मुजफ्फरनगर।एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने के लिए सीओ सदर हेमंत कुमार को सीओ क्राइम बनाया गया है, वहीं दूसरी ओर जनपद में पधारे सहायक पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार को सीओ सदर की जिम्मेदारी सौपी है।
कहा गया है कि कई राज्यों में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है। लोग अनावश्यक सड़कों पर न घूमें। कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है।
मुज़फ्फरनगर। सम्प्रदाय दंगे के दौरान गंग नहर पर हमले में मारे गए सोहनबीर सिंह व अजय वीर सहित अन्य मृतकों की आत्मा की शान्ति के लिये भोकरहेडी स्थित उनके आवास पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। वही दूसरी और ग्राम रहमतपुर निवासी अजय वीर की भी 2013 के दंगे के दौरान नहर पर हुए बवाल के दौरान मौत हो गई थी। इस मौके पर गणमान्यों ने दी यज्ञ में आहुति देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
भोकरहेड़ी में स्थित भाजपा नेता जोगेन्द्र वर्मा के आवास पर आयोजित हवन यज्ञ में 7 सितम्बर 2013 के दंगे के दौरान नंगला मंदौड पंचायत से लौटते समय गंगनहर पर हमले में मारे गए उनके पिता सोहनवीर सिंह व रहमत पूर निवासी अजय वीर सहित अन्य मृतकों की आत्मा की शान्ति के लिये यज्ञ में आहुति दी गयी। दंगे के दौरान शहीद हुवे स्व.सोहनवीर सिंह की आठवीं पुण्य तिथि के अवसर पर उनके चित्र सम्मुख पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस दौरान मुख्य रूप से मोरना ब्लाक् प्रमुख अनिल राठी, सदर ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी, भाजपा नेता जोगेन्द्र वर्मा, बिजेन्द्र सिंह, योगेश कुमार, देवेन्द्र सहरावत, डा.वीरपाल सहरावत, पं.विनोद शर्मा, रामकुमार शर्मा, प्रधान प्रकाशवीर सिंह ककरोली, जयवीर सिंह, वेदवीर सिंह, काका शर्मा, बिजेन्द्र सिंह, नीशू मोरना आदि उपस्थित रहे ।
सभी मृतक मकनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 07 सितम्बर 2021*
⛅ *दिन - मंगलवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत - 1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद*
⛅ *मास-भाद्रपद*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - प्रतिपदा 08 सितम्बर प्रातः 04:37 तक तत्पश्चात द्वितीया*
⛅ *नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी शाम 05:05 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*
⛅ *योग - साध्य 08 सितम्बर रात्रि 02:21 तक तत्पश्चात शुभ*
⛅ *राहुकाल - शाम 03:43 से शाम 05:16 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:24*
⛅ *सूर्यास्त - 18:48*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - मौन व्रत आरंभ श्री रामदेव पीर नवरात्रि प्रारंभ*
💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *सौ गुना फलदायी “शिवा चतुर्थी”* 🌷
➡ *10 सितम्बर, शुक्रवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है ।*
🙏🏻 *भविष्य पुराण के अनुसार ‘भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी का नाम ‘शिवा’ है | इस दिन किये गये स्नान, दान, उपवास, जप आदि सत्कर्म सौ गुना हो जाते हैं |*
👩🏼 *इस दिन जो स्री अपने सास-ससुर को गुड़ के तथा नमकीन पुए खिलाती है वह सौभाग्यवती होती है | पति की कामना करनेवाली कन्या को विशेषरूप से यह व्रत करना चाहिए |’*
🙏🏻 *
🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
🌷 *गणेश-कलंक चतुर्थी* 🌷 🙏🏻 *( ‘ॐ गं गणपतये नम:’ मंत्र का जप करने और गुड़मिश्रित जल से गणेशजी को स्नान कराने एवं दूर्वा व सिंदूर की आहुति देने से विघ्न-निवारण होता है तथा मेधाशक्ति बढ़ती है | )*
🙏🏻 *
🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
🌷 *गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन कलंक निवारण के उपाय*
➡ *इस वर्ष 10 सितम्बर, शुक्रवार को (चन्द्रास्त : रात्रि 09:20)*
🙏🏻 *भारतीय शास्त्रों में गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन निषेध माना गया है इस दिन चंद्र दर्शन करने से व्यक्ति को एक साल में मिथ्या कलंक लगता है। भगवान श्री कृष्ण को भी चंद्र दर्शन का मिथ्या कलंक लगने के प्रमाण हमारे शास्त्रों में विस्तार से वर्णित है।*
🌷 *भाद्रशुक्लचतुथ्र्यायो ज्ञानतोऽज्ञानतोऽपिवा।*
*अभिशापीभवेच्चन्द्रदर्शनाद्भृशदु:खभाग्॥*
🙏🏻 *अर्थातः जो जानबूझ कर अथवा अनजाने में ही भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को चंद्रमा का दर्शन करेगा, वह अभिशप्त होगा। उसे बहुत दुःख उठाना पडेगा।*
🙏🏻 *गणेश पुराण के अनुसार भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन चंद्रमा देख लेने पर कलंक अवश्य लगता है। ऐसा गणेश जी का वचन है।*
🙏🏻 *भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन न करें यदि भूल से चंद्र दर्शन हो जाये तो उसके निवारण के निमित्त श्रीमद्भागवत के १०वें स्कंध, ५६-५७वें अध्याय में उल्लेखित स्यमंतक मणि की चोरी कि कथा का श्रवण करना लाभकारक है। जिससेे चंद्रमा के दर्शन से होने वाले मिथ्या कलंक का ज्यादा खतरा नहीं होगा।*
🌷 *चंद्र-दर्शन दोष निवारण हेतु मंत्र* 🌷
🙏🏻 *यदि अनिच्छा से चंद्र-दर्शन हो जाये तो व्यक्ति को निम्न मंत्र से पवित्र किया हुआ जल ग्रहण करना चाहिये। मंत्र का २१, ५४ या १०८ बार जप करें । ऐसा करने से वह तत्काल शुद्ध हो निष्कलंक बना रहता है। मंत्र निम्न है।*
🌷 *सिंहः प्रसेनमवधीत् , सिंहो जाम्बवता हतः।*
*सुकुमारक मा रोदीस्तव, ह्येष स्यमन्तकः ॥*
🙏🏻 *अर्थात: सुंदर सलोने कुमार! इस मणि के लिये सिंह ने प्रसेन को मारा है और जाम्बवान ने उस सिंह का संहार किया है, अतः तुम रोओ मत। अब इस स्यमंतक मणि पर तुम्हारा ही अधिकार है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, अध्यायः ७८)*
🙏🏻 *चौथ के चन्द्रदर्शन से कलंक लगता है | इस मंत्र-प्रयोग अथवा स्यमन्तक मणि कथा के वचन या श्रवण से उसका प्रभाव कम हो जाता है |*
🙏🏻 *–
📖 *
🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक
: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक
एकादशी
सितंबर 2021: एकादशी व्रत
17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी
प्रदोष
सितंबर 2021: प्रदोष व्रत
18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत
पूर्णिमा
20 सितंबर सोमवार भाद्रपद
अमावस्या
07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम देने वाला रहेगा, लेकिन लंबे संघर्ष के बाद आज परेशानियों से आपको राहत मिलेगी। आज आपको अपने व्यापार के लिए लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वह आपके लिए काफी लाभदायक रहेगी। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम बिजनेस के लिए काम निकालना चाहते हैं, तो आज समय निकालने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। आज आपको अपने किसी भी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है, उसे मेहनत करके पूरा करना है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहेगा। आज आपके परिवार में किसी के विवाह पर चर्चा हो सकती है। आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे आपका धन खर्च बढ़ सकता है व आपको उनकी आवभगत में भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। आज आप अपने परिवार की सुख सुविधाएं बढ़ाने वाली चीजों पर भी धन खर्च करेंगे। आज घर में रंगाई व पुताई का कार्य भी करा सकते हैं। यदि आपकी समस्या है, तो आज घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से वह समाप्त होगी
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज संतान की उन्नति देखकर आप प्रसन्न होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज वेतन वृद्धि मिल कती है, जिससे प्रसन्न होकर परिवार के सदस्य आज आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योकि आज वह आपका बनता हुआ काम बिगाडने की कोशिश कर सकते है। यदि आपने किसी नौकरी के लिए आवेदन किया है, तो आज उन्हें सफलता मिल सकती है। आज धन के मामले में आपका भाग्य आपका साथ देगा, तभी आपके व्यापार में आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रह सकता है। आज आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सरकार सकती है। यदि किसी को कोई समस्या है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों का ट्रांसफर होने के बात चल सकती है, लेकिन इसमे आपको लाभ मिलेगा। यदि आपका कोई सरकारी कार्या लंबे समय से लंबित पड़ा है,तो आज उसे पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यापार की चिंता सता सकती है। यदि आपको लंबे समय से कारोबार की चिंता सता रही थी,तो उसके लिए आपको अपने पिताजी व भाई से सलाह मशवरा करना होगा। यदि जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट है, तो उसे नजरअंदाज ना करें। नौकरी व व्यवसाय में यदि आप सुधार चाहते हैं, तो आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी आप अपने सभी कार्य को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में जो बांधा थी, वह आज समाप्त होगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने पिछले रुके हुए कार्य को भी पूरा करना पड़ सकता है, जिसके लिए आपको बहुत-बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें क्योंकि मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपको खांसी, जुकाम जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आज यदि आपका आपकी माताजी से कोई वाद विवाद होता है, तो इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आज आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपने साहस व पराक्रम से उन्हें परास्त करने में सफल रहेंगे, लेकिन आपको अपने मन की दुर्बलता को निकालना होगा, तभी आप अपने कार्य को सफल कर पाएंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको भरपूर मात्रा में मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आप अपने जीवन साथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको कोई मांगलिक समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपके मन में हर्ष होगा, लेकिन कार्य क्षेत्र में आज तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें, तभी आप अपने कार्य को बुद्धि व साहस से पूरा कर पाएंगे। यदि संतान की कोई समस्या है, तो उसमें आज आपको जीवन साथी के साथ मिलकर उसका समाधान खोजना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी प्रोजेक्ट को आज लांच करेंगे, तो वह भरपूर लाभ उठा सकते हैं। निराशाजनक विचारों को आजमाने मन में ना आने दें।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, वह आपको भरपूर लाभ देगा। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा, लेकिन आप अपनी संतान की आवश्यकता की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप अपने मित्रों के साथ समाजिक समारोह में सम्मिलित होंगे। आपको अपने रोजमर्रा के कार्यों में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि ऐसा किया, तो भविष्य में आपको कोई बड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामाजिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों को आज कुछ सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा, जिसमें उनके कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जिसका वह लाभ उठाएंगे और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आज आपको दिनभर शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की मदद के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है, जो लोग आयात व निर्यात का व्यापार करते हैं, उनके लिए आज दिन उतम रहेगा। धर्म के प्रति आपकी आज रुचि बढ़ी दिखेगी, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। संपत्ति संबंधित यदि कोई विवाद चल रहा है, तो उसमें अधिकारियों की कृपा से आज आपको सफलता मिल सकती है। आज आपको अपने किसी सरकारी कार्य को आगे के लिए टालना नही है, नहीं तो भविष्य में उसके पूरा होने में परेशान हो सकती है। यदि आपने नये व्यवसाय को करने का मन बनाया है, तो उसके लिए उत्तम रहेगा। आज आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल न ले क्योंकि उसे उतारना मुश्किल होगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज नौकरी का व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, वह शत्रु आपके मित्र भी हो सकते हैं, इसलिए आपको अपनी आंख व कान दोनों को खोलकर कार्य करना होगा। यदि आपने आपके ऊपर कोई कर्जा था, तो आज आप उसे उतारने में भी सफल रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के किसी व्यक्ति को उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि उन्हें कोई रोग है, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टर परामर्श अवश्य लें।
दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2023
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।
मेष: आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे। पदोन्नति की संभावनाएं दिख रही हैं। बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापार में आपको लाभ प्राप्त होगा। धन का निवेश करने के लिए समय अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। शादीशुदा लाइफ आपकी अच्छी रहेगी। शादी के आपको अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।
वृषभ: आपको अपने प्रयासों का अच्छा फल प्राप्त हो सकेगा। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन में वृद्धि होने के प्रबल आसार रहेंगे। करियर के लिहाज से समय काफी अच्छा है। आर्थिक रूप से आप खुद को सक्षम महसूस करेंगे। फालतू पैसा खर्च करने से बचें। विवाहित जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तर्क-वितर्क से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन: लव लाइफ अच्छी रहेगी। आपके प्रयास अच्छे होंगे जो आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे। नौकरी में बदलाव करने के लिए समय अच्छा है। आर्थिक मामलों में इस दौरान आपको सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से समय काफी अच्छा रहने वाला है।
कर्क: वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों के साथ आपका किसी न किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। इस दौरान आपको कड़ी मेहनत से ही सफलता प्राप्त होगी। यह गोचर प्यार और रोमांस के लिए बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ इस दौरान आपके रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह: आपको सहयोगियों और अधीनस्थों का पूरा सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। नए दोस्त बन सकते हैं। विवाहित जातकों के जीवन के लिए ये गोचर काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या: धन लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना रहेगी। आप धन निवेश करने में सक्षम होंगे। आर्थिक रूप से यह अवधि आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की जमकर तारीफ होगी।
तुला: पेशेवर जीवन में आपको सफलता मिलेगी। इस अवधि में लाभ कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लव लाइफ के लिए ये गोचर शानदार रहेगा।
वृश्चिक: खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। बाहर का खाना खाने से बचें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
धनु: कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। वरिष्ठों से अच्छे प्रदर्शन के लिए आपको पुरस्कार मिल सकता है। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने के आसार रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से ये समय अच्छा रहेगा।
मकर: आपको करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने प्रयासों में सफलता हासिल होगी। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कोई करीबी रिश्ता खराब हो सकता है। यदि नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं तो ये समय इस काम के लिए अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। प्रेम जीवन में भी आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ: आपको आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। विभिन्न स्रोतों के माध्यम से आपको अपनी आय बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी पेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से काम की सराहना और वाहवाही मिल सकती है। व्यापार में आपको धन लाभ होने के आसार रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।
मीन: जल्दबाजी से बचें। काम की जिम्मेदारियां कार्यक्षेत्र में बढ़ सकती हैं। सिंगल जातकों को इस दौरान अपना साथी मिल सकता है। स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी हो सकती है।
पुलिस के अनुसार देवबंद थाना क्षेत्र की बाल्मिकी बस्ती निवासी जसवीर नागालैंड के दीमापुर में जानवर बेचने के लिए गया था। आरोप है कि वह नागालैंड से जानवर बेचकर लौट रहा था। सुबह लगभग साढ़े चार बजे दो गाड़ियों व कई बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने पचैंडा बाइपास पर जबदस्ती उसकी गाड़ी को रुकवा लिया। हमलावरों ने ड्राईवर से जबरदस्ती गाड़ी की खिड़की खुलवा ली। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल बाल बच गया। विरोध करने पर हमलावरों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। बीच बचाव करा रहे ज्ञानचंद, राहुल व मिथुन को गंभीर चोटें आयीं। हमलावरों ने जानवर बिक्री के 25 लाख रुपये व गाड़ी की चाबी छीन ली। हमलावर जान से मारने की धमकी देते फरार हो गए। पुलिस ने संजय, बंटी, रविन्द्र, काका, सावन, सचिन निवासीगण गांव नांगल भाट खेड़ी सहारनपुर, रिंकू, टिंकू निवासीगण रुपडी, गागलहेड़ी सहारनपुर, विश्वास निवासी चोली भगवानपुर व अर्जुन निवासी गांधीनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित का कहना है कि उसकी गाड़ी में पहले से संजय व विश्वास मौजूद थे। उन्होंने ही षडयंत्र रचकर उसके साथ वारदात करायी है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान का है कि दो पक्ष आपस में पार्टनर है। पचैंडा बाइपास पर उनके बीच विवाद हुआ था। मामला दर्ज कर लिया गया है।
रविवार को बालियान ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि यह कहा जा सकता है कि किसानों का आंदोलन राजनीतिक रूप ले रहा है। सभी को राजनीति करने का अधिकार है। अगर वे (संयुक्त किसान मोर्चा) राजनीति में आना चाहते हैं तो हम उन्हें राजनीति करने का अधिकार देंगे। स्वागत है। टिकैत ने यह भी कहा कि सभी लोग जो सरकार का हिस्सा हैं और किसानों का समर्थन करते हैं, उन्हें आगे आना चाहिए और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए बातचीत शुरू करनी चाहिए।
इसमें कहा गया है कि 5 सितंबर 2021 को मुजफ्फरनगर में सँयुक्त किसान मोर्चा की एक विशाल रैली किसान बिल वापस लेने की मांग को लेकर हुई जिसमें अनेक प्रदेशों के लोगो ने हिस्सा लिया । हो सकता है इनकी मांग जायज हो और नही भी हो सकती पर लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है । परन्तु इस रैली में 2 महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया आजतक की पत्रकार चित्रा तिरपाठी व सामाजिक कार्यकर्ता पूनम पंडित के साथ वहाँ पर उपस्थित पुरूष कार्यकर्ताओ द्वारा जम कर बदसलूकी की गई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है ।महिलाओं का सम्मान करने वाले देश मे लाखो पुरुषों की भीड़ में इस तरह महिलाओं के अपमान को जायज नही ठहराया जा सकता । साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट इस ज्ञापन के माध्यम से मांग करती है कि उक्त दोनों महिलाओं से बदसलूकी करने वालो की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
इस मौके पर राजू सैनी साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट महासचिव मंगलेश कुमार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अमित सैनी स्नेहलता चौधरी निक्की त्यागी निर्दोष सुभम सैनी संदीप जिंदल अलका सैनी रहे।
उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि बरसात के इस मौसम में घर के बर्तनों, कूलर, पानी की टंकी, फ्रिज की पीछे की ट्रे, घरों के आसपास पड़े टायर, टूटे लोहे व प्लास्टिक के पात्रो में पानी ना इकट्ठा होने दें क्योंकि मच्छर इन्ही में पनपते हैं सप्ताह में एक बार इन्हें साफ अवश्य करें क्योंकि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है इसलिए मच्छर के काटने से बचने के लिए जरूरी है कि हम पूरी बांह के कपड़े पहने और मच्छरदानी एवं अन्य उपायों का प्रयोग करें। नोडल अधिकारी ने पीडब्लूयडी के अधिकारियों को सडकों के निर्माण के कार्य की प्रगति के निर्देश दिये और उन्होंने नहरों में टेल तक पानी पहुचाने के निर्देश दिये। अधिशासी अभियन्ता विद्युत से जनपद मे उपलब्ध करायी गयी बिजली के बारे मे पूछा ओर आवश्यक निर्देश दिये ओर कहा की किसी भी सरकारी कार्यालय मे बिल बकाया नही रहना चाहिये सभी कार्यालय अध्यक्ष अपना बिल समय से जमा करें । इसी तरह राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, मत्स्य पालन हेतु तालाबों का आवंटन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, आई सी डी एस (पोषण अभियान), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना आदि बिन्दुओं की विस्तार से समीक्षा की जिसमें संबंधित अधिकारियों से पारदर्शी रूप से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना सहित अन्य किसान परक योजनाओं की अद्यतन प्रगति जानी। नोडल अधिकारी ने निराश्रित गोवंश की समीक्षा करते हुए गो-आश्रय स्थल, संरक्षित गोवंश व सहभागिता योजना से सुपुर्दगी कराए।
नोडल अधिकारी द्वारा सभी विभागो के विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग के लम्बित कार्यों में तेजी लायें, अगर किसी प्रकार की रूकावट है तो मुझे अवगत करायें ताकि उस कार्य को शासन स्तर पर अवगत करवा सकें। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आलोक कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी महावीर सिंह फौजदार, एवं समस्त अधिकारी उपस्थित रहें।
5 सितंबर को शहर में आयोजित की गई पंचायत के दौरान प्रशासन की सहमति के बाद बाजार बंद किए गए थे। जिसके बाद कल मंगलवार को शहर के सभी बाजार खोले जाएंगे वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल ने बताया कि जिला प्रशासन से इस विषय में हुई वार्ता के बाद कल बाजार खोलने की पूर्णता सहमति बन गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दिनांक 7 सितंबर 2021 से 16 सितंबर 2021 तक पूरे जनपद में विशेष संवेदीकरण एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाए जाएगा जिसके अंतर्गत आशाएं घर घर जाकर बुखार एवं कोविड का सर्वे करेंगे, इसके साथ ही ऐसे लोगों को भी चिन्हित किया जाएगा जिनकी आयु 45 वर्ष से अधिक है और जिन्होंने अभी तक अपना कोविड टीकाकरण नहीं कराया है साथ ही आशाएं नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की भी सूची तैयार करेंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि आशाएं घर घर जाकर नागरिकों को डेंगू, मलेरिया आदि वेक्टर जनित रोगो के लक्षणों एवं बचाव के विषय में लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करेंगे साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए क्या करें यह जानकारी भी देंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद के सभी निवासियों से अपील करते हुए कहा कि विशेष संवेदीकरण एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान में आशाओं का सहयोग कर, सही सूचनाएं देकर अभियान को सफल बनाएं।
मुज़फ़्फ़रनगर। पुलिस अधीक्षक रेलवे अर्पणा गुप्ता ने जीआरपी थाना प्रभारियांे के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर विजयकांत सत्यार्थी को मेरठ सिटी जीआरपी प्रभारी निरीक्षक बनाया है। संजय यादव थाना प्रभारी जीआरपी मुजफ्फरनगर बनाए गए है।ं
मुज़फ़्फ़रनगर। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के संस्थापक किसान नेता चौधरी जगबीर सिंह की 18 वी पुण्यतिथि पर जनपद के किसानों ने किसान बलिदान दिवस के रूप में मनाया।राष्ट्रीय किसान मोर्चा के संस्थापक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वoचौधरी जगबीर सिंह की 18वीं पुण्यतिथि पर शांति यज्ञ किया गया यगोपरांत पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह ने दक्षिण सिविल लाइन आवास पर पहुंचे जनपद के किसानों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज किसान नेता चौधरी जगबीर सिंह की पुण्यतिथि सर्व समाज के लोग किसान बलिदान दिवस के रूप में मना रहे हैं हम उनके बताए रास्ते पर चलकर किसानों व मज़दूरों की लड़ाई लड़ते रहेंगे और उन्होंने बताया कि किसान नेता चौधरी जगबीर सिंह ने किसानों की लड़ाई लड़ते-लड़ते अपने प्राणों की आहुति दी व हमेशा किसानों और मजदूरों की समस्या को उठाते रहे हैं ।शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जो मिशन उनके पिताजी द्वारा चला गया था उस मिशन को आगे बढ़ाएंगे वह किसान और मजदूरों के लिए संघर्ष करते रहेंगे शोक सभा में लेखराज सिंह राष्ट्रीय लोक दल जिला अध्यक्ष प्रभात तोमर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रसन चौधरी जिला पंचायत सदस्य अंकित बालियान जिला पंचायत सदस्य ‘इरशाद चौधर्री , अरविंद बालियान,रमेश काकड़ा ,दल सिंह वर्मा ,अमरपाल प्रमुख ,चंद्रपाल सिंह मोहम्मदपुर राय सिंह, वैभव चौधरी इंद्रपाल सिंह ,सुरेंद्र चेयरमैन,साबिर प्रधान,बिजेनदर (पी आर औ)आदि सैकड़ों किसानों ने श्रद्धांजलि अर्पित की व घनश्याम जी ने यज्ञ संपन्न कराया ।
मुजफ्फरनगर। किसान महापंचायत के कारण रविवार को बंद रहने के बाद कल 7 सितम्बर मंगलवार को बाज़ार खोलने को प्रशासन ने सहमति दे दी है। संयुक्त व्यापार मण्डल के साथ हुई प्रशासन की वार्ता के दौरान सहमति हुई।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष अजय सिंघल ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मुज़फ्फरनगर का किसान तो अपने खेतों में मौजूद रहा। बस दुःख इस बात का होता है कि जिन लोगों का बहिष्कार समाज से 2013 के दंगों के बाद हो गया थाए जिनकी हिम्मत समाज में खड़ा होकर बोलने की नहीं थीए जिन्होंने इस जनपद में आग लगाने का काम किया थाए जो लगातार साम्प्रदायिक ज़हर हम लोगो में घोलने का काम कर रहे थेए जिनका साहस लोगों के बीच जाने का नहीं पड़ रहा था वह यूनियन के माध्यम से पंचायत के मंच पर दिखाई दिए। वही राजनीतिक नंबरदार जिन्होंने इस जनपद में हत्याएं करवाई थीए जिन्होंने सचिन और गौरव की हत्या के बाद 7 मुजरिम छुड़वाए थे। ये वही नंबरदार है जिन्होंने जनपद से एसएसपी मंजिल सैनी और जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह को हटवाया था। केंद्र सरकार ने किसी तरह सेना को भेजकर जनपद की कानून व्यवस्था का कंट्रोल करवाया था। ये वही लोग है जिन्होंने हमारे 18 साल से लेकर 28 साल के युवकों पर फर्जी मुक़दमें लिखवाकर जेल भेजने का काम किया था। आज उन्हीं लोगों ने मंच से सम्बोधित किया। आज उन्ही लोगों का यूनियन के द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया गया। आज यूनियन का नेता उन्हीं लोगों को अपनी आन.बान और शान बता रहा है। गुलाम मोहम्मद जौला जैसे व्यक्ति जिसको समाज में खड़ा होकर बोलने का अधिकार भी नहीं मिलना चाहिए। ये बहुत निंदनीयए अशोभनीय और शर्मनाक है। भारतीय जनता पार्टी पर इस पंचायत से कोई फर्क नहीं पड़ताए जो भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े हैए उन्होंने इस पंचायत में हिस्सेदारी नहीं की। किसान खेतों में काम करते रहे। बाहर से लोग बुलाये गए लेकिन चिंता का विषय ये है कि बाहर से बुलाये लोग इस जनपद का माहौल ख़राब कर सकते थे। जिन लोगों ने 2013 का दंगा करवाया था उन लोगों को पंचायत में मंच मिला। वह दोबारा से इस जनपद का वातावरण ख़राब कर सकते है। उन्होंने कहा कि केवल इस पंचायत में सिख और मुस्लिम समाज के लोगों ने हिस्सेदारी की।
उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत की मानसिकता ये रही होगी कि जनपद में दोबारा से वातावरण खराब हो क्योंकि 2013 का दंगा इन्ही लोगों ने कराया था और पूरे देश में सन्देश गया था। जिस प्रकार सिसौली के अंदर मेरी गाड़ी तोड़ी गईए मुझे आज तक समझ नहीं आया कि ये क्या सन्देश देना चाहते थे। हम तो जनता के सेवक है कोई हमें मारेए हमारी गाड़ी तोड़ेए तो हमें कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। हम तो दुःख दर्द में हिस्सा लेंगे। लेकिन ऐसे लोग आज भी पंचायत के जरिये जनपद की सड़कों पर गुंडागर्दी कर रहे थे । लेकिन प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ खड़ा रहा और किसी प्रकार की बदतमीजी नहीं होने दी गई।
मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...