शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025

भाजपा के विवादित रहे 35 जिलाध्यक्षों की जगह आएंगे नये चेहरे


लखनऊ। तमाम उठापटक और तोल मोल के बाद भाजपा के जिला अध्यक्षों की सूची तैयार है। विवादित और भ्रष्टाचार के आरोपी जिलाध्यक्षों की छंटनी की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार यूपी में भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा 3 मार्च तक हो सकती है। 

भाजपा में प्रदेश, क्षेत्र और जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पंचायत चुनाव 2026 और विधानसभा चुनाव 2027 के जातीय समीकरण के मद्देनजर की जाएगी। बताया जाता है कि 98 में से 29 पुराने जिलाध्यक्ष का बाहर होना तय है। बाहर होने वालों की संख्या 35 तक भी हो सकती है। ये वो जिलाध्यक्ष हैं, जिन पर विवाद में रहने और करप्शन के आरोप और शिकायतें हैं। 29 ऐसे जिलाध्यक्ष हैं, जो दो कार्यकाल पूरे कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में महानगर अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा 115 आवेदन आए हैं, जबकि लखनऊ महानगर में सबसे कम मात्र 1 आवेदन आया है।

जिलाध्यक्षों के साथ सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्रों में नए क्षेत्रीय अध्यक्षों के अलावा क्षेत्रों में भी नई टीम का गठन होगा। जिलाध्यक्ष जिले और मंडलों में अपनी नई टीम बनाएंगे। शक्ति केंद्रों पर भी नई टीम बनाई जाएगी।भाजयुमो, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। पार्टी की ओर से सभी 7 मोर्चों में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही सभी अग्रिम प्रकोष्ठ और विभागों की भी नई टीम बनाई जाएगी। संगठनात्मक पुनर्गठन में 2025 करीब-करीब पूरा बीत जाएगा। चुनावों को देखते हुए सभी जातियों को संगठन में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

समाजसेवी विवेक तोमर जी (इंद्रप्रस्थ स्कूल) अचानक शुगर अटैक से निधन

मुजफ्फरनगर। समाजसेवी विवेक तोमर जी (इंद्रप्रस्थ स्कूल) अचानक शुगर अटैक से निधन हो गया। टीआर न्यूज ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उन्हें अपने ...