गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025

बुढ़ाना में पेड़ पर चढ़ा दिखा तेंदुआ क्षेत्र में दहशत का माहौल


मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव राजपुर छाजपुर में पेड़ पर तेंदुआ दिखाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

पिछले तीन माह से आसपास के 6 गांव में जिसमें दुर्गापुर राजपुर छाजपुर सहित अन्य कहीं गांव में दहशत का माहौल बना हुआ, वही ग्रामीणों द्वारा तेंदुए की पेड़ पर चढ़ी हुई वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है तेंदूए द्वारा पिछले तीन माह में गाय बकरियां व कुत्तों को अपना शिकार बन चुका है एक बार फिर तेंदुआ देखने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है ग्रामीण द्वारा इसकी वन विभाग को सूचना दी गई और वन विभाग अधिकारियों पर कार्रवाई ने करने का भी आरोप लगाया है।।

योगी सरकार 2.0 के 3 साल 25 मार्च को होंगे पूरे


लखनऊ। योगी सरकार 2.0 के 3 साल 25 मार्च को पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को राजनीतिक नियुक्तियों का तोहफा मिलेगा। राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश के बाद यूपी भाजपा ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। 10 ऐसे पद हैं, जिन पर नियुक्तियां होनी हैं। इनमें 20 से लेकर 50 हजार रुपए महीने तक मानदेय मिलेगा। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं को पंचायत और विधानसभा चुनाव से पहले मनाया जा सकेगा।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े 14 फरवरी को लखनऊ दौरे पर आए थे। उन्होंने सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात की थी। साथ ही जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से भी मिले थे।

तावड़े ने सभी से राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा की। साथ ही बताया था कि केंद्रीय नेतृत्व चाहता है, कार्यकर्ताओं के सरकार में समायोजन के लिए राजनीतिक नियुक्तियां जल्द की जाएं।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया- भाजपा मार्च के बाद पंचायत चुनाव- 2026 और विधानसभा चुनाव- 2027 की तैयारी शुरू करेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना होगा, लेकिन मौजूदा समय में अधिकतर जिलों में कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं हैं।

कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने का सबसे बेहतर जरिया राजनीतिक नियुक्तियां ही हैं। इससे 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को सीधे तोहफा मिलेगा। अधिकांश निगम, आयोग, बोर्ड और नगरीय निकायों में कार्यकाल 3 से 5 साल का होता है। योगी सरकार के 3 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं की नियुक्ति जल्द होनी चाहिए।

यूपी में 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 490 नगर पंचायतें हैं। जानकारों का मानना है कि इनमें करीब 5 हजार से ज्यादा सभासद और पार्षद मनोनीत किए जाएंगे। इनकी नियुक्ति में स्थानीय विधायक, सांसद और जिलाध्यक्ष की बड़ी भूमिका रहेगी। पार्टी ने सभी जिलों से नाम मांगने की कवायद भी शुरू कर दी है।

नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत में मनोनीत पार्षदों की संख्या का निर्धारण कुल पार्षदों की संख्या का 10 फीसदी तक होती है। जैसे लखनऊ नगर निगम में चुने हुए पार्षदों की संख्या 110 है, लेकिन यहां मनोनीत पार्षद 10 ही नियुक्त किए जाते हैं।

आयोग, निगम और बोर्ड में राजनीतिक नियुक्तियों में 20 से लेकर 50 हजार रुपए महीने तक मानदेय मिलता है। कुछ आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों का मानदेय शासन के प्रमुख सचिव के वेतनमान के समकक्ष भी है। लखनऊ में टाइप- 4 और 5 के आवास, वाहन और सुरक्षा गार्ड की सुविधा भी मिलती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वेतनमान से ज्यादा अहमियत समाज और क्षेत्र में उनके ओहदे और प्रभाव की है।सभी जातियों को मिले प्रतिनिधित्व

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कुछ नेताओं ने पार्टी नेतृत्व को सुझाव दिया है कि राजनीतिक नियुक्तियों में सभी समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। एक-दो समाज को ही तरजीह देने से भी गलत संदेश जा रहा है। पिछले साल हुई नियुक्तियों में एक-दो समाज का ही वर्चस्व रहा। इसकी शिकायत केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंची थी।

सूत्रों के मुताबिक, अल्पसंख्यक आयोग में भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति होनी है। सिख समुदाय इस बार आयोग में अध्यक्ष पद की मांग कर रहा है। सिख समुदाय के प्रतिनिधियों ने सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से बात भी की है। वहीं, उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम, अनुसूचित जाति जनजाति वित्त विकास निगम सहित करीब 12 महत्वपूर्ण आयोग और बोर्ड में नियुक्तियां होनी हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ आज जाएंगे प्रयागराज


➡लखनऊ - सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज


दौरा आज, महाकुंभ का औपचारिक समापन,सबको करेंगे धन्यवाद, सफाई कर्मियों,स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करेंगे, स्वच्छ कुंभ कोष,आयुष्मान योजना प्रमाणपत्र वितरण, नाविकों, UPSRTS चालकों से सीएम योगी संवाद करेंगे, हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे मुख्यमंत्री योगी, डिजिटल मीडिया सेंटर में मीडियाकर्मियों से भी संवाद, महाकुंभ में तैनात पुलिसकर्मियों से भी संवाद कार्यक्रम, लखनऊ से सुबह 11.30 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे सीएम। 


➡लखनऊ - कैसरबाग इलाके में दो गुटों में जमकर मारपीट, कैसरबाग चौराहे पर घंटो होती रही मारपीट, दबंगों ने राहगीर को भी पकड़कर पीटा, मामूली विवाद में जमकर चले लात घूसे, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र का मामला।


➡लखनऊ - पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, ट्रांसफार्मर से तेल व कॉपर चोरी करते थे, पुलिस की गोली से बदमाश हुआ घायल, अपराधी का नाम रंजीत बताया जा रहा , अवैध पिस्टल व ज़िंदा कारतूस हुआ बरामद, मलिहाबाद थाना क्षेत्र में हुई है मुठभेड़। 


➡बहराइच - पति ने पत्नी की नाक को दांत से काटा, शिव बारात देखने बच्चों को बुलाने गई थी महिला,सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने महिला को बचाया, फखरपुर के देवलखा की निवासी है घायल महिला सरोज , गंभीर हालत में इलाज के लिए कराया गया भर्ती, मेडिकल कॉलेज में चल रहा महिला का इलाज, थाना फखरपुर इलाके के देवलखा चौराहे का मामला। 


➡वाराणसी - महाशिवरात्रि पर निकली भगवान शिव की बारात, शिवबारात में लाखों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु, महाकुंभ के पलट प्रवाह का दिखा बड़ा असर, शिवबारात में पहली बार हुई अपार भीड़, काशी के लोगों के साथ देशभर के श्रद्धालु हुए शामिल। 


➡प्रयागराज - इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, सम्भल की शाही जामा मस्जिद का मामला, रमजान से पहले मस्जिद की रंगाई पुताई की याचिका, याचिका पर आज हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, मस्जिद कमेटी की याचिका पर सुबह 10 बजे सुनवाई, जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच करेगी सुनवाई, मस्जिद कमेटी ने एएसआई को पत्र भेजकर की है मांग, कमेटी द्वारा रंगाई पुताई किए जाने की मांग की है। 


➡रायबरेली - धर्मपरिवर्तन के मामले में आया नया मोड़, युवक ने पुलिस, बजरंगदल व पत्रकार को दी धमकी, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, पुलिस ने धर्म परिवर्तन के आरोप में की थी गिरफ्तारी, युवती समेत चार लोगों को किया था गिरफ्तार, वायरल वीडियो की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, मिलएरिया थाना क्षेत्र का है मामला। 

हरेन्द्र मलिक ने गडकरी से मांगे जिले में दो फ्लाईओवर व दो अंडरपास


 मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके आफिस में मुलाकात की और एक पत्र देकर मुजफ्फरनगर जिले में दो फ्लाईओवर व दो अंडरपास बनवाने की मांग की, जिस पर केन्द्र सरकार के सडक परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद हरेंद्र मलिक को शीघ्र इन पर काम कराने का आश्वासन दिया है।

गुरुवार विशेष : पंचाग एवँ राशिफल

 


🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞





 🌤️ *दिनांक - 27 फरवरी 2025*

🌤️ *दिन - गुरूवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2081*

🌤️ *शक संवत -1946*

🌤️ *अयन - उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 

🌤️ *मास - फाल्गुन (गुजरात-महाराष्ट्र माघ)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - चतुर्दशी सुबह 08:54 तक तत्पश्चात अमावस्या*

🌤️ *नक्षत्र - धनिष्ठा शाम 03:45 तक तत्पश्चात शतभिषा*

🌤️ *योग - शिव रात्रि 11:41 तक तत्पश्चात सिद्ध*

🌤️ *राहुकाल - दोपहर 02:19 से शाम 03:47 तक*

🌤️ *सूर्योदय 07:01*

🌤️ *सूर्यास्त - 06:41*

👉 *दिशाशूल - दक्षिण दिशा मे*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- दर्श अमावस्या,फाल्गुन अमावस्या,द्वापर युगादि तिथि,पंचक (आरंभ-प्रातः 04:37 ),अमावस्या क्षय तिथि*

💥 *विशेष- चतुर्दशी व अमावस्या एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *द्वापर युगादि तिथि* 🌷

➡ *27 फरवरी 2025 गुरुवार को द्वापर युगादि तिथि है ।*

🙏🏻 *जैसे कि हम जानते हैं कि चार युग होते है:-*

🙏🏻 *सतयुग, त्रेता युग, द्वापर युग, कलियुग ये सभी युग भिन्न भिन्न तिथियों को प्रारम्भ हुए थे l*

🙏🏻 *युग+आदि अर्थात युग के आरम्भ होने की तिथि, इसे ही युगादि तिथि कहते हैं अर्थात जिस तिथि को अतीत या भविष्य में एक नया युग आरम्भ हुआ या होगा, वही युगादि तिथि कहलाती है ।*

👉🏻 *युगादि तिथियाँ बहुत ही शुभ होती हैं, इस दिन किया गया जप, तप, ध्यान, स्नान, दान, यज्ञ, हवन आदि अक्षय (जिसका नाश/क्षय न हो) फल होता है l*

🙏🏻 *प्रत्येक युग में सौ वर्षों तक दान करने से जो फल होता है, वह युगादि-काल में एक दिन के दान से प्राप्त हो जाता है ।*

🙏🏻 *नारद पुराण, हेमाद्रि, तिथितत्व, निर्णयसिन्धु, पुरुषचिन्तामणि, विष्णु पुराण और भुजबल निबन्ध में इसका उल्लेख प्राप्त है।*

         🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *समृद्धि बढ़ाने के लिए* 🌷

🌙 *कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी ।*

🙏🏻 *दीक्षा मे जो मन्त्र मिला है उसका खूब श्रध्दा से जप करना शुरू करें , जो भी समस्या है हल हो जायेगी ।*

🙏🏻 

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷

 ➡ *27 फरवरी 2025 गुरूवार को अमावस्या है ।*

🏡 *घर में हर अमावस अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।*

      🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *अमावस्या* 🌷

🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है (विष्णु पुराण)*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷

🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*

🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*

🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*

🔥 *आहुति मंत्र* 🔥

🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*

🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*

🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*

🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*

🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*



          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक शुरू- 27 फरवरी 2025, बृहस्पतिवार को शाम 04:37 बजे

पंचक खत्म- 3 मार्च 2025, सोमवार को सुबह 6:39 बजे



पंचक शुरू- 26 मार्च 2025, बुधवार को दोपहर 03:14 बजे

पंचक खत्म- 30 मार्च 2025, रविवार को शाम 04:35 बजे


🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।


🙏🏻आज का राशिफल 🙏🏻


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके भौतिक फलों में वृद्धि कारक है। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि में बीते दिनों से सुधार आएगा। आज के दिन से लाभ लेने के लिए भाग्य को कोसना छोड़कर मेहनत पर ध्यान दें। राज समाज से आवश्यकता पड़ने पर उचित सहयोग मिल सकता है। इसके लिए स्वयं में भी आत्मविश्वास जागृत करें। कार्य व्यवसाय से दिन के आरंभिक भाग में निराशा होगी लेकिन धीरे-धीरे कार्य क्षेत्र का वातावरण समझ आने के बाद गुप्त युक्तियों से लाभ के मार्ग प्रशस्त कर लेंगे। धन की आमद आवश्यकता अनुसार हो जाएगी। ज्यादा के चक्कर में ना रहे अन्यथा हाथ आया भी निकल सकता है। पारिवारिक वातावरण मिलाजुला रहेगा हल्की-फुल्की नोकझोंक के बाद भी घर से सुख की प्राप्ति होगी। बोलचाल में सतर्कता बरतें मुख से अपशब्द निकलने पर किसी से झगड़ा हो सकता है। मानसिक वहम अथवा किसी दवा का दुष्प्रभाव हो सकता है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा आज आप प्रत्येक कार्य सोच समझकर ही करेंगे फिर भी मध्यान्ह तक की दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी। अधिकांश कार्य में रुकावट आने से मन में नकारात्मक भाव उत्पन्न होंगे। व्यवसाय एवं नौकरी में आज बिना झंझट में पड़े लाभ कमाना मुश्किल है। धन की आमद आशा से कम ही होगी। घरेलू सुख सुविधा की वस्तुओं में वृद्धि होगी लेकिन परिजनों में आपसी अनबन के चलते मानसिक दुख भी रहेगा। संतानों से जिस कार्य की अपेक्षा करेंगे उसका उल्टा ही करेंगे। आज इनसे बहस ना करें अन्यथा अपमानित होना पड़ेगा। पैतृक अचल संपत्ति विषयक शुभ समाचार मिल सकते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र पर आप की छवि पहले जैसी ही बनी रहेगी। मधुमेह अथवा अन्य रक्त संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती है।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन बीते कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा सुबह सुबह के समय अवश्य ही थोड़ी बहुत शारीरिक अकड़न एवं कमजोरी अनुभव होगी। लेकिन धीरे-धीरे सेहत में स्थिरता आने लगेगी। आध्यात्मिक आकर्षण बढ़ेगा विचारों में धार्मिक भाव उत्पन्न होंगे। कार्यक्षेत्र पर कई काम एक साथ आने से कुछ दुविधा होगी लेकिन आप आवश्यकता के समय मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। कार्यशैली अवश्य मंदी रहेगी जिस कार्य को करना आरंभ करेंगे आरंभ में उस में कुछ ना कुछ रुकावट आएगी फिर भी धीरे-धीरे अधूरे कार्यों को शाम तक काफी हद तक पूरा कर लेंगे। कार्य पूरा होने के बाद भी धन ना मिलने पर मन कुछ समय के लिए उदास होगा। आज सरकार अथवा इससे संबंधित किसी मामले में मानसिक भय भी रहेगा। घर में खर्च अथवा अन्य आर्थिक कारणों से खींचतान हो सकती है। व्यवसायिक यात्रा से सामान्य लाभ होगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप अपनी ही किसी गलती अथवा लापरवाही के चलते संकट में फंस सकते हैं। शारीरिक रूप से दिन के आरंभ में ही शिथिलता अनुभव होगी फिर भी इसकी अनदेखी कर दैनिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जिसके फलस्वरूप मध्यान्ह के बाद सेहत में अक्समात गड़बड़ी आने से कार्य में व्यवधान पड़ेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी भी प्रकार के जोखिम वाले कार्य करने से पहले आगे मिलने वाले फलों का विचार अवश्य करें। धन की आमद आज सरल नहीं रहेगी जोड़ तोड़ कर अथवा जबरदस्ती करने पर अल्प आय के योग है। लेकिन आज धन की क्षति किसी न किसी रूप में होने वाली है। आपके अथवा किसी परिजन के द्वारा कोई पाप कर्म भी हो सकता है जिसकी गिलानी बाद में होगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर भी शत्रुओं में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो फिलहाल कुछ दिन स्थगित करें दुर्घटना अथवा चोरी से हानि हो सकती है।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन बीते कुछ दिनों से जिस कार्य योजना पर प्रयासरत थे उसमें विजय मिलने की संभावना है स्वभाव में अहम की भावना अधिक रहेगी अपनी बातों को बढ़ा चढ़ाकर पेश करना एवं गलत बात को भी सही सिद्ध करने का प्रयास करेंगे दांपत्य जीवन एवं घर परिवार व्यवसाय में भागीदारी वाले कार्य को छोड़कर अन्य जिस भी कार्य में भाग्य आजमाएंगे वहां से तुरंत ही अच्छे फल मिल सकते हैं आज बैटरी कार्य अथवा पिता से संबंधित किसी भी कार्य से अक्समात लाभ होने की संभावना है धन की आमद सामान्य से उत्तम रहेगी फिर भी आपको संतोष नहीं दे पाएगी परिवार में पति पत्नी के बीच अनैतिक अथवा कुटुंबी कारणों से तीखी झड़प होने की संभावना है कार्यक्षेत्र पर भी आज भागीदारों के ऊपर आंख बंद कर कर भरोसा ना करें निश्चित ही धोखा हो सकता है दाद खाज अन्य प्रकार के चर्म रोग एवं रक्ताल्पता की शिकायत हो सकती है।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके धन धान्य कोष में वृद्धि करेगा लेकिन खर्च भी आज अनियंत्रित ही रहेंगे। दिन के आरंभिक भाग में आपके सनकी मिजाज के चलते जीवनसाथी अथवा किसी अन्य परिजन से छोटी मोटी बहस होगी। आपके स्वभाव पर इसका फर्क नही पड़ेगा परन्तु परिजन अवश्य ही दुखी होंगे। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति समय पर नही करने के कारण नया विवाद बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र पर आप के दिमाग में कम समय में ज्यादा धन पाने की युक्तियां लगी रहेगी अनैतिक साधनों का भी प्रयोग करेंगे इससे लाभ भी होगा लेकिन मन में अपमानित होने का भय भी रहेगा। आज हर किसी को संदेह की दृष्टि से ना देखें अन्यथा आप पर भारी पड़ जाएगा। व्यवसाय से संबंधित सरकारी कार्य की खानापूर्ति आज अवश्य करें आने वाले दिनों में इसमें सफलता मिल जाएगी। अन्यथा लंबे समय तक अधूरे रह सकते हैं। ईर्ष्यालु स्वभाव मानसिक अंतर्द्वंद को छोड़ सेहत सामान्य ही रहेगी।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपको बौद्धिक एवं शारीरिक दोनों प्रकार के परिश्रम करने पड़ेंगे। इसका तुरंत कोई लाभ नहीं मिल सकेगा लेकिन निकट भविष्य में धन के साथ सम्मान दोनों की प्राप्ति होगी। दिन को लापरवाही में व्यर्थ ना करें अन्यथा आगे पछताना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र पर आज उधारी के व्यवहार बढ़ने से धन की प्राप्ति ना के बराबर ही होगी। उधारी के व्यवहारों पर नियंत्रण रखें अन्यथा निकट भविष्य में आर्थिक विषमताओं का सामना करना पड़ेगा। घरेलू वातावरण में छोटी-मोटी खींचतान लगी रहेगी फिर भी बाहर की अपेक्षा यही अधिक सहज अनुभव करेंगे। आज आपको कोई झूठ बोलकर ठग सकता है अथवा अन्य लोगों के सामने आपको हास्य का पात्र बना सकता है। हित शत्रुओं से विशेषकर सतर्क रहें। सेहत छोटी मोटी समस्याओं को छोड़ ठीक बनी रहेगी। भोजन भूख लगने पर ही करें अन्यथा पेट संबंधित व्याधि हो सकती है।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन मानसिक अशांति वाला रहेगा। बचते बचते भी अन्य लोगों के झगड़ों में पड़कर स्वयं का नुकसान करेंगे। आपको भी किसी परिजन के कारण अक्समात क्रोध आ सकता है जिसके कारण घर में व्यवस्था एवं अशांति फैलेगी। कार्यक्षेत्र पर सहयोगी वातावरण मिलने के बाद भी इसका ठीक से लाभ नही उठा पाएंगे। सहकर्मी डरे-सहमे रहने के कारण खुलकर कार्य नहीं कर पाएंगे। अचल संपत्ति से संबंधित मामले किसी ना किसी रूप में मानसिक उद्वेग का कारण बनेंगे। कार्य व्यवसाय से सामान्य आय होगी ज्यादा भागदौड़ से बचें इसका कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिल सकेगा। परिवार में माता अथवा अन्य किसी स्त्री वर्ग के कारण झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। सोच समझकर ही वाणी का प्रयोग करें यही आपके लिए हितकर रहेगा। गर्म सर्द की परेशानी हो सकती है।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आप को किसी न किसी रूप में अवश्य ही धन लाभ कराएगा। लेकिन दिन के आरंभ से मध्यान्ह तक जिस भी कार्य को करेंगे उस में विलंब अथवा असफलता मिलने से निराशा होगी। फिर भी प्रयास जारी रखें संध्या तक आर्थिक दृष्टिकोण से दिन राहत ही प्रदान करेगा। आज कई दिनों से रुके हुए कार्य में गति आने से भी राहत मिलेगी लेकिन इससे आर्थिक लाभ की अपेक्षा ना ही रखें। परिवार में छोटे भाई अथवा बहनों का ईर्ष्यालु व्यवहार मन को आहत कर सकता है। धर्म अध्यात्म के कार्यों में रुचि नहीं मिलेंगे दिन में परोपकार के कार्यों के अवसर भी मिलेंगे लेकिन इनमें केवल व्यवहारिकता मात्र ही दिखाएंगे। व्यवसायिक यात्रा अवश्य ही लाभदायक रहेगी। पेट संबंधित छोटी मोटी समस्या आज भी लगी रहेगी।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आप स्वयं स्वभाव से संतोषी रहेंगे। लेकिन परिजनों का व्यवहार आपके प्रति गैरजिम्मेदाराना रहेगा। कार्य व्यवसाय हो या नौकरी दोनों में ही विविध कष्टों एवं संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। आप अपने मन से झंझटों वाले कामों में नहीं पड़ेंगे लेकिन अन्य लोगों के दबाव में आकर ऐसा करना ही पड़ेगा। संध्या के आसपास का समय दिन की अपेक्षा राहत वाला रहेगा किसी घनिष्ट से उपहार सम्मान मिलने पर कुछ समय के लिए अपनी परेशानियों को भूल जाएंगे। आज किसी भी प्रकार के साज सज्जा सौंदर्य एवं सफेद वस्तुओं से जुड़े कार्यों को छोड़कर अन्य सभी में संघर्ष के बाद भी निराशा ही हाथ लगेगी। परिवार कुटुंब में सदस्य एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाकर माहौल खराब करेंगे। आज का दिन वाणी का प्रयोग ना करें मूकदर्शक बनकर बताएं तो मानसिक रूप से शांति बनी रहेगी। आंखों में जलन नेत्रज्योति में कमी एवं पित्त संबंधित व्याधि हो सकती है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके व्यक्तिगत सुख में वृद्धि करेगा। आप स्वभाव से अत्यंत ईर्ष्यालु रहेंगे किसी अन्य विशेषकर प्रतिद्वंदी की खुशी देखकर सहन नहीं कर पाएंगे परिवार हो या कार्यक्षेत्र स्वयं तो जल्दी से कुछ करेंगे नहीं अन्य लोगों के कार्यों में भी नुक्स निकालेंगे जिस वजह से कुछ समय के लिए अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ेगा। आप की कथनी और करनी में भी अंतर रहेगा आज किसी से भावुकता में आकर कोई वादा ना करें। अन्यथा बाद में शर्मिंदा होना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय से अनुभव होने के बाद भी कोई विशेष लाभ नहीं उठा पाएंगे। संध्या बाद दिमाग मनोरंजन में अधिक रहेगा आवश्यक कार्यों को छोड़कर मित्र मंडली के साथ मौज शौक में समय व्यतीत करेंगे लेकिन यहां भी आपके आचरण को लेकर कहासुनी हो सकती है। ठंडे पदार्थों ठंडे स्थान एवं जल से दूरी रखें अन्यथा सर्दी जुखाम शीघ्र ही हो सकते है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज दिन के प्रथम भाग में आप जिस भी कार्य से आशा लगाए रखेंगे बाद में वही हानि करेगा। कोई भी निर्णय सोच समझकर ही ले जल्दबाजी में जो भी कार्य करेंगे उसमें असफलता निश्चित है। व्यवसाय में अक्समात खर्च करना पड़ेगा लेकिन प्राप्ति कुछ भी नहीं होगी हो सके तो किसी भी प्रकार का निवेश कुछ दिनों के लिए टाले अन्यथा धन निश्चित ही फंसेगा। व्यवसाई वर्गों को आर्थिक कार्यों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। ऋण वृद्धि होने से आर्थिक संतुलन गड़बड़ाएगा किसी से पूर्व में किया वादा तोड़ना पड़ेगा। संध्या का समय थोड़ा मानसिक राहत वाला रहेगा। जिन लोगों से आप भयभीत हो रहे थे वह दिखावे के लिए सांत्वना एवं सम्मान देंगे। लेकिन यह ज्यादा देर के लिए टिकाऊ नहीं रहेगा इसका ध्यान रहे। ज्वार सर दर्द नेत्र पीड़ा संबंधित शिकायत हो सकती है।

गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025

गुरुवार विशेष : पंचाग एवँ राशिफल

 




🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️ *दिनांक - 20 फरवरी 2025*

🌤️ *दिन - गुरूवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2081*

🌤️ *शक संवत -1946*

🌤️ *अयन - उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 

🌤️ *मास - फाल्गुन (गुजरात-महाराष्ट्र माघ)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - सप्तमी सुबह 09:58 तक तत्पश्चात अष्टमी*

🌤️ *नक्षत्र - विशाखा दोपहर 01:30 तक तत्पश्चात अनुराधा*

🌤️ *योग - ध्रुव सुबह 11:34 तक तत्पश्चात व्याघात*

🌤️ *राहुकाल - दोपहर 02:19 से शाम 03:46 तक*

🌤️ *सूर्योदय 07:07*

🌤️ *सूर्यास्त - 06:38*

👉 *दिशाशूल - दक्षिण दिशा मे*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष- सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *महाशिवरात्रि - भाग्य की रेखा बदलने हेतु ( युवा विशेष)*

 *जिनकी उम्र 15 से 45 साल के अन्दर है..उनको अगर कोई बीमारी नहीं है...शुगर नहीं है... हो सके तो हिम्मत दिखाकर ... सुबह के सूर्योदय से लेकर अगले दिन के सूर्योदय तक पानी भी न पिए... भाग्य की रेखा न बदले तो मुझे कहना ...महा शिवरात्रि के सूर्योदय से अगले दिन के सूर्योदय तक निर्जला उपवास | जो ज्यादा दुबले -पतले हो वे ये न करें | जो बराबर ठीकठाक हो वे जरुर करें ... बहुत फायदा होगा..युवान भाई-बहनों को तो मैं आग्रहपूर्वक कहूंगा कि महाशिवरात्रि के दिन निर्जला उपवास जरुर करें और रात को फिर सो मत जाओ ..रात को २-३-४ बजे तक जगकर जप करें | युवा भाई-बहनें खास हिम्‍मत करें और जप करो तो पूर्व और उत्तर के बीच ..ईशान कोण पड़ता है..उधर मुंह कर के जप करना |*

🙏🏻 *और एक माला महामृत्युंजय मंत्र की अपने गुरु जी को दक्षिणा दो और प्राथना करें " हे भोला नाथ ! जो हमें प्रीति देते है..ज्ञान देते है ..शक्ति देते है ..दीक्षा देते है ...ऐसे हमारे गुरु जी का स्वास्थ्‍य बढ़िया रहे और हमारे गुरु जी की आयु खूब -खूब लंबी हो " रात को १२ बजे ..१२:३० बजे ..१ बजे जब भी करना चाहो तब करना जरूर | ये पवित्र तिथि के दिन अपना भजन ..भक्ति बढ़ाने के दिन है | इसका जरुर फायदा उठाये |*

💥 *विशेष - 26 फरवरी 2025 बुधवार को महाशिवरात्रि है ।*

🙏🏻 

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *महाशिवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *बुधवार, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन की गई शिव पूजा से पिछले समय से चली आ रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं और धन लाभ भी मिल सकता है। यहां जानिए शास्त्रों में बताए गए उपाए...*

👉🏻 *शिवरात्रि पर करें इन 8 में से कोई 1 उपाय, दूर हो सकती है परेशानी*

🔥 *महाशिवरात्रि पर रात में किसी शिव मंदिर में दीपक जलाएं । शिव पुराण के अनुसार कुबेर देव ने पूर्व जन्म में रात के समय शिवलिंग के पास रोशनी की थी इसी वजह से अगले जन्म में वे देवताओं के कोषाध्यक्ष बने।*

🙏🏻 *महाशिवरात्रि पर छोटा सा पारद (पारा) शिवलिंग लेकर आएं और घर के मंदिर में इसे स्थापित करें। शिवरात्रि से शुरू करके रोज इसकी पूजा करें । इस उपाय से घर की दरिद्रता दुर होती है और लक्ष्मी कृपा बनी रहती है।*

🙏🏻 *यदि आप चाहें तो शिवरात्रि पर स्फटिक के शिवलिंग की पूजा कर सकते हैं। घर के मंदिर में जल, दूध, दही, घी, शहद, और शक्कर से इस शिवलिंग को स्नान कराएं । मंत्र - ॐ नम: शिवाय । मंत्र जप कम से कम 108 बार करें।*

🙏🏻 *हनुमानजी भगवान शिव के ही अंशावतार माने गए हैं। शिवरात्रि पर हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमानजी और शिवजी की प्रसन्नता प्राप्त होती है। इनकी कृपा से भक्त की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं।*

👩🏻 *किसी सुहागिन को सुहाग का सामान उपहार में दें । जो लोग यह उपाय करते है, उनके वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं। सुहाग का सामान जैसे - लाल साड़ी, लाल चूडियां, कुम -कुम आदि।*

💰 *महाशिवरात्रि पर किसी जरुरतमंद व्यक्ति को अनाज और धन का दान करें। शास्त्रों में बताया गया है कि गरिबों को दान करने से पुराने सभी पापों का असर खत्म हो सकता है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।*

🍚 *जो लोग शिवरात्रि पर किसी बिल्व वृक्ष के नीचे खड़े होकर खीर और घी का दान करते हैं, उन्हें महालक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्ति होती है। ऐसे लोग जीवनभर सुख-सुविधाएं प्राप्ति करते हैं और कार्यों में सफल होते हैं।*



   🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।


 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 



ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :


लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।



🙏🏻आज का राशिफल 🙏🏻


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए अशुभ रहेगा। सेहत में आज उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पाचन तंत्र अथवा श्वशन संबंधित रोग बढ़ने की संभावना है समय रहते जांच कराए अन्यथा स्थित गंभीर हो सकती है। आज आकस्मिक दुर्घटना के योग बन रहे है वाहन अथवा मशीनरी से सावधानी रखें। व्यवसाय में आज अनमने मन से काम करना पड़ेगा जिसके परिणामस्वरूप धन की आमद कम ही रहेगी उधारी के व्यवहार ना बढ़ाये वसूली में परेशानी आएगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपके विचारों के विपरीत आचरण करेंगे। नौकरी वाले लोगों का कार्य क्षेत्र पर किसी से झगड़ा हो सकता है। धैर्य से काम लें। महिलाये किसी गुप्त चिंता से व्याकुल रहेंगी।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपके अंदर धार्मिक भावनाएं बलवती रहेंगी। सार्वजनिक अथवा धार्मिक कार्यो के लिए अपने काम धंदे की परवाह नही करेंगे। आज आपको आर्थिक ना सही परन्तु आध्यात्मिक लाभ अवश्य होगा मन शांत रहने से आस-पास के लोग आपके समीप रहना चाहेंगे। कार्य-व्यवसाय से आज ज्यादा उम्मीद ना लगाए केवल खर्च निकालने लायक लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा धन को लेकर ज्यादा खींच-तान में ना पढ़ें हानि हो सकती है। महिलाओं का मन चंचल रहेगा किसी भी कार्य को एक बार मे पूरा नही कर सकेंगी। बेरोजगार लोगों को आज कोई नई समस्या का सामना करना पड़ेगा। रक्त पित्त की समस्या से परेशानी होगी।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिए आनंद के क्षण उपलब्ध कराएगा। आज आप जिस भी कार्य को करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे चाहे वो नया हो या पुराना उसमे सफलता अवश्य मिलेगी। व्यवसाय में भी उन्नति होगी धन लाभ के स्त्रोत्र बढ़ेंगे नौकरी पेशा लोग भी अतिरिक्त आय बनाने का प्रयास करेंगे इसमे कुछ हद तक सफल रहेंगे। आज पैतृक अथवा सरकारी कार्यो में धन ना लगाए उधार भी किसी को ना दे धन के फंसने की सम्भवना है परन्तु जोखिम वाले व्यवसाय शेयर सट्टे में निवेश धन को अवश्य ही दुगुना करेगा। महिला वर्ग महत्त्वपूर्ण घरेलू मामलो में मार्गदर्शक बनेगी परन्तु स्वयं के कार्यो में ढील देंगी। बुजुर्गो से लाभ होगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप लाभ पाने के लिए अपनी योग्यता एवं बुद्धिबल का पूर्ण उपयोग करेंगे इसका परिणाम आशाजनक ही रहेगा लेकिन किसी निकटस्थ व्यक्ति से विचार मेल ना खाने पर मतभेद भी होंगे। आज स्वयं के बल पर लिए निर्णय अन्य लोगो के मार्गदर्शन की अपेक्षा अधिक फलदायी सिद्ध होंगे। धन लाभ थोड़े परिश्रम के बाद जरूरत के अनुसार हो जाएगा लेकिन आज उधारी के कारण दिक्कते भी आएंगी। धन को लेकर किसी से तकरार हों सकती है। नौकरी पेशाओ पर अधिकारी मेहरबान रहेंगे फिर भी सतर्क रहें किसी अन्य की गलती की भरपाई आपको ही करनी पड़ेगी। महिलाओ में अहम की भावना रहेगी व्यवहार में भी स्वार्थ दिखेगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपको आज के दिन धैर्य रखने की आवश्यकता है। आज आपके अधिकांश कार्य बनते बनते बिगड़ने से मन मे नकारात्मक भाव उत्पन्न होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर जहां लाभ की आशा लगाए है वहां से हानि अथवा अन्य अशुभ समाचार मिलेंगे भागदौड़ के बाद ही निर्वाह योग्य आय बन पाएगी। कारोबार में आज जोखिम भूल कर भी ना लें। पारिवारिक वातावरण भी आज अस्त-व्यस्त ही रहेगा घर मे मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहने के कारण दवाओं पर धन खर्च करना पड़ेगा। महिलाये आज शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगी स्वभाव में चिड़चिड़ा पन रहने से छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाएंगी। 


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपको लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन निर्णय लेते समय जल्दबाजी ना करें अन्यथा लाभ हानि में बदल सकता है। कार्य-व्यवसाय अथवा कागजी कार्यो में पारिवारिक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग की कृपा दृष्टि रहने से काम निकालना आसान बनेगा। सरकारी कार्य मे भी आज ढील ना दें अन्यथा अधूरे लटके रहेंगे। नौकरी वाले जाताक कार्य क्षेत्र बदलने का मन बनायेगे आज बदलना शुभ रहेगा इसके बाद परेशानी होगी। आर्थिक लाभ अनिश्चित रहेगा फिर भी धन संबंधित काम युक्तियो के बल पर बना ही लेंगे। घर के सदस्य आपके किसी निर्णय से असमहत हो सकते है थोड़ी मान-गुहार के बाद सहमत भी हो जाएंगे।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए साधारण ही रहेगा। दिन के आरंभ में व्यक्तिगत अथवा घरेलू कार्य में व्यस्त रहेंगे बेमन से करने के कारण कोई त्रुटि भीं होगी। कार्य क्षेत्र पर भी यही हाल रहेगा मन कही और भटकने के कारण कुछ ना कुछ नुक्स रह जायेगा फिर भी आज आपका व्यक्तित्त्व उच्च कोटि का रहेगा। लोग आपकी गलती को स्वार्थ सिद्धि के कारण अनदेखा करेंगे। रिश्तेदार अथवा पड़ोसी अपनी उलझनों को सुलझाने के लिये आपकी सहायता मागेंगे लेकिन आज किसी को बिन मांगे सलाह ना दे ना ही किसी के कार्यो में दखल दें। धन लाभ मध्यान के बाद ही अल्प मात्रा में होगा। शारीरिक अकडन जोड़ो में दर्द संबंधित व्याधि सताएगी।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपके मन को प्रसन्न रखने के प्रसंग बनते रहेंगे। दैनिक जीवन की परेशानियों को गंभीर नही लेंगे अपने हास-परिहास के व्यवहार से आस-पास का वातावरण खुशनुमा बनाएंगे। महिलाये भी आज स्नेहीजन मित्रो के साथ समय बिताना अधिक पसंद करेंगी परन्तु ध्यान रहे आज आपके बड़बोलेपन के कारण किसी के दिल की ठेस भी लग सकती है। स्वयं को ऊंचा दिखाने की भावना मित्र मंडली में मतभेद बनाएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन शुभ रहेगा जहां से उम्मीद नही रहेगी वहां से भी धन अथवा अन्य लाभ अचानक होने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत में थोड़ा बदलाव आएगा फिर भी कार्य बाधित नही होंगे।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए विविध परेशानियों से भरा रहेगा आर्थिक कारणों से भाग दौड़ लगी रहेगी लेकिन परिणाम विपरीत ही रहेंगे। आज व्यावसायिक उठा-पटक चैन से नही बैठने देंगी ऊपर से घरेलू उलझने बनने से मन अशांत रहेगा। परिवार के सदस्य आपस मे उलझेंगे महिलाओ में भी आज धैर्य की कमी रहेगी बिना तथ्यों को जाने कलह पर उतारू रहेंगी। धन लाभ के लिये किसी की सहायता एवं चापलूसी करनी पड़ेगी फिर भी आशानुकूल नही होगा। आज आप अन्य लोगो के कार्यो को छोड़ अपने कार्यो पर ध्यान दें आज किया परिश्रम निकट भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। सेहत भी आज नरम रहेगी रक्तचाप अथवा अन्य शारीरिक दर्द की समस्या से ग्रस्त होंगे।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके साथ कुछ अकस्मात घटनायें घटित होंगी इनमें से अधिकांश आपके लिए फायदेमंद ही रहेंगी। परन्तु आज भागीदारी के कार्यो में हानि अथवा भागीदारों से अनबन होने की संभावना है। व्यावसाय की गति मंद रहेगी फिर भी पुराने व्यवहारों से धन लाभ हो जाएगा। निवेश भविष्य के लिये लाभ देने वाला रहेगा। महिलाये आज छोटी बचत से जमा धन एकत्रित होने से प्रसन्न रहेंगी पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर खर्च भी करेंगी। धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। यात्रा पर्यटन की योजना बनाएंगे परन्तु किसी ना किसी कारण से निरस्त हो जाएंगे।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिये भगोन्नति कारक रहेगा इसका लाभ उठायें। आज आपका व्यवहार अन्य लोगो के लिए सहायक रहेगा शीघ्र ही किसी की बातों में आने से पहले सोच-विचार अवश्य करें जल्दबाजी में निर्णय लेने से धोखा हो सकता है। व्यवसाय में पुराने अनुबंध के पूर्ण होने पर धन लाभ होगा नए अनुबंध भी शीघ्र ही मिलेंगे। विदेशी वस्तुओ के व्यवसाय अथवा अचल संपत्ति से लाभ की अधिक संभावना है। पारिवारिक वातावरण कुछ समय के लिए अशान्त होगा परिजनों की मांग मान लेने से प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। आज खर्च करने के लिए आपको सोचना नही पड़ेगा फिर भी व्यर्थ खर्च ना हो इसका भी ध्यान रखें। सेहत उत्तम रहेगी लेकिन क्रोध आएगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके सुख-सौभाग्य में वृद्धि करेगा परन्तु ज्यादा लोभ में पड़ने से बचे अन्यथा शारीरक एवं मानसिक पीड़ा होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र पर सहयोगी वातावरण मिलने का भरपूर लाभ उठा सकेंगे। सहकर्मी आज आपको बिना मांगे सहयोग करेंगे परन्तु अंदर स्वार्थी सिद्धि की भावना भी छुपी होगी। धन लाभ आशानुकूल एवं जरूरत के समय पर होने से योजनाए व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगी। सरकार संबंधित कार्य आज ले देकर ही पूर्ण कर पाएंगे। महिलाये आज केवल दिखावे के लिए ही धार्मिक कार्यो पूजा पाठ में सम्मिलित होंगी। मित्र-रिश्तेदारों के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025

मंगलवार विशेष : पंचाग एवँ राशिफल


 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 🌤️ *दिनांक - 18 फरवरी 2025*

🌤️ *दिन - मंगलवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2081*

🌤️ *शक संवत -1946*

🌤️ *अयन - उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 

🌤️ *मास - फाल्गुन (गुजरात-महाराष्ट्र माघ)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - षष्ठी पूर्ण रात्रि तक*

🌤️ *नक्षत्र - चित्रा सुबह 07:35 तक तत्पश्चात स्वाती*

🌤️ *योग - गण्ड सुबह 09:52 तक तत्पश्चात वृद्धि*

🌤️ *राहुकाल - शाम 03:45 से शाम 05:12 तक*

🌤️ *सूर्योदय 07:08*

🌤️ *सूर्यास्त - 06:37*

👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा मे*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - वसंत ऋतु प्रारंभ,षष्ठी वृद्धि तिथि*

💥 *विशेष- * षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*

 पंचकों के प्रकार 


रविवार को शुरू होने वाला पंचक रोग पंचक कहलाता है। इसके प्रभाव से ये पांच दिन शारीरिक और मानसिक परेशानियों वाले होते हैं। इस पंचक में किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। हर तरह के मांगलिक कार्यों में ये पंचक अशुभ माना गया है।  


पंचक में चारपाई बनवाना अच्छा नहीं माना जाता। विद्वानों के अनुसार ऐसा करने से कोई बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।

पंचक के दौरान जिस समय घनिष्ठा नक्षत्र हो, उस समय घास, लकड़ी आदि जलने वाली वस्तुएं इकट्ठी नहीं करना चाहिए, इससे आग लगने का भय रहता है।

पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा नही करनी चाहिए, क्योंकि दक्षिण दिशा, यम की दिशा मानी गई है। इन नक्षत्रों में दक्षिण दिशा की यात्रा करना हानिकारक माना गया है।

पंचक के दौरान जब रेवती नक्षत्र चल रहा हो, उस समय घर की छत नहीं बनाना चाहिए, ऐसा विद्वानों का कहना है। इससे धन हानि और घर में क्लेश होता है।

पंचक में शव का अंतिम संस्कार करने से पहले किसी योग्य पंडित की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। यदि ऐसा न हो पाए तो शव के साथ पांच पुतले आटे या कुश (एक प्रकार की घास) से बनाकर अर्थी पर रखना चाहिए और इन पांचों का भी शव की तरह पूर्ण विधि-विधान से अंतिम संस्कार करना चाहिए, तो पंचक दोष समाप्त हो जाता है। ऐसा गरुड़ पुराण में लिखा है।

पंचक में आने वाले नक्षत्रों में शुभ कार्य हो सकते हैं। पंचक में आने वाला उत्तराभाद्रपद नक्षत्र वार के साथ मिलकर सर्वार्थसिद्धि योग बनाता है, वहीं धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र यात्रा, व्यापार, मुंडन आदि शुभ कार्यों में श्रेष्ठ माने गए हैं।

- पंचक को भले ही अशुभ माना जाता है, लेकिन इस दौरान सगाई, विवाह आदि शुभ कार्य भी किए जाते हैं। पंचक में आने वाले तीन नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद व रेवती रविवार को होने से आनंद आदि 28 योगों में से 3 शुभ योग बनाते हैं, ये शुभ योग इस प्रकार हैं- चर, स्थिर व प्रवर्ध। इन शुभ योगों से सफलता व धन लाभ का विचार किया जाता है।

घनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र चल संज्ञक माने जाते हैं। इनमें चलित काम करना शुभ माना गया है जैसे- यात्रा करना, वाहन खरीदना, मशीनरी संबंधित काम शुरू करना।


- उत्तराभाद्रपद नक्षत्र स्थिर संज्ञक नक्षत्र माना गया है। इसमें स्थिरता वाले काम करने चाहिए जैसे- बीज बोना, गृह प्रवेश, शांति पूजन और जमीन से जुड़े स्थिर कार्य।


- रेवती नक्षत्र मैत्री संज्ञक होने से इस नक्षत्र में कपड़े, व्यापार से संबंधित सौदे करना, किसी विवाद का निपटारा करना, गहने खरीदना आदि काम शुभ माने गए हैं।  


धनिष्ठा नक्षत्र में आग लगने का भय रहता है।


- शतभिषा नक्षत्र में वाद-विवाद होने के योग बनते हैं।


- पूर्वाभाद्रपद रोग कारक नक्षत्र है यानी इस नक्षत्र में बीमारी होने की संभावना सबसे अधिक होती है।


- उत्तरा भाद्रपद में धन हानि के योग बनते हैं।


- रेवती नक्षत्र में नुकसान व मानसिक तनाव होने की संभावना होती है।


सोमवार को शुरू होने वाला पंचक राज पंचक कहलाता है। ये पंचक शुभ माना जाता है। इसके प्रभाव से इन पांच दिनों में सरकारी कामों में सफलता मिलती है। राज पंचक में संपत्ति से जुड़े काम करना भी शुभ रहता है।


पंचक में न करें ये 5 काम


मंगलवार को शुरू होने वाला पंचक अग्नि पंचक कहलाता है। इन पांच दिनों में कोर्ट कचहरी और विवाद आदि के फैसले, अपना हक प्राप्त करने वाले काम किए जा सकते हैं। इस पंचक में अग्नि का भय होता है। इस पंचक में किसी भी तरह का निर्माण कार्य, औजार और मशीनरी कामों की शुरुआत करना अशुभ माना गया है। इनसे नुकसान हो सकता है।  


 ये शुभ कार्य कर सकते हैं पंचक में


शनिवार को शुरू होने वाला पंचक मृत्यु पंचक कहलाता है। नाम से ही पता चलता है कि अशुभ दिन से शुरू होने वाला ये पंचक मृत्यु के बराबर परेशानी देने वाला होता है। इन पांच दिनों में किसी भी तरह के जोखिम भरे काम नहीं करना चाहिए। इसके प्रभाव से विवाद, चोट, दुर्घटना आदि होने का खतरा रहता है।  


 मुहूर्त चिंतामणि ग्रंथ के अनुसार पंचक के नक्षत्रों का शुभ फल


शुक्रवार को शुरू होने वाला पंचक चोर पंचक कहलाता है। विद्वानों के अनुसार इस पंचक में यात्रा करने की मनाही है। इस पंचक में लेन-देन, व्यापार और किसी भी तरह के सौदे भी नहीं करने चाहिए। मना किए गए कार्य करने से धन हानि हो सकती है।


ऐसा होता है पंचक के नक्षत्रों का अशुभ प्रभाव


इसके अलावा बुधवार और गुरुवार को शुरू होने वाले पंचक में ऊपर दी गई बातों का पालन करना जरूरी नहीं माना गया है। इन दो दिनों में शुरू होने वाले दिनों में पंचक के पांच कामों के अलावा किसी भी तरह के शुभ काम किए जा सकते हैं


पंचक शुरू- 27 फरवरी 2025, बृहस्पतिवार को शाम 04:37 बजे

पंचक खत्म- 3 मार्च 2025, सोमवार को सुबह 6:39 बजे



पंचक शुरू- 26 मार्च 2025, बुधवार को दोपहर 03:14 बजे

पंचक खत्म- 30 मार्च 2025, रविवार को शाम 04:35 बजे



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। 


मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

 

शुभ वर्ष : 2028, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :


राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपकी लगन देखकर आपके बॉस आपको प्रमोशन दे सकते हैं। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधानी बरतनी होगी। वैवाहिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं लंबे समय से आपको घेरे हुए थी, तो अपने बड़े सदस्यों की मदद से आसानी से दूर कर सकेंगे। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको इनकम के स्रोतों पर पूरा ध्यान देना होगा।


वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने व्यवहार पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। आप किसी से बहसबाजी में ना पड़ें और आप अपने बिजनेस के कामों पर पूरा ध्यान दें। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है। किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन फिलहाल पुरानी में ही टेक रहे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने घर की मरम्मत आदि की भी योजना बनाएंगे। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को अनुभवी व्यक्तियों से सलाह की आवश्यकता होगी। आपका कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने कामों में काफी संघर्षों के बाद सफलता मिलेगी।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। माताजी आपको किसी काम को लेकर सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। धार्मिक कामों के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। आप संतान के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।



सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी आय और व्यय में भी संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने काम निकलवाने के लिए अपने जूनियर से बातचीत करनी होगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए टेंशनों से भरा रहने वाला है। यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखायी, तो आपका वह काम बिगड़ सकता है। बिजनेस में आपको पार्टनरशिप में नुकसान होगा। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप अपने बेफिजूल के खर्चों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। यदि पैरों से संबंधित समस्या चल रही है, तो आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें। आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही नहीं करनी है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होगी। आप दिल के वजह दिमाग की सुने, जिससे आपके काफी काम पूरे होंगे। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आप किसी विरोधी की बातों में ना आए। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आएंगे। परिवार में छोटे बच्चों आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपके निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपने कामों को समय से पूरा करके देंगे। आपके परिवार में कोई सदस्य आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकता है। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप कार्यक्षेत्र में कामों को लेकर अपने जूनियर से मदद ले सकते हैं। आपको कोई पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आपके मन में चल रही उलझन आपको परेशान करेंगी। आपकी टेंशन बढ़ेगी। दूसरों के मामले में आप बेवजह ना बोले। नौकरी में बदलाव की यदि आप योजना बना रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। वरिष्ठ सदस्य आपके कार्यों में आपका पूरा साथ देंगे। विद्यार्थियों की किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप काम के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो आप अवश्य करें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं को शामिल करेंगे, जिससे आपकी इनकम बढ़ेगी। परिवार में आप सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले, क्योंकि उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। परि



वार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपने किसी से यदि कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं।

सोमवार, 4 मार्च 2024

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप


मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने के बहाने गेंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने ट्यूबेल पर छात्रा से गेंगरेप किया और किसी को ना बताने की धमकी दी। इसे लेकर 4 युवकों पर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने 2 आरोपियों को जेल भेज दिया है। 




फर्जी नंबर से धमकी की कॉल आपको भी आ सकती है


मुजफ्फरनगर । +923254385638 मोबाईल नंबर से कई लोगों को पुलिस अधिकारी बन कर धमकी भरे व्हाट्सएप काल करके फर्जी केस में फंसाकर पैसे ऐंठने की कोशिश की जा रही है। ईस नंबर की डीपी पर किसी अधिकारी की फोटो लगाकर डराया जा रहा है अतः सभी सावधान रहें सतर्क रहें। 

विकास बालियान की फिल्म अन्नदाता की शूटिंग शुरू

 *मुज़फ्फरनगर*


*भोपा क्षेत्र में फ़िल्म अन्नदाता की हुई शूटिंग का हुआ शुभारंभ*


*किसान की ज़िन्दगी से रूबरू कराते गाने की हुई शूटिंग*


काज़ी अमजद अली



मुजफ्फरनगर। हरियाणवी टोन पर ग्रामीण सँस्कृति को फिल्मों के माध्यम से मनोरंजन के रूप में प्रस्तुत करने में माहिर डायरेक्टर विकास बालियान की नई थीम पर आधारित मूवी व गाने की शूटिंग का शुभारंभ भोपा क्षेत्र के गाँव मलपुरा गाँव मे विधिवत  रूप से किया गया।इस दौरान कलाकारों द्वारा फ़िल्म के गाने के कुछ अंश की शूटिंग भी की गयी।

भोपा क्षेत्र के गाँव मलपुरा के श्री सत्यनारायण मन्दिर आश्रम (त्यागी आश्रम) में अन्नदाता नामक शार्ट फ़िल्म की शूटिंग का शुभारंभ पँ. कमल शर्मा द्वारा मंत्रोच्चार कर,नारियल तोड़कर किया गया। वहीँ फ़िल्म के गाने की शूटिंग भी की गयी। फ़िल्म डायरेक्टर विकास बालियान ने शूटिंग के शुभारंभ अवसर पर बताया कि वाणी रिकॉर्ड्स इंटरटेनमेन्ट निर्माता विनय पँवार व चिराग बालियान द्वारा प्रस्तुत शार्ट फ़िल्म अन्नदाता शूटिंग के लिये दो दिवसीय कैम्प भोपा क्षेत्र के मलपुरा गाँव मे किया गया। प्रसिद्ध गीत धरती पुत्र किसान तेरी कौन सुनेगा की सफलता के बाद अन्नदाता फ़िल्म में किसान के दर्द व भावनाओं को प्रस्तुत किया गया है।किसान आप बीती को प्रस्तुत करता गाना निश्चित ही मन को छू लेने वाला है।फ़िल्म में स्वयं विकास बालियान किसान की भूमिका में हैं। नायक के रूप में लक्ष्य व आदित्य हैं।तथा नायिका के रूप में माही चौधरी,आराध्या,भावना ने अभिनय किया है।पुष्पेन्द्र निर्वाल ने शानदार अभिनय किया है।प्रोडक्शन बिजेन्द्र कुमार का है कैमरा निर्देशक विकास सैनी हैं।मैकअप आर्टिस्ट अंकुर भारद्वाज हैं।इसके अलावा लवि,हर्ष,अभिषेक, हिमांशू आदि भी शामिल हैं।

विकास बालियान फ़िल्म की थीम के बारे में बताते हैं।राजधानी दिल्ली में किसान आंदोलन जारी है। रास्ते बन्द होने के कारण चंडीगढ़ जाने वाले कुछ युवा भटक कर गाँव के एक आश्रम में पहुंच जाते हैं। रास्ते मे आई दिक्कत के कारण यात्री युवा टीम  में किसानों के प्रति बनी एक अनजान धारणा को मन्दिर के पुजारी द्वारा एक गीत के माध्यम से दूर किया जाता है।

डायरेक्टर विकास बालियान जो किसान का रोल अदा कर रहे हैं।फ़िल्म में किसान परिवार की धुरी  हैं।जो खेतों में कड़े परिश्रम और बड़ी लागत के बाद फसल उगाता है। दैवीय आपदाओं से प्रभावित फसल को दूसरों द्वारा तय किये गये दामों पर बेंचता है। बच्चों की शिक्षा आदि के लिये करोड़ों की ज़मीन को बैंक में गिरवी रखकर मात्र दो लाख का कर्ज लेता है। समय पर क़िस्त जमा न होने पर सरकारी कर्मचारियों द्वारा किसान के घर पर जाकर उसे अपमानित किया जाता है। और इस अपमान को बर्दाश्त न कर स्वाभिमानी किसान अंत मे आत्महत्या को मजबूर हो जाता है।

किसान के जीवन से जुड़ी सच्चाई को अभिनय के माध्यम से कुछ देर की फ़िल्म में दिखाया गया है। फ़िल्म अपने आप मे एक सन्देश है। 

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...