शनिवार, 25 सितंबर 2021

जानिए शनि देव की कृपा, आज का पंचांग एवँ राशिफल 25 सितंबर 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 25 सितम्बर 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास -अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार - भाद्रपद)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - चतुर्थी सुबह 10:36 तक तत्पश्चात पंचमी*

⛅ *नक्षत्र - भरणी सुबह 11:33 तक तत्पश्चात कृत्तिका*

⛅ *योग - हर्षण दोपहर 02:51 तक तत्पश्चात वज्र*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:29 से सुबह 11:00 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:29* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:30*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - पंचमी का श्राद्ध*

 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *पितरों का उद्धार* 🌷

🙏🏻 *भगवान शिव अपने पुत्र से कहते हैं: कार्तिकेय ! संसार में विशेषतः कलियुग में वे ही मनुष्य धन्य हैं, जो सदा पितरों के उद्धार के लिये श्रीहरि का सेवन करते हैं । बेटा ! बहुत से पिण्ड देने और गया में श्राद्ध आदि करने की क्या आवश्यकता है। वे मनुष्य तो हरिभजन के ही प्रभाव से पितरों का नरक से उद्धार कर देते हैं। यदि पितरों के उद्देश्य से दूध आदि के द्वारा भगवान विष्णु को स्नान कराया जाय तो वे पितर स्वर्ग में पहुँचकर कोटि कल्पों तक देवताओं के साथ निवास करते हैं। - पद्मपुराण*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *श्राद्ध में भोजन कराने का विधान* 🌷

🙏🏻 *भोजन के लिए उपस्थित अन्न अत्यंत मधुर, भोजनकर्त्ता की इच्छा के अनुसार तथा अच्छी प्रकार सिद्ध किया हुआ होना चाहिए। पात्रों में भोजन रखकर श्राद्धकर्त्ता को अत्यंत सुंदर एवं मधुरवाणी से कहना चाहिए किः 'हे महानुभावो ! अब आप लोग अपनी इच्छा के अनुसार भोजन करें।'*

🙏🏻 *फिर क्रोध तथा उतावलेपन को छोड़कर उन्हें भक्ति पूर्वक भोजन परोसते रहना चाहिए।*

🙏🏻 *ब्राह्मणों को भी दत्तचित्त और मौन होकर प्रसन्न मुख से सुखपूर्वक भोजन कराना चाहिए।*

➡ *"लहसुन, गाजर, प्याज, करम्भ (दही मिला हुआ आटा या अन्य भोज्य पदार्थ) आदि वस्तुएँ जो रस और गन्ध से युक्त हैं श्राद्धकर्म में निषिद्ध हैं।"(वायु पुराणः 78.12)*

➡ *"ब्राह्मण को चाहिए कि वह भोजन के समय कदापि आँसू न गिराये, क्रोध न करे, झूठ न बोले, पैर से अन्न को न छुए और उसे परोसते हुए न हिलाये। आँसू गिराने से श्राद्धान्न भूतों को, क्रोध करने से शत्रुओं को, झूठ बोलने से कुत्तों को, पैर छुआने से राक्षसों को और उछालने से पापियों को प्राप्त होता है।"(मनुस्मृतिः 3.229.230)*

➡ *"जब तक अन्न गरम रहता है और ब्राह्मण मौन होकर भोजन करते हैं, भोज्य पदार्थों के गुण नहीं बतलाते तब तक पितर भोजन करते हैं। सिर में पगड़ी बाँधकर या दक्षिण की ओर मुँह करके या खड़ाऊँ पहनकर जो भोजन किया जाता है उसे राक्षस खा जाते हैं।"(मनुस्मृतिः 3.237.238)*

➡ *"भोजन करते हुए ब्राह्मणों पर चाण्डाल, सुअर, मुर्गा, कुत्ता, रजस्वला स्त्री और नपुंसक की दृष्टि नहीं पड़नी चाहिए। होम, दान, ब्राह्मण-भोजन, देवकर्म और पितृकर्म को यदि ये देख लें तो वह कर्म निष्फल हो जाता है।*

➡ *सुअर के सूँघने से, मुर्गी के पंख की हवा लगने से, कुत्ते के देखने से श्राद्धान्न निष्फल हो जाता है। लँगड़ा, काना, श्राद्धकर्ता का सेवक, हीनांग, अधिकांग इन सबको श्राद्ध-स्थल से हटा दें।"(मनुस्मृतिः 3.241.242)*

➡ *"श्राद्ध से बची हुई भोजनादि वस्तुएँ स्त्री को तथा जो अनुचर न हों ऐसे शूद्र को नहीं देनी चाहिए। जो अज्ञानवश इन्हें दे देता है, उसका दिया हुआ श्राद्ध पितरों को नहीं प्राप्त होता। इसलिए श्राद्धकर्म में जूठे बचे हुए अन्नादि पदार्थ किसी को नहीं देना चाहिए।"(वायु पुराणः 79.83)*

🙏🏻 *


📖 * 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏संपूर्ण पक्ष में श्राद्ध की तिथियां :


पूर्णिमा श्राद्ध – 20 सितंबर

प्रतिपदा श्राद्ध – 21 सितंबर

द्वितीया श्राद्ध – 22 सितंबर

तृतीया श्राद्ध – 23 सितंबर

चतुर्थी श्राद्ध – 24 सितंबर

पंचमी श्राद्ध – 25 सितंबर

षष्ठी श्राद्ध – 27 सितंबर

सप्तमी श्राद्ध – 28 सितंबर

अष्टमी श्राद्ध- 29 सितंबर

नवमी श्राद्ध – 30 सितंबर

दशमी श्राद्ध – 1 अक्टूबर

एकादशी श्राद्ध – 2 अक्टूबर

द्वादशी श्राद्ध- 3 अक्टूबर

त्रयोदशी श्राद्ध – 4 अक्टूबर

चतुर्दशी श्राद्ध- 5 अक्टूबर

अमावस्या श्राद्ध- 6 अक्टूबर


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज दिन का काफी समय आप परोपकार के कार्यो में व्यतीत करेंगे। आज आपको दूसरों की मदद करके सुकून मिलेगा, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, कहीं दूसरे आपकी इस मदद को लोग आपका स्वार्थ ना समझे, इसीलिए जितना सही हो उतनी ही मदद करें। आज आपको अपने किसी संबंधी से धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। जल्दबाजी में या किसी के कहने में आकर कहीं पर भी कोई निवेश ना करें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। जमीन जायदाद संबंधित यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें फैसला आज आपके पक्ष में आ सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपका अपनी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को यदि कोई समस्या चल रही है, तो आज उसका समाधान किसी वरिष्ठ सदस्य के मदद से खोजने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी कंपटीशन में भाग लिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत मिलेगी। आज आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा, नहीं तो भविष्य में आप आर्थिक संकट से जूझ सकते हैं। प्रेम जीवनजी रहे लोगों को आज सतर्क रहना होगा, क्योंकि साथी से बहसबाजी हो सकती है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका संतोष से भरा रहेगा। आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे यह सोचकर करेंगे कि यह पूरा अवश्य होगा और आपको उसका फल भी मिलेगा, इसीलिए आज आपको किसी के चक्कर में आकर किसी निर्णय पर नहीं पहुंचना है व अपने दिल और दिमाग दोनों की सुनकर ही किसी निर्णय को लेना होगा। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है, इसमें आपका कुछ धन भी व्यय धर्म भी व्यय होगा। जीवनसाथी से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज सुलझेगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि किसी के कहने पर आप साझेदारी में व्यापार करेंगे, तो वह आपको लाभ दे सकता है। जीवनसाथी के साथ आप भविष्य की कुछ योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज खुद को साबित करने का मौका मिलेगा, जिसमें उनको कड़ी मेहनत व प्रदर्शन करना होगा। आज आप घर की जरूरत के सामान की कुछ खरीदारी करने जा सकते हैं। संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपको उनके भविष्य की चिंता कम होगी।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशमय बनाए रखेगा। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी से वाद-विवाद या बहसबाजी में पड़ेंगे, तो उसमें भी आज आपको जीत ही मिल सकती है। आज आप किसी नए कार्य को करने की सोचेंगे, जिसके लिए आपको अपने भाई से सलाह लेनी पड़ सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। विवाह के लिए जो सदस्य हैं, परिवार में आज उनके लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में व्यतीत करेंगे और उसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। आज आप अपने घर के लंबे समय से लटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे और काफी हद तक उन्हें पूरा भी करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों ने यदि आज किसी तरह के जोखिम को उठाया,तो वह उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करेंगे, जो भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके ऊपर कोई पुराना कर्ज चल रहा है, तो आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे और आप राहत की सांस लेंगे। नौकरी व ऑफिस में आज आपके सुझावों का स्वागत होगा और अधिकारियों से भी आप को शाबाशी मिल सकती है। आज आप अपने किसी मित्र के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, आज उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न होंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आपके पिताजी के सहयोग से आज आप अपने कार्यक्षेत्र की पुरानी चल रही समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। आज आपको अपने निवेश की योजना पर ध्यान देना होगा। आपको कुछ धन सेविंग करके रखना होगा। आपके किसी परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आपको संतान की शिक्षा से संबंधित छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज आर्थिक लाभ होगा और उनका मान-सम्मान भी बढेगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने घर व दुकान आदि में रंगाई पुताई का कार्यक्रम करवा सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। जीवन साथी के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी, तो आज वह भी समाप्त होगी। ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज किसी नये काम में आपकी रूचि बढ़ेगी। यदि आज किसी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़े, तो अवश्य ले, लेकिन वह अनुभवी हो। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। यदि अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया हुआ था, तो उसमें आज आपकी कोई बहसबाजी हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। प्रेमजीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने जीवनसाथी से प्रेम का इजहार नहीं किया है, तो वह भी आज कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन या सैलरी बढाने की बात पता चल सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न चित्त रहेंगे और उनके मन में एक नई ऊर्जा रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार में दिनभर छुटपुट लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, जिसके कारण आप जरूरतलायक धन कमाने में कामयाब रहेंगे और अपने दैनिक खर्चे भी आसानी से पूरे कर पाएंगे, लेकिन यदि आप बैंक से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसमें सावधानी बरतें। अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके मित्र के रूप में ही होंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी। राजनीति से जुड़े जातकों को आज अच्छा जनसमर्थन प्राप्त होगा, जिसका उनको लाभ भी अवश्य मिलेगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके कुछ विरोधी आपकी शान शौकत को देखकर आपकी आलोचना में लगे रहेंगे, लेकिन आपको अपने आलोचकों की आलोचना पर ध्यान ना देकर आगे बढ़ना होगा, तभी सफलता आपके कदम चूमेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों का समाधान खोजने के लिए आज अपने गुरुजनों से सलाह लेनी पड़ सकती है। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।


दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34



 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं।

शुक्रवार, 24 सितंबर 2021

कपिलदेव अग्रवाल व उमेश मलिक ने किया सडक सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन


मुज़फ्फरनगर। आज एआरटीओ कार्यालय पर एआरटीओ विनीत मिश्रा के निर्देशन में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया है जिसमें उन्होंने सड़क सुरक्षा के नियम व कानून के बारे में जानकारी दी  जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि बुढ़ाना से विधायक उमेश मालिक शामिल हुए। एआरटीओ विनीत मिश्रा ने जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के नियम के बारे में बताया की जैसे वाहन चलाते समय फ़ोन पर बात ना करना बिना हेलमेट वाहन ना चलना बिना सीट बेल्ट के वाहन ना चलाना शराब पीकर वाहन ना चलाना तेज़ गति से वाहन ना चलाना आदि सभी नियम और कानून के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन आरआई अनुराग वर्मा ने किया साथ ही राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व बुढ़ाना विधयाक उमेश मालिक ने सड़क सुरक्षा वाहन को हरी झंडी दिखाकर जागरूकता के लिए रवाना किया साथ ही कार्यालय पर अपने ड्राइविंग लाइसेंस के पंजीकरण के लिए आये लोगो को हेलमेट भी बांटे गए। इस शुभ अवसर पर पीटीओ इरशाद अली, PWD के अधिकारी,शोबि ज़ैदी, चंचल, शबनम, मनीषा, विजय गोयल,विरासत अली, रामकिशन, टीनू, सतीश,अमन डीप, शिवम खटीक आदि मौजूद रहे।

सपा की साइकिल रैली का चरथावल में समापन


मुज़फ्फरनगर । जिले में सपा की साईकिल रैली का पांचवे दिन भी गुरुवार को चरथावल कस्बे में समापन हुआ ।
शुक्रवार को वही से शुरु हुई साईकिल यात्रा चरथावल कस्बे की गली-गली चली। साइकिल यात्रा में आज जिला महासचिव जिया चौधरी, नगर चैयरमेन सतेंद्र त्यागी व बॉबी त्यागी का सहयोग रहा। आपको बता दे कि साईकिल रैली के संयोजक सपा राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी रोहन त्यागी व सह संयोजक, जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, छात्रसभा जिलाध्यक्ष यूसुफ गौर, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी द्वारा यात्रा का नेतृत्व किया जा रहा हैं। 

साइकिल यात्रा के संयोजक राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी रोहन त्यागी एवं जिला कोषाध्यक्ष साइकिल यात्रा के सह संयोजक सचिन अग्रवाल ने कहा की साइकिल यात्रा कस्बे की गली गली घूमी, इस दौरान सपा नेताओं ने जगह जगह रुक कर लोगो को सपा की नीतियों से भी गिनाया, सपा पार्टी का प्रचार प्रसार किया गया, यह साइकिल यात्रा अखिलेश यादव जी की नीतियों को प्रचारित प्रसारित करने के लिए चलाई गई है।

जिला महासचिव ज़िया चौधरी छात्र संघ एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष युसूफ गौड़ डॉ नूर हसन सलमानी ने सपा  सरकार के दौरान अखिलेश यादव के विकास लोगो को गिनाए। उत्तम प्रदेश बनाने के लक्ष्य को पूरा करने हेतु लोगो से सपा को मजबूत करने की अपील की गई। इस दौरान सैकड़ो साइकिल सड़को पर चली।

गौरतलब है कि 20 सितम्बर से शुरु हुई इस साइकिल यात्रा का मकसद 2022 के चुनाव के मद्देनजर लोगो को जागररुक करना है। गांव देहात, कस्बो शहरों में साइकिल चलाकर लोगो को सपा सरकार की उपलब्धियों को याद दिलाने का प्रयास हैं, इसलिए सिर्फ 22 लोगो द्वारा साइकिल चलायें जाने का मिशन हैं, 22 लोगो से हुई इस यात्रा की शुरुआत प्रतिदिन संख्या बढ़ती ही जा रही हैं।  शुक्रवार को भारी संख्या में साईकिल चरथावल की सड़कों पर दिखी। लगातार रैली में लोगो की तादाद बढ़ रही हैं। हर दिन साइकिलों की संख्या बढ़ी हुई नजर आती हैं। आज यात्रा में उमड़ी भीड़ 2022 के लक्ष्य को हासिल करने का सबूत है।

अवैध हथियारों समेत युवकों का फोटो वायरल


शामली । अवैध हथियारों के साथ दो युवकों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

दो युवकों के अवैध पिस्टल के साथ फोटो वायरल के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। फिल्मी स्टाइल में दो युवकों ने किए फोटो अवैध हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। युवक शामली के कैराना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। वायरल फोटो के आधार पर पुलिस दोनों युवकों की कर तलाश कर रही है।

पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के विकास कार्यों की सराहना


मुजफ्फरनगर । कम्पोजिट स्कूल नसीरपुर सदर ब्लॉक में मिशन शक्ति का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल रही। 
कार्यक्रम का शुभारंभ  पालिकाध्यक्ष  द्वारा दीप प्रज्वलित करने के बाद मां सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मीना शर्मा के द्वारा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए नगर में कराए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई तथा पटका पहनाकर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में अध्यक्ष ने कहा कि महिलाएं अपने कामकाज को काफी मुस्तैदी के साथ करती हैं तथा हर क्षेत्र में वह पुरुषों के बराबर कार्य करने में तत्पर हैं। इसके अलावा कुछ कार्य जैसे बुनाई, कढ़ाई,सिलाई एवं नृत्य एवं घर के समस्त कार्य पुरुषों से भी अलग महिलाएं करती हैं l समाज में जन जागरूकता आई है तथा काफी हद तक महिलाओं के सम्मान में वृद्धि भी हुई है। हर क्षेत्र में कड़ी मेहनत  मशक्कत करने के बाद महिलाएं स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर भी हुई है कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

पंं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई


मुजफ्फरनगर । कचहरी में सेक्टर संयोजक राहुल शर्मा एडवोकेट के प्रतिष्ठान पर  पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई। जयंती के शुभ अवसर पर जिला प्रशिक्षण प्रमुख शिवराज त्यागी एडवोकेट, घनश्याम भगत ,राहुल शर्मा एडवोकेट, रवि गोस्वामी एडवोकेट,  वीरेंद्र शर्मा एडवोकेट, शिव कुमार त्यागी, सरिता गौड़ एडवोकेट, पारुल कौशिक एडवोकेट, तनु शर्मा एडवोकेट, भरत शर्मा एडवोकेट, आदि गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गांधी कालोनी का उद्धार करेंगी अंजू अग्रवाल


मुजफ्फरनगर । पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने गांधी कॉलोनी में जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान हेतु निरीक्षण किया।

गांधी कॉलोनी में जलभराव की ज्वलंत समस्या के स्थाई समाधान हेतु आज पालिका अध्यक्ष  अंजू अग्रवाल पालिका के अधिशासी अधिकारी  हेमराज सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ अतुल कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक  राजीव कुमार, अवर अभियंता निर्माण  कपिल कुमार आदि को साथ लेकर बंद बड़े नाले को खुलवाने का कार्य जेसीबी मशीन के माध्यम से कराया गया l स्थल पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटवाया गया तथा स्थल पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए की दो दिवस में अनिवार्य रूप से कई वर्षों से बंद पड़ी, जो पुलिया खुलवाई गई है उसकी निकासी सुचारू हो जानी चाहिए। इस गांधी कॉलोनी क्रॉसिंग की पुलिया को खुलवाए जाने से वहां जल निकासी का स्थाई समाधान हो जाएगा। स्थल पर  विवेक चुघ सभासदपति, गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी के चेयरमैन  पवन छाबड़ा  सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री सोनू मचल,  राजेश कांट्रेक्टर, सुनील करणवाल, अवनीश कुमार स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी तथा पूरी नाला टीम मौजूद रहे।

58 लाख के बिजली बकायादार को जेल भेजा


मुजफ्फरनगर । तहसील सदर की टीम द्वारा बिजली विभाग के बडे बकायेदार को गिरफ्तार करके जेल भेजा दिया है।

शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी  चंद्रभूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में तहसीलदार सदर अभिषेक शाही द्वारा आज तहसील सदर में बिजली विभाग का 58 लाख 34 हजार रूपये का बकायादार शादाब पुत्र यूनुस निवासी रहमानिया कॉलोनी पर था, जिसको अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व श्री आलोक कुमार के नेतृत्व में  गठित टीम द्वारा उक्त बकायेदार शादाब को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

  तहसीलदार सदर अभिषेक शाही ने बताया कि सदर के बकायेदारो के खिलाफ अभियान जारी है। बडे बकायेदारो के विरूद्ध वसूली अभियान तेजी से चलाए जाने के निर्देश दिए गए है। यदि बकायेदारों द्वारा धनराशि समय से जमा नही कराई जाती है तो बकायेदारो की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। 

अमेरिकी राष्ट्रपति की शरण में पहुंचे राकेश टिकैत


नयी दिल्ली. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत अब अमेरिकी राष्ट्रपति की शरण में पहुंच गए हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात पर हर किसी की नज़रें टिकी हैं. इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने भी इस मीटिंग से पहले जो बाइडेन को ट्विटर के जरिए एक संदेश दिया है और कहा है कि पीएम मोदी के साथ हमारे मसलों पर भी चर्चा करें।

किसान नेता राकेश टिकैत ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को टैग करते हुए ट्वीट किया कि भारतीय किसान पीएम मोदी की सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. 11 महीने में 700 से अधिक किसान इस बीच मर चुके हैं. इन काले कानूनों का वापस होना जरूरी है. पीएम मोदी के साथ अपनी मीटिंग में हमारे मुद्दों पर भी ध्यान दें।

आपको बता दें कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे (भारतीय समयानुसार) व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं के बीच होने वाली ये पहली बैठक होगी. इस दौरान दोनों देशों के संबंध, निवेश, कोरोना संकट, अफगानिस्तान समेत अन्य मसलों पर बातचीत की जाएगी।भारत सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. राकेश टिकैत की अगुवाई में दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन हो रहा है, जबकि दिल्ली-सिंघु बॉर्डर, दिल्ली-टिकरी बॉर्डर पर भी किसानों का जमावड़ा है. पिछले एक साल से किसानों का हल्ला बोल जारी है. 

किसानों की मांग है कि तीनों कानूनों को वापस लिया जाए और एमएसपी की गारंटी दी जाए. किसान संगठनों और सरकार के बीच कई दौर की चर्चा हो चुकी है, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई है. हालांकि, अब लंबे वक्त से दोनों पक्षों के बीच बातचीत भी बंद हो चुकी है. सरकार ने तीनों कानून को वापस लेने से इनकार किया है।

मौलाना कलीम सिद्दीकी को मुजफ्फरनगर लाएगी पुलिस, राकेश टिकैत ने मामले से झाड़ा पल्ला


लखनऊ /गाजीपुर । भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी के मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। पुलिस अब मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत तमाम स्थानों पर ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है जिनके इस मामले में शामिल होने के संकेत मिल रहे हैं।

पुलिस के अनुसार रिमांड पर लेने के बाद मौलाना कलीम सिद्दीकी को दिल्ली के साथ ही मेरठ और मुजफ्फरनगर भी ले जाया जाएगा। मौलाना कलीम ग्लोबल पीस सेंटर के साथ ही जमीयत-ए-इमाम वलीउल्लाह ट्रस्ट का संचालन करता है और देश के विभिन्न हिस्सों में कई मदरसे भी चलाता है। बता दें, मुजफ्फरनगर के रहने वाले मौलाना कलीम सिद्दीकी को यूपी एटीएस ने मंगलवार रात मेरठ से गिरफ्तार किया था। आईजी ने बताया कि दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण सिंडिकेट से जुड़े लोगों को चिन्हित किया गया है। इस मामले में एटीएस कुछ और गिरफ्तारियां भी कर सकती है।

मौलाना कलीम सिद्दीकी के पास से 7 देशी और विदेशी सिम कार्ड बरामद हुए हैं। उसके मोबाइल फोन और सिमकार्ड का डेटा खंगाला जा रहा है। साथ ही मौलाना के ग्लोबल पीस सेंटर और जमीयत ए इमाम वलीउल्लाह ट्रस्ट के बैंक खातों की भी जांच पड़ताल की जा रही है। एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बुधवार को खुलासा करते हुए बताया था कि 20 जून को अवैध धर्मांतरण गिरोह संचालित करने वाले लोग गिरफ्तार गिए गए थे। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। उमर गौतम और इसके साथियों को ब्रिटिश आधारित संस्था से लगभग 57 करोड़ रुपए की फंडिंग की गई थी। जिसके खर्च का ब्योरा अभियुक्त नहीं दे पाए। इस संबंध में आज के अभियुक्त को छोड़कर कुल 10 लोग गिरफ्तार हुए थे, जिसमें से 6 के खिलाफ विभिन्न तिथियों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, 4 के खिलाफ जांच चल रही है।

इस बीच गॉजीपुर बॉर्डर पर एक न्यूज चैनल से बातचीत में जब मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी को लेकर सवाल पूछा गया तो राकेश टिकैत ने मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि किसने किसको गिरफ्तार किया इससे कोई मतलब नहीं है। हमारा लाईन तो किसानों की है, खेती किसानी की है। हमारी लाईन उससे अलग है पूर्ण रूप से।

विक्की त्यागी की तर्ज पर दिल्ली में कुख्यात अपराधी की कोर्ट परिसर में हत्या, दो हमलावर मारे गए



नयी दिल्ली. दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में  विक्की त्यागी हत्याकांड की तर्ज पर नामी बदमाश जितेंद्र गोगी को वकील के वेश में आए उसके विरोधी गुट के बदमाशों ने गोलियों से भून दिया.गैंगवार में तीन लोगों की मौत हो गई है. इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. पुलिस के मुताबिक, टिल्लू गैंग ने जितेंद्र गोगी की हत्या की है. वहीं बदमाश राहुल औऱ एक और बदमाश को स्पेशल सेल ने मार गिराया है. पुलिस ने बताया कि राहुल पर 50 हजार का इनाम घोषित था. पुलिस ने तीन हमलावरों को भी मार गिराया है.

दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने रोहिणी में शुक्रवार को हुई गैंगवार की घटना के बारे में बताया कि, जब गैंगस्टर गोगी को कोर्ट में सुनवाई के लिए ले जाया गया तो दो अपराधियों ने उस पर गोलियां चलाईं. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावरों को मार गिराया. उनमें से एक हमलावर पर 50,000 रुपये का इनाम था.

कोर्ट रूम में वकील की ड्रेस में शूटआउट जैसे मामले की शुरुआत मुजफ्फरनगर में हुई थी. मुज़फ्फरनगर में गैंगस्टर विक्रांत उर्फ़ विक्की त्यागी की वकील की ड्रेस और पगड़ी पहनकर सागर मलिक ने गोलियों से भूनकर हत्या की थी. हत्यारा इतना शातिर था की उसने कोर्ट में ही सरेंडर कर दिया था , जिस कारण वह बच गया था.

वाणिज्य उत्सव प्रदर्शनी की धूम

 







मुजफ्फरनगर । वाणिज्य उत्सव प्रदर्शनी का जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित करके उद्घाटन किया। 

 फेडरेशन भवन औद्योगिक आस्थान मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर पर वाणिज्य महोत्सव के अंतर्गत एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव*व का आयोजन जिला प्रशासन, डीजीएफटी रीजनल अथॉरिटी, स्थानीय इंडस्ट्री/ एक्सपोर्ट एसोसिएशन के माध्यम से किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि डा०संजीव बालियान (केंद्रीय राज्य मंत्री मत्स्य एवं पशुधन विभाग भारत सरकार) व कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार ) एवं विशिष्ट अतिथि चंद्र भूषण सिंह (ज़िलाधिकारी मु०नगर) व आलोक यादव (सी० डी०ओ० मु०नगर) व एडीएम प्रसासन अमित कुमार आईआईए के चेयरमैन विपुल भटनागर व डी०जी०एफ०टी० से तस्लीम अहमद (असिस्टेंट डायरेक्टर दिल्ली) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गांधी टेंट हाउस के डायरेक्टर पंकज जैन ,अंकुर गर्ग मयंक बिंदल,दिनेश गर्ग, राधेश्याम विश्वकर्मा, अमित गर्ग व एफएमसीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार सहित दर्जनों उधोगपति मोजूद रहे,वही एक्सपोर्ट करने वाली औद्योगिक इकाइयों के उत्पाद की प्रदर्शनी भी लगाई गयी यह एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव 26 सितंबर तक चलेगी।

लव जेहाद के मामले पर हिंदू जागरण मंच के हंगामे के बाद मामला दर्ज


मुजफ्फरनगर । शाहपुर क्षेत्र में लव जेहाद की सूचना पर पहुँचे हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। 

शाहपुर के गांव में चिनाई मिस्त्री का काम करने आये दूसरे समुदाय के दो मिस्त्रियों ने से एक अधेड़ उम्र का चार बच्चों का बाप पड़ोस की एक युवती को तीन दिन पूर्व ले जाने के मामले में हिन्दू जागरण मंच के लोग ने थाना शाहपुर पँहुच कर युवती को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की। हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार ने एसएसपी व एसपी देहात से वार्ता कर कार्यवाही करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही युवती की बरामदगी नही हुई तो मंच शाहपुर पंहुचकर थाने का घेराव करेगा। हिन्दू जागरण मंच के ब्लाक अध्यक्ष हरिमोहन त्यागी, खतौली नगर अध्यक्ष अनुज त्यागी व प्रदीप त्यागी सहित कार्यकर्ताओं के साथ थाने पँहुचे और धर्मांतरण व लव जेहाद की आशंका व्यक्त करते हुए युवती की बरामदगी की मांग की । पुलिस ने मामला को गम्भीरता  से लेते हुए आनन फानन में तहरीर के आधार पर  मुकदमा दर्ज कर युवती की बरामदगी करने को लेकर टीम का गठन कर पुलिस टीम को रवाना किया। युवती को दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपित बागपत जनपद के गांव लुहारा के रहने वाले राज मिस्त्री साजिद व कय्यूम चाचा भतीजे है। युवती को ले जाने वाला आरोपी साजिद की उम्र 47 साल बताई जा रही है। जो शादी सुदा व चार बच्चों का बाप भी है। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को शीघ्र युवती को बरामद करने का आश्वासन दिया।।

गिरफ्तार मौलाना कलीम के समर्थन में आई समाजवादी पार्टी


मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मौलाना कलीम सिद्दीकी प्रकरण में बिना जांच किए गिरफ्तारी की निंदा करते हुए उत्पीड़न बताया।

 सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहां कि मौलाना कलीम सिद्दीकी का संपूर्ण इतिहास सांप्रदायिक सौहार्द एवं सम्मानित इस्लामिक विद्वान का रहा है इतने बड़े सम्मानित व्यक्ति की पहले गिरफ्तारी व बाद में जांच बिल्कुल समझ से परे है।

 सपा नेताओं ने कहां कि मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी सरकार ने बहुत जल्दबाजी में की है जो भाजपा सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हैं।

 किसी सम्मानित व्यक्ति की गिरफ्तारी से  पहले सघन जांच तथा जांच में आरोप व तथ्य सही पाए जाने पर ही अगर किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी की जाती है तो समाजवादी पार्टी ऐसे प्रकरणों को सही मानकर कानूनी कार्रवाई करने की पक्षधर है।

प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि अनेक ऐसे मामलों में इसी तरह की गिरफ्तारी के बाद न्यायालय ने सभी आरोपों को गलत मानकर अधिकतर प्रकरण में उनको निर्दोष मानते हुए बरी किया है सघन जांच के बिना गिरफ्तारी तथा न्यायालय द्वारा ऐसे प्रकरणों में उनको निर्दोष पाए जाने के बाद बाइज्जत बरी करने के मामलों का जिम्मेदार कौन है। उन्होंने बिना जांच मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी करने तथा बाद में जांच करने के प्रकरण को एक सम्मानित शख्सियत का उत्पीड़न व अपमान बताया।

 उन्होंने कहा कि सम्मानित व्यक्ति कोट द्वारा निर्दोष होने के बाद भी अपना सम्मान कैसे बचाएं।मौलाना कलीम सिद्दीकी का समस्त क्षेत्र उनकी उदारता एवं विधता की प्रशंसा करता रहा है। समाजवादी पार्टी इस प्रकरण की जिस प्रकार यह घटित किया गया है उसकी निंदा करती है।

 मीटिंग में मुख्य रुप से पूर्व मंत्री उमाकिरण,पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी पूर्व विधायक अनिल कुमार जिला महासचिव जिया चौधरी सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप श्यामलाल बच्ची सैनी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा पूर्व प्रत्याशी हाजी लियाकत अली मेहराजुद्दीन तेवड़ा चंदन चौहान शिवांन सैनी पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन पूर्व जिला महासचिव अब्दुल्ला राणा सपा जिला उपाध्यक्ष राजीव बालियान जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल सपा नेता उमा दत्त शर्मा डॉ इसरार अल्वी आशीष त्यागी टीटू पाल रमन रोहन त्यागी अरशद मलिक आदि मौजूद रहे।

सपा अधिवक्ता सभा में पदाधिकारी नियुक्त

 मुजफ्फरनगर । महानगर अधिवक्ता सभा समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर की एक सभा कचहरी स्थित कैंप कार्यालय पर हुई, जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी और संचालन महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता द्वारा किया गया।           शलभ गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सभा तरुण सौदे द्वारा अपनी कार्यकारणी में महत्वपूर्ण पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। तरुण सौदे राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री अखिलेश यादव की अनुमति से और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप यादव एड की संस्तुति पर  मोहम्मद आसिफ एड को महासचिव , सतेंद्र त्यागी एड , वासुदेव दत्त एड,रवि अहलावत एड. को नगर उपाध्यक्ष, तथा रोहित गुप्ता एड. कोषाध्यक्ष, रवीश सिंघल एड. सचिव , हैदर मेहंदी जैदी एड.नगर सचिव, अभिषेक कश्यप एड.को सदस्य मनोनीत किया गया । महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी और महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एड द्वारा सभी को मनोनयन पत्र सोपे गए तथा सभी को माला पहनकर बधाई दी गई।                                महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी और महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एड ने संयुक्त रूप से कहां की अधिवक्ता समाज का महत्वपूर्ण अंग है जो समाज को न्याय दिलाने का कार्य करते है आप सभी से आशा की जाती है कि आप अपने कुशल नेतृत्व से समाजवादी पार्टी को मजबूत करेंगे और असहाय व्यक्तियों को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे।                          नगर अध्यक्ष तरुण सौदे एड . और पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा अमित गुप्ता एड ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहां 2022 का चुनाव निकट है हम सब पर बड़ी जिम्मेदारी है कि हम लोगो को समाजवादी पार्टी की विचारधारा को ज्यादा से ज्यादा लोगो के बीच पहुंचाना है और समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करनी है अधिवक्ता समाज बुद्धिजीवी वर्ग है जो न्याय की लड़ाई लड़ने का कार्य करता है और गरीब और असहाय व्यक्तियों की हर संभव मदद करने का प्रयास करता है अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो पश्चिम मै हाई कोर्ट बनवाने की मांग को पुरजोर तरीके से सरकार के समक्ष रखा जाएगा और अधिवक्ताओं के हितो की लड़ाई लड़ी जाएगी। सभा मै मुख्य रूप से अलीम सिद्दीकी,शलभ गुप्ता एड,अमित  गुप्ता एड,तरुण सौदे एड,अनवर अली सिद्दीकी एड.चंद्रवीर एड.तरुण गोयल एड.अंशुमान एड.अनुज एड.हरगोपाल कश्यप एड.सुजीत एड.वीरेंद्र पाल एड.उमेश मचल एड.हरिओम एड.सुनील हतानिया  एड.प्रेम कुमार एड.राजबल राणा एड.जनार्दन विश्वकर्मा,महक सिंह,अमित शील,फराज अंसारी, नईमा चौधरी एडवोकेट,संदीप एड,अरविंद एड,महेश मित्तल एड,शिवम् त्यागी एड,कय्यूम चौधरी एडवोकेट,टीटू रमन पाल,मुकुल त्यागी आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

पत्नी से परेशान युवक ने मासूम बेटे के सामने ही कर ली आत्महत्या


मुजफ्फरनगर । पत्नी के उत्पीड़न से परेशान युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

गांव कितास निवासी साहब सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसके छोटे भाई रामकुमार उर्फ सोनू की शादी गत 20 जून 2006 को खतौली के मोहल्ला सैनीनगर निवासी वंदना के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी वंदना व उसके परिजन रामकुमार को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करते थे। एक बार वंदना ने मायके में आत्मदाह का प्रयास भी किया था, जिसके इलाज के लिए रामकुमार को अपनी साढ़े सात बीघा जमीन भी बेचनी पड़ी थी। आरोप है कि इसके बावजूद वंदना व उसके परिजन लगातार रामकुमार को परेशान करते थे और करीब दो माह से वंदना अपने मायके में ही रह रही थी।

आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 8.30 बजे रामकुमार ने अपनी बहन उषा को कॉल कर जल्दी घर आने के लिए कहा और खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान रामकुमार का बेटा सूरज (12) भी मौके पर ही मौजूद था, जिसने पिता के लहूलुहान होकर जमीन पर गिरने के बाद शोर मचाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 24 सितम्बर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 24 सितम्बर 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास -अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार - भाद्रपद)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - तृतीया सुबह 08:29 तक तत्पश्चात चतुर्थी*

⛅ *नक्षत्र - अश्विनी सुबह 08:54 तक तत्पश्चात भरणी*

⛅ *योग - व्याघात दोपहर 02:09 तक तत्पश्चात हर्षण*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:29* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:31*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - संकट चतुर्थी (चंद्रोदय : रात्रि 08:47), भरणी श्राद्ध, चतुर्थी का श्राद्ध*

 💥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *श्राद्ध में क्या करें क्या ना करें* 🌷

🌷 *श्राद्ध एकान्त में ,गुप्तरुप से करना चाहिये, पिण्डदान पर दुष्ट मनुष्यों की दृष्टि पडने पर वह पितरों को नहीं पहुचँता, दूसरे की भूमि पर श्राद्ध नहीं करना चाहिये, जंगल, पर्वत, पुण्यतीर्थ और देवमंदिर ये दूसरे की भूमि में नही आते, इन पर किसी का स्वामित्व नहीं होता, श्राद्ध में पितरों की तृप्ति ब्राह्मणों के द्वारा ही होती है, श्राद्ध के अवसर पर ब्राह्मण को निमन्त्रित करना आवश्यक है, जो बिना ब्राह्मण के श्राद्ध करता है, उसके घर पितर भोजन नहीं करते तथा श्राप देकर लौट जाते हैं, ब्राह्मणहीन श्राद्ध करने से मनुष्य महापापी होता है | (पद्मपुराण, कूर्मपुराण, स्कन्दपुराण )*

🌷 *श्राद्ध के द्वारा प्रसन्न हुये पितृगण मनुष्यों को पुत्र, धन, आयु, आरोग्य, लौकिक सुख, मोक्ष आदि प्रदान करते हैं , श्राद्ध के योग्य समय हो या न हो, तीर्थ में पहुचते ही मनुष्य को सर्वदा स्नान, तर्पण और श्राद्ध करना चाहिये,*

*शुक्ल पक्ष की अपेक्षा कृष्ण पक्ष और पूर्वाह्न की अपेक्षा अपराह्ण श्राद्ध के लिये श्रेष्ठ माना जाता है | (पद्मपुराण, मनुस्मृति)*

🌷 *सायंकाल में श्राद्ध नहीं करना चाहिये, सायंकाल का समय राक्षसी बेला नाम से प्रसिद्ध है, चतुर्दशी को श्राद्ध करने से कुप्रजा (निन्दित सन्तान) पैदा होती है, परन्तु जिसके पितर युद्ध में शस्त्र से मारे गये हो, वे चतुर्दशी को श्राद्ध करने से प्रसन्न होते हैं, जो चतुर्दशी को श्राद्ध करने वाला स्वयं भी युद्ध का भागी होता है | (स्कन्दपुराण, कूर्मपुराण, महाभारत)*

🌷 *रात्रि में श्राद्ध नहीं करना चाहिये, उसे राक्षसी कहा गया है, दोनो संध्याओं में भी श्राद्ध नहीं करना चाहिये, दिन के आठवें भाग (महूर्त) में जब सूर्य का ताप घटने लगता है उस समय का नाम 'कुतप' है, उसमें पितरों के लिये दिया हुआ दान अक्षय होता है, कुतप, खड्गपात्र, कम्बल, चाँदी , कुश, तिल, गौ और दौहित्र ये आठो कुतप नाम से प्रसिद्ध है, श्राद्ध में तीन वस्तुएँ अत्यन्त पवित्र हैं, दौहित्र, कुतपकाल, तथा तिल, श्राद्ध में तीन वस्तुएँ अत्यन्त प्रशंसनीय हैं, बाहर और भीतर की शुद्धि, क्रोध न करना तथा जल्दबाजी न करना (मनुस्मृति, मत्स्यपुराण, पद्मपुराण, विष्णुपुराण)*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कोई कष्ट हो तो* 🌷

➡ *24 सितम्बर 2021 को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 08:47)*

🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |*

👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –*

🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*

🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।*

🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।*

🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।*

🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:*

🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:* 

🙏🏻 *- 

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻संपूर्ण पक्ष में श्राद्ध की तिथियां :


पूर्णिमा श्राद्ध – 20 सितंबर

प्रतिपदा श्राद्ध – 21 सितंबर

द्वितीया श्राद्ध – 22 सितंबर

तृतीया श्राद्ध – 23 सितंबर

चतुर्थी श्राद्ध – 24 सितंबर

पंचमी श्राद्ध – 25 सितंबर

षष्ठी श्राद्ध – 27 सितंबर

सप्तमी श्राद्ध – 28 सितंबर

अष्टमी श्राद्ध- 29 सितंबर

नवमी श्राद्ध – 30 सितंबर

दशमी श्राद्ध – 1 अक्टूबर

एकादशी श्राद्ध – 2 अक्टूबर

द्वादशी श्राद्ध- 3 अक्टूबर

त्रयोदशी श्राद्ध – 4 अक्टूबर

चतुर्दशी श्राद्ध- 5 अक्टूबर

अमावस्या श्राद्ध- 6 अक्टूबर


दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78



 

शुभ वर्ष : 2022, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा, जिससे उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आज आपका कोई सरकारी कार्य लंबित है, तो आपको उसमें किसी बड़े अधिकारी से अनबन नहीं करनी है, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। आज दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। आज आपको किसी भी अनैतिक गतिविधि से दूर रहना होगा, नहीं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी वह अपने कार्य क्षेत्र की योजनाओं की तरफ ध्यान देंगे, लेकिन आज आपको कुछ लाभ अचानक से भी मिल सकते हैं, जो आपको संदेह में डाल देंगे, जिनकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। यदि आपने किसी से कोई कर्ज लिया हुआ है, तो आज आप उसे उतारेंगे, जिससे आप राहत की सांस लेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ व्यतीत करेंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार करेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। व्यापार में आज आपको दिनभर छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों की यदि अपने अधिकारियों से कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। आज आपको अपने सीमित दायरे से बाहर निकलकर कुछ ऐसे लोगों से मिलने मुलाकात बढ़ानी होगी, जिनका आपको लाभ मिल सके। संतान की उन्नति देख आज आपका मन प्रसन्न होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे व आलोचकों की किसी आलोचना पर कोई ध्यान नहीं देंगे, जिसके कारण थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज लोगों का जन समर्थन मिलेगा और लोगों से मेल मुलाकात करने से उनको फायदा भी होगा। यदि आपने पार्टनरशिप में किसी व्यवसाय को चलाया हुआ है, तो उसमें आज आपकी कोई बहसबाजी हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने पिताजी के सहयोग से जो भी कार्य करेंगे, वह आपको भरपूर लाभ ही देगा।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रहेगा। आज आपको अपने करियर की उपलब्धियों को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपके शत्रु इसमें अडंगा डाल सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। यदि वह कोशिश करेंगे, तो उन्हे सफलता मिल सकती हैं। आज आपको दूसरों की बातों में आकर निवेश करने से बचना होगा,नही तो वह भविष्य में आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें पाकर वह प्रसन्न होंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज दिन का काफी समय आप रचनात्मक कार्य में व्यतीत करेंगे। विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने पर भी आपको घबराना नहीं है, उनका डटकर सामना करें। विद्यार्थियों की क्षमता का विकास होगा। यदि राजनीतिक दिशा में कार्यरत हैं, तो आपको किसी अधिकारी की मदद प्राप्त हो सकती है। सायंकाल के समय आज आपको अचानक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, लेकिन वह आपको प्रयास के बाद ही मिल पाएंगी। आपको उन्हे पहचानना होगा और आगे बढ़कर लेना होगा, लेकिन आज आपको अपने मन की बात किसी से शेयर नहीं करनी है, नहीं तो वह आपके कार्य में रुकावट डाल सकते हैं।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके मन मुताबिक नहीं रहेगा। नौकरी पेशा जातकों के सुझावों का आज ऑफिस में स्वागत होगा, जिसे देखकर वह प्रसन्न होंगे। मित्रों के साथ छोटी दूरी पर जाने का प्लान बना सकते है। आज जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपका कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। प्रेमजीवन जी रहे लोगों के जीवन में मधुरता आएगी।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज आपका पूरा दिन कुछ विशेष कर दिखाने की धुन में लगा रहेगा जिसमें सफल भी होंगे। आज आपको अपने किसी परिचित के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। आज आप किसी डील को फाइनल करने के लिए व्यस्त रहेंगे। व्यस्तता के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपकी माता जी आपसे नाराजगी जता सकते हैं। आज आपको अपने व्यवसाय में पार्टनरशिप करने से आपको फायदा भी मिलेगा। आज किसी से वाद-विवाद करने से बचने की कोशिश करनी होगी।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन आज आपको रोजमर्रा के कार्य में कोताही बिल्कुल नहीं बरतनी है, नहीं तो वह लम्बे समय के लिए लटक सकते है। यदि आप कुछ नए लोगों से संपर्क बनाएंगे, तो वह आपके व्यापार में मददगार साबित होंगे। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो आज वह समाप्त होगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से घनिष्ठ मित्रता रहेगी, जिसके कारण आपको आपके मनपसंद काम सौंपा जा सकता है, जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे। दांपत्य जीवन मे सरसता बनी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो उनके संबंधों में दरार आ सकती है। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। आज आप व्यापार के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे, जो आपके लिए उत्तम रहेंगी।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको सुख देने वाला रहेगा। आज आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। आज आप सांसारिक सुख भोग के साधनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आप किसी भूमि व वाहन, भवन को खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आज आपको संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप कुछ निवेश भी करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग भी आपको हर मामले में प्राप्त होता दिख रहा है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन हर मामले में आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। संतान से संबंधित यदि कोई समस्या चल रही है, तो आज वह आपके पिताजी के सहयोग से सुलझ सकती हैं। विद्यार्थी यदि किसी कंपटीशन में भाग ले रहे हैं, तो उसमें उन्हें जीत मिलेगी। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आज आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा हो, तो सावधान रहें। आज आपको अपने घर व व्यापार कहीं भी जल्दबाजी में किसी भी फैसले को लेने से बचना होगा, नहीं तो भविष्य में यह आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ है,तो वह भी आज आपको प्राप्त हो सकता है।

पितृ दोष है तो यह उपाय करने से शांति मिलती है


पूर्वजों को पितृ के नाम से जाना जाता है। पितृ वे लोग हैं जो अप्राकृतिक मृत्यु को प्राप्त हुए और उन्हें मोक्ष नहीं मिला। इसके कारण लोग पितृ दोष के निवारण के लिए उपाय करते हैं। इतना ही नहीं जो पूर्वज समस्याएँ पैदा कर रहे हैं, वे भी पितृ योनी से राहत पाना चाहते हैं। यदि उनके परिजन अपने पूर्वजों का श्राद्ध या तर्पण नहीं करते हैं तो यह दोष बन जाता है।

नवग्रहों में सूर्य को स्‍पष्‍ट रूप से पूर्वजों का प्रतीक माना गया है। किसी व्‍यक्ति की कुंडली में सूर्य को बुरे ग्रहों के साथ स्थित होने से या फिर बुरे ग्रहों की दृष्टि पड़ने से जो दोष लगता है, उसे पितृदोष कहते हैं। ज्‍योतिष के अनुसार कुंडली के नवम भाव को पूर्वजों का स्‍थान माना गया है। यह पिता का घर भी होता है, अगर किसी प्रकार से नवां घर खराब ग्रहों से ग्रसित होता है तो यह सूचित करता है कि पूर्वजों की इच्छायें अधूरी रह गयीं थी, लग्न और चन्द्रमा से नवम भाव, नवम भाव का मालिक ग्रह अगर राहु या केतु से ग्रसित है तो यह पितृ दोष कहा जाता है। इस प्रकार का जातक हमेशा किसी न किसी प्रकार की परेशान रहता है, उसकी शिक्षा पूरी नही हो पाती है, उसे आजीविका उपार्जन के लिए अत्यधिक संघर्ष करना पड़ता है, वह किसी न किसी प्रकार से मानसिक या शारीरिक रूप से अपंग होता है।


पितरों के कारण वंशजों को किसी प्रकार का कष्ट ही पितृदोष माना गया है। पितृ दोष जिन लोगों की कुंडली में होता है उन्हें धन अभाव से लेकर मानसिक क्लेश तक का सामना करना पड़ता है। उनकी तरक्की बाधित होती है। कई कार्यों में बाधाएं आती हैं। आये दिन घर में कलह होती है। जीवन एक उत्सव की जगह संघर्ष बन जाता है। रुपया पैसा होते हुए भी शांति और सुकून नहीं मिल पाता। शिक्षा में अनेक बाधाएं आती हैं, क्रोध अधिक आने से कई कार्य बिगड़ जाते हैं, परिवार में आये दिन कोई न कोई बीमार रहता है, आत्मबल में कमी रहती है| संतान होने में समस्याएं आती हैं, कई बार तो ऐसा देखा गया है कि संतान पैदा ही नहीं होती और यदि संतान हो जाए तो उनमें से कुछ अधिक समय तक जीवित नहीं रहती, और उनकी शादी होने में कई प्रकार की समस्याएं आती हैं, और घर-परिवार में किसी न किसी कारण झगड़ा होता रहता है, परिवार के सदस्यों में मनमुटाव की स्थिति बानी रहती है, पितृ दोष होने के कारण ऐसे लोगों को नौकरी और व्यापार में हमेशा परेशानियां बनी रहती हैं, और किसी न किसी रूप में धन की हानि होती रहती है,


जन्म कुण्डली के पहले, दूसरे, चौथे, पांचवें, सातवें, नौवें या दसवें भाव में यदि सूर्य-राहु या सूर्य-शनि एक साथ स्थित हों तब यह पितृ दोष माना जाता है, इन भावों में से जिस भी भाव में यह योग बनेगा उसी भाव से संबंधित फलों में व्यक्ति को कष्ट या संबंधित सुख में कमी हो सकती है|

सूर्य यदि नीच का होकर राहु या शनि के साथ हो तब पितृ दोष के अशुभ फलों में और भी अधिक वृद्धि हो जाती है|

किसी जातक की कुंडली में लग्नेश यदि छठे, आठवें या बारहवें भाव में स्थित है और राहु लग्न में है तब यह भी पितृ दोष का योग होता है|

जो ग्रह पितृ दोष बना रहे हैं यदि उन पर छठे, आठवें या बारहवें भाव के स्वामी की दृष्टि या युति हो जाती है तब इस प्रभाव से व्यक्ति को वाहन दुर्घटना, चोट, ज्वर, नेत्र रोग, ऊपरी बाधा, तरक्की में रुकावट, बनते कामों में विघ्न, अपयश की प्राप्ति, धन हानि आदि अनिष्ट फलों के मिलने की संभावना रहती है|

जन्म कुण्डली में दशम भाव का स्वामी छठे, आठवें अथवा बारहवें भाव में हो और इसका राहु के साथ दृष्टि संबंध या युति हो रहा हो तब भी पितृ दोष का योग बनता है|

यदि जन्म कुंडली में आठवें या बारहवें भाव में गुरु व राहु का योग बन रहा हो तथा पंचम भाव में सूर्य-शनि या मंगल आदि क्रूर ग्रहों की स्थिति हो तब पितृ दोष के कारण संतान कष्ट या संतान से सुख में कमी आती है|

बारहवें भाव का स्वामी लग्न में स्थित हो, अष्टम भाव का स्वामी पंचम भाव में हो और दशम भाव का स्वामी अष्टम भाव में हो तब यह भी पितृदोष के कारण धन हानि या संतान के कारण कष्ट होता है|

यदि कुंडली के पहले घर में पितृ दोष बनता है तो जातक को हमेशा किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या बनी रहती है। खासतौर पर नेत्र रोग हो सकता है। जातक शारीरिक तौर पर और आर्थिक तौर कमजोर बना रहता है।


कुंडली के दूसरे घर में सूर्य पर अशुभ ग्रहों के प्रभाव से जातक जीवनभर संघर्ष करता रहता है और जीवनयापन के लिए उसे कर्ज तक लेना पड़ जाता है। जातक को वैवाहिक जीवन में मतभेद का सामना करना पड़ता है और संतानप्राप्ति में बाधाएं आती हैं।


कुंडली के तृतीय भाव में पितृदोष होने पर जातक के व्यापार में बाधाएं आने लगती हैं और जातक को पैतृक संपत्ति से बेदखल किया जा सकता है। जातक अनैतिक कार्य करके पैसा कमाने की कोशिश करने लगता है।


यदि जातक की कुंडली के चौथे भाव में पितृदोष निर्माण से मानसिक तनाव और अवसाद बना रहता है। जातक को आर्थिक, संपत्ति, भूमि, वाहन आसानी से नहीं मिल पाता है।


पंचम भाव में सूर्य पर अशुभ ग्रहों के प्रभाव से जातक को संतान सुख प्राप्ति में कठिनाई होती है। यदि संतान पैदा हो जाए तो वह विकलांग या मानसिक तौर पर कमजोर होती है।


यदि किसी कुंडली में छठें घर में पितृदोष निर्माण होता है तो जातक शारीरिक रूप से स्वस्थ्य नहीं रहता है। साथ ही वह कानूनी विवाद या कोर्ट कचहरी के मामलों में फंसा रहता है। ऐसे लोगों के शत्रु उन्हें हरदम परेशान करते रहते हैं।


कुंडली के सातवें घर में सूर्य पर अशुभ ग्रहों के प्रभाव के कारण जातक को शादी के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। यदि विवाह हो जाए तो जातक का पारिवारिक जीवन समस्याओं से भरा रहता है। शादी भी टूटने की संभावना बनी रहती है।


यदि जातक के कुंडली के अष्टम भाव में पितृदोष बनता है तो जातक की आयु अल्प हो जाती है। उसे भयंकर बीमारियां घेर लेती हैं, जिससे उसकी मृत्यु हो सकती है। ऐसे लोगों को शत्रु भी बार-बार परेशान करते हैं।


यदि किसी जातक की कुंडली के नवम भाव में पितृदोष बनता है तो जातक आर्थिक, शारिरिक, पारिवारिक और सामाजिक जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जातक आर्थिक तंगी होने पर कर्ज लेता है और कर्ज न चुका पाने पर सुसाइड तक का कदम उठा सकता है।


यदि कुंडली के दशवें भाव में सूर्य पर अशुभ ग्रहों का प्रभाव होता है तो जातक बार-बार नौकरी बदलता रहता है और उसे व्यापार में हानि का सामना करना पड़ता है। जातक को साझेदार से विश्वासघात मिलता है और निवेश किए गए धन से लाभ प्राप्त नहीं होता है।  


एकादश भाव में पितृदोष बनने से जातक अनैतिक तरीकों से धन अर्जित करता है। उसके पास आय के स्त्रोत बहुत कम होते हैं। गलत तरीके से धन कमाने की वजह से जातक जेल भी जा सकता है।


कुंडली के 12वें भाव में पितृदोष निर्माण से जातक धन का अपव्यय करता है। जातक को परिवार का सुख नहीं मिल पाता है। साथ ही सामाजिक जीवन में मान-सम्मान प्राप्त नहीं होता है।   


यदि आप अश्विन  माह के कृष्ण पक्ष में तिल, काउच घास, फूल, कच्चे चावल और गंगा जल से अपने पितृ की मृत्यु की तिथि पर पिंडदान, पूजन और तर्पण करेंगे तो आपके पूर्वज संतुष्ट हो जाएंगे। उसके बाद आप ब्राह्मणों को भोजन कराएं और दान-दक्षिणा दें। जिन लोगों को अपने पूर्वजों की मृत्यु की तारीख का पता नहीं है, वे अमावस्या के दिन अपने पितरों को शांत करने के लिए इन सभी गतिविधियों को कर सकते हैं।


यदि सोमवती अमावस्या पर ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम: का मंत्र जाप करने से और पीपल के पेड़ की पूजा करने से पितृदोष को कम किया जा सकता है। यदि वह सोमवती अमावस्या के दिन अपने पूर्वजों को खीर अर्पित करें तो पितृ दोष दूर हो सकता है। आप पितृ दोष की नकारात्मकता को कम करने के लिए हर अमावस्या पर ब्राह्मणों को भोजन और कपड़े भी भेंट कर सकते हैं।


हर अमावस्या पर, खीर को गाय के गोबर के कंडे में रख कर दक्षिण दिशा में अपने पितरों को याद करें और अपनी गलतियों और कर्मों के लिए क्षमा मांगें। यह लाभकारी उपायों में से एक है।


अपने पिता और परिवार के अन्य वरिष्ठ सदस्यों को सम्मान दें और सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए उनका आशीर्वाद लें।


एक चटाई पर खड़े होकर सूर्योदय के समय सूर्य को देखें, अपनी कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें।


माणिक्य पहनने से सूर्य की ताकत बढ़ सकती है, लेकिन यह कुंडली में सूर्य की स्थिति पर निर्भर करता है।


यदि जन्म कुंडली के केंद्र या त्रिकोण में मजबूत लाभकारी ग्रह हैं तो पितृ दोष काफी हद तक कम हो सकता है।

घर में श्रीमद्भागवत के गजेंद्र मोक्ष अध्याय का पाठ करें।

हर चतुर्दशी (अमावस्या और पूर्णिमा के एक दिन पहले) को पीपल पर दूध चढ़ाएं।

सवा किलो चावल लाकर रोज अपने ऊपर से एक मुट्ठी चावल सात बार उतारकर पीपल की जड़ में डाल दें। ऐसा लगातार 41 दिन करें।

कुंडली में पितृ दोष बन रहा हो, तब जातक को घर की दक्षिण दिशा की दीवार पर अपने स्वर्गीय परिजनों का फोटो लगाकर और उसपर हार चढ़ाकर रोज़ाना उनकी पूजा स्तुति करनी चाहिए। उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है।

अपने स्वर्गीय परिजनों की निर्वाण तिथि पर ज़रूरतमंदों अथवा ज्ञानी ब्राह्मणों को भोजन कराए। भोजन में मृतात्मा की कम से कम एक पसंद की वस्तु अवश्य बनाएं। 

काले कुत्ते को उड़द के आटे से बने बड़े हर शनिवार को खिलाएं।

घर के आसपास पीपल के वृक्ष पर दोपहर में जल चढ़ाएं। इसके साथ ही पुष्प, अक्षत, दूध, गंगा जल और काले तिल भी अर्पित करें। हाथ जोड़कर पूर्वजों से अपनी ग़लतियों के लिए क्षमा-याचना करें और उनसे आशीर्वाद माँगें।

ककरौली थाना क्षेत्र में अज्ञात कार की चपेट में आ जाने से बच्ची की मौत


 मुजफ्फरनगर। अज्ञात कार की चपेट में आ जाने से 7 वर्षीय बालिका की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

मिली जानकारी के अनुसार ककरौली थाना क्षेत्र के गांव का खाईखेड़ी में अज्ञात कार की चपेट में आ जाने से 7 वर्षीय बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने जानसठ - मोरना रोड जाम कर दिया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल जाम खुलवाया, जिसके पश्चात बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गुरुवार, 23 सितंबर 2021

प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने फैक्ट्री को किया सील



मुजफ्फरनगर । प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने बिना एनओसी के जानसठ रोड पर संगम विहार में रिहायशी इलाके में चल रही फैक्ट्री को सील कर दिया।

बताया गया है कि फैक्रीकेशन यूनिट एके स्टील को संचालन के लिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग से अनुमति नहीं लगी गई थी। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में ध्वनि प्रदूषण की अधिक शिकायत मिली थी। इस फैक्ट्री की जांच के लिए प्रदूषण विभाग की टीम के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस भी गई। जांच में बहुत अधिक ध्वनि प्रदूषण मिला। इसके बाद फैक्ट्री के कागजात चेक किए गए तो एनओसी नहीं लगी गई थी। इसी आधार पर फैक्ट्री को सील कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम सदर दीपक कुमार, पोल्यूशन अधिकारी सर्वेश कुमार, नईमंडी पुलिस और राजस्व टीम भी उपस्थित रहे। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने भी  प्रदूषण बोर्ड की कार्रवाई का निरीक्षण किया।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...