गुरुवार, 12 अगस्त 2021

डीजीपी को मुजफ्फरनगर आने का दिया सुरेंद्र अग्रवाल व प्रमोद मित्तल ने निमंत्रण


मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक मुकुल गोयल को मुजफ्फरनगर आने का निमंत्रण दिया है। 

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल तथा प्रदेश महामंत्री प्रमोद मित्तल के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल आज मेरठ में डीजीपी से मिला। इस अवसर पर उन्होंने डीजीपी को बुके भेंटकर तथा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। प्रदेश की कानून व्यवस्था को संतोषजनक बताते हुए उन्होंने कहा कि मुकुल गोयल के नेतृत्व में इसमें और अधिक सुधार होगा शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने अक्टूबर में मुजफ्फरनगर में होने वाले अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के अग्रसेन जयंती आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। डीजीपी ने कहा कि है इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर अंकित गोयल, आशीष अग्रवाल शामली एवं प्रमुख उद्योगपति मनोज बाठला आदि भी उपस्थित थे।

हैवान बना शहर का हॉस्पिटल इवान, मरीज़ को पैसे की कमी के चलते बनाया बंधक, कैद से छूटे मरीज़ ने बताई आप बीती

 


मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी मुनेश देवी पत्नी मनोज शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिये गये प्रार्थना पत्र में अवगत कराया है कि उसका पति मनोज शर्मा पुत्र गोरधन शर्मा लगभग पिछले 6 माह से ठेकेदार के मार्फत एक रोलिंग मिल में लोडिंग का कार्य करता था। फैक्ट्री मालिको द्वारा उसके पति को मु. 12,000/-रू. प्रतिमाह वेतन दिया जाता था। दिनांक 10/11-07-2021 को रात्रि समय करीब 1 बजे माल लोडिंग करते समय उसके पति के पैर में लोहे की पत्ती फंस जाने के कारण उसके दाये पैर में गम्भीर चोट आ गयी थी। फैक्ट्री में मौजूद साथ काम करने वाले स्टाफ के लोग व ठेकेदार द्वारा उसके पति को रात्रि में ही निसार हॉस्पिटल मेरठ रोड विकास भवन के सामने मुजफ्फरनगर में भर्ती कराया गया, जहाँ रात्रि में उसके पति के पैर पर ड्यूटी पर भौजूद कम्पाउन्डर द्वारा मरहम पटटी की गयी। सुबह जब हॉस्पिटल में डॉक्टर साहब ने आकर देखा तो कहा कि मेरे यहां इसका इलाज सम्भव नही है चोट गम्भीर है, आप इसे इवान हॉस्पिटल लेकर जाओ। उसके बाद ठेकेदार द्वारा मेरे पति को इवान हॉसिटल में भर्ती कराया गया और ठेकेदार फैक्ट्री मालिक की मार्फत हॉस्पिटल में 20 हजार रूपये जमा किये गये। उसके पति के पैर का दिनांक 11.7.2021 में आपरेशन किया गया और इवान हास्पिटल ने मेरे पति के पर के इलाज का बिल लगभग 1,25,000/-रूपये बना दिया गया है I जिसके बाद से हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने उसके पति को बंधक बनाकर उसकी सुरक्षा मे गार्ड बैठा दिए। साथ उस पर पैसे जमा कराने का दबाव बना रहे हैं। मैंने इस बारे में भाजपा के पदाधिकारियों से वार्ता की तो उन्होंने नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर को उक्त के साथ जाकर मदद करवाने की जिम्मेदारी दी। जिसके चलते राजेश पराशर ने नई मंडी थाने में सूचना कर उक्त मरीज़ को हॉस्पिटल के चुंगल से छुड़ाने और हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाही करने को लेकर वार्ता की। उन्होंने हॉस्पिटल पहुंचकर बंधक मरीज़ को हॉस्पिटल के कर्मचारियों के चुंगल से छुड़ाकर उसे उसके परिवार के साथ घर भेज दिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के युवा नहीं मंडी मंडल अध्यक्ष शुभम भारद्वाज सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिले में अवैध रूप से चल रही शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार


 मुजफ्फरनगर । खतौली पुलिस द्वारा सफेदा रोड शेखपुरा की तरफ बन्द पडे घेर से 01 शातिर अवैध शस्त्र तस्कर/थाने का टॉप-10 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता मोनू पुत्र मूलचन्द नि0 ग्राम गालिबपुर थाना खतौली मु0नगर

बरामद 05 तमंचे 315 बोर,05 अदद तमंचे 12 बोर, 02 तमंचा अधबने 315 बोर, 24 नाल लोहा, एक खोखा कार0 12 बोर व 02 जिन्दा कार0 12 बोर, 02 जिन्दा कार0 315 बोर, शस्त्र बनाने के उपरकण 01 रेती, 01 सडासी, 01 लोहे काटने वाली आरी, 03 पैन्दी छोटी बडी, 04 छोटे फासनर, 05 छोटे बरमे, 01 पैकेट गिटटी आदि। अभियुक्त मोनू थाना खतौली जनपद मु0नगर का टॉप-10 अपराधी है। जिसपर अवैध शस्त्र तस्कर एवं अपहरण कर हत्या करने के अभियोग पंजीकृत है।

नई मंडी थाने में क्रांति सेना के पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


 मुजफ्फरनगर। हरियाली तीज के मौके पर जानसठ रोड पर मेहंदी लगा रहे युवकों के साथ मारपीट के मामले में क्रांति सेना के 11 पदाधिकारियों सहित 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

आपको बता दें कि नई मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जानसठ रोड पर तीज के मौके पर मेहंदी लगा रहे युवक के साथ क्रांति सेना के 11 पदाधिकारियों और 20 से 25 अज्ञात लोगों ने मारपीट कर उसका सामान फेंक दिया गया था। जिसको लेकर युवक नई मंडी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर प्रभारी नई मंडी अनिल कपरवान द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रांति सेना के 11 पदाधिकारियों और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व शांति भंग में मुकदमा दर्ज किया है।

भाजपा के सात दिवसीय वोट बनवाओ कैम्प का शुभारंभ

 



मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के नई मंडी मंडल द्वारा सात दिवसीय वोट बनवाओ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 18 वर्ष तक के सभी युवक एवं युवतियों की वोट बनवाई जाएगी। जिसका शुभारंभ पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा किया गया। 

गौशाला रोड स्थित नगर पालिका परिषद के सभासद विपुल भटनागर के आवास पर नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर के नेतृत्व में सात दिवसीय वोट बनवाओ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, प्रदेश संयोजक लघु उद्योग कुशपुरी


जिला मंत्री सचिन सिंघल, जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, नई मंडी मंडल अध्यक्ष युवा शुभम भारद्वाज, नवनीत गुप्ता, गांधी कॉलोनी को ऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष एवं नई मंडी मंडल उपाध्यक्ष पवन छाबड़ा, सभासद दल के नेता प्रेमी छाबड़ा, राजीव गर्ग, आशुतोष शर्मा, विशाल गर्ग सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 12 अगस्त 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 12 अगस्त 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - श्रावण*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - चतुर्थी शाम 03:24 तक तत्पश्चात पंचमी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी सुबह 08:53 तक तत्पश्चात हस्त*

⛅ *योग - सिद्ध शाम 04:13 तक तत्पश्चात साध्य*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:20 से शाम 03:57 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:17* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:09* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - विनायक - दूर्वा गणपति चतुर्थी, ऋक् हिरण्यकेशी श्रावणी*

 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*

💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *काल सर्प योग* 🌷

➡ *13 अगस्त 2021 शुक्रवार को नाग पंचमी है ।*

🙏🏻 *नाग पंचमी के दिन , जिन को काल सर्प योग है , वे शांति के लिए ये उपाय करे | पंचमी के दिन पीपल के नीचे, एक दोने में कच्चा दूध रख दीजिये , घी का दीप जलाए , कच्चा आटा , घी और गुड मिला कर एक छोटा लड्डू बना के रख दे और ये मन्त्र बोला कर प्रार्थना करें :-*

🐍 *ॐ अनंताय नमः*

🐍 *ॐ वासुकाय नमः*

🐍 *ॐ शंख पालाय नमः*

🐍 *ॐ तक्षकाय नमः*

🐍 *ॐ कर्कोटकाय नमः*

🐍 *ॐ धनंजयाय नमः*

🐍 *ॐ ऐरावताय नमः*

🐍 *ॐ मणि भद्राय नमः*

🐍 *ॐ धृतराष्ट्राय नमः*

🐍 *ॐ कालियाये नमः*

➡️ *काल सर्प योग है तो उस का प्रभाव निकल जाएगा .. तकलीफ दूर होगी ..काल सर्प योग की शांति होगी …*

🙏🏻 *– *

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *नागपंचमी* 🌷

➡ *गंताक से आगे....*

🙏🏻 *श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 13 अगस्त, शुक्रवार को है। इस दिन नागों की पूजा करने का विधान है। हिंदू धर्म में नागों को भी देवता माना गया है। महाभारत आदि ग्रंथों में नागों की उत्पत्ति के बारे में बताया गया है। इनमें शेषनाग, वासुकि, तक्षक आदि प्रमुख हैं। नागपंचमी के अवसर पर हम आपको ग्रंथों में वर्णित प्रमुख नागों के बारे में बता रहे हैं-*

🐍 *कर्कोटक नाग*

*कर्कोटक शिव के एक गण हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, सर्पों की मां कद्रू ने जब नागों को सर्प यज्ञ में भस्म होने का श्राप दिया तब भयभीत होकर कंबल नाग ब्रह्माजी के लोक में, शंखचूड़ मणिपुर राज्य में, कालिया नाग यमुना में, धृतराष्ट्र नाग प्रयाग में, एलापत्र ब्रह्मलोक में और अन्य कुरुक्षेत्र में तप करने चले गए।*

🙏🏻 *ब्रह्माजी के कहने पर कर्कोटक नाग ने महाकाल वन में महामाया के सामने स्थित शिव लिंग की स्तुति की। शिव ने प्रसन्न होकर कहा- जो नाग धर्म का आचरण करते हैं, उनका विनाश नहीं होगा। इसके बाद कर्कोटक नाग उसी शिवलिंग में प्रवेश कर गया। तब से उस लिंग को कर्कोटेश्वर कहते हैं। मान्यता है कि जो लोग पंचमी, चतुर्दशी और रविवार के दिन कर्कोटेश्वर शिवलिंग की पूजा करते हैं उन्हें सर्प पीड़ा नहीं होती।*

🐍 *कालिया नाग*

*श्रीमद्भागवत के अनुसार, कालिया नाग यमुना नदी में अपनी पत्नियों के साथ निवास करता था। उसके जहर से यमुना नदी का पानी भी जहरीला हो गया था। श्रीकृष्ण ने जब यह देखा तो वे लीलावश यमुना नदी में कूद गए। यहां कालिया नाग व भगवान श्रीकृष्ण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। अंत में श्रीकृष्ण ने कालिया नाग को पराजित कर दिया। तब कालिया नाग की पत्नियों ने श्रीकृष्ण से कालिया नाग को छोडऩे के लिए प्रार्थना की। तब श्रीकृष्ण ने उनसे कहा कि तुम सब यमुना नदी को छोड़कर कहीं और निवास करो। श्रीकृष्ण के कहने पर कालिया नाग परिवार सहित यमुना नदी छोड़कर कहीं और चला गया।*

*इनके अलावा कंबल, शंखपाल, पद्म व महापद्म आदि नाग भी धर्म ग्रंथों में पूज्यनीय बताए गए हैं।*

➡ *समाप्त.....*


📖 **

📒 **

          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक


: 22 अगस्त प्रात: 7.57 बजे से 26 अगस्त रात्रि 10.28 बजे तक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी


18 अगस्त: श्रावण पुत्रदा एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


03 सितंबर: अजा एकादशी


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष


20 अगस्त: प्रदोष व्रत


सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


04 सितंबर: शनि प्रदोष


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

अगस्त 2021

 22 अगस्त रविवार श्रावण

सितंबर 2021

 20 सितंबर सोमवार भाद्रपद


अमावस्या

8 अगस्त, रविवार श्रावण अमावस्या

07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और बाहर के खानपान से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। नौकरी कर रहे जातकों के शत्रु भी आज आपको परेशान करने के लिए कोई षड्यंत्र रच सकते हैं, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आज आप अपनी आंखें व कानूनों खुले रखकर कार्य करें, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान करवा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य मे व्यतीत होगा। आज आपने अपने जरूरी कार्यों में लापरवाही करने की कोशिश करेंगे, तो आपको कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि आपका आपके आस-पड़ोस में आज कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। सायंकाल का समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए आप तत्पर रहेंगे, जिसका आपको लाभ भी मिलेगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जीवन साथी के साथ यदि आपका कोई मनमुटाव चल रहा था, वह आज परिवार के सदस्यों की मदद से सुलझ जाएगा और आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसे किस्मत के भरोसे ना छोड़ें, तो वह उसमें अधिक परिश्रम करेंगे, तभी वह आपको भरपूर लाभ देगा। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए कुछ पैसों का इंतजाम कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे, मेहनत और ईमानदारी से करेंगे, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। यदि आप कुछ नए निवेश करने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए टाल देना, नहीं तो वह आपको कोई भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आज आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिसमें आपके परिवार के किसी सदस्य से कोई बहस बाजी हो सकती है, लेकिन आपको इससे बचने की कोशिश करनी होगी।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपका खुशमिजाज माहौल में व्यतीत होगा। आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। आज आपके जीवन की दिशा कोई नया मोड़ लेगी। यदि आप आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको कोई शुभ सूचना सनने को मिल सकती है। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने की सोच रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको कोई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।



तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। सायंकाल के समय आज आपको घूमने फिरने करने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जिसे सुनकर आप थोड़ा विचलित होंगे, लेकिन आपके किसी मित्र के सहयोग से आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। संतान की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी खोई हुई चीज की प्राप्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। आज आपको बहुत कम मेहनत करने के बाद भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। नए प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा और काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन व्यस्तता के बीच पारिवारिक जीवन के लिए समय निकालने कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपके जीवन साथी आपसे नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आज उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। संतान का आज सामाजिक कार्यों के प्रति रुझान अधिक रहेगा, इसमें कुछ धन व्यय होगा। जीवन साथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। किसी अनुभवी व्यक्ति का आज आप लाभ उठाएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने लंबे समय से रुका हुआ कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। यदि आपके घर के कुछ छोटे-मोटे घरेलू झगड़े चल रहे थे, तो वह आज फिर से सिर उठा सकते हैं। जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्दी निपट जाएंगे। परिवार के सदस्यों को आज किसी वजह से कोई चिंता सता सकती है, जिसकी वजह से वह उलझन में रहेंगे। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी, उसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ धन भी व्यय करेंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उतम सफलता प्राप्त होगी, जिनका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जिसे पाकर आप प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में जमकर मेहनत करनी होगी, नहीं तो शिक्षा की सफलता प्राप्ति में बाधा आ सकती है। आज आपको किसी नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आज आप अपने बिजनेस में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आज आपको सफलता प्राप्त होगी और आपका निवेश दुगना होगा। आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। सरकारी नौकरी में आज आपके सहयोगी आपके काम में मदद करेंगे, लेकिन आपको किसी से भी जबरदस्ती कोई काम नहीं करवाना है, नहीं तो वह आपका कोई काम बिगाड़ सकते हैं। आपकी माता जी को यदि कोई स्वास्थ्य समस्या थी, तो आज उसके कष्टों में वृद्धि हो सकती है


दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9



 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है

बुधवार, 11 अगस्त 2021

नौ दिन तक शहर के इस इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित होगी


मुजफ्फरनगर । शहर के एक हिस्से में नौ दिन तक बिजली आपूर्ति बाधित होगी।

नगरीय खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता ओपी मिश्रा ने बताया कि 13 से 20 अगस्त तक बधाई कलां से प्रस्तावित 33 केवी लाइन का काम पूरा करने के लिए सुबह छह से साढ़े आठ बजे तक शटडाउन लिए जाने के कारण 11 केवी न्यू रुड़की रोड पोषण के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।


सफाई कर्मचारी यूनियन ने दिया नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन को ज्ञापन


मुजफ्फरनगर। नगरीय विकास मंत्री को बाल्मीकि सफाई कर्मचारी यूनियन ने दिया ज्ञापन फूलों का बुके देकर किया स्वागत 

जनपद मुजफ्फरनगर में आज   मंत्री  आशुतोष टण्डन ""गोपाल जी"" नगर विकास शहरी समग्र विकास नगरीय रोजगार  एंव गरीबी उन्मूलन,  उत्तर प्रदेश, का नगर आगमन पर पालिका प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर चमन लाल ढिंगान अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघॅ मु.नगर द्वारा फूलो का गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया गया व महामंत्री अरविंद कुमार उर्फ सोनू मचल  द्धारा भी  मन्त्री  का फूलो का गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया गया व सफाई कर्मचारियो से सम्बन्धित मांगो का एक मांग पत्र नगरीय विकास मन्त्री को दिया गया जिसमें  सरकार से सफाई कर्मचारियो की मांगो को पुरा करने के लिए आग्रह किया किया गया, ज्ञापन पत्र सोंपते समय सफाई कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी के सदस्य शिवकुमार सफाई नायक, देवी प्रसाद सफाई नायक, मिलन सिंह, दिलनवाज सफाई नायक,  संजय भारती,  दीपक पारचा, पाल्ले राम ड्राइवर, सूरज प्रकाश सफाई नायक, विरेंद्र कुमार, राजेश ठेकेदार व अवनीश कुमार, जितेंद्र सफाई नायक  तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

शनिवार बाजार ओपन, रविवार क्लोज: आदेश जारी


लखनऊ । व्यापारियों की मांग पूरी हुई। प्रदेश में अब दो दिन की साप्ताहिक बंदी को हटाने का आदेश जारी कर दिया गया है। अब शनिवार को भी दुकानें खुलेंगी सिर्फ रविवार को ही बाजार बंद रहेगा।

मुख्यमंत्री के आदेश पर शासन ने मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी और सेनिटाइजर के प्रयोग की शर्त के साथ सप्ताह में छह दिनों तक सुबह छह बजे से रात्रि 10 बजे तक गतिविधियों की अनुमति दी है। रविवार को साप्ताहिक बंदी पहले की तरह जारी रहेगी। योगी सरकार ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सुबह टीम-9 की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि स्थिति का आकलन कर साप्ताहिक बंदी में आंशिक छूट देने पर विचार किया जाए। इस पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने विचार के बाद बुधवार की शाम को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया। इसके अनुसार आने वाले शनिवार (14 अगस्त) को साप्ताहिक बंदी नहीं रहेगी। इससे पहले 11 जुलाई को जारी शासनादेश में सरकार ने केवल सोमवार से शुक्रवार तक ही गतिविधियों की छूट दी थी। शनिवार व रविवार को कोरोना कर्फ्यू लागू रखा गया था। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग को विस्तृत गाइड लाइन प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया था। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिया कि प्रत्येक स्थान पर और प्रत्येक दशा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाए।


मुजफ्फरनगर पालिका को निगम बनाने और सभासदों को निधि देने की मांग


मुजफ्फरनगर । आज नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन के नगर आगमन पर भाजपा सभासद दल के नेता प्रेमी छबडा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की व उनका बुके दे कर स्वागत किया l सभासद विपुल भटनागर ने मंत्री नगर विकास से कहा कि मुज़फ़्फ़रनगर नगरपालिका प्रदेश की बड़ी नगरपालिका है। शहर चारों ओर बढ़ रहा है आवासीय कालोनियाँ भी नगरपालिका क्षेत्र से बाहर विकसित हो रही है अतः शहर के विकास के लिए इसको निगम बनाया जाना अति आवश्यक है। अतः अगला कार्यकाल नगर निगम के रूप में मुज़फ़्फ़रनगर हो ऐसा आपसे निवेदन है व कूड़ा निस्तारण आपकी व हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है। अतः मुज़फ़्फ़रनगर को कूड़े से विद्युत बनाने का संयन्त्र मुज़फ़्फ़रनगर में लगे तो पंचायतो व नगरपालिकाओं का कूड़ा आसानी से निस्तारित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभासद लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियो कि सबसे छोटी कड़ी है परंतु सबसे अधिक अपेक्षायें वार्ड वसियों को उसी से होती है दुर्भाग्यवश एक सभासद की अपनी कोई निधि नहीं होती जिससे वो अपने वार्ड में रोज़मर्रा के कार्य करा सके। एक नाली चैनल या पुलिया के लिए भी उसे बहुत इंतज़ार करना होता है व अधिकारियों पर निर्भर रहता है अतः सभासदों की एक नियत निधि होनी चाहिए जो सभासद की संस्तुति पर उसके वार्ड में खर्च हो सकें।  मंत्री नगर विकास ने सभी बिंदुओं पर विचार करने का आश्वासन दिया। सभासद प्रियांशु जैन, विकास गुप्ता, नवनीत कुच्छल व सभासद पति संजय सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

बृहस्पतिवार को 37 स्थानों पर टीकाकरण

मुजफ्फरनगर । जनपद में दिनांक 12 अगस्त,(दिन  बृहस्पतिवार) 2021 को  नागरिक 37 स्थानों  पर अपना कोविड टीकाकरण करा सकते हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि आज जनपद में आज  5898 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि आज टीकाकरण केंद्रों पर 3822 लोगों को टीकाकरण किया गया जिनमें से 3162 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 660 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।

जनपद में आज ऑनलाइन स्लॉट लेकर 18 से 44 आयु वर्ग में 2076 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया।




नई मडी मंडल के पदाधिकारियों की नगर विकास मंत्री की भेंट

 मुजफ्फरनगर l


भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता व महामंत्री प्रशांत गौतम ने  नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन जी का स्वागत करते हुए शहर की कुछ समस्याओ से अवगत कराया

खुशखबरी : कोरोना मुक्त हुआ मुजफ्फरनगर


मुजफ्फरनगर । एक लंबे अर्से बाद एक अच्छी खबर आई। जिला आज कोरोना के ऐक्टिव मामलों से मुक्त हो गया। जिले में एकमात्र कोरोना पेशेंट को आज डिस्चार्ज कर दिया गया है।

हिमाचल में किन्नौर में भूस्खलन में बस में सवार 80 लोग दबे

 


किन्नौर। हिमाचल के किन्नौर में बड़ा हादसा, भूस्खलन में दबे बस में सवार 80 लोग, मदद को पहुंच रहीं सेना और एनडीआरएफ की टीमें बचाव और राहत कार्य में जुटी हैं। 

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बुधवार को हुए भयानक भूस्खलन के बाद करीब 80 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। डिप्टी कमिश्नर सादिक हुसैन ने इसकी जानकारी दी। विधानसभा सत्र के दौरान हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने भी घटना की पुष्टि की है। एक महीने से भी कम समय में किन्नौर में भूस्खलन की यह दूसरी बड़ी घटना है। 

हादसे में बस के साथ ही अन्य पांच छोटे वाहन भी दबे होने की आशंका है। चट्टान खिसकने के बाद से ही नेशनल हाईवे नंबर 5 ब्लॉक है। यह हादसा बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास हुआ। मलबे में हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस के साथ ही एक ट्रक और एक गाड़ी भी दबी दिख रही है। बस के अलावा कुछ और गाड़ियां भी दबी हैं। मलबे को हटाने के लिए काम तेजी से किया जा रहा है लेकिन अभी भी चट्टानों से पत्थर और मिट्टी गिर रही है, जिसकी वजह से बचाव कार्य में रुकावट आ रही है। एनडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया है। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन भी बचाव के काम में जुटा है।

प्रदेश में कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों को एक सितंबर से खोलने की तैयारी


 लखनऊ । प्रदेश में कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों को एक सितंबर से खोलने की तैयारियां की जा रही हैं। योगी ने टीम-9 के साथ बैठक में स्पष्ट रूप से कहा है कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कक्षा 06 से 08 वीं तक की कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी जाए। स्थिति का आकलन करते हुए इन स्कूलों में एक सितंबर से पढा़ई शुरू की जा सकती है।

इससे पहले सीएम योगी ने आदेश दिया था कि 15 अगस्त के बाद माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई शुरू होगी। इसे देखते हुए 18 वर्ष से अधिक विद्यार्थियों के टीकाकरण के लिए विश्वविद्यालय/स्कूल/कॉलेज परिसर में ही टीकाकरण शिविर लगाए जाएं। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति को देखते हुए आवश्यकतानुसार इन विद्यालय परिसर में भी टीकाकरण शिविर आयोजित किए जाएं। सीएम योगी ने कहा है कि प्रदेश में कोविड की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी में आंशिक छूट दिए जाने पर विचार किया जा सकता है। इस संबंध में गृह विभाग विस्तृत गाइडलाइन प्रस्तुत करे। प्रत्येक स्थान पर प्रत्येक दशा में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराया जाए। कहीं भी अनावश्यक भीड़भाड़ न हो। पुलिस पेट्रोलिंग सतत जारी रहे। नवीन व्यवस्था के संबंध में समुचित दिशा-निर्देश प्रस्तुत किये

उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन मे छूट के लिए गाइडलाइन के लिए जारी हुए निर्देश

 


लखनऊ। व्यापारियों की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीकेंड लॉकडाउन में छूट के साथ गाइडलाइन जारी करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक स्थान पर प्रत्येक दशा में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराया जाए।

विज्ञापन 



प्रदेश में कोरोना की स्थिति में सुधान के बाद दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी में आंशिक छूट की संभावना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस  संबंध में गृह विभाग को विस्तृत गाइडलाइन जारी करने के निर्देश दिए। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि प्रत्येक स्थान पर प्रत्येक दशा में कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन कराया जाए। अनावश्यक भीड़भाड़ न हो। पुलिस पेट्रों सतत जारी रहे। नवीन व्यवस्था के संबंध में समुचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को टीम-9 के साथ प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। पाजिटिविटी दर 0.01 बनी हुई है और रिकवरी दर 98.6 फीसदी है।

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन को किया जोरदार स्वागत














मुजफ्फरनगर। नगरीय विकास मंत्री आशुतोष टंडन का आज सुबह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर पहुंचने के बाद जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री मंत्री कपिल देव अग्रवाल,बुढाना विधायक उमेश मलिक,विधायक प्रमोद ऊंटवाल चेयरमैन जानसठ प्रविंद्र भडाणा, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल समेत तमाम भाजपा नेताओं ने मंत्री आशुतोष टंडन का फूलों का बुके देकर स्वागत किया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर नगरीय विकास मंत्री आशुतोष टंडन को गया गार्ड आफ आनर भी दिया गया। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उनके स्वागत में जुटी रही। मंत्री आशुतोष टंडन ने राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल व भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। 

इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने व्यापारियों की समस्या को लेकर नगरीय विकास मंत्री आशुतोष टंडन को ज्ञापन दिया। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने नगरीय विकास मंत्री आशुतोष टंडन का पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर स्वागत किया। जनपद के सभी ईओ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर मोजूद रहे। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर सीआरपीएफ सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। पी डब्ल्यू दी गेस्ट हाउस मे मेरठ रोड पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विशेष सम्मान कार्यक्रम में  कपिल देव अग्रवाल कौशल विकास मंत्री, सतपाल सिंह पाल विधायक प्रमोद ऊँटवाल , प्रमेश सैनी, प्रवेंद्र भड़ाना और नगरीय मंत्री को भगवान विश्वकर्मा जी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वगात किया। मुख्य रूप से  श्रीमोहन तायल प्रदेश सह संयोजक स्वच्छ भारत अभियान , मनोज पांचाल विश्वकर्मा जिला मीडिया प्रभारी भाजपा पिछडा बृजेश कुमार दीक्षित, नवीन पांचाल ,सौरभ पांचाल साथ मे उपस्थित रहे।




भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में मुज़फ्फरनगर को स्थान नहीं

 लखनऊ । उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। इसमें मुजफ्फरनगर जिले को स्थान नहीं मिला है। 


निचली अदालत से फांसी की सजा के बाद आजीवन कारावास काट रहे सात लोगों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

 


मुजफ्फरनगर। शाहपुर इलाके में गांव हरसौली के नसीम हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने 11 साल से अधिक समय से जेल में बंद सात दोषियों को जमानत दे दी है। सभी अभियुक्तों को इससे पहले एडीजे-11 कोर्ट ने दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई थी, जिसे बाद में हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया था।

सूत्रों के मुताबिक शाहपुर क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी नसीम की 25 फरवरी 2010 को कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए हत्या कर दी गई थी। हमले में खलील, रैयान व शकील घायल भी हो गए थे। नसीम के भाई इरफान ने गांव के ही सरफराज, अरशद, शाहिद, फारूख, राशिद, सादिक व मुमताज के खिलाफ हत्या व कातिलाना हमले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से ही सभी आरोपी लगातार जेल में ही बंद हैं। नसीम हत्याकांड की सुनवाई एडीजे-11 कोर्ट में हुई, जहां न्यायाधीश राजेश भारद्वाज ने सभी सातों आरोपियों को दोषी करार देते हुए 20 नवंबर 2018 को फांसी की सजा सुनाई थी। बाद में हाईकोर्ट ने इसे आजीवन कारावास में बदल दिया था।

शहर के लिए सौगात लेकर आ रहे नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन


मुजफ्फरनगर । नगर विकास शहरी समग्र विकास तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री आशुतोष टंडन के नगर आगमन पर उनके स्वागत की तैयारी की जा रही है। मंत्री शहर वासियों के लिये बड़ी सौगात लेकर आ रहे हैं। वे तेरह करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। 

मंत्री आशुतोष टंडन सुबह 11 बजे मुजफ्फरनगर आएंगे। यहां वे  नगर पालिका परिषद के पीएम स्वनिधि योजना के मेगा कैंप का निरीक्षण व जनपद में क़ई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इससे पूर्व वे जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से भेंट भी करेंगे। प्रशासन ने मंत्री के स्वागत को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा कराए गए विकास कार्यों को लेकर जहां मंत्री के समक्ष उनके कार्य को रखा जाएगा वहीं मंत्री शहर को कई विकास कार्यों की सौगात देकर जाएंगे।

दूसरी ओर विरोधी गुट कुछ ऐसे मुद्दों को लेकर आ सकता है जिन्हें वह पिछले लंबे समय से उठाता रहा है लेकिन इन आरोपों को लेकर हो हल्ले सिवाय उसे कुछ हासिल नहीं हुआ है। मोटे तौर पर आम लोगों का भी मानना है कि जितनी पारदर्शिता और ईमानदारी से इस बार काम किया जा रहा है उतना पहले कभी नहीं हुआ। बहरहाल पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल नगर विकास मंत्री के सामने अपने विकास कार्यों का लेखा-जोखा रखेंगी।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...