शुक्रवार, 20 अगस्त 2021

डीएम चंद्र भूषण सिंह ने दिलाई सद्भावना की शपथ



मुजफ्फरनगर । सद्भावना दिवस पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। 

सदभावना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कलक्ट्रेट में अधिकारी व कर्मचारियों को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर सदभावना दिवस की शपथ दिलाते हुए सभी को सभी धर्मों,भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया है। इस मौके पर एडीएम वित्त आलोक कुमार व एडीएम प्रशासन अमित सिंह सहित कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में दो शव मिलने से सनसनी


मुज़फ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों पर दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। 

मीरापुर क्षेत्र के पानीपत खटीमा राजमार्ग सिखरेडा के जंगल मे अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। मौके पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। 

दूसरी ओर पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव भैंसानी में तेजलहैड़ा निवासी 40 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।

हिंदू शक्ति दल करेगा त्रिशूल धारण कार्यक्रम का आयोजन


मुजफ्फरनगर । अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल की मुजफ्फरनगर जिला इकाई द्वारा शहर के अग्रवाल मार्केट स्थित हिंदू शक्ति दल के उत्तर प्रदेश संरक्षक सुभाष चौहान के कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संगठन  के उत्तर प्रदेश संरक्षक सुभाष चौहान के द्वारा की गई। आज के कार्यक्रम का संचालन अरुण प्रताप सिंह के द्वारा किया गया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर संजीव शर्मा द्वारा कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश के रेवाड़ी जिले से बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा प्रदेश प्रभारी प्रवीण भारद्वाज इष्टधारी का मोमेंटो एवं फूल मालाओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय सचिव मुख्य अतिथि द्वारा संगठन के विकास व विस्तार से संबंधित चर्चा जनसभा के दौरान की गई हिंदू युवाओं को प्रेरित करते हुए संदेश दिया गया आज हमारे समाज में हमारी संस्कृति की मूल पहचान के लिए शस्त्र और शास्त्र की आवश्यकता और उसकी जानकारी और उसकी शिक्षा की आवश्यकता आन पड़ी है हमारे बच्चे को सामाजिक मामलों में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेना चाहिए जो संस्कृति और बहन बेटियों की रक्षा के लिए हर समय तैयार हो और अपनी संस्कृति के लिए मर मिटने को तैयार हो उसी को सही मायने में हिंदू कहा जाता है क्योंकि हमारे धर्म में नारी का आदर और संस्कृति का सम्मान सबसे पहले सिखाया गया है। राष्ट्रीय सचिव परवीन भारद्वाज ईस्ट धारी ने यह घोषणा की कि पिछले काफी समय से त्रिशूल धारण का कार्यक्रम अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल की ओर से नहीं किया गया है, कोविड काल से पूर्व दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यालय पर त्रिशूल धारण का कार्यक्रम किया गया था। अब समय आ गया है की उत्तर प्रदेश में भी त्रिशूल धारण का कार्यक्रम किया जाए, इसकी शुरुआत बहुत शीघ्र उत्तर प्रदेश के जनपद लक्ष्मी नगर से की जाएगी। राष्ट्रीय सचिव ने बताया की अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल राष्ट्रीय स्तर पर एक अकेला ऐसा राष्ट्रीय हिंदू संगठन है जिसको त्रिशूल धारण कराने की मान्यता प्राप्त है । लक्ष्मी नगर में त्रिशूल धारण कराने के पश्चात प्रदेश के अन्य जिलों में भी त्रिशूल धारण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।

मुजफ्फरनगर शहर में कार्यक्रम करने से पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा प्रभारी प्रवीण भारद्वाज जी की सुधारी ऋषि मुनियों की नगरी शुक्रताल स्थित अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के कार्यालय श्री बालाजी योगपीठ पर  हिंदू शक्ति दल की राष्ट्रीय संरक्षक परम योगिनी मां राज नंदेश्वरी जी              के पास पहुंचे एवं उनके साथ दल के प्रचार प्रसार के विषय में चर्चा की।शुक्रताल में चर्चा के दौरान दल के राष्ट्रीय महासचिव अरुण प्रताप सिंह एवं उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चंद्रमा जी भी मौजूद रहे।

बड़ी संख्या में कार्यक्रम का आयोजन करने व कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला अध्यक्ष डॉ संजीव शर्मा  व संगठन के अन्य पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महेंद्रगढ़ जिला अध्यक्ष भाई शरणानंद यादव, समाजसेवी सुनील शर्मा ढाणी कोलाना, सामाजिक कार्यकर्ता संगठन की महिला प्रदेश सचिव दया देवी भारद्वाज ,भाजपा नेत्री प्रिया कौशिक भारद्वाज, डॉक्टर विकास भारद्वाज, रमेश पांचाल, श्रवण मोगा, हेमंत ग्रोवर, पंकज त्यागी, सतीश मलिक, अनमोल रतन छाबड़ा, पवन मित्तल, संजय मिश्रा, पंकज ठाकुर, सुनील सिंघल, संदीप कौशिक, आशुतोष खन्ना ,सनत सोलंकी, सचिन त्यागी ,दिव्य प्रताप सोलंकी ,सुबोध जैन ,राजेश जुनेजा, संजीव वर्मा आदि हिंदू वीर  उपस्थित रहे।

रविवार का कोरोना कर्फ्यू खत्म, आदेश जारी

 


लखनऊ ।उत्तर प्रदेश में जारी कोरोना काल से रविवार साप्ताहिक बंदी को खत्म कर दिया गया है। 
विज्ञापन 

आपको बता दें कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पहले शनिवार की साप्ताहिक बंदी और अब रविवार की साप्ताहिक बंदी को खत्म कर दिया गया है। बताया गया है कि जिस जगह पर पूर्व में लागू साप्ताहिक बंदी को जस के तस रखा गया है।

भोपा थाना क्षेत्र में युवक का बंदूक के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल


 मुजफ्फरनगर। नौजवान युवकों ने हथियारों का प्रदर्शन करना एक आम बात हो गया है। लगातार सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। 

एक मामला भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी परवेज मलिक नामक युवक द्वारा अपनी फेसबुक आईडी पर बंदूक के साथ फोटो वायरल किया गया। जिसको देखते हुए उसकी साथ फेसबुक पर जुड़े कई लोगों ने आपत्ति की इस वायरल फोटो पर पुलिस इतनी जल्दी कार्रवाई करती है। 

कोतवाली क्षेत्र में देर रात सेंघमारी कर की चोरी




 मुज़फ्फरनगर । कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी खालापार निकट दरोगा की कोठी के पास  प्रोविजन स्टोर में अज्ञात चोरों ने देर रात सेंघमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया । दुकान मालिक ने बताया 95हजार रु नक़द गल्ला व 30 हज़ार रु के ड्राई फ्रूट पर चोरो ने हाथ साफ किया है। सूचना पाकर कोतवाली  पुलिस मौके पर पहुच कर छानबीन शुरू करदी है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 20 अगस्त 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 20 अगस्त 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - श्रावण*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - त्रयोदशी रात्रि 08:50 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तराषाढा रात्रि 09:25 तक तत्पश्चात श्रवण*

⛅ *योग - आयुष्मान् शाम 03:32 तक तत्पश्चात सौभाग्य*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:06 से दोपहर 12:42 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:19* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:03* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत, वरद लक्ष्मी व्रत, शिव पवित्रारोपण*

 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *रक्षाबंधन के पर्व पर दस प्रकार का स्नान* 

 🙏🏻 *श्रावण महिने में रक्षाबंधन की पूर्णिमा 22 अगस्त 2021 रविवार वाले दिन वेदों में दस प्रकार का स्नान बताया गया है |*

1⃣ *भस्म स्नान – उसके लिए यज्ञ की भस्म थोडीसी लेकर वो ललाट पर थोड़ी शरीर पर लगाकर स्नान किया जाता है | यज्ञ की भस्म अपने यहाँ तो है आश्रम में, पर समझो आप अपने घर पर किसी को बताना चाहें की यज्ञ की भस्म थोड़ी लगाकर श्रावणी पूर्णिमा को दसविद स्नान में पहले ये बताया है | तो वहाँ यज्ञ की भस्म कहाँ से आयेगी तो गौचंदन धूपबत्ती घरों में जलाते हैं साधक | शाम को गौचंदन धूपबत्ती जलाकर जप करें अपने इष्टमंत्र, गुरुमंत्र का तो वो जलते जलते उसकी भस्म तो बचेगी ना | तो जप भी एक यज्ञ है | तो गौचंदन की भस्म होगी यज्ञ की भस्म पवित्र मानी जाती है | वैसे गौचंदन है वो, देशी गाय के गोबर, जड़ीबूटी और देशी घी से बनती है | तो पहला भस्म स्नान बताया है |*

2⃣ *मृत्तिका स्नान* 

3⃣ *गोमय स्नान – गोमय स्नान माना गौ गोबर उसमे थोडा गोझरण ये मिक्स हो उसका स्नान (उसका मतलब थोडा ले लिया और शरीर को लगा दिया ) क्यों वेद ने कहा इसलिए गौमाता के गोबर में (देशी गाय के) लक्ष्मी का वास माना गया है | गोमय वसते लक्ष्मी पवित्रा सर्व मंगला | स्नानार्थम सम संस्कृता देवी पापं हर्गो मय || तो हमारे भीतर भक्तिरूपी लक्ष्मी बढ़ती जाय, बढ़ती जाय जैसे गौ के गोबर में लक्ष्मी का वास वो हमने थोडा लगाकर स्नान किया, हमारे भीतर भक्तिरूपी संपदा बढती जाय | गीता में जो दैवी लक्षणों के २६ लक्षण बतायें हैं वो मेरे भीतर बढ़ते जायें | ये तीसरा गोमय स्नान |*

4⃣ *पंचगव्य स्नान – गौ का गोबर, गोमूत्र, गाय के दूध के दही, गाय का दूध और घी ये पंचगव्य | कई बार आपको पता है पंचगव्य पीते हैं | तो पंचगव्य स्नान थोड़ा सा ही बन जाये तो बहुत बढियाँ नहीं बने तो गौ का गोबरवाला तो है | माने पाँच तत्व से हमारा शरीर बना हुआ है वो स्वस्थ रहें, पुष्ट रहें, बलवान रहें ताकी सेवा और साधना करते रहे, भक्ति करते रहें |*

5⃣ *गोरज स्नान – गायों के पैरों की मिट्टी थोड़ी ले ली, और वो लगा ली | गवां ख़ुरेंम ये वेद में आता है इसका नाम है दशविद स्नान | रक्षाबंधन के दिन किया जाता है | गवां ख़ुरेंम निर्धुतं यद रेनू गग्नेगतं | सिरसा तेल सम्येते महापातक नाशनं || अपने सिर पर वो गाय की खुर की मिट्टी लगा दी तो महापातक नाशनं | ये वेद भगवान कहते हैं |*

6⃣ *धान्यस्नान – जो हमारे गुरुदेव सप्तधान्य स्नान की बात बताते हैं | वो सब आश्रमों में मिलता है | गेंहूँ, चावल, जौ, चना, तिल, उड़द और मुंग ये सात चीजे | ये धान्यस्नान बताया | धान्योषौधि मनुष्याणां जीवनं परमं स्मरतं तेन स्नानेन देवेश मम पापं व्यपोहतु | सप्तधान स्नान ये भी पूनम के दिन लगाने का विधान है |* 

7⃣ *फल स्नान – वेद भगवान कहते हैं फल स्नान मतलब कोई भी फल का थोडा रस लगा दिया | और कोई नहीं तो आँवला बढियाँ फल है | आँवला हरा तो मिलेगा नहीं तो थोडा आँवले का पाऊडर ले लिया और लगा दिया गया हो फल स्नान | मतलब हमारे जीवन में अनंत फल की प्राप्ति हो और सांसारिक फल की आसक्ति छूट जाय | इसलिए आज पूर्णिमा को हे भगवान फल के रस से थोडा स्नान कर रहें हैं | किसी को और फल मिल जाये और थोडा लगा दिये जाय तो कोई घाटा नहीं हैं |*

8⃣ *सर्वोषौधि स्नान – सर्वोषौधि माना आयुर्वेदिक औषधि खाना नहीं | इस स्नान में कई जड़ीबूटी आती हैं | उसमे दूर्वा, सरसों, हल्दी, बेलपत्र ये सब डालते हैं उसमें वो थोडासा पाऊडर लेके शरीर पर रगड के स्नान किया जाता है | मेरी सब इन्द्रियाँ आँख, कान, नाक, जीभ,त्वचा ये सब पवित्र हो | इसमें सर्वोषौधि स्नान, और मेरा मन पवित्र रहें| मेरे मन में किसी के प्रति बुरे विचार न आये |*

9⃣ *कुशोधक स्नान – कुश होता है वो थोडा पानी में मिला दिया और थोडा पानी हिला दिया | क्योंकि जो अपने घर में कुश रखते हैं ना तो उनके पास कोई मलिन आत्माएँ नहीं आ सकती | भूत, प्रेत आदि का जोर नहीं चलता | कुश क्या है ? जब भगवान का धरती पर वराह अवतार हुआ था | तो उनके शरीर से वो उखणकर जमीन पर गिरने लगे वही आज कुश के रूप में पाये जाते हैं, वो परम पवित्र है | वो कुश जहाँ पर हो वहाँ पर मलिन आत्मा नहीं आती हो तो भाग जाती हैं | तो कुश पानी में थोडा हिला दिया और प्रार्थना कर दी की, मेरे मन में जो मलिन विचार हैं, गंदे विचार हैं या कभी कभी आ जाते हैं वो सब भाग जाये | हरि ॐ ... हरि ॐ ... ॐ ,... करके उसे पानी में नहा दिया |*

1⃣0⃣ *हिरण्य स्नान – हिरण्य स्नान माने अगर अपने पास कोई सोने की चीज है | कोई सोने का गहना वो बाल्टी में डाल दिया, हिला दिया और स्नान कर लिया | हिलाने के बाद वो निकाल लेना बाल्टी में पड़ा नहीं रहे |*

🙏🏻 *तो ये दशविद स्नान वेद में बताया | श्रावण मास के पूर्णिमा का दिन किया जाता है | आप इसमें से आप जितने कर सकते हो उतने कर लेना | १ – २ न कर पाये तो जय सियाराम ... कह दें प्रभु ! हमसे जितना हो सकता था वो किया |*

*और जब शरीर पर पानी डाल रहे हैं तो ये श्लोक बोलना –*

🌷 *नमामि गंगे तव पाद पंकजं सुरासुरैः वंदित दिव्यरूपं |*

*भुक्तिचं मुक्तिचं ददासनित्यं भावानुसारें न सारे न सदा स्मरानाम ||*

*गंगेच यमुनेच गोदावरी सरस्वती नर्मदे सिंधु कावेरी | जलस्म्ये सन्निधिं कुरु ||*

 *ॐ ह्रीं गंगाय ॐ ह्रीं स्वाहा ||*

🙏🏻 *तीर्थों का स्मरण करते हुये स्नान करें | तो ये बड़ा पुण्यदायी स्नान श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के दिन प्रभात को किया जाना चाहिये ऐसा वेद का आदेश है |*

🙏🏻 *- 

          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक


: 22 अगस्त प्रात: 7.57 बजे से 26 अगस्त रात्रि 10.28 बजे तक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी


18 अगस्त: श्रावण पुत्रदा एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


03 सितंबर: अजा एकादशी


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष


20 अगस्त: प्रदोष व्रत


सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


04 सितंबर: शनि प्रदोष


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

अगस्त 2021

 22 अगस्त रविवार श्रावण

सितंबर 2021

 20 सितंबर सोमवार भाद्रपद


अमावस्या


07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए कुछ नरम नरम रह सकता है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करनी है। यदि आपको कोई कष्ट हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, नहीं तो भविष्य में यह आपको कोई बड़ी बीमारी दे सकता है। आज किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। आज जीवनसाथी की ओर से भी आज आपको सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है, लेकिन यदि आज आप किसी बैंक व व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि इसे भविष्य में चुका पाना बहुत मुश्किल होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। काम के चलते आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्य के लिए समय निकालने में नाकाम रहेंगे, जिसकी वजह से जीवन साथी आपसे नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आज आप उसे मनाने की पूरी कोशिश करें। सायंकाल का समय यदि आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे, इसमें वाहन की खराबी के कारण आपको कुछ धन्य करना पड़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा, लेकिन आज आपको कुछ फिजूलखर्ची करने से बचना होगा। यदि आज अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करेंगे, तो भविष्य में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, जिसके कारण थोड़ा असहज महसूस करेंगे। धर्म व अध्यात्म के प्रति भी आज आपकी रूचि बढ़ेगी और आपके घर सुख समृद्धि आएगी। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपको चारों ओर से शुभ सूचना प्राप्त होगी। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया है, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें सफलता प्राप्त होगी और आपका संतान के प्रति भी विश्वास मजबूत होगा। माताजी को यदि कोई कष्ट है, तो उसमें आज वृद्धि हो सकती है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपको ननिहाल पक्ष से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे, इसे देखकर आपके शत्रु परेशान हो सकते हैं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको कोई मानसिक तनाव परेशान कर सकता है, जिसके कारण आपका मन इधर-उधर भटक सकता है और आप अपने व्यापार में यदि किसी निर्णय को लेंगे, तो वह भी आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आज आप अपनी बुद्धि विवेक से ही कोई निर्णय ले। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज साहस व निर्भीकता के साथ जिस भी कार्य को करेंगे, वह पूर्ण होने पर आपको अत्यंत लाभ देगा। आज आपको अपने माता-पिता के आशीर्वाद से किए गए कार्यों में भरपूर सफलता मिलेगी। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। आज आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों वे अपने सीनियर्स के साथ व आशीर्वाद की आवश्यकता होगी। आज यदि आप किसी नए व्यवसाय में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो अभी कुछ समय के लिए उसे डाल दें, नहीं तो भविष्य में आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आज परिवार के कोई व्यक्ति से आपका कोई वाद विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके पारिवारिक रिश्तों को खराब कर सकता है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके मन में शांति बनी रहेगी। व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए प्रयासों से आज आपको निराशा हाथ लगेगी, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं, लेकिन अपने भाई की मदद से आपको कुछ धन लाभ मिल सकता है, जिससे आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को बुद्धि व ज्ञान से की गयी परीक्षा में उत्तम सफलता मिलेगी। आज आपका धार्मिक कार्यों में भी मन लगेगा, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। भाग्य का साथ मिलने से आज आपको भरपूर मात्रा में धन लाभ हो सकता है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सायंकाल के समय आज आपको पेट दर्द, गैस, अपच आदि जैसी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए बाहर के खान पान से परहेज रखें।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने माता-पिता व उच्च अधिकारियों के कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति के योग बन रहे हैं, लेकिन आपके सामने आज कुछ ऐसे अनावश्यक खर्च आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी कुछ खर्च करने पड़ेंगे। आज आप किसी नए कार्य में निवेश करने का सोच रहे हैं, तो दिल खोलकर करें क्योंकि भविष्य में आप को इसका लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपनी बुद्धि व विवेक से अपने व्यापार के लिए कुछ नई खोज करेंगे, जिनसे आपको लाभ होगा, लेकिन आज आपने अपने किसी प्रियजन पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना है। यदि ऐसा किया, तो वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आप सायंकाल से लेकर रात्रि तक अपने परिवार के सदस्यों के साथ पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। संतान को यदि आप विदेश जाकर पढ़ाई कर आना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपका पुत्र व पुत्री संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह हल होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। व्यापार में भी आज आप अपने सहयोगियों से काम निकालने वाले में कामयाब रहेंगे, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आज प्रत्येक व्यक्ति आपसे संबंध रखने की चेष्टा रखेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के घर जा सकते हैं, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी


दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।



 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी

गुरुवार, 19 अगस्त 2021

भाजपा ने थोक में बांटे पद

 मुजफ्फरनगर। चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी थोक में पदों की रेवडियां बांटने में लगी हुई है। 

 भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला एवं जिला प्रभारी डॉ चंद्रमोहन द्वारा विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। 


बाइक के फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोपियों को सजा


मुज़फ्फरनगर। गत 25 दिसम्बर 2017 को थाना  नई मंडी ने मोटरसाइकिल का चेंजेस नंबर बदल कर फ़र्ज़ी दस्तावेज़ तैयार करने के मामले में आरोपी अमर व अंकुर को 3 वर्ष सात माह की सज़ा व 800  800 रुपये का जुर्माना किया गया। मामले की सुनवाई  ए सी जे एम एक परशान्त कुमार की कोर्ट में हुई अभियोजन की ओर से अभियोजन अधिकारी रामावतार सिंह ने पैरवी की। 

थाना नई मंडी पुलिस ने आरोपी अमर व अंकुर को रोक कर चेक किया तो उनके पास एक मोटरसाइकिल बरामद हुई जिस का चेसिस नंबर बदल कर फ़र्ज़ी दस्तावेज़ तैयार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके विरुद्ध धोका घड़ी करने का मामला दर्ज किया था। 

पूछतांछ में सुरेन्द्रनागर नाले के पास एक व्यक्ति से मोबाइल लूटना इकबाल किया और लूटा मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों अमर व अंकुर के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया था। अदालत ने मोबाइल लूट के मामले में भी आरोपियों अमर व अंकुर को 3वर्ष सात माह की सज़ा व 400  400 रुपये जुर्माना किया गया। जुर्माना अदा न करने पर 15 दिन की ओर सज़ा काटनी होगी  आरोपी 2017 से जी जेल में बंद हैं। 

जिले में शुक्रवार को 55 स्थानों पर होगा टीकाकरण

मुजफ्फरनगर । जनपद में दिनांक 20अगस्त,(दिन  शुक्रवार) 2021 को  नागरिक निम्नलिखित 55 स्थानों  पर अपना कोविड टीकाकरण करा सकते हैं।



खीर वितरण में गौरव स्वरूप रहे मुख्य अतिथि

 


मुजफ्फरनगर । आज न्यू मंडी बिंदल बाज़ार के व्यापारियों द्वारा विजय बाटा  के नेतृत्व में इस्कॉन संस्था द्वारा संचालित खीर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता गौरव स्वरूप और विशिष्ट अतिथि महानगर महामंत्री समाजवादी पार्टी शलभ गुप्ता एड रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय बाटा, गिरीश पहुजा, नरेश बंसल, अमित जैन, कपिल अरोरा, उत्तरेजा मेडिकल वाले, जनार्दन विश्वकर्मा, शेखर त्यागी, महक सिंह, अमित शील, राहुल, मुकेश वशिष्ठ, पवन बंसल, अरविंद गोयल, पंकज जैन, धर्मेंद्र शर्मा, दीपक गर्ग, मातू भाई आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।

एक सप्ताह और चलेगा भाजपा का नई मंडी मंडल में वोट बनवाओ कैम्प

 


मुजफ्फरनगर ।  भाजपा के नई मंडी मंडल में गौशाला रोड स्थित नगर पालिका परिषद के सभासद विपुल भटनागर के आवास पर चल रहे वोट बनवाओ कैंप को 1 सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि शांति नगर स्थित शाकुंभरी मार्बल एवं ग्रेनाइट पर जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला के आह्वान पर आहूत की गई बैठक में नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर के नेतृत्व में एवं नगर पालिका परिषद के सभासद विपुल भटनागर की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जिसमें बताया गया है कि नई मंडी मंडल में चल रहे वोट बनाओ कैंप अब 26 अगस्त तक जारी रहेगा। जिसमें जिनकी आयु जनवरी 2022 तक 18 वर्ष की हो गई है या हो जाएगी की वोट बनाई जाएंगी। इस दौरान मंडल महामंत्री डॉ अशोक कुमार, पवन छाबड़ा मंडल उपाध्यक्ष, नई मंडी मंडल युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, शुभम भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान को घर से ही बड़ा झटका, पढ़िए आखिर हुआ क्या?

 


लखनऊ । मुजफ्फरनगर की राजनीति में लगातार हलचल का माहौल सा बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के मुजफ्फरनगर के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के भाई जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र बालियान ने आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उनके साथ कैराना से पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम उनके पुत्र नाहिद हसन मौजूद रहे।

बहन से मिलने आए युवक का शव पेड से लटका मिला

 


मुज़फ्फरनगर। कस्बा रामराज के जंगल में बहन के यहां आए युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

जीत सिंह उर्फ जीतू पुत्र सतपाल निवासी कुड़ी कमालपुर थाना मवाना जिला मेरठ  3 दिन पहले कस्बा रामराज में अपनी बहन के यहां मिलने आया था। उसका शव आज रामराज के जंगल मे पेड़ से लटका मिला परिजनों में  कोहराम मच गया।

तमाम विभागों के कामकाज पर समन्वय करेगा डीएम चंद्र भूषण सिंह का वार रूम


मुज़फ्फरनगर। विभिन्न विभागों में समन्वय और उनके काम काज की निरंतर समीक्षा के लिए डीएम वार रुम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इसके संचालन हेतु जनपद के 156 विभागों/कार्यालयों के व्हाटसऐप ग्रुप बनाये गये है, जिनमें से 72 विभागों/कार्यालयों के व्हाटसऐप ग्रुप एक्टिव है जिनमें 5000+ अधिकारियों/कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को जोडा गया है तथा अधिक से अधिक सदस्यों को जोडने का कार्य निरन्तर किया जा रहा है।

डीएम वार रुम में बनाये ग्रुप को एक नम्बर प्रदान किया गया है जिससे उस ग्रुप को यूनिक पहचान दी जा सकें तथा शिकायतों को आसानी से प्रेषित किया जा सकें। इसी प्रकार जन सामान्य से प्राप्त होने वाली शिकायतों को क्रमांक दिया जायेगा जिससे कि उनका विवरण, शिकायत की स्थिति ज्ञात हो सकें। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीएम वार रूम की स्थापना की गयी है जिसके निम्न उद्देश्य है। शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एवं उनके लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना। प्रशासन द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों को आम जन तक पहुँचाना।योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आ रही समस्या एवं शिकायतों को प्रशासन के मध्य से निस्तारण कराना।

उक्त उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए डीएम वार रूम कार्य करेगा। डीएम वार रूम का संचालन व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से किया जा रहा है, वार रूम द्वारा जनपद के समस्त विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों ( सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख, प्रधान, पार्षद आदि) मीडियाकर्मी, पुलिस, एन जी ओ, उद्यमी, राशन विक्रेता, स्कूल कॉलेज के प्रधान अध्यापकों, बैंक्स, अस्पताल, एएनएम, आशा, लेखपाल, सेकेट्री, आम जनमानस आदि को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। जिससे योजनाओं का प्रचार-प्रसार, शिकायतों का निस्तारण व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से तीव्र गति से किया जा सकें।

योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु समस्त विभागों से उनके विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को संकलित किया गया हैं जिनको इन्फोग्राफिक्स/वीडियो/पोस्टर द्वारा सोशल मीडिया जैसे फेसबुक/व्हाट्सएप ग्रुप/ट्विटर द्वारा जनपद के समस्त जन-मानस तक पहुँचाया जाएगा। जिसके लिए विभागों के बनाये गये ग्रुप में कार्यालय अध्यक्ष  या उनके सहायक विशेष भूमिका निभाते हुए कर्मचारियों में समन्वय  बनाते हुए योजनाओं की वर्तमान स्थिति से समय समय पर अवगत कराएंगे। 

प्रशासन द्वारा किये गए जनहित के कार्यो को जन सामान्य तक पहुँचाने के लिए विभागों द्वारा जो प्रतिदिन कार्य किये जाते हैं जैसे कार्यालय में जनसुनवाई, स्थलीय निरीक्षण, विवादो का निपटारा, कैम्प आयोजन, या किसी ब्लॉक/तहसील/विद्यालयों/रोजगार मेला इत्यादि में आयोजित कार्यक्रम के फोटोज/वीडियो विवरण सहित अपने संबंधित विभागीय ग्रुप/जिला सूचना अधिकारी के व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराएंगे, जिससे उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित जा सकें।

जन मानस की शिकायतों को प्राप्त करने हेतु एक व्हाट्सएप नंबर, डी एम मुज़फ्फरनगर के फेसबुक पेज का उपयोग किया जाएगा, जिससे प्राप्त शिकायत विवरण सहित संबंधित विभाग के ग्रुप में पोस्ट की जायेगी एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के ग्रुप में पोस्ट की जायेगी जिससे जिलाधिकारी  महोदय के संज्ञान तक शिकायतों को पहुँचाया जा सकें। संबंधित विभागों में पोस्ट की गयी शिकायतों को विभाग के कार्यालय अध्यक्ष एवं उससे संबंधित कर्मचारियों के माध्यम से त्वरित निस्तारण कराते हुए उसकी जानकारी पाने ग्रुप में फोटोज/वीडियो के विवरण सहित उपलब्ध कराया जायेगा एवं उसका फीडबैक शिकायत कर्ता एवं जन सामान्य तक पहुँचाया जाएगा। एवं जिनकी जिलाधिकारी द्वारा साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी।

मुजफ्फरनगर में युवक की हत्या के बाद सनसनी


मुजफ्फरनगर। जनपद के रतनपुरी इलाके में दिनदहाड़े 24 वर्षीय युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी,पुलिस घटनास्थल पर मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया गया है कि 24 वर्षीय फारूक की हत्या रतनपुरी थाना इलाके के फुलत गांव में कई गयी। हत्या से सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। 

खालापार में किया गया टीकाकरण


मुजफ्फरनगर । खालापार क्षेत्र में हाजी सरफराज के कार्यालय पर एसएस दास चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा  कोविशिल्ड टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। 

आज दिनांक 19 8 2021 में खालापार क्षेत्र में कोवीडशील्ड टीकाकरण का कैंप आर के टेलर हाजी सरफराज के कार्यालय में एसएस दास चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रुप से  सुभाष चौहान केमिस्ट एण्ड ड्रगेंस्ट  एसोसिएशन मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष एवं नामित सदस्य स्वास्थ विभाग ,सरदार बलजीत सिंह स्वच्छ भारत मिशन डीपीएम ,सईद कांग्रेस नेता,एडवोकेट संदीप दास एसएस दास चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट संस्थापक, नौशाद इलाही कोठी वाले, सचिन त्यागी, वरिष्ठ पत्रकार वार्ड 50 सभासद अब्दुल सत्तार, हाजी सरफराज उर्फ आर के टेलर यूनिसेफ से तरन्नुम, रिफाकत,अरशद कुरैशी चमड़े वाले,यूनिस कुरेशी,डॉक्टर खालिद, आसिफ खान पत्रकार,मुशहीद खान, यूसुफ कुरैशी,मो उवैस उर्फ रैंबो, शाहिद,आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी समाज के महिला पुरुष युवकों ने पहुंच कर टीकाकरण की प्रथम एवं द्वितीय डोज लगवाई सभी ने अपने एवं अपने परिवार के साथ बढ़-चढ़कर टीकाकरण हेतु उपस्थित रहे एवं जिला अस्पताल से आई हुई टीम के साथ कई मुद्दों पर चर्चा कर स्थानीय नागरिकों ने अपना वहम दूर किया एवम् टीकाकरण का लाभ प्राप्त किया। हाजी सरफराज ने कहा की अपना एवं अपनों की सेफ्टी के लिए टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है सभी कोविड का टीका जरूर लगवाएं ।

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया खिलाडियों का का सम्मान


लखनऊ । मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ओलंपियन सम्मान समारोह में पहुंचे खिलाडियों से भेंट कर, उनका हालचाल जाना और उत्साहवर्धन किया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित ओलंपियन सम्मान समारोह में विभिन्न खेलों से संबंधित खिलाडियों का उत्साह बढ़ाने और देश को गौरवान्वित करने वाले ओलंपिक खिलाडियों से प्रेरणा लेने हेतु प्रदेश भर के 10,000 खिलाडियों को आमंत्रित किया गया है।

इसी क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर व गाजियाबाद से भी खिलाडी लखनऊ पहुंचे। मुजफ्फरनगर विधानसभा सीट से विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इन खिलाडियों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को सम्मानित और अन्य खिलाडियों को प्रेरित कर रहे हैं। इसीलिए यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के माध्यम से दुनिया के विभिन्न देशों के खिलाडियों को अनुशासन, धैर्य, धीरज, साहस आदि प्राप्त करने का अवसर मिलता है, साथ ही साथ देशों के बीच मित्रता, भाईचारे और अच्छे संबंधों की अवधारणा का एहसास होता है। मंत्री कपिल देव से मिलकर सभी खिलाडी खुश व उत्साहित नजर आये।

पुण्य तिथि पर चाचा चित्तो को दी श्रद्धांजलि



मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के विकास पुरुष कहे जाने वाले पूर्व मंत्री स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप की छठवीं पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा कराए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनको याद किया।

 सपा महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट के संचालन व महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी की अध्यक्षता में आयोजित  श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी व पूर्व सपा जिला अध्यक्ष गौरव स्वरूप ने स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप को हिंदू मुस्लिम एकता व भाईचारे का प्रतीक बताते हुए सभी को उनके पद चिन्हों पर  चलने की अपील करते हुए उनके नगर को विकसित करने के अधूरे रह गए सपनों को पूरा करने के संकल्प को दोहराया।

 पूर्व विधायक अनिल कुमार व सपा नेता सौरभ स्वरूप बंटी ने उनके द्वारा नगर में कराए गए ऐतिहासिक विकास कार्यो की लंबी फेहरिस्त पर रौशनी डालते हुए कहा कि वह जनपद में नई-नई विकास योजनाओं से नगर को नई पहचान देने वाले जुझारू नेता की संज्ञा देते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सपा में उनके महत्वपूर्ण योगदान की याद दिलाई।

 खतौली विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी चंदन चौहान व सपा महानगर अध्यक्ष  अलीम सिद्दीकी ने कहा की उनके द्वारा मुजफ्फरनगर को दी गई बड़ी विकास की सौगात तथा नई नई योजनाओं से नगर की काया कल्प कर उसको नई पहचान देने के लिए चितरंजन स्वरूप जी को विकास पुरुष की संज्ञा दी।

 सपा जिला महासचिव जिया चौधरी व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन सपा नेता शौकत अंसारी ने कहा कि समाज वादी पार्टी के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष व योगदान को समाजवादी पार्टी हमेशा याद करती रहेगी तथा उनकी व्यवहार कुशलता जनता से उनका लगाव हमेशा याद किया जाता  रहेगा।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा व पूर्व मंत्री महेश बंसल ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की सांप्रदायिक सौहार्द व सपा कार्यकर्ताओं तथा जनता से उनका सीधा संवाद तथा नगर सहित पूरे जनपद में विकास कार्यों व योजनाओं को हमेशा याद किया जाएगा।

श्रद्धांजलि सभा मैं मौजूद सभी सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं तथा कई सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि जनपद सहित पश्चिमी यूपी के लोकप्रिय कद्दावर नेता की पहचान रखने वाले पूर्व मंत्री स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप की हिन्दू मुस्लिम एकता भाईचारे के प्रयास को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

श्रद्धांजलि सभा मे मुख्य रूप से सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल प्रमुख, सोमपाल सिंह भाटी, सपा नेता विकास स्वरूप बब्बल पूर्व महानगर अध्यक्ष वसी अंसारी एडवोकेट,सतबीर प्रजापति एडवोकेट,डॉ अशोक सिंघल,सचिन अग्रवाल,सपा नेता शमशाद अहमद,पवन बंसल,सतीश गुर्जर,राशिद मलिक,सुमित पंवार बारी,शिव कुमार खटीक,फिरोज पप्पू,आशुतोष गुप्ता,अनेश उपाध्याय,उमर खान,मुकेश वशिष्ठ,सभासद अन्नू कुरेशी,अब्दुल सत्तार,जनार्दन विश्वकर्मा,अनिरुद्ध बालियान,महक सिंह वाल्मीकि,महाराजा अग्रसैन वैश्य उत्थान सोसायटी प्रदेश अध्यक्ष राजीव मोहन गोयल,श्रीमती चाहती देवी,रीटा गर्ग,दिलशाद कुरैशी,काजी अरशद, अमितशील,प्रवीन गुप्ता,प्रदीप गुप्ता,हाजी शराफत,नईम अंसारी,मुकीम कासमी,अरविंद गोयल,फरीद अहमद,तेलूराम त्यागी आदि मोजूद रहे।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 19 अगस्त 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 19 अगस्त 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - श्रावण*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - द्वादशी रात्रि 10:54 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा रात्रि 10:42 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*

⛅ *योग - प्रीति शाम 06:18 तक तत्पश्चात आयुष्मान्*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:18 से शाम 03:54 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:19* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:04* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रवित्रा-दामोदर द्वादशी*

 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाना मना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *रक्षाबंधन* 🌷

🙏🏻 *22 अगस्त 2021 रविवार को रक्षाबंधन है ।*

➡ *सर्वरोगोपशमनं सर्वाशुभविनाशनम् ।*

*सकृत्कृते नाब्दमेकं येन रक्षा कृता भवेत् ।।*

🙏🏻 *इस पर्व पर धारण किया हुआ रक्षासूत्र सम्पूर्ण रोगों तथा अशुभ कार्यों का विनाशक है ।इसे वर्ष में एक बार धारण करने से वर्षभर मनुष्य रक्षति हो जाता हैं ।(भविष्य पुराण)*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷

🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 20 अगस्त, शुक्रवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*

 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*

🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*

🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*

🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।*

 👉🏻 *ये उपाय करें*

*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मनु स्मृति* 🌷

🙏🏻 *भाई और बहन के लिए रक्षाबंधन (22 अगस्त, रविवार) एक महापर्व की तरह है। रक्षाबंधन भाई और बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भाई अपनी बहन को प्यार के साथ-साथ कई तरह के उपहार भी देता है। मनु स्मृति में तीन ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जो घर की महिलाओं को देने से घर में शांति और उन्नति बनी रहती है।*

 🌷 *श्लोक-*

*यत्र नार्यस्तु पूज्यते, रमन्ते तत्र देवताः।*

➡ *मनु स्मृति: बहन को जरूर दें ये 3 चीजें, हर काम में मिलेगी सफलता, होंगे लाभ*

1⃣ *वस्त्र*

*वस्त्र यानी कपड़े। सजना-सवरना, श्रृंगार करना ये सब महिलाओं को सबसे प्रिय होता है। मनुस्मृति के अनुसार, जिस घर के पुरुष अपनी पत्नी, माता या बहन को अच्छे वस्त्र प्रदान करते हैं, उस घर पर भगवान हमेशा प्रसन्न रहते हैं। ऐसे घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है और सभी कामों में सफलता मिलती है। स्त्री को घर की लक्ष्मी माना जाता है, अगर महिलाएं गंदे या मैले कपड़े पहन कर रहती हैं या घर के पुरुष अपनी पत्नी, मां या बहन को समय-समय पर अच्छे वस्त्र नहीं प्रदान करते तो ऐसे घर पर लक्ष्मी रूठ जाती है।*

2⃣ *आभूषण*

*आभूषण यानी गहने। गहने महिलाओं की सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है। जिस घर की महिलाएं खुश रहती हैं, वहां देवताओं का निवास माना जाता है। हर मनुष्य को अपने घर की महिलाओं को सुंदर गहने उपहार में देना चाहिए। जिस घर की महिलाएं अच्छे कपड़े और गहनों से श्रृंगार करती है, वहां कभी दरिद्रता नहीं रहती। ऐसे घर में हमेशा खुशहाली और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है ।*

3⃣ *मधुर वचन*

*महिलाओं को पूजनीय माना जाता है। कई ग्रंथों और पुराणों में महिलाओं का सम्मान करने की बात कही गई है। मनुस्मृति के अनुसार, जिस घर में महिलाओं से बुरी तरह से बात की जाती है या उनका सम्मान नहीं किया जाता, ऐसे घर में भगवान भी नहीं रहते। स्त्रियों का सम्मान न करने वाले मनुष्य को हर समय किसी न किसी परेशानी का सामान करना ही पड़ता है। इसलिए मनुष्य को हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और अपने घर की स्त्रियों के साथ हर समय प्रेम और आदर से ही व्यवहार करना चाहिए।*


 📖 * 🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक


: 22 अगस्त प्रात: 7.57 बजे से 26 अगस्त रात्रि 10.28 बजे तक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


03 सितंबर: अजा एकादशी


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष


20 अगस्त: प्रदोष व्रत


सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


04 सितंबर: शनि प्रदोष


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

अगस्त 2021

 22 अगस्त रविवार श्रावण

सितंबर 2021

 20 सितंबर सोमवार भाद्रपद


अमावस्या


07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज महत्वकाक्षाओं की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में हो सकता है, जिसे देखकर आप प्रसन्न हो जाएंगे, लेकिन आज अपने किसी परिजन को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। व्यापार कर रहे जातक यदि आज किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने घर गृहस्थी की दैनिक आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, इसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति के ऊपर संकट आ सकता है। आज बिजनेस मे यदि आपके कुछ विरोधी हैं, तो वह आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आप अपने दिल व दिमाग दोनों को खोलकर ही कार्य करें

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आप की राजनीतिक गतिविधियों में कुछ रुकावट पैदा करेगा, इसलिए राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को सतर्कता बरतनी होगी। यदि आप आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह धन आज आपको आसानी से मिल जाएगा। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, इसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। यदि आज आपका आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो इसमें आप अपने व्यवहार मधुर व्यवहार को बनाए रखना होगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने दैनिक कार्य के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगो को आज कोई तकनीकी जानकारी प्राप्त हो सकती है, जिसके प्रति उनका रुझान भी बड़ा दिखेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, इससे उनको मानसिक शांति मिलेगी। सायंकाल के समय आज यदि आपको कोई तनाव था, तो वह समाप्त हो सकता है, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। समाज में आज कुछ सामाजिक कार्य करने के कारण आपकी एक अच्छी समाज छवि बनेगी, जिसके कारण आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा और आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। यदि आपने आज कहीं निवेश करने की सोची है, तो उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, इसलिए यदि आज कहीं निवेश करें, तो बहुत ही सोच विचार कर करें और किसी के कहने में ना आएं। सायं काल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज आपका अपने जीवन साथी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन उसमें आपको अपनी वाणी के नियंत्रण को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह लंबा चल सकता है और इसमें आपको तनाव मिल सकता है। आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वदद्धि होती रही है। यदि आप आज किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि उसे वापस उतारना बहुत मुश्किल होगा। व्यापार की उत्तम प्रगति को देखकर आज आपका मन प्रसन्न होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आज आपने अपने बिजनेस पार्टनर से मदद मांगी, तो वह आसानी से मिल जाएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिसे परिवार के सदस्यों द्धारा मंजूरी मिल सकती है। आज आपके भाई व बहन को कोई स्वास्थ्य कोई स्वास्थ्य समस्या हो होती सकती है, जिसके कारण आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ेगी। ऐसे में कुछ धन भी व्यय होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपको दूसरों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपके आत्म सम्मान मे वृद्धि होगी और आपको संतुष्टि मिलेगी। आज नौकरी मे आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है, जिसमें अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। यदि आप अपने सहयोगी के साथ मिलकर कार्य करेंगे, तो वह सायंकाल तक पूरा हो जाएगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार देना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर दें।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको अपने मधुर व्यवहार से अपने सभी कार्य को निपटाना होगा, नहीं तो परिवार के किसी सदस्य से आज आपका अनबन हो सकती है। आज आपको किसी ऐसे व्यक्ति की मदद के कारण भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बहन व भाई के विवाह में आ रही बाधा को आज कोई परिजन सुलझा सकता है। परिवार में आज कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। विद्यार्थीयो के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान के स्वास्थ्य में भी आज गिरावट आ सकती है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज किसी नई डील के फाइनल होने से आपके व्यापार में आज आपको भरपूर धन लाभ हो सकता है, जिसके कारण आप की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आपकी पत्नी व संतान की अचानक तबीयत खराब होने के कारण आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। यदि आज आप अपने धन को कहीं निवेश करने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स में दाखिला लेने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने किसी मित्र के कारण कुछ नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको सफलता की सीढ़ी चढ़ाएगा। बड़ी मात्रा में आज आपके हाथ धन लग सकता है, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा और आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की मदद करने में सफल रहेंगे। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए थे, तो आज आप उन्हे पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। जीवन साथी के साथ यदि आपका कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से सुलझ सकता है। ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। आज आपको अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, तो जिससे आप प्रसन्न होंगे। आज आप अपनी किसी प्रियजन के घर जा सकते हैं। विद्यार्थी के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान की सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ी देख आज मन प्रसन्न होगा। आज आपने किसी कार्य को करने का मन बनाया है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज आप अपने किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आएंगे, जिसका आपको भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा।


दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है।


आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।



 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...