सोमवार, 19 फ़रवरी 2024

किसानों ने दिल्ली चलो मार्च दो दिनों के लिए रोका

चंडीगढ़। किसान आंदोलन के बीच किसानों ने दिल्ली चलो मार्च दो दिनों के लिए रोक दिया है। केंद्र सरकार ने MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य का एक नया प्रस्ताव दिया है। ऐसे में किसानों ने सरकार की तरफ से पेश किए गए नए प्रस्ताव को समझने के लिए दो दिन का वक्त लिया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय ने देर रात में किसान नेता सरवन सिंह पंढेर सहित कई किसानों के साथ बैठक की। इस बैठक की बाद ही यह फैसला लिया गया।राजस्थान के ग्रामीण किसान मजदूर समिति के मीडिया प्रभारी रणजीत राजू ने बताया कि सरकार के प्रस्ताव पर किसानों की सहमति नहीं बन सकी है। अब किसान नेताओं ने फैसला लिया है कि 21 फरवरी को दिल्ली के लिए कूच करेंगे। सरकार लाठियां भांजेगी तो खाएंगे, गोले दागेंगे तो उसका भी सामना करेंगे।


किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा है कि केंद्र सरकार ने एमएसपी का नया प्रस्ताव दिया है। हम हमारे फोरम में 19 और 20 फरवरी को चर्चा करेंगे और जानकारों की इसपर राय लेंगे। इसके आधार पर ही आगे का फैसला लिया जाएगा। कर्ज माफी सहित अन्य मांगों पर उम्मीद है कि दो दिनों में समाधान हो जाएगा। ऐसा नहीं होता है तो 21 फरवरी सुबह 11 बजे से फिर आंदोलन किया जाएगा।पंजाब और हरियाणा के किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य, कर्जमाफी सहित कई अन्य मांगों को लेकर आंदोलित हैं। यह सभी किसान दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं। किसानों आंदोलन को देखते हुए केंद्र सरकार मामले को सुलझाने के लिए काम कर रही है। किसानों से 8, 12 और 15 फरवरी को भी वार्ता हुई थी लेकिन कोई हल न निकला।

केंद्रीय पीयूष गोयल ने वार्ता की जानकारी देते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ने देश की सहकारी समितियों NCCF (भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ मर्यादित) और NAFED (भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ) को MSP पर दालें और भारतीय कपास निगम (CCI) द्वारा कपास खरीद का किसानों के साथ पांच साल का समझौता करने का प्रस्ताव दिया है। बातचीत बहुत ही सद्भावनापूर्ण माहौल है। बाकी चीजें भी सुलझा ली जाएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...