सोमवार, 11 अक्तूबर 2021

उत्तराखंड में हिली भाजपा की नीव, यशपाल आर्य काँग्रेस में शामिल


 देहरादून । उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और 2 विधायक कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

नई मंडी के युवा मोर्चा के पदाधिकारीयों हुआ जोरदार स्वागत

 


मुजफ्फरनगर । नई मण्डी मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता के नेतृत्व में नवनियुक्त नई मण्डी मण्डल युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की "परिचय बैठक" जिला भाजपा कार्यालय गाँधीनगर पर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने की व सभी पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया व मण्डल के पदाधिकारियों को जिला महामंत्री विनीत कात्यान का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ व उन्होंने मण्डल के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रोशनी पाँचाल उपस्थित रही और नई मण्डी मण्डल सह मीडिया प्रभारी अश्विनी शर्मा , युवा मोर्चा कूकड़ा मण्डल अध्यक्ष प्रशान्त गौतम ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उनके नए दायित्व मिलने पर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पटका पहनाकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री शुभम भारद्वाज , मण्डल उपाध्यक्ष अर्ष सिंघल , केशव झाम्ब , शिवांशु भारद्वाज , पारस कश्यप , मण्डल मंत्री मुकुल भारद्वाज, अर्थव मित्तल, नमन राजवंश, प्रफुल्ल कुमार चाहल, कोषाध्यक्ष मनीष तायल, कार्यालय प्रभारी अमृत बालियान, मीडिया प्रभारी आयुष गोयल, सह मीडिया प्रभारी कुनाल मित्तल, सोशल मीडिया प्रभारी अंकुर शर्मा, मण्डल कार्यकारिणी सदस्य रजनीश सदस्य, माधव सुनेजा, अनुज पाल, सागर सैनी, कामेश शर्मा, निखिल गोयल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।


जिला पंचायत सदस्य श्री भगवान शर्मा ने पार्टी कार्यालय पहुँच कर किया युवा टीम का उत्साह वर्धन 


सोमवार विशेष : आज का पंचांग एवँ राशिफल 11 अक्टूबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 11 अक्टूबर 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास -अश्विन*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - षष्ठी रात्रि 11:50 तक तत्पश्चात सप्तमी*

⛅ *नक्षत्र - जेष्ठा दोपहर 12:56 तक तत्पश्चात मूल*

⛅ *योग - सौभाग्य सुबह 11:50 तक तत्पश्चात शोभन*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:01 से सुबह 09:29 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:33* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:16*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - तप षष्ठी (ओडिशा),सरस्वती आवाहन-स्थापन*

 💥 *विशेष - *षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चिंता, चिडचिडापन व तनाव कम करने हेतु* 🌷

 👉🏻 *जो व्यक्ति स्नान करते समय पानी में ( ५ मि.ली.) गुलाबजल मिलाकर ‘ॐ ह्रीं गंगायै ॐ ह्रीं स्वाहा |’ यह मंत्र बोलते हुए सर पर जल डालता है, उसे गंगा-स्नान का पुण्य होता है तथा साथ ही मानसिक चिंताओं में कमी आती है और तनाव धीरे-धीरे दूर होने लगता है, विचारों का शोधन होने लगता है, चिडचिडापन कम होता है तथा वह अपने – आपको तरोताजा अनुभव करता है |*

🙏🏻 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *भय का नाश करती हैं मां कात्यायनी*

*नवरात्रि के षष्ठी तिथि पर आदिशक्ति दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा करने का विधान है। महर्षि कात्यायनी की तपस्या से प्रसन्न होकर आदिशक्ति ने उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म लिया था। इसलिए वे कात्यायनी कहलाती हैं। नवरात्रि के छठे दिन इनकी पूजा और आराधना होती है। माता कात्यायनी की उपासना से आज्ञा चक्र जाग्रृति की सिद्धियां साधक को स्वयंमेव प्राप्त हो जाती हैं। वह इस लोक में स्थित रहकर भी अलौलिक तेज और प्रभाव से युक्त हो जाता है तथा उसके रोग, शोक, संताप, भय आदि सर्वथा विनष्ट हो जाते हैं।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *नवरात्र की षष्ठी तिथि यानी छठे दिन माता दुर्गा को शहद का भोग लगाएं ।इससे धन लाभ होने के योग बनने हैं ।*


📖 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

 15 अक्टूबर 2021 से 20 अक्टूबर 2021 तक। 

. 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 

. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी 

02 अक्टूबर: इन्दिरा एकादशी


16 अक्टूबर: पापांकुशा एकादशी


नवंबर 2021: एकादशी व्रत


01 नवंबर: रमा एकादशी


14 नवंबर: देवुत्थान एकादशी


30 नवंबर: उत्पन्ना एकादशी


दिसंबर 2021: एकादशी व्रत


14 दिसंबर: मोक्षदा एकादशी


30 दिसंबर: सफला एकादशी

प्रदोष

अक्टूबर 2021: प्रदोष व्रत


04 अक्टूबर: सोम प्रदोष


17 अक्टूबर: प्रदोष व्रत


नवंबर 2021: प्रदोष व्रत


02 नवंबर: भौम प्रदोष


16 नवंबर: भौम प्रदोष


दिसंबर 2021: प्रदोष व्रत


02 दिसंबर: प्रदोष व्रत


31 दिसंबर: प्रदोष व्रत

पूर्णिमा

20 अक्टूबर , बुधवार: आश्विन पूर्णिमा


18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा


18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा


अमावस्या

कार्तिक अमावस्या 04 नवम्बर 2021, गुरुवार

मार्गशीर्ष अमावस्या 04 दिसम्बर 2021, शनिवार


दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।


आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।




आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 


 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  

  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहेगा। आज आप अपने बिजनेस में बहुत लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, जिसके कारण आज आपको थोड़ी राहत मिलेगी। आज आपको अपने परिवार की वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेकर यदि कहीं पर आप निवेश करेंगे,तो वह आपको भरपूर लाभे अवश्य देगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव पनप सकता है। विद्यार्थियों को आज उच्च शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने का रास्ता मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह से संबंधित कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको व आपके परिवार के सदस्यों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके लिए आपको सतर्क रहना होगा। यदि आज आप किसी को धन उधार दे, तो बहुत ही सोच विचार कर दे, क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण अनुकूल रहेगा, जिसके कारण आप किसी भी कार्य को करने में सफल रहेंगे, लेकिन आज आप सुबह से ही अपने अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। यदि आपका भाई बहन से कोई विरोध चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा। आज आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यापार के लिए अपने पिताजी से कोई सलाह ले सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी के प्रति ईमानदार रहना होगा, नहीं तो रिश्ते में दरार पड़ सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। व्यस्तता के कारण आज आप अपने किसी जरूरी काम को भी पूरा नहीं करेंगे, जिसके कारण आगे चलकर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम के बाद ही आपको सफलता होगी, जिसके कारण आपका मन थोड़ा निराश होगा। आज आपको अपने स्वभाव में चंचलता को बनाए रखना होगा, वही स्वाभाव आपका आपको लोगों के सामने सम्मान दिलवाएगा। आज आपको कोई शारीरिक रोग परेशान कर सकता है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपके व्यवसाय की अधिकांश की योजना आपको लाभ देगी, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे, लेकिन कार्य क्षेत्र में आज आपको अपने किसी भी सहयोगी से वाद विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है, जो लोग किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाहते हैं,तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने घरेलू खर्चे दिल खोलकर करेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज यदि किसी कार्य को माता-पिता के आशीर्वाद को लेकर करेंगे, तो वह सफल होगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि राजनीति की दिशा में उनको कुछ नए अनुबंध प्राप्त होंगे, जो उनके व्यवसाय की तरक्की की दिशा में गति करेंगे। आप अध्यात्म व साधना के क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी आज लाभ होंगे, लेकिन बेरोजगार व्यक्तियों को आज थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है, क्योंकि आज वह जहां आवेदन करेंगे, उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी। आज आप अपनी बुद्धि विवेक से कार्य को करेंगे,तो वह आपको भरपूर सफलता देंगे। आज आपको अपनी दैनिक आवश्यकताओ की वस्तुओं की खरीदारी भी करेंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में एकजुट होकर लगना होगा, तभी वह सफलता पा सकेंगे। आज जीवनसाथी की तरक्की देख आपका मन प्रसन्न होगा। संतान के भविष्य से संबंधित यदि कहीं निवेश करेंगे, आज आप अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके ही निवेश करना होगा।आज आपको मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिसके कारण आपको पेट दर्द, सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज आपके व्यवसाय के प्रयास रंग लाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से मीठा बन कर रहना होगा,नही तो वह उनके लिए नुकसानदायक रह सकता है। आज आपके आस-पड़ोस में भी यदि कोई भी बात हो, तो उसमें पडने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। व्यस्तता के बीच आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपके जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों की कुछ फरमाइशे पूरी करने में व्यतीत करेंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जो आपकी आर्थिक स्थिति में भी चार चांद लगाएगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो आपको भविष्य में धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज किसी अच्छे कार्य से आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा, लेकिन नयी योजनाओं पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जो भविष्य में आपको भरपूर लाभ अवश्य देंगे। संतान की शिक्षा से संबंधित आज आप अपने किसी परिजन से सलाह ले सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका मन अकारण ही परेशान रहेगा, लेकिन आपकी यह चिंताएं व्यर्थ की होंगी,लेकिन आपको आज अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आज आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आज किसी व्यक्ति से कोई बहसबाजी भी हो, तो आपको उसमें अपने क्रोध पर नियंत्रण अवश्य बनाना होगा। जमीन जायदाद और लेनदेन से संबंधित यदि कोई मामला है, तो उसमें आपको अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही आगे बढ़ना होगा। संतान के लिए आज आप कोई ऐसा कार्य करेंगे, जिससे उनको आप पर गर्व होगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है। आज आप अपने व्यवसाय में मिलने वाले लाभ से संतोष में रहेंगे, लेकिन आज नौकरी से जुड़े जातकों का उनके कार्यकाल में स्वागत होगा और जिसके कारण उनके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। आज वृद्ध जनों की सेवा व पुण्य कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपके मन में हर्ष होगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आज उनके लिए सरदर्द बने रहेंगे। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं के लिए भी कुछ खरीदारी करेंगे

रविवार, 10 अक्तूबर 2021

आरोग्य मेलों में किया स्वास्थ्य परीक्षण



मुजफ्फरनगर । जनपद में समस्त 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, उपचार, जांचें एवं औषधि वितरण की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार के द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरालसी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दूधली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुटेसरा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलवाखेड़ी में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलो का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में आज मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2250 मरीजों को उपचारित किया गया

अखिलेश से पहले बुढाना पर जयंत की चुनावी चढाई का मतलब!


मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की सोमवार को होने वाली सभा की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रस्तावित रैली से पूर्व जयंत की इस सभा को भाजपा से यह सीट छीनने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। कल एक दिग्गज नेता के भी रालोद में शामिल होने की चर्चा है। चुनाव में गठबंधन की तैयारी करने वाली सपा और रालोद के बीच यह सभाएं शक्ति परीक्षण के रूप में देखी जा रही हैं। 

उतर प्रदेश में आगमी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच जयंत चौधरी बुढ़ाना के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में आशीर्वाद पथ जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की जनसभा में लगभग पंडाल मंच और हेलीपैड की व्यवस्था पूर्ण हो चुकी है। राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी उत्तर प्रदेश में लगभग 17 जनसभा को संबोधित करेंगे जिसमें से अब तक दो जनसभा संबोधित कर चुके हैं और तीसरी आशीर्वाद पथ जनसभा बुढाना के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में होगी। राष्ट्रीय लोक दल के नेता कार्यकर्ता और पदाधिकारी रैली को सफल बनाने के लिए पिछले एक माह से तैयारियों में जुटे हुए हैं। कल डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में जयंत चौधरी जनसभा को संबोधित करेंगे जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता किसान व ग्रामीण मौजूद रहेंगे। इस सभा में वह 2022 का चुनाव भी बिगुल फूंकेंगे। पिछले दिनों भाकियू के साथ गठजोड़ और गठवाला खाप की नाराजगी व कांग्रेस नेता पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक की सक्रियता के बीच इस सभा पर तमाम लोगों की निगाह लगी है। एक दिग्गज नेता के रालोद में शामिल होने की भी चर्चा है। हालांकि यहां जमीन तलाश रहे रालोद को मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान अपनी चुप्पी का जवाब देना भारी पड सकता है। दूसरे अगर सपा और रालोद मुस्लिम वोट के मोह में पडते हैं तो इससे भाजपा को फायदा होगा। इससे गठबंधन की उल्टी गिनती भी शुरू हो सकती है। भाकियू की भीड़ को सियासी पैमाने पर नापना सियासी नादानी साबित हो सकता है। 

कश्मीर में हिंदुओं व सिखों की हत्या पर उबला आक्रोश


मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना ने जम्मू कश्मीर में मुस्लिम आतंकवादियों द्वारा हिंदुओं की लगातार हो रही हत्याओं के मामले में  देश के सत्ता पक्ष व विपक्ष की दोगली राजनीति के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ,कांग्रेस नेता राहुल गांधी , प्रियंका वाड्रा , अखिलेश यादव व जयंत चौधरी के चित्रों पर  हिंदुओ के खून का प्रतीक मानते हुए लाल रंग पोता ।

इससे पूर्व क्रांति सेना के सैकड़ों महिला व पुरुष कार्यकर्ता प्रकाश मार्किट स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए यहाँ से प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, महिला शाखा मंडल प्रभारी पूनम अग्रवाल व पूर्व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए प्रकाश चौक पहुँचे। इस अवसर पर क्रांति सेना नेताओं ने  सत्ताधारी दल के अलावा विपक्ष की भूमिका की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जहाँ लखीमपुर में वोटबैंक को हासिल करने के लिए सारा विपक्ष  एकजुट हो गया। वही सत्ताधारी दल ने भी आनन फानन में मुआवजे और मृतक आश्रितों को नौकरी की घोषणा कर दी। कश्मीर में आई डी देखकर आठ हिंदुओं की हत्या के मामले में विपक्ष भी गूंगा हो गया वही सत्ताधारी बीजेपी को भी मृतकों की मदद के नाम पर लकवा मार गया। क्रांति सेना नेताओं ने मांग करी की जम्मू कश्मीर में मारे गए सभी हिंदुओं के परिजनों को 1 करोड़ रु मुआवजा व परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव मनोज सैनी , महिला मंडल अध्यक्ष पूनम अग्रवाल , पूर्व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी , अनुज चौधरी, राजेश कश्यप, अवनीश चौहान, आलोक अग्रवाल, आशीष मिश्रा, बसन्त कश्यप, महिला जिला प्रभारी प्रेम लता शर्मा  रविन्द्र सैनी , शैलेन्द्र शर्मा ,अमित सैनी,कुलदीप सूर्यवंशी, नेहा गोयल, सरला शर्मा,सीमा ठाकुर,रेणु वर्मा ,पारुल चंचल,सुमन प्रजापति, राखी प्रजापति ,अजय सैनी ,जोगिंदर, भोपाल ,राजाराम चौहान  आदि शामिल थे। 

अभाविप का अभ्यास वर्ग संपन्न


मुजफ्फरनगर । अभाविप का अभ्यास वर्ग संपन्न हो गया। 

स्वामी कल्याण देव एसडी इंटर कॉलेज, शुक्रताल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुजफ्फरनगर का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मेरठ प्रांत के प्रांत सह संगठन मंत्री तरुण सिंह रहे। तरुण सिंह ने अभाविप की कार्य पद्धति व सैद्धांतिक भूमिका पर प्रकाश डाला साथ ही साथ जिला संगठन मंत्री पारस चौधरी ने परिचय व प्रस्ताविकी प्रस्तुत की। प्रांत कलामंच प्रमुख मनोज सिंह ने सदस्यता एवं इकाई गठन पर सत्र लिया, वर्ग में जिले के 13 नगरों से आये सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया। वक्ताओं ने मुजफ्फरनगर में 20000 नए सदस्य बनाने व हर विद्यालय में टीम बनाने पर जोर देते हुए कहा विद्यार्थी परिषद प्रत्येक कैंपस के अंदर राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने वाला एक मात्र छात्र संगठन है, जिससे हर विद्यार्थी को जुड़ना चाहिए। वर्ग में युवराज सिंह पुंडीर, हर्ष हार्दिक, रक्षित चौधरी, अंतिम शर्मा, मुस्कान शर्मा, पवन सिवाच, मानसी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी संजय भाटिया सोमवार को मुजफ्फरनगर में


मुजफ्फरनगर। आज गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में दिनांक 11 अक्टूबर को सोमवार को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व करनाल सांसद संजय भाटिया जनपद मुजफ्फरनगर प्रवास कार्यक्रम के बारे में विस्तार चर्चा की एंव सभी पदाधिकारियों को प्रवास से सम्बंधित अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला प्रभारी श्री सतेन्द्र सिसौदिया के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ प्रातः 8:30 बजे भंगेला चैकपोस्ट पर स्वागत किया जायेगा इसके पश्चात मुख्य अतिथि संजय भाटिया प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित बैठकों में उपस्थित रहेंगे।

इसके तहत वे प्रातः 09:30 बजे जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष व महामंत्री की बैठक । प्रातः 10:30 बजे जिला व विधानसभा संचालन समिति की बैठक। प्रातः 11:30 बजे समन्वय समिति (कौर कमैटी) की बैठक।दोपहर 12:30 बजे जिले के पूर्व व वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक। दोपहर 02:30 बजे नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में निर्वाचित एवं नामित सभासदो एवं जिले के स्थानिय निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक व सह संयोजक की बैठक। दोपहर 03:30 बजे सहकारिता विभाग में जिले के निर्वाचित नामित कार्यकर्ता एवं सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक व सह संयोजक की बैठक। शाम 04:30 बजे निगम, बोर्ड में नामित कार्यकर्ता एवं सरकारी वकील की बैठक। शाम 05:30 बजे जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक प्रमुख की बैठक ।

बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री विजय सैनी, सुषमा पुण्डीर, विनीत कात्यायन, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला उपाध्यक्ष राकेश आडवाणी, बिजेन्द्र पाल, संजय गर्ग, अमित चौधरी, राजीव सिंह गुर्जर, जिला मंत्री वैभव त्यागी, राहुल वर्मा, रेणु गर्ग, साधना सिंघल, सचिन सिंघल, सुधीर खटीक, बोबिन्द्र सहरावत, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा का मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान तेजी से बढ़ा : अचिंत मित्तल


मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा पन्ना प्रमुख अभियान चलाया जा रहा है जिसमें हम निवास करते हैं उस बूथ की वोटर लिस्ट के पन्ने में हमारा नाम जिस पर अंकित है कि हम पन्ना प्रमुख बनते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता अचिंत मित्तल ने बताया कि 30 वोट एक साइड में 30 वोट एक साइड में टोटल 60 वोट जिन्हें हमें आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में डलवाने का कार्य करना है इसी को पन्ना प्रमुख कहते हैं। जिले भर में यह अभियान भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृत्व में व सभी मंडल अध्यक्षों के सहयोग से चल रहा है। 

सैंकड़ों युवा कांग्रेस में शामिल


मुजफ्फरनगर । आज 10 अक्टूबर को पूर्व एमपी हरेन्द्र मलिक के आवास पर विक्रांत पवार जिला अध्यक्ष  युवा कांग्रेस , रजत सिंघल शहर अध्यक्ष, नमन कुमार प्रवक्ता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेतृत्व पर सैकड़ों युवाओं ने यूथ कांग्रेस का दामन थामा। जिसमें जिलाध्यक्ष विक्रांत पवार  ने कहा कांग्रेस सब धर्म, सभी जाति और युवाओं के साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और युवाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। नमन  ने केंद्र और राज्य सरकार को तोड़ने वाली पार्टी करार दिया है। आमिर सैफी ने कहा कांग्रेस पार्टी महिला, दलित, युवा, अल्पसंख्या को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इसी बीच सैकड़ों युवाओं ने युवा कांग्रेस का दामन थामा और शपथ ली। आने वाले विधानसभा चुनाव में जी जान से काम करेंगे और 22 में प्रियंका ग़ांधी  के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। इस दौरान वासु  सैनी, उस्मान, रोहन, विपिन, गौरव , शिव आशीष, सलमान, फैसल, वाजिद, सौरव, अश्वनी आदि सैकड़ों युवाओं ने सदस्यता ली। 

कांग्रेस ने फूंका महंगाई व बेरोजगारी का पुतला


मुजफ्फरनगर। प्रेमपुरी में पूर्व एमपी हरेंद्र मलिक के आवास के पास यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विक्रांत चौधरी व नगर अध्यक्ष रजत सिंघल के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने महंगाई व बेरोजगारी को लेकर सरकार का पुतला फूंका कार्यक्रम में राहुल गांधी प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए गए और युवाओं ने कहा कि सरकार विरोधी यह सरकार नहीं चलेगी सरकार कहती थी कि पकौड़े तलकर भी रोजगार मिलेगा लेकिन पकोड़े तलने के लिए भी इंधन तेल ओर खाद्य पदार्थ इतने महंगे हो गए घर खाने के लिए भी पकौड़े नसीब नहीं होते तो पकोड़ो का क्या व्यापार होगा यह सरकार युवा विरोधी है बेरोजगार विरोधी है वह आदि कई मांगों को लेकर यूथ कांग्रेस ने पुतला फूंका

नई मंडी थाना क्षेत्र में दुर्घटना में पति पत्नी

 


मुजफ्फरनगर । बीबीपुर पुलिस चौकी के पास मोटरसाइकिल सवार पति पत्नी की दुर्घटना में मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बीवी पुलिस चौकी के समीप मोटरसाइकिल सवार पति पत्नी की एक दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेज दिया।

मुजफ्फरनगर से राकेश टिकैत के मजबूत हाथ ने थामा भाजपा का दामन

 





मुजफ्फरनगर  । भारतीय किसान यूनियन एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के दाएं बाएं हाथ माने जाने वाले पूर्व जिला अध्यक्ष राजू अहलावत ने भारतीय किसान यूनियन को नमस्ते कहकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष राजू अहलावत ने आज भारतीय किसान यूनियन छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन में खलबली मच गई। 

बताया जा रहा है कि राजू अहलावत को भारतीय किसान यूनियन का दाया बाया हाथ माना जाता था। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में राजू अहलावत को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई

श्री कृष्ण वालिया मेमोरियल हॉस्पीटल का उद्धघाटन



मुजफ्फरनगर । भोपा में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने श्रीकृष्ण वालिया मेमोरियल हॉस्पीटल का फीता काटकर विधिवत उद्धघाटन किया।
इस मौके पर डॉ संजीव कुमार वालिया ने पुष्प भेंट करके डॉ निर्वाल का अभिवादन किया। डॉ निर्वाल ने कहा कि पहले की अपेक्षा गाँव मे बहुत तरक़्क़ी हो रही है पहले लोगो को छोटे से इलाज के लिये शहर जाना पड़ता था। आज बहुत सारी सुविधाएं गांव में मिलने लगी है आज इस हॉस्पिटल के बनने से आसपास के गांव के लोगो को काफी आराम मिलेगा। डॉक्टर संजीव कुमार वालिया ने आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया। 
इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर रघुराज शर्मा, डॉक्टर ध्रुवपाल वालिया (चीफ सेक्रेटरी उत्तर प्रदेश सचिवालय), मनोज वालिया, डॉ संदीप कुमार, विशाल वालिया, तुषार वालिया, हर्षित वालिया, अर्षित वालिया, अमित शर्मा , हरविंदर राठी ऋषि राज वालिया, प्रदीप शर्मा, अरुण वालिया, डॉ विपुल वालिया व सनी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का उड़न खटोला पहुंचा तीतरो, सपा जिला अध्यक्ष ने किया स्वागत



सहारनपुर। सपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर ने तीतरो की धरती पर किया लैंड, कुछ समय बाद रैली स्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, हेलीपैड पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन, युवा सपा नेता साहिल खान ने फूलों के गुलदस्ते देकर स्वागत किया।

भाजपा इन विधायकों का टिकट काटेगी


लखनऊ । विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा निकम्मे विधायकों की छुट्टी करने की तैयारी में है। पार्टी के प्रदेश संगठन ने साफ कर दिया कि चुनावी कार्यक्रमों और तैयारियों में रुचि ना लेने वाले विधायकों का टिकट कटना तय है। मतदाता सूची में नए वोट ना बढ़वाने वाले विधायक अपना टिकट कटा समझें। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने तो बृज की बैठक में यहां तक कह दिया कि लगता है 15-20 विधायकों ने तो मान लिया है कि उनका टिकट कट रहा है या उन्हें चुनाव नहीं लड़ना है। संगठन के नेताओं ने समझा दिया कि हरेक व्यक्ति का पूरा रिपोर्टकार्ड उनके पास है।

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों, सांसदों, जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों को टीम वर्क से काम करने का मंत्र दिया। कहा कि बीते साढ़े चार साल में हर क्षेत्र के लिए कुछ ना कुछ काम हुआ है। जरूरत है कि संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए टीम के रूप में चुनाव में जाएं, निश्चित ही जीत हमारी होगी। बृज और कानपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि किसानों पर पराली जलाने के संबंध में दर्ज मुकदमें सरकार वापस ले रही है। सुनील बंसल ने विधायकों से कहा कि सदस्यता सहित पार्टी के दूसरे अभियान में पूरी रुचि लें। वोट जरूर बढ़वाएं। कोई भ्रम में ना रहे, सबकी रिपोर्ट हमारे पास है। उन्होंने आगामी चुनावी कार्यक्रमों की रूपरेखा विस्तार से समझाई। कहा कि जनप्रतिनिधि और संगठन के लोग सामाजिक सम्मेलनों, जल्द शुरू होने जा रहे सदस्यता अभियान में पूरी रुचि लें। इस बार डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है।

भाकियू की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा

 


मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। 

नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों में प्रदेश महासचिव विजेन्द्र सिंह यादव, पवन खटाना,  डा० नौसिंह, जहीर फारूखी  अजय पाल शर्मा और रामऔतार सिंह बनाए गए हैं। 

प्रदेश प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी होशियार सिंह व चौ० करूवा सिंह को सौंपी गई है। प्रदेश संगठन मंत्री जगराम सिंह चौधरी व अजय बाबू गंगवार होंगे। राजवीर सिंह जादौन प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ने इसकी घोषणा की।



आशीष मिश्रा गिरफ्तार, पूछताछ में नहीं दे सके कुछ जवाब


लखनऊ. लखीमपुर हिंसा मामले में आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि लंबी पूछताछ के बाद हमने पाया कि आशीष मिश्रा सहयोग नहीं कर रहे हैं. वह विवेचना में कई बातें बताने से बचते रहे . इसलिए हम उन्हें गिरफ़्तार कर रहे हैं, उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. इससे पहले आशीष से आज लंबी पूछताछ की गई थी. हिंसा मामले में आरोपी आशीष क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुआ था.

आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को हत्या, दुर्घटना में मौत,आपराधिक साजिश,लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में गिरफ्तार किया है. डीआईजी ने बयान जारी कर कहा कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे. 12 घंटे की पूछताछ के बाद मंत्री अजय टेनी के बेटे की गिरफ्तारी हुई है. आज हुई पूछताछ में SIT आशीष मिश्रा के जवाबों से संतुष्ट नहीं हुई. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

क्राइम ब्रांच की पूछताछ के लिए वह अपने दर्जनों समर्थकों के साथ हलफनामा लेकर पहुंचा था. जिसमें कहा गया था कि घटना के समय वह एक टीवी कार्यक्रम में था. वह उस समय घटना वाली जगह पर नहीं था. 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद पूरा विपक्ष सरकार पर लगातार तीखे हमले कर रहा है. इसके बाद आज आशीष पुलिस के सामने पेश हुआ है.आशीष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है. एफआईआर के अनुसार आशीष उस कार में बैठा था, जिसने किसानों को कुचला था. इसी के साथ आशीष के ऊपर गोलियां चलाने का भी आरोप है. जानकारी के अनुसार बहराइच जिले के जगजीत सिंह की शिकायत पर एफआईआऱ दर्ज की गई है.

एफआईआऱ में कहा गया है कि हिंसा प्री प्लांड थी. इसके लिए मंत्री और उनके बेटे ने साजिश रची. आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की ओर से भड़काऊ बयानबाजी की गई. इससे हिंसा भड़की और 8 लोगों की जान गई. एफआईआर में ये भी लिखा गया है कि उस दिन किसान महाराज अग्रसेन इंटर कॉलेज के मैदान में इकट्ठे हुए थे और बनबीर जा रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे.

रविवार विशेष पंचांग एवँ राशिफल 10 अक्टूबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 10 अक्टूबर 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास -अश्विन*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - पंचमी 11 अक्टूबर रात्रि 02:14 तक तत्पश्चात षष्ठी*

⛅ *नक्षत्र - अनुराधा दोपहर 02:44 तक तत्पश्चात जेष्ठा*

⛅ *योग - आयुष्मान शाम 03:04 तक तत्पश्चात सौभाग्य*

⛅ *राहुकाल - शाम 04:50 से शाम 06:18 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:33* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:17*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - उपांग- ललिता पंचमी* 

 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)* 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *बहुत समस्या रहती हो तो* 🌷

🙏🏻 *जिनको कोई तकलीफ रहती है, कर्जा है, काम धंधा नहीं चलता, नौकरी नहीं मिलती तो*

➡ *सोमवार का दिन हो ना सुबह बेलपत्र, पानी और दूध | पहले दूध और पानी शिवलिंग पर चढ़ा दो फिर बेलपत्र रख दो |*

*त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रियायुधं | त्रिजन्म पापसंहारम् एकबिल्वं शिवार्पणं ||*

➡ *पाँच बत्ती वाला दीपक जलाकर रख दो और बैठकर थोडा अपना गुरुमंत्र जपो | तो जप भी हो जायेगा, जप का जप, पूजा की पूजा, काम का काम |*

➡ *मंगलवार को २ मिनट लगेंगे अगर गन्ने का रस मिल जाय थोडा सा या घर पर निकाल सकते है | वो थोडा रस शिवलिंग पर चढ़ा दिया |*

*मृत्‍युंजय महादेव त्राहिमाम् शरणागतमं | जन्म मृत्यु जराव्याधि पीड़ितं कर्मबंधनेहि ||*

➡ *बुधवार को थोडा जप कर लिया जल आदि चढ़ा दिया, नारियल रख दिया अगर हो तो नहीं तो कोई जरुरत नहीं है | जिनको ज्यादा तकलीफे है उनके लिए है और जिनको न हो तो हरि ॐ तत् सत् बाकी सब गपसप |*

🙏🏻 *-

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *नवरात्र की पंचमी तिथि यानी पांचवे दिन माता दुर्गा को केले का भोग लगाएं ।इससे परिवार में सुख-शांति रहती है ।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *स्कंदमाता की पूजा से मिलती है शांति व सुख*

*नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। स्कंदमाता भक्तों को सुख-शांति प्रदान करने वाली हैं। देवासुर संग्राम के सेनापति भगवान स्कंद की माता होने के कारण मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जानते हैं। स्कंदमाता हमें सिखाती हैं कि जीवन स्वयं ही अच्छे-बुरे के बीच एक देवासुर संग्राम है व हम स्वयं अपने सेनापति हैं। हमें सैन्य संचालन की शक्ति मिलती रहे। इसलिए स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए। इस दिन साधक का मन विशुद्ध चक्र में अवस्थित होना चाहिए, जिससे कि ध्यान वृत्ति एकाग्र हो सके। यह शक्ति परम शांति व सुख का अनुभव कराती हैं।*


📖 

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

 15 अक्टूबर 2021 से 20 अक्टूबर 2021 तक। 

. 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 

. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी 

02 अक्टूबर: इन्दिरा एकादशी


16 अक्टूबर: पापांकुशा एकादशी


नवंबर 2021: एकादशी व्रत


01 नवंबर: रमा एकादशी


14 नवंबर: देवुत्थान एकादशी


30 नवंबर: उत्पन्ना एकादशी


दिसंबर 2021: एकादशी व्रत


14 दिसंबर: मोक्षदा एकादशी


30 दिसंबर: सफला एकादशी

प्रदोष

अक्टूबर 2021: प्रदोष व्रत


04 अक्टूबर: सोम प्रदोष


17 अक्टूबर: प्रदोष व्रत


नवंबर 2021: प्रदोष व्रत


02 नवंबर: भौम प्रदोष


16 नवंबर: भौम प्रदोष


दिसंबर 2021: प्रदोष व्रत


02 दिसंबर: प्रदोष व्रत


31 दिसंबर: प्रदोष व्रत

पूर्णिमा

20 अक्टूबर , बुधवार: आश्विन पूर्णिमा


18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा


18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

अमावस्या

कार्तिक अमावस्या 04 नवम्बर 2021, गुरुवार

मार्गशीर्ष अमावस्या 04 दिसम्बर 2021, शनिवार


दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।


आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 


  

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी परीक्षा के परिणाम आने जैसा रहेगा। आज आपको  किसी किए हुए कार्य का परिणाम मिलेगा, जिसमे आपको सफलता मिलेगी, लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है,तो वह भी आज पूरा हो सकता है। रात्रि का समय आज आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। आज किसी यात्रा पर जाएं,तो बहुत तो बहुत ही सावधानी से जाए, उसमें आपके वाहन की खराबी का खतरा बना हुआ है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आप अपने प्रियजनों के साथ रूपए पैसे का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। नए अनुबंधों से आज आपको लाभ होगा और आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज आपके व्यापार में आपकी अपने पार्टनर से कोई गर्मा गर्मी हो, तो उसमें आपको अपने संतोष को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपनी किसी कहीं बात पर पछतावा होगा, जिसके लिए आप अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से माफी भी अवश्य मांगेंगे। आज यदि आपकी कोई वस्तु खो गई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आशातीत सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज यदि आप किसी भूमि, भवन आदि संपत्ति की खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और वह आपको आसानी से प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, आज उनको उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। यदि आज आप अपने व्यवसाय की डील को फाइनल करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाएंगे,तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ दे सकते हैं। आज आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आमदनी के नए नए स्त्रोत खोलेगा, लेकिन इसके लिए आपको अपनी वाणी को नियंत्रण में रखना होगा व उसमें मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकते है। ऑफिस में भी आज आप के प्रदर्शन में सुधार होगा। विद्यार्थियों को मनोरंजन के कार्यों से हटकर शिक्षा की ओर ध्यान लगाना होगा, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे। यदि आपको कोई नेत्र संबंधित समस्या चल रही है, तो उसके कष्टों में आज गिरावट आ सकती है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आएगा। आज आप सुबह से ही उत्साह में रहेंगे, वह आज आपके घर परिवार में कोई हवन कथा पूजा-पाठ आदि हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में भी आज आपको सफलता मिलेगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उनके मित्र के रुप में भी हो सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मुकदमा चल रहा है, तो उसमें आज आपको दोपहर के समय जीत मिल सकती है। आज आप अपने भाई बहनों के साथ यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। छोटे व्यापारियों को यदि लंबे समय से कोई लेन-देन की समस्या चली आ रही थी, तो आज वह सुलझेगी। संतान की विवाह में आ रही आप किसी बाधा को आज आप अपने किसी मित्र की मदद से सुलझा सकते हैं। आज आपको अपने इरादों को मजबूत करके कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है, जिसके कारण आपके जीवन साथी भी आपसे नाराज हो सकती हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिल पाया है, तो वह भी आज मिलवा सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निराशाजनक रहने वाला है। आज आपको अपने बिजनेस में मन के मुताबिक परिणाम ना मिलने से आपको निराशा होगी, जिसके कारण थोड़ा परेशान ही रहेंगे, लेकिन फिर भी आपको अपने कामयाब रहेंगे। आज आपके पिताजी को कोई नेत्र संबंधित समस्या है। यदि ऐसा हो, तो नौकरी परामर्श अवश्य लें। आज आपका मन किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेगा, जिसके लिए आप अपने भाई से मदद भी ले सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज शासन में सत्ता पक्ष का भी गठजोड़ लाभ मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको पर्याप्त मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है। सायंकाल के समय आज आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, अभी आपका किसी सरकारी विभाग में कोई कार्य लटका हुआ है, तो आज वह पूरा हो सकता है। आज आप अपने किसी प्रिय से मिलने के लिए थोड़ा परेशान रहेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल होने वाला है। आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आपका परिवार के सदस्यों में कोई आपसी वाद विवाद चल रहा है, तो वह आज वह सुलझेगा और आप यदि व्यवसाय में अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई प्रयास करेंगे, तो उनमे आप सफल रहेंगे, लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए आज सर्तक रह कर कार्य करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनाव लेकर आएगा। आज आपको कोई ऐसी सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न चित्त हो उठेंगे। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, लेकिन उसमे कामयाब रहेंगे। आज आपको कोई विपरीत समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान की ओर से आपको आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आज आपको अपने मन में किसी के प्रति कोई कड़वाहट नहीं रखनी है, उसे छोड़कर आगे बढ़ना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता से बातचीत में व्यतीत करेंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपनी संतान की चिंता सता सकती है। आज आप अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में यदि कोई अवरोध चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। आज आपको किसी की भी बातों को अपने मन से नहीं लगाना है, नहीं तो आपको परेशानी ही होगी। यदि आज ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से धन का लेनदेन करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें, क्योंकि इसमें आपक रिश्ते में दरार पड़ सकती है।

शनिवार, 9 अक्तूबर 2021

देहरादून में पकडा गया फर्जी लेफ्टिनेंट


देहरादून । उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स  ने खुद को आर्मी का लेफ्टिनेंट बताने वाले सचिन अवस्थी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. 

सूत्रों के मुताबिक फर्जी लेफ्टिनेंट फर्जी स्टार लगी यूनिफॉर्म पहनकर और फर्जी आईकार्ड लेकर संवेदनशीलल इलाकों में घूम रहा था. टास्क फोर्स को खबर मिली थी कि खुद को लेफ्टिनेंट बताने वाला शख्स देहरादून और उसके आसपास के संवेदनशील इलाकों में घूम रहा है. जिसके बाद वहां पहुंचकर टास्क फोर्स ने फर्जी लेफ्टिनेंट सचिन अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया. उत्तराखंड टास्क फोर्स ने एक सीक्रेट जगह ले जाकर सचिन अवस्थी से सख्ती से पूछताछ की. जिसके बाद खुलासा हुआ कि वह लेफ्टिनेंट बनकर लोगों को नौकरी का लेटर देता था. इसके एवेज में वह उनसे बड़ी रकम ऐंठता था. जांच में आरोपी सचिन के घर से एक लैपटॉप मिला है. उसमें फर्जी नौकरी से संबंधित डॉक्युमेंट्स मिले हैं. इसके साथ ही उसके घर से नकली यूनिफॉर्म और फर्जी आईकार्ड भी मिला है. एसटीएफ उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है. साथ ही उसके खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है.

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...