मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024

यूपी में कांग्रेस सपा में सगाई से पहले ही तलाक


लखनऊ । यूपी में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे पर बात नहीं बन पाई है। इस बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी और एम एल सी पद से इस्तीफा दे दिया है। समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के तहत 17 सीटों पर कांग्रेस को अपने प्रत्याशी उतारने का प्रस्ताव दिया था। इससे पहले सपा ने कांग्रेस को 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था, जिसे लेकर दोनों दलों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई थी। सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के लिए 17 लोकसभा सीटें छोड़ने का ऐलान किया। अखिलेश ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा से भी किनारा कर लिया था। 

सूत्रों के मुताबिक सपा ने कांग्रेस को अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, कैसरगंज, वाराणसी, अमरोहा, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, फतेहपुर सीकरी, कानपुर, हाथरस, झांसी, महराजगंज और बागपत सीट दी थी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक यह फैसला पसंद नहीं आया।

श्री श्याम संकीर्तन शाम सात बजे से


मुजफ्फरनगर । श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा आयोजित श्री खाटू श्याम जी का शुक्ल पक्ष एकादशी का मासिक कीर्तन का समय बदल दिया गया है यह कीर्तन आज दिनांक 20 फरवरी 2024 को साय: 7 बजे प्रारंभ होगा कीर्तन का स्थान नव निर्माणाधीन भूमि स्थल निकट विश्वकर्मा चौक भोपा रोड मुजफ्फरनगर ही होगा

लावारिस मिला नवजात मिला स्वस्थ


 मुज़फ्फरनगर- चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉलर द्वारा बताए गए की एक नवजात शिशु ग्राम कुटेशरा थाना चरथावल मुजफ्फरनगर में सुबह नवाज़ के वक्त आने जाने व्यक्तियों को नवजात शिशु बच्ची कूड़े के डेढ़ में रोते हुए दिखाई दी, मामले की सूचना मिलने के तुरंत चाईल्ड हेल्पलाइन टीम से समन्वय/राखी देवी केस वर्क विपीन कुमार ओर वन स्टॉप सेंटर से पुजा नरूला एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय से बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती नीना त्यागी ने थाना चरथावल पुलिस से संपर्क किया और बच्ची को तुरन्त प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराते हुए बच्चा नर्सरी जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में एडमिट कराया गया, बच्चा नर्सरी में उपस्थित डॉक्टरों ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए बताया कि बच्ची स्वस्थ है, बस थोड़ी सांस लेने में परेशानी हो रही है। उपरोक्त मामले की जानकारी जिला प्रोबेशन कार्यालय से पत्र के द्वारा बाल कल्याण समिति एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मुजफ्फरनगर दौरा रद्द


 मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आज मुजफ्फरनगर में सहारनपुर दौर था लखनऊ में एक बड़ी बैठक होने के चलते जिसे रद्द कर दिया गया।

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 


🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻

🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌤️ *दिनांक - 20 फरवरी 2024*

🌤️ *दिन - मंगलवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080*

🌤️ *शक संवत - 1945*

🌤️ *अयन - उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु - वसंत ऋतु* 

🌤️ *मास - माघ*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - एकादशी सुबह 09:55 तक तत्पश्चात द्वादशी*

🌤️ *नक्षत्र - आर्द्रा दोपहर 12:13 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*

🌤️ *योग - प्रीति सुबह 11:46 तक तत्पश्चात आयुष्मान*

🌤️ *राहुकाल - शाम 03:46 से शाम 05:12 तक*

🌞 *सूर्योदय - 07:07*

🌤️ *सूर्यास्त - 18:37*

👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - जया एकादशी*

💥 *विशेष - 💥 हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l      राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

    🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️


👉🏻 *मात्र तीन दिन करले यह एक कार्य माता लक्ष्मीजी प्रसन्न होकर भर देगी धन-धान्य*⤵️


🌷 *जया एकादशी* 🌷

🙏🏻 *( इस दिन का व्रत ब्रह्महत्या जैसे पाप व पिशाचत्व का नाशक है तथा प्रेतयोनि से रक्षा करता है | )*

🙏🏻

       🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️


🌷 *जया एकादशी - प्रेत मोचिनी एकादशी* 

🙏🏻 *भगवान श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया... ये जया एकादशी (20 फरवरी 2024) (प्रेत मोचिनी एकादशी) का उपवास रखने वाले को भोग भी मिलता है - संसार का सुख सम्पदा भी मिलता है | ब्रम्ह की हत्या, ब्रम्हज्ञानी की हत्या बड़े में बड़ा पाप है | वो ब्रम्ह हत्या के पाप को नाश करनेवाली एकादशी है जया एकादशी | और कभी वो व्यक्ति पिशाच योनी को प्राप्त नहीं होगा | प्रेत योनी में कोई पड़ा हो उसकी सदगति होती है और जया एकादशी का जो व्रत रखेगा उसे प्रेत योनी में कभी नहीं जाना पड़ेगा | किसी कारण ये व्रत नहीं भी कर सकते तो चावल तो एकादशी को नहीं खाना... बीमारी भी देंगे और पाप भी देंगे | चावल एकादशी के दिन दुश्मन को भी नहीं खिलाना |*

🙏🏻 

      🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️


🌷 *भीष्म द्वादशी व्रत* 🌷

🙏🏻 *माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को भीष्म द्वादशी का व्रत किया जाता है। इस बार ए व्रत 21 फरवरी, बुधवार को है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस व्रत को करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा सुख व समृद्धि की प्राप्ति होती है।*

🌷 *व्रत विधि* 🌷

🙏🏻 *भीष्म द्वादशी की सुबह स्नान आदि करने के बाद संध्यावंदन करें और षोडशोपचार विधि से लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा करें। भगवान की पूजा में केले के पत्ते व फल, पंचामृत, सुपारी, पान, तिल, मौली, रोली, कुम-कुम, दूर्वा का उपयोग करें। पूजा के लिए दूध, शहद केला, गंगाजल, तुलसी पत्ता, मेवा मिलाकर पंचामृत तैयार कर प्रसाद बनाएं व इसका भोग भगवान को लगाएं।*

🙏🏻 *इसके बाद भीष्म द्वादशी की कथा सुनें। देवी लक्ष्मी समेत अन्य देवों की स्तुति करें तथा पूजा समाप्त होने पर चरणामृत एवं प्रसाद का वितरण करें। ब्राह्मणों को भोजन कराएं व दक्षिणा दें। इस दिन स्नान-दान करने से सुख-सौभाग्य,धन-संतान की प्राप्ति होती है। ब्राह्मणों को भोजन कराने के बाद ही स्वयं भोजन करें और सम्पूर्ण घर-परिवार सहित अपने कल्याण धर्म,अर्थ,मोक्ष की कामना करें।*

🌷 *ये है भीष्म द्वादशी का महत्व* 🌷

🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस व्रत को करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा सुख व समृद्धि की प्राप्ति होती है। भीष्म द्वादशी व्रत सब प्रकार का सुख वैभव देने वाला होता है। इस दिन उपवास करने से समस्त पापों का नाश होता है। इस व्रत में ब्राह्मण को दान, पितृ तर्पण, हवन, यज्ञ, आदि करने से अमोघ फल प्राप्त होता है।*

🙏🏻  *इस व्रत में ॐ नमो नारायणाय नम: आदि नामों से भगवान नारायण की पूजा अर्चना करनी चाहिए। ऐसा करने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।*



               🕉️ *~ वैदिक पंचाग ~* 🕉️

🙏🪷🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🌸🌹🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।


शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 210

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 210, 56, 65, 102


 

शुभ वर्ष : 2027, 20210, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।




मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन धन लाभ वाला है। दिन के पूर्वार्ध से ही धन लाभ की संभावनाएं बनेगी। व्यवसायियों को दिन भर थोड़ी थोड़ी होती रहेगी लेकिन आशाजनक टलते टलते संध्या तक ही हो सकेगी। आज बचत पर विशेष ध्यान रखे आगे लाभ के प्रसंग विलंब से ही मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर बदलाव करने के विचार बनेंगे आज की जगह दो दिन बाद करना बेहतर रहेगा। आपका स्वभाव आज धन संबंधित मामलों को छोड़ अन्य सभी कार्यों में संतोषि रहेगा। समाज में मान सम्मान मिलेगा लेकिन घर में आपकी कद्र कम ही होगी फिर भी इन सब पर ध्यान ना देकर अपने आप में मस्त रहेंगे। आरोग्य बना रहेगा। महिलाएं इधर उधर की बातें ना करें तो ही बेहतर रहेगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ से ही मन मे बड़ी बड़ी योजनाएं चलेंगी लेकिन इनको साकर रूप देने में कोई ना कोई अभाव आड़े आएगा। धर्म कर्म में निष्ठा रहेगी लेकिन मन इधर उधर ज्यादा भटकने से पूजा पाठ में एकाग्रता नही आएगी  कार्य व्यवसाय में आज किसी न किसी की खुशामद के बाद ही लाभ पाया जा सकता है। लेकिन जिससे सहयोग की आशा लगाएंगे वही आपसे अपना स्वार्थ सिद्ध करेगा। घर मे भी स्थिति कुछ ऐसी ही रहेगी परिजन अपना काम निकालने के लिये मीठा व्यवहार करेंगे लेकिन मदद के लिये तैयार नही होंगे। धन की आमद संध्या के आसपास आंशिक होने से थोड़े बहुत खर्च निकल जाएंगे। सरकारी कार्यो में असफलता मिलने से निराश होंगे। रात्री में स्वास्थ्य में अचानक गिरावट अनुभव होगीं।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आपके अंदर भावुकता हद से ज्यादा रहेगी आपके विचार जल्दी से किसी से मेल नही खाएंगे खास कर परिजन से बात बात पर विरोध का सामना करना पड़ेगा। संतान अथवा घर के बड़ो की बाते मन को अखरेगी लेकिन विरोध नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज ध्यान कम ही लगेगा मन इधर उधर की लोगो की कार्य शैली में भटकेगा। मध्यान तक व्यवसाय में मंदी रहेगी इसके बाद थोड़ी बहुत लेनदेन के बाद धन की आमद खर्च चलाने लायक हो जाएगी। आज आपके हित शत्रु अधिक प्रबल रहेंगे मन की बात किसी को ना बताये। संध्या का समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे। पुराने रोग के कारण सेहत में विकार आने की संभावना है।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन भी आपके लिये हानिकर रहेगा जो सोचेंगे उसके विपरीत कार्य होने से मन मे नकारात्मक भाव बनेंगे। व्यवसायी वर्ग आज कार्य क्षेत्र पर अधिक चौकस रहे चोरी अथवा अन्य कारणों से आर्थिक क्षति होने की प्रबल संभावना है। नौकरी पेशा जातक भी लापरवाही में गलती करेंगे जिसकी भरपाई करने में परेशानी आएगी। धन लाभ के लिये आज परिश्रम के बाद भी लोगो का मुह ताकना पड़ेगा। लेदेकर कार्य करने की मानसिकता की जगह आज शांति से समय बिताए कल से स्थिति में सुधार आने लगेगा। घर में भी टूट फुट अथवा परिजन की सेहत खराब होने पर धन व्यय होगा। मानसिक तनाव के कारण सेहत दिन भर नरम रहेगी।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप बोलचाल में आगे रहेंगे जहां नही बोलना वहां भी जबरदस्ती अपना विचार रखने से स्वयजनो की फटकार सुननी पड़ेगी लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर आज आपकी छवि भले इंसान जैसी ही रहेगी। कार्य व्यवसाय में भी व्यवहारिकता का लाभ मिलेगा लेकिन आशा से कम ही मध्यान तक का समय उदासीनता से भरा रहेगा इसके बाद किसी घनिष्ठ की सहायता से धन लाभ होगा। उधारी के पैसे भी मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अधूरे सरकारी कार्य निकट भविष्य में पूर्ण होने की संभावना है संबंधित कागजात आज ही पूर्ण कर लें।

पारिवारिक वातावरण थोड़ा क्षुब्ध रहेगा फिर भी शांति बनी रहेगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप कई दिनों की मेहनत का फल सफलता के रूप में मिलने से उत्साहित रहेंगे लेकिन ध्यान रहे आज आपके मार्ग में अड़चनें डालने वाले प्रसंग भी बनेंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपसे ईर्ष्या भाव भी रखेंगे लेकिन स्वयं के बुद्धि विवेक से कार्य करे घर के बुजुर्गों को अनदेखा ना करे इनका मार्गदर्शन ही आज सफलता में सहायक बनेगा। व्यवसाय में थोड़ा उतार चढ़ाव रहने के बाद भी जरूरत के अनुसार धन आसानी से मिल जाएगा ज्यादा के चक्कर मे ना पड़े अन्यथा हाथ आये को भी गंवा देंगे। घरेलू वातावरण में सुख शांति अनुभव करेंगे सेहत को लेकर मध्यान में आशंकित होंगे लेकिन बाद में सामान्य हो जाएगी।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन भी आपके लिये शुभ बना हुआ है लेकिन आलस्य भी आज काम के समय ही आएगा जिससे दिन की समाप्ति पर मन ही मन खेद होगा। आज मध्यान तक कि दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी लोगो को व्यवहार करना सिखाएंगे परन्तु स्वयं का लचीला रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज स्थिति आपके पक्ष में रहेगी लेकिन मनमानी के कारण दिन का उचित लाभ नही उठा पाएंगे फिर भी धन की आमद एक साथ कई साधनों से होगी। नौकरी पेशाओ को सहकर्मी की कार्य प्रणाली पसंद नही आएगी मन मे ईर्ष्या का भाव रहेगा जल्दी से किसी का सहयोग नही करेंगे। घर का वातावरण आज सामान्य रहेगा लेकिन आपकी मौज शौक की प्रवृति बुजुर्गों को खलेगी। धन के निवेश में सावधानी बरतें आगे धोखा होने की संभावना है। सेहत में सुधार रहेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से ठीक नही है आज भी प्रातः काल से ही शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगे लेकिन कार्यव्यस्तता के चलते अनदेखी करेंगे जिससे मध्यान के आस पास अत्यधिक थकान और कमजोरी अनुभव होगी। कार्य व्यवसाय को लेकर योजनाएं तो बहुत बनाएंगे लेकिन आज पूरी होने में संदेह रहेगा। धन की आमद कही से अवश्य होगी पर आज व्यर्थ के खर्च भी होने से लाभ खर्च बराबर रहेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने में असमर्थ रहेंगे लेकिन आज परिजनों का भावनात्मक सहयोग मिलता रहेगा। संतानों से आदर सम्मान मिलने से मन को राहत मिलेगी। रात्रि बाद से स्थिति में हर प्रकार से सुधार आने लगेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा सामाजिक अथवा अन्य कार्यो से यात्रा करनी पड़ेगी पूर्वनिर्धारित योजनाएं इस कारण प्रभावित होंगी। कार्य व्यवसाय से आज केवल आश्वाशन ही मिल सकेगा। पुराने धन संबंधित मामले आज जोर जबरदस्ती करने पर अधिक उलझ सकते है लोग आपको गलती करने पर संभलने का मौका नही देंगे इसलिये ज्यादा व्यवहार ना बढ़ाये। पारिवारिक वातावरण भी आज अस्त व्यस्त ही रहेगा परिजनों में एकता रहने पर भी विचार भिन्न रहने से निर्णय लेने में परेशानी आएगी। घर मे बुजुर्गों की देखभाल के लिये भी समय निकालना पड़ेगा। संध्या का समय शारीरिक रूप से थकान वाला रहेगा सेहत संबंधित कोई नई 

समस्या जन्म लेगी।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिये भाग दौड़ वाला रहेगा व्यावसायिक कार्यो के साथ आज सुख सुविधा जुटाने के लिये भी दौड़ धूप करनी पड़ेगा कार्य क्षेत्र पर नई मशीनरी अथवा अन्य कारणों से धन का निवेश होगा घर मे भी कुछ न कुछ खर्च लगे रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी धन खर्च की तुलना में आमद कम रहने से संचित कोष में कमी आएगी। नौकरी वालो के लिये आज का दिन यादगार रहेगा किसी प्रियजन से उपहार सम्मान लाभ और अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। घर मे परिजन की प्रसन्नता के लिये व्यक्तिगत खर्च में कटौती कर बेमन से खर्च करेंगे। असंयमित खान पान एवं दिनचर्या के कारण सेहत में नरमी आएगी। घर के बुजुर्ग से आज भी वैचारक मतभेद हो सकते है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आप को बेमतलब की राय देने वाले बहुत मिलेंगे सही दिशा में जा रहे कार्य भ्रमित होने के कारण गलत मार्ग ले लेंगे। व्यवसायीयो की कार्य क्षेत्र पर आज आपकी मर्जी नही चल पाएगी परिजन अथवा सहकर्मी के अनुसार ही कार्य करना पड़ेगा। नौकरी पेशाओ को भी आज किसी न किसी के अधीन होकर कार्य करना पड़ेगा मन मे राग द्वेष रहने के कारण सहयोगियों के खुलकर समर्थन नही करेंगे। धन को लेकर मध्यान तक बेचैन रहेंगे इसके बाद संध्या के समय आकस्मिक धन लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। आज आप अपनी गलतियों को अनदेखा कर अन्य की कमियां खोज खोज कर निकालने पर घर मे कलह हो सकती है। ठंड से बचे।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन भी बचते बचते कलह की भेंट चढ़ेगा आज स्वभाव कल की तुलना में  थोड़ा नरम रहेगा लेकिन आस पास का वातावरण ना चाहने पर भी क्रोध करने को विवश करेगा घर मे संतानों अथवा धन को लेकर आपस मे कहा सुनी होगी संतानों का उद्दंड व्यवहार मानसिक चिंता बढ़ाएगा। कार्य स्थल पर भी आर्थिक विषयो को लेकर किसी से खींच तान होने की संभावना है धन की आमद के लिये दिन भर प्रयासरत रहेंगे मध्यान के समय थोड़ी बहुत होगी भी लेकिन तुरंत खर्च होंने से बचत नही होगी। नौकरी वाले आज अधिकारी वर्ग से सावधान रहें आपके ऊपर नजर लगाए हुए है थोड़ी सी लापरवाही से पश्चाताप करना पड़ेगा। सर्दी जुखाम की शिकायत हो सकती है।

सोमवार, 19 फ़रवरी 2024

हरेंद्र मलिक के हाथ साइकिल क्या पैदा करेगी भाजपा को मुश्किल?


मुजफ्फरनगर । जाट लैंड में समाजवादी पार्टी ने जाट के मुकाबले जाट को खड़ा कर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। भाजपा के संभावित प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान के मुकाबले में उतारे गये पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक जिले की राजनीति के पुराने दिग्गजों में हैं। सपा ने उन्हें राष्ट्रीय महासचिव भी बनाया था। सपा-रालोद गठबंधन में लोकसभा के टिकट के लिए उनका नाम सबसे आगे माना जा रहा था। लेकिन रालोद नेता उनके नाम पर सहमत नहीं थे। इसके बाद रालोद गठबंधन से अलग होकर एनडीए में चला गया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछले दिनों लखनऊ में जिले के नेताओं की बैठक बुलाई थी, जिसमें पूर्व सांसद के नाम पर ही भरोसा जताया गया। उनके टिकट की विधिवत घोषणा सोमवार को की गई है। हरेंद्र मलिक जिले की छात्र राजनीति से निकलकर राज्यसभा तक पहुंचे। मलिक ने 1982 में बीडीसी का चुनाव लड़ा। उनके भाई बघरा के ब्लॉक प्रमुख चुने गए थे। 1985 में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने उन्हें खतौली से टिकट दिया तो वह पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1989, 1991 और 1993 में वह बघरा सीट से विधायक रहे। 2004 में यूपी में विस्तार की चाह में इंडियन नेशनल लोकदल ने उन्हें राज्यसभा भेजा था।

पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने सपा के टिकट पर मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से 1998 में पहला और 1999 में दूसरा चुनाव लड़ा। 2009 में कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे। इसके बाद 2019 में कांग्रेस के टिकट पर ही कैराना लोकसभा सीट से चुनाव लड़े। पूर्व सांसद ने राजनीति की शुरुआत लोकदल से की थी। इसके बाद वह सपा में शामिल हुए। सपा छोड़कर इनेलो का हिस्सा बनें और फिर कांग्रेस में लंबी पारी खेली। कांग्रेस के बाद दोबारा सपा में शामिल हुए और वर्तमान में राष्ट्रीय महासचिव हैं। हरेंद्र मलिक ने अपने बेटे पंकज मलिक को तीसरी बार विधानसभा पहुंचाकर अपनी ताकत दिखाई। अब देखना होगा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए वे क्या मुश्किल खड़ कर पाएंगे? 

प्रधान जी करी ठांय ठांय, पुलिस बोली आयं आयं


मुजफ्फरनगर । पुरकाजी में अपने घर पर आयोजित कार्यक्रम में ठांय ठांय करना प्रधान जी को भारी पड़ गया। हर्ष फायरिंग करने वाले ग्राम प्रधान के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

बताया गया है कि करीब एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के गांव खेड़की में ग्राम प्रधान सोमपाल के घर पर उसके पौत्र की छठी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान ग्राम प्रधान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर कर दिया। रविवार को वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

बसपा अपने बल बूते पर चुनाव लड़ेगी, अब उसे किसी गठबंधन की जरूरत नहीं : मायावती

 लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने एक बार फिर से साफ किया है कि उनकी पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करने जा रही है।


बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बसपा के किसी भी दल से गठबंधन नहीं करने की बार-बार स्पष्ट घोषणा के बावजूद आए-दिन गठबंधन संबंधी अफवाह फैलाई जा रही है। इससे साबित होता है कि बसपा के बिना कुछ पार्टियों की सही से दाल गलने वाली नहीं है। इस पर बसपा सुप्रीमो ने कहा है कि बसपा अपने बल बूते पर चुनाव लड़ेगी। बसपा के लिए अपने लोगों का हित ही सर्वोपरि है। लिहाजा सर्वसमाज के खासकर गरीबों, शोषितों एवं उपेक्षितों के हित व कल्याण के मद्देनजर बसपा का देश भर में अपने लोगों के तन, मन, धन के सहारे अकेले अपने बलबूते पर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला अटल है। उन्होंने लोगों से ऐसी अफवाहों से सावधान रहने के लिए आगाह भी किया है।

मालूम हो कि कांग्रेस ने बसपा के साथ गठबंधन की संभावनाएं पर नए सिरे से बात करने की बात कही थी। यूपी कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने कहा था कि कांग्रेस की पूरी कोशिश है कि इंडिया गठबंधन के साथ बीएसपी भी आ जाए। हालांकि मायावती पहले ही अकेले चुनाव लड़ने की बात कह चुकी थीं।

मुज़फ्फरनगर के मशहूर बिल्डर अमित चौधरी और सुमित रोहल लखनऊ इनवेस्ट सम्मिट में पहुंचे

 


लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के चौथे संस्करण के उद्घाटन समारोह के दौरान रिमोट का बटन दबाकर 10 लाख करोड़ रुपए से अधिक की 14 हजार से ज्यादा परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने चलचित्र के माध्यम से बदलते उत्तर प्रदेश की झलक भी देखी। मुज़फ्फरनगर के मशहूर बिल्डर अमित चौधरी और सुमित रोहल लखनऊ इनवेस्ट सम्मिट मे प्रतिभाग के दौरान उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ नजर आए।

मुजफ्फरनगर श्रद्धा भाव के साथ हुआ बाबा श्री खाटू श्याम जी के मंदिर का भूमि पूजन





मुजफ्फरनगर । श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा श्री श्याम प्रभु की कृपा से श्री खाटू श्याम जी के भव्य एवं विशाल मंदिर का नीव पूजन आज बड़ी धूम धाम से किया गया एवं जल्द ही सभी प्रेमियों के सहयोग से श्री श्याम बाबा के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जायेगा भूमि पूजन में खाटू श्याम जी मंदिर कमेटी से मंत्री श्री श्याम सिंह चौहान जी एवं केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ,नगरपालिकाअध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप श्याम बहादुर जी की गद्दी रेवाड़ी से  अनमोल अग्रवाल एवं चुलकाना धाम मंदिर से  देवेंद्र पुजारी जी , उपस्थित रहे एवं शहर के सभी गणमान्य व्यक्ति एवं बाबा श्याम के सभी प्रेमियों के द्वारा नीव पूजन कराकर नवनिर्मित मंदिर की नींव रखी गयी नीव रखने के पश्चात हवन एवं कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमे कोलकाता से भजन गायक सौरभ शर्मा एवं पानीपत से भजन गायक साहिल शर्मा ने बाबा को एवं बाबा के प्रेमियों को रिझाया जो भी प्रेमी बाबा के नवनिर्मित मंदिर में ईट लगवाना चाहता है वह समिति के पदाधिकारी से कूपन प्राप्त कर सकता है

20 फरवरी को नगर में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी का आगमन होगा  उपमुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री  कपिल देव अग्रवाल नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर की भूमि पर पहुंचकर मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास करेंगे तत्पश्चात उस दिन भी कीर्तन का आयोजन होगा जिसमें कानपुर से भजन गायक राम पांडे बाबा को एवं बाबा के प्रेमियों को रिझाएंगे समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया की मंदिर बनाना एक यज्ञ के समान है जिसमें सभी प्रेमियों को अपनी क्षमता अनुसार आहुति डालनी है जो भी प्रेमी बाबा के मंदिर में दान करना चाहे वह समिति के पदाधिकारी को दान देकर अपनी रसीद प्राप्त कर ले। मंदिर निर्माण में सहयोगी बनने का सौभाग्य बार बार प्राप्त नही होता इसलिये अधिक से अधिक संख्या में दान देकर मंदिर निर्माण में सहयोगी बने श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति में से अध्यक्ष मनीष अग्रवाल संदीप गर्ग जय भगवान बंसल,अरुण गर्ग (पेपर वाले )अचिन सागर गर्ग,अंशुल गर्ग ,निधिश राज गर्ग ,अचिन जिंदल,विकास गोयल,राजीव गर्ग,संजीव गर्ग,रिंकू गर्ग,राजीव बंसल,अनुज गर्ग, राजकुमार सिंघल,राजेन्द्र गर्ग,अचिन बंसल,राजकुमार जिंदल ,नरेंद्र गर्ग,श्रेय मित्तल,राघव मित्तल,शुभम गुप्ता,अनिल गर्ग,अभिषेक अग्रवाल,अभिषेक तायल, हर्षित अग्रवाल,प्रिंस चावला, निक्की,अर्पित सिंघल,गट्टू,शास्वत गोयल,अनुराग , अवि, प्रांशु बंसल, विपुल गर्ग एवं श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के सभी एकादशी सदस्य मौजूद रहे।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...