शुक्रवार, 8 अक्तूबर 2021

पटेलनगर रामलीला की राम बारात का विजय शुक्ला और अचिंत मित्तल ने किया शुभारंभ


मुजफ्फरनगर । श्रीआदर्श रामलीला पटेल नगर नई मंडी की भव्य श्री राम बारात आज निकाली गई। महोत्सव का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला एवं भाजपा नेता अचिंत मित्तल ने किया। इस मौके पर डा पुरुषोत्तम तथा तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, संयोजक सभासद विकल्प जैन, सुरेन्द्र मंगल, प्रमोद गुप्ता, गोपाल चौधरी, धर्मेद्र पंवार नीटू, ब्रजेश कुमार के अलावा मंच संचालक संंजय शर्मा व पंकज शर्मा, प्रदीप बोबी आदि का योगदान रहा।



भोपा थाना क्षेत्र में मानसिक तनाव के चलते युवक ने लगाई फांसी

 


भोपा। भोपा थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव रूडकली निवासी तैययब के घर उस समय कोहराम मच गया कि जब परिजनो ने देखा कि युवक नदीम ने अपने कमरे मे खुद को फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की आकस्मिक मौत से परिवारजनो मे शोक छा गया। देखते ही देखते दर्जनो ग्रामीण तैययब के घर एकत्रित हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुुुुुुुुुुुुुुुुुलिस मौके पर पहंुची। परिजनो व ग्रामीणो के कहने पर पुलिस ने बिना किसी कार्यवाही के शव परिजनो को अंतिम संस्कार के लिए सौप दिया। बताया जाता है कि करीब 24 वर्षीय नदीम 18 टायरा ट्रक चलाता था। ट्रक मे खराबी के कारण वह पिछले कुछ दिनो से तनावग्रस्त चल रहा था। जिसके चलते उसने बीती देर रात खुद को फंासी लगाकर आत्म हत्या कर ली।

भोकरहेड़ी के पूर्व चेयरमैन के भाई पर गैंग रेप का मुकदमा दर्ज


 मुजफ्फरनगर । नगर पंचायत भोकरहेड़ी के पूर्व चेयरमैन के भाई पर गैंग रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाने के नाम पर युवती के साथ अश्लील वीडियो भी बनाया गया है। 

भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोकरहेडी नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन के भाई योगेश पर गैंग रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाने के मामले में आरोपी ने एक युवती के साथ गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बनाई थी, जिसको लेकर पीड़िता द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसके चलते आज मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

समर्पित युवाओं ने बचाई दो लोगों की जान




मुजफ्फरनगर । समर्पित युवा समिति  के दो रक्तवीरों ने 2 दिन में सीधे-सीधे दो मरीजों के प्राण बचा लिए। 

वायरल और डेंगू के प्रकोप के चलते इस समय मरीजों में प्लेटलेट्स की भारी कमी हो रही है जिससे उनकी जान पर बन रही है ऐसी स्थिति में जम्बोपैक न मिल पाने के कारण हर तरफ से निराश दो जरूरतमंद मरीजों के परिजनों ने जब समर्पित युवा समिति से संपर्क किया तो समर्पित युवा के सदस्य सौरव मित्तल   एवं रनप्रीत सिंह  ने प्लेटलेट डोनेशन की और जंबो पैक द्वारा मरीज की प्राण रक्षा सुनिश्चित समर्पित युवा अमित पटपटिया ने  दोनों रक्तवीरों को ढेरों साधुवाद देते हुए सभी से आवश्यकता अनुसार इस अभियान से जुड़ने की अपील की है

नवरात्र विशेष : आज का पंचांग एवँ राशिफल 08 अक्टूबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 08 अक्टूबर 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास -अश्विन*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - द्वितीया सुबह 10:48 तक तत्पश्चात तृतीया*

⛅ *नक्षत्र - स्वाती शाम 06:59 तक तत्पश्चात विशाखा*

⛅ *योग - विष्कम्भ - रात्रि 10:04 तक तत्पश्चात प्रीति*

⛅ *राहुकाल - सुबह 10:57 से दोपहर 12:26 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:32* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:19*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण -*

 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *अश्विन मास के नवरात्रि का आरंभ 07 अक्टूबर, गुरुवार से हो गया है। मान्यता है कि नवरात्रि में रोज देवी को अलग-अलग भोग लगाने से तथा बाद में इन चीजों का दान करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। जानिए नवरात्रि में किस तिथि को देवी को क्या भोग लगाएं-*

🙏🏻 *नवरात्रि की द्वितीया तिथि यानी दूसरे दिन माता दुर्गा को शक्कर का भोग लगाएं ।इससे उम्र लंबी होती है ।*

👉🏻 शेष कल............

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *अश्विन मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 07 अक्टूबर, गुरुवार से हो गया है, धर्म ग्रंथों के अनुसार, नवरात्रि में हर तिथि पर माता के एक विशेष रूप का पूजन करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। जानिए नवरात्रि में किस दिन देवी के कौन से स्वरूप की पूजा करें-*

🌷 *तप की शक्ति का प्रतीक है मां ब्रह्मचारिणी*

🙏🏻 *नवरात्रि की द्वितीया तिथि पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। देवी ब्रह्मचारिणी ब्रह्म शक्ति यानी तप की शक्ति का प्रतीक हैं। इनकी आराधना से भक्त की तप करने की शक्ति बढ़ती है। साथ ही, सभी मनोवांछित कार्य पूर्ण होते हैं।*

🙏🏻 *मां ब्रह्मचारिणी हमें यह संदेश देती है कि जीवन में बिना तपस्या अर्थात कठोर परिश्रम के सफलता प्राप्त करना असंभव है। बिना श्रम के सफलता प्राप्त करना ईश्वर के प्रबंधन के विपरीत है। अत: ब्रह्मशक्ति अर्थात समझने व तप करने की शक्ति हेतु इस दिन शक्ति का स्मरण करें। योगशास्त्र में यह शक्ति स्वाधिष्ठान चक्र में स्थित होती है। अत: समस्त ध्यान स्वाधिष्ठान चक्र में करने से यह शक्ति बलवान होती है एवं सर्वत्र सिद्धि व विजय प्राप्त होती है।*

👉🏻 शेष कल...........

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *नवरात्रि में त्रिदेवी आराधना* 🌷

🙏🏻 *नवरात्रि में 9 तिथियों को 3-3-3 तिथि में बांटा गया है। प्रथम 3 तिथि माँ दुर्गा की पूजा (तमस को जीतने की आराधना), बीच की तीन तिथि माँ लक्ष्मी की पूजा (रजस को जीतने की आराधना) तथा अंतिम तीन तिथि माँ सरस्वती की पूजा (सत्व को जीतने की आराधना) विशेष रूप से की जाती है।*

🙏🏻 *दुर्गा की पूजा करके प्रथम तीन दिनों में मनुष्य अपने अंदर उपस्थित दैत्य, अपने विघ्न, रोग, पाप तथा शत्रु का नाश कर डालता है। उसके बाद अगले तीन दिन सभी भौतिकवादी, आध्यात्मिक धन और समृद्धि प्राप्त करने के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा करता है। अंत में आध्यात्मिक ज्ञान के उद्देश्य से कला तथा ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की आराधना करता है ।*

👉🏻 *अब मैं तीनों शक्तियों की आराधना के मूल मंत्रों का वर्णन करता हूँ। नवरात्र में इनका यथासंभव जप करना चाहिए।*

🙏🏻 *१. दुर्गाजी का उत्तमोत्तम नवार्ण मंत्र महामंत्र है। इसको मंत्रराज कहा गया है। नवार्ण मंत्र की साधना धन-धान्य, सुख-समृद्धि आदि सहित सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती है।*

🌷 *“ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे”*

🙏🏻 *२. लक्ष्मी जी का मूल मंत्र जिसके द्वारा कुबेर ने परमऐश्वर्य प्राप्त किया था ।*

🌷 *“ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा”*

🙏🏻 *३. सरस्वती जी का वैदिक अष्टाक्षर मूल मंत्र जिसे भगवान शिव ने कणादमुनि तथा गौतम को, श्रीनारायण ने वाल्मीकि को, ब्रह्मा जी ने भृगु को, भृगुमुनि ने शुक्राचार्य को, कश्यप ने बृहस्पति को दिया था जिसको सिद्ध करने से मनुष्य बृहस्पति के समान हो जाता है ।*

🌷 *“श्रीं ह्रीं सरस्वत्यै स्वाहा”*


📖 

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आज लंबे संघर्ष के बाद आपको अपनी परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। यदि आपको कोई आर्थिक समस्या हो रही थी, तो आज आप उसका भी समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए आज समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति करते नजर आएंगे, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रख कर ही व्यय करना होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ व मांगलिक रहने वाला है। आज आप अपने परिवार की दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। परिवार में आज सुख व समृद्धि आएगी। सायं काल के समय आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न नजर आएंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसा खर्चा आएगा, जो आपको ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आपको आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए धन के दृष्टिकोण से बेहतर रहने वाला है। आज आप व्यवसाय की कुछ पुरानी योजनाओं का लाभ उठाएंगे। आज आपको अपने व्यापार में कुछ अप्रत्याशित लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। आज धन के मामले में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, क्योंकि यदि आपका धन लंबे समय से कहीं फंसा हुआ है, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को आज आपने सहयोगियो का भरपूर साथ मिलेगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनावग्रस्त रहने वाला है। आज आपको अपने भाई बहन के विवाह की चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप परेशान नजर आएंगे और आप अपने किसी प्रियजन से मदद ले सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों का आज कहीं ट्रांसफर हो सकता है, जिसके कारण वह थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन छोटे व्यापारियों का यदि कहीं पर धन फंसा हुआ है, तो आज वह उनको प्राप्त होगा। आज आपको कुछ ऐसी चिंताएं बता सकती है, जो अकारण ही होंगी, जिनके लिए आप बेकार में परेशान होंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय में तेजी लाने के लिए अपने आलस्य को त्यागना होगा व अपने किसी परिजन से या विशेषज्ञ से मदद व सलाह लेनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए अपने गुरु जी से बातचीत करनी होगी। आज आपको अपने किसी एक लक्ष्य को निर्धारित कर उस पर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अच्छे परिणाम पा सकेंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के सामने एक के बाद एक नई डील आ सकती है, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। यदि आपका कोई कानूनी विवाद लंबे समय से लंबित था, तो आज उसमें भी आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। सायंकाल के समय आज आपको थकान सिरदर्द आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है। आज आपको अपने परिवार के लोगों का सहयोग हर कार्य में मिलेगा, जिससे आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप सारा दिन दूसरों की मदद करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। यदि आपने किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज आप अपने संतान के भविष्य के लिए भी कुछ योजनाओं पर निवेश करेंगे, जो आपके लिए भविष्य में उत्तम लाभ देकर जाएंगी। जीवनसाथी की सलाह व सहयोग से किए गए कार्य में आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने मन में गलत विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप अपने मन के लिए गए निर्णयों में सफलता हासिल करेगे, जिसके कारण लोग आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमे आपको अपने सहयोगियों की मदद की आवश्यकता होगी, लेकिन आज आपके अधिकारी आपसे कुछ निराश हो सकते हैं। आज आपका कोई अपना आपकी मदद के लिए आगे आएगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने रोजमर्रा के खर्चो को निकालने के लिए भी कठिन परिश्रम करना होगा। आज आप अपने लाभ से संतुष्ट नहीं होंगे, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को यदि आज किसी की मदद की आवश्यकता होगी, तो वह उनकी मदद के लिए तत्पर रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। 


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज व्यवसाय कर रहे लोगों को किसी डील के फाइनल होने से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आज आप किसी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे,जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको लाभ मिलता देख रहा है। आज आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करेंगे, तो बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो वह भविष्य में आपके लिए कोई नुकसानदायक साबित हो सकती है।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपकी उच्च अधिकारियों से धनिष्टता रहेगी, जिसका लाभ अवश्य उठाएंगे। आज आयात व निर्यात कर रहे लोगों को किसी विदेश में रह रहे संबंधी से कोई सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। आज आपको अपने किसी प्रियजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज व्यापार में व्यस्तता अधिक रहेगी, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेगे, जिसके कारण वह आपसे नाराजगी जता सकते हैं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी, लेकिन आज आपको नौकरी व व्यापार में अपने गुप्त व ईशालु छात्रों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको अपने किसी प्रिय से आत्मविश्वास मे आत्मघात का सामना करना पड़ेगा। आज आपकी उन्नति के सभी मार्ग प्रशस्त होंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।



दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44



 

शुभ वर्ष : 2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता


 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

Q रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

गुरुवार, 7 अक्तूबर 2021

क्या बिजनौर की सीमा पार कर पाएंगे सिद्धू

 


मुजफ्फरनगर ।सहारनपुर से निकल कर मुजफ्फरनगर से होते हुए बिजनौर के रास्ते मुरादाबाद जाकर लखीमपुर जाने के लिए निकले पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू क्या मुजफ्फरनगर और बिजनौर की सीमा पार कर पाएंगे

नरेन्द्र मोदी के जनप्रतिनिधित्व के 20 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई संदेश के रूप में भेजे पोस्ट कार्ड





मुजफ्फरनगर l शहर के नई मण्डी मण्डल के मदन मोहन मालवीय शक्ति केन्द्र के बूथ संख्या 203 पर सभी बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति में बूथ कमेटी की मीटिंग की गई। इसके पश्चात (अपने प्रभार वाले बूथ संख्या 203 पर) मा० राज्यमंत्री (उ०प्र०) सरकार  कपिल देव अग्रवाल  ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के जनप्रतिनिधित्व के 20 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई संदेश के रूप में सभी बूथ अध्यक्षों के साथ मिलकर उन्हें बधाई पत्र लिखकर मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाई गई अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवासीय योजना, सुकन्या योजना, गरीबों के जनधन खातों में सीधे पैसे भेजने आदि कल्याणकारी योजनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद पत्र लिखे। इस अवसर पर नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष श्री राजेश पाराशर जी, सभासद नवनीत कुच्छल जी, शक्ति केन्द्र संयोजक राहुल शर्मा जी, बूथ अध्यक्ष अमित गुप्ता जी, दयाल कश्यप जी, घनश्याम भगत जी, बबीता गुप्ता जी, रूपांकर गुप्ता जी, दीपांशु कुच्छल जी, राजीव गुप्ता जी, प्रतीक कंसल जी, ओमप्रकाश कंसल जी, अमन कुमार जी। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम को आगे बढाने की दिशा में द्वारिकापुरी शक्ति केन्द्र पर अपने बूथ संख्या 259 पर पर मा० पूर्व विधायक श्री अशोक कंसल जी ने समस्त बूथ अध्यक्षों के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर शक्ति केन्द्र संयोजक प्रियांक गुप्ता जी, बूथ अध्यक्ष राजन सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह जी, मण्डल उपाध्यक्ष बशेश्वर दयाल जी विशाल जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सहारनपुर से बचकर मुजफ्फरनगर पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू

 मुजफ्फरनगर। लखीमपुर खीरी जा रहे हैं पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सहारनपुर से पुलिस से बचकर मुजफ्फरनगर में एंट्री करी जिसके बाद मुजफ्फरनगर से होते हुए वह लखीमपुर खीरी के लिए निकले।











नाम पूछकर कश्मीर में आतंकवादियों ने 2 शिक्षकों की हत्या की



श्रीनगर। कश्मीर में आतंकवादियों ने 2 शिक्षकों की गोली मार कर हत्या कर दी, इसमे एक महिला और एक पुरुष शिक्षक थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हमला तब हुआ जब स्कूल की प्रिंसिपल शिक्षकों के साथ बैठक कर रही थी। स्कूल मे घुसे 2 आतंकवादियों ने पहले सभी शिक्षकों से नाम पूछे और फिर 1 महिला और 1 पुरुष शिक्षक को गोली मार दी।

मारने वाले शिक्षकों में एक कश्मीरी पंडित है तो दूसरी महिला सिख है।।

लखीमपुर जाते नवजोत सिद्धू गिरफ्तार


 सहारनपुर। लखीमपुर खीरी में हिंसा पीड़ितों से मिलने जा रहे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को पुलिस ने उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते ही सरसावा में रोक लिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ने का प्रयास किया। मामला ज्यादा लंबा खींचने पर पुलिस ने सिद्धू को हिरासत में ले लिया। पुलिस धड़ाधड़ कार्यकर्ताओं को जबरिया बस में बिठाने लगी। बाद में तीन विधायक व दो मंत्रियों के खीरी जाने पर सहमति बनी है। सिद्धू ने अपनी गिरफ्तारी दे दी है। एडीजी राजीव सभरवाल, डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ एस चनप्पा बॉर्डर पर मौजूद है।

बृहस्पतिवार को लखीमपुर खीरी जा रहे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का काफिला जैसे ही यूपी बॉर्डर पर पहुंचा तो जनपद सहारनपुर के सरसावा में कांग्रेस नेता के काफिले को रोक दिया गया। नवजोत सिंह सिद्धू को लखीमपुर खीरी जाने से रोके जाने से नाराज हुए कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस का पहला बैरीकेडस तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से फॉर्म में आ गया और सिद्धू को उत्तर प्रदेश में घुसते ही आउट करते हुए हिरासत में ले लिया। नवजोत सिंह सिद्धू के साथ आए मंत्री अमरिंदर सिंह राजा, विजेंद्र सिंगला और गुरकीरत कोटली समेत 4 विधायकों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। सहारनपुर में पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा बॉर्डर पर ही बस लगा दी गई है। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के बाद पंजाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस ने गिरफ्तारी शुरू कर दी है। पुलिस ने नवजोत सिंह सिद्धू और उनके साथियों को बस के भीतर बैठाना शुरू कर दिया। फिलहाल नवजोत सिंह सिद्धू को शाहजहांपुर पुलिस चौकी में ले जाकर बैठाया गया है। इस दौरान एडीजी राजीव सब्बरवाल के साथ नवजोत सिंह सिद्दू और कांग्रेस नेताओं की बातचीत चल रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते हुए लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत देने की मांग कर रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू की एडीजी के साथ वार्ता चल रही है और कांग्रेस कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी जाने के लिए जिद पर अड़े हुए हैं। इससे पहले मोहाली में सिद्धू ने कहा था कि अगर कल (शुक्रवार) तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष की गिरफ्तारी नहीं हुई वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

दो दिसंबर तक जिले में निषेधाज्ञा बढाई, समूहभोज से मांझे तक यहां रहेगी रोक

 


मुजफ्फरनगर । अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि आगामी दिनों रामलीला मंचन, दुर्गाष्टमी, महानवमी,, ईद-एल-मिलाद/बारावफात, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गौवर्धन पूजा, भैयादूज, व गुरूनानक जयन्ती/कार्तिक पूर्णिमा आदि अन्य त्यौहार मनाये जाने प्रस्तावित है, व विभिन्न विद्यालयों/विश्व विद्यालयों एवं संस्थाओं की प्रतियोगी/सामान्य तथा तकनीकी/गैर तकनीकी परीक्षाएं आयोजित की जानी है। साथ ही विभिन्न राजनैतिक/सामाजिक संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन के दृष्टिगत अवांछनीय तत्वों द्वारा कानून एवं शान्ति व्यवस्था के विपरीत कार्य करते हुए जनपद की शान्ति एवं कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाला जा सकता है।

चूॅकि यह जनपद एक अति सवेदनशील जनपद है विगत अनुभवो के आधार पर इस जनपद मे छोटी-छोटी घटनाओ केा लेकर कई बार साम्प्रदायिक रूप से विवाद उत्पन्न होते रहे है नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) की तीसरी लहर आने की भी पूर्ण संभावना बनी हुई है, जिसके नियन्त्रण हेतु वैक्सीन लगाये जाने (टीकाकरण अभियान) का कार्यक्रम भी चल रहा है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अराजक तत्वों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही एवं क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कडे निर्देश दिये गये है। इस परिप्रेक्ष्य में सम्पूर्ण जनपद के 21 थाना क्षेत्रों, जिसमें महिला थाना भी सम्मिलित है, प्रतिबन्धात्मक आदेश लागू करने के लिये मेरा समाधान हो गया है कि वर्तमान परिवेश में शान्ति एवं कानून व्यवस्था/लोक पर शान्ति बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद में धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत प्रतिबन्धात्मक आदेश निर्गत किये जाते है। प्राप्त सूचना से सन्तुष्ट होते हुए कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से मैं, अमित सिंह, अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन), मुजफ्फरनगर दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित निषेधाज्ञा जारी करता हॅू:-

1- जनपद की सीमा के क्षेत्रान्तर्गत किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पाॅच या पाॅच से अधिक व्यक्ति बिना सक्षम प्राधिकारी की पूर्वानुमति के एकत्र नहीं होंगे। यह प्रतिबन्ध विद्यालयों तथा रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, वैवाहिक कार्यक्रम, पूजा स्थलों एवं कार्यालयों पर लागू नहीं होगा। किसी भी धार्मिक स्थल, विद्यालय एवं किसी भी सार्वजनिक स्थल पर किसी भी प्रकार का कोई अवैधानिक कार्य नही किया जायेगा। 

2- कोविड-19 को देखते हुए सार्वजनिक भोज आदि की व्यवस्था न की जाए जिसमें कोविड प्रसार की सम्भवना हो।

3- कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, विस्फोटक पदार्थ या वस्तु जिनका प्रयोग आक्रमण करने में किया जा सकता है, जैसे- तेज धार वाले हथियार यथा- तलवार, कृपाण, लाठी- डंडा, पिस्तौल, बन्दूक, रिवाल्वर, भाला या चाकू आदि लेकर नहीं चलेेगा और न ही किसी स्थान पर इनको एकत्रित करेगा। यह प्रतिबन्ध डयूटी पर तैनात कर्मचारी/अधिकारी पर लागू नहीं होेगा तथा धार्मिक रीति-रिवाजों को प्रभावित नहीं करेगा। 

4- कोई भी व्यक्ति ऐसा उत्तेजनात्मक भाषण नहीं देगा तथा अफवाहे नहीं फैलाएगा तथा मुद्रण/प्रकाशन नहीं करेेगा, जिससे किसी प्रकार की भ्रान्ति उत्पन्न हो या किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुॅचें। 

5- कोई भी व्यक्ति परीक्षा के शान्तिपूर्वक एवं सुचारू संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं पहुॅचायेगा और न ही किसी प्रकार परोक्ष अथवा प्रत्यक्ष रूप से नकल में सहयोग करेगा। 

6-     परीक्षा दिवस पर प्रत्येक परीक्षा केन्द्रो के 200 गज की परिधी मे फोटो काॅपी, स्केनर की दुकान, साइबरकैफे, पीसीओ आदि बन्द रहेगे।

7-     परीक्षा परिसर मे अभियार्थियो का सभी प्राकार की इलैक्ट्रोनिक डिवाइस तथा मोबाइल फोन एंव आईटी गैजेटस, पेजर प्रिंटर आदि ले जाना पूर्णतः प्रतिषेधित होगा।

8- कोई भी व्यक्ति सरकारी/सार्वजनिक उपक्रमों की सम्पत्ति तथा कार्यालय भवन, आवासीय परिसर, बिजली खम्बे, सरकारी सम्पत्ति/राजकीय विद्यालयों की सम्पत्ति को क्षति नहीं पहुॅचायेगा। 

9- कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक तौर पर शराब का सेवन नहीं करेगा और न ही करवायेगा।

10- कोई भी हल्का वाहन ऐसे शीशे चढाकर नही चलेगा, जिन पर रंगीन फिल्म लगी हो। वाहन के भीतर बैठने वाले व्यक्ति व सामान पूर्णदृष्टव्य होने चाहिए।

11- कोविड-19 के सम्बन्ध में भारत सरकार/उ0प्र0सरकार द्वारा जारी गाइड लाईन का अनुपालन सुनिश्चित किया जायें।

12- लाउडस्पीकर की ध्वनि के संबंध में मा0 उच्चतम न्यायालय के आदेशों का पालन करेगा। सभाओं आदि में उनके उपयोग की अनुमति सक्षम अधिकारी (सम्बन्धित मजिस्टेªट) से लेनी होगी। 

13- कोई भी व्यक्ति सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना आतिशबाजी/पटाखों की ब्रिकी/संग्रहण नही करेगा।

14- कोई भी व्यक्ति यातायात को अवरूद्ध नहीे करेगा और न ही आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को बाधित करेगा।                                                          

15- कचहरी एवं अन्य किसी भी शासकीय विभाग के परिसर में कोई भी व्यक्ति सघन चैकिंग एवं गेट पर चैकिंग के बिना प्रवेश नहीं करेगा तथा अनाधिकृत वाहनों की पार्किंग नहीं करेगा।

16- इस अवधि में कोई भी व्यक्ति पुलिस प्रशासन द्वारा की जाने वाली यातायात व्यवस्था का उल्लंघन नहीं करेगा।

17- किसी भी व्यक्ति के द्वारा सार्वजनिक मार्गो पर तम्बू, कनात इत्यादि नहीं लगाया जाएगा, अव्यवस्थित पार्किंग नही की जाएगी या ऐसी कोई व्यवस्था नही की जाएगी जिससे सार्वजनिक मार्गो पर यातायात में किसी प्रकार का अनावश्यक व्यवधान हो।

18- मा0 उच्च न्यायालय द्वारा रिट याचिका सं0 3268(एम0बी0)/2012 में दिनांक 25.11.2013 को पारित आदेश के परिपालन में शासन द्वारा हर्ष फायरिंग पर पूर्ण तया प्रतिबन्ध लगाते हुए दिशा निर्देश निर्गत किए गए है। मा0 उच्च न्यायालय एवं शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में यदि कोई लाईसेंस शस्त्रधारी किसी मेले, धार्मिक जुलूस, जनसभा, चुनावी कार्यक्रम, लोकजमाव, शादी, त्यौहार, फक्शन इत्यादि में हर्ष फायरिंग करते हुए पाया जाता है अथवा किसी मतदेय स्थल, शैक्षणिक संस्था के अहाते अथवा प्रतिबंधित सीमाओं के अन्दर ले जाते हुए या प्रदर्शन करता हुआ पाया जाता है, तो लाईसेंसी शस्त्रधारक का आयुध जब्त करते हुए शस्त्र लाईसैंस के निलम्बन की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी तथा सुसंगत धाराओं में कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 

19- कोई भी व्यक्ति,वर्ग,समुदाय मोबाईल या इसी प्रकार के सामान उपकरण द्वारा अफवाहें फैलाने वाला संदेश प्रसारित नही करेगा।

20- चायनीज मांझे की ब्रिकी पूर्णया प्रतिबन्धित रहेगी।

यह आदेश जनपद मुजफ्फरनगर की सीमा के अन्तर्गत समस्त स्थानों पर लागू होगा। चूंकि कानून एवं शान्ति व्यवस्था के व्यापक हित में इस आदेश का तुरन्त लागू किया जाना नितान्त आवश्यक है। इतना समय नहीं था कि नोटिस आदि देकर पक्षों को सुना जा सके।

अतः उक्त आदेश एक पक्षीय रूप से निर्गत किया जा रहा है। यह आदेश दिनांक 02.12.2021 तक, यदि इससे पूर्व इसे निरस्त नहीं कर दिया जाता, प्रभावी रहेगा। इस आदेश का व्यापक प्रचार एवं प्रसार अग्निशमन अधिकारियों/थानाध्यक्षों/तहसीलदारों/खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा तथा जिला सूचना अधिकारी द्वारा स्थानीय समाचार पत्र के माध्यम से किया जाएगा। इस आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा। इस आदेश का अनुपालन मुजफ्फरनगर सीमा के अन्तर्गत स्थित थानों के प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सुनिश्चित किया जाएगा। आज दिनांक 07.10.2021 को यह आदेश मेरे हस्ताक्षर एवं न्यायालय की मोहर लगाकर निर्गत किया जा रहा है।

अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन ने भंडारे का आयोजन कर मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती

 



मुजफ्फरनगर। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन द्वारा तुलसी पार्क (शिव चौंक) पर एक विशाल भण्डारा आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप गोयल बिटटू ने महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर सुबह सवेरे अग्रजनों के साथ महाराजा अग्रसेन को नमन् कर, यज्ञहवन कर, उन्हें पुष्पार्चन किया और आरती कर, भोग प्रसाद वितरित कराया। अपने सम्बोधन में विश्वदीप गोयल ’बिटटू’ ने कहा कि आज के दौर में महाराजा अग्रसेन का सिद्धान्त ’एक रूपया, एक ईंट’ प्रासंगिक है। हमें उनके सिद्धान्तों को अपनाना चाहिए। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक कंसल ने महाराजा अग्रसेन को नमन् कर, माल्यार्पण किया और कहा कि उन्हीं की प्रेरणा व आर्शीवाद से वैश्य समाज उन्नति की राह पर अग्रसर है। कार्यक्रम में टी0 एस0 आई0 वीर अभिमन्यु, प्रमोद मित्तल, सुशील कुमार ’सिल्लो’, सुरेन्द्र अग्रवाल, रामकुमार तायल, संजय मिततल, नवनीत, डा0 नितिन, अजय गर्ग, अचिन कंसल आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। समारोह में इंजीनियर अशोक अग्रवाल, उद्योग पति अभिषेक अग्रवाल, सुभाष चन्द अग्रवाल (शिक्षा विभाग) डा0 संजय अग्रवाल, कु0 नैनसी, कु0 आचंल अग्रवाल एडवोकेट, हर्षित गर्ग एडवोकेट, अखिल सिघंल, सचिन सिघंल, राजीव गर्ग, रूपांतर गर्ग, प्रवीन गोयल, बबलू सिघंल, मनोज गुप्ता आदि की उपस्थिति व सहभागिता रही।

महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान सोसाइटी रजिo द्वारा मनाई गई महाराजा अग्रसेन की जयंती





मुजफ्फरनगर । महावीर चौक स्थित अर्पण बैंकट हॉल में महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान सोसाइटी रजिस्टर्ड द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजीव मोहन गोयल और संचालन जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि कार्यक्रम मुख्य अतिथि अंजू अग्रवाल नगर पालिका चेयरमैन , सोमांश प्रकाश वरिष्ठ कांग्रेसी नेता , सेवा राम गर्ग, गौरव स्वरूप पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी  अशोक कंसल पूर्व विधायक व विशिष्ट अतिथि  सौरभ स्वरूप सपा नेता , विकास स्वरूप उद्योगपति , शंकर स्वरूप , अजय स्वरूप , रेवती नंदन,  कृष्ण गोपाल मित्तल व्यापारी नेता , सुशील सीलो, सुनील तायल,  आशु स्वरूप,डॉक्टर अशोक सिंघल ,डॉक्टर सुमीत गर्ग आदि रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि गण व विशिष्ट अतिथि गण द्वारा महाराज अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष फूल चढ़ाकर दीप प्रज्वलित किया गया उसके पश्चात श्सेवाराम गर्ग द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की आरती गान कराया गया। समिति के सदस्यों के द्वारा अतिथियों का माला और पटका पहनाकर स्वागत किया गया उसके पश्चात 10 वरिष्ठ वैश्य समाज के नागरिकों को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया और गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता एडवोकेट द्वारा महाराज अग्रसेन जी के जीवन के बारे में विस्तार से बताया गया और कहां कि हमें महाराजा अग्रसेन जी की नीति वचन और उनके सिद्धांत 1 रुपए 1 ईंट के सिद्धांत को अपने जीवन में लाना चाहिए जिससे हम समाज की सेवा कर सकें और वैश्य समाज के परस्पर प्रेम के संदेश को समाज में दे सकें और वैश्य समाज को मजबूत कर सके महाराजा अग्रसेन जी सबसे पहले समाजवाद की स्थापना करने वाले थे उन्होंने अग्र कुल की स्थापना की तथा समस्त कुल की सम्पन्नता के लिए भगवान शिव और माता लक्ष्मी से आशीर्वाद प्राप्त किया जिससे समस्त वैश्य समाज का विकास हो सके हम ऐसे महान व्यक्ति के वंशज है हमे इस बात को गर्व है! आलोक अग्रवाल और अखिलेश जिंदल एडवोेकटने  कहा महाराजा अग्रसेन जी भगवान राम के 34 वीं पीढ़ी के राजा वल्लभ के बड़े पुत्र थे वे बड़े प्रतापी और साहसी राजा थे उन्होंने समाज में व्यापारी प्रथा जिसे आगे जाकर वैश्य समाज के नाम से जाना गया स्थापित किया था हमें गर्व है हम ऐसे महाराज अग्रसेन जी के वंशज है। मयंक बंसल व अरविंद गोयल ने कहा वैश्य समाज महादानी समाज है जो हमेशा मां कुलदेवी लक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन जी के आशीर्वाद से संपन्नता से परिपूर्ण रहता है वैश्य समाज को आशीर्वाद प्राप्त है कि वह समाज में हमेशा जरूरतमंद व्यक्तियों के मदद करता रहे और धर्म की स्थापना करता रहे। प्रवीण गुप्ता और अमित गुप्ता एड. ने कहा आज बड़ा सौभाग्यशाली दिन है कि हम सब एक साथ महाराज अग्रसेन जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ बना रहे हैं उन्होंने महाराज अग्रसेन वैश्य उत्थान सोसाइटी के पदाधिकारियों को इस सफल कार्यक्रम की बधाई दी। अंत में मुख्य अतिथियों  कपिल देव अग्रवाल, सोमांश प्रकाश,अंजू अग्रवाल,बंटी स्वरूप,अशोक कंसल , द्वारा संबोधन में महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान सोसाइटी को इस सफल कार्यक्रम की बधाई दी गई और कहा भविष्य में अगर हम लोग समाज के काम आ सके तो यह हमारा सौभाग्य होगा। अंत में प्रदेश अध्यक्ष राजीव मोहन गोयल द्वारा सभी का आभार जताया गया और सुंदर कार्यक्रम के लिए महाराज अग्रसेन वैश्य उत्थान सोसाइटी की जिला टीम को बधाई दी कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवीण मित्तल अंकित सिंघल रचित गोयल अनिल कंसल मदन मोहन बंसल नरेश बंसल विपिन गुप्ता राजेंद्र गर्ग, जगमोहन दास गोयल एडवोकेट रोहित गुप्ता एडवोकेट रवीश सिंघल एडवोकेट नवीन सिंघल एडवोकेट वसुदेव एडवोकेट अंकुर गोयल राजेंद्र गुप्ता सुधीर एरन अनीता राजवंशी अनुराधा गुप्ता दीपाली अग्रवाल अनुज गुप्ता योगेश विपिन गोयल राजीव बंसल दीपक गर्ग राजीव सिंघल अरुण अग्रवाल गौरव गर्ग सीए दीपक गर्ग गौरव गुप्ता भोपाल राहुल जैन राहुल मारवाड़ी हितेश गर्ग मोहित बंसल टीम अंकुर गुप्ता चिराग अरुण गुप्ता राहुल गुप्ता नरेश कुमार बिट्टू भैया दीपक गोयल पूर्व सभासद आशु गुप्ता पूर्व सभासद विकल्प जैन सभासद अनिल लोहिया,रजनीश बनसल,अक्षित अग्रवाल,संजय कुमार, गोल्टू,राजीव गर्ग( रथेडी),प्रदीप गुप्ता,बिजेंद्र तायल,स्वदेश गोयल ,मनोज कुमार,रिंकू,अंकित आदि सैकड़ों वैश्य समाज के व्यक्ति मौजूद रहे। सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड के नियमों का पालन किया गया। 

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में अग्र बंधुओं ने किया महाराजा अग्रसेन को नमन


मुजफ्फरनगर। प्रथम नवरात्रि के दिन अग्रकुल शिरोमणी महाराजा अग्रसेन जी की जयंती का आयोजन एसडी कॉलेज मार्केट  में महाराजा अग्रसेन जी  की प्रतिमा के समक्ष किया गया। जिसमें राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल व अन्य अग्र बंधुओं नेमहाराजा अग्रसेन  जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको स्मरण किया। हवन एवं आरती कर महाराजा अग्रसेन का पूजन किया गया। तत्पश्चात् महाराजा अग्रसैन जी  के जीवन पर प्रकाश डाला गया महाराजा अग्रसेन ने अग्रवंश  की स्थापना की थी।

आयोजन में वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल, महामंत्री सतीश गर्ग, उपाध्यक्ष दीपक मित्तल, सुरेंद्र अग्रवाल, जनार्दन स्वरूप गर्ग, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार  गोयल, नवीन गुप्ता ,सेवा राम गर्ग, गिरवर सिंह गुप्त , योगेश भगत जी, नरेश संगल, दिनेश बंसल आदि बडी संख्या में वैश्य समाज के सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे। सबने महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर बधाई देकर एवं प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम संपन्न किया।

जबरदस्त भूकंप से दहला पाकिस्तान, सैंकड़ों हताहत

 इस्लामाबाद पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के हरनई में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसमें कम से। कम 20 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है और 200 से अधिक लोग घायल बताए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, पाकिस्तान के हरनाई में आज सुबह लगभग 3:30 बजे 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर सहमे नजर आए।

पाकिस्तान के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि दक्षिणी पाकिस्तान में गुरुवार तड़के आए भूकंप में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। बलूचिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख ने बताया कि अब तक 15 से 20 लोग मारे गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल, 200 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर हो रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे लोग सहमे हुए घरों से बाहर नि


कले हुए हैं।

बाराबंकी में भीषण हादसे में 12 की मौत से मचा कोहराम, दो दर्जन से अधिक लोग घायल

 बाराबंकी।  जनपद के किसान पथ पर दिल्ली से बहराइच जा की बस सामने से आ रहे ट्रक से आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 12 बस यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 27 बस यात्री गंभीर रूप से घायल है। इनमें से 5 को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।



आज सुबह करीब 5:30 बजे दिल्ली से बहराइच जा रहे टूरिस्ट बस देवा कोतवाली क्षेत्र में किसान पथ पर बबुरी गांव के पास पहुंची । इसी दौरान सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बस में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।  वाहनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि बस और ट्रक के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना की सूचना पाते भारी संख्या में पुलिस बल और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा। बसवा ट्रकों को काटकर घायलों को निकाला गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां पर 12 लोगों को मृत घोषित कर दिए गए। मरने वालों में रहमान (42) पुत्र निजामुद्दीन निवासी आलापुर बाराबंकी के अलावा बस यात्रियों कि कोई शिनाख्त नहीं हो सकी है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई घायलों की सूची

1- यासमीन (28) पुत्री इब्बन निवासी नंदीपुर थाना कैसरगंज बहराइच

2- शादाब 5 वर्ष पुत्र मेराज नंदीपुर थाना कैसरगंज बहराइच

3- सिराज अहमद 45 पुत्र मोहम्मद मोहसिन ग्राम पट्टी थाना कैसरगंज बहराइच

4- सदील (28) पुत्र रफी अहमद निवासी एहतशाम पुर थाना कैसरगंज बहराइच

5- रहमत पुत्र अली उद्दीन निवासी कंडेला थाना कैसरगंज बहराइच

6- चंदू (55) पुत्र रमजान हजूर पुर बहराइच

7- लक्ष्मण चौहान 24 पुत्र राधेश्याम निवासी लोनयन पुरवा नकटा थाना कटरा बाजार गोंडा

8- इतर (35) पत्नी अनिसुर रहमान निवासी पट्टी कैसरगंज बहराइच

9- प्रवेश (18) पुत्र समयदीन निवासी लाला पुरवा थाना कैसरगंज बहराइच

10- अदनान (20) पुत्र रईस अहमद निवासी बहराइच थाना हुजूरपुर बहराइच

11- जगत राम (21) पुत्र बाबादीन निवासी फत्तापुर कला टिकैतनगर बाराबंकी

12- हामिद (21) पुत्र शहीदुर रहमान निवासी उपाधि पट्टी जरवल रोड बहराइच

13 -जरीन (5) पुत्री अनिसुर रहमान निवासी उपाधि पट्टी जरवल रोड बहराइच

14 - शाहिदा (5) पुत्री जावेद निवासी उपाधि पट्टी जरवल रोड बहराइच

15- आसिम पुत्र मोहम्मद सलीम नागेश्वर नाथ मंदिर बाराबंकी

16- विशाल पांडे (21) पुत्र बुधराम निवासी कटका थाना हुजूरपुर बहराइच

17- अब्दुल हसन (35) पुत्र निजामुद्दीन पुरैनी कैसरगंज बहराइच

18- तालुकदार (32) पुत्र रामफल निवासी हरवा टांडा थाना हुजूरपुर बहराइच

19- अलख राम 28 पुत्र गंगाराम निवासी बरगदी कोट थाना करनैलगंज गोंडा

20- अनंतराम (58) पुत्र भैरव दिन निवासी निंदूरा थाना कटरा बाजार गोंडा

21- पवन कुमार (28) पुत्र स्वर्गीय नन्हे निवासी कुर्मिन परवलिया थाना करनैलगंज गोंडा

22- शारदा (33) पत्नी राजेश खरगूपुर गोंडा

23- तरुण कनौजिया पुत्र राजेश खरगूपुर गोंडा

24- मनीष कुमार (20) पुत्र अरुण निवासी जगतपुर कटरा बाजार गोंडा

25- राजेश कुमार कनौजिया (35) पुत्र शाहिद राम निवासी खरगूपुर गोंडा

26- राहुल (19) पुत्र पट्टे लाल निवासी धनराजपुर जरवल रोड बहराइच

बुरी खबर: नहीं मिलेगी रसोई गैस पर सब्सिडी

 नई दिल्ली। केंद्रीय सरकार ने समय-समय पर वृद्धि करके ज्यादातर शहरों में एलपीजी पर सब्सिडी को समाप्त कर दिया है। आम परिवार, जो एक वर्ष में रियायती दरों पर 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर का हकदार है, और मुफ्त कनेक्शन पाने वाले उज्ज्वला योजना लाभार्थी, अब बाजार मूल्य का भुगतान करते हैं। पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 502 रुपये हो गयी है। जुलाई के बाद से रसोई गैस की कीमतों में यह चौथी वृद्धि है। जुलाई में कीमतों में 25.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गयी थी। इसके बाद 17 अगस्त और एक सितंबर को 25-25 रुपये की बढ़ोतरी की गयी।


पहला नवरात्र: नवरात्र में हर समस्या का समाधान करते हैं माँ के नौ रूप

 


नवरात्र पर हर कोई अपनी श्रद्धानुसार माता रानी की आराधना कर व्रत रखता है। इससे भक्तों की समस्याओं का समाधान होता है। इसके साथ ही अन्य उपाय भी करते हैं। ज्योतिषाचार्य राजीव पराशर ने बताया कि हर समस्या के लिए अलग पूजन विधि और उपचार है। समस्या के अनुरूप पूजन करने से लाभ जल्दी मिलता है।व्यापार नहीं चल रहा है,

विज्ञापन 


 लगातार हानि हो रही है तो इसके लिए बेहद आसान उपाय है। कच्चा सूत लें और गुरुवार को शुद्ध केसर से रंग लें। मां लक्ष्मी का पूजन कर इस रंगे हुए कच्चे सूत को व्यापारिक स्थल पर बांध दें। व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे। साथ ही पीपल के पत्ते पर राम नाम लिखकर उसपर कुछ मीठा रखकर हनुमान मंदिर में चढ़ाने से भी धन लाभ होगा।पढ़ाई में खूब मेहनत करने के बाद सफलता नहीं मिल रही है तो मां सरस्वती की पूजा करें। नौकरी न लग रही हो तो शनि देव की उपासना करें। पीपल के वृक्ष में तेल का दीपक जलाकर शनि देव के मंत्र का पाठ करने से भी नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है।जिन युवक- युवतियों के विवाह में अड़चन आ रही है वह ओम कात्यायनी दैवये नमः का 108 बार जाप करें। माता दुर्गा को लाल रंग की चुनरी और ध्वजा अर्पण करने से भी लाभ मिलेगा।

नवरात्र स्पेशल: आज का पंचांग एवँ राशिफल 07 अक्टूबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 07 अक्टूबर 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास -अश्विन*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - प्रतिपदा दोपहर 01:46 तक तत्पश्चात द्वितीया*

⛅ *नक्षत्र - चित्रा रात्रि 09:13 तक तत्पश्चात स्वाती*

⛅ *योग - वैधृति - 08 अक्टूबर रात्रि 01:40 तक तत्पश्चात विष्कम्भ*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 01:55 से शाम 03:24 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:32* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:19*

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - शारदीय नवरात्र प्रारंभ, घट- स्थापन, चंद्र- दर्शन, महाराजा अग्रसेन जयंती (ति.अ.)*

 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *नवरात्रि पूजन विधि* 🌷

➡ *07 अक्टूबर 2021 गुरुवार से नवरात्रि प्रारंभ ।*

🙏🏻 *नवरात्रि के प्रत्येक दिन माँ भगवती के एक स्वरुप श्री शैलपुत्री, श्री ब्रह्मचारिणी, श्री चंद्रघंटा, श्री कुष्मांडा, श्री स्कंदमाता, श्री कात्यायनी, श्री कालरात्रि, श्री महागौरी, श्री सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। यह क्रम शारदीय शुक्ल प्रतिपदा को प्रातःकाल शुरू होता है। प्रतिदिन जल्दी स्नान करके माँ भगवती का ध्यान तथा पूजन करना चाहिए। सर्वप्रथम कलश स्थापना की जाती है।*

➡ *कलश / घट स्थापना विधि*

🌷 *घट स्थापना शुभ मुहूर्त (सुरत) :*

*07 अक्टूबर 2021 शुक्रवार को सुबह 06:32 से सुबह 10:28 तक*

➡ *घट स्थापना अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12:03 से दोपहर 12:50 तक*

🙏🏻 *देवी पुराण के अनुसार मां भगवती की पूजा-अर्चना करते समय सर्वप्रथम कलश / घट की स्थापना की जाती है। घट स्थापना करना अर्थात नवरात्रि की कालावधि में ब्रह्मांड में कार्यरत शक्ति तत्त्व का घट में आवाहन कर उसे कार्यरत करना । कार्यरत शक्ति तत्त्व के कारण वास्तु में विद्यमान कष्टदायक तरंगें समूल नष्ट हो जाती है। धर्मशास्त्रों के अनुसार कलश को सुख-समृद्धि, वैभव और मंगल कामनाओं का प्रतीक माना गया है। कलश के मुख में विष्णुजी का निवास, कंठ में रुद्र तथा मूल में ब्रह्मा स्थित हैं और कलश के मध्य में दैवीय मातृशक्तियां निवास करती हैं।*

🌷 *सामग्री:*

👉🏻 *जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र*

👉🏻 *जौ बोने के लिए शुद्ध साफ़ की हुई मिटटी*

👉🏻 *पात्र में बोने के लिए जौ*

👉🏻 *घट स्थापना के लिए मिट्टी का कलश (“हैमो वा राजतस्ताम्रो मृण्मयो वापि ह्यव्रणः” अर्थात 'कलश' सोने, चांदी, तांबे या मिट्टी का छेद रहित और सुदृढ़ उत्तम माना गया है । वह मङ्गलकार्योंमें मङ्गलकारी होता है )*

👉🏻 *कलश में भरने के लिए शुद्ध जल, गंगाजल*

👉🏻 *मौली (Sacred Thread)*

👉🏻 *इत्र*

👉🏻 *साबुत सुपारी*

👉🏻 *दूर्वा*

👉🏻 *कलश में रखने के लिए कुछ सिक्के*

👉🏻 *पंचरत्न*

👉🏻 *अशोक या आम के 5 पत्ते*

👉🏻 *कलश ढकने के लिए ढक्कन*

👉🏻 *ढक्कन में रखने के लिए बिना टूटे चावल*

👉🏻 *पानी वाला नारियल*

👉🏻 *नारियल पर लपेटने के लिए लाल कपडा*

👉🏻 *फूल माला*

🌷 *विधि*

🙏🏻 *सबसे पहले जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र लें। इस पात्र में मिट्टी की एक परत बिछाएं। अब एक परत जौ की बिछाएं। इसके ऊपर फिर मिट्टी की एक परत बिछाएं। अब फिर एक परत जौ की बिछाएं। जौ के बीच चारों तरफ बिछाएं ताकि जौ कलश के नीचे न दबे। इसके ऊपर फिर मिट्टी की एक परत बिछाएं। अब कलश के कंठ पर मौली बाँध दें। कलश के ऊपर रोली से ॐ और स्वास्तिक लिखें। अब कलश में शुद्ध जल, गंगाजल कंठ तक भर दें। कलश में साबुत सुपारी, दूर्वा, फूल डालें। कलश में थोडा सा इत्र डाल दें। कलश में पंचरत्न डालें। कलश में कुछ सिक्के रख दें। कलश में अशोक या आम के पांच पत्ते रख दें। अब कलश का मुख ढक्कन से बंद कर दें। ढक्कन में चावल भर दें। श्रीमद्देवीभागवत पुराण के अनुसार “पञ्चपल्लवसंयुक्तं वेदमन्त्रैः सुसंस्कृतम्। सुतीर्थजलसम्पूर्णं हेमरत्नैः समन्वितम्॥” अर्थात कलश पंचपल्लवयुक्त, वैदिक मन्त्रों से भली भाँति संस्कृत, उत्तम तीर्थ के जल से पूर्ण और सुवर्ण तथा पंचरत्न मई होना चाहिए।*

🙏🏻 *नारियल पर लाल कपडा लपेट कर मौली लपेट दें। अब नारियल को कलश पर रखें। शास्त्रों में उल्लेख मिलता है: “अधोमुखं शत्रु विवर्धनाय,ऊर्ध्वस्य वस्त्रं बहुरोग वृध्यै। प्राचीमुखं वित विनाशनाय,तस्तमात् शुभं संमुख्यं नारीकेलं”। अर्थात् नारियल का मुख नीचे की तरफ रखने से शत्रु में वृद्धि होती है।नारियल का मुख ऊपर की तरफ रखने से रोग बढ़ते हैं, जबकि पूर्व की तरफ नारियल का मुख रखने से धन का विनाश होता है। इसलिए नारियल की स्थापना सदैव इस प्रकार करनी चाहिए कि उसका मुख साधक की तरफ रहे। ध्यान रहे कि नारियल का मुख उस सिरे पर होता है, जिस तरफ से वह पेड़ की टहनी से जुड़ा होता है।*

🙏🏻 *अब कलश को उठाकर जौ के पात्र में बीचो बीच रख दें। अब कलश में सभी देवी देवताओं का आवाहन करें। "हे सभी देवी देवता और माँ दुर्गा आप सभी नौ दिनों के लिए इसमें पधारें।" अब दीपक जलाकर कलश का पूजन करें। धूपबत्ती कलश को दिखाएं। कलश को माला अर्पित करें। कलश को फल मिठाई अर्पित करें। कलश को इत्र समर्पित करें।*

🌷 *कलश स्थापना के बाद माँ दुर्गा की चौकी स्थापित की जाती है।*

🙏🏻 *नवरात्रि के प्रथम दिन एक लकड़ी की चौकी की स्थापना करनी चाहिए। इसको गंगाजल से पवित्र करके इसके ऊपर सुन्दर लाल वस्त्र बिछाना चाहिए। इसको कलश के दायीं ओर रखना चाहिए। उसके बाद माँ भगवती की धातु की मूर्ति अथवा नवदुर्गा का फ्रेम किया हुआ फोटो स्थापित करना चाहिए। मूर्ति के अभाव में नवार्णमन्त्र युक्त यन्त्र को स्थापित करें। माँ दुर्गा को लाल चुनरी उड़ानी चाहिए। माँ दुर्गा से प्रार्थना करें "हे माँ दुर्गा आप नौ दिन के लिए इस चौकी में विराजिये।" उसके बाद सबसे पहले माँ को दीपक दिखाइए। उसके बाद धूप, फूलमाला, इत्र समर्पित करें। फल, मिठाई अर्पित करें।*

🙏🏻 *नवरात्रि में नौ दिन मां भगवती का व्रत रखने का तथा प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करने का विशेष महत्व है। हर एक मनोकामना पूरी हो जाती है। सभी कष्टों से छुटकारा दिलाता है।*

🙏🏻 *नवरात्रि के प्रथम दिन ही अखंड ज्योत जलाई जाती है जो नौ दिन तक जलती रहती है। दीपक के नीचे "चावल" रखने से माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है तथा "सप्तधान्य" रखने से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते है*

🙏🏻 *माता की पूजा "लाल रंग के कम्बल" के आसन पर बैठकर करना उत्तम माना गया है*

🙏🏻 *नवरात्रि के प्रतिदिन माता रानी को फूलों का हार चढ़ाना चाहिए। प्रतिदिन घी का दीपक (माता के पूजन हेतु सोने, चाँदी, कांसे के दीपक का उपयोग उत्तम होता है) जलाकर माँ भगवती को मिष्ठान का भोग लगाना चाहिए। मान भगवती को इत्र/अत्तर विशेष प्रिय है।*

🙏🏻 *नवरात्रि के प्रतिदिन कंडे की धुनी जलाकर उसमें घी, हवन सामग्री, बताशा, लौंग का जोड़ा, पान, सुपारी, कर्पूर, गूगल, इलायची, किसमिस, कमलगट्टा जरूर अर्पित करना चाहिए।*

🙏🏻 *लक्ष्मी प्राप्ति के लिए नवरात्रि में पान और गुलाब की ७ पंखुरियां रखें तथा मां भगवती को अर्पित कर दें*

🙏🏻 *मां दुर्गा को प्रतिदिन विशेष भोग लगाया जाता है। किस दिन किस चीज़ का भोग लगाना है ये हम विस्तार में आगे बताएँगे।*

🙏🏻 *प्रतिदिन कन्याओं का विशेष पूजन किया जाता है। श्रीमद्देवीभागवत पुराण के अनुसार “एकैकां पूजयेत् कन्यामेकवृद्ध्या तथैव च। द्विगुणं त्रिगुणं वापि प्रत्येकं नवकन्तु वा॥” अर्थात नित्य ही एक कुमारी का पूजन करें अथवा प्रतिदिन एक-एक-कुमारी की संख्या के वृद्धिक्रम से पूजन करें अथवा प्रतिदिन दुगुने-तिगुने के वृद्धिक्रम से और या तो प्रत्येक दिन नौ कुमारी कन्याओं का पूजन करें। किस दिन क्या सामग्री गिफ्ट देनी चाहिए ये भी आगे बताएँगे।*

🙏🏻 *यदि कोई व्यक्ति नवरात्रि पर्यन्त प्रतिदिन पूजा करने में असमर्थ हैं तो उसे अष्टमी तिथि को विशेष रूप से अवश्य पूजा करनी चाहिए। प्राचीन काल में दक्ष के यज्ञ का विध्वंश करने वाली महाभयानक भगवती भद्रकाली करोङों योगिनियों सहित अष्टमी तिथि को ही प्रकट हुई थीं।*


📖 *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏




दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34



 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यापार व अपने घर दोनों ही जगह के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, तभी आप आज दोनों जगह सफलता हासिल कर सकेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे कारण आप प्रसंता की सीढी चढ जाएंगे, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप किसी भी कार्य को करेंगे, तो पूरे उत्साह से करेंगे, जो पूर्ण भी अवश्य होगा। आज आपकी सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि पढ़ने से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज रात्रि के समय आपकी कुछ अनचाहे व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आज यदि आपने किसी व्यापार को साझेदारी में करने की सोची है, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, क्योंकि उसमें आज आपको कुछ परेशानी हो सकती।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभलकर चलने का होगा, इसलिए आज आपको सतर्क रहना होगा। आज आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु चोरी हो सकती है, जिसके लिए आपको परेशान होना पड़ेगा। संतान की शिक्षा से संबंधित आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। सायंकाल के समय आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आज आप अपने किसी परिजन के घर किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है, जिसके कारण आपकी संपत्ति में इजाफा हो सकता है, इसलिए यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज सुलझेगा, जिसके कारण आपको कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। सायंकाल के समय आज आपकी प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आज आप संतान के दायित्वों की पूर्ति करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्यो द्वारा भी मंजूरी दी जा सकती है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आमदनी में नए-नए स्त्रोत उत्पन्न होंगे, लेकिन इसके लिए आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी शिक्षा प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो आज उसका परिणाम आ सकता है, जो आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा, जिसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपके कुछ शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन परेशान ना हो। सायंकाल तक वह आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे। परिवार में भी आज आपको मान सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने कुछ खर्चा को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने होगी, नहीं तो वह आपको परेशानी में डाल सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मुकदमा चल रहा है, तो आज वह भी समाप्त होगा। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह पर बात चल सकती है, जिसके कारण परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा होगी। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा सचेत रहना होगा, क्योंकि उन्हें यदि पहले से कोई कष्ट है, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखद बनाए रहेगा। जिसके कारण घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां भी बड़ी नजर आएंगी, जिनके लिए आपको अधिक मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। परिवार के छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशे कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को यदि काफी दिनों से कोई लेन-देन की समस्या परेशान कर रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। विरोधी भी आज आपकी तरक्की को देखकर आपसे जलेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आज आपके मन में अपने घर व व्यापार के लिए कुछ कोई उलझने रहेंगी, इसलिए आज आपको अपने मन पर नकारात्मक ऊर्जा को हावी नहीं होने देना है, नहीं तो वह आपके काफी सारे बनते हुए काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते है। आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम नरम रहेगा, क्योंकि आज आपको कोई सेहत से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, जिसके वजह से आप परेशान रहेंगे। यदि आपने पहले कहीं कोई निवेश किया हुआ था, तो आज आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। शासन सत्ता पक्ष व निकटता व गठजोड़ का भी आज आपको भरपूर लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपनी बुद्धि लगाकर यह सोचेंगे कि इस धन को कहां इन्वेस्ट किया जाए, जिसका भविष्य में लाभ भी उठाएंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक रहेगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपका कोई पारिवारिक व आर्थिक मामला उलझा हुआ था, तो आज वह आज सुलझ सकता है। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं,वह आज सफलता हासिल करेंगे और उनको आज आय के नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिसके कारण आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। सायंकाल के समय आपके सामने कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से सुलझा लेंगे। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका कुछ धन खर्च भी बढ़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आज नौकरी कर रहे जातकों का अपने किसी सहयोगी से वाद-विवाद हो सकता है, जिसमें आपको अपने अधिकारियों के कोप का भाजन भी बनना पड़ सकता है। यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधान होकर जाये,क्योंकि इसमे आपके वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आज आपको अपनी बुद्धि के द्वारा किए गए कार्यों में निराशा हाथ लग सकती है, इसलिए यदि कोई ऐसा कार्य करें, तो बहुत ही सावधान होकर करें।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपको संतान के विवाह की चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप अपने किसी मित्र से सलाह ले सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज किसी अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में यदि लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा था, तो आज वह समाप्त होगा, जिसके कारण आज आप चैन की सांस लेंगे। सायंकाल के समय धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा। यदि आज आप अपने किसी सगे संबंधी से रूपए पैसे का लेनदेन करें, तो बहुत ही सावधान होकर करें

बुधवार, 6 अक्तूबर 2021

ये है जीवन मरण की असली तस्वीर, काशी में होता है ये योग

 


वाराणसी । महाश्मशान मणिकर्णिका घाट के साथ कई किवदंतियां जुड़ी हुई हैं। कहा जाता है कि यहां जिसका भी दाह संस्कार होता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। उसकी आत्मा को जीवन मरण के चक्र से मुक्ति मिलती है। दुनिया में यह अकेली जगह है जहां चौबीसों घंटे चिताएं जलती रहती हैं। खुद काशी विश्वनाथ साल में एक दिन अपने गणों के साथ यहां जलती चिताओं के भस्म से होली खेलते हैं। नगर वधुएं भी साल में एक दिन यहां पूरी रात नृत्यांजलि पेश करती हैं। अपनों की मृत्यु पर शोक संतृप्त परिजन भी जब इस घाट पर आते हैं तो खुद को मोह-माया से दूर पाते हैं। काशीवासी भी यहां की अद्भुत लीलाओं से गाहे-बगाहे परिचित होते रहते हैं। एक मामला बीएचयू के पूर्व डॉक्टर के साथ हुआ है। मणिकर्णिका घाट पर उनके कैमरे से ली गई चिताओं की तस्वीरों ने कौतुहल पैदा कर दिया है। ऐसा केवल एक बार नहीं हुआ है। कई बार उनके साथ ऐसा हुआ है। ऐसी ही दो तस्वीरों को बुधवार को डाक्टर ने अपने ट्वीट अकाउंट पर ट्वीट भी किया। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा कि जब भी मैंने, घाट वॉक पर मणिकर्णिका महातीर्थ के फोटो लिये तो कुछ ना कुछ अलग ही दिखा। ईश्वर ही जाने, अपनी माया। पहली फ़ोटो, पिछले वर्ष की है और दूसरी कल की।असल में डॉक्टर मिश्र ईश्वर की जिस माया का जिक्र कर रहे हैं वह जलती चिताओं से निकलते धुएं में बनती आकृतियां हैं। इस बारे में डॉक्टर मिश्र कहते हैं कि चार साल पहले हम लोगों ने घाट वॉक शुरू किया है। इस दौरान मणिकर्णिका के सामने से गुजरते हुए हर दूसरे तीसरे दिन तस्वीरें खींचता रहता हूं। हमेशा तस्वीरों में कुछ ऐसा दिखाई देता है कि मैं खुद चौंक जाता हूं। चिताओं के ऊपर अलग अलग तरह की आकृतियां दिखाई देती हैं। कुछ लोग कहते हैं कि फास्फोरस है तो कुछ लोग लाइट की चमक बताते हैं। कुछ लोग परालौकिक भी कहते हैं। सच्चाई यही है कि लोग इसके बारे में ठीक-ठीक नहीं जानते लेकिन चिताओं के ठीक ऊपर कोई चीज दिखती जरूर है।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...