बुधवार, 21 फ़रवरी 2024

उग्र किसानों पर फायरिंग में किसान की मौत

 


चंडीगढ़ । प्रदर्शन के दौरान जींद के दातासिंह वाला बॉर्डर पर जेसीबी से अवरोधक हटाने की कोशिश की गई। बताया गया है कि एक किसान क मौत हो गई। इसके अलावा 20 से ज्यादा किसान घायल हो गए हैं। काफी किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनको हरियाणा की तरफ ले आई है। काफी देर तक किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। काफी किसान खेतों के रास्ते से बॉर्डर को पार करने के लिए अवरोध तोड़ने की तैयारी कर रहे थे। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। मरने वालों में एक किसान खनौरी का बताया जा रहा है। फिलहाल उसके बारे में और कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है। पुलिस ने लगातार आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। पुलिस तथा किसानों के बीच लगातार टकराव जारी है। किसान जेसीबी के माध्यम से बॉर्डर पर लगे अवरोधक को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। हरियाणा पुलिस ने किसी मौत से इंकार किया है। दूसरी ओर किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने बताया कि संगरूर के खनौरी बॉर्डर पर 23 साल के शुभकरण सिंह पुत्र चरणजीत सिंह गांव वलो जिला बठिंडा की मौत हो गई है। मृतक के शव को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रखा गया है। वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी इस बारे में ट्वीट किया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने खाटू श्याम मंदिर के लिए भेजा संदेश

 


मुजफ्फरनगर । उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार केशव प्रसाद मौर्य  ने श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के तत्वाधान में बन रहे श्री खाटू श्याम मंदिर में पहुंचने का दौरा रद्द होने पर वीडियो के माध्यम से अपना संदेश भिजवाया है। 


भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय में जबरन ट्रैक्टर घुसाए



मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने आज जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय का गेट जबरदस्ती खुलवाकर ट्रैक्टर अंदर घुसा दिए। इस दौरान पुलिस के साथ झड़प उनकी नोकझोंक हुई। ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसान व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां किसान धरने पर बैठे हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि एमएसपी और किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान करने में सरकार नाकाम रही है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के भी ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने के लिए कचहरी धरने पर पहुंचे हैं। डीएम कार्यालय पर चल रहे धरने के बीच किसानों के बीच में बैठे एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने उनके साथ वार्ता की। 
पत्


भारत तिब्बत सहयोग मंच ने इंद्रेश कुमार जी के जन्मदिन पर हनुमान जी से आशीर्वाद लिया

 

मुजफ्फरनगर।  इंद्रेश जी के जन्मदिन को भारत तिब्बत सहयोग मंच  मुजफ्फरनगर ने गांधी कॉलोनी के हनुमान मंदिर पर हलवे का प्रसाद वितरित कर धूमधाम से मनाया वहां उपस्थित पंडित जी ने आरती कर इंद्रेश जी के लिए स्वस्थ एवं दीर्घायु के लिए भगवान बजरंगबली जी से कामना की और उसके पश्चात वहां उपस्थित भक्त जनों को प्रसाद का वितरण किया । भारत तिब्बत सहयोग मंच हमारे आराध्य भगवान शंकर जी के निवास स्थान कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए एक अभियान के रूप में लड़ाई लड़ रहा है जिस तरह से भगवान राम जी के मंदिर के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ी गई ठीक उसी तरह भगवान शंकर जी के निवास स्थान के मुक्ति के लिए भी पिछले 25 सालों से यह लड़ाई लड़ी जा रही है एवं साथ ही


साथ चीन के समान का बहिष्कार करना और तिब्बत को चीन से मुक्त करने का अभियान भी भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा किया जा रहा है इस कार्यक्रम के संयोजक अंकित उप्पल व अभिषेक थे और इस कार्यक्रम में विजय वर्मा जिला अध्यक्ष, विष्णु स्वरूप जिला महामंत्री, राजकुमार रहेजा, अनुकृति, सुनील वर्मा, राजू, गौरव नारंग, कपिल पाल, राजेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित थे। 

शंभू बॉर्डर पर फिर बवाल, आंसू गैस छोड़ी

 


चंडीगढ़ । पंजाब-हरियाणा स्थित शंभू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी एक बार फिर उग्र हो गए। उन्हें काबू में करने के लिए पुलिस को ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागने पड़े। ट्रैक्टर और जेसीबी व पोकलेन मशीनों के साथ पंजाब के किसान पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इस बीच हरियाणा पुलिस ने किसानों को सलाह दी कि वे अपनी भीड़ को नियंत्रित रखें और घग्गर नदी पुल पर हरियाणा पुलिस के बैरिकेट्स के पास ना आएं। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बुधवार को कहा कि प्रदर्शनकारी किसान शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली की ओर आगे बढ़ेंगे। डल्लेवाल ने कहा कि हमारा इरादा शांति भंग करने का नहीं है। उन्होंने शंभू सीमा पर संवाददाताओं से कहा कि हम अनुरोध करते हैं कि हम शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जाना चाहते हैं। सरकार को अपने आप ही अवरोधक हटाने चाहिए और हमें दिल्ली की ओर बढ़ने और दिल्ली में हमारे बैठने के इंतजाम करने चाहिए।

नई मण्डी में गला रेत कर हत्या से सनसनी


 मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के अलमासपुर में निवासी जितेंद्र पुत्र अशोक कुमार की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसी के घर की छत पर उसका शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

आवाज के जादूगर अमीन सयानी का निधन


मुंबई। लंबे समय तक सिबाका गीत माला और दूसरे कार्यक्रमों में आवाज का जादू बिखेरने वाले अमीन सयानी का हार्ट अटैक के कारण 91 साल में दुःखद निधन हो गया है। अमीन सयानी के बेटे ने उनकी मौत की जानकारी दी।

श्री लंका रेडियो/विविध भारती के सबसे मशहूर अनाउंसर व टॉक शो होस्ट अमीन सयानी के निधन के निधन से फैंस को बड़ा झटका लगा है। अमीन सायनी को हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्होंने जल्दबाजी में मुंबई के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में उन्हें ले गए। जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। आवाज की दुनिया के बादशाह अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर साल 1932 में मुंबई में  हुआ था । अमीन सयानी अपनी मेहनत और लगन से आवाज की दुनिया के बादशाह बने। अमीन सयानी की आवाज लोगों के दिलों में घर कर जाती थी। उन्होंने रेडियो शो के अलावा कई फिल्मों में अपनी आवाज से लोगों का दिल जीता था। उनके निधन पर तमाम लोगों ने दुख जताया है।

उत्तर प्रदेश में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज



लखनऊ । आज से बदलेगा उत्तर प्रदेश में मौसम 40 से अधिक जिलों में गरज चमक के साथ हो सकती है बारिश


राजधानी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में बारिश का अलर्ट 

 कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं


पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की औरेंज अलर्ट


 बस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन एवं आसपास इलाकों में मेघ गर्जन एवं वज्रपात होने की संभावना है।


• श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन एवं आसपास इलाकों में सतही तेज हवा (आंधी) होने की संभावना है।


• सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर एवं आसपास इलाकों में ओला- वृष्टि होने की संभावना है।

मुजफ्फरनगर आधा जिला हुआ एनसीआर से बाहर

 मुजफ्फरनगर ।आधे जिले को एनसीआर से बाहर करने की तैयारी,खतौली ब्लॉक को छोड़कर मुजफ्फरनगर का आधे से ज्यादा हिस्सा हो सकता है एनसीआर से बाहर, मोरना, चरथावल, सदर, जानसठ, पुरकाजी ब्लॉक, हो सकते है एनसीआर से बाहर, केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने प्रक्रिया कराई शुरू।।


आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️  *दिनांक - 21 फरवरी 2024*

🌤️ *दिन - बुधवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 

🌤️ *मास -माघ*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - द्वादशी सुबह 11:27 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

🌤️ *नक्षत्र - पुनर्वसु दोपहर 02:18 तक तत्पश्चात पुष्य*

🌤️ *योग - आयुष्मान सुबह 11:51 तक तत्पश्चात सौभाग्य*

🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:52 से दोपहर 02:19 तक*

🌞 *सूर्योदय-07:06*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:38*

👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - श्री वराह द्वादशी ,श्री भीष्म द्वादशी,प्रदोष व्रत*

💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में* 🌷

➡ *22 फरवरी 2024 गुरुवार को सूर्योदय से शाम 04:43 तक गुरुपुष्यामृत योग है ।*

🌳 *बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |*

🙏🏻 *-

  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *माघ मास की अंतिम 3 तिथियाँ दिलाएं महापुण्य पुंज*

➡ *22, 23 एवं 24 फरवरी को माघ मास की अंतिम 3 तिथियाँ हैं ।*

🙏🏻 *1) माघ मास के शुक्ल पक्ष की अंतिम 3 तिथियाँ , त्रयोदशी से लेकर पूर्णिमा तक की तिथियाँ बड़ी ही पवित्र और शुभकारक हैं । जो सम्पूर्ण माघ मास में ब्रह्म मुहूर्त में पुण्य स्नान, व्रत, नियम आदि करने में असमर्थ हो, वह यदि इन 3 तिथियों में भी उसे करे तो माघ मास का पूरा फल पा लेता है ।*

🙏🏻 *2) वैसे तो माघ मास की हर तिथि पुण्यमयी होती है और इसमें सब जल गंगाजल तुल्य हो जाते हैं | सतयुग में तपस्या से जो उत्तम फल होता था, त्रेता में ध्यान के द्वारा, द्वापर में भगवान् की पूजा के द्वारा और कलियुग में दान-स्नान के द्वारा तथा द्वापर, त्रेता, सतयुग में पुष्कर, कुरुक्षेत्र, काशी, प्रयाग में 10 वर्ष शुद्धि, संतोष आदि नियमों का पालन करने से जो फल मिलता है, वह कलियुग में माघ मास में अंतिम 3 दिन- त्रयोदशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा को प्रातः स्नान करने से मिल जाता है |*

🙏🏻 *3) माघ मास प्रातः स्नान सब कुछ देता है . आयुष्य लम्बी करता है, अकाल मृत्यु से रक्षा करता है ,आरोग्य देता है, रूप देता है, बल देता है ,संतान की वृद्धि ,सदाचरण और सत्संग देता है,वृत्तियाँ निर्मल होती हैं और विचार ऊंचे होते हैं l*

🙏🏻 *4) अक्षय धन(जिसका कभी क्षय नहीं ), रुपया पैसा भी बरकत वाला हो जाता है और विद्या भी अक्षय धन में बदल जाती है l*

🙏🏻 *5) सकाम भाव से स्नान करते हैं तो मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है, निष्काम भाव से भगवान् की प्रीति पाने के लिए स्नान करते तो वो भी सहेज में हो जाती है l*

🙏🏻 *6) माघ मास स्नान, सत्संग स्नान जिसने किया उसे नरक का डर नहीं रहता, दरिद्रता और पाप उसके छू हो जाते हैं l ईश्वर प्राप्ति न भी करनी हो तो भी माघ मास का स्नान स्वर्ग लोक तो तुम्हारा सहज में ही रिज़र्व करा देता है l*

🙏🏻 *7) जो माघ मास की अंतिम ३ तिथियों में ‘गीता’, ‘श्री विष्णु सहस्रनाम’   ‘भागवत’ शास्त्र का पठन व श्रवण करता है वह महा पुण्यवान हो जाता है ।*

🙏🏻  *-स्कंद पुराण एवं स्त्रोत :* 

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *वराह-तिल द्वादशी* 🌷

🙏🏻 *21 फरवरी 2024 बुधवार को वराह-तिल द्वादशी | तिल का उपयोग करें स्नान में, प्रसाद में, हवन में, दान में और भोजन में | और तिल के तेल के दियें जलाकर सम्पूर्ण व्याधियों से रक्षा की भावना करोगे तो ब्रम्हपुराण कहता है कि तुम्हे व्याधियों से रक्षा मिलेगी |*


  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷

🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 21 फरवरी, बुधवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।*



पंचक आरम्भ :

शुक्रवार ( 8 मार्च 2024 ) at 09:20 PM

पंचक समाप्त :

मंगलवार ( 12 मार्च 2024 ) at 08:29 पं



 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।




आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।


 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 10


 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 20410, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।



आज का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज भी दिन का अधिकांश भाग मानसिक रूप से अशांत रखेगा। घर एवं बाहर मनमौजी वृति झगड़े का कारण बनेगी आज आप केवल अपने मन की ही सुनेंगे कोई सही बात बोलेगा वह भी आपको कड़वी लगेगी। कार्य क्षेत्र पर धन संबंधित व्यवहार विशेष कर उधारी ना करे अगर है तो प्राथमिकता से चुकाए अन्यथा विवाद के साथ सम्मान हानि भी निश्चित है। आज आप धन को लेकर अनैतिक कार्य करने से भी नही चूकेंगे फिर भी धन की प्राप्ति में संशय ही रहेगा। घर मे कोई नई या पुरानी बात खुलने से तकरार होगी। आज विशेष कर विपरीत लिंगीय आकर्षण से बचे संतानों की गतिविधियों पर भी ध्यान दे गलत संगत में पड़ने की संभावना है। मानसिक तनाव के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ेगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन धन प्राप्ती के योग बन रहे है इसका कम या अधिक होना आपकी मानसिकता और व्यवहार कुशलता पर निर्भर रहेगा। दिन के आरंभ से मन मे किसी मनोकामना पूर्ति की कामना लगी रहेगी लेकिन कोई ना कोई बीच मे बाधा डालेगा विशेष कर आज घर के सदस्य ही आपको गलत मार्गदर्शन देंगे जिससे कुछ समय के लिये दुविधा में फसेंगे फिर भी मध्यान बाद विवेक जाग्रत होगा थोड़ी हिम्मत भी बनने से मन की बात खोलकर कहने से भ्रामक स्थिति से बाहर निकल जाएंगे। व्यवसाय से आज आशाजनक तो नही फिर भी आवश्यकता से अधिक लाभ होगा। परिवार में थोड़ी बहुत नोकझोंक के बाद शांति स्थापित होगी। सेहत के ऊपर खर्च करना पड़ेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आपका स्वभाव संतोषि रहेगा फिर भी मन मे अधिक धन पाने की लालसा अवश्य रहेगी भले ही जाहिर ना करे फिर भी परिजन आपकी मानसिकता पढ़ते देर नही लगाएंगे। घर के सदस्यों से संबंध भावनात्मक रहेंगे लेकिन कुछ कटु अनुभव भी मिलेंगे। बड़े बुजुर्ग आपके मन मे चल रही उलझन को जानकर उचित मार्गदर्शन भी करेंगे। कार्य व्यवसाय में आज ज्यादा भागदौड़ के पक्ष में नही रहेंगे फिर भी आवश्यकता अनुसार धन कही न कही से आसानी से मिल जाएगा। नौकरी करने वाले आज कार्यो में जल्दबाजी करेंगे जिससे चूक होने की संभावना बढ़ेगी। महत्तवपूर्ण कागजात संभालकर रखे गुम होने पर परेशानी होगी। सेहत आज पहले से बेहतर रहेगी।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपका स्वभाव के विपरीत व्यवहार सभी जानने वालों को अचंभित करेगा अपना काम बनाने के लिये किसी की चापलूसी करने से भी परहेज नही करेंगे। बाहर के लोगो मे आपकी छवि परोपकारी इंसान जैसी रहेगी लेकिन घर के सदस्यों को किसी भी प्रकार से प्रभावित नही कर पाएंगे विशेषकर घर के बुजुर्ग आपकी मानसिकता को भली भांति जानकर भी कुछ बोलेंगे नही। कार्य व्यवसाय से भागदौड़ के पश्चात मध्यम आय होगी नौकरी करने वाले अपने झंझट वाले काम सहकर्मियों का ऊपर थोपेंगे जिससे कुछ समय के लिये वातावरण गर्म हो सकता है। धर्म कर्म में दिखावे की आस्था रहेगी आडंबर अधिक करेंगे मन कही और ही भटकेगा। आरोग्य सामान्य रहेगा विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन परिस्थितियां प्रत्येक कार्य मे बाधक बनेंगी पहले नौकरी संबंधित अथवा व्यावसायिक किसी कार्य को करने में उत्साह नही दिखाएंगे। करेंगे भी तो बेमन से ही जिससे जो थोड़ा बहुत लाभ होने है उसमें भी कमी आएगी। आज आपका मन मौज शौक की तरफ ज्यादा केंद्रित रहेगा मनोरंजन के ऊपर बिना विचारे खर्च करेंगे। घर के सदस्य भी आज किसी मांग को लेकर परेशान करेंगे धन की आमद थोड़े प्रयास करने पर अवश्य होगी लेकिन व्यर्थ दिखावे के खर्च भी अधिक रहने से संचित कोष में कमी आएगी आज आपको इससे आनंद ही मिलेगा लेकिन निकट भविष्य में ग्लानि भी होगी इसलिये इसपर नियंत्रण करने का प्रयास करें। सेहत कुछ समय के लिये खराब होने से कार्य बीच मे रोकने पड़ेंगे।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन भी परिस्थितियां लाभदायक बन रही है लेकिन आज आपका ध्यान काम-धंधे को छोड़ मनोरंजन की तरफ ज्यादा आकर्षित होगा। मध्यान तक का समय सोच विचार में खराब करेंगे बाते बड़ी बड़ी बनाएंगे लेकिन कर्म उसके अनुरूप नही रहेगा। लेकिन आज आपकी भेद लेने की कला किसी न किसी रूप में अवश्य लाभ दिलाएगी। अपना काम निकालने के लिये स्वयं को सामने वाले के आगे समर्पण कर देंगे जिससे कोई भी ना चाहते हुए भी सहयोग के लिये मना नही कर सकेगा। धन आमद की संभावना के बार बनेगी लेकिन अचानक ही होगी। दैनिक खर्च आज आसानी से निकल जाएंगे। घर के सदस्यों से किसी बात को लेकर बहस भी होगी लेकिन आज आपका पक्ष भारी रहने के कारण विजय आपकी ही होगी। आरोग्य के प्रति आशंकित रहेंगे।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। आज आपके व्यवहार में स्वार्थ रहेगा लेकिन फिर भी मीठा बोलना हर किसी को पसंद आएगा किसी से भी अपना काम आसानी से निकाल लेंगे बाहर के लोग आपके ऊपर ज्यादा विश्वास दिखाएंगे लेकिन घर के सदस्य आपके ऊपर भरोसा करने की जगह आत्मनिर्भर रहना अधिक पसंद करेंगे। कार्य क्षेत्र से आज ज्यादा लाभ की आशा ना रखें लेकिन आज की मेहनत निकट भविष्य में शीघ्र ही लाभदायक बनेगी। सरकार संबंधित उलझने व्यवहारिकता के दम पर कम होंगी। आज प्रलोभन में आकर अनैतिक कर्म करने से बचे अन्यथा जहां लाभ होने है वहां धन और सम्मान हानि भी हो सकती है। अपने व परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आप बेहतर रूप से गुजारेंगे। मध्यान तक मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे आस पास के लोगो को भी अपनी हास्य भरी बातो से हंसाएंगे लेकिन घर मे अमर्यादित बोलना भारी पड़ सकता है इसका ध्यान रखे बड़ो से फटकार सुनने को मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर आप आज कम समय मे अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से काम करेंगे कुछ हद तक इसमे सफल भी रहेंगे लेकिन जल्दबाजी में निर्णय आगे नुकसान दायक भी रहेगा। धन के लेन देन में स्पष्टता कम रहने के कारण किसी का भरोसा तोड़ेंगे। संध्या के समय आकस्मिक धन प्राप्ती के योग बन रहे है लापरवाही से बचे अन्यथा लंबे समय तक लाभ के लिये तरसना पड़ेगा। घर मे सुख शान्ति अनुभव होगी महिलाओ के चिड़चिड़े स्वभाव की अनदेखी करें। ठंड के कारण सेहत कुछ नरम रहेगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आपका व्यवहार अत्यंत लापरवाह रहेगा आलस्य भी आज आवश्यकता से अधिक करेंगे। लाभ के नजदीक पहुच कर भी लचीले स्वभाव के कारण इससे वंचित रह सकते है। दिन के आरंभ से ही परिस्थितियां विजय दिलाने वाली बनेगी लेकिन आज के दिन से लाभ पाने के लिये आपको लक्ष्य बनाकर कार्य करना पड़ेगा तभी दिन का सकारात्मक फल मिल सकेगा अन्यथा आपके हिस्से का लाभ किस अन्य की झोली में जा सकता है। मध्यान के बाद मन इधर उधर की बातों में रहेगा अपना काम छोड़ बड़ाई पाने के लिये अन्य लोगो को बिना मांगे सहयोग करेंगे घर के सदस्य एवं सहकर्मी से विरोध होगा। व्यवसायियों को धन की आमद के लिये ज्यादा भागदौड़ नही करनी पड़ेगी। सेहत में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव रहेगा लेकिन दिनचर्या प्रभावित नही होगी।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन दूर दूर तक लाभ की संभावना नजर नही आने पर आप निराशा से भरे रहेंगे कार्य क्षेत्र पर जोखिम लेने से डर लगेगा मध्यान तक का समय व्यर्थ दौड़ धूप में व्यतीत होगा जिससे मदद मांगेंगे वही मीठा बोलकर आपको टरकाने का प्रयास करेगा। नौकरी पेशाओ से अनजाने में बड़ी गलती होने की संभावना है अपने दम पर आज कोई कार्य ना करे हानि के योग ज्यादा है। व्यवसायी वर्ग आर्थिक विषयो को लेकर उलझे रहेंगे। कार्य करने के अवसर मिलेंगे लेकिन धन और निर्णय क्षमता की कमी आगे बढ़ने से रोकेगी। पारिवारिक वातावरण उथल पुथल रहेगा आर्थिक कारणों से यहां भी असंतोष देखने को मिलेगा। आज धैर्य से समय बिताये कल से स्थिति में सुधार आने लगेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन सामान्य रहेगा मध्यान तक पेट संबंधित व्यादि अथवा अन्य शारीरिक अंगों अंगों में शिथिलता रहने से मन उदास रहेगा फिर भी कार्यो को प्रभावित नही होने देंगे दैनिक कार्यो को थोड़े विलंब से ही सही बिना सहयोग के पूरा कर लेंगे। मध्यान बाद कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय बढ़ने से व्यस्तता अधिक रहेगी लेकिन धन की आमद के लिये इंतजार करना पड़ेगा आज अधिकांश कार्य उधारी में होने से धन की प्राप्ती अल्प ही रहेगी फिर भी खर्च निकालने लायक आसानी से हो जाएगी। आज आपकी बातों में स्पष्टता अधिक रहेगी मीठी बातो से काम निकालने की जगह स्पष्ट बोलना पसंद करेंगे इससे कुछ लोगो को तकलीफ भी होगी लेकिन आप इसकी परवाह नही करेंगे। घर का वातावरण स्थिर रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपके मन मे अंदर से उथल पुथल लगी रहेगी लेकिन बाहरी तौर पर इसका प्रदर्शन नही करेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर आपका स्वभाव और व्यवहार अत्यंत रूखा रहेगा वाद करके अंत समय मे मुकरने पर किसी से विवाद भी हो सकता हैं। व्यवसायी वर्ग योजनाएं बनाएंगे लेकिन इन्हें साकर रूप नही दे सकेंगे फिर भी आज जिस कार्य से लाभ की आशा नही रहेगी उससे ही धन की प्राप्ती होगी। कंजूसी कर खर्च पर नियंत्रण करने का प्रयास करेंगे काफी हद तक सफल भी रहेंगे लेकिन आकस्मिक खर्च आज ज्यादा परेशान करेंगे। पारिवारिक वातावरण में भी थोड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा मित्र संबंधी की नजर में आपकी छवि अभिमानी जैसी बनेगी। सेहत का विशेष ध्यान रखे लापरवाही आगे परेशानी में डालेगी।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...