शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024

भाजपा में जाने की बात पर क्या बोले चौधरी जयंत सिंह!



चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न पर जाट लैंड में जश्न 
मुजफ्फरनगर । चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न पर जाट लैंड में जश्न है। जयंत चौधरी ने कहा, "ये बहुत बड़ा दिन है। मेरे लिए भावुक और यादगार पल है। मैं भारत सरकार और विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। इससे बहुत बड़ा संदेश पूरे देश में गया है। देश की भावनाएं सरकार के इस फैसले से जुड़ी हैं। मोदी जी ने साबित किया है कि वे देश की मूलभावना को समझते हैं...जो आजतक पूर्व की सरकार नहीं कर पाई वे फैसला नरेंद्र मोदी ने लिया है।"भाजपा में जाने की बात पर उन्होंने कहा कि आज किस मुंह से इन्हें इनकार करूं। उधर, रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि दिल जीत लिया है। माना जा रहा है कि 12 फरवरी को शुकतीर्थ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जयंत भी शुकतीर्थ पहुंच सकते हैं। यहां औपचारिक ऐलान किया जा सकता है। 
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की घोषणा के बाद किसानों में खुशी का माहौल है। चौधरी चरण सिंह ने साल 1971 का चुनाव मुजफ्फरनगर सीट से लड़ा था। यही उनका पहला लोकसभा चुनाव था। मुजफ्फरनगर से उनका गहरा नाता रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के दौरान यहां लगातार आते-जाते रहे।
प्रमुख किसान चिंतक व देहाती फिल्मकार विकास बालियान ने इसे देश के हर किसान और गांवों का सम्मान बताते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह कृषि प्रधान देश भारत के किसान मसीहा हैं। दूसरी ओर स्वामीनाथन वह है जिनकी रिपोर्ट हर किसान की पहल करने वाला सबसे पहले पड़ता है और मानता है कि उन्होंने किसान की पीड़ा कुछ स्वीकार किया और नरसिम्हा राव वह हैं जिन्होंने भारत देश जो मौजूदा स्थिति में है उसकी नींव रखी इसलिए तीनों को भारत रत्न दिए जाने का औचित्य बनता है। उन्होंने इसके लिए मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया। अशोक बालियान, चेयरमैन, पीजेंट वेलफ़ेयर एसोसिएशन ने कहा कि भारत सरकार द्वारा पूर्व प्रधान मन्त्री स्व: चौ चरण सिंह जी को भारत रत्न दिए जाने के फैसले का हार्दिक स्वागत करते हैं और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...