सोमवार, 6 सितंबर 2021

किसान महापंचायत पर बुढाना विधायक उमेश मलिक ने कसा तंज ... बाहर से लोग बुलाकर माहौल खराब करना था मकसद


 मुज़फ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की धरती पर हुई किसान महापंचायत को लेकर भारतीय जनता पार्टी से बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने एक बार फिर  तंज कसा है ।मुज़फ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए महापंचायत में आये लोगों के खिलाफ उन्होंने खुलकर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जन सूचनाओं के माध्यम से खबरें  आई है कि जनपद के किसानों ने इस पंचायत में हिस्सा नहीं लिया। कही ना कही विपक्षी राजनीतिक लोग पंचायत में उपस्थित रहे। आकलन ये है कि दूसरे प्रदेश से लोग ज्यादा आए। जिनमें पंजाब से सरदार लोगए हरियाणाए एमपी और राजस्थान से पहुंचे। 

उन्होंने कहा कि मुज़फ्फरनगर का किसान तो अपने खेतों में मौजूद रहा। बस दुःख इस बात का होता है कि जिन लोगों का बहिष्कार समाज से 2013 के दंगों के बाद हो गया थाए जिनकी हिम्मत समाज में खड़ा होकर बोलने की नहीं थीए जिन्होंने इस जनपद में आग लगाने का काम किया थाए जो लगातार साम्प्रदायिक ज़हर हम लोगो में घोलने का काम कर रहे थेए जिनका साहस लोगों के बीच जाने का नहीं पड़ रहा था वह यूनियन के माध्यम से पंचायत के मंच पर दिखाई दिए। वही राजनीतिक नंबरदार जिन्होंने इस जनपद में हत्याएं करवाई थीए जिन्होंने सचिन और गौरव की हत्या के बाद 7 मुजरिम छुड़वाए थे। ये वही नंबरदार है जिन्होंने जनपद से एसएसपी मंजिल सैनी और जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह को हटवाया था। केंद्र सरकार ने किसी तरह सेना को भेजकर जनपद की कानून व्यवस्था का कंट्रोल करवाया था। ये वही लोग है जिन्होंने हमारे 18 साल से लेकर 28 साल के युवकों पर फर्जी मुक़दमें लिखवाकर जेल भेजने का काम किया था। आज उन्हीं लोगों ने मंच से सम्बोधित किया। आज उन्ही लोगों का यूनियन के द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया गया। आज यूनियन का नेता उन्हीं लोगों को अपनी आन.बान और शान बता रहा है। गुलाम मोहम्मद जौला जैसे व्यक्ति जिसको समाज में खड़ा होकर बोलने का अधिकार भी नहीं मिलना चाहिए। ये बहुत निंदनीयए अशोभनीय और शर्मनाक है। भारतीय जनता पार्टी पर इस पंचायत से कोई फर्क नहीं पड़ताए जो भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े हैए उन्होंने इस पंचायत में हिस्सेदारी नहीं की। किसान खेतों में काम करते रहे। बाहर से लोग बुलाये गए लेकिन चिंता का विषय ये है कि बाहर से बुलाये लोग इस जनपद का माहौल ख़राब कर सकते थे। जिन लोगों ने 2013 का दंगा करवाया था उन लोगों को पंचायत में मंच मिला। वह दोबारा से इस जनपद का वातावरण ख़राब कर सकते है। उन्होंने कहा कि केवल इस पंचायत में सिख और मुस्लिम समाज के लोगों ने हिस्सेदारी की। 

उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत की मानसिकता  ये रही होगी कि जनपद में दोबारा से वातावरण खराब हो क्योंकि 2013 का दंगा इन्ही लोगों ने कराया था और पूरे देश में सन्देश गया था। जिस प्रकार सिसौली के अंदर मेरी गाड़ी तोड़ी गईए मुझे आज तक समझ नहीं आया कि ये क्या सन्देश देना चाहते थे। हम तो जनता के सेवक है कोई हमें मारेए हमारी गाड़ी तोड़ेए तो हमें कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। हम तो दुःख दर्द में हिस्सा लेंगे। लेकिन ऐसे लोग आज भी पंचायत के जरिये जनपद की सड़कों पर गुंडागर्दी कर रहे थे । लेकिन प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ खड़ा रहा और किसी प्रकार की बदतमीजी  नहीं होने दी गई।

महापंचायत में आई महिला व पुरुष लापता



मुजफ्फरनगर । किसान महापंचायत में आई एक महिला व एक पुरुष के गायब होने की सूचना पुलिस को देते हुए उन्हें तलाश करने की मांग की गई है। 

सिविल लाइन पुलिस को दी सूचना में कहा गया है कि मोना सिंह जनपद मुजफ्फरनगर की किसान मोर्चा की रैली में ग्वालियर से आए थे जो कहीं गायब हो गए। 

श्यामवीर राठी एड ने सीओ दी सूचना दी है कि एक गायब महिला महिला माया इटावा की रहने वाली हैं तथा सरदार मोना सिंह ग्वालियर के रहने वाले हैं। यह दोनों किसान रैली में आए थे लेकिन वहां से गुमशुदा हो गए। इनके आधार कार्ड और फोटो वह संपर्क भी पुलिस को दिए गये हैं।

सिपाही के हत्यारोपी व विक्की त्यागी के शार्प शूटर का शव बरामद

 



मुजफ्फरनगर। सिपाही के हत्यारोपी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। चरथावल क्षेत्र के चौकडा गांव में ईख के खेत में शव ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस के अनुसार सोनू त्यागी विक्की त्यागी गैंग का शॉप शूटर था। कुछ माह पूर्व  पुलिस ने लूट की योजना बनाते समय गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटकर  आया था। देर शाम  ईख के खेत मे शव बरामद किया गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम पर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाजपा नई मंडी मंडल की बूथ कमेटी ने किया बूथ को मजबूत करने के लिए मेरा बूथ सबसे मजबूत का आव्हान


मुजफ्फरनगर । संगठन के आदेशानुसार जिलाध्यक्ष  विजय शुक्ला के आह्वान पर आज दिनाँक 05-09-2021 को  सीमा शर्मा धर्मपत्नी स्व० श्सुनील शर्मा (सभासद वार्ड-25) के निवास अवध विहार पर नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर की अध्यक्षता में "शक्ति केन्द्र-अग्रसेन विहार", राजवंशी धर्मशाला व लक्ष्मण विहार के समस्त बूथों का बूथ सत्यापन का कार्य किया गया। नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष  राजेश पाराशर ने "मेरा बूथ सबसे मजबूत" का आह्वान करते हुए बताया कि पार्टी संगठन के आदेशानुसार हमें प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ कमेटी को मजबूत करना होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मण्डल उपाध्यक्ष बशेश्वर दयाल, रामकिशन शर्मा, शक्ति केन्द्र संयोजक राकेश सिसौदिया, सभी सम्मानित बूथ अध्यक्ष संजय गुप्ता, मनीष त्यागी, महेश शर्मा, तेजपाल सैनी, जगपाल, नवीन सैनी, मण्डल सह मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा शुभम शर्मा, मण्डल मंत्री युवा मोर्चा अर्ष सिंघल व सागर सैनी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।




आज का पंचांग एवँ राशिफल 06 सितंबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 06 सितम्बर 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास-भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - चतुर्दशी सुबह 07:38 तक तत्पश्चात अमावस्या*

⛅ *नक्षत्र - मघा शाम 05:52 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*

⛅ *योग - शिव सुबह 06:55 तक तत्पश्चात सिद्ध*

⛅ *राहुकाल - सुबह 07:57 से सुबह 09:30 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:24* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:49*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - पिठोरी -दर्श- कुशग्राहिणी अमावस्या, शिव पार्थेश्वर पूजन समाप्त, शिव पूजन समाप्त, सोमवती अमावस्या (सुबह 7:39 से 7 सितंबर सुबह 6:22 तक) अहिल्याबाई होल्कर पुण्यतिथि (ति.अ.) अमावस्या क्षय तिथि*

 💥 *विशेष - चतुर्दशी और अमावस्या के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *सोमवती अमावस्याः दरिद्रता निवारण* 

🙏🏻 *सोमवती अमावस्या के पर्व में स्नान-दान का बड़ा महत्त्व है।*

😌 *इस दिन भी मौन रहकर स्नान करने से हजार गौदान का फल होता है।*

🌳 *इस दिन पीपल और भगवान विष्णु का पूजन तथा उनकी 108 प्रदक्षिणा करने का विधान है। 108 में से 8 प्रदक्षिणा पीपल के वृक्ष को कच्चा सूत लपेटते हुए की जाती है। प्रदक्षिणा करते समय 108 फल पृथक रखे जाते हैं। बाद में वे भगवान का भजन करने वाले ब्राह्मणों या ब्राह्मणियों में वितरित कर दिये जाते हैं। ऐसा करने से संतान चिरंजीवी होती है।*

🌿 *इस दिन तुलसी की 108 परिक्रमा करने से दरिद्रता मिटती है।*

🙏🏻 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷

🏡 *घर में हर अमावस्या अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।*

      🙏🏻 **

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अमावस्या* 🌷

🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है (विष्णु पुराण)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷

🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*

🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*

🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बनालें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*

🔥 *आहुति मंत्र* 🔥

🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*

🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*

🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*

🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*

🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*


 📖 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष


सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

 20 सितंबर सोमवार भाद्रपद


अमावस्या


07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपके पारिवारिक बिजनेस के लिए आपको अपने जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी, उनका सहयोग व सानिध्य जी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया है, तो आज उसके परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा और आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपके बिजनेस का कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है जिसे देखकर आप खुश होंगे। आज आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिसमें आपकी कुछ नए मित्रों से मुलाकात भी होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार की सफलता देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के किए गए प्रयासों में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। माता पिता के सहयोग से किए गए कार्यों में आज आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। शासन व सत्ता का गठजोड़ भी आज आपको मिलता दिख रहा है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभल कर चलने वाला रहेगा। आज यदि आपने अपनी व्यापार मे किसी डील को फाइनल करने का सोचा है, तो बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो भविष्य मे यह आपको कोई भारी नुकसान भी करवा सकती है। नौकरी कर रह जातको को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आशातीत सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। आज आप अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप किसी संपत्ति की खरीदारी में लगे हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज आप अपनी संतान के दायित्वों की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे और उनकी तरक्की देखकर प्रसन्न होगे। सायंकाल के समय आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। सायंकाल के समय आज आपकी किसी अप्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसमें आपको कोई अहम जानकारी भी प्राप्त होगी।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने व्यापार में आमदनी के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे, लेकिन आज आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा क्योंकि यह आपको मान सम्मान दिलवाएगी। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपके नये शत्रु उत्पन्न होंगे। भाई की मदद से आज आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। साझेदारी में यदि किसी व्यापार किया हुआ है, तो आज उसमें भी लाभ मिलेगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। रोजगार और व्यापार में जारी प्रयासों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी, लेकिन आपको अपने आलस्य को दूर भगा कर मेहनत करनी होगी, अभी आप अपने व्यापार की प्रगति को आगे बढा पाएंगे। यदि कोई कानूनी मुकदमा चल रहा है, तो दोपहर बाद उसमें आपको जीत मिल सकती है। परिवार में यदि आपका अपने भाई व बहन से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह आज पिताजी के सहयोग से सुलझेगा और आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन मे नयी ऊर्जा का संचार होगा।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आप के चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। घर परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है, जिससे परिवार की खुशियां बढ़ेगी। यदि आपके व्यापार में लंबे समय से लेनदेन की समस्या चली आ रही थी, तो आज उस समस्या का समाधान खोजने में आप कामयाब रहेंगे। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ मे आने से भी आज आपको प्रसन्नता होगी, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों की सभी महत्व कक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी प्रकार की उलझन लेकर आयेगा, लेकिन वह व्यर्थ की होगी। यदि आपके परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, लेकिन सायंकाल तक वह परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की मदद से समाप्त हो जाएगी। संतान को आज सामाजिक कार्य कर देख मन में प्रसन्नता होगी। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने माता-पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज आप जिस में कार्य को करेंगे, उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने का मन बनाया है, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। व्यापार कर रहे लोग यदि आज जोखिम उठाना चाहते हैं, तो दिल खोल कर उठाये क्योंकि भविष्य में वह इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अपने गुरुजनों की मदद से वह उनका समाधान भी निकालेंगे। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी कार्य करेंगे, वह आपको भरपूर लाभ देगा। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में आज आपको सफलता मिलेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ ऐसे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में आज आप भाग लेंगे। संतान के किसी किए गए कार्य से आज आपको निराशा हो सकती है। जीवन साथी के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको किसी को भी धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी में आज आपके कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न होंगे लेकिन आप अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जो भी कार्य करेंगे, वह आपको सफलता अवश्य देगा। यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं क्योंकि उसमें वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज का दिन आपका काफी व्यस्तता में बीतेगा, लेकिन फिर भी आप अपने परिवार के सदस्य के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। गृहस्थ जीवन में यदि कुछ समय से कोई अवरोध चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। आज आपकी 

 क्षेत्रों की यात्रा का प्रबल होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लेनदेन करने से आपको बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपको बाद मे पछताना पड़ सकता है। आज आपको अपनी संतान के विवाह की चिंता सता सकती है।


दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78



 

शुभ वर्ष : 2022, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

रविवार, 5 सितंबर 2021

यूपी में प्राइवेट शिक्षकों का वेतन भी अब खाते में सीधा जाएगा


लखनऊ । प्राइवेट शिक्षकों को राहत देते हुए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने रविवार को शिक्षक दिवस के मौके पर घोषणा की कि सभी वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को वेतन का भुगतान अब उनके बैंक खाते में कराया जाएगा। प्रबंध तंत्र द्वारा उन्हें कम वेतन दिए जाने की शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 

डॉ. शर्मा गोमती नगर स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल के सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रदेश के दो शिक्षकों, वर्ष 2019 में राज्य अध्यापक पुरस्कार व मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार प्राप्त करने वाले 17 शिक्षकों तथा उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में चयनित जिले के 75 शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वित्त विहीन विद्यालयों में फीस से होने वाली आय का 80 फीसदी हिस्सा वेतन मद में व्यय किए जाने की व्यवस्था है।

अक्सर ऐसी शिकायतें मिलती हैं कि इन विद्यालयों के शिक्षकों को कम वेतन दिया जाता है और नियमित रूप से नहीं दिया जाता है। खाते में वेतन भुगतान की व्यवस्था होने से इस समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से मृत वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने पर भी विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

किसान नहीं दलाल हैं परेशान : योगी आदित्यनाथ


वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परेशानी किसानों को नहीं उनके नाम पर दलाली करने वालों को हो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए आजादी के बाद पहली बार सबसे ज्यादा काम हुए हैं। केंद्र की तरफ से कृषि सिंचाई योजना हो या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि या खेती किसानी के क्षेत्र में तकनीक को बढ़ाने के तमाम काम हुए। जिन्हें यह काम पसंद नहीं वो लोग किसानों को मोहरा बनाकर गुमराह कर रहे हैं। आज किसान परेशान नहीं है। किसानों के नाम पर दलाली करने वाले लोग परेशान हैं। 

एक समाचार पत्र के आयोजन में सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले किसान आत्महत्या कर रहे थे लेकिन हमारी सरकार आने के बाद आत्महत्याएं बंद हैं। हमारी सरकार बनने के बाद आत्महत्या का कारण पता किया तो मालूम हुआ कि किसानों को लागत नहीं मिल रही है। क्रय केंद्र नहीं चल रहे हैं। सबसे पहले सरकार ने किसानों के कर्ज माफी का काम किया। पहली बार किसानों से सीधे क्रय करने और उनका दाम सीधे उनके एकाउंट में देने का काम किया गया।

राकेश टिकैत के आरोपों पर सीएम योगी ने कहा कि गन्ना किसानों का सबसे ज्यादा बकाया हम लोगों ने दिया। रमाला चीनी मिल बंद होने के कगार पर थी, हमारी सरकार ने नई लगवाई। सपा-बसपा ने बंद चीनी मिलों को बेच दिया था। हम लोगों ने बंद चीनी मिलों को चलाने का काम किया है। चीनी मिलें केवल गन्ना पेरने तक सीमित न रहें, उसका भी प्रयास किया। चीनी मिलों को एथनाल प्लांट लगाने की अनुमति दी। 2021-2022 तक की 84 फीसदी तक के गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया गया है। नया सीजन आने तक भी उनका मूल्य मिल जाएगा।  

मुलायम सिंह यादव का बिना नाम लिये सीएम योगी ने कहा कि धरती पुत्र आए और बेदखल हो गए। किसानों के लिए कुछ नहीं किया। बाण सागर परियोजना मोरारजी के समय से लटकी थी। आज पूरी होने जा रही है। हजारों किसानों को इसका लाभ होगा। अब्बा जान के सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री ने राममंदिर का शिलान्यास किया था। कुछ लोग उसके खिलाफ थे। लोग बोलते थे कि परिंदा पर नहीं मार सकता। कुछ लोग उस समय गोली चला रहे थे। उस समय वोट बैंक की जो राजनीति हुई, वह नहीं होती तो इतना खून खराबा नहीं होता। आपको मुस्लिम वोट चाहिए लेकिन अब्बा जान से परेशानी है। जनता को इनकी वास्तविकता का पता चल गया है। जो लोग राम कृष्ण को नकारते थे अब कहते हैं कि वह हमारे हैं।

पत्नी की पीट पीट कर हत्या कर दी

 


मुजफ्फरनगर। बुढाना के मोहल्ला करबला रोड पर पति द्वारा की गई पिटाई से पत्नी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक जनपद मेरठ के कस्बा सरधना निवासी नसीम की पुत्री खुशनुमा का विवाह करीब 8 वर्ष पूर्व बुढ़ाना के मोहल्ला करबला रोड निवासी वसीम पुत्र यासीन के साथ हुआ था। रविवार सुबह करीब 5 बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। जिसमें पत्नी खुशनुमा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया व आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में पुलिस ने कोई तहरीर आने से इनकार किया है।

गणपति खाटू श्याम मंदिर में छठी महोत्सव की धूम

 










मुजफ्फरनगर। श्री गणपति खाटू श्याम धाम मंदिर भगवान श्री कृष्ण की छठी का उत्सव बड़े धूमधाम के साथ भजन कीर्तन के साथ मनाया जा रहा है। 

इस दौरान बाबा खाटू श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया साथ भजनों की राजधारा में भक्तों ने डुबकी लगाई इसके पश्चात छठ महोत्सव में बाबा के बहुत भंडारे का भी आयोजन किया गया इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल, प्रसिद्ध उद्योगपति अशोक अग्रवाल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, सुरेंद्र अग्रवाल अर्धांगिनी सहित मौजूद रहे, आलोक स्वरूप, कुश पुरी, पूर्व विधायक अशोक कसल मौजूद रहे ।कार्यक्रम का आयोजन मंदिर के संस्थापक संरक्षक प्रसिद्ध उद्योगपति भीमसेन कंसल मंदिर के प्रधान अशोक गर्ग, कैलाश चंद ज्ञानी, चाचा जेपी, अमरीश गर्ग अंकित अग्रवाल, प्रतीक कंसल दिनेश गर्ग, अनिल कुमार गोयल मंत्री, विकास कन्नू आदि द्वारा किया गया।

सुपर और इंटरसिटी में जरनल टिकट लागू


मुजफ्फरनगर । 10 सितंबर से 04681/04682 जालंधर सुपर फास्ट एक्सप्रेस और 04522/04521 इंटर सिटी दोनों गाडिय़ों मे MST और जरनल टिकट लागू हो गए हैं। दोनों गाडिय़ों मे अब पहले की तरह से सब लोग आ जा सकते हैं। जानकार सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अब लगते रहेंगे अल्लाह हू अकबर और हर-हर महादेव के नारे

 


मुजफ्फरनगर । संयुक्त ​किसान मोर्चे की महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भीड़ से अल्लाहु-अकबर और हर-हर महादेव के नारे लगवाए। राकेश टिकैत ने कहा कि अल्लाहु अकबर और हर-हर महादेव के नारे पहले भी लगते थे और आगे भी लगेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बांटने का काम करते हैं, दंगे करवाते हैं।


अब सात सितंबर को करनाल में किसानों की महापंचायत


करनाल। मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत के बाद अब संयुक्त किसान मोर्चा ने हरियाणा के करनाल में 7 सितंबर को महापंचायत का आयोजन का ऐलान किया है। इसमें मुजफ्फनगर की तरह ही पूरे देश से किसान भाई हिस्सा लेने के लिए जुटेंगे। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही आगे की रणनीति भी तैयार होगी। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का भी ऐलान किया है। इससे पहले मोर्चे ने 25 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया था।

सपा नेता गौरव स्वरूप ने किसानों के लिए किया भंडारे का आयोजन


मुजफ्फरनगर । किसान महापंचायत में समाजवादी पार्टी द्वारा लगाए गए भोजन वितरण कैंप में सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भोजन हलवा और पानी की व्यवस्था पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप द्वारा कराई गई । समाजवादी पार्टी महानगर टीम का भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व राशिद मंत्री ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और कहा कि समाजवादी पार्टी की पूरी टीम ने जिस लगन और मन से किसान भाइयों की सेवा की है इसका बदला हम लोग 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बना कर देंगे। भोजन वितरण कैम्प में जिलाध्यक्ष  प्रमोद त्यागी, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, पूर्व प्रत्याशी चंदन चौहान, जिला महासचिव ज़िया चौधरी ,शलभ गुप्ता, सपा नेता शमशाद अहमद, राकिब कुरेशी, अन्नू कुरेशी सभासद,आशुतोष गुप्ता,दिलशाद अंसारी,डॉक्टर नूर हसन,अमित शील, फराज अंसारी, मुकुल त्यागी, दिलशाद शहजाद, इकराम, इसराइल पहलवान, मास्टर अल्ताफ मशल, नईम प्रभारी,हाजी लियाकत,डॉक्टर नौशाद खान, मोइन त्यागी, सलमान अंसारी, कलीम अंसारी मौजूद रहे । 

अंजू अग्रवाल ने शिक्षक दिवस पर कम्युनिटी हाल का उद्घाटन किया


मुजफ्फरनगर । पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल एस डिग्री कॉलेज में शिक्षक दिवस एवं कम्युनिटी हॉल के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही l महाविद्यालय के अध्यक्ष सोमांश प्रकाश एवं प्राचार्य तथा स्टाफ के द्वारा श्रीमती अंजू अग्रवाल को बुके तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया l इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष द्वारा उपस्थित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई दी गई l

जिला प्रशासन की साक्रियता के चलते शान्तिपूर्वक निपटा किसानों का रेला, प्रशासन ने ली राहत की सांस




 मुजफ्फरनगर । इक्का दुक्का घटनाओं को छोड़कर किसानों की महापंचायत कुशलता और शांति के साथ संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। जिला अधिकारी चंद्र भूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के नेतृत्व में जिला पुलिस और प्रशासन की भरपूर मेहनत व सतर्कता के कारण कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटी। इन सबके लिए भाकियू वालंटियर्स की भूमिका भी बेहतरीन रही। अनुशासित तरीके से महापंचायत संपन्न हो गयी। किसानों की इस महापंचायत को अत्यंत ही शांति एवं कुशल पूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला अधिकारी चंद्र भूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव लगातार भ्रमण करते रहे एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते रहे। मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव एवं नगर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह एवं अपर जिला अधिकारी राजस्व आलोक कुमार और नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप सिंह और एसडीएम सदर दीपक कुमार एवं सीओ सदर तथा शहर कोतवाल संतोष कुमार त्यागी एवं सिविल लाइंस कोतवाल उम्मीद कुमार और मंडी कोतवाल अनिल कपरवान नाम बताओ जानसठ कोतवाल डीके त्यागी तथा गैर जनपद से आए कई आईपीएस अधिकारी एवं कई वरिष्ठ अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे और किसानों की इस महापंचायत को सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने में सफलता हासिल की पूरे शहर में जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। आम जनता द्वारा जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव सहित पूरे जनपद पुलिस एवं प्रशासन की से सराहना की जा रही है। बाहर से बुलाए गए अधिकारियों की भी बड़ी भूमिका रही।

किसान महापंचायत में शामिल होने आई एक ओर महिला से मंच के सामने ही बदसलूकी ,वीडियो वायरल

 मुजफ्फरनगर । किसान महापंचायत में शामिल होने महिला से मंच के सामने ही भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा बदसलूकी की गई ।

आपको बता दें कि आज शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में हो रही किसान महापंचायत को लेकर उसमें शामिल होने आई यू ट्यूबर पूनम पंडित के साथ मंच के सामने ही भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा बदसलूकी की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर


वायरल हो रहा है।

किसान महापंचायत में शामिल होने आए किसानों ने तोड़ा जिला जज कैंपस का ताला

 


मुजफ्फरनगर। किसान महापंचायत में शामिल होने आए किसानों द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित जिला जज आवासीय कैंपस का ताला तोड़कर बचन सिंह चौक से प्रकाश चौक को जोड़ने वाले रास्ते पर आवाजाही शुरू करा दी। 

किसानों की बदसलूकी का शिकार हुई आज तक की महिला मीडिया कर्मी भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली रवाना

 


मुजफ्फरनगर । आज तक एंकर चित्रा को भारी पुलिस बल की सुरक्षा के साथ सुरक्षित मुजफ्फरनगर से बाहर एनएच 58 हाईवे पर पहुंचाया गया है। आज तक की एंकर सकुशल दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

महापंचायत के दौरान एक बार फिर मीडिया को बनाया निशाना, न्यूज इंडिया वन की महिला पत्रकार को मंच से खींचने की कोशिश

 


मुजफ्फरनगर । किसान महापंचायत के दौरान राकेश से बातचीत करते हुए एक और मीडिया कर्मी को मंच से खींचने की कोशिश की गई। राकेश टिकैत ने भी हमसे बात करने से मना की। 

आपको बता दें कि न्यूज़ इंडिया नंबर वन की महिला रिपोर्टर गरिमा सिंह को राकेश सिंह से बातचीत करते दौरान मंच से खींचने की कोशिश की गई।

महापंचायत स्थल से भारत बन्द का एलान



मुजफ्फरनगर। जीआईसी मैदान के किसान महापंचायत स्थल से बड़ा एलान किया गया है। 27 सितंबर को भारत बन्द रखकर विरोध करेंगे ।

मुजफ्फरनगर। 27 सितंबर को भारत बंद के ऐलान तथा भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ने के संकल्प के साथ महापंचायत खत्म हो गई। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अगले चुनाव में फसलों का वाजिब दाम नहीं तो वोट नहीं को लेकर देशभर में किसान नेता रैलियां करेंगे। अब यूपी नहीं पूरे देश को बचाने का सवाल है। 

राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आज आयोजित महापंचायत में भारी भीड़ से किसान नेता उत्साहित नजर आए। कई राज्यों के किसान और खास कर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई खाप चौधरी भी महापंचायत में मौजूद थे। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र की सरकार देश को बेचने लगी है। मंच से टिकैत ने कहा कि मोदी-योगी की सरकार झूठी है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों को गन्ने का भाव 430 रुपये प्रति कुंतल नहीं मिला। अब जब तक मांग पूरी नहीं होगी दिल्ली में आंदोलन जारी रहेगा। पूरे देश में संयुक्त मोर्चा आंदोलन करेगा। जब तक यह आंदोलन सफल नहीं होगा तबतक घर वापस नहीं लौटूंगा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अब यह मिशन यूपी नहीं अब मिशन भारत है। हमें भारत के संविधान को बचाना है। मोदी सरकार और योगी सरकार बिजली, एयरपोर्ट सब कुछ बेचने की तैयारी कर रहे हैं। अंबानी और अडानी की उसे चिंता है किसानों की परवाह नहीं है। इसके खिलाफ देशभर में आंदोलन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में तमाम वर्ग परेशान हैं। सरकारी कर्मचारियों की पेंशन बंद की गई है। किसानों के मुद्दे पर सरकार बात करने के लिए भी तैयार नहीं है। ऐसे में किसानों को अब आगे अपनी आवाज को उठाने के लिए आगे आना पड़ेगा। भाजपा पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में गुंडागर्दी कर जीतने वाली भाजपा को उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी के बल पर जीतने नहीं दिया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों से अपने ट्रैक्टर तैयार रखने का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी समय कूच करना पड़ सकता है। महापंचायत में मेधा पाटकर, योगेंद्र यादव  युद्धवीर सिंह समेत हरियाणा और उत्तर प्रदेश तथा पंजाब के कई नेताओं ने विचार रखे । 27 सितंबर को भारत बंद के आह्वान का निर्णय लिया गया। वामपंथी दलों के लाल झंडे भी नजर आए। मंच से मोदी और योगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...