रामपुर। कुछ युवकों द्वारा छेड़छाड़ से परेशान भाजपा नेत्री की पुत्री और कक्षा आठ की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी।
शहर में सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला भाजपा में लंबे समय से सक्रिय पदाधिकारी हैं। उनकी 13 वर्षीय बेटी सिविल लाइंस क्षेत्र में ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा आठ की छात्रा थी। महिला का आरोप है कि उनकी बेटी को स्कूल आते-जाते कुछ युवक छेड़ते थे। कई बार इसकी शिकायत युवकों के स्वजन से की। इस पर सुधरना तो दूर युवकों ने उसे और भी ज्यादा परेशान करना शुरू कर दिया। गत दिवस युवकों ने बेटी की फोटो एडिट करके अपशब्दों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इससे आहत छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की मां भाजपा महिला मोर्चा में पदाधिकारी हैं, जबकि आरोपी एक युवक भी भाजपा नेता के परिवार का है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें