर पालिका ने शहरवासियों को दहशत से मुक्त कराने का निर्णय लेते हुए आवारा बंदरों को प्रशिक्षित टीम से पकड़वाने की योजना बनाई है। जिसके तहत एजेंडे में शामिल प्रस्ताव संख्या ४९८ के माध्यम से मथुरा के ठेकेदारों से शहर के २३२ आवारा बंदर पकड़वाए जाने के लिए प्रति बंदर ४३० रुपये के हिसाब से ९९७६० रुपये खर्च किये जाएंगे। बोर्ड ने संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।

५०० एलईडी बल्बो की रोशनी से जगमगाएगा शहर-शहर में अधिकतर मार्गो पर पथ प्रकाश के लिए लगाए गए पोल के एलईडी बल्ब फ्यूज हो चुके हैं। जिनके चलते मुख्य मार्गो पर रात के समय अंधेरा छाया रहता है। पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था सुदृढ करने के लिए ४५ वाट के ५०० एलईडी बल्ब लए लगवाए जाएंगे। प्रत्येक बल्ब की कीमत ४९४० रुपये है। इस तरह पालिका बोर्ड बैठक में २४ लाख रुपये की कीमत से बल्ब क्रय करने का प्रस्ताव पारित हुआ।

जीपीएस सिस्टम से लैस होंगे पालिका के कूड़ा वाहन-बोर्ड बैठक में पालिका के कूड़ा वाहनों को जीपीएस सिस्टम से लैस किये जाने का प्रस्ताव पारित हुआ। पालिका के ७३ वाहनों में ६४९० रुपये प्रति सिस्टम की दर से ४,७३,७७० रुपये के व्यायानुमान का प्रस्ताव बहुमत से पारित किया गया।

पालिका कर्मियों को मिलेगा २५ लाख का महंगाई भत्ता-बोर्ड बैठक में पालिका के ८४२ कर्मचारियों तथा अधिकारियों को बढे महंगाई भत्ते का एरियर भुगतान कराया जाएगा। जिसके लिए बोर्ड की ओर से २५ लाख रुपये के भुगतान संबंधी प्रस्ताव पारित किया गया।

पालिकाध्यक्ष का स्वागत किया


मुजफ्फरनगर । मेजिक डान्स ऐकडमी पर चेयरमैन अंजू अग्रवाल का मुज़फ्फरनगर गाँधी वाटिका के सौंदर्य करण पर पगड़ी पहनाकर अभिनन्दन किया गया। 

इस अवसर पर विशाल गर्ग अंजू अरोरा मोहन अरोरा सचिन महोत्रा सिद्धार्थ मनीष चावला ह्रितिक धीमान राकेश अरोरा निधि शर्मा द्वारा उनका अभिनन्दन किया गया. इस अवसर पर डीआईओएस गजेंद्र का शाल सम्मान किया गया। उन्होंने एक सुंदर भजन सुनाकर वातावरण भक्तिमय कर दिया। विशाल गर्ग बीजेपी नेता को मोहन अरोरा  अजय अनेजा द्वारा शाल पहनाकर स्वागत किया गया। संचालन मुकुल दुआ एवं गुनगुन द्वारा किया गया। बच्चों द्वारा दिवाली पर सुंदर संस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया चेयरमैन अंजू अग्रवाल एवं बिट्टू ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया एवं अभिनन्दन के लिए मुज़फ्फरनगर वासियो एवं मेजिक डांस एकादमी का आभार व्यक्त किया। 

शहर कोतवाली क्षेत्र में मामूली विवाद में चली गोली, एक घायल

 


मुज़फ्फरनगर। शहर के निकटवर्ती गांव में 3 व्यक्तियों में हुई मारपीट के बाद गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। 

शहर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर गांव में अज्ञात तीन व्यक्तियों ने मारपीट के बाद व्यक्ति को गोली मारी गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

जानसठ तहसील क्षेत्र में कई कुंतल नकली मावा बरामद

 


मुजफ्फरनगर । एसडीएम जानसठ ने अवैध रूप से चल रही मावे की फैक्ट्री को छापा मारकर उसे बंद करा दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी त्योहारों को लेकर खासकर दीपावली को लेकर सिंथेटिक मावा दूध बनाने वालो को किसी भी हालत में नहीं किया जाएगा बर्दाश्त। 

उप जिलाधिकारी जानसठ तहसील जानसठ ने क्षेत्र के गांव  तिस्सा में अवैध रूप से चल रही मावे की फैक्ट्री को छापा मारकर बंद करा दिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी जयेंद्र कुमार के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम, सीओ भोपा के साथ साथ भारी पुलिस बल भी साथ रहा। छापे के दौरान अवैध मावे की फैक्ट्री से क्रीम निकालने की मशीन, वनस्पति घी के कनस्तर ,मिल्क पाउडर व अनाधिकृत वस्तुओं के सैंपल भी लिए गए,और उन को नष्ट किया गया। उप जिलाधिकारी जानसठ ने सख्त लहजे में कहा, कि मानव जीवन से खिलवाड़ करने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। और आगामी त्यौहार खासकर दीपावली पर सिंथेटिक मावा वसिंथेटिक दूध को बनाने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। उप जिलाधिकारी जानसठ ने जानकारी देते हुए बताया, कि तिस्सा गांव में अवैधरूप से मावे की फैक्ट्री चल रही थी। जिसमें वनस्पति घी के कनस्तर ,मिल्क पाउडर, क्रीम निकालने की मशीन आदि मौके से पकड़ी गयी हैं। मावे के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 01 नवंबर 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 01 नवंबर 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अश्विन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - एकादशी दोपहर 01:21 तक तत्पश्चात द्वादशी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी दोपहर 12:53 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी* 

⛅ *योग - इन्द्र रात्रि 09:05 तक तत्पश्चात वैधृति*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:07 से सुबह 09:32 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:42* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:01*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - रमा एकादशी, ब्रह्मलीन मातुश्री श्री महँगीबाजी का महानिर्वाण दिवस, गोवत्स द्वादशी,बाघ बारस* 

💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *रमा एकादशी* 🌷

🙏🏻 *रमा एकादशी ( यह व्रत बड़े – बड़े पापों को हरनेवाला, चिन्तामणि तथा कामधेनु के समान सब मनोरथों को पूर्ण करनेवाला है |*

🙏🏻

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *गोवत्स द्वादशी* 🌷

🙏🏻 *कार्तिक मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अश्विन मास) की द्वादशी को गोवत्स द्वादशी कहते हैं । इस दिन यानी 01 नवम्बर 2021 सोमवार को दूध देने वाली गाय को उसके बछड़े सहित स्नान कराकर वस्त्र ओढाना चाहिये, गले में पुष्पमाला पहनाना , सींग मढ़ना, चन्दन का तिलक करना तथा ताम्बे के पात्र में सुगन्ध, अक्षत, पुष्प, तिल, और जल का मिश्रण बनाकर निम्न मंत्र से गौ के चरणों का प्रक्षालन करना चाहिये ।*

🌷 *क्षीरोदार्णवसम्भूते सुरासुरनमस्कृते ।*

*सर्वदेवमये मातर्गृहाणार्घ्य नमो नमः ॥*

🙏🏻 *(समुद्र मंथन के समय क्षीरसागर से उत्पन्न देवताओं तथा दानवों द्वारा नमस्कृत, सर्वदेवस्वरूपिणी माता तुम्हे बार बार नमस्कार है।)*

🐄 *पूजा के बाद गौ को उड़द के बड़े खिलाकर यह प्रार्थना करनी चाहिए-*

🌷 *“सुरभि त्वं जगन्मातर्देवी विष्णुपदे स्थिता ।*

*सर्वदेवमये ग्रासं मया दत्तमिमं ग्रस ॥*

*ततः सर्वमये देवि*                  

   *मातर्ममाभिलाषितं सफलं कुरू नन्दिनी ॥“*

🙏🏻 *(हे जगदम्बे ! हे स्वर्गवासिनी देवी ! हे सर्वदेवमयी ! मेरे द्वारा अर्पित इस ग्रास का भक्षण करो । हे समस्त देवताओं द्वारा अलंकृत माता ! नन्दिनी ! मेरा मनोरथ पूर्ण करो।) इसके बाद रात्रि में इष्ट , ब्राम्हण , गौ तथा अपने घर के वृद्धजनों की आरती उतारनी चाहिए।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *धनतेरस* 🌷

➡ *02 नवम्बर 2021 मंगलवार को धनतेरस है ।*

*‘स्कंद पुराण’ में आता है कि धनतेरस को दीपदान करनेवाला अकाल मृत्यु से पार हो जाता है | धनतेरस को बाहर की लक्ष्मी का पूजन धन, सुख-शांति व आंतरिक प्रीति देता है | जो भगवान की प्राप्ति में, नारायण में विश्रांति के काम आये वह धन व्यक्ति को अकाल सुख में, अकाल पुरुष में ले जाता है, फिर वह चाहे रूपये – पैसों का धन हो, चाहे गौ – धन हो, गजधन हो, बुद्धिधन हो या लोक – सम्पर्क धन हो | धनतेरस को दिये जलाओगे .... तुम भले बाहर से थोड़े सुखी हो, तुमसे ज्यादा तो पतंगे भी सुख मनायेंगे लेकिन थोड़ी देर में फड़फड़ाकर जल – तप के मर जायेंगे | अपने – आपमें, परमात्मसुख में तृप्ति पाना, सुख - दुःख में सम रहना, ज्ञान का दिया जलाना – यह वास्तविक धनतेरस, आध्यात्मिक धनतेरस है |*

🙏🏻

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 🌷 *कर्ज-निवारक कुंजी भौम प्रदोष व्रत* 🌷

➡ *02 नवम्बर 2021 मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत है ।*

🙏🏻 *त्रयोदशी को मंगलवार उसे भौम प्रदोष कहते हैं ....इस दिन नमक, मिर्च नहीं खाना चाहिये, इससे जल्दी फायदा होता है | मंगलदेव ऋणहर्ता देव हैं। इस दिन संध्या के समय यदि भगवान भोलेनाथ का पूजन करें तो भोलेनाथ की, गुरु की कृपा से हम जल्दी ही कर्ज से मुक्त हो सकते हैं। इस दैवी सहायता के साथ थोड़ा स्वयं भी पुरुषार्थ करें। पूजा करते समय यह मंत्र बोलें –*

🌷 *मृत्युंजयमहादेव त्राहिमां शरणागतम्।* *जन्ममृत्युजराव्याधिपीड़ितः कर्मबन्धनः।।*     

🙏🏻 


📖 **

📒 *

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक काल,

12. 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 

13. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 1 नवंबर- रमा एकादशी

  14 नवंबर- देवोत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादशी

 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

प्रदोष

02 नवंबर- भौम प्रदोष

16 नवंबर- भौम प्रदोष

02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82



 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने परिवार के विलासिता पूर्ण माहौल का लाभ उठाएंगे, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे मस्ती करते नजर आएं। आज आपको किसी पैतृक संपत्ति से धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आप संतोष का अनुभव करेंगे, लेकिन रात्रि के समय आपके घर कुछ अतिथि आगमन कर सकते है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन इसमें आप परेशान नहीं होंगे, क्योंकि आपके पास धन अत्यधिक मात्रा में होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने अधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज के दिन आपका मन कुछ दुखी रहेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। यदि कोई समस्या हो, तो आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज यदि आपपास व दूर की यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण थोड़ा प्रसन्न रहेंगे

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन व्यापार की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। आज आप अपने व्यापार में कुछ चेंज कर सकते हैं जोकि आवश्यक है, लेकिन यदि आज आप किसी डील को फाइनल करें, तो उसमे अपने दिल व दिमाग दोनों को खोलकर करें, तभी आप उन योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे। साझेदारी में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आप किसी भी मकान, दुकान आदि का सौदा करने जा रहे हैं, तो फिलहाल कुछ समय के लिए रुक जाए, क्योंकि यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आप अपने धन को बढ़ाने की योजना में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने धन का निवेश करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आप अपना धन शेयर बाजार में निवेश ना करें, नहीं तो वह डूब सकता है और आज आपका यदि अपने भाइयों से कोई मतभेद चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य से पारिवारिक बिजनेस में आज आपको लाभ हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर जिस व्यवसाय को शुरू करेंगे, उसमें आपको भविष्य में भरपूर लाभ होगा। सायंकाल के समय आज आपके परिवार के सदस्य आपके लिए किसी सरप्राइस पार्टी का प्लान कर सकते हैं, जिसमें आपको कोई पुराना मित्र भी आमंत्रित किया जा सकता है, जिसके मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। आज आप सुबह से ही एक के बाद एक घर के पिछले कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे।

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मेहनत भर रहेगा। राजनितिक दृष्टिकोण से आपके ऊपर भाग्य की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आज आप जिस कार्य को आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए करेंगे, उसमें सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को समर्थन करने का मौका मिल सकता है। संपत्ति का विवाद चल रहा है, तो वह भी आज सुलझ सकता है। सायंकाल के समय किसी महान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिनसे आप कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत भी कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में कार्य करने के लिए रहेगा। यदि आज आप किसी व्यवसाय को करना चाहते हैं तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज आप किसी को धन उधार देंगे, तो आपको उसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है, इसलिए सावधान रहें। आज दिनभर अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित कार्य के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन के कार्य में व्यतीत करेंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आपके ऊपर यदि कोई परेशानी आएगी, तो आप उसका सामना साहस से करेंगे और जो कार्य निर्भीकता से करेंगे उसमें सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को यदि किसी प्रतियोगिता परीक्षा दी हुई थी, तो आज उसका परिणाम आ सकता है, जिसमें उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद भी आज आप अपने काम को न टालें ।

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आप दूसरों की सेवा में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको इसके साथ-साथ अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय की ओर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो वह भविष्य में आपके लिए कोई आर्थिक संकट खड़ा कर सकता है। परिवार में भी आज आपको अपने किसी परिवार के सदस्य से कुछ भली बुरी बाते सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपके मन में निराशा होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। विदेश में रह रहे परिजन से आज फोन पर कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौती भरा रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको अपने साथी कर्मचारियों के सहयोग की आवश्यकता होगी, जिसके कारण आप उस कार्य को सायंकाल तक समाप्त करने में सफल रहेंगे और व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने लाभ के अफसरों को पहचानने की आवश्यकता है। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो वह आपके हाथ से निकल सकते हैं। आज आपकी माता जी से यदि आप किसी प्रकार की मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए परेशानी भरा रहेगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को आज कुछ तनाव मिल सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है,तो वह लंबे समय के लिए टल सकता है। नौकरी कर रहे जातकोे को आज अपने अधिकारियों से मदद मांगने पड़ सकती है। यदि आज आप अपने धन को शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ दे सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपको हर मामले में सावधानी बरतना होगा। यदि आपका कोई पारिवारिक संपत्ति संबंधित वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज आपको चुपचाप सहना होगा, नहीं तो रिश्तोे मेे दरार पड सकती है। आज आप अपने ससुराल पक्ष के व्यक्ति से उधार मांगेंगे, तो आपको आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण आपका यदि कोई कार्य धन की वजह से लटका हुआ है, तो वह भी पूरा हो सकता है। संतान की तरक्की देख आज मन मेे प्रसन्नता होगी।

प्रदेश में 92 तहसीलदारों और 35 नायब तहसीलदारों के तबादले


लखनऊ । महीने के आखिरी दिन प्रदेश में फिर से बड़ा फेरबदल किया गया है। दिवाली के चार दिन पहले हुए 127 लोगों के तबादलों ने विभाग में खलबली पैदा कर दी है। राजस्व परिषद ने रविवार की देर रात्रि को 92 तहसीलदारों और 35 नायब तहसीलदारों के तबादले कर दिए हैं। आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद मनीषा त्रिघाटिया ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

रविवार, 31 अक्तूबर 2021

सहरावत गोत्र के परिचय सम्मेलन मे जोगेंद्र वर्मा ने लिया भाग

 



मुजफ्फरनगर । मीरापुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेंद्र वर्मा ने बिटावदा गांव में सहरावत गोत्र के परिचय सम्मेलन मे भाग लिया। जिसमे रामकुमार सहरावत, धारा सिँहजी, मनोज सहरावत ग्राम प्रधान बिटावदा, आदि समाज के सम्मानित लोग उपस्थित रहे

आईआईए के दिवाली मिलन की धूम

 




मुज़फ्फरनगर । दीपावली की धूम मूलचन्द रिजॉर्ट में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के दीपावली मिलन कार्यक्रम का केन्द्रीयराज्यमंत्री व सांसद डॉक्टर संजीव बालियान ने दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया

कार्यक्रम आयोजक अध्यक्ष आईआईए विपुल भटनागर ने केन्द्रीयराज्यमंत्री संजीव बालियान का स्वागत अभिनंदन किया

इस दौरान भाजपा के लघु उद्योग के प्रदेश संयोजक कुश पुरी, नगर पालिका चेयरमैन भाजपा के क्षेत्रीय युवा अध्यक्ष सोम, युवा जिला अध्यक्ष कार्तिक काकरान, अंजू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, पवन गोयल, अमित गर्ग पंकज अग्रवाल, रजनीश सम्राट, संदीप जैन आदि मौजूद रहे।

लूट की फर्जी सूचना दे हडपे पांच लाख रुपये बरामद


 मुजफ्फरनगर । पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर अभियोग का अनावरण कर 5 लाख रुपये बरामद किए हैं। ड्राइवर ने पैसे हडपने के लिए पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी थी। 

30 अक्टूबर को क्लैक्शन के पैसे (कुल 05 लाख 85 हजार रुपये) लेकर ड्राइवर सलमान वापस आ रहा था। थानाक्षेत्र फुगाना में ड्राइवर द्वारा फर्जी लूट की सूचना पुलिस को दी गयी। थाना फुगाना पुलिस द्वारा जांच में लूट की घटना प्रकाश में नही आयी। गाडी के मालिक द्वारा ड्राइवर के विरुद्ध अभियोग (CN- 90/21 US- 406 IPC) पंजीकृत कराया गया था। आज थाना फुगाना पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार करते हुए 05 लाख रुपये अभियुक्त के घर से बरामद किये गये। अभियुक्त द्वारा अपने मालिक के पैसे हडपने के लिए लूट की फर्जी साजिश रची गयी थी। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सलमान पुत्र कलाम निवासी ग्राम विज्ञाना थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर है। उसके पास से पांच  लाख रुपये - CN- 90/21 US- 406 IPC से सम्बन्धित और तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए। 

दांडी आश्रम पहुंचे शंकराचार्य और महामण्डलेश्वर

 




मुजफ्फरनगर ।शुकतीर्थ स्थित दण्डी आश्रम में पहुँचे जगत गुरु शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम जी महाराज व आचार्य महामंडलेश्वर निरंजन अखाड़ा ,पंचायती अखाड़ा स्वामी कैलाशानन्द गिरी जी महाराज ने दण्डी आश्रम के महन्त महामंडलेश्वर स्वामी गुरु देवाश्रम जी महाराज से भेंट कर कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान भाजपा के स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश सह संयोजक श्रीमोहन तायल, भीम बालियान, गोपाल शर्मा, मनोज लेमन, टी आर न्यूज इंडिया के सम्पादक अभिषेक वालिया सहित कई गणमान्य लोग पहुंचे। 

संघ के परिचय वर्ग में राष्ट्रीय हित पर जोर


मुजफ्फरनगर । एसडी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी विभाग द्वारा संघ परिचय वर्ग का आयोजन किया गया जिसमें जिला लक्ष्मीनगर से महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में उद्घाटन सत्र का उद्घाटन  राम शंकर विभाग प्रचारक ने किया तथा क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम  का उद्बोधन प्राप्त हुआ । कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रचारक  निपेंद्र,  जिला संघचालक  सुरेंद्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि वह कैसे जीवन में एक लक्ष्य साधकर उसे प्राप्त करने की ओर बढ़ सकते हैं।विक्रम के उपरांत पदम  ने जिले भर से आए विद्यार्थियों के मन में उठे राष्ट्र हित में उठे प्रश्नों का निवारण किया। 

कार्यक्रम के संयोजक जिला विद्यार्थी प्रमुख सुमित भंवर एवं जिला कार्यवाह बृजेश  रहे तथा जिला में नगर विद्यार्थी कार्यकारिणी के बंधुओं का विशेष सहयोग रहा।


धनतेरस की पौराणिक कथा

 


श्राप मिलने के कारण 12 साल तक किसान के घर रही थी मां लक्ष्मी,पढ़ें धनतेरस की पौराणिक कथा

धनतेरस का पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन आता है और इस पर्व के दिन धन की देवी लक्ष्मी और धन देवता कुबेर का पूजन किया जाता है। धनतेरस के दिन लोगों द्वारा सोना, चांदी, बर्तन और कई तरह की चीजें खरीदी जाती हैं और घर में दीपक जलाया जाता है। धनतेरस का पर्व मनाने से कई तरह की कथाएं भी जुड़ी हुई हैं और इन्हीं कथा में से एक कथा मां लक्ष्मी और एक किसान की है।


🌹धनतेरस मनाने से जुड़ी कथा🌹........


धनतेरस कथा के अनुसार एक बार भगवान विष्णु ने मृत्युलोक जाने का विचार किया। जब ये बात लक्ष्मी मां को पता चली तो उन्होंने भी विष्णु जी के साथ मृत्युलोक जाने का आग्रह किया। विष्णु जी ने लक्ष्मी मां से कहा, अगर तुम मेरी एक बात मान लो तो मैं तुमको अपने साथ मृत्युलोक ले जाऊंगा। ये कहकर विष्णु जी मां लक्ष्मी को अपने साथ धरती पर ले लाए। धरती पर आने के बाद विष्णु जी ने लक्ष्मी मां से कहा कि वो इस जगह पर ही ठहरें। मैं दक्षिण दिशा की ओर जा रहा हूं। तुम मेरा पीछा मत करना। विष्णु जी के दक्षिण दिशा की और जाने के बाद लक्ष्मी मां से रूका नहीं गया और वो भी दक्षिण दिशा की और चल पड़ी। दक्षिण दिशा की और जाते समय लक्ष्मी मां को फूलों का एक बेहद ही सुंदर बगीचा दिखा और लक्ष्मी मां ने इस बगीचे से कई सारे फूल तोड़ लिए और इन फूलों से अपना श्रृंगार करने लगी। श्रृंगार करने के बाद लक्ष्मी मां आगे की और बढ़ीं और आगे जाकर उन्हें एक खेते में गन्ने लगे हुए दिखें और मां ने उन गन्नों को तोड़कर खाना शुरू कर दिया। इसी बीच विष्णु जी भी वहां पर आ गए और लक्ष्मी जी से नाराज होकर उन्होंने लक्ष्मी जी को शाप दे दिया कि जिस किसान के खेतों से उन्होंने चोरी की है। उस किसान की 12 वर्ष तक तुम सेवा करो। ये कहा कर विष्णु जी क्षीरसागर चले गए।


लक्ष्मी जी उस गरीब किसान के घर रहने लगीं। एक दिन लक्ष्मी जी ने किसान की पत्नी से कहा कि तुम सुबह स्नान करके देवी लक्ष्मी का पूजन करो और जो चाहती हो वो मांग लों।


 किसान की पत्नी ने लक्ष्मी मां की पूजा की और मां से धन मांग लिया। जिसके बाद किसान का घर धन से भर गया। 12 साल तक मां लक्ष्मी किसान के घर में रही और 12 साल पूरे होने के बाद विष्णु जी मां लक्ष्मी को लेने के लिए आ गए। लेकिन किसान ने मां लक्ष्मी को भेजने से माना कर दिया। तब मां लक्ष्मी ने किसान से कहा कि वो कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन अपने घर में एक दीपक जला दें और मेरी पूजा करें। पूजा करते समय धन से भरा एक कलश पूजा स्थल पर रख दें। 

इस कलश में मेरा वास होगा और मैं सदा तुम्हारे पास ही रहूंगी। मां लक्ष्मी की बात को मानते हुए किसान ने कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मां की पूजा करना शुरू कर दिया और उसका घर धन से भरा रहा जो कि मां लक्ष्मी का रूप था।


🌹जय माँ लक्ष्मी जी🌹

पटेल जयंती पर युवाओं की भूमिका पर चर्चा


मुजफ्फरनगर । सरदार पटेल की जयंती पर  ‘‘राष्ट्रीय एकता में युवाओं की भूमिका’’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 

आज श्री राम कॉलेज के सभागार में लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए ‘‘राष्ट्रीय एकता में युवाओं की भूमिका’’ विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलिज निदेशक डॉ आदित्य गौतम रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अलग अलग विभाग के छात्र - छात्राओं ने अपने विचारो को सबके समक्ष रखते हुए देश की एकता और अखंडता में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला और प्रण लिया कि युवाओं को जाति, धर्म, क्षेत्र, भाषा और बोलियो का भेद मिटा विभिन्नता मे एकता का प्रतीक बन देश की प्रगति में सहायक होना चाहिए। संगोष्ठी मे प्रथम स्थान बी0बी0ए विभाग के हर्ष सैनी, द्वितीय स्थान पत्रकारिता एवम जनसंचार विभाग के निक्षेय धीमान ने प्राप्त किया वहीं तीसरा स्थान संयुक्त रूप से बी0बी0ए की छात्रा राशि मलिक और बी0कॉम विभाग की शिखा ने प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हर्ष सैनी ने युवाओं को एकता की महत्ता बताई और उन्हें एकजुट होने का संदेश दिया। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले निक्षेय धीमान ने सरदार पटेल को याद करते हुए युवाओं को देश की एकता में उनके योगदान के विषय में बताया। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली दोनो छात्राओं राशि मलिक और शिखा ने अपने भाषण की शुरुआत जोश के साथ की और नारो का सहयोग लेते हुए राष्ट्रीय एकता में युवाओं की भूमिका बताई। 

        मुख्य अतिथि डॉ0 आदित्य गौतम ने इस अवसर पर सरदार उधम का उदाहरण देते हुए और उन्हें याद करते हुए उनके जीवन की एक घटना का जिक्र किया और कहा कि सोचिए हम में से कितने लोग भगत सिंह को अपना सकते हैं। साथ ही भगत सिंह को याद करते हुए आर्यन खान का उदाहरण दिया कि जिस 23 साल की उम्र में भगत सिंह ने देश के लिए अपनी जान दे दी थी उसी 23 साल की उम्र में आर्यन खान जैसे युवा ड्रग्स लेते पकड़े गए, फैसला आपको करना है कि आप दोनों में से क्या बनना चाहते हैं। उन्होंने युवाओं को विषय की गंभीरता समझने और बेवजह के उपहासो से बचने का संदेश देते हुए एकजुट होकर चलने की शिक्षा दी।                     

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलिज कॉर्डिनेटर डॉ प्रेरणा मित्तल ने की उन्होंने कार्यक्रम मे बोलते हुए कहा कि हार या जीत किसी भी प्रतियोगिता का हिस्सा है लेकिन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना भी एक विशेष महत्व रखता है। निर्णायक मंडल में डॉ पूजा तोमर और श्रुति मित्तल रहीं। जिन्होंने प्रतिभागियों के विचार सुनने के बाद विजेताओं का चयन किया और सभी प्रतिभागियो को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम संयोजक पूजा रघुवंशी और गरिमा सिंह रही जबकि मंच का संचालन बी कॉम विभाग के मयंक और श्रद्धा ने किया।

आंगनबाडी कार्यकत्रियों का सम्मान



मुजफ्फरनगर। देश में 100 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीनेशन पूर्ण होने पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर अपनी विधानसभा क्षेत्र की समस्त कोरोना वॉरियर्स आंगनबाडी - आशा बहनों का आभार व्यक्त किया।

वैश्विक महामारी कोविड-19 ने देश-दुनिया को अभूतपूर्व रूप से प्रभावित किया है, विशेष रूप से कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा घातक रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की दूरदृष्टि एवं सही दिशा में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता के परिणामस्वरूप इस संकट की घडी ने अन्य देशों की अपेक्षा हमारी स्वास्थ्य एवं आर्थिक व्यवस्था सुदृढ व सुचारू बनी रही। इसमें कोरोना से युद्ध में अग्रिम पंक्ति में खडे कोरोना वॉरियर्स की अहम भूमिका रही है। कोविड पर नियंत्रण एवं इसके दुष्परिणामों से बचने के लिए देशभर में वैक्सीनेशन चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में देश में 100 करोड से अधिक कोरोनारोधी टीकाकरण पूरा होने पर नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भोपा रोड स्थित वृंदावन गार्डन में क्षेत्र की कोरोना वारियर्स आंगनबाडी व आशा बहनों के स्वागत, सम्मान हेतु एक भव्य समारोह का आयोजन किया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी एवं उनका आभार व्यक्त किया। मंत्री कपिल देव ने देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर देश की संप्रभुता व अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई।

कपिल देव ने अपनी विधानसभा मुजफ्फरनगर की सभी आंगनवाडियो एवं आशा बहनों (कोरोना वारियर्स) का 100 करोड़+ कोरोना वैक्सिनेशन में अमूल्य एवं अनूठे योगदान के लिए उनका शानदार अभिनंदन व धन्यवाद कर योगी सरकार को पुनः स्थापित करने के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सबसे बडे टीकाकरण अभियान की इस उपलब्धि को प्राप्त करने में आंगनबाडी कार्यकत्रियों, आशाओं का अथक परिश्रम और निस्वार्थ सेवा अहम है। मंत्री कपिल देव ने कहा कि कोरोना काल में नगर के सभी उद्योगपतियों ने मिलकर जरूरतमंद लोगों को संकट के समय में भोजन, राशन, मास्क, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराकर भरपूर सहयोग किया है। 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, संजीव जैन चैयरमेन गर्ग डुप्लेक्स, जनमंच अध्यक्ष निशांक जैन, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, विजेंद्र पाल, डॉ. देशबंधु तोमर, कंवरपाल वर्मा, मनोज वर्मा, रेणु गर्ग, नीरज गौतम, कविता सैनी, डॉ. गीतांजलि वर्मा, मण्डल अध्यक्ष रोहित तायल, राजेश पराशर, हरेंद्र पाल, कपिल त्यागी, अजय अग्रवाल, रीना अग्रवाल, नीरज गुप्ता, कुशपुरी, अमित गोयल, विपुल भटनागर, राजकुमार सिद्धार्थ, नवनीत कुच्छल, परमानंद झा, डॉ. नेहा शर्मा, राजेश गौड़ एवं पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धर्मेंद्र शर्मा को बनाया नमामि गंगे का जिला संयोजक

 


मुजफ्फरनगर ।भारतीय जनता पार्टी द्वारा नमामि गंगे में जिला संयोजक धर्मेंद्र शर्मा को बनाया गया है। जिला सह संयोजक सरदार अमरजीत सिंह एवं शरद शर्मा को बनाया गया है।

सरदार पटेल के विचारों से बगावत कर रही भाजपा: सपा


मुजफ्फरनगर । समाजवादी पार्टी कार्यालय पर देश के महान सपूत देश की आजादी के प्रमुख नेताओं में शुमार देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई।

 इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष व पूर्व प्रमुख विनय पाल द्वारा तथा संचालन समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता मीडिया प्रभारी साजिद हसन द्वारा किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती कार्यक्रम के सपा हाईकमान द्वारा प्रभारी बनाए गए पूर्व मंत्री किरण पाल कश्यप ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आजादी के बाद भी खंड खंड रियासतों के रूप में बटे भारत को एक सूत्र में अखंड भारत की पहचान देने वाले सरदार वल्लभ पटेल जी को समाजवादी पार्टी नमन करते हुए उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराती है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद व पूर्व मंत्री उमा किरण ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जहां आजादी के बाद बड़ी रियासतों के शिकंजे से जमीनों को निकालकर किसानों को दिया वही आज भाजपा सरकार उन्हीं जमीनों को किसानों से छीनकर आज की रियासत की तरह बड़ी कंपनियों को किसानों की जमीन देने के लिए उनके पक्ष में काले कानून बनाकर सरदार पटेल के विचारों से बगावत करने का काम कर रही है।

 पूर्व विधायक अनिल कुमार व पूर्व मंत्री महेश बंसल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को देश की एकता भाईचारे के लिए खतरा मानकर ही सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश का गृहमंत्री रहते हुए उसको प्रतिबंधित करने का काम किया था, लेकिन आज भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा सरकार में देश की एकता भाईचारे को नुकसान पहुंचाया जा रहा है इससे प्रतीत होता है की आरएसएस व भाजपा देश के लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों को बिल्कुल भी नहीं मानती।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल व महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अलीम सिद्दीकी ने अपने संबोधन में देश के लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचारों को अपनाकर ही समाजवादी पार्टी सांप्रदायिक सौहार्द आपसी भाईचारे को मजबूत करने की पैरोकार रहती है। सपा नेता साजिद हसन सपा जिला उपाध्यक्ष राजीव बालियान,अब्दुल्ला राणा, रामनिवास पाल ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों को अपनाकर उत्तर प्रदेश में आपसी एकता भाईचारे को मजबूत करने का काम केवल समाजवादी पार्टी करके उन को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है।

 कार्यक्रम को मुख्य रूप से पटना बिहार से विधायक अनिल कुमार, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप,पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, सपा नेता डॉ नरेश विश्वकर्मा, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव गोल्डी अहलावत,दर्शन सिंह धनगर,टीटू पाल रमन,हरेंद्र पाल,विधानसभा अध्यक्ष सतवीर त्यागी,सत्यदेव शर्मा ने सम्बोधित करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के ऐतिहासिक जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी,इरशाद जाट,सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव रोहन त्यागी,सुमित पँवार बारी,गुफरान तेवड़ा,शाहिद रुड़कली,पंकज सैनी,संजय गुर्जर,फ़राज अंसारी,सलमान त्यागी,सावन कुमार एडवोकेट, दिलशाद अंसारी,नवेद रँगरेज, हरिओम सैनी,शगुन पाल,नदीम राणा,गौरव कुमार,अविनाश जयंत,मुकुल त्यागी,सुभाष कशयप,भारत कश्यप,हसीब राणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

योगेश शर्मा भाकियू के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष बने



 मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन प्रदेश मेटी के द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के अनुसार रामपाल सिंह को अमरोहा का और योगेश शर्मा को मुजफ्फरनगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है व श्री जितेंद्र सिंह जीते चौहान को हापुड़ का युवा जिलाध्यक्ष व श्री अजय कंबोज को सहारनपुर का युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है हम सब आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। 

राजवीर सिंह जादौन प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश ने यह जानकारी दी ।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...