सोमवार, 18 अक्तूबर 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 18 अक्टूबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 18 अक्टूबर 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास -अश्विन*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - त्रयोदशी शाम 06:07 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद सुबह 10:50 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*

⛅ *योग - ध्रुव रात्रि 08:59 तक तत्पश्चात व्याघात*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:02 से सुबह 09:29 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:36* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:10*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शरद पूर्णिमा* 🌷

➡ *19 अक्टूबर 2021 मंगलवार को शरद पूर्णिमा (खीर चन्द्रकिरणों में रखें) 20 अक्टूबर, बुधवार को शरद पूर्णिमा (व्रत हेतु)* 

🌙 *शरद पूर्णिमा रात्रि में चन्द्रमा की किरणों में रखी हुई दूध – चावल की खीर का सेवन पित्तशामक व स्वास्थ्यवर्धक है | इस रात को सुई में धागा पिरोने से नेत्रज्योति बढ़ती है |*

🙏🏻 

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *नेत्र सुरक्षा के लिए शरद पूर्णिमा का प्रयोग* 🌷

👁 *वर्षभर आंखें स्वस्थ रहे, इसके लिए शरद पूनम की रात को चन्द्रमा की चांदनी में एक सुई में धागा पिरोने का प्रयास करें । कोई अन्य प्रकाश नहीं होना चाहिए ।*

🙏🏻 *

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शरद पूर्णिमा पर अध्यात्मिक उन्नति* 🌷

🌙 *शरद पूनम रात को आध्यात्मिक उत्थान के लिए बहुत फायदेमंद है । इसलिए सबको इस रात को जागरण करना चाहिए अर्थात जहाँ तक संभव हो सोना नही चाहिए और इस पवित्र रात्रि में जप, ध्यान, कीर्तन करना चाहिए ।*

🙏🏻 



             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक 

15 अक्टूबर रात्रि 9.14 बजे से 20 अक्टूबर दोपहर 2.03 बजे तक

12 नवंबर रात्रि 2.51 बजे से 16 नवंबर रात्रि 8.14 बजे तक

9 दिसंबर प्रात: 10.10 बजे से 14 दिसंबर रात्रि 2.04 बजे तक


नवंबर 2021: एकादशी व्रत


01 नवंबर: रमा एकादशी


14 नवंबर: देवुत्थान एकादशी

30 नवंबर: उत्पन्ना एकादशी


दिसंबर 2021: एकादशी व्रत


14 दिसंबर: मोक्षदा एकादशी


30 दिसंबर: सफला एकादशी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भरपूर लाभ देने वाला रहेगा। आज सायंकाल तक आपकी कोई ऐसी डील फाइनल होगी, जो आपको भरपूर लाभ देकर जाएगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में भी सम्मिलित हो सकते हैं। जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आज आप समाज में शुभ व्यय करेंगे, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष की ओर से भी आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी प्रसन्नता में चार चांद लगेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज दोपहर बाद आपको सफलता मिल सकती है, जिससे आपके संपत्ति में भी इजाफा होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपका मन व्यापार की कुछ नई योजनाओं की ओर भी लगेगा, जिसका लाभ अवश्य उठाएंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को आज वही कार्य सौंपा जाएगा, जो आपको अत्यधिक प्रिय होगा, जिसके कारण आप अपना पूरा ध्यान अपने कार्य को करने में लगाएंगे। सायंकाल के समय आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स के सपोर्ट की आवश्यकता होगी,जिसके कारण आप परीक्षा में सफलता पा सकेंगे। आज आपको अपने आराम को त्यागकर कठिन परिश्रम करना होगा, तभी आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने अधूरे व लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए परेशान रहेंगे और जिन्हें पूरा करके ही चैन लेंगे। ऑफिस में भी आज आपके विचारों के मुताबिक माहौल बनेगा, जिसके कारण आपको कार्य करने में आसानी होगी। रात्रि के समय आज आप किसी पार्टी में जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के जन समर्थन में भी इजाफा होगा। जीवन साथी की सेहत को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा व लोगों के बहकावे में आने से बचना होगा। कार्य क्षेत्र में आज वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम की प्रशंसा करते नजर आएंगे, लेकिन छोटे व्यापारियों की प्रगति में आज उनके शत्रु बाधा डाल सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपका आपके भाई से कोई वाद विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा संयम व सावधानी बरतने का होगा। आज यदि आपके आस पड़ोस में किसी से टकराव की नौबत आये, तो उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आज आपको अपने दैनिक खर्चों पर भी लगाम लगानी होगी, नहीं तो यह बढ़कर आप के धन कोष को खाली कर सकते हैं। संतान के प्रति आज आपका आत्मविश्वास और गहरा होगा। यदि आज आप किसी नए कार्य को करें, तो उसमें भाग्य के भरोसे ना छोड़े। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं,तो उनको उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ देगा। आज आप अपनी संतान की कुछ समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपके व्यवसाय का भी कोई काम बिगड़ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने काम पर ध्यान लगाना होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत रहने वाला है। आज आपका यदि किसी से कोई वाद-विवाद पनपे,तो उसमें आपके परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों के साथ की आवश्यकता होगी। आज परिवार के लोग आपके किसी खास काम मे मदद भी करेंगे। यदि आज आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो बहुत ही सावधानी से जाएं, क्योंकि उसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको सावधानी बरतने का होगा। आज आपको अपने किसी प्रियजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज आपको अपने बिजनेस के लिए किसी व्यक्ति से भी सलाह लेनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपके व्यापार में वृद्धि होगी। यदि आज आपको किसी सदस्य के विवाह संबंधित फैसला लेना पड़े,तो बहुत ही सोच विचार कर ले, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज यदि आप रोजमर्रा के किसी काम में हाथ आजमायेगे, तो उसमें भी आपको लाभ होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को करने का मन बनाया है,तो आज आप उसमे भी सफल होगे, लेकिन आपको आज अपनी किसी भी काम को भाग्य के भरोसे ही नहीं छोड़ना है। यदि आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करना पड़ेगा, क्योंकि आपको आज किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होना पड़ेगा। आज आपको अपनी पुत्र व पुत्री के खर्चे से संबंधित कोई फैसला ले सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज आपको हर मामले में सावधानी बरतनी होगी, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। व्यापार के मामले में आज दिन उत्तम रहेगा क्योंकि आज आपको आपका कुछ लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यदि आज आप किसी नए काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, लेकिन आज आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को नहीं करना है, नहीं तो आपसे कोई बहुत बड़ी भूल हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक का रहने वाला है। आज व्यापार कर रहे लोगों को यदि जोखिम उठाने का मौका मिले, तो दिल खोल कर उठाएं, क्योंकि भविष्य में उनको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके बहुत कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी थी। आज आपको किसी परेशान व्यक्ति की मदद करनी पड़ सकती है। यदि आज आपको अपने घर परिवार के किसी सदस्य पर क्रोध आये, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। 

 

आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 



 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27   

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

रविवार, 17 अक्तूबर 2021

कल भी बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, स्कूलों में अवकाश, चारधाम व शाकुंभरी यात्रा स्थगित


देहरादून /सहारनपुर। मौसम विज्ञान विभाग के अलर्ट के बाद उत्तराखंड में जहां सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है वहीं चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गई है। मेरठ में भी भारी वर्षा की संभावना के चलते सोमवार को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। केवल वही स्कूल खुलेंगे जहां एग्जाम चल रहे हैं।

मौसम विभाग पृथ्वी मंत्रालय भारत सरकार तथा मौसम केन्द्र देहरादून और लखनऊ ने आगामी 18 व 19 अक्टूबर को भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है। मौसम केन्द्र की चेतावनी के मद्देनजर माता शाकुम्भरी देवी में आयोजित मेले में आने वाले समस्त मार्गों से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी कार्यालय पर बाढ़ कंट्रोल रूम संचालित किया गया है।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व ) सहारनपुर रजनीश कुमार मिश्र ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग तथा मौसम केन्द्र लखनऊ ने 18 और 19 अक्टूबर, 2021 को भारी वर्षा की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि चेतावनी को देखते हुए जनपद में जिलाधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम संचालित किया गया है। बाढ़ कंट्रोल रूम का फोन नम्बर 0132-2723971 है। उन्होंने आम नागरिकों का आह्वान किया कि किसी भी आपदा के समय संचालित कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दे सकते हैं। रजनीश कुमार मिश्र ने कहा कि भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत माता शाकुम्भरी देवी में आयोजित मेले में सभी मार्गों से आने वाले भारी वाहनों के आवगमन को भी प्रतिबंधित किया गया है।

उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस प्रशासन और सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल आदि जिलों में डीएम ने पहली से 12 वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। सभी अधिकारियों को इस अवधि में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। फोन को 24 घंटे ऑन रखने की सख्त हिदायत भी दी गई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिशासी निदेशक राकेश जुगरान ने सभी डीएम को इस बाबत विस्तृत गाइड लाइन जारी की है। उत्तराखंड की यात्रा पर आ रहे यात्रियों और यात्रा कर रहे यात्रियों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। मौसम के अनुसार ही यात्रा की योजना बनाने को कहा गया है। यात्रियों को  इस अवधि में यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।

समाजवादी पार्टी का बुढ़ाना में होने वाला कश्यप महासम्मेलन निरस्त

 


मुजफ्फरनगर। कल बुढ़ाना में होने वाले समाजवादी पार्टी के कश्यप महासम्मेलन को निरस्त कर दिया गया है। 

पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया है कि मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के बाद कल के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है।


जिले में दो जगह रेल रोकेंगे किसान

 


मुजफ्फरनगर । सिसौली में भाकियू की पंचायत में रेल रोको आंदोलन को लेकर रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। 

आज सिसौली में भाकियू की मासिक पंचायत संपन्न हुई। पंचायत को संबोधित करते हुए अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान अपनी खेती बाड़ी का ध्यान रखते हुए गाजीपुर बॉर्डर को मजबूत रखें और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कार्यक्रमों को भी संचालित करें। उन्होंने कहा कि कल रेल रोको आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से करना है। जनपद मुजफ्फरनगर में खतौली रेलवे स्टेशन और मंसूरपुर रेलवे स्टेशन दो रेलवे स्टेशन पर आंदोलन रहेगा। खतौली रेलवे स्टेशन पर खतौली ब्लॉक बुढाना ब्लॉक जानसठ ब्लॉक और मोरना ब्लॉक होंगे। मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर शाहपुर ब्लॉक बघरा ब्लॉक चरथावल ब्लॉक पुरकाजी ब्लॉक और सदर ब्लॉक शामिल होंगे।

मुजफ्फरनगर की पुरकाजी सीट पर इस बार चुनाव से पहले ज्यादा रोचक होगी टिकट की जंग

 


अभिषेक अहलूवालिया 

मैनेजिंग डायरेक्टर 

9058890018 

मुजफ्फरनगर । आज हम बात करेंगे उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर की पुरकाज़ी विधानसभा जो सुरक्षित सीटों में शामिल है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी से मौजूदा विधायक सहित कई पार्टी नेता अपने टिकट के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। साथ ही विपक्ष में समाजवादी पार्टी के कई नेता भी जोर आजमाइश में लगे हुए हैं। आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर जिले की पुरकाजी विधानसभा सुरक्षित होने के कारण वर्तमान में भाजपा से विधायक प्रमोद ऊंटवाल, सुधीर खटीक व चमन सिंह बाल्मीकि सहित कई अन्य नेता टिकट लेने की जुगत में लगे हुए हैं। वहीं समाजवादी पार्टी से पूर्व में टिकट पा चुके पूर्व मंत्री उमाकिरण, बसपा के टिकट पर एक बार चरथावल से और दूसरी बार पुरकाजी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर अपना झंडा गाड़ने वाले अनिल कुमार पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी से टिकट लेने की जुगत में लगे हुए हैं। इसी के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला मंत्री सुधीर खटीक लगातार पुरकाजी विधानसभा में जनता के बीच रहकर जनता की सेवा कर रहे हैं और साथ ही पार्टी से अपने लिए टिकट की मांग भी कर रहे हैं। मौजूदा विधायक के रिपोर्ट कार्ड पर उनका टिकट निर्भर है। ऐसे में वह टिकट दोहराने के लिए पूरी ताकत झोंके हुए हैं।

चुनावी समर में बसपा अभी खामोश है। देखना यह है कि समाजवादी पार्टी इस बार किसे मैदान में उतारती है और क्या भाजपा टिकट बदलती है?

शाहपुर में दो दोस्तों की मौत को लेकर हैरतअंगेज खुलासा


मुजफ्फरनगर । शाहपुर के दुल्हैरा गांव में मिले दो दोस्तों के शवों के मामले को लेकर पुलिस ने हैरतअंगेज खुलासा किया है। एसपी देहात ने प्रेस वार्ता में शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव दुलहेरा के दो युवक 20 वर्षीय पारस पुत्र गोपाल व 23 वर्षीय दीपक पुत्र किरण पाल के शवों को लेकर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि शाहपुर के गांव दुल्हेरा में डबल मर्डर नहीं हुआ था बल्कि दोस्त ने पहले अपने दोस्त को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया था जिसके बाद उसने खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने बताया कि दोनों ही दोस्त अपनी प्रेमिकाओं की शादी व सगाई होने से तनाव में चल रहे थे।

एसपी देहात ने बताया कि एक मृतक 23 वर्षीय दीपक पुत्र किरण पाल अपनी शादीशुदा प्रेमिका के द्वारा शादी तोड़ने से मना करने पर दुखी था तो दूसरे दोस्त 20 वर्षीय पारस पुत्र गोपाल की प्रेमिका की सगाई हो गई थी और जिसकी एक महीने बाद शादी थी। इसको लेकर वह तनाव में चल रहा था। जिसके बाद दोनों दोस्तों की प्रेमिकाओं ने उन्हें भविष्य में मिलने से इनकार कर दिया था। ये बातें सुन कर दोनों दोस्तों ने तय कर लिया था कि अब वे दोनों जिन्दा नहीं रहेंगे तथा एक दूसरे को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेंगे। इस हैरतअंगेज खुलासे को लेकर उनके परिजन भी हैरान हैं।

मुज़फ्फरनगर में कश्यप महासम्मेलन को सम्बोधित करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव : प्रमोद त्यागी

 




मुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को बुढ़ाना में कश्यप महासम्मेलन को सम्बोधित करने आ रहे हैं। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में सपा नेताओं ने इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की है। इस सभा के माध्यम से अति पिछड़ों के अधिकारों की आवाज को उठाया जायेगा। सपा के कई बड़े नेता भी इस जनसभा को सम्बोधित करेंगे। समाजवादी पार्टी के मिशन 2022 को साधने के लिए अखिलेश यादव करीब पौने पांच साल बाद मुजफ्फरनगर आ रहे हैं। आज सपा कार्यालय महावीर चौक पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य विशम्बर प्रसाद निषाद, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व मंत्री उमकिरण, पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व विधायक मिथिलेश पाल, महेश बंसल पूर्व मंत्री, पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, अंसार आढती, मीडिया प्रभारी साजिद हसन आदि मौजूद रहे।

सोशल मीडिया पर संयमित व्यवहार करें: चौ नरेश टिकैत


 सिसौली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने संगठन के पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अपने व्यवहार को संयमित रखें अगर किसी कार्यकर्ता को किसी पदाधिकारी से, या कार्यकर्ता से कोई शिकायत है तो आपस में मिल बैठकर उसका निराकरण करें । आपसी तनाव या व्यक्तिगत लड़ाई को सोशल मीडिया पर पोस्ट ना करें न हीं इस संबंध में प्रिंट मीडिया या किसी न्यूज़ चैनल से वार्ता करें।

चौधरी टिकैत ने कहा कि हम सब भारतीय किसान यूनियन जो कि विश्व में किसानों का सबसे बड़ा  संगठन है और हमें इस संगठन से जुड़े होने का पर गर्व होना चाहिए।

पुरकाजी नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारुकी द्वारा सोशल मीडिया पर किसी अनजान युवक द्वारा उनके उपर की गई टीका टिप्पणी की शिकायत पर चौधरी टिकैत ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। चौधरी टिकैत ने पुरकाजी नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूखी को भारतीय किसान यूनियन परिवार का समर्पित कार्यकर्ता बताया।

भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने सिंधु बॉर्डर पर कल एक युवक की नृशंस हत्या पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक बेहद दुखद घटना है ,जिसकी सर्वथा  निंदा की जानी चाहिए और इस घटना के दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। किसान नेता ने कहा कि केंद्र सरकार को  तीनों काले कृषि कानून वापस ले लेना चाहिए तथा एमएसपी पर कानून बनाकर किसानों की मांग को शीघ्र पूरा करना चाहिए।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के साथ मास्टर ओमपाल सिंह, मास्टर बलजोर सिंह, किसान चिंतक कमल मित्तल, रेसपाल आक्खी, जावेद आदि उपस्थित रहे।

बंग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में प्रदर्शन पुतला फूंका


मुजफ्फरनगर। बंगला देश मे जारी हिंदुओं की हत्याओं से गुस्साए क्रांतिसेना के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने बंग्लादेश के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश सरकार के पुतले को जूते चपल्लों से पीटते हुए आग के हवाले कर दिया। 

इस अवसर पर क्रांतिसेना प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने केंद्र सरकार पर इस मामले में  हस्तक्षेप करने की भी मांग करते हुए कहा कि बंगलादेश में हिंदुओं और उनके धर्मस्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।  क्रांति सेना के पूर्व जिला प्रभारी शरद कपूर, पूर्व जिला महासचिव देवेंद्र चौहान व पूर्व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा कि अगर बंग्लादेश में हिंदुओं पर हमले बन्द नही होते है तो बंग्लादेश के खिलाफ कठोर कदम उठाते हुए उससे उसी भाषा में बात की जाए जो वह हिंदुओ के साथ कर रहा है, इससे पूर्व क्रांति सेना कार्यकर्ता प्रकाश मार्किट स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए और वहाँ से बंग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रकाश चौक पर पहुँचे। 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुकेश त्यागी ,शरद कपूर , देवेंद्र चौहान,  लोकेश सैनी राजेश कश्यप ,अनुज चौधरी , अवनीश चौहान ,बसन्त कश्यप, संजय चौधरी , नरेंद्र ठाकुर, शैलेन्द्र शर्मा, अजय सैनी ,बॉबी, मंगत राम ,उज्वल पंडित ,ललित रुहेला ,मनुज कुमार,अंकित राणा,गौतम कुमार,राजेश कुमार, सन्दीप कुमार ,रामबीर , राजेन्द्र सिंह ,सतबीर, नेपाल, आदेश, राजबीर सहित क्रांति सैनिक उपस्थित थे।

कादिर राणा के लिए अखिलेश ने कहा ये




लखनऊ । अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद कादिर राणा का स्वागत करते हुए उन्हें नेता जी मुलायम सिंह यादव का पुराना साथी बताया। 

सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश के अध्यक्ष आर एस कुशवाहा व कादिर राणा और उनके तमाम साथियों का बहुत बहुत स्वागत करता हूँ। पूर्व सांसद विधायक क़ादिर राणा बहुत पुराने नेता जी के साथ रहे। आज मैं सभी का स्वागत करता हूँ।

सपा में शामिल होने के बाद क़ादिर राणा ने कहा कि मैं बधाई देना चाहूँगा नेता जी को। मैं उनके परिवार का सदस्य हूँ और आज मैं अपने घर में वापसी कर रहा हूँ।

राजू अहलावत का भाजपा कार्यालय पर स्वागत समारोह

 



मुजफ्फरनगर । भाजपा कार्यालय पर राजू अहलावत का स्वागत किया गया है। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, विधायक खतौली विक्रम सैनी, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, क्षेत्रीय मंत्री डॉक्टर पुरुषोत्तम, लघु उद्योग के प्रदेश संयोजक कुश पुरी, श्रीमोहन तायल जयवीर मेडिकल वाले सहित कई भाजपाई रहे मौजूद!

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि व विनीत कात्यायन ने किया। भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता राजू अहलावत ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी व मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया उन्होने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी जो गाँव, गरीब और किसान के हित एवं उन्नति के बारे सोचती है किसानो का हित भाजपा में ही सुरक्षित है और मैं अब भाजपा में रहकर किसानों की समस्याओं को केन्द्र व प्रदेश सरकार के समक्ष रख निराकरण कराने कार्य करूंगा उन्होंने कहा जो लोग कृषि कानूनों का विरोध कर आंदोलन कर रहे है वे सब अन्य विपक्षी पार्टीयो के इशारों पर कार्य कर रहे है ये सब किसान विरोधी है पंजाब में तीनो कृषि कानून लागू है ये लोग वहा जाकर धरना प्रदर्शन क्यों नहीं करते ये सब 2022 के चुनाव को प्रभावित करने के लिए विपक्ष की पार्टीयो का षडयंत्र है।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, केन्द्रीय मंत्री व सांसद डॉ० संजीव बालियान ने सभी का भाजपा परिवार में शामिल होने पर स्वागत किया उन्होंने भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है सब एक दूसरे के प्रति स्नेह व प्यार रखते है भाजपा सभी जातियों व धर्मों की पार्टी है सबका हित भाजपा में सुरक्षित है मोदी व योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में रामराज स्थापित हो रहा है हम सभी मिलकर 2022 में उ0प्र0 में पूनः भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेंगे।
कार्यक्रम के अन्त में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने उपस्थित सभी मंचासीन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनन्दन व स्वागत किया और कहा कि आप सभी के भाजपा परिवार में आने से पार्टी और मजबूत हुई है उन्होंने सभी से आवहान किया सरकार की देश व प्रदेश जन कल्याणकारी की योजनाओं को जन-जन तक पहुचाकर 2022 में पूनः प्रचण्ड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने कार्य करे।
इस अवसर पर खतौली विधायक विक्रम सैनी, बुढाना विधायक उमेश मलिक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर सैनी, क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोतम गौतम, प्रदेश संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ कुशपुरी जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह गुर्जर, जिला मंत्री साधना सिंघल, रेणु गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक काकरान, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राजकुमार सिद्धार्थ महामंत्री रोशनलाल छत्रालिया, बघरा ब्लॉक प्रमुख गौरव पंवारसभासद विपुल भटनागर, जिला संयोजक सोशल मीडिया रक्षित नामदेव, जिला सयोंजक आईटी विभाग सचिन सैनी सह संयोजक उत्कर्ष त्यागी, विधानसभा संयोजक विपुल शर्मा, ट्रांसपोर्टर अरविन्द चौधरी, एससी जैन सी.ए., रविन्द्र जी टीकाराम वकील, ओमकार अहलावत, अमित वत्स, सुनील शर्मा, अमित अहलावत, संजय गुप्ता, सुनील प्रधान, अर्जुन पहलवान, रवि प्रधान, हरपाल सिंह महार, रविकांत, आदि उपस्थित रहे।

जनपद जाट महासभा का 22 वॉ वार्षिक अलंकरण समारोह बडी धूमधाम से संपन्न

 


मुजफ्फरनगर। जनपद जाट महासभा,मुजफ्फरनगर ने अपना 22 वॉ वार्षिक अलंकरण समारोह बडी धूमधाम व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। जिसमें 200 से अधिक मेधावियों छात्र/छात्राओं, खिलाडी युवक-युवतियों को प्रमाण पत्र तथा समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जाट महासभा के मुख्य प्रवक्ता अनिल चौधरी उर्फ मुन्नू ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आयोजन गंाधी कालोनी स्थित वर्मा पार्क गली नं.11 मे स्थित चौधरी चरण सिंह भवन मे आयोजित किया गया। जिसमें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रिषीकेश एम्स के पूर्व निदेशक पदमश्री से सम्मानित डा.रविकान्त मुख्य अतिथि के रूप मे विराजमान रहे। तथा अतिविशिष्ठ अतिथि सुदिती ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी की चेयरमैन डा.राममोहन तथा विशिष्ठ अतिथि डा.नरेश मलिक प्राचार्य चौ.छोटूराम पी.जी.कॉलेज, मुजफ्फरनगर, संजीव कुमार डायरेक्टर एम.पी.एस.हाइड्रो  प्रा.लि.दिल्ली से रजनीश वर्मा, उप प्रबन्धक ए.सी.सी.कं.लि.दिल्ली तथा





सचिन राणा डायरेक्टर वेदान्ता रेजीडेन्सी मु.नगर रहे। प्रमुख संरक्षक के रूप मे मांगेराम वर्मा पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी का आर्शीवाद प्राप्त रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश बालियान जिलाध्यक्ष जनपद जाट महासभा ने की तथा कार्यक्रम का संचालन सुन्दरपाल सिंह,महासचिव जनपद जाट महासभा तथा युद्धवीर सिह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जलवित करके तथा चौ.चरण सिह जी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पद से मंच को सम्बोधित करते हुए डा.रविकान्त ने कहा कि केवल किताबी शिक्षा ही पर्याप्त नही है तथा उच्च अंक प्राप्त कर लेना ही पर्याप्त नही,साथ-साथ उच्च आदर्शो व संस्कारो को अपने जीवन में उतारना भी जरूरी है। जिला सहकारी बैंक की डायरेक्टर श्रीमती वंदना वर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा के साथ-साथ उंची सोच भी अनिवार्य है। 

 अतिविशिष्ट अतिथि के रूप मे जाट महासभा के मंच से सम्बोधित करते हुए डा.राममोहन ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि मै चाहता हॅू कि जाट समाज के नौजवान महान बनें और विशेष रूप से बेटियो से आशा करता हॅूं कि बेटियंा अपने आप को पहचाने अपनी शक्ति को पहचाने तथा उच्चपदो पर पहंुच कर जाट समाज, अपने राष्ट्र व परिवार का नाम उचा करें। समाज की जडो पूर्ण रूप से जुटे रहें। इनके अतिरिक्त डा.नरेश मलिक,विशिष्ट अतिथि ई.संजीव कुमार,विशिष्ट अतिथि रजनीश वर्मा, अनिल चौधरी मून्नू  तथा सचिन राणा एवं प्रमुख संरक्षक मांगेराम वर्मा ने भी मंच को सम्बोधित किया। 

  कार्यक्रम के आरम्भ मे जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान ने सभी अतिथियों व आगन्तुको को हार्दिक स्वागत महासभा की और से किया तथा कार्यक्रम के अन्त मे अध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन  मे सभी आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट किया तथ ा जाट महासभा  को तन-मन-धन से भरपूर सहयोग निरन्तर बनाये रखने की अपील भी की। समारोह मे सी.बी.एस.ई. इण्टर के 60,सी.बी.एस.ई. हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को तथा यू.पी.बोर्ड इण्टर के 15 व यू.पी.बोर्ड हाईस्कूल के 19 मेधावी छात्र-छात्राओ के साथ साथ खेल जगत मे अपना परचम लहराने वाले 56 मेधावी खिलाडियो को भी सम्मानित किया गया। 

  कार्यक्रम को सफल बनाने में रामपाल वर्मा, देवी सिह सिम्भालका, डा.उदयवीर सिह, कर्नल ओमप्रकाश, अनिल चौधरी मुन्नू, युद्धवीर सिह, धर्मवीर मलिक, मनोज राठी, डा.रविन्द्र सिह, धर्मेन्द्र तोमर, धर्मवीर मलिक, सन्तोष वर्मा, प्रवेन्द्र दहिया, कुलदीप सिह, कुलदीप सिवाच, डा.अजयपाल, अनूप सिंह वर्मा, प्रियव्रत आर्य, महकार सिंह, प्रहलाद सिंह, संदीप मलिक, देवेंद्र अहलावत, श्यामपाल चेयरमैन, बिजेंद्र पाल सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, ब्रजवीर सिंह एडवोकेट, रिषीपाल सिंह, ओमपाल सिंह, कमल कुमार वर्मा आदि जनपद जाट महासभा के पदाधिकारियो का विशिष्ट सहयोग रहा। इस दौरान समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आनंद मार्किट व्यापार मण्डल की कार्यकारिणी घोषित


मुजफ्फरनगर। आनंद मार्केट रुड़की रोड मुजफ्फरनगर के सभी व्यापारियों ने विजय वर्मा के कार्यालय पर एक  बैठक संरक्षक जगदीश अरोरा एवं ईश्वर अग्रवाल की उपस्थिति में आहूत की। बैठक की अध्यक्षता जगदीश अरोरा ने की जिसमें सभी व्यापारियों ने मिलकर आनंद मार्केट व्यापार मंडल इकाई बनाई जिसको उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध किया गया। 

श्री अशोक कंसल जी वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक, दिनेश बंसल प्रदेश संगठन मंत्री, श्याम सिंह सैनी जिला महामंत्री, अजय सिंघल नगर अध्यक्ष, अमित मित्तल नगर युवा अध्यक्ष, संजीव गोयल नगर मंत्री द्वारा आनंद मार्केट व्यापार मंडल इकाई की घोषणा सभी व्यापारियों के समक्ष की और वहां सर्वसम्मति से विजय वर्मा अध्यक्ष, अनिल धमीजा उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल उपाध्यक्ष, ग्रीश कुमार गाबा उपाध्यक्ष, हितेश डावर सचिव, ललित अग्रवाल सह सचिव, प्रतीक अग्रवाल सह सचिव, दीपक अरोरा सह सचिव, विपुल धमीजा कोषाध्यक्ष, दिनेश किंगर सह कोषाध्यक्ष, प्रभात मलिक को मीडिया प्रभारी के पद से मनोनीत किया गया।

आनंद मार्केट के सभी व्यापारियों ने  अशोक कंसल का धन्यवाद किया इसके पश्चात अशोक कंसल जी ने सभी व्यापारियों को संबोधित कर यह बताया की उद्योग व्यापार मंडल सबसे पुराना एवं प्रतिष्ठित व्यापार मंडल है जोकि देश, प्रदेश एवम प्रत्येक जिले तक फैला हुआ है, और आश्वासन दिया कि किसी भी व्यापारी की कोई भी समस्या होगी तो हमारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अपने स्तर पर उन समस्याओं को जल्द से जल्द निवारण करने की कोशिश करेगा और यह भी कहा की एकता में ही शक्ति है यदि सभी व्यापारी एक होकर चलेंगे तो उनका शोषण करना कठिन ही नहीं असंभव होगा ।


प्रेम धमीजा, भारत धमीजा, मनोहर लाल वर्मा, जेला, किशन लाल डाबर ,पवन अरोड़ा, राम किशोर, प्रदीप धीमान, सत्यवीर सिंह, सुधीर मित्तल, विशाल त्यागी, नितेश शेरवाल, मनीष सिंघल, जैदी आदि लोग उपस्थित थे।

अखिलेश यादव के समक्ष सपा में शामिल हुए कादिर राणा


लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष पूर्व सांसद कादिर राणा ने विधिवत समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

कादिर राणा के साथ उनके समर्थकों ने भी सपा में शामिल होने का ऐलान किया। 

सोमवार को किसान रेलवे स्टेशन पर करेंगे पंचायत


मुजफ्फरनगर । कल 18 अक्टूबर को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रेल रोको आंदोलन की तैयारी की जा रही है। इसी के तहत जनपद मुजफ्फरनगर में  केवल  रेलवे स्टेशन मुजफ्फरनगर प्वाइंट बनाया गया है। 

भाकियू पूर्व जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर 10:00 बजे पंचायत शुरू हो जाएगी पंचायत में जिला स्तर पर आ रही समस्याएं भी मुद्दा रहेंगी । जैसे जनपद में निर्माणाधीन हाईवे पर भूमि अधिग्रहण मुआवजे की समस्या । मेरठ करनाल हाईवे पर निर्माणाधीन गांव बिटावदा में पिलर वाले पुलों का निर्माण को लेकर जो धरना चल रहा है ।पानीपत खटीमा निर्माणाधीन हाईवे पर मुआवजा व अन्य समस्या प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई बिजली के रेट का मुद्दा।सरकार द्वारा बढ़ाए गए कम गन्ना मूल्य का मुद्दा विद्युत विभाग द्वारा समस्याओं का मुद्दा कुछ शुगर मिल द्वारा भुगतान न किए जाने का मुद्दा व अन्य समस्याओं पर भी अहम निर्णय लिए जाएंगे। आज राजधानी सिसौली में भी मासिक पंचायत है  जिसमें कडे निर्णय लिए जाएंगे।

मंसूरपुर के पास ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत


मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर में दिल्ली-दून हाईवे पर धौलापुल के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी, जिससे कार आगे जाते ट्रैक्टर से जा भिड़ी। कार की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर सवार गांव लच्छेड़ा निवासी दो किसान घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां एक किसान को मृत घोषित कर दिया गया।

थाना क्षेत्र के गांव लच्छेड़ा निवासी किसान पवन (55) पुत्र हरपाल और योगेंद्र शनिवार दोपहर ट्रैक्टर लेकर किसी काम से मंसूरपुर जा रहे थे। अपराह्न करीब ढाई बजे जैसे ही वे हाईवे पर धौलापुर के निकट पहुंचे, पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने अपने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बेकाबू हुई कार आगे चल रही किसानों के ट्रैक्टर से जा भिड़ी, जिससे ट्रैक्टर बीच सड़क पर पलट गया और दोनों किसान ट्रैक्टर के नीचे दब गए। 

मुजफ्फरनगर के मौलाना कलीम और उमर गौतम को हवाला से मिले सौ करोड़


लखनऊ । मुजफ्फरनगर के फुलत मदरसे के मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने पाया है कि अवैध धर्मांतरण के लिए हवाला रैकेट के विदेशी फंडिंग में खाड़ी देशों के साथ ही अमेरिका व इंग्लैंड तक पांव फैले हुए हैं। जांच के दौरान एटीएस को अब तक 100 करोड़ से ज्यादा फंडिंग के साक्ष्य मिले हैं। पहले ही कोर्ट में दाखिल आरोप पत्रों में एटीएस 89 करोड़ की फंडिंग की बात कह चुकी है। 

इस मामले में चार अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल दूसरे आरोप पत्र में एटीएस ने जानकारी दी है कि अवैध धर्मांतरण गिरोह के प्रमुख सदस्य मो. उमर गौतम व उसके साथियों को ब्रिटेन से संचालित संस्था अल-फला ट्रस्ट से लगभग 57 करोड़ रुपये की फंडिंग हवाला एवं अन्य माध्यमों से की गई थी। उमर गौतम से संबंधित ट्रस्ट ‘अल-हसन एजुकेशनल एंड वेलफेयर फाउंडेशन’ को फंडिंग हुई थी, उन्हीं स्रोतों से मौलाना कलीम सिद्दीकी के ट्रस्ट ‘जामिया इमाम वलीउल्लाह ट्रस्ट’ को भी 22 करोड़ की फंडिंग की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों के खातों में अमेरिका, इंग्लैंड व अन्य खाड़ी देशों से भी भारी मात्रा में हवाला व अन्य माध्यमों से पैसे भेजे के साक्ष्य एटीएस ने पाए हैं। हालांकि पूछताछ में अभियुक्त इस धनराशि के खर्च का ब्योरा भी नहीं दे पाए थे। जांच में यह भी पता चला कि अभियुक्तों द्वारा ट्रस्ट में आए विभिन्न वैध एवं अवैध धन को निजी धन के रूप में मनमाने ढंग से खर्च किया गया। फंडिंग की धनराशि से निजी संपत्तियां भी बनाई गईं। पूछताछ में अभियुक्त अपनी आय के स्रोतों की जानकारी नहीं दे पाए। अभी तक की जांच में मौलाना कलीम के ट्रस्ट के खाते में लगभग 22 करोड़ रुपये की फंडिंग के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में से दो के आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े होने की भी जानकारी मिली है। इसके बाद इस रैकेट के आतंकी स्रोत भी खंगालने का काम शुरू कर दिया गया है।

भाजपा में सवा सौ मौजूदा विधायकों का होगा पत्ता साफ


लखनऊ । उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के वर्तमान विधायकों में लगभग 125 विधायक उम्मीदवारों का टिकट साफ होना तय है। इनमें निष्क्रिय और बड़बोले व सत्तर की उम्र पार कर चुके विधायक शामिल हैं। 

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनाने के लिए कवायद में जुटी भाजपा ने विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण का फार्मूला तय कर लिया है। पार्टी के फार्मूले के अनुसार टिकट वितरण हुआ तो विधानसभा चुनाव-2022 में 125 से अधिक उम्मीदवार बदल जाएंगे। इनमें 2017 में चुनाव जीते और हारे उम्मीदवार भी शामिल है।

सूत्रों के मुताबिक साढ़े चार वर्ष तक संगठन व सरकार की गतिविधियों में निष्क्रिय रहने वाले विधायकों का टिकट कटेगा। वहीं, साढ़े चार वर्ष में समय-समय पर अनर्गल बयानबाजी कर संगठन व सरकार को कठघरे में खड़ा करने वाले विधायकों पर भी गाज गिरेगी। 70 वर्ष की उम्र पार कर चुके, विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारी से जूझ रहे विधायकों का टिकट भी कटेगा। इस श्रेणी में आ रहे विधायकों को घर बैठाने की तैयारी कर ली गयी है।

मुजफ्फरनगर में दुकानदार के काउन्टर में कारतूस रख कर फर्जी फ़ंसाने के आरोप में पुलिस को बनाया बंधक

 


मुजफ्फरनगर। खादर क्षेत्र के गांव लालपुर रहड़वा में शनिवार देर रात ग्रामीणों ने मेडिकल स्टोर संचालक से बदलसूकी कर रहे तीन पुलिसकर्मियों को एक मकान में बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर मेडिकल स्टोर के काउंटर में अपनी तरफ से कारतूस रखकर स्टोर संचालक को फर्जी तरीके से फंसाने के प्रयास का आरोप लगाया। देर रात फोर्स के साथ पहुंचे अफसरों ने तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें बंधनमुक्त कराया।

खादर क्षेत्र के गांव लालपुर रहड़वा में ग्राम प्रधान अमरदीप की बुआ का बेटा नीरज मेडिकल स्टोर चलाता है। ग्रामीणों के अनुसार, रात के समय रामराज थाने में तैनात तीन पुलिसकर्मी नीरज के मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और काउंटर की तलाशी लिए जाने की बात कही। आरोप है कि तलाशी के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपने पास से दो कारतूस काउंटर में रख दिए और इसका आरोप स्टोर संचालक नीरज पर लगाते हुए उसे थाने ले जाने लगे।

यह देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिसकर्मियों पर नीरज को फर्जी फंसाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। विवाद बढ़ने पर ग्रामीणों ने तीनों पुलिसकर्मियों को एक मकान में बंधक बना लिया और उनकी वीडियो बनाकर एसएसपी अभिषेक यादव को भेजकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिसकर्मियों को बंधक बनाए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ जानसठ शकील अहमद और एसओ अक्षय शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। इस दौरान ग्रामीणों ने तीनों पुलिसकर्मियों पर इससे पहले भी गांव के तीन फल-सब्जी विक्रेताओं की दुकान में नशीला पदार्थ रखकर 20-20 हजार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। इस पर अफसरों ने तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कर विभागीय कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत करते हुए उन्हें बंधनमुक्त कराया।

ग्रामीणों के आरोप बेहद गंभीर हैं। तीनों पुलिसकर्मियों के आचरण के खिलाफ जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अतुल श्रीवास्तव, एसपी देहात

अनुराग सिंह मुजफ्फरनगर के नए ट्रैफिक एएसपी, 11पीपीएस अधिकारियों के तबादले

 लखनऊ । उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 11 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं । मुजफ्फरनगर में ट्रैफिक एएसपी के रूप में अनुराग सिंह को तैनाती दी गई है। 



Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...