सोमवार, 3 मार्च 2025

राममंदिर को उड़ाने की साजिश की नाकाम, साजिशकर्ता गिरफ्तार


अयोध्या । राममंदिर को उड़ाने की साजिश की नाकाम कर दी गई है।  गुजरात ATS और फरीदाबाद STF ने संयुक्त अभियान के तहत फरीदाबाद से ISI से जुड़े एक आंतकी को गिरफ्तार किया है। आंतकी के कब्जे से 2 हेंड ग्रेनेड और आपत्तिजनक साहित्य और कई मुख्य मंदिरो के नक्शे मिले है। आंतकी का नाम अब्दुल रहमान पुत्र अबूबकर निवासी मिल्कीपुर अयोध्या है और इसकी उम्र महज 19 साल की है। ये फरीदाबाद के पाली गांव में शंकर नाम से एक नलकूप के कोठरे में रह रहा था 
 गुजरात ATS के इनपुट पर फरीदाबाद एसटीएफ ने साझा अभियान चलाकर ये सफलता हासिल की , पूछताछ में पता चला की इसके टारगेट पर अयोध्या का राममंदिर और कई अन्य धार्मिक स्थल थे। गुजरात ATS आंतकी को अपने साथ ले गयी। इससे ये पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है की इसे फरीदाबाद किसने भेजा और 2 हेंड ग्रेनेड किसने दिए थे। ये एक एप के जरिये पाकिस्तान में बैठे ISI के आकाओ से सम्पर्क करता था। याद रहे की 27 फरवरी को दिल्ली के निजामुदीन से लश्कर के आंतकी परवेज खान उर्फ़ पीके को पकड़ा था। पता लगाया जा रहा है की कहीं इन दोनों का आपस में कोई लिंक तो नहीं है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...