शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024

किसान आंदोलन 2.0 के बीच हरियाणा पुलिस के इस आदेश के बाद किसान नेताओं के उड़े होश ,पढें पुरी ख़बर

चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने रासुका की कार्यवाही शुरू की है। पुलिस के अनुसार "इस आंदोलन में 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है और 30 से ज्यादा घायल हो चुके हैं"


हरियाणा पुलिस ने किसान संगठनों के प्रमुख नेताओं प्रदर्शनकारियों पर NSA लगाने और उन्हें नजरबंद करने की कार्रवाई शुरू की।

आज का पंचांग एवं राशिफल

 


🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻

🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌤️ *दिनांक - 23 फरवरी 2024*

🌤️ *दिन - शुक्रवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080*

🌤️ *शक संवत - 1945*

🌤️ *अयन - उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु - वसंत ऋतु* 

🌤️ *मास - माघ*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - चतुर्दशी शाम 03:23 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*

🌤️ *नक्षत्र - अश्लेशा शाम 07:25 तक तत्पश्चात मघा*

🌤️ *योग - शोभन दोपहर 12:48 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 11:25 से दोपहर 12:52 तक*

🌞 *सूर्योदय - 07:05*

🌤️ *सूर्यास्त - 18:39*

👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण -* 

💥 *विशेष - चतुर्दशी और   पूर्णिमा व व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

            🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️


🌷 *माघी पूर्णिमा* 🌷

🙏🏻 *ऐसे तो माघ की प्रत्येक तिथि पुण्यपर्व है, तथापि उनमें भी माघी पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्त्व है । इस दिन स्नानादि से निवृत्त होकर भगवत्पूजन, श्राद्ध तथा दान करने का विशेष फल है । माघी पूर्णिमा के दिन तिल, सूती कपडे, कम्बल, रत्न, पगडी, जूते आदि का अपने वैभव के अनुसार दान करके मनुष्य स्वर्गलोक में सुखी होता है । ‘मत्स्य पुराण के अनुसार इस दिन जो व्यक्ति ‘ब्रह्मवैवर्त पुराण का दान करता है, उसे ब्रह्मलोक की प्राप्ति होती है । (मत्स्यपुराण ५३ । ३५)*

💥 *विशेष - 24 फरवरी 2024 शनिवार को माघी पूर्णिमा है।*

🙏🏻 

               🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️


🌷 *माघी पूर्णिमा* 🌷

🙏🏻 *धर्म शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि को विशेष फलदाई माना गया है। उन सभी पूर्णिमाओं में माघी पूर्णिमा (इस बार 24 फरवरी, शनिवार) का महत्व कहीं अधिक है। पुराणों के अनुसार, इस दिन विशेष उपाय करने से धन की देवी मां लक्ष्मी शीघ्र ही प्रसन्न हो जाती हैं। और भी कई उपाय इस दिन करने से शुभ फल मिलते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-*

➡ *1. माघी पूर्णिमा माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विशेष तिथि मानी गई है। इस पूर्णिमा की रात लगभग 12 बजे महालक्ष्मी की भगवान विष्णु सहित पूजा करें एवं रात को ही घर के मुख्य दरवाजे पर घी का दीपक लगाएं। इस उपाय से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर उस घर में निवास करती हैं।*

➡ *2. माघी पूर्णिमा की सुबह पास के किसी लक्ष्मी मंदिर में जाएं और 11 गुलाब के फूल अर्पित करें। इससे माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा भी आपको प्राप्त होगी और अचानक धन लाभ के योग भी बनेंगे।*

➡ *3. माघी पूर्णिमा की सुबह पूरे विधि-विधान से माता सरस्वती की भी पूजा की जाती है। इस दिन माता सरस्वती को सफेद फूल चढ़ाएं व खीर का भोग लगाएं। विद्या, बुद्धि देने वाली यह देवी इस उपाय से विशेष प्रसन्न होती हैं।*

➡ *4. पितरों के तर्पण के लिए भी यह दिन उत्तम माना गया है। इस दिन पितरों के निमित्त जलदान, अन्नदान, भूमिदान, वस्त्र एवं भोजन पदार्थ दान करने से उन्हें तृप्ति होती है। जोड़े सहित ब्राह्मणों को भोजन कराने से अनन्त फल की प्राप्ति होती है।*

➡ *5. वैसे तो सभी पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की पूजा होती है किंतु माघ मास की पूर्णिमा पर इसका महत्व बढ़कर बताया गया है। शाम को भगवान सत्यनारायण की पूजा कर, धूप दीप नैवेद्य अर्पण करें। भगवान सत्यनारायण की कथा सुनें।*

➡ *6. माघी पूर्णिमा पर दान का भी विशेष महत्व है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन जरूरतमंदों को तिल, कंबल, कपास, गुड़, घी, मोदक, जूते, फल, अन्न आदि का दान करना चाहिए।*



               🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🌷🌹🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।


 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी



मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन भी प्रतिकूल रहने वाला है क्रोधी स्वभाव पर नियंत्रण रखें अन्यथा परिणाम गंभीर भी हो सकते है। कुछ दिनों से चल रही नाकामयाबी का क्रोध परिजनों के ऊपर उतारने से घर का वातावरण अशांत होगा इसकी ग्लानि भी होगी लेकिन सब अस्त व्यस्त होने के बाद कोई लाभ नही होगा। परिजन किसी ना किसी बात पर जले भुने रहेंगे बेहतर रहेगा आज मौन धारण करले। कार्य क्षेत्र पर आकस्मिक लाभ होने की संभावना है इसके लिये पूरा समय भी देना पड़ेगा लेकिन व्यवसाय के अतिरिक्त भी काम रहने से ये संभव नही हो सकेगा। विरोधी पीठ पीछे सक्रिय रहेंगे सामने बोलने की हिम्मत नही जुटा पाएंगे। कुछ समय के लिये कमजोरी एवं शारीरिक दर्द की समस्या अनुभव होगी।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपका स्वभाव अत्यंत जिद्दी रहेगा अपनी बात को मनवाकर ही दम लेंगे घर के सदस्यों के प्रति व्यवहार में कटुता रहेगी लेकिन विरोधियो के प्रति नरमी दिखाएंगे कार्य क्षेत्र अथवा सामाजिक स्तर पर इस वजह से हानि भी हो सकती है। व्यवसायियों को क्षेत्रीय कार्य की तुलना में विदेश अथवा बाहरी कार्यो से लाभ की संभावना अधिक है धन लाभ आज सामान्य रहेगा लेकिन दिखावे के खर्च अधिक रहेंगे। मौज शौक के लिये खर्च करने से पहले सोचेंगे नही महिलाए भी आज पुरुषों की तुलना में बराबर खर्चीली रहेंगी। घर में किसी वस्तु की खरीद के लिये बड़े बुजुर्गों से मतभेद हो सकते है। यात्रा से बचे अन्यथा धन व्यय के साथ सेहत भी खराब होगी।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आप दिनभर आलस्य से भरे रहेंगे दिनचर्या धीमी गति से चलेगी। दिन के आरंभ से ही प्रत्येक कार्य में टालमटोल करेंगे लेकिन आराम ज्यादा देर नही कर पाएंगे कई दिन से लटके घरेलू कार्य सर पर आने से मजबूरी में करने पड़ेंगे अन्यथा घर मे कलह का भय रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज ज्यादा ध्यान नही दे सकेंगे फिर भी जरूरत के अनुसार धन की आमद थोड़े ही समय मे हो जाएगी संतोषि मन व्यर्थ के कामो से दूर रखेगा। संध्या का समय मनोरंजन में बीतेगा छोटी धार्मिक एवं पर्यटक यात्रा के योग भी बन रहे है खर्च आज आय की तुलना में दुगना होगा फिर भी अखरेगा नही। घर मे छोटी मोटी बातो पर कुछ समय के लिये अशांति बनेगी सेहत में थोड़ी नरमी रहेगी।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपका ध्यान काम।की बातों को छोड़ या तो मौज मस्ती में रहेगा अन्यथा एकांत में रहना पसंद करेंगे। मन से संतोषि नजर आएंगे लेकिन अंदर ही अंदर किसी विशेष कार्य को लेकर जोड़ तोड़ लगी रहेगी। स्वभाव आज भी परोपकारी ही रहेगा पूर्व में किये शुभ कर्मों के कारण शुभ समाचार भी मिलने की संभावना है मध्यान का समय भविष्य को लिये नई दिशा प्रदान करेगा। समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों का अप्रत्याशित सहयोग मिलने से उत्साहित रहेंगे। इसके बाद का अधिकांश समय घरेलू कार्य सुलझाने में व्यतीत होगा संध्या के समय आनंद प्राप्ति के अवसर भी मिलेंगे खर्च पर नियंत्रण करने का पूरा प्रयास रहेगा फिर भी परिजनों की प्रसन्नता के लिए थोड़ा बहुत खर्च करना ही पड़ेगा। पेट संबंधित व्याधि हो सकती है।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन भी आपको सावधान रहने की सलाह है आज आपकी आशा के एकदम विपरीत दिनचर्या रहेगी। आकस्मिक धन हानि के योग बन रहे है चाहे किसी भी रूप में हो। कार्य क्षेत्र पर आज भी स्थिति नुकसान दायक रहेगी किसी भी वस्तु का संग्रह ना करे। मध्यान का समय धन संबंधित मामलों को लेकर अधिक बेचैन रहेंगे कही से कोई आशा ना दिखने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। आज किसी से मदद की उम्मीद ना रखे नाही कुछ मांगे अन्यथा सामने वाले के प्रति हीं भावना आने से आगे के लिए व्यवहार खराब होंगे। संध्या का समय दिन की तुलना में बेहतर रहेगा मन ना होने पर भी मनोरंजन के अवसर मिलने से मानसिक रूप से हल्का पन आएगा। घर मे किसी से बहस ना करे सेहत नरम-गरम रहेगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपके विचार कई दिनों बाद अन्य लोगो से मेल खाएंगे। सामाजिक क्षेत्र पर आपका व्यक्तित्त्व निखरा रहेगा लेकिन घर मे आपकी दाल नही गलेगी परिजन आपके रहस्यमयी स्वभाव से चिढ़े रहेंगे। नौकरी पेशाओ के लिये दिन व्यवसायी वर्ग की तुलना में अधिक आनंद दायक रहेगा दिन भर आराम के साथ मनोरंजन के अवसर भी सुलभ होंगे लेकिन मन किसी कारण से भयभीत भी रहेगा। व्यवसायी वर्ग मध्यान तक कारोबारी माथापच्ची में रहेंगे किसी अधूरे कार्य को पूर्ण करने के बाद काम करने का मन नही करेगा। मित्र परिजनों के साथ देव यात्रा मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा खर्च भी आज आवश्यकता से अधिक होगा। अपने साथ परिजनों की सेहत का ख्याल रखें सर्दी संबंधित संमस्या हो सकती है।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपको घर के सदस्यों के साथ सार्वजनिक क्षेत्र के अनुभवियों से बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। स्वभाव में आज नरमी रहेगी लेकिन अपना हित साधने के लिये क्रोध भी करेंगे। कार्य व्यवसाय आज भगवान भरोसे ही रहेगा लाभ के नजदीक पहुच कर कोई ना कोई बाधा आने से निराश होना पड़ेगा। दैनिक खर्च चलाने लायक धन भी मुश्किल से ही मिल सकेगा। मध्यान के बाद मित्र रिश्तेदारी से मिलकर मन की भड़ास निकालेंगे लेकिन ध्यान रहे परिजनों की बुराई भलाई से बचे अन्यथा बाद में ग्लानि होगी। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव लगा रहेगा आंख अथवा कमर कंधे संबंधित समस्या गहरा भी सकती है। धन को लेकर व्यर्थ की भागदौड़ से बचे हासिल कुछ नही होगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन थोड़ा उदासीन रहेगा कार्य व्यवसाय के कारण परिजनों को समय नही दे सकेंगे इस कारण मन दुखी भी होगा परन्तु परिजनों को समझाने में असफ़ल रहेंगे। दिन के आरंभ से ही किसी महत्तवपूर्ण कार्य के सिलसिले से व्यस्त हो जाएंगे आकस्मिक यात्रा भी हो सकती है। भाग दौड़ का फल मध्यान बाद मन को तसल्ली होगी धन की आमद आज निश्चित नही रहेगी फिर भी भविष्य के लिये लाभ के सौदे पक्के होंगे। आज भी धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो ही जायेगा लेकिन संध्या का समय अत्यंत खर्चीला रहने के कारण बचत मुश्किल से ही कर पाएंगे। सेहत उत्तम रहेगी फिर भी खाने पीने में संयम रखें।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन सेहत में सुधार आएगा लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से आस पास के लोगो को परेशानी होगी। घर एवं कार्य क्षेत्र पर लोगो को संदेह की दृष्टि से देखेंगे बाहर के लोग स्वार्थ के कारण कुछ नही कहेगे लेकिन घर मे किसी न किसी से अवश्य कहासुनी होगी। कार्य व्यवसाय से आज ज्यादा आशा ना रखें मध्यान तक मन मारके काम करेंगे लाभ भी उसी अनुसार सीमित ही होगा। घरेलू कार्य एवं परिजनों से किया वादा पूरा करने में आनाकानी करेंगे लेकिन मौज शौक के लिये तैयार रहेंगे घर मे कलह का यह भी एक कारण बन सकता है। संध्या बाद पराक्रम में वृद्धि होगी लेकिन स्वभाव पहले से अधिक रूखा भी बनेगा। 


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन घरेलू उलझनों को छोड़ अन्य विषयों में विजय दिलाने वाला रहेगा घर मे किसी सदस्य के कारण सामाजिक सम्मान में कमी आने की संभावना है बाद में पश्चाताप करने से पहले ही सतर्क रहें। धर्म कर्म आध्यात्म में आज रुचि कम ही रहेगी दैनिक पूजा पाठ भी व्यवहारिकता के लिये करेंगे लेकिन किसी को आवश्यकता पड़ने पर सहायता के लिये मना नहीं करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज कम समय मे आशाजनक लाभ मिल सकता है लेकिन इसके लिए मन को मनोरंजन पर्यटन से हटा काम पर लगाना पड़ेगा। धन की आमद कम समय मे आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। संध्या का समय लोगो की फरमाइशें पूरी करने में बीतेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका ध्यान अनर्गल बातो में अधिक रहेगा दुसरो को सताने में आंनद आएगा लेकिन किसी की नाराजगी के बाद कि स्थिति से अनजान रहेंगे। स्वभाव में चंचलता रहेगी सभी से नरमी से पेश आएंगे परिजनों का व्यवहार भी आपके प्रति अच्छा रहेगा लेकिन उटपटांग हरकतों से आस पास के लोगो को असहज करेंगे किसी बड़े से डांट भी सुनने मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर आज जबरदस्ती खाना पूर्ति के लिये ही कार्य करेंगे बाहर घूमना मनोरंजन की ओर ध्यान रहने से लाभ को ज्यादा महत्त्व नही देंगे। आज मध्यान के आस पास धन की आमद होने से अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक प्रसन्नता होगी। महिलाए भी कामना पूर्ति के लिये सुबह से नाराज रहेंगी मध्यान बाद पूर्ण होने पर प्रसन्न हो जाएंगी। सेहत में संध्या बाद बदलाव आने की संभावना है सतर्क रहें।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज दिन का अधिकांश समय आलस्य में बीतेगा सेहत ठीक रहने पर भी काम करने से दूर भागेंगे व्यावसायिक क्षेत्र पर भी आज लेदेकर काम पूajरा करने की वृत्ति से लाभ में कमी आएगी। धन लाभ की संभावना दिन भर लगी रहेगी लेकिन बार बार टलने से मन निराश होगा। लेखन अथवा कला के क्षेत्र से जुड़े जातको को आकस्मिक लाभ तो होगा लेकिन कटु अनुभवों से गुजरने के बाद ही। परिवार के सदस्यों में केवल स्वार्थ झलकेगा पिता से किसी बात को लेकर ठनेगी भाई बहनों से संबंध सामान्य रहने पर भी ज्यादा महत्त्व नहीं देंगे। मध्यान बाद एकांत स्थान पर भ्रमण का मन करेगा। सार्वजनिक क्षेत्र से प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे लेकिआज कासुख बांटने वालो का अभाव खलेगा। अधूरे कार्य आज पूर्ण कर ले कल कलह क्लेश की भेंट चढ़ सकते है।

गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024

विकसित भारत संकल्प यात्रा लेकर निकले मंत्री कपिल देव और चेयरपर्सन मिनाक्षी स्वरुप





7 दिनों में शहर के 13 स्थानों पर नगरपालिका द्वारा आयोजित की जायेंगी विकसित भारत सभा

शामली रोड और रामलीला टिल्ला पर हुए कार्यक्रमों में पात्रों को दिलाया सरकारी योजनाओं का लाभ

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी की विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर एक बार फिर से नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप जनता के बीच पहुंची। इस दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी जनसभा में मौजूद रहकर लोगों को केन्द्र और यूपी सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया। पालिका के द्वारा अगले सात दिनों में शहरी क्षेत्र में 13 स्थानों पर विकसित भारत संकल्प सभाओं का आयोजन किया जायेगा। 29 फरवरी को इसका समापन होगा। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने उत्पादों के प्रचार के लिए स्टॉल भी लगाये गये और विभागीय स्टॉल्स से सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई।

बता दें कि विकसित भारत बनाने के संकल्प के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देशभर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पहले चरण में नगरीय क्षेत्र में पालिका की ओर से 16 स्थानों पर जनसभाओं का आयोजन कर पात्र लोगों और परिवारों को न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई, बल्कि उनको योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया था। इस अभियान के दूसरे चरण में अब फिर से पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा विकसित भारत का संकल्प मजबूत करने के उद्देश्य से पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का संदेश लेकर जनता के बीच जाकर उनको जागृत किये जाने का अभियान शुरू कर दिया गया है।

गुरूवार को नगरपालिका परिषद् की ओर से शहर के शामली रोड पर ईदगाह के पास और रामलीला टिल्ला हल्का दो स्कूल में विकसित भारत संकल्प यात्रा सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल मौजूद रहे। नोडल अधिकारी पालिका के कर अधीक्षक नरेश शिवालिया ने मुख्य अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया।

इस दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और मीनाक्षी स्वरूप ने विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत पात्र परिवारों और लोगों के साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी लाभ दिलाकर सम्मानित किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने 2047 तक देश को विकसित बनाने का संकल्प दिया है। इसमें जन जन की भागीदारी आवश्यक है। हमारे ही सहयोग से यह विकासशील देश विकसित भारत बन पायेगा। उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए भाजपा सरकारों का गुणगान किया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी की सरकारों के द्वारा बिना भेदभाव के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और हितों की सुरक्षा के लिए काम किया गया है। योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए ईमानदारी से सबका साथ और सबका विकास की नीति लागू करते हुए काम किया जा रहा है। ऐसे में हमारा भी देश और शहर के प्रति दायित्व है। उन्होंने बताया कि हमने शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया है, इसमें सभी को सहयोग करना है। सहयोग की यही सकारात्मक भावना विकसित भारत के संकल्प को सार्थक बना पायेगी। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पालिका की ईओ प्रज्ञा सिंह,हनी पाल, रविकांत काका, नौशाद खां, शहजाद, विनय कुमार उर्फ चिंटू, योगेश मित्तल, मोहित मलिक, सुनील दर्शन, श्रवण मोगा के अलावा पालिका लिपिक प्रवीण कुमार, अशोक पाल, सुनील वर्मा, आईटी ऑफीसर प्रियेश कुमार सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर दौरे पर रालोद और भाजपा गठबंधन के लिए अखिलेश यादव कह गए यह बड़ी बात

 


मुजफ्फरनगर । चौधरी चरण सिंह से हमारा लगाव है। हम हर सदन में हैंडपंप चाहते थे, लेकिन उन्हें दो सीटें सात से ज्यादा लगी। भारत माता की जय बोलकर अग्निवीर भर्ती लाने वाले राष्ट्रवादी नहीं हो सकते। बसपा के इंडिया गठबंधन में आने की संभावनाओं को नकार दिया। पेपर लीक से प्रभावित हुए लोग भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। अखिलेश यादव ने कटाक्ष किया कि भाजपा अपने सहयोगी दलों को दो-दो मंत्री बनाने का सपना दिखा रही है। मंत्री नहीं बनेंगे तो नाराज हो जाएंगे। ऐसे नाराज लोगों का सहयोग भी सपा लेगी। हमारे पास 63 सीटें है, जो भी आएगा, स्वागत किया जाएगा।

मुजफ्फरनगर नई मंडी थाना क्षेत्र निवासी युवक शहर कोतवाली क्षेत्र में गला रेत कर हत्या

 


मुजफ्फरनगर ।  शहर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला टिल्ला पर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया गया है जिसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। इसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव कुकड़ा निवासी अंकित की गला रेतकर हुई हत्या पुलिस फोर्स मौके पर जांच पड़ताल में जुट गई हैं।

बाइट एसपी सिटी



सहारनपुर विरोध के बाद जिलाधिकारी के आदेशों के बाद सोनू निगम नाईट से हटाया गया प्रोग्राम में शराब परोसने और बिक्री का विज्ञापन



आबकारी ने नियम व काफी शर्तो के साथ दिया लाइसेंस, केवल अब लगेगा शराब का काउंटर,बिक्री भी नही कर सकेंगे ।

सहारनपुर । शुक्रवार को 23 फरवरी को अंबाला रोड पर चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज द्वारा सोनू निगम नाइट का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर 11 तारीख में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था। जिसमे जोर शोर से बताया गया था हर टेबल पर शराब दी जायेगी व शराब की बिक्री भी होगी। कार्यक्रम के विज्ञापन में शराब का होना व कपल टेबल पर भी शराब देने का जिक्र किया गया था। कुछ हिंदू संगठनों के विरोध व मामला भारतीय संस्कृति के विपरीत होने पर पत्रकारों ने मुद्दा जोर शोर से उठाया था जिस पर जिलाधिकारी सहारनपुर ने संज्ञान लिया और सभी विज्ञापनों से शराब का स्लोगन हटवा दिया और आबकारी विभाग से अब सख्त नियम शर्तों के आधार पर काउंटर पर ही शराब की सर्विस देने का आदेश दिया गया है। वहीं कुछ समाजसेवियों का कहना फ्लॉप सोनू निगम की नाइट को हिट करने के लिए शराब का जोर शोर से प्रचार किया गया जो कि गलत था। जिलाधिकारी का निर्णय सरहिनीय है।

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर चली पीपीएस अफसरों की तबादला एक्सप्रेस

 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से पुलिस विभाग में चलाई गई तबादला एक्सप्रेस के अंतर्गत आधा दर्जन पीपीएस अफसर के तबादले कर दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश शासन की ओर से ट्रांसफर एक्सप्रेस चलाते हुए पुलिस विभाग में पीपीएस अफसरों के तबादले करते हुए आधा दर्जन पुलिस अफसरों को इधर से उधर भेजा गया है।

शुक्रवार को ब्लैक डे व 14 मार्च को दिल्ली में पंचायत का ऐलान


 चंडीगढ। संयुक्त किसान मोर्चा की नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी और जनरल बॉडी की बैठक के बाद किसान नेताओं ने 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान मज़दूर महापंचायत का एलान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफ़े की मांग की मोर्चा ने कहा है कि शुक्रवार को पूरे देश में ब्लैक डे मनाया जाएगा। 

किसान नेताओं ने मारे गए किसान के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवज़ा देने और किसान के कर्ज को माफ़ करने के अलावा हरियाणा पुलिस, हरियाणा सीएम और हरियाणा गृह मंत्री के ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। 

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सीमा में घुसकर लगभग 100 से अधिक ट्रैक्टरों को नुकसान पहुंचाया गया है, इसका भी मुआवज़ा सरकार दे। उन्होंने कहा कि युवा किसान की मौत की न्यायिक जांच होनी चाहिए।

आईआईए की बैठक में भुगतान पर चर्चा


मुजफ्फरनगर। आईआईए द्वारा एक साधारण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें एमएसएमईडी एक्ट के अन्तर्गत लघु व सूक्ष्म उद्योग को किए जाने वाले विलंबित भुगतान के लिए किस प्रकार फेसिलिटेशन काउंसिल के माध्यम से उसकी रिकवरी की जा सकती है विषय पर एक सेमिनार आयोजित की गई।

जिसमें मुख्य अतिथि  श्रीमती अंजू रानी,संयुक्त आयुक्त उद्योग, सहारनपुर, विशिष्ट अतिथि श्रीमती जैस्मिन फौजदार उपायुक्त उद्योग मुजफ्फरनगर,व मुख्य वक्ता के रूप में श्री संजय कौल,जोनल मेंबर फैसिलिटेशन काउंसिल लखनऊ व श्री कमलेश कुमार अग्रवाल,जोनल मेंबर फैसिलिटेशन काउंसिल बस्ती,एडवोकेट विवेक कुमार एनसीएलटी एक्सपर्ट मेरठ व सीए अतुल कुमार अग्रवाल वाइस चेयरमैन आईसीएआई मुजफ्फरनगर उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का शुभारंभ आईआईए वाइस चेयरमैन मनीष भाटिय द्वारा सभी अतिथियों को बुके देकर स्वागत करके किया गया ।आईसीएआई  मुज़फ्फरनगर ब्रांच के वाईस चेयरमैन व आईआईए कार्यकारिणी सदस्य सीए अतुल कुमार अग्रवाल के द्वारा इनकम टैक्स के sec. 43 B(h) में हुए अमेंडमेंट पर विस्तार से जानकारी दी ,उन्होंने बताया कि आज इंडस्ट्रीज मे सबसे अधिक चर्चा इसी विषय को लेकर है lसूक्ष्म व लघु उद्योग से ख़रीदे गये माल का भुगतान समय सीमा में यदि बड़े उद्योगों द्वारा नहीं किया जाता है तो उसे बड़े उद्योग की इनकम मान कर उस पर टैक्स देना होगा ।उद्यमियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस सेक्शन से डरने के बजाय अगर इसे सही से समझा जाय तो यह छोटे उद्योगो के लिए बहुत ही लाभकारी है l सभी उद्यमियों ने उनकी बातो को ध्यान से समझा व इतने अच्छे से समझाने पर उनका धन्यवाद किया।

*जोनल मेंबर फैसिलिटेशन काउंसिल बस्ती के सदस्य कमलेश कुमार अग्रवाल* ने एमएसएमई एक्ट पर कहा कि आईआईए के प्रयास से ही फैसिलिटेशन काउंसिल का गठन किया गया था पहले यह सिर्फ कानपुर में ही थी अब उत्तर प्रदेश के सभी 18 कमिश्नरियों में यह काउंसिल कार्यरत है हमारा सौभाग्य है कि प्रत्येक फैसिलिटेशन काउंसिल में आईआईए का एक सदस्य नामित है।

*जोनल मेंबर फैसिलिटेशन काउंसिल लखनऊ के सदस्य संजय कौल* ने कहा कि लघु एवं मध्यम उद्योग को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा।आपका भुगतान यदि कोई नहीं करता है तो लिमिटेशन एक्ट के अंतर्गत आप वाद दायर कर सकते हैं व विलंबित भुगतान पर दूसरे पक्ष को बैंक ब्याज दर का 3 गुना ब्याज भी देना होता है।

*एनसीएल के मामलों जानकार विवेक कुमार* ने कहा कि यदि हम अपना डॉक्यूमेंटेशन सही से करें और भुगतान न मिलने की स्थिति में समय-समय पर ईमेल या व्हाट्सएप के माध्यम से अपने पैसे की मांग करते रहे और सभी डॉक्यूमेंटेशन नियमनुसार रखें,आज कानून इतना एडवांस है कि आपका भुगतान कोई रोक नहीं सकता। *संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी* ने कहा कि आपकी भुगतान सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के लिए एमएसएमई पोर्टल पर रजिस्टर कराए जो काउंसिल द्वारा स्वीकृत किए जाने के बाद दोनों पक्षों को बुला कर समझौता वार्ता करायी जाती है तथा हमारी कोशिश रहती है कि आर्बिट्रेशन में जाने से पहले समझौता हो जाए लगभग 60 प्रतिशत केसेस में समझौता हो जाता है नहीं तो दूसरे पक्ष से रिकवरी की जाती है। 

कार्यक्रम का संचालन *आईआईए सचिव अमित जैन और संयुक्त सचिव राहुल मित्तल ने संयुक्त रूप से* किया।

*आईआईए के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य नीरज केड़िया* ने बैठक में उपस्थित सभी उद्यमियों का वोट ऑफ थैंक्स  दिया।

बैठक में सर्वश्री विपुल भटनागर, अनुज स्वरूप बंसल, आकाश बंसल, अरविंद मित्तल, अमन गुप्ता, राज शाह, सहारनपुर आईआईए चेयरमैन अनूप खन्ना, आरके धवन, आईआईए बिजनौर चेयरमैन विकास कुमार अग्रवाल, उमेश गोयल, आचमन गोयल, अंकित मित्तल सीए,  मनोज अरोरा, दीपक सिंघल, प्रीतुल जैन,समर्थ जैन,राज शाह, प्रवीन गोयल, फकीर चंद मोगा, जगमोहन गोयल,शरद जैन,ज्ञानेंद्र वर्मा,राकेश जैन,अनुज कुछल,विनोद जलोत्रा, पंकज मोहन गर्ग,  मनोज सिंघल, कौशल अग्रवाल,जे.के मित्तल, अनुज कुच्क्षल,राजीव सिंघल सीए, सी ए संजय संगल, आरके सैनी,मनोज गर्ग,मनोज कुमार, सुनील भंडारी आदि भरी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।

सिर्फ वोट के लिए चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया: अखिलेश यादव

 


मुजफ्फरनगर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सिर्फ वोट के लिए भाजपा ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया। भाजपा सरकार को किसानों का हक देना चाहिए।

भाजपा सरकार एक तरफ चौधरी चरण सिंह और स्वामी नाथन को भारत रत्न दे रही है और दूसरी तरफ किसानों को उनका हक नहीं दे रही है। अखिलेश ने कहा कि हम रालोद को 7 सीटे दे रहे थे और भाजपा दो दे रही है। सात ज्यादा होता है या दो। वर्तमान में किसान दुखी हैं। सब कुछ बांधकर दिल्ली जा रहा है। सरकार उसकी आवाज़ को दबाना चाहती है। अखिलेश यादव गुरुवार दोपहर मुजफ्फरनगर में आयोजित वरिष्ठ पत्रकार अनिल रायल की पुत्री इशिता के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका अभिनंदन किया। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक, कैराना लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी इकरा हसन, विधायक पंकज मलिक, स्वामी ओमवेश, कादिर राणा व जिलाध्यक्ष जिया चौधरी समेत तमाम नेता भी वहां पहुंचे।


Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...